मनाेज कुमार। कांगड़ा श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा प्रदेश का ऐसा स्वास्थ्य संस्थानों है, जहां पर आधुनिक के साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला स्वास्थ्य की बात करें, तो इस दिशा में भी श्री बालाजी अस्पताल की ओर से नारी शक्ति की सुविधा के लिए अस्पताल में तीन महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महिला डॉक्टरों के होने से महिलाएं अपनी बीमारियों के बारे में खुलकर बात कर पाती हैं, इन मूलमंत्र को समझते हुए श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने अस्पताल में गाइनोकॉलेजिस्ट के साथ चाइल्ड स्पेशलिस्ट व एनेस्थीसिया विभाग में महिला डॉक्टर तैनात की है। डॉ. राजेश का मानना है नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे हैं, पर हमारे समाज में कई महिलाएं ऐसी हैं जिन को ये लगता है कि जब सामने महिला डॉक्टर होगी, तो अपनी समस्याएं खुल कर उनसे बता पाएंगी। ज़्यादा अच्छे से अपनी बात को समझा पाएंगी। इसलिए अत्याधुनिक सुविधा से लैस श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में ये फैसला लिया गया कि एक महिला डॉक्टर की देखरेख में प्रसव के दौरान प्रसूता कंफर्टेबल महसूस करती है। गाइनोकॉलेजिस्ट डॉ दिव्या वर्मा एक कुशल गाइनोकॉलेजिस्ट है। डॉ दिव्या टांडा मेडिकल कॉलेज व फोर्टिस चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पिडियाट्रिशियन डॉ अमन प्रीत कौर अमृतसर से एमडी है। ये चंडीगढ़, रोपड़ व भटिंडा के अस्पतालों में सेवाएं दे चुकी हैं। इसी तरह एनेस्थीसिया विभाग से डॉ श्वेता अडांगले मुंबई से एमडी है और सिंगापुर में इन्होंने फैलोशिप की है। डॉ राजेश ने कहा कि कांगड़ा जिला के लोगों के इलाज के चंडीगढ़ का रुख न करना पड़े। इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध है। लोगों को घर द्वार पर बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा सदैव आगे रहा है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव मलाहड़ी के जंगल मे आज एक प्रवासी व्यक्ति की वृक्ष से फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थानां इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि राजेश कौल पुत्र गज्जू कौल निवासी गांव मझगवा परस्यानिया जिला सतना मध्य प्रदेश हाल रिहाईश गांव व डाकघर मलाहड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जो कि बतौर कंस्ट्रक्शन कार्य हेतु किराए पर रहता हूं ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेरा भतीजा अरुण कौल पुत्र जगदीश कौल निवासी गांव हरदुआ डाकघर पहाड़ी तहसील उन्चेचरा जिला सतना मध्य प्रदेश मेरे पास घूमने के लिए आया था, जो कि 11 फरवरी शाम को घर से कहीं चला गया है। आज उसने मलाहड़ी के जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंदौरा मोड़ के बिल्कुल सामने एक शादी करवाकर घर वापस जा रहे दूल्हे की कार एक बाइक से टकरा जाने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार डल्हौजी से एक बारात जालंधर एरिया में गई हुई थी और आज शाम जैसे ही दूल्हा व दुल्हन बाली कार छन्नी वेली के पास पड़ते इंदौरा मोड़ के बिल्कुल सामने पहुंची, इस दौरान गलत दिशा से आ रही बाइक जिस पर दो लोग सवार होकर छन्नी वेली गांव की ओर जा रहे थे और कार से टकरा गई। हादसे में यहां कार को भारी नुकसान हुआ, तो वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि दोनों चालकाें को अधिक चोट नहीं आई। ज्ञात रहे कि सघेड़ पुल से लेकर छन्नी वेली रोड़ पर आए दिन कई इस तरह के हादसे होते रहते हैं, जिसका मुख्य कारण वाहनों का उलट दिशा चलना होता है और छन्नी वेली में जाने वाले अधिकतर वाहन चालक उलट दिशा में ही जाते नजर आते हैं। बाइकों में सबार होकर उलट दिशा से होकर छन्नी की ओर जाने वाले तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले अधिकतर लोग नशेड़ी होते हैं और नशा खरीद करने के लिए छन्नी वेली में आते-जाते रहते हैं। स्थानीय पुलिस को ऐसे उलट दिशा में चलकर राहगीरों के लिए परेशानी बनने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
यूजी एवं पीजी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाने की उठाई मांग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने शनिवार विभिन्न छात्र मांगों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के द्वारा प्रशासन से मांग कि छात्रों से संबंधित इस मांग को प्रशासन जल्द पूरा करें। इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिले। अपनी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि आजकल विश्वविद्यालय में फाइनल एग्जाम के ऑनलाइन फॉर्म भरने का दौर चला है, लेकिन हम देखते हैं कि अभी भी सैकड़ों छात्रों की लॉगिंन आईडी अभी तक नहीं खुल रही है, जो कि प्रशासन की खामियों को दर्शाती है। लॉगिंन आईडी नहीं खुलने के कारण छात्र अपने एग्जाम फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इसमें तकनीकी खामियां होने के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है, जो कि छात्रों के साथ सरासर अन्याय है। आकाश ने कहा कि प्रशासन दो बार परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों को आगे बढ़ा चुका है, लेकिन अभी भी बहुत से छात्रों की लॉगिंन आईडी खुल नहीं रही है, जिसके कारण छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जो कि 19 फरवरी है, उसे आगे बढ़ा दिया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म भर पाए। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इन मांगों को पूरा करेगा। साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इन छात्र मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा।
राजेश। जवाली राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ में एनएसएस शिविर का समापन स्कूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद की अधयक्षता में हुआ। इसमें स्कूल एसएमसी कमेटी के प्रधान नरेश कुमार चौधरी व प्रधानाचार्य प्यार चंद ने इस अवसर पर स्वंयसेवियों को बेहतर कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया। इस सात दिवसीय शिविर में लगभग 55 बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। एनएसएस प्रभारी वलबिंदर सिंह व रेखा देवी ने बताया कि स्वंयसेवियों ने स्कूल प्रांगण सहित रिड़ी चौक पर बने शिव मंदिर के आसपास भी सफाई की गई। इतिहास के प्रवक्ता मनमोहन सिंह ने एनएसएस के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक मनीष ठाकुर । भरमौर जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बीती रात एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक भरमौर के कलकौता गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार बीती रात भरमौर से लाहल की ओर जा रही एक पिकअप वाहन (एचपी-46-1843) ददमा के पास हनुमान मंदिर के नजदीक सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में गाड़ी के दुर्घटना में मलकौता गांव के चालक अनिल कुमार सुपुत्र मेघा राम व आशीष कुमार पुत्र अमरजीत की मौत हो गई। यह दोनों युवक अपने रिश्तेदार लाहल में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार देर शाम करीब 10:00 बजे के करीब ददमा के नजदीक हनुमान मंदिर के पास गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। उधर, एसएचओ भरमौर बाबूराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
नरेंद्र। जयसिंहपुर जयसिंहपुर भाजपा मंडल की बैठक में विधायक रविंद्र धीमान ने कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन अभियान में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की है। पार्टी की भविष्य की गतिविधियों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वह शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लंबागांव बीडीसी के चेयरमैन कुलवंत राणा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र डढवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार चंद, जयसिंहपुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर, भाजपा महासचिव अजय पठानिया के अतिरिक्त हरदयाल, प्रवीन शास्त्री, देशराज राणा, राज वालिया, अजय सोनी, रिखी राम, त्रिलोक चंद, अरविंद सूद, संजीव समकड़िया, मस्त राम, जगदीश पटियाल व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पंचायत सुरानी के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में प्रदेश सरकार और प्रशासन से जोरदार मांग की है कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खुलने जा रहा खंड विकास अधिकारी कार्यालय टिहरी पंचायत में खोला जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि टिहरी पंचायत ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की 51 पंचायतों में केंद्र बिंदु है और हर क्षेत्र से नजदीक पड़ता है। यहां पर कोई भी कार्यालय मौजूद नहीं है, जिस वजह से यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से लगातार पिछड़ता ही चला जा रहा है, यहां पर यदि खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुल जाए, तो लोगों को ना केवल विकास के आयाम दिखाई देंगे, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय राजनेता वोट लेने के लिए यहां आ जाते हैं, परंतु लोगों को विकास के नाम पर कुछ भी मुहैया नहीं कराया जाता है, जिससे जनता में भारी रोष देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने टिहरी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय शीघ्र नहीं खोला तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। क्षेत्र की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और आवश्यकता पड़ी, तो क्रमिक अनशन का भी आयोजन किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पंजाब में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इस बार चुनाव प्रचार में हिमाचल के कई स्टार प्रचारकों ने पार्टी का प्रचार किया है। इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान को इंदौरा के साथ लगती पंजाव की मुकेरिया विधानसभा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी सप्ताह बेहबलमंज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मुकेरियां से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन के लिए एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया था और आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भंगाला व तलबाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा ओर केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे। इस रैली में राज्य मंत्री सोम प्रकाश, एमएलए जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, विपिन महाजन, मंजपुर, संजीव मिन्हास, अजय कौशल सेठु, संग्राम ठाकुर, संदीप मिन्हास, राजेंद्र छाेटू, अशोक शर्मा, रघुनाथ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत खोली में दस लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा खोली पंचायत में पेयजल समस्या के समाधान के लिए दो करोड 50 लाख रुपए की लागत से नई पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गांव में अलग-अलग जगह पांच वाटर स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। गांव में विधायक निधि से लगभग 40 लाख रुपए खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। काजल ने कहा मौजूदा दौर में हर पंचायत जहां पर सामुदायिक भवन निर्माण को जगा पंचायत उपलब्ध करवाएगी विधायक निधि से दस लाख रुपए खर्च कर उसका निर्माण करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर धार्मिक सामाजिक और वैवाहिक समारोहों का बेहतर संचालन किया जा सके। काजल ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में 25 फ़ीसदी कटौती करने को महिला विरोधी करार दिया। काजल ने कहा मनरेगा का बजट घटने से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को अब बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। मनरेगा योजना को पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनहित में शुरू किया था, जिस पर कैंची चला कर केंद्र सरकार ने दर्शा दिया कि वह ग्रामीण क्षेत्र विरोधी है। इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल चौधरी, विजेंद्र सिंह उप प्रधान, निशु कुमार वार्ड मेंबर, कामना देवी वार्ड मेम्बर, एमना देवी वार्ड मेम्बर, संजीव कुमार वार्ड मेम्बर, सुमना, केवी, अनीता, सर्वजीत, विकम चंद, प्रेमलता, चुनी लाल, महिंद्र सिंह, दुनी चंद, कुलदीप चंद, सूबेदार रोशन लाल, अनूप कुमार, छोटू राम, बीरबल, हरी चंद, अमर सिंह, नेक चंद, मंगल सिंह, देव राज, पुन्नू राम, जगदीश चंद व ओम प्रकाश उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान दाड़लाघाट में नाबार्ड प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक ने जलागम वाटरशेड परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। नाबार्ड हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक डॉ सुधांशु केके मिश्रा ने सोलन जिला में चल रही इस समीक्षा बैठक में डॉ बीआर प्रेमी महाप्रबंधक नाबार्ड व क्षेत्रीय कार्यालय से जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान ने भी भाग लिया। नाबार्ड द्वारा कुनिहार विकास खंड में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से सात जलागम परियोजनाएं का क्रियान्वयन किया जा रहा है व इस पर पंचकूला के माध्यम से 2 परियोजनाएं चलाई जा रही हैैं। इनमें से 4 परियोजनाओं में अंबुजा सीमेंट व एक परियोजना में अल्ट्राटेक की सहभागिता है क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में चल रही इन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी व आद्यतन प्रगति के बारे में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से एरिया प्रोग्राम मैनेजर संजय शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर भूपेंद्र गांधी, राजेंद्र खासा द्वारा जानकारियां दी गई। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन जलागम विकास समितियों के माध्यम से किया जा रहा है, उन के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल रहे व परियोजनाओं के लाभों से अवगत करवाया। चर्चा का ब्यौरा देते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान ने जानकारी दी कि मृदा और जल संरक्षण, सिंचाई हेतु जल, बेहतर कृषि तकनीकों व इनसे बेहतर लाभ उठाने की तरफ किसानों का रुख करना मुख्य है। परिणामस्वरूप किसान कृषि के साथ-साथ बागवानी को भी विशेष रुप से अपना रहे हैं। मुख्यतः सेब, पलम, खुमानी, पपीते व मशरूम इत्यादि की खेती करने से किसानों की बेहतर आय हो रही है। इसके अंतर्गत 10000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गतिविधियां की जा रही हैं, जिन से लगभग 90 गांवों के 5600 से अधिक परिवार लाभांवित हो रहे हैं। महाप्रबंधक डॉ बीआर प्रेमी द्वारा कार्यान्वयन संस्थाओं को परियोजना क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए प्रभारी अधिकारी डॉ मिश्रा द्वारा अपने जलागम विकास से संबंधित अपने वृहद अनुभवों को बैठक में सांझा किया गया। उन्होंने इस पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व जलागम समितियों के कार्यों की सराहना की। प्रभारी अधिकारी द्वारा इस अवसर पर कौशल उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा नाबार्ड व अंबुजा द्वारा चलाए जा रहे जीएसटी टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत पाट्टी, बड़ोग व कंधर जलागम परियोजनाओं का भी दौरा किया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूको बैंक दाड़लाघाट के प्रबंधक गौरव शर्मा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई में करवाया। इसी दौरान महेश, मदन एसएलसी ऑफिसर ने प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी के बारे में जागरूक किया तथा एक सफल उद्यमी बनने के लिए सरकार को बहुत-सी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के वित्तीय विषय डिजिटल चुनो सुरक्षा के साथ इस कार्यक्रम में भरत आनंद एजीएम आरबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक प्रत्येक वर्ष चुनिंदा महत्वपूर्ण वित्तीय विषय के बारे में आम जनता को जागरूक करता आ रहा है। इसी कड़ी में इस बार सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग जिसमे यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से सुरक्षित वित्तीय लेन-देन किया जाता है।अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में आए मेहमानों का उनके द्वारा बताए की जानकारी के लिए संस्थान की ओर से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में संस्थान के 70 प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
मनीष ठाकुर। भरमौर भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने शुक्रवार काे एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम धरवाला के चुड़ी नामक स्थान पर आयोजित किया गया। विधायक जियालाल कपूर ने इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र धरवाला के लिए रोगी वाहन देकर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी। रोगी वाहन मिलने की वजह से अब यहां के मरीजों को चंबा ले जाने के लिए कहीं हद तक निजी वाहन से छुटकारा मिलेगा। लोगों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र धरवाला से मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाने के लिए निजी वाहन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर विधायक ने कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने गैर जनजातीय क्षेत्र में सरकार के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी जनता को रू-ब-रू करवाया। इस दौरान विधायक ने बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले 100 परिवारों को सोलर लाइटें भी बांटी। उन्होंने बताया कि जो परिवार सोलर लाइट सुविधा से छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द सोलर लाइट उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विनायक ठाकुर/देहरा जयराम ठाकुर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को 500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं प्रदान की। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के क़स्बा कोटला में आयोजित जनसभा में उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जयराम सरकार के 4 वर्षों में हुए विकास कार्यों की ही यदि तुलना की जाए, तो यह चार साल क्षेत्र के लिए अधिक उन्नती भरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को पहले प्रत्येक कार्य के लिए देहरा जाना पड़ता था। उनके मंत्री बनने के बाद क्षेत्र को पहली बार लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग का अपना मंडल मिला। अब क्षेत्र की जनता के जल और सड़क संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से किया जाता है और इसके लिए उन्हें किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक हिस्सा किसी न किसी विकास परियोजना के तहत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज करोड़ो की लागत से जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य जल रह हैं। इसके अतिरिक्त संसारपुर टैरेस में हिमाचल पथ परिवहन निगम का बस डिपो अभी हाल ही में खोला गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े इस हेतु उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई संस्थानों को भी प्रारंभ करवाया है। जिसमें संसारपुर टेरेस में माॅडल आईटीआई, कूनहा में फार्मेसी काॅलेज, डाडासीबा, कोटला और रक्कड़ में डिग्री काॅलेज, जनडौर में पालटेक्निक काॅलेज, जैसे कईं उच्च शिक्षा के केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने क़स्बा कोटला में जनता से संवाद स्थापित करते हुए विस्तार से उनकी समस्याएं भी सुनी। जिनमें से अधिकतम का मौके पर निपटारा करते हुए शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दलीप सिंह। नाहन बहुउद्देशीय परीयोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा की जिला सिरमौर में बिजली के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के गोंदपुर में 105 करोड़ रुपए की लागत से 220केवी सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे जिला सिरमौर में आने वाले 25 वर्षाें तक बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की अधिक मांग को देखते हुए 132/33 केवी विद्युत उप-केन्द्र गोंदपुर की वर्तमान क्षमता 94.5 एमवीए को बढ़ाने हेतु 16 एमवीए के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर कि स्थापना की जाएगी, जिसका शिलान्यास आज बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि जिला में बिजली की लाइनों में लगे सभी लकड़ी के पोल को शीघ्र ही बदल दिया जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस विद्युत उप-केंद्र की वर्तमान क्षमता 94.5 एमवीए है। 132/33 केवी पर 16 एमवीए के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद इस उपकेंद्र की कुल क्षमता 110.5 एमवीए हो जाएगी। विद्युत उप-केंद्र गोंदपुर द्वारा वर्तमान में 132/33 केवी पर 31.5 एमवीए क्षमता के दो तथा 132/11 केवी पर 31.5 एमवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस क्षेत्र में उद्योगों की संख्या अधिक होने के कारण उप-केंद्र के 33/11 केवी ट्रांसफार्मरों पर अत्याधिक विद्युत भार बढ़ जाने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने उप-केंद्र गोंदपुर की क्षमता को बढ़ाने के लिए 16 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को स्थापित करने में लगभग 2 करोड़ 38 लाख की लागत आएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 31 मई, 2022 तक इस ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है, को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से जिला सिरमौर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों सहित आस-पास की लगभग 50 पंचायतों के 70 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसके पश्चात, ऊर्जा मंत्री ने भूपपुर से यमुना तट लिंक रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 68.20 लाख रुपए व्यय होंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ओएसडी शेखरानंद उपरेती, जिला परिषद सदस्य श्रवण, पार्षद दीपक, बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर, अधीक्षण अभियंता गुरप्रीत सिंह व मनदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सुमित व अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता केएल चौधरी, उद्योगपति सतीश गोयल व अरुण गोयल, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत अमरकोट राकेश, चरणजीत सिंह व राहुल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सुनील कुमार। सरकाघाट अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेर चौक मंडी हिमाचल प्रदेश में प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थान एसोसिएशन के सदस्यों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान नाहन से सचिन जैन को एसोसिएशन का अध्यक्ष, श्रीसाईं नर्सिंग कॉलेज से एमएल चौहान को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज के विशारद सूद को उपाध्यक्ष, संपत्ति देवी नर्सिंग कॉलेज के चंद्रशेखर को महासचिव, गौतम नर्सिंग कॉलेज हमीरपुर रजनीश गौतम को संयुक्त सचिव, स्वकार नर्सिंग कॉलेज सरकाघाट के अतुल शर्मा को कोषाध्यक्ष और लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ से डॉ. आशिमा जैन को एसोसिएशन का कोऑर्डिनेटर चुना गया। इसके बाद नवनियुक्त सभी सदस्यों ने अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति से मुलाकात की और कुछ मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के युवाओं से अपने क्षेत्र के विकास के लिए रचनात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। वह आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ द्वारा राजकीय वल्लभ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शाश्वत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मान और स्वाभिमान के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़कर ही जीवन के ध्येय को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में सराज क्षेत्र की 78 पंचायतों में सड़क सुविधा उपलब्ध है और क्षेत्र में 40 से अधिक बसों का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र के लोग देश व प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने सराज के युवाओं से अपनी संस्कृति के विकास व सांस्कृतिक मूल्यों के अनुसार जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने वल्लभ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में अध्ययन के दौरान अपनी मधुर स्मृतियां भी साझा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सराज छात्र कल्याण संघ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सराज छात्र कल्याण संघ ने कोरोना संकटकाल के दौरान मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्त्वकांक्षी योजनाएं आरंभ की हैं, जिनमें अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती, अटल आदर्श विद्यालय योजना, स्वर्ण जयंती सुपर-100 योजना, स्वर्ण जयंती ज्ञानोद्य, कलस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना सहित कई योजनाएं शामिल हैं। कोरोना काल के दौरान सरकारी विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश के गठन के बाद केवल शिमला में ही राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों से मंडी में दूसरा राज्य विश्वविद्यालय 1 अप्रैल, 2022 से कार्यशील हो जाएगा। इससे मंडी, कुल्लू व बिलासपुर जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के छात्रों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने सराज छात्र कल्याण संघ को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। इस कार्यक्रम में संकुल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति सीएल चंदन, राजकीय वल्लभ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी के प्रधानाचार्य वाईवी शर्मा, भाजपा सराज मंडल के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष टिकम ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुलजारी लाल ठाकुर, उपमंडलाधिकारी मंडी रीतिका जिंदल अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर हुए माइंड स्पार्क प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के लिए डाइट सोलन की तरफ से पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि पिछले वर्ष डाइट सोलन के सौजन्य से एक ऑनलाइन माइंड स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 2800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें धुंदन खंड के 4 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इन विद्यार्थियों में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के कक्षा सातवीं के सत्यम ठाकुर व राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी की ज्योति ठाकुर ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की साक्षी व लक्ष्मी भांखरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी चंद्र मोहन ने बतौर मुख्यातिथि मीडिया कॉर्डिनेटर डॉक्टर राम गोपाल शर्मा के साथ शिरकत की। जिला परियोजना अधिकारी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम तथा ज्योति को प्रमाण पत्र और टैबलेट तथा साक्षी और लक्ष्मी भांखरी को प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर खंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र शर्मा, तेजेंद्र, हेमंत कपिला, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार : कांगडा अचानक पिताजी बेहोश हो गए, हम तो घबरा गए, तुरंत श्रीबालाजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, ताे तुरंत इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में डॉक्टर प्रवीण ठाकुर न्यूरो सर्जन ने सीटी स्कैन करवाया और अन्य आवश्यक जांचे करवाकर पता किया की पिताजी के मस्तिष्क में खून के धक्के जमने के कारण पिताजी मूर्छित हो गए थे। हम तो घबरा गए की क्या होगा, लेकिन डॉक्टर प्रवीण ने हमें आश्वासन दिया तथा डॉक्टर राजेश शर्मा ने हौसला बढ़ाया। अगले दिन पिताजी का ओपरेशन डॉक्टर न्यूरो सर्जन प्रवीण ठाकुर ने किया और एक हफ्ते के भीतर ही पिताजी सकुशल घर वापस आ गए। सही में हम डॉक्टर प्रवीण का हृदय से शुक्रिया करते हैं और डॉक्टर राजेश शर्मा बधाई के पात्र हैं, जो कांगड़ा में इस तरह के आसाध्य रोगों से लड़ने और ठीक होने के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल को बनाया। उक्त उदगार ठीक हुए मरीज़ अमरनाथ शर्मा के पुत्र ने श्रीबालाजी अस्पताल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किए। पत्रकारों का उत्तर देते हुए वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ प्रवीण ठाकर ने बताया की विभिन्न कारणों से मष्तिष्क में खून के धक्के जम सकते हैं, अगर समय रहते हुए मरीज़ को किसी ऐसे अस्पताल जहां सभी सुविधाएं जैसे न्यूरो सर्जन, सीटी स्कैन, एमआरआई और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ओपरेशन थियेटर हो और ऐसा एकमात्र अस्पताल जिला कांगड़ा में श्रीबालाजी अस्पताल है। श्री बालाजी अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर एवो वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्य बंधू सूद ने जानकारी देते हुए बताया की ऐसे ही जटिल ऑपरेशन करने के लिए श्री बालाजी अस्पताल में स्टेट ओफ आर्ट की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर राजेश शर्मा निदेशक श्री बालाजी अस्पताल के अथक प्रयासों से कांगड़ा जिला के नागरिकों को उचित दर पर सही समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित हुआ है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर केसीसी बैंक शाखा चनोर ने आज ग्राम पंचायत दोदरा में नावार्ड द्वारा वित्तपोषित ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों में अटल पेंशन योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति खासा उत्साह दिखा। लगभग 20 ग्राहकों ने इस योजना में मौके पर ही पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित भारद्वाज बैंक, अधिकारी मुकेश कुमार, शशिकांत, प्रधान ग्राम पंचायत दोदरा सोमराज उपप्रधान सुमित कुमार तथा एफएलसीआरपी प्रागपुर ब्लॉक कुसुमलता भी मौजूद रही।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा के अथक प्रयासों से लंबे अरसे से लडभड़ोल क्षेत्र की जनता की विभिन्न मांगें पूरी होने जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से लडभड़ोल की जनता सीएसडी कैंटीन व बाजार में शौचालय की मांग कर रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक प्रकाश राणा कल 19 फरवरी शनिवार को सुबह 10 बजे गोरा में कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) का लोकार्पण करेंगे। उनके बाद वे 10:30 बजे भड़ोल से दलेड-बल्ह बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिर 10:45 बजे विधायक सुलभ शौचालय लडभड़ोल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात वे 11 बजे बनांदर में महिला सम्मान समारोह में क्षेत्र की मातृ शक्ति को सम्मानित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की मातृ शक्ति व क्षेत्रवासियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
रंजीत सिंह। कुनिहार छात्र विद्यालय कुनिहार की प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विद्यालय की समस्याओं व मांगों को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से मिला। उन्हाेंने सांसद को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाकर एक मांग पत्र दिया, जिसमें विद्यालय के कार्यों को फंड उपलब्ध करवाने की मांग की गई। सांसद ने प्रबंधन समिति को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही फंड की व्यवस्था करवाने का आस्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विद्यालय प्रधानचार्य बीएस ठाकुर व समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला बरड़ कलोनी में विद्यालय प्रबंधन समिति की आमसभा प्रधान रीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार केंद्राध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। रमेश शर्मा ने बच्चों से विद्यालय में नियमित उपस्थिति बारे अनुरोध किया व जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा विद्यालय के एक बच्चे को शिक्षण गतिविधि को सुचारू संचालन हेतु मोबाइल फोन वितरित किया। पाठशाला के मुख्य शिक्षक प्रेम चंद भाटिया ने उपस्थित अभिवावकों का धन्यवाद किया व मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्राध्यक्ष सहित जिला परियोजना अधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुभाष गर्ग, मनजीत कौर व अभिवावक मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा मिनर्वा कॉलेज आफ एजुकेशन इंदौरा चंगराडा में आज तृतीय सत्र के छात्रों ने प्रथम सत्र के छात्रों के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया इस में सभी छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मिनर्वा कॉलेज के अध्यक्ष जे एस पटियाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नए प्रशिक्षु अध्यापकों के मंगल भविष्य की शुभामनाओं के साथ स्वागत किया और मिनर्वा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत शर्मा द्वारा भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकमनाएं दी और इस कार्यक्रम के दौरान मनीष को मिस्टर फ्रेशर और संकेतिका को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, सचिन को मिस्टर टैलेंटेड और शिखु को मिस टैलेंटेड चुना गया। आजाद को मिस्टर हैंडसम और अनीता को मिस ब्यूटीफुल चूना गया और परफोरमेंस के लिए संदीप, परमेस और देश राज को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज की प्रबंधक कमेटी की महासचिव कमलेश पटियाल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व पंजाब के विधानसभा चुनावों में पार्टी करेगी हैरतंगेज प्रर्दशन मनाेज कुमार। कांगड़ा 26 नवंबर 2022 को अपनी स्थापना के दस साल पूरे करने जा रही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाहर दूसरे राज्यों में अपनी सक्रियता और जनता जनार्दन की स्वीकार्यता के चलते अखिल भारतीय स्वरूप प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व पंजाब के विधानसभा चुनावों में पार्टी की दमदार भूमिका 10 मार्च को घोषित होने वाले परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती नजर आएगी। 2012 में अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी लगातार तीन चुनाव दिल्ली में जीतने के बाद 2017 के पंजाब असेंबली चुनाव में 10 साल से सत्ता में बैठी देश की सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणी अकाली दल को पराजित कर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बाबजूद पार्टी को पंजाब में चार सीटें मिली। कांगड़ा से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि मोदी और अमित शाह के गढ़ माने-जाने वाले गुजरात के नगर निगम चुनावों में डायमंड और टेक्सटाइल शहर सूरत में आम आदमी पार्टी देश की 126 वर्ष पुरानी कांग्रेस पार्टी को शून्य पर धकेल कर 26 लाख वोटों के साथ 27 सीट जीत कर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। राजकोट और गांधीनगर में पार्टी ने क्रमश: 17 और 21 फ़ीसदी मत प्राप्त कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। महाराष्ट्र में भी पार्टी प्रभावी रूप से सक्रिय भूमिका की बदौलत दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश में सम्पन्न जिला पंचायत चुनावों 40 लाख वोटों के साथ दर्जनों स्थान प्राप्त कर चुकी है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चार लाख से ज़्यादा लोगों का ऑक्सीजन लेवल चैक कर कोविड महामारी से लड़ाई लड़ लोगों का भरोसा जीता है। वहीं, पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जयराम की निष्ठुर सरकार से लाठियां खाईं। केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किए गए कार्यों को पार्टी ने कैलेंडर के माध्यम से "दिल्ली मॉडल" को घर घर पहुंचाया, जिसके फलस्वरूप जनता आम आदमी पार्टी को सूबे में एक सशक्त विकल्प के तौर पर देख रही है। भंडारी के अनुसार पार्टी अब "पैन इंडिया" स्वरूप अख्तियार कर चुकी है और 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के हरतंगेज नतीजे सामने आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी शीघ्र ही प्रदेश में "हिमाचल में भी केजरीवाल" मुहिम शुरू करने जा रही है। राज्य की दोनो पार्टियों के कद्दावर नेताओं द्वारा पार्टी से संपर्क साधा जा रहा है, जिसकी झलक मार्च के बाद दिखने लगेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर सेरा गांव वासी और "भारतीय क्षत्रिय घितृ बाहती चांग" महासभा की आज बैठक हुई। इसमें हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शैकी ठुकराल, उपप्रेसिडेंट अजय चौधरी, जनरल सैक्ट्री कमल चौधरी, नादौन ब्लॉक प्रेसिडेंट सुरेश चौधरी, यूथ ब्लॉक प्रेसिडेंट अभिषेक चौधरी, सेरा प्रधान सोनू कुमार, सेरा उपप्रधान पृथ्वी सिंह व गांव वासियाें ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से इस साल भी पराशर जी की पुण्यतिथि बनाने का निर्णय लिया। पिछली बार भी पाराशर जी की पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई थी, जहां पर हजाराें की संख्या में लोगों ने भाग लिया था और इस वर्ष भी यही परंपरा आगे बढ़ाई जाएगी। आप सभी आमंत्रित हैं। आप समारोह में भाग लें और पराशर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
रंजीत सिंह। कुनिहार इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय खरड़ हट्टी की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका शर्मा ने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह जानकारी विद्यालय मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रियंका शर्मा को 10,000 प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दी गई है। इससे विद्यालय व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ममता गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय विज्ञान अध्यापक शशिकांत को दिया। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से प्रियंका को इस मुकाम पर पहुंचाया। वहीं, विद्यालय अध्यापकों व एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी। वहीं, प्रियंका गुप्ता से जब बात की गई, तो उन्होंने इस सब का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा द्वारा आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा स्कूल के प्रांगण की सफाई करवाई। जिसमें पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान प्रवीण कुमार, वार्ड पंच जोगिंदर सिंह, मुख्याध्यापक प्रवेश कुमार शर्मा और स्कूल का स्टाफ भी माैजूद रहा और स्कूल के आस-पास पड़ी गंदगी को भी साफ किया गया। बच्चों तथा आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।मुख्याध्यापक ने कहा ऐसे अभियान हम हमेशा ही चलाते रहते हैं, तो जो स्कूल में स्वच्छता का ध्यान रखा जा सके। साथ ही मुख्याध्यापक ने ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा का भी धन्यवाद किया, जो हमेशा ही समय-समय पर अपना सहयोग देती रहती है।
रंजीत सिंह । कुनिहार द एसवीएन स्कूल ने आज लीड स्कूल संगठन के साथ संयोजन किया। पिछले दो वर्षों से काेरोना काल के कारण शिक्षा स्तर में जो पिछड़ापन आया है, उस स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एसवीएन स्कूल ने यह कदम उठाया। साथ ही भविष्य की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थी सफलता हासिल कर सके विद्यालय का यह भी प्रयास रहेगा। स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने बताया कि लीड स्कूल अकादमी संस्था से 3000 राष्ट्रीय व 500 अंतरराष्ट्रीय स्कूल जुड़े हैं। इस संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकी शिक्षा प्रणाली से शिक्षित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीड अभिभावक एप के द्वारा अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली से आठवीं तक कोडिंग सिखाई जाएगी व स्कूल को 100 प्रतिशत स्मार्ट स्कूल बनाते हुए हर कक्षा में एक स्मार्ट एलईडी होगी। जिसके माध्यम से बच्चों को रचनात्मक व रुचि पूर्ण तरीके से शिक्षा दी जाएगी। अंग्रेजी को एक विषय की तरह न पढ़ाकर कौशल की तरह पढ़ाया जाएगा। इस संयोजन कार्यक्रम का स्वागत करते हुए स्कूल प्रबंधक लूपिन गर्ग ने कहा कि हम विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास चाहते हैं। इसलिए बाल्यकाल से ही इस तरह की शिक्षा प्रणाली से रोजगार परक शिक्षा पाकर विद्यार्थी कॅरियर की ऊंचाई तक पहुंचेगा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य उमा यादव, स्कूल के सभी अध्यापकगण, अकादमी सदस्य निशांत जिंदल, हरविंदर सिंह, संजीव चौहान व विजय सैनी मौजूद थे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब की एक महत्व पूर्ण बैठक रोटरी दफ्तर में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर भाग चंद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा 22 फरवरी को रोटरी जिला 3070 के गवर्नर रोटेरियन डॉक्टर उपेंद्र सिंह घई के रोटरी क्लब जोगिंदरनगर के आगमन पर चर्चा हुई। रोटरी जिला 3070 के गवर्नर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेंगे, सबसे पहले वो स्थानीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर की बच्चियों को लगने वाली दूसरी डोज का शुभारंभ करेंगे, उसके बाद रोटरी ऑफिस में रोटेरियन की बैठक लेंगे। तत्पश्चात क्लब के सारे कागजात का अवलोकन करने के बाद होटल अंश दीप में अपनी ऑफिशियल विजिट के लिए जाएंगे। होटल अंश दीप में रोटेरियन और उनके परिवार ब अन्य गणमान्य लोगों के साथ रोटरी के बारे बताएंगे। इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी रोटेरियन अरविंदर घई, डॉक्टर नरिंदर पॉल, रोटरी जिला के प्रशासनिक सचिव रोटेरियन धर्मेंद्र राणा और रोटेरियन सहायक जिला गवर्नर सरोज शर्मा की रोटरी क्लब के इंचार्ज हैं भी जिला गवर्नर के साथ होंगे, इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर भाग चंद ठाकुर के अलावा, अजय ठाकुर, ज्ञान चंद बरवाल, अनिल चौहान,प्यार चंद महंत, अमर सिंह जसवाल, सुशील पठनिया, डॉक्टर चंदर भूषण शर्मा, राकेश ठाकुर, विनोद राठौर, विजय जमवाल, प्रदीप शर्मा, डॉक्टर शशि कुमार सकलानी , अंकुश ठाकुर, रंजीत चंद कटोच, अश्वनी सोनी और राकेश धरवाल ने भाग लिया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत जमानाबाद में कॉर्ड चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्धबाड़ी द्वारा लैंगिक समानता व नेतृत्व क्षमता एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभव आदान-प्रदान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉर्ड द्वारा कांगड़ा जिला के चार विकास खंड धर्मशाला, रैत, कांगड़ा, नगरोटा बगवां के 30 पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कांगड़ा जिला के 226 महिला मंडलों में लैंगिक समानता व महिला अधिकारों के ऊपर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया हैं। हर एक महिला मंडल में लिंग भेदभाव को रोकने हेतु एक ग्रामीण संसाधन व्यक्ति के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसी कार्यक्रम के अंतगर्त हर पंचायत में शिक्षा सलाह व मार्गदर्शन (ईसीजी) का गठन किया गया है, जिसमें पंचायत के प्रतिनिधि, महिलामंडलों के प्रधान व सदस्य, आशा कार्यकर्ता व पुरुषों को भी इस सिमिति में शामिल किया हैं, जो पंचायत स्तर पर लैंगिक भेदभाव की रोकथाम हेतु कार्य योजना व जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। आज के कार्यक्रम में कांगड़ा उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा, स्वास्थ्य विकास अधिकारी संजय भारद्वाज, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार और समस्त ग्राम पंचायत सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कांगड़ा विकास खंड के 39 महिला मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आज इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ने कॉर्ड के माध्यम से हर एक महिला मंडल में लिंग भेदभाव पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली महिलाओं को भी इनाम वितरित किए गए। आज उपमंडल अधिकारी को महिला मंडलों ने जमानाबाद में शांति व्यवस्था बनाए रखने व शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जमानाबाद पंचायत के खड्ड के किनारे वाले इलाको में पुलिस गश्त बढ़ाने व् हर पंचायत में 8 मार्च को महिला ग्राम सभा के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित आदेश जारी करने के लिए ज्ञापन साैंपा गया।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव वरोह निवासी विकास शर्मा उम्र 23 वर्ष पुत्र राज कुमार जो कि 11 फरवरी से घर बिना बताए कहीं चला गया था तथा परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस चौकी रैहन में दर्ज करवाई थी। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 फरवरी को विकास शर्मा के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका इकलौता बेटा विकास शर्मा घर से लापता है, जिसके चलते उन्होंने समस्त क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन आज लापता विकास शर्मा के पिता राजकुमार ने बताया कि पंजाब लुधियाना की रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विकास शर्मा की लाश मिलने की खबर मिली है। मृतक की लाश को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर सब गृह में रखवा दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि विकास की मौत कैसे हुई है।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर दीप वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन व सिरमौर जिला अध्यक्ष मस्त राम शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण, प्रावधानों व इसके सफल क्रियान्वयन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यशाला के मुख्य वक्ताओं अनीता, रक्षा, भारती, नरेश तथा नंदलाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य मापदंडों 5+3+3+4 पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर दाड़लाघाट व अर्की स्कूल के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा डॉक्टर आपके द्वार के अभियान के अंतर्गत नाग देवता के आशीर्वाद एवं डॉक्टर राजेश शर्मा, निदेशक श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा तथा नाग मंदिर समिति दरकोटा के सहयोग से आज नाग मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्री बालाजी अस्पताल के वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों की टीम ने स्थानीय मरीजों की मुफ्त जांच के साथ-साथ उनको उचित निःशुल्क परामर्श दिया। चिकित्सा शिविर का समापन करते हुए डॉक्टर राजेश शर्मा निदेशक श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ने रीवा देवी, ग्राम प्रधान दरकोटा एवं नाग मंंदिर समिति के सभी सदस्यों को समय-समय पर इसी तरह के विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन करने का वायदा किया तथा शिविर में आए हुए मरीजों का इलाज मात्र दवा/सर्जीकल इम्प्लांट के दर पर करने का वायदा किया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ जिला कांगड़ा की कमान पूनम कुमारी को सौंपी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में एनएचएम के अंतर्गत नियुक्त नर्सिंग कर्मचारियों ने बैठक कर सहमति से पूनम कुमारी को जिला अध्यक्ष बनाया है, जबकि उपाध्यक्ष बनिता, महासचिव रिचा, प्रेस सचिव उपमा व सलाहकार मीनाक्षी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एनएचएम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कांगड़ा में 15 नर्सिंग 2015 से विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई एसएनएसयू सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जैसे पदों एनएचएम के अंतर्गत टांडा मेडिकल कॉलेज धर्मशाला के आउट सोर्स के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अपने लिए स्थाई नीति का प्रावधान करवाना है। उन्होंने सरकार से उम्मीद जताई है कि समय रहते हमारी नर्सिंग कर्मचारी के लिए सरकार जल्द कोई नीति बनाएगी।
काजल ने गांव के दस महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि घटा- चौंधा, वाया महाशा बस्ती तक विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण पूरा करवा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई है। शीघ्र ही चौंधा से कुल्थी तक सड़क का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को नेशनल हाईवे से जोड़ दिया जाएगा। विधायक काजल वीरवार को "आपका विधायक आपके घर द्वार" जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धमेड़ में बोल रहे थे। काजल ने कहा तकीपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज, दौलतपुर में राजकीय आईटीआई का निर्माण होने से स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब धर्मशाला, कांगड़ा जाने से निजात मिली है। दौलतपुर-हार जलाड़ी के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना में ग्राम पंचायत धमेड़ को भी शामिल किया गया है। काजल ने कहा मौजूदा डबल इंजन भाजपा सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने और महिलाओं को लगातार बढ़ रही महंगाई से निजात दिलाने में पूर्णता विफल रही है। राशन की सरकारी डिपो में घटिया राशन मुहैया करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा का शीतकालीन प्रवास बंद करके कांगड़ा व चंबा जिला की जनता से अन्याय किया है। उन्होंने कहा शीतकालीन प्रवास से संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई योजनाओं को तरजीह मिलती रही है। इसके बंद होने से विकास पर ग्रहण लगा है। जाहिर है कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा व चंबा के विकास की कितनी हितैषी है। जिसका खामियाजा भाजपा को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा के बेरोजगारों को रोजगार के लिए गग्गल में 12 करोड़ रुपए की लागत से आईटी पार्क को मंजूर किया है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार चार वर्ष के कार्यकाल में आईटी पार्क के निर्माण में एक भी नई ईंट लगाने से हाथ खींच रही है, जो क्षेत्र के बेरोजगारों से अन्याय है। काजल ने गांव के दस महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान मदन लाल, नवल किशोर उप प्रधान, त्रिलोक चन्द, राम चन्द, वीर सिंह राणा, किशोरी लाल, हेम राज, प्रकाश चन्द, विक्रम सिंह, सूबेदार स्वरुप चंद, गुरदेव सिंह, संजोगिता प्रधान महिला मंडल, कमलेश प्रधान महिला मंडल, रक्षा देवी प्रधान महिला मंडल, गायत्री देवी प्रधान महिला मंडल, सुमना देवी प्रधान महिला मंडल, सुमन लता, कलपना, चन्द्र कला, सुनीता देवी व प्रोमिला देवी भी उपस्थित रही।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में पिछले काफी समय से प्रवक्ताओं के पद रिक्त चले हुए हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई में मुश्किल आ रही हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह पद साईंस विषय के हैं और अभी तक बच्चों के प्रेक्टिकल तक नहीं हुए हैं और न ही सही तरीके से पढ़ाई हुई है। परीक्षा सिर पर है और बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। एबीवीपी इकाई अध्यक्षा कुमारी स्मृति व इकाई सचिव अश्वनी सोठा सहित समस्त एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तुंरत इन पदों पर नियुक्ति की जाए। इन्होंने कहा कि जब तक स्थाई नियुक्ति नहीं होती है, तब तक सरकाघाट कॉलेज से अस्थाई नियुक्ति पर प्रवक्ता भेजे जाएं, ताकि जो बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, उससे निजात मिल जाए। इन्होंने बताया कि इसके बारे में जल्दी ही प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह से भी मिलकर यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग करेगा और साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व डायरेक्टर उच्च शिक्षा को भेजा है। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य को भी ज्ञापन देकर तुंरत यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग की है। जब इस बारे में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है और जल्दी ही यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति हो जाएगी।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर चिंतपूर्णी क्षेत्र के विद्यालय व महाविद्यालय के बच्चों को हिमाचल परिवहन निगम की बसों के पास बनवाने के लिए देहरा व अंब के चक्कर अब नहीं काटने पड़ेंगे। निगम की ओर से बस स्टैंड में हर महीने की 22 तरीख को निगम द्वारा बस स्टैंड चिंतपुर्णी में ही बस पास बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। बस पास के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड व ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी। यह जानकारी निदेशक परिवहन निगम सुशील शर्मा ने दी है। बताया कि परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के दिशा-निर्देश मिलते ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाया गया है, ताकि बच्चों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इससे पहले बच्चों को दफ्तरों के चक्कर पास बनवाने लिए काटने पड़ते थे। उधर, समनोली के प्रधान कुलदीप शर्मा, राजेंद्र, डीके, प्रधान चिंतपूर्णी शशि वाला, नारी के उप प्रधान होशियार सिंह ने इस कार्य के लिए परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर व सुशील शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत रामशहर के ग्राम रिवालसर ग्राउंड में मुख्यातिथि के ताैर पर पहुंचे, जिस दौरान युवाओं ने स्वागत किया। इस माैके पर ध्वज भवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने कि बात कही व युवाओं को अपने माता-पिता कि सेवा करने के बारे में भी कहा गया। ध्वज भवर सिंह राणा ने बताया रामशहर में विधायक लखविंदर राणा द्वारा विधयक निधि से 100000 से रामशहर के युवाओं के लिए GYM खोला गया है। DCP फंड धौनी ग्राउंड के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करवा दिया गया है। रामशहर कुश्ती ग्राउंड के लिए DCP फंड से कम्युनिटी हॉल के लिए 1,75000 रुपए की स्वीकृत करवा दी गई है। रीटेनिंग वाल बेहरोटा राजपूता के लिए 1,75000 DCP फंड से स्वीकृत करवा दिया गया है, जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस माैके पर बरोटा B Vs सोर 11 के बीच मैच हुआ। सोर ने 12 ओवर में 161 रन बनाए बरोटा B 130 रन पर सिमट गई। सोर टीम ने पहले बलेबाजी कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट कमेटी रामशहर द्वारा कराया गया। साथ में जिला स्पोकेसपर्सन योगेश्वर राणा, जस्सी हरीश, तरसेम, रमेश, जगदीश, ज्ञानू व सूरज आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी शिक्षा खंड खुंडियां की बैठक खंड प्रधान भीम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें खंड कार्यकारिणी के लगभग 30 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार तथा वित्त विभाग से प्रोबेशन में सेवाएं दे रहे पैट से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों की वेतन विसंगति को दूर करने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड प्रधान ने कहा कि प्रोबेशन पर सेवारत होने के चलते जेबीटी वर्ग में इस वर्ग को पे रिवीजन का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा सुझाए गए तीनों विकल्पों से जहां प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पे कमीशन से फायदा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर प्रोबेशन पर सेवाएं होने के कारण इन अध्यापकों के मूल वेतन में इनसे एक माह पूर्व प्रोबेशन पूरा कर चुके अध्यापकों के मूल वेतन में 5000 रुपए का अंतर आने से भारी वेतन विसंगति का खामियाजा इस वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में पंजाब की वेतनमान की सिफारिशें लागू करने के बावजूद वेतनमान में इतना अंतर इसलिए आ रहा है। क्योंकि पंजाब में प्रोबेशन जैसी व्यवस्था नहीं है तथा अक्तूबर,2011 से उनके समकक्ष अध्यापकों को हायर ग्रेड पे मिलता है, जबकि हिमाचल में दो साल की नियमित सेवा के बाद ही ऐसी व्यवस्था की जाती है। अगस्त 2022 में 15 परसेंट के विकल्प से जहां इन अध्यापकों का मूल वेतन 36500 हो जाएगा, तो वहीं वर्तमान में उनके लिए उपलब्ध मात्र 2.59 के विकल्प से इनका मूलवेतन 31500 रुपए ही होगा। 17 वर्षाें तक अस्थायी सेवाएं देने के कारण इन अध्यापकों की सेवाएं बहुत ही सीमित बची हैं। संघ ने सरकार व वित्त विभाग से मांग की है कि इन्हें नियुक्ति के समय से हायर ग्रेड पे पर 2.25 का विकल्प या फिर प्रोबेशन पूर्ण हो जाने के उपरांत 15 प्रतिशत का विकल्प मुहैया करवाया जाए, ताकि इन अध्यापकों को भी पे कमीशन का फायदा मिल सके। बैठक में प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह भी प्रदेश सरकार से किया गया। बैठक में संघ के महासचिव दवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गुरबख्श, मुख्य सलाहकार प्रितपाल चौहान, एनपीएस प्रधान गुरजीत सिंह, प्रेस सचिव होशियार सिंह, सुरजीत सिंह सहित संजय कुमार, विजय कुमार, विनोद धीमान, राजिंद्र कुमार, मोहन लाल, अजय कुमार, शालिग्राम, जयचंद, सुनील, सुरिन्द्र, वासुदेव, रीतू राम, सुरेश कुमार, देशराज, आशा देवी तथा मीनाक्षी भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी शिक्षा खंड खुंडियां की बैठक खंड प्रधान भीम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें खंड कार्यकारिणी के लगभग 30 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार तथा वित्त विभाग से प्रोबेशन में सेवाएं दे रहे पैट से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों की वेतन विसंगति को दूर करने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड प्रधान ने कहा कि प्रोबेशन पर सेवारत होने के चलते जेबीटी वर्ग में इस वर्ग को पे रिवीजन का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा सुझाए गए तीनों विकल्पों से जहां प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पे कमीशन से फायदा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर प्रोबेशन पर सेवाएं होने के कारण इन अध्यापकों के मूल वेतन में इनसे एक माह पूर्व प्रोबेशन पूरा कर चुके अध्यापकों के मूल वेतन में 5000 रुपए का अंतर आने से भारी वेतन विसंगति का खामियाजा इस वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में पंजाब की वेतनमान की सिफारिशें लागू करने के बावजूद वेतनमान में इतना अंतर इसलिए आ रहा है। क्योंकि पंजाब में प्रोबेशन जैसी व्यवस्था नहीं है तथा अक्तूबर,2011 से उनके समकक्ष अध्यापकों को हायर ग्रेड पे मिलता है, जबकि हिमाचल में दो साल की नियमित सेवा के बाद ही ऐसी व्यवस्था की जाती है। अगस्त 2022 में 15 परसेंट के विकल्प से जहां इन अध्यापकों का मूल वेतन 36500 हो जाएगा, तो वहीं वर्तमान में उनके लिए उपलब्ध मात्र 2.59 के विकल्प से इनका मूलवेतन 31500 रुपए ही होगा। 17 वर्षाें तक अस्थायी सेवाएं देने के कारण इन अध्यापकों की सेवाएं बहुत ही सीमित बची हैं। संघ ने सरकार व वित्त विभाग से मांग की है कि इन्हें नियुक्ति के समय से हायर ग्रेड पे पर 2.25 का विकल्प या फिर प्रोबेशन पूर्ण हो जाने के उपरांत 15 प्रतिशत का विकल्प मुहैया करवाया जाए, ताकि इन अध्यापकों को भी पे कमीशन का फायदा मिल सके। बैठक में प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह भी प्रदेश सरकार से किया गया। बैठक में संघ के महासचिव दवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गुरबख्श, मुख्य सलाहकार प्रितपाल चौहान, एनपीएस प्रधान गुरजीत सिंह, प्रेस सचिव होशियार सिंह, सुरजीत सिंह सहित संजय कुमार, विजय कुमार, विनोद धीमान, राजिंद्र कुमार, मोहन लाल, अजय कुमार, शालिग्राम, जयचंद, सुनील, सुरिन्द्र, वासुदेव, रीतू राम, सुरेश कुमार, देशराज, आशा देवी तथा मीनाक्षी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, एडीसी सोलन इकबाल प्रभा, नेहरू युवा केंद्र की डिप्टी डायरेक्टर, एसडीएम अर्की शहजाद, गोविंद शर्मा व आशा परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को उनकी उपलब्धियों पर पुरुस्कार भी वितरित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र सरकार ने अपने आम बजट में स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पहाड़ी प्रदेशों की चिंता है। पर्वतमाला योजन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने बजट में भारी प्रावधान किया, जिससे प्रदेश में रोप-वे और सड़क का अधिक से अधिक निर्माण हो सकेगा। पूरे देश में 25000 किलोमीटर हाई-वे बनने हैं, जिसका प्रावधान बजट में कर दिया गया है, इससे देश को बड़ा लाभ होगा। हिमाचल में नई टनल के निर्माण से जानत को बड़ा फायदा होगा, सरकार ने हर घर योजना के अंतर्गत घर घर नल लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है, अब भारत अन्य देशों पर निर्भर ना होकर खुद की ताकत पर आगे बड़ रहा है। रक्षा उत्पादन आज देश में बनाए जाएंगे यह एतिहासिक है, आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा की स्किल इंडिया के मध्यम से हमारे युवाओं को रोजगार के अनगिनत अफसर मिल रहे हैं और यही नहीं स्वावलंबन योजना के माध्यम से भारत का युवा रोजगार देने वाला भी बन रहा है। उन्होंने कहा की देश में युवाओं का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है, जिस देश का युवा सशक्त होता है वो देश भी सशक्त होता है, आज सांसद में 15 प्रतिशत युवा देश का नेतृत्व कर रहा है।
रंजीत सिंह। कुनिहार बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनीहार में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अर्की को विद्यालय के खेल मैदान के बाकी बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करके विद्यालय प्रशासन को सौंपने बारे प्रस्ताव डाला गया, ताकि कोरोना पाबंदियों के बाद 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए खुले स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। वहीं, विद्यालय के पुराने अनसेफ भवन को गिराने का काम चला हुआ है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसकी जगह विज्ञान भवन बनाना प्रस्तावित है व बजट में इस भवन के लिए प्रावधान रखा गया है। विज्ञान भवन के जल्द निर्माण हेतु बजट राशि को देने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे, ताकि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से चल सके। इस तरह विद्यालय की अन्य समस्याओं बारे भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, प्रतिभा कंवर, दुर्गानंद शास्त्री, एसएमसी उपाध्यक्ष देशलता, सलाहकार अकरेश शर्मा, गोपाल चंद, अनुराधा, दीक्षा, कांता, रमा, रीता, संजू, सुमन व बीना आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जनवरी माह में शिमला साइबर सेल को पुलिस थाना सदर, कोटखाई व बालूगंज से ऑनलाइन ठगी की 5 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिसमें शातिरों ने दोस्त व रिश्तेदार बन के शिकायतकर्ताओं से ठगी कर के राशि को कैशफ़्री गेट-वे के द्वारा ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म, जैसे की बैटबॉल 11, ऑनलाइन रम्मी इत्यादि पर लगा दिया था, जिस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 85 हजार रुपए को होल्ड करवा कर शिकायकर्ताओं के खाते में वापस करवा दिया है। अतः शिमला पुलिस जनता से आग्रह करती है की किसी भी अनजान फाेन कॉल आने पर उस नंबर की बिना जांच किए किसी भी प्रकार की बैंक खाते संबंधी जानकारी OTP/CVV इत्यादि साझा न करें व न ही राशि को बिना जांच किए अनजान खाता में ट्रांसफर करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाएं।
मार्च 2020 के बाद हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आज दोबारा रौनक लौट आई है। नर्सरी-केजी और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे पहली बार आज स्कूल पहुंचे। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाली पाठशालाओं में नौवीं से 12वीं कक्षा के स्कूल पहले से ही खुले हैं। अब शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल भी खुलेंगे। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही पहली से आठवीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं, विद्यार्थियों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली निशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी आज सो मिलना शुरू हो जायेंगी। जिससे स्कूलों में खासी चहल पहल देखी गई। कोविड नियमों की पालना के साथ प्री प्राइमरी (नर्सरी-केजी) से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय एसओपी के तहत हर स्कूल में माइक्रो प्लान बनाया गया है। कोरोना एसओपी के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक विद्यार्थी बैठाया जाएगा। कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। स्कूलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों पर पूर्व की तरह रोक है। स्कूलों में मिड डे मील परोसने पर अभी रोक रहेगी।
बैजनाथ/ नरेंद्र बैजनाथ उपमंडल की पंचायत संसाल मे गुरु रविदास जयंती जी के अवसर पर आज रॉयल क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया ! जिसमें अधिवक्ता एवं उप प्रधान मरहेड अरिंदम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। टूर्नामेंट का पहला मैच ग्वालटिकटर XI और बीड़ XI के बीच खेला जिसमें बीड़ की टीम ने 127 रन बनाए। जवाब में ग्वालटिक्कर की टीम 111 रन बनाए । मैन ऑफ द मैच गौरव को दिया गया।
बैजनाथ। नरेंद्र विकास कार्यों के लिए पिछड़ा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र राव ने प्रेस वार्ता में कहा की प्रदेश सरकार का पिछले चार वर्षों का कार्यकाल बिलकुल निराशाजनक रहा है। राव ने कहा की बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मुलखराज प्रेमी अपने चार वर्षों के कार्यकाल में कोई बड़ी योजना बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित करने में नाकाम रहे हैं। राव ने कहा की मौजूदा समय में पूरे क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। राव ने कहा की आए दिन आमजनमानस को पानी, बिजली, स्वास्थ जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ छोटा भंगाल क्षेत्र में उप तहसील में नायब तहसीलदार, फ़ील्ड कॉन्गो की पोस्ट रिक्त चल रही है, जिस बजह से सातों पंचायतों के ग्रामीणों को अपने दस्तावेजों या अन्य कार्यों के लिए वंचित रहना पड़ रहा है। राव ने कहा की इसके साथ जो घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटा भंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कही थी की इस दूर-दराज के क्षेत्र की जनता के लिए विकास खंड कार्ययालय खोला जाएगा, परंतु आज दिन तक इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, इसके साथ छोटा भंगाल महाविद्यालय में स्टाफ़ की कमी व भवन निर्माण कार्य पर अभी तक एक रुपए का कार्य नहीं किया गया। इसके साथ राव ने कहा की पिछले चार वर्षों में लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत, जल शक्ति विभाग में भाजपा विधायक मुलख राज प्रेमी द्वारा सिर्फ अपने चहेतों ठेकेदारों को लाभ देने का कार्य किया है। राव ने कहा की बैजनाथ पपरोला की इतनी बड़ी आबादी के लिए सत्यापित नगर पंचायत की मौजूदा समय में हालत दयनीय बनी हुई है।
भाजपा महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि 6 नवंबर 2017 को आए एनजीटी के फैसले के बाद शहर के कोर एरिया में हर तरह के निर्माण कार्य पर पाबंदी लगी हुई थी, वहीं नॉन कोर एरिया में भी सिर्फ ढाई मंजिला भवन निर्माण की छूट दी जा रही थी, अब सरकार ने जो नया डेवलपमेंट प्लान बनाया है उसके अनुसार कोर एरिया में छूट मिलेगी। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है, जो काम पिछले 40 साल में नहीं उससे हमारी सरकार के कर दिखा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोर एरिया और नॉन कोर एरिया में रिहायशी भवनों के अलावा दुकानों, व्यावसायिक परिसरों और होटलों के निर्माण के लिए सरकार ने नया डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है। जल्द ही इस प्लान को कैबिनेट द्वारा पारित भी कर दिया जाएगा, यह शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को दूरगामी सोचा का परिणाम है। कोर और नॉन कोर एरिया में बिना पेड़ काटे मकान का निर्माण कर सकते हैं। नया डेवलपमेंट प्लान एनजीटी के आदेश पर तैयार किया गया है और नवंबर 2017 में एनजीटी की पाबंदी के बाद प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर लंबित है। टीसीपी के एक्ट में प्रावधान है कि हर शहर का अलग से प्लान बनाया जाए। इसे अम्रुत योजना के तहत जीएसआई प्रक्रिया के तहत तैयार किया गया है, इस नए डेवलपमेंट प्लान को साडा और कंसल्टेंट द्वारा तैयार किया गया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आईएचएम एजुकेशन सोसायटी ने ग्राम पंचायत दानोघाट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर शिविर में विवाह हेतु सहायता, शिक्षा हेतु सहायता, पेंशन सुविधा, विकलांगता पेंशन सुविधा, अंतिम संस्कार हेतु सहायता, मृत्यु सहायता, बेटी के जन्म पर उपहार योजना, मानसिक रूप में मंद अपने बच्चे के लिए योजना, विधवा पेंशन योजना, हॉस्टल सुविधा योजना, मनरेगा कामगार व मुख्यमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला मे पंजीकरण कैसे करवाया जाए, उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, उप प्रधान टेक चंद, पंचायत सचिव तेजेन्द्र वर्मा, जीआरएस जितेंद्र शर्मा, ॐ साई समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रणजीत सिंह, कामगार कल्याण बोर्ड के को-ऑर्डिनेटर अजैब सिंह नायर, पंचायत के अन्य सदस्य सहित लगभग 140 लोगों ने भाग लिया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चौंतड़ा द्वारा चौंतड़ा बाजार में आज वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रामलाल मंडयाल ने कहा कि आज बैंक की ओर से चौंतड़ा बाजार में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को बैंक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बचत खाता संबंधी, एटीएम, मोबाइल ऐप, ऋण संबंधी शिक्षा लोन, वाहन लोन, मोबाइल लोन, लैपटॉप लोन, किसान क्रेडिट लोन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बैंक की ओर से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाती हैं।


















































