हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा का प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिलीप ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील लोगों से की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण को शुरू करते हुए हिमाचल प्रदेश के ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं को प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देव कार्य के साथ-साथ हिमाचल वासियों को राष्ट्रीय कार्य करने का भी मौका मिला है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखा और बताया कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अद्भुत अविश्वसनीय विकास किया है। इसके बाद योगी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संजोए देव भूमि हिमाचल प्रदेश की पावन धारा पर आज मैं आप सबके बीच पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इस बार भी हिमाचल में बनने वाली है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार द्वारा पिछले 500 वर्ष से चली आ रही गुलामी को समाप्त करके अयोध्या में राम मंदिर की राह खोली गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हिमाचल के नादौन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान शाह ने हिमाचल कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन के विधायक सुखविंदर सुक्खू पर जोरदार तंज कसा है। शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा के विकास के आगे 8 से 10 लोगों को मुख्यमंत्री बनाने का शगुफा छोड़ रखा है, इसी तरह की गलतफहमी में नादौन के प्रत्याशी भी घूम रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सुक्खू का नंबर लगने वाला नहीं है। कांग्रेस तो राजा रानियों का काम है। कांग्रेस के प्रत्याशी खुद को यहां क्यों सहला रहे हैं। CM बनने के लिए कांग्रेस में किसी बड़े नेता का बेटा या बेटी होने का हिसाब भी देना पड़ता है। परिवारवाद का हिसाब रखना पड़ता है, लेकिन लोकतंत्र में राजा रानियों का कोई स्थान नहीं है। अब समय बदल चुका है और कांग्रेस के यहां के प्रत्याशी को भी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए।
इनरव्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट 307 की जिला चेयरमैन डॉक्टर सतिन्द्र निज्जर के पालमपुर दौरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब ने अपने कार्यक्रमों एवं प्रकल्पों का ब्यौरा जिला चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बालाश्रम सलियाना के बच्चों को सर्दियों के लिए गर्म कपड़े भेंट किए गए। क्लब के लगभग 10 सदस्य बाल आश्रम पहुंचे तथा बच्चों को खाद्य सामग्री उपहार भेंट किए गए। क्लब द्वारा ठाकुरद्वारा में पूनम सूद के सौजन्य से एक केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। इसमें 2 लड़कियों को रोजगार प्रदान किया गया है। शारीरिक रूप से अक्षम एक कन्या को बहील चेयर, एक कन्या को स्कूल की फीस तथा 5 परिवारों को मासिक राशन की पांचवी किस्त भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
धर्मशाला : सुधीर शर्मा ने कांग्रेस की 10 गारंटियों और ओपीएस के लाभों के बारे लाेगाें काे करवाया अवगत
पंकज सिंगटा। धर्मशाला चुनावी अभियान को बढ़ाते हुए धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मंगलवार को सोकनी दा कोट, धर्मशाला, टिल्लू सोकनी दा कोट, रक्कड़ निवास स्थान, खटेहड़, हरनेहड़ सुक्कड़, सुक्कड़, शीला भटेहड़, टंग, खुरु टंग व स्लेट गोदाम में बैठकों में भाग लिया और जनता से सहयोग की अपील की। इस दौरान सुधीर शर्मा ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार, कांग्रेस की 10 गारंटियों और पुरानी पेंशन योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। सुधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी वर्गों को साथ लेकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रवाद और जाप-पात से उपर उठ कर आगे बढ़ना है। सुधीर शर्मा ने लोगों को भाजपा के जुमलों से बच कर रहने का आग्रह किया। आज आयोजित बैठकों में करीब 15 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट. हमीरपुर सरहद पर जब सैनिक शहीद होता था, तो पहले उसका केबल समान ट्रंक बिस्तर ही घर वापस पहुंचता था, लेकिन आज अगर कोई सैनिक कहीं भी शहीद हो उस का पार्थिव शरीर भी घर पहुंचता है और वह भी सैनिक सम्मान के साथ अगर ऐसा सैनिकों के लिए किसे ने किया था, तो यह भारतीय जनता पार्टी और उस समय के प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने किया था। बात वन रेंक वन पेंशन की हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक की या बात सैनिकों के मान सम्मान की हो सैनिकों के लिए अगर आज कुछ भी हुआ है, जो हो रहा है। इसका सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। यह बात आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग पंचायतों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। अरुण धूमल ने पंचायत ककड़ खेरी बेरी कुडाना पुआड बगेड़ा और सुजानपुर के वार्ड-5 में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद बीते 5 वर्षों से शुजालपुर क्षेत्र के लोगों की सेवा की है विकास कार्यों को गति दी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को कभी यह महसूस होने नहीं दिया कि वह आपके साथ नहीं है। चुनाव हारने के सप्ताह बाद में लोगों से मिलने के लिए उनके काम करने के लिए धरातल पर उतर गए थे। ऐसे में उन्होंने पूरे 5 वर्षाें काम किया है, अब हमें उनके लिए कुछ करना है। विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ-साथ विशेष रूप से पूर्व सैनिकों को मोर्चा संभालना है। कमल वाले बटन को दबाकर कैप्टन साहब को जिताना है और यह जीत प्रेम कुमार धूमल की झोली में डालनी है, ताकि पूरे प्रदेश और देश में यह संदेश जाए की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कैप्टन के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जीत हुई है। आने वाले 10 दिन आपको भारतीय जनता पार्टी को देने हैं, अपने पसंद के उम्मीदवार को जिताना है। कैप्टन रंजीत को जिताना है, अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना है। भाजपा नेता अरुण धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को ककड़ खेरी बेरी कुडाना पुआड बगेड़ा और सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए उनके लिए वोट मांगे।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा का आयोजन गांधी चौक पर पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के समर्थन में किया गया था। सचिन पायलट ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का एक इंजन जल्द ही हिमाचल में फेल होने वाला है। पायलट ने कहा है कि 12 नवंबर को डबल इंजन सरकार का एक इंजन हिमाचल सीज हो जाएगा। इस सरकार ने 5 साल में कुछ नहीं किया। OPS की मांग पर कर्मचारियों को यह सरकार कुछ नहीं दे पाई। अब धन-बल के जोर पर हिमाचल में चुनावी माहौल बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने पर इसकी नजर है। सचिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब तेजी से हिमाचल में अपने चुनाव प्रचार में आगे निकल रही है। हिमाचल में परिवर्तन की लहर साफ दिख रही है। लोग भाजपा के झूठे वादों में आने वाले नहीं हैं। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वायदे जनता से किए हैं उन्हें पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती कुछ और है और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में बार-बार वोट मांगने के लिए आ रहे हैं, लेकिन यहां महंगाई आसमान छू रही है। पेपर लीक हुए और बेरोजगारी बढ़ती चली गई। एक भी भाजपा नेता महंगाई कम करने की बात नहीं कर रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि कितने लोगों को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा सत्ता वापसी के बाद कांग्रेस प्रदेश की दिशा और दशा बदलेगी। महंगाई-बेरोजगारी से राहत दिलाई जाएगी। कर्मचारियों की OPS की मांग पूरी की जाएगी, क्योंकि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पुरानी पेंशन दी जा रही है।
आलाेक। कुल्लू भाषा एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आज कुल्लू स्थित देव सदन में आयोजित राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने ने कहा कि कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह के आयोजन से जिला सहित प्रदेश में पहाड़ी बोलियों के संरक्षण में सहायता मिलेगी। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से भी आग्रह किया कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में अधिक अधिक पहाड़ी बोली में बातचीत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज व राष्ट्र की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति व वहां बोली जाने वाली मातृ बोली से होती है।उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए प्रदेश की समृद्ध बोलियों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रयासों की भी सराहना करते कहा कि आज विभाग द्वारा पहाड़ी दिवस के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन से जिला सहित प्रदेश के युवाओं को अपनी पहाड़ी बोली के संरक्षण व प्रचार प्रसार का एक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी बोली में साहित्य का प्रकाशन किया जाना चाहिए, ताकि इसे भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के लेखकों द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय है। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन मे पहाड़ी बोली के कवियों द्वारा पहाड़ी बोली में कविता व पहाड़ी गानों का गायन भी किया गया। हमीरपुर जिला के कवि ने व्यंग्य के माध्यम से हमीरपुर की बोली में कविता प्रस्तुत की। मेरीए अम्मा मुझे साधु या नेता बनाई दे। वही कांगड़ा के कवि डॉ. रमेश चंद्र मस्ताना ने भी कांगड़ी में कविता गायन किया। बिलासपुर के कवि रविंद्र शर्मा ने कहलूरी भाषा में गाना गाया तथा गाने के माध्यम से एक फौजी के जीवन का बखान किय ।कुल्लू की अमरा देवी ने समाज में आ रहे बदलाव को कुल्लू बोली के माध्यम से, कुल्लू नगरा लगी डिस्को नाटी, पर गायन किया तथा अपने गायन के माध्यम से युवाओं को अपनी भाषा अपनी संस्कृति न भूलने का संदेश दिया। सिरमौर जिला के प्रेम लाल आर्य ने मेरा प्यारा हिमाचल का बखूबी प्रस्तुति दी उन्होंने अपने गीत के माध्यम से पूरे हिमाचल प्रदेश का भ्रमण करवा दिया। मंडी की कृष्णा ठाकुर ने लोकतंत्र के पर्व पर गायन किया तथा अपने गीत के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व को बताया तथा लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का आग्रह किया। वहीं, शिमला जिला की युवा कवयित्री उमा ठाकुर ने पहाड़ी भाषा हिमाचल री शान पर कविता पाठ किया। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से सभी विशेषकर युवाओं से पहाड़ी बोली में बातचीत करने तथा लेखन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी दैनिक चर्या में पहाड़ी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे, तभी भावी पीढ़ी भी इस ओर आकर्षित होगी। उन्होंने इस दौरान महासू में गाए जाने वाले लावण का भी गायन किया। सरला चंब्याल कुल्लू में गाए जाने वाले तुलसी विवाह पर गायन किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुल्लू के विद्यार्थियों द्वारा प्राचीन लोकनाट्य होरन का विमोचन का मंचन भी किया गया। वरिष्ठ कवि व लेखक दयानंद गौतम ने कवि गोष्ठी के मंच का संचालन किया। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी व जिला भाषा अधिकारी अधिकारी प्रदेश भर से आए कवि व कवयित्री उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुम्मर से लगड़ू मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक सरिये से भरा ट्रक सड़क किनारे नाली में फस गया और आधा पलट गया गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ, परंतु सड़क खराब होने की वजह से उक्त सरिये से भरा ट्रक नाली के साइड में जा फंसा। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक लगड़ू की तरफ जा रहा था कि अचानक उक्त स्थान पर आकर पलट गया। लोगों की माने तो सड़क खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार पवन काजल ने कहा विकास के आधार पर वह जनता से चुनाव में समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए ही उन्होंने राजनीतिक दल बदला है। और दल बदलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उन्होंने विकास की 16 मांगे रखी, जिनमें ग्यारह का उद्घाटन, शुभारंभ कर जनता को समर्पित कर चुके हैं। काजल मंगलवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान शमीरपुर, देहरिया, ज़मानाबाद व अब्दुल्लापुर पंचायतों में जनसमर्थन मांग रहे थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वो खुद सरकारी कर्मचारियों को ओ पी एस की मांग को पूरा करने के लिए गंभीर है। और आने वाले समय में भाजपा ही केंद्र सरकार के साथ मिलकर हिमाचल में कर्मचारियों के चिर लंबित इस मांग को पूरा करेगी। काजल ने शमीरपुर, देहरिया, ज़मानाबाद व अब्दुल्लापुर पंचायतों की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए 23 करोड़ रुपए से पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही पंचायतों के संपर्क सड़क मार्ग को कांगड़ा शहर से जोड़ने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से सड़क का विस्तारीकरण करवाया गया है। काजल ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगवाई में भाजपा हिमाचल में सरकार रिपीट कर नया रिवाज बनाने जा रही है और इस रिवाज में हर ग्रामीण की आहुति डालना बहुत जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान के दिन अपने वोट का प्रयोग अवश्य करने की अपील करते हुए कहा कि यह वोट मशीन के प्लास्टिक के बटन को नहीं, बल्कि हिमाचल में भाजपा के नया इतिहास लिखने का गवाह बनेगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने कहा कांगड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा करवाए विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेकर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी ने अगर अपने विधायक काल में क्षेत्र का विकास करवाया होता, तो उन्हें लगातार दो चुनावों में हार का सामना ना करना पड़ता। विभिन्न पंचायतों में भारी संख्या में महिलाओं युवाओं और ग्रामीणों ने विधायक काजल का स्वागत किया और आने वाले चुनावों में एकजुट होकर उन्हें समर्थन देने का ऐलान भी किया।
मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने मंगलवार को नुक्कड़ सभा के तहत कुलहान पंचायत, जोंटा गांव का दौरा कर लोगों से उनका समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को 5 लाख नौकरियां देने की घोषणा कर चुकी है, जिस हिसाब से सिर्फ नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 7,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। महाजन ने कहा कि वह सरकार बनने का इंतजार नहीं कर रहे हैं और वास्तव में आज से ही काम शुरू कर रहे हैं। महाजन ने कहा कि यदि जनता उन्हें इस बार अपना प्रतिनिधि चुनती है, तो वह क्षेत्र में मूल भूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में भरपूर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। इस दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका समर्थन किया। महाजन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ नूरपुर से बेरोज़गारी हटाना हैं। महाजन ने ज़ोर देते हुए कहा कि उन्हें भली भांति इस बात का पता है कि नूरपुर के युवा अच्छे रोज़गार के लिए बाहर के राज्यों और शहरों की तरफ कूच करने के लिए मजबूर हैं। नूरपुर के युवाओ को इस बेरोज़गारी की समस्या से उभारने के लिए वो नूरपुर में बड़ी उद्योग तथा लघु उद्योग लेकर आएंगे। महाजन ने युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे अभियान बायोडाटा दो नौकरी लो को मिल रहे रुझान पे भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर ख़ुशी दिखाई। महाजन ने कहा कि उन्होंने कसम खाई हैं कि वह नूरपुर को एक शिक्षा केंद्र बनाने और युवाओं को हर संभव तरीके से बेहतर रोज़गार के अवसर प्रदान करने पे जोर देंगे। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के खेल पंचायत से अशोक पठानिया, रमन सिंह और जोंटा निवासी मेहर चंद ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के समर्थन में कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदौरा इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने मंगलवार को मीलवा, धमोता, घटोता, उल्हडिया, त्योडा, वसंतपुत, गगवाल, बकराडवां, ठाकुरद्वारा, बरोटा व पराल स्थान पर लोगों से मुलाकात की और उनसे सहयोग की अपील की। लोगों से बातचीत के दौरान मलेंद्र राजन ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार, कांग्रेस की 10 गारंटियों और पुरानी पेंशन योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी वर्गों को साथ लेकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रवाद और जाप-पात से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना है। मिलवां से देवराज का कहना हैं की भाजपा ने कोई विकास नात्मक कार्य नहीं किया हैं। भारतीय जनता पार्टी वोट मांगने के समय ही आई थी, उसके बाद कभी श्रेत्र में दिखी भी नहींं। लोगों का कहना है कि हमारी पंचायतों मे एक भी काम पिछले कुछ वर्षाें में विधायका द्वारा नहीं किया गया। मलेंद्र राजन ने कहा की यदि भारतीय जनता पार्टी ने आपकी मूलभूत सुविधाएं पूरी की हैं, तो आप निशित भारतीय जनता पार्टी को वोट दे यदि नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी को एक मोका दें। कमल किशोर ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक जुट हैं व एक जुट के साथ ही जनता के सहयोग से जीत सुनिशित करेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ की तीन दिवसीय मंथन चिंतन बैठक दाड़लाघाट के नजदीक अप्सरा होटल छामला में हुई। बैठक में भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों से भारतीय मज़दूर संघ के 42 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सीमेंट उद्योग में कार्य कर रहे श्रमिकों की समस्याओं का मंथन चिंतन किया और भविष्य में श्रमिकों को किस प्रकार से शोषण पर प्रतिबंध लगाया जाए, उस बारे चर्च हुई। बैठक में चर्च करते हुए सभी ने कहा कि आज देश भर में सीमेंट उद्योग भरपूर मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों की अनदेखी हो रही है।इससे संपूर्ण भारत के सीमेंट उद्योग मे कार्य कर रहे श्रमिकों में अत्यंत रोष है। इस रोष को दूर करने के लिए प्रत्येक 6 माह में एक मंथन चिंतन बैठक का आयोजन किया जाएगा। सीमेंट उद्योगों में श्रमिकों के साथ अन्याय और श्रम कानूनों की अवहेलना को लेकर सम्पूर्ण भारतवर्ष में केंद्रीय उप श्रमायुक्त को एक ज्ञापन दिया जाएगा। भारत के जिस भी राज्य में सीमेंट उद्योग है और यह कार्य पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन होगा समय और दिनांक की घोषणा इसी वर्ष सुनिश्चित होगी। भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके, लेकिन सीमेंट उद्योग में मालिक और कुछ तथाकथित प्रबंधक वर्ग मिलीभगत से ऐशो आराम का जीवन मज़दूरों के कंधाें पर कर रहे हैं, जो अब असहनीय है।मंथन चिंतन बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए और शीघ्र इस पर महासंघ कठोर निर्णय लेकर ज़मीनी स्तर पर कार्य होगा। मंथन चिंतन बैठक में जिला संघ चालक धनी राम का बौद्धिक रहा। अपने वक्तव्य में कहा कि हमें सत्य के मार्ग पर चलना है शुद्ध विचार को लेकर आगे बढ़ना है। सीमेंट प्रभारी अखिल भारतीय लोकेश ने श्रम कानून की जानकारी देते हुए कहा कि समान काम के लिए समान वेतन को सभी अपने उद्योगों में लागू करना है। इसके लिए स्थानीय यूनियन पत्र व्यवहार करें, क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि श्रम कानून की अवहेलना औऱ सुप्रीम कोर्ट का आदेश समान काम के लिए समान वेतन को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। इसके लिए श्रम जागरण अभियान पूरे भारतवर्ष में होगा औऱ यह अधिकार लेना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। यदि इस पर उद्योगपति, प्रबंधक औऱ सरकार ने मज़दूरों के मन की बात नहीं सुनी, तो संपूर्ण भारत के सीमेंट उद्योगों में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। महामंत्री नरेश कुमार, मानव, संसाधन विभाग महाप्रबंधक दिग्विजय शर्मा ने कहा की मिलकर काम करेंगे और उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ की पूरी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग से पदमनाभ शर्मा, पंकज गांधी, गुजरात से अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश, गुजरात प्रदेश के सीमेंट महासंघ के महामंत्री दीपक परमार, राजस्थान प्रदेश सीमेंट महासंघ के महामंत्री गोपाल सिंह ओड़िसा, पंजाब से रेशमी रंजन, विजय पाल सिंह, बिहार से रिंकू सिंह, मध्यप्रदेश से संजय, मोनिक नायक, अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार, लाभचंद, सचिव राकेश कुमार, कमल भट्टी, उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, टेकचंद व बलदेवराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेक पठानिया की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि विवेक पठानिया अपनी पत्नी सहित शिमला से देहरा अपने घर आ रहे थे कि अचानक घनाहट्टी से दो किलोमीटर पीछे उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु विवेक पठानिया ओर उनकी पत्नी को हल्की चोट आई है। वहीं, इस संदर्भ में विवेक पठानिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अगर उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी होती तो हो सकता था कि कोई बड़ा हादसा हो जाता। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।
जिला ऊना की गगरेट सीट इस बार हॉट सीट है और इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला होता दिख रहा है। कांग्रेस ने यहाँ से हालहीं में पार्टी में शामिल हुए जिला परिषद् सदस्य चैतन्य शर्मा को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर पूर्व विधायक रहे राकेश कालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उधर भाजपा ने फिर सीटिंग विधायक राजेश ठाकुर पर दाव खेला है। पर कालिया और ठाकुर के साथ आने के बावजूद भी ये मुकाबला फिलवक्त बराबरी का दिख रहा है। आम आदमी पार्टी भी यहाँ से मैदान में है और उसके प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इन सबके बीच लम्बे समय से क्षेत्र में सक्रीय रहे मनीष शारदा न तो चुनाव लड़ रहे है और न ही किसी प्रत्याशी के समर्थन में है। शारदा करीब एक दशक से इस क्षेत्र में निरंतर सक्रीय है और उनके समर्थकों की खासी तादाद है। माहिर मानते है कि शारदा यदि किसी प्रत्याशी के समर्थन में उतरते है तो इसका ख़ासा प्रभाव पड़ेगा। पर अब तक शारदा साइलेंट है और चुनाव से दुरी बनाये हुए है। विदित रहे कि गगरेट सीट पर लम्बे वक्त तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार का कब्ज़ा रहा है। पर 2008 के परिसीमन के बाद ये सीट ओपन हुई और 2012 में यहाँ से राकेश कालिया ने चुनाव लड़ा। दरअसल कालिया चिंतपूर्णी से चुनाव लड़ते थे जो सीट 2008 में आरक्षित हो गई और ऐसे में कुलदीप कुमार और कालिया ने अपने चुनाव क्षेत्र की अदला बदली कर ली। 2012 में इसका लाभ दोनों को मिला और दोनों चुनाव जीत गए, पर 2017 में दोनों को शिकस्त मिली। 2017 में कालिया की हार का अंतर दस हजार के करीब था और कांग्रेस के तमाम सर्वे में भी कालिया पिछड़ते दिख रहे थे और ये ही उनके टिकट कटने का कारण बना। बहरहाल कालिया भाजपाई हो गए है और गगरेट का चुनावी संग्राम बेहद रोचक। फिलवक्त निगाहें मनीष शारदा पर भी टिकी है कि क्या वो अपने समर्थकों सहित किसी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे या चुप्पी बनाये रखेंगे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सोमवार को अपने निवास स्थान पर लोगों से मुलाकात की और उनसे सहयोग की अपील की। लोगों से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार, कांग्रेस की 10 गारंटियों और पुरानी पेंशन योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। सुधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी वर्गों को साथ लेकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रवाद और जाप-पात से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना है। इस दौरान सुधीर शर्मा मीडिया से भी रू-ब-रू हुए। सुधीर शर्मा के निवास स्थान रक्कड़ में टउ पंचायत से भाजपा को छोड़ कर 9 परिवार और टंग नरवाणा से 5 परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त छात्र राजनीति एवं युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे सुनीश मांटा को गत दिवस कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। सुनीश मांटा कुछ समय से निजी व्यस्थतता के चलते निष्क्रिय थे, लेकिन उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है।
नेहा पराशर। गगरेट केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को गगरेट विधानसभा में ताबड़तोड़ नुक्कड़ जनसभाएं कर भाजपा के प्रत्याशी राजेश ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर की जमकर तारीफ की और कहा कि राजेश असल में जुझारू विधायक है और उन्होंने लोहारली-चरुडू पुल के लिये अत्यधिक मेहनत की और जनता को उसका तोहफा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की दौलतपुर चौक तक रेल पहुंचाई गयी दौलतपुर चौक में एक से अधिक कार्यालय इस सरकार में लाए गए हैं और डबल इंजन सरकार का गगरेट को सीधा लाभ मिला है, तो वहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य हुए हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जनता का अभूतपूर्व स्नेह विधायक राजेश ठाकुर को मिल रहा है और गोवा और उतराखंड की भांति प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास न नेता न निति और जनता खोखले दावो पर वोट नहीं करती। डबल इंजन की सरकार ने जो विकास किया है, उसको देखते हुए इस बार जनता इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राममूर्ति शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नप अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य संगीता, मंजू जरियाला, प्रोमिला ठाकुर, मनोनित पार्षद राकेश, अरुण सुशील चौधरी, केवल राणा, पूर्व पार्षद अशोक युवा अध्यक्ष सन्नी पटियाल के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा विधानसभा देहरा की सकरी पंचायत के निवासी संगम सुपुत्र कैप्टन स्वरूप सिंह ने मद्रास आईटीआई में एमटेक की परीक्षा में टॉप किया है। संगम ने अपनी पढ़ाई गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां से की है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए सारा श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने नाना कैप्टन फौजा सिंह को दिया। संगम के पिता भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं और उनकी माता सरिता देवी ग्रहणी है। संगम की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है। संगम के घर में बधाई देने वालो का तांता लग गया है। आपको बता दें आईआईटी मद्रास में संगम ने एमटेक की परीक्षा में टॉप स्थान हासिल किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन जिला निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम ने गत 7 अक्तूबर को जारी अधिसूचना का शुद्धिपत्र जारी करते हुए राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों द्वारा नगर परिषद, स्थानीय अधिसूचित समिति व नगर पंचायतों में होर्डिग्ज अथवा बैनर्ज की निर्धारित की गई दर्रें को 350 रुपए के स्थान पर 150 रुपए प्रतिदिन प्रतिवर्ग मीटर पढे़ जाने की अधिसूचना जारी की है।
कहा, पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर भाजपा गंभीर नहीं, खोखले वादों से कर रही ग़ुमराह मनीष ठाकुर। नूपुर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने सोमवार को झिकली पलाहडी में नुक्कड़ सभा के दौरान पुरानी पेंशन स्कीम को गंभीर रूप से लेते हुए भाजपा सरकार पे अपना निशाना साधा और कहा की भाजपा की प्राथमिकता में लोगो की समस्यायों की कोई जगह नहीं हैं। अजय महाजन ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार राज्य में ओपीएस (पुरानी पेंशन स्कीम) को लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा की राज्य स्तर पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर काफी दिनों से आंदोलन चल रहे हैं, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक मंच पर सरकारी कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं और भाजपा का रवैया स्पष्ट रूप से दिख रहा की पार्टी चुनाव जीतने में लगी हुई हैं न की प्रदेश वाशियों के समस्यायों के समाधान और मांगों को पूरी करने में, महाजन ने अपने सम्बोधन में ये भी कहा की पिछले 5 वर्षो में भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब वो फिर से अपने खोखले वादों के साथ मैदान में आ खड़ी हुई हैं। अजय महाजन ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने कुछ दिया है, तो सिर्फ खोखले वादें दिए हैं, जिसके कारण लोगो में भाजपा के प्रति अविश्वास बढ़ गई है और आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। अपनी रोजगार सृजन और विकास की पहल पे विशेष जोर देते हुए अजय महाजन ने नूरपुर निवासियों को आश्वस्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पे ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी। अजय महाजन ने झिकली पलाहडी के खडूर साहिब में नुक्कड़ सभा संबाेधन के दौरान पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल का भी पूर्ण सहयोग मिला। सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि नूरपुर के हर गांव-पंचायत में कांग्रेस की लहर है, 12 नवंबर को यही लहर कांग्रेस को नूरपुर विधानसभा में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में विजयी बनाएगी।
विनायक ठाकुर। देहरा देहरा से हरिपुर मार्ग पर बोंगता के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक एक ढांक से जा टकराए, जिसमें दोनों युवक भारी रूप से जख्मी होने की सूचना प्रकाश में आई है। आपको बता दें उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जो कि बोंगता के समीप एक ढांक से जा टकराई, जिसमें वह भारी रूप से चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त युवक देहरा से बाड़ी की और जा रहे थे कि अचानक बाइक अंसतुलित होकर ढांक से टकरा गई, जिसमें युवक जख्मी हो गए हैं। उक्त दोनों युवकों को इलाज हेतु देहरा सिविल अस्पताल लेकर जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, इस संदर्भ में देहरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है बरहाल खबर लिखे जाने तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
एकता वर्मा। राजगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पच्छाद सीट को लगातार तीन दफा जीता है और इस बार जीत का चौका लगने जा रहा है | भाजपा कार्यकाल में सड़कों की दशा सुधारने में अभूतपूर्व कार्य हुआ और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लोगो की अधिकतर मांगो को पूरा किया है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री यशवंतनगर में पुल का लोकार्पण व् प्रदेश की पहली काऊ सेंक्चरी पच्छाद को समर्पित की। उसके बाद रासू मांदर में आईटीआई का तोहफा व् छैला नेरिपूल ओछ्घाट सड़क के लिए 85 करोड़ रूपए स्वीकृत किए। इसके अतिरिक्त 18 करोड़ से राजगढ़ से चंदोल सड़क का निर्माण किया और दीदग से लानाचेता सड़क निर्माण भी लगभग 14 करोड़ से जारी है। सरकार ने राजगढ़ और सराहं दोनों जगह करोड़ो रूपए सड़को के लिए स्वीकृत किए और अभी हाल ही में दोनों जगह की 9 सड़कों के लिए 91 करोड़ रूपए पीएमजेएस वाई के तहत स्वीकृत कर सड़कों की दशा सुधारने में एक कदम और बढ़ाया है। यही नहीं इन पांच वर्षों में राजगढ़ व सराहं में अस्पताल का दर्जा 100 बिस्तर का किया है और सराहं के बाद राजगढ़ में भी बीएमओ कार्यालय खोला गया। आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां दो एसडीएम कार्यालय, 4 कॉलेज, दो खंड विकास कार्यालय, लोक निर्माण व बिजली विभाग के दो मंडल, 3 आईटीआई व दो सब तहसीले हैं। राजगढ़ में जल शक्ती विभाग का मंडल भी भाजपा सरकार की दें है और इन सभी विकासात्मक कार्यो के लिए विधायक रीना कश्यप भी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र के लोगों को जनजातीय दर्जा प्रदान कर 55 वर्षों से चली आ रही एक बड़ी मांग पुरी की है और अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलने जा रहा है और भाजपा फिर से सता हासिल करेगी। सुरेश कश्यप ने सोमवार को रीना कश्यप के समर्थन में नगर पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया।
पुरानी पेंशन को किया जाएगा बहाल, लोगों को दिया जाएगा रोजगार श्वेता शर्मा। इंदाैरा इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान धरवाल, ठठोली, मंगवाल, चलोह, ताजवा, घlडन, लोधवा में आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने पक्ष में जनमत की अपील की। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में की गई जन सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि जिस तरह कांग्रेस ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए घर-घर पहुंच कर उनकी सहयता की, वे काबिले तारीफ थी। मंगवाल से जगदेश का कहना हैं की बाजपा की सरकार ने सता मे रहकर भी हमारे हित में कोई काम नहीं किया। वहीं, कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने हमारी हर समय सहिता की हैं। मलेंद्र राजन ने कहा की कांग्रेस के सभी लोगों वे कार्यकर्ता समाजसेवक हैं, वे कांग्रेस हर समय ही जनता के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि विधायक के काम को ईमानदारी से किया जाएगा और जो कुछ भी विधायक कर सकता है, वे सभी काम कांग्रेस द्वारा लोगों के हित में किए जाएंगे। मलेंद्र राजन ने बैंठकों के दौरान रोजगार, आत्मनिर्भरता और पुरानी पेंशन योजना सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही लोगों से परामर्श भी किया। कमल किशोर ने लोगो को कहा की कांग्रेस पार्टी को भरी मतों से आम जनता जिताएगी। वहीं, हर पंचायत से लीड देकर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश भर मे जिताया जाएगा, वे आम जनता प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। उक्त बैठकों के दौरान मलेंद्र राजन के साथ कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, पूर्व मे रहे ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश कटाचा, ब्लॉक समिति सदस्य इंदौरा के जस्वीर कटोच, राजेंद्र (कूका), विजय कुमार, विशाल चम्ब्याल, संदीप कुमार (दीपु) सहित विभिन्न प्रकोष्ठों लोग शामिल रहे। कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का मलेंद्र राजन ने किया उद्घाटन सूरजपुर मोटली में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र राजन द्वारा किया गया। मलेंद्र राजन के नारों ने विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं। आज डमटाल मोहटली सूरजपुर में मलेंद्र राजन के पक्ष में स्थानीय निवासियों ने जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस की मजबूती का संदेश दिया। वहीं, कार्यालय के ओपनिंग में जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया, किसान मोर्चा चेयरमैन विशाल चम्याल, पूर्व प्रत्याशी रहे कमल किशोर, पंचायती राज उपाध्यक्ष विजय कुमार, इंदौरा ब्लॉक कांग्रेस लीगल सेल अध्यक्ष जसवीर, व विभिन्न पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल साथ ही ऐसे दिग्गज भी आये जिन्होंने पिछले चुनावों में दूसरी पार्टियों का समर्थन किया था। वहीँ, सभी कांग्रेसियों ने एक मत में कहा कि इस बार कांग्रेस को जिताना है और भाई मलेंद्र राजन को जीता कर विधानसभा में पहुंचाना है।
विनायक ठाकुर। देहरा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष पर परागपुर के बलाहर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में ( रन फॉर यूनिट) एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिसरीय छात्र और प्राध्यापकों ने भाग लिया एकता के लिए दौड़ का प्रारंभ वेदव्यास परिसर से मसोट ग्राम तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुस्तकालय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, विभागीय प्राध्यापक डॉ हरिओम, डॉ श्याम, डॉ योगेश पांडे, डॉ दीप, डॉ प्रतिज्ञा तथा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। दौड़ के उपरांत छात्रों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई। रन फॉर यूनिटी, एकता के लिए, भारत माता की जय इत्यादि घोषों के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य पर एकता शपभ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें परिसर के छात्रों और अध्यापकों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्धआईईसी विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और 'लौहपुरुष' कहे जाने वाले सरदारवल्लभ भाई पटेल जी की 146वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमेंविश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।"सरदार पटेल - एकीकरण के वास्तुकार" विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रोंने निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी, पोस्टर, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित कर नवभारत निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय सहयोग को याद किया। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदीविभाग से प्रो. अशोक कुमार और गवर्नमेंट कॉलेज कालका से एसोसिएट प्रो. वीरेंद्र अटवाल मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीयएकीकरण के विषय पर वक्तव्य दिया और छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) शमीम अहमद ने अपने संबोधन में सरदार पटेल को भारत की सभी रियासतों के भारतीयसंघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए याद किया और विश्वविद्यालयके सभी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय महाविद्या सुख भटौली में आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. शशि भूषण सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय के कारण में उनके योगदान पर व्याख्या दिया। महाविद्यालय के लड़कों के 100 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा विद्यार्थियों का आह्वान किया गया कि सभी को जाति, धर् व भाषा इत्यादि के अंतर को भूलकर निःस्वार्थ देश के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर प्रो. पंकज कौशल, प्रो. भावना शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा |
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल अपने कार्यालय का उदघाटन करने ज्वालामुखी से मझीन जा रहे थे कि मझीन से पीछे एक मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी से बचते हुए उनकी गाड़ी बीच सड़क में पलट गई है। गाड़ी में बैठे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल को टांगों व कंधों में चोटें आई हैं, जबकि गाड़ी का नुकसान हुआ है। उनके साथ गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। फिलहाल निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल ठीक हैं। इस घटना के बाद वे आगामी अपने कार्यक्रम अनुसार मझीन के लिए रवाना हुए हैं। थोड़ी देर बाद वे अस्पताल मझीन के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपने साथियों सहित चेकअप करवाएंगे।
करसोग राज। सोनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खील में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वाद-विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया और लोगो को रैली के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डोलमा ने छात्रों को सन्देश दिया की हमें सरदार पटेल के जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता बनाये रखने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग, जिसमें अजीत कुमार, नरसिंह दत्त, प्यारे लाल, सीमा, नीलमा, कुसुम लता व अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू में भारत के लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा की भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 31 अक्तूबर को 147वीं जयंती है, इस मौके पर उन्हें याद कर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने कहा सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार साहब ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में केवि नलेटी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में छह केंद्रीय विद्यालयों के 250 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में केवि नलेटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। समूह नृत्य व समूह गान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वोकल म्यूजिक (ट्रेडिशनल फॉक) में कक्षा दसवीं की छात्र मारवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक में ईशान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिक डांस में कक्षा नौवीं की छात्रा आन्या चंडोक ने तृतीय स्थान तथा फॉक डांस में अंशिका कक्षा 12वीं की छात्रा ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन ने फॉक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजुअल आर्ट्स में राहुल धीमान व वंशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने आशीष वचन में कहा कि विद्यालय ने 17 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और सोलह प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ये विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है। प्राचार्या ने समस्त पुरस्कार विजेताओं व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि आप अपने कर्तव्य पथ पर इसी तरह आगे बढ़ते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते रहो।
विनायक ठाकुर । देहरा केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त छात्र - छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यूनिटी रन(एकता दौड़) में भाग लिया। कार्यक्रम के शुरुआत में नरेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद संजीव कुमार स्नातकोत्तर शिक्षक (अर्थशास्त्र) ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि इस दिवस को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका थी। इस दिन की शुरुआत भारत सरकार द्वारा सन् 2014 में की गई थी। कक्षा छठी की छात्रा यशवी कटोच ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की, जिसको सुनकर समस्त श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। श्वेता ठाकुर,कक्षा ग्यारहवीं(विज्ञान) की छात्रा ने एकता दिवस पर आंग्ल भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात अनमोल शर्मा, कक्षा 11वीं (विज्ञान) ने अनेकता में एकता विषय पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात कक्षा दसवीं की छात्रा आस्था ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने का अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में केवल किताबी ज्ञान ही नही दिया जाता, बल्कि आपके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि आप विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सको। प्राचार्या ने कहा कि आज के दिन से हमें सीख लेनी चाहिए कि जो भी कार्य करो पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। वर्तमान में पूर्ण निष्ठा से किया गए कार्य की परिणति उज्ज्वल भविष्य के रूप में होती है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने रविवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान पद्धर, दाड़ी, योल कैंट, न्यू बाघणी, कनेड़, सिद्धपुर, सराह, बाघणी, कंड, बड़ोल एवं सिद्धबाड़ी में आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने पक्ष में जनमत की अपील की। इस दौरान लोगों ने सुधीर शर्मा द्वारा पूर्व में की गई जन सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि जिस तरह सुधीर शर्मा ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए घर-घर पहुंच कर उनकी सहयता की, वे काबिले तारीफ थी। इसके अतिरिक्त गत वर्ष आई बाढ़ से तबाह हुई सिंचाई कुहलों की मुरम्मत की और इस वर्ष इंद्रु नाग एवं आसपास के क्षेत्राें में बादल फटने से आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मौके पर तुरंत पहुंच कर मदद की व्यवस्था की। लोगों ने सुधीर शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि सत्तासीन नेता लोगों की मदद करने में नाकाम साबित हुए। सुधीर शर्मा इस दौरान थोड़ा भावुक भी हुए और उन्होंने जनता के इसी प्यार को अपनी ताकत बताया। सुधीर शर्मा ने बैंठकों के दौरान रोजगार, आत्मनिर्भरता और पुरानी पैंशन योजना सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही लोगों से परामर्श भी किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला का जो विकास 2017 में रूक गया था, उसे आगे बढ़ाते हुए जनता के सहयोग के साथ धर्मशाला को देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाया जाएगा। गत दिवस देर शाम त्रैंबल पट्ट वार्ड-14 में आयोजित बैठक के दौरान करीब 15 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा, जिसमें मुख्यतः पूर्व भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार उर्फ काकू ने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की और उन्हें सुधीर शर्मा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके लिए सेवानिवृत अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर भी कांग्रेस में शामिल हुए। उक्त बैठकों के दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लाॅक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।
रचना झीना शर्मा (कसुम्पटी मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष) हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में 5 वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने सफलता से सरकार चलाई, प्रदेश का नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। हिमाचल प्रदेश में लगातार डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश की समस्याओं को हल किया। प्रदेश में 2 वर्ष से अधिक समय तक कोरोना के संकट से निपटने का काम किया। हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार को रुकने नहीं दिया। इसे हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेतृत्व की खूबी कहा जा सकता है कि संकट के दौर में भी जहां सरकार लोगों के स्वास्थ्य व उनकी सुविधाओं के लिए उनकी सुरक्षा के लिए काम करती रही, वही भारतीय जनता पार्टी का संगठन जनता के बीच रहकर सेवा के काम को आगे बढ़ाता रहा है। हिमाचल प्रदेश में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी का बेहतर संगठन है, बेहतर रणनीति है। विधानसभा चुनाव अपने आप में हर दल के लिए महत्वपूर्ण रहते हैं। यह कठिन भी होते है, और जनता के मूड पर निर्भर भी करते है। 5 वर्ष भाजपा नेतृत्व ने परीक्षा दी है और उसके बाद अब यह चुनाव के 25 दिन मेहनत के रहते हैं और यही परीक्षा का परिणाम भी देते हैं। यही फ़र्ज़ रहता है कि ईमानदारी, कर्मठता के साथ काम किया जाए ,मेहनत की जाए, जनता के बीच जाए और जनता का जनादेश जो भी रहता है ,वह स्वीकार होता है। हिमाचल प्रदेश में इस बार का विधानसभा चुनाव अनेक मायनों में महत्वपूर्ण है। यह चुनाव विकास पर लड़ा जा रहा है। मैं अपने लेख में अलग से एक नेता व क्षेत्र की बात कर रही हूँ। ऐसा नेता जिसे हमने संघर्ष से बढ़ते देखा है, काम करते देखा है। जी हां, हिमाचल प्रदेश में बड़े नेताओं की बात की जाए तो हिमाचल के बड़े नेताओं में शुमार सुरेश भारद्वाज ने बिना राजनीतिक परिवारिक पृष्ठभूमि के, अपने विचारों से अपने संघर्ष से अपनी विचारधारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर, विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा से होते हुए ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सर्वोच्च पद तक पहुंच कर अपना नाम बनाया, पहचान बनाई और उस पहचान को भाजपा नेतृत्व में देश में स्थापित किया। सुरेश भारद्वाज स्पष्ट राजनीति करते हैं, स्पष्ट बात बोलते हैं। हिमाचल प्रदेश में बतौर मंत्री उन्होंने सफलता के साथ काम किया है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते विधानसभा के संचालन में अहम भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्री व सहकारिता मंत्री के नाते बेहतर काम किया। कानून मंत्री के नाते उन्होंने बेहतरीन काम किया। शहरी विकास मंत्री होने के नाते उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए परियोजनाएं शुरू की। सुरेश भारद्वाज ने शिमला के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं शुरू की। प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का उन्हें समर्थन प्राप्त हुआ। केंद्र सरकार का सहयोग मिला और पहाड़ों की रानी शिमला को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि लीक से हटकर के योजनाएं बनाकर के योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा किया गया, जिसका गवाह शिमला बन रहा है। सुरेश भारद्वाज शिमला का नेतृत्व है, प्रदेश का नेतृत्व में बड़े नेता में शुमार हैं, इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र भाजपा का एक समय गढ़ रहा है। भाजपा लगातार जीत दर्ज करती रही है, लेकिन पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी जहां जीत से दूर है, कारण अनेकानेक हो सकते हैं। परन्तु भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कभी कमी नहीं रखी। जनता के बीच जाकर के अपनी बात रखी है। मतदाता लोकतंत्र की मजबूती है, मतदाता की जय जयकार होती है। राजनीतिक दलों का काम मतदाता के पास जाना होता है और मतदाता अपने विवेक से निर्णय करता है। हिमाचल प्रदेश कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र इस बार हॉट सीट के रूप में है, क्योंकि यहां से विकास की पहचान बने भाजपा के नेता सुरेश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रत्याशी है, पार्टी के निर्णय को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया, कसुम्पटी मंडल भाजपा के समस्त नेतृत्व ने उनका स्वागत किया। एकजुट होकर के सब उनके साथ चले है। जनता के बीच सुरेश भारद्वाज की पहचान एक विकास पुरुष की तरह है, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के निवासी रहे और कसुम्पटी में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने में उन्होंने अपना जहां विभागीय सहयोग किया ,वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय-समय पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान दिया है, इसलिए सुरेश भारद्वाज द्वारा किया गया विकास कार्य ही आज हमारी ताकत है। हम जनता के बीच यह बात रख रहे हैं कि विकास की पहचान नेता को आगे बढ़ाएं,जो कसुम्पटी की आस सुरेश भारद्वाज बने हैं विकास के लिए, इसलिए जनता के बीच जाकर जहां सुरेश भारद्वाज के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सुरेश भारद्वाज कड़ी मेहनत करते हुए लगातार जनसंपर्क अभियान को तेज किए हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी नेता सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर उनका सहयोग कर रहे हैं। बुजुर्गों का सहयोग मिल रहा है, युवाओं का जोश मिल रहा है व महिला शक्ति आगे बढ़ रही है। इसलिए कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है और आज इस लेख में मैं इसलिए विशेष रूप से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की चर्चा कर रही हूं क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र रिवाज बदलने के लिए अपना योगदान देने हेतु आगे बढ़ रहा है। हम सबका काम मेहनत करना है जनता तक पहुंचना है, सुरेश भारद्वाज के विजन को घर-घर तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार के कामों को लोगों ने देखा है, उन कामों का लाभ घर-घर को मिला है, सहारा योजना, पेंशन योजना, हिम केयर कार्ड ,उज्जवला योजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं जिनका लाभ प्रदेश की सरकार के कारण से जनता तक पहुंचा। 125 बिजली के फ्री,गांव में पानी का बिल फ्री ,विकास के नए संस्थान बनाना विकास के लिए नई सोच के साथ काम करना यह कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सुरेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में प्रदेश की सरकार ने किया है। हमें यकीन है कि विधानसभा क्षेत्र रिवाज बदलने की ओर आगे बढ़कर ट्रिपल इंजन स्थापित करेगा विकास के लिए। केंद्र, प्रदेश व कसुम्पटी में कमल चुनाव चिन्ह रहेगा और कसुम्पटी विकास में सुरेश भारद्वाज जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। हौसले ,उड़ान हमारी अभी बाकी है, कदम जो बढ़ गए हैं वो मंजिल तक पहुंचना बाकी हैं, आसमान को नापना बाकी है, कसुम्पटी के हालात को बदलना बाकी है, कसुम्पटी की तकदीर व तस्वीर को बनाना है, सुरेश भारद्वाज को आगे लाना है। (रचना झीना शर्मा स्वतंत्र लेखिका है। यह उनके स्वतंत्र विचार है।)
श्वेता शर्मा। इंदाैरा विधानसभा इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी मलिंद्र राजन ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान उनकी जनसभा में लाेगाें की भारी भीड़ देखने काे मिल रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी मलिंद्र राजन ने मंदोली पंचायत मे लोगों से मिले और उनसे कांग्रेस के पक्ष में वाेट मांगे। उसके बाद उन्होंने कांगरेडी में लोगों से मुलाकात की और बैठक में भाग लिया। साथ ही घेटा, रप्पड, डागला पंचायत में भी मलिंद्र राजन का स्वागत किया गया। लोगों का कहना है की रीता धीमान चंद लोगों वे अपने खास व्यक्तियों का ही काम करते रेह गए आम जनता तक वे पहुंचे ही नहीं। कांग्रिस ने सत्ता के बाहर रहते भी लोगों की भरपूर मदद की, जबकि सत्तासीन नज़र तक नहीं आए। लोगों ने मलिंद्र राजन को भारी मतों से जीत का आश्वासन दिया। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मलिंद्र राजन ने इंदौर विधानसभा के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की तरफ भी ध्यान केंद्रित करवाया। मलिंद्र राजन ने कहा की मतदाताओं से सरकार बनती है और इस बार मतदाता कांग्रेस की सरकार बनाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। मलिंद्र राजन ने कहा की 2017 से रही विधायका ने आम जनता को रोजगार न देकर अपने ही लोगो को रोजगार दिया है, कांग्रेस पार्टी निशचित तोर पर सभी विकास कार्य, रोजगार व बाकी सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाएगी और लोगो के हित मे काम करेंगे। इंदौर विधानसभा क्षेत्र विकास के कार्यो को लेकर जो पिचड़ता जा रहा हैं इसे कांग्रेस पार्टी आने वाले समय मे उनती की राह मे लाएंगे। कमल किशोर ने भी साथ चलकर मलिंद्र राजन का समर्थन किया साथ ही कमल किशोर ने कहा कि 12 नवंबर को सभी अपने मतदान ज़रूर करे वे भारी मतों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर डा. एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर ने सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों, कार्मिकों एवं शोधार्थियों को दिनांक 30 अक्तूबर 2022 को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि डा. एन. कलैसेल्वी, सीएसआईआर के निदेशकों की दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के दौरे पर आई हुई हैं। अपने संबोधन में डा. एन. कलैसेल्वी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए उनके समर्पण, ऊर्जा एवं लगन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की। विज्ञान के हर क्षेत्र में संस्थान ने सराहनीय कार्य किया है। यह सब कुशल नेतृत्व एवं टीम भावना के माध्यम से साकार हुआ है। सीएसआईआर-आईएचबीटी एक ऐसा श्रेष्ठ संस्थान है जहां विज्ञान के संपूर्ण पैकेज के साथ प्रत्येक कार्य सुव्यवस्थित हैं। उन्होंने आगे बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और हम मूल्यवर्धन के माध्यम से देश की आर्थिकी को सुदृढ़ कर वैश्विक स्तर पर भारत को अग्रणी देशों की श्रेणी में ला सकते हैं। शोधार्थयों को प्रोस्ताहित करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है और कुशल नेतृत्व के माध्यम से हमें अपने सच्चे प्रयासों, आइडिया, सकारात्मक ऊर्जा के साथ देश को समर्थ, सक्षम एवं खुशहाल बनाने में अपना योगदान देना होगा। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने डा. एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर का स्वागत करते हुए सीएसआईआर को अग्रणी विज्ञान संस्था बनाने के लिए टीम सीएसआईआर-आईएचबीटी के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।
चमन शर्मा। आनी पुलिस थाना आनी के अंतर्गत निगान रानाबाग सड़क मार्ग पर दरोट नामक स्थान के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में लुढ़कते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक सहित सवार तीन अन्य व्यक्तियों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार देर शाम को चार युवक कार नम्वर एचपी 35-7232 में बैठकर अपने अपने गंतव्य स्थानों की ओर जा रहे थे। इसी बीच शबाड़ से आगे गुजरते समय दरोट के पास कार चालक चंद्रेश कुमार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क 100 मीटर नीचे खेतों में लुढ़कते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी ब्रहाबाग, डिगेढ़ के रूप में हुई है, जबकि घायलों में राम लाल,राकेश कुमार ,चालक चंद्रेश कुमार तीनों निवासी ओडीधार (कोठी) शामिल हैं। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार ने भी घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।
कहा, हिमाचल सरकार के स्टार होंगे पवन काजल फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा भाजपा की विजय संकल्प रैली को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा संबित पात्रा ने संबोधित किया। संबित पात्रा ने कहा बीजेपी हाईकमान ने अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पवन काजल को स्टार प्रचारक बनाया है और आने वाले समय में पवन काजल हिमाचल सरकार के स्टार होंगे। उन्होंने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुगलबंदी ने पूरे देश में सरकार रिपीट करने का रिवाज बदला है। ऐसे में अब हिमाचल में भी रिवाज बदलना तय है। पात्र ने कहा हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने ग्रहणी उज्वला योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाएं शुरू कर गरीब जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है। साबित ने कहा कोरोना काल में डबल डोज वैक्सीन लगाने और हिमाचल प्रदेश के घर घर में नल पहुंचाने में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में नंबर वन पर रहा है और अब प्रदेश की जनता की बारी है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी हिमाचल में रिवाज बदल कर नया रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा हिमाचल में एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और अटल टनल का निर्माण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हुआ है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार रिपीट होना तय है और ऐसे में पवन काजल का मंत्री बनना भी तय है और आप लाेग उनका चुनाव में खुला समर्थन करें। पात्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी एटीएम बन कर रह गई है और जिस भी प्रदेश में इनकी सरकार है, वहां पर आए दिन हो रहे घोटालों के चलते धन की उगाही कर 10 जनपद तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रह गया है, जबकि बीजेपी प्रगति तरक्की और आम जनता के विकास की पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह पूरे देश में जमानत जब्त पार्टी बनकर रह गई है। इस मौके पर बीजेपी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व फरीदाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ व मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विद्यापीठ शिमला की छात्रा अपर्णा शर्मा ने एमबीबीएस में नीट 2022 के आधार पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स बिलासपुर में दाखिला प्राप्त किया है। अपर्णा शर्मा अब एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस करेगी। अपर्णा शर्मा के माता पिता गांव भरेड़ी (कुमारसेन) के रहने वाले हैं। पिछले 3 वर्षों से अपर्णा शर्मा विद्यापीठ संस्थान में कोचिंग ले रही थी। अपर्णा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के साथ विद्यापीठ शिमला के निदेशक इंजीनियर रविंद्र अवस्थी और डॉ रमेश शर्मा को देते हुए बताया कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से आज उसने यह मुकाम हासिल किया है। अपर्णा की इस उपलब्धि पर विद्यापीठ के दोनों निदेशकों ने अपर्णा शर्मा को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
डमटाल में पकड़ा गया करोड़ो का कैश पुलिस ने कब्जे में लेकर कारवाई में जुटी पुलिस मनीष ठाकुर। इंदाैरा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला कांगड़ा के थाना डमटाल के तहत पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र तोकी बैरियर पर लगाए गए नाके के दौरान एक गाड़ी को रोक तलाशी के दौरान गाड़ी में पड़ी करोड़ों की नकदी को बरामद किया है मोका पर पहुंची डमटाल पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई अमल में ला रही है। काले रंग की एसयूवी गाड़ी नंबर (सि एच 01 b y 4077) जो की जालंधर की तरफ से डमटाल को आ रहीं थी। वहीं, तोकी बैरियर पहुंचने पर सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात किए गए पुलिस बल की टुकड़ी ने गाड़ी को रोका और गाड़ी की तलाशी देने को कहा पुलिस टीम ने गाड़ी के अंदर रखे बड़े बड़े बैग की तलाशी ली, जिसमे करोड़ों की नकदी को पुलिस टीम को पड़ी मिलीं, जिसके बाद थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह पुलिस बल के साथ मोका पर पहुंचे और एसपी नूरपुर और (एफएसटी) फ्लाइंग स्क्वायड टीम को इसकी सूचना दी (एफएसटी) टीम के इंचार्ज कमल ने डमटाल पुलिस के साथ थाना में पकड़ी गई नकदी की गिनती करने में लगे रहे। डमटाल पुलिस ने करोड़ो की नकदी के बारे में आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी करोड़ों की नकदी के बारे में पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने चुनाव कमीशन को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों सहित करोड़ो की नकदी और उनकी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना डमटाल ले जाया गया और पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया की आरोपियों से पकड़ी गई नकदी की गिनती की जा रहीं हैं। दस लाख से अधिक की नकदी पकड़े जाने पर उसे सीज किया जाता हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच में आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया की वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे। पूछताछ के दोरान उन्होंने बताया की उनका प्रॉपर्टी का काम है और उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेची है, जिसका कैश उनके पास है फिलहाल पुलिस को आरोपियों द्वारा कोई ठोस दस्तावेज पुलिस को पेश नहीं किए गए हैं। पुलिस ने पकड़ी नकदी को कब्जे में ले लिया है, जिसकी गिनती होने के बाद उसे कोशाघार में जमा करवा दिया जाएगा। आरोपियों की पहचान हर्षतिंदर सिंह और उनका साथी ढिल्लो के रूप में हुई हैं। वहीं, इलेक्शन कमिशन और जिला प्रशासन अपने स्तर पर पकड़े गए कैश की जांच करेगा, जिसके बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
अब 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा के आम चुनावों को लेकर अब जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। आज शनिवार को विधानसभा चुनावों से नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि तक पूरे जिले से 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस लिया। इन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस विधानसभा चुनावों से नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से नसीब सिंह, इंदौरा से कमल किशोर और विजय कुमार, ज्वाली से अमन कुमार और निखिल कुमार, देहरा से बलजीत सिंह, ईशान शर्मा, डॉ. केवल कृष्ण नन्दा, राकेश कुमार, पुनीता चम्बयाल और विजय कुमार शामिल हैं। वहीं, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से राम स्वरूप और गगन दीप, जयसिंहपुर से सरोज कुमारी, सतीश कुमार और सुरेश कुमार ने अपना नामांकन वापिस लिया। जबकि सुलह से प्रेम चन्द और सचिन राणा, नगरोटा से अनीता कुमारी, कांगड़ा से मोहिंद्र सिंह, शाहपुर से कर्ण परमार, धर्मशाला से अनिल कुमार और सुदेश राज, पालमपुर से राज कुमार तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से तिलक राज ने अपना नाम वापस लिया। कहां से कितने प्रत्याशी जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और ज्वाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन, बसपा प्रत्याशी साली राम, आप प्रत्याशी मनीषा कुमारी एवं सुभाष सिंह डडवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र वहीं इंदौरा से रीता देवी भाजपा प्रत्याशी, मलेंद्र राजन कांग्रेस प्रत्याशी, हंसराज बसपा प्रत्याशी, आप से जगदीश सिंह तथा निर्मल प्रसाद, मनोहर लाल और लक्ष्मण दास आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से भाजपा से राकेश पठानिया, कांग्रेस से भवानी सिंह पठानिया, बसपा से तिलक राज, आप से डॉ. राजन सुशांत तथा डॉ. अशोक सोमल, कृपाल सिंह परमार, संजय शर्मा और विजय कौंडल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संजय गुलेरिया, कांग्रेस से चन्द्र कुमार, बसपा से बीर सिंह, आप से बलदेव राज और हिमाचल जन क्रांति पार्टी से अरुण कुमार चुनाव लड़ेंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र देहरा से रमेश चन्द धवाला भाजपा प्रत्याशी, डॉ. राजेशा शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी, हरबंस सिंह बसपा प्रत्याशी, मनीष कुमार आप प्रत्याशी तथा होशियार सिंह और वरुण कुमार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर से भाजपा से बिक्रम सिंह, कांग्रेस से सुरिंद्र मनकोटिया, बसपा से प्रेम चन्द, आप से साहिल चौहान तथा संजय पराशर और मुकेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरेंगे। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रविंद्र सिंह, कांग्रेस से संजय रतन, बसपा से सुशील कुमार, आप से होशियार सिंह भारती और आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुनील कुमार तथा अतुल कौशल चुनाव लड़ेंगे। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर से रविंद्र कुमार धीमान भाजपा, यादवेंद्र गोमा कांग्रेस, संतोष कुमार आप, सुशील कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा डॉ. केहर सिंह, और सुरिंद्र सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सुलह विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र सुलह से भाजपा से विपिन सिंह परमार, कांग्रेस से जगदीश सिंह सपहिया, बसपा से सुरेश कुमार, आप से रविंद्र सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी रेखा रानी, डॉ. स्वरूप सिंह राणा, जगजीवन पॉल, सुमन कुमार और चंद्र भान चुनाव लड़ेंगे। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र नगरोटा से अरूण कुमार भाजपा, आर.एस. बाली कांग्रेस, उमा कांत आप तथा सिकंदर कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन काजल, कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार, बसपा के विजय कुमार, आप के राज कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चन्द, मोहिंद्र सिंह और अमित वर्मा चुनाव लड़ेंगे। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सरवीण चौधरी भाजपा, केवल सिंह कांग्रेस, बनारसी दास डोगरा बसपा, अभिषेक सिंह आप, आशीष शर्मा हिन्दू समाज पार्टी और रमेश कुमार तथा जोगिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में भाजपा से राकेश कुमार, कांग्रेस से सुधीर शर्मा, आप से कुलवंत सिंह राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चन्द शुक्ला, अभय कुमार अशोक और विपिन नेहरिया होंगे। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र जबकि पालमपुर से त्रिलोक कपूर भाजपा, आशीष बुटेल कांग्रेस, सुरेश कुमार बसपा और संजय भारद्वाज आप से चुनाव लड़ेंगे। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र साथ ही विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ से भाजपा के मुल्खराज, कांग्रेस के किशोरी लाल, बसपा के अजय कुमार, आप के प्रमोद चन्द, स्वाभिमान पार्टी के विशेष और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरदास राम चुनाव लड़ेंगे। यह होंगी महिला उम्मीदवार इस बार जिला कांगड़ा से चार महिला प्रत्याशी विधानसभा जाने के लिए चुनावी रण में हिस्सा लेंगी। जिनमें नूरपुर से आप की मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा की रीता देवी, सुलह से आजाद प्रत्याशी रेखा रानी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सरवीण चौधरी चुनाव लड़ेंगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वे स्वंय सरकारी कम्रचारी रहे है। इसलिए कर्मचारियों का दर्द बखूबी जानता हूं। विधानसभा चुनावों के बाद ओपीएस की पैरवी करने के लिए पूरी तरह लड़ाई लड़ूंगा। वे आज विधानसभा क्षेत्र के झिंजकरी, मैड़ बाजार, उखली, जरल, गोटा, सनेड़, फाफन, द्रोंडला, पांडवीं एवं नाहलवीं में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी प्रदेश के विकास में रीढ़ की हड्डी समान होता है, ऐसे में सारी उम्र काम करने के बाद उनका व उनके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित न रहे, ये पूरी तरह अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्धे को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश में सरकार बनते ही ओपीएस की बहाली करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के लिए इन चुनावों में जनता के सवालों का सामना करना मुश्किल हो रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा शासन में गैस सिलेंडर की कीमत 1200 तक कैसे पहुंच गई, जबकि पेट्रोल की कीमत 100 रूपए पार कैसे कर गई। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का भविष्य बैचेन कर दिया। साथ ही अग्निवीर योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं के सेना में नियमित भर्ती होने के रास्ते तक बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के निर्णयों से त्रस्त है। यही वजह है कि कांग्रेस को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की खुफिया एजेंसियां तक रिपोर्ट दे चुकी हैं कि अब भाजपा का जमीनी आधार खिसक गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकारी नौकरियों की सेल, ओपीएस एवं अग्निवीर जैसे मुद्धों का जबाव भाजपा के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र में अब भी कई ऐसे गांव है, जहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल व जल का सरकारी राग जनता के गले नहीं उतमर पा रहा है। वजह ये है कि ऐसे लगाए गए नलों में आज तक एक बूंद पानी नहीं आ पाया है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने रक्कड़ में स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने योल केंट में लोगों से मुलाकात की और बैठक में भाग लिया। अंदराड़ में भी सुधीर शर्मा का जबरदस्त स्वागत किया गया और उन्होंने बैठक में भाग लिया। बैठक में लोगों का कहना था कि सुधीर शर्मा ने सत्ता के बाहर रहते भी लोगों की भरपूर मदद की, जबकि सत्तासीन नज़र तक नहीं आए। लोगों ने सुधीर शर्मा को भारी मतों से जीत का आश्वासन दिया। तत्पश्चात उन्होंने कंडी में आम चुनाव सभा में भाग लिया। सुधीर शर्मा ने सालिग में भी अपना चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुधीर शर्मा ने दारनु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। अपने चुनाव प्रचार के दौरान सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की तरफ भी ध्यान केंद्रित करवाया। इससे पहले सुबह उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सुधीर शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मतदाताओं से सरकार बनती है और इस बार मतदाता कांग्रेस की सरकार बनाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। सुधीर शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए मनकोटिया के कांग्रेस के खिलाफ दिए बयान को लेकर कहा कि जब चुनाव आते ही वह इधर से इधर जाते रहते हैं और अनापशनाप बयानबाजी करते रहते हैं। उनकी बायनबाजी से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। सुधीर शर्मा ने कहा कि बिना किसी बुनियाद के आरोप लगाना मनकोटिया की आदत में शुमार है और उनके आरोपों से कांग्रेस को कतई भी नुकसान नहीं होगा। मनकोटिया द्वारा परिवारवाद और कांग्रेस नेताओं के जेल और बेल पर दिए गए बयान पर सुधीर शर्मा ने जबाव देते हुए कहा कि उनको निजी तौर पर मनकोटिया के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उनकी जीत धर्मशाला से पक्की है, जहां तक रहा सवाल नेताओं का, कांग्रेस के नेताओं को भी मनकोटिया के आरोपों से कोई नुकसान नहीं होने वाला। सुधीर शर्मा ने मनकोटिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि बात वही बोलनी चाहिए जिसमें दम हो, बेदम बातों पर लोग मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता के बीच वह विकास की बात और जनता के हितों की बात लेकर चुनाव प्रचार कर रहे है और उन्हें धर्मशाला विधासभा क्षेत्र की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है।
विनायक ठाकुर । देहरा जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजनीतिक रैलियों के लिए सौंटा गांव के मैदान को भी अधिसूचित किया गया है। इस क्षेत्र में चुनावी रैलियों के लिए पूर्व में अधिसूचित मैदानों के साथ अब दयाल पंचायत के गाँव सौंट के मैदान में भी चुनावी रैली की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अधिसूचित मैदानों में जनसभा एवं अन्य रैलियों के लिये उम्मीदवार अथवा दल सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं।
राज सोनी। करसोग हिमाचल के पहाङी क्षेत्राें में स्थानीय देवी देवताओं का महत्व सबसे अधिक है। प्रतिवर्ष इन देवताओं के सम्मान व समागम के लिए मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी कङी में हर वर्ष की भांति छत्तरी सिराज में पहली नबंवर 2022 से 4 नबंवर 2022 तक चलने वाले मगरू व मानगढ़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध छत्तरी लवी का आयोजन किया जा रहा है। छत्तरी लवी में श्रीमगरू महादेवजी व स्थानीय देवी देवताओं का अलग ही महत्व है। इस वर्ष देव प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर है कि छत्तरी लवी में इस वर्ष लवी 2022 में करसोग घाटी के च्वासी क्षेत्र के तीन आराध्य देवता शिरकत करेंगे, जिसमें गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्धजी, दो गढ़ वजीर श्री झाकङु नाग हुंगलूजी, गंगा पुत्र भीष्म श्री नाग पोखी जी यह पहला मौका है की जब च्वासी क्षेत्र के देव पहली बार मगरू व मानगढ़ क्षेत्र में किसी मेले शिरकत कर रहे है। जानकारी देते हुए मगरू महादेव मंदिर प्रबन्धन समिति के कारदार सुरेंद्र राणा व भण्डारी गोविंद राम ने बताया कि कमेटी द्वारा इन देवताओं को छत्तरी लवी में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। मंदिर कमेटी महोग व कारदार संघ महोग की ओर से मंदिर के मुख्य भण्डारी हुक्म चंद ठाकुर, कारदार ओम वर्मा मंदिर प्रबंधन कमेटी प्रधान ध्यान सिंह ठाकुर व च्वासी क्षेत्र के युवा समाज सेवी कारदार च्वासीगढ़ टीसी ठाकुर, खन्योल च्वासी से भंडारी बालक राम प्रधान फिल्लौर सिंह ठाकुर तथा पोखी से भंडारी आशा राम कारदार भवानी दत प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि छत्तरी लवी को लेकर स्थति स्पष्ट हो गई है। कारदार टीसी ठाकुर ने बताया कि गढ़पति श्री नाग च्वासीजी पहली नम्बर 2022 को अपने मंदिर महोग से छत्तरी के लिए प्रस्थान करेंगे और नाग हुंगलू जी व नाग पोखी जी 2-11-2022 को प्रस्थान करेंगे। उन्होंने ने संयुक्त रूप से बताया कि समस्त च्वासी की जनता से निवेदन किया है कि आप सभी कारदार, हारू बसनू, बाजीदार, रैत पजैत तथा समस्त च्वासीवासी जिसमें देवता प्रस्थान करेंगे को सुबह मंदिर में हाजिर हो जाएं। सभी देव प्रेमियों के लिए खुशी की बात है कि इस वर्ष छत्तरी लवी में समस्त मगरू व मानगढ़ वासियों तथा अन्य श्रद्धालुओं को च्वासी क्षेत्र के तीन देवता के दर्शन व आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मनोज शर्मा। अर्की 28 अक्तूबर को बलेरा पंचायत के चडेरा गांव में जागृति युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का आगाज मुख्यातिथि युवा बीडीसी सदस्य शशिकांत द्वारा किया गया व विशेष अतिथि डॉक्टर मोहित मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी का पहला मैच महादेव 7 बनाम महाकाल वारियर के बीच खेला गया, जिसमें बढोग पंचायत के स्वावा गांव की महाकाल वारियर विजेता बनी। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शशिकांत ने जागृति युवा क्लब चडेरा को बधाई दी तथा भविष्य में भी खेल प्रतियोगिता करवाते रहने की अपील की। उन्होनें कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए व नशे से दूर रहना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ व तंदरूस्त रहेंगे। आज खिलाडी़ राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिस्पर्धा करके अपना भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाने में क्लब प्रधान, प्रेम ठाकुर, मनेंद्र चंदेल, राकेश कुमार व हेमराज आदि सदस्यों का योगदान रहा।
श्वेता। इंदाैरा इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कमल किशोर द्वारा इस बार टिकट न मिलने के बाद बतौर आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन भरा गया था, लेकिन शनिवार को कमल किशोर द्वारा अपना नामांकन वापिस ले लिया गया। उन्होंने मलेंदर राजन के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया गया। कमल किशोर ने कहा कि वह मलिंदर राजन के साथ हैं और उनके साथ प्रचार-प्रसार भी करेंगे। कमल किशोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक है और कांग्रेस पार्टी इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी व प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मलेंदर राजन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई ही दी है, जिस कारण महंगाई बहुत बढ़ गई है, जिस कारण आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। मलेंद्र राजन ने सभी को आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी।
भाजपा हिमाचल में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में पांच सालों में विकास किया है, जिसके बाद जनता उन्हें दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। अनुराग ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एम्स बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े संस्थान प्रदेश को दिए हैं। स्वरोजगार के नये मार्ग सृजित किए गए है। उन्होंने कहा, "हिमाचल में विकास की रफ्तार हैं, फिर भाजपा सरकार है।" अनुराग ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस झूठे वादों की पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में इनकी सरकार रही लेकिन कर्ज माफ करने का जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया गया। हर घर से सरकारी नौकरी का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया। ये चुनावों से पहले कोरे कागज भरवाते हैं बाद में भूल जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कभी भाई बहन नहीं जुड़ सके यह भारत को क्या जोड़ेंगे। वंही कांग्रेस के द्वारा लाई जा रही चार्जशीट पर भी अनुराग ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व बेल पर हैं। जो स्वयं भ्रष्टाचार में डूबें हैं, वह क्या चार्जशीट लाएंगे। उन्हें इसका नैतिक अधिकार नहीं हैं। दूसरी ओर अनुराग ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा आप भ्रष्टाचार में डूबी है। पंजाब और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पहले भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री शराब घोटाले में फंसे है। कांग्रेस व आप पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा नोट पर लक्ष्मी व गणेश की फोटो लगाने के बयान पर अनुराग ने कहा कि फर्जीवाल की फर्जी बातें हैं। यहीं लोग राम मंदिर का विरोध करते थे। दिल्ली में मौलवियों को सालाना अठारह हजार देते हैं क्या मंदिर के पुजारियों और गुरद्वारे के ग्रंथियों को भी देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का कुनबा आज और बढ़ गया। आज टऊ पंचायत से 12 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर सुधीर शर्मा का हाथ थामा, जिसमें छांगा राम पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सहित अन्य लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। उक्त लोगों का कहना था कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से वे परेशान थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। लोगों का कहना था कि कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा रोजगार और पुरानी पेंशन बहाली की बात कर रहे हैं। इसलिए सुधीर शर्मा का साथ देना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसा है। साथ ही लोगों ने कहा कि सुधीर शर्मा सत्ता से बाहर रहते हुए भी लोगों के बीच रहे और उनकी हर संभव मदद की, जबकि सत्तासीन नेता मात्र आश्वासन ही देते रहे। लोगों ने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या बरसात में बाढ़ की बजह से हुआ नुकसान हो, सुधीर शर्मा ने आगे बढ़ कर तन, मन, धन से लोगों की मदद की। लोगों के अनुसार सुधीर शर्मा की आम जनता के प्रति पारिवारिक संवेदनाओं को देखते हुए ही उन्होंने उनके साथ जुड़ने का फैसला लिया है। इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 30 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार है। जबकि 31 अक्तूबर व 1 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। विभाग के अनुसार 2 व 3 नवंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 12.1, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 7.4, कल्पा 3.0, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.2, नाहन 16.7, केलांग 0.2, पालमपुर 10.0, सोलन 7.5, मनाली 4.5, कांगड़ा 12.5, मंडी 10.1, बिलासपुर 13.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 9.8, डलहौजी 13.1, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 9.5, नारकंडा 6.1, रिकांगपिओ 6.5 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-निदेशकों का सम्मेलन-2022 आज कल सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय 'समाज और उद्योग के लिए सीएसआईआर' है। डॉ. एन कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर और सचिव, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही हैं। भारत भर के सीएसआईआर संस्थानों के निदेशकों के साथ-साथ उत्कृष्ट वैज्ञानिक और सीएसआईआर मुख्यालय के विभिन्न वर्गों के प्रमुख भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। डॉ. एन कलैसेल्वी ने सीएसआईआर-आईएचबीटी का दौरा किया और संस्थान से जुड़े स्टार्ट-अप, इनक्यूबेटर और किसानों सहित वैज्ञानिकों और विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत की। महानिदेशक ने सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के निदेशकों के साथ सीएसआईआर अरोमा मिशन के तहत सुगंधित गेंदा की खेती और प्रसंस्करण के लिए संस्थान द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए खड़ी बेही, करेरी, धर्मशाला का दौरा किया। इससे पहले, सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की अनुसंधान और विकास गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बड़े पैमाने पर किसानों, उद्यमियों और समाज को सशक्त बनाने के माध्यम से जैव अर्थव्यवस्था उत्पन्न करने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. एन कलैसेल्वी ने भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने संस्थान द्वारा किसानों के लाभ के लिए नई फसलों की खेती तथा स्टार्ट-अप और उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने जमीनी स्तर पर गरीब व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे तकनीकी नवाचारों पर प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल के वार्ड के एक गटर से मृत बच्चे का शव बरामद किया गया है। मामला सदर पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एक वार्ड में अचानक टॉयलेट का गटर ब्लॉक हो गया। गटर की सफाई के दौरान यहां पर बच्चे का शव बरामद किया गया। माना यह जा रहा है कि मृत बच्चे को पैदा होने के बाद यहां पर किसी ने फेंक दिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह नवजात कितने महीने का था। सदर पुलिस थाना हमीरपुर ने बच्चे का पोस्टमार्टम भी करवा लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो हो पाएगा कि बच्चा मृत पैदा हुआ था या फिर बाद में इसकी मौत हुई है। फिलहाल यह मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर प्रबंधन की तरफ से देर शाम यह शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है तथा अब आगामी कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने महीने का था। पोस्टमार्टम में यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि बच्चे की मौत जन्म से पहले हुई थी या फिर बाद में। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मेडिकल कॉलेज इस जांच में पूरा सहयोग दे रहा है।


















































