फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में रात 10 से सुबह 6 बजे तक लगने वाला कोविड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को अचानक बुलाई गई कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में कमी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू पर रोक हटने से निजी वाहनों की आवाजाही पर अब किसी तरह की बंदिश नहीं रहेगी। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने बीते पांच जनवरी को नाइट कर्फ्यू लगाया था। अब लगभग एक माह बाद सरकार ने नाइट कर्फ्यू को हटाने का निर्णय लिया है। राज्य में सरकारी निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों की हड़ताल पर कैबिनेट में मंथन हुआ और उन्हें राहत देने के लिए निर्णय लिया गया कि डब्ल्यू और एक्स फार्म को लेकर सरकारी ठेकेदारों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए अध्यादेश लाया जाएगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया है कि आउटडोर इंडोर में क्षमता के 50 फ़ीसदी लोग जमा हो सकेंगे। वह क्षमता 1000 लोगों की भी हो सकती है। 2000 की भी हो सकती है।
सात फ़रवरी को ददाहू क्षेत्र के सेनधार एवं धारती धार में लोगों की समस्याओं व क्षेत्र के विकास को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं संझा की। सेन धार क्षेत्र के पनार में लोगो को बिजली की समस्या थी, जिसे बलबीर सिंह द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। साथ ही ददाहू डिग्री कॉलेज की जमीन के जियोटेकिंग की एडवांस मनी के लिए निदेशक उच्च शिक्षा विभाग को निवेदन भेजा गया है। बैठक के दौरान बलबीर सिंह ने धारटीधार के काईला गावं में पेयजल पाइप लाइन के लिए जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पावंटा साहिब को तुरंत एस्टीमेट देने के लिए कहा है। इस दौरान स्थानीय जनता ने बलबीर सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया।
कुल्लू: देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान और कोरोना से बचाव हेतु उचित व्यवहार अपनाने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो (एफओबी) द्वारा मोबाइल जागरुकता वैन, मुफ्त कोविड टीकाकरण कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से मोबाइल जागरूकता वैन को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों और युवाओं से मु्फ्त टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की और कोविड एपरोप्रिएट बिहेवियर को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने इस दौरान कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाने हेतु एफओबी शिमला के प्रयासों को भी सराहा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस दौरन स्कूल में आयोजित टीकाकरण कैंप का निरिक्षण किया और टीकाकरण अभियान में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की सरहाना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रदेश सचिवालय में शुरू हो गई है। ठेकेदारों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था को इसका कारण बताया जा रहा है। बैठक में ठेकेदारों की मांगों को लेकर निर्णय हो सकता है। बता दें कि इस बैठक में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया नही पहुंचे है। इसके अलावा बैठक में छोटे बच्चों के लिए स्कूलों को खोलने पर फ़ैसला लिया जा सकता है। कर्मियों को खुश करने सहित अपने लिए नीति बनाने का इंतजार कर रहे विभिन्न विभागों के कर्मियों व आउटसोर्स कर्मियों के लिए सरकार नीति बनाने पर विचार कर सकती है। विधानसभा बजट सत्र में ले जाने वाले विधेयकों पर भी सरकार विचार कर सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों एवम मुख्यमंत्री की हाल ही में कई गई घोषणाओं पर मोहर लग सकती है।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते नैहरनपुखर में देर सायें पुलिस ने गश्त के दौरान एक 24 वर्षीय युवक जो कि गांव मरियाना डाकघर व तहसील ज्वाली का रहने वाला बताया जा रहा है उससे 2.04 ग्राम चिट्टा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि देहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ राजगढ़ पुलिस थाना की एक टीम ने एक व्यक्ति से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कामयाबी पुलिस को उस समय मिली, जब पुलिस थाना राजगढ़ की एक टीम अमर दत एएसआई की अगवाई मे राजगढ़-नौहराधार सड़क पर दीदग के आसपास सामान्य गश्त पर थी, तो एक सड़क चलते एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने को कहा, तो उसने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस दल ने उसे मौका से फरार नहीं होने दिया और उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मनीष ठाकुर/ भरमौर लिल्हकोठी कॉलेज में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। जिसके चलते काफी समय से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एनएसयूआई इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई एनएसयूआई की अध्यक्षा दीपिका ठाकुर ने की। एनएसयूआई इकाई लिल्ह कोठी ने प्रशासन को इस बारे में आज महाविद्यालय लिल्ह कोठी में खाली पड़े रिक्त पदों को भरने के बारे में प्रोफेसर मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। दीपिका ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में काफी समय से प्राध्यापकों की कमी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में लगभग 150 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अध्यापक न होने से सभी बच्चों का भविष्य अंधेरे में डूबता दिखाई दे रहा है। कॉलेज में रिक्त पड़े पदों के बारे में वे पहले भी कई बार सरकार से आग्रह कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कुमकर्णी नींद से उठने का नाम नहीं ले रही है। बाबजूद इसके अभी तक कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। कॉलेज में दो वर्ष से गैर शिक्षक कर्मचारी प्राचार्य सहित, अंग्रेजी, संगीत व वाणिज्य के पद रिक्त चल रहे है। इन सभी रिक्त पदों के कारण छात्र व छात्राओं को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य भी दांव पर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज में जल्द प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए। इकाई अध्यक्षा दीपिका ठाकुर ने कहा कि सरकार दोबारा अगर कॉलेज में रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने का प्रयास न किए तो समस्त एनएसयूआई ऊग्र आन्दोलन करेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी प्रदेश सरकार व प्रशासन की होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डबल इंजन की सरकार दोबारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए आज ग्राम पंचायत चचियां व ग्राम पंचायत कलुंड में आयोजित अलग-अलग जनसभा को संबोधित करते हुए। भाजपा नेता कपूर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने एक से एक नई योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए प्रारंभ की हैं, लेकिन खेद का विषय यह है कि कांग्रेस पार्टी योजनाओं की सराहना में एक शब्द भी व्यक्त नहीं कर पाई है। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना व हिम केयर योजना हर गरीब से गरीब परिवार के लिए एक बहुत बड़ा जीने का हौसला है। करोड़ों लाखों परिवार इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग प्रशंसा करने के बजाए इन योजनाओं को लेकर भी जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना जैसी अनेकों केंद्र सरकार की योजनाएं पूरी तत्परता के साथ आम जनमानस के जीवन में एक जोश का संचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश कि जयराम सरकार ने विकास के हर क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाया है। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश बेशक छोटा प्रदेश है, लेकिन विकास के क्षेत्र में बड़े प्रदेशों से भी आगे निकल कर प्रदेश को एक नई ऊंचाई देने का काम किया है। अगर किसी को समाज के क्षेत्र में सामाजिक पेंशन भी लगती है तो मुख्यमंत्री की कृपा से ही लगती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं की एक आदत है कि जैसे ही सरकार के हाथों से किसी गरीब का भला होता है चाहे उसको पेंशन लगती है या घर मिलता है उसका झूठा श्रेय लेने के लिए यह पत्र लिखकर लाभार्थी परिवार को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं कि यह पेंशन उन्होंने अपने घर से लगाई है न कि जयराम सरकार ने। उन्होंने इस अवसर पर चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब झूठा श्रेय लेना छोड़ दे। क्योंकि जनता अब कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले कुछ समय से मनरेगा कल्याण बोर्ड के अंतर्गत जो मनरेगा में दिहाड़ीदार हैं उनके साथ गोरख धंधा खूब जोर शोर से चल रहा है। ऐसे भी कुछ बिचौलिए हैं जो मनरेगा दिहाडीदार को कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करने का काम करते हैं, वह उनसे 500 से लेकर 1000 रुपए तक गैरकानूनी रूप से वसूल कर रहे हैं और यही नहीं जब योजना में लाभार्थी को कोई संस्कृति मिलती है उसमें भी कमीशन खोरी जमकर हो रही है। उन्होंने जन जागरण अभियान के अंतर्गत हर जनसभा में मनरेगा के दिहाड़ीदारों से यह अपील की है कि मात्र 10 रुपए, दो फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, बैंक खाते की कॉपी वह मेरे तक पहुंचाने का प्रयास करें, 15 दिन के भीतर उनका कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा कर उनको कॉपी तैयार करके प्रदान की जा सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ जिला किन्नौर लोकमित्र संघ दोबारा मंगलवार को लोकमित्र केंद्र संचालकों की समस्याओं के समाधान व स्थाई नीति बनाने हेतु उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में संघ पदाधिकारियों ने बताया कि लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आज हर क्षेत्र के हर लाभार्थी को सभी सरकारी व गैर सरकारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही है, जिसमें लोक मित्र केंद्र संचालक अहम भूमिका निभा रहे हैं परंतु फिर भी लोकमित्र संचालक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि सरकार दोबारा 2008 में तय की गई दरों पर आज तक लोकमित्र संचालक काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज हर चीज के मूल्य में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन लोक मित्र केंद्र दोबारा दी जा रही सेवाओं की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है ,यही नहीं वर्ष 2008 में हिमाचल सरकार दोबारा एक पंचायत में एक ही लोक मित्र केंद्र होना निश्चित किया गया था परन्तु अब ऐसा नहीं है और यदि एक ही पंचायत में अगर 5-6 लोक मित्र केंद्र हो जाएंगे तो एक भी संचालक सही रूप से अपना घर परिवार नहीं चला सकता है। संघ ने प्रदेश सरकार से लोकमित्र केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं के सेवा शुल्क में बढ़ोतरी करने, लोक मित्र केंद्र संचालकों को सरकार दोबारा मानदेय तय करने, लोक मित्र केंद्र संचालकों को सरकार दोबारा दी गई अधिसूचना को तुरंत प्रभाव से लागू करने पंचायत घरों में सीमित करने, पूर्व में सरकार दोबारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार एक पंचायत में एक ही लोक मित्र की व्यवस्था को लागू करने, सरकार की महत्वपूर्ण योजना हिम केयर व आयुष्मान में लोक मित्र केंद्र संचालकों का पंजीकरण निशुल्क करने तथा सरकार दोबारा जो भी नई सेवाएं प्रदान की जाती है उसे संबंधित प्रशिक्षण खंड स्तर पर अवश्य करने की मांग की है
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने हमीरपुर जिला में जेबीटी नियुक्तियों को लेकर मांग पत्र हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर को सौंपा और जिला हमीरपुर में जेबीटी के लगभग 250 से अधिक रिक्त पदों को जेबीटी बैच आधार भर्ती के परिणाम को घोषित करने की मांग भी की । एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने कहा कि जिला हमीरपुर में जेबीटी के लगभग 250 से अधिक पद रिक्त होने के बाद भी फरवरी २०२१ में जेबीटी बैच आधार भर्ती के परिणाम को घोषित नही किया जा रहा है जिसको लेकर विधायक हमीरपुर से मिले और उनको अपनी समस्या के बारे में बताया और आग्रह किया कि वह एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ की मांगों को सरकार के समक्ष रखे। संघ ने विधायक को बताया कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत निशुल्क एवम् अनिवार्य शिक्षा का प्रवधान किया गया है इस कानून में छात्रों के लिए अध्यापकों की नियुक्ति करना राज्य सरकार के लिए अनिवार्य है, लेकिन जिला में 250 से अधिक पदों का रिक्त होने से शिक्षा का अधिकार कानून की अनदेखी हो रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसलिए सरकार व विभाग इन रिक्त पदों को शीघ्र- अतिशीघ्र भरे जिससे शिक्षा में गुणवत्ता आएगी ।
फर्स्ट वर्डिक्ट। केलांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोबारा हाल ही में अटल टनल रोहतांग के निर्माण का श्रेय जहां भाजपा को देने की बात कही गई है, वहीं एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री दोबारा यह भी कहा गया है कि लाहुल-स्पीति के लोगों को हमने अटल टनल बनाकर दी लेकिन लोगों ने उप चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में जो मतदान किया है वह समझ से परे है। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर जहां सत्ता के गलियारों में विपक्ष ने उन्हें जमकर घेरा है वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा भी की लाहौल-स्पीति कांग्रेस के महासचिव संजय कटोच ने भी की है। संजय कटोच ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में उपचुनाव में भाजपा को मिली हार को जहां मुख्यमंत्री पचा नहीं पा रहे हैं ,वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी होता देख मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब सरेआम प्रदेश की जनता को भी लताड़ रहे हैं। लाहौल स्पीति के मतदाता पढ़े लिखे हैं और विकास के नाम पर मतदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने जहां यह कहा है कि अटल टनल रोहतांग का निर्माण भाजपा सरकार ने किया है जबकि यह सभी को पता है कि अटल टनल रोहतांग कांग्रेस सरकार की देन है। वर्ष 2010 में मनमोहन सरकार के समय में जहां इस टनल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और उस समय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी दोबारा इसकी आधारशिला रखी गई थी। मुख्यमंत्री अब सार्वजनिक मंचों में यह कह रहे हैं कि अब वक्त बदल चुका है सतयुग का समय बीत चुका है और कल युग चल रहा है ऐसे में यहां जितना भी काम करो उससे मतदाताओं का कुछ भी लेना देना नहीं है। लिहाजा मुख्यमंत्री के इस बयान कि वे कड़ी निंदा करते हैं । संजय कटोच ने कहा है कि हाल ही में प्रदेश में हुए उपचुनावों में जहां प्रदेश की जनता ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना जनादेश सुनाया है वहीं अब इस हार का ठीकरा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की भोली-भाली जनता पर फोड़ रहे हैं जो सरासर गलत है। आगामी विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता जयराम सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी, वहीं प्रदेश का विकास करने वह जनता के दिलों में राज करने वाली कांग्रेस सरकार को हिमाचल की सत्ता सौंपेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट मे 15 से 18 साल के प्रशिक्षुओं को कोविड से बचाव हेतु वैक्सीनेशन हुई। इस दौरान 28 प्रशिक्षुओं को यह डोज़ लगाई गई। इस वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन ईएसआई हॉस्पिटल दाड़लाघाट के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर चार प्रशिक्षुओं को पहली कोविड की खुराक और 24 प्रशिक्षुओं को दूसरी खुराक दी गई। इस ड्राइव में आशा वर्कर अनीता कुमारी, प्रेरणा, कम्युनिटी हैल्थ वर्कर अनुराधा शर्मा ने वैक्सीनेशन का काम किया। प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने हैल्थ वर्कर्स का धन्यवाद किया और इस के साथ अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन पर काम हो गया।
मनोज कुमार / कांगड़ा पटवार एवं कानूनगो महासंघ की तहसील इकाई कांगड़ा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उपमंडल अधिकारी (ना.) कांगड़ा अभिषेक वर्मा के माध्यम से वेतन विसंगतियों को लेकर मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर एसडीएम महोदय ने वेतन विसंगतियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुना। संघ के मुताबिक अनुबंध पर कार्यरत पटवारियों व प्रोबेशन पर कार्यरत पटवारियों को नए वेतनमान में काफी नुकसान हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उक्त वेतन विसंगतियों को दूर कर समस्या का हल करने को कहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सुजानपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक विशेष कैंप का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में किया जा रहा है। मंगलवार को विशेष कैंप में स्किल डवलपमेंट एवं कम्युनिकेशन स्किल के साथ- साथ लोकतंत्र में मीडिया का क्या महत्व है को लेकर जानकारी दी गई कैंप में भाग ले रहे हैं छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सुजानपुर मैदान की सफाई की एवं लोगों को जागृत करते हुए स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया विशेष आयोजित इस कैंप में बतौर वक्ता के रूप में महाविद्यालय से ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन प्रधान एवं मीडिया प्रतिनिधि गौरव ने शिरकत की अपने माध्यम से उन्होंने समाज में मीडिया का क्या महत्व है राष्ट्रीय सेवा योजना का क्या महत्व है के बारे में तमाम जानकारी उपलब्ध करवाई स्किल डेवलपमेंट के ऊपर प्रवक्ता डॉ संगीता सिंह ने अपने विचार रखे इससे पहले यहां पहुंचे मुख्य अतिथि क्या कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र धीमान एवं वंदना कुमारी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया दीप प्रजलन करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गई कार्यक्रम अधिकारी ने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना का बुधवार को विधिवत समापन होगा इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मतलब सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना है ताकि आप जब बाहर किसी भी फील्ड में जाएं तब आपको किसी भी तरह की कोई समस्या सामने ना आए।।
गोपालपुर-2 खंड की 98 में से 12 उत्कृष्ट समितियों को कोट हटली में किया पुरस्कृत फर्स्ट वर्डिक्ट। सरकाघाट राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोट हटली में आयोजित शिक्षा खंड गोपालपुर द्वितीय की प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियों को पुरस्कृत करने के लिए समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। खंड के 98 विद्यालयों में से 12 उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह चयन पहले कलस्टर स्तर पर और उसके बाद खंड स्तर पर हुआ, जिनमें से उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालयों में से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बग्ग पौंटा को प्रथम पुरस्कार, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोट हटली को द्वितीय, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिक्करी सध्वानी व राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला समैला को तृतीय पुरस्कार मिला। माध्यमिक विद्यालय वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला घरवासडा़ को प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धबोई को द्वितीय व राजकीय माध्यमिक पाठशाला नगरोटा को तृतीय पुरस्कार मिला। उच्च विद्यालय वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय कैहरी प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय सुलपुर बही द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय कलथर को तृतीय पुरस्कार मिला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा प्रथम, श्रीमति बालशैला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्द्वाडा द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट हटली को तृतीय पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह खंड परियोजना अधिकारी राकेश धीमान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के आयोजक प्राईमरी व अपर प्राईमरी के बीआरसी अशोक कुमार व संगीता कुमारी ने बताया की शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों अनुसार प्रतिवर्ष सभी विद्यालयों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समिति को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि सभी स्कूल प्रबंधन समितियां एक दूसरे से प्रेरित होकर अपने-अपने विद्यालयों में बेहतर समन्वय स्थापित करके विद्यालयों की बेहतरी के लिए आपसी तालमेल स्थापित कर हर संभव प्रयास करें। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में अभिभावकों व समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यातिथि कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधन में कहा कि आज के इस दौर में विद्यालयों का प्रबंधन केवल स्कूल मुखियाओं व शिक्षकों तक ही सीमित नहीं रह गया है। किसी भी विद्यालय की उन्नति के लिए जन सहभागिता भी बेहद जरूरी है और स्कूल प्रबंधन समितियां इस कड़ी में बाखूबी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा हमें उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है कि सरकाघाट के हर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति अपने कार्य से उत्कृष्टता के पैमाने के नए आयाम स्थापित करेंगी, अभिभावकों व समाज को इस दिशा में अपना योगदान देना होगा। उन्हाेंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालयों में एक ऐसा स्तंभ है, जो विद्यालयों की हर शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता से बेहतर परिणाम हासिल कर सकती हैं। इस समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सेवानिवृत्त उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) अशोक शर्मा, कोट हटली पंचायत की प्रधान नीलम ठाकुर, उप-प्रधान कुशल व विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, सीएचटी सहित अन्य शिक्षकों व पुरस्कृत स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य इस आयोजन में शामिल रहे।
विनायक ठाकुर/रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते चपडुही डा पीरसलूही निवासी राहुल मैहता पुत्र दिनेश कुमार ने थाना में मामला दर्ज करवाया है कि अज्ञात चोरों द्वारा देर रात को उनके में चोरी कर ली जिसमें उनके कीमती जेवरात चोरी हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका बालू टिक्का,सोने के टॉप्स,चांदी की फुलमोली चांदी,सोने की बालियां, चांदी का हार व पैरियां थी जिसकी कीमत लगभग 90000 से 95000 हजार बताई जा रही है । मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज कर लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर, शिमला से चैपाल क्षेत्र के कुपवी खण्ड के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस दूर-दराज के क्षेत्र के निवासियों के कल्याण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला के माध्यम से भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रबंधन के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस एम्बुलेंस से कुपवी क्षेत्र के 16,000 से अधिक निवासी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा और बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर/देहरा रावमापा बाल गरली में प्रख्यात डॉ रेड्डी प्रयोगशाला का भर्ती अभियान दिनांक 10-02-2022 दिन वीरवार समय 10 बजे सुबह से किया जा रहा है । विदित रहे इसका आयोजन स्कूल स्तर पर क्षेत्र में दूसरी बार हो रहा है। इसमें बच्चों में साक्षात्कार प्रक्रिया में पात्रता की उम्र 18 से 20 साल के बीच (जन्म 10 फरवरी ( 2002 से 10 फरवरी 2004 के बीच) तथा बच्चों ने 10+2 मेडीकल /नॉन मेडीकल 60% अंकों के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में दक्षता के साथ उतीर्ण की हो । चयनित विद्यार्थियों का सालाना वेतन 1.60 लाख तक अच्छे छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा । साथ में साक्षात्कार में आने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ 10+2 अंक तालिका दो पासपोर्ट साइज फोटो, कोई पहचान पत्र जैसे पेन कार्ड, आधार कार्ड वगेरा तथा निवास प्रमाण पत्र लाना होगा। इस प्रयोगशाला की इस नई पहल से क्षेत्रवासियों में एक खुशी की लहर है। अधिक जानकारी के लिए न० 9805676627 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है । उपरोक्त जानकारी स्कूल बाल गरली के एसएमसी प्रधान अनूप कुमार ने दी है।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमंडल देहरा अंतर्गत पड़ते गांव नैहरन पुखर दयाल के रहने वाले सैनिक वरिंदर कुमार सुपुत्र स्वर्गीय शशिपाल की सोमवार को मौत हो गई बताया जा रहा किडनी फेल होने की वजह से अचानक उक्त फौजी की मौत हो गयी थी। असम राइफल्स के जवान वरिंदर कुमार इन दिनों असम की राजधानी गवाहटी में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पहले समस्या होने पर परिजन उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ ले गए। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया वहीं उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गाँव नेहरन पुखर ले आया गया जहां उनका मंगलवार सुबह पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया आपको बता दें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनकी अंत्योष्टि हुई। इस दौरान देहरा के विधायक होशियार सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिओम शर्मा,उप-प्रधान दयाल अजय कुमार जफ्फा,उप-प्रधान ढलियारा वीरेंद्र मनकोटिया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें इस मौके पर समस्त क्षेत्रवासियों की आंखे नम हो गयी । 34 वर्षीय उक्त जवान का यू अचानक चले जाना सब के लिए दुखदाई है ।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा में मंगलवार को देव भूमि क्षत्रिय संगठन एवम सवर्ण मोर्चा देहरा के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को प्रदेश मुख्यसलाहकार रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में 50 लोगो ने एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन के माध्यम से ज्ञापननुमा पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने सवर्ण समाज के ऊपर लगाए जा रहे एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज हो रहे मामलों से पीड़ित हो रहा है। जिसमे की लगभग सभी मामलो शिनाख्त करने पर झूठे पाए जाते है जिससे दिन प्रतिदिन स्वर्ण समाज के लोगो का मनोबल गिरता जा रहा है। देवभूमि क्षत्रिय संग़ठन ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि हिमचाल प्रदेश देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को पिछले कल रात ग्यारह बजे नाहन पुलिस गिरफ्तार किया गया और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है जो की अति निंदनीय है व स्वर्ण समाज ऐसे झूठे एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज हो रहे मामलों की निंदा की है। इस दौरान संग़ठन ने रोष व्यक्त करते हुए देहरा तहसील चोंक से लेकर एसडीएम कार्यालय देहरा तक नारेबाजी करने के साथ भारी प्रदर्शन किया।इस दौरान कांगड़ा उपाध्यक्ष सतविंदर गुलेरिया,गुरचरण सिंह टोहरा,रमन शर्मा,यश पठानिया,विवेक शर्मा,नीरज कुमार,संजीव राजपूत,पुष्पिंदर चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते वार्ड - सात बोहन डाकघर व तहसील ज्वालामुखी निवासी व्यक्ति के कब्जे से पांच बोतल देसी शराब मार्का सन्तरा बरामद की है। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया पुलिस ने नशे के सौदागरों से सख्ती से निपट रही है।नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कसौली कसौली के एक निजी स्कूल की छात्रा कुदरत मेहता ने अपनी लगन और काबिलियत से धर्मपुर का नाम चमकाया है। कुदरत ने यूसीमास (एबैकस) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता यूसीमास राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता की बी-1 केटेगरी में देशभर से 7000 करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जबकि हिमाचल प्रदेश से 680 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुदरत ने केवल 10 मिनट में 200 सम सॉल्व किये। इससे पहले यूसीमास अबेकस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021 में भी भाग ले चुकी है। कुदरत के पिता राकेश मेहता ने बताया की प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लेकर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुदरत ने अबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि नर्चर सेंटर के बच्चे न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में बल्कि समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। यह सेंटर अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली कुदरत ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर स्कूल सहित कोचिंग सेंटर में खुशी की लहर है। कुदरत धर्मपुर की रहने वाली है। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय टीचर नेहा गुप्ता और माता बबिता मैहता पिता राकेश मेहता को दिया है। कुदरत भविष्य में अभिनेत्री बनना चाहती है। कुदरत की इस उपलब्धि ने जहां पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है वहीं उसने इतिहास रच दूसरे बच्चों के लिए उदाहरण पेश किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार से बारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय की छात्रा तारिणी ठाकुर का एमबीबीएस ड़ा० राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल महाविद्यालय टांडा जिला काँगड़ा में चयन होने पर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है की इस वर्ष विद्यालय से विज्ञान संकाय की छात्रा तारिणी ठाकुर का एमबीबीएस में चयन हुआ है I उन्होंने कहा की तारिणी ठाकुर बहुत ही मेहनती छात्रा है उसी की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्ग दर्शन व् माता पिता के आशीर्वाद से उसका चयन एमबीबीएस में हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस विद्यालय से कई छात्रों का एमबीबीएस चयन हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए छात्रा तारिणी ठाकुर तथा उसके पिता राजेंदर ठाकुर व् माता अरुणा ठाकुर, अध्यापक वर्ग और विद्यालय प्रधानाचार्य को बधाई दी I उन्होंने बताया की तारिणी ठाकुर शैक्षणिक क्षेत्र के साथ साथ सह-पाठ्यक्रम,अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी बड़ चढ़ कर भाग लेती थी I तारिणी ठाकुर का छात्र विज्ञान सम्मेलन, एनएसएस, लायन एको क्लब आदि इकाईओं में उम्दा प्रदर्शन रहा और अनेको खिताबो को अपने नाम कर विद्यालय का, माता –पिता व् इलाके का नाम रोशन किया है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया इस उपलब्धि से विद्यालय में ख़ुशी के लहर है और तारिणी ठाकुर ने विद्यालय और इलाके का पुरे राज्य में नाम रोशन किया है I विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने तारिणी ठाकुर को एमबीबीएस में चयन होने पर बहुत बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की I उन्होंने कहा की तारिणी ठाकुर ने विद्यालय का , माता –पिता का, अपने गुरुवों का और इलाके का नाम रोशन किया है I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी सदस्यों ने तारिणी ठाकुर काएमबीबीएस में चयन होने पर तारिणी ठाकुर और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है कि यह बच्चे शिक्षा जगत के हर क्षेत्र में विद्यालय का और इलाके का नाम रोशन कर रहे है I
मदन सांवरिया/ निरमंड हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर आज दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर आज निरमण्ड मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दूध उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और 24 फरवरी को दूध बंद,देहात बन्द व 7 मार्च को दत्तनगर मे मिल्क फेडरेशन का घेराव व क्रमिक अनशन की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक मे हिमाचल दूध उत्पादक संघ के सचिव देवकी नंद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक मे उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में दूध उत्पादकों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है लेकिन दूध उत्पादकों को न तो दूध का उचित दाम मिल रहे हैं और न ही दूध की पेमैंट समय पर मिल रही है।दूध के दाम पानी से भी कम मिल रहे हैं जिससे कि इन परिवारों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना रही हैं। और बजट का भी अभाव है। जिससे कि दूध उत्पादकों को पेमेंट मिलने का कोई निश्चित समय नहीं है ,कभी कभी तो पेमेंट दो माह बाद भी मिल रही है। जिससे कि इन पर दोहरी मार पढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादक संघ ने कई बार दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को प्रदेश सरकार के सामने रखा है परंतु प्रदेश सरकार इनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है जिससे कि दूध आज पानी से भी सस्ता बिक रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है जिससे कि खाद्य वस्तुओं के अलावा पशुओं को मिलने वाले पशु आहार,फीड व दवाई के दाम भी बढ़े हैं जिससे कि दूध को पैदा करने मे लागत भी बढ़ रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानी व पशु पालन घाटे का सौदा बन रहा है। 31 जनवरी को दूध उत्पादक संघ ने प्रदेश सरकार को 8 सूत्रीय मांग पत्र दिया था। जिसमें मुख्य रूप से दूध का दाम 40 रुपये प्रति लीटर दिया जाए,दूध की पेमेंट हर महीने 10 तारीख से पहले दी जाए,पशु आहार पर सब्सिडी दी जाए तथा डिपुओं के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाए, पशु औषधालयों में खाली पद भरे जायें,मिल्क फेडरेशन के बजट को 50 करोड़ किया जाए,सभी सोसायटी में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन दी जाए। इस बैठक मे कमेटी का गठन किया गया जिसमें ख्याला नंद को अध्यक्ष, दुर्गा नंद को सचिव,शिक्षा देवी,सुषमा,हितेश,निरत,भुवनेश्वरी,कांशी राम, हेत राम,प्रेम,पुष्पा देवी,शीध् पाल, रीना कुमारी,रमेश कुमार,राम लाल को सदस्य चुना गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल संकुल विश्वविद्यालय, मंडी के शिक्षण संकाय और विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से हमारी पारंपरिक स्वास्थ्य और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि समाज वास्तविक रूप से लाभान्वित हो। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपनी शिक्षा प्रणाली को जमीनी कार्यों से जोड़ना होगा, जिसके लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैव विविधता में समृद्ध है और इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस जैव विविधता को ग्रामीणों और शोधार्थियों की सहायता से सही रूप से प्रलेखित किया जाए, क्योंकि ग्रामीणों को स्थानीय पौधों की प्रजातियों का बेहतर ज्ञान होता है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में राज्यपाल ने कृषि और मधुमक्खी पालन जैसी संबद्ध गतिविधियों में अनुसंधान कार्य पर विशेष बल देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पास इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए समुचित अवसर हैं क्योंकि विश्वविद्यालय ने हाल ही में कार्य करना शुरू किया है। उन्होंने हर्बल गार्डन, विस्तार गतिविधियों इत्यादि को बढ़ावा देने, पारंपरिक ज्ञान को महत्व प्रदान करने और विश्वविद्यालय को इसे अपनी कार्यसूची में शामिल कर इस पर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पर्यावरण, जैव विविधता और पारिस्थितिकी पर चर्चा की और इस दिशा में और अधिक शोध कार्य करने को कहा। उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है तथा ऐसे में हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए और अधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सी.एल. चंदन ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया और विश्वास जताया कि उनका दौरा विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने राज्य में भूस्खलन का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है। इस समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ओक ओवर, शिमला से चौपाल क्षेत्र के कुपवी खंड के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस दूर-दराज के क्षेत्र के निवासियों के कल्याण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला के माध्यम से भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रबंधन के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस एम्बुलेंस से कुपवी क्षेत्र के 16,000 से अधिक निवासी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा और बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार (सोलन) सीएंडवी अध्यापक संघ चिरकाल से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को भारत सरकार के "भारत राजपत्र" के अधीन शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की अधिसूचना के अन्तर्गत विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कुछ मापदंड/पात्रता नियम तय किये हैं। इन सभी मापदण्डों का विस्तृत आलेख राजपत्र की अधिसूचना 23/08 /2010 संख्या नई दिल्ली अगस्त 25, /2010 / BHADRA 3.1932 में किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार पैरा नम्बर (1) और पैरा नम्बर (2) में पात्रता निर्धारण के साथ विभाग में नियुक्त होने वाले अध्यापकों को तीन श्रेणियीं में विभक्त किया गया है। (1) 3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त अध्यापक (2) 3 सितंबर 2001 से 1 जनवरी 2012 तक नियुक्त अध्यापक। (3) 1 जनवरी 2012 के बाद नियुक्त होने वाले अध्यापक। उपरोक्त तीनो श्रेणियों के लिये इस अधिसूचना के पैरा नम्बर 2 और 4 में वांछनीय और अनिवार्य योग्यता निर्धारण किया गया है कि 23/08 /2001 से पहले कार्यरत अध्यापकों की योग्यता को प्रथम नियुक्ति के समय वांछनीय योग्यता को ही टीजीटी पदनाम हेतु यथावत समझा जाएगा और उन्हें कोई भी विशेष शिक्षण - प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नही है। 3 सितंबर से 1 जनवरी 2012 के मध्य विभाग में सेवारत अध्यापकों को सरकारी स्तर पर छः महीने का दूरवर्ती विशेष अध्यापक पात्रता प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। जनवरी 2012 के बाद नियुक्त सभी अध्यापकों को बीएड होना अनिवार्य है। अब हिमाचल प्रदेश में निशुल्क शिक्षा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 शिक्षा नीति का पालन किया जा रहा है और इस नीति में किये गए प्रावधानों के अनुसार ही विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति की जा रहा है, ऐसा जवाब संघ को इस मांग के संदर्भ में विभाग के उच्चाधिकारियों से बार बार दिया जा रहा है,जबकि विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की दिशा और दशा कुछ और है। अभी भी हमारे वर्ग को इस अधिसूचना में वर्णित और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार योग्यता पूरी रखने के बाद भी पद नाम नही दिया गया है। सीएन्डवी प्रदेश राज्य अध्यक्ष दुर्गा नद शास्त्री ने यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,कि संघ सरकार से विनम्र आग्रह करता है कि आप हिंदी और संस्कृत अध्यापकों को इस अधिसूचना की अनुपालना करते हुए टीजीटी पदनाम देने का प्रवधान करे अधिसूचना में किये गए प्रावधानों के अनुसार ही विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को पद नाम देने की भी व्यवस्था करें या अनुभव के आधार पर विशेष व्यवस्था कर इन सभी अध्यापकों को टीजीटी पदनाम प्रदान करे। ताकि वर्षों से एक सम्मान जनक पद की आस लगाए बैठे हजारों हिंदी - संस्कृत अध्यापक टी० जी० टी० पद नाम प्राप्त कर अपनी पदोन्नति की राह प्रशस्त कर सकें। समस्त राज्य के हिंदी,संस्कृत अध्यापक प्रदेश सरकार की ओर ऐसे निहार रहे हैं जैसे प्यासा पपीहा बादलों को निहारता है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री इस मामले पर गम्भीरता से विचार करेंगे और संघ की इस मांग पर संघ को एक अमूल्य भेंट दे कर कृतार्थ करेंगे।
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन आईएनओ नई दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को रोग मुक्त भारत अभियान के लिए राज्य संयोजक नियुक्त किया है। इस अभियान को गति प्रदान करने हेतु हमारे साथ तीन सह- संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें मंडी संभाग से डाक्टर विपिन शर्मा, बिलासपुर से सीमा सांख्यान, और ऊना से डाक्टर निधि बाला प्रादेशिक टोली में शामिल हैं। इसके अलावा हम जिला स्तर पर समन्वयक और खंड स्तरीय समितियां गठित की जाएगी। जिसमें सरकारी एजेंसी व विभागों से सहयोग लेकर रोग मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हर गैर सरकारी संगठन भी शामिल होंगे। प्राकृतिक चिकित्सा,योग, जड़ी-बूटियों से उपचार, जैविक खेती, स्वच्छता और सात्विकता आदि विषयों पर विचार सांझा किए जाएंगे। मानव शरीर को पूर्ण स्वस्थ रखने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक साधना से हम दीर्घायु की कामना करते हैं। बहरहाल हमारा लक्ष्य है कि गांव और शहर को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान हों तभी हमारा देश भारत सर्वांगीण विकास एवं उन्नति कर सकता है। आईएनओ हिमाचल प्रदेश के राज्य संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि हमारे साथ मिलकर इस अभियान को गति प्रदान करे।
पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत पट्टा जाटियाँ के व्यक्ति ने लापता हुए बेटे को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार पट्टा जाटियाँ के अनूप सिंह ने पुलिस थाना ज्वाली में लिखित निवेदन करते हुए बताया है कि उसका करीब 30 बर्षीय बेटा सिकन्दर सिंह जो कुछ अस्वस्थ चल रहा था पहली फरबरी से घर से लापता है। उसकी रिश्तेदारों और जान पहचना वालों के पास भी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार थक हार कर अनूप सिंह ने बेटे को ढूंढने के लिए पुलिस थाना ज्वाली में निवेदन किया है। वहीं उपमण्डल पुलिस अधिकारी सिदार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लापता हुए युवक की रिपोर्ट दर्ज कर सभी थानों व् चौकियों को सूचित कर दिया है। जैसे ही कुछ जानकारी मिलती है तो तुरन्त परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।
जसवां:परागपुर के कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि मोदी सरकार के बजट ने जनता की उम्मीदों को धारा शाही किया है और इस बजट के जरिए मोदी सरकार का गरीब व आम आदमी विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा इस बजट में वेतनभोगी वर्ग और गरीबों के लिए कुछ नहीं है। आज यहां जारी एक बयान में सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि बजट में बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त आम आदमी को कुछ भी राहत नहीं दी गयी और जनता के सपने तार-तार हो गए हैं। गरीब और किसानों को बजट में कुछ नहीं दिया गया है जबकि बड़े-बड़े पूंजीपतियों पर मोदी सरकार अपनी आदत के अनुसार मेहरबान रही है। कर्मचारियों के हाथों में भी सरकार ने झुनझुना थमाया है। आयकर स्लैब में कोई परिवर्तन ना करके वेतन भोगी वर्ग की कमर तोड़ने का पूरा इंतजाम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट मे घिसे पिटे जुमलों और शब्दों के मायाजाल की वानगी ही दिखती है। बजट में किसानों की आय दोगुनी करने का कोई जिक्र नहीं है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं पर कुछ नहीं किया गया। मनकोटिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के दावे करने वाले भाजपाईयों से प्रदेश की जनता यह पूछ रही है कि हिमाचल में रेल विस्तार के बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ। एयरपोर्ट के लिए बजट क्यों नहीं मिला। हिमाचल के लिए औद्योगिक पैकेज घोषित क्यों नहीं हुआ। प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री प्रदेश के हितों की पैरवी करने में नाकामयाब क्यों रहे। मनकोटिया ने सवाल किया कि जिस बजट में आम आदमी के हित सूली चढ़ा दिए गए हो, वह बजट भाजपा नेताओं को जन हितैषी बजट कैसे नजर आ रहा है, यह जनता की समझ से भी परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आत्ममुग्धता की स्थिति में जी रहे हैं और समय आने पर जनता अपने वोट की चोट से भाजपा का घमंड चूर चूर कर देगी।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा अंतर्गत पड़ते गांव नैहरन पुखर दयाल के रहने वाले सैनिक वरिंदर कुमार सुपुत्र स्व. शशिपाल की सोमवार को मौत हो गई बताया जा रहा किडनी फेल होने की वजह से अचानक उक्त फौजी की मौत हो गई। असम राइफल्स के जवान वरिंदर कुमार इन दिनों असम की राजधानी गवाहटी में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पहले समस्या होने पर परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेहरन पुखर की खड्ड में मंगलवार सुबह गांव में ही होगा। वह 2006 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और दो बेटे हैं। दयाल पंचायत के उप प्रधान अजय कुमार जफ्फा ने बताया कि वरिंदर ठाकुर बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था उनका यूं अचानक चले जाना हम सब के लिए बहुत ही दु:खदायी है। भगवान फौजी भाई की आत्मा को शांति दें। खबर की पुष्टि करते हुए सैनिक के भाई अंकुश ठाकुर ने बताया कि उनके भाई ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने बताया कि किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई है।
विनायक ठाकु। जसवां परागपुर शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से उनके आवास स्थान जसवां में मुलाकात की। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमिंदर भट्टी, राष्ट्रीय युवा प्रधान इशांत शर्मा, पंजाब लीगल सेल प्रधान केतन शर्मा तथा पंजाब यूथ चेयरमैन सोनू राणा भी उपस्थित थे। शिवसेना हिंद की राष्ट्रीय टीम ने उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को चुनरी तथा तलवार देकर सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस हलके को कैबिनेट मंत्री मिला है और बिक्रम ठाकुर के मंत्री बनने के उपरांत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर बिक्रम ठाकुर ने आईपीएच और पीडब्ल्यूडी का अलग से डिवीजन खुलवाया गया है। टैरेस में मॉडल आईटीआई, कोटला वेहड़ में डिग्री कॉलेज, कूहना में फार्मसी कॉलेज, जंडौर में पॉलिटेक्निकल कॉलेज, रक्कड में कॉलेज का निर्माण, भरोली जदीद में अटल आदर्श विद्यालय, संसारपुर टैरेस में एचआरटीस का डिपो, कोटला बेहड में बैटनरी पॉलीक्लिनिक, चनौर में इंडस्ट्रियल सैटअप के साथ साथ डाडासीबा सीएससी का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल करवाया गया है। डाडासीबा सिविल हॉस्पिटल को अल्ट्रासाउंड मशीन, जबकि पीरसलूही और कस्बा कोटला अस्पतालों को डिजिटल एक्स रे मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तथाकथित समाजसेवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका असली उद्देश्य विधानसभा का चुनाव लड़ना है और यह समाजसेवा के नाम पर ड्रामेबाजी कर रहे हैं। निशांत शर्मा ने कहा कि इस तरह के लोगों की कारगुजारियों से जनता भली-भांति परिचित है तथा आने वाले दिनों में शिवसेना हिंद जल्द ही इनके चेहरे बेनकाब करेगी।
र्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, तलवाड़ में आज कोविड-19 से बचाव के लिए संस्थान के प्राचार्या की निगरानी में 'विशेष टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस टीकाकरण शिविर का संचालन, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र, लंबागांव से आई एक मेडिकल टीम ने किया। इस टीकाकरण शिविर में संस्थान के 15 से 18 आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले कुल 79 विद्यार्थियों का दूसरी खुराक के लिए टीकाकरण किया गया। उपरोक्त टीकाकरण शिविर का समन्वय, संगीता शर्मा, व्याख्याता (गणित) द्वारा किया गया। टीकाकरण शिविर के आयोजन के लिए धीरज गुप्ता, एचओडी इस विशेष (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग) द्वारा बीएमओ थुरल केएल कपूर और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र, लंबागांव से आयी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया गया।
मनोज कुमार /कांगड़ा विधायक पवन काजल ने सोमवार को जोगीपुर पंचायत में खेल मैदान का निरीक्षण किया। काजल ने कहा पंचायत समिति क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए बढ़िया खेल मैदान विकसित किया जाएगा। उन्होंने अपनी निजी मशीन लगातार चार दिन लगा कर मैदान को समतल करवा कर जमीन की उपलब्धता देखी। काजल ने कहा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव जहां पर खेल मैदान बनाने के लिए जगह उपलब्ध होगी वह विधायक निधि से 15 लाख रुपए इसके विकास के लिए दे रहे हैं । जोगीपुर पंचायत में भी शीघ्र ही खेल मैदान का निर्माण करवा दिया जाएगा।इस मौके पर पंचायत प्रधान रिम्पल ने कहा कि गांव में खेल मैदान नहीं होने के चलते स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने से वंचित रहना पड़ रहा है उन्होंने विधायक पवन काजल से पंचायत की तरफ से खेल मैदान का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग रखी। उप प्रधान अरुण कुमार ने खेल मैदान को निजी मशीन लगाकर समतल करवाने पर विधायक पवन काजल का आभार जताया। इस मौके पर, प्रवीन कुमार, धीरज शर्मा, कश्मीर सिंह, ऊमा देवी, डिंपल कुमारी, रानी देवी, रंजना, गायत्री, कृष्ण कुमार, शशी, अर्जुन, दीपक,आशीष भी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर / इंदौरा थाना डमटाल के अन्तर्गत मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत डैकवां में गुप्त सूचना मिलने पर एक दुकान में छापा मारा,छापे के दौरान दुकान से डेटोनेटर,जिलेटिन ट्यूब व सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किए है।मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व उप प्रधान सतीश कुमार उर्फ सेठी की दुकान से 6 डेटोनेटर,चार जिलेटिन ट्यूब व सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा उपरोक्त को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष सर्दी के मौसम में रिकाॅर्ड बर्फबारी के बावजूद, राज्य सरकार ने इससे प्रभावित क्षेत्रों में रिकाॅर्ड समय में विद्युत और पानी की आपूर्ति बहाल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों की सभी प्रमुख सड़कों को वाहनों के सुचारू परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संपर्क मार्ग खोलने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में मशीनरी और लोग तैनात किए गए हैं। पर्यटकों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सुबह के समय बर्फीले क्षेत्रों में अपने वाहन सावधानी से चलाने का परामर्श दिया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पांवटा साहिब खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 08 फरवरी 2022 को 03 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 08 फरवरी 2022 को 08 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। आठ फरवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवर्य होगा। 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा, मुगलावाला, निहालगढ़, नाघेता, डीएवी स्कूल, दून वेली स्कूल, एचपीएस सतौन, पॉलिटेक्निक कॉलेज रामपुर भारापुर इन सभी स्थानों में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
विनायक ठाकुर/ जसवां:परागपुर चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के रेही गांव की बेटी आरती कौंडल ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 514 नंबर हासिल कर अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के अधीन आने वाले कॉलेज पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंबा में सामान्य वर्ग में एमबीबीएस की सीट 514 नंबर लेकर हासिल की है। आरती कौंडल बचपन से ही पढ़ने में होशियार है आरती के पिता विपन कुमार रेही में हार्डवेयर की दुकान करते हैं और माता रंजना कुमारी गृहिणी है। आरती ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी ईमानदारी और लगन से करेगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग मंडल के अंतर्गत काम कर रहे सरकारी ठेकेदारों ने अपने कार्य बंद करके मिनी सचिवालय में एकत्रित होकर एसडीएम कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री व अधिशाषी अभियंता मंडल कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदार यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र अतिशीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वह सैकड़ों की संख्या में बुधवार को एकत्रित होकर उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय का धर्मशाला में घेराव केरेंगे। प्रदेश व्यापी चल रही इस रोष प्रदर्शन में मंडल कांगड़ा के नवनीत शर्मा, अरविंद गर्ग, बृज किशोर धर्मशाला व लक्की शाहपुर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3 माह से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सचिव व मुख्य अभियंताओं के हमारे प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई भी रूचि प्रदेश सरकार नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी से ठेकेदारों द्धारा टैंडर न डालने व नेगोशेसन का करने का फैसला लिया था, परंतु अब सरकार ने उन्हें काम बंद करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्धारा किए गए कार्यों का समय पर भुगतान, 2017 से पूर्व जीएसटी की अदायगी न करना तथा एक्स फार्म के बिना भुगतान न करना। उनका कहना है कि उनसे भुगतान के समय एक्स फार्म की मांग की जाती है, किंतु जब उनके द्धारा खनन नहीं किया जाता, तो विभाग उनसे एक्स फार्म की मांग क्यों करता है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को प्रदेश सरकार सहमति पूर्वक विचार करके वापस ले अन्यथा इस रोष को उग्र रूप दिया जाएगा। इस मौके पर पवन सूद, विनय गर्ग, प्रिंशु गर्ग, नागेश्वर मनकोटिया, वतन सिंह कालू, बिटटू पठानिया, अंकित गर्ग, चंद्रशेखर डोगरा, दिलबाग सिंह, अनिल, राजकुमार, अरबिंद, सुनील सैणी, गरीश, नीरज, राकेश वर्मा, अरूण मनकोटिया, अनिल सैणी, प्रदीप कुमार के अतिरिक्त दर्जनों ठेकेदार उपस्थित रहे।
नेहा धीमान/ शिमला हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष गोपाल झिलटा महासचिव विनोद शर्मा ने कहा है कि हाल ही मैं कुछ कर्मचारियों द्वारा आए दिनों कर्मचारियों को संयुक्त मोर्चा के नाम से बैठकें करके भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार किसी संयुक्त मोर्चे की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी विभागों, सरकारी कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के माध्यम से साक्ष्यों व तथ्यों के साथ उठा रहे है। वेतन आयोग के सम्बंध में जो भी विसंगतियां महासंघ के ध्यान में आ रही हैं उसका समाधान भी समय समय पर सरकार के साथ मिल कर किया जा रहा है इसके अतिरिक्त शिक्षकों के मान्यता प्राप्त संगठन भी अपनी अपनी श्रेणियों के मसलों को लगातर प्रदेश सरकार से उठा रहे है I इसी का परिणाम है कि छठे वेतनमान मै जो पंजाब की तर्ज़ पर तीसरे विकल्प नहीं दिया गया उस पर गंभीरता से विचार चल रहा है जहाँ तक बोर्डों वह निगमों के कर्मचारी की समस्याओं की बात है उनकी यूनियनें भी लगातर सरकार वह प्रबंधन के साथ निरंतर बैठकें करके अपने स्तर पर वार्तालाप के माध्यम से समाधान कर रहे I कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जब कर्मचारियों को मिलने वाले 4-9-14 के लाभ को निरस्त किया गया. पेंशन नियमों में अनावश्यक संशोधन किया गया जो वर्ष के लिए तत्काल सरकार का विरोध कर रहे थे तथा पुलिसकर्मियों के pay band तथा 8 वर्ष का कार्यकाल भी पूर्व सरकार की ही देन है। उस समय संयुक्त मोर्चे के यही नेता मूक दर्शक बनकर पिछली सरकार की गोद मैं बैठकर तमाशाबीन बने हुए थे
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के 8 छात्र एमबीबीएस में चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा, उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा व स्टाफ ने जेई व नीट में चयनित छात्रों को स्कूल में आमंत्रित कर सम्मानित किया। जीएवी की श्रेया सिंगला लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी में चयनित हुई है। श्रेया के पिता राजेश कांगड़ा में दुकानदार है व माता गीता सिंगला गृहणी है। आनंदिता को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा मिला है। अनंदिता के पिता इंद्रकुमार पंचायत ऑडिटर व माता बनीता गृहणी है। आर्यन का चयन भी टांडा मेडिकल कॉलेज में हुआ है व आर्यन की बहन अदिती स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर है। सिमरनजीत कौर को मेडिकल कॉलेज चंबा मिला है। सिमरन की माता लेक्चरर व पिता दुकानदार हैं। पलक, मिताली व वृति को भी चंबा मेडिकल कॉलेज मिला है। इसके अतिरिक्त नितिन को हमीरपुर मिला है।रक्षित का चयन आईआईटी मंडी व वैभव शर्मा का एनआईटी हमीरपुर में मैकेनिकल, संकल्प सैनी व अर्शिया को इलेक्ट्रिकल, आयुष चौधरी एमटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन दीपक को मैथमेटिक्स इंजीनियरिंग, प्रिंस को केमिकल, अंशुमन राणा को सिविल इंजीनियरिंग, राघव भारद्वाज को इंजीनियरिंग फिजिक्स में एनआईटी हमीरपुर मिला है। वैभव के पिता विजय शर्मा व संकल्प सैनी के पिता सुरिंदर सैनी जीएवी में कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीएवी के लिए यह सुनहरा अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे छात्र एमबीबीएस व आईआईटी एनआईटी में चयनित हुए हैं और जीएवी का नाम रोशन करेंगे।
रोपवे के बाद धर्मशाला में जल्द लोग उठाएंगे sky bus का लुफ्त सुनील समियाल। धर्मशाला धर्मशाला में लंबे इंतजार के बाद लोग स्मार्ट सिटी धर्मशाला में रोपवे के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग जल्द ही sky bus का लुफ्त लेंगे। जल्द ही स्काई बस में सफर करने का लुत्फ उठा पाएंगे। इस संबंध में शहरी विकास विभाग ने बकायदा प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार सिंह नेहरिया ने बताए कि इसी साल ही स्काई बस का काम भी शुरु हो जाएगा। अब स्काई-वे के निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है। इस प्रोजैक्ट के लिए 250 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया जा चुका है। मेयर ने बताया कि स्काई बस की सुविधा देने वाला धर्मशाला देश का प्रथम शहर बन जाएगा। यह है योजना की प्रपोजल स्काई बस योजना के तहत जो प्रपोजल बनाया गया है, इसके आधार पर ट्रैक का निर्माण गग्गल से भागसूनाग व धर्मशाला से फतेहपुर होकर डाढ तक बनाया गया है। पहले चरण में 15 स्टेशन बनाए जाने की योजना बनाई गई है, जो मुख्य जगहों को शहर के साथ जोड़ेगा। प्रपोजल के अनुसार यह ट्रैक 15.4 किलोमीटर का रहेगा। दूसरे चरण में ट्रैक की लंबाई को बढ़ाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 11.8 किलोमीटर है, जो कि गग्गल एयरपोर्ट से जतेहड़ होते हुए गग्गल पहुंचेगा तथा दूसरी ओर सिद्धबाड़ी-तपोवन से होकर डाढ तक बढ़ाया जाएगा, जिसमें 2 स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित टै्रक के मार्ग के अनुसार शहर के निर्माण की सरंचना व आसपास की सुंदर जगहों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ। जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर से भावा वैली के संपर्क मार्ग स्थित मोड़ पर एक एप्लाइड वाहन ऑल्टो 800 भावा खड्ड में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कल रात वाहन में सवार तीन व्यक्ति क्राबा निवासी बाबू राम के साथ दो नेपाली सुनील व कुलवंत रिकांगपिओ से कट गांव की ओर जा रहे थे कि भावानगर से कटगांव सम्पर्क सड़क मार्ग के समीप पठानकोट नामक स्थान पर रात 11 बजे के करीब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिस कारण वाहन में आग लग गई तथा वाहन में सवार तीनो की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही एसडीपीओ भावानगर राजू सहित पुलिस टीम मौके पर रवाना हुए । पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला जा रहा है । एसडीपीओ भावानगर राजू ने बताया कि वाहन में सवारो की पहचान बाबू राम (30) पुत्र भूप सिंह क्राबा निवासी सुनील (21) व कुंदन (40) नेपाली के रूप में हुई है जबकि वाहन में आग लगने से बाबू राम पूरी तरह से जल गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है फिलहाल दुर्घटना होने के कारण अभी पता नही चल पाया है ।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के नेतृत्व में कई गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट सुष्मिता ने स्वतंत्रता हमने कैसे पाई विषय पर भाषण दिया। कैडेट्स सुष्मिता, नम्रता, हेमलता, जागृति, राकेश, वेदांश, गिरीश, एंजेल व हिमांशी आदि ने विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति पर सुंदर रंगोली बनाकर देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। कैडेट यश, केतन, सागर, चेतन तथा सुजल ने मनमोहक देशभक्ति पर चित्रकला बनाई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, जागृति, जितेंद्र चंदेल, अनिता, नीलम, सुषम व नरेंद्र कुमार ने कैडेट्स के कार्य की खूब सराहना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर. मुसाफिर को हिंदुस्तान के भारत रत्न पब्लिशिंग हाउस द्वारा "ग्लोबल इंडिया एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। जीआर मुसाफिर को इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर उनकी समाजसेवा में योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया जा चूका है | इससे पूर्व जीआर. मुसाफिर को 2014 और 2015 में दो बार बेस्ट सिटीजन आफ इंडिया अवार्ड से, 2014 में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से, 2018 में प्राईड आफ इंडिया अवार्ड, ग्लोरी आफ इंडिया अवार्ड और अटल बिहारी वाजपेई एक्सीलेंस अवार्ड तथा से तथा 2019 में भारत गौरव पुरस्कार से नवाजा गया था| जीआर मुसाफिर को ग्लोबल इंडिया एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश चौहान, जिला उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिला महासचिव शकुंतला प्रकाश, राजेन्द्र ठाकुर व् इंदिरा कश्यप, जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य, मंडल उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर आशा प्रकाश, सुनील शर्मा थूनू, रणजीत सिंह, संजय ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम ठाकुर, संजीव शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हरदेव सिंह राणा, पच्छाद अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जितेन्द्र ठाकुर, अनुसूचित जाती सेल के मंडल अध्यक्ष हरिदास बनोल्टा। मोनी ठाकुर, जितेन्द्र वर्मा, पूर्ण ठाकुर, सुंदर लाल, दुर्गा सिंह, सिरमौर सिंह, सूर्यकान्त सेवल, जितेन्द्र ठाकुर, सतेन्द्र नेहरु, अजय चौहान, सुमन चौहान, ज्योति खेड़ा, विक्रम ठाकुर आदि ने बधाई दी है |
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर कड़छम के पास सोमवार सुबह एक चलती गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक पत्थरों के गिरने से एक महिला व एक पुरूष गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं । घायलों को शोलतू हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर रैफर कर दिया गया है । जानकारी के अनुसार विनय नेगी निवासी कोठी जो कि भावानगर में वीडीओ पद पर तैनात हैं सोमवार सुबह अपनी गाड़ी महिंद्रा लोगान एचपी 25 बी 0077 में रिकांगपिओ से भावानगर जा रहे थे कि कड़छम के पास पहाड़ी से अचानक बड़े बड़े पत्थर गाड़ी पर जा गिरे, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार विनय नेगी पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र कुमार व एक अन्य महिला अनुपमा पत्नी अंकुश कुमार निवासी हमीरपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए । घायल महिला व पुरुष को स्थानीय लोगों द्वारा शोलतू हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा विनय नेगी को प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर रेफर कर दिया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य सरकार की अतिरिक्त महाधिवक्ता रीता गोस्वामी ने कहा है कि अवैध धर्मांतरण गैर-जमानती अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान है। हिंदू से ईसाई या मुसलमान बने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग आरक्षण का लाभ भी नहीं ले सकते। वह उमंग फाउंडेशन द्वारा "हि.प्र.धर्म स्वातंत्र्य कानून -2019 के माध्यम से मानव अधिकार संरक्षण" विषय पर आयोजित वेबीनार में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में बोल रहीं थीं। कार्यक्रम के संयोजक एवं उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया वेबीनार में हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों के युवाओं ने हिस्सा लिया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मानवाधिकार संरक्षण पर साप्ताहिक वेबीनारों की शृंखला में यह 21वां कार्यक्रम था। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ईसाई मिशनरी गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ईसाई बना रहे हैं। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए समाज को जागरूक बनाने की जरूरत है। रीता गोस्वामी ने भारतीय संविधान में धर्म पालन और उसके प्रचार के मौलिक अधिकार के बारे में बताते हुए यह भी स्पष्ट किया कि इसका दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। लोभ लालच, धोखाधड़ी, बल के उपयोग, या इलाज के बहाने से किसी का धर्म परिवर्तन करना गंभीर अपराध है। इसमें एक से लेकर पांच वर्ष तक की सजा हो और जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध तरीके से किसी बच्चे, महिला या अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों का धर्म बदलवाया जाता है तो अपराधी को दो से सात वर्ष तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। ऐसे मामलों में आरोपी के विरुद्ध सिविल जज की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। धर्मांतरण के इरादे से की गई शादी भी कोर्ट द्वारा रद्द की जा सकती है। इसके लिए फैमिली कोर्ट में शिकायत करनी होगी। यदि किसी जिले में फैमिली कोर्ट नहीं है तो मामला सिविल जज की अदालत में जाएगा।अतिरिक्त महाधिवक्ता का कहना था कि प्रदेश में गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी के शिकार लोगों को ईलाज के बहाने एवं जादू-टोने, भूत-प्रेत जैसे अन्य अंधविश्वासों का डर दिखाकर ईसाई बनाने वाले लोग मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करते हैं। देवी- देवताओं के प्रति नफरत फैला कर धर्म परिवर्तन कराना भी कानूनन अपराध है। रीता गोस्वामी का कहना है कि अपने मूल धर्म में वापस आने वालों पर यह कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो स्वेच्छा से धर्मांतरण करना चाहते हैं उन्हें जिला मजिस्ट्रेट को कम से कम एक महीने पहले इस बारे में आवेदन देना होगा। जिला मजिस्ट्रेट ऐसे मामलों में जांच कराएगा कि धर्मांतरण में स्वेच्छा की जगह कोई अवैध कारण तो नहीं है।
कपिल शर्मा/ सगड़ाह शिक्षा खंड संगड़ाह में सामाजिक जागरूकता शिविर एवं पाठशाला प्रबंधन समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान जिला सिरमौर ऋषि पाल शर्मा रहे उनके साथ दिव्यांग बच्चों के जिला को ऑर्डिनेटर शिवानी पापा, काव्या और अर्चना मैडम कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में पाठशाला की बेहतरी के लिए अच्छा कार्य करने वाले एसएमसी के लोगों तथा अध्यापकों को सम्मानित किया गया बीएससीसी संगड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 30 से अधिक बच्चों को व्हीलचेयर, सीपी चेयर, हियरिंग एड आदि सामान वितरित किया गया |ऑनलाइन प्राइस से वंचित रहने वाले बच्चों को श्री श्री रविशंकर संस्था द्वारा दिए गए 9 बच्चों को फोन वितरित किए गए कार्यक्रम में शिक्षा खंड से बड़ा के प्रधान बीडीसी मेंबर महिला मंडल नवयुग मंडल आंगनबाड़ी तथा दिव्यांग बच्चों के मां-बाप लगभग 50 श्रद्धालुओं ने भाग लिया के शिक्षा केंद्र संगठन के बीआरसीसी मायाराम शर्मा ने समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा का स्वागत और धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इस खंड में जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे लगभग 40 बच्चे को 3:30 लाख से ऊपर के फोन वितरित किया है तथा इसी तरह से 50 दिव्यांग बच्चे को 300000 से अधिक का सामान वितरित किया इसके साथ-साथ उन्होंने एलिम्को संस्था चंडीगढ़ का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया जिन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए अपनी तरफ से सम्मान प्रदान किया|
विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत आज सोलन तहसील परिसर स्थित ईवीएम भण्डारण कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन का भण्डारण किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बीईएल फैक्टरी बैंगलूरू से एम-3 ईवीएम मशीन के 654 बैलेट यूनिट तथा 467 कन्ट्रोल यूनिट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोलन लाए गए। तदोपरान्त तहसील परिसर स्थित ईवीएम भण्डारण कक्ष को विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया। इसमें इन ईवीएम कन्ट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट का भण्डारण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया के जिला सचिव अनूप पराशर, शहरी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कंचन राणा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव,निर्वाचन विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां स्थित मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवां की स्थापना वर्ष 1936 में डाॅ. सरदार सिंह के नेतृत्व में की गई थी, जिसका प्रशासनिक नियंत्रण तत्कालीन पंजाब सरकार के कृषि विभाग के अधीन लायलपुर में था, जो अब पाकिस्तान में स्थित है। भारत में यूरोपियन मधुमक्खी के आयात के लिए वर्ष 1930 से 1953 के दौरान विशेष प्रयास किए गए थे, परंतु समुचित ज्ञान के अभाव में ये प्रयास सफल नहीं हुए। भारत में वर्ष 1960 में एपिस मेलिफेरा को उत्पादित करने में सफलता मिली और इस अनुसंधान केंद्र में 1964 में इसे सफलतापूर्वक शुरू किया गया। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा इस अनुसंधान केंद्र के सफलतापूर्वक संचालन की सराहना करते हुए कहा कि इस अनुसंधान केंद्र को और अधिक आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र को विरासत केंद्र घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इसे विरासत घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में 2.64 लाख शहद उत्पादन इकाइयां हैं और भारत में लगभग 30 लाख मधुमक्खी काॅलोनियां हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान लगभग 1,25,000 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया गया। भारत शहद उत्पादन में विश्व में आठवें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 2365 मधुमक्खी पालक हैं और प्रदेश में 5515.25 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शहद उत्पादन की अत्याधिक मांग है और इस दिशा में विभिन्न किस्में विकसित करने में अनुसंधान सहायक सिद्ध होगा। राज्यपाल ने प्रयोगशाला का भी दौरा किया और मधुमक्खी पालन की विधि में विशेष रूचि दिखाई। इससे पूर्व कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चाैधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, अनुसंधान और विस्तार कार्यों से राज्यपाल को अवगत करवाया। स्थानीय विधायक अरूण कुमार मेहरा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































