विनायक ठाकुर । देहरा एसडीएम देहरा एवं कोटला बेहड़ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरा प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है कि उपमंडल देहरा में कुछ स्थान चयन किए, जहां पर दुकानदार पटाखों की बिक्री कर सकता है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम द्वारा यह लिखित ताैर पर भी यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। देहरा उपमंडल में पटाखे बेचने वाले लाइसेंस होल्डर दुकानदार शहीद भुवनेशवर डोगरा स्टेडियम देहरा, नेहरन पुखर में ढलियारा खड्ड के समीप, बढ़लठोर में ठौर खड्ड के समीप, हरिपुर ग्राउंड, बनखंडी ओपन रॉड के साथ, भरवाईं चाैंक के साथ व उपमंडल कोटला बेहड़ के तहत जसवां स्कूल के पीछे, डाडासीबा में पुल के समीप, स्यूलखड्ड में खड्ड के तहत खुले स्थान में, टेरेस में रेहारी चाैंक इन सभी चयनित जगहों पर ही दुकानदार पटाखे बेच पाएंगे। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है। वहीं, दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे ही बेच पाएंगे, वहीं पटाखे जलाने के लिए भी प्रशासन ने समय तय किया है। लोग दीपावली एवं गुरुपूर्व रात 8 बजे से 10 बजे, छट पर शाम 6 से 8 बजे तक, क्रिसमस एवं नव वर्ष पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही पटाखे जला पाएंगे। बाजार ,सरकारी ऑफिस, हेरिटेज इमारतों के समीप पटाखे जलाने पर सख्त मनाई है।
विनायक ठाकुर । देहरा परागपुर के बलाहर में स्थित केनी संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में विश्वविद्यालय के स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृत पढ़कर आईएएस एवं आईपीएस जैसे महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रहे गणमान्यों को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। इस संदर्भ में परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्र सभी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकें, एतदर्थ मार्गदर्शन हेतु गणमान्यों को बुलाया गया था। पत्रकारों से संवाद के समय उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना आयोग के अवर सचिव तेजस्कर पाण्डेय उपस्थित रहे, जो कि आईएएस अधिकारी हैं और विशेष बात यह है कि ये संस्कृत के छात्र भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशिष्टातिथि के रूप में डॉ. अरूण कुमार झा को बुलाया गया था, जो कि दिल्ली सरकार में सचिव संस्कृत अकादमी, श्रम एवं रोजगार विभाग एवं सचिव मैथिली भोजपुरी अकादमी जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों को सम्पन्न कर रहे हैं। ये भी संस्कृत पढ़ने के उपरान्त आई.ए.एस. जैसे महत्त्वपूर्ण पदों में पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि सारस्वतातिथि के रूप में डॉ. नारायणदत्त मिश्र उपस्थित रहे, जो कि डीडी न्यूज में पत्रकार हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित तेजस्कर पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में उस शिक्षा की आवश्यकता है, जो छात्रों को रोजगार प्रदान कर सकें। संस्कृत के छात्रों को अपना आत्मविश्वास दृढ़ करना हो जिस से वो सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को चाहिए कि वह संस्कृत माध्यम से आधुनिक विषयों का पाठ्यक्रम प्रारंभ करें। विशिष्टातिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अजय कुमार झा ने कहा कि संस्कृत पढ़ना दीनता का नहीं गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्व में जितनी भी ज्ञान क्रांतियां हुई उन सबके मूल में संस्कृत ही थी। इसलिए संस्कृत के विद्यार्थियों को योग, आयुर्वेद एवं कर्मकांड जैसे विषयों का भी ज्ञान होना चाहिए। सारस्वतातिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध पत्रकार डॉ नारायणदत्त मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में भी संस्कृत के छात्र अपना लोहा मनवा सकते हैं। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याकरण विभाग के सहायकाचार्य डॉ. श्रीनाथधरद्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक वेदांत विभाग के विभागाध्यक्ष सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
नेहा पराशर। गगरेट गगरेट-होशियारपुर नेशनल हाइवे पर एक कंटेंनर ने मजदूरों की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें 12 मजदूर घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकड़ोह गांव में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर छठ पूजा में भाग लेने अपने घर दरभंगा लौट रहे थे। शनिवार सुबह जब वह गगरेट के पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे, तो उनकी गाड़ी को एक कंटेंनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल विकेश दास, सुनीता, प्रेमा देवी व गोविंद दास निवासी दरभंगा बिहार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में विकेश दास, सुनीता, प्रेमा देवी, गोविन्द दास, संजू, अंशु, नितेश, लाली, गोपाल,लक्ष्मी, ललिता व सोनू सहित कुल 12 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। यह सभी लोग छठ पूजा में भाग लेने दरभंगा जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय सुख भटौली में आज फ्रैसर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें दीपक शर्मा मिस्टर फ्रैशर व सलोनी शर्मा मिस फ्रैशर चुनी गई। फैशन पार्टी में कॉलेज के सभी स्टाफ की मौजूदगी में राजकीय महाविद्यालय सुख भटोली फ्रैशर पार्टी संपन्न हुई। इस उपलक्ष पर डॉ पंकज कौशल, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. शिखा राणा, प्रो. भावना, राजेश कुमार सुप्रिडेंट, हरजिंदर सिंह व वीर सिंह अजय कुमार उपस्थित रहे।
संस्थान का दूसरा छात्र जो अमेरिका में करेगा अपनी उच्च शिक्षा प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के छात्र सचिन शर्मा को अमेरिका के प्रसिद्ध मोंटाना स्टेट यूनिवर्स्टी में डाक्टरेट अध्ययन के लिए चुना गया है। कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने सचिन शर्मा को बधाई दी और बताया कि डाक्टरेट करने के लिए उन्हें 76 लाख की धनराशि बतौर छात्रवृत्ति मिली है। कृषि महाविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी विभाग के छात्र सचिन शर्मा को अमेरिका के मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्लांट साइंसेज एंड प्लांट पैथोलॉजी विभाग में डॉक्टरेट छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि सचिन को अगले चार वर्षों के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा प्रति वर्ष 19 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। वह राल्स्टोनिया प्रजाति के जीवाणु में एंटीबायोटिक उत्पादन के तंत्र पर शोध करेंगे। कुलपति ने छात्र के प्रमुख सलाहकार डॉ. प्रदीप कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के बनयाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र बीजे राजू को इस साल मई में अमेरिका के क्लेम्सन विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट अध्ययन के लिए 1.20 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति के साथ चुना गया था। उन्होंने अन्य छात्रों से कहा कि वे दोनों प्रतिभाशाली छात्रों का अनुकरण करें जिन्होंने विश्वविद्यालय, उनके शिक्षकों और उनके माता-पिता का नाम रोशन किया है। सचिन शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अपने एमएससी के रिसर्च गाइड, विभागाध्यक्ष और प्लांट पैथोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों को दिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीम पालमपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को और चुनावी प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 76623 मतदाता है, जिसमें 38538 पुरुष तथा 38085 महिला मतदाता है और 2600 नए मतदाता बने हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में 1361 सर्विस वोटर हैं, जबकि 80 वर्ष 99 वर्ष आयु के 1856 तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के 19 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के लिए दिशा-निर्देश पर इस बार 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को घर से ही मतदान की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि बीएलए उनसे फॉर्म 12-डी भरवाएंगे और उनकी सहमति देने पर उन्हें घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 87 पोलिंग स्टेशन है। इनमें 6 अति संवेदनशील तथा 11 संवेदनशील हैं। इसमें डाढ़, हंगलोह, बंदला-1, घुग्घर-1, बनुरी-1 और कंडवाडी अति संवेदनशील है, जबकि संवेदनशील में राख, चचियां, दराटी, कंडी, सुग्घर-1, आइमा-1, विन्द्रावन-2, पालमपुर-2, भरमात अप्पर तथा राजपुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत के लिए सी विजिल ऐप भी कार्यशील रहेगा, जिसमें जानकारी गोपनीय राखने का प्रावधान है। इस ऐप में वीडियो क्लिप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है, जिस पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एसडीएम कार्यालय पालमपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01894 230595 है। यह कंट्रोल रूम दिन-रात कार्यशील रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षको की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन 17 से 22 अक्तूबर तक होगा और नामांकन स्थल के 100 मीटर दायरे में 3 गाड़ियां तथा नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित 4 लोग ही मौजूद रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की जानकारी हासिल करने के know your candidate ऐप भी जारी किया गया है, जिसमें प्रत्याशी कि पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च 40 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान मतगणना अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों को कमिश्निंग के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा तथा मतदान के उपरांत ईवीएम मशीन शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय पालमपुर स्थापित स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रहेंगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र और सुना निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाविद्यालय में अलग-अलग स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उत्तर भारत की सबसे बड़ी कार्डियक क्रिटिकल केयर यूनिट प्रतिमा राणा। पालमपुर फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उपलब्ध हृदय रोगों के उपचार में नवीनतम उन्नति, जो उत्तर भारत की सबसे बड़ी कार्डियक क्रिटिकल केयर यूनिट की पेशकश करने वाला 24&7 कार्डियक इमरजेंसी-रेडी हॉस्पिटल बन गया है, ने कई हृदय रोगियों को जीवन का एक नया रूख प्रदान किया है।फोर्टिस अस्पताल मोहाली हेड़ ऑफ डिपार्टमेंट व कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर तथा कैथ लैब के डायरेक्टर डॉ. आरके जसवाल, जिन्होंने 40,000 से अधिक कार्डियक इंटरवेंशनस किए हैं - ने फोर्टिस मोहाली में उपलब्ध कुशल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक हृदय उपचार विकल्पों की भूमिका पर चर्चा की। जसवाल ने कहा, फोर्टिस अस्पताल मोहाली दुनिया के उन बहुत कम अस्पतालों में से एक है, जहां उच्च गुणवत्ता वाले उन्नत उपचार विकल्प जैसे फ्रैक्शनल फ्लो रिजर्व (एफएफआर), ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस), रोटेशनल एथेरेक्टॉमी (रोटेब्लेशन) या हैवी कैल्सीफाइड हार्ट अर्टरीज का उपचार), हृदय रोग के सटीक उद्देश्य मूल्यांकन के लिए इम्पेला डिवाइस, उच्चतम गुणवत्ता वाले एंजियोप्लास्टी और हृदय के स्टेंटिंग उपचार पिछले कई वर्षों से 24&7 उपलब्ध हैं। इन तकनीकों ने हमें सटीक और उच्च गुणवत्ता वाली प्रक्रियाएं करने में सक्षम बनाया है, जिससे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों के बराबर सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करके कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. जसवाल ने कहा कि फोर्टिस मोहाली उत्तर भारत में रोटेशनल एथेरेक्टॉमी के लिए उत्कृष्टता केंद्र है और मुझे इस तकनीक को क्षेत्र के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट को सिखाने के लिए विशेष प्रॉक्टर के रूप में भी प्रमाणित किया है। हेल्थकेयर में टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट पर चर्चा करते हुए, डॉ जसवाल ने कहा, फोर्टिस मोहाली में तीन अल्ट्रा-मॉडर्न कैथ लैब हैं, सबसे कम डोर-टू-बैलून टाइम, और एडवांसड कार्डियक डायग्नोस्टिक्स और कॉन्टेम्पररी इमेजिंग टेक्नीक हैं। किसी भी हृदय रोग का इलाज किया जा सकता है यदि जल्दी निदान किया जाए। प्रत्येक को तत्काल मेडिकल इंटरवेंशन की तलाश करनी चाहिए। क्योंकि यह आगे की जटिलताओं को रोक सकता है और तेजी के साथ बेहतर परिणाम सुनिश्चित कर सकता है। डॉ. जसवाल हृदय रोगियों का आकलन करने के लिए हर दूसरे महीने के तीसरे रविवार को करण अस्पताल और डॉ. विजय चौधरी अस्पताल में ओपीडी रखते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल में बढ़ते हुए ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन क्राइम काे लेकर साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर सेल ने साफ किया है कि अगर काेई आपको अनजान लिंक पर क्लिक करने काे कहता है ताे आप ब्लैकमेल हाे सकते हैं। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर एक्सपर्ट व साइबर सेल शिमला के ASP नरवीर सिंह राठाैर का कहना है कि ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन तब होता है, जब कोई धोखेबाज आपकी निजी और संवेदनशील सामग्री को ऑनलाइन डालने की धमकी देता है। जब तक आप उनकी पैसों की मांग काे पूरा नहीं करते हैं, तब तक अपराधी आपकी फोटो/वीडियाे को दोस्तों या रिश्तेदारों को भेज कर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे सकता है। साइबर अपराधी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, SMS, ऑनलाइन डेटिंग ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पोर्न साइट्स का प्रयाेग करता है। इससे प्राइवेट वीडियो/ऑडियो चैट में संबंधित व्यक्ति काे लुभाया जाता है। ये जालसाज न्यूड या इसी तरह की अन्य फाेटाे प्राप्त करते हैं। जालसाज बाद में इस सामग्री का प्रयाेग पीड़ितों को परेशान करने, शर्मिंदा करने, धमकी देने, शोषण करने और ब्लैकमेल करने के लिए करते हैं। ये कभी न करें अनजान नंबरों से बार-बार अनहोनी संदेश/वीडियो कॉल्स का रिप्लाई न करें। अनजान शख्स की ओर से बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, स्वीकार न करें। प्राइवेट तस्वीरों, वीडियो चैट, फोटो के लिए बार-बार अनुरोध आने पर अनदेखा करें। अपराधी हर चीज को जल्दी करने को उकसाता है, इससे बचें। घबराएं नहीं, मदद लें SP साइबर क्राइम राेहित मालपानी का कहना है कि इस मामले में घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सेक्सटॉर्शन के खिलाफ ऑनलाइन या अपने नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें। याद रखें कि आप इस तरह के अपराध के खिलाफ गुमनाम रूप से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल Cybercrime.gov.in और cybercrcell-hp@nic.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शर्म के कारण शिकायत दर्ज करने या पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें। ये है सजा का प्रावधान यह कानून द्वारा दंडनीय अपराध है और धारा 354 (डी), 506/507, 509 IPC और 384 के तहत केस दर्ज हाेता है। इसमें आईटी अधिनियम की धारा 67 भी लागू हाेती है। हाल ही में राेहडू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया था। व्यक्ति ने धाेखे में आकर 19 लाख रुपए गवां दिए थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार किया। रामपुर की रहने वाली रेखा देवी ने पुलिस में चोरी की एक शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह बीते 13 अक्तूबर को इलाज करवाने के लिए आईजीएमसी अपने परिजनों के साथ आई थी। यहां पर किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें उसका एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपए थे। इस संबंध में बीते 14 अक्तूबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर देर रात को मुकेश पुत्र राम दयाल, मुरादाबाद (यूपी) का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से चोरी के इस मामले में संलिप्त था और उसके कुछ और भी सदस्य हैं, जो अभी फिलहाल फरार है। ऐसे में शिमला पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। क्योंकि आईजीएमसी शिमला में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के साथ चोरी के मामले काफी समय से सामने आ रहे थे। इस मामले में चोरी की वारदात में संलिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चली हुई है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ विद्यालय कल्याड़ा में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की एसएमसी प्रधान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्थानीय ग्राम पंचायतों नागनपट्ट तथा कल्याड़ा की प्रधान भी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान प्रोमिला ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देना चाहिए, जिसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है, जिसमें स्वयंसेवी सामाजिक मूल्यों को सीखते हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया और कहा कि स्वयंसेवकों के कार्यों का मोल नहीं लगाया जा सकता, वह अमूल्य है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा कोविड महामारी के समय जो कार्य किया वह सराहनीय है। यह सात दिवसीय शिविर एनएसएस पीओ डेविड तथा महिला पीओ प्रियंका के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 29 लड़के और 23 लड़कियां भाग ले रहे हैं। यह शिविर 15 से 21 अक्तूबर 2022 तक चलेगा, जिसमें विद्यालय, आसपास के मंदिरों और जलस्त्रोतों आदि की सफाई की जाएगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर शिक्षा खंड पंचरुखी में प्राथमिक पाठशाला सलियाना में कक्षा 1 से 12 तक के दिव्यांग छात्रों के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ओर्थो, आंखों के बिशेषज्ञ, स्पीच थेरेपिस्ट, फिजियो थेरेपिस्ट की डॉक्टरों की टीम ने छात्रों की जांच की। इसमें डीआईडी धर्मशाला से वीना सिंह, अंजू शर्मा व सीमा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कैंप में तीन शिक्षा खंडों चड़ियार, बैजनाथ व पंचरुखी के दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया व सुविधा का लाभ उठाया। इस कैंप में तीन शिक्षा खंडों के 50 से अधिक छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा खंड पंचरुखी के बीआरसीसी दीपक शर्मा, मनूप कुमार, पंकज, शुभम, सुमित व स्पेशल एजुकेटर सरिता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर कुड्डन गौ सदन पूरे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र को भी आवारा पशुओं से निजात दिलाने में फलीभूत होगा, उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कुड्डन गौ सदन और रठां, गोपालपुर के धनोटा में ट्यूबवेल का लोकार्पण और बैजनाथ से सुजानपुर बया मौलीचक बस रूट में बस को हरी झंडी देने के उपरांत अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। कपूर ने कहा कि पालमपुर विधानसभा में गौ सदन खुलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवारा पशुओं से बहुत बड़ी निजात मिलेगी और पशुओं को भी अपना घर मिल जाएगा। इसके साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में हमारी सरकार द्वारा खोले गए अनेक ट्यूबवेल से पानी की बहुत बड़ी समस्या का समाधान भी हुआ है और आज उसी कड़ी में 3 नए ट्यूबवेल का उद्घाटन करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कपूर ने कहा कि मौलीचक ग्राम पंचायत के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि बैजनाथ से सुजानपुर जाने वाली बस को बया मौलीचक चलाया जाए। आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर के विशेष आशीर्वाद से इस बस रूट को भी जनता के लिए समर्पित किया गया। कपूर ने आज विधानसभा में लोकार्पण किए गए कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पशुपालन मंत्री विरेंद्र कबंर, परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और संबंधित विभाग के अधिकारियों का जहां आभार व्यक्त किया, वही स्थानीय लोगों को भी बधाई दी।
किशाेर गुप्ता। चंबा आज 13वें दिन जिला स्तरीय क्रमिक अनशन आचार संहिता लगते ही किया एनपीएस महासंघ ने बंद। जरयाल ने बताया कि सभी कर्मचारी हैं और अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों को भी बखूबी समझते हैं। चुनावी आचार संहिता में कर्मचारी अपना कर्तव्य निभाएंगे और कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे, जो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के दिए गए दिशा-निर्देशों के खिलाफ हो। कर्मचारियों की सारी आस आचार संहिता लगने तक ही थी, अब वो सारी आशाएं समाप्त हो गई हैं और कर्मचारी अब अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने क्लियर एजेंडे के साथ जाएंगे। जरयाल ने बताया कि कर्मचारी महासंघ के हरेक साथी द्वारा किए गए सभी आंदोलनों से अवगत हैं और वो जानते हैं की महासंघ ने मन कर्म वचन से कर्मचारी हितों की पूर्ति के लिए काम किया है और कर्मचारियों को डीसीआरजी, मेडिकल प्रतिपूर्ति भत्ता, 60% अंतिम निकासी टैक्स फ्री, सरकारी शेयर 10 से 14% करवाना, अपंगता और मृत्यु पर पुरानी पेंशन बहाली यानी 2009 की अधिसूचना को लागू करवाना, पैसा निकलवाने की समय सीमा 10 वर्ष से 3 वर्ष करवाना, एनपीएस का पैसा अपनी स्वेच्छा से फंड्स निवेश करवाना आदि शामिल हैं। एनपीएस कर्मचारी महासंघ के गठन से पहले ये सब सुविधाएं नहीं थी और महासंघ ने अपनी कड़ी मेहनत से सभी विभागों के कर्मचारी साथियों, भिन्न भिन्न कर्मचारी संघों के सहयोग से और नारी शक्ति के सहयोग से इस आंदोलन को इतना सशक्त और कामयाब बनाया, जिससे आज पुरानी पेंशन का मुद्दा चुनावों में मुख्य मुद्दा बना है।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में “अचीवर्स असेम्बली” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम, अचीवमेंट एवं डायमंड स्टार्स से सुसज्जित किया गया जो यूनिट-3 परीक्षा में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे थे। डायमंड स्टार प्राप्त करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सभी सहपाठियों से 80% एवं सभी सम्बंधित अध्यापकों, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस व शारीरिक अध्यापकों से भी इसी अनुपात में समर्थन को गुप्त वोट की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना होता है। कक्षा से 80% वोट मिलने के पश्चात किसी भी अध्यापक, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापक द्वारा विपक्ष में वोट मिलने की स्थिति में पात्रता रद्द हो जाती है। अतः“डायमंड स्टार” प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की यही खूबी है कि वे कक्षा, खेल के मैदान, डोर्म, मैस तथा अन्य हर एक स्थान में अनुशासन, पढ़ाई, खेल, समाज सेवा, सहयोग, नियमितता, समयपालन तथा अन्य अनेक मापदंडों पर हर समय खरे उतरते हैं। अचीवर्स असेम्बली में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, प्रशासन अधिकारी रेणु शर्मा एवं गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
हर वायदा पूरा होगा, पहली कैबिनेट में लिया जाएगा निर्णय नरेश चौहान ने किया चुनावों की घोषणा का स्वागत, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार उम्मीद है निष्पक्ष होंगे चुनाव, बंद होगा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर क्रमिक हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का दर्द समझा। अपना काफिला रोककर कर्मचारियों से मिलकर उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के लाखों कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर अनशन में हैं, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार के पास कर्मचारियों की बात सुनने का समय ही नहीं है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश के लोगों को मंच से 10 गारंटियां दी हैं। जिन्हें सरकार बनने पर तत्काल पूरा किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने प्रदेश के युवाओं को गारंटी दी है कि सरकार बनने पर सबसे पहली कैबिनेट में 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी में भर्ती करने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं, लेकिन रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार ने खाली पदों को नहीं भरा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते हैं 1 लाख रोजगार देने का निर्णय तत्काल लिया जाएगा। इसी तरह प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान राशि देने का वायदा किया है, जिससे साबित होता है कि प्रियंका गांधी महंगाई की मार झेल रहीं महिलाओं का दर्द समझ रहीं है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मां शूलिनी की धरती पहुंचने पर माता शूलिनी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोलन के मंच से अपने संबोधन की शुरुआत भी मां शूलिनी को नमन करते हुए जयकारे लगाने से किया है, जिससे जनता के बीच एक बेहतर संदेश प्रसारित हुआ है। नरेश चौहान ने निर्वाचन आयोग के द्वारा हिमाचल में विधानसभा चुनावों के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जिससे प्रदेश का विकास कराने में नाकाम जयराम सरकार की विदाई तय है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोगजारी की समस्या से परेशान है। कर्मचारी ओपीएस की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के सभी वर्ग को चुनावी घोषणा का इंतजार था, जिससे वह निकम्मी सरकार को सत्ता की कुर्सी से उखाड़ फेंके। चुनावों के ऐलान से जनता का इंतजार खत्म हुआ है। नरेश चौहान ने कहा कि अब उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराएगा और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बंद होगा।
मतदान करना सभी का कर्तव्य : डॉ निपुण जिंदल प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। ज़िला निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रेरित करने के लिये भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलपति डॉ. एचके चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने की। अतिरिक्त उपायुक्त गंधारवा राठौर, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, रजिस्ट्रार संदीप सूद, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विश्विद्यालय और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नाट्य इकाई धर्मशाला के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज के लोग मतदान में शामिल नहीं ही रहे यह अचंभित करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमे किनौर के कल्पा निवासी देश के पहले वोटर 105 वर्षीय श्याम शरण नेगी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो इस बार 34वीं बार मतदान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम भी मतदान करेंगे और दस लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर ज़िलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश के लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने अधिकारों की बात करते हैं लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त सरकार के लिये मतदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कम मतदान प्रतिशत चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से 12 नवंबर को घर से निकल कर सभी से मतदान करने की अपील की। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और सभी की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला के खनियारा स्थित पार्क में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की लगी निर्माण पट्टिका के तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। 12 अक्तूबर को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने निर्माण पट्टिका को तोड़ दिया, जिस पर धर्मशाला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना धर्मशाला में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला से धर्मशाला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चतर सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल मिला और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस थाना प्रभारी को बताया कि शरारती तत्वों की ऐसी हरकत से कांग्रेस कार्यकर्ता हताश हैं और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी दौर है और ऐसी घटनाएं माहौल उग्र कर सकती हैं। अतः प्रशासन ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करे और दोषियों को पकड़ नियमानुसार कार्रवाई करे। पुलिस थाना प्रभारी से मिले प्रतिनिधि मंडल में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धर्मशाला के अध्यक्ष सोनू डोगरा, पार्षद वार्ड-15 रजनी व्यास, जावेद भट्ट, प्रदीप कुमार, ओंकार सिंह, दीप राज, नरेश कुमार, राम लाल, श्रीराम, गुलशन, कंचन, संदीप गुप्ता, मदन, संदीप कुमार, नीरज कुमार, सन्नी कुमार, दीप राज, जय कुमार एवं रंचन विनीत कुमार सहित करीब 60 लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राज्य स्तरीय स्कूली अंडर-17 लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के गणेश बहादुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता राबमापा बाल धर्मशाला में आयोजित की गई थी। अब उसका चयन नैशनल के लिए हो गया है। इसी स्कूल की छात्रा केशबी ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन शतरंज प्रतियोगिता में पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करके नेशनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये केश्बी का दूसरा नेशनल होगा। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने इस उपलब्धि पर इन बच्चों, उनके टीम कोच अशोक कुमार डीपीई, श्यामा कुमारी, विकास धीमान और उनके अभिभावकों को बधाई दी और नेशनल में इनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि बाल स्कूल ज्वालामुखी के बच्चे शतरंज में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। शतरंज खिलाड़ियों को शतरंज खेलने के लिए अलग कमरा दिया गया है, जहां पर उन्हें सुविधाएं उपलव्ध करवाई जा रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर मैहरे के अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बिंग कमांडर अनुमा अचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस समय केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां और प्रदेश सरकार की नकारा कार्यप्रणाली के कारण आज प्रदेश का हर व्यक्ति दुःखी और बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने हाल ही में भाजपा द्वारा आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर जो बेबुनियाद कटाक्ष किए हैं उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये वो ही महिला है, जो कांग्रेस सरकार के समय में महंगाई के खिलाफ बोलने से नही हारती थीं। गैस सिलेंडर सिर पर उठा कर और सब्जी फलों की माला पहनकर सड़कों पर तांडव करके विरोध प्रदर्शन करती थी, परंतु जब उनके कार्यकाल में महंगाई आसमान को छू रही है, तो मुंह में दन्ही जमा कर बेटी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रक्षा बजट घटा कर देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया है। अग्नि पथ योजना के अंतर्गत अग्निबीर भर्ती को देश के युवाओं के साथ कुठारघात किया है। उन्होंने बताया चुनाव तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी का पक्ष रखने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसी प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि गत दिन ऊना दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने बड़े दिनों से प्रचारित ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का नींव पत्थर रखने का वादा किया था, परंतु एक बार फिर से जनता को धोखा देकर ठग गए। कर्नल प्यार सिंह अत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में सदभाव पैदा कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन सुरेंद्र सोनी, शाहन शाह, देव प्रकाश अग्निहोत्री , मनु डोगरा, कमल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) के विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट (एक ग्रीष्मकालीन सत्र और एक शीतकालीन सत्र) निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से राज्य के 50 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बैठक में राज्य के सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इन्टर्नज का स्टाइपेंड वर्तमान 17 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला मंडी की ग्राम पंचायत ठाकुरथाना के अंतर्गत सोमाकोठी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 3 पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की। बैठक में जिला कांगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामुंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों का सृजन कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर के पदनाम को नर्सिंग अधिकारी और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला शिमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल कांगड़ा के सुचारू कार्यान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 7 पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की। बैठक में बिलासुपर जिला में मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नैनादेवी जी का भवन/सम्पति सहित शिक्षा विभाग को सौंपने की शर्त के साथ अधिगृहित/स्थानान्तरित करने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं की सुविधा प्रदान करने के लिए नए विषय मेकेनिक मोटर व्हीकल और कम्प्यूटर ऑप्रेटर एण्ड प्रोग्रामिंग एसीस्टेंट (सीओपीए) शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन और पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंडा में एआरटी केन्द्र में विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला की बल्ह तहसील के हाटगड़ में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक मंे जिला मण्डी की तहसील थुनाग के बगस्याड़ में नई मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने तथा तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला मंडी के बागाचनोगी में राजकीय महाविद्यालय खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
कपिल शर्मा। सिरमौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोग टाली के विद्यार्थी निखिल ठाकुर ने धर्मशाला मे आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 68 किलो वजन की राज्य स्तरीय ताई कमांडो खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। निखिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, मुख्याध्यापिका आरती चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर व समस्त विद्यालय परिवार ने निखिल ठाकुर का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। यह भी संयोग ही है कि इससे पूर्व निखिल ठाकुर की छोटी बहन गुंजन ठाकुर ने कुश्ती में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्राओं की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा दोनों भाई बहन अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने भी खेलकूद शिक्षक रामलाल सूर्या दोनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी है। गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय के 18 से अधिक विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है और आशा है कि इस माह एवं नवंबर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थी राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय वा जिला का नाम ऊंचा करेंगे।
नेहा पराशर। गगरेट प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गुरुवार शाम को जोह में पशु चिकित्सालय का विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक राजेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राममूर्ति पशुपालन उपनिदेशक डॉ जेएस सेन, रिटायर्ड पशुपालन निदेशक डॉ. सुदेश चौधरी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अम्ब डॉ. मुकेश दत्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी गगरेट राकेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुलेरिया, डॉ. स्मृति गुलेरिया, एएचए राजकुमार व वेटनरी फार्मासिस्ट सोमराज इत्यादि उपस्थित रहे। गौर रहे कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने पशु डिस्पेंसरी जोह का दर्जा बढ़ाकर इसे पशु चिकित्सालय का दर्जा दिया था और गुरुवार को मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इसका शुभारंभ किया। साथ ही अपने संबाेधन में कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने पूरे प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास किया है, जबकि देश की चौथी ट्रेन वंदे भारत जिला ऊना तक चलने से आमजनमानस को दिल्ली के आवागमन हेतु फायदा मिलेगा।
नेहा पराशर । गगरेट गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव पिर्थिपुर में एक दिवसीय दौरे के दौरान पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वार्ड-1 में दी पिर्थिपुर बहुउद्देशीय सहकारी सभा के उचित मूल्य की दुकान का सभा सिमित का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम माननीय मंत्री को टोपी एवं शाल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि हर घर द्वार सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है, जिसके चलते हर कार्यालय क्षेत्र में खोले गए है। फिर चाहे वो जोह में पशु कार्यालय हो, पिर्थिपुर को यह सोसाइटी के रूप में बड़ी सौगात है, जिससे अब इस वार्ड के कार्ड धारकों के लिए राशन लेने के दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान माननीय मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर की जमकर तारीफ की और कहा की जनता ने जो विधायक राजेश ठाकुर से मांगा, तो वहीं विधायक राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गगरेट को मंजूर करवाया। उन्होंने कहा कि खड्डों का चेनलाइजेशन का काम किया, तो वहीं 350 करोड़ से अगला चरण भी शुरू होने वाला है। लोहारली चरूडू पुल की मंजूरी में भी राजेश ठाकुर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का प्रदेश के साथ अविस्मरणीय स्नेह है, जिसके चलते वन्दे भारत ट्रेन और बल्क ड्रग पार्क की मंजूरी मिलने से जनता को रोजगार मिलेगा और वित्तीय लाभ मिलेगा. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंग, ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान नानक चंद, वार्ड पंच कुलदीप कुमार, चौधरी जीत सिंह, सचिव नीरज कुमार, विभागीय अधिकारी सहायक पंजीयक राकेश कुमार, विक्रमजीत सिंह, निरीक्षक नरेंद्र पाल, विपन कुमार, सुरिन्दर सिंह, मोहित सिंह, मलकीत सिंह, रंगिल सिंह, तरसेम सिंह, अभिषेक व रमन इत्यादि उपस्थित थे।
55 वर्षों का हाटीयो का तप पूर्ण, अमित शाह की राह ताक रहा गिरीपार बल्देव तोमर फर्स्ट वर्डिक्ट। पांबटा साहिब देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के शानदार भव्य स्वागत की तैयारी में गिरीपार लग चुका है। यह अवसर संपूर्ण गिरीपार के लिए भावनात्मक और इंतजार से भरा है । वर्ष 1967 से यह गिरिपार का सबसे बड़ा सामाजिक मुद्दा रहा है। हमारे पड़ोसी क्षेत्र जौनसार बावर को 1967 में जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्राप्त हुआ लेकिन कांग्रेस की हाटी विरोधी मानसिकता के कारण हमारा यह मुद्दा 55 वर्ष संघर्ष करता रहा। बलदेव तोमर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने यह गिरीपार को आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा तोहफ़ा प्रदान किया है, 3 लाख 15 हजार लोगो के दर्द को केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ईमानदार प्रयासों के कारण यह मुद्दा सिरे चढ़ा है। इसके लिए गिरीपार की समस्त जनता की तरफ से मैं केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार वयक्त करते हैं। तोमर ने कहा की गिरिपार का हर युवा, बजूर्ग, माता, बहन और बेटियां आज पलके बिछा के अमित शाह का इंतजार कर रहे है विकास की दृष्टि से जनजातीय क्षेत्र होने से हमारे क्षेत्र में अनेक प्रकार के बदलाव तय है। शैक्षिणक स्तर, आर्थिक स्तर, सामाजिक स्तर और हर स्तर पर गिरिपार का विकास होना तय है, लेकिन यह कार्य केवल तभी संभव हुआ है, जब देश में मोदी और प्रदेश में जयराम की डबल इंजन सरकार चल रहीं है। उन्होंने बताया की इस आंदोलन को पूर्ण करवाने के लिए जो भूमिका जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने निभाई है वो सामान्य नहीं है। आरजीआई से संवाद और नोडल एजेंसी का निर्माण, यह सब कार्य केवल जयराम ठाकुर के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हाटी आंदोलन के नियमित केंद्रीय हाटी समिति की भूमिका भी विशेष रही है, 1967 से इस आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाया है इस आंदोलन में युवाओं, माताओं, बहनों और बुजुर्गों का भी बड़ा आशीर्वाद रहा है, तभी आज यह लक्ष्य डबल इंजन सरकार के आशीर्वाद के कारण पूर्ण हुआ है। समस्त गिरिपार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन करने के लिए विशेष रूप से इंतजार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा-हिमाचल ने निवेश आकर्षित करने में देश के कई बड़े राज्यों को राह दिखाई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन से अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंजन के कंट्रोल सेंटर और ऊना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। देश की इस चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस से हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने मिलेगा तथा लोगों का सफर आरामदायक और तेज होगा। इससे ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। इसके बाद ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निवेश एवं औद्योगिकीकरण की दिशा में हिमाचल के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि ऊना की उनकी इस यात्रा का मुख्य ध्येय कनेक्टिविटी और शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे बल्क ड्रग पार्क का ऊना में शिलान्यास हो रहा है। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के तीन राज्यों में बन रहे बल्क ड्रग पार्कों में हिमाचल का चयन करना, केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण निर्णय है। यह निर्णय केंद्र सरकार के हिमाचल के प्रति स्नेह और समर्पण का परिणाम है। इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस को हिमाचल प्रदेश में लाने का निर्णय भी केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों की पिछली पीढ़ियों ने शायद ट्रेन भी नहीं देखी थी और आज हिमाचल को देश की सबसे उन्नत ट्रेनों में से एक ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हिमाचल के विकास और जनकल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और केंद्र की पिछली सरकारों ने प्रदेश के नागरिकों की जरुरतों और आकांक्षाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण प्रदेशवासियों और विशेषकर, माताओं-बहनों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय बदल गया है और वर्तमान सरकार न केवल लोगों की जरुरतों को पूरा करने के लिए काम कर रही है, बल्कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अत्यधिक समर्पण और तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम न केवल पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई विकास की खाई को भर रहे हैं, बल्कि हिमाचल के विकास के लिए मजबूत नींव भी रख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली शताब्दी की शुरुआत में विश्व के कई देशों और यहां तक कि गुजरात जैसे कुछ राज्यों ने अपने नागरिकों को शौचालय, ग्रामीण सड़कों और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन, भारत में पहली की सरकारों ने आम लोगों के लिए इन बुनियादी सुविधाओं की पहुंच को भी मुश्किल बना दिया था। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाके इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल में लंबे समय तक रहते हुए उन्होंने इन मुश्किलों को करीब से महसूस किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं पिछली सदी में लोगों तक पहुंच जानी चाहिए थीं, वे अब उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम 20वीं सदी की सुविधाएं प्राप्त करेंगे और हिमाचल प्रदेश को 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण दोगुनी गति से किया जा रहा है और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को ग्राम पंचायतों तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भारत को दुनिया का नंबर एक दवा निर्माता बनाने में अहम भूमिका निभाई है और इसकी संभावनाएं और बढ़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की ताकत देखी है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से अब हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण के लिए कच्चे माल का उत्पादन भी किया जाएगा तथा अन्य देशों पर भारत की निर्भरता काफी कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों और जरुरतमंदों के लिए पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा प्रदान करने के सरकार के अभियान को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि कृषि हो या उद्योग, कनेक्टिविटी ही विकास को गति प्रदान करती है। नंगल बांध-तलवाड़ा रेलवे लाइन का उदाहरण देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस परियोजना को 40 साल पहले स्वीकृत किया गया था, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। वर्तमान सरकार ने इस पर तेजी से कार्य किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरे हिमाचल प्रदेश में रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। आज भारत अपने देश में ही निर्मित वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों से जुड़ रहा हैं और इसमें हिमाचल अग्रणी राज्यों में से एक बन रहा है। प्रधानमंत्री ने वादों को समय से पहले पूरा करने की नई कार्यशैली को रेखांकित करते हुए कहा कि पहले हिमाचल को उसकी कम संसदीय सीटों की संख्या के कारण अधिक महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इस परिस्थिति को बदला और शैक्षणिक संस्थानों सहित राज्य की कई लंबित मांगों को तुरंत पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आईआईटी, आईआईआईटी आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पाने के लिए डबल इंजन सरकार का इंतजार करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित पहल से छात्रों को अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ऊना में आईआईआईटी के स्थायी भवन से छात्रों को और राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी भवन की आधारशिला उन्होंने ही रखी थी और इसका उदघाटन भी वह कर रहे हैं, जो कि सरकार की बदली हुई कार्य संस्कृति का द्योतक है। उन्होंने महामारी की चुनौती के बावजूद परियोजना को समय पर पूरा करने की सराहना की। देश भर में कौशल और नवाचार संस्थानों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल और क्षमता को निखारना आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने सेना में सेवाएं और देश की सुरक्षा में नए आयाम गढ़ने के लिए हिमाचल के युवाओं की सराहना करते हुए अब विभिन्न प्रकार के कौशल प्रदेश के युवाओं को सेना में भी उच्च पदों पर ले जाने में मदद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को हिमाचली टोपी, शॉल, देवरथ, माता चिंतपूर्णी की चुनरी एवं चित्र भी भेंट किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखने, आई.आई.आई.टी. ऊना को समर्पित करने और ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 1405 एकड़ क्षेत्र में 1923 करोड़ रुपये की बल्क ड्रग फार्मा पार्क मेगा परियोजना स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें से लगभग 1100 करोड़ रुपये का अनुदान केंद्र सरकार द्वारा तथा शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क 50,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश के साथ राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क से संबंधित सहायक उद्यमों की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और ए.पी.आई. की आपूर्ति के लिए भारत की चीन पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान में हिमाचल एक मजबूत भूमिका निभा सकेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हमेशा अपना दूसरा घर मानने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता से प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश एक कठिन राज्य है और सड़क परिवहन के अलावा परिवहन के अन्य सीमित साधन हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वास्तव में राज्य के लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है, जो क्षेत्र के लोगों को परिवहन का आरामदायक और तेज साधन उपलब्ध करवाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने निवेश आकर्षित करने में देश के कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया था, जिससे राज्य में विशेष रूप से फार्मा क्षेत्र में भारी निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य ने संभावित उद्यमियों को भी कई प्रोत्साहन प्रदान किए हैं और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में राज्यों की रैंकिंग में हिमाचल 16वें रैंक से अब 7वें रैंक पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए स्वीकृत बल्क ड्रग फार्मा पार्क हिमाचल और यहां के लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में अभूतपूर्व विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य का संतुलित और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उज्ज्वला योजना शुरू की है जिसके तहत राज्य के लोगों को 1.38 लाख से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना से छूटे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की, जिसके तहत 3.35 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में हिमकेयर योजना के तहत 326 करोड़ खर्च कर 3.42 लाख लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री ने सदैव तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में स्थापित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को भी प्रधानमंत्री ने ही स्वीकृति प्रदान की है। जयराम ठाकुर ने लोगों से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का भी आग्रह किया, ताकि विकास की यह गति आने वाले कई और वर्षों तक निर्बाध रूप से चलती रहे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल और यहां के लोगों के साथ विशेष जुड़ाव है और यही कारण है कि आज प्रदेश को देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री पर राज्य के लोगों का विश्वास, प्रेम और आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के हितों को छीन लिया था। जबकि, प्रधानमंत्री ने न केवल राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल किया, बल्कि राज्य के लिए कई विकासात्मक परियोजनाएं भी प्रदान कीं। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ को पूरा करने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के अध्यक्ष राम कुमार, विधायक राजेश ठाकुर और बलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विधायक और अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी केरोलीना स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल रॉबर्ट ग्लैन रीव्स, बोर्ड मेम्बर ऑफ़ दि स्कूल मिस गैरी ड्यू , सैली बी हॉवर्ड स्कूल के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर संदीप अगग्रवल एवं नीरज जैन अपने दो सप्ताह के दौरे पर हैं। मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स और मिस गैरी ड्यू के पाइनग्रोव स्कूल आने पर खासे उत्साहित हैं। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को हाई टी का आयोजन किया गया एवं पाइनग्रोव स्कूल के सभी प्रीफैक्ट्स नें इन विदेशी मेहमानों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही 12 अक्टूबर को रॉबर्ट ग्लैन रीव्स और गैरी ड्यू विद्यालय के सभागार में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान विद्यार्थियों नें उनसे भारत एवं अमेरिका की सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं अन्य विविधताओं के विषय में अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। सीनियर प्रिंसिपल नें यह भी कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में वे संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी केरोलीना स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल के विद्यार्थियों को 2-3 महीनों के कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाइनग्रोव स्कूल भेजेंगे एवं यहाँ से भी विद्यार्थियों को अमेरिका में स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पाइनग्रोव स्कूल के आतिथ्य एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की जमकर प्रशंसा की।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा पीटीए कमेटी का गठन महाविद्यालय सभागार में दूसरी आम सभा का आयोजन तय हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के सभी विद्यार्थियों के अविभावकों से आग्रह किया है कि आम सभा में सभी भाग लें, ताकि समय पर सत्र 2022-23 के लिए पीटीए कमेटी का गठन किया जा सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विद्युत उपमंडल खुंडियां, ज्वालामुखी नं. 01 और ज्वालामुखी नं. 02 के अंतर्गत 33/11/04 केवी सब-स्टेशन ज्वालामुखी (दरंग) की मुरम्मत व उचित रख-रखाव हेतू 14 अक्तूबर 2022 को सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत खुंडियां, सपड़ी, ज्वालाजी शहर, रैखा, सिहोरपाईं मत्याल, रतयाल खोलियां, गलखडी, बलारडू, लोअर घलौर, सैला, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाड़ा, गहालियां, खतौंह व बल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि सभी सहयोग करें। यह जानकारी ई. अमर चंद, सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल ज्वालामुखी नं-2 ने दी।
104 लाख से बढ़ाई सब स्टेशन की क्षमता विधान सभा अध्यक्ष के किए 1 करोड़ 30 लाख उद्धघाटन और शिलान्यास प्रतिमा राणा। पालमपुर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने 104 लाख से 33/11 केवी सब स्टेशन की क्षमता को दुगुना कार्य का लोकार्पण किया। परमार ने कहा कि वोल्टेज की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए सब स्टेशन क्षमता को 1.6 से बढ़ाकर 3.15 एमवीए किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सुलाह विधासभा क्षेत्र की 30 पंचायतों मरहूं, देवी, बोदा, खडूल, जैंद, बामियाल, चाह, डरोह, बसकेहड़, भौडा, अटियाला दाई, सिहोल, कुरल, जमूला, धीरा, नौरा, कोहना, ड़ईँ, कहानफट्ट, खोली, भदरोल, रड़ा, ननाओं, ग़रला, ककडें, रैपुर, गगल खास, पनापर, और बल्ला के 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुरूप हर घर में बिजली आपूर्ति के लिए सरकार बचनबद्ध है। युन्होने कहा कि सुलाह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के वृत कार्यालय भवारना, मंडल कार्यालय नागिनी और उपमंडल कार्यालय धीरा में खोला गया है। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत गढ़ जमूला में पंचायत घर के प्रथम तल पर 10 लाख से बनने वाले हॉल कार्य का लोकर्पण किया। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की बहुत सी पंचायतों में मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है, ताकि मीटिंग इत्यादि के बेहतर स्थान प्राप्त हो। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत भवाना में राधा कृष्ण मंदिर में 9 लाख की लागत से निर्मित सराय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सराय क्षेत्र के लोगों की मांग थी और इस भवन का उपयोग आने वाले समय में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सुलह हलके का प्रमुख स्थान है और इसके महत्व को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना में जलशक्ति और विद्युत का वृत कार्यालय, लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना के महत्व को बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कुछ बड़ा और अलग किया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने रमेहड़ पंचायत के घोड़नड में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चौधरी, प्रधान रीना देवी, प्रधान निर्मला राणा, प्रधान जोबन राम, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान अनिता गुलेरिया, प्रधान मोहिंदर राणा, उपप्रधान अशोक शर्मा, कर्म चंद राणा, कश्मीर सिंह, राज कुमार, राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य, अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, बीडीओ ओपी ठाकुर सहित विद्युत और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में हुए आउटसोर्स भर्तियों में कथित रूप से 110 फर्जी कंपनियों की ओर से भर्ती करने को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला साधा है। हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नाक के नीचे गलत तरीके से भर्तियां होती रही लेकिन सरकार को इस बारे में पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर सरकार अब तक चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करने की मांग उठाई है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि लंबे समय तक फर्जी कंपनियां आउटसोर्स पर भर्तियां करती रही। यह सब बिना सरकार के शह के नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि अब नीति बनाने के समय इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक करार दिया हैं उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को गुमराह करने के लिए हिमाचल आ रहे हैं। अगर सरकार ने लोगों के लिए कुछ किया होता, तो उन्हें इस तरह चुनाव से पहले हिमाचल आने की जरूरत नहीं पड़ती।
लोगों की आवाज़ाई ठप करके सरकारी बसें इस्तेमाल करना निंदनीय फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन भाजपा ने अपने रैली में भीड़ को ले जाने के लिए लोगों की आवाज़ाई ठप करदी और सैकड़ो बसों को अपनी रैलियों में ले गए, जिस कारण ग्रामीण एवं शहरी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। यह बात नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लोगों को जुटाने के लिए सरकारी बसों का इस्तेमाल किया है, जो कि बहुत निंदनीय है। यह रैली एक राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनावी डंका बजाने के लिए रखी गई थी, न कि जनसेवा एवं लोक उत्थान के लिए, इसलिए भाजपा को अपने पार्टी फंड से पैसा खर्च करना चाहिए न कि सरकारी पैसा। यह पहली बार नहीं है कि भाजपा ने सरकारी बसों का इस्तेमाल किया, इस पूर्व भी भाजपा सरकारी स्त्रोतों का उपयोग अपने निजी हितों के लिए करती आई है। शैंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बस अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं, उन्हें लोगों की सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है। वह बार बार सरकारी पैसों का दुरुपयोग भाजपा के निजी हित में करते आ रहे हैं।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर निवासी अकुला शर्मा की यह पहली नियुक्ति है। अकुला ने सुजानपुर में बतौर डॉक्टर ज्वाइन होने के बाद बताया कि मरीज की सेवा करना डॉक्टर का पहला कर्तव्य होता है। उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगी।
5 वर्षों में जवाहर ने क्षेत्र का तो नहीं, लेकिन खुद का किया बहुत विकास : कौल सिंह ठाकुर आशीष आजाद। मंडी प्रदेश में इन दिनों सियासी गहमागहमी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगना भी शुरू हो चुके हैं।विधायक जवाहर ठाकुर ने मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान कौल सिंह ठाकुर से पूछा कि वे किस श्रेणी के नेता है और इस बार उन्हें टिकट मिल भी रहा है या नहीं साथ ही जवाहर ठाकुर ने उनके 40 वर्ष के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर कई तरह के मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में विकास के लिए कुछ भी कार्य नहीं किए हैं, जितने कार्य उनके 40 वर्ष में नहीं हो पाए, उससे अधिक विकास के कार्य 5 वर्ष की भाजपा सरकार में हुए हैं। जवाहर ठाकुर के आरोपों का जवाबी हमला देते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जवाहर ठाकुर अपने टिकट की चिंता करें कौल सिंह को नहीं पड़ता कोई फर्क मेरा टिकट हाईकमान से फाइनल हो चुका है, तो आप अपने टिकट की चिंता करें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा और जवाहर ठाकुर की बौखलाहट है कि वह खुद की जीत की जगह मेरे टिकट की चिंता कर रहे हैं, बल्कि जवाब ठाकुर भी जानते हैं कि उन्हें टिकट मिलने ही नहीं वाला और यदि मिल भी जाता है, तो उनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि पूरे 5 वर्ष में कभी भी जवाहर ठाकुर जनता के बीच में नहीं गए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह 40 वर्ष के कार्यकाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि द्रंग के लिए आईटीआई और बहुत सारे ऐसे कार्य है कि जीने में गिनाने पर आऊं तो अगले 5 साल भी कम पड़ जाए। उन्होंने कहा कि जवाहर ठाकुर ठीक ही कहते हैं कि 5 वर्षों में जितना विकास उन्होंने भाजपा सरकार में रहकर खुद का किया है, उतना किसी का नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैं भी दिल से ये ख्वाहिश रखता हूं कि भाजपा द्रंग से टिकट जवाहर ठाकुर को ही दें, ताकि मैं अपनी हार का बदला जवहार ठाकुर से ले सकूं, उन्होंने कहा द्रंग की जनता ने मन बना लिया है। इस बार द्रंग की सीट कांग्रेस की झोली में होगी और जवाहर ठाकुर बुरी तरह से हारेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर कहता हूं जवाहर ठाकुर मेरी छोड़ो अपनी फिक्र करें। क्योंकि उन्हीं के खिलाफ भाजपा के ही नेता ने द्रंग से हो टिकट के लिए अपनी दावेदारी भी ठोकी है। मेरी उनसे यही सलाह रहेगी कि आप पहले अपनी चिंता करें फिर मेरे बारे में सोचें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रवक्ता करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं से डरे हुए हैं और सरकार व पार्टी के खिलाफ असभ्य बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने बयानों पर ध्यान देना चाहिए, कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द सार्वजनिक रूप से स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी को असंसदीय भाषा का प्रयोग करने की आदत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गरिमापूर्ण और कद्दावर नेता हैं। मुख्यमंत्री का पद भी एक संवैधानिक पद है, मुझे लगता है कि कांग्रेस राजनीति की नैतिकता को भूल गई है। नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे और प्रधानमंत्री ने हिमाचल को जो तोहफे दिए हैं, उससे कांग्रेस के नेता टूट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल को दी गई परियोजनाएं राज्य के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। कांग्रेस ने केवल हिमाचल के लोगों को सपने दिखाए हैं और किसी सपने को आज तक पूरा नहीं किया है, लेकिन भाजपा ने जो वायदे किए थे, उससे कहीं ज्यादा किया है। आम जनता हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कामकाज और विशेष रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में सरकार का नेतृत्व करने के तरीके से प्रभावित है। विकास अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच 21 अक्तूबर से नियमित रूप से चलेगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यह ट्रेन चलेगी। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर ठहरेगी। बुधवार को छोड़ नई दिल्ली से यह ट्रेन अल सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और 11:05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दोपहर 1 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 6:25 बजे पहुंचेगी। इससे चंडीगढ़ से दिल्ली की राह भी आसान हो जाएगी। महज 2 घंटे 50 मिनट में वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ऊना में प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में, प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का शुभारंभ करेंगे। फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए प्रधानमंत्री ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। जिसे 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। पार्क एपीआई आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा। इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और यह 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी आधारशिला 2017 में प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं-48 मेगावाट की छंजू-III पनबिजली परियोजना और 30 मेगावाट की देवथल छंजू पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों परियोजनाओं से सालाना 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ करेंगे। राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार ने 420 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के विधायक होशियार सिंह ने अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों के सामने भाजपा और उनके नेताओं पर खूब बरसे होशियार सिंह ने कहा कि भाजपा उनको ईडी से डरा रही है। होशियार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी जम कर अपनी भड़ास निकाली। होशियार सिंह के भाजपा पर किए गए हमले का जबाब देते हुए देहरा भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया हो, निजी स्वार्थ के लिए जनता को लूटा हो, गलत कार्य किए हो वही व्यक्ति ईडी और सीडी से डरता है. डॉ सुकृत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों व भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं, उन्हीं का अनुसरण करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ईमानदारी से जनसेवा में लगे हुए हैं। इसलिए देहरा व हमीरपुर की जनता ने 2019 में होशियार से लाख मना करने पर भी खुल कर अनुराग ठाकुर को वोट दिया था। डॉ. सुकृत ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्वार्थी व जनता विरोधी किसी भी व्यक्ति का यहां कोई काम नही है। डॉ, सुकृत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम नही लिया था, लेकिन जिसने नाैटंकी की थी, वह खुद ही समझ गए कि यह बात उनके लिए ही कही गई है। डॉ, सुकृत ने कहा कि पाइपें जोड़ने के ड्रामे से लोगों को पानी नहीं मिलता। इसके लिए पानी की परियोजना स्वीकृत करवानी पड़ती है, पैसा उपलव्ध करवाना पड़ता है और अगर कोई अड़चन आती है, तो उसको तकनीकी तौर पर नियमों के दायरे में दूर करबाना पड़ता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा कर 13 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह राज्य का 9वां दौरा है, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के इन दौरों से शायद हैरान-परेशान हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का राज्य से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना प्रवास के दौरान 128 करोड़ की लागत केे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन करेंगे और जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना रेलवे स्टेशन से नई रेल सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऊना रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री इस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत ऐतिहासिक चंबा चौगान में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन व पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला मंडल का महासम्मेलन खलीनी में आज संपन्न हुआ। जिसमें मुख्याथिति के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैज़ल और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहें। मुख्य वक्त्ता के रूप में राष्ट्रीय सचिव स्वराज विद्वान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष नितेन जी भी उपस्थित रहेें। राष्ट्रीय सचिव सुश्री स्वराज विद्वान ने मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का ध्येय सदा ही सबका साथ, सबका विकास रहा हैं। भाजपा बाबासाहेब भीम राव अबेंडकर के समाजिक न्याय तथा दीन दयाल उपाध्याय के अत्योंदय के सिंद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन्हीें के आर्दशों पर चलते हुए भाजपा परिवार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एंव उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत है। स्वराज ने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित वर्ग से राष्ट्रपति दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप तथा माननीय राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए स्टैडं-अप इंडिया योजना बनाई जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक ऋण की सुविधा दी जाती है। इसमें 1445 नऐ उद्यम स्थापित किए गए और 297.56 करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके है। डॉ अबेंडकर मेधावी छात्रवृति योजना के अंतर्गत एचपीबीओएसई की मैट्रिक की परीक्षा से अनुसूचित जाति वर्ग के शीर्ष से 1250 मेधावी छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने ने बताया की भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, कांग्रेस ने कभी इस वर्ग का उत्थान नहीं चाहा और केवल एक वोट बैंक समझा। आज अनुसूचित जाति वर्ग अपने कल्याण के लिए केवल भाजपा की ओर देख रहा है। आने वाले चुनाव में भी भाजपा को पहले से ज्यादा समर्थन मिलेगा और इस बार हिमाचल में सरकार नहीं ’’रिवाज’’ बदलेगा।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल परिवहन निगम देहरा डिपो की बस मे मिले पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने में चालक परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। बता दें कि चालक हरदीप कुमार परिचालक राकेश कुमार निवासी जंबल ने बुधवार दोपहर देहरा डिपो की बस चिंतपूर्णी ज्वालाजी से चंबापत्ण रूट पर जा रहे थी, तो रोहित कुमार जो कि गांव परागपुर के निवासी है। देहरा डिपो की बस में सफर कर रहे थे, उनका पर्स बस में गिर गया। उनका गुम हुआ पर्स चालक व परिचालक को मिला। चालक हरदीप कुमार ने उक्त पर्स को अपने पास संभाल कर रखा। पर्स में जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व करीब 1500 रुपए नकद राशि थी। पर्स मिलने पर उन्होंने संभाल के रखा। तदोपरांत पर्स के मालिक रोहित कुमार जो कि ग्राम पंचायत प्रागपुर के निवासी हैं, उन्हें फ़ोन द्वारा बताया गया कि आपका जो पर्स गुम हुआ है, वह मेरे पास है और आप अपनी अमानत ले जाएं। चालक हरदीप कुमार व परिचालक ने पर्स मालिक का परिचय जानकर उनका खोया हुआ पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया। रोहित कुमार ने चालक व परिचालक को धन्यवाद देकर उनका आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा में अखिल भारतीय आईपीएससी साहित्यिक उत्सव 2022 का आयोजन किया गया। देशभर से कुल 13 विद्यालयों ने इसमें भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल के 10 विद्यार्थी भी अपने साहित्यिक कौशलों को प्रस्तुत करने गए। लिटरेरी फैस्ट 2022 प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी थे, सभी अपने-अपने विद्यालयों के भाषा पारंगत विद्यार्थी थे। सभी के सभी भावी भाषाविद, साहित्यिक मुकाबले में जूझते हुए अपनी विद्वता का लोहा मनवाने में जुटे। हमारे लिए हर्ष का विषय है कि देशभर से आए इन प्रतिभागियों को मात देते हुए पाइनग्रोव स्कूल नें द्वीभाषीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजय हासिल की। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12वीं, विज्ञान संकाय की हरसिमरन कौर को हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब दिया गया, जबकि हिन्दी कविता वाचन प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल के एकेश राव उपविजेता रहे। पाइनग्रोव स्कूल नें इन दोनों विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड के चार मेधावी विद्यार्थियाें सूरज कुमार अंशिका, रीमा व दिशा ने +2 कक्षा सत्र 2021-2022 में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षा दी थी, जिसके तहत आज विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा बच्चों को स्मार्ट फोन विपरीत किए गए। वहीं, बच्चों ने स्मार्ट फोन मिलने का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ और गांववासियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंबा में 13 अक्तूबर, 2022 को चंबा चौगान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चौगान मैदान का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ करेंगे। वह 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा के राज्य संगठन सचिव पवन राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, चंबा भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
परमार ने 298 लाख की योजनाओं के किये लोकार्पण सुलाह और पालमपुर के मेधावियों को स्मार्टफोन वितरित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल पुरस्कार योजना में मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने सुलाह और पालमपुर के विद्यालयों में 193 छात्रों को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं मेरिट में आने वाले बच्चों स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना में 10,000 स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी बच्चों को यह मोबाइल प्रदान किए जा रहे हैं। इसके उरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत दैहण में 2 करोड़ 22 लाख से निर्मित पेयजल दैहण-बंघियार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा इस योजना में 4 ओवरहेड टैंक का निर्माण कर, 3 ट्यूबवेल का शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने सुलाह में 60 लाख से निर्मित जल शक्ति विभाग के उपमंडलीय कार्यालय एवं आवास परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत घनेटा में मुख्य सड़क से घराणु बस्ती तक साढ़े 9 लाख रुपए से बने संपर्क सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को पेयजल योजना, उपमंडल कार्यालय, घराणु बस्ती संर्पक सड़क मार्ग और अच्छरू दा भरो में साढ़े 7 लाख से निर्मित सूबेदार गैंडा राम चौधरी प्रवेशद्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सूबेदार गैंडा राम चौधरी ने सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपने गांव के उत्थान और मूलभूत सुविधाओं के लिए सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने अच्छरू दा भरो से लाहड़ ठाकरां सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ करवाया और अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इनके इस योगदान को सराहाते हुए इस सड़क का नामांनकरण सूबेदार गैंडा राम चौधरी के नाम पर किया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, महामंत्री सुखदेव मसंद, भवारना की प्रधान बन्दना अवस्थी, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान,अनिता गुलेरिया, प्रधान सरिता देवी, प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, रिशु कुमार, उपप्रधान चंबी रवि पांजला, रागिनी रुकवाल, बीडीसी सदस्य मोहिंदर चौधरी और पवन कपूर, चन्दरवीर शर्मा, अधीक्षण अभियंता अनिल पूरी, अधिशाषी अभियंता संजय ठाकुर, मनीष सहगल और सरवन ठाकुर, प्रधानचार्य विजय गुलेरिया, बीडीओ ओपी ठाकुर, एसडीओ आनंद कटोच और डीएस परमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी प्रयास संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह संस्था हर क्षेत्र में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रयास संस्था के एक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार एवं वर्ग को इस संस्था ने घर द्वार पहुंचकर सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि संस्था बेहतरीन काम कर रही है। कितने काम करती आई है क्या-क्या संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस बात को लेकर संस्था के पदाधिकारी एक डॉक्यूमेंट्री या बुकलेट तैयार करें, ताकि लोगों को पता चल सके। यह संस्था किस तरह से लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रयास संस्था द्वारा पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले करीब 40 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से यह संस्था शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगातार काम कर रही है। महामारी के दौरान इस संस्था द्वारा रोगी वाहन के माध्यम से घर द्वार पर तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई, जो वर्तमान में भी निरंतर काम कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू किया गया खेल महाकुंभ हमीरपुर से शुरू होकर आज पूरे देश में खेला जा रहा है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपने गृह राज्य गुजरात में इसे शुरू किया, जो अपने आप में प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली बात है। उन्होंने प्रयास संस्था की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समजिक क्षेत्र में आपके प्रयास सराहनीय है। इसी तरह मानवता भलाई समाज सेवा करते रहे। लोगों के सुख दख में काम आते रहे इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का संस्था पदाधिकारियों स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सरली से बनोह सड़क का दिया जाए फिटनेस सर्टिफिकेट मनाेज शर्मा। अर्की अर्की क्षेत्र के युवा बीडीसी सदस्य व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शशिकांत 12 अक्तुबर को एसडीएम अर्की से मिले। उन्होंने बडोग पंचायत के स्वावा से सरोग लगभग 800 मीटर खड़ी पहाड़ी से निकली सड़क में बाहरी सुरक्षा पैरापिट न होने की वजह से वाहनों के लिए संभावित दुर्घटना का खतरा बताया। इस सड़क पर एल्युमिनियनम सुरक्षा पैरापिट लगाने के लिए उन्होंने एसडिएम को एक ज्ञापन दिया। शशिकांत ने प्रशासन को सरली से बनोह सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट पथ परिवहन निगम को जारी करने का ज्ञापन भी दिया, जिससे स्थानीय जनता की मांग पर इस रूट पर शिमला व सोलन से बस सेवा के लिए औपचारिकता पूरी की जा सके।
एचआरटीसी के एआएम पंकज चड्डा रहे मौजूद नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर हिमाचल पथ परिवहन बस डिपो का आज शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान रहे। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत काथला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने विधायक रविंद्र धीमान का जोरदार स्वागत किया। वहीं, एचआरटीसी के एआरएम पंकज चड्डा के साथ विधायक ने स्वागत किया और कहा कि आज से ही जयसिंहपुर काथला बस डिपो का कार्यलय खुलने से यहां पर कार्य शुरू हो गया है। पंकज चड्डा ने बताया कि जो भी एचआरटीसी बस में लोगों की सुविधा के लिए ग्रीन कार्ड या यलो कार्ड बनाए जाते हैं, वह भी आज से लोग इसे बना सकते है। पंकज चड्डा ने बताया कि आज दो बसों को विधायक रविंद्र धीमान ने हरी झंडी दी। एक बस माता आशापुरी और दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए यहां से अब सीधी बस चलेंगी। आशापुरी माता मंदिर के लिए बस सुबह 9:30 पर जयसिंहपुर से चलेंगी और 350 पर वापस आएगी। दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए सुबह 5:30 पर काथला और 5:40 पर जयसिंहपुर से वाया लाहट-कोटलू होकर सीधा टांडा अस्पतााल जाएगी और पालमपुर से 5:30 पर जयसिंहपुर काथला बस शाम को वापस होगी। इसके साथ विधायक ने 37 मेधावी छात्रों को हिमाचल सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान के साथ मंडल अध्यक्ष राम रतन, एक्शन लोक निर्माण विभाग आर के धीमान , भाजपा किशान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
चुनावों के चलते आधे अधूरे एम्स का किया उद्घाटन जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री जयराम फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक एम्स में लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि एम्स में इलाज कराने आई एक युवती को इलाज के लिए एम्स से आगे रेफर करना इसकी हकीकत बयान कर रही है। जिससे साबित होता है कि देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान बिलासपुर के एम्स में अभी इलाज की सुविधा नहीं है। बड़े अस्पताल से छोटे अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए रैफर किया जा रहा है। जिससे साबित होता है कि एम्स का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावों में अपनी हार के डर से आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवा भी दिया, जो जनता के साथ सीधा धोखा है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, जिससे जयराम सरकार के इन झूठे उद्घाटनों से गुमराह होने वाली नहीं है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि एम्स में इलाज के लिए आ रहे मरीजों को परेशानी हो रही है। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के टेस्ट भी नहीं हो पा रहे हैं। प्राइवेट लैब को टेस्ट का ठेका दिया जहां तीन और चार दिन बाद रिपोर्ट आ रही है। जिससे मरीजों को सही समय में इलाज नहीं मिल रहा है। अभी एम्स में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पाई है और न ही इलाज के पूरे उपकरण लगे हैं। बिना डॉक्टर और उपकरण से मरीजों को इलाज मिलना संभव नहीं है, लेकिन जयराम सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए जनता को गुमराह कर रही है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच वर्ष प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। अब चुनावों के समय रोजाना हजारों करोड़ के शिलान्यास कर रहे हैं। जयराम जनता को बताएं कि पांच साल उन्होंने जो शिलान्यास किए हैं, वह काम कितने पूरे हुए हैं। प्रदेश सरकार के खजाने में कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए पैसे नहीं है। यह हजारों करोड़ के शिलान्यासों के लिए बजट कहां से आएगा, यह जयराम ठाकुर को जनता को बताना चाहिए। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता को गुमराह करने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं, जो कभी पूरी होने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता जानती है कि चुनावों के समय जुमलेबाजी करना भाजपा नेताओं की आदत है। अब प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम की झूठी घोषणाओं से गुमराह होने वाली नहीं है।
राजेश कतनाेरिया। जवाली नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत आधार का तालाब से एक व्यक्ति के गुम होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रिंकू चाैधरी गांव आधार का तालाब डाकघर पंजाहड़ा तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा ने बताया कि मेरे पिता कृष्ण कुमार (58) सोमवार को दोपहर बाद कहीं चले गए हैं, वो अभी तक घर नहीं लौटे हैं। रिंकू चौधरी ने बताया कि उनकी हाईट 5 फीट 6 इंच है और रंग सांबला, चप्पल, पजामा और टी शर्ट पहने हुए हैं, जिनकी पांच वर्ष पहले एक दुर्घटना हुई थी, जिस कारण वह बोल भी नहीं सकते हैं और वह दिमागी हालत से भी परेशान रहते थे। वाे जयादा समय घर पर ही रहते थे, लेकिन सोमवार दोपहर बाद अचानक कही चले गए। रिंकु चौधरी ने बताया कि किसी को मेरे पिता मिले, तो 70189-68519 पर फोन पर काल करना। रिंकू ने पिता के गुम होने की शिकायत नुरपूर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। नुरपूर पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 16 होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से स्मार्ट फ़ोन बांटे गए। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बीएल स्कूल कुनिहार के 16 होनहार मेधावी बच्चों जिसमे सत्र 2020-21 से कक्षा दसवीं व जमा दो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेरिट में आने वाले 16 छात्र अंश पाठक, तान्या, निखिल कुमार, समृति, कविता चौधरी, स्नेह, वैशाली, स्नेहा कालरा, प्रेरणा ठाकु, विनोद कुमा, मेघा वर्मा, भव्या कौंडल, मानसी, सौरभ, कृतिका व सिमरन को स्मार्ट फ़ोन प्राप्त हुए है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के माध्यम से स्मार्ट फ़ोन वितरित किए गए हैं। स्मार्ट फ़ोन वितरण समारोह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया, जिसमें रतन सिंह पाल उपाध्यक्ष भाजपा पार्टी हिमाचल प्रदे, आशा परिहार जिला परिषद आदि ने अपने कर कमलों द्वारा स्मार्ट फ़ोन वितरित किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों तथा उनके अध्यापकों को भी बधाई दी है और बताया की इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मेरिट में आकर शिक्षा विभाग से अधिक से अधिक स्मार्ट फ़ोन और छात्रवृति हासिल करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय छात्रवृति प्रभारी निर्मला देवी व समस्त अध्यापक वर्ग सभी स्मार्ट फ़ोन प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।


















































