तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल के समर्थन में भाजपा के पूर्व में विधायक रहे संजय चौधरी ने रविवार को एक दर्जन से अधिक चुनावी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के चुनाव प्रचार को गति दी। संजय नें क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में पवन काजल को जीता कर कांगड़ा से बीजेपी की लगातार हार का कलंक तोड़ने की अपील की। हलेडकलां, जोगीपुर व वीरता पंचायत में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए संजय चौधरी ने कहा पिछले 20 वर्षों से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी की हार का कारण यहां के ही कुछ प्रभावशाली बीजेपी के नेता रहे हैं। वो भी लगातार दो चुनाव बीजेपी टिकट पर हारकर इनके भुक्तभोगी रहे हैं। इस बार भी कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल की टांग खींचने में जुट गए हैं, लेकिन बे इसबार काजल के साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चुनावों में रिकॉर्ड मतों से काजल को जीत दिलाकर कांगड़ा में 20 साल से हार का सामना कर रही बीजेपी के रिकार्ड को तोड़ कर जीत हासिल कर ऐसे मतलबी नेताओं को सबक सिखाएंगे। संजय ने कहा कई लोग उनके बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, लेकिन वह काजल के साथ हैं और बीजेपी की जीत सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। जनसभा दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र राणा ने कहा कि यह चुनाव पवन काजल का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सशक्त व देश को मजबूत बनाने के लिए चुनाव है। ऐसे में पवन काजल की जीत नरेंद्र मोदी की जीत होगी। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल ने कहा पिछले 10 वर्षाें से क्षेत्र की जनता ने दलगत राजनीति से हटकर लगातार दो चुनाब में उनका समर्थन किया है और इस बार हिमाचल प्रदेश और कांगड़ा में बीजेपी की जीत से रिवाज बदलना तय है। कांगड़ा से कॉंग्रेस टिकट के दावेदार और समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने भी कॉंग्रेस छोड़कर बीजेपी उम्मीदवार पवन काजल के समक्ष पार्टी जॉइन कर काजल को जिताने की अपील की। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष बबीता संधू ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजे,पंचायत प्रधान रिंपल, महिला मोर्चा की चंपा देवी, पूर्व मण्डल बीजेपी अध्यक्ष देशराज, वेद चौधरी, कौशल्या देवी,गोपीचंद अग्रवाल, रमेश महेशी, राजन व सुरेश धीमान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
विद्युत परिषद पेंशनर्ज कल्याण एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की त्रैमासिक बैठक कुनिहार तालाब रेस्टोरेंट में इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान व सचिव पीआर कश्यप ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंशनरो के कई मुद्दों पर चर्चा की गई । जिसमें 1 जनवरी 2016 के बाद विद्युत परिषद से सेवा निवृत्त पेंशनरो की अभी तक संसोधित वेतनमान से पे-फिक्सेशन नही की गई है। पेंशनरों कोक इसका इंतज़ार करते हुए लगभग 5 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक विद्युत परिषद द्वारा घोषित 20 फीसदी एरियर की पहली किश्त अक्तुबर माह की पेंशन के साथ नही दी गई, जिससे की समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बैठक में डी आर चौहान, पी आर कश्यप, जगदीश चन्देल, प्रेम अग्रवाल, प्रभुराम चौधरी, कामेश्वर तनवर, मेहर चन्द तनवर, राम स्वरूप ठाकुर, नन्द लाल कंवर, जोगिंदर सिंह, अतर सिंह, प्रेम लाल शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल ने कहा चंगर क्षेत्र में उन्होंने बतौर विधायक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क विस्तार और पेयजल मुहैया करवाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है, और इस कार्य के चलते ही अब जनता से चुनाव में समर्थन मांगने आ रहा हूं। काजल ने कहा तकीपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज, सीएचसी, दौलतपुर में आईटीआई, धमेड में स्कूल को अपग्रेड करवाकर हाईस्कूल, और 3 करोड रुपए की लागत से सड़क का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा हार जलाड़ी से नंदरुल को जोड़ने के लिए बनेर खड्ड पर पुल साढ़े तीन करोड़ रुपए से पुल का निर्माण कार्य, ढाई करोड़ से दौलतपुर से हार जलाड़ी तक सड़क का विस्तारीकरण, गांव में सीएचसी के नए भवन का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य, सड़क व उच्च शिक्षा मुहैया करवाने की पहल की है। काजल शनिवार को कुलथी, तकीपुर, हार जलाड़ी, धमेड गांव में चुनाव प्रचार दौरान बोल रहे थे। प्रचार दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर पवन काजल का चुनाव में समर्थन करने का फायदा आश्वासन दिया। काजल ने कहा इन गांवों में 28 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आने वाले समय में ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा भी मुहैया करवा दी जाएगी। जिससे चंगर वासियों को विशेष तौर पर गर्मियों और बरसात में पेयजल संकट से निदान मिलेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए घोषणापत्र को पवन काजल ने झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि वह भी पहले उसी पार्टी में थे। और उनकी झूठी घोषणाओं और वायदों, संतुलन खोने के कारण ही कार्यकारी अध्यक्ष पद सहित पार्टी को त्याग कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश में सत्ता हथियाने के लिए सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, युवा वर्ग को झूठे वायदा कर गुमराह, भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। काजल ने कहा विधायक बनने के बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने की पहल की है। इस रफ़्तार को आगे जारी रखने के लिए अब चुनाव दौरान मतदान कर फैसला ग्रामीणों ने करना है। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने कहा कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी अपने विधायक काल में क्षेत्र के विकास के नाम पर एक भी नई इंट व सरकारी कार्यालय खुलवाने में नाकाम रहे हैं। अब बीजेपी सरकार द्वारा करवाए विकास का झूठा श्रेय लेकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से चंगर क्षेत्र में करवाई विकास पर खुली बहस की चुनौती दी है। इस मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा की चंपा भारद्वाज, पंचायत समिति के अध्यक्ष बबीता संधू, पंचायत प्रधान राजकुमार, सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि बीजेपी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर से जारी प्रेस नोट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊषा बिरला ने कहा कि कांग्रेस विजन लेस, थिंक लेस और डायरेक्शन लेस पार्टी है और कांग्रेस का मैनीफेस्टो इस पर महुर लगाता है। महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण का आलाप गाने वाले इनके होनहार नेता अपने मैनीफेस्टो में महिलाओं को स्थान देना भूल गए। कांग्रेस ने 2012 के अपने मैनिफेस्टो में बेरोजगारी भत्ते के नाम पर यवुाओं को ठगा था और इस बार महिलाओं की बारी है। कांग्रेस नेताओं के प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देना, क्या कांग्रेस इसको महिला सशक्ति करण का आधार समझती है। कर्मचारियों की भावनाओं को भड़काकर, उनके कंधों पर बंदूक रख चनुावी गोली चलाने का काम कांग्रेस कर रही है, कांग्रेस भूल गई की यह हिमाचल के कर्मठ संघर्षशील एवं प्रगतिशील कर्मचारी हैं, जो राज्य के निर्माण में भाजपा के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ये बताएं कि जो वादे उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता से किया थे क्या वो पुरे किए? राजस्थान में बड़ी-बड़ी बातें की कि या कुछ नहीं। छत्तीसगढ़ में वादों का पहाड़ खड़ा किया हुआ कुछ नहीं। हिमाचल में झूठ का किला बना रहे 12 नवंबर को यह भरभरा कर गिरने वाला है। हिमाचल में झूठ का किला 12 नवंबर को एक बार फिर भरभरा कर गिरने वाला है। एक बार फिर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 10 गैरेंटियां दे रही है, पहले तो कांग्रेस के नेता यह बता दें की इन गारेंटियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस के नेता कहां से 60 हजार करोड़ रुपय लेकर आएंगे? कांग्रसे ने प्रदेश की महिलाओं से झूठे बादे किये हैं| महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 मानदेय। इस योजना के तहत सालाना 3306 करोड़ रुपये एवं 5 साल में 16,530 करोड़ रुपए की राशि का खर्चा आएगा, कांग्रेस के नेता यह बताएं की आखिर इस योजना के लिए बजट कहां से आएगा? एक तरफ कांग्रेस के नेता रेवड़ियों की तरह गारंटीयां बांट रहे है। दूसरी तरफ इन्हीं के सीनियर नेता आनंद शर्मा मीडिया में बयान देते हैं कि उनको पता ही नहीं की कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों को लेकर पैसा कहां से आएगा? यह सिर्फ वादों का मायाजाल है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश की भोली भाली जनता को फाँसना चाहती है। ऐसे कोरे और हास्यप्रद वादे जनता से किये गए है, जिनका कोई वास्तविक स्वरूप नहीं। कांग्रेस की घोषणाओं में क्या देंगे? कितना देंगे? कैसे देंगे? यह स्पष्टता नजर नहीं आती और पलटने में इनका स्टाइक रेट बहुत जायदा है, तो प्रदेश की जनता को इनसे बचकर रहना चाहिए। कांग्रेस का पिछले चनुाव का बकाया अभी बाकी है, जनता इस चनुाव में उसका हिसाब करेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने पालमपुर में चुनावी रिहर्सल में दिए जरूरी टिप्स प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 925 मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास करवाया गया। चुनाव कर्मियों के लिए आयोजित दूसरी रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंदर्भा राठौर विशेष रूप से उपस्थित रही। इस दौरान उन्होंने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया का भी जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर ईवीएम और वीवीपैट की कमीशनिंग कड़ी सुरक्षा में की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर मतदान कर्मियों को पूर्वाभ्यास में चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में मतदान कर्मियों की भूमिका बहुत अहम होती है और चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता से बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कर्मियों से चुनाव विवरणिका और चुनाव आयोग के नियमों का अध्ययन कर, दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। पूर्वाभ्यास में चुनावी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन और उससे जुड़े उपकरणों के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला कांगड़ा जिला में चुनावी निगरानी को लेकर तैनात उड़न दस्तों और स्टैटिक निगरानी दलों की कार्य क्षमता को और मजबूती देने के लिए अब अर्ध सैनिक बल के जवान भी इन टीमों के साथ तैनात रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि चुनावों में मद्देनजर जिला में अर्ध सैनिक बल की 5 टुकडियां तैनात हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इनके जवानों को उड़न दस्तों और स्टैटिक निगरानी दलों के साथ तैनात किया गया है, ताकि चुनावी निगरानी के तंत्र को अधिक सुदृढ़ किया जा सके। अर्धसैनिक बलों के जवान इन निगरीनी दलों के साथ हर प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी, साथ ही लोगों में भरोसे भी बढ़ेगा। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिला में 90 निगरानी टीमें द्वारा चुनावी दृष्टि से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इनमें 45 उड़न दस्त और 45 ही स्टैटिक निगरानी दल हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्टैटिक निगरानी दलों के जरिए जगह-जगह नाके लगा कर गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हर प्रकार की असामाजिक गतिविधियांे पर कड़ी नजर रखने की दृष्टि से अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी निगरीनी दलों के साथ लगाया गया है। अर्ध सैनिक बलों की तैनाती के साथ जिला में सुरक्षा और निगरानी के इस घेरे को और अधिक मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि निगरानी का पहरा और कड़ा होने से जहां एक तरफ असामाजिक तत्वों में भय पैदा होगा।वहीं, समाज का चुनाव प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इन निगरानी दलों के निरीक्षण के दौरान पाए जाने वाले आदर्श आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन के ममालों में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कहा, पीठासीन अधिकारी पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाएं चुनाव पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा के आम चुनावों के दृष्टिगत आज जिला कांगड़ा के शाहपुर और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक हजार से अधिक मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। चुनाव कर्मियों के लिए आयोजित इस दूसरी चुनावी रिहर्सल में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की कमीशनिंग कड़ी सुरक्षा में भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही है। कांगड़ा और शाहपुर में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित दूसरे पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मतदान कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में मतदान कर्मियों की भूमिका बहुत अहम होती है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया का संचालन पूरी पारदर्शिता से हो। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मचारी किसी भी प्रकार की शंका उत्पन्न होने की स्थिति में चुनाव आयोग के नियमों का अध्ययन करें और दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। पूर्वाभ्यास में चुनावी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम मशीन और उससे जुड़े उपकरणों के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम रिहर्सल के बाद होंगी टीमें रवाना डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतदान कर्मचारियों के लिए अंतिम रिहर्सल 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए मतदान टीम 9 नवंबर को ही रवाना हो जाएगी, जबकि पूरे जिला में 10 नवबंर को मतदान कर्मी अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया और खुद को सोलन का डबल कर्जदार बताया। पीएम ने कहा कि आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार आएगी। हिमाचल के विकास की राह को तेजी देने के लिए एक स्थिर सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला साथ ही पीएम ने खुद को सोलन का डबल कर्जदार बताया। पीएम ने कहा कि आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार आएगी। पीएम ने कहा कि सोलन ने मुझे खूब खिलाया भी है और बहुत कुछ सिखाया भी है। इसलिए मैं सोलन का डबल कर्जदार हूं, इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से बनेगी, ये मुझे पूरा विश्वास है। पीएम ने कहा कि मैं देश में रहूं या विदेश में, हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है, मैं इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता, लेकिन हिमाचल का विकास कर, हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर, मैं अपना दायित्व निभाने के लिए हर पल तैयार हूं। 'हिमाचल को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत...' पीएम ने कहा कि हिमाचल के विकास की राह को तेजी देने के लिए एक स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि इस बात को हिमाचल के युवा, माताएं-बहनें और बड़े-बुजुर्ग अच्छी तरह से जानते हैं। पीएम ने कहा कि हिमाचल को आज जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, वो है राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास भी तेज होता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति भी सरकार गंभीर रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वर्षों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गए हैं, जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते, भारत में स्थिर सरकार नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड हो, गोवा हो, मणिपुर हो, अनेक ऐसे छोटे राज्य हैं, जिन्होंने अब स्थिर सरकार की ओर अपना रुख कर लिया है। उत्तर प्रदेश में भी वहां के लोगों ने रिवाज बदल दिया, वहां भी योगी जी की दोबारा सरकार ला दी। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई, जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो आतंकवाद, नक्सलवाद, काबू में आए, नार्थ ईस्ट में शांति स्थापित हुई। पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा- ये लोग खुद को कट्टर ईमानदार कहते हैं, लेकिन सबसे बड़े भ्रष्टाचारी यही होते हैं। ये लोग समाज को तोड़ने के लिए, देश की एकता को तोड़ने के लिए साजिशें रचते हैं, हिमाचल को ऐसे स्वार्थी समूह से खुद को बचाकर रखना है।
करसाेग : व्यय पर्यवेक्षक ने करसोग, नाचन व सराज के प्रत्याशियों के व्यय संबंधी खातों का किया निरीक्षण
राज साेनी। करसाेग विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत तीन विधानसभा क्षेत्रों 26-करसोग, 28-नाचन और 29-सराज के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय करसोग के सभागार में सभी पार्टियों के व्यय प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पार्टियों के व्यय प्रतिनिधियों से चुनावी गतिविधियों पर किए गए व्यय की रिपोर्ट ली और उनके व्यय संबंधी खातों का निरीक्षण भी किया। व्यय पर्यवेक्षक का प्रत्याशियों द्धारा चुनावी गतिविधियों पर किए गए व्यय का यह दूसरा निरीक्षण था। गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की लिमिट 40 लाख रुपए तय की गई है। कोई भी प्रत्याशी निर्धारित सीमा से अधिक खर्च चुनाव संबंधी गतिविधियों पर नहीं कर सकता, जिसके अंतर्गत ही चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की निगरानी करने के लिए चुनाव व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्याशियों के चुनावी व्यय संबंधी खातों का निरीक्षण समय-समय पर व्यय पर्यवेक्षक द्वारा किया जाना आवशयक है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर एक तरफ फौजी है और एक तरफ मोजी है फैसला आपको करना है आपको एक ऐसा उम्मीदवार चाहिए, जो आपके सुख दुख में काम आ सके। क्षेत्र का विकास करवा सके या फिर वह व्यक्ति चाहिए जो महामारी विपदा के समय अपने क्षेत्र को छोड़कर चंडीगढ़ में दुबक कर बैठ जाए फैसला आपको करना है यह बात सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को संबोधित करते हुए कहे इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने अपने लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट सपोर्ट की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जो महामारी के समय से लेकर अब तक निःशुल्क लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है। वहीं, दूसरी तरफ ऐसी पार्टी है गारंटियों के सिवा कुछ नहीं देती। इसलिए 12 नवंबर को कंमल वाले बटन को दबाकर ऐसी सरकार बनानी है, जो आपके सुख-दुख में काम आ सके समाज के प्रत्येक वर्ग को जनहित योजनाओं का लाभ दे सके भाजपा प्रत्याशी ने ऐलान करते हुए कहा कि वेतन और पेंशन वह नहीं लेंगे। इस बात की घोषणा में पहले ही कर चुके हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद में अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में निःशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए सुजानपुर और टोनी देवी क्षेत्र के लिए 2 रोगी वाहन लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो उन्हें इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य केंद्र तक उन्हें पहुंचाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवा वर्ग फौज में भर्ती होने वाले युवाओं युवतियों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद उन्हें हर ट्रेनिंग निशुल्क उपलब्ध होगी। विशेष प्रशिक्षण संस्थान इसके लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिकों को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है एक पूर्व सैनिक होने के नाते वह जो भी बात बोल रहे हैं, उस पर अटल है एक एक बात को धरातल पर उतारा जाएगा और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक पंचायत में प्रत्येक माह क्रमानुसार उनका कार्यक्रम निर्धारित रहेगा। यहां पहुंचकर में एक विधायक की तरह नहीं एक प्रधान सेवक बनकर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे, उनका निदान करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि वह खेत खलिहान से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। जमीन पर नीचे बैठकर खाना खाते हैं और सादा जीवन जीते हैं वर्तमान में भी उनका रहन-सहन सादा है और विधायक बनने के बाद भी सादगी का जीवन जीने के साथ-साथ लोगों के काम आ सके। इसके लिए काम करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रियाह, धड्डमेंना, थाना चलोह, झुलानी, भरथु, भरमाड़ व चमरखड्ड सहित क्षेत्राें में अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार करते हुए वोट सपोर्ट की अपील की। पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत हो रहा है। फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ पार्टी कार्यकर्ता स्वागत कर रहे हैं। वहीं, नारी शक्ति नाचते गाते भारतीय जनता पार्टी की जय उद्घोष के साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।
मनीष ठुकार। इंदाैरा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में चुनावी हलचल प्रतिदिन ज़ोर पकड़ रही है। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक राकेश पठानिया को नूरपुर से टिकट न मिलने के बाद और निक्का को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के पश्चात नूरपुर विधानसभा से बड़ी मात्रा में कट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन कांग्रेस की ओर बनता नजर आ रहा है। बीते दिनों में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के साथ अनेकों परिवार और लोग भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। वहीं, दूसरी ओर सुखार, सुलियली, जोंटा पंचायत, गांव नियाड़, लोहरपुरा, डन्नी उन अनेकों पंचायतों और गांव में से हैं, जहां लगातार भाजपा समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अजय महाजन रणबीर सिंह निक्का के खोकले वादों पर और भरपूर धन-बल के उपयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कच्चे मकानों के मालिकों को मुद्रित पर्ची बांटने और विधानसभा चुनाव जीतने पर उन्हें पक्के मकान देने का वादा करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रणबीर निक्का पर भी सवाल किया। अजय महाजन ने विश्वास जताया नूरपुर के मतदाता इस तरह के चुनावी हथकंडों के झांसे में आने वाले नही हैं और आने वाले समय में विरोधियों को उनके घमंड का जवाब भी नूरपुर की जनता देगी।
विधानसभा चुनाव प्रचार के अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन लगातार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और भाजपा की नाकामियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में चुनावी हलचल प्रतिदिन ज़ोर पकड़ रही है। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक राकेश पठानिया को नूरपुर से टिकट ना मिलने के बाद और निक्का को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के पश्चात् नूरपुर विधानसभा से बड़ी मात्रा में कट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन कांग्रेस की ओर बनता नजर आ रहा है। बीते दिनों में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के साथ अनेकों परिवार और लोग भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। वहीँ दूसरी ओर सुखार, सुलियली, जोंटा पंचायत, गांव नियाड़, लोहरपुरा, डन्नी उन अनेकों पंचायतों और गांव में से हैं जहां लगातार भाजपा समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अजय महाजन रणबीर सिंह निक्का के खोकले वादों पर और भरपूर धनबल के उपयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कच्चे मकानों के मालिकों को मुद्रित पर्ची बांटने और विधानसभा चुनाव जीतने पर उन्हें पक्के मकान देने का वादा करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रणबीर निक्का पे भी सवाल किया। अजय महाजन ने विश्वास जताया नूरपुर के मतदाता इस तरह के चुनावी हथकंडों के झांसे में आने वाले नही हैं और आने वाले समय में विरोधियों को उनके घमंड का जवाब भी नूरपुर की जनता देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदरनगर के ज्वाहर ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने मंडी आना था, लेकिन बारिश की वजह से नहीं आ पाए थे। इसके लिए उन्होंने लोगों से क्षमा मांगी। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता के निधन पर शोक जताया। इससे पहले PM महाराणा प्रताप चौक से ज्वाहर पार्क तक रोड शो निकाला। लोगों ने PM फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने गाड़ी में बैठे-बैठे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम ने कहा कि देवभूमि से मेरा नाता इतने निकट रहा है की यहां आना बहुत होता था। निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है। कांगड़ा, मंडी, शिकारी की पहाड़ी भी पैदल मापी है। बीबीएमबी झील कैसे भूल सकता हूं। जब भी यहां आता तो चाय पीता था। दुकानदारों से गपशप मारता था। ठाकुर गंगा सिंह, दिले राम, दामोदर जी से बहुत कुछ सीखा। देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी के निधन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। दुनिया को अलविदा कहने से पहले भी उन्होंने वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया। श्याम सरण नेगी ने दो दिन पहले ही अपना कर्तव्य निभाया और पोस्टल बैलेट से मतदान किया। हर देशवासी, युवाओं और हर नागरिक को सदा सर्वदा उनसे प्रेरित होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भावुक मन से श्याम सरण नेगी को श्रद्धाजंलि देता हूं और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 12 नवंबर को पड़ने वाला वोट अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि विरोधियों ने 5-5 साल में सरकार बदलने की बात आप लोगों के दिमाग में भर रखी है। इससे हिमाचल का आपका नुकसान हो रहा है। पीएम ने कहा कि आप अगर सरकार से जवाबदेही चाहते है, तो हिमाचल में भाजपा सरकार को दोबारा मौका दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर आपने यहां ऐसे लोगों को बिठा दिया जो आगे ही न बढ़ने दें, तो काम में रुकावट आएंगी। कांग्रेस ने अपने शासन में हिमाचल का जितना नुकसान किया है, उसकी भरपाई के लिए भाजपा को बार बार जिताना जरूरी है।
देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का जन्म 1917 को किन्नौर जिला के कल्पा गांव में हुआ। 106 साल के श्याम शरण अपने पुश्तैनी गांव में रहते हैं। 1940 से 1946 तक वन विभाग में गार्ड की नौकरी की। उसके बाद शिक्षा विभाग में चले गए और कल्पा लोअर मिडिल स्कूल में अध्यापक बने। देश में 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। लेकिन किन्नौर में भारी हिमपात के चलते 6 महीने पहले अक्टूबर 1951 में ही चुनाव हो गए। पहले चुनाव के समय श्याम शरण किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे। चुनाव करवाने में उनकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वोट डालने का इतना शौक था और ड्यूटी शोंगठोंग के मुरंग में थी और वोट कल्पा में डालना था तो उन्होंने सुबह-सुबह वोट देकर ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। सुबह-सुबह ही वह अपने मतदान स्थल पर पहुंच गए। 6:15 बजे मतदान पार्टी पहुंची। नेगी ने जल्दी मतदान करवाने का निवेदन किया। मतदान पार्टी ने रजिस्टर खोल कर उन्हें पर्ची दी। मतदान करते ही इतिहास बन गया और श्याम शरण नेगी आजाद भारत के पहले मतदाता बन गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके नेगी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने श्याम सरन नेगी की सराहना की और उन्हें देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने लिखा कि नेगी का वोट डालने के प्रति उत्साह हमारे युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करता है। वहीं सुंदरनगर में अपने सम्बोधन के दौरान भी पीएम मोदी ने श्याम सरन नेगी को याद किया। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि दी।
भारत के पहले वोटर रहे श्याम सरन नेगी अपने अंतिम सफर पर निकल गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शोंगठोंग स्थित सतलुज किनारे श्यमशान घाट तक ले जाया गया। जहां पर होमगार्ड बैंड बजाकर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान किन्नौर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नेगी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, चुनाव ऑब्जर्वर, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, SP विवेक चहल, SDM कल्पा शशांक गुप्ता सहित प्रशासन की टीम यात्रा में शामिल हुई और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं श्याम सरन नेगी के परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त करीब 4 बजे किन्नौर पहुंचेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी 106 वर्षीय वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी ने शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
भारत के पहले वोटर रहे श्याम सरन नेगी दुनिया को अलविदा कह दिया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने शनिवार को अंतिम साँस ली। आजादी के बाद भारत में 1951-52 में जब पहले आम चुनाव हुए थे तो श्याम सरन नेगी ने ही उसमें सबसे पहले मतदान किया था। वहीं इस बार भी वह दुनिया से जाने से पहले भी अपना फर्ज अदा करके गए। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नेगी ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने की इच्छा जताई थी, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उनके घर पर ही पोस्टल बैलट पेपर से मतदान करवाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस बैंड और पूरे राजकीय सम्मान के साथ नेगी को अंतिम विदाई दी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । कांगड़ा सरस्वती महिला मंडल तियारा द्वारा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा को सम्मानित कर धन्यवाद किया, जिन्होंने 2 महीने पहले सरस्वती महिला मंडल को आंगन पक्का कराने के लिए अपना योगदान दिया। वहीं, समाजसेवी श्याम वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ पर्व पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। लोग ज्यादा से ज्यादा मत करने जाएं और अपने मत का सही प्रयोग करें। इस दौरान सरस्वती महिला मंडल की सुदेश कुमारी, आशा देवी, सुभद्रा, अरुणा, कृष्णा, विजयलक्ष्मी, सुदर्शना, सुलोचना व संतोष कुमारी आदि महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
कहा, अगर जनता को लगे कि उम्मीदों पर नहीं उतरा खरा तो पांच सालों बाद कर देना रवाना जन समर्थन अभियान के तहत आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल और चंगर में लिया लोगों से आशीर्वाद मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा ने अपने जन समर्थन अभियान के तहत ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल और चंगर का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आशीष का जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस बार हमीरपुर के विकास और बदलाव के लिए वह मतदान करेंगे। आशीष शर्मा ने लोगों से पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर इस बार उन्हें वोट करने की अपील की। इस दौरान आशीष शर्मा ने कहा कि उनका ध्येय मात्र सत्ता हासिल करना नहीं है। वह हमीरपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए राजनीति में आए हैं। आशीष ने कहा कि जो विकास बीते 50 सालों से नहीं हो पाया है वह पांच वर्षों में उससे अधिक विकास करके दिखाएंगे। सरकार के पास फंड्स की कमी नहीं होती बस विकास करवाने वाला विधायक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पांच सालों में वह लोगों की उम्मीदों पर खरे न उतर सके तो लोग पांच सालों बाद उन्हें भी रवाना करें, लेकिन उन्होंने वायदा किया कि एक मौका अगर विधानसभा की पूज्य जनता उन्हें देती है, तो वह लोगों को निराश नहीं करेंगे और हमीरपुर की तस्वीर व तकदीर बदल कर दिखाएंगे। आशीष ने आश्वासन दिया कि वह पूर्व में रहे विधायकों की तरह साढ़े चार सालों बाद जनता के बीच मे नहीं आएंगे, बल्कि हर माह एक पंचायत में एक जनसभा का आयोजन कर समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। उधर आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति शर्मा ने ग्राम पंचायत बरोहा और डुग्घा में लोगों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता करके भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास कार्यों को बढ़ावा देने व कांग्रेस पर विकास का विरोध करने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। वहीं, 2014 से पहले की परिस्थिति यह थी कि कांग्रेस के घोटाले, घोटाले और घोटाले थे। आज देश में विकास, विकास और केवल विकास हो रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में न कोई बड़ी यूनिवर्सिटी थी, न कोई मेडिकल कॉलेज था, न कोई बड़ा अस्पताल था और रेल की सुविधाएं भी ना के बराबर थीं।' भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने 1500 करोड़ रुपए की लागत से यहां देश का सबसे बड़ा अस्पताल और मेडिकल इंस्टीट्यूट एम्स बिलासपुर में बनाने का काम किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 400 करोड़ रुपए की लागत से पीजीआई का अस्पताल हम ऊना में बना रहे हैं। हमीरपुर में लगभग 350 करोड़ की लागत से 300 बिस्तर का अस्पताल बना कर दे दिया। और जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी का वादा किया था, पहले जब हमने मंजूर कराई थी, तो 280 करोड़ खर्च होना था, लेकिन अब 550 करोड़ रुपए उस सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए मिल चुके हैं। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के विकास के दावों की पोल खोलते हुए जनता को सच्चाई से रूबरू कराया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के विकास के रवैये को अटकाने भटकाने और लटकाने वाला बताया। उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि हिमाचल के विकास को रोकने के लिए कांग्रेस ने कई बार अड़ंगे लगाए हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम कई बार हिमाचल के लिए कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लेकर आते थे और कांग्रेस के लोग उन्हें रोकने का काम करते थे। हम हिमाचल प्रदेश के लिए 1470 करोड़ रुपये का एम्स का प्रोजेक्ट लेकर आएं लेकिन कांग्रेस ने हमें 4 वर्षाें तक जमीन नहीं दी। साल 2010 में हिमाचल के युवाओं के लिए हम सेंट्रल यूनिवर्सिटी लेकर आए लेकिन कांग्रेस ने 8 सालों तक इसमें प्रशासनिक रुकावटें बनाए रखी। साल 2012 में हम लोग हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रोजेक्ट मंजूर करवाया कांग्रेस ने इसे भी 7 सालों तक रोके रखा। ठीक इसी तर्ज पर हमने मेडिकल कॉलेज मंजूर करवाएं कांग्रेस ने चार 4 सालों तक हमें जमीन नहीं दी। साल 2014 में हम आईआईएम लेकर आएं कांग्रेस ने उसे भी रोके रखा। हमने लाने का काम किया और कांग्रेस ने रुकवाने का काम किया। हम विकास की राह पर चलते थे और ये लोग विरोध करते थे। ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस कहीं नहीं बची है। एक दो राज्यों में जहां इनकी सरकारें हैं, वहां भी बहुत जल्द जनता इन्हें विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोडेगी।' अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने भी इस बार कांग्रेस के नेताओं को घर बिठाने की ठान ली है। प्रदेश में हर बार सरकार बदल जाने के 'रिवाज' को लेकर श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार यहां की जनता रिवाज जरूर बदलेगी। केंद्र में मोदी सरकार की शानदार उपलब्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 8 सालों के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार का कोई भी बड़ा आरोप न तो मोदी सरकार पर लगा है और ना ही उनके किसी मंत्री पर। कांग्रेस पार्टी के काले कारनामों को उजागर करते हुए अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की आम जनता के सामने कहा कि हम बेहतर काम करने की कोशिशें करते हैं और कांग्रेस पार्टी वाले हमारे काम में हर मुमकिन तरीके से अडंगा डालने की कोशिश में लगे रहते हैं। हम सरकारी नौकरियों के लिए इंटरव्यू करवाने का काम करते हैं, तो कांग्रेसी उसे रुकवाने का। अनुराग ठाकुर ने देश में बढ़ती आत्मनिर्भरता की मुहिम का जिक्र किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में फौजी भाई अच्छे हथियार मांगते थे, लेकिन उनको नहीं मिल पाते थे। मोदी सरकार ने कुछ ही दिनों के भीतर बेहतर हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट और आईएनएस विक्रांत जैसी शानदार सुविधायें उन्हें मुहैया करवायी है। मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को मजबूती देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ ही देश का विकास भी जुड़ा हुआ है।
मीनाक्षी साेनी। बड़सर (हमीरपुर) प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गारली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं तथा विधानसभा में मेरी बगल वाली सीट पर बैठते थे, लेकिन दो बार मामूली अंतर से हार देखनी पड़ी, जिसके चलते बड़सर क्षेत्र का विकास पिछड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि बलदेव शर्मा ने बड़सर के विकास में जो भी मांग रखी उन सभी मांगों को उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा को भारी मतों से जिताएं तथा बड़सर के विकास का जिम्मा हम पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। उधर, कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकला है, जबकि कांग्रेस के नेता पार्टी तोड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तथा हिमाचल के विकास की यात्रा उनके साथ ही आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस के लोग विकास के बजाय अपनी जेब भरने में लगे रहे। कांग्रेस लोग झूठे वायदे कर सत्ता में आने का सपना देख रही है, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें भली-भांति जानती है तथा भाजपा का साथ खड़ी है। भाजपा प्रदेश में रिवाज बदलेगी और फिर से सत्ता में आएगी।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा विधानसभा से पूर्व में रहे विधायक मनोहर धीमान को टिकट न मिलने पर आज़ाद प्रात्याशी के रूप में सामने आए हैं। 2012 में आज़ाद प्रत्याशी के रूप मे मनोहर धीमान ने भरी मतों से जीत हासिल की थी। 2012 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व मनोहर धीमान के बीच 11234 वोटों का मार्जिन था, उसके बावजूद भी पार्टी ने 2017 में रीता धीमान को टिकट दी, वह मनोहर धीमान को कहा कि 2022 के चुनावों में उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाएगा, जबकि रीता धीमान मात्र 1054 वोटों से जीत हासिल की। किंतु इस बार पार्टी ने फिर मनोहर धीमान के साथ धोखा कर उनका टिकट काट दिया, वह फिर से रीता धीमान को चुनावी मैदान में उतारा। अब पार्टी द्वारा टिकेट न मिलने पर इन्होंने आज़ाद प्रत्याशी के रूप मे इंदौरा से लड़ रहे हैं, जिसमें लोगो का भी कैफ़ी समर्थन उन्हें मिल रहा हैं। मनोहर धीमान ने कहा कि 2012 मे जो उनका चुनाव चिन्ह था वही चुनाव चिन्ह उन्हें 2022 के चुनाव मे मिला है। वहीं जिस प्रकार उन्हें 2012 मे जीत मिली थी, उसी प्रकार उन्हें 2022 मे जीत मिलेगी। स्थानीय लोगो का कहना हैं की मौजूदा विधायक रीता धीमान के द्वारा मूलभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं की गई। मनोहर धीमान ने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि मैं जीतता हूं, तो सभी के काम करवाए जाएंगे। साथ ही मनोहर धीमान ने लोगों को स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। मनोहर धीमान ने लोगों से सहयोग की अपील की साथ ही लोगों को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई व कहा की यदि मैं विधायक बनता हूं, तो आने वाले समय मे भी इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकासनात्मक कार्य किए जाएंगे।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने अपना चुनावी अभियान आगे बढ़ाते हुए इंदौरा में डोर-टू-डोर लोगों से मिले। मलेंद्र राजन ने लोगों से मुलाकात की और इंदौरा के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताने का आग्रह किया। मलेंद्र राजन ने कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटियों को लेकर जनता के बीच गए। उन्होंने ने कहा की किसी भी विधानसभा के विकास के लिए विजन होना जरूरी है। बीजेपी के शासन काल में महंगाई अपनी चर्म सीमा पर पहुंच गई है और आज आम व्यक्ति अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए भी तरस रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज इस कदर बढ़ गई है कि युवा रोजगार को तरस रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने और महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए लगातार अच्छी नीतियों का निर्धारण किया गया था, जिस कारण प्रदेश में बहुत बढ़िया हालात थे, लेकिन बीजेपी के आते ही प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए।
मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा केंद्र की सरकार महंगाई के बोझ से लोगों की जेब खाली करने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी की जिन भी राज्यों में सरकार है, वहां लोगों को राहत देने का कार्य कर रही है। पीछे 5 वर्षों में भाजपा ने जमकर जुमलेबाजी की है और इसका जवाब जनता उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव में देगी। अजय महाजन ने कहा कांग्रेस ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा गाय माता के नाम पर सिर्फ झूठे राजनीतिक वादें करती है और सेवा के नाम पर भाजपा द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जबकि कांग्रेस सेवा भाव में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि गाय संरक्षण के लिए एक सैंक्चुअरी का निर्माण करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सड़कों पर जो बेसहारा पशु घूमते हैं उन्हें बचाने के लिए भी दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने की योजना लाभदायक साबित होगी। महाजन ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी हैं। शायद यही कारण हैं कि चुनाव प्रचार में भाजपा के बड़े बड़े नेताओ की हवाईयां उड़ रही हैं। उन्होंने कहा की महंगाई, बेरोज़गारी व भ्रस्टाचार से तंग आ चुकी आम जनता के साथ-साथ भाजपा का वोटर एवं संपोर्टर भी चुनाव के बेला में भाजपा का विरोध कर रहा हैं। महाजन ने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजागरी व महंगाई पर बीजेपी मौन है। इनका कोई भी नेता इस मुद्दे पर जवाब नहीं देने को तैयार नहीं है। बागवानी का भी बहुत बड़ा मुद्दा है। इस पर भी भाजपा की खामोशी नहीं टूट रही। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रनबीर सिंह निक्का सत्ता के लिये हमेशा जनता का गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा ने सत्ता के लिए हमेशा से जनता को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह रवि के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल जो प्रगति हुई कांग्रेस उतना अपने 55 साल की सत्ता में नहीं कर पाई।उन्होंने कहा कि माफिया विकास के रास्ते का सबसे बड़ा अवरोधक (बैरियर) है। कांग्रेस ने हमेशा इसे पोषित किया। योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारत उस ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जिसने कभी 200 साल तक हम पर राज किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह झूठे वादे करने की हमारी आदत नहीं है। हमने जो भी वादे किए थे, उनको पूरा करके दिखाया है। जनता को गुमराह करके हम राजनीति नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि हिमाचल की धरती ने इस देश को एक से एक बढक़र वीर सपूत दिए। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर देश को हिमाचल के सैनिकों की जरूरत पड़ जाए, तो हिमाचल के सैनिक पीछे नहीं हटेंगे। हिमाचल की राजनीति पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ केंद्र सरकार की, तो कुछ अपने स्तर पर योजनाएं चलाकर लोकप्रिय सीएम बन चुके हैं। महिलाओं के लिए टायलेट और हर घर में नल लगाकर पानी उपलब्ध करवा रहे हैं।
अमित कुमार । घुमारवीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा की होने वाली जनसभाओं में उमड़ है अपार जनसमूह। इस बात का सबूत है कि हिमाचल में भाजपा भारी बहुमत से अपनी सरकार दोबारा बनाने जा रही है। यह बात उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने घुमारवीं में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही है। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले तक भारत वर्ष को दुनिया में कहीं भी ज्यादा तबज्जों नहीं दी जाती थी। आज मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत वर्ष पूरी दुनिया मे विश्व की पांचवी पैदान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार, माफिया राज, नक्सलवाद, आतंकवाद व अलगाववाद अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन भाजपा की सरकार में इन सब पर काबू पाया गया है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की ही सरकार थी, जिसने कोरोना काल जैसी आपातकालीन स्थिति में लोगों को फ्री टेस्ट फ्री दवाइयां फ्री इंजेक्सन व मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया, अगर उस समय कांग्रेस की सरकार होती तो वो ऐसा करने की बजाय इसमें भी लोगों से पैसा इकट्ठा करती। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कश्मीर में अगर 370 धारा हटी, तो वो नरेंद्र मोदी ने हटाई। आज अगर उत्तरप्रदेश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, वो भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर गरीब को फ्री आवास, फ्री इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। इन सभी से यह साफ दिखता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हिमाचल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश मे विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल में लोगों ने 12 तारीख को कांग्रेस को वोट देकर थोड़ी-सी भी चूक कर दी, तो प्रदेश एक बार फिर से माफिया राज वभ्रष्टाचार की चपेट में आ जाएगा। राजेंद्र गर्ग ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खूब उमड़ी भीड़ को देख कर गदगद हुए है। डबल इंजन की सरकार के द्धारा अथाह विकास किया गया है, जो इस बात का सबूत है कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी है और निश्चित रूप से दुबारा भाजपा की सरकार सता मे आ रही हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, राजेश ठाकुर, राजेश शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, भाजपा नेता विक्रम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष बुटेल ने पालमपुर विधानसभा में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बात कही। कि भाजपा जो आरोप लगा रहे हैं कि विधायक निधि का धन पूरी तरह खर्च नहीं हुई है, इसका जवाब यह है कि जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो विधायक निधि आई उसका एक-एक पैसा खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो आरोप लगा रही कि पोस्टर फाड़ दिए, तो भाजपा इंविजिल ऐप में जाकर जो लोगों ने फोटो लोड किए हैं कि सरकारी भवनों पर भाजपा के पोस्टर बैनर लगे हैं, उन्हें चुनाव आयोग ने हटाया है न कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को किसी के झंडे हटाने या फाड़ने की जरूरत नहीं है। यह तो लोगों को डर-धमकाकर कांग्रेस के बैनर उनके घर से हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निगम के चुनाव में तीन ऐसे कैंडिडेट दिए थे, जिनके खिलाफ हमारे पास सबूत थे फिर भी हमने ओछी राजनीति कभी नहीं की जबकि उन्होंने हमारे कैडिडेट्स का नोमिनेशन रद्द करवाया था। उन्होंने कहा कि जो विधायक निधि आई उसका पैसा विकासकार्य में लगा है। वहीं, भाजपा 10 करोड़ विधायक निधि मिलने की बात कर रही अगर 10 करोड़ विधायक निधि मिलने के सबूत दें, तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। वहीं, अगर उनके आरोप गलत साबित हुए तो उनको सन्यास लेना पड़ेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान करवा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मोबाइल मतदान टीम ने उप तहसील दाड़लाघाट के अंर्तगत बूथ दाड़ला 50/31 में करीब 7 मतदाताओं का वोट डलवाया। सेक्टर मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रदीप महेता ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। मोबाइल पोलिंग टीम घर-घर जाकर मतदान करवा रही है। मोबाइल टीम में पीठासीन अधिकारी सोम दत्त, राजेश शर्मा, माइक्रो आब्जर्वर विक्रम सिंह, एचएचसी ओमप्रकाश व बीएलओ दाड़ला बलदेव राज पंवर शामिल रहे।
पूर्वाभ्यास में लगभग 600 कर्मचारियों ने लिया भाग राज सोनी। करसोग विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन क्षेत्र 26-करसोग में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के उद्देश्य से चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारियों के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। राजकीय महाविद्यालय करसोग में आयोजित इस दूसरे पूर्वाभ्यास में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग सुरंेद्र ठाकुर ने लगभग 600 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को चुनाव करवाने संबंधी जानकारी प्रदान की। चुनाव पूर्वाभ्यास दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह के सत्र में पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों जबकि सायं के सत्र में मतदान अधिकारियों को चुनाव संबंधी पूर्वाभ्यास करवाया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की जानकारी प्रदान की। इसके अलावा, मतदाता पहचान करने वाले 12 प्रकार के पहचान-पत्रों, मतदान केंद्र में तैनात टीम के सभी सदस्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यो, मतदान केंद्र स्थापित करना, वीवीपैट मशीनों का ट्रांसपोटेशन करना, वैब कास्टिंग, वोटिंग कम्पार्टमेंट स्थापित करना, माॅक पोल करवाना, पीठासीन अधिकारी द्वारा माॅक पोल संबंधी रिपोर्ट तैयार करना और सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान समय के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को आई कार्ड उपलब्ध करवाएं गए। पीठासीन अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी डायरी उपलब्ध करवाने के अलावा सभी कर्मचारियों को उनके विधानसभा क्षेत्र संबंधी ड्यूटी आदेश भी प्रदान किए गए, जहां पर उन्हें चुनाव ड्यूटी देनी है। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा, जबकि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी राजनीतिक दल अपना कार्यालय स्थापित नहीं कर सकता। इसका सभी कर्मचारियों को विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान वाले दिन व उससे पूर्व मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अपनाई जाने वाली कार्य प्रणाली के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ऑपरेट करने संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए पोस्टल बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने का आयोजन भी किया गया। खंड विकास अधिकारी करसोेग अमित, इलेक्शन कानूनगो बलबंत कुमार और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी के कारण देश की तस्वीर बदल गई है आज मोबाइल उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है, स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है, सौर ऊर्जा में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि आज न तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है और न ही हिमाचल और पंजाब में। जेपी नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिल रहा है। आने वाले समय में फार्मा में हिमाचल प्रदेश का बल्क ड्रग पार्क दुनिया के नक्शे पर देखा जाएगा। यही नहीं, यहां मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ-साथ विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल गिहारी वाजपेयी ने हिमाचल इकोनॉमिक पैकेज दिया लेकिन 7 साल में कांग्रेस ने छीन लिया और कहा कि हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हमारी सरकार है तो हिमाचल को हम अकेले नहीं दे सकते।
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार, पेंशन, महंगाई को लेकर भाजपा कुछ नहीं करेगी। भाजपा नेता अपने लिए, अपने स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं। सोच समझकर वोट डालें। उन्होंने कहा कि जनता समझें, नीयत साफ किसकी है और किसकी खोटी। प्रियंका गाँधी ने आगे कहा कि पुलिस भर्तियों में घोटाले, पीपीई किट घोटाला, शिक्षक भर्ती में घोटाला और प्रदेश में अब ड्रग्स भी फैला हुआ है। भाजपा के राज में ये घोटाले हैं। उद्योगपतियों के लिए सब कुछ हो सकता है, आपके लिए कुछ नहीं। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? प्रियंका गाँधी ने कहा कि हिमाचल में 4 हजार सैनिक सेना में जाते थे। अग्निपथ योजना से अब सिर्फ 400 से 500 युवा सेना में जा पाएंगे। उनमें से भी 75 फीसदी 4 साल बाद घर भेज दिए जाएंगे। कांग्रेस आपके लिए गारंटी लेकर आई है। हमारी सरकारों ने करके दिखाया है। पहली कैबिनेट में ओपीएस देंगे। हिमाचल के 1 लाख रोजगार देंगे। 63 हजार पद खाली पद भरेंगे। 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि हर घर लक्ष्मी योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 देंगे। ड्रग्स से हम लड़ेंगे। देश में पहली इलेक्ट्रिक बस कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चली। यह स्वर्गीय जीएस बाली की देन है। भाजपा ने हिमाचल को कर्ज में डुबोया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। कर्मचारियों को पेंशन का टेंशन है।
भारतीय जनता पार्टी आज अपना दृष्टि पत्र जारी करने वाली थी। लेकिन अब इसे रविवार 6 नवंबर को जारी किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला में उपस्थित न होना दृष्टिपत्र जारी न करने का कारण बताया गया है। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद ढाई बजे पीटरहॉफ शिमला में दृष्टिपत्र लांच करने वाले थे। घोषणापत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेना है कि नहीं, इस बारे में असमंजस है। भाजपा इसे लागू करेगी की नहीं, इस पर भी संशय बना है। भाजपा कर्मियों, किसानों-बागवानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों समेत तमाम वर्गों को घोषणापत्र में शामिल करने का प्रयास कर रही है। उधर, कांग्रेस 5 नवंबर को घोषणापत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के नेता घोषणापत्र जारी करेंगे। घोषणापत्र में कांग्रेस ओपीएस को लेकर कर्मियों के अलावा किसानों, बागवानों, महिलाओं और युवाओं को साधेगी। दस गारंटियों को फिर दोहराया जाएगा।
विधान सभा क्षेत्र इंदौरा के साथ लगते गांव भोगरवाँ में युवा शक्ती ने एक किलो मीटर तक पैदल रैली शांति पूर्वक पृथ्वी सलारिया के नेतृत्व मे निकाली। जिसमे सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान पृथ्वी सलारिया ने कहा कि अगर हमे रोजगार नही तो वोट भी नही। उन्होने कहा कि आज तक जो भी सरकार आई है, उन्होने युवाओं का शोषण ही किया है। वहीं नवदीप कटोच ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चहिए और आज तक कोई भी विधायक या सरकार नशा खत्म नही कर पाई है। हमारे क्षेत्र में इतनी बड़ी बड़ी फ़ैक्टरी होने के बावजूद हमारे युवा बेरोज़गार बैठे है। इस रैली में पृथवी सलारिया, नवदीप कटोच, अनिल कटोच, बॉबी कंदरौरी, हनी कंदरौरी, लाली कंदरौरी, कालू ,छोटू, प्रदीप, पीयूष, सुमित, आशीष आदि सहित सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लम्बलू में आज वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर के पक्ष में समर्थन मांगते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में लम्बलू क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य हुए हैं। इस क्षेत्र की जनता को उपतहसील, डिग्री कॉलेज और अस्पताल जैसी सौगातें भाजपा सरकार ने दी हैं। इसके अलावा बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर जनता नरेन्द्र ठाकुर को विधानसभा में हमारा साथी बनाकर भेजेगी, तो यहाँ पर विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित किए जाएंगे। वहीं, नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ने उनके कहने पर लम्बलू वासियों की बहुत पुरानी मांगों को पूरा किया है। यदि जनता के आशीर्वाद से इस बार वे फिर से विधानसभा पंहुचेंगे, तो उनके साथ-साथ इस क्षेत्र की भी प्रोमोशन होना तय है।
मीनाक्षी साेनी। सुजानपुर प्राे. धूमल हमारे सम्माननीय नेता उनसे बहुत कुछ सीखा है और आगे भी सिखते रहेंगे, सुजानपुर का विकास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की देन है। उन्होंने जो कहा वैसा किया है जो मांगा वह दिया है। इसलिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अगला विधायक भाजपा का होगा आपको कमल के बटन को दबाकर कैप्टन रंजीत को जिताना है और कमल खिलाना है। यह बात प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरी पंचायत में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहि बताते चलें कि प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यहां के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन को जीता कर विधायक बनाना है और फिर शिमला पहुंचाना है 12 नवंबर को कमल के बटन को दबाकर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों को जिताना है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में बारियों वाला हिसाब खत्म होगा रिवाज बदलेगा और कमल खिलेगा उन्होंने डंके की चोट पर कहां की भाजपा कहती नहीं करके दिखाती है। भाजपा कांग्रेस की तरह झूठी गैरेंटिया नहीं देती कांग्रेस वाले वोट मांगने आए, तो उनसे पूछना 2012 की गारंटी का क्या बना अगली गारंटी देने आ गए हो पिछली गारंटी का हिसाब दो। इसलिए आज कांग्रेस को वोट मांगने का हक नहीं है और सबसे बड़ी बात भाजपा के ऊपर आरोप लगाने के लिए उनके पास कुछ नहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी है। हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री तैयार है। चुनावी जनसभा में अपने आप को मुख्यमंत्री संबोधन करने की इनको आदत पड़ गई है। एक बार गलती होती है, बार-बार गलती नहीं होती। कांग्रेस विधायकों को पता है कि अगर अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं बोलेंगे तो जीत नहीं मिलेगी, लेकिन मैं कांग्रेसी मित्रों को कहना चाहता हूं, आप जो मर्जी बोल ले आप की दाल गलने वाली नहीं है। आपको जीत नहीं मिलेगी, हिमाचल मोदी जी के साथ चला था चला है और आगे भी चलेगा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को दूसरा घर मानते हैं। यही कारण है कि 9 बार में प्रदेश का दौरा कर चुके और 10 हजार करोड से ज्यादा हिमाचल को विकासात्मक योजनाओं का तोहफा दे चुके हैं। आज देश में जो भी बड़ी चीज होती है, उसमें हिस्सा हिमाचल का भी रहता है। अगर देश में 3 ब्लॉक ड्रग पार्क बनेंगे तो उसमें एक हिमाचल में बनेगा, देश में 4 डिवाइस पार्क बनेंगे, तो उसमें एक डिवाइस पार्क हिमाचल में बनेगा देश में चार बंदे भारत चली, तो उसमें एक बंदे भारत हिमाचल में चली। इसलिए हिमाचल मोदी के साथ चलेगा मोदी को हिमाचल और यहां का पहनावा पसंद है। चंबा में उन्होंने चुनावी रैली के दौरान महिला द्वारा दिए गए। उपहार को केदारनाथ में पहुंचकर पहना था, हिमाचल के लिए गर्व की बात थी। राहुल गांधी को कांग्रेस अब अपने साथ नहीं रखना चाहती। क्योंकि कांग्रेस को पता है, जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस का खाता नहीं खोलती। इसलिए राहुल को यात्रा के बहाने अलग कर दिया गया है। मानने वाला नहीं फौजी उम्मीदवार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में अब कैप्टन एक फौजी उम्मीदवार आ गया है, फौजी उम्मीदवार मानने वाला नहीं है। क्योंकि यहां का संगठन मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने चुनाव हारने के बावजूद क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। पूरे 5 वर्ष काम किया है, हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहे हैं। इसलिए कैप्टन की जीत सुनिश्चित है, आप उनके पक्ष में मतदान करें उन्हें जिताए और शिमला भेजें।
सिरमौर के पावंटा साहिब में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के समर्थन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल का विशेष पैकेज छीन लिया था। विकास की रफ्तार को डबल इंजन सरकार ही पकड़ सकती है। भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया। हेमकुंड साहिब कोरीडोर बनाने का काम किया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत ने बदला लिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में तिरंगा झंडे तक फहराने पर रोक थी। अब वहां से 370 धारा ही हटा दी गई है। यह सब केंद्र की मोदी सरकार ने किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने 27 हजार विद्यार्थियों को यूक्रेन से निकालकर सुरक्षित घर पहुंचाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । कांगड़ा भाजपा प्रत्याशी विधायक पवन काजल ने कहा कि झूठे प्रलोभन देकर राजनीति करने के दिन अब लद गए हैं। कांगड़ा विस क्षेत्र की जनता प्रलोभनों से नहीं, बल्कि विकास के नाम पर वोट देती है। यही वजह है कि उनके राजनीतिक विरोधियों की चुनावी सभाओं में भी उनके समर्थक भरे रहते हैं। विधायक पवन काजल ग्राम पंचायत भडियाड़ा, बैदी और सनौरां में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा का नाम शिमला तक गूंजे इसके लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। अब कांगड़ा विस का सम्मान पहले से ज़्यादा बढ़ जाएगा। भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी सभी मांगे मानी। यह उसी का नतीजा है कि आज कांगड़ा को अपना जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय मिल गया। दर्जनों स्कूल अपग्रेड हुए। स्वास्थ्य संस्थानों का दर्जा बढ़ा। बैदी, भडियाड़ा और सनौरां में साढ़े अठारह करोड़ की पेयजल योजना का काम अंतिम चरण में है। भडियाड़ा गांव के लिए आईटीआई भी स्वीकृत की गई है। लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से दो सिंचाई कूहलों की मरम्मत करवाई गई। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस सहित चुनाव में उतरे प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में विधायक काजल के पक्ष में हवा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रत्याशी अपने लिए कम और विधायक काजल की जीत के लिए ज़्यादा मेहनत कर रहे हैं।
भाजपा काे कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करने की आदत नहीं नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री जयसिंहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान के प्रचार करने जयसिंहपुर पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम अपने घोषणापत्र में वो ही वादे करते हैं, जिसे हम पूरा भी कर सकते है। कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करने की हमारी आदत नहीं है। हमनें जो भी वायदे किए थे उनको पूरा करके दिखाया है । जनता को गुमराह करके हम राजनीति नहीं करना चाहते। उन्होंने यह शब्द वीरवार को जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान के पक्ष मे जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की धरती ने इस देश को एक से एक बढ़कर वीर सपूत दिए । उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अगर देश को है। हिमाचल के सेनिकों की जरूरत पड़ जाए, तो हिमाचल के सेनिक पिछें नहीं हटेंगे। आजाद भारत के बाद हिंदोस्तान मे जो पार्टी सता में आई उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर था यही कारण है कि आज देश के लोगों का राजनेतिक पार्टियों से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि आज देश का आर्थिक दृष्टि से भी विकास हुआ है 2014 में जब देश की बागड़ोर नरेंद्र मोदी के हाथ आई थी, तो उस समय हिंदोस्तान आर्थिक दृष्टि से नोवें व दसवें स्थान पर था। आर्थिक दृष्टि से आज भारत पांचवें स्थान पर है। काेरोना काल में हर देश की अर्थ व्यवस्था बिगड़ गई थी। यहां तक की अमेरिका जेसे देश भी अर्थव्यवस्था मामले में ढगमगा गए थे, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंहगाई दर को सात फीसदे से आगे नहीं बढ़ने दिया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले विदेशों में भारत की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता था न कोई सुनता था। आज विदेशों में भारत की बात को कान खोलकर सुना जा रहा।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने अपना चुनावी अभियान आगे बढ़ाते हुए आज धर्मशाला में कई जनसभाएं की। सुधीर शर्मा ने तरेमबलु, नरवाणा, ब्लेड, भट मोहल्ला ब्लेड, टिका छत्तर योल, बनरोड़डू, वायपास धर्मशाला, चीलगाड़ी और जोधमल सराय में जनता से मुलाकात की और धर्मशाला के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताने का आग्रह किया। जनसभाओं के दौरान दर्जनों लोग अन्य पार्टियों को छोड़ कर सुधीर शर्मा के साथ जुड़ रहे हैं। इस समय सुधीर शर्मा कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और अपने पूर्व के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के दम पर वोट मांग रहे हैं। आज उन्होंने जनसभाओं में कहा कि किसी भी विधानसभा के विकास के लिए विजन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी बातों का जिक्र नहीं करूंगा, लेकिन एक बात का जिक्र उन्होंने किया कि उनकी सरकार के पिछले कार्यकाल में गगल और चेतड़ू के बीच आईटी पार्क के लिए जगह का चयन किया गया था, जिसके लिए धनराशि भी जारी करवा दी गई थी, आईटी पार्क में 4 से 5 हज़ार युवाओं को रोजगार मिलना था। सुधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 5 वर्षाें में धर्मशाला के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में इस बार रिवाज़ बदलने की बात कर रही है, लेकिन इसका जवाब बीजेपी को उनकी चुनावी रैलियों में जुटने वाली भीड़ से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन काल में महंगाई अपनी चर्म सिमा पर पहुंच गई है और आज आम व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए भी तरस रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज इस कदर बढ़ गई है कि युवा रोजगार को तरस रहे हैं और युवाओं को अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने और महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए लगातार अच्छी नीतियों का निर्धारण किया गया था, जिस कारण प्रदेश में बहुत बढ़िया हालात थे, लेकिन बीजेपी के आते ही प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए। सुधीर शर्मा ने कहा कि जो लोग आज कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं, उन्हें घर के सदस्यों की तरह रखा जाएगा और आदर सम्मान मिलता रहेगा। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता सुधीर शर्मा के साथ मौजूद रहे।
राज सोनी। करसोग रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग सुरंेद्र ठाकुर ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर मोबाइल मतदान टीम नंबर-6 ने अपनी जान की परवाह किए बिना, अपने चुनाव संबंधी कार्य को प्राथमिकता देते हुए देशी झूले की मदद से सतलुज नदी को पार कर मंडी जिला के दूरदराज क्षेत्र के मगान गांव में पहुंच कर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दो वृद्ध मतदाताओं से घर पर सफलता पूर्वक मतदान करवाया है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के चिन्हित मतदाताओं से घर पर मतदान करवाने के अंतर्गत क्षेत्र के लिए गठित मोबाइल पोलिंग टीम नम्बर 6 ने किसी भी स्थिति में गांव तक पहुंचकर मतदान करवाने का निर्णय लिया। टीम करसोग से तत्तापानी, शिमला जिला के सुन्नी से होते हुए जस्सी बराड़ नामक स्थान पर पहुंची, जहां से गाड़ी को छोड़ कर सतलुज नदी को पार करने का निर्णय लिया और नदी पर बने एक पुराने देशी झूले की मदद से नदी को पार किया। उसके पश्चात टीम ने गांव तक पहंुचने के लिए लगभग 2 घंटे तक पहाड़ी रास्ते पर पैदल चलकर लगभग 12 किमी सफर आने-जाने का तय कर, गांव में स्थित 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दो मतदाताओं भजन लाल और प्रीतम सिंह का घर पर ही सफलता पूर्वक मतदान करवाया। मोबाइल टीम में पीठासीन अधिकारी कृष्ण कुमार, गोपाल सिंह, माईक्रो ऑब्जर्बर पंकज कुमार, सुरक्षा कर्मी मोहन लाल और विडियोग्राफर बालकृष्ण शामिल थे। मोबाइल पोलिंग टीम के सदस्यों ने बताया कि मंडी जिला के दूर-दराज के मगान गांव तक तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं होने के कारण पोलिंग टीम के सभी सदस्यों ने सतलुज नदी को देशी झूले की मदद से पार कर गांव तक पहुंचने का निर्णय लिया, जो गांव तक पहुंचने के लिए सबसे छोटा रास्ता था, जिसमें सभी सफल भी रहे। रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग सुरंेद्र ठाकुर ने बताया कि दूर-दराज के मगान गांव तक पहुंच कर मोबाइल टीम ने सफलता पूर्वक गांव में स्थित 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दो मतदाताओं की लोकतंत्र के इस उत्सव में भागादारी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि टीम का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए केवल कुछ ही दिन बाकी हैं। इसी के चलते दोनों बड़े राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हैं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा ने शिमला में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। पात्रा ने राहुल गाँधी के हिमाचल न आने पर भी सवाल खडे किए हैं। सांबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता, नीति और नियत नही हैं। राहुल गांधी हिमाचल में प्रचार में क्यों नही आना चाहते? क्या नेताओं ने उनको मना किया है ? उन्होंने आगे कहा कि राहुल गाँधी जहाँ भी जाते हैं कांग्रेस हारती हैं। सांबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी हिमाचल में छुट्टियां मनाने आई है। कांग्रेस के लिए हिमाचल हॉलिडे डेस्टिनेशन है। जबकि बीजेपी के लिए विकास डेस्टिनेशन। उन्होंने कहा कि सोनिया गाँधी शिमला में हैं, बावजूद इसके कोई जनसभा क्यों नही कर रही है? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एटीएम की पार्टी हैं। जहाँ भी इनके कुछ एमएलए जीत जाते हैं, वहाँ से भ्रष्टाचार कर पैसे निकाल कर दिल्ली भेजना इनका एजेंडा होता हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यादविंदर गोमा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षाें में प्रदेश को कर्ज में डुबोने के अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कहा कि पिछले 'चुनावों से पहले कई झूठे वादे प्रदेश की जनता से किए थे। उन्होंने कहा कि आज तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कह कि भाजपा सरकार किसान, कर्मचारी, व्यापारी व आम जनता विरोधी है। गोमा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और इस फेल डबल इंजन की सरकार से दुःखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा जनसमर्थन मांगा। यकीन है कि कांग्रेस प्रदेश में भारी बहुमत प्राप्त कर अपनी सरकार बनाएगी। गोमा ने बुधवार को विस क्षेत्र के जाल, नाहलाना, हडू, कोसरी, रोपड़ी, डगरुही, धुपक्यारा, चठ आदि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की। इस दौरान जगह जगह गर्मजोशी से गोमा का स्वागत हुआ व लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन देने की बात कही।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर एक पूर्व सैनिक जिसने बॉर्डर पर सेवा दी फिर अपने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए तैयार है, ऐसे हमारे लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के लिए भारी मतदान करें और यह सुनिश्चित करें की डबल इंजन की सरकार बने ताकि प्रदेश का चौमुखी विकास हो सके, यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही केंद्रीय मंत्री ने झनियारा ख्याह छोनटी पटलानदर री ओर चोरी में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा के लिए वोट मांगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम सुरक्षित है। हर त्यौहार का घर पर आनंद उठा रहे हैं हंसी खुशी उन्हें मना रहे हैं, यह तभी संभव है, जब देश की बागडोर एक सशक्त प्रधानमंत्री के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तो उसके पीछे आपका एक-एक कीमती वाेट है। यह आपके वोट की ही ताकत है जो केंद्र और प्रदेश दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि बात देश सुरक्षा की हो बात देश में महामारी फैलने की हो बात यूक्रेन में फंसे बच्चों को बाहर लाने की हो बात देश के हर एक नागरिक को सुरक्षित करने की हो हर क्षेत्र में केंद्र की भाजपा सरकार ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 में जो हुआ उसे अगर बुलाना है, तो 2022 में कमल खिलाना होगा आपका ओर हमारा एक ही उद्देश्य है। कमल के फूल वाले बटन को दबाना और भाजपा प्रत्याशी को जिताना प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाना केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल में बीते 5 वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं, उन पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो एम्स बना है, वह पूरे देश में सबसे बेहतर आधुनिक बना है सौभाग्य की बात है कि अगर चौथी वंदे भारत ट्रेन कहीं से चली है, तो वह और कोई राज्य नहीं हिमाचल प्रदेश राज्य है। यह तभी संभव है जब केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसलिए रिवाज बदलना है मिशन रिपीट करना है।
नेता प्रतिपक्ष और हरोली से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नाम की सुनामी चल रही है और इसमें भाजपा पूरी तरह से मलियामेट होने वाली है। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद हिमाचल में मित्रां दा नाम ही चलेगा। इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाली कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी करने के बाद बुढ़ापे में पुरानी पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है लेकिन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इस सहारे को भी कर्मचारियों से छीन लिया था। मुकेश ने कहा कि भाजपा आने वाले दिनों में दृष्टि पत्र में भी ओल्ड पेंशन स्कीम देने की बात कह दी लेकिन अब कोई फायदा नहीं अब कांग्रेस ने पहले ही कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम दे डाली है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी करते हुए चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है और इसके तहत उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी करवाई गई हैं। लेकिन भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि इस तरह से चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को भी दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 10 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ऐसे में भाजपा की हिमायत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
कहा, लाेगाें ने रैली में जानी नहीं समझा उचित पंकज सिंगटा। धर्मशाला लोग भाजपा के जुमलों से तंग आ चुके हैं और लोगों को पता है कि गृह मंत्री धर्मशाला में रैली करके जो वायदे करेंगे। बाद में वह उन वायदों को जुमला करार दे देंगे। इसलिए उनकी रैली में लोगों ने जाना उचित नहीं समझा। यह बात सुधीर शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बारे में तंज कसते हुए कही। सुधीर शर्मा ने कहा कि यही नहीं भाजपा प्रत्याशी इतना बौखला गए हैं कि अपने भाषणों में वह अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम तक भूल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशास से लोग तंग आ चुके हैं और प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। अपने चुनावी अभियान को जारी रखते हुए सुधीर शर्मा ने बुधवार को तंगरोटी खास, झियोल, कंदरेहड़, लोअर घणा, दाड़नू, खजांची मौहल्ला, धर्मल कश्मीर हाउस, राधा कृष्ण मंदिर रामनगर, संगम पार्क एवं दाड़ी में आयोजित बैठकों में भाग लेकर लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान सुधीर शर्मा ने लोगों को भाजपा के जुमलों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता शाम को जो बोलते हैं, सुबह भूल जाते हैं। सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की “हर घर लक्ष्मी” योजना, पुरानी पैंशन एवं रोजगार के मुद्दों को लोगों के समक्ष प्रमुखता से रखा। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में जो विकास कार्य हुए, उनको आगे बढ़ाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा के जुमलों से परेशान होकर लगातार लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और आज भी आयोजित बैठकों के दौरान 47 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा। उक्त बैठकों में सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुन्नी में भाजपा प्रत्याशी रवि मेहता के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि धड़ल्ले से जय श्री राम का नारा लगाना है। सिर उठा कर जय श्री राम कहना है तो भारतीय जनता पार्टी को शिमला ग्रामीण विधानसभा में विजय बनाना होगा। कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो चेहरा या तो मम्मी होगी या तो बेटा होगा कांग्रेस के नेता तो केवल अपने परिवारों के लिए काम करते हैं, लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हिमकेयर कार्ड से सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जयराम जी ने तो सहारा योजना के तहत लाचार लोगों के लिए 3 हजार रूपये की मासिक सहायता दी है। 60 साल से ऊपर के सभी बुजूर्ग लोगों को सामाजिक पेंशन का लाभ दिया है, जो कि कांग्रेस के समय 80 वर्ष के बाद दिया जाता था। उज्जवला योजना और गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया गया है। जिससे कि हिमाचल प्रदेश देश में पहला धुंआ मुक्त राज्य बना है। ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क का निर्माण शुरू किया जा रहा है, जिससे की प्रदेश में निवेश के साथ-साथ रोजगार का भी सृजन होगा। नालागढ़ में मैडिकल डिवाइस पार्क, ऊना में ट्रिपल आईआईटी, बिलासपुर में एम्स और अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के करीब रह कर काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है, जो आज भी जारी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टीके लगवाए हैं और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि शिमला ग्रामीण से रवि मेहता कौन है। अमेठी में राहुल गांधी को भी पता नहीं था कि स्मृति ईरानी कौन है, लेकिन अमेठी की जनता ने बता दिया कि स्मृति ईरानी कौन है। वैसे ही शिमला ग्रामीण की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी को बताएगी की रवि मेहता कौन है। कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी। क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता है। कांग्रेस ने 2012 के चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारों को 1000 रूपया मासिक भता देने का ऐलान किया था, लेकिन सता में आने के बाद भूल गई। पिछली बार कांग्रेस ने युवाओं को ठगा था इस बार कांग्रेस महिलाओं को ठगने की तैयारी में है, लेकिन कांग्रेस को यह मालूम नहीं है कि प्रदेश की जनता इस बार कांग्रेस को ठगने वाली है।
हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इनमें आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कवंर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवालिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां-परागपुर से मुकेश कुमार शामिल हैं। इससे पहले पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 6 बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर चुकी है। आने वाले दिनों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने वाले कई नेताओं पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।
कमल किशोर ने कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन के पक्ष में लाेगाें से मांगे वाेट श्वेता शर्मा। इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा में कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने बुधवार को बडूखर, बहादरपुर, राजगीर, मलाल, भोगरवा, पलाखी, बंदयाल, सुरडवा, घघवां, घडरां व पनयाल में बैठक कर लाेगाें से समर्थन मांगा। मलेंद्र राजन ने सभी लोगों को कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी की मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। कमल किशोर ने लोगों को भाजपा की बातों से बच कर रहने का आग्रह किया। वरिष्ठ कार्यकरता वे पूर्व में रहे प्रत्याशी कमल किशोर द्वारा मलेंद्र राजन के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस दौरान मलेंद्र राजन के साथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र मंकोटिया, शेखपुर पंचायत प्रधान सुधीर, इंदौरा से पूर्व में रहे उप प्रधान मनोहर (पिंकी), महासचिव डॉ. विशाल ठाकुर, पूर्व मे रहे ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश, इंदौरा कांग्रेस लिगल सैल अध्यक्ष जस्वीर, विजय कुमार, , राजकुमार व संदीप (दीपु) सहित विभिन्न लोग शामिल रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता गणित महेंद्र पाल कौंडल ने शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिमला में भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विद्यालय की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को निखारने के लिए स्कूल एक्सलिसेंस कार्यक्रम के तहत भारती फाउंडेशन की तरफ से वीना, राजीव व ब्रजेश ने बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित करना और उन्हें पूरा करने के लिए रणनीति व योजना को किस प्रकार से अमल में लाना आदि के बारे में बताया। एसडीएफ कोऑर्डिनेटर रेणु ने समग्र शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। महेंद्र पाल कौंडल ने प्रातःकालीन सभा में उपरोक्त जानकारियां अध्यापकों व बच्चों के साथ सांझा की, ताकि इसका सीधा-सीधा लाभ बच्चों तक पहुंचे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों से आग्रह किया कि वे सभी विद्यालय के उत्थान एवं विकास के लिए भारती फाउंडेशन के साथ मिल कर कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, नीलम शुक्ला, रेणुका, सुमन, अनीता कौंडल, जय प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र, नीरज, रंजना ठाकुर, सुषमा, मदन लाल, कुलवंत, वीना, सुदेश कुमारी, पूनम कुमारी, जागृति, रेखा, मंजु, विजय, मुकेश, अंजना व संतोष शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कहा, सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपए मनीष ठाकुर। नूरपूर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने नूरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मिलकर अपना आगामी विजन बताया। अजय महाजन ने बुधवार को गांव ठाणा में नुक्कड़ सभा कर लोगों को संबाेधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 49.27 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। जैसा कि आमतौर पर पहाड़ों में होता है, ग्रामीण क्षेत्राें में महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर पारिवारिक कारोबार में पुरुषों का बराबरी से सहयोग करती हैं। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उनकी भागीदारी भी अच्छी खासी है, लेकिन आर्थिक आत्मनिर्भरता के मामले में वे पीछे छूट जा रही हैं। महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए 10 ग्रांटियां जनता को दी हैं, जिसे सरकार बनने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने 18 से 60 साल की हर महिला को हर महीने 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की गारंटी दी हैं, जिसमें उन्होंने आम लोगों की सहभागिता से नूरपुर को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाए जाने को लेकर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं व आम लोगों के साथ मंथन किया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस की गांरटियों को अक्षरशह लागू किया जाएगा और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए भी प्रदान कर प्राथमिकता दि जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रनबीर सिंह निक्का नूरपुर के लोगों को अपने खोखले वादों से सिर्फ गुमराह करने का काम सकते हैं, निक्का नूरपुर निवासियों को रोज़गार और शिक्षा संस्थान के नाम पे भुलावा देकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। इस बार नूरपुर के लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं।


















































