एसजेवीएन ने आज मैसर्स वोइथ हाइड्रो (प्रा.) लिमिटेड के साथ हिमाचल प्रदेश में 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल संकार्यों के लिए एक अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए। नन्द लाल शर्मा ने अवगत कराया कि 136.64 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रो-मेकेनिकल संकार्यों को मैसर्स वोइथ हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड को अवार्ड किया गया है। परियोजना के सिविल तथा हाइड्रो-मैकेनिकल संकार्यों को पहले ही दिनांक 06 मई 2021 को अवार्ड कर दिया गया था। विभिन्न सिविल घटकों पर निर्माण गतिविधियां तीव्र गति से चल रही हैं। शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की आधारशिला दिनांक 27 दिसंबर, 2021 को रखी थी। भारत सरकार ने पहले ही 687.97 करोड़ रुपए की परियोजना लागत को मंजूर प्रदान की तथा इस परियोजना के लिए 21.6 करोड़ रुपए की बजटीय सहायता भी प्रदान की है। परियोजना को मई 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।“इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के साथ, धौलासिद्ध एचईपी के लिए इलेक्ट्रो मैकेनिकल घटकों के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। इससे परियोजना की गतिविधियों में तेजी लाने और परियोजना को समय से पहले पूरा करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।"परियोजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताते हुए शर्मा ने कहा कि इस परियोजना में 70 मी. ऊंचे कंक्रीट ग्रेविटी स्टोरेज बांध का निर्माण शामिल है। डैम टो सरफेस विद्युत गृह में वर्टिकल फ्रांसिस टरबाईन के साथ 33 मेगावाट प्रत्येक की दो इकाईयां स्थापित की जायँगी । इस परियोजना से 90 प्रतिशत वर्ष में 304 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना के पूरा होने पर पर्यावरण में वार्षिक 2.4 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड की कमी होगी। वर्तमान में एसजेवीएन के पास 16400 मेगावाट से अधिक का पोर्टफोलियो है तथा यह भारत, नेपाल एवं भूटान में जलविद्युत, ताप तथा सौर विद्युत में विभिन्न परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। कंपनी ने विद्युत पारेषण एवं पावर ट्रेडिंग के अन्य क्षेत्रों में भी विविधीकरण किया है। एसजेवीएन वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट तथा वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की रिमामयी उपस्थिति में एसजेवीएन के मुख्य महाप्रबंधक (ईसीडी) एसके सूद तथा मैसर्स वोइथ के उपाध्यक्ष, गीता कपूर निदेशक (कार्मिक), एसपी. बंसल, निदेशक (सिविल), अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त), सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), संजीव कुमार, सीएफओ (मैसर्स वोइथ हाइड्रो (प्रा.) लिमिटेड) तथा एसजेवीएन एवं मैसर्स वोइथ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव प्रधिकरण द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस सदस्यता अभियान की पीआरओ पूर्व सासंद दीपा दासमुंशी एवं एपीआरओ शमीमा रैना प्रदेश में मंगलवार 15 से 18 फरवरी तक जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर व ऊना जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता जिला अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए जिला संयोजकों, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक संयोजक डिजिटल सदस्यता अभियान के संयोजकों के अतिरिक्त अग्रणी सगंठनों के जिला प्रमुखों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर इन जिलों में बैठके व इस अभियान की प्रगति की पूरी जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राठौर सहित दीपा दासमुंशी व शमीना रैना 15 फरवरी को नाहन में दोपहर 12 बजे बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होंगे व बाद में सोलन को रवाना हो जाएंगे। इस दिन रात्रि विश्राम सोलन रहेगा। 16 फरवरी को 11.30 बजे सोलन में बैठक के बाद पत्रकार वार्ता करेंगे व इसके बाद हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। इस दिन रात्रि विश्राम हमीरपुर रहेगा। 17 फरवरी को सुबह 11.30 बजे हमीरपुर में जिला व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकाराें से रू-ब-रू हाेंगे। तत्पश्चात ऊना को रवाना हाेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम ऊना में रहेगा। 18 फरवरी को सुबह 10.30 बजे जिला पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होंगे। इसके उपरांत चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मनीष खनन विभाग के कार्यालय नूरपुर के तहत पड़ते इंदौरा क्षेत्र में गत दिनों पुलिस व खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्यवाही के दौरान जब्त किए गए खनन मैटीरियल की शुक्रवार को खनन विभाग द्वारा नीलामी की गई। खनन अधिकारी नूरपुर कुलभूषण शर्मा ने बताया कि गत दिनों इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीट्रिक टन खनन मटीरियल जब्त किया था, जिसकी इंदौरा में नीलामी की गई और इससे लगभग 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है । इसी के तहत जवाली की देहर खड्ड में सात चालान किए गए, जिसमें दो चालान के 20 हजार रुपए का जुर्माना प्राप्त किया गया और तीन चालान के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रहा है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विनायक ठाकुर/देहरा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चंगर क्षेत्र के रावमापा लगडू में सात दिवसीय विशेष शिविर का आज शुभ आरम्भ किया गया। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी सतीश राणा एवं कुमारी रीना प्रवक्ता इतिहास ने दी। कार्यक्रम अधिकारी सतीश राणा ने बताया कि शिविर में 53 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमे 24 छात्र एवं 29 छात्राएं हैं। शिविर 17 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्रवक्ता जगदीश चंद ने किया। उन्होंने इस मौके पर समस्त स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहने की अपील की। विद्यालय के समस्त अध्यापक इस मौके पर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर ने भी समस्त स्वयंसेवियों को सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विनायक ठाकुर। देहरा आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आगामी 14 व 15 फरवरी को श्रीराम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड पथरेरी राजस्थान द्वारा आईटीआई नैहरनपुखर में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एचआर विभाग के ऑफिसर ने बताया कि 14 और 15 फरवरी को होने वाले साक्षात्कार के लिए आईटीआई से फीटर टर्नर मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हिकल, आटोमोबाइल फाउंडरी मैन ट्रेड मे कोर्स पूरा कर चुके अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 15905 /- रुपए तथा +2 पास युवाओं के लिए 15538/- रुपए मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी। कैंपस इंटरव्यू में पात्र युवा 14 और 15 फरवरी को सुबह दस बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आईटीआई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंच जाने चाहिए। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य ललित मोहन जमवाल ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आईटीआई के छात्र भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार से दूरभाष 01970-268139 व 9418479816 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन, संसदीय मामले, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के धर्मशाला स्थित मुख्यालय में बैंक अधिकारियों तथा निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। सुरेश भारद्वाज ने बैंक अधिकारियों को ओटीएस पॉलिसी जल्द लागू कर एनपीए की रिकवरी को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक प्रबंधन को डिजिटाइजेशन पर जोर देते हुए मौजूदा कर्मचारियों से बढ़िया काम लेने की आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पुराना कांगड़ा बैंक सिर्फ कांगड़ा ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश की शान है और इस ऐतिहासिक संस्था को अगले 100 वर्षों के लिए और अधिक सशक्त करने के लिए ना सिर्फ बैंक प्रबंधन से आने वाले प्रस्तावों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करेगी, बल्कि सरकार के स्तर पर भी बैंक प्रबंधन को हर संभव मदद और सहयोग दिया जाएगा। बैंक के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने सहकारिता मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें बैंक की मौजूदा हालात से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बैंक जहां हर क्षेत्र में प्रगतिशील है वहीं बढ़ता हुआ एनपीए बैंक के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसके समाधान के लिए बैंक द्वारा की जा रही कार्यवाही से भी सहकारिता मंत्री को अवगत करवाया गया। एनपीए रिकवरी के संदर्भ में प्रबंध निदेशक ने बताया कि एनपीए रिकवरी के लिए बैंक जल्दी ही ओटीएस पॉलिसी लागू करने जा रहा है, जिससे मौजूदा वित्तीय वर्ष में बैंक एक बड़ी एनपीए रकम की रिकवरी करने में सफल होगा। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नाबार्ड के मौजूदा सीएमए नियमों के तहत पुराने बड़े ऋणों का नवीकरण ना होना भी बैंक के एनपीए के बढ़ने का एक मुख्य कारण है। इस मौके पर अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं, धर्मशाला सुखदेव सिंह, बैंक के निदेशक चंद्र भूषण नाग, राजीव महाजन, गायत्री कपूर, शेर सिंह चौहान व अन्य बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक 15 फरवरी को सुबह 11 बजे पेंशनर्ज कार्यालय पट्टाबराबरी में होगी। बैठक बारे जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बताया कि यह बैठक जनवरी में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था, अब यह बैठक 15 फरवरी को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सरकार व जिला प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी रा.वा.मा.पा.बाल ज्वालामुखी में व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल प्रधानाचार्या द्वारा पाठ्य सामग्री बांटी गई। इस मौके पर व्यवसायिक शिक्षा समन्वयक विकास धीमान, रिटेल टीचर प्रियांकुर, ममता और हेल्थकेयर टीचर मंजू मौजूद रही।स्कूल प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने बताया कि रा.व.मा.पा बाल ज्वालामुखी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत रिटेल और हेल्थकेयर विषय पढ़ाए जा रहे है।
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आज ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में आशापूरी राम लीला कला मंच में मजदूर यूनियन इंटक द्वारा एक समेलन किया गया। इसमें मुख्यातिथि सीता राम साथ में हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंटक भी उपस्थित रहे। ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य सुशील कौल ने कहा कि पूर्व सरकार ने जो भी सुविधाएं मजदूर को दी थी, वर्तमान सरकार ने उस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है, जैसे कि वाशिगं मशीन, इंडक्शन, सोलर लैंप इत्यादि। सुशील कौल ने कहा कि मनरेगा मजदूरों कि दिहाड़ी 350 रुपए किया जाए। सप्ताहिक अवकाश के पैसे दिए जाएं और बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली राशि को एक लाख रुपए किया जाए। मजदूरों की पेंशन भी 500 रुपए तक किया जाए और मनरेगा मजदूरों साल में कम से कम 200 दिनों का रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य महासचिव सुशील कोल, गुरदास राम सख्यांन, अध्यक्ष मजदूर युनियन जिला कांगड़ा तथा विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
किन्नौर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन वेतन विसंगतियों व अपनी अन्य मांगों को लेकर सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहे । इस दौरान चिकित्सालय में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील की अगुवाई में पेन डाउन हड़ताल में जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । वही दूसरी तरफ डॉक्टरों के पेन डाउन हड़ताल के चलते दूरदराज क्षेत्रो से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ आए सेंकडो मरीजों को भी दो घण्टे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर रजत व प्रेस सचिव डॉ अश्वनी ने बताया कि एसोसिएशन प्रदेश सरकार से नए वेतन मान की विसंगतियों को दूर करने , वेसिक प्लस एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब के बराबर करने , टाईम स्केल 4.9.14 को फिर से बहाल करने , पीजी अलॉउन्स को 7 हजार से 20 हजार करने व एनपीए को फिर से 20 से 25 प्रतिशत करने की मांग की गई। इस अवसर पर एसएमओ एसएस नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविराज सहित एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ अनुभव नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। आखिर डॉक्टर क्यों कर रहे पैन डाउन स्ट्राइक 1 - छठवें वेतन आयोग के लगते ही टाइम स्केल को बंद करना। 2- मेडिकल विभाग में प्रमोशन्स का ऑप्शन्स बहुत कम है जिसमे टाइम स्केल 4.9.14.है , जो मेडिकल ऑफिसर्स उपनगर में काम करते है उनके फाइनेंशियल उत्थान का एक मात्र सहारा । 3- एनपीए को घटाकर 20 प्रतिशत कर देना। वही पहले एनपीए 25 प्रतिशत । 4 - पीजी अलॉन्स कई वर्षों से 7 हजार रुपये । 5 - अपर पे स्केल की सेलिंग पंजाब से लगभग 19 हजार का अंतर होना।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर मनरेगा औऱ निर्माण मजदूरों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलने वाली शिक्षण छात्रवृत्ति में इस वर्ष से तीन गुणा बृद्धि की है। जिसके चलते अब पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले लड़के व लड़की को 8400 रु वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। नॉवीं से दस जमा कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को 12 हज़ार रुपये वार्षिक तथा बीए/बी एस सीबी काम या इसके समकक्ष शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को 36 हज़ार रुपये मिलेंगे।स्नातकोत्तर डिग्री करने वालों को 60 हज़ार रुपये वार्षिक तथा एक या दो साल का डिप्लोमा कोर्स करने वाले बच्चों को 48 हज़ार रुपये तथा पोलिटेकनिक करने वाले बच्चों को 60 हज़ार रुपये वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। इंजीनियरिंग, एमबीबीएस औऱ पीएचडी तथा रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख बीस हजार रुपये वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। इसके अलावा होस्टल में रहने वाले बच्चों को 15 से बीस हजार रुपये वार्षिक इसके अलावा सहायता मिलेगी। मनरेगा व निर्माण मज़दूर फेडरेशन के राज्य महासचिव तथा पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी यूनियन ने धर्मपुर विकास खण्ड में दस हजार मजदूरों को पिछले सात सालों में बोर्ड का सदस्य बनाया है जिन्हें ये सहायता राशी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने वर्ष 2020 में जिन मज़दूरों ने यूनियन के माध्यम से आवेदन किया था उनकी छात्रवृति की राशी बोर्ड से स्वीकृत होना शुरू हो गई है, जो लंबे समय राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण रुकी हुई थी।यूनियन ने रुके हुए सभी लाभ जारी करने के लिए 2 दिसंबर को बोर्ड कार्यालय शिमला पर प्रदर्शन भी किया था।
नई दिल्ली/ धर्मशाला : भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भारतबोध का प्रखर प्रवक्ता बताते हुए कहा है कि वे ऐसे राजनीतिक विचारक थे, जिन्होंने भारत को समझा और उसकी समस्याओं के हल तलाशने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का लेखन और जीवन भारतबोध को प्रकट करता है। 'सादा जीवन और उच्च विचार' का मंत्र उनके जीवन में साकार होता नजर आता है। प्रो. द्विवेदी शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला द्वारा आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम 'दीनदयाल प्रसंग' के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रो. द्विवेदी के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से ही प्रेरित है। अंत्योदय की मूल भावना को अगर आपको समझना है, तो आपको भारतीयता और सुशासन को समझना होगा। अंत्योदय का मंतव्य है कि समाज की अंतिम सीढ़ी पर खड़ा व्यक्ति भी सब के साथ आना चाहिये, तभी देश का समान आर्थिक विकास संभव हो पाएगा।
मनोज कुमार। कांगडा 13 फ़रवरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल शाहपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरजन कुमार की अध्यक्षता में भटेछ (ढडंब) के संत रविदास भवन में रखी 10.30 बजे रखी गई है। इसमें संगठनात्मक जिला कांगड़ा जिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी गिल, जिला महामंत्री व मंडल शाहपुर के प्रभारी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। लव कुमार मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल शाहपुर ने बताया कि बैठक को जिला के अध्यक्ष संबोधित करेंगे व संगठनात्मक और वर्ष 2022 की चुनावी रणनीति व भाजपा सरकार द्वारा हमारे समाज के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी साझा करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी धर्मपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी जय पाल भरमौरिया व रजनी ठाकुर ने बताया कि एक दिवसीय शिविर में लगभाग 30 स्वयंसेवी ने भाग लिया। शिविर में पाठशाला के चारों तरफ सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान किया गया व स्वयंसेवकों को अच्छे अनुशासन में रहने व समाज में अच्छी पहचान बनाने का आह्वान किया और स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनसे समाज के सभी कार्यों में अपना सहयोग देने की अपील की और पर्यावरण सरंक्षण के बारे में भी स्वयंसेवियों को अवगत करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुल्लू कुल्लू की टीम को मुखबर खास से सुचना मिली की सूरज कुमार नामक लड़का डमचीन गांव से चरस लाएगा व पराड़ी गांव में किसी व्यक्ति को देगा, जिसपर योजना बद्ध तरीके से नकाबन्दी करके सूरज कुमार को मुकाम पराड़ी गांव में परी करियाना स्टोर के पास काबू किया गया l सूरज कुमार के पास एक पीठु बैग बरामद हुआ इस पीठु बैग की तलाशी नियमानुसार स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में ली गई जिसमें मिली सुचना के आधार पर 1.354 किलोग्राम चरस /केनाबीस बरामद हुई l सूरज कुमार पुत्र श्री देवराज थापा निवासी गांव व डाकघर शिरड़ तहसील व जिला कुल्लू उम्र 21 साल से 1.354 किलोग्राम चरस /केनाबिस बरामद होने के कारण सूरज कुमार के खिलाफ पतलीकुहल थाना में अभियोग अधीन धारा 20 of ND एक्ट के अंतर्गत दर्ज हुआ l
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आपदा प्रबंधन के जाने-माने विशेषज्ञ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के लिए कार्य कर चुके नवनीत यादव उमंग फाउंडेशन के वेबीनार में "आपदा जोखिम से बचाव का अधिकार" विषय पर 13 फरवरी को युवाओं के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मानवाधिकार जागरूकता पर संस्था का ये 22वां साप्ताहिक कार्यक्रम होगा। गूगल मैप पर 13 फरवरी को शाम 7:00 बजे लिंक http://meet.google.com/zop-pbkn-heg के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है। यहां 'उमंग फाउंडेशन शिमला' के फेसबुक पेज पर भी लाइव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि आपदा जोखिम से बचाव को लेकर समाज में जागरूकता की कमी है। विशेषकर दिव्यांग व्यक्तियों को भीषण आपदा के समय कैसे सुरक्षित निकाला जाए, यह एक बड़ा मुद्दा है। 'आपदा जोखिम से बचाव का अधिकार' विषय पर आपदा जोखिम प्रबंधन से जुड़े संगठन डूअर्स के कार्यक्रम निदेशक और जापान, थाईलैंड, सेनेगल एवं नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों में हिस्सा ले चुके नवनीत यादव का व्याख्यान सभी वर्गों के लिए उपयोगी होगा।
विनायक ठाकुर। देहरा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डढवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि अगर प्रदेश सरकार जिला बनाती है, तो उसमें देहरा का नाम सबसे ऊपर होना चाहिए। क्योंकि देहरा प्रदेश की सबसे पुरानी और बड़ी तहसील थी, जो कि 1868 में स्थापित हुई थी। जिला बनाने की दृष्टि से आज देहरा सभी मानकों पर खरा उतरता है। इसमें जयराम सरकार को बिना राजनीतिक द्वेष रखते हुए देहरा को जिला बनाना चाहिए। मौजूदा दौर में देहरा विकास की दृष्टि से लगातार पिछड़ता जा रहा है और वर्ष 2012 में नई विधानसभा बनने के बाद लगातार भाजपा का देहरा पर कब जा रहा है, लेकिन विकास को गति देने में भाजपा के नेता असफल रहे हैं। आज भी देहरा के लोगों केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो कि यूपीए सरकार के दौरान देहरा को दीया गया था। अक्षय डढवाल ने कहा कि देहरा वासियों की आज एक ही स्वर में मांग है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए देहरा वासियों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए देहरा को जल्द से जल्द जिला बनाया जाए।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते हनुमान चौक, देहरा के समीप दो व्यक्तियों से देहरा पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से 22 ग्राम हीरोइन पकड़ी है। बताया जा रहा है गुप्त सूचना पर पुलिस टीम देहरा ने इन दो व्यक्तियों को देहरा के हनुमान चौक से काबू किया यह दो व्यक्ति बिहार के रहने वाले हैं l वह दिल्ली की आजादपुर मंडी में काम करते हैं l मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि देहरा पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैl यह दो व्यक्तियों के पीछे और भी बड़े तस्करों का हाथ हो सकता है। यह दोनों ही रात में दिल्ली से हीरोइन लेकर हिमाचल के कांगड़ा जिला में बेचने आए थे, पुलिस टीम को इस कि गुप्त सूचना थी l दोनों व्यक्ति बिहार के खगरिया जिला के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 20 और 21 साल है । आपको बता दें देहरा पुलिस के निरन्तर प्रयासों से ऐसे तमाम नशे के कारोबारियों को हिरासत में लिया जा रहा है । जल्द ही सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन करके दिल्ली भेजा जाएगा जिससे ओर भी नशे के कारोबारियों का पर्दाफाश होगा।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनीश सूद व अन्य सदस्यों ने मांग की है कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी के लंगर अब फिर से खोले जाए और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाए। प्रधान अनीश सूद ने बताया कि कोरोना महामारी का बुरा दौर अब गुजर चुका है और सभी जागरूक हो चुके हैं। ऐसे में सभी व्यापार भी पटरी पर लौट रहे हैं और शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भी श्रद्धालुओं की आमद धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसलिए मंदिर प्रसाशन व डीसी कांगड़ा से आग्रह है कि जल्द से जल्द ज्वालामुखी मंदिर के बंद पड़े लंगरों को खोला जाए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाए।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शान्ति के लिए नौ दिन से चल रहे माघ अष्टमी गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। 71 पुजारी वर्ग व विद्वानों ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा व प्रशांत शर्मा ने बिधिवत मंत्रोउच्चारण से एसडीएम मनोज ठाकुर, मन्दिर अधिकारी दीनानाथ यादव व पुजारी वर्ग से आहुतियां डलवाई। पुजारी आचार्य मधुसूदन शर्मा व पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि आज नवमी के दिन सिद्धिदात्री का पूजन किया जा रहा है। मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण के लिए यह अनुष्ठान किया गया। विश्व शांति व जनकल्याण के लिए मंदिर न्यास के सहयोग से इस आयोजन को सदियों से करते चले आ रहे है । एसडीएम मनोज ठाकुर ने नवरात्रो के समापन के लिए सभी का धन्यबाद किया। इससे पहले उन्होंने माता ज्वाला के दर्शन किये। पूर्णाहुति के बाद पंडितो व पुजारी वर्ग के अनुष्ठान में बैठे विद्वानों को आवर्णी व दक्षिणा आदि देकर सम्मनित किया गया। नवमी के दिन ज्वालामुखी मन्दिर में स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओ ने पूर्णाहुति में भाग लेकर मंगल कामना की प्राथना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रम एवं कामगार बोर्ड के चेयरमैन व किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली से दाड़लाघाट झरना भोजनालय में मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दाड़लाघाट पहुँचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली ने कामगार बोर्ड के बारे में जानकारी दी और बोर्ड योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं का हर मजदूर वर्ग को लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, किसान मोर्चा अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा जिला मीडिया सचिव नागेंदर कौशल,पवन गौतम मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रदेश सहित जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में स्थानीय व बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद तो चढ़ा सकते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना नियमों के तहत हलवा पूरी नहीं चढ़ा सकते। जिससे उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है। वहीं, मंदिरों में भी लंगर बंद पड़े हैं, प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद व कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि मंदिरों में लंगर व हलवा चढ़ाने के आदेश दें, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश के शक्तिपीठों में बाहरी व स्थानीय श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है, जब वह यहां मंदिर में दर्शनों के लिए आते हैं, तो कन्या पूजन के दौरान उन्हें हलवा चढ़ाने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द प्रदेश के मंदिरों में लंगर और हलवा पूरी चढ़ाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा अब जबकि प्रदेश सरकार ने विवाह-शादियों व अन्य समारोह में लोगों को धाम आदि आयोजन करने की अनुमति प्रदान कर दी है, तो मंदिरों में भी श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था शुरू की जाए। उन्होंने कहा वहीं श्रद्धालुओं को मंदिरों में हलवा प्रसाद चढ़ाने की भी अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि जिस तरह से बाकी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति प्रदान की है, उसी तरह मंदिरों को भी कोविड-19 के तहत सुविधाएं प्रदान की जाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 232.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया है, जो गत वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 19% अधिक है। आज शिमला में कंपनी की बोर्ड बैठक के पश्चाधत संबोधित करते हुए, शर्मा ने कहा कि तीसरी तिमाही के दौरान, एसजेवीएन ने परिचालन से 550.92 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह गत वर्ष की तुलना में 11.29% अधिक है। एसजेवीएन ने 56.95 करोड़ रुपए की अन्य आय भी दर्ज की है, जिससे गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 55.94% की वृद्धि दर्ज हुई है। शर्मा ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में, एसजेवीएन ने गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 1280 मि.यू. विद्युत उत्पादन को पार करते हुए 1480 मिलियन यूनिट का इस अवधि के लिए सबसे अधिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और कड़ी मेहनत, सकारात्मक वृद्धि प्रतिशतता हमारी परिचालन इकाइयों के इष्टतम उपयोग, बेहतर विद्युत उत्पादन के रिकॉर्ड के लिए निरंतर अन्वेिषण,सर्वोत्तम वित्तीय प्रथाओं को अपनाने तथा कंपनी के पोर्टफोलियो में क्षमता वृद्धि पर रणनीतिक फोकस के परिणामस्वररूप हैं। सीईआरसी द्वारा एसजेवीएन को पूरे भारत में विद्युत में आंतर-राज्यीय ट्रेडिंग के लिए श्रेणी "1" लाइसेंस प्रदान किया गया है। अब एसजेवीएन का लक्ष्य देश में विद्युत का ट्रेडिंग करने के इच्छुक किसी भी उत्पादक तथा उपभोक्ता के लिए वन-स्टॉप स्रोत बनना है। इसके अतिरिक्त एसजेवीएन को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए अधीनस्थ् कंपनी बनाने के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इससे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, वेव, बायोमास, स्मॉल हाइड्रो और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं सहित नवीकरणीय ऊर्जा को विकसित करने में मदद मिलेगी। एक अन्य प्रमुख उपलब्धि में, पीआईबी ने 2614.51करोड़ की अनुमानित लागत पर 382 मेगावाट सुन्नी डैम जल विद्युत परियोजना, हिमाचल प्रदेश के निवेश प्रस्ताव की सिफारिश की है। हाल ही में, एसजेवीएन ने दिनांक 8 फरवरी 2022 को जयपुर में राजस्थान सरकार के साथ एमओयू/एलओआई हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान राज्य में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए राजस्थान सरकार को एक आशय पत्र प्रस्तुत किया है। वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावॉट स्थापित क्षमता हासिल करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, एसजेवीएन ने अपने बिजनेस मॉडल को पुन: तैयार करते हुए अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो पर जोर दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पांवटा साहिब खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए, जिनको दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो। 11 फरवरी 2022 को 06 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है वे व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र धौलाकुआं, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी ब्यास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा। 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरली मानपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली, एसवीएम स्कूल माजरा, एसवीएम स्कूल पांवटा साहिब, एसपीएस अजोली, बीजेकेएस शमशेरपुर इन सभी स्थानों में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।
मनोज /कांगड़ा ग्राम पंचायत तरसुह के उप प्रधान अश्वनी कुमार, सुषमा देवी वार्ड पंच, मनोरमा देवी, मनोज, पुष्पा देवी आदि ने शमशान घाट की मरम्मत, गांव में सड़क और खेल मैदान को समतल करवाने के लिए विधायक पवन काजल का आभार जताया है। उन्होंने कहा गांव में खेल मैदान न होने के कारण स्थानीय युवाओं को खेलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विधायक पवन काजल ने अपनी निजी जेसीबी मशीन भेजकर गांव के खेल मैदान को समतल करवाने साथ वहां पर चारदीवारी लगाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने विधायक पवन काजल से गांव में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए भवन निर्माण की मांग भी रखी है। गांव में नई पेयजल योजना के ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भी विधायक का आभार जताया। शीघ्र ही पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक पवन काजल को सम्मानित किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में वीरवार को किन्नौर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा वेतन विसंगतियों व अपनी अन्य मांगों को लेकर सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इस दौरान चिकित्सालय में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहीं। इस पेन डाउन हड़ताल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील ने बताया कि एसोसिएशन प्रदेश सरकार से नए वेतन मान की विसंगतियों को दूर करने, वेसिक प्लस एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब के बराबर करने, टाईम स्केल 4.9.14 को फिर से बहाल करने, पीजी अलॉउन्स को 7 हजार से 20 हजार करने व एनपीए को फिर से 20 से 25 प्रतिशत करने की मांग की गई। उन्होने यह भी बताया कि एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है, परंतु प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे एसोसिएशन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। अगर सरकार उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करती तो वे अपने संघर्ष को और तेज करेंगे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के युवा व्यापारी वर्ग द्वारा उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। वहीं, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा को भी प्रवासियों की बढ़ती तादाद पर अंकुश लगाने बारे अवगत करवाया। युवा व्यापारी वर्ग द्वारा राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांगड़ा में एकाएक बढ़ रहे प्रवासी लोगों व छोटे बच्चों द्वारा शहर में भीख मांग कर स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे हैं। युवा व्यापारी वर्ग का कहना है कि कांगड़ा शहर व आस-पास के गावों में प्रवासी लोग बिना पंजीकरण के घुम रहे हैं और दुकान या फेरी लगा रहे है। वहीं, दिन भर कांगड़ा शहर में छोटे बच्चों द्वारा भीख भी मांगी जा रही है। युवा वर्ग की मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। रमेश भरमौर ने कहा कि कांगड़ा में बिना पंजीकरण के रह रहे लोगों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इस दौरान रमेश भरमौरी, मुनीश बाहड़ी, मयंक महाजन, सौरभ चौधरी, अनमोल अग्रवाल, विनीत महाजन, रघुनंदन, अभिनंदन, आशुतोष, कबीर दास, रोहन व रितिक आदि व्यापारी मोजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट।धर्मपुर गत 29 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के बाद प्रदेश सरकार के आदेश के बाद आज धर्मपुर में पीडब्लूडी का वृत कार्यलय खुलने पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी व धर्मपुर के युवा भाजपा नेता युवराज रजत ठाकुर ने, प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवम स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह का धन्यवाद किया है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश भर में सराहनीय कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने पहले ही प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि हर क्षेत्र में हर सुविधा घर द्वार पहुंचाई जाएगी। जिसके चलते आज धर्मपुर में भी हर सुविधा जुटाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग का वृत कार्यलय आज यहाँ खुला है इससे पहले जलशक्ति विभाग का वृत कार्यलय प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है और भी बहुत से विभागीय कार्यलय खुल चुके हैं कुछ खुलने वाले है, जिसके लिए धर्मपुर की जनता की ओर से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री का धन्यवाद करते है, वहीं धर्मपुर की जनता भी बधाई की पात्र है।
मनीष ठाकुर/ भरमौर जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोज़गार संघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास ओकओवर में प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, महासचिव मोहित ठाकुर की अध्यक्षता में अन्य आए जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ मुख्यमंत्री को जेबीटी भर्तियों के सिलसिले में ज्ञापन सौंपा। काफ़ी लम्बे समय से जेबीटी भर्ती में आ रही अड़चन का जल्दी समाधान निकालने के लिए मुख्य शिष्टाचार से भेंट की । 2019-20 हुए कमीशन और बैच भर्ती परिणाम निकालने के साथ ही 2020-21 में प्राथमिक स्कूलों में नए रिक्त पदों को भी जल्दी भरने की माँग की है । अभिषेक ठाकुर ने बताया की 17 जनवरी को जेबीटी से सम्बंधित एक फ़ाइल शिक्षा सचिव द्वारा प्रारंभिक निदेशालय को भेजी थी। जिसमें प्रारम्भिक निर्देशक से राय माँगी थी कि कमीशन व बैच भर्ती का परिणाम कैसे निकाला जाए। आठ फ़रवरी को प्रारंभिक निर्देशक ने अपनी स्पष्ट राय देकर जेबीटी भर्ती परिणाम को बिना बीएड के निकालने के लिए फ़ाइल को पुनः सचिव को भेज दिया था। शिक्षा सचिव द्वारा फ़ाइल अंतिम स्वीकृति के किए 9 फ़रवरी को लॉ सेल में भेजी गई, ताकि कोर्ट भविष्य में सरकार को यह कहकर न लताड़े कि सरकार ने इसमें लॉ से मंज़ूरी क्यूँ नहीं ली। जेबीटी संघ ने सरकार व प्रारम्भिक शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया है जिन्होंने रिज़ल्ट घोषित करने में सिर्फ़ जेबीटी को ही पात्र मान कर अपनी राय दी है। संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने आशा जताई है कि अब जल्द ही फ़ाइल लॉ से मंज़ूरी के बाद हमीरपुर कमीशन बोर्ड में जेबीटी कमिशन का परिणाम घोषित होने के लिए जल्द रवाना हो जिसके कि हज़ारों जेबीटी प्रशिक्षुओं को इससे जल्दी राहत मिल सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजेश कतनौरिय पुराना बस अड्डा जवाली के समीप करीबन आठ साल पहले आठ लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के लिए अब नगर पंचायत जवाली के पूर्व पार्षद व पूर्व प्रधान रवि कुमार ने प्रशासन व पर्यटन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रवि कुमार ने मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर शिकायत की है। कि जवाली पंचायत में पर्यटन विभाग द्वारा उक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था। एल्युमिनियम के दरवाजे, मेन गेट पर ग्रिल लगी हुई है। इस सार्वजनिक शौचालय को मात्र पानी का कनेक्शन ही दिया जाना शेष है, लेकिन राजनीति के कारण आजतक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया। भाजपा राज में भी इस सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। पानी के कनेक्शन के अभाव में यह सार्वजनिक शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है। इसके दरवाजे टूटने शुरू हो गए हैं। ग्रिल पर ताला लटका हुआ है। शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद रवि कुमार ने कहा कि जवाली बाजार में करीबन 300 दुकानें हैं जहां पर लोगों का अकसर आना-जाना लगा रहता है ,लेकिन सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण हर किसी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग खुले में शौच करने के लिए बाध्य हैं जिससे गन्दगी फैल रही है। इस सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के लिए प्रशासन को अवगत करवाया गया है, लेकिन कान पर जूं तक नहीं रेंगी। रवि कुमार ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक शौचालय जवाली को पानी का कनेक्शन देकर चालू नहीं करवाया तो दुकानदारों को साथ लेकर मिनी सचिवालय जवाली के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के कहा है की इस बारे में जल शक्ति विभाग को लिखा जाएगा तथा पानी का कनेक्शन मिलते ही इसको अतिशीघ्र ही चालू करवाया जाएगा। जवाली से I
विनायक ठाकुर/डाडासीबा भारत रतन डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सोशल ऑर्गेनाइजेशन जसवा प्रागपुर द्वारा ब्लॉक लेबल पर डाडासीबा में मनाने का निर्णय लिया है | ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष रजिंदर सिंह गोगा ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। परंतु इस बार 14 अप्रैल 2022 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन डाडासीबा में ब्लॉक स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा | इस उपलक्ष्य में शीघ्र ही एक बैठक ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी के साथ की जाएगी, जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम से संबंधित हर पहलू पर चर्चा होगी ।
मनीष ठाकुर/ भरमौर पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख अब बेहद नजदीक है। फिलहाल सियासी गलियारों में काफी हलचल नजर आ रही है। तमाम पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर चुकी है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होने वाले हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों ने प्रचार करने में अपनी कमर कस ली है। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। ऐसे में प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भरमौर विधानसभा के छतराड़ी से संबंध रखने वाले युवा छात्र नेता NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा उर्फ़ गोगु को पंजाब विधानसभा चुनावों मैं सुजानपुर विधानसभा से सह प्रभारी नियुक्त किया गया। कांग्रेस पार्टी का सह प्रभारी बनाए जाने पर अविनाश शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर अविनाश शर्मा ने पंजाब प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सचिव, जिला पठानकोट के प्रभारी रघुबीर सिंह बाली व सयुंक्त सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी गोकुल बुटेल का आभार प्रकट किया। पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य में काम करने का जो मौक़ा दिया, मैं इस कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर विधानसभा से युवा कांग्रेसी नेता मनोज कुमार (सन्नी) को पंजाब चुनावो में जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पठानकोट जिला के जिम्मे पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्य्क्ष मनोज कुमार ने शीर्ष नेतृत्व ओर इंचार्ज पंजाब चुनाव कंट्रोल रूम एवं पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार गोकुल बुटेल का इस ताजपोशी पर धन्यवाद व्यक्त किया है। मनोज कुमार ने इस ताजपोशी पर प्रदेश अलकामन का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले भिड़ा क्षेत्र में पुलिस ने भैंसों से भरा हुआ ट्रक मंगलवार रात को पकड़ा। पुलिस ने चैकिंग के लिए ट्रक को रोका तो देखा कि इसके अंदर 14 मवेशी भरे हुए थे। इनमें 11 भैंसे, दो भैसा तथा एक भैंस का बच्चा ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। ट्रक के डाला से एक मवेशी की टांग बाहर लटक रही थी। जब पुलिस ने मवेशी की टांग लटकी हुई देखी तो ट्रक को निरीक्षण के लिए रोका गया। बाद में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया है। भैंसों से भरे हुए ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरास्त में लिया। हालांकि बाद में बेल पर इन्हें रिहा किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मवेशियों को रोपड़ ले जाया जा रहा था। रात के अंधेरे का लाभ उठाकर इन मवेशियों को रोपड़ पहुंचाने के लिए निकले ट्रक को पुलिस ने गश्त के दौरान भिड़ा में ही पकड़ लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी के प्रधान जीआर भारद्वाज ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि संस्था पिछले करीब आठ वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत डे केयर सेंटर चला रही है। जिसमे लोग फिजियोथैरेपी का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन किसी कारण वश इस डे केयर सेंटर के पद पर तैनात प्रबंधक एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। जीआर भारद्वाज ने बताया कि संस्था ने निर्णय लिया है कि जल्द ही इस पद को भरकर नियमित सेवाएं शुरू कर दी जायँगी। उन्होने इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक व्यक्तियों से अपना आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव के साथ संस्था के प्रधान को 18 फरवरी तक भेजने का आग्रह किया हैं। संस्था जल्द ही इस पद को भरकर डे केयर सेंटर की सुविधाएं लोगों को नियमित कर देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर गोमा को पंजाब विस चुनाव के लिए आरक्षित विस क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एआईसीसी के पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी ने यह नियुक्ति की है। शाम चौरासी ने विस क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब में बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आ रही है और शाम चौरासी से निवर्तमान कांग्रेस विधायक व इस बार के उम्मीदवार पवन कुमार भारी बहुमत से फिर विधायक बन कर विधानसभा जाएंगे।
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर कहते हैं कि ज़िंदगी कभी भी किसी भी ओर अपने कदम मोड़ देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है, हिमाचल प्रदेश के जोदिंद्रनगर के रहने वाले पियार चंद के साथ। पियार चंद 43 वर्ष के हैं और बस्सी पंचायत के मनोह गांव के एक गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं, लेकिन इन दिनों चंडीगढ़ में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पियार चंद वहां कुछ समय पहले तक एक होटेल में छोटी-सी नौकरी कर रहे थे। पर एक दिन पूरे शरीर में सूजन आ गई। पीजीआई चंडीगढ़ में जांच करवाई तो पता चला कि दोनों किडनियां ख़राब हो चुकी हैं। अब डॉक्टरों का कहना है कि उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार से छ लाख रुपए की जरूरत है। बुरे वक़्त में गई नौकरी अभी वो किसी तरह एक-एक दिन निकाल रहे हैं। हफ़्ते में दो बार उनकी डायलिसिस होती है। उनकी मुश्किल ऐसे भी बढ़ी कि पिछले दिनों इसी बीमारी के दौरान उनकी नौकरी भी छूट गई। ग़रीब परिवार घर में दो छोटे बच्चे हैं और इस परिवार का न तो कोई BPL कार्ड है और न ही कोई दूसरी आय का साधन। हां हिम केयर हेल्थ कार्ड है, जो PGI चंडीगढ़ में बहुत काम नहीं आता। यानी न के बराबर। समाजसेवियों से मदद की आस अब इस परिवार को मदद की आस हिमाचल के समाजसेवियों, आम नागरिकों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और कारोबारियों से ही है। यानी किसी तरह इस परिवार की मदद की जाए। जिससे न सिर्फ़ एक जिंदगी बचे, बल्कि इस परिवार के लिए भी आर्थिक मदद पहुंचे, ताकि प्यार चंद का इलाज करवा कर एक डूब रहे परिवार को बचाया जा सके। ऐसे करें मदद अगर आप प्यार चंद की मदद करना चाहते हैं, तो उसके खाता संख्या नंबर 6307 000 100 007 174 पर पैसे डाल कर उसकी मदद कर सकते हैं। शाखा का ifsc code है PUNB0630700
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार विधायक संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अर्की कांग्रेस सोसल मीडिया प्रभारी जयपाल योगिराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक 14 फरवरी को लोक निर्माण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह में दोपहर ठीक 2 बजे पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक से मिले व उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाएं।
विनायक ठाकुर/डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडासीबा में बुधवार को वितरण सामारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान इसी स्कूल मे बीते साल बतौर रिटायर हुए स्कूल प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में अपनी हाजरी भरी वही इस मौके पर गत वर्ष अच्छे अंक लेकर प्लस टू परिक्षा मे पास हुई दो मेधावी छात्राओं पायल मेहरा व निकिता को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन शर्मा द्वारा प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100 "1100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाडा सीबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर गणेश शर्मा व स्कूल स्टाफ मुकेश कुमार, सनी, अशवनी सपेहिया, सजूं पुरी व सुरजीत उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद होने वाले 7 वीर सैनिकों में से हिमाचल के 2 युवा सैनिक भी हैं। घुमारवीं के गांव सेऊ के 22 वर्ष के अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा के बैजनाथ के महेशगढ़ के 26 वर्षीय जवान राकेश सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार को उनके पैतृक गांवों में पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार शहीदों की पार्थिव देह पहले तेजपुर (अरुणाचल प्रदेश) फिर उसके बाद गुवाहाटी पहुंचेंगी। फिर वहां से हवाई सेवा द्वारा दिल्ली और फिर पठानकोट पहुंचाई जाएंगी। पठानकोट से सड़क मार्ग द्वारा दोनों शहीदों को के पैतृक गांवों के लिए भेजी जाएंगी।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी उदासीन आश्रम अष्टभुजा ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रि की नवमी के उपलक्ष पर पंजाब से आए भगत प्रदीप व साथियों ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे के व्यजनों से माँ को भोग लगाया गया। इस मौके पर आश्रम के महंत श्री ब्रहम ऋषि जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया तथा माँ से प्रार्थना की है कि कोरोना नामक वैश्विक महामारी इस संसार से जल्दी से जल्दी खत्म हो ताकि सभी जन अपनी कार्यों को संपूर्ण कर सके। इस मौके पर हवन का आयोजन भी किया गया। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आश्रम में मोहन मुनि महाराज, राम जी, बालकृष्ण, सुमित मिश्रा, पंडित योगेंद्र मुनि भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पिछड़ी व दूरदराज पंचायत टिहरी के पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहगल और स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से जोरदार मांग की है ताकि इस पिछड़े और दूरदराज क्षेत्र में लोगों की सेहत की बेहतर देखभाल हो सके यहां पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टर स्टाफ और मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल सके। क्षेत्र के समाजसेवी लोगों, देशराज पठानिया, केहर सिंह ठाकुर, सरिता धीमान, सुरेंद्र कुमार, मान चंद ,कृष्णा देवी, सुमन देवी, अंजू देवी, मनोहर लाल आदि ने यहां जारी प्रेस बयान में बताया की मौजूदा स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है परंतु स्वास्थ्य केंद्र का मौजूदा भवन जहां बनाया गया है वहां पर थोड़ी बहुत जगह वन विभाग की भी है । लोगों ने विधायक रमेश धवाला से आग्रह करके इस भूमि को स्वास्थ्य विभाग के नाम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था और इस बाबत औपचारिकताएं पूरी करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी स्वास्थ्य विभाग ज्वालामुखी के माध्यम से वन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था ज्वालामुखी वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ज्वालामुखी से जो फाइल उनके पास आई थी उसे वन मंडल अधिकारी देहरा के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है ताकि यह कार्य शीघ्र पूरा हो सके। इस संदर्भ में स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धबाला ने बताया कि शीघ्र ही टिहरी क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा टिहरी में स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया जाएगा भूमि को स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाया जाएगा और शीघ्र ही मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करके टिहरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। यहां पर स्वास्थ्य विभाग का नया आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनकर तैयार हो पर्याप्त संख्या में डॉक्टर स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध हो, आधुनिक उपकरण उपलब्ध हो, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बाहर ना जाना पड़े।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी देश में अब तक की लोकतंत्र की रिवायत प्रधानमंत्री चुनने की रही है, लेकिन बीजेपी ऐनकेन प्रकरण से देश को तानाशाही के दौर में धकेल रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। संजय रत्न ने कहा कि स्टेट हो या सेंटर सत्ता पर जन विश्वास में लगातार गिरावट आई है। इसलिए अब बीजेपी का जहाज डूबना तय है। हिमाचल के उपचुनावों में प्रदेश की जनता अपना संदेश दे चुकी है। शुन्य विकास के दौर में प्रदेश कर्जे के पहाड़ के नीचे दबा बिलबिला रहा है। संजय रत्न ने कहा कि कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल में 45 हजार करोड़ रुपए का कर्जा उस स्थिति व जिम्मेदारी के बीच हुआ जिसमें कांग्रेस ने समूचे हिमाचल का निर्माण किया है। जबकि दूसरी ओर 4 वर्षों में शुन्य विकास के दौर में 25 हजार करोड़ रुपए का कर्जा बढ़ा है। जिसका जवाब अब जनता बीजेपी से मांग रही है। कर्जे का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी बीजेपी इस मामले पर कोई सफाई नहीं दे पा रही है। क्योंकि सवाल उठता है कि जिस दौर में विकास शुन्य रहा, भ्रष्टाचार चरम पर रहा तो ऐसे में प्रदेश पर चढ़ा 25 हजार रुपए का कर्जा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद को स्थापित करने का काम कर रही बीजेपी को आम आदमी के हितों से कुछ लेना-देना नहीं है। राजनीतिक विरोधियों को व्यक्तिगत विरोधी मानते हुए सत्ता का दुरुपयोग करते हुए बीजेपी सरकार ने ईडी, सीबीआई जैसे सर्वोच्च संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया है। हर वर्ग से टैक्स वसूलने की तरह-तरह की नीतियां बनाकर सरकार देश को कॉर्पोरेट की तर्ज पर चला रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश का शिक्षित बेरोजगार युवा लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के दलदल में अपने आप को बेबस व लाचार मान रहा है। संजय रत्न ने कहा कि हद तो यह है कि देश में सिर्फ बीजेपी ही अपने आप को ठीक बता रही है जबकि देश और प्रदेश की जनता बीजेपी की नीतियों से तंग आ चुकी है। आम जनता को नसीब हो रही दाल-रोटी, बेरोजगारी, सीमेंट की बोरी व साग-सब्जी की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन सरकार टैक्स वसूलने की कारीगिरी दिखा रही है। पर्यटन उद्योग व व्यापार जगत हाल-बेहाल है , लेकिन बीजेपी चुनावी वर्ष में अब जनता को झूठ वायदे करते हुए फिर सौदेबाजी में लगी है।
धर्मशाला। मौसम विभाग ने प्रदेश में 9 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इसी के चलते मैक्लोडगंज के समीप धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि जिले के मैदानी क्षेत्रो में धुप के साथ-साथ बादल भी छाए रहे। धौलाधार की पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी के कारण शीत लहर का प्रकोप भी एक बार फिर से बढ़ गया है। बता दें कि दिन हुई बर्फ़बारी से ऊपरी इलाको एवं मैदानी इलाको में बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ अरुणाचल प्रदेश में रविवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सात जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। बिलासपुर घुमारवीं के 22 वर्षीय अंकेश भारद्वाज के बाद कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल के 26 वर्षीय जवान राकेश सिंह ने भी देश के लिए अपनी शहादत दे दी है। राकेश की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश करीब सात साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। राकेश सिंह का कुछ समय पहले ही अंजली देवी से विवाह हुआ था और उनका छह माह का बच्चा भी है। छह माह की उम्र में ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। राकेश के पिता जिगरी राम भी सेना से रिटार्यड हैं। बताया जा रहा है कि राकेश चार महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
धर्मशाला। धर्मशाला स्थित जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 12 फरवरी को राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक एकीकृत चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने कैम्प की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोयायटी रक्तदान शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों व जागरूकता शिविरों का समय-समय पर आयोजन कर गरीब लोगों को निःशुल्क दवाईयां, चिकित्सा सुविधा और विशेष व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर रही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्री व दवाईयां उपलब्ध करवाने में भी सोसायटी हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर मेें रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक तथा पंचकर्मा पद्धति के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान वृद्ध व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक की वस्तुओं का प्रयोग करने बारे जानकारी दी जाएगी। शिविर में महिलाओं को संतुलित पोषण आहार के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। एडीसी ने बताया कि शिविर के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण व्हील चेयर, बैसाखियां, कानों के लिए सुनने की मशीनें इत्यादि प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी, सीएमओ कार्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गुरमीत कटोच, आयुष विभाग से डॉ.बृज नंदन, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, निदेशक एजुकेयर इंडिया हरजीत सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी में डीएसपी ज्वालामुखी चंदपाल सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा क्लब, नशा निवारण समिति एवं पंचायत प्रमुखों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों और यातायात नियमों की पालन से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती चोरी, अन्य अपराधों की रोकथाम व नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध बारे भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी पंचायतों के सदस्यों को भी प्रोत्साहित किया गया कि वे स्वयं सीसीटीवी कैमरे लगवा कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। इस दौरान पुलिस थाना ज्वालामुखी के एसएचओ सुरेंदर धीमान, नाजर सिंह ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती तमाम पँचायत सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सरकाघाट सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत फतेहपुर रेडू की बेटी ने सरकाघाट का नाम चमकाया है। रिया गौतम अब गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस की पढ़ाई करेगी । रिया के पिता संजीव कुमार आर्मी से रिटायर है, वही माता गृहणी है, रिया गौतम ने अपनी12वीं की पढ़ाई एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल से की है। उन्होंने बताया है कि शिक्षकों और माता पिता के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। उसने 12वीं में मेडिकल में 93% अंक हासिल किए हैं| स्कूल के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार राणा, प्रधानाचार्य प्रेमचंद ठाकुर व उप प्रधानाचार्य नरेंद्र गौतम ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर महाप्रबंधक ने रिया का मुंह मीठा करवाया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन शिमला में आर्यन ग्रुप ऑफ़ काॅलेजिज, राजपुरा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। आर्यन्स ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ. अंशु कटारिया ने राज्यपाल का अभिनन्दन करते हुए बताया कि आर्यन्स ग्रुप विभिन्न छात्रवृति कार्यक्रमों के कारण हिमाचल प्रदेश के जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहली पंसद बना है। उन्होंने राज्यपाल को अवगत करवाया कि ग्रुप द्वारा इंजीनियरिंग, विधि, प्रबन्धन, कृषि, नर्सिंग, फार्मेसी और शिक्षा आदि क्षेत्रों में आठ महाविद्यालयों का संचालन किया जा रहा है और यहां देश के विभिन्न भागों से चार हजार छात्रों को शिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए आर्यन ग्रुप ऑफ़ काॅलेज की सराहना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश गौण खनिज और खनिज (अवैध खनन, उसके परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम, 2015 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई, ताकि सड़कों व सुरक्षा दीवारों के निर्माण, डंगों की सोलिंग इत्यादि में लघु खनिज पदार्थों का सर्वोत्कृष्ट उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इससे विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए पत्थर और रेत जैसे खनिज पदार्थों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों से संबंधित सड़कों के निर्माण कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले गौण खनिज पदार्थों के उसी कार्य के लिए उपयोग की अनुमति खनन अधिकारी प्रदान करेंगे। इसमें सड़कों के निर्माण सहित सुरक्षा दीवार, डंगों की सोलिंग इत्यादि के कार्य शामिल होंगे, जिसमें एक समय में 10 हजार मीट्रिक टन प्रतिमाह और अधिकतम 20 हजार मीट्रिक टन प्रति कार्य के उपयोग की ही अनुमति होगी। मंत्रिमण्डल ने इसमें एक नियम सम्मिलित करने का भी निर्णय लिया, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति खनन लीज़ होल्डर नहीं है और उसने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है और ट्रांजिट फार्म उपलब्ध नहीं करवा सका है, तो उसे प्रचलित दरों पर राॅयल्टी और राॅयल्टी के 25 प्रतिशत जुर्माने का भुगतान करना होगा।


















































