फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर,2022 को मतदान के दिन प्रातः 8 बजे से 5 दिसंबर, 2022 को सांय 5.30 बजे तक के बीच की अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश और गुजरात की विधानसभाओं के वर्तमान चुनावों के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा चुनावों परिणाम का समाचार-पत्रों अथवा टीवी चैनलों के माध्यम से प्रकाशन अथवा प्रचार-प्रसार करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भारत चुनाव आयोग द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का इस अवधि के दौरान प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। अधिसूचना के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन आम चुनावों में सम्बन्धित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियम समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटाें के दौरान किसी भी प्रकार टीवी चैनल पर किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवंबर, 2022 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश आरडी धीमान द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। कृतिका कुलहरी ने कहा कि नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स अधिनियम, 1881 की धारा-25 के तहत दिहाड़ीदारों के लिए भी यह सवेतन अवकाश होगा। उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न बोर्डों, निगमों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक संस्थानों के कर्मियों के लिए भी यह अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निवास कर रहे उन कर्मचारी मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन विधानसभा क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, जिनके वे मतदाता हैं। इसके लिए इन कर्मचारी मतदाताओं को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने के संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में सभी निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला जिला के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लवी एक व्यावसायिक मेले के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि लवी मेले का अपना ऐतिहासिक महत्व है और यह व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी समृद्ध पुरानी परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों से लवी मेले के साथ-साथ लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे 12 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है, इसलिए सफल लोकतंत्र के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि लोग सभी धार्मिक और पारंपरिक त्योहारों को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पारंपरिक मेलों और त्योहारों के पुराने गौरव को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने लवी मेले की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने के ईमानदार प्रयासों के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेले में प्रदर्शित ऊनी वस्त्र, सूखे मेवे और अन्य पारंपरिक शिल्प और उत्पाद अद्वितीय हैं। मेले में पारंपरिक कारीगरों और किसानों को लाभान्वित करने और उनके प्रचार और बिक्री के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है। राज्यपाल ने इस अवसर पर किन्नौरी बाजार और विभिन्न संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया और उनमें गहरी रुचि दिखाई। उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य नेगी ने राज्यपाल का स्वागत किया और मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भटुंगुरु और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली को चिल्ड्रन पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के माध्यम से चिल्ड्रन पार्क से पुराना बस अड्डा, मेन बाजार सोलन, सर्कुलर रोड़ में नारे लगाते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन, संस्कृति महाविद्यालय सोलन, शेड्स महाविद्यालय सोलन ने नागरिकों को नारे लगाकर 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम तथा निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने उमण्डलाधिकारी कार्यालय में समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त कसौली व नालागढ़ उमण्डल स्तर पर भी विभिन्न कार्यालयों में मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदान की शपथ राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ (आटीआई), राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अर्की, राजकीय डिग्री महाविद्यालय कंडाघाट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कडोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्लतानपुर में भी मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम सोलन प्रियंका चंद्रा, नेहरू युवा केंद्र की ज़िला समन्यवक ईरा प्रभात, ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कर्मचारी, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रशिक्षक सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा नेता व पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत ने कहा कि कांग्रेस ओपीएस और महिला पेंशन के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ बोलने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ओपीएस यूपीए के शासन काल में लागू की गई थी और हिमाचल इससे लागू करने वाला पहला राज्य था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनने के बाद ही ओपीएस को लागू किया गया। कानून में संशोधन के बाद ही इससे सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस शासित प्रदेशों में ओपीएस देने की घोषणा हुई है, वहां पर भी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद के बगैर ओपीएस को लागू करना नामुमकिन है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए उम्र की समय सीमा और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं को भी पेंशन के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्हें कहा कि यदि प्रदेश की 20 लाख महिलाओं को भी 1500 मासिक पेंशन दी जाती है, तो इसके लिए हर वर्ष 3600 करोड़ के बजट की जरूरत रहेगी। कांग्रेस बताएं कि इतना बजट कहां से आएगा। उन्होंने प्रदेश देश का विकास केंद्र सरकार के बिना संभव नहीं है। ऐसे में डबल इंजन की सरकार ही प्रदेश के लिए हितकारी रहेगी। सोफत ने सोलन से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को योग्य और कुशल नेता बताया। उन्होंने कहा कि वह युवा होने के नाते ऊर्जावान होकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझते हुए हैं, उन्हें हल करने का सामर्थ्य भी रखते हैं। उन्होंने सोलन के लोगों से अपना कीमती वोट देकर राजेश कश्यप को विजयी बनाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में पार्षद कुलभूषण गुप्ता, धर्मचंद गुलेरिया, जयदेव शर्मा, वेद प्रकाश, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील जग्गा, संजय पराशर, आशीष नेगी व अनूप शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। यह दिवस भारत सरकार भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में हर 11 नवंबर को मनाया जाता है। वैधानिक रूप से इसका प्रारंभ 11 नवम्बर 2008 से किया गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्बर 1888 को हुआ था। वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल के द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के शुरू हुई। इसके बाद हिंदी शिक्षक ने आज के दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई दी। इसके बाद कक्षा चार के बच्चों द्वारा, जिसमें देवकृत कुमार ओझा, आराध्या कालिया व उनकी टीम ने 'शिक्षा है जरूरी' शीर्षक की सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका बहुत ही प्रेरणादायी और मनोरंजक थी। इसके बाद कक्षा 11वीं के छात्र आयुष शर्मा ने हिंदी भाषा में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान की छात्रा अंकिता शर्मा ने आंग्ल भाषा में मौलाना अबुल कलाम आजाद की उपलब्धियों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने वाला है। मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की दूरदर्शिता के कारण ही आज हमारी शिक्षा ने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है, जिसके कारण विदेशों से विद्यार्थी ज्ञानार्जन हेतु बहुत संख्या में भारत आ रहे हैं। इन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया था। इन्हीं के प्रयासों से आज भारत में विभिन्न शिक्षा आयोग, विभिन्न अकादमियों व तकनीकी संस्थानों की स्थापना संभव हो सकी। प्राचार्य महोदया ने अंत में कहा कि अपने कर्मों द्वारा भारत देश को गौरवान्वित करते रहो और आगे बढ़ते रहो।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते गुम्मर के स्थानीय निवासी एवं सोशल एक्टिविस्ट मुकेश कुमार को वीरवार देर शाम किसी नंबर से कॉल आने के उपरांत जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मिली है, जिस पर उन्होंने ज्वालामुखी थाना में इस संदर्भ में एक शिकायत पत्र सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस संदर्भ में मामला भी दर्ज कर लिया है। जब इस बाबत मुकेश कुमार से बात की गई, तो उन्होने बताया कि उन्होंने गत देर सायें किसी व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी, उसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर 15 से युवा मौजूद थे, जो उन्हें क्षति पहुंचा सकते थे।मुकेश कुमार ने कहा इस कृत्य के पीछे किन्ही बड़ी राजनीतिक लोगो का हाथ भी हो सकता है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालाजी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 13.34 लाख मतदाता चुनेंगे 15 विधायक पंकज सिंगटा । धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को लेकर कांगड़ा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 नंवबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21 हजार 768 हैं। विदेश में रह रहे प्रवासी निर्वाचक 6 हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं। 30 मतदान केंद्रों पर महिला कर्मी करवाएंगी मतदान, 7 दिव्यांग संचालित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में 2 आदर्श मतदान केंद्र, लोकतंत्र के उत्सव को मतदान केंद्रों पर खास सजावट डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनावों के मतदान के लिए 1627 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1625 मुख्य तथा 2 सहायक मतदान केंद्र हैं। जिले के हर विधानसभा हल्के में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में 30 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनपर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में 7 दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर विधानसभा हल्के में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोकतंत्र के उत्सव को लेकर इन मतदान केंद्रों को विशेष तौर से सजाया गया है। साथ ही वहां मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिले में 50 फीसदी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर डीसी ने खुद रखी नजर बता दें, जिले में आज ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी की पूरी प्रक्रिया पर डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने खुद नजर बनाए रखी। वेे धर्मशाला, नगरोटा और पालमपुर में स्ट्रॉंग रूम खोलने तथा पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के मौके पर स्वयं उपस्थित रहे, वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रो में रवानगी की पूरी प्रक्रिया को लेकर लगातार डिजिटल मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी गंभीरता से चुनावी ड्यिूटी के निर्वहन को कहा। चुनाव कर्मियों की आवाजाही के समुचित प्रबंध, बसों के अलावा बोट और हेलीकॉप्टर से भी भेजी पोलिंग पार्टियां जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में करीब 8 हजार कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास का कार्य किया जा चुका है और 10 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। चुनाव कर्मियों की आवाजाही के लिए एचआरटीसी की 262 बसें लगाई गई हैं, इसके अलावा जीपीएस लैस 43 हल्के वाहन, 1 बोट और 1 हेलीकॉप्टर चुनाव कर्मियों की यातायात व्यवस्था में लगाए गए हैं। फतेहपुर के सथ कुठेड़ के लिए बोट और बड़ा भंगाल के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए पोलिंग पार्टी भेजी गई है।
तिलक राज । कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल ने वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सब्जी मंडी कांगड़ा सहित, ईच्छी और साथ लगते एक दर्जन गांव में नुक्कड़ सभाएं कर जनता से चुनाव में समर्थन मांगा। काजल ने कहा यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रतिष्ठा और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के आत्मसम्मान का चुनाव है। ऐसे में मतदाता किसी के बहकावे में आकर अपने मतदान का गलत उपयोग ना करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने लगातार दो बार उन्हें चुनावों में समर्थन दिया है। और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पलम, चंगर क्षेत्र और कांगड़ा शहर का एक समान विकास करवाने का प्रयास किया है। काजल ने पार्टी कार्यकर्ताओं अपने समर्थकों को चुनाव दौरान हर पोलिंग बूथ पर घर-घर से मतदाताओं को पहुंचा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की अपील की। काजल ने कहा कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए संदेश को भी घर-घर तक पहुंचाने के आदेश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए। मंडल भाजपा अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी ने कहा कि भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को कुछ भाजपाई परोक्ष तौर पर समर्थन कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी पवन काजल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत पार्टी हाईकमान से की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला कांगड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा, भ0पु0से0 ने आज प्रैस नोट के माध्यम से बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के संदर्भ में जिला कांगड़ा में 14 अक्तूबर को आदर्श आचार सहिंता लागू हुई थी। आदर्श चुनाव सहिंता लागू होने के उपरांत जिला भर में विभिन्न पार्टियों ने अपना-अपना चुनाव प्रचार करने के लिए देश भर के स्टार प्रचारकों को नियुक्त किया था। जिसमें Z+, Z व अन्य श्रेणीयों के अति विशिष्ट व्यक्तियों ने जिला कांगड़ा में आकर अपनी-अपनी पार्टियों व प्रत्याक्षियों के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान जिला पुलिस कांगड़ा ने सभी स्टार प्रचारकों को उनकी सुरक्षा श्रेणीयों के अनुरुप सुरक्षा मुहैया करवाई व इसके अतिरिक्त जनसभाओं में कानून एवं व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए गए। आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से आज तक जिला पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव–2022 को शांतिपूर्ण व भय मुक्त करवाने के लिए स्थानीय निवासियों व अन्य से कुल 20125 लाईसैंस हथियारों को थाना व जिला मालखाना में जमा किया गया है व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विभिन्न कार्यवाही की गई है, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है :- 1. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं के अंतर्गत 91 असमाजिक तत्वों को विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उप-मंडलाधिकारियों के माध्यम से प्रतिबंधित करवाया गया। 2. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं के अंतर्गत 76 अजमानतीय बंध पत्रों को तामील करवाया गया। 3. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं में ND&PS अधिनियम के अंतर्गत के कुल-08 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 04.49 कि.ग्रा. चरस व 84.28 ग्राम हिरोइन बरामद की गई। 4. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में जिला पुलिस, FST तथा SST द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल – 71 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 74.15 लीटर अग्रेजी शराब, 824.6 लीटर देसी, 847.75 लीटर अवैध शराब व 31.45 लीटर बीयर बरामद की गई तथा 26,45,00 लीटर लाहन नष्ट की गई। 5. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में जिला पुलिस, FST तथा SST द्वारा 2,25,32,200 रुपए के राशी, 66.01 ग्राम सोना व 106.5 ग्राम चांदी जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस ने केन्द्रीय अर्धसैनिक बल सहित संवेदनशील इलाकों में सयुक्त फलैग मार्च, गश्त, नाकाबंदी इत्यादि की गई है, जो अभी तक जारी है। पिछले कल मतदान केन्द्र बड़ा बंगाल (20-बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र) के लिए हैलिकॉप्टर द्वारा पोलिंग पार्टी, मतदान सामग्री को पुलिस सुरक्षा सहित मतदान केन्द्र में पहुंचाया जा चुका है । तथा आज दिनांक 10.11.22 को जिला कांगड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियो को मतदान सामग्री सहित सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रवाना किया गया है । आज पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के चुनाव मैजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी के साथ कोतवाली बाजार, खन्यारा, पटोला, कैन्ची मोड़ तक सयुंक्त फलैग मार्च किया ताकि इलाका में मतदाताओं के बीच उत्साह का संचार हो सके व मतदाता शांतिपूर्ण माहौल में भय मुक्त मतदान कर सके । आज दिनांक 10.11.22 को समय 5.00 बजे के उपरान्त दिनांक 12.11.22 समय शाम 5.00 बजे तक जिला भर में DRY DAY रहेगा । पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा जिला कागंड़ा के स्थानीय निवासियों से यह अपील की है कि वह दिनांक 12.11.22 को घरों से बाहर निकलकर अपने वोट के अधिकार का उपयोग करे तथा चुनावों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135सी में निहित निर्देशों के अनुसार सोलन ज़िले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान समाप्त होने से निहित समय से 48 घंटे पूर्व से मदिरा आदि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित बनाने के लिए लिया गया है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 10 नवम्बर, 2022 की सांय 5 बजे से 12 नवंबर, 2022 की सांय 5 बजे तक मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस समय अवधि को ड्राई डे घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्यों की न तो बिक्री होगी और न ही किसी होटल, रेस्तरां, दुकान, सार्वजनिक स्थल इत्यादि में यह उपलब्ध होंगे। ज़िले के किसी भी ठेके, होटल, रेस्तरां, क्लब अथवा संस्थान में शराब के विक्रय अथवा बांटने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में मदिरा के संग्रह पर भी रोक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 08 दिसम्बर, 2022 को मतगणना दिवस पर भी ड्राई डे रहेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन कन्या में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. प्रियंका चंद्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आरंभ रंगोली प्रतियोगिता से हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा क्विज़, भाषण प्रतियोगिता व लघु नाटिका द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। संयुक्त आयुक्त एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. प्रियंका चंद्रा द्वारा सभी छात्राओं व विद्यालय के स्टॉफ को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप हेमेंद्र दत्त शर्मा, बीएलओ सुपरवाइजर यादवेंद्र सिंह, विद्यालय के कर्मचारियों एवं अध्यापकों तथा लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 17 लाख 55 हजार रुपए की नकदी जबकि लगभग 30 लाख 47 हजार रुपए मूल्य की 6802 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा एक करोड़ 13 लाख 8 हजार रुपए मूल्य की 35118 लीटर शराब जब्त की गई, जबकि एक लाख 37 हजार रूपए की चर्स भी पकड़ी गई। उद्योग विभाग द्वारा खनिज अधिनियम के अंतर्गत 81 हजार 400 रूपए, पुलिस विभाग द्वारा 94 हजार 200 रूपए तथा वन विभाग द्वारा 3 लाख 90 हजार रूपए के जुर्माने किए गए हैं। प्रदेश भर में अब पुलिस तथा आयकर द्वारा 17 करोड़ 18 लाख 17 हजार रूपए की नकदी, पुलिस तथा राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 17 करोड़ 50 लाख 9 हजार रूपए मूल्य की 972818 लीटर शराब, बीयर तथा लाहण आदि जब्त की गई है। पुलिस तथा अन्य उड़न दस्तों द्वारा 93 लाख 61 हजार रूपए मूल्य की चरस, हेरोईन तथा अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसी प्रकार नारकोटिक ब्यूरो (एनसीबी.) द्वारा 26 लाख 5 हजार रूपए मूल्य की चरस जब्त की गई है। अब तक 13 करोड़ 99 लाख 20 हजार रूपए मूल्य का 47 किलोग्राम सोना,चांदी एवं अन्य आभूषण भी जब्त किए गए हैं। उद्योग विभाग द्वारा खनन अधिनियम के तहत अब तक 177 चालान किए गए और कुल 16 लाख 64 हजार के जुर्माने किए गए जबकि पुलिस विभाग द्वारा 501 चालान करने के अतिरिक्त एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि कुल 32 लाख 86 हजार के जुर्माने भी किए गए। इसी प्रकार वन विभाग द्वारा खनन अधिनियम के तहत अब तक कुल 39 चालान किए गए तथा 6 लाख 16 हजार रूपए के जुर्माने किए गए हैं। सभी विभागों द्वारा अब तक की गई संयुक्त कार्रवाई के तहत 50 करोड़ 83 लाख 91 रूपए की जब्ती एवं जुर्माने किए जा चुके हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला मुख्यालय पर प्राप्त सूचना के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने आरंभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मतदान दलों द्वारा 11 नवम्बर, 2022 को भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 12 नवम्बर, 2022 को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे के मध्य मतदान होगा। कृतिका कुलहरी ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 131, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 113, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 96, 53-सोलन (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र में 126 तथा 54-कसौली (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र में 103 मतदान दल आज अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित संख्या में आरक्षित मतदान कर्मी भी तैयार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र पाल गुर्जर, दून विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया, सोलन विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी विवेक शर्मा, कसौली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी गौरव महाजन तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी केशव राम की देख-रेख में मतदान कर्मी निर्धारित मतदान केंद्राें की ओर रवाना हुए। सभी मतदाता दलों को निर्देशानुसार इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफाईड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। एक मतदाता दल में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा तीन पोलिंग अधिकारी है। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार सैक्टर दण्डाधिकारी, सैक्टर अधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आज लगभग 19,151 शराब की बोतलें आबकारी नियम के अंतर्गत जब्त की है। आयुक्त यूनुस स्वयं भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर टास्क फोर्स के साथ अवैध शराब के खि़लाफ़ अभियान में कार्रवाई कर रहे हैं। आयुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विभाग ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। सभी गठित टीमें निरंतर अपने अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है टास्क फोर्स ने पिछले 24 घंटों में जिला सिरमौर में पांवटा साहिब तहसील के खारा के जंगलों में छापेमारी कार्रवाई करते हुए लगभग 48,300 लीटर कच्ची शराब को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नष्ट किया। टास्क फोर्स ने शराब की दो भट्टियों एवं अन्य उपकरणों को नष्ट किया। इस सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है। आयुक्त ने बताया कि नूरपुर के पंजाब की सीमा से सट्टे इलाकों में राज्य आबकारी विभाग पंजाब आबकारी विभाग के अधिकारियो एवं पुलिस के सहयोग से रणनीति बना कर इंदौरा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 18000 लीटर कच्ची शराब आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कब्जे में लेकर नियमानुसार मौके पर नष्ट किया। कच्ची शराब बनाने वालों ने जमीन के नीचे गड्ढे बनाकर ड्रमों एवं प्लास्टिक के तिरपालों में यह शराब छिपा कर रखी थी। इसके अतिरिक्त 125 लीटर लाहन कब्जे में लेकर संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना मे एफआईआर भी दर्ज की है। इस कार्रवाई में दोनों राज्यों के लगभग 50 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में भी टास्क फोर्स ने पंजाब के सीमावर्ती गांव मजारी में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शराब की भट्टियों एवं अन्य उपकरणों सहित लगभग 1600 लीटर कच्ची शराब आबकारी अधिनियम के तहत नष्ट की गई। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन जोन दक्षिण क्षेत्र की टीम ने जिला शिमला के चीनी बंगला, नारकंडा, एवं संधू में खुदरा बिक्री के परिसरों का निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना पर लगभग 3161 लीटर शराब जब्त की। आयुक्त ने बताया कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पूरे प्रदेश में शराब के अवैध धंधे पर लगाम कसने के लिए निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सभी कलेक्टर, प्रवर्तन प्रभारी और जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि ड्राई-डे दिनांक 10 नवम्बर 2022 शाम 5.00 बजे से शुरू 12 नवम्बर 2022 शाम 5.00 बजे या मतदान समाप्त होने तक जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की शराब के प्रेषण की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के दिन सहित दो दिन पहले से ड्राई डे होगा। आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम के दिन भी शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक रहेगी। सभी प्रकार के लाइसेंस परिसर चाहे थोक विक्रेता परिसर, देसी एवं अंग्रेजी खुदरा बिक्री के बार, बियर, वाइन शॉप आदि बंद रहेंगे। संदिग्ध और अन्य परिसरों की कड़ी जांच की जाएगी। सीमावर्ती जिला प्रभारी निकटवर्ती राज्य के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान क्षेत्रों के 3 किलोमीटर के दायरे में भी शराब की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने स्वयं वीरवार को जिला मुख्याल्य धर्मशाला के खनियारा में लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की दृष्टि से हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने खनियारा में लोगों और व्यापारियों से बातचीत की तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और अन्य संभावित असामाजिक गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि वह निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि के बारे में तुरंत प्रशासन को बताएं। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय और लालच के वोट देने का आह्वान किया। इस मौके पर अर्धसैनिक बल और पुलिस की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों को मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था चाक चौंबद रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनावी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है तथा लोग पूरी प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी उपस्थित रहीं।
कहा, कांग्रेस की सुनामी, प्रदेश में 60-8 की लड़ाई कांग्रेस ही देगी कर्मचारियों को ओपीएस युवाओं को रोजगार और महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह ममता भनोट। ऊना कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन, ट्रबल इंजन साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन ने समस्याओं को हल नहीं किया, बल्कि समस्याओं को डबल करने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डबल इंजन की बात करने वाले गौर से सुने हिमाचल प्रदेश के अंदर कर्ज डबल हुआ, हिमाचल प्रदेश के अंदर महंगाई डबल हुई, हिमाचल प्रदेश के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम डबल हुए ,हिमाचल प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार डबल हुआ, हिमाचल प्रदेश के अंदर कोरोना संकट के दौरान भी भ्रष्टाचार हुआ। हिमाचल प्रदेश के अंदर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डबल फेल हुए, हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की समस्या डबल हुई। हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज हुए, पेंशनर्स का हक नहीं दिया गया, हिमाचल प्रदेश के अंदर करुणामूलक नोकरिया नहीं मिली। हिमाचल प्रदेश के अंदर आउट सोर्स प्रथा खत्म नहीं हुई, हिमाचल प्रदेश के अंदर ठेकेदारी खत्म नहीं हुई, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इंजन ने समस्याओं को डबल किया है। अब प्रदेश की जनता इस डबल इंजन को डबल धक्का देकर के पटरी से बाहर करेंगी। मुकेश ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी, युवा और महिलाएं भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों से तंग हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के लाखों कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। जयराम सरकार ने कर्मचारियों को उनका हक देने की बजाय प्रताड़ित करने का काम किया है। कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए और तबादले कर प्रताड़ित किया गया है। सरकार की प्रताड़ना को कर्मचारी भूले नहीं हैं। अब वह भाजपा पर वोट से चोट करने को तैयार है। जयराम सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया है। पुलिस भर्ती को पेपर 8 -8 लाख में बेंचा है। सरकार विभागों में चोर दरवाजे से भर्ती की गई है। सरकार ने पूरे पांच साल अपने चहेतों को चोर दरबाजे से नौकरी दी है और काबिल युवाओं को दरकिनार किया है। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है और बेरोजगार युवाओं की संख्या 15 लाख पहुंच रही है। रोजगार न मिलने से युवा परेशान है। कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा। भाजपा राज में महंगाई चरम पर, महिलाओं को रसोई चलाना हुआ मुश्किल मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है, जिससे आम आदमी का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार ने खाने पीने की चीजों आटा, चावल, दूध और दही पर जीएसटी लगा दिया है। जिससे महंगाई और बढ़ गई है। गैस सिलेंडर के दाम 1150 रुपए से अधिक हो गया है, तो सरसों का तेल 250 रुपए से अधिक है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। महंगाई के कारण लोगों का दो टाइम का खाना खाना मुश्किल हो गया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार से परेशान हिमाचल की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। 12 तारीख को होने वाले मतदान में परेशान जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और जन हितैषी कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जयराम ठाकुर सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री साबित मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में दब गया है। सरकार ने विकास पर खर्चे न कर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए महंगी महंगी गाड़ी खरीदीं हैं, जिससे प्रदेश में कर्ज लगातार बढ़ता गया है। भाजपा डबल इंजन सरकार से विकास का दावा करती रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल को कोई राहत नहीं दी है। जिससे जयराम सरकार प्रदेश में विकास कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। मुख्यमंत्री पूरे पांच वर्ष हेलीकॉप्टर में उड़ते रहे हैं, लेकिन जमीन पर नजर ही नहीं डाली, जिससे मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश की जमीनी कहीकत पर पता ही नहीं चला। प्रदेश की जनता परेशान थी और मुख्यमंत्री ऐशो आराम में सरकारी पैसा बहाते रहे। प्रदेश में विकास कराने में नाकाम जयराम सरकार को जनता सत्ता से करने को तैयार है। जयराम सरकार की विदाई तय है, इसे कोई नहीं रोक सकता।
किशाेर गुप्ता। चंबा शिक्षा का जीवन में अहम स्थान है और शिक्षित व्यक्ति ही अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चंबा विधानसभा क्षेत्र से चम्बा सदर से उतरे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर बीकॉम पास हैं। उन्होंने मेओ कॉलेज अजमेर से जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में बीकॉम में दाखिला लिया। दो वर्ष यहां पढ़ाई करने के बाद वह चंबा आ गए और चंबा कॉलेज से बीकॉम पूरी की। कांग्रेस जिला प्रवक्ता जगदीश हांडा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार ङ्क्षसह ठाकुर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजु कुमारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष भावना गुलाटी ने बताया कि नीरज नैय्यर उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ ईमानदार व स्वच्छ छवि के इनसान हैं। वह पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहे। उनके स्वभाव व सादगी के लोग कायल हैं। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व कांग्रेस के विभिन्न पदों पर आसीन रहे। राजनीति में लंबा अनुभव होने के साथ-साथ चंबा की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और हर मंच से लोगों की समस्याओं को उठाते भी रहे हैं। चंबा की जनता का उन्हें बहुत प्यार मिलता रहा है और इस बार वह उन्हें विधानसभा पहुंचाने के लिए आतुर हैं। नीरज नैय्यर ने बताया कि उन्होंने चंबा के विकास के लिए पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। जनता के आशीर्वाद से वह चंबा को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।
खड़ाैता गांवा में लगभग 100 लाेगाें ने छाेड़ा भाजपा का दमान, थामा कांग्रेस का हाथ पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का हाथ प्रतिदिन मजबूत होते जा रहे हैं, पूर्व की भांति वीरवार को भी खडौता गांव से अमित कुमार, त्रिलोक कुमार, सोम बहादुर, मनोज कुमार और सोनू कुमार सहित करीब 100 लोगों ने भाजपा का दाम छोड़ कर सुधीर शर्मा का हाथ थामा। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का कहना है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से वे परेशान हो चुके थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। चुनावी प्रचार को जारी रखते हुए वीरवार को सुधीर शर्मा ने सौकणी दा कोट व सकोह आदि इलाकों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से चुनावों में सहयोग की अपील की। सुधीर शर्मा की बैठकों में उन्हें लोगों को भरपूर सहयोग मिला है। वीरवार को सोशल मीडिया में भी हजारों लोगों ने पुरानी पैंशन की बहाली और धर्मशाला के विकास के लिए सुधीर शर्मा को वोट डालने की अपील के वीडियो अपलोड किए। लोगों का कहना है कि पुरानी पेंशन का मुद्दा वर्षों से कर्मचारी एवं आम जनता मांग करती आई है, लेकिन इस मुद्दे को गंभीरता से कांग्रेस पार्टी ने लिया है। लोगों का कहना है कि यदि हमें अपना भविष्य सुरक्षित करना है और विकास पथ पर चलना है, तो प्रदेश की सत्ता में बदलाव ला कर ही इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। सुधीर शर्मा ने लोगों से मिल रहे अपार सहयोग और प्रेम के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि नई सरकार में धर्मशाला की तस्वीर बदल दी जाएगी और इसे विश्व सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला 5 वर्ष पिछड़ गया था, लेकिन इसकी पूरी कसर अब निकाल दी जाएगी। सुधीर शर्मा ने लोगों से यह भी निवेदन किया कि सुबह वायदा कर के शाम को भूल जाने वाली भाजपा के जुमलों से वे बच कर रहें, यह जनता को उलझाने के लिए कोई भी हथकंडे अपना सकती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि आम जनता अब भाजपा की कड़वी सच्चाई जान चुकी है और वे कांग्रेस के पक्ष में है।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा चुनावी अभियान को बढ़ाते हुए इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने बुधवार को टांडा , माण्ड मायानी, माण्ड सनोअर, मलकाना, माण्ड भोगरवां, इंदपुर, दुघ, टप्पा, भटोली, ढियाला, मकरोली, बास्सा, तलोटि, सबो दा लाध, काटल, मनवाल, तरिया सुगाला, नांगरवां, समाल में बैठकों में भाग लिया और जनता से सहयोग की अपील की है। उन्हाेंने ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सभी मतदान करें, वे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाएं। कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी की मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही हर क्षेत्र में ईमानदारी से विकास कार्य किए जाएंगे व सभी कि समस्याएं दूर की जाएंगी। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर ने कहा की सभी अपना कीमती वोट मलेंद्र राजन को दें व कांग्रेस पार्टी को जिताएं। उन्होंने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। आज आयोजित बैठकों में करीब दस लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान मलेंद्र राजन के साथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, पूर्व मे रहें ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश, विजय कुमार, जिला परिषद परवीं कुमार, BDC इंदौरा जस्वीर कटोच व नीरज कटोच सहित विभिन्न लोग शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हार नेहरन पुखर के निवासी अविनाश चौहान एवं बिट्टन चौहान के घर जन्मी 15 वर्षीय प्रियांशी चौहान ने टीवी रियालिटी शो किसमें कितना है दम नाच प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रियांशी की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र गौरवपूर्ण महसूस कर रहा है। आपको बता दें पंजाब में आयोजित इस शो के नाच प्रतियोगिता के ग्रेंड फिनाले में दूसरे पायदान पर रही है। प्रियांशी ढलियारा स्थित ढलियारा पब्लिक स्कूल की छात्रा है। प्रियांशी की माता बिट्टन चौहान ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही नाच का बहुत शोक रहा है। आज उसी शोक ने उसे इस स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
मनीष ठाकुर। नूरपुर चुनाव प्रचार के आखरी दिन हजारों समर्थकों के उमड़े हुजूम के साथ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने अपना चुनाव प्रचार संपूर्ण किया। चौगान से शुरू हुआ पैदल मार्च निआजपुर बस स्टैंड तक किया गया, जिसके दौरान अजय महाजन ने नूरपुर शहर में सभी से मुलाकात की और उनके हक में वोट डालने की अपील की। अजय महाजन ने पैदल मार्च के दौरान कहा कि नूरपुर की जनता का प्यार और आशीर्वाद सर्वोपरी है और इस आशीर्वाद के वह हमेशा ऋणी रहेंगे। गौरतलब है की हाल ही में आए अनेकों ओपिनियन पोल और सर्वे नूरपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस के जीत दर्ज की चुके हैं, जिसका श्रेय भी अजय महाजन ने नूरपुर की जनता के प्यार, विश्वास और समर्थन को दिया। कांग्रेस पार्टी अपने मैनिफेस्टो में 680 करोड़ रूपए का स्टार्ट-अप फंड रखने का वायदा पहले ही कर चुकी है, जिसके तहत प्रदेश के युवाओं को नए कारोबार खोलने के लिए रकम दी जाएगी। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अजय महाजन पहले ही 'आइडिया 10 लाख का' अभियान चला चुके हैं, जिसके तहत बेहतरीन कारोबार के आइडिया देने वाले युवाओं को हम 10 लाख रुपए दे भी चुके हैं। इसी तर्ज़ पर कांग्रेस सरकार बनने के बाद युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 680 करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे। इसके साथ महाजन के चुनावी प्रचार में पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में OPS मेंहदी एवं लोक नृत्य खूब सराहा गया अथवा हर घर लक्ष्मी के तहत प्रति माह 1500 की राशि के लिए महिलाओं का भी भरपूर समर्थन देखने मिला। अजय महाजन द्वारा फोर लेन प्रभावितों के लिए भी लगातार आवाज़ उठाई गई है, जबकि भाजपा सरकार की चुप्पी प्रभावितों के लिए कभी नही टूटी। अजय महाजन ने कहा के उनका प्रण है के फोर लेन प्रभावितों को उनका पूरा मुआवजा उनके हक के तौर पर मिले। बीते दिनों में भव्य कांग्रेस रैली के दौरान अजय महाजन ने पॉन्ग डैम के कारण विस्थापित परिवारों के लिए राजस्थान सरकार के आगे परिवारों को निर्धारित मुआवजा प्रदान करने की आवाज उठाई थी। इसके अलावा अजय महाजन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा परिवार नूरपुर विधान सभा क्षेत्र की सेवा में पिछले 55 सालों से लगा है और वह भी नूरपुर की जनता की सेवा के लिए डट कर खड़े रहेंगे। अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश और खासतौर पर हमारे नूरपुर के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने बुधवार को नगर निगम के वार्डों में चुनाव प्रचार किया। सुबह से शाम तक जनता के साथ बैठकर भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर प्रदेश में रिवाज बदलने की अपील की। इसी कड़ी में डॉ. राजेश कश्यप ने बुधवार को सोलन के कंडाघाट में सभी दुकानदारों के पास जाकर चुनाव प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके बाद वह चंबाघाट बाजार में भी सभी दुकानदारों से मिले। डॉ. राजेश कश्यप वार्ड 5, 9, 10 और 15 वार्ड में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से मतदान की अपील की। वीरेंद्र सूद व विवेक डोभाल के साथ अस्पताल रोड से कोटला नाला चौक तक चुनाव प्रचार में वोट मांगते हुए दिखाई दिए। उन्होंने वार्ड-9 में शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनता से मतदान करने का आग्रह किया। डॉ. राजेश कश्यप ने वार्ड- 15 में नेहा ठाकुर के साथ खुंडीधार में एक जनसभा को संबोधित किया। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि 10 साल व्यतीत हो गए हैं। कांग्रेस के विधायक द्वारा कोई भी कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। रिवाज बदलने वाला है। सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और कमल को जीता कर डबल इंजन की सरकार को मजबूती दे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बैठी कांग्रेस द्वारा जनता को छला गया है। सोलन की जनता को फ्री पानी और फ्री कूड़ा देने की योजना डस्टबिन में जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जीता कर सोलन में विकास के रास्तों को खोलने का काम करें। यहां पर करोड़ों रुपए का अस्पताल बनने जा रहा है। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया, उसके बाद डॉ. राजेश कश्यप ने सुखराम के साथ चोरी घाटी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। रात्रि 8 बजे अग्रवाल सभा को होटल पेरागोन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा का लगातार योगदान समाज के लिए रहता है। लोकतंत्र के इस पर्व में अग्रवाल समाज डबल इंजन की सरकार को मजबूती दें और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।
मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल संपन्न फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मतदान के दौरान चुनावी प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं के विश्वास को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मतदान कर्मियों पर होती है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मतदान कर्मी अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाएं और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएं। धर्मशाला में राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल में चुनाव अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करने हुए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा आयोजित इस तीसरे और अंतिम पूर्वाभ्यास में धर्मशाला में 400 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्वाभ्यास के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक बारीकियों के बारे में बताते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने चुनाव कर्मियों से कहा कि चुनाव करवाते समय हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और सर्वाधिक हो। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए फील्ड में तैनात कर्मचारी को स्वयं के विवेक से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करवाना भी चुनाव कर्मियों की जिम्मेदारी है। चुनावी रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ भी उपस्थित रहीं। वहीं. जिला में अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान कर्मियों के लिए अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। इसके उपरांत अब 10 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी, जबकि दूरवर्ती मतदान केंद्र बड़ा भंगाल में पोलिंग पार्टी बुधवार 9 नवंबर को बैजनाथ से चौपर के जरिए पहुंच चुकी है।
मीनाक्षी साेनी। सुजानपुर जिनसे विपक्ष सही तरीके से नहीं संभलता है, वह सरकार क्या संभालेंगे कांग्रेस विश्वासघात करने वाली पार्टी है। यह भरोसे लायक नहीं इनकी गारंटी भी झूठी इनकी वारंटी भी झूठी यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है हिमाचल में भाजपा सरकार है इसलिए डबल इंजन की गाड़ी चल रही है। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार लानी होगी, तभी केंद्र की योजनाओं का डबल फायदा आपको मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हिमाचल के प्रवाह नहीं करते हैं। क्योंकि उन्हें पता है हिमाचल में हर 5 वर्ष बाद सरकार बदलती है, लेकिन इस बार 5 वर्ष तेरे 5 वर्ष मेरे यह नहीं चलेगा, यहां सॉलिड सरकार चल रही है आगे भी चलेगी। हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी, यह की जनता भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज वोट मांगने का हक नहीं है। देश के खिलाफ देश की सेना के खिलाफ बोलने वाली कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक तक नहीं है। यह वही कांग्रेस है जो फौजियों को गुंडा कहकर बुलाती है और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है। इसलिए हमें भाजपा सरकार को पुनः हिमाचल में लाना है। मैं हिमाचल की जनता का आभारी हूं, हमीरपुर जिला वीर सैनिकों का जिला है। यहां हर घर से सैनिक निकलता है, जो मेरे देश की रक्षा और सुरक्षा में अपने न्योछावर करने के लिए भी तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से हिमाचल में विकास हो रहा है। आगे भी होता रहेगा जहां कांग्रेस के गढ़ थे। कांग्रेस का वहां से भी सफाया हुआ है, उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब आस्थिरता की गारंटी है। यूपी उत्तराखंड ने पुरानी परंपरा थोड़ी है। हिमाचल में भी पुरानी परंपरा टूटेगी यहां भी भाजपा की स्थिर सरकार बनेगी मिशन रिपीट होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों के लिए हर मोर्चे पर खड़ी है। कांग्रेस ने सैनिकों के लिए कुछ नहीं किया न बुलेट प्रूफ जैकेट दी न बर्फ पर चलने वाले जूते और न बोडर तक पहुंचने वाली सड़कों को पक्का करवाया भाजपा ने सैनिक की रक्षा और सुरक्षा के लिए हर वो काम किया है, जिसकी सैनिक को जरूरत है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष में कांग्रेस ने एक लाख महिला फोर्स की भर्ती भारत में की थी। हमने मात्र 8 वर्ष में इस आंकड़े को सवा दो लाख तक पहुंचाया है। आज सुरक्षा के तीनों क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए गए हैं, जिसके लिए हिमाचल भाजपा बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा जब् वह हिमाचल के प्रभारी थे और मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हिमाचल में कमान संभाले हुए थे, तो उन्हें कारगिल जाने का मौका मिला था। पहली बार ऐसा हुआ था कि सैनिकों से मिलने के लिए कोई रण क्षेत्र पर पहुंचा हो उन्होंने कहा हम सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ा रहे हैं। छात्राओं को यहां शिक्षा मिले इसके लिए काम कर रहे हैं हाल ही में जो उपचुनाव के नतीजे आए हैं, उसमें देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है पूरी में कांग्रेस का सफाया हुआ है तेलंगाना में कांग्रेस साफ हुई है। कांग्रेसी जहां से जाती है वहां वापस लौटती नहीं है हिमाचल में भी कांग्रेस को लौटने नहीं देना है। इससे पहले यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी स्टाइल में हमीरपुर जिला के लोगों को प्रणाम नमस्कार किया। यहां के देवी देवताओं का नाम लेकर उन्हें प्रणाम किया हमीरपुर जिला की सुप्रसिद्ध पंडिता दी हट्टी की चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12 नवंबर को कमल के बटन को दबाकर हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। बारी-बारी का रिवाज मिटाना है, भाजपा को जिताना है। मोदी ने कहा हिमाचल को बिन मांगे सब कुछ मिल रहा है। यह तभी संभव है, जब दिल्ली में भाजपा है और हिमाचल में भाजपा है. भविष्य में भी हिमाचल में भाजपा रहनी चाहिए, ताकि आपका डबल फायदा हो सके। उन्होंने कहा यहां जो जनता पहुंची हैं। उन्हें मैं नमस्कार करता हूं, लेकिन मेरा आप एक काम करना जो यहां नहीं आए हैं, उन्हें घर पर जाकर मेरा नमस्कार कहना कि मोदी ने उन्हें नमस्कार भेजा है।
जोरावर मैदानी में उमड़ी भारी भीड़ से साफ हुआ जन समर्थन पंकज सिंगटा। धर्मशाला आप सुधीर शर्मा को भारी बहुमत के साथ जीता कर विधानसभा भेजिए, कांग्रेस हाईकमान उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। यह बात कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेवाला के धर्मशाला आगमन पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान प्रदेश सह-प्रभारी संजय दत्त ने कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास पुरूष पूरे प्रदेश के लिए वटबृक्ष बनने वाला है। कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने धर्मशाला की जनता का धन्यवाद किया। कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेबाला ने बुधवार को धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबाेधित करते हुए कहा कि हिमाचल में अगर विकास का एक नया अध्याय लिखना चाहते हैं, तो आप कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। सुरजेवाला ने कहा कि पांच वर्ष में पूरे हिमाचल के विकास की गति थम सी गई है। पांच वर्ष पहले लुभावने वायदों के साथ आई भाजपा सरकार, जुमलेबाजों की सरकार साबित हुई। आज हिमाचल की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है, लेकिन अब भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने का वक्त आ चुका है। यहां तक कि कोरोना जैसे महामारी में भी सरकार मूक दर्शक बनी रही, जबकि कांग्रेस के आपके प्रत्याशी सुधीर शर्मा हमेशा यहां की जनता के लिए खड़े रहे। चाहे यहां के लोगों का इलाज हो या फिर खाना, जानवरों के भोजन तक उन्होंने इंतजाम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई रोड मेप और न ही कोई दूरदर्शिता। मंहगाई से जनता त्रस्त है, चाहे तेल हो या पेट्रोल या गैस या फिर तूरी का दाल हो। 410 रूपए का गैस सिलिंडर आज 1200 रूपए का हो गया है। कौन पैसा देगा? 71 रूपए का पेट्रोल 98 रूपया में मिल रहा है। किसानों के ट्रैक्टर और ट्रक में डालने वाला डीज़ल आज 84 रूपए है। खाने का तेल बढ़कर 190-200 रूपए हो गया, बहनों से पूछिये। चाय की पत्ती आज 450 रूपए है और स्वयं को कहते हैं चायवाला। क़ीमतें आसमान छू रही है।शिक्षा व्यवस्था समाप्त है, बेरोज़गारी चरम पर है, लेकिन सरकार को फ़िक्र नहीं है। यह बेइमानों की सरकार है। उन्होंने नारा दिया, “जयराम का अब नहीं कोई काम”। पांच वर्ष पहले जेब काटनें वालों की सरकार आई और हिमाचल की तरक़्क़ी की जेब काट दी। हिमाचल के नौजवानों के भविष्य की जेब काट दी। हिमाचल में हमारी बहनों के बजट की जेब काट दी। हिमाचल में ईमानदारी की जेब काट कर भ्रष्टाचार का शासन चला रहे। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। इस तरह से हिमाचल को एक दशक पीछे ला कर खड़ा कर दिया। धर्मशाला में सुधीर जी ने विकास की जो गाथा लिखी, पिछले पांच वर्ष वह जहां का वहां पर खड़ा है। कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। सुरजेवाला ने कहा कि हिमाचल की सरकार कांगड़ा से ही चलती है और आगे भी चलेगी। आप भारी मतों से सुधीर शर्मा सहित सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाए, अगर सच में हिमाचल को यहां की जनता एक स्वर्णिम हिमाचल को देखना चाहती है तो। कार्यकर्ता सम्मेलन में धर्मशाला के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जनसभा में लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। साथ ही हिमाचल के लिये एआईसीसी के सचिव प्रभारी श्री संजय दत्त ने भी संबोधित किया। सभा में इसके अतिरिक्त आनंद माधव-एआईसीसी मीडिया एवं कम्यूनिकेशन प्रभारी, एआईसीसी पर्यवेक्षक, मोहन कुमार मंगलम, पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा, संजीव गांधी व प्रवक्ता आदि भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी विभाग के मध्य क्षेत्र की प्रवर्तन टीम ने जिला बिलासपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड्स की 125 पेटी (1500 बोतलें) बरामद की हैं। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग को इस क्षेत्र में काफी समय से शराब बेचने की सूचना प्राप्त हो रही थी। प्रवर्तन टीम के अधिकारियों ने अपने सूचना तंत्र को सजग करते हुए इस खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जहां यह शराब पकड़ी गई है वह एक बंद दुकान थी और दुकान का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। इसलिए पंचायत प्रधान एवं पुलिस की उपस्थिति में ताला तोड़कर उक्त शराब कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई और मामले को शराब सहित आगामी कार्रवाई के लिए निकटवर्ती पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में राजस्व जिला बद्दी की टास्क फोर्स ने नालागढ़ में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब की 8 पेटी (96 बोतलें) पकड़ी गईं। आबकारी अधिनियम के अंर्तगत कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में लेकर संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ नालागढ़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आयुक्त यूनुस ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की अधिसूचना के बाद, पूरे प्रदेश में अवैध शराब एवं गुड्स जो कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, के विरुद्ध अभियान जारी है। अंतर राज्य सीमाओं पर विभाग की टीमें प्रदेश में आने वाले सभी वाहनों की गहन जांच पड़ताल कर रही है। विभाग सीमावर्ती क्षेत्रों, चोर रास्तों में नाका लगा कर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न अधिनियमों के तहत चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए शराब की आपूर्ति रोकने को विभाग के अधिकारी निरंतर सजगता से कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के संदर्भ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के बारे में कोई भी व्यक्ति टॉल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर 9418611339 पर शिकायत कर सकता है।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश त्रैमला पंचायत वासियों को दिया। काजल ने कहा हिमाचल के विकास, युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य के लिए हिमाचल की जनता ने रिवाज बदलने का मन बना लिया है। काजल ने कहा केंद्र में बीजेपी की सरकार है और हिमाचल के विकास को गति देने के लिए यहां पर भी बीजेपी की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कांग्रेस हर चुनाव में प्रदेश की जनता के साथ झूठे वायदे कर सरकारी कर्मचारियों, मतदाताओं को प्रभावित करने का असफल प्रयास करती है, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता व कर्मचारी उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। काजल ने कहा केंद्र में बीजेपी की सरकार और हिमाचल में भी सरकार का गठन होने पर विकास को गति मिलेगी। वहीं, बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा महिला व युवा वर्ग के उत्थान के लिए शुरू विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। काजल ने कहा कांग्रेस पार्टी अपना संतुलन खो चुकी है। हिमाचल में न तो इसका कोई नेता है ना नीति है। झूठे वायदे कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। काजल ने कहा कांग्रेस के झूठे वायदों के चलते ही उन्होंने इस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है। काजल नें तरसूह के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बीजेपी सरकार बनने पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवा कर ग्रामीणों को बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। काजल ने इसके अलावा लगभग एक दर्जन चुनावी सभाएं कर चुनाव में समर्थन मांग।
मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा चुनाव में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय महाजन बिना रुके और बिना थके नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं और डोर-टू-डोर के जरिए प्रचार कर रहे हैं, जिसे देख विरोधी पक्ष चारों खाने चित हो रहा हैं। चुनावी दौरे के चलते नूरपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की जीत की भारी उम्मीदें लगाई जा रही है और इसी के चलते क्षेत्र में अजय महाजन की भारी लोकप्रियता को देखते हुए मंत्री पद मिलने की भी चर्चा बढ़ रही है। सुलियली पंचायत में प्रेस के सवालों को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत प्रदेश में निश्चित है और जहां तक उनके मंत्री पद का चर्चा है, वह कांग्रेस पार्टी हाई कमांड की फैसला रहेगा। अजय महाजन ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पंचायत में डोर-टू-डोर किया। अजय महाजन को लोहारपुरा और सुलीयाली पंचायत में भी भारी समर्थन मिला, जिसके चलते लोहरपुरा पंचायत से भाजपा का दामन छोड़ अमित परमार, शेर मोहम्मद, पंकज, सिकंदर ठाकुर लोहारपुरा वार्ड मेम्बर ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन प्रदान किया। गौरतलब है की बीते दिन धनेटी पंचायत में भी अनेकों लोगो ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया और इसके पूर्व भी अनेकों पंचायत से परिवारों ने भाजपा छोड़ अजय महाजन को समर्थन प्रदान किया है। अजय महाजन की प्रचार गूंज नूरपुर शहर में भी तेजी पकड़ रही है, जहां वह लोगों के बीच डोर टू डोर के द्वारा पहुंच रहे हैं। अजय महाजन ने कहा कि उनके प्रचार अभियान में उमड़ रही समर्थकों की भीड़ साबित कर रही हैं की नूरपुर के इतिहास में शानदार जीत के साथ इतिहास बनाने जा रहा हैं। उन्हाेंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि 12 नवंबर को सभी लोग अपने-अपने घरों से हर हाल में बाहर निकलकर अपना क़ीमती वोट जरूर डालें और देश एवं राज्य के विकास का हिस्सा बने। नूरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा किया है, उसे पूरा भी किया हैं। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र के सभी वादों को प्राथमिकता देते हुए जरूर से जरूर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस की 10 गारंटी में चाहे पुरानी पेंशन योजना बहाली की बात हो, पांच लाख से अधिक रोज़गार हो या फिर महिलाओं को हर माह प्रति माह 1500 रूपए देने का वादा हो, सभी को कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया थाना के तहत टिहरी के गांव कनुही में गत देर दोपहर सरताज राणा पुत्र मुरलीधर के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने इनके घर में लाखों रुपए के जेवरात एवं 15000 रुपए नकदी चोरी कर लिए हैं। खुंडिया थाना प्रभारी रवि दत्त ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की सरताज राणा के घर में चोरी हुई है, जिस पर वह माैके पर पहुंचे और उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस में बयान देते हुए कहा की वह अपने घर में ताले लगाकर नजदीक के गांव गए हुए थे, जब वह वापिस लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके घर का पीछे का दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा है, जब उन्होंने कमरे के भीतर जाकर देखा, तो घर पर रखा 15000 रुपए केश के साथ लगभग 2,50,000 के गहने भी चोरी हो गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। खुंडिया पुलिस घटनास्थल के नजदीक में लगे सभी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर 2014 में भी सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान यादगार बना था, जब वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी थी, अब 9 फरवरी 2022 को एक बार फिर से ऐतिहासिक मैदान यादगार बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में सुजानपुर में देर शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश स्तरीय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली थी। अब संसदीय क्षेत्र की रैली है सौभाग्य से प्रधानमंत्री यहां पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के गवाह बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिन मांगे हिमाचल को सब कुछ मिला है, भाजपा देती है, लोगों को फायदा मिलता है। हर वर्ग का ख्याल रखती है। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है झूठी गारंटी देती है, उस गारंटी की कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है। आगे भी चलेगी 2022 को भारतीय जनता पार्टी जीतेगी मिशन रिपीट होगा और हिमाचल में रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा संकल्प पत्र भारतीय जनता पार्टी में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए जारी किया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण हिमाचल में हमने दिया था, अब सरकारी क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण नौकरियों में मिलेगा। यह भी भारतीय जनता पार्टी दे रही है। छात्राओं को साइकिल बड़ी छात्राओं को स्कूटी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा, तमाम जो बातें हैं ऐतिहासिक हैं। संकल्प पत्र लाजवाब शानदार है। उन्होंने आह्वान किया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आए उनका जनसंवाद सुने और भाजपा के पक्ष में मतदान करें। 12 नवंबर को कमल का बटन दबाकर हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं विधानसभा चुनावाें में उतरे आजाद उम्मीदवार मनाेहर धीमान ने लाेगाें से समक्ष रखा अपने पूर्व में करवाए गए कार्याें ब्याेरा। उन्हाेंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्हाेंने विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा में अथाह विकास किया है। उन्हाेंने अपने पूर्व में किए गए कार्याें का हवाला देकर लाेगाें से इस बार भी उनके पक्ष में वाेट करने की अपील की है। उन्हाेंने लाेगाें से अपील की है कि इस बार लेटर बाक्स पर माेहर लगा उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वह फिर से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर सकें। उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने अपने िपछले कार्यकाल में क्षेत्र में युवाओं काे रोजगार प्रदान करने के लिए 108 करोड़ की लागत से कंदरोरी मलोट इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण करवाया। क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 23 स्कूलों काे अपडेट करवाया गया। विधानसभा में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल में 5 बड़े और तीन छोटे पुलाें का निर्माण किया गया। उन्हाेंने कहा कि भू-संरक्षण के लिए एक आठ 6 करोड रुपए की लागत से छोंछ में तटियकरण करवाया गया। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए इंदौरा में एसडीएम ऑफिस और गंगथ में में सब तहसील खुलवाई गई। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्र में 5 PHC व आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खुलवाई गई, ताकि लाेगाें काे स्वास्थ्य लाभ मिल सके। क्षेत्र के विकास के लिए पीडब्ल्यूडी आईपीएच और 100 करोड़ से ज्यादा की डीपीआर मंजूर करवाई। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं इंडस्ट्रियल की स्किल डिवेल्पमेंट के लिए दो करोड़ 25 लाख की लागत से गंगथ में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर ITI खुलवाया गया। क्षेत्र में विद्युत इंफ्रेस्ट्रॅक्चर को सुदृढ़ करने के लिए तीन विद्युत सब स्टेशन, अटाडा डमटाल में इंडस्ट्रियल एरिया मलोट में खुलवाया गया, ताकि क्षेत्र के युवाओं काे राेगजार उपलब्ध हाे सके। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की सहूलियत के लिए 16-12-19 नंबर ट्यूबवेल बनाए गए। क्षेत्र में विश्राम ग्रह धरवाल व विश्राम ग्रह इंदौरा का निर्माण करवाया गया और इंदौरा विधानसभा में लगभग 4280 परिवारों को विवाह समारोह शगुन वे इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करवाई गई।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल ने मंगलवार को क्षेत्र की कोहाला, घुरकड़ी, अब्दुल्लापुर, ललेहड़, जमानाबाद पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से चुनाव में समर्थन मांगा। चुनावी सभाओं में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद पवन काजल ने कहा पिछले 10 सालों से निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल की है। उन्होंने कहा मटोर में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की लड़कियों और युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के लिए अब धर्मशाला नहीं जाना पड़ रहा है। मटाैर से कोहाला तक तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़क का विस्तारीकरण किया गया है। और कोहाला को मसरेड से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। काजल नें कहा घुरकड़ी, मटाैर साथ लगती पंचायतों के लिए सीवरेज परियोजना की 30 करोड रुपए की डीपीआर को विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। काजल नें कहा प्रदेश में बीजेपी सरकार बनना तय है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से ओपीएस के नाम पर विपक्ष के प्रलोभनों में गुमराह न होने की अपील की। बीजेपी मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस की सारी टीम पवन काजल के नेतृत्व में बीजेपी का चुनाव प्रचार करने में जुटी है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी अब झूठी घोषणाएं और वायदे कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव मे पवन काजल की जीत और कांग्रेस उम्मीदवार की हार की हैट्रिक बनना तय है।
मनीष ठाकुर। नूरपूर धनेटी पंचायत में मंगलवार को नुक्कड़ सभा के दौरान अनेकों समर्थकों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। चुनाव तारीख नज़दीक आने के साथ-साथ अजय महाजन ने बढ़ते समर्थन को कांग्रेस पार्टी के लिए एहम आशीर्वाद बताया। नुक्कड़ सभा के दौरान पंचायत की महिलाओं ने अजय महाजन के की जीत के लिए एक खास पहाड़ी गाना भी प्रस्तुत किया, जिसके द्वारा उन्होंने बेरोजगारी और शिक्षा पे अपने विचार प्रकट किए। अजय महाजन चुनाव प्रचार के चलते लगातार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने बरंडा और ग्योरा पंचायत में नुक्कड़ सभा में भारी समर्थन बटोरा। गौरतलब है की सभी पंचायत सभाओं में युवा वर्ग बहुत ही गर्मजोशी से अजय महाजन के समर्थन में उतर रहा है। साथ ही अपने जनसंबोधन में महाजन ने पार्टी द्वारा दिए हुए वादों पर कहा कि वह घर और बाहर काम करने वाली महिलाओं के कंधों पर पड़े बोझ को समझते हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए कांग्रेस हर महिला को 1500 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता देना चाहती है। यह 'हर घर लक्ष्मी योजना' के तहत होगी। महाजन ने कहा कि इसके अलावा, कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के चार स्कूल बनाना चाहती है और मादक पदार्थ की समस्या से लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र महंगाई जैसे मुद्दों का समाधान करने में विफल रहा है और बदले में लोगों को अधिक कारणों से परेशान किया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से आजादी मांग रही है और आप कहते हैं, जीएसटी और ज्यादा टैक्स लीजिए। प्रेस के सवालों को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने भाजपा की धमकियों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा टिप्पणियां और धमकियां उनके रवैय्ये को दर्शाता है, जिसने नूरपुर में राजनीति को एक निचले स्तर पे लाकर रख दिया है और भाजपा की तरफ से धमकियां उनके गुंडागर्दी की पुष्टि भी करती है। अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नूरपुर की जनता के आशीर्वाद और समर्थन पे पूरा भरोसा है, जबकि भाजपा के घमंड का जवाब जनता चुनाव के दिन देगी। उन्होंने नूरपुर में विकास के उद्देश्य को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विकास के नए पढ़ाव को सफल करने के लिए कांग्रेस पार्टी डट के खड़ी है।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस के एसआईयू टीम ने दो व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर कुल्लू के अंतर्गत तलोगी के पास में SIU कुल्लू की टीम एक गाड़ी (DL9CAN-3805) सलेरियो में बैठे व्यक्तियों दीपक पुत्र रोहतास गांव मोहम्मदपुर डाकघर अलीपुर दिल्ली 36 व मुकेश पुत्र राजेंद्र सिंह गांव मोहम्मदपुर डाकघर अलीपुर दिल्ली वर्ष 36 व सत्यवान पुत्र सत्यवीर गांव हिरंकी डाकघर अलीपुर-मोहम्मदपुर डाकघर अलीपुर दिल्ली 30 वर्ष के कब्जे से 75 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। किन्नाैर आज मुख्मंत्री जयराम ठाकुर ज़िला किन्नौर के कल्पा मेें श्याम सरण नेगी के परिजनों से मिले, जिनका देहांत 105 वर्ष की आयु में पिछले शनिवार 05 नवंबर 2022 को हुआ। श्याम सरन नेगी को भारत के पहले मतदाता होने का गौरव प्राप्त था। श्याम सरन नेगी, जिनका जन्म पहली जुलाई 1917 को हुआ था, वह आज़ाद भारत के पहले मतदाता थे। वह हिमाचल प्रदेश के कल्पा जिला किन्नौर में जन्मे और एक सेवानिवृत स्कूल शिक्षक थे। उन्होंने 1951 के आम उपचुनाव में पहला वोट डाला था। स्व. नेगी ने स्वतंत्र भारत का अपना पहला वोट 25 अक्तूबर, 1951 को डाला। उन्हें चुनाव आयोग ने अपने सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया था। उन्होंने अपने जीवन को वोटर अवेयरनेस के लिए समर्पित किया और जागरूकता के लिए बहुत अभियान चलाए, जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की लिए अहम साबित हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के घर जाकर उनके परिजनों से नेगी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उनके निधन पर दुःख जताया और मुख्यमंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
थोड़े शिकवे भी है, कुछ शिकायत भी है, लेकिन नाराज़गी इस कदर नहीं दिखती कि साथ छोड़ दिया जाए। डॉ राजीव सैजल और कसौली में उनका साथ देते आ रहे लोगों के बीच का सम्बन्ध कुछ ऐसा ही दिख रहा है। यहाँ जीत की हैट्रिक लगा चुके डॉ राजीव सैजल अब जीत का चौका लगाना चाहते है और लगातार उनका जनसम्पर्क जारी है। सैजल स्वास्थ्य मंत्री है तो जाहिर है कि लोगों की अपेक्षाएं भी उनसे बढ़ी है, और सैजल ने उन पर खरा उतरने का प्रयास भी किया है। बावजूद इसके अगर कहीं कुछ ठसक है भी, तो डॉ राजीव सैजल के सामने आने से दूर हो जाती है। दरअसल डॉ सैजल न सिर्फ ईमानदार नेता के तौर पर जाने जाते है, बल्कि उनका सरल व्यक्तित्व उन्हें सीधे लोगों से जोड़ता है। बड़ों के पाँव छूकर सैजल जीत का आशीर्वाद ले रहे है तो छोटो को झप्पी डालकर अपना बनाने का हुनर उन्हें बखूबी आता है। ये ही कारण है कि इस बार भी चौथी बार मैदान में होने के बावजूद कसौली में उनका दावा दमदार है। कसौली के इतिहास पर निगाह डाले तो लम्बे समय तक इस सीट पर कांग्रेस का कज्बा रहा और 2007 में डॉ राजीव सैजल ने सीट कांग्रेस से छीनी। तब से अब तक सैजल ने यहाँ कांग्रेस को वापसी नहीं करने दी। हालांकि इस क्षेत्र में कांग्रेस का अच्छा काडर है, और पिछले डॉ चुनाव डॉ सैजल मामूली अंतर से जीते है, पर जीत तो आखिरकार जीत होती है। सैजल इस बार भी जीत को लेकर आश्वस्त है। सैजल साफ कहते है कि लगातार पंद्रह साल के बाद भी लोगों का उनसे कोई मोहभंग नहीं हुआ है। वे जितने सरल तब थे, उतने ही आज है और सदा ऐसे ही रहेंगे। कसौली कि जनता उनके लिए वोटर नहीं, उनका परिवार है। बहरहाल कसौली का दिल फिर से सैजल जीत पाते है या नहीं, ये तो आठ दिसंबर को ही पता चलेगा। पर नतीजा जो भी हो सैजल को यहाँ कम आंकना विरोधियों के लिए भूल सिद्ध हो सकती है। वैसे भी बीते चुनाव में अति आत्मविश्वास उनके विरोधियों को भारी पड़ा है।
दो बार सांसद, दो बार विधायक, वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रहे कर्नल धनीराम शांडिल की गिनती उन चंद नेताओं में होती है जिनकी छवि पर कभी विरोधी भी सवाल नहीं उठा पाएं। अपनी ईमानदार छवि और सरल व्यक्तित्व के चलते बीते ढाई दशक में कर्नल ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपना एक ख़ास मुकाम बनाया है। कर्नल शांडिल उन नेताओं में से है जो बोलने में नहीं करने में यकीन रखते है। वीरभद्र सरकार में मंत्री रहते हुए कर्नल ने साढ़े चार सौ करोड़ से अधिक के कार्य सोलन में करवाएं थे। कर्नल धनीराम शांडिल एक बार फिर विधानसभा चुनाव के मैदान में है। सोलन सीट से वे लगातार दो चुनाव जीत चुके है और इस बार उनकी नज़र जीत की हैट्रिक पर है। सोलन सीट पर कांग्रेस लगातार तीन चुनाव हार चुकी थी, तब वर्ष 2012 में कर्नल ने यहाँ कांग्रेस की वापसी करवाई। इसके बाद उन्हें वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला। 2017 में भी कर्नल विजयी रहे। अब तीसरी बार वे सोलन से विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। जानकार मानते है कि अगर शांडिल जीत दर्ज करते है और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनती है तो उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी मिलना तय है। वहीँ उनके समर्थक उन्हें बतौर सीएम भी प्रोजेक्ट कर रहे है। कई जनसभाओं में उनके लिए नारेबाजी हो रही है। बहरहाल आठ दिसंबर को ये तय होगा कि कर्नल जीत की हैट्रिक लगा पाते है या नहीं, पर फिलहाल वे जोर शोर से प्रचार कर जनता के बीच जा रहे है। वे कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन भी है सो जनता के बीच कांग्रेस के हर वादे पर अपनी बात रख रहे है। शांडिल का कहना है कि कांग्रेस घोषणा पत्र का हर वादा उनका वचन है, पार्टी पुरानी पेंशन भी बहाल करेगी और महिलाओं को सम्मान राशि भी मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का अभेद किला रही जुब्बल कोटखाई सीट पर पिछले पांच चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनों को जनता ने बराबर का प्यार दिया है। 2003 के विधानसभा चुनाव में ठाकुर रामलाल के पोते रोहित ठाकुर जीते, तो 2007 में पूर्व बागवानी मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा ने इस सीट पर कब्ज़ा किया। 2012 के विधानसभा चुनाव में फिर जनता ने कांग्रेस के रोहित ठाकुर को जुब्बल कोटखाई की सीट पर विजय बनाया। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र बरागटा ने जीत हासिल की। नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में रोहित ठाकुर को फिर जीत मिली। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ये सिलसिला बरकरार रहता है या नहीं, ये देखना रोचक होगा। वर्तमान स्थिति की बात करें तो कांग्रेस से रोहित ठाकुर मैदान में है और चेतन बरागटा भी भाजपा में वापसी कर चुके है। भाजपा ने वापसी के बाद चेतन पर ही दांव खेला है। इस बार माकपा से विशाल शांगटा भी मैदान में है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने श्रीकांत चौहान को मैदान में उतारा है। पिछली बार की तरह इस बार भी चेतन बरागटा अपने पिता स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए सेब और बागवान हित के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे है। चेतन जनता के बीच जा कर बागवानी और बागवानों के हितों की बात कह रहे है। निसंदेह चेतन के आने से भाजपा में भी चेतना लौट आई है और पिछले चुनाव में जमानत जब्त करवाने के बाद पार्टी में टोटल मेकओवर दिखा है। चेतन को लेकर कोई विरोध नहीं दिखता और ये तय है कि इस बार मुकाबला कांटे का होगा। उधर रोहित ठाकुर फिर जीत को लेकर आश्वस्त है लेकिन माकपा ने विशाल शांगटा को मैदान में उतार कर इस चुनाव को रोचक कर दिया है। यदि प्रदेश सरकार से खफा वोट में शांगटा सेंध लगाते है तो रोहित की मुश्किलें बढ़ सकती है। बहरहाल जुब्बल कोटखाई का चुनाव बेहद रोचक होता दिख रहा है। इस कांटे के मुकाबले में कौन जीतता है ये तो आठ दिसंबर को तय होगा लेकिन नतीजा जो भी हो चेतन की भाजपा में रंग जरूर लाएगी।
कसौली निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के गढ़ में इस बार आम आदमी पार्टी भी अच्छा करता दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी हरमेल धीमान का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। हर पंचायत, हर गांव तक हरमेल पहुंच रहे है और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे है। हरमेल धीमान कसौली निर्वाचन क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी है और लंबे वक्त से इस क्षेत्र में सक्रिय है। सैकड़ों सामाजिक आयोजनों में लम्बे वक्त से हरमेल धीमान सहयोग करते आ रहे है और उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की है जो किसी को किसी काम के लिए ना नहीं करता। उनकी ये छवि इस चुनाव में उन्हें लाभ पंहुचा सकती है। बता दें कि हरमेल भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। दिलचस्प बात ये है कि उनके साथ भाजपा से तो लोग है ही, काफी लोग कांग्रेस छोड़कर भी उनके साथ आप में शामिल हुए है। ऐसे में दोनों दलों से खफा लोगों के लिए हरमेल धीमान एक विकल्प है।
नेहा पराशर। गगरेट महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन महर्षि शिक्षण संस्थान के मुख्य कार्यालय भोपाल में किया गया, जिसमें लगभग 7 रीजन के लगभग 150 स्कूलों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर उन बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने महर्षि संस्थान के क्षेत्रीय सांस्कृतिक समारोह में प्रथम स्थान हासिल किया था।इसी कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर दौलतपुर चौक स्कूल से 4 विद्यार्थियों अन्विता कालिया, अंजलि ठाकुर, ओनम शर्मा व शुभायनी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया था, जो आगे चलकर महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित हुए। वहां पर राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी की वाद -विवाद प्रतियोगिता में अंजलि ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विद्यार्थियों को महर्षि शिक्षण संस्थान समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के विद्यालय लौटने पर स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी त्यागी द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया और स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को इसी तरह भविष्य में हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये सर्वांगींण विकास के लिए वचनबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला जाप-पात से ऊपर उठ कर एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए हम सबको एक होना होगा, चुनाव आते-जाते रहते हैं। हमें सामाजिक संतुलन को बनाए रखना है और आगे बढ़ना है। धर्मशाला के विकास के लिए जो मैंने लक्ष्य रखे हैं, उन्हें जन सहयोग के बिना पूर्ण कर पाना मुश्किल है। यह बात धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने आईटी पार्क, केंद्रीय विश्वविद्यालय और संकल्प पत्र में अंकित तमाम लक्ष्यों के दूरगामी परिणामों का भी जिक्र किया। सुधीर शर्मा ने सोमवार को टैक्सी चालक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा ने ढ़गवार, टंग-नरवाणा, कंड-करडियाणा, गोरखा भवन, थाथरी, बनगोटू, सकोह, पंजलेहड़, गदियाड़ा व जूहल आदि में आयोजित बैठकों में भाग लिया और लोगों को पिछले पांच वर्षों में पेश आई समस्याओं को जाना। इस दौरान लोगों ने सुधीर शर्मा के सत्ता से बाहर रहते हुए भी लोगों की लगातार मदद करने के लिए उनका धन्यवाद किया। सुधीर शर्मा ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता जनता के बीच वोट तक नहीं मांग पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास ऐसा कोई विकास कार्य है ही नहीं, जिसको लेकर वह जनता के बीच जा सकें। सुधीर शर्मा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है। उन्होंने कहा कि उनका सपना धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को सवर्णिम बनाना है। इसी सपने को लेकर वह पहली बार धर्मशाला से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 से 2017 तक विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की धनराशि लाई गई। सत्ता परिवर्तन के बाद अगले पांच वर्षों में भाजपा सरकार शेष बची राशि का 10 प्रतिशत भी विकास कार्यों पर खर्च नहीं कर पाई। पैसा लाना फिर भी आसान है, लेकिन पैसा सही तरीके से विकास कार्यों में खर्च करने के लिए दूरदर्शी सोच का होना जरूरी होता है। सुधीर शर्मा को चुनाव प्रचार के दौरान सैकड़ों लोगों का सहयोग मिल रहा है। आज आयोजित बैठकों के दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, महिला, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक अक्षय रावत ने आज कुल्लू जिला के शमशी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी युवाओं से आग्रह किया कि आगामी 12 नवंबर को होने वाले विधान सभा जहां स्वयं मतदान करें। वहीं, अपने आसपास लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक एक मत की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे उम्मीदवार वअच्छे सरकार के गठन में अपना योगदान दें।उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि कुल्लू जिला में अन्य जिलों की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत हमेशा अच्छा रहता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव से और बढ़ना चाहिए। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए की जा रही गतिविधियों की सरहाना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करेंगे। उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने विशेष चुनाव पर्यवेक्षक व अन्य सभी का स्वागत किया तथा जिले में स्वीप के तहत की जारी विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नुक्कड़ दल द्वारा एक नाटक का भी आयोजन किया गया। उसके उपरांत विशेष पर्यवेक्षक अक्षय रावत ने कुल्लू स्थित जिला परिषद भवन के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपयुक्त कुल्लू, रिटर्निंग अधिकारी कुल्लू एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू, रिटर्निंग अधिकारी बंजार व उपमंडलाधिकारी बंजार व जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप के तहत की जा रही गतिविधियों पर संतोष जताया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुल्लू व रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम बंजार को मतदान के प्रति जागरुक करने की दिशा में और अधिक कार्य करने को भी कहा, ताकि मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान पीपीटी के माध्यम से जिला में स्वीप के तहत की जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकेक, उप मंडल अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला तथा रिटर्निग अधिकारी बंजार एवं एसडीएम बंजार हेमंत कुमार, सहायक आयुक्त श्रीपाल नेगी तहसीलदार निर्वाचन वीना देवी व अन्य उपस्थित थे।
नूरपुर : बदूही ग्राउंड रैली के साथ कांग्रेस पार्टी की एक तरफा जीत का भव्य बिगुल बज चुका है-अजय महाजन
मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन द्वारा आयोजित की गई भव्य रैली की गूंज नूरपुर के गलियारों में सुनने को मिल रही है और अजय महाजन की नुक्कड़ सभाओं में भी समर्थकों के बीच रैली के बाद का जोश बरकरार दिखा। सोमवार को जाच्छ और नागाबाड़ी पंचायत में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने अपने सभी समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की जीत का विश्वास दिलाया और उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही साथ अजय महाजन ने पक्का टाल्ला में डोर-टू-डोर भी रैली के पश्चात अजय महाजन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नूरपुर ने उन्हें अपना समर्थन दिया है और रैली में उमड़े जन सैलाब के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत का बिगुल भी बज चुका है। कांग्रेस पार्टी की भव्य रैली नूरपुर ने जनशक्ति का एक अहम प्रदर्शन रहा, जहां पूरे नूरपुर विधान सभा से और हर वर्ग से समर्थन दिखा। कांग्रेस पार्टी के पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के वादे पर विशेष जोर देते हुए अजय महाजन ने भाजपा पर सवाल उठाए और कहा के जय राम ठाकुर की सरकार में कर्मचारियों की गुहार को सिर्फ लाठियां मिली है और अब वही सरकार दोबारा खोखले वादे और घोषणाएं पेश कर रही है। कांग्रेस पार्टी ओ पी एस योजना को बहाल करने के हक में डट के खड़ी है। बीते दिन कांग्रेस पार्टी की बदूही ग्राउंड रैली में हजारों की तादाद में समर्थक उमड़े और इसी बीच अजय महाजन ने सबका धन्यवाद करते हुए, हर वर्ग के विकास का आश्वासन सभी को दिया। गौरतलब है कि रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के लिए प्रति माह 1500 की राशि, ओपीएस योजना, 4 लाने प्रभावितों के हक में आवाज़ उठाने के साथ साथ अजय महाजन ने पॉन्ग डैम विस्थापित परिवारों के हक में भी निर्धारित मुआवज़ा प्रदान करने के लिए आवाज़ उठाई।
तिलक राज। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पवन काजल ने सोमवार को कांगड़ा नगर में डोर-टू-डोर दुकानों में जाकर व्यापारियों से चुनाव में समर्थन मांगा। काजल ने कहा कांगड़ा नगर की पार्किंग और रेहड़ी फड़ी वालों के लिए स्थाई समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। बतौर विधायक उन्होंने पहले भी नगर के तहसील चौक में बहुमंजिला वज्रेश्वरी सदन बनाने की मांग रखी है और इस सदन के तहत एक बचत भवन, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए दुकानें, टेक्सी पार्किंग, शौचालय, क्लॉक रूम की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा तहसील चौक से हटाए गए रेहड़ी व फड़ी, टेक्सी वालों के लिए उचित जगह का प्रावधान किया जाएगा। काजल ने कहा कांगड़ा शहर के अस्पताल को 100 बिस्तरों का अपग्रेड करवाया गया है। इसे 200 बिस्तरों का अपग्रेड करवा कर यहां पर मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात कर क्षेत्रवासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय, उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा शहर में खुलने से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार में भी इजाफा हुआ है। नगर के बृजेश्वरी देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश टूरिज्म विभाग का एक होटल रेस्टोरेंट, पार्क यहां पर बनवाया जाएगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी कांगड़ा शहर से होने के बावजूद नगर का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा शहर की जनता और व्यापारी भाजपा के साथ हैं और चुनाव में बीजेपी यहां से रिकॉर्ड बढ़त लेकर जीत हासिल करेगी। कांगड़ा शहरी भाजपा अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, रमेश महेशी, राकेश मेहरा, नगर पार्षद विद्यासागर, सुरेश शर्मा, अनुराधा, सोनी, रवि शंकर व कुलदीप सहित भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने छात्रों को दिलाई शपथ नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज (साेमवार) काे केंद्रीय छात्र परिषद 2022-23 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने दीप प्रज्वलन करके की। प्राचार्य ने केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवम उपस्थित विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए कहा कि वर्तमान सत्र में विश्वविद्यालय के निदेशानुसार शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्र परिषद के लिए मनोनीत नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय छात्र परिषद की महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका होती है और प्रशासन व विद्यार्थियों के मध्य सेतु का कार्य करती हैं एवं विद्यार्थियों द्वारा बताई समस्याओं का हल करने का प्रयत्न महाविद्यालय प्रशासन के साथ करती है। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी अंजलि को अध्यक्ष पद की, बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी रूची देवी को उपाध्यक्ष पद की, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी सारिका को सचिव पद की और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी अंकिता को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें पढ़ाई में अब्बल रहने वाले दीपिका (बीएससी तृतीय वर्ष), तरूण (बीए तृतीय वर्ष) नमिता (बी. कॉम तृतीय वर्ष), प्रीति कटोच (बीए द्वितीय वर्ष) अंशु (बीएससी द्वितीय वर्ष), आंचल कुमारी है।
पालमपुर सीट पर कांग्रेस का इतिहास मजबूत रहा है। यहां से चर्चित बुटेल परिवार के कैंडीडेट जीतते रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने सिर्फ तीन बार ही चुनाव में जीत हासिल की है और कांग्रेस का सात बार पालमपुर विधासभा क्षेत्र में कब्ज़ा रहा है। गौरतलब है कि इस सीट से बृज बिहारी लाल पांच बार विधायक चुने गए हैं। वहीं वर्ष 2017 में कांग्रेस ने आशीष बुटेल को यहाँ से मैदान में उतारा था और बीजेपी से इंदु गोस्वामी मैदान में थी। 2017 के चुनाव में आशीष बुटेल ने 4,324 वोटों से इंदू गोस्वामी को हराया था। अब एक बार फिर आशीष बुटेल मैदान में है और उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर से है। इस बार देखना दिलचस्व होगा की क्या एक बार फिर पालमपुर की जनता कांग्रेस पर भरोसा जताती है या यहां रिवाज़ बदलता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन महाविद्यालय सोलन में आज स्काउट स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में महाविद्यालय की अधिकतर संख्या मौजूद रही। इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं को स्काउट स्थापना दिवस के बारे में बताया गया एवं राज्य मुख्यालय द्वारा दिए गए दिशा-निदेशानुसार चिल्ड्रन फंड भी एकत्रित किया गया। यूनिट लीडर ने सभी स्काउट्स एवं इच्छुक स्काउट्स की सराहना की।
तिलक राज। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा मटोर कांगड़ा में अध्यात्मिक सत्संग एवं भजन संकीर्तन का कार्यक्रम किया गया। आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी मनप्रीत ने कहा कि जब जब इस धारा के ऊपर बुराइयां पाप बढ़ता है तब तब ईश्वर अवतार लेते हैं और मानव जाति को ब्रह्म ज्ञान का उपदेश देते हैं। आज मानव ने स्वयं को इस नश्वर संसार में इतना लिप्त कर लिया है कि वह अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को भूल चुका है। सही अर्थों में भक्ति तभी ही संभव है, जब व्यक्ति एक ब्रह्म ज्ञानी सतगुरु से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर उनके श्री चरणों मेंं सवयं को समर्पित कर दें। संस्कारों से हीन हमारा युवा वर्ग आज पध भ्रष्ट होता जा रहा है। युवाओं के आदर्श जहां पर स्वामी विवेकानंद जी शिवाजी मराठा जैसे होने चाहिए थे। वहीं, पर आज उनके आदर्श अभिनेता है। आज वर्तमान समय में अगर हमने संस्कारों को धारण करना है, तो सतसंग के विचारों को श्रवन करें और सतगुरु की शरण में जाकर ब्रह्मज्ञान को प्राप्त करनाा होगा, तभी हम अपने देश, समाज के विषय में सोच सकते हैं।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल के समर्थन में भाजपा के पूर्व में विधायक रहे संजय चौधरी ने रविवार को एक दर्जन से अधिक चुनावी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के चुनाव प्रचार को गति दी। संजय नें क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में पवन काजल को जीता कर कांगड़ा से बीजेपी की लगातार हार का कलंक तोड़ने की अपील की। हलेडकलां, जोगीपुर व वीरता पंचायत में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए संजय चौधरी ने कहा पिछले 20 वर्षों से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी की हार का कारण यहां के ही कुछ प्रभावशाली बीजेपी के नेता रहे हैं। वो भी लगातार दो चुनाव बीजेपी टिकट पर हारकर इनके भुक्तभोगी रहे हैं। इस बार भी कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल की टांग खींचने में जुट गए हैं, लेकिन बे इसबार काजल के साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चुनावों में रिकॉर्ड मतों से काजल को जीत दिलाकर कांगड़ा में 20 साल से हार का सामना कर रही बीजेपी के रिकार्ड को तोड़ कर जीत हासिल कर ऐसे मतलबी नेताओं को सबक सिखाएंगे। संजय ने कहा कई लोग उनके बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, लेकिन वह काजल के साथ हैं और बीजेपी की जीत सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। जनसभा दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र राणा ने कहा कि यह चुनाव पवन काजल का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सशक्त व देश को मजबूत बनाने के लिए चुनाव है। ऐसे में पवन काजल की जीत नरेंद्र मोदी की जीत होगी। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल ने कहा पिछले 10 वर्षाें से क्षेत्र की जनता ने दलगत राजनीति से हटकर लगातार दो चुनाब में उनका समर्थन किया है और इस बार हिमाचल प्रदेश और कांगड़ा में बीजेपी की जीत से रिवाज बदलना तय है। कांगड़ा से कॉंग्रेस टिकट के दावेदार और समाजसेवी राम कृष्ण चौधरी ने भी कॉंग्रेस छोड़कर बीजेपी उम्मीदवार पवन काजल के समक्ष पार्टी जॉइन कर काजल को जिताने की अपील की। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष बबीता संधू ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजे,पंचायत प्रधान रिंपल, महिला मोर्चा की चंपा देवी, पूर्व मण्डल बीजेपी अध्यक्ष देशराज, वेद चौधरी, कौशल्या देवी,गोपीचंद अग्रवाल, रमेश महेशी, राजन व सुरेश धीमान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहे।


















































