फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के बाड़ीधार, चौरटू, सरयांज, घनागुघाट, शिवनगर, कराडाघाट, शावग, कठपोल टिब्बा, ध्यानपुर, कांगरीधार सहित हरसंग धार में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्राें में बर्फ के फाहे बीच-बीच में गिरते हुए नजर आए। वहीं, बीच बीच में बारिश का दौर भी जारी रहा। गौर रहे तकरीबन एक सप्ताह बीत जाने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी देखने को मिल रहे हैं। लोग कई वर्षों बाद इस नजारे को देखने के लिए लालायित हो रहे हैं। इस दौरान बर्फ देखने के लिए ग्रामीणों ने जहां बाड़ीधार व शिवनगर, घनागुघाट जाकर आनंद लिया। वहीं, पिछले कल से हो रही बारिश से जहां ठंडक बढ़ गई, तो साथ ही साथ ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फ से तापमान में गिरावट भी देखने को आई है। बाजारों में लोगों की चहलकदमी भी कम ही देखने को मिली। स्थानीय लोग मुकेश, अनिल, दीपराम, कमलेश, बिज्जू, दिलाराम, कब्बू,पिंकू व दीपक वशिष्ट आदि का कहना है कि इस बार यहां पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं, मौसम में तापमान की गिरावट से लोग कमरों में दुबके रहे, तो युवा और बच्चे बर्फ में मस्ती करते नजर आए। लोगों के अनुसार यदि रबी फसलों की बात की जाए, तो गेहूं मटर जैसी फसलों के लिए यह बर्फबारी काफी हद तक फायदेमंद मानी जा रही है। कुल मिलाकर फरवरी माह की शुरुआत कई वर्षों पश्चात स्थानीय लोगों को बर्फ के रूप में खुशी की सौगात लाई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन मे विश्व कैंसर दिवस के मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रवक्ता जीव विज्ञान नीलम शुक्ला ने विश्व कैंसर दिवस पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।नीलम ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में कैंसर एक महामारी की तरह फ़ैल रहा है।यह कोशिकाओं का अनियंत्रित रूप से विभाजित होना है।ये अनुवांशिक,रेडिएशन,कैमिकल का अधिक प्रयोग और प्लास्टिक का उपयोग करने से हो सकता है तथा ये फूड पाइप,स्किन,फेफड़ों का व ब्लड कैंसर हो सकता है।कैंसर हर आयु के वर्ग को प्रभावित करता है।साथ में बताया कि सभी कैंसर मृत्यु का कारण नहीं बनते है परंतु कुछ कैंसर घातक होते है।विशेषकर ब्लड कैंसर किसी भी प्रकार का लक्षण नजर आने पर हमें डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,राकेश कुमार,धनी राम,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,धर्म दत्त,सुमन,अनिता कौंडल,सुरेन्द्र कुमार,मदन लाल शर्मा,प्रवीण कुमार,वीना,मुकेश कुमार,रेखा,विजय कुमार,जागृति,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुषमा,किरण बाला,नीलम ठाकुर,मंजू,जितेंद्र चंदेल,रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। भुंतर ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रथम चरण में ज़िला कुल्लू के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह ठाकुर को ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी का ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान और राष्ट्रीय सयुक्त संगठन मंत्री सुरेश कुमार के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की नई कार्यकारिणी का गठान भी किया गया जिसमें ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के प्रति ईमानदारी निष्ठा को देखते हुए ज़िला कुल्लू से बलदेव सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष कुल्लू हिमाचल प्रदेश के पद पर नयुक्त किया गया। साथ ही उन्होंने बलदेव ठाकुर से उम्मीद जताई है कि हमें आप पर पूर्ण विश्वास है कि आप अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी की विचाराधारा से जुड़े हुए साथियों को संगठित कर उनके हित में कार्य करेगे। बता दे कि बलदेव ठाकुर कांग्रेस पार्टी के एक ईमानदार सिपाही हैं l वहीं यह समाज सेवा में भी इनकी सराहनीय भूमिका रहती हैं l इसलिए जिला कुल्लू से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं l राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागु मानी जाएगी l नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई हैं उसे ईमानदारी से निभाएंगे l बलदेव ठाकुर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता को कहना चाहता हूं जो आप मुंगेरीलाल के सपने देखते हैं वह सपने देखना बंद करो 4 साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में गरीबों की रोटी छीन ली है स्वास्थ्य का बुरा हाल है बिजली का बुरा हाल है महंगाई से लोग तरस है गैस का सिलेंडर महंगा हुआ है अब जब चुनाव का साल आया है तो सरकार झूठे दावे कर रही है कि सरकार बिजली सस्ती कर देंगे गैस सिलेंडर सस्ता कर देंगे और महंगाई को कम किया जाएगा मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि हिमाचल का मतदाता पढ़ा लिखा है वह आपके इस प्रलोभन में नहीं आने वाले हैं इसलिए अगर आपने यह काम 4 साल पहले किया होता तो शायद जनता को आपके साथ सहानुभूति होती लेकिन अंतिम साल में आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं लोग आपकी बातों में नहीं आने वाले हैं साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी में कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत चिंता का विषय है कि कांग्रेस पार्टी में रहकर कांग्रेस के कुछ लोग कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं ऐसे व्यक्ति को या तो पार्टी छोड़ देनी चाहिए या पार्टी में रहकर पार्टी को खोखला नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग हाईकमान का सहारा लेकर हाईकमान को बदनाम करने के लिए प्रदेश में आकर बड़ी-बड़ी प्रेस रिलीज लगाते हैं सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान होता है व उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया में ना जाए अखबारों में ना जाए जिससे कांग्रेस पार्टी का नुकसान होता है और जो लोग हाईकमान के पास गए और यह कहने लगे कि अध्यक्ष बदलना चाहिए संगठन में काम नहीं हो रहा है ऐसे लोगों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कांग्रेस कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है कुलदीप राठौर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जल्द ही हाईकमान से मिलेंगे और राहुल गांधी से मिलेंगे जल्द हमारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक दिल्ली में की जाएगी साथ ही बलदेव ठाकुर ने कहा कि बहुत जल्द ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी जिला में एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा इस कैंप में इस संस्था के जितने भी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य हैं उन लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा और उन्हें 2 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे हम कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर राहुल गांधी की नीतियों पर और अपने संगठन के जो हमारे कर्तव्य हैं उस पर चर्चा करेंगे । बलदेव ठाकुर को ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर चारों ओर से बधाइयों का तांता लग गया है l वहीं बलदेव ठाकुर ने जिला कि कार्यकारिणी गठित करते हुए जिला कुल्लू के चारों ब्लॉक के अध्यक्ष नियुक्त किए l आनी से मोहिंदर सिंह कश्यप, बंजार से डोला सिंह महंत, कुल्लू से शशी पाल व मनाली से डोला राम ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया हैं l वहीं जिला कार्यकारिणी में देवी सिंह पाल, सैना पाल, दीनू रही, धनीराम, टीसी महंत, पूर्ण चंद बौद्ध, सीता बौद्ध व पुष्पा बौद्ध को उपाध्यक्ष बनाया गया l रोहित प्रकाश ठाकुर, विजेंद्र पंडित एडवोकेट, राजिंदर शर्मा, हीरा लाल कौशल, विना भार्ती को महामंत्री बनाया गया l इसी कड़ी में शीला देवी,हरी राम आजाद, राम लाल ठाकुर, ओम चंद ठाकुर, भोला राम ठाकुर, छाया ठाकुर को सचिव बनाया गया l वहीं गौरव सूद एडवोकेट को कोषाध्यक्ष बनाया गया l तो वहीं तापे राम, प्रकाश चंद, राजेंद्र कुमार, बाबू बौद्ध, प्रवीण जगदीश, शकुंतला, रूप दासी को कार्यकारिणी सद
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज लगातार बर्फबारी के मध्य शहर में छोटा शिमला, खलिनि, पंथाघाटी, मैहली-शाेगी बाईपास, टूटू व टूटीकंडी सड़कों का जायजा लिया तथा राहत कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्य पर तैनात कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा लोगों से अपील की वे गाड़ी चलाते वक्त एहतियात बरतें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने बताया कि जिला में सड़कों को खुलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और प्रशासन के पास मशीनरी वह लेबर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उप मंडल अधिकारी शहरी मनजीत शर्मा भी उपायुक्त के साथ मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला लोभ लालच एवं जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश के 'धर्म स्वातन्त्र्य कानून -2019' के माध्यम से मानवाधिकार संरक्षण पर राज्य सरकार की अतिरिक्त महाधिवक्ता रीता गोस्वामी उमंग फाउंडेशन के वेबीनार में 6 फरवरी को चर्चा करेंगी। वह इस कानून की बारीकियां बताएंगी ताकि ईसाई मिशनरियां गैर संवैधानिक तरीकों से हिंदुओं की गरीबी एवं बीमारी का फायदा उठाकर उनका धर्मांतरण न कर सकें। वेबीनार की संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर सवीना जहां ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उमंग फाउंडेशन का यह 21वां साप्ताहिक वेबीनार है। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा अंधविश्वास फैला कर भोले भाले हिंदुओं को भूत प्रेत से बचाने और बीमारियां ठीक करने का दावा किया जाता है। इसकी आड़ में उन्हें बरगला कर ईसाई बनाया जा रहा है। यह भोले भाले लोगों के मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन और अपराध है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुल्लू एसआईयु की टीम ने मुकाम बजौरा में नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस नंबर एचपी 66 ए 2523 मे सीट नंबर 19 पर बैठे कमल पुत्र श्री लाल सिंह गांव बारी पोस्ट ऑफिस पतलीकुहल तहसील मनाली जिला कुल्लू उमर उम्र 24 साल से 12.65 ग्राम हीरोइन/चिटा बरामद किया गया। जिस पर पुलिस थाना भुन्तर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
चमन शर्मा। आनी आनी उपमण्डल के विश्राम गृह आनी में जेसीबी मालिकों ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें आऊटर सराज जेसीबी यूनियन बनाने पर चर्चा हुई । चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से रफ़्तार ठाकुर को आऊटर सराज जेसीबी यूनियन का अध्यक्ष चुना गया जबकि वेद ठाकुर को उपाध्यक्ष,पूर्ण शर्मा को सचिव,सतपाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष व ख्याले राम ठाकुर को सलाहकार चुना गया । इसके अलावा कार्यकारिणी में सुनील ठाकुर,संजीव चौहान, विक्की ठाकुर को शामिल किया गया । नव-निर्वाचित आऊटर सराज जेसीबी यूनियन के अध्यक्ष रफ़्तार ठाकुर ने बताया कि यह फ़ैसला सभी मालिकों ने आऊटर सराज में आपस में मिल-जुल कर काम करने के लिए लिया है । उन्होंने कहा कि यूनियन के माध्यम से सभी अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे । उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा सरकार व लोगों के कामों को उचित दामों पर किया जाएगा जिससे न सरकार,लोगों और न ही जेसीबी मालिकों को घाटा हो । उन्होंने बताया कि सरकारी काम में जेसीबी मालिकों को 18% जीएसटी देना होता है ,डीज़ल समेत मशीनरी की मुरम्मत पर भी खर्चा आता है ,ऐसे में काम करने की दरें निर्धारित की जाएगी ताकि किसी का नुकसान न हो । वहीं,उन्होंने कहा कि जेसीबी का सड़क,घर निर्माण समेत बारिश,बर्फवारी ,भूस्खलन में सड़क खोलने समेत अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है । वहीं,यूनियन ने बाहरी जेसीबी मालिकों को चेताया कि अगर आऊटर सराज में किसी क्षेत्र में बाहरी जेसीबी मालिक काम करेगा तो उसे नहीं बख्शा जाएगा । उन्होंने कहा कि जेसीबी आऊटर सराज आनी की यूनियन अपने अपने क्षेत्र में सरकार व लोगों के काम करे
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में बुधवार देर रात से हो रहा हिमपात शुक्रवार को भी जारी रहा, हलांकि शुक्रवार को मौसम में थोड़ा बदलाब हुआ तथा हिमपात भी कम हुआ परन्तु ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रूक रूक कर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही । इस हिमपात से तापमान में भी गिरावट आई है जिससे जिले में शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गया है । इस हिमपात से ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है क्योंकि इस हिमपात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अधिकतर संपर्क सड़क मार्ग अबरुद्ध हो गए हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है तथा लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो गया। जिला में हुए इस हिमपात के कारण जिला के लगभग 26 सम्पर्क सड़क मार्ग पूरी तरह अबरुद्ध हो गए हैं जिससे लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है । उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला में पिछले दो दिनों से बर्फबारी जारी है तथा इस हिमपात से जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है । उन्होंने यह भी बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में 5 इंच से लेकर 1 फुट तक हिमपात हुआ है जिससे लगभग 26 सम्पर्क सड़क मार्ग अबरुद्ध हो गए हैं । उपायुक्त ने बताया कि एन एच , ग्रिफ व लोकनिर्माण विभाग मशिनिरियों के साथ अलर्ट पर हैं परन्तु जिला में अभी तक हिमपात जारी है तथा जैसे ही बर्फबारी रुकेगी बैसे ही सड़क मार्गों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमौर क्षेत्र में बर्फबारी व वर्षा लगातार हो रही है जिसके चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है यातायात के साधन अवरुद्ध हुए हैं बिजली भी गुल हुई है| जिसके चलते विभागीय अपने कार्य को मुस्तैदी से काम करने को तत्पर है लेकिन प्राकृतिक का करिश्मा ऐसा ही है कि कार्य करने के लिए बर्फबारी एवं वर्षा के कारण हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों का मानना है कि भले ही जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है लेकिन बर्फबारी होने से फसल व फलदार पौधोंमैं प्रोटीन व उपज मिलती हैजिसके चलतेजल स्रोतजो कि प्राकृतिक के हैंजैसे बावड़ी ना लेतालाब आदि में पानी की किल्लत नहीं होती।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पधर राजकीय उच्च पाठशाला मैगल, स्कूल प्रबंधन समिति के नवनियुक्त प्रधान श्री मुरारी लाल के कठिन परिश्रम का नतीज़ा है कि आज मैगल स्कूल एसऍमसी को पुरे द्रंग ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल हुआ है | मुरारी लाल ने इस स्कूल की दशा ही बदल दी है, मैगल स्कूल के मुख्यध्यापक नानक चंद ने कहा कि जिस तरह का कार्य हमारे स्कूल प्रबंधन समिति ने किया है स्कूल के लिए उस तरह तो पुरे जिले में ही नहीं अपितु पुरे प्रदेश में कहीं पर नहीं हुआ है | पहले स्कूल की हालत बहुत दयनीय थी श्री मुरारी लाल जी ने अपनी टीम के साथ खुद के पैसे इकठे करके स्कूल का नवीनीकरण किया जो कि मुझे नहीं लगता है की इस तरह का कार्य आज तक किसी एस.ऍम.सी प्रधान ने किया होगा | श्री मुरारी लाल ने बताया कि हमारे स्कूल जब तक ठीक नहीं होंगे तब तक हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं, हमने मिलकर मेहनत की और आज उसी का नतीजा है कि हमारी स्कूल प्रबंधन समिति पुरे द्रंग खंड में प्रथम आयी और मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब हम जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे |
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश अनुसूचति जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति से सम्बन्धित परिवारों को उपकरणों की खरीद पर अनुदान राशि 1300 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये और सिलाई मशीनों की खरीद के लिए अनुदान राशि 1800 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने की घोषणा की, ताकि इन समुदायों के लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने संविधान निर्माता के सम्मान में प्रत्येक जिला में एक पुस्तकालय का नाम डाॅ. भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग का उत्थान और उनका सामाजिक-आर्थिक विकास प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय रहा है और केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा इन वर्गों के लिए प्रारम्भ की गई कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्रदान करना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिले इसके लिए एक पारदर्शी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति परिवारों से बीपीएल के चयन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अम्बेडकर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक 51 भवन निर्मित हो चुके हैं और शेष का निर्माण कार्य विभिन्न स्तरों पर पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर भवनों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए, क्योंकि यह भवन इस समुदाय के लिए बहुउपयोगी हैं। उन्होंने इन भवनों के प्रबन्धन के लिए स्थानीय स्तर पर तंत्र विकसित करने का भी सुझाव दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं की समुचित सहभागिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत बैकलाॅग पद भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान प्रारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समुदायों के प्रति अत्याचार के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य अनुसूचित जाति निगम इन समुदायों के युवाओं को स्वरोजगार परियोजनाएं प्रारम्भ करने के लिए अनुदानित दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत्तसंकल्प है। इन गांवों में पेयजल, रास्तों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट इत्यादि लगाने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए निर्धारित वार्षिक आय की सीमा 35 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से कमजोर वर्गों के और अधिक परिवारों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि समाज का प्रत्येक वर्ग भाईचारे की भावना से रहे क्योंकि इसी से समाज, प्रदेश और देश की उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी समुदाय के खिलाफ किसी भी प्रकार का भेदभाव सहन नहीं करेगी। शिक्षा के प्रसार के फलस्वरूप भेदभाव के मामलों में दिन-प्रतिदिन कमी आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों की विकासात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में 60 यूनिट तक बिजली खपत पर शून्य बिजली बिल की घोषणा की है, जिससे अधिकतम लाभ अनुसूचित जाति समुदाय को हो रहा है। उन्होंने बहुमूल्य सुझावों के लिए बोर्ड के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने के लिए 929 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। प्रधान सचिव आर.डी. नजीम ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विवेक भाटिया ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्य सचेतक एवं विधायक विक्रम जरयाल, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, निदेशक ग्रामीण विकास ऋग्वेद ठाकुर, उपायुक्त डाॅ. निपुण जिन्दल इस अवसर पर धर्मशाला में तथा अन्य उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए |
फर्स्ट वर्डिक्ट। नेरचौक अभिलाषी शिक्षण संस्थान नेरचौक में ‘विश्व कैंसर दिवस’ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल नेरचौक के कैंसर विज्ञान विभाग से कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. मृणालिनी उपाध्याय ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु अध्यापकों को कैंसर व इसकी रोकथाम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर की बिमारी कई कारणों से होती है। उन्होंने कहा कि लाईफ स्टाईल, खानपान और एक्सरसाइज के ध्यान के साथ-साथ तनाव रहित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल में करीब अढ़ाई हजार और मंडी जिला मे करीब 600 कैंसर के केस रजिट्रड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धूम्रपान और चूल्हे के धुएं से भी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। इससे पहले संस्थान की प्रिसींपल सपना गोयल और टीचरों ने डॉ. मृणालिनी उप्पाध्याय का शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह से स्वागत और सम्मान किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी और प्रिसींपल डॉ. नर्बदा अभिलाषी इस कार्यक्रम मे वर्चुअली जुड़े। डॉ. आरके अभिलाषी ने प्रशिक्षु अध्यापकों से इस जानकारी को जन साधारण तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिलाषी शिक्षण संस्थान हमेशा ही जन जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रयासरत रहता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2022 को देव परंपरा के अनुरूप पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी में आयोजन की आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कोविड 19 की चुनौती के मद्देनजर मेले के आयोजन को लेकर बहुस्तरीय योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलेब समेत सभी आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि लोग मेले में अपना योगदान तय बनाएं और ये सोचें कि वे इसे और बेहतर बनाने में क्या सहयोग दे सकते हैं। 2, 5 और 8 मार्च को निकलेगी जलेब 2 से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। वे 2 मार्च को प्रथम जलेब की अगवानी करेंगे। मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अन्तिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। बैठक में आए सुझावों के दृष्टिगत महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस बार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन पड्डल की बजाय सेरी मंच पर करने के विकल्प पर भी विचार करने को कहा। जल शक्ति मंत्री ने महोत्सव में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया और सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिक अवसर प्रदान करने को कहा। लकीर के फकीर न बनें, बेहतर बदलावों के लिए नया सोचें जल शक्ति मंत्री ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बेहतर बदलावों के लिए नई सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि लकीर के फकीर न बनें, मेले में बेहतर बदलावों के लिए नया सोचें। देव समाज के मान सम्मान पर बल महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को मेले में पधारने वाले देवी देवताओं, देवलुओं, कारदारों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। शिवरात्रि मेला देवी देवताओं का मेला है। इसमें आने वाले देव समाज का पूरा मान सम्मान सुनिश्चित करें उनके आदर-सत्कार, ठहरने, राशन और अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हों। उन्होंने कहा कि वे देवताओं व देवलुओं को दी जाने वाली निधि में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री को देव समाज के भावों से अवगत कराएंगे। निश्चित ही देव समाज के हितों के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रशासन की ओर से पंजीकृत 216 देवी देवताओं को मेले के लिए आमंत्रित किया जाता है और इनमें से अमूमन 190 देवी देवता मेले के लिए आते हैं। खेल प्रतियोगिताओं के और बेहतर आयोजन महेंद्र सिंह ठाकुर ने मेले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के और बेहतर आयोजन पर बल दिया। बैठक में अन्य खेलों के साथ विशेषतौर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देकर प्रमुखता से आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने पड्डल में लगाई जाने वाली विभागों की विकास प्रदर्शनी को लेकर भी निर्देश दिए। सरस मेले की तर्ज पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पड्डल में लगाने की व्यवस्था को भी कहा। मंडी शिवरात्रि मेले के सफर को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बैठक में बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उप समितियां गठित की गई हैं। सभी के सहयोग से मेले को अद्वितीय स्वरूप दिया जाएगा। मेले में लोगों को मास्क पहने रखने को प्रोत्साहित किया जाएगा और प्रशासन स्वयंसेवियों के जरिये लोगों को मास्क मुहैया भी कराएगा। मंडी शिवरात्रि मेले के सफर को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगी। इसमें शिवरात्रि मेले के आयोजन की पिछले 50 सालों की यात्रा को चित्रों के जरिए दिखाया जाएगा।
बंजार। नवीन की रिपोर्ट बंजार घाटी में 2 दिन से बर्फबारी का क्रम जारी है जिसके चलते समूची घाटी बर्फबारी की चपेट में आ गई है सुबह से ही उपमंडल बंजार की दर्जनों ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर जमकर के ताजा बर्फबारी हो रही है बर्फबारी होने से समूचा उपमंडल ठंड की चपेट में आ गया पिछले 2 दिनों से उपमंडल बंजार के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बर्फबारी हो रही है जिसके चलते चलते बंजार घाटी में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है बंजार उपमंडल के दर्जनभर सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं जिसके चलते लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ी जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा शुक्रवार को भी उपमंडल बंजार में दिनभर बर्फबारी का दौर चलता रहा जिसके कारण काफी ठंड हो गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पैन्शनरज व वैलफेयर एसोसिएसन उप इकाई कुनिहार का द्विवार्षिक आमसभा का आयोजन एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार मे किया गया जिसमे भारी बारिस के बावजुद भी बहुत अधिक संख्या में सदस्यों ने भाग लिया । सभा की अध्यक्षता ई.रत्न तनवर ने की जबकि एसोसिएशन की राज्यस्तरीय कमेटी के उपप्रधान ई. जे सी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक संघ पट्टा बरावरी व हरीपुर इकाई के अध्यक्ष डी.डी कश्यप , महासचिव जगदेव गर्ग व सलाहकार रोशन कौंडल ने विशेष अतिथि व आबजर्वर के रुप मे उपस्थित हुए। आगन्तुक मेहमानों का पदाधिकरियो द्वारा टोपी पहना कर स्वागत व सम्मान किया गया। 3 फरवरी 2022 को निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पुर्ण होने पर सभा के महासचिव आर एन कश्यप ने पिछले दो वर्षों के दौरान सभा द्वारा किए गए कार्यो का ब्योरा सम्माननीय सदस्यो के सम्मुख रखा। इसके साथ ही वित्त सचिव ई. रुपेन्द्र कौशल ने दो वर्षो का वित्त का लेखा जोखा हाऊस के सामने प्रस्तुत किया। जो कि हाउस ने वायस वोट से पास कर दिया। सभा में उपस्थित सभी मेहमानो तथा पदाधिकारीयों द्वारा उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करने के उपरान्त निवर्तमान अध्यक्ष ई. रत्न तनवर ने सभा की 2020 - 22 की कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान करने के उपरान्त डी डी. कश्यप व उनकी टीम को नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया। उपस्थित जनसमूह ने आगामी दो वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से करते हुए ई. रत्न तनवर को पुनः एक बार फिर से इकाई अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त ई. रुपेन्द्र कौशल वरिष्ठ उपप्रधान , रूपरामपाल , शीशराम , व सुनील कुमार उपप्रधान , आर एन कश्यप महासचिव , दलबीर सिंह वित्तसचिव , ललित सेन संगठन सचिव , ई आर पी तनवार मुख्य सलाहकार व सन्तराम कश्यप को लेखा परीक्षक के पद पर चुना गया । कार्यकारिणी सदस्यों के रुप मे सोहन लाल, रामप्रकाश ठाकुर , रोशनलाल . प्रेमसिंह चौहान, ओमीदत शान्डिल , व रोशन लाल शर्मा को चुना गया। अध्यक्ष ई. रत्न तनवर ने नई कार्यकारिणी की ओर से सभी सदस्यो को आशवस्त करते हुए कहा कि वे पेंशनरों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोडेगें तथा उन्होंने जो उन पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा आज सुबह ठीक 11 बजे क़े करीब मुख्य मन्त्री हिमाचल प्रदेश श्री जय राम ठाकुर को संगठन की तरफ से संगठन क़े अध्यक्ष श्याम वर्मा क़े नेतृत्व में मांग पत्र सौपा.सर्व प्रथम अध्यक्ष ने अपने संगठन की मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया.ओर आगामी गतिविधियों पर चर्चा की.मांग पत्र में मुख्य रूप से 4 मांगो पर जोर दिया उन्हाेंने कहा कि हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन काँगड़ा क़े महासचिव श्री विनय गुप्ता द्वारा अपने माता पिता की स्मृति पर भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना पर मांग की.मूर्ति राजस्थान से 1.20 लाख की संगमरमर मूर्ति आ गई.जिसे शीघ्र ही स्थापित करवाना की मांग की। उन्हाेंने कहा कि आज कल क़े हालत क़े अनुसार आजकल की युवा पीढ़ी अपनी सनातनी धरोहर को खो रहे हैं बच्चो को अपने इतिहास की जानकारी बहुत कम हैं जिस प्रकार से मदरसो में कुरान. क्रिसचन स्कूल में बाइबल पढ़ाई जाती हैं इसी प्रकार से हिन्दू सरकारी स्कूलों में 5 से 10वी तक एक पीरियड धार्मिक पुस्तकों को पढ़ाना चाहिए.जैसे गीता.रामायण व अन्य धार्मिक विषयों पर ध्यान देना चाहिए.ताकि हमारी संस्कृति जिन्दा रहे ओर आने वाले समय में धर्म परिवर्तन ज्ञान होने क़े कारण रुक सके.ताकि हमारा हिन्दुत्व ओर हिन्दू संस्कार जिंदा रहे। उन्हाेंने कहा कि संगठन ने जोर दार तरीके से इस मांग को भी उठाया हैं की टांडा मेडिकल कॉलेज क़े प्रवेश द्वारा में उचित स्थान चयनित करके स्वामी विवेकानंद या फिर नेता सुभाष चन्द्र बोस का स्टाचू सरकार द्वारा लगाया जाये.जिसका सर्व हिन्दू समाज समर्थन करता हैं। उन्हाेंने कहा कि अंत में अध्यक्ष श्याम वर्मा ने अपने गांव जमानबाद की काफ़ी वर्षो से चली आ रही मांग की पहले हिमाचल रोडवेज की बस जिसका रूट पठानकोट से कंडी था जो गांव जमानबाद से होकर जाती थी.लेकिन कुछ सालो से यह रूट बन्द हैं.संगठन क़े अहम सदस्य प्रमन चटवाल ने ज़ब इस विषय पर अड्डा इंचार्ज पठानकोट बात की तो उन्होंने बोला की हमें सरकार से निर्देश करवा दो.तो बस दोबारा से चल पड़े। इसलिए इस मांग को संगठन क़े माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया हैं.जिसका हल शीघ्र निकलेगा.इस मौका पर अध्यक्ष श्याम वर्मा क़े साथ कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा व सदस्य प्रमन चटवाल हाजिर थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा व जिला महामंत्री अमन राणा ने बताया कि हमनें विकास कार्य के जो भी विषय उनके समक्ष रखा उन्होंने विश्वाश दिलाया कि बहुत जल्दी इन कार्यो को अमल मे लाया जायागा। वही अमन राणा ने बताया कि गांव टटेहल को अगले वर्ष सांसद आदर्श ग्राम योजना मैं डाला जाएगा। वही सांसद किशन कपूर ने विश्वास दिलाया है कि आपके क्षेत्र को आने वाले समय में विकास के लिए अलग से आर्थिक पैकेज का बजट भी दिया जाएगा। अमन राणा ने सांसद किशन कपूर का दिल की गहराइयों से आभार ब्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान 5 फरवरी को पंचरुखी में जनता के दरवार आकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी विचार-विमर्श करेंगे। जयसिंहपुर भाजपा मीडिया के प्रभारी प्रकाश चंद ने कहा कि विधायक रविंद्र धीमान 5 फरवरी को विकास खंड कार्यालय पंचरुखी में जनता की समस्याएं सुनेंगे। मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ हैं। पंचरुखी में बनने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन का कार्य प्रगति पर है। स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी का दर्जा बढ़ने के साथ लगभग 3 करोड़ के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा पंचरुखी में तहसील भवन का शिलान्यास भी जल्द ही किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ जिला किन्नौर में पिछले कल से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, निचले क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, आज सुबह से ही हिमपात शुरू हो गया है, जिससे जनजातीय जिला फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। जिला किन्नौर में 9 दिन पहले लगातार 3 दिन भारी हिमपात हुआ था, जिससे जिला के अधिकांश संपर्क सड़क मार्गों के अबरुद्ध होने के साथ साथ विद्युत आपूर्ती, पेयजल स्कीमें भी बाधित हूई थी, जिस कारण जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित हो गया था। जिला में हो रहे हिमपात व बारिश से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि इस हिमपात से अभी तक जनजीवन पर खासा प्रभाव नहीं पड़ा है तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला व पूह तरफ वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चली हुई है, परंतु जिला ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक हिमपात होने से कई संपर्क सड़क मार्गों के अबरुद्ध होने की सूचना है, जिससे ऊंचाई वाले अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कल्पा, नेसंग, सांगला, छितकुल, रकछम, कुनु चारंग, आसरंग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग 6 इंच से 1 फिट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी खराब मौसम के चलते जिला में एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिला में 5 फरवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तथा निचले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई गई है। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा सभी जिलावासियों तथा पर्यटकों से मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मद्ेदनजर आग्रह किया है कि बर्फबारी के दृष्टिगत ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें और यदि अति आवश्यक होने पर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएं।
ज्वालामुखी। विनायक ठाकुर भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के किसान मोर्चा महामंत्री संजय राणा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तय नहीं करेंगे कि ज्वालामुखी में भाजपा किसे टिकट देगी उन्होंने कांग्रेसी नेता द्वारा जारी एक प्रेस बयान पर भारी रोष व्यक्त कर उक्त बयान की निंदा भी की है। भाजपा नेता संजय राणा ने तीखे शब्दो के बाण छोड़ते हुए कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता ज्वालामुखी में भाजपा टिकट आवंटन पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं जिसका कोई आधार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की टिकट कोई कांग्रेसी चयन नहीं करेगा ऐसे नेता जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं वह अपनी थाली की तरफ ध्यान दें। दूसरों की थाली में हमेशा ज्यादा ही दिखता है। संजय राणा ने कहा कि 2022 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी ओर एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में अथाह विकास हुआ है जिसको देख कर कांग्रेस बोखला गयी है।
विनायक ठाकुर। देहरा सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे शिक्षा ग्रहण करने बाले डाडासिबा के गांव गुरनवाड से शिक्षिका पुष्पा देवी पत्नी सुदर्शन कुमार के घर जन्मे शिवम कौशल ने साबित कर दिया कि भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए मंजिल चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो बस हौसला बुलंद होना चाहिए रास्ता खुद व खुद कदम चूमता है। जी हां बचपन से ही एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना देख रहे गरली केे गांव गुरनबाड के शिवम कौशल ने सपना साकार कर दिखाया है। पहली कक्षा से दसवीं तक सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में शिक्षा ग्रहण करने वाले शिवम कौशल ने नीट की परीक्षा मे 720में से 534 अंक यानी हिमाचल प्रदेश भर मे 267वां रेंक हासिल कर हमीरपुर के नामी डाकटर राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चायन हुआ है, जो कि क्षेत्र व माता-पिता के लिए बडे़ गर्व की बात है। शिवम कौशल की माता पुष्पा देवी गरली राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे लैक्चार व पिता सुदर्शन कुमार सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली मे बतौर उप-प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, शिवम कौशल ने अपनी शानदार सफलता के लिए स्कूल प्रधानाचार्य ललित शर्मा व अपने माता-पिता को दिया है। होनहार शिवम कौशल आगे चल कर हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर बनकर हिमाचल भर के लोगों की रात दिन सेवा करना चाहता है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ रक्कड़ के तहत नजदीकी पंचायत सरड डोगरी में मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार जैसी राम ग्राम पंचायत सरड डोगरी से अपने परिवार सहित घर पर रह रहा था। तभी 8 व्यक्तियों ने रात को जैसी के घर पर जाकर हमला कर दिया। उनके मकान पर पत्थरों से हमला किया ओर गाली-गलौज कर जाती सूचक शब्द बोले तभी उसके बेटे तीर्थ राम पुलिस थाना रक्कड़ को भी सुचित किया। माैके पर थाना प्रभारी चिरन्जी लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच कर इन आठ शरारती लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीती देर रात शिकायतकर्ता जैसी राम पुत्र लाल चन्द निवासी गांव सरड डोगरी के स्थानीय करीव आठ व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने, जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना डमटाल के अन्तर्गत टीम ने एक घर मे दविश देकर एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली की छन्नी गांव में महिला नशा बेचने का कारोबार कर रही है। पुलिस द्वारा रेड के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज देर बाद दोपहर थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया व उनकी टीम की अगवाई में टीम ने छन्नी के माजरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी। इस दौरान महिला से 511 pyn-spas कैप्सूल जोकि 346 ग्राम व 7100 रुपए बरामद हुआ। पकडी गई महिला आरोपी की पहचान सुनिता देवी 48 वर्ष पत्नी सुरजमनी गांव माजरा व डाकघर छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस नेआरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नुरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
अविनाश चौहान। अंब हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा व चिंतपूर्णी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह द्वारा निखिल राणा निवासी अंब को नगर पंचायत अंब के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निखिल राणा ने इस नियुक्ति पर भाजपा चिंतपूर्णी के लोकप्रिय विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, समस्त भाजपा मंडल चिंतपूर्णी व भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा सहित सभी का आभार जताया है। निखिल राणा ने कहा कि उन्हें ये जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है, इस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनायों को जन जन तक पहुंचाएंगे। निखिल राणा ने कहा कि अम्ब शहरी इकाई की कार्यकारिणी जल्द ही गठित करके आगामी चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन को स्वछता श्रेणी के प्रथम स्थान पर लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। घर द्वार से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है और लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। हालांकि नगर निगम के आगे कई चुनौतियां हैं, जिसमें पर्याप्त सफाई कर्मचारी न होना भी एक बड़ी वजह है। खैर नगर निगम दावा कर रही है कि इस वर्ष नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त कर तस्वीर बदल दी जाएगी और विकास के आयाम स्थपित होंगे। नगर निगम क मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया की मॉल रोड और मुख्य बाजारों में राहगीरों के लिए छोटे कूड़ेदान लगाए जाएंगे, जिससे मॉलरोड व अधिकांश व्यस्तम क्षेत्रों में गंदगी न फैले।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 15 से18 साल तक के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत जिला में 170 शिक्षण संस्थानों तथा अस्पतालों में 16,764 बच्चों का कोविड टीकाकरण किया गया । जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया की कल यानी 04-02-2022 को 155 स्थानों पर 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से अनुरोध किया की सभी पात्र लोग अपना टीकाकरण करवाएं। ताकि कोई भी पात्र बच्चा असुरक्षित ना रहे। उन्होंने आगे बताया कि कोविशीलड वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज के सैशन भी जिला स्तर पर सभी स्वास्थ्य खंडों में लगाई जा रहे हैं। जो भी प्रिकॉशनरी डोज के लिए पात्र व्यक्ति हैं वह अपनी डोज लेना सुनिश्चित करें क्योंकि जिन लोगों ने भी अपनी करोना टीकाकरण की पूरी डोजज ली है उन को अगर करोना होता है तो वो शीघ्र ठीक हो जा रहे हैं तथा अस्पताल में दाखिल होने की नोबत नहीं आ रही है। इसके साथ साथ जिला कांगड़ा ने आज 2500000 कोविड वैक्सीनेशन की डोज का आँकडा पार करके एक कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला कांगड़ा के सभी नागरिकों से अपील की की क्रोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए करोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करें ।बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, मास्क का प्रयोग करें, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन पानी से धोएं तथा जिन लोगों ने अपना क्रोना टीकाकरण नहीं करवाया है वह जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं। कोरोना के लक्षण आने पर तुरंत अपने आप को आइसोलेट करें, करोना का टेस्ट करवाएं तथा डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाई का सेवन करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा औरों को भी सुरक्षित रखें।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा नेता रजनीश धवाला के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शीघ्र ही ज्वालामुखी का दौरा करें और यहां पर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। शीघ्र ही उन्हें जनता को समर्पित करें ज्वालामुखी क्षेत्र की प्रमुख मांगे यहां पर बीडीओ कार्यालय खोलने जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो पॉलिटेक्निकल कॉलेज आईटीआई और अन्य कई जरूरी कार्यालय यहां पर खोले जाने हैं, उनकी घोषणा करने की भी जोरदार मांग की गई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ज्वालामुखी दौरे पर आ रहे हैं और लोगों की पुरजोर मांगे पूरी होगी, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को यहां पर कड़ी टक्कर दी जा सके। रजनीश धबाला ने उन्हें माता की चुनरी प्रसाद और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके जोरदार नारे लगाते हुए देखे गए।
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के सभी विकास खंडों में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्लांट लगाए जाएंगे, इसके लिए सभी विकास खंड अधिकारियों को विभिन्न प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि जनवरी 2022 माह में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विकास खंड अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एसएलडब्ल्यूएम संयंत्रों की स्थापना की योजना प्रस्तुत की थी उसी के आधार पर विकास खंड अधिकारियों के लिए एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया और एडीसी कांगड़ा राहुल कुमार और अन्य पर्यावरण विशेषज्ञों के नेतृत्व में विकास खंड अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा में स्थापित बायोडिग्रेडेबल प्लांट और ज्वालाजी में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र का क्षेत्र का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ कांगड़ा और ज्वालाजी नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी और स्थानीय पीआरआई भी शामिल थे। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले के ज्वालाजी में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में बेहतर काम किया जा रहा है और कांगड़ा में स्थापित प्लांट में कचरे से खाद खाद तैयार की जा रही है इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले के विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत कुहना में स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का भी निरीक्षण किया. यहां के स्वयं सहायता समूह औषधीय पौधों के प्रसंस्करण में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से उत्पादों के विपणन में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं और इस दिशा में कांगड़ा जिला प्रशासन ने अपना कांगड़ा ऐप भी लॉन्च किया है ताकि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को आनलाइन बेचा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में तीन कांगड़ा हाट बन रहे हैं. अपना कांगड़ा का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह एक्सपोजर विजिट बीडीओ को फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के लिए सार्थक साबित होगी और जिला कांगड़ा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने में मदद करेगा।
सोलन। पड़ोसी जनपद शिमला की कुपवी तहसाल की धार चांदना पंचायत के भावत क्षेत्र में 22 साल की सरिता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। परिवार उसे निजी कार में राजगढ़ से होते हुए सोलन पहुंचने का सफ र शुरू करता है। हल्की हल्की बर्फबारी शुरू होती है। लेकिन चाडऩा के समीप पहुंचते ही कार के पहिए जाम हो जाते हैं। क्योंकि बर्फबारी के कारण हरिपुरधार-सोलन मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। बर्फबारी के चलते गर्भवती का प्रसव कार में ही करना पड़ता है। इसी बीच प्रसव पीड़ा भी तेज होती जाती है। ऐसे में परिवार को 108 के ईएमटी बलबीर का कांटेक्ट नंबर मिल जाता है। वो 108 में प्रसूति करवाने के माहिर भी माने जाते हैं। इत्तफाकन डयूटी के बाद बलबीर घर पर ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंच जाते हैं। स्थिति ऐसी थी कि नजदीक ही सीएचसी चाडऩा तक भी पहुंचाना कठिन हो रहा था। तुरंत ही कार में ही डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया गया। दोपहर 1 बजे सरिता पत्नी लाल सिंह की गोद में बेटी की किलकारी गूंज उठी। इसी बीच सी.एच.सी चाडऩा में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो चुकी थी। तुरंत ही सीएचसी के प्रभारी डा. मनजीत ने जच्चा व बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने में भूमिका निभाई। नन्ही परी व मां के स्वास्थ्य लाभ के लिए टीम में डा. शोभित, हैल्थ वर्कर इन्द्रपाल, फ ार्मासिस्ट अंजना शर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शकुंतला की भी भूमिका प्रशंसनीय रही। उधर सी.एच.सी चाडऩा के प्रभारी डा. मनजीत ने बताया कि यह एक हाई रिस्क डिलीवरी थी। महिला का कई बार पहले गर्भपात हो चुका था। कोई भी लेटेस्ट अल्ट्रा साउंड उपलब्ध नहीं था जिससे गर्भ में शिशु से जुड़ी जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि जच्चा व बच्चा स्थिर हैं। गौरतलब है कि संगड़ाह उपमंडल में भारी हिमपात के कारण आम जन जीवन खासा प्रभावित हो गया है। इसी बीच हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि सरकार इस क्षेत्र को स्नो बाउंड एरिया घोषित नहीं करती है। हरिपुरधार से नौहराधार रोड की बहाली के लिए स्नो कटर तो सपने के बराबर है।
कई वर्षों से निडर होकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ लड़ रही है जंग मनीष ठाकुर। इंदाैरा हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित भदरोया गांव चिट्टे के कारोबारियों का गढ़ माना जाता है। यहां वर्षों से सरेआम चिट्टे का काला कारोबार हो रहा है। बीते वर्ष कुछ हद तक भदरोया में चिट्टे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के चलते इस काले कारोबार पर लगाम लगी थी, पर अब हालात फिर से पहले की तरह ही हो गए हैं और इस गांव ने नशा खरीदकर युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं।अगर बात करें पुलिस की कार्रवाई की, तो पुलिस तो इन पर रेड करती है, पर उनकी रेड करने की सूचना इन नशे के तस्करों तक पहले ही पहुंच जाती है और तस्कर अपने घरों को ताले लगाकर घरों से भाग खड़े होते हैं। इस गांव में नशे का कारोबार करने वाले अधिकतर लोग पंजाब के गांवों से संबंध रखने वाले हैं और भदरोया में नजायज तौर पर घर बनाकर वर्षों से चिट्टे का कारोबार कर रहे हैं। अकेले भदरोया में ही इन कारोबारियों से चिट्टा खरीदकर आज तक दर्जनों युवा मौत की गहरी नींद में सो चुके हैं और इन तस्करों की वजह से कई घरों के दीपक बुझ चुके हैं, परंतु प्रदेश की सरकार व पुलिस इस पर अच्छी तरह से नुकेल नहीं कस सकी है। भदरोया चक्की पुल पर तो नशा खरीदने बाले इस तरह आते जाते दिखाई देते हैं, जिसे वो भदरोया में कोई मेला देखने चले हो। भदरोया से चक्की दरिया पार पठानकोट एरिया में पड़ते मुहल्ला सैली कुलिया की रहने वाली महिला सुदेश ठाकुर अपनी जान की भी परवाह न करते हुए कई वर्षों से हिमाचल के इस भदरोया गांव मे हो रहे चिट्टे के कारोबार के खिलाफ जंग लड़ रही है और आए दिन नशे के कारोबारियों के नाम सार्वजनिक करके सरकार व पुलिस से उन पर कार्रवाई करने की मांग करती आ रही है। आज फिर भदरोया में एकत्रित होकर नशे का सेवन करने आने बाले लोगों को खूव सबक सिखाया व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को एक पत्र लिखकर इस प्रमुख समस्या पर संज्ञान लेने की अपील की व पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर जमकर रोष जताया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट सरकार के आदेशों के बाद आज 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी बच्चों व स्टाफ के सदस्यों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मास्क पहने व उचित दूरी बनाए रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्मदत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल, रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
रणजीत ठाकुर। कुनिहार ग्राम पंचायत जाड़ली में दो दिवसीय मत्स्य पालन पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। शिविर में मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं तथा आधुनिक मत्स्य पालन संबंधित विभिन्न विषयों पर संपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में बॉयो फ्लॉक, पनु परिसंचार प्रणाली व पालिकल्चर इत्यादि विधि द्वारा मत्स्य पालन की पूर्ण जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में सहायक निदेशक मत्स्य सोलन डॉ सोम नाथ, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी नालागढ़ अजय, कुलदीप उपप्रधान ग्राम पंचायत जाड़ली तथा प्रगतिशील मत्स्य पालक देवी चंद मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर सहायक निदेशक मत्स्य सोलन की और से संदेश दिया गया कि प्रदेश व भारत सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि का लाभ उठाकर लोग बेहतर जीवन यापन कर सकते हैं। शिविर समापन पर प्रशिक्षार्थियों को छात्रवृति व प्रमाण पत्र भी दिए गए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एनएसयूआई सोलन के जिलाध्यक्ष तुषार सिंह स्तान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब चुनाव में भोलथ विधानसभा का समन्वयक निकयुक्त किया गया। तुषार सिंह स्तान सोलन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हैं और पिछले 9 वर्षों से एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी तुषार कई चुनावों में काम कर चुके हैं, जैसे कि धर्मशाला उपचुनाव, सोलन नगर निगम चुनाव और हाल ही मे हुए जुब्बल नावर कोठखाई के उपचुनाव में भी कार्य किया। जिसमें सोलन नगर निगम चुनाव और जुब्बल नावर कोटखाई के उपचुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया है और अब पंजाब के आम चुनाव है और तुषार की कार्यशैली को देखते हुए तुषार स्तान पंजाब की भोलथ विधानसभा का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए तुषार स्तान ने अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर का धन्यवाद किया।
धर्मशाला। धौलाधार पर्वत की ऊपरी चोटियों ने एक बार फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। धौलाधार में लगातार बर्फ़बारी के चलते वीरवार को पर्यटक नगरी नड्डी में फिर से बर्फ़बारी हुई। मैक्लोडगंज के समीप नड्डी में दो से तीन इंच तक बर्फ गिरी, लेकिन इसके ऊपरी क्षेत्रों में काफी हिमपात हुआ। इसकी सूचना मिलने ही पर्यटकों सहित जिले के लोग नड्डी समेत डल झील, मैक्लोडगंज, भागसूनाग व धर्मकोट पहुंच गए और बर्फ से अठखेलियां की। मैक्लोडगंज से लेकर बिलिग तक भारी बर्फबारी हुई। वहीं खनियारा के थातरी में भी बर्फ गिरी, जबकि खड़ौता में भी लोगों को नजदीक से इसके दीदार हुए। हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जिला कांगड़ा में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ उपमंडल बैजनाथ के छोटा भंगाल के कई गांव में भारी हिमपात हुआ है, जबकि मुल्थान में भी फाहे गिरे हैं। यहां कई स्थानों में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई थी, लेकिन उसे सुचारू कर दिया गया है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में रविवार को हलका हिमपात हुआ है। नड्डी और डल लेक, भागसूनाग व धर्मकोट में काफी हिमपात हुआ, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हालांकि दिनभर बारिश का दौर जारी रहा, बावजूद इसके इन स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही जारी रही। धर्मशाला के इन स्थानों पर हुआ हिमपात धर्मशाला के नड्डी, डल झील, भागसूनाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज, थातरी, खड़ौता, नील घार, बनगोटू आदि में अच्छी बर्फ गिरी है। ऐसे में इन सभी स्थानों में पर्यटक कुदरत के इस नजारे का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं।
शिमला। राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से इसमें समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। इसलिए सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि बजट के लिए सुझाव 15 फरवरी, 2022 तक budgetidea.hp@gmail.com पर ई-मेल किए जा सकते हैं। इन्हें पत्र के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के कार्यालय को भी भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बजट के लिए सुझाव राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, व्यय नियंत्रण तथा अन्य सम्बद्ध मामलों पर दिए जा सकते हैं। इससे बजट निर्माण में पारदर्शिता, खुलापन, प्रतिक्रियात्मक तथा सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल अकेडमी ऑफ रूडसेटी के निर्देशानुसार गांव सलोल में वित्तिय समावेश शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल, केनरा बैंक शाखा सलोल के प्रबंधक विकी चौधरी, वित्तिय सलाहकार कुलवीर कटोच एव कुलवीर सिंह भूरिया की उपस्थिति में वित्तिय समावेश कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 35 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व जनधन योजना के बारे में बताया गया। बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट जैसे एटीएम के प्रयोग एवं सावधानियों के बारे में भी लोगों को बताया गया। निदेशक पीएनबीआरसेटी महिन्द्र शर्मा ने बताया कि यह संस्थान आने वाले दिनों में डेयरी फार्मिंग एवं केंचुआ खाद 10 दिन, प्लंविंग का कार्य 30 दिन, सिलाई कढ़ाई 30 दिन, मुर्गी पालन 10 दिन, कृषि उद्यमी 13 दिन का कोर्स करवाने जा रहा है। उनहोंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडोटारियम सिविल लाईन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा के निदेशक महिन्द्र शर्मा से उनके मोबाइल नम्बर 94180-20861 एवं कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 सम्पर्क कर सकते हैं।
रनजीत सिंह । कुनिहार एसवीएन विद्यालय कुनिहार के छात्र मुकुल पाल ने विद्यालय की नींव में एक और स्वर्ण पत्थर जोड़ इसे और मजबूत बना दिया है। मुकुल पाल पुत्र जगमोहन सिंह पाल गांव डूमैहर, जिसका चयन एमबीबीएस के तहत लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी में हुआ है। मुकुल एसवीएन विद्यालय का नर्सरी से प्लस टू तक का विद्यार्थी रहा है, जिसने हर बार अपनी काबिलियत से अध्यापकों व अपने अभिभावकों का सिर ऊंचा किया है। ये पहले भी दो बार मेरिट स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुके हैं और इस बार एमबीबीएस में प्रवेश पाकर एक बार फिर इन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया। बातचीत में मुकुल ने बताया कि वह डॉक्टर बन अपने माता-पिता के सपने को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एसवीएन स्कूल के सभी अध्यापकों को दिया, जिन्होंने हर विषय में विस्तृत रूप से ज्ञान प्रदान कर हमेशा उनका मार्गदर्शन किया और अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया, जिनके शुभ-आशीर्वाद से वो आज इस सफलता को प्राप्त कर पाए हैं। उनकी इस सफलता से पुरे एसवीएन स्कूल में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने मुकुल पाल को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता की सीढ़ीयों पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। साथ ही विद्यालय के अन्य विद्याार्थियों को संदेश दिया कि उन्हें भी मुकुल पाल जैसा दृढ़- निश्चयी और महत्वाकांक्षावान होना चाहिए।
नितिन भारद्वाज। राजगढ़ उपमंडल राजगढ़ के राहुल तोमर और पल्लवी मेहता का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले दोनों ने नीट परीक्षा पास कर राजगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल तोमर राजगढ़ की सैर जगास पंचायत के पबियाना गांव से है और वह पीजीआई में निदेशक के पद से सेवानिवृत्त पदम श्री डॉ जगत राम के भतीजे है और उनके पिता किसान है। राहुल तोमर ने बताया कि विरासत को आगे बढ़ाने का निर्णय उन्होंने दसवीं कक्षा में ही ले लिया था। जब भी वह अपने ताया डॉ जगत राम को लोगों की सेवा करते देखते थे, तो उसी वक्त मन में ठान लिया था की आगे चल कर वह भी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगे और अंत में सफल भी हो गए। राहुल तोमर का चयन मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए हुआ है। वहीं, राजगढ़ की कोटि पधोग पंचायत के ग्राम कुफर की पल्लवी मेहता भी चिकित्सक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। पल्लवी ने भी अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ से ग्रहण की है। पल्लवी स्वतंत्रता सेनानी तुलसीराम की पढ़पोती है। उनके पिता नरेंद्र मेहता किसान व माता शकुंतला मेहता गृहणी है। पल्व्वी ने दो वर्ष कोचिंग ली और तीसरे प्रयत्न में नीट की परीक्षा उतीर्ण की। उन्होंने कहा जो बच्चे नीट की तैयारी कर रहे हैं, वे मेहनत के साथ सयंम भी रखे और हतोत्साहित न हो। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष थोड़ी सी कमी रह गयी थी, लेकिन मेहनत और सयंम के साथ उन्होंने इस वर्ष यह परीक्षा उतीर्ण की। पल्लवी ने कहा कि यह सफलता उनके लक्ष्य की और पहला कदम है। उन्होंने इस सफलता में योगदान देने वाले सभी का आभार प्रकट किया। सरकारी स्कूल में पड़े दोनों बच्चों की सफलता से यह सिद्द हो गया कि यदी सही दिशा में मेहनत की जाए, तो स्कूल मायने नही रखता और कोइ भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 4 वर्ष बाद हमीरपुर जिला की याद आई तो है, मगर इस दौरे में भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण तक ही सीमित रहा न कोई घोषणा और न ही कोई विकास की बात कही उल्टा यह कहकर चले गए कि हमीरपुर मैं बहुत विकास हो रहा है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से हमीरपुर जिला के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है विकास के नाम पर 4 वर्ष के कार्यकाल में एक नई नींब नहीं रखी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने हमीरपुर जिला की कुछ विधानसभा का आज तक दौरा भी नहीं किया। अब जब प्रदेश की भाजपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है, तो हमीरपुर की याद आई और आते ही फिर से हमीरपुर जिला को ट्रेन के साथ जोड़ने अलाप जपने लगे जिला व प्रदेश की जनता भाजपा के लोक लुभावने सपनों में नहीं आने वाली है।
गांववासियों में खुशी का माहौल, जताया विधायक प्रकाश राणा का आभार क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में नए मिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिससे पंचायत वासियों में ख़ुशी का माहौल बना है। बता दें हाल ही में कैबिनेट की बैठक में ग्राम पंचायत पिपली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गयी थी। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर के तैनाती के आदेश भी जारी हो गए हैं। डॉ.रेखा यादव जो कि उपमण्डल पधर के गांव रोपी डाकघर गवाली की रहने वाली है और बतौर चिक्त्सिक अपनी सेवाएं देंगी। ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए गांव कुराटी में भवन का इंतजाम कर लिया है। उधर, पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान पवन ठाकुर, जिला परिषद् विजय भाटिया, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, वार्ड सदस्यों, मिडिया प्रभारी सुभाष राणा व महिला मंडलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत निहरी तहसील में एक भयंकर कार हादसा हुआ है। कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन लोग एक ही गांव से संबंधित हैं। हादसा बुधवार देर रात हुआ है। शवों की शिनाख्त 33 वर्षीय बुद्धि सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी पन्यारी, 37 वर्षीय हेमराज निवासी पन्यारी, 37 वर्षीय हैप्पी पुत्र गोविंद राम निवासी पन्यारी, 33 वर्षीय यादव पुत्र दिलु राम निवासी घेरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों डिजायर गाड़ी (एचपी-31सी-9559) में सवार होकर पन्यारी की ओर जा रहे थे कि आडीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही निहरी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी के पास जाकर देखा तो गाड़ी में सवार चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। गाड़ी के काफी गहरी खाई में गिरे होने और रात होने के कारण शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चारों के शव गाड़ी के आसपास बाहर ही गिरे थे। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार के काफी नीचे गिरने के कारण शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की छात्रा पल्लवी का चयन इंजिनियरिंग के लिए हुआ है। पल्लवी एनआईटी हमीरपुर से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। पल्लवी के पिता चन्द्रमणी विज्ञान स्नातक पद पर करसोग में तैनात हैं। वहीं, उनकी माता नित्रा ठाकुर पाठशाला गृहणी हैं। पाठशाला प्रधानाचार्य डा. सुनील ठाकुर ने पल्लवी, उसके माता-पिता एवं उसे पढ़ाने वाले सभी अध्यापको, प्राध्यापकों को मुबारिकबाद दी है। एसएमसी प्रधान सुनील कुमार ने की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया व पल्लवी एवं स्कूल के सदस्यों को बधाई दी व पल्लवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रमेश रॉव ने बजट को कहा- बेहद निराशाजनक, इस बजट में कुछ भी नहीं है। यह आश्चर्यजनक रूप से बजट-2022 निराशाजनक बजट है। इसमें मनरेगा का, रक्षा का जनता के सामने आने वाली किसी अन्य जरूरी प्राथमिकताओं का कोई जिक्र नहीं है। हम भयानक मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं और मध्यम वर्ग के लिए कोई कर राहत नहीं है। ये बजट 'अच्छे दिनों' को और दूर धकेलता दिख रहा है। सबसिडी कटी, फ़ूड सबसिडी 2.86 लाख करोड़ से कम कर की 2.06 लाख करोड़ है। उन्हाेंने कहा कि किसान की खाद पर सबसिडी 1.40 लाख करोड़ से कम कर की 1.05 लाख करोड़ है। इसके साथ ही मनरेगा का बजट 98,000 कराेड़ से कम करके 73,000 कराेड़ कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि खेती बजट 6 प्रतिशत काटा है। यह देश के किसान के साथ और आम जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा है। भूखे हाथी को एक मुट्ठी घास की दे दी जाए, तो क्या होगा। ये बजट हर पायदान पर औंधे मुंह गिरा है। पैरा 141 में वित्तीय घाटा और राजकोषीय घाटा का ज़िक्र आया। वहीं, उसको छिपाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने ने कहा नौकरी-पेशा लोगों को धोखा दिया। उन सांसदों को भी धोखा दिया, जो वित्त मंत्री के बजट भाषण को सुन रहे थे। डिफेंस बजट में एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई गई है। चीन से तनाव चल रहा है, लेकिन बजट में रक्षा को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। रमेश रॉव ने कहा की केंद्र सरकार ने मध्यवर्गीय और गरीब जनता सारे हक मार कर, इसीलिए कॉर्पोरेट टैक्स 18 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दिया गया, इस बजट मिडिल क्लास के साथ विश्वासघात, हुआ और अपने कॉर्पोरेट घराने को लेकर मोदी सरकार ने चिंता दर्शाई है। पुरा देश मोबाइल रिचार्ज की बड़ी कीमतों पर चिल्लाता रहा और यह सरकार बजट मोबाइल चार्ज सस्ता करने की बात कह गई, जो कि पहले ही सस्ता है, जनता को सिर्फ मुर्ख बनाने का काम किया गया।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत बनखंडी की मार्केट में एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 7 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कारवाई शुरू कर दी है।
17 वर्षों तक अस्थाई तौर पर सेवाएं देने के उपरांत प्राथमिक सहायक अध्यापकों से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों का कहना है कि पे -रिवीजन नियम 2022 के चलते वित्त विभाग द्वारा सुझाए गए तीनों विकल्पों से इन अध्यापकों का वेतनमान बढ़ने की बजाय ₹3000 तक कम हो रहा है । इनका वेतनमान कम होने की वजह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इन पर भी 2 साल के प्रोबेशन की शर्त लगाना है। यह वेतन विसंगति केवल हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ही उभर कर सामने आ रही है क्योंकि पंजाब में कर्मचारियों के लिए प्रोबेशन जैसी व्यवस्था नहीं होती । जेबीटी अध्यापकों सुरेंद्र ठाकुर, अक्षय कुमार, प्रितपाल चौहान, जगदेव जसरोटिया, मुल्खराज शर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, योगेश, सुरजीत, विनोद, मनोहर लाल, रमेश कुमार, यशपाल, नरेश कुमार का कहना है कि पंजाब में 2012 के पे रिवीजन के बाद 1 जनवरी 2016 को जेबीटी अध्यापकों का मूल वेतन 37000 से ज्यादा है जबकि हिमाचल प्रदेश में इसी तिथि को जेबीटी अध्यापकों का मूल वेतन 29700 रुपए है, जिस कारण जेबीटी अध्यापकों का मूल वेतन ही हिमाचल प्रदेश में पंजाब से 7000 रुपए कम है। इस वजह से पंजाब और हिमाचल के प्राथमिक अध्यापकों में 12000 से 13000 तक वेतन में अंतर आ रहा है। जिसका खामियाजा प्रोबेशन पर सेवाएं दे रहे इन अध्यापकों को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। इन अध्यापकों का कहना है कि जब हिमाचल प्रदेश पंजाब पे कमीशन के अनुरूप अध्यापकों का वेतन निर्धारित करता है तो वेतन में इतना अंतर किसलिए आ रहा है क्योंकि जेबीटी अध्यापकों को प्रदेश में आज भी वर्ष 2009 के पे रिविजन नियमों पर वेतनमान मिल रहा है। विगत में इन अध्यापकों में लगभग 17 वर्षों तक अस्थाई तौर पर अपनी सेवाएं प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में दी है परंतु जहां पे रविजिन से नवनियुक्त अध्यापकों को फायदा होता है लेकिन प्रोबेशन पर होने के कारण वित्त विभाग द्वारा सुझाये गए सभी विकल्पों से इन अध्यापकों को उल्टा नुकसान हो रहा है। इन अध्यापकों का कहना है कि पंजाब पे रविजिन 2021 में 20 जुलाई 2020 के बाद नियमित नियुक्त हुए अध्यापकों को केंद्र का वेतनमान देने का विकल्प भी दिया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश में ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है और 15 प्रतिशत वाला विकल्प भी इन पर लागू नहीं होता। इन अध्यापकों ने प्रदेश सरकार और वित्त विभाग से इनके लिए भी पंजाब की तर्ज पर प्रोबेशन की शर्त को खत्म कर नियुक्ति के समय से 2.25 का विकल्प दिए जाने की बात कही है जिससे इन अध्यापकों को भी नए वेतनमान का फायदा मिल सके। अगर प्रदेश सरकार और वित्त विभाग इन अध्यापकों के लिए शीघ्र ऐसी अधिसूचना जारी नहीं करता तो एक प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिये बाध्य होना पड़ेगा ।
खण्ड हेल्थ सोसायटी डाडासीबा के नेशनल हेलथ मिशन के कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर है। ब्लॉक के प्रधान पंकज शर्मा तथा जनरल सेक्रेटी पल्लवी ने बताया कि सरकार को 5 जनवरी को सूचित कर दिया गया था की पूर्ण राज्यतव दिवस के मौके पर अगर सरकार इन कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार की नीति या रेगुलर पे स्केल और रेगुलराइजेशन की घोषणा कर देती है तो और भी जोश के साथ काम किया जाएगा लेकिन सरकार के उदासीन रवाये के रहते हुए न 25 जनवरी को घोषण की गयी और न कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा की गयी। उसको देखते हुए आज 2 तारीख को सांकेतिक हड़ताल की गयी हैं और आगामी रूपरेखा इसके बाद तय होगी की क्या किया जाएगा ।
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में प्राचार्य स्वाति अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल ग्रोथ से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि तकनीकी के प्रयोग से इस कोविड़ महामारी के दौर में विषयों को रोचक बनाकर बच्चों को सिखाया जा सकता हैं | तकनीकी के प्रयोग से विषय को समझने में आसानी होती है और कम समय में बच्चों के ज्ञान का परीक्षण भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है | इस कार्यशाला में कई विषयों पर चर्चा की गई| विद्यालय की संगणक शिक्षिका शिखा ने टूनटास्टिक ऐप के अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से बतलाया | इसमें बताया गया कि एनिमेशन के द्वारा किस प्रकार विषय को पढ़ाया जाता है| इसके माध्यम से विषय सजीव व रोचक बन जाता है | विद्यालय की गणित शिक्षिका रीतिका ने गणित विषय में तकनीकी के प्रयोग के बारे में बताया | जिसमें लाइव वर्कशीट, स्कूइड ऐप, कुईजी ऐप के बारे में विस्तार से बतलाया तथा विज्ञान शिक्षक रिंकू धीमान ने काहूत ऐप के माध्यम से बच्चों को किस प्रकार कार्य दिया जाए और काहूत डॉट कॉम पर बनाई जाने वाली क्विज के बारे में विस्तार से बतलाया | विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका अनिता ने फन डे पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और सब्जेक्ट एनरिचमेंट के बारे में विस्तार से बताया | शब्दभंडार वृद्धि ,लाइफ स्किल, क्लास लाइब्ररी व ई – लाइब्ररी के अनुप्रयोगात्मक पहलू के बारे में विस्तार से बताया गया | विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका किरण बिष्ट ने योग्यता आधारित शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया | बच्चों को चित्रों के माध्यम से विषय को समझने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराते हुए शिक्षण अधिगम करवाना चाहिए | उन्होने जॉली फोनिक्स लेसन, बाम्बूजले.कॉम, क्विक ड्रॉ, ए.आर.एनिमल साइट के अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से बताया | कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की तकनीकी के सहयोग से शिक्षण कार्य अत्यधिक सुगम एवम् रोचक बनता है। वर्तमान कोविड महामारी के दौर में तकनीकी के बहुआयामी प्रयोग के द्वारा बच्चों को रुचि के साथ पढ़ाई से जोड़ा रखा जा सकता है ।
नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 02 फरवरी को विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायत डाडा सीबा में ओरियंटेशन ऑफ यूथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ज़िला परिषद अनीता सपेहीया उपस्थित रही। उनके साथ ग्राम पंचायत डाडा सीबा के उपप्रधान परमेश्वरी दास, बी.डी.सी. मेंबर शमा कुमारी, बार्ड पंच सीमा कुमारी और रीता रानी मौजुद रहे। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में युवाओं को अलग अलग विषयों पर ज्ञान दिया गया तथा जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल और जूनियर कमेटी के सदस्य के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में यूवाओ को बताया तथा उन्हें आगे बड़ने के लिए प्रेरित किया। युवा कार्यक्रम में युवाओ को अलग-अलग विभाग की जानकारी दी गयी ताकि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रोफेसर डॉ दिनेश शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत की हर सफलता के पीछे एक युवा का ही हाथ है, यह सफलता एक युवा की प्रबल इच्छा शक्ति का ही परिणाम है। यदि हमारे देश में जरूरत है तो सिर्फ युवाओं को एक अच्छे मार्गदर्शन की जो हमेशा उनको एक सकारात्मक रास्ते पर चलने को प्रेरित करता रहे। डॉ दिनेश ने युवाओं को जागरूक करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जिस तरह से देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते हुए भूमि, श्रम, तरलता और कानून से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, गतिशील जनसांखि्यिकी की मांग को और भी ज्यादा मजबूती देने का आह्वान किया है। इन आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ से आसानी से भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना पूरा किया जा सकता है। शिवानी मेहरा ने यूवाओ को हेल्थ डिपार्टमेंट की कुछ स्कीम के बारे में बताया तथा यूवाओ को अपनी सेहत का ध्यान रखने के सलाह दी। उन्होंने यूवाओ को कोविड-19 के निर्देशों को मानने के लिए भी प्रोत्साहित किया। ग्राम पंचायत डाडा सीबा के पूर्व जिला परिषद अनीता ने युवाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किताबे न सिर्फ हमे ज्ञान देती है, बल्कि किताबे हमारी अच्छी दोस्त भी बन सकती है। इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा के द्वारा विभिन्न विभाग से आए अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के स्वयंसेवी नेहा मेहरा, राजेश, सुखदीप उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम में उन्होंने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
दी बलघार आदर्श मत्स्य सहकारी समिति डाडा सीबा के सचिव विनय सपेहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मछली की नीलामी ठेका द्वारा बोली 9 फरवरी 2022 को आम इजलास में निर्धारित किया गया है। यह बोली मत्स्य अधिकारी डाडा सीबा कार्यालय में 9 फरवरी बुधवार 11 बजे निर्धारित की गई है। इसलिए सभी साधारण सदस्यगण व सम्बधित ठेकेदार निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने की कृपा करें। जो मछुआरा व ठेकेदार निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित नहीं होगा उसका बाद में कोई एतराज नहीं माना जाएगा। प्रत्येक बोली दाता को बोली देने से पहले सभा के पास एक लाख रुपये जमा करवाने होंगे व ठेकेदार ही बोली देने का हक रखेगा।
स्कूटी सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ बतौर सेवाए दे रही एक महिला की ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से मोका पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रही अन्य महिला को हल्की चोटे आई जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। मौके पर पहुँची डमटाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खण्ड इंदौरा के गाँव भोजपुर की रहने वाली बबिता पत्नी मलकीत सिंह बतौर गॉव घोड़न में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थी। अन्य महिला ममता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ जो गांव समून में कार्यरत हैं स्कूटी पर सवार होकर इंदौरा एसडीएम कार्यलय में चुनाव कार्यलय के लिए निकली। जैसे ही वह दोनों गॉव घोड़न के पास पहुँची तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को पास देते समय स्कूटी का टायर स्लिप हो जाने के कारण स्कूटी के पीछे बैठी बबिता स्कूटी से गिर गई जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया बबिता के सर के ऊपर से गुज़र गया। इस कारण बबिता की मोका पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर डमटाल पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर रमेश बैंस अपनी पुलिस टीम सहित तुरन्त घटनास्थल पर पहुँचे और शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नुरपुर अस्पताल भेज दिया गया। डीएसपी नुरपुर सुरिन्दर शर्मा ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक बलवीर सिंह पुत्र तारा चंद वासी बाई अट्टारिया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसडीएम ने घर जाकर पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत : एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने घटनास्थल पर पहुँचकर मृतक बबिता के परिवार को दस हज़ार रुपए की फौरी राहत दी। उन्होंने मृतक बबिता के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यदि बबिता ने हेलमेट पहना होता तो निश्चित तौर पर बबिता मौत का ग्रास न बनती। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नही बल्कि अपनी ओर अपनो की जान बचाने के लिए पहने। इस मौके पर घोड़न पंचायत के प्रधान रछपाल(नीटू), उपप्रधान राजिंदर सिंह, बीडीसी मेंबर अर्जुन सिंह ने एसडीएम सोमिल गौतम का धन्यवाद किया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतक बबिता के परिवार को फौरी राहत प्रदान की और आगे भी उनके परिवार को सरकार द्वारा संभव मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। सीडीपीओ इंदौरा ने जताया शोक: बाल विकास व परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने आंगनबाड़ी में कार्यरत मृतक बबिता की मौत पर विभाग द्वारा गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ का कार्यभार देख रही मृतक बबिता की सेवाएं सराहनीय थी।


















































