अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धर्मशाला के कार्यकर्ताओं ने छुट्टियां खत्म होने के बाद शुरू हुए महाविद्यालय के उपलक्ष्य पर प्रवेश द्वार पर खड़े होकर अध्यापकों और छात्रों का खुशी के साथ स्वागत किया तथा इकाई अध्यक्ष भाषी पंडित ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए यथासंभव प्रयास करती रहती हैं और आज एक नई ऊर्जा के साथ छात्रों का स्वागत व अभिनन्दन किया
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आभासी पटल पर मनाए गए इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने मंच संचालन किया। अतिरिक्त महामंत्री प्रांत सुधीर गौतम ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने मुख्यातिथि सहित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश में किए जा रहे हैं। सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों की जानकारी एवं सरकार स्तर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा उठाए गए विभिन्न आग्रहों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। अखिल भारतीय सचिव पवन मिश्रा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ध्येय वाक्य विस्तार पूर्वक वर्णन किया तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा कराए जाने वाले स्थाई व अस्थाई कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के एवन 400 प्रतिभागियों ने जूम मीटिंग के माध्यम से भाग लिया। शशि शर्मा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर जेपी सिंघल द्वारा दिए गए अध्यक्षीय भाषण की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के कर्तव्य बोध कार्यक्रम प्रदेश भर में जिला खंड एवं मंडल स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। प्रोफेसर जेपी सिंघल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रास्ट्र हित और समाज निर्माण के क्षेत्र में शिक्षकों बहुत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को हमेशा कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए समाज निर्माण में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज इस प्रकार की परिकल्पना के साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्य करता है। प्रोफेसर सिंघल ने कहा कि शिक्षक को अपने चरित्र को निरंतर उच्च मापदंडों में स्थापित करते रहने के लिए लगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कार्य केवल वेतन प्राप्त करके शिक्षण को एक आजीविका बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करना मात्र नहीं है, बल्कि इससे भी बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सदियों से ही शिक्षक का स्थान समाज में ऊंचा रहा है और शिक्षकों को अपने इस स्थान को बरकरार रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षक निरंतर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्रहित में शिक्षा देने के हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के मूल मंत्र को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश में विपरीत भौतिक स्थितियों के बावजूद बहुत अच्छा कार्य करने के लिए समूची कार्यकारिणी को बधाई दी। आभासी पटल पर आयोजित इस सफल मीटिंग में संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष मार्कंडेय, नरेंद्र कपिला, अशोक कुमार, ललिता वर्मा, हेमराज, तीर्थ आनंद सहित समूची प्रांत कार्यकारिणी समस्त जिला कार्यकारिणीओं सहित खंड एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमण्डल हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी से कक्षा 9वीं से 12वीं की टर्म- II परीक्षा की डेट शीट में बदलाव को लेकर उनके कार्यालय में मिला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इन परीक्षाओं को कोविड काल की परिस्तितियोँ के चलते तथा शीतकालीन स्कूलों में छुटियों के कारण छात्र हित में अप्रैल में संचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही फीस जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। फीस जमा के लिए महासंघ के सुझाव पर बोर्ड ने 21 फरवरी तक समय सीमा बढ़ा दी। तथा टर्म परीक्षाओं के लिए बदलाव का भी आश्वाशन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ जोगिन्द्र सिंह विभाग प्रमुख,संदीप शर्मा प्रान्त सचिव बोर्ड मामले, ज़िला कांगड़ा संगठन मंत्री देश राज तथा धर्मशाला खण्ड के अध्यक्ष संजय नरूला जी शामिल हुए।
मनोज कुमार / काँगड़ा खोली गांंव में सातवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर अपना प्रदर्शन दिखाया। इस प्रतियोगिता को यूथ क्लब सिंबल खोली (खोली) द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें कलेड गांव की क्रिकेट टीम नैना देवी क्लब विजेता रही। जबकि नगरोटा महाविद्यालय की क्रिकेट टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मूमेंटो दिए गए। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को ₹2100 व उपविजेता रही टीम को रुपए 1100 नगद दिए गए। आयोजको में सौरव, राहुल, साहिल, रजत, भुवनेश शामिल रहे। मुख्यातिथि के तौर पर श्याम वर्मा इस प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद रहे जिन्होंने अपनी तरफ से आयोजको को कुल 3100 रुपए नकद राशि दी। उनके साथ केवल प्रधान, अबू, मीतू, सुमंत वर्मा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
देश का बजट पेश किया जा चूका है और चार मार्च को प्रदेश का बजट भी पेश किया जाएगा। इस बजट से जनता को कई उम्मीदें है। हाल फिलहाल में सरकारी कर्मचारियों पर तो प्रदेश सरकार मेहरबान हुई ही है मगर अब बेरोजगारों, किसानों, बागवानों, युवाओं और आम जनता की निगाहें सरकार पर टिकी हुई है। केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रदेश में कई तरह की धारणाएं बन रही है, कांग्रेस इसे दिशाहीन बता रही है तो भाजपा इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी को ही दिशाहीन करार देती है। प्रदेश में बेरोज़गारी और महंगाई बढ़ रही है, कर्मचारी भी और राहत की उम्मीद में है और आम नागरिक भी बजट से उम्मीदें लगाए बैठा है। प्रदेश के कई बड़े मुद्दों और उद्योग और रोजगार सम्बंधित मुद्दों पर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने उद्योग, परिवहन, श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से विशेष बातचीत की। ठाकुर ने हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखी, साथ ही अपनी चिर परिचित शैली में विपक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। पेश है इस बातचीत के कुछ मुख्य अंश........... सवाल-केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और इसे केवल आंकड़ों का मायाजाल करार दे रहा है। विपक्ष का कहना है कि बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं मिला है और खासतौर पर बल्क ड्रग पार्क को लेकर भी कई उम्मीदें थी, लेकिन इसका भी जिक्र तक नहीं हुआ, क्या कहना चाहेंगे ? जवाब-आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है और केंद्रीय बजट में हर वर्ग का एक सामान ध्यान रखा है। क्यूंकि यह केंद्रीय बजट था लाजमी है देश के उत्थान की ही बात की जाएगी, लेकिन मुझे लगता है विपक्ष के लोगों में ज्ञान का अभाव है तभी वे बहकी -बहकी बातें और अनावश्यक टिप्पणी कर रहे है। केंद्रीय बजट में किसान, रोजगार, विकास सहित अन्य सभी जरूरी कार्यों के लिए बजट पास किया गया। कांग्रेस भी काफी समय सत्ता में थी तब उन्होंने कौन से ऐसे कार्य करवाएं, जिसे जनता ने ऐतिहासिक माना। चुनौती की बात करें तो कांग्रेस के समय से ज्यादा आज देश के आगे कई चुनौतियां है, फर्क सिर्फ इतना है कि कांग्रेस ने उन चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया और विकास नहीं हो पाया। आज भाजपा सरकार के आगे उस समय से ज्यादा चुनौतियां है लेकिन मौजूदा सरकार उन विपदाओं और चुनौतियों से लड़कर देश के विकास के आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है। विपक्ष के लोग केवल राजनीति करना जानते है लोगों के मसलों से उन्हें कोई लेना देना नहीं होता। मैं पूछना चाहता हूँ विपक्ष से कि यदि देश स्तर पर किसान को आर्थिक लाभ देने की बात की जा रही है तो क्या किसान हिमाचल के नहीं है, यदि युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही है तो क्या प्रदेश के युवा अन्य देश से आये है, मेरा आग्रह है विपक्ष के लोगों से की थोड़ा अपना ज्ञान बढ़ाए और फिर सरकार को घेरे। बजट में एक नया प्रोजेक्ट पर्वतमाला देने की बात की है जिसमे हिमाचल प्रदेश का नाम भी आया है। मेरा मानना है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई स्ट्रांग पॉइंट नहीं है। बल्क ड्रग पार्क की आप बात कर रहे है तो मैं कहना चाहूंगा कि यह बजट के स्पीच का हिस्सा नहीं है, बल्क ड्रग पार्क का कार्य पाइप लाइन में है, कुछ बाधा थी उसको भी दुरुस्तीकरण के लिए भेजा है और जल्द प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क बनेगा। सवाल-पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने की बात तो की जा रही है लेकिन अभी तक आर्डर पास नहीं हुए, क्या कारण है ? जवाब -पीसमील कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एचआरटीसी बसों को सड़क तक पहुँचाने के लिए ये कर्मचारी कार्य करते है। एचआरटीसी वर्कशॉप के हर छोटे बड़े कार्य को करने के लिए पीसमील कर्मचारियों की सहायता लेनी होती है। पीसमील कर्मचारियों को लेकर नीतिगत निर्णय लिया गया है और उसमें केवल नोटिफिकेशन होनी है, जो जल्द हो जाएगी। हम इस विषय में कार्य कर रहे है, निर्देश भी दिए जा चुके है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि अब तक भी हमने कर्मचारियों की आवाज़ सुनी है और हम आगे भी सुनेंगे और जो भी मसले होंगे उनको हल करने का प्रयास करेंगे और ये नोटिफिकेशन भी जल्द हो जाएगी। सवाल-एचआरटीसी के कर्मचारी कहते है कि समय पर वेतन न मिलना एक बड़ी समस्या है, यदि ऐसा है तो इसके पीछे क्या कारण है ? जवाब-देखिये कुछ समय पहले तक की हम बात करे तो हां यह समस्या थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलता है, पेंशनरों को समय पर पेंशन मिल रही है और इसके लिए हमने बहुत प्रयास किये है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए बाकायदा निर्देश दिए है और कई बदलाव सैलरी रिलीज़ प्रोसेस में की गई है। भाजपा सरकार कर्मचारी हितेषी सरकार है। कर्मचारियों द्वारा ही सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच पाती है इसीलिए हम पूरी कोशिश करते है कि कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन माहौल विकसित किया जाए और कर्मचारी पूरे दिल से कार्य करें। पूर्ण राज्यत्व दिवस के दिन भी कर्मचारियों की मांगें पूरी हुई थी और आगे भी होंगी। सवाल-इन्वेस्टर मीट की सेकंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है, कितने उद्योग स्थापित किये जा चुके है रोजगार के अवसर ढ़ाने की दिशा में क्या किया जा रहा है ? जवाब-पर्वतीय राज्यों में हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ पर इन्वेस्टर मीट हुई। फर्स्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद सेकंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई है और जब भी ब्रेकिंग सेरेमनी होती है उसमे कागज़ात से संबंधित कार्य होते है। इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना, उपकरणों को लाना ये सब उसके बाद की बात है और यह पूरी प्रक्रिया काफी लम्बी होती है। बहुत जल्द फर्स्ट ब्रेकिंग का रिव्यु भी होना है। इंवेस्टर्स मीट में 287 एमओयू साइन किए गए हैं। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में यह जमीनी स्तर पर जल्द आपको देखने को मिलेगा जिससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। सवाल- यह वर्ष चुनावी वर्ष है। कर्मचारी अभी भी असंतुष्ट है और ओपीएस बहाली की मांग कर रहे है। ओपीएस बहाली को लेकर आपकी क्या राय है? जवाब- ओपीएस का लाभ मिलना चाहिए। सभी को अपने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें यह भी समझना चाहिए कि सरकार की क्या मजबूरी है। हर मांग को एक झटके में पूरा नहीं किया जा सकता। सरकार कर्मचारियों के साथ है लेकिन कर्मचारियों को भी पता होगा कि यह मुद्दा भारत सरकार का है और यह मसला कहाँ कहाँ अटका है और कितने वर्षो से अटका है। जो राजनीतिक पार्टी कर्मचारियों की मांगों को लेकर हल्ला मचा रही है उनको पता होना चाहिए कि यह सब उनके कार्यकाल का किया धरा है। लेकिन मैं सभी कर्मचारियों से यह कहना चाहूंगा कि सरकार इन मुद्दों को लेकर गंभीर है और जल्द सरकार इसको लेकर सही निर्णय लेगी। सवाल- उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली लेकिन इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्या रणनीति रहेगी, भाजपा के लिए राह मुश्किल सी प्रतीत हो रही है। जवाब- उपचुनाव के नतीजों से भाजपा का विश्वास डगमगाया नहीं है बल्कि और अधिक हम तैयार हुए है। भाजपा पार्टी के लोग समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। हमारी राह मुश्किल हो सकती है लेकिन मंजिल पर हम ही काबिज होंगे। प्रदेश की जनता हमारे साथ है। विपक्ष के पास गिनवाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है, न कोई मजबूत नेतृत्व है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठित और सशक्त हुई है और भाजपा सरकार शत प्रतिशत रिपीट करेगी।
भूगौलिक दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा आपदाओं से निपटने के लिए आधारभूत सरंचना को सुदृढ़ करने में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य में एनडीआरफ पहली बटालियन कांगड़ा जिला के नुरपुर में स्थापित हुई है और अब राज्य की पहली राज्य आपदा रिलीफ फोर्स एसडीआरएफ बटालियन का भी कांगड़ा जिला के पालमपुर के बगौड़ा में खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है। बगौड़ा में 105 कनाल के करीब भूमि एसडीआरफ के लिए स्थानंतरित हो गई है जबकि एनडीआरएफ नुरपुर बटालियन में निर्माण कार्यों के लिए चार करोड़ अस्सी लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है यहां पर फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर निर्माण के लिए रो-वे सिस्टम डिवल्मेंट कार्पोरेशन द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। इस के लिए रोप-वे डिवल्पमेंट कार्पोरेशन को फंड उपलब्ध करवा दिए गए हैं इसका जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। बता दें कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवदेनशील जोन में आता है जिसके दृष्टिगत जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए दूरगामी प्लान तैयार किया गया है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। प्रारंभिक चरण में स्वचालित मौसम स्टेशन कांगड़ा जिला के आवेरी, बीड़, खास, दरूग, नपोहता, कोहर खास, करनाथू तथा डंडेल में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए गए हैं इनके माध्यम से मौसम के पूर्व जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले चरण में जिला के अन्य मौसम की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह मौसम स्टेशन काफी कारगर साबित होंगे किसी भी तरह की भारी बारिश, आंधी, तूफान इत्यादि के बारे में मौसम स्टेशन के उपकरणों के माध्यम से अलर्ट की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साथ संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों तक भी पहुंचेगी ताकि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन की तैयारियां की जा सकें। कांगड़ा जिला प्रशासन तथा आईआईटी मंडी के बीच भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक खतरों से बचाव तथा मॉनिटरिंग के लिए कांगड़ा जिला के दस विभिन्न स्थानों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिला का प्रोफाइल विकसित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जीएसटी के अन्तर्गत साल के पहले माह में 427.72 करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं, जो जनवरी, 2021 में एकत्रित 346.30 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी संग्रह 3745.32 करोड़ रुपये जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 2716.75 करोड़ रुपये था। इस तरह जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी में 38 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। जीएसटी राजस्व में सकारात्मक वृद्धि विभाग द्वारा रिटर्न फाइल करने वालों पर विशेष निगरानी, इन-ट्रांजिट वस्तुओं के सत्यापन में वृद्धि, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट का बेहतर उपयोग और राज्य मुख्यालय द्वारा फील्ड के अधिकारियों के प्रदर्शन की निगरानी के परिणामस्वरूप हुई है। जीएसटीएन की बिजनेस इंटेलिजेंस टूल आधारित रिपोर्टों द्वारा राज्य और केंद्रीय कर प्रशासन को कर की चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने में मदद मिली है, जिसके परिणामस्वरूप राजस्व में वृद्धि हुई है। विभाग जीएसटी राजस्व वृद्धि के लिए स्वैच्छिक अनुपालना बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। विभाग ने हितधारकों के अनुपालन संबंधी प्रश्नों और मुद्दों के समयबद्ध निष्पादन एवं जीएसटी कानून और प्रक्रियाओं में हो रहे परिवर्तनों के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए हाल ही में "टैक्स हाट" कार्यक्रम शुरू किया है।
बीड़ बीलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग का व्यवस्थित तरीके से आनंद उठा पाएंगे। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडर ऑपरेटर तथा पायलट का पंजीकरण जरूरी होगा। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के रेट भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडिंग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। बिना पंजीकरण के किसी को भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के एयरक्राफ्ट पर प्रतीक चिन्ह इत्यादि भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वालों की निगरानी की जा सके। वहीं उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए स्थानीय तकनीकी कमेटी भी गठित की जाएगी जिसमें एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अनुरूप मौसम होने के बारे में नियमित तौर पर पैराग्लाइडर का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की तीन माह के बाद जांच भी जरूरी की जाएगी। डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से बीड़ में पैराग्लाइडिंग के पायलट्स को नियमित तौर पर ट्रेनिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए बीड़ में पायलट के लिए ट्रेनिंग संस्थान की व्यवस्था भी की जा रही है। पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं नहीं हो सकें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलॉजी विभाग में 84.20 लाख रुपये की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बाॅयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमीट्रिक जाँच तथा कोविड-19 मरीजों के बायो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती कर कई सफलता के उदाहरण साबित कर रहे है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने प्राकृतिक खेती को अपनाया। जहाँ प्रदेश के अधिकांश किसान प्राकृतिक खेती कर लाखो रुपए कमा रहे है वहीँ अब सेब बागवानों का रुझान भी इस खेती की और बढ़ने लगा। कुल्लू जिला के युवा किसान विजय ने भी प्रकृतिक खेती को अपनाया और प्राकृतिक खेती ने विजय सिंह की तकदीर बदल दी है। विजय सिंह छह बीघा भूमि में प्राकृतिक खेती से सालाना सात लाख से अधिक की आय अर्जित कर रहे हैं। स्नातक की पढ़ाई के बाद कुल्लू जिला के शोरन गांव के विजय ने खेतीबाड़ी कर अब अच्छी आय अर्जित कर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। वर्ष 2017 में विजय सिंह ने यूट्यूब के माध्यम से प्राकृतिक खेती की जानकारी ली। शुरू में अपनी भूमि में हल्का प्रयोग किया, जिसमें उन्होंने गोमूत्र का सहारा लिया। इसके बाद वर्ष 2019 में पालमपुर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण के बाद प्राकृतिक विधि से खेतों में कार्य करना शुरू किया। लेकिन परिवार ने इसका काफी विरोध किया। युवक के जुनून के आगे छह बीघा भूमि में प्राकृतिक खेती करनी शुरू की। परिणाम देख युवक सहित परिवार के सदस्य भी खुश हुए और आज परिवार विजय का साथ दे रहा है। आज सेब के 400 पौधे और नाशपाती के 150 पौधे तैयार हैं। प्राकृतिक तौर पर तैयार खादों के प्रयोग से सेब के पौधों में कैंकर, वूली एफिड जैसे रोगों से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि यह लोगों की गलत धारणा है कि प्राकृतिक खेती में ज्यादा रुपए खर्च होते है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्राकृतिक खेती से एक तो मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है और स्प्रे, प्राकृतिक कीटनाशक दवाओं का भी कम इस्तेमाल होता है।
हिमाचल प्रदेश को देशभर में जल गुणवत्ता सर्वेक्षण में उपभोक्ता स्तर पर पेयजल की मात्रा, गुणवत्ता और नल कार्यशीलता में प्रथम स्थान पर आंका गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल शक्ति विभाग की सराहना की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल सरकार की पीठ थपथपाई है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर के मुताबिक जल शक्ति विभाग की ओर से प्रदेश में दो साल में 8.27 लाख घरों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध करवाया गया है। यह पिछले 72 वर्षों में लगे 7.63 लाख नलों से अधिक है। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने हर घर नल उपलब्ध करवाने की दिशा में पूरे देश में बेहतरीन कार्य किया है। जुलाई, 2022 तक हर घर में नल से जल देने का लक्ष्य रखा है, जबकि हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने का राष्ट्रीय लक्ष्य 2024 तक का है। अगर हम केंद्र द्वारा जारी राशि की बात करें तो मार्च, 2022 तक के लिए कुल 2240.10 करोड़ रुपये की राशि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें से चालू वित्त वर्ष के लिए 1429.08 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वर्ष 2019-20 में हिमाचल प्रदेश को 57.15 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई थी, जबकि वर्ष 2020-21 में प्रदेश को 221.28 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई थी, जो कि देश भर में मिशन के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले अग्रणी सात राज्यों में सर्वाधिक है। प्रदेश को वर्ष 2021-22 की अंतिम किस्त 315.69 करोड़ रुपये मिल चुकी है और वर्ष 2021-22 में प्रदेश को भारत सरकार से कुल 1262.78 करोड़ रुपये केंद्र की हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त हो चुके हैं। राज्य को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष भी प्रोत्साहन राशि अपेक्षित है। -महेंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद असेन्ट स्कूल जोगिंदर नगर का छात्र लक्ष्य ऐरी ने एमबीबीएस की परीक्षा उतीर्ण कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लक्ष्य अपनी एम बीबीएस की शिक्षा अन्ना मेडिकल कॉलेज मॉरिशस से प्राप्त करेगा। लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के गुरुजनों और माता पिता को दिया है। जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। लक्ष्य के पिता सुभाष ऐरी जोगिंदरनगर के प्रतिष्ठित व नामी व्यापारी हैं वहीं इनकी माता ग्रहणी हैं। लक्ष्य बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में अग्रणी रहे। वहीं पढ़ाई के साथ_साथ खेलों में भी लक्ष्य ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। वह प्रदेश स्तर पर अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकें हैं। सत्रह साल की छोटी सी उम्र में लक्ष्य ने नीट की परीक्षा पहली बार में उतीर्ण कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं जमा दो की बोर्ड की परीक्षा में लक्ष्य ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। लक्ष्य के अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की सफलता पर गर्व है व इस बात की खुशी है कि लक्ष्य ने अपने स्कूल के साथ साथ समूचे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। असेन्ट स्कूल के प्रबंधक लक्की ठाकुर ने लक्ष्य की कामयाबी पर उन्हें, उनके अध्यापकों व अविभावकों को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जूनून इंसान को कुछ भी करवा सकता है। आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो अपने जूनून के लिए पहाड़ों पर चढ़ते है या अन्य कार्य करते है। आज आपको मिलवाने जा रहे है ऐसे ही एक व्यक्ति से जो केरला से हिमाचल तक साइकिल पर आ पहुंचे है और इसके बाद आगे भी साइकिल पर ही अपनी यात्रा जारी रखेंगे। व्यक्ति का नाम है फवास, फवास केरला के मलप्पुरम जिले के रहने वाले है। इन्होने अपनी यात्रा 10 नवंबर को अपने घर से शुरू की थी और उन्हें यह यात्रा शुरू किये करीब 3 महीने हो चुके है जिसके बाद वह अब धर्मशाला पहुंचे है। फवास ने अपनी यात्रा केरला से शुरू की थी जिसके बाद वह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अब हिमाचल पहुंचे है। इसके बाद फवास कश्मीर जाएंगे और उसके बाद उत्तराखंड, नेपाल, बिहार, कलकत्ता, तेलंगाना, आन्धरप्रदेश, तमिलनाडु होते हुए वापिस केरला पहुंचेगे। फवास का कहना है कि साइकिल पर घूमने का एक मात्र लक्ष्य है कि भारत को एक्सप्लोर किया जाए। फवास के अनुसार साइकिल पर घूमने से सेहत भी ठीक रहती है। उन्होंने कहा कि जब वह केरला से निकले थे तो उनका वजन 75 किलो था लेकिन आज उनका वजन 65 किलो हो चूका है। फवास भारत के कई राज्यों से होते हुए आज धर्मशाला पहुंचे है। पेशे से फवास एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर है और अभी केवल देश के अलग अलग स्थानों को एक्स्प्लोर कर रहे है।
राज साेनी। करसोग मार्क सोशल फाउंडेशन ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए विधायक हीरालाल तथा प्रशासन से उनके संरक्षण की ओर कदम उठाने के लिए अपील की है। संस्था संचालक लक्ष्य शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर 3 गौसदनों का सफल संचालन किया जा रहा है। इन सभी गौसदनों के संचालन से करसोग बाजार में बेसहारा पशुओं की दर में कमी आई है और उनका सही पालन-पोषण भी हो रहा है। फिर भी अभी चिंडी, चुराग तथा बखरौट सड़क पर बेसहारा पशु खुले आसमान के नीचे जीवन से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सड़क के चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर फैली है और कंपकंपाती ठंड में ये पशु मात्र एक सूरज की किरण पाने के लिए सड़क की तरफ रुख करते हैं। यह एक ऐसा दृश्य है, जिससे किसी का भी मन विचलित हो सकता है। अतः समाजसेवी लक्ष्य शर्मा ने प्रशासन से गुहार लगाई है की इन पशुओं के संरक्षण के लिए तुरंत ही कोई सफल कदम उठाया जाए। उन्होंने इस क्षेत्र से सटी पंचायतों दछैहण तथा चुराग के प्रतिनिधियों से भी अग्रह किया है कि वह इस संदर्भ में ध्यान दें तथा इससे संबंधित कार्य प्रक्रिया को अमल में लाने का शीघ्र प्रयास करें। उन्होंने विधायक हीरालाल से मांग की है की वर्तमान में चल रहे गौसदनों की क्षमता को बढ़ाने की दिशा मेें कदम उठाया जाए, ताकि बेसहारा पशुओं की बढ़ती दर को कम करने में सभी संस्थाएं अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें। मार्क सोशल फाउंडेशन प्रशासन के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा में तत्पर है।
पुलिस थाना ज्वालमुखी के अंतर्गत सासन में पुलिस गश्त के दौरान बलारडू की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक बोरा पकड कर सासन की तरफ आ रहा था। जो सडक में खड़ी पुलिस को देख कर खेतों की तरफ भागने लगा, शक होने पर पुलिस ने उसे उक्त बोरे सहित धर पकड़ लिया। व्यक्ति खास घलौर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। ज्वालामुखी पुलिस ने उसके हाथ में पकडे बोरे की चेकिंग की तो उसके अन्दर से 6 बोतल देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गयी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
रविवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग संसदीय क्षेत्र कांगड़ा चम्बा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ जिसमें विशेष रूप से प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री राज पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, मंडलाध्यक्ष अभिमन्यु, रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा ने सोशल मीडिया की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनदीप अवस्थी, नीतीश ठाकुर, विजय शर्मा के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राहुल व राजीव राणा, मुनीश कटोच, केवल कृष्ण शर्मा, अमित शर्मा, नूतन दीक्षित, मनीषा शर्मा, मंजुला गुलेरिया, सुनीता खरवाल, मनसाराम भगलिया, एकता कपूर, कमलेश मिश्रा, नीरज वर्मा, परदीप चौहान के साथ चारों जिला संयोजक एवं सहसंयोजक मंडलों के संयोजक एवं संयोजको के साथ जिला व मंडल की कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान के पिता जगन्नाथ धीमान का रविवार सुबह देहांत हो गया। 97 वर्षीय जगन्नाथ धीमान कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद बालकरूपी में ब्यास नदी के किनारे श्मशानघाट में किया जाएगा। वे सेना से सेवानिवृत्त थे और ग्राम पंचायत जांगल के प्रधान भी रहे है। जगन्नाथ धीमान के पांच बेटे हैं, जिनमें एक वर्तमान में जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान हैं जबकि सबसे छोटे बेटे नरेंद्र धीमान कृषि विभाग में निदेशक हैं। रवि धीमान की माता का पहले ही निधन हो चुका है। विधायक रविन्द्र धीमान के पिता के निधन पर सीएम जयराम ठाकुर एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों व विभिन्न संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक का दौरा किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 163 वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहीदों का स्मरण किया। यह पहला मौका है, जब प्रदेश के किसी राज्यपाल ने शहीद स्मारक धर्मशाला का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि कहा जाता है। यहां आकर यह स्पष्ट हो जाता है कि हिमाचल के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 1962 का चीन-भारत का युद्ध, 1965 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध, 1971 का युद्ध और 1999 में कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के मेजर सोमनाथ के नाम है। उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक भावी पीढ़ी के लिए के प्रेरणा का केंद्र है। यहां देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर जवानों की जानकारी उपलब्ध है, जिन्होंने हमारे सुनहरे भविष्य के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला। हमें अपने वीर शहीदों पर गर्व है। राज्यपाल ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वार मैमोरियल डवैलपमेंट सोसायटी, धर्मशाला के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उनसे विचार सांझा किए। सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल डढवाल ने राज्यपाल को सोसायटी की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्हाेंने शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय की जानकारी दी। राज्यपाल ने युद्ध संग्रहालय का भी दौरा किया। युद्ध संग्रहालय में महाभारत काल से लेकर अब तक के युद्धों की जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं, ताकि युवाओं को प्राचीन काल में युद्ध लड़ने के तौर-तरीकों तथा अब तक हुए युद्धों में बदलाव के बारे में जानकारी मिल सके। राज्यपाल ने यहां प्रदर्शित विक्टोरिया क्राॅस विजेताओं सहित परमवीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं के जीवन वृतांत की जानकारी ली। स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, गगल हवाई अड्डा पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
मनीष ठाकुर / इन्दौरा विकास खण्ड इन्दौरा के नादौन (कुड़सां) गांव में सरकारी पाइपों को चोरी ले जाते एक गाड़ी का मामला सामने आया। महिंद्रा पिकअप गाड़ी में 35 जलशक्ति विभाग की पाइपों को चोरी ले जाते जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा ने पकड़ा है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे जिस गाड़ी पर पाइप लदी हुई थी उनको शक पड़ा कि यह पाईप सरकारी हैं जब उक्त गाड़ी को रोका गया तो उक्त गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि यह पाइपें उन्होंने गठोता गांव से उठाई हैं और इसे इन्दौरा में लेकर जा रहे थे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि ड्राइवर बता रहा है कि यह पाइपें उसे किसी बंटी ठेकेदार ने लाने को कहा है, लेकिन बंटी ठेकेदार का कोई भी कार्य गठोता गांव में नहीँ चल रहा है यह पाइपें बिना अनुमति के गाड़ी में चोरी कर के ले जाई जा रही थीं। वहीँ गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि मेरी गाड़ी किराए पर की थी और ठेकेदार का मुंशी अमन ने गठोता से यह पाइपें उठाई हैं और यह किसी बंटी ठेकेदार ने पाइपें लाने को कहा था। मुंशी अमन से बात हुई तो उसने बोला कि हमें गाँब के प्रधान ने वहां से पाइपें उठाने को कहा था ताकि यह पाइपें चोरी न हो जाएं। कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि यह पाइपें जलशक्ति विभाग की हैं और बिना अनुमति यह पाइपें लेकर जा रहे थे जो कि विभाग की जानकारी में नहीँ थी इस गाड़ी को पकड़ कर जब पूछताछ की तो इसने बंटी ठेकेदार का नाम लिया है कि यह पाइपें उसने मंगवाई थी जबकि बंटी ठेकेदार का कोई कार्य उक्त क्षेत्र में नहीँ चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इतलाह दे दी गयी है ओर विभाग द्वारा प्राथमिक दर्ज करवाई जाएगी।
विनायक ठाकुर/देहरा सत्य साई बाबा संगठन परागपुर के सौजन्य से रविवार के दिन परागपुर मेन बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 68 यूनिट ब्लड रक्तदाताओं द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज से आई ब्लड बैंक की टीम को दिया गया। सत्य साई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष शेष भूषण व सत्य साई सेवा संगठन परागपुर के कन्विनर राजेंद्र कुमार बिट्टू ने बताया कि सत्य साई सेवा संगठन के सदस्यों के सहयोग से प्रति वर्ष इसी माह रक्त्तदान शिविर का आयोजन परागपुर में किया जाता है। रविवार को शिविर से पहले साई भक्तों ने भजन किया व साई बाबा की आरती के साथ ही रक्तदान शिविर का समापन किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला में माता बगलामुखी मन्दिर के लिए बनने वाले 800 मीटर लम्बे बगलामुखी रोपवे की आधारशिला रखी। यह रोपवे राज्य का पहला रोपवे है, जिसका निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों को रोपवे से जोड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद नाबार्ड के वित्तपोषण से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बाखली में लोगांे को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस रोपवे का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष के भीतर किया जाएगा। इस रोपवे का निर्माण मै. डोपेलमायर इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड और बेकम इंफ्रा लिमिटेड द्वारा एरियल ट्राम वे-तकनीक और इंजीनियरिंग के सीईएन मानकों और निर्माण आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपीपी आधार पर रोपवे परियोजनाओं के लिए केन्द्र व राज्य सरकार में 90ः10 के अनुपात की लागत वहन करने के लिए उच्चतर वीजीएफ प्राप्त करने का मामला केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। राज्य सरकार ने केन्द्र को वित्तपोषण के लिए चार रोपवे भी नेशनल हाइवे लाॅजिस्टिक मेनेजमेंट लिमिटेड को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से चम्बा जिले के भरमौर से भरमाणी माता मन्दिर तक 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रोपवे की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसके अलावा कांगड़ा जिले में 605 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पालमपुर-थातरी-चैगान, जिला कुल्लू में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बिजली महादेव और जिला सिरमौर के शिरगुल महादेव मन्दिर से चूड़धार तक रोपवे शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि द्रंग क्षेत्र के कांगे्रस नेता विकास के मामले में द्रंग के लोगों को गुमराह कर रहे है। ऐसा लगता है कि कौल सिंह को वर्तमान सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए रिकाॅर्ड विकास कार्यों को लेकर भय हो गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बाखली में बनने वाले ईको पार्क के कार्य को आगामी माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई राहे नई मंजिले योजना के अन्तर्गत नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। लारजी, पौंग डैम और कोल डैम को जलक्रीड़ा गंतव्य, बीड़ बिलिंग को साहसिक खेल गंतव्य और चांसल को शीतकालीन खेल गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला मण्डी के जंजैहली क्षेत्र को ईको-पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 2019 में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया था। हाल ही में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मण्डी में दूसरी ग्राउंड बे्रकिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 28,197 करोड़ रुपये के 287 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत सरकार ने नालागढ़ में बनने वाले लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी दी है। इस पार्क के लिए भारत सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। 500 करोड़ रुपये का अनुमानित पूंजी निवेश होगा और लगभग 10 हजार लोगों को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला बाखली में दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने की भी घोषणा की।
मनाेज कुमार। कांगड़ा घर-घर योग की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे। अभियान के अंतर्गत, रोगों व प्रारब्ध दोषों से मुक्त करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर वैदिक यज्ञ आज श्री सांई आवासीय अकादमी श्यामनगर धर्मशाला में हुआ। इस अवसर पर यज्ञ यजमान राज राणा ( अध्यक्ष, श्रीसांई अकादमी, सम्माननीय सदस्य त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम कांगड़ा) व उनकी धर्म पत्नी ने संकल्प लिया कि योगी रणजीत सिंह के सानिध्य में सभी युवाओं को वैदिक यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के दूर दराज़ क्षेत्रों के बच्चे व स्थानीय लोग भी सम्मलित रहेंगे। वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से घर-घर यज्ञ के संकल्प को पूरा करेंगे जिससे वैदिक मंत्रों की संस्कृति को पुनः स्थापित कर प्रदेश व देश को स्वास्थ व समृद्ध बनाएंगे। ऐसा कहते हुए योगी रणजीत सिंह यज्ञ की महिमा बताते हैं कि यज्ञ केवल धर्म व कर्मकांड का हि विषय नहीं है अपितु वैज्ञानिक रूप से वातावरण को प्रदूषण मुक्त कर सभी प्रकार के बुरे जीवाणुओं व किटाणुओं से सभी प्राणियों को स्वास्थ्य के साथ समृद्धि, यश आदि देने वाला पुण्य कार्य है। अतः सभी नागरिक योग व यज्ञ को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं! इस अवसर धौलाधार स्कूल व श्री सांई आवासीय अकादमी के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मनोज। रानीताल विधायक पवन काजल ने कहा रानीताल रेलवे फाटक से राजौर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा साथ ही पुलिस चौकी रानीताल से प्राइमरी स्कूल राजौर वाया सारण गांव की सड़क की डीपीआर बनाकर शीघ्र ग्रामीणों को सड़क सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। काजल रविवार को रानीताल में आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। काजल ने कहा कांगड़ा से रानीताल, भंगवार तक फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है । रानीताल में केसीसी बैंक की शाखा पूर्व कांग्रेस सरकार की देन हैं साथ ही रेलवे स्टेशन तक के लिंक रोड को वर्षों बाद मरम्मत करवा कर नए सिरे से तारकोल बिछा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई है। ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 8 करोड रुपए की नई पेयजल योजना को मंजूरी मिली है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। काजल ने स्थानीय युवाओं की मांग पर रानीताल स्कूल खेल मैदान को समतल करवाने के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार और महंगाई पर लगाम कसने में पूर्ण नाकाम कर रही है। उन्होंने गांव के पांच महिला मंडलों को दस -दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। काजल ने कहा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ दल को आने वाले चुनावों में वोट देने के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रवीण बॉबी , उप प्रधान राजीव, तिलक राज पंच , मीना ठाकुर पंच, अनु बाला पंच ,मनोहर लाल पंच, पवना देवी पंच, राजीव कुमार, रतन मल्होत्रा, गगनदीप लक्की, सतीश कुमार, सुरजीत सिंह, सुशिल कुमार, नरेश सलारिया, सीमा देवी, राकेश कुमार, पेमा कुमारी प्रधान महिला मंडल, संतोष कुमारी प्रधान महिला मंडल, मीना देवी प्रधान महिला मंडल, सुमनलता प्रधान महिला मंडल भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र की एक बैठक ज्वालामुखी में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ राकेश शर्मा बबली विशेष रूप से उपस्थित हुए बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश शर्मा बबली ने कहा कि संसद में हाल ही में पेश किया गया बजट पूरी तरह से किसान हितेषी है उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसानों के हितों में ऐसे ऐसे कार्य कर रही है जो 75 साल के इतिहास में कभी नहीं हुए उन्होंने किसान हितेषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया उन्होंने कहा की वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान एवं जन हितेषी नीतियां किसान मोर्चा आम जनमानस तक लेकर जाएगा आने वाले समय में हर एक विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियों से भी अवगत कराया एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियां एवं कार्यों को आम जनमानस तक लेकर जाएं एवं अधिक से अधिक कामगारों का रजिस्ट्रेशन नियमानुसार बोर्ड के साथ करवाएं, कामगारों के लिए कामगार कल्याण बोर्ड में अनेक योजनाएं हैं जिनका अधिक से अधिक लाभ कामकार उठाएं इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभानी होगी बैठक अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामलोक धनोटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायती राज के अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया एवं समाज में अपनी भूमिका को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा प्रदेश आईटी प्रभारी जुगल किशोर प्रदेश सचिव प्रकाश जी रविंद्र गुलेरिया जी प्रदेश पदादिकारी और जिला पदाधिकारियों उपस्थित रहे ||
मनीष ठाकुर। भरमौर वेदांत फ़ाउंडेशन के सदस्यों ने जिला उपायुक्त चंबा से मिलकर वेदांत फाउंडेशन के अगले प्रोजेक्ट “लिक्कड” के बारे में चर्चा की। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से वेदांत फ़ाउंडेशन ज़िला चंबा के सभी एनजीओ के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक करने का कार्य करेगी। डीसी चंबा ने वेदांत फाउंडेशन की इस मुहिम को जन-जन तक लेकर जाने के लिए जिला के सभी एसडीएम, बीडीओ, सीडीपीओ को पत्र के माध्यम से वेदांत फाउंडेशन का सहयोग करने को कहा। वेदांत फाउंडेशन के चेयरमैन अभी शर्मा ने इस मुहिम को लेकर जिला प्रशासन की भूमिका तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वेदांत फाउंडेशन जिला के हर गांव, हर घर तक इस मुहिम को लेकर जाएगी। जिला चंबा में महिलाओं को इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा। वेदांत फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि जिला के कई क्षेत्रों में सैनिटेरी पैड्ज दुकानों पर भी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, जो जाने अनजाने में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बीमारियों के गर्भ में धकेलता है। वेदांत फ़ाउंडेशन इस मुहिम के द्वारा ज़िला की महिलाओं को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, कार्यालय सचिव प्यार सिंह, शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री सुशील चौहान और गगन लखनपाल ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस बार जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली बोर्ड व अन्य विभागों ने बेहतरीन काम करते हुए बर्फ़बारी से राहत दिलाई है। उन्होंने प्रशासन और स्थानीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयानों कि निंदा करते हुए कहा कि विरोध करना उनका धर्म हैं लेकिन सच से आँख मूंदना सही नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन समस्याओं का जिक्र विक्रमादित्य ने किया है उनमे से अधिकाँश कांग्रेस के समय की है। उन्होंने कहा कि न केवल शिमला शहर में बल्कि जिला में अच्छा काम हुआ है। रोहड़ू जैसे क्षेत्र जहाँ कई दिनों तक बिजली नहीं आती थी आज के दिन में अधिकाँश जगह पर बिजली गयी ही नहीं है और जहाँ पेड़ गिरने या अन्य कारणों से बिजली बाधित हुई है वहाँ आज बिजली आ जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रशासन सुबह 5 बजे से काम में जुट गया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री समय समय पर राहत कार्यों का जायजा लेते रहे। विक्रमादित्य को मंत्रो पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों का ठीक प्रकार से अध्ययन करना चाहिए। भारी बर्फ गिरने के एक दिन बाद विक्रमादित्य सिंह रिज पर बैठ कर सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे और ये सरकार के प्रबंधों के कारन ही संभव हो सका कि वो अपने घर से मॉल रोड पहुँच सके। उन्हें 2017 याद करना चाहिए जब कांग्रेस कि ही सरकार थी और 5 दिन तक न शिमला कि सड़कें साफ़ हुई थी न ही अधिकाँश इलाकों में बिजली थी। शहरी विकास मंत्री ने लॉकडाउन के दौरान विधायक आपके द्वार हेल्पलाइन भी शुरू किया था और बर्फ़बारी के दौरान भी इस हेल्पलाइन के द्वारा कई लोगों कि समस्याओं को हल किया गया। मंत्री पर कि टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने विक्रमादित्य सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वो सरकार में आने के सपने न देखे बल्कि अपना कुनबा संभालें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में आंदोलनरत ठेकेदारों से शीघ्र बातचीत कर उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा है कि आज प्रदेश में जितने भी सरकारी निर्माण कार्य हो रहें है वह सब इन्ही के सहयोग से हो रहें है, इसलिए इनकी मांगो पर सहानभूति पूर्वक विचार कर उन्हें माना जाना चाहिए। प्रदेश में सरकारी निर्माण कार्यो में जुटे कॉन्ट्रेक्टरों का लंबे समय से उनके किये कार्यो का बकाया भुगतान नही हो रहा है ऐसे में उन्हें अपने श्रमिकों को उनके श्रम का भुगतान करने में भारी मुश्किलें आ रही है। राठौर ने कहा है कि कॉन्ट्रेक्टरों ने बैंकों से बड़े बड़े लोन लेकर बड़ी बड़ी मशीनरी खरीद रखी है। कोरोना के चलते प्रदेश में पिछले 2 सालों से निर्माण कार्य ठप पड़े होने की बजह से उन पर बैंक कर्जो का दबाव भी पड़ा है। इसलिए सरकार को इन कॉन्ट्रेक्टरों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए तुरंत ही कोई प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अगर कॉन्ट्रेक्टर अपना काम रोक देते है तो इसका प्रदेश में सड़कों के रखरखाव पर विपरीत असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से बर्फबारी की बजह से हुई बेहाल सड़कों की मरम्मत करवाने और बंद पड़ी सभी सम्पर्क सड़को को तुरंत बहाल करवाने की मांग भी की है।
मनाेज कुमार । कांगड़ा आज रविवार को सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने समाज के अति जरूरतमंद ब मूलभूत सुविधाओं से वंचित तीन परिवारों को चिन्हित किया। संपर्क करने पर उन्होंने भयंकर सर्दी से बचाव हेतु परिवार के लिए दो-दो कंबल देने की बात कही। इस पर सेवा भारती ने चिन्हित किए गए तीन परिवारों को दो-दो कंबल अपने जिला कोषाध्यक्ष जोगिंदर राणा के माध्यम से वितरीत करके जरूरतमंद परिवारों को भयंकर सर्दी से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई।
मनोज कुमार । कांगड़ा एलआईसी ने लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार सुनील डोगरा ने बताया यह अभियान सात फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। एलआईसी ने कहा कि लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए जरूरी चिकित्सकीय रिपोर्ट में कोई राहत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया एलआईसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की परिपक्वता अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान में फिर से चालू कराया जा सकता है। यह अभियान 7 फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। उन्होंने बताया "कोविड-19 महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है और यह अभियान एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए अपनी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने का एक अच्छा अवसर और लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट भी दी जा रही है। हालांकि टर्म प्लान एवं उच्च जोखिम वाली बीमा योजनाओं पर यह छूट नहीं मिलेगी।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते ठठलेहड़ में पुलिस ने गश्त के दौरान ठठलेहड़ डाकघर ख़बली के ही 50 वर्षीय व्यक्ति से सात बोतल देसी शराब बरामद हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
नवीन : बंजार उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली मंगलोर पंचायत के खुन्दन में स्थित राम मंदिर में शनि देव महाराज की मूर्ति को स्थापित किया गया इस मूर्ति स्थापना के मुख्य यजमान प्रताप शर्मा पत्नी शिवा देवी पंडित जीवन शर्मा पंडित जोगिंदर गौतम राम मंदिर के पुजारी प्रेम शर्मा कारदार आत्म राम शर्मा अशोक कुमार भूपेंद्र मियां आदि ने संयुक्त बयान में कहा कि कई वर्षों से मूर्ति स्थापन करने की चर्चा चली हुई थी मुख्य यजमान प्रताप शर्मा ने इस मूर्ति को राजस्थान से लाया और गुप्त नवरात्रों के शुभ अवसर पर शनि देव महाराज की मूर्ति में बीज मंत्र भर के भजन कीर्तन के माध्यम से शनि देव की मूर्ति की स्थापना की गई इस मौके पर यजमान प्रताप शर्मा व पंडित जीवन शर्मा ने कहा कि शनि की मूर्ति स्थापित हो जाने पर कई लोगों को शनि का पूजन करने के लिए इधर उधर जाना पड़ता था पर अब खुंदन मंदिर में मूर्ति की विधिवत तरीके से स्थापना की गई इस मौके पर लोगों ने खिचड़ी के भंडारे का आनंद लिया।
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर विकास खंड पंचरूखी में 5 फरवरी शिकायत निवारण बैठक का आयोजन विकासखंड पंचरुखी के समिति हाल में माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर रविंद्र रवि धीमान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम,अमित गुलेरिया, सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग,जल शक्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग, भू सरंक्षण विभाग शिक्षा विभाग, वन विभाग,तहसील कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी माजूद रहे जन शिकायत निवारण बैठक में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की14 पंचायतों से लगभग 90 जन समस्याएं विधायक के समक्ष आई जिनका विधायक महोदय ने मोके पर निपटारा किया तथा शेष का सम्वन्धी अधिकारियों को जल्द से निपटाने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, जिला परिषद सदस्य सन्तोष कुमारी, तहसीलदार सार्थक शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया भी मौजूद रहे।
प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैल में जनसमस्याओं का निपटारा करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए गए हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, हिम स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना जैसी कईं योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का युवा आज लाभांवित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत 18 से 45 वर्ष के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिसमें हेल्थ फिटनेस सेंटर से लेकर होटल व रेस्तरां जैसी व्यापारिक गतिविधियां आरम्भ की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में सरकार द्वारा इस योजना में 18 नई गतिविधियों को सम्मिलित किया गया, जिनमें डेयरी, कृषि आधारित पर्यटन, कृषि उपकरण निर्माण, सब्जी नर्सरी, पेट्रोल पम्प, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंन स्टेशन, एम्बुलेंस सेवा, रेशर प्रसंस्करण प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 2593 इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनके तहत सरकार द्वारा 146.79 करोड़ रूपये अनुदान के रूप में व्यय किये गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा 11.35 करोड़ रूपये व्यय करके 191 स्टार्ट-अप तथा 12 इन्क्युबेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी तमाम योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा भी इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार की राह को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार को गति देने की दिशा में सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में स्थापित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर स्वीकृत कर दी है। इस मेडिकल डिवाइस पार्क के खुलने से 5 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त होगा और 10 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को यह सौगात स्वीकृत करने के लिए हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
लीजेंड डांस अकादमी की ओर से किंग ऑफ डांस सीजन 5 फाइनल का आयोजन प्रदीप कुमार द्वारा होशियारपुर के रायत बाहरा कैंपस में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका के लिए डांस दीवाने सीजन -1 के विजेता दीनानाथ सिंह मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में मुकेरिया, जालंधर, संगरूर, होशियारपुर, देहरा हिमाचल प्रदेश, ज्वाला जी और अन्य हिमाचल प्रदेश के प्रतियोगियों ने भाग लिया। वहीं इस प्रतियोगिता में फास्ट ग्रुव डांस स्टूडियो ज्वालाजी के बच्चों ने ट्रॉफी व नकद इनाम प्राप्त करके अपनी डांस एकेडमी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में फर्स्ट ग्रुव डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों ने सेमी क्लासिकल ग्रुव डांस में तीसरा स्थान, डांसिंग सोल ने दूसरा स्थान और सुपर मोम में डिंपल राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फर्स्ट ग्रुप डांस स्टूडियो की अध्यापिका डिंपल राजपूत ने बताया कि उन्हें स्टूडियो को शुरू किए अभी 6 महीने ही हुए हैं लेकिन उनके स्टूडियो के होनहार छात्रों में सीखने का जनून इतना है कि उन्होंने एक के बाद एक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जीत कर उनके स्टूडियो का नाम रोशन किया। दूसरी प्रतियोगिता जलसा अवॉर्ड शो कांगड़ा में जिसका आयोजन जीतू शर्मा द्वारा 11 जनवरी 2022 को हुआ। इस प्रतियोगिता में भी विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें फर्स्ट ग्रुप डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। जूनियर स्कूलों में सैलरी राणा तीसरा स्थान, ड्यूट डांस में आदित्य और शिवम ने प्रथम स्थान, सीनियर में डिंपल राजपूत ने प्रथम स्थान, डांसिंग स्कूल ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य अंजलि ग्रुप में सेमी क्लासिकल डांस में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने धर्मशाला से पहले शीतकालीन राजधानी का दर्जा छिना अब शीतकालीन प्रवास बंद कर जिला कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की जनता से अन्याय किया है। उन्होंने कहा वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने जिला कांगड़ा के विकास को गति देने के लिए धर्मशाला में शीतकालीन राजधानी बनाने साथ लगभग एक महीने का शीतकालीन प्रवास कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिला के विकास के लिए करने का फैसला लिया था। शीतकालीन प्रवास दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभाग अध्यक्षों के साथ हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आम जनता की समस्याएं सुनने के साथ नई परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर विकास को नई दिशा देते रहे हैं, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार मात्र धर्मशाला सर्किट हाउस तक ही सीमित रह गई है। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री मिनी सचिवालय में नहीं बैठते हैं और न ही वहां पर कोई जनता की समस्याएं सुनने वाला है, जिसका जवाब जिला की जनता ने आने वाले विधानसभा चुनावों में देने का मन बना लिया है। काजल शनिवार को "आपका विधायक आपके घर" द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भडियाड़ा में ग्रामीणों साथ चर्चा करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने गग्गल में एक आईटी पार्क को मंजूरी प्रदान की है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार अपने चार वर्ष के कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण करवाने में फिसड्डी रही है। जिला के भाजपा नेताओं को आईटी पार्क का निर्माण ना होने पर साधी चुप्पी का जवाब देना चाहिए। काजल ने कहा भडियाड़ा पंचायत में 10 लाख 75 हजार लीटर कैपेसिटी का ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। और 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का कार्य छह महीने भीतर पूरा कर लगभग एक दर्जन गांवों के बाशिंदों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। काजल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है और अब नि:शुल्क बिजली देने के नाम पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने ही गांव के महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान रविंद्र, उपप्रधान मनोहर लाल, समिति सदस्य कुशला देवी, संसार सिंह, अनिल कुमार, बर्षा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, बिंदु कुमारी, राजिन्द्र पटियाल, नरेन्द्र प्रकाश, प्यार सिंह, राणा, गोपाल सैनी, सीता राम, रोशन लाल, महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी, निशा देवी प्रधान महिला मंडल, राज कुमारी महिला मंडल प्रधान, तृप्ता देवी व बिंदु कुमारी भी उपस्थित।
सरकार द्वारा बनाई जा रही पॉलिसी का किया समर्थन फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन सोलन में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने "सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन" का गठन किया है और इसकी कार्यकारिणी चुनी गई है। कुल 38 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई है, जिसमें विशाल वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के प्रधान विशाल वर्मा ने कहा कि इस एसोसिएशन के सदस्य अपनी पुरानी संस्थाओं के साथ जुड़े रहेंगे और इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रयास करना रहेगा। इस दौरान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाई जा रही पॉलिसी का समर्थन किया गया, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही एक शर्त को इसमें से हटाने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इस नीति में सरकार द्वारा उसी संस्थान को मान्यता देने की बात कही गई है, जिनका अपना पोर्टल हो और दो साल पूरे कर लिए गए हो। सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन मांग करती है कि दो साल पूरा करने की शर्त को हटाकर पहले से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकार और उनके नए पोर्टल को मान्यता दी जाए। विशाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिला भर से डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार सदस्य बनने से रह गए है, उन्हें जल्द ही सदस्यता दी जाएगी। इससे पहले सोलन में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने मिलकर सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाई जा रही पॉलिसी को लेकर बैठक की। इस दौरान सरकार द्वारा बनाई जा रही पॉलिसी का समर्थन किया गया और निर्णय लिया गया कि इसे हिमाचल वेब मीडिया एसोसिएशन के साथ ही समबद्धता दी जाए। इसके साथ ही यह भी निष्कर्ष निकला कि कुछ बदलावों के साथ पत्रकार सरकार द्वारा लागू की जाने वाली पॉलिसी का समर्थन करेंगे। ये है कार्यकारिणी में शामिल सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में अमरप्रीत सिंह को वरिष्ठ उप-प्रधान, मनप्रीत व दीपक को उप-प्रधान, अजय भट्टी को महासचिव, योगेश शर्मा को संगठन सचिव, वासु मदान को सह सचिव, अशोक वर्धन को कोषाध्यक्ष, की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में ज्ञान सुमन, नरेश पाल, यशपाल कपूर, अमित डोभाल, पुनीत वर्मा, मोहन चौहान, भूपेंद्र ठाकुर, संजय हिंदवान, सुखदर्शन ठाकुर, राजेश, पूनम, रविंदर पंवर, दयाराम कश्यप, रविंदर कौर, विवेक वर्मा, संजय जोशी, मोहन ठाकुर, नमन गोयल, पूजा वर्मा,कृतिका शामिल हैं। बीबीएन से आदित्य चड्डा, सुरेन्द्र सोनी, अनवर हुसैन और अजय रत्न, कुठाड से राजीव, अर्की से योगेश शर्मा, राकेश को इसका सदस्य बनाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट पुलिस थाना बागा के अंर्तगत अल्ट्राटेक बागा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्ट्राटेक कॉलोनी में प्रशासनिक प्रबंधक प्रदीप कुमार आहलुवालिया पुत्र सुखदेव आहलुवालिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि अल्ट्राटेक बागा के टनल ईस्ट पर स्थित आउट वे ब्रिज पर कांटे का वजन सत्यापित करने के लिए 50 किलो के 120 बाट रखे थे, जिन्हें 25 नवंबर, 2021 को चेक किया गया था, तो पुरे 120 बाट (बट्टे) वहां पड़े थे,उसके उपरांत 2 फरवरी 2022 को जब अन्य स्थान पर बाट की आवश्यकता हुई, तो वहां पर सिर्फ 45 बाट ही मिले और शेष 75 बाट वहां से गायब पाए गए। वे ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चैक करने पर पाया गया कि एक ट्रक एचपी-11-5104 आउट वे ब्रिज के पास लगा। जिसमें सवार ड्राईवर व अन्य व्यक्तियों के द्वारा वे ब्रिज के नीचे से बाट चुराकर उपरोक्त ट्रक में डालकर ले जाए गए। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना है, इसमें हर घर में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। हिमाचल प्रदेश में हर घर में नल से जल उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को वर्ष 2022 में हासिल कर लिया जायेगा। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शनिवार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत थुरल खास के गांव सेदूँ में विद्युतीकृत हैंडपंप का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। परमार ने कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) की घोषणा के बाद से लेकर अब तक राज्य में 5 लाख से ज्यादा नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं और इस योजना वर्ष 2021-22 में पूरे राज्य में 2.08 लाख नल जल कनेक्शन प्रदान करने लक्ष्य है। जल जीवन मिशन में पेयजल सुधार पर लगभग 100 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं और हजारों नल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया है। परमार ने कहा कि पेयजल योजना कन्गेहण-ठम्बू के अंतर्गत गांव सेदूँ और भंहू को एक सप्ताह में शुद्ध तथा भरपूर पेयजल योजना उपलब्ध होगा। इसमें 40 लाख रुपये ओवर हेड टैंक निर्माण और क्षेत्र की सभी पुरानी पाइपों को बदल पर व्यय किये गये हैं। सेदूँ में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण प्रस्तावित है और इसपर लगभग सवा करोड रुपए व्यय होंगे और 45 हेक्टर क्षेत्र की सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि साथ लगती पंचायत कोना में भी जल जीवन मिशन में 40 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत डूहक के लिए भी नाबार्ड में उठाऊ सिंचाई योजना डूहक धनियारा का कार्य प्रस्तावित है और इस योजना में भी लगभग डेढ़ करोड़ रुपए किए जाएंगे। परमार ने बताया कि महाराजा संसार चन्द मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय थुरल में लाइट व्यवस्था के 13 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने शमशान घाट सड़के मार्ग।के लिए 5 लाख तथा 2 महिला मंडलो को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री विपिन जम्वाल, ज़िला पार्षद राजेश धीमान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देशराज डोगरा, ग्राम पंचायत थुरल खास की प्रधान श्रीमती चंद्रेश कुमारी, उप प्रधान लोकु राणा, बीडीसी सदस्य सपना कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। आरती शर्मा हिमाचल के शक्तिपीठों पर वर्ष भर में चार नवरात्रे मनाए जाते हैं जिनमें दो गुप्त नवरात्रि शामिल है। गुप्त नवरात्रों में माघ मास शुक्ल पक्ष के और आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि शामिल है। इसके अलावा माताजी के चैत्र नवरात्र और अश्विन नवरात्रे मनाए जाते हैं। पुजारी नीलम शर्मा के अनुसार गुप्त नवरात्रों को साधु संतों ऋषि-मुनियों ने अपनी तांत्रिक साधना के लिए गुप्त रखा हुआ था, लेकिन धीरे धीरे इनका प्रचलन कलयुग में बड़ा है और अब आम श्रद्धालु भी इन नवरात्रों के दौरान माता जी की पूजा अर्चना करते हैं।
जोगिन्दरनगर | क्रान्ति सूद उपमंडल के ग्राम पंचायत भराड़ू में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित बिष्ट राम सुख "सरस्वती विद्या मन्दिर "उच्च विद्यालय भराड़ू में वसंत पंचमी के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति हवन-यज्ञ का आयोजन किया| विद्यालय में ज्ञान व विद्या की देवी माँ सरस्वती के जन्मदिवस को हर्षोउल्लाष से मनाया गया| प्रधानाचार्य ने इस दौरान बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व को विस्तार से बताया| इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल, विद्यालय के प्रबंध समिति के प्रबंधक अर्जुन सिंह, विनोद शर्मा, प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष अंजू देवी, सदस्या सरिता देवी, अभिभावक गण, भैया-बहिने, आचार्य/दीदियां व अनुराग अपने परिवार सहित विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहें | प्रधानाचार्य मदन लाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समिति को वसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दी |
फर्स्ट वर्डिक्ट। सलाेल (कांगड़ा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल के छात्र प्रियांशु ने 73वें गणतंत्र दिवस पर शिमला रिज मैदान की परेड में भाग लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस छात्र ने 18 जनवरी, 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाल पानी शिमला में राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य कुशल कटोच ने प्रियांशु के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे व परिजनों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्र की इस उपलब्धि के लिए उपप्रधानाचार्य सीताराम, दिनेश धीमान, सुनैना व अन्य अध्यापकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमौर/ सोलन /शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिरोमणि पंथ रतन बाबा इकबाल सिंह के निधन पर उनके परिवारजनों एवं उनकी संस्थान के पदाधिकारियों से बडू साहिब में जाकर सांत्वना व्यक्त की। कश्यप ने कहा की पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा के चार दिन बाद शिरोमणि पंथ रतन बाबा इकबाल सिंह किंगरा का निधन हो गया। 96 वर्षीय बाबा इकबाल सिंह ने एक संत का जीवन जीया। उन्होंने विवाह नहीं किया और सिख पंथ की सेवा के लिए कार्य करते रहे। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वर्ष 1982 में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब की स्थापना की। उन्होंने वर्ष 1986 में एक कमरे में मात्र पांच विद्यार्थियों को लेकर अकाल अकादमी प्रारंभ की। आज ट्रस्ट की देशभर में 129 अकाल अकादमियां व दो विश्वविद्यालय हैं, जिनमें करीब 70 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनका जन्म 1 मई 1926 को पिता सनवाल सिंह व माता गुलाब कौर के घर गुरदासपुर पंजाब में हुआ था। उन्होंने कृषि विज्ञान में स्नातक और कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। निदेशक पद से सेवानिवृत्त के बाद बडू साहिब में स्थायी निवास किया। उन्होंने 2008 में बडू साहिब में इटरनल विश्वविद्यालय और 2015 में पंजाब के दमदमा साहिब में अकाल विश्वविद्यालय की स्थापना की। पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह का सिरमौर एवं हिमाचल में बड़ा योगदान रहा है उनकी स्थापित संस्था से कई नर्से सेना में अपनी बहुमूल्य सेवाए दे रही है। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा इकबाल सिंह को डॉ. एस राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड 2006, न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली 2014 सिख लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवार्ड, यूके 2016, लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से एक अंतरराष्ट्रीय पंजाबी के तौर पर विशेष पुरस्कार, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब द्वारा शिरोमणि पंथ रतन का विशेष पुरस्कार से सिख समुदाय का अनमोल रत्न भी सम्मानित किया गया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बर्फबारी से निपटने पर प्रशासन की व्यवस्था पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि 2 दिनों की बर्फबारी ने सरकार और प्रशासन की खोखली व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। आम जन जीवन को सुचारू रखने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है। राठौर ने आज एक बयान में कहा कि आज शनिवार को धूप खिलने के बाबजूद पर जनजीवन सामान्य करने में प्रशासन पूरी तरह असफल रहा है। लोगों को आज भी आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला शहर में दोपहर तक यातयात सामान्य न होने परिवहन निगम की बसे न चलने की वजह से लोगों को मजबूरी में पैदल ही आना जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर के कई क्षेत्राें में बिजली की आंखमिचौनी भी लोगों को परेशानी का सबब बनी। सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम भी धीमी गति से चलता रहा। सरकार के पास कोई पुख्ता इंतजाम ही नहीं है। राठौर ने कहा कि सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ ही नहीं है। आज स्थानीय अवकाश को लेकर भी अचरज की स्थिति बनी रही। राठौर ने सरकार से प्रदेश में बर्फबारी से बंद पड़े शिमला से ऊपरी क्षेत्रों सहित जन जातीय क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने और बंद पड़ी सड़कों विशेष तौर पर दूरदराज की संपर्क सड़कों को बहाल करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा है कि दूरदराज के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य वस्तुओं खाना पकाने की गैस की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विनायक ठाकुर/ देहरा माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी, तिथि 5 फरवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के प्रांगण में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती मां की पूजा की गई तथा बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।स्कूल प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने बच्चों तथा समस्त शिक्षकों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का त्योंहार हमें नई ऊर्जा तथा ज्ञान से परिपूर्ण कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। महोदया ने बताया कि बसंत ऋतु में प्रकृति भी पुराने पत्तों को गिरा कर नए पल्लवों का स्वागत करती है, अत: आप सब बच्चें भी प्रकृति की तरह नई ऊर्जा से सरोबार होकर अपने अध्ययन कर्म से जुड़कर जीवन पथ पर आगे बढ़ो।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस महासचिव और विधायक शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह ने भारी बर्फबारी के कारण हो रही परेशानी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रदेश में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था, लेकिन प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कें, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। इसके अलावा प्रदेश के ए और बी क्लास के ठेकेदार भी हड़ताल पर जिस वहज से परेशानी दोगुनी हो गई है। पिछले लगभग 4 महीने से ठेकेदार सरकार से अपनी मांगों को लेकर बात रख रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को राजी नहीं है। सरकार ठेकेदारों की मांगों पर गौर करें, ताकि लोगों की दिक्कतें ओर न बढ़ें।
विनायक ठाकुर। देहरा सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा सोनाली राणा ने नीट की परीक्षा में 518 अंक हासिल किए हैं। लोटस स्कूल से यह तीसरा विद्यार्थी है जिसने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की। सोनाली राणा ने घर से ही नीट परीक्षा की तैयारी करके चम्बा के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सीट हासिल की। सोनाली ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने अभिभावकों और लोटस स्कूल के अध्यापकों को दिया है। सोनाली ने बताया कि उसने इस परीक्षा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। सोनाली की माता जो की गृहणी है और पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोनाली ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करके अपने स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने गाँव सरड बममी का भी नाम रोशन किया है। सोनाली की इस सफलता पर लोटस स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने उसके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। बताते चलें कि लोटस इन्टरनेशनल कान्वेंट स्कूल के दो अन्य छात्र भी एमबीबीएस कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रांगन में मां सरस्वती के मंदिर में विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष व विद्यालय के सभी अध्यापकों व बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर, हवन भी किया। पूजा समाप्त होने के बाद कक्षा नवमीं से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने हवन में पूर्ण आहुति डालकर माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुरषाेत्तम लाल गुलेरिया, उप प्रधानाचार्य किरण लेखा व मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने इस मौके पर सभी बच्चों और अध्यापकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती जो विद्या की देवी है, वह मां सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखे और आप सभी को हर क्षेत्र में उन्नित प्रदान करें। सभी बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर माता रानी का भजन-कीर्तन कर गुणगान किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह सिरमौरी लोक तालों के महारथी कहे जाने वाले उपमंडल संगड़ाह के अंधेरी गांव के लोक कलाकार जोगिंद्र धीमान का लंबी बिमारी के बाद देहांत हो गया। परिजनों व ग्रामिणों ने बताया कि पिछले काफी अरसे से वह केंसर से जूझ रहे थे और वीरवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को भारी हिमपात के बीच पैतृक गांव अंधेरी में उनके अंतिम संस्कार में काफी लोगाें ने शिरकती की। जोगेंद्र धीमान को सिरमौरी लोक तालों, दमेनू, ढोलक व शहनाई वादक के लिए भी जाना जाता है। बिशु मेलों, हिमाचल के विभिन्न शादी समारोह व धार्मिक उत्सवों मे भी उनका वाद्य दल खूब वाहवाही लूटता था। अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में कई बार उनका महाकाली दल प्रथम रहा। इतना ही नहीं अप्रैल, 2012 में हिमाचल भाषा अकादमी द्वारा उनकी सिरमौरी लोक तालों व देव धुनों का वीडियो सीडी अथवा डोक्युमेंटेशन तैनार करवाया गया था। उक्त प्रलेखन तैयार करने वाले अकादमी के तत्कालीन सचिव डॉ. तुलसी रमण व जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक एंव बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने बताया कि, उन्हें जन्म, विवाह, बियादड़ी, गोई रा बाणा, जागरा, नौबत, परशुराम नौबत व बीशू जंग बाजा सहित लगभग सभी प्राचीन सिरमौरी लोक तालों की बेहतरीन जानकारी थी। उक्त तालों को वह दमेनू, ढोल व शहनाई आदि पर प्रस्तुत करते थे। जोगेंद्र महाकाली सांस्कृतिक दल अंधेरी के अध्यक्ष थे और देश हिस्सों मे प्रस्तुतियां देने के साथ-साथ वह कईं हिमाचली लोक गायकों के एलबम में ढोल व शहनाई बजा चुके हैं। इनकी लोक धुनों पर संगीत के कई छात्र शोध कर चुके हैं। उनकी लोक धुने आज भी विभिन्न आडियो विडिओ मे जिंदा है। अंधेरी पंचायत के पूर्व प्रधान जगत सिंह ठाकुर व बलबीर ठाकुर, लोक गायक दिनेश शर्मा व प्रो. रवि, साहित्यकार दलीप वशिष्ठ तथा भाजपा नेता बलबीर चौहान आदि ने उनके निधन पर गहरी सवेंदना जताई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुल्लू 02/02/2022 को विशेष अन्वेक्षण शाखा कुल्लू की टीम ने मुखबर खास से मिली सुचना मिली की पूजा थापा नामक लड़की दिल्ली से चिट्टा खरीद करके लाई है तथा बजौरा में किसी व्यक्ति को देगी l तथा योजना बद्ध तरीके से नकाबन्दी करके पूजा थापा को मुकाम बजौरा नजद TCP में काबू किया गया l पूजा थापा के पास एक पीठु बैग बरामद हुआ पीठु बैग की तलाशी नियमानुसार स्थानीय गवाहों व महिला आरक्षी की उपस्थिति में ली गई जिसमें मिली सुचना के आधार 20 ग्राम चिट्टा /हीरोइन बरामद हुई l पुजा थापा पुत्री विष्णु थापा निवासी नजद विधुत कार्यालय पतलीकुहल उम्र 22 साल से 20ग्राम हीरोइन /चिट्टा बरामद होने के कारण पूजा थापा के खिलाफ भुंतर थाना में अभियोग अधीन धारा 21 of ND&PS act के अंतर्गत दर्ज हुआ l इससे पहले भी पुजा थापा के खिलाफ थाना भुंतर में अभियोग संख्या 193/21दिनांक 13/11/2021 अधीन धारा 21,25 दर्ज है l
अनीता शर्मा। लड़भडोल उपमंडल जोगिंदरनगर की ग्राम पंचायत पीपली के गांव लाडवाण उपरली में आजादी के 75 वर्षों के बाद पहुंची इंडेन गैस की सप्लाई गांव के लोगों ने गैस एजेंसी के ठेकेदार राजकुमार व जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा की मीडिया प्रभारी सुभाष राणा का हार पहना कर स्वागत स्वागत किया। मीडिया प्रभारी सुभाष राणा ने कहा कि विधायक प्रकाश राणा ने एक महीना पहले गांव लडवाण का दौरा किया था, जहां पर लोगों ने विधायक के समक्ष यह मांग रखी थी, जिस पर विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते लोगों की मांग को पूरा किया तथा आज गांव में गैस की सप्लाई पहुंच गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी श्री सतगुरु राम सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर आज नामधारी संगत मंडी के द्वारा सुबह ही मंडी शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें नामधारी संगत ने श्रद्धा भाव से सतगुरु के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। बता दें श्री सतगुरु राम सिंह जी को सहस्राब्दी को आकार देने वाले व्यक्तित्वों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। श्री गुरु राम सिंह राजनीतिक स्वतंत्रता को धर्म का अंग मानते थे। उनका स्थायी प्रभाव था जिसने भारत में ब्रिटिश शासन के इतिहास और परिणाम को बदल दिया ।सतगुरु जी के ज्ञान और दार्शनिक दृष्टिकोण ने मानव जाति के लिए योगदान दिया और अपने समकालीनों पर प्रभाव डाला।


















































