प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर विधायक द्वारा विधायक निधि का गलत प्रयोग करने के विरोध में रजेहड पंचायत के प्रधान शशि पाल उर्फ बॉबी ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रधान ने कहा कि पालमपुर विधायक से कई बार लोगों ने विकासात्मक कार्यों के लिए पैसा मांगा, लेकिन वह हमेशा ही अनदेखी करते रहे, पर जब आरटीआई के द्वारा पता चला कि विधायक ने अपनी निधि तक को ही पूरा नहीं खर्चा और हैरानी तब हुई, जब पता लगा कि विधानसभा से बाहर भी अपनी विकास निधि को खर्च किया है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र के व्यक्ति के लिए यह बहुत दुख की बात है कि उसका विधायक या तो विधायक निधि खर्च ही नहीं कर रहा है या फिर बाहर खर्च कर रहा है। भाजपा ज्वाइन करने वाले प्रधान ने कहा कि जिस पार्टी का प्रधानमंत्री, जिस पार्टी का मुख्यमंत्री और विधायक होगा उसी पार्टी का प्रधान हो तब ही विकास संभव है। क्योंकि साफ दिख रहा है कि आने वाले विधायक पालमपुर से त्रिलोक कपुर जी बनेंगे। इसलिए मैं भी उनके सहयोगी के रुप में अपनी पंचायत के विकास के लिए त्रिलोक कपूर का सहयोग करूंगा। मुझे इस बात खुशी बहुत खुशी है कि दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़ने का मुझे मौका मिल रहा है और दुख इस बात का है कि आज तक उस पार्टी के साथ चल रहे, जिसने पालमपुर में विकास के नाम पर किया ही कुछ नहीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने शशि पाल उर्फ बॉबी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
मेरे वेतन का एक-एक पैसा जनता के कामों में लगेगा मैं एफएडेविट देने को तैयार, आप चाहें तो ले सकते हैं आरटीआई सदर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बोले, हर कर्मचारी के साथ हूं मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर वर्षों तक प्रदेश का सिस्टम चलाने वाले विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों के लिए अगर पेंशन की सुविधा नहीं है, तो फिर इन्हीं कर्मचारियों और जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि पेंशन कैसे ले सकते हैं। मैं लंबे समय से कर्मचारियों का संघर्ष देख रहा हूं। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि यदि जनता का आशीर्वाद मुझे मिला और मैं विधायक बना तो पेंशन तो लूंगा ही नहीं और जो वेतन मुझे मिलेगा उसका एक-एक पैसा जनता की भलाई पर खर्च करूंगा। यह कहना है हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आशीष शर्मा का। उन्होंने कहा कि यदि मेरे इस कथन पर किसी को शक हो तो मैं आज इसको लेकर ऐफिडेबिट दे सकता हूं। आशीष शर्मा ने कहा कि अगर वे जनता के आशीर्वाद से चुनकर विधानसभा में पहुंच गए तो प्रदेश का कोई भी व्यक्ति मेरे इस कथन को लेकर आरटीआई ले सकता है कि मुझे जो वेतन मिल रहा है उसका पैसा कहां खर्च हो रहा है। आशीष ने कहा कि वे पहले से ही कहते आए हैं कि मुझे पैसों के लिए जनता का नुमाइंदा नहीं बनना है। मैं हमीरपुर को एक नई दिशा देना चाहता हूं और यह तभी संभव हो पाएगा जब हमीरपुर की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए चुनाव लड़कर जीतना चाहता हूं, ताकि जनता को एक ऐसा सिस्टम दे सकूं कि पब्लिक द्वारा चुने गए प्रतिनिधि से मिलने के लिए उन्हीं लोगों को डर-डरकर न आना पड़े। उनके मन में किसी तरह की कोई हिचक न हो। वे बेझिझक जब चाहें अपने प्रतिनिधि के पास आएं। क्योंकि उन्होंने ही उसे जिताकर आगे भेजा होता है। मैं उस गैप को खत्म करना चाहता हूं जोकि जनता और उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि में अकसर देखने को मिलता है। आशीष शर्मा के इस बयान से जनता के चुने हुए उन प्रतिनिधियों में खलबली मचने से इनकार नहीं किया जा सकता, जो कि करोड़ों के मालिक होने के बावजूद विधानसभा सदनों में अपने वेतन और भत्तों को बढ़ाने के लिए विरोधी विचारधारा के बावजूद स्वर से स्वर मिलाते हुए नजर आते हैं। चुनावी बेला में आशीष द्वारा दिए गए इस बयान के क्या मायने और परिणाम देखने को मिलेंगे यह आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उन्होंने ऐसे वक्त पर यह घोषणा की है, जब प्रदेश का एक-एक मुलाजिम पेंशन के लिए सड़कों पर नजर आ रहा है। कर्मचारी उनके इस बयान को कितनी गंभीरता से लेता है, यह उनके द्वारा किया गया, मतदान तय करेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय क्षेत्रो में लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है। आज लाहुल स्पिति के काजा में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाएं चलाई थी, पर वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते इस क्षेत्र के लोगों को उसका पूरा लाभ नही मिला। प्रतिभा सिंह ने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा ने प्रदेश की पूरी अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ चुका है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब चुनावों के समय मुख्यमंत्री सहित इसके सभी नेता झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही है, जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने अपने इस कार्यकाल में उन्हीं योजनाओं के रिब्बन काटे, जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे। प्रतिभा सिंह ने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मत्तो से जीताने का आह्वान किया।
कहा, इन आयोजनों में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना जाएगा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विजय संकल्प अभियान के तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सत्रह विधानसभाओं में केंद्र एवं प्रदेश के आठ बड़े नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हमीरपुर संसदीय प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन आयोजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, नैना देवी जी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर, बड़सर और कुटलैहड़ में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, जसवां-परागपुर व देहरा में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, भोरंज व धर्मपुर में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, झंडुत्ता और घुमारवीं में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार तथा बिलासपुर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
छात्रा नंदिता का 44 किलो वर्ग में हुआ चयन नालागढ़ की बेटी ने चम्बा में बजाया अपने दम खम का डंका फर्स्ट वर्डिक्ट। नालागढ़ चंबा जिला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल के शारीरिक प्रवक्ता महेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा तनविंदर कौर ने 36 किलो भार भार वर्ग में जूडो में प्रथम स्थान और अंडर-17 मे 40 किलो भार वर्ग के कुशती में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग की मंडी के सरकाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में कन्या स्कूल नालागढ़ की दो छात्राओं कुश्ती में भाग लिया। छात्रा नंदिता ने कुश्ती के 44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा प्रिया ने 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दोनों छात्राओं का स्वागत किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार यूनिट के पूर्व प्रधान व महासचिव प्रेम राजपूत को कई वर्षों तक एसोसिएशन के लिए बेहतरीन सेवाएं देने के लिए कुनिहार यूनिट के प्रधान जगदीश सिंह, पदाधिकारी धनीराम तनवर, मनसाराम पाठक, प्रेम पंवर व डीएन परिहार ने उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूनिट के प्रेस सचिव धनीराम तनवर ने बताया कि लगभग 40-45 साल पहले पूरे हिमाचल में पहली पेंशनर यूनिट कुनिहार में बनी थी। इससे पहले कोई भी पेंशनर यूनिट नही होती थी। उस समय प्रेम राजपुत ने महासचिव का कार्य संभाला था। इस पद पर कई वर्षों तक बेहतरीन सेवाएं दी तथा बाद में यूनिट के प्रधान पद पर भी इन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और यूनिट का बिस्तार कर पेंशनरों के हित मे कई सराहनीय कार्य किए।
कहा भाजपा के पास वोट मांगने के लिए नीति और न नेता ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निीहोत्री ने कांगड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जयराम की कैविनेट की हार बुरी तरह होगी। जिससे पता चल जाएगा कि भाजपा सरकार ने केवल भाई भातीजा वाद व तानाशाही की है। उन्होंने कहा कि भावजपा को अपनी नीति व नीतियों पर भरोसा नहीं है इसलिए बाहर से बोट मांगने के लिए नेता बुलाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अभद्र व निम्न स्तर की राजनीति करने का कार्य भाजपा नेता कर रहे है। उन्होंने कहा कि कर्ज, मंहगाई, बेरोजगारी, केन्द्रिय योजनाओं, हवाई पटटी पर जवाव देने से जयराम क्यू डर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूत सरकार दिसम्बर माह में सत्ता में आएगी।और हिमाचल प्रदेश में विकास बढ़ाने का कार्य करेगी। वीरभद्र का वीजन शानदार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीर•ाद्र सिंह रहे है। उनका हिमाचल वीजन शानदार रहा है। भाजपा सरकार वीरभद्र के वीजन को बेशक नकार रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी वीरभद्र के वीजन को बढ़ाते हुए विकास कार्य करेगी। कांगड़ में पहुंचा हैलीकॉप्टर, उमड़ा हुजूम नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आज जब प्रचार करके वापस हैलीकॉप्टर से कांगड़ मैदान में उतरे, तो उनके स्वागत के लिए बडी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे और लोओं ने दनका जादार स्वागत किया। युवाओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। कांगड़ के लोगों ने मुकेश अग्निहोत्री को रथ पर बैठाकर जनसभा स्थान तक ले कर गए। युवाओं नें जमकर नारे बाजी की।
ममता भनोट। ऊना जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी प्रत्याशियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पांचो प्रत्याशी उपस्थित रहे। नेता विपक्ष व हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर से कांग्रेस के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा, चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो इस बैठक में उपस्थित रहे। पांचों प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र को लेकर जहां चर्चा की। वहीं, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सभी को हरसंभव मदद देकर आगे बढ़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सब एकजुट होकर के आगे बढ़े, हमें कांग्रेस की पांचों सीटें जीत दर्ज करनी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लाने के लिए सब मिलकर के काम करें। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रखे। वहीं, सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कांग्रेस की मजबूती व कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कांगड़ा जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने कोे जिला मुख्यालय धर्मशाला पर स्थापित विभिन्न निगरानी दलों की कार्य प्रणाली का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न निगरानी और नियंत्रण कक्षों में जाकर मॉनीटरिंग की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। एमसीएमसी सैल का किया निरीक्षण, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी की संपूर्ण व्यवस्था का लिया जायजा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस क्रम में पेड न्यूज की निगरानी के लिए धर्मशाला में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में स्थापित जिला स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी सैल) नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चुनावी विज्ञापनों के प्रसारण और प्रकाशन को लेकर एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण (प्री सर्टिफिकेशन) के मैकेनिज्म का ब्यौरा भी लिया। पूरी मुस्तैदी से करें दायित्व निर्वहन उन्होंने एमसीएमसी नियंत्रण कक्ष में निगरानी को तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीवी, ई पेपर और सोशल मीडिया पर जारी होने वाले राजनीतिक विज्ञापन पूर्व प्रमाणन के दायरे में हैं। उन्हें बिना अनुमति के प्रसारित नहीं किया जा सकता। इस पर बारीकी से नजर रखें। सोशल मीडिया पर चुनाव को प्रभावित करने वाले, आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन, हेट स्पीच, मतदाताओं को लुभाने सम्बन्धी खबरों को तुरंत रिपोर्ट करें। इसके साथ ही कमेटी समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का बारीकी से परीक्षण करे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई समाचार पेड न्यूज की श्रेणी में तो नहीं है। एमसीएमसी के ईमेल पते पर भेज सकते हैं विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए आवेदन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए उम्मीदवार अथवा उनकी ओर से प्राधिकृत व्यक्ति एमसीएमसी सैल के ईमेल पते एमसीएमसीकांगड़ा 2022 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं।आवेदक निर्धारित प्रपत्र पर विज्ञापन संबंधी जानकारी, ऑडियो-वीडियो फाइल व स्क्रिप्ट की स्व-हस्ताक्षरित कॉपी भेज कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण को लेकर किसी प्रकार की जानकारी के लिए डीपीआरओ कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-222319 पर फोन भी संपर्क किया जा सकता है। वाट्सऐप नंबर 6230953104 पर भी भेज सकते हैं चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावों में आदर्श आचार संहिता को और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने एक वाट्सऐप नंबर 6230953104 जारी किया है। लोग इस पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। आचार संहिता निगरानी दल द्वारा संचालित इस वाट्सऐप नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा तय बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 18001808013 भी कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 18001808013 पहले से ही चौबीसों घंटे क्रियाशील है। लोग इस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा चुनाव से जुड़ी अन्य बात व सुझाव को लेकर संपर्क कर सकते हैं। अब तक मिलीं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 30 शिकायतें, सभी का निपटारा डीसी ने दिए पूरी सतर्कता और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त कार्यालय में स्थापित, एमसीसी निगरानी सैल और चुनावी व्यय निगरानी सैल का निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली का ब्यौरा लिया। उन्होंने डियूटी में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले भर से अभी तक ईमेल, फोन सहित विभिन्न माध्यमों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, सभी का निपटारा किया जा चुका है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, आईएएस प्रोबेशनर व एमसीएमसी के नोडल अधिकारी ओम कांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर ने अपने प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए दरबैली, घरथेड़ी ब्राह्मणा, गसोता, अमरोह और सासन में सभाएं कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। नरेंद्र ठाकुर ने प्रदेश हुए केंद्र की भाजपा सरकारों के विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। इसके अलावा डबल-इंजन कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीता है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने भी विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी इन्ही विकास कार्यों के लेकर जनता के बीच जाएंगे और निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश की जनता इस बार भाजपा के विकास-मॉडल को अपना बहुमत देगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए कंड करडियाणा, तंगरोटी, योल, घणा, सराह, चैतडू, दाड़ी और राम नगर में बैठकों का आयोजन किया और जनता से सहयोग की अपील की। इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लंबित पडे़े कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद धर्मशाला में भाजपा सरकार में कोई नया विकास कार्य होना, तो दूर, पूर्व में शुरू किए गए कार्यों को भी लंबित रखा गया। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ती मंहगाई व भाजपा के कुशासन से चिंतित है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के उज्जल एवं सुरक्षित भविष्य के बचनवद्ध है। सुधीर शर्मा ने कहा कि इसी कड़ी में लाखों परिवारों के भविष्य एवं आर्थिकी को ध्यान में रखते हुए पुरानी पैंशन योजना को सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी प्राथमिकता के तौर पर लागू करेगी। इससे प्रदेश के लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। सुधीर शर्मा ने बुलंद आवाज में कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। बहरहाल, आज हुई विभिन्न बैठकों में सुधीर शर्मा का कुनबा बढ़ता हुआ दिखा, जिसमें करीब 30 परिवार भाजपा का दामन को छोड़ कर सुधीर शर्मा के साथ जुड़े। इस दौरान सुधीर शर्मा के ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ उपमंडल रक्कड़ की ग्राम पंचायत चौली के गांव बसालग में एक लेंटरदार पक्का मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग के कारण घर के अंदर रखा सामान भी राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंचल सिंह पुत्र जगदीश चंद गांव बसालग का दो पक्के कमरे व एक रसोई बनाई थी। चंचल सिंह अपनी पत्नी सहित सदवां में अपने ससुराल में भाईदूज पर गया हुआ था। चंचल की माता भी अपने मायके गईं थीं और घर पर चंचल के पिता जगदीश चंद थे, जो कि साथ वाले दूसरे भाई के मकान में सोए थे। जगदीश चंद ने बताया कि जब उन्होंने सुबह देखा, तो मकान के अंदर से धुआं निकल रहा है, फिर उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर आग से सब कुछ जल चुका था। फिर उन्होंने अपने बेटे चंचल को फोन करके सूचना दी, तो चंचल ने घर पर पहुंच कर रसोई से सिलेंडर बाहर निकाला, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। चंचल सिंह ने बताया कि अंदर एलईडी, फ्रिज, बेड बॉक्स, गद्दे, कपड़े व बर्तन सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। मकान को भी दरारें पड़ गईं, जिससे लगभग 6 लाख का नुकसान हो गया। वहीं, रक्कड़ तहसील के तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि मौका पटवारी को भेज कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके भेज दी है। उधर, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि आग लगने कारण शॉट सर्किट हो सकता है, मामला दर्ज है और छानबीन जारी है।
पंचायत में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने पर की चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर नूरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने गुरुवार को नियाड़, गुरचाल और सिंबली गांव में नुक्कड़ सभा से लोगों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कांग्रेस पार्टी के विकासप्रस्त दृष्टिकोण द्वारा सभी को अश्वासित किया। नुक्कड़ सभा में पंचायत वासियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया। अजय अजय महाजन ने जनसभा में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उन पर चर्चा करते हुए समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया है। अजय महाजन ने विशेषकर सत महाजन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर आहम ध्यान दिया है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग में बराबरी से विकास का उद्देश्य रखती है और भाजपा सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बावजूद भी सही तरीके से काम करने में सक्षम नहीं रही है और लोगों को लगातार मूर्ख बनाती आई है। उन्हाेंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षा और सड़क के अलावा अजय महाजन ने बेरोजगारी के नए अफसर पर अपना दृष्टिकोण नुक्कड़ सभा मैं सब के साथ सांझा किया। अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में अगले 5 वर्ष में बनने वाली विकास की नई तस्वीर नूरपुर के इतिहास में अहम रहेगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि नूरपुर क्षेत्र से मिल रहे लगातार आशीर्वाद, समर्थन और स्नेह के साथ कांग्रेस पार्टी अपने विकास के संकल्प को सफल बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने जुगेहड, पहाड़ा, बोदल, घाड, लमलेहड, अपर दतल, होलसू, खयांपट, चंदरोपा और दियोग्रां चुनाव अभियान के दौरान रखी गई बैठकों में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि मैं जनता का बहुत बड़ा आभारी हूं, मै जहां भी जा रहा हूं जनता बाहें फैलाकर स्वागत कर रही है। मैं सच में ही जनता का कर्जदार हो चुका हूं, अगर जनता के आशीर्वाद से मुझे विधानसभा में बैठने का मौका मिलता है, तो सच में पालमपुर क्षेत्र के लोगों की आशा के प्रति खरा उतरने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा। मैं सचमुच ही बहुत किस्मत वाला हूं जो मुझे पार्टी ने विभिन्न पदों पर पिछले 32 वर्षों में काम करने का मौका दिया और आज चुनाव लड़ने के लिए पालमपुर जैसे क्षेत्र से मुझे टिकट प्रदान की। मैं पार्टी को भी अस्वस्थ कराना चाहता हूं कि पालमपुर के विकास में त्रिलोक कपूर किसी भी तरह की कमी नहीं आने देगा। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने कहा कि 2 वर्ष पहले ही मुझे पार्टी ने संगठन की दृष्टि से महामंत्री पद पर और सरकार में वूल फेडरेशन के चेयरमैन के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया। मैंने भी पुरजोर मेहनत करके पालमपुर को नया पालमपुर बनाने में कड़ी मेहनत की और जिसका नतीजा यह निकला कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के विशेष आशीर्वाद से पालमपुर की 3 हजार की नगर परिषद को 40 हजार के नगर निगम का तोहफा, आजादी के 70 सालों बाद पालमपुर को अपना विकास खंड कार्यालय की सौगात, चचियां में उप तहसील, गोपालपुर में लोक निर्माण विभाग का उप मंडल, वनूरी में जल शक्ति विभाग के उपमंडल जैसे बड़े तोहफे सरकार ने इस क्षेत्र की जनता के आग्रह पर उन्हें समर्पित किए। विकास की रफ्तार यही नहीं रुकने वाली है अगर यहां की जनता ने आशीर्वाद दिया तो आने वाले 5 सालों में एक नया पालमपुर बनाने का पूरा पूरा प्रयास करूंगा। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों के दौरान त्रिलोक कपूर का भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने भव्य स्वागत हुआ।
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने अपना प्रचार अभियान किया तेज मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अग्घार पंचायत वार्ड-1 कोठी व अग्घार में सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही। महंगाई की मार, किसानों व महिलाओं पर अत्याचार के अलावा रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है। आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने कहा कि सस्ते दामों पर मिलने वाली सब्जियों ने भी आज रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के जुगाड़ के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में अगर किसी का विकास हुआ है, तो वह बड़े-बड़े उद्यमियों का। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं से धोखा किया जा रहा है। अग्निवीर जैसी योजनाएं शुरू करके भाजपा ने युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया। उन्होंने कहा को आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के सहयोग से प्रदेश की सत्ता में काबिज होगी और महंगाई व बेरोजगारी को दूर करेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। इस अवसर पर अग्घार पंचायत के कोठी वार्ड से ब्रह्म दास, रंजीत, हेमराज, सुनील, अमींचद, प्रशोतम, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र पाल, मोहिन्द्र सिंह, सुरेंद्र, कश्मीर चंद, एनसयूआई के अशुतोष सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की प्रधान बबली, नीलम, पूनम, किरण, पूर्व वार्ड पंच कौलांदेवी, संध्या, सुनीता, राजां देवी, सुनीता, लीला व विशनी देवी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन सिरमौर जिला में 12 नवंबर, 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला में कार्यरत 3552 अधिकारियों व कर्मचारियों को दो चरणों के दौरान चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में पहले दो चरण में मतदान पूर्वाभ्यास पांच स्थानों पर करवाया जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सराहां, डिग्री कॉलेज नाहन, डिग्री कॉलेज संगड़ाह, डिग्री कॉलेज शिलाई तथा राजकीय मॉडल (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में 832, नाहन में 845, संगडाह में 673, पांवटा में 509 तथा शिलाई में 693 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व अभ्यास के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। उप-मंडलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि नाहन के डिग्री कॉलेज में पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण नायब तहसीलदार चुनाव नारायण दास, कानूनगो चुनाव हरिचंद तथा ईश्वर दास राही द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन में 247 पीठासीन अधिकारियों, 193 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 405 मतदान अधिकारियों को पूर्व अभ्यास करवाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में किया निगरानी नाकों का औचक निरिक्षण फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा चुनाव के दौरान जिला कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने आज पालमपुर, नगरोटा और धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही डाॅ. निपुण जिंदल ने जिला में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में आदर्श चुनाव संहिता कि कानूनों को लागू करने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीमों द्वारा नाके स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ई-कैच के आंकड़ों के अनुसार चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 1801 नाके एसएसटी द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं और 33685 वाहनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निरंतर इन नाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की है। इस ऐप की मदद से फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिलेभर में तैनात विभिन्न चुनाव निगरानी दलों में बेहतर समन्वय और उनके काम काज पर नजर रखने में भी ये ऐप सहायक है। उन्होंने बताया कि ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दल मौके पर ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित कर सकते हैं।
अपने दफ़्तर में आरटीई बनवा कर प्रॉपर चैनल से आरटीआई की जानकारी प्राप्त करें प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के निवर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष की अवधि में 6.55 करोड़ की धनराशि ही जारी की गई। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में 1.25 करोड़, वर्ष 2019-20 में 1.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई जबकि कोविड-19 संकटकाल में मात्र 50 लाख की धनराशि ही प्रत्येक विधायक को जारी की गई। जबकि उस समय जब लोग इस महामारी से जूझ रहे थे तथा उन्हें सहायता की आवश्यकता थी तब सरकार ने धनराशि जारी करने के लिए अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। वहीं सरकार ने वर्ष 2021-22 में 1.80 करोड़ तथा वर्ष 2022-23 में 1.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक विधायक को विधायक निधि के रूप में बराबर धनराशि जारी की गई थी। उन्होंने कहा की इसमें अधिकांश कार्य पूरे किए गए और शेष पर कार्य जारी है। आशीष बुटेल ने बताया कि 5 वर्ष की अवधि में 6.10 करोड़ की धनराशि सरकार द्वारा विधायक निधि के रूप में जारी की गई तथा इनमें से अधिकांश धनराशि से विकास के विभिन्न कार्यों को पूरा कर लिया गया है तथा जो भी कार्य शेष है, उसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है तथा कार्य प्रगति में है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समूची धनराशि उपायुक्त के माध्यम से जारी की जाती है, ऐसे में यदि किसी को विकास कार्यों पर उक्त धनराशि को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम है, तो वह आरटीआई से सही जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि औपचारिकताओं तथा मापदंडों को पूरा करने के पश्चात दूसरे विधानसभा क्षेत्र में भी जनहित में विकास कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी भोली जनता को भ्रमित न करें, बल्कि सही तथ्य जनता के समक्ष रखें। आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी लोगों को भ्रमित न करें और अपने दफ़्तर में आरटीई बनवा कर प्रॉपर चैनल से आरटीआई की जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद आंकड़ों को सार्वजनिक करने का कार्य करें।
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। उधर, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, केलांग में 0.4, कल्पा में 3.0, मनाली में 6.0, सोलन में 8.7, शिमला में 10.9 और धर्मशाला में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह पूर्व सैनिक के रण को जीतने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल खुद मोर्चा संभालेंगे आने वाली 28 और 29 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र के 6 सेक्टर में बनाए गए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और इस दौरान जनता को संबोधित भी करेंगे। प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा चुनाव से हटने के बाद उनका यह पहला दौरा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का होगा। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मंत्री पवन शर्मा और मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल 28 अक्तूबर को टोनी देवी, कुठेड़ा और चबूतरा 29 को कक्कड़, सुजानपुर और चौरी में बनाए गए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे दोपहर 1:00 बजे और शाम 4:00 बजे निर्धारित किए गए हैं बताते चलें कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव मैदान में उतारा है और उनकी जीत को कामयाब बनाने के लिए खुद दोनों भाजपा नेताओं ने कमान संभाल ली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा उम्मीदवार के नाेमिनेशन के दिन सुजानपुर में पहुंचे थे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। केंद्रीय मंत्री के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री खुद भाजपा उम्मीदवार की जीत को कामयाब बनाने के लिए चुनावी रण में उतर आए हैं। इस दौरान 28 और 29 अक्तूबर को 2 दिन वह उनका प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और यहां पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश जनता को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव प्रचार में उतरने का इंतजार कर रहे हैं, उनके निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता उपस्थित होगी।
शिमला : 80 वर्ष से अधिक, दिव्यांग व आवश्यक सेवाओं में तैनात कुल 5493 मतदाता करेंगे बैलेट पेपर से वोट
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला में 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग तथा आवश्यक सेवाओं में तैनात कुल 5493 मतदाताओं ने मतपत्र से वोट डालने के लिए 12-डी फॉर्म भर कर आवेदन किया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि चौपाल विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक आयु के 281 तथा दिव्यांग श्रेणी से 52 मतदाताओं, ठियोग विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक 852 व दिव्यांग श्रेणी में 114, कुसुम्पटी विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक 562 व दिव्यांग श्रेणी में 172, शिमला शहरी विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक 253 व दिव्यांग श्रेणी में 22, शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक 557 मतदाताओं व दिव्यांग श्रेणी में 61, जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक 766 व दिव्यांग श्रेणी के 126 मतदाताओं, रामपुर विस क्षेत्र से 80 वर्ष से अधिक 628 व दिव्यांग श्रेणी में 131 तथा रोहड़ू विस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक 736 तथा दिव्यांग श्रेणी में 123 मतदाता बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। आदित्य नेगी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में तैनात 57 मतदाताओं ने भी 12-डी फार्म के माध्यम से मतपत्र प्राप्त करने को आवेदन किया है। इनमें कुसुम्पटी विस क्षेत्र से 3, शिमला शहरी विस क्षेत्र से दो, शिमला ग्रामीण से 4, रामपुर से 48 मतदाताओं ने बैलेट पेपर की मांग की है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा चुनाव-2022 के लिये आज पहली चुनावी रिहर्सल का आयोजन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय सभागार में पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए आयोजित प्रथम रिहर्सल में 921 पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी उपस्थित हुए और रिहर्सल तथा कन्य चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी पालमपुर एवं एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने रिहर्सल में उपस्थित चुनाव अधिकारियों को चुनाव की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ईवीएम मशीन और वीवीपैट के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरा रिहर्सल 5 नवंबर 2022 को चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में ही आयोजित किया जाएगा और इसमें चुनाव संबंधी अन्य प्रशिक्षण भी विस्तार से लिया जाएगा। रिहर्सल में 219 पीठासीन अधिकारी, 251 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 451 पोलिंग अधिकारियों सहित तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला भर के कई स्थानों पर बुधवार को भैया दूज होने के कारण महिलाओं को जो निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है उन बसों के लिए यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दे की कुछ लोकल रूटों पर बसें समय पर उपलब्ध न होने के कारण यह समस्या रही। दोपहर के बाद सभी लोकल रूटों पर बसें उपलब्ध रही। लोकल व लांग रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ बसों में जुटी। हमीरपुर बस स्टैंड में तो भैया दूज पर्व पर महिलाओं को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा जिससें महिलाओं को अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुछ रूट्स पर तो बसों में यात्रियों की निगम की बसों में बहुत ज्यादा भीड़ भी देखी गई। बता दें कि एचआरटीसी महिलाओं को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज पर्व पर सुविधा दी है। महिलाएं भी इस सुविधा का लाभ उठा रही है। निगम की लोकल व लॉन्ग रूट बसों में महिलाओं को दिनभर फ्री सुविधा मिल रही है, जबकि राज्य के बाहर दौड़ने वाली बसों में सफर करने वाली महिलाओं को हिमाचल के सीमा के बाहर किराया देना होगा। निगम ने अपने चालकों व परिचालकों को महिलाओं को देखकर बसों को रोकने के सख्त निर्देश दिए थे, ताकि कोई भी महिला फ्री सफर से वंचित ना रह सके। ऑन डिमांड बसें.. निगम की ओर से हमीरपुर से दिल्ली पंजाब हरियाणा के लिए ऑनडमांड बस सुविधा को शुरू कर दिया गया है निगम का कहना है कि दीपावली का त्यौहार खत्म होते ही दूसरे राज्य में रह रहे नौकरी पेशा से जुड़े लोग जा रहे हैं, उन्हें असुविधा ना हो इसके लिए हमीरपुर से जिस क्षेत्र के लिए अधिक भीड़ भाड़ की यात्रा न करना पड़े जिसके लिए निगम ने विशेष बसों को भेजा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के उप मंडली प्रबंधक विवेक लखन पाल ने बताया कि एचआरटीसी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज पर्व पर महिलाओं को फ्री सफर करवा रही है। लोकल व लॉन्ग रूट की बसों में महिलाएं सूर्य उदय से लेकर सूर्य आज तक फ्री व सुविधा का लाभ उठा सके राज्य के बाहर सागर करने वाली बसों में महिलाओं को किराया अदा करना होगा बसों के ड्राइवरों को महिलाओं को देखकर बसे रोकने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल रूट से लेकर ऑन डिमांड बसों को लगातार भेजा जा रहा है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
नामांकन के बाद किया जनसंभा को संबोधित, कहा देहरा से नहीं होने दिया जाएगा अन्याय विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मां बगलामुखी के दर पहुंच कर आशिर्वाद लिया। डॉ राजेश शर्मा के नामांकन में भारी संख्या में लोग पहुंचे। आज सुबह से ही देहरा में अनुमान चौक पर लोग इक्ट्ठे होना शुरू हो गए थे। करीब 11 बजे पूरा हनुमान चौक लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भर गया। नामांकन भरने से पूर्व डॉ राजेश शर्मा ने हनुमान चौक से रैली निकाली और यह रैली अपार जनसमुह के साथ एसडीएम देहरा के कार्यालय पहुंची। यहां पर डॉ. राजेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान रैली में जुटी भारी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को भी खासी मशकत करनी पड़ी। डॉ राजेश एसडीएम कार्यालय में अंदर नामांकन भर रहे थे। वहीं, बाहर जमकर नारेबाजी हो रही थी। डॉ राजेश शर्मा के नामांनक प्रक्रिया कि दौरान उनके साथ ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह मनकोटिया और पूर्व विधायक दलीप सिंह आदि नेता मौजूद रहे। बता दें कि नामांकन भरने के बाद डॉ राजेश शर्मा ने देहरा के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने देहरा के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि अब देहरा से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही देहरा के युवाओं को रोजगार के साथ यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
राजेश कतनौरिया। जवाली निर्वाचक अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जवाली में पांच ही नामांकन दर्ज हुए हैं। 17 अक्तूबर को हिमाचल जनक्रांति पार्टी ने नामांकन भरा था तथा 20 अक्तूबर को भाजपा के उम्मीदवार संजय गुलेरिया ने नामांकन भरा है। आज 21 अकतूबर को कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी चंद्र कुमार नै नामांकन भरा। आज 25 अकतूबर को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलदेव चौधरी व आजाद उम्मीदवार के रुप में निखिल महाजन ने नामांकन भरा। उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि मतदान जरूर करें। निरवाचिक महेंद्र प्रताप सिंह कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है तथा अपने इस अधिकार से वंचित नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
जिन्हें आप जाने वाला कहते थे वे दोबारा सत्ता में आने वाले हैं जो विकास कांग्रेस के 50 सालों में नहीं हुआ वो पिछले पांच वर्षों में हुआ फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल का जो विकास कांग्रेस के 50 सालों में नहीं हुआ वो पिछले पांच वर्षों में हुआ है। पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। हमारी सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ है। पांच वर्षों के दौरान हिमकेयर, सहारा, 1100 हेल्पलाइन, जनमंच और गृहिणी सुविधा जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दून विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह के नामांकन के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले मुख्यमंत्री सरकाघाट से भाजपा प्रत्याशी दलीप ठाकुर और हरोली में राम कुमार के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। हरोली में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। यहां मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में एक नेता हैं जिनका अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रहता है। सरकार बनने के तीन महीने बाद से ही ये नेता कहते रहे कि जयराम जाने वाला है, जिन्हें आप जाने वाला कहते थे वे दोबारा सत्ता में आने वाले हैं। ‘कांग्रेस ने इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए कुछ नहीं किया’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके क्षेत्र के नेता उद्योग मंत्री रहे, लेकिन हिमाचल में इंडस्ट्रियल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं किया। अटल जी ने हिमाचल में इंडस्ट्रियल पैकेज दिया, जिसकी बदौलत आज बीबीएन क्षेत्र एशिया का फार्मा हब है। और अब केंद्र की मोदी सरकार इसे और बल दे रही है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और आपके हरोली में बल्क ड्रग पार्क स्थापित हो रहा है। इन दोनों प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि ड्रग पार्क स्थापित करने को लेकर विपक्ष के लोग कहते थे कि मुख्यमंत्री दिन में सपने देखते हैं। हमने सपने चाहे दिन में देखे या रात में लेकिन इन सपनों को पूरा किया। यह प्रोजेक्ट यहां नहीं लग पाए इसके लिए कांग्रेस के लोगों ने कई अड़ंगे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऊना से दिल्ली के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। ‘हिमाचल में भाजपा की सरकार होना जरूरी’ सरकाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जरूरत है। आज नरेंद्र मोदी के रूप में देश को मजबूत नेतृत्व मिला है। पिछले आठ वर्षों के दौरान ऐसे कई निर्णय भाजपा की सरकार ने लिए जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल था। वहीं, हिमाचल में डबल इंजन की सरकार में हजारों करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं। इसलिए केंद्र सरकार को मजबूत करने के लिए हिमाचल में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना जरूरी है। ‘गरीब लोगों के करीब रहकर काम किया’ दून विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दून क्षेत्र में फार्मा इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए भाजपा के नेतृत्व ने काम किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर होता था, यही वजह है कि आज जनता ने इस पार्टी को नकार दिया है। आज देश में एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक कांग्रेस देखने को नहीं मिलती। एक ओर जहां कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है वहीं दूसरी ओर इनके नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमने हिमाचल को विकास के शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। हमारी सरकार ने गरीब लोगों के करीब रहकर काम किया है। ‘हम कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं’ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर कहा कि यह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। महिलाओं को कह रहे हैं कि फार्म भर दिजिए नहीं तो आपको 1500 रुपये नहीं मिलेंगे। हम कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं। हमने महिलाओं को लिए बसों में आधा किराया किया, महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें इसके लिए स्वावलंबन जैसी योजनाएं शुरू कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार बनने के पहले दिन से रिवाज बदलने का काम किया है, जो रिवाज प्रदेश और समाज के लिए अच्छे नहीं, उन्हें बदला जाना जरूरी है, जो लोग कहते हैं कि बड़े लोग रिवाज नहीं बदल पाए उस रिवाज को हम छोटे लोग बदल कर रहेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा विकास खंड डाडासीबा के अंतर्गत लग पंचायत स्थित गाँव स्वाणता में सोमवार रात 8 बजे अचानक ध्यान सिंह की सलेटपोश रिहासी मकान का कमरा राख होने का मामला सामने आया है। मकान के मालिक ध्यान सिंह ने बताया दीपावली की रात 8 बजे के करीब जैसे ही हम सपरिवार दिवाली मना रहे थे। कमरे के अंदर अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया यह आग बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। क्योंकि हम उस समय कोई भी आतिशबाजी नहीं चला रहे थे। आग लगने से हमारा काफी नुकसान हुआ है। वहीं, हादसे मे जहां लाखों का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि कमरे में रखा कीमती सामान फ्रिज, अलमारी, डवल बेड बॉक्स और अलमारी में रखे कपड़े इसके साथ अलमारी में 7000 कैश रखा था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक लाखो का नुकसान हुआ है। कमरे में रखा सब कुछ राख हो गया। लग पंचायत के प्रधान देवराज ने बताया मौका पर गया था। इस परिवार का आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए इस परिवार की सहायता की जाए। उधर, इस संबंध में डाडासीबा के विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया इसकी हमें जानकारी नहीं अगर शिकायत आती है, तो जांच करवाई जाएगी।
आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कोई शिकायत हो तो, लोग सीधे करें संपर्क अमित कुमार। घुमारवीं बिलासपुर जिला में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता ने गत दिवस कार्यभार संभाला लिया है। सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता मध्य प्रदेश काडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने दी। सामान्य पर्यवेक्षक ने गत दिवस और आज चारों विधानसभाओं के रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारियों सहित चुनावी प्रक्रिया को पूरी करवाने में जुटे अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी हासिल की और धन-बल रोकने व शराब के वितरण पर अंकुश लगाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहां कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है। ये सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी मतदाता को प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने की प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है, तो उसका निपटारा तय समय अवधि में किया जाना चाहिए। सामान्य पर्यवेक्षक कहा कि विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता के साथ पूरी की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मतदाता बिना किसी दबाव और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए ईलेक्ट्रोनिक मिडिया में विज्ञापन देने से पूर्व मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी से पूर्व प्रमाणीकरण की अनुमति अवश्य होगी। चुनाव व्यय पर्यवेक्षक ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को मत का गलत इस्तेमाल के लिए किए जाने वाले दल बल व शराब वितरण जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उनके मोबाईल नंबर 6230684672 पर कॉल कर सकते हैं या लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह दोलरा के कमरा नंबर 14 में व्यक्तिगत रूप से आकर सुबह 11 से 12 बजे के बीच में मिल सकते हैं।
आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कोई शिकायत हो तो, लोग सीधे करें संपर्क अमित कुमार। घुमारवीं बिलासपुर जिला में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता ने गत दिवस कार्यभार संभाला लिया है। सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता मध्य प्रदेश काडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने दी। सामान्य पर्यवेक्षक ने गत दिवस और आज चारों विधानसभाओं के रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारियों सहित चुनावी प्रक्रिया को पूरी करवाने में जुटे अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी हासिल की और धन-बल रोकने व शराब के वितरण पर अंकुश लगाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहां कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है। ये सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी मतदाता को प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने की प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है, तो उसका निपटारा तय समय अवधि में किया जाना चाहिए। सामान्य पर्यवेक्षक कहा कि विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता के साथ पूरी की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मतदाता बिना किसी दबाव और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए ईलेक्ट्रोनिक मिडिया में विज्ञापन देने से पूर्व मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी से पूर्व प्रमाणीकरण की अनुमति अवश्य होगी। चुनाव व्यय पर्यवेक्षक ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को मत का गलत इस्तेमाल के लिए किए जाने वाले दल बल व शराब वितरण जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उनके मोबाईल नंबर 6230684672 पर कॉल कर सकते हैं या लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह दोलरा के कमरा नंबर 14 में व्यक्तिगत रूप से आकर सुबह 11 से 12 बजे के बीच में मिल सकते हैं।
हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि जो कांग्रेसी नेता भाजपा का तंबू उखाड़ने की बातें करते थे, उनका खुद का ही तम्बू उखड़ गया है। जनता भली भांति जानती है की पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का प्रदेश में उद्योग के लिए सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसके बाद उसे आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पिछले 5 वर्षों से लगातार कांग्रेसी जिस सरकार को जाने वाले सरकार कहते है , वह अब दोबारा सरकार बनाने आ रहे है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे देश में स्थापित होने वाले 3 ड्रग बल्क पार्क में से एक के लिए हिमाचल को चुना गया है, जो हिमाचल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जयराम ठाकुर ने कहा उनके नाम के पीछे राम है और हरोली से भाजपा प्रत्याशी के नाम के आगे राम है। इस बार जनता हरोली में भाजपा को लाने का मन बना चुकी है। साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा फट्टों पर गारंटी देने वालो को क्या पता उनकी सरकार बनेगी या नहीं। हिमाचल में रिवाज बदलगा और एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से राष्ट्रीय अविषकार अभियान के अन्तर्गत कांगड़ा ज़ोन के कांगड़ा, रैत, धर्मशाला एवं नगरोटा बगवां खंड से चयनित पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। समग्र शिक्षा जिला समन्वयक राष्ट्रीय अविषकार अभियान सीमा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला चटैहड़, राजकीय उच्च पाठशाला कंड, राजकीय उच्च पाठशाला लदवाड़ा, राजकीय वष्ठि माध्यमिक पाठशाला सरोत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कच्छयारी के कक्षा छठी से आठवीं तक के 25 छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण में भाग लिया। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों ने सीएसआईआर, हिमाचल जैव सम्पदा प्राद्योगिकी संस्थान पालमपुर एवं विज्ञान संग्रालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ उनके अनुरक्षण शिक्षक भीम राज, वनिता, सुमन बाला, अनिल कुमार व राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान सीएसआईआर के प्रमुख वैज्ञानिक गिरिश नड्डा व उनके सहयोगी अधिकारी डॉ. रोहित जोशी एवं डॉ. विकास कुमार ने छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने जैविक संवर्धन, सूखी वनस्पतियों का संग्रह, बांस कलाकृतियां, ट्यूलिप गार्डन, सेटेलाईट माडल तथा स्पेस राकेट के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थी बेहद प्रफुल्लित व उत्साहित दिखे तथा छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में यह शैक्षिक भ्रमण सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण के आयोजन व प्रबंधन में मुख्याध्यापिका ऐश्वर्या सम्बयाल की सराहनीय भूमिका रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने कहा कि विभाग ने चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिला शिमला, ऊना व सोलन के बद्दी में शराब की 1454 बोतलें बरामद करते हुए संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के अंतर्गत टास्क फोर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। टास्क फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा सभी व्यवसायिक परिसरों पर भी विभागीय अधिकारी नजर रख रहे हैं। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए प्रदेश में विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमो के अंतर्गत चेकिंग की जा रही है और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के बारे में कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1800-180-8062 पर सम्पर्क कर सकता है अथवा ई-मेल-vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर-9418611339 पर भी शिकायत कर सकता है।
दीवाली पर सुधीर के घर पहुंची बधाई देने जनता फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने आज रक्कड़ पंचायत में आम जनता के साथ नुक्कड़ सभा में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने भविष्य की योजनाओं को आम जनता से सांझा किया। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा छोटी दीवाली होने के चलते अपने घर पर ही आम जनता से मिले। लोगों ने उन्हें दीवाली की बधाई दी और चुनावों को लेकर शुभकानाएं दी। दिन में करीब 500 लोग सुधीर से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान आम जनता के बीच सुधीर शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सेल्फी चर्चा का विषय बनी रही। लोग सुधीर शर्मा से सेल्फी के विषय में चर्चा करते दिखे। साथ ही सुधीर शर्मा के दाड़ी स्थित कार्यालय में भी सेल्फी को लेकर कई लोग पूछताछ के लिए आए। सुधीर शर्मा ने पुरानी पेंशन वहाली को लेकर एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। लोगों के प्रश्नों का सुधीर शर्मा और कार्यालय प्रतिनिधियों ने विस्तार से उत्तर दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने एलान किया है कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।
राणा बोले, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि पार्टी प्रत्याशी के लिए दिन-रात करूंगा काम ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक और जहां बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर हरोली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी हाईकमान व संसदीय बोर्ड में अपना नाम आगे पहुंचाने वाले भाजपा के युवा नेता किसान नेता धर्मेंद्र राणा ने कहा कि वे पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। पार्टी हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि है, पार्टी हाईकमान ने उनका पक्ष सुना और उनके पक्ष को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर मंथन किया। यह उनके लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों का एक राजनीतिक संगठन है, जिसके लिए सेवा पहले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट के लिए उनके नाम को सर्वोपरि रखा यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हमने हरोली विधानसभा क्षेत्र के आमजन में रहकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रोफेसर रामकुमार को उम्मीदवार बनाया है, हम उसका स्वागत करते हैं और पार्टी के निर्णय के साथ चलते हुए दिन रात मेहनत कर पार्टी की विजय के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरोली भाजपा के संगठन को और भाजपा प्रत्याशी राम कुमार को मिलकर इस बात का पूरा विश्वास दिला दिया गया है कि पार्टी के निर्णय के साथ चलेंगे। उनके लिए काम करेंगे और जहां भी पार्टी जिम्मेदारी लगाएगी, उसको उसका पूरा निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि हमें हरोली में कमल खिलाना है, इसके लिए हर स्तर पर मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को दे रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लड़ रहे हैं ,जिसके चलते हिमाचल में हजारों करोड़ों की योजनाएं मिली है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं ,हम रिवाज बदलने के लिए एकजुटता के साथ काम करेंगे।
लाइसेंस को गृह मंत्रालय द्वारा लाइसेंस रद्द करने पर जताई खुशी कहा, गांधी परिवार का असली चेहरा आने लगा सामने फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने गृह मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन एवं ट्रस्ट के लाइसेंस रद्द करने को सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि एफसीआरए एक्ट के तहत राजीव गांधी फांउडेंशन एवं राजीव गांधी ट्रस्ट, सोनिया गांधी इन दोनों एनजीओ की मुखिया हैं। इनका दोनों का लाइसेंस गृह मंत्रालय द्वारा रद्द करने पर खुशी जतायी है। अध्यक्ष ने कहा कि यह फाउंडेशन कांग्रेस के लिए धन उगाही का एक माध्यम था, जिस पर आखिरकार गृह मंत्रालय ने प्रतिंबध लगा दिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। इस एनजीओ और ट्रस्ट के काले कारनामों का भारतीय जनता पार्टी पहले भी खुलासा कर चुकी है। किसी तरह से इस ट्रस्ट को चाइनीज़ कम्यूनिस्ट पार्टी चाइनीज़ अम्बेसी की तरफ से फंड दिया गया था, लेकिन जब भारत और चीन के मध्य गलवान घाटी और डोकलाम में स्टेंड ऑफ हुआ था, तो राहुल गांधी भारत की सरकार पर चीन के सामने घुटने टेकने का आरोप लगा रहे थे। इन खुलासों से यह सिद्ध हो जाता है कि चाइनीज़ सरकार के सामने किसने घुटने टेके थे। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो देश विरोधी कार्यों में संलिप्त जाकिर नायक की इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन से भी राजीव गांधी ट्रस्ट और एनजीओ के लिए 50 लाख से उपर की डोनेशन ली थी। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के अधिन कार्य करने वाली इन दोनों संस्थाओं ने तो प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से भी डोनेशन प्राप्त की। जिसकी स्थापना गरीबों एंव संकट ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए की गई थी। 11 पीएसयू से दोनों एनजीओ को मिलते थे करोड़ों सुरेश कश्यप ने कहा कि इन दोनों एनजीओ को 11 पीएसयू जिसमें कि एलआइसी सेल,गेल, एसबीआई, बैंस ऑफ महाराष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पीएसयू से भी करोंडों रूपए की डोनेशन राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए प्राप्त की थी। सुरेश कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि 7 भारत सरकार के मंत्रालय से भी लोगों के खून पसीने की कमाई को भी गांधी परिवार की झोली में डाल दिया। इससे सिद्ध होता है कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भ्रष्टाचार और देशद्रोही गतिविधियों में शामिल रहा है और जनता के सामने अपने आपको हमेशा पाक-साफ बताने का ढोंग करते रहते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल विधानसभा चुनाव के दृष्ठिगत प्रदेश कांग्रेस ने नई नियुक्ति की है, जिसमें सुशांत कपरेट को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्ति किया है। सुंशात कपरेट कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेताओं में शुमार है। ऐसे में उन्हें चुनाव को देखते हुए वरिष्ट प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कपरेट अधिवक्ता है और पूर्व में नगर शिमला के पार्षद भी रहे है। कपरेट एनएसयूआई से लेकर युवा कांगे्रस के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें मीडिया पैनलिस्ट भी बनाया गया है। और वर्तमान में प्रदेश सचिव होने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मीडिया भी देख रहे हैं और अब उन्हें प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा पुष्प राज शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित वत्स धामी को महासचिव, गीता राम ठाकुर, नीरज बक्शी, रवि चौहान, राजेश वर्मा, अजय आजाद, निहाल ठाकुर और चुन्नी लाल चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां विधानसभा चुनाव तक प्रभावी मानी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराईपर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की हैकि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञानका प्रकाश फैलाएगा तथा आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा।उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है, जिसे सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेट बगवां नगरोटा बगवां में खेली गई 25वीं अंडर-12 लड़कों की स्कूली राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा विजेता रहा। कोच व कंवीनर माथुर धीमान ने बताया कि खिलाड़ी क्लस्टर, खंड, डिवीजन व जिला स्तर से लेकर स्टेट चैंपियन बने हैं। माथुर धीमान ने बताया कि प्रदेश के गांव के बच्चों में काफी प्रतिभा छिपी है, बस इन्हें तराशने की जरुरत है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा के एडीएम रोहित ठाकुर मुख्यातिथि रहे । मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम बांटे। कोच व कंवीनर माथुर धीमान ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल के सभी 12 जिलों की टीमों ने भाग लिया।जिसमें कांगड़ा जिला प्रथम बिलासपुर दूसरे नंबर पर, जबकि हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिवाली रोशनी का त्योहार है जो पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है। 'दीपावली' नाम का शाब्दिक अर्थ है 'रोशनी की पंक्ति। छात्रों को दिवाली के महत्व को समझाने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने आज स्कूल परिसर में एक उत्सव मनाया। शिक्षकों ने दीवाली के महत्व को समझाया, त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधेरे पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।बच्चों ने दीयों को रंगों और चमक से सजाया। छात्राओं ने शिक्षकों के सहयोग से सुंदर रंगोली बनाई। बच्चों ने पेपर से लैंप और सुंदर तोरण बनाए। शिक्षकों और छात्रों दोनों ने पूरे उत्साह से दिवाली समारोह का आनंद लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भाजपा प्रदेश प्रभारी और स्टार प्रचारक अविनाश राय खन्ना ने पालमपुर से प्रवीण शर्मा और जवाली से अर्जुन सिंह से मुलाकात की और हिमाचल में चुनाव पर व्यापक चर्चा की। पार्टी के दोनों बागी भाजपा का समर्थन करने के लिए सहमत हो गए हैं और उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पार्टी की मदद करने की इच्छा दिखाई है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रवीण शर्मा और अर्जुन सिंह ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और उनके समर्थन से पता चलता है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। अविनाश राय डैमेज कंट्रोल मोड में हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार उनके साथ उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मोदी ने जो हिमाचल को दिया कांग्रेस अगले 50 साल भी नहीं सोच सकती, उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने डाढ, अप्पर डाढ, जिया और खारटी पंचायतों में रखी गई अलग-अलग बैठकों में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि जिस तरह मोदी और जयराम ठाकुर की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में विकास करवाया है, उस विकास के बारे में कांग्रेस अगले 50 सालों तक भी नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का हिमाचल के प्रति प्यार और स्नेह ही है, जो उन्होंने छोटे से राज्य को एम्स जैसा बड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट, अटल टनल और ड्रग पार्क्स जैसी अनेक बड़ी-बड़ी योजनाएं हिमाचल को दी। क्या कभी ऐसी योजनाएं देने के बारे में कांग्रेस सोच सकती है बिल्कुल नहीं। कपूर ने अपने चुनाव अभियान के दौरान रखी गई इन बैठकों में लोगों से उन्हें समर्थन और वोट देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग उन्हें विधानसभा में पहुंचाते हैं, तो वह भी उनसे वादा करते हैं कि आने वाले 5 वर्षों में उनके सपनों का पालमपुर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर नेता में काम करने की इच्छा शक्ति हो तो आने वाले 5 वर्षाें में अभूतपूर्व विकास की गाथा लिखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर एक ऐसा खूबसूरत क्षेत्र है जिसे पर्यटन की दृष्टि से बहुत विकासशील बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में भाजपा का विधायक न होते हुए भी उन्होंने पिछले 3 वर्षाें में हर उस व्यक्ति का काम करने का प्रयास किया है, जो उनके पास कोई समस्या लेकर आया है। कोई विरला ही ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने उनको काम बताया हो और उसका काम न हुआ हो। अलग-अलग जगह रखी गई, बैठकों में त्रिलोक कपूर को आशीर्वाद देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि त्रिलोक कपूर जैसा व्यक्ति जो हर किसी की बात सुनता है मिलना बहुत मुश्किल होता है। त्रिलोक कपूर ने जो पिछले 3 सालों में काम किए हैं वह कांग्रेसी पिछले 70 वर्षों में नहीं करवा पाए, क्षेत्र की जनता त्रिलोक कपूर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और यही जनता सुनिश्चित करेगी कि त्रिलोक कपूर की जीत कितनी बड़ी हो। इस अवसर पर सभी पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, जॉन प्रभारी, ग्राम केंद्र प्रभारी, त्रिदेव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने त्रिलोक कपूर के साथ बैठकों में भाग लिया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली उपमंडल के अधीन राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में दिवाली ब्रेक से पहले दिवाली के पर्व पर कई गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें बच्चों ने रंगोली बना कर और अपने हाथों से बने तरह तरह के मिट्टी के दिये बना कर अपनी खुशी का इज़हरार किया। पाठशाला के अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई बांट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंदर चौधरी, अध्यापकों अंजली गुलेरिया, पूजा, अंजली पगरोत्रा, ऊषा चौधरी, प्रकाश बलवंत, राकेश चौधरी, सुधीर गुलेरिया, विजय मनकोटिया, विजय शर्मा, राकेश मेहरा, अजय धीमान, सुरेश कौंडल, जतिंदर मोहन व अरुण पगरोत्रा ने अपनी उपस्थिति दी।
विनायक ठाकुर । देहरा ढलियारा महाविद्यालय इकाई में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता की थीम मतदाता जागरूकता एवं ग्रीन दिवाली रखी गई थी। रंगोली प्रतियोगिता को महाविद्यालय परिसर के अंदर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा दिवाली उत्सव भी मनाया गया। इसी के साथ-साथ मतदाता जागरूक अभियान भी चलाया गया, जिसमें मुख्य वक़्ता के रूप में देहरा जिला संगठन मंत्री अविनीश शुक्ला उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें चुनाव को उत्सव की तरह मनाना चाहिए, जो छात्र पहली बार मतदान कर रहे हैं, उन्हें अपने मत की शक्ति का ज्ञान होना चाहिए। साथ में उन्होंने छात्रों को अपने साथ-साथ अपने परिवार गांव मित्रों को भी जागरूक करने को कहा तथा सत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इसी के साथ विद्यार्थी परिषद ढलियारा महाविद्यालय इकाई ने लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक करेंगे। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार से समानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर का दो दिवसीय 31वां वार्षिक उत्सव का आज समापन हाे गया। वार्षिक उत्सव-2022 के दो दिवसीय कार्यक्रमों की विभिन्न प्रस्तुतियां अति सुंदर, रचनात्मक, मनमोहक, साहसिक, अनुशासनात्मक एवं प्रेरणात्मक रहीं। समारोह के दूसरे दिन 21 अक्तूबर को बिग फील्ड ‘द अरीना’ में समारोह की अंतिम कड़ी का आयोजन किया गया। इस समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, भारत के माननीय राष्ट्रपति के एडीसी और भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । 21 अक्तूबर को सबसे पहले मुख्यातिथि द्वारा विद्यालय के संत स्टेडियम, जिसे हाल ही में सजावटी ग्रास बिछाकर सुसज्जित किया गया है, का लोकार्पण भी किया गया। इसके पश्चात वे विद्यालय में लगी कला, शिल्प, फोटोग्राफी और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का दौरा करके ‘संत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स केंद्र’ को देखने गए। ठीक 11:30 बजे ‘द अरीना’ में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें 145 एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय ब्रास बैंड की धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए शानदार स्कूल परेड निकाली। इसके पश्चात विद्यालय के अपने स्टूडियो में फिल्माया विद्यालय के नवीन गीत का विमोचन हुआ। कार्यक्रमों की पंक्ति में अगली प्रस्तुति जिम्नास्टिक्स, स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां, ब्रास बैंड आदि थीं। अंत में गरबा प्रस्तुत किया गया। नवरात्री के उपलक्ष्य में मं अंबा के मंदिर में सछिद्र घट में दीप ले जाने के क्रम में यह नृत्य होता है, जिसे ‘घाट दीप गर्भ’ का नाम दिया गया है।कालांतर में यही नाम ‘गरबा’ बन गया है। मुख्यातिथि नें अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सभीकार्यक्रमों व प्रयासों से उन्हें उनके स्कूल के दिन याद आ गए। परेड की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी अभिभूति हुई जैसे वे किसी सशस्त्र सेना के समक्ष खड़े हों। विद्यालय के हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी नें जानकारी दी कि इस दो दिवसीय समारोह के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने दिन-रात एक करके खूब तैयारियां की, जिससे यह भव्य एवं सफल समारोह प्रस्तुत किया जा सका। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह नें सभी उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद किया। समारोह समाप्त होने के पश्चात सभी नें दोपहर भोजन का आनंद लेकर दीपावली अवकाश हेतु प्रस्थान किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामति सोलन में 35वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया, जिसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ जगदीश चंद्र नेगी, अधीक्षक पीसी मस्ताना, एमआर डीएवी की प्रधानाचार्य मासूमा सिंघा व बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल (माल रोड) के अध्यक्ष बीना बक्शी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे। समारोह का मूल विषय 'जीवन के असली नायक' रहा, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक बहुत वार्षिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बीएल सोसायटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा प्रबंध निदेशक अमित शर्मा व प्रबंध संचालक जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य कमलप्रीत कौर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में छात्रों के लिए 'पोट्लक पार्टी ' का आयोजन किया गया, जिसकी थीम थी- 'शेयरिंग इज़ केयरिं'। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, पीयूष गर्ग, प्रधानाचार्या लखविंदर कौर, उपप्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर सभी विद्यार्थियों ने कक्षा की सज्जा की और विद्यार्थियों ने घर से थीम के अनुसार लाए भिन्न-भिन्न व्यंजन कक्षा में मिल बांट-कर खाए। तत्पश्चात कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां दीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी के लिए उपहार तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र उन व्यक्तित्वों को स्मरण कर रहा है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर विश्व पटल पर भारत को पहचान दिलाई। ऐसे ही महान व्यक्तित्व में बंगाल के विद्वान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर थे जिन्होंने पी १५ (माउंट एवरेस्ट) की ऊंचाई को मापा। सर्वे ऑफ़ इंडिया का मुखिया एवरेस्ट इसको अपने नाम से नाम्हित करा लिया, अभी भी हम उसे माउंट एवरेस्ट मानते हैं। प्रो. सत प्रकाश बंसल, कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने विज्ञान भारती द्वारा आयोजित राधानाथ सिकदर का राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में भारतीय वैज्ञानिकों का विश्वसतरीय शोध के वारे में वताते हुए आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र, आचार्य जगदीश चद्र, सर सीवी रमण, शांतिस्वरूप भटनगर का जिग्र किया। उन्होंने कहा आज हमें उनके विचारों व ज्ञान को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता प्रांत अध्यक्ष विज्ञान भारती, हिमाचल प्रदेश व राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान हमीरपुर के सह-आचार्य अश्विनी राणा ने राधानाथ सिकदर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने उस समय कठिन परिस्थितियों में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की पैमाइश की, जो अंग्रेजों के लिए भी दुष्कर कार्य था। जब उन्होंने यह जानकारी अपने उच्च अधिकारी एंड्रयू को दी, तो वे इस चोटी का नाम सर जॉन एवरेस्ट के नाम पर रखना चाहते थे और रखा गया। यह बड़े दुःख की बात है कि आज उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा उनके अतुलनीय कार्य को विस्मृत नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन से किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत परिसर निर्देशक और प्रांच उपाध्यख्य प्रो. भाग चंद चौहान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन इकाई सचिव, डॉ. विक्रम सिंह द्वारा किया गया। इकाई अध्यख्य डॉ. शिवराम राव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गण मान्यवरों का परिचय प्रस्तुत किया। प्रो. राकेश कुमार ने अतिथियों का परिचय प्रदान किया, जिनमें प्रान्त संगठन मंत्री और हि. प्र. तकनिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान, हि. प्र. के. विवि. के अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार जुड़े हुए थे। डॉ. नूरजहाँ, डॉ. विकास आनंद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जगदीश कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाए। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे। प्रचार विभाग के सदस्य डॉ. विवेक शील, डॉ. मनिष कुमार, डॉ. सुदाम चरण ने कार्यक्रम के वारे में प्रेस बार्ता के जरिए बताया है।
व्यय प्रेक्षकाें ने राजनीतिक दलाें के साथ की बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला सिरमौर के लिए नियुक्त किए गए दो व्यय प्रेक्षक नाहन पहुंच चुके हैं। चुनाव आयोग की ओर से विद्या किशोर तथा जीके पती को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विद्या किशोर का मोबाईल नम्बर 94591-73809 व 9969233444 है, जो विधानसभा क्षेत्र 55-पच्छाद, 56 नाहन तथा 57 रेणुका में व्यय प्रेक्षक के तौर पर कार्य करेंगे, जबकि जीके पती का सम्पर्क नम्बर 94593-13809 है और वह विधानसभा क्षेत्रांे 58 पावंटा व 59 शिलाई विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के व्यय की निगरानी करेंगे। व्यय प्रेक्षकों ने उपायुक्त कार्यालय चैंबर में विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उम्मीदवार द्वारा चुनाव के दौरान किए जाने वाले व्यय के संबंध में विस्तृत चर्चा की। व्यय प्रेक्षक विद्या किशोर ने कहा कि चुनाव एक अनौखा पर्व है, जिसे सम्पन्न करवाने में सभी का सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को व्यय रजिस्टर लगाकर इसे हर रोज भरना होगा। यह रजिस्टर निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। व्यय का लेखा-जोखा संबंधित रिटर्निग अधिकारी को देना होगा। विभिन्न प्रकार के खर्चे का चार्ट जारी किया गया है और उसके अनुसार उम्मीदवार के खाते में चुनावी व्यय रिकार्ड किया जाएगा। नामांकन की तिथि से उम्मीदवार द्वारा किया जाने वाला व्यय उसके खाते में जुड़ना शुरू हो जाएगा। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की आशंका के चलते उनसे संपर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को व्यय तथा नामांकन प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सलीम अहमद, बिनेशराणा व तुषार छेत्री, भारतीय जनता पार्टी से सुरेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता व अजय बंसल बैठक में उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला आयोडीन अल्पता विकार दिवस गुरूवार को देखते हुए आज जिला स्तरीय आयोडीन अल्पता विकार दिवस राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोतवाली बाजार धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खाने मे आयोडीन के महत्त्व को बताना था। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ, गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि आयोडीन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। अगर खाने में इसकी कमी हो तो हमें कई प्रकार के रोग हो सकते हैं ।कार्यक्रम में आगे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ गुरमीत कटोच ने आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोडीन कमी से घेंघा रोग तथा मानसिक विकार और गर्भवती माता में होने वाले बच्चे में शारीरिक और मानसिक विकार हो सकते हैं। आगे जानकारी देते हुए जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी जगदंबा मेहता ने बताया कि मनुष्य के शरीर को प्रतिदिन प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है हम अपने शरीर में इस आयोडीन की जरूरत को आयोडाइज्ड नमक के द्वारा पूरा करते हैं। इसके साथ साथ कुछ मात्रा हमें अपने आहार से भी मिलती है। अतः हमेशा आयोडाइज्ड नमक का प्रयोग करें। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने आयोडाइज्ड नमक के रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि नमक में मौजूद आयोडीन का पूर्ण लाभ शरीर को मिल सके। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा पोस्टर के माध्यम से आयोडीन से होने वाली कमी के कारण होने वाले लोगों तथा हमें किन-किन पदार्थों से आयरन मिलती है इसके बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों को इनाम स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए कार्यक्रम के अंत में हेडमिस्ट्रेस आभा शर्मा द्वारा बच्चों से आग्रह किया की प्राप्त जानकारी को अपने घर तथा आस-पड़ोस में भी लोगों को बताएं ताकि वह भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर अपना दो दिवसीय, 31वां वार्षिक उत्सव 20 व 21 अक्तूबर को मना रहा है। वार्षिक उत्सव-2022 के पहले दिन के कार्यक्रमों की सभी प्रस्तुतियां अति सुंदर, रचनात्मक, मनमोहक, साहसिक, अनुशासनात्मक एवं प्रेरणात्मक रहीं। आज प्रातः कालीन शो में मिस्टर भरत खेड़ा, आईएएस, जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान गृह सचिव मुख्यातिथि रहे। विद्यालय आने पर बिगुल की धुन, स्वागतम ट्यून पर उनका स्वागत किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के विल्सन स्थित सैली बी हॉवर्ड सीनियर स्कूल के प्रिंसिपल मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स मुख्यातिथि रहे। उनके साथ बोर्ड ऑफ़ मेम्बर मिस गैरी ड्यू, एक्सचेंज प्रोग्राम ‘कल्चरल ब्रिजिज़’ के सदस्य मिस्टर रॉबर्ट गाईमन, सैली बी हॉवर्ड स्कूल के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल भी गैस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि मिस्टर भरत खेड़ा विद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कला एवं शिल्प कला, सॉफ्ट टॉयज आर्ट, स्टिचिंग, फोटोग्राफी, रोबोटिक्स तथा अन्य प्रदर्शनियां दिखाई गई। विद्यार्थियों द्वारा बनाई सभी सामग्रियों को मुख्यातिथि द्वारा ख़ूब सराहा गया। विद्यार्थियों के रोबोटिक्स वर्क को उन्होंने अतीव आधुनिक एप्रोच कहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिकतम बदलावों से अवगत रखना एवं इनके विषय में उन्हें शिक्षित करने का यह अत्युत्तम एवं उत्कृष्ट उदाहरण है। स्टिचिंग में विद्यार्थियों द्वारा अनेक, खासकर वर्तमान चलन के डिजाइन्स वाली टी शर्ट्स को खूब पसंद किया। कला एवं शिल्पकला को निहारते हुई उनके मुंह से स्वतः निकल पड़ा कि वो किसी स्कूल में हैं या किसी आर्ट कॉलेज में। शिल्पकारी का ऐसा अत्युत्तम नमूना उन्होंने किसी और विद्यालय में नहीं देखा। विद्यालय के नवनिर्मित ‘संत सिंह ज्ञानी मैमोरियल स्पोर्ट्स सेंटर’ देखकर मुख्यातिथि ने अपनी 2002 की, तत्कालीन डीसी सोलन के रूप में विद्यालय आनें की यादें साझा कीं। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि कैप्टन ए जे सिंह ने उस समय जो अक्षय उनसे साझा किए थी, वे आज सभी चरितार्थ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। विद्यार्थियों की अनेकानेक प्रस्तुतियों को देखकर उन्होंने चुटकी ली कि ऐसा कोई कार्य, ऐसी कोई कला है, जो पाइनग्रोव के विद्यार्थियों से छूटी है? 20 अक्तूबर के इस प्रातःकालीन रंगमंचीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सिम्फनी ओर्केस्ट्रा, एवरेस्ट बेस केम्प एक्सपिडिशन, स्कूल वार्षिक रिपोर्ट, भारतीय संगीत के अथाह भंडार से मोती स्वरुप निकला शांति राग ‘किरवानी’ का धीमी व तेज़ ताल में वादन तथा रसिया और तराना बंदिशें, मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के जीवन व विलक्षण सूझबूझ पर आधारित स्कूल प्ले 'खिचड़ी', भारतीय सैनिकों के जीवन व् ज़ज्बे को बयान करती, अनेकानेक साहसिक जाबांजीय करतबों वाली, अद्भुत नृत्य नाटिका तथा अनेक अन्य प्रस्तुतियां दी गई।


















































