-खराब मौसम के चलते उपायुक्त ने जारी की एडवाईजरी -आपात स्थिति में टाॅल फ्री नम्बर 1077 पर करें सूचित कुल्लू जिला में बारिश- बर्फबारी और खराब चल रहे मौसम के चलते उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एडवाईजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों तथा सैलानियों को एहतियात बरतने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन-चार दिन तक मौसम के खराब बने रहने तथा बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उपायुक्त का कहना है कि स्थानीय लोग और सैलानी बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रूख न करें और नदी-नालों से भी दूर रहें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण बाहरी राज्यों से लगातार सैलानियों की आमद बढ़ रही है, ऐसे में सैलानी ज्यादा रोमांच के चलते कई बार उन क्षेत्रों का भी रूख करते हैं जहां जान पर खतरा बना रहता है। ऐसे में सैलानी इस तरह जोखिम न उठाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बारिश-बर्फबारी के बीच दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए अनावश्यक जोखिम उठाने से बचने की अपील की है। उपायुक्त ने पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि वे ऊंचाई वाले अथवा बर्फबारी वाले क्षेत्रों में निजी वाहनों को लेकर न जाएं और साथ ही ट्रैकिंग रूटों पर भी जाने की कोशिश न करें। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से भी अपील की है कि वे पर्यटकों को गुमराह न करें और उन्हें संभावित खतरों से अवगत करवाएं। आशुतोष गर्ग का कहना है कि अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में और जहां सड़कों पर कोहरा जमा है, वहां पर वाहन न चलाएं क्योंकि सड़कों पर फिसलन होने के कारण हादसा होने की आशंका ज्यादा रहती है। साथ ही उपायुक्त ने स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से किसी भी आपात की स्थिति में टाॅल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करने को कहा है ताकि आपदा के दौरान तुरंत प्रभावित व्यक्ति की मदद की जा सके। उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को हर समय सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ भी होता है तो भी बर्फीले क्षेत्रों की ओर रूख न करें क्योंकि ऐसे क्षेत्रों में तापमान काफी कम रहता है और फिसलन के कारण जान को जोखिम में डालना ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहनों को पहाड़ों की ओर पार्क न करें। पत्थर अथवा ल्हासे गिरने के कारण वाहन को नुक्सान हो सकता है।
विनायक ठाकुर/देहर यंग फार्मर क्लब ढलियारा द्वारा मेगा फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें नार्थ जॉन की 17 टीमों ने भाग लिया। इस नॉकआउट मुकाबले में 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल मुकाबलों में लाइन क्लब ढलियारा का मुकाबला साईं क्लब कांगड़ा के साथ हुआ। बहुत ही रोचक मुकाबले में साईं क्लब ने 2 गोल दाग कर जीत हासिल की। वहीं, लॉयन क्लब को 1 गोल के साथ पराजय का मुंह देखना पड़ा। दूसरा सेमीफाइनल ग्लोरियस स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली व लाइंस क्लब पंडोगा के बीच खेला गया। जिसमें लाइंस क्लब ने जीत हासिल कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। फाइनल मुकाबला साईं क्लब कांगड़ा व लाइंस क्लब पंडोगा के बीच खेला गया। साई क्लब कांगड़ा 1 गोल से विजयी हुए। इस फाइनल मुकाबले के मौके पर ठाकुर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉक्टर राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने यंग फार्मर क्लब की इस शुरुआत की सराहना की। ओर कहा कि खेल ही ऐसा प्रयास है, जिससे बच्चों को नशे से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है। अपने बच्चों को मैदान में जरूर भेजें। इस अवसर पर कांगड़ा फुटवाल असोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अंजू रानी, क्लब के अध्यक्ष मोहित, संजय मनकोटिया, सुमित शर्मा, पंकज, मुकेश, सुमित, जितेंद्र, रोहित, परवीन, मनदीप, प्रवीण व गोलू आदि उपस्थित रहे। वहीं, क्लब में अविनाश सेठी व विनायक ठाक़ुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट । कांगड़ा स्वास्थ्य खंड तियारा में राज्य स्वास्थ्य समिति तियारा के अनुबंध कर्मचारी संघ में अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर रोष प्रकट किया। संघ के अध्यक्ष सुशांत कटोच ने बताया कि इसका अल्टीमेट सरकार को लगभग एक माह पहले ही दे दिया था। कर्मचारी 27 जनवरी से काले बिल्ले लगा कर रोष प्रकट कर रहे थे। कोरोना महामारी के समय अपनी जान-जोखिम में डालकर स्वास्थ्य अनुबंध कर्मचारियों ने अपनी बेहतर सेवाएं दी और लंबे समय से कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार अभी तक कोई भी नीति नहीं बना पाई है। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक नियमितीकरण की नीति नहीं बनाई जाती, तब तक उन्हें सर्वशिक्षा अभियान, मनरेगा, रोगी कल्याण समिति, आईजीएमसी शिमला, डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, मेडिकल कॉलेज नाहन के कर्मचारियों की तर्ज पर नियमित वेतन व भत्ते दिए जाएं। इस दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति स्वास्थ्य खंड तियारा के सदस्य मौजूद रहे।
दाड़लाघाट। केंद्र सरकार के बजट 2022 के ऊपर अर्की विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी चौहान कृष्णा ने कहा कि बजट में आम आदमी व मिडल क्लास को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार से किसी बड़े प्रोजेक्ट को नहीं मिली झंडी,सिर्फ रोपवे हिमाचल प्रदेश की सड़कों नेशनल हाईवे के बनाने व मुरम्मत की मंजूरी मिली है।उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी क्रिप्टोकरंसी से कमाई पर 30% टैक्स लगाकर युवा पीढ़ी को निराश किया। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरंसी की कमाई पर सरकार 1% टीडीएस 2022 और 2023 की बजट से सरकार की मंशा एकदम साफ है कि सरकार में सिर्फ अपना कमाई का रास्ता साफ किया है और आम व्यक्ति को सिर्फ निराशा हाथ में लगी है इस बजट में हिमाचल प्रदेश सरकार को बहुत सी उम्मीदें थी,लेकिन यह बजट उम्मीदों से परे रहा है अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के दौरे पर थे लेकिन अब इस बजट में ना तो ऊना रेलवे मेट्रो लाइन के लिए कोई मंजूरी मिली ना ही अन्य कोई बड़ी योजना। चौहान कृष्णा ने कहा कि अगर टैक्स में कुछ कमी मिल जाती तो आम आदमी,मिडिल क्लास थोड़ा कम उदास होता और साथ में पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आम आदमी की कमर वैसे ही टूट चुकी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत बागा के गांव बागा में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विशेष तौर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की मंडल के सचिव डीआर चौहान ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एलईडी के माध्यम से आत्म निर्भर व्यवस्था पर गांव बागा के लोगों ने उद्बोधन सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय नंद शर्मा, किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, जिला सचिव राकेश गौतम, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र, प्रधान मांगल उर्मिला, उपप्रधान मांगल सीताराम, चंपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य हेमराज, प्रेम, मंडल सचिव डीआर चौहान, मस्त राम, दितु राम, श्याम लाल, पवन, छांगू राम, प्रेम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्की जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल धर्मा व राजेश सहित बागा पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
धर्मशाला। आत्म रक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण के लिए अब लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब उपमंडल स्तर पर ही लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक फार्म जमा करवाने की सुविधा उपमंडल स्तर पर ही दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि विधायक प्राथमिकता की बैठक के दौरान कांगड़ा जिला के विधायकों द्वारा उपमंडल स्तर पर लाइसेंस के नवीनीकरण का मामला उठाया गया था, मुख्यमंत्री के आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने इसी सप्ताह से उपमंडल स्तर पर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी एडीएम रोहित राठौर ने देते हुए बताया कि आत्मरक्षा के हथियारों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए उपमंडलाधिकारियों के आनलाइन लॉगिन तैयार कर दिए गए हैं तथा सात फरवरी से यह सुविधा लाइसेंसधारकों को मिलना आरंभ हो जाएगी। एडीएम ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण के दस्तावेज अपलोड करने संबंधी प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस का नवीनीकरण के दस्तावेज उपमंडल स्तर पर ही लॉगिन के माध्यम से अपलोड हो जाएंगे तथा आनलाइन ही जिला स्तर पर इसको स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बतौर लाइसेंस जारीकर्ता अथॉरिटी होने के नाते वह स्वयं ही उपमंडल स्तर पर जाकर लाइसेंस नवीनीकरण संबंधी मामलों का निपटारा भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लाइसेंसधारकों के खिलाफ अपराधिक मामले हैं उनको जिला स्तर से ही लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आना पड़ेगा। एडीएम रोहित राठौर ने बताया कि इससे पहले उपमंडल स्तर पर फसलों को पशुओं से बचाने के लिए हथियारों के लाइसेंस उपमंडलाधिकारी के माध्यम से जारी किए जाते हैं।
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में आशा कार्यकर्ता राज्य सरकार और समाज को बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं और राज्य सरकार उन्हें सभी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आज यहां आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों पर चर्चा और उनके समाधान के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य की लगभग 7500 आशा कार्यकर्ता सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के अलावा स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में जमीनी स्तर तक जनता में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य सरकार उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सदैव संवेदनशील रही है और उनसे संबंधित विभिन्न मुद्दों को भविष्य में भी भारत सरकार के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आशा सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह निर्णय समय पर मासिक प्रोत्साहन राशि जारी करने की उनकी मांग को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आशा कार्यकर्ताओं को कोविड-19 प्रोत्साहन राशि के रूप में 1500 रुपये प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें यात्रा भत्ते की सुविधा प्रदान करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और उन्हें दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार के साथ भी मामला उठाया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें ईपीएफ के दायरे में कवर करने की संभावना तलाशने के लिए केंद्र के साथ भी मामला उठाया जाएगा, हालांकि उन्हें हमेशा ही राज्य सरकार की मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस पहाड़ी राज्य के लिए एक विशेष मामले के रूप में उनके वर्दी भत्ते को 600 रुपये से बढ़ा 1100 रुपये कर दिया गया है। यह राज्य सरकार के प्रयासों से ही सम्भव हो पाया है। सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने भी राज्य में आशा कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सदैव ही सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश हेमराज बैरवा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्षा अनीता कुमारी और महासचिव आशा लता ने पिछले चार वर्षों के दौरान उनके कल्याण के लिए विभिन्न कदम उठाने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, कार्यकारी अध्यक्ष धाबे राम, महासचिव यशपाल हेटा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और आशा कार्यकर्ता संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
धर्मशाला। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने बुधवार को धर्मशाला के होटल धौलाधार में योगा में वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके नगरोटा के कलेड़ गांव के राहुल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने वर्तमान सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चे योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं ताकि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकें और नशे से भी दूर रहे सकें। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं ताकि यह प्रतिभाएं देश भर में हिमाचल का नाम रोशन कर सकें। उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार उष्टासन योग में 44 मिनट का वर्ल्ड रिकार्ड बना चुका है विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभर में खिताब जीते हैं इनका नाम योगा वर्ल्ड बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल है। एशिया एक्सीलेंस आवार्ड के साथ साथ शाने-ए-इंडिया आवार्ड-2022 से भी नवाजा गया है इसके साथ नृत्य कला में भी राहुल ने कई पुरस्कार जीते हैं। इस अवसर पर नगरोटा के विधायक अरूण कुमार सहित पंचायत प्रधान कलेड़ बबिता देवी भी उपस्थित थीं।
धर्मशाला। धर्मशाला-मैकलोडगंज की वादियों में स्थापित रोपवे ने पर्यटन को नई उड़ान दी है। बुधवार को रोपवे में सफर करने के लिए पर्यटकों के चेहरों पर रौनक देखते ही बनती थी। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को रोपवे का सुहाना सफर अपनी तरफ आकर्षित करता हुआ नजर आ रहा था। किन्नौर से घूमने आए टशी नेगी तथा बलविन्द्र नेगी ने बताया कि यूं तो किन्नौर में घूमने के लिए अनेकों आकर्षक पर्यटन स्थल है परन्तु धर्मशाला से मकलोडगंज तक का रोपवे द्वारा किया गया सफर अपने आप में अनूठा तथा रोमांचकारी था। इसी तरह से पंजाब के लुधियाना के हरमनीत ने भी अपने परिवार के साथ रोपवे के सुहाने सफर की कहानी बयां करते हुए कहा कि धर्मशाला हम पहले भी कई बार आए हैं लेकिन इस बार रोप वे ने उनकी यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया है, उन्होंने कहा कि हमें यहां आकर एक सुखद अनुभव महसूस हुआ है। हम आभार प्रकट करते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी का जिनके प्रयासों से आज धर्मशाला में रोपवे का निर्माण हुआ है। धर्मशाला रोपवे का शिलान्यास जनवरी, 2018 में किया गया था जिसका कार्य माह जनवरी, 2022 में पूरा हुआ। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने 19 जनवरी, 2022 को इसका शुभारंभ किया। इस रोपवे में 18 झूले हैं तथा एक तरफ का किराया 300 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि आने जाने का किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया है। तीन साल तक के बच्चों के लिए यह सुविधा निःशुल्क है। धर्मशाला से मकलोडगंज जाने के लिए मात्र 6 से आठ मिन्ट का समय लग रहा है। इस रोपवे की व्यवस्था के लिए कम्पन्नी के 30 अधिकारी/कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस रोपवे की एक ट्राली में 8 संवारियां ले जाने की क्षमता है परन्तु कोविड के कारण 4 से 6 सवारियां ही ले जाई जा रही हैं। सर्दियों में सर्विस टाईम प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक है जबकि गर्मियों में पर्यटक सीजन के चलते इसे बढ़ाया जा सकता है। धर्मशाला में रोपवे एथोरिटी द्वारा चार मंजिल भवन का निर्माण किया गया है जिसमें धरातल की दो मंजिलों में पार्किग की व्यवस्था की गई है। जिसमें एक समय में 40 के करीब गाड़िया खड़ी हो सकती हैं। धर्मशाला से मैकलोडगंज के लिए सरकार के प्रयासों से तैयार रोपवे में रोजाना एक हजार से ज्यादा पर्यटक विभिन्न शिफ्टों में आनंद ले सकते हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रोप वे को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश रोपवे संचालकों को दिए गए हैं।
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि विधायक प्राथमिकता पर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के छल, ठेहड़, चलाई, नेरा, नगरेटा, सरदयाल, लड़ोह सम्पर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 7.50 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। सरवीण चौधरी आज शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के ठेहड़ तथा छम्ब में महिला मण्डलों को विधायक निधि से 10-10 हजार के चेक वितरित करने के उपरान्त बोल रही थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम आदमी की सरकार है और आम आदमी की जरूरत को ध्यान में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के दो बच्चों को दी जाने वाली जन्मोत्तर अनुदान राशि को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये किया है। यह धनराशि जन्म के समय जन्मोत्तर अनुदान राशि और छात्रवृत्ति योजनाओं को युक्तिसंगत और एकीकृत कर सावधि जमा के रूप में प्रदान की जा रही है। धार कलां में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के धार कलां में पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस भवन में अब लोग सामाजिक, धार्मिक तथा अन्य कार्य कर सकेंगे। सरवीन चौधरी ने कहा कि सम्पर्क मार्ग धार छम्ब से अप्पर छम्ब तक 20 लाख, गवर्नमेंट हाई स्कूल लपियाना में कमरों के लिए 15 लाख, सम्पर्क मार्ग एससीएसपी के तहत लपियाना से गोरडा 30 लाख, सम्पर्क मार्ग भृपलाहड़ 20 लाख रुपये व्य्य होंगे। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत थेहड़ से परगोड़ सड़क के लिए 287 लाख, हारचकियां से धार खुर्द 166 लाख, हारचकियां से थाना सड़क पर लगभग 115 लाख, थाना से धार खुर्द सड़क पर 231.46 लाख तथा नाबार्ड के अंतर्गत सम्पर्क मार्ग मनई से भन्द्रेल्ला वाया मावा 342.30 लाख की लागत से इन सभी कार्यों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हारचकियां में सब-तहसील भवन पर 70 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे जिसका कार्य प्रगति पर है। सरवीन ने कहा कि बार-बार बिजली जाने की समस्या से निजात दिलाने हेतु एक नई 33 केवी लाइन शाहपुर से लंज तक लाई जा रही है। जिसकी लंबाई लगभग 16 किलोमीटर बनेगी और उसके लागत लगभग 3.84 करोड आएगी। 11केवी लंज से हार चकियां एक्सप्रेस फीडर डी डीयू जीजेवाई स्कीम के अंतर्गत बनाया जा रहा है जिसपर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। लाहडू में 11 लाख की लागत से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। पांच लाख की लागत से 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए किया गया ताकि कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो सके। इसके अलावा सफेदा चौक में 63 केवीए का 12 लाख तथा परगोड़ के साथ बेरिआँ में 25 केवीए का ट्रांस्फार्मर रखा जायेगा जिसमें 10 लाख व्य्य होंगे । सरवीन ने कहा कि 157 .95 लाख नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना हार चकियां लपियाना के सुधारीकरण व विस्तारीकरण पर व्यय होंगे इसके अंतर्गत चार पंचायत हार चकियां, लपियाना, ठेेहड़ व परगोड़ जिसमें 8 गांव आते हैं लगभग जिसमें लगभग 35 सौ लोग लाभान्वित होंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधार निर्वाचन क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत खर्च की जाने वाली राशि 109.10 लाख रुपए है। इस योजना के अंतर्गत हार चकियां, लपियाना, ठेेहड़, परगोड़, हरनेरा व ततवानी आदि 9 पंचायत मे 27 गांवों के कम से कम 11 हजार लोग लाभान्वित होंगे। एशियन डेवलपमेंट बैंक के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं को सुधार करने पर खर्च की जाने वाली राशि 32 करोड़ है। इस योजना के अंतर्गत 7 पंचायत में 27 गांव लगभग 12 हजार लोग लाभान्वित होंगे । इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ठेहड, धार कलां व छंब में लोगों की समस्याओं को सुना जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विजय कुमार वर्मा, एसडीओ बलबीत, पूर्व प्रधान ठेहड़ ललिता, राकेश मनु, बलबीर, रघुबीर, पूर्व बीडीसी सदस्य रंजना, सकीना, जगदीश, जेई विकास चोपड़ा, उपप्रधान ओंकार, संजीव गुलेरिया, अशोक गुलेरिया, तिलक मनकोटिया, मनोहर लाल, जग्गो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब एक महीने बाद रौनक लौटेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश स्कूलों में तीन फरवरी से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। हर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार माइक्रो प्लान के आधार पर पढ़ाई करवाने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। स्कूल में विद्यार्थियों को उचित शारीरिक दूरी रखते हुए बैठाने के लिए सिटिंग प्लान तैयार किए गए हैं। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। तीन फरवरी से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने के लिए आज सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश समिति अनुबंध कर्मचारी संघ ने पाॅलिसी ना बनाए जाने काे लेकर अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने 1 दिन की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक रखी। इस दौरान आईजीएमसी में किसी भी मरीज की जांच नहीं की गई। आईजीएमसी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों की टेस्ट किए जाते हैं जो एनएचएम के कर्मचारी हीकरते हैं। इसमें टीवी का टेस्ट, बलगम टेस्ट व अन्य टेस्ट शामिल है, लेकिन बुधवार को ऑफिस के बाहर असुविधा के लिए खेद है का पोस्टर लगा कर किसी भी मरीज की जांच नही की गई। वंही कर्मचारियों का कहना है कि कल गुरुवार से वह 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे और 7 तारीख तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तब भी यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ की सलाहकार संगीता चंदेल और सुलोचना ने कहा कि हड़ताल काे लेकर सरकर को पांच जनवरी को अल्टीमेटम दे दिया था। सभी जिला के एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ के माध्यम से भी सचिव स्वास्थ्य मिशन निदेशक, निदेशक स्वास्थ्य सहित सभी अधिकारियाें काे ज्ञापन भेजा था। उन्हाेंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राज्य स्वास्थ्य समिति (एनएचएम) के तहत 1996 से कुष्ठ रोग कार्यक्रम से शुरुआत हुई और सन 1998 से क्षय रोग कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई और अब तक प्रदेश में विभिन कार्यक्रमों के तहत विभिन्न पदाें पर कर्मचारी नियुक्त हैं, जिनको अपनी सेवाएं देते हुए लगभग 23 वर्ष हो गए हैं। इनमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत भी हो चुके हैं व सेवाकाल के दौरान 4 कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है, जो कर्मचारी सेवानिवृत हुए इन कर्मचारियों को कोई ग्रेज्यूटी का लाभ भी नहीं दिया गया। सरकार 23 वर्षों से कोई भी स्थाई नीति नहीं बना पाई है। ऐसे में अब कर्मचारियाें के पास काेई रास्ता नहीं बचा है। उनका कहना था कि अब अगर उनकी माँगे नही मानी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलाॅजी विभाग में 84.20 लाख की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलाॅजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बाॅयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख की लागत से स्थापित ऑटोमेटिड बाॅयो-केमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमेट्रिक जांच तथा कोविड-19 मरीजों के बाॅयो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विज्ञान विभाग में नेत्रदान केंद्र का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा महाविद्यालय में पोषण पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने निष्पादन एजेंसियों को इस परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना को इस वर्ष अगस्त माह तक पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में करीब 250 बिस्तर और सात ऑपरेशन थियेटर होंगे। उन्होंने इस परियोजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर की प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विधायक कमलेश कुमारी और नरेंद्र ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा बबली देवी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश कुमार बबली, भाजपा के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबाेधन सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट प्रस्तुत करने के एक दिन बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से यह संवाद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिधि गृह हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। विधायक कमलेश कुमारी और नरेंद्र ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष बबली देवी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश कुमार बबली, भाजपा के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट को महज आंकड़ों का मायाजाल बताते हुए कहा है कि यह बजट पूरी तरह जन विरोधी है।उन्होंने कहा है कि बजट में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसे लोक लुभावना बताते हुए कहा है कि बजट पूरी तरह दिशाहीन है।इस बजट से न तो देश की अर्थव्यवस्था में ही कोई सुधार होगा और न ही देश की विकास दर हासिल होगी। कुलदीप राठौर ने कहा कि बजट गरीब की नौकरीपेशा की जेब ख़ाली करने मध्यम वर्ग की के लिए कुछ नही, किसान के लिए निराशाजनक है। युवाओं की आशा टूटी है, खपत बढ़ाने के लिए छोटे उद्योग के विकास को कुछ नही दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार बनने के दावे मुंगेरी लाल के हसीन सपने है। कोरोना को लेकर बंदिशों में छूट मिलने के बाद कांग्रेस कार्य्रकमों में तेजी लाएगी लेकिन कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रमो का आयोजन करेगी।
रनजीत ठाकुर। कुनिहार एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम में चल रही हिम एकादश क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को आखिरी दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, जिसमे पहला क्वाटर फाइनल मैच कमांडो सोलन व दुर्गा क्लब मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें दुर्गा क्लब मंडल ने पहले बल्लेबाजी करके कमांडो सोलन के सामने 124 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को कमांडो सोलन ने सधी हुई शुरुवात की पवन और लकी की आखरी ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी ने कमांडो को लक्ष्य से दूर कर दिया और दुर्गा क्लब मंडल के पवन ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और उन्हें मेंन ऑफ़ दि मैच से सम्मानित किया, सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आखिरी क्वाटर फाइनल मैच वाइन्स एसोसिएशन व रोयाल स्ट्राइक्र दौंटी के मध्य खेला गया, जिसमें वाइन्स एसोसिएशन ने 144 रन बनाय और दौन्ती के सामने 145 का लक्षय रखा, जिसमें वाइन्स एसोसियेश ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाज अनुज ने 45,रन का योगदान दिया मैच काफी रोमांचकारी रहा, जिसमे अंत में वाइन्स एसोसिएशन ने जित्त दर्ज की और अनुज को मैन ऑफ दि मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य देवेंन्द्र तनवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। मुख्यातिथि ने आयोजको को बधाई दी व इस तरह युवाओं के लिए खेल आयोजनों की सराहना की। इस दौरान दलजीत सिंह कंवर, राहुल कंवर, मनीष, विनीत, हरजिन्दर ठाकुर, सुनील ठाकुर, रिशु व हैपी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा अनचाहे बच्चों के संरक्षण के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास के तहत जिला के अस्पतालों में इन बच्चों के संरक्षण के लिए अलग से एक कमरा आरक्षित रहेगा। डीसी सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि कई बार किसी कारणवश नवजात बच्चे को जन्म देने वाली माताएं बच्चे को अपने साथ नहीं रखना चाहती और बच्चे को असुरक्षित स्थानों पर छोड़ देती हैं, जहां बच्चे की जान को खतरा होता है इसलिए प्रशासन द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत अस्पताल में एक अनचाहे बच्चे के संरक्षण के लिए कमरा आरक्षित किया जाएगा, जहां इस तरह के अनचाहे बच्चों को संरक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन शिशु पालन गृह में बच्चे को छोड़ने वाली माता से किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि जिला के दो अस्पतालों में यह सुविधा पहले से ही चलाई जा रही है। जिसमें सिविल अस्पताल कोट साहिब और सिविल अस्पताल दादाहु शामिल है। इसके अलावा जिला के आठ अन्य अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। इन आठ अस्पतालों में से मुख्य रुप से सिविल अस्पताल राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह आदि शामिल है, जहां पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि अनचाहे बच्चों को संरक्षण मिल सके।
बंजार। नवीन बंजार के अंबेडकर भवन में बुधवार को दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, माला ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष, आशा शर्मा पंचायत समिति, डूर सिंह उपाध्यक्ष, प्रकाश वशिष्ट, बनवारी लाल, ओम प्रकाश, कांता राणा, जय सिंह, श्रवण कुमार, कुलदीप सोनी, संजय ठाकुर, बालक राम ठाकुर तथा अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल के माध्यम से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था वर्चुअल भाषण को सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि इस बजट की सराहना अमेरिका आदि देशों में भी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में किसानों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट अन्य भक्तों से यूनिक बजट है इस बजट में सभी लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने वर्चुअल के माध्यम से यह भी कहा कि विपक्ष इस बजट को लेकर के लोगों को गुमराह कर रहा है, पर यह बजट सभी लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बजट पर विशेष रूप से मंथन भी किया गया कि यह बजट अन्य बजट से अलग माना गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली पंचायत अब्दुलापुर के श्मशानघाट में मंगलवार रात को चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया है की श्मशान घाट में रखे सामान पर चाेराें ने हाथ साफ किया है। जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान संजय कांचा ने बताया कि श्मशानघाट से एक 70 किलो का लाेहे का गेट, एक लोहे का बेंच, 2 रोल लोहे की जाली, रास्ते में लगी 4 सोलर लाइटें तथा इसके अलावा 5 फिट लोहे के चार एंगल चोरी हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि हजाराें रुपए का सामान श्मशानघाट से चाेरी हुआ है। उन्हाेंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में इसकी शिकायत कर दी गई है। पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा भरतभूषण ने बताया कि श्मशानघाट से चाेरी की शिकायत आई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बंजार। नवीन हिमाचल के बालीचौकी स्थित पत्रकार हेमराज ठाकुर की आज सुबह करीब 9.30 बजे कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौका पर मौत हो गई। बता दें हेमराज ठाकुर जिला मंडी के बालीचौकी क्षेत्र से पिछले करीब 10 वर्षाें से पत्रकाररिता कर रहे थे। कार एक्सीडेंट में उनकी दर्दनाक मौत को लेकर पत्रकारिता से से जुड़े हर व्यक्ति ने दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान होने की कामना की है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल तथा थाना प्रभारी जंजैहली इंस्पेक्टर संजीव चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घर से थोड़ी ही दूर चलनी नाला के पास कार अनियत्रिंत होकर करीब 150 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हेमराज ठाकुर सराज क्षेत्र की सब तहसील बागाचनोगी के छुआधार गावं से संबंधित थे। आज प्रातः ही वे घर से किसी निजी कार्य हेतु कही जा रहे थे।
समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा दिए लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह पंचायत समिति संगड़ाह द्वारा आगामी वित्त वर्ष के लिए कुल 55 लाख का बजट पारित किया गया। पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई समिति की इस बैठक में सभी 17 वार्डाें के सदस्य मौजूद रहे। समिति सभागार में सोमवार को हुई इस बैठक में बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने सभी सदस्यों को लंबित विकास कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, वित्त वर्ष 2021-22 मे पंचायत समिति द्वारा कुल 91 लाख के विभिन्न विकास कार्य किए गए थे। उन्होंने कहा कि, आगामी जून माह तक बीडीसी संगड़ाह को अतिरिक्त बजट मिलेगा। 15वें वित्त आयोग के तहत स्विकृत हुआ बजट पंचायत समिति को 55,00,000 रुपए का यह बजट 15वें वित्त आयोग के तहत मिला। इससे पहले जहां वित्त आयोग का 100 फीसदी बजट पंचायतों के माध्यम से खर्च होता था। वहीं, गत वर्ष 15 प्रतिशत हिस्सा सीधा बीडीसी के माध्यम से खर्च हो रहा है। बीडीसी सदस्य को बराबर बांटी जाती है राशि 15वें वित्त आयोग के बजट को पंचायत समिति द्वारा अपने स्तर पर खर्च किया जाता है। बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि, बजट को सभी 17 वार्ड सदस्यों में बराबर वितरित किया जाता है। बीडीसी सदस्यों द्वारा पिछले वित्त वर्ष के बजट से एंबुलेंस राेड, पक्की गलियां व सिंचाई तथा पेयजल टैंक जैसे काम किए गए। समिति द्वारा लोगों की जरुरत के अनुसार शैल्फ तैयार जाती है, जिसके मुताबिक बजट उन्हें जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्द्र नगर से शिक्षा प्राप्त वंशिका प्रभाकर एवं मोनिका का एमबीबीएस में चयन होने से पाठशाला की छात्राओं व अध्यापको के साथ-साथ क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। इन दोनों बेटियों ने अथक परिश्रम से सफलता हासिल की है। वंशिका प्रभाकर का चयन इंदिरा गाँधी मैडीकल कालेज शिमला के लिए हुआ है। वंशिका के पिता पुनीत प्रभाकर जीव विज्ञान के प्रवक्ता हैं जो कि आजकल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाँगणा में कार्यरत हैं, इनकी माता भाषा अध्यापिका हैं जो कि उच्च पाठशाला मझारनु में कार्यरत हैं। मोनिका का चयन डा. राधा कृष्णन मैडीकल कॉलेज हमीरपुर के लिए हुआ है। मोनिका के पिता हेम सिंह बद्दी में प्राइवेट जॉब करते हैं एवं माता भीमा देवी अपने गाँव सुधार में ही गृहिणी का कार्य करती हैं। प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने दोनों बेटियों, इनके अभिभावको, इन्हें पढ़ाने वाले अध्यापकों व समस्त स्टाफ एवं स्कूल में पढ़ रही सभी बेटियों की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एसएस प्रधान सुनील कुमार एवं समस्त कार्यकारिणी ने, बेटियों सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते सनोट तलाई में एक व्यक्ति से पुलिस ने 1.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। बताया जा रहा है की उक्त युवक ज्वालामुखी से आ रहा था। वहीं देहरा पुलिस उस स्थान पर गश्त पर थी । इसी दौरान देहरा पुलिस ने उक्त युवक से 1.9 ग्राम चिट्टा बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त पर ऐएसआई राजीव, हेडकांस्टेबल राजीव व पुलिस दल-बल गश्त पर थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि देहरा पुलिस किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शेगी नहीं । पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
बी बी एन : फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज व लघु उद्योग भारती के हिमाचल प्रदेश यूनिट के वरिष्ठ पदाधिकारी व क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने मंगलवार को केंद्रीय सरकार द्वारा पेश किये केंद्रीय बजट की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान देश का प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ जिसमें लघु, माध्यम उद्योग और फार्मा उद्योग को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। केंद्रीय सरकार ने इस मुश्किल की घड़ी में इन उद्योगों को कर्ज़ प्रदान कर राहत प्रदान की यही कारण रहा कि यह उद्योग सेवायें प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार की मदद के कारण ही संभव हुआ कि भारत का फार्मा उद्योग विश्व भर में तीसरे स्थान पर आ गया है। कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार की नीतियों के कारण जहाँ भारत को विश्व की फार्मेसी कहा जाने लगा वहीं सरकार के टीकाकरण अभियान की उपलब्धि है कि देश में कोविड महामारी उतनी जानलेवा नहीं हुई जितनी विदेश में रही। टीकाकरण के कारण देश में कोविड एक फ्लू मात्र हो चला है। सुमित सिंगला ने केंद्रीय बजट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2022 के यूनियन बजट में सरकार ने विदेशों पर भारतीय फार्मा उद्योग की 80 से 100 प्रतिशत निर्भरता को भांपते हुए एक हाई लेवल समिति का गठन कर उसके सुझावों को जिनमें क्रिटिकल बल्क ड्रग्स के देश के भीतर ही निर्माण को उत्साहित करने पर बल दिया गया है। इसके लिए बजट में प्रमोशन लिंक्ड इंसेंटिव सिस्टम को लागू किया गया है जिसके अधीन बायो फार्मास्युटिकल्स, ए पी आई, के एस एम ड्रग्स व इंटर मेडिएट ( तीन श्रेणियों) मेडिकल मशीनरी पर देश के भीतर निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु 3420 करोड़ की योजना रखी है जोकि 6 वर्षो के निर्माण में बढ़ोतरी को देखते हुए उद्योग को इंसेंटिव के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना में क्रिटिकल ए पी आई, का निर्माण देश के भीतर करने हेतु अलग से 6940 करोड़ रूपये आगामी 8 वर्षों में आरक्षित हैं। यह योजना देश के 13 सेक्टर में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भारतीय उद्योग को केंद्रीय सरकार का समर्थन देने हेतु आरक्षित किए गए 1.97 लाख करोड़ रूपये के अंतर्गत किये गए हैं। सुमित सिंगला ने कहा कि भारत सरकार की नीतियों के कारण भारतीय फार्मा उद्योग विश्व में तीसरे स्थान पर आ पहुंचा है जो कि 24.4 यू एस बिलियन डॉलर का स्तर पार कर चुका है जिसका विश्व भर के फार्मा उद्योग में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गयी है। यही कारण है कि गत कोरोना काल में फार्मा सेक्टर निवेश 200 प्रतिशत भड़कर 4413 करोड़ का हो गया है जोकि 53 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में आम जनता के लिए दवाओं के रेट कम करने की योजना के संदर्भ में सुमित सिंगला ने कहा कि सरकार द्वारा नेशनल फार्मा प्राइस अथॉरिटी ( एन पी पी ए ) का गठन करना एक सराहनीय कदम है जिसमें 355 दवाओं और 886 फ़ॉर्मूलेशन्स जिनमें आवश्यक दवाएं शामिल हैं के रेट इस संस्था द्वारा निर्धारित किये जायेंगे जिनमें रएमडीसीवीर जैसे दवा, ऑक्सीजन भी शामिल है. उन्होने कहा कि देश में फार्मा के कच्चे माल पर ब्लैक मार्केटिंग करने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फार्मा जगत को जी एस टी में भी राहत प्रदान की जानी चाहिए जिसमें फार्मा के कच्चे माल पर जहाँ 18 प्रतिशत जी एस टी लगता है वहीँ बने माल पर 12 प्रतिशत जी एस टी लगता है जिससे 6 प्रतिशत का फर्क रिफंड के समय उद्योग को वित्तीय रूप में प्रभाव पड़ता है जिससे एक सामान किये जाने से इस समस्या से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कच्चे माल जिनमें फॉयल, पैकेजिंग , गत्ता, पी वी सी व् अलुमिनिमूम फॉयल पर 50 से 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दवाओं को महंगा करने का कारन बनती है। इसी प्रकार प्राइस कंट्रोल वाली दवाएं जैसे पेरासिटामोल व अज़िथ्रोमुसिन शामिल हैं के कच्चे माल के रेट भी कण्ट्रोल प्राइस पर किये जाएं।
भाजपा के विकास की देश ने भारी कीमत चुकाई है, पत्रकार वार्ता में बोलते हुए प्रदेश प्रॉफेशनल कांग्रेस के महासचिव पुष्पेंन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ वर्चुअल विकास ही किया है क्योंकि धरातल पर इन्होंने प्रदेश में एक नई ईंट नही लगाई है। इसका नतीजा प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा भुगत चुकी है। आज प्रदेश के चाहे कर्मचारी हो या रोजगार, सभी अपने हक़ की लड़ाई के लिए सड़कों पर है। भाजपा के विकास की देश के युवा न भारी कीमत चुकाई है। भाजपा शासन में बढ़ती बेरोजगारी पर प्रहार करते हुए पुष्पेंन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 7 वर्ष से जनता से सिर्फ जूठ बोला है। 15 लाख का जुमला, 2 करोड़ वार्षिक रोजगार के दावे सब हवा हुए। देश ने 45 वर्ष के उच्चतम बेरोजगारी इंडेक्स में भी स्थान बनाया जो कि इनके विकास की पोल खोलने के लिए काफी था। आज भाजपा के नेता रोजगार, विकास पर नही बल्कि जातिगत और धार्मिक कार्ड पर सरकार बनाने के हथकंडों पर उतारू है। इसका जीता जागता उदाहरण यूपी चुनावो में देखने को मिल रहा है। यूपी में भाजपा के विकास की झलक कई भाजपा नेताओं की विधानसभा क्षेत्रों में खदेडा देखकर लगाई जा सकती है।
ग्राम पंचायत रोपड़ी कलैहडू में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यूथ क्लब रोपड़ी द्वारा चल रही क्रिकेट ट्राफी मंगलवार को संपन हो गई। समापन समारोह में जिप सदस्य नेरघरवासड़ा विजय भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस क्रिकेट टूर्नामैंट में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच जिमजिमा व सिकन्दर धार टीम के बीच हुआ, जिसमें जिमजिमा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि विजेता टीम को 21,000 व उपविजेता सिकंदर धार कदरधार की टीम को 11,000 व ट्राफी दी गई। मैन आफ द सीरीज का खिताब हैपी को दिया गया, वहीं मैन आफॅ द मैच का खिताब अरूण को दिया गया। इससे पहले पंचायत प्रधान अजय बरवाल, युवा सदस्यों, महिला मंडल सदस्यों व अन्य वरिष्ठ लोगों ने जिप सदस्य नेरघरवासड़ा विजय भाटिया का स्वागत किया। विजय भाटिया ने आयोजकों को अपनी ओर से 3000 रूपए दिए, साथ ही स्कूल मैदान के उत्थान के लिए जिप निधि से 50,000 रूपए व यूथ क्लब रोपड़ी को खेल सामग्री खरीदने के लिए अपनी निधि से 10,000 रूपए देने की घोषणा की।
विद्युत विभाग द्वारा प्रतिमाह बिजली मीटर की रीडिंग न करना यानि कि बिजली के बिल कई महिने बाद आने से दाड़लाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत चाखड़ के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग के अधिकारियों से प्रतिमाह बिजली के बिल समय से मिलने को लेकर आग्रह किया है। ग्राम पंचायत चाखड़ के उपप्रधान मनसा राम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ता, परिवारों को 60 यूनिट बिजली मुफ्त में दिए जाने की घोषणा का स्वगात किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के अनुसार हिमाचल प्रदेश के हर परिवार को 60 यूनिट तक प्रति महीना बिजली की फ्री तथा 125 यूनिट तक प्रति महीना 1 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा कर दी गयी है और जल्द ही इसकी अधिसूचना भी हो जाएगी, परंतु विडंबना तो यह है कि विद्युत विभाग कुंभकरण की नींद सोया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार को लाभ कैसे मिलेगा जब तक मीटर की रीडिंग लगातार प्रतिमाह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा दो माह के बाद मीटर की रीडिंग लेने ठेकेदार के आदमी को भेजा जाता है जिससे मीटर की रीडिंग डबल हो जाती है, जिस कारण फ्री बिजली तो दूर की बात है लोगो को डबल चार्जेज देने पड़ते है। उन्होंने कहा कि 2020 में पंचायत चाखड़ की तरफ से एक शिकायत विद्युत विभाग से की गयी थी कि चार-चार महीने बाद जब रीडिंग लेने ठेकेदार के आदमी आते हैं, तो एक साथ टैरिफ बढ़ने के कारण कोई भी गरीब परिवार भारी भरकम बिल देने में असमर्थ हो जाते हैं, उन्होंने कहा कि उस समय विभाग में स्टाफ कम होने का बहाना बनाया गया था। उपप्रधान मनसा राम ठाकुर ने कहा कि विभाग समय से बिजली के बिल अदा करे, क्योंकि अब मामला फ्री बिजली का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की जैसे ही अधिसूचना होती है उसके बाद विभाग जल्द से सरकार के आदेशों की अनुपालना करते हुए बिजली मीटर की रीडिंग प्रतिमाह करवाएं, अन्यथा जनता के आक्रोश को भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से अनुरोध है कि उपरोक्त विसँगति को दुरुस्त करे, ताकि सरकारी योजना का गरीब को लाभ मिल सके और भविष्य में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा से लोगों को वंचित न रहना पड़े। जब इस बारे सहायक अभियंता विद्युत विभाग दाडलाघाट रविन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होने बताया कि सरकार द्वारा जो 60 यूनिट प्रतिमाह का बिल माफ करने की बात की गई है, उसके तहत 60 यूनिट तक बिल माफ होंगे, बिल चाहे 2 महीने बाद ही आए। अगर माह में 60 यूनिट ही बिजली जली होगी तो एवरेज के हिसाब से बिल माफ होंगे।
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहंुचाने में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। डॉ.निपुण जिंदल आज आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दौरान बोल रहे थे। बैठक में समिति के वर्ष 2021-22 के लिए 6.15 लाख रुपये के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इस मौके पर उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों के लिए अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा। उपायुक्त ने आयुर्वेेदिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अधिक से अधिक लोगों को हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़े ताकि लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल की चारदीवारी के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किये। इस दौरान पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 व 2021-22 में व्यय बजट की कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई जोकि कोविड-19 के कारण नहीं ले पाए थे। उपायुक्त ने कहा कि समिति अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार और सहायता को और मजबूती दी जाए। उन्होंने कहा कि समिति की रोगियों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई गई जन हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान गवर्निंग परिषद के गैर सरकारी सदस्यों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर अपनु बहुमूल्य सुझाव दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुरदर्शन गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.अंजलि शर्मा, चिकित्सक डॉ.बीरबल ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा सहितपिवभिन्न विभागों के अधिकारी तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौजूद थे।
शिमला। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न जिलों में शराब की खुदरा दुकानों की गहनता से जांच की जा रही है। शनिवार और रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर जिला शिमला के चियोग में समाहर्ता द्वारा एक बार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बार में देसी शराब की 20 बोतलें पकड़ी गई। समाहर्ता द्वारा उक्त बार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। जिला सिरमौर में एक रेस्टोरेंट की आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जांच की गई, जहां बिना लाइसेंस के शराब का सेवन करवाया जाता था। निरीक्षण के दौरान 5 बोतल बीयर, दो बोतल नैना रम, एक बोतल माल्टा जो कि फाॅर सेल इन चंडीगढ़ व हरियाणा थी, को कब्जे में लेकर रेस्टोरेंट के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिला परिषद् सद्स्य व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता टीम में मीडिया पैनलिस्ट कौशल मुंगटा ने केंद्र सरकार के बजट को आम लोगों के साथ छलावा करार दिया है। उनका कहना है हर तरह से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बजट में पिछली बार के मुक़ाबले कटौती की गई है जो शर्मनाक है। बजट में आम लोगों के लिए कोई नई योजना नहीं है, ना ही ये बजट आम भारतीय को राहत देने वाला है। गरीबों को झुनझुना पकड़ाने के अपने रिवाज़ को भाजपा ने जारी रखा है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई बजट ही न आया हो। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई पर रोकथाम के लिए कोई योजना इस सरकार के पास नही है। MSP पर खरीददारी को बढ़ाने की बात करते है और बजट को पिछली बार से कम कर देते है। कुल मिला कर देखा जाए तो यह बजट किसान, बेरोजगार और आम लोगों को ठगने वाला बजट है। हिमचाल की रेलगाड़ी का सस्ता, तेल सब सपना रह गया है।
धर्मशाला। बीड़ बीलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग का व्यवस्थित तरीके से आनंद उठा पाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के बीच एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडर आपरेटर्स तथा पायलट का पंजीकरण जरूरी होगा इस के साथ ही पैराग्लाइडिंग के रेट भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडिंग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि बिना पंजीकरण के किसी को भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के एयर क्राफ्ट पर प्रतीक चिन्ह इत्यादि भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वालों की निगरानी की जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए स्थानीय तकनीकी कमेटी भी गठित की जाएगी जिसमें एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अनुरूप मौसम होने के बारे में नियमित तौर पर पैराग्लाइडर का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की तीन माह के बाद जांच भी जरूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से बीड़ में पैराग्लाइडिंग के पायलट्स को नियमित तौर पर ट्रेनिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए बीड़ में पायलट के लिए ट्रेनिंग संस्थान की व्यवस्था भी की जा रही है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं नहीं हो सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप निर्मित होने से पर्यटकों की सुरक्षा के साथ साथ व्यवस्थित पैराग्लाइडिंग में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम बैजनाथ तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।एं।
किन्नौर जिला में मंगलवार को कोविड के 17 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड के 96 सेंपल लिये गये जिसमें 17 सेंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि आई जी एम सी शिमला भेजे गए 183 सेम्पल की रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव आने वालों में 5 मामले निचार खण्ड से, 4 मामले कल्पा खण्ड और पूह खण्ड से 8 मामले शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कोविड के 89160 सेम्पल लिये जा चुके हैं जिनमे से 84688 सेम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। जिले में अब तक 4289 मामले पॉजिटिव आये हैं और 4102 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले मे कोविड के 147 मामले सक्रिय है। जिले मे कोविड-19 के कारण 40 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। डॉ नेगी ने जिला वासियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है तथा घर से बाहर निकलते समय सही प्रकार से मास्क पहनने व दो गज की दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड रोधी टीका लगाने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से ही इस महामारी से बचा जा सकता है।
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम तथा विभाग द्वारा सस्ते राशन के डिपुओं के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय समय पर नमूने विश्लेषण हेतु लिए जाते हैं। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा स्थित निगम के 20 गोदामों से सरसों के तेल के नमूने विश्लेषण हेतु विभागीय प्रयोगशाला में भेजे गए थे जिनमें से चार की अभी तक रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो कि सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाद्य वस्तुओं का वितरण हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों से विभिन्न उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से किया जाता है जिसके अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह तीन दालें, सरसों तेल, रिफाइंड ऑयल, नमक, आटा, चीनी तथा चावल उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से संबंधित किसी भी मामले को लेकर मंडलीय कार्यालय के दूरभाष 01892-223138 या मोबाइल नंबर 94180-40320 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निगम तथा विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के खाद्यान्न वितरित किए जाएं।
मनोज, कांगड़ा आम आदमी पार्टी द्वारा कांगड़ा विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्टेट यूथ विंग प्रेसिडेंट अनूप सिंह पटियाल और नगरोटा विधानसभा अध्यक्ष नवनीत गोस्वामी द्वारा की गई। इस मौके पर स्टेट यूथ विंग उपाध्यक्ष राजकुमार तथा स्टेट यूथ विंग सचिव विरेंद्र मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कांगड़ा विधानसभा का अध्यक्ष रोहित चौधरी को नियुक्त किया गया और कांगड़ा विधानसभा में अलग-अलग विंगो का भी गठन किया गया जिसमें कांगड़ा विधानसभा की महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेवारी किरण बाला को दी गई है तथा ओबीसी विंग का अध्यक्ष अजय विश्वास को नियुक्त किया गया है। कांगड़ा विधानसभा की मेन विंग में सुनील दत्त, बालकृष्ण डोगरा, श्याम वर्मा को उपाध्यक्ष कांगड़ा नियुक्त किया गया है। विधानसभा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी अजय कुमार को दी गई तथा शिवकुमार को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया। कांगड़ा विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौधरी ने प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता, सह प्रभारी सचिन राय तथा प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और उन्हें यह विशवास दिलाया कि वह भविष्य में आम आदमी पार्टी कांगड़ा विधानसभा को बहुत ही मेहनत के साथ आगे बढ़ाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान युवा विंग अध्यक्ष अनूप पटियाल ने रोहित चौधरी को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष अनूप पटियाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है बावजूद इसके प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री ने 60 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा की थी जो सिर्फ और सिर्फ एक छ्लावा है जबकि उसके पीछे की हकीकत कुछ और ही कहती है।
शिमला। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत विभाग ने जनवरी, 2022 में 427.72 करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं, जो कि जनवरी, 2021 में एकत्रित 346.30 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी संग्रह 3745.32 करोड़ रुपये जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 2716.75 करोड़ रुपये था। इस तरह जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी में 38 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। जीएसटी राजस्व में सकारात्मक वृद्धि विभाग द्वारा रिटर्न फाइल करने वालों पर विशेष निगरानी, इन-ट्रांजिट वस्तुओं के सत्यापन में वृद्धि, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट का बेहतर उपयोग और राज्य मुख्यालय द्वारा फील्ड के अधिकारियों के प्रदर्शन की निगरानी के परिणामस्वरूप हुई है। जीएसटीएन की बिजनेस इंटेलिजेंस टूल आधारित रिपोर्टों द्वारा राज्य और केंद्रीय कर प्रशासन को कर की चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने में मदद मिली है, जिसके परिणामस्वरूप राजस्व में वृद्धि हुई है। विभाग जीएसटी राजस्व वृद्धि के लिए स्वैच्छिक अनुपालना बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। विभाग ने हितधारकों के अनुपालन संबंधी प्रश्नों और मुद्दों के समयबद्ध निष्पादन एवं जीएसटी कानून और प्रक्रियाओं में हो रहे परिवर्तनों के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए हाल ही में टैक्स हाट कार्यक्रम शुरू किया है।
मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में कर्मचारियों को बहुत बड़ी निराशा हाथ लगी है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र सरकार का बजट कर्मचारियों के लिए निराशा भरा रहा। उन्होंने कहा कि जब जब केंद्र व प्रदेशों में नया वित्त आयोग जारी किया गया तब तक टैक्स की स्लैब में दोगुना बढ़ोतरी हुआ करती थी क्योंकि नया पे कमीशन लागू होने से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होने के कारण कर्मचारियों को ज्यादा राशि टैक्स के रूप में ना देनी पड़े इसलिए केंद्र सरकार द्वारा टैक्स की स्लैब में वृद्धि कर कर्मचारियों को टैक्स में छूट का प्रावधान रखा जाता आया है। ज्ञात रहे कि 3 वर्ष पहले केंद्र सरकार द्वारा 7वा पे कमीशन जारी कर दिया गया था और हिमाचल में इस बार छठा पे कमिशन कर्मचारियों को जारी कर दिया गया है। पिछले चार-पांच सालों से केंद्र के बजट में कर्मचारियों को किसी तरह की राहत नहीं देखने को मिली इस बार कर्मचारी बजट से आस लगाए बैठे थे की टैक्स स्लैब दोगुना हो जाएंगे जिससे केंद्र एवं राज्य के कर्मचारियों को टैक्स में भारी छूट मिल पाएगी लेकिन केंद्र की ओर से किसी तरह की टैक्स स्लैब में वृद्धि नहीं करना सरासर मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर के लिए एक बहुत बड़ी खतरे की घंटी है क्योंकि मध्यम वर्ग के लोगों का ज्यादातर पैसा टैक्स के रूप में सरकार को जा रहा है और नेट इनकम से अपना और बच्चों का गुजारा करना आने वाले समय में बहुत ही कठिन हो जाएगा। इससे गरीब और अमीर के बीच एक बहुत बड़ी खाई पैदा होने वाली है जो कि समाज के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है। संघ ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से कर्मचारियों के लिए टैक्स स्लैब में छूट की मांग की है।
पुलिस थाना ज्वालमुखी में एक व्यक्ति द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी थी की बलारडू में फ़ोन टावर की किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैटरियों व अन्य सामान को चोरी करने की असफल कोशिश की गयी थी। यहां मौके पर चोर अपना मोबाइल व अन्य सामान छोड़कर भाग गए थे। ज्वालामुखी पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए इस चोरी में सलिप्त तमाम अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालामुखी पुलिस ने कारवाई करते हुए उक्त अपराधियों जिसमें पवन कुमार सपुत्र प्यार चंद निवासी वीपीओ भवड़ा, तहसील एवं पीएस नादौन, जिला हमीरपुर, बशीर मोहम्मद सपुत्र अली मोहम्मद निवासी गांव अंब डोली, डाकघर अम्ब पठियार तहसील एवं थाना ज्वालामुखी, जतिन्द्र शर्मा सपुत्र हंसराज निवासी गांव अटवा, डाकघर अदोरा तहसील अंब, रफी मोहम्मद सपुत्र सलामदीन निवासी गांव अंब डोली, डाकघर अम्ब पठियार तहसील ज्वालामुखी को गिरफ्तार किया गया है। इन्हे मंगलवार को कोर्ट में भी पेश किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि इन व्यक्तियों ने कबूल किया है कि इन्होंने पहले भी कई चोरियां की है जिसमें मोबाइल टावर की बैटरियां भी चुराई गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ज्वालामुखी पुलिस गहनता से इस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
नंदरुल पंचायत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बोले विद्यायक पवन काजल मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने प्रदेश की भाजपा सरकार जिला कांगड़ा के साथ विकास में भेदभाव का आरोप लगाया है। धर्मशाला से लोक निर्माण विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विंग के वृत्त कार्यालय को धर्मशाला से जिला मंडी के धर्मपुर शिफ्ट करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए काजल ने कहा भाजपा सरकार चार वर्ष के कार्यकाल में जिला कांगड़ा में एक भी नई योजना या सरकारी कार्यालय खोलने में नाकाम रही है। उल्टा पहले से स्थापित सरकारी कार्यालयों को यहां से क्रमवार शिफ्ट किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी और जिला की जनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा इससे पहले धर्मशाला से प्रोजेक्ट ऑफिस जल शक्ति विभाग का भी धर्मपुर शिफ्ट किया जा चुका है। इसका खामियाजा भाजपा को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। काजल मंगलवार को नंदरुल पंचायत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा युवा नशे से दूर रहकर ग्रामीण स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है। उन्होंने युवक मंडल को प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई और दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता जारी की। प्रतियोगिता के आयोजक न्यू जयंती युवा क्लब नंदरूल के प्रधान अंकुश ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में नंदरुल की टीम ने वीरता गायत्री क्लब सेवकरा को हराकर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा जमाया। इस अवसर पर लक्की, मनु, नूतन, अब्बू, रवनीत व अमित सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आज बजट में कर्मचारियों को बहुत बड़ी निराशा हाथ लगी है हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्र सरकार का बजट कर्मचारियों के लिए निराशा भरा रहा। उन्होंने कहा कि जब-जब केंद्र व प्रदेशों में नया वित्त आयोग जारी किया गया, तब तक टैक्स की स्लैब में दोगुना बढ़ोतरी हुआ करती थी। क्योंकि नया पे कमीशन लागू होने से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होने के कारण कर्मचारियों को ज्यादा राशि टैक्स के रूप में ना देनी पड़े। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा टैक्स की स्लैब में वृद्धि कर कर्मचारियों को टैक्स में छूट का प्रावधान रखा जाता आया है। ज्ञात रहे कि 3 वर्ष पहले केंद्र सरकार द्वारा 7वां पे कमीशन जारी कर दिया गया था और हिमाचल में इस बार छठा पे कमिशन कर्मचारियों को जारी कर दिया है। पिछले चार-पांच सालों से केंद्र के बजट में कर्मचारियों को किसी तरह की राहत नहीं देखने को मिली इस बार कर्मचारी बजट से आशा लगाए बैठे थे की टैक्स स्लैब दोगुना हो जाएंगे, जिससे केंद्र एवं राज्य के कर्मचारियों को टैक्स में भारी छूट मिल पाएगी, लेकिन केंद्र की ओर से किसी तरह की टैक्स स्लैब में वृद्धि नहीं करना सरासर मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर के लिए एक बहुत बड़ी खतरे की घंटी है। क्योंकि मध्यम वर्ग के लोगों का ज्यादातर पैसा टैक्स के रूप में सरकार को जा रहा है और नेट इनकम से अपना और बच्चों का गुजारा करना आने वाले समय में बहुत ही कठिन हो जाएगा। इससे गरीब और अमीर के बीच एक बहुत बड़ी खाई पैदा होने वाली है, जो कि समाज के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है। संघ ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से कर्मचारियों के लिए टैक्स स्लैब में छूट की मांग की है।
आम आदमी पार्टी ने कांगड़ा में नियुक्त किए युथ विंग अध्यक्ष व महिला अध्यक्ष मनाेज कुमार । कांगड़ा आम आदमी पार्टी द्वारा कांगड़ा विधानसभा का गठन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता स्टेट यूथ विंग प्रेसिडेंट अनूप सिंह पटियाल और नगरोटा विधानसभा अध्यक्ष नवनीत गोस्वामी द्वारा की गई ।इस मौके पर स्टेट यूथ विंग उपाध्यक्ष राजकुमार तथा स्टेट यूथ विंग सचिव विरेंद्र मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस दौरान कांगड़ा विधानसभा का अध्यक्ष रोहित चौधरी को नियुक्त किया गया और कांगड़ा विधानसभा में अलग-अलग विंगो का भी गठन किया गया जिसमें कांगड़ा विधानसभा की महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण बाला को दी गई है तथा ओबीसी विंग का अध्यक्ष अजय विश्वास को नियुक्त किया गया है। कांगड़ा विधानसभा की मेन विंग में सुनील दत्त बालकृष्ण डोगरा श्याम वर्मा और को उपाध्यक्ष कांगड़ा नियुक्त किया गया है विधानसभा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी अजय कुमार को दी गई तथा शिवकुमार को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया। कांगड़ा विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौधरी ने प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता सह प्रभारी, सचिन राय तथा प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में आम आदमी पार्टी कांगड़ा विधानसभा को बहुत ही मेहनत के साथ आगे बढ़ाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान युवा विंग अध्यक्ष अनूप पटियाल ने रोहित चौधरी को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष अनूप पटियाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है। बावजूद इसके प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री ने 60 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा की थी, जो सिर्फ और सिर्फ एक छ्लावा है, जबकि उसके पीछे की हकीकत कुछ और ही कहती है ।
भारत के आम बजट में मोदी सरकार ने रखा हर वर्ग का खयाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भारत का बजट ऐतिहासिक है। इस बजट में सभी वर्गों का खयाल रखंगया है। उन्होंने कहा के भारत का आम बजट आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट है। इस बजट से देश को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा की मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को इस लोगों के अनुकूल और बजट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का ऐलान किया गया है। डिफेंस के कैपिटल बजट का 68 परसेंट डोमेस्टिक इंडस्ट्री को रिजर्व करने का भी बड़ा लाभ होगा, भारत के एमएसएमई सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलेगा। बजट में भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण। हर गरीब के पास पक्का घर हो, नल से जल आता हो, उसके पास शौचालय हो, गैस की सुविधा हो, इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है। उन्होंने कहा पिछले 7 सालों में देश की नीतियाँ महिलाओं को लेकर और अधिक संवेदनशील हुई हैं। आज भारत उन देशों में है, जो अपने यहां सबसे अधिक मातृत्व अवकाश देता है। कम उम्र में शादी बेटियों की पढ़ाई और करियर में बाधा न बने, इसके लिए बेटियों की शादी की उम्र को 21 वर्ष करने का प्रयास है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सासंद प्रतिभा सिंह ने आज (मंगलवार) काे संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर घोर निराशा प्रकट करते हुए इसे पूरी तरह दिशा व दशसहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है, जिससे आम व मध्यम वर्ग के लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई राहत मिल सकें। आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए कोई ठोस बजट आवंटित किया जाता, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मंडी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का भी इस बजट में कोई उल्लेख नहीं है। प्रतिभा सिंह ने कहा है इस बजट से देश में बेरोजगारी के साथ-साथ महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने बजट को महज आंकड़ों का एक दस्तावेज बताया है, जो कभी भी लक्षित विकास दर को हासिल नहीं कर पाएगा।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहले दिन प्रदेश में 1425 महिलाओं ने लिया भाग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री वंदना गुलेरिया ने किया। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति तय की गई। रश्मिधर सूद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में बिजली के बिलों में कटौती की गई है, इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किया धन्यवाद और कहा कि यह एक सहरानीय कदम है। प्रदेश में अब बिजली के पहले 60 यूनिट जीरो कॉस्ट पर मिलेगे और 125 यूनिट जिनके लिए जनता को 1.90 रु देने पड़ते थे अब उनको केवल 1 रु देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमेशा जन भावनाओं का खयाल रखा है और हिमाचल राजत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने जनता की कई लंबित मांगों को पूरा किया है। उन्होंने कहा की आने वाले हिमाचल के बजट में भी महिलाओं का विशेष खयाल रखा जाएगा, इस बजट में भी कुछ अच्छा और नया होगा। उन्होंने कहा की प्रदेश में एक बूथ 20 बहनें हैं, इनको काम में कैसे लगाया जाए इसकी नीति भी तय कर ली गई है और आने वाले चुनावों में महिला मोर्चा किस प्रकार से काम करेगा उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया की सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहले दिन प्रदेश में 1425 महिलाओं ने भाग लिया। इस बैठक में सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर बिलासपुर जिला के जुखाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक पहाड़ी के नीचे दब गया। बताया जा रहा है कि यह युवक अपने घर से अपने काम के लिए कहीं जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी दरकी और एकदम से सारा पहाड़ इस युवक के उप्पर गिर गया। इस हादसे में वहां पर खड़ा एक ट्रेक्टर भी उसकी चपेट में आ गया। जैसे ही पहाड़ इस युवक पर गिरा वैसे ही स्थानीय लोगों ने इसे देख लिया और एक दम से सभी स्थानीय लोग इस युवक को निकालने में लग गए। बाद में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद जेसीबी की मदद से इस युवक को बहार निकाला गया और फ़ौरन 108 एंबुलेंस की मदद से इस युवक को नागरिक अस्पताल मार्कंड पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया। घटना की सुचना मिलते ही नम्होल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। मृत युवक की शिनाख्त धर्मपाल पुत्र रोशन लाल गांव नलवाड डाकघर जुखाला जिला बिलासपुर उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, इस मलवे में वहां खड़ा (HP24B 4593) ट्रेक्टर भी दब गया है, जिसे भी जेसीबी की सहयता से निकाला गया। इस बारे में नागरिक अस्पताल मार्कंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र ने कहा कि सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जब चिकित्सक ने इसकी जांच की, तो उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद युवक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी सदर अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुचना मिलते ही नम्होल पुलिस माैके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ राजगढ़ के हाब्ब्न स्थित शहीद पार्क में तीन वर्ष पूर्व शहीद हितेश शर्मा की खंडित प्रतिमा को यदि पुनः स्थापित नहीं किया गया, तो पूर्व सैनिक अपने पैसे से शहीद की प्रतिमा को स्थापित करेंगे। हितेश शर्मा की शहादत को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के पूर्व सैनिक अपने मेडल भी महामहिम राष्ट्रपति को वापस करेंगे। यह बात राजगढ़ के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने कही। पूर्व सैनिकों ने कहा कि उस समय सुरेश कश्यप विधायक थे और जो स्वयं भी एक पुर्व सैनिक है, ने भी इस बारे में कुछ नहीं किया। आज वो सांसद हैं, लेकिन बहुत ही दुःख की बात है कि कोई प्रयास नहीं कर रहे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि रीना कश्यप को विधायक बने भी करीब 2 वर्ष हो गए हैं, लेकिन शहीद की प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने में वह भी असफल रही है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद पार्क शराबियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है, लेकिन कोई भी कार्रवाई आज तक नहीं की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल 1949 से ही समाज हित व राष्ट्रहित के साथ-साथ छात्र हित की मांगों को लेकर हमेशा अग्रसर रहता है। हाल ही में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर 27 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए एक सूचना जारी की गई थी, जिसमें यह भी बताया गया था कि वर्तमान सत्र की परीक्षाएं कोविड के कारण परिस्थितियां अनुकूल होने पर करवाई जाएंगी। विश्वविद्यालय में छात्रों के 19 विभाग प्रतिनिधि हैं, इस विचार पर उनसे भी परामर्श लिया जा सकता था, परंतु प्रशासन द्वारा किसी भी प्रतिनिधि से इस बारे में कोई भी बात नहीं हुई थी तथा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का मानना था की यदि अगले सत्र की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी, तो छात्र अपने वर्तमान सत्र की पढ़ाई और आने वाले सत्र की पढ़ाई में उलझा रह जाएगा। छात्र दोनों ही सत्रों के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाएगा। इसीलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों की बात करते हुए चार दिन पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया था कि पहले वर्तमान सत्र की परीक्षाओं को पूर्ण किया जाए तथा उसके बाद ही अगला सत्र शुरू किया जाए, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अतः आज विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए यह सूचना जारी की गई है कि 14 फरवरी से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन माध्यम से परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, जिसमें पहला क्वाटर फाइनल मैच रूद्राक्ष इलैवन कुनिहार व कसौली इलैवन के मध्य खेला गया, जिसमें रुद्राक्ष इलैवन कुनिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 रन बनाए। इस लक्ष्य को कसौली की टीम ने 11 ओवर में ही पूरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में 17 रन देकर 3 विकेट लेने वाले वीरेंद्र भट्टी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वाटर फाइनल जे एंड के सायरी व कश्मीर रजा इलैवन के मध्य हुआ, जिसमें जे एन्ड के सायरी ने कश्मीर रजा इलैवन की टीम को मात्र 70 रन का लक्ष्य दिया, 70 रन के लक्ष्य को कश्मीर रजा की टीम के बल्लेबाजों ने केवल 4.2 ओवरों में हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाज सोनू ने 18 गेंदों में 42 व दीपक ने मात्र 6 गेंदों में 21 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सोनू को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर आयोजकों को प्रतियोगिता आयोजित करने की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों में युवा वर्ग को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए खेलों से जंहा हमारा शरीर फिट रहता है, तो वहीं, हमारे अंदर नई ऊर्जा का विस्तार होकर मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से समाज मे फैल रहे नशों से दूर रहने का आह्वाहन किया। इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एहसास क्लब के अध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर, दलजीत सिंह कंवर, राहुल, विनीत, मनोज, सुनील व मनीष आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस के पास नहीं था कोई नेता इसलिए वीरभद्र बने 6 बार मुख्यमंत्री फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारद्वाज ने कहा कि 27 दिसंबर, 2017 को नई राजनीतिक व्यवस्था का आगाज हुआ। चार वर्षों में जयराम सरकार का ध्येय गरीब जनता के विकास का रहा है। प्रदेश में 6 बार के मुख्यमंत्री भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई। वीरभद्र 6 बार सीएम बने। क्योंकि उनकी पार्टी में कोई दूसरा नेता नहीं था, लेकिन जयराम सरकार 2022 में रिपीट करेगी। उन्होंने बताया की जयराम सरकार ने पहला ही निर्णय सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उम्र घटाकर 70 वर्ष किया। वहीं, चार वर्ष पूरे होने पर 60 यूनिट बिजली फ्री कर दी है। इससे प्रदेश की गरीब जनता को लाभ होगा। गृहणी सुविधा योजना, उज्ज्वला योजना से प्रदेश धुंआ मुक्त बना। हिमाचल में हिमकेयर योजना में 5 लाख तक का इलाज फ्री का प्रावधान जयराम सरकार ने किया। सहारा योजना के तहत बेसहारा लोगों को सरकार ने सहारा दिया। उन्होंने प्रदेश में एम्स व अन्य स्वास्थय सुविधाओं को भाजपा सरकार की देन बताया। प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद नया वेतनमान दिया है। 13 हजार पीटीए शिक्षकों को नियमित किया गया। आउटसोर्स कर्मचारियों को कांग्रेस के समय में ठगा गया, लेकिन जयराम सरकार इनके लिए विचार-विमर्श कर नीति बनाने में लगी है, ताकि आउटसोर्स कर्मियों का शोषण न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की अनदेखी की गई। नशे का कारोबार बड़ा और अब उस पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिसमें नशे की सौदागर कांग्रेस ही पाई जा रही है।
प्रधानमंत्री गतिशक्ति मिशन जैसे जुमलों की बरसात है केंद्रीय बजट! मनाेज कुमार । कांगड़ा आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बजट को बेशुमार आकर्षक अल्फाज में लिपटे जुमलों की बरसात करार दिया है। भाजपा नेताओं द्वारा परिभाषित" दूरदर्शी बजट" पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि 25 वर्ष के छह आवरण में प्रस्तुत यह बजट हकीकत में साधारण व्यक्ति से कोसों दूर का है। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कांगड़ा से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि लगभग आठ वर्ष से केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार देश की आर्थिकी की दुर्गति करने के बाद अब "प्रधानमंत्री गतिशक्ति मिशन" के जुमले को अमृतकाल का डमरू बजा कर जनता का ध्यान भटकाने की ओर अग्रसर है। शब्दों और आंकड़ों की बाज़ीगरी वाला 2022-23 का बजट आम जनता के लिए हताशा और निराशा से भरा टोकरा मात्र बन गया है। पार्टी प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगनी करने, युवाओं को करोड़ों नौकरियां देने इत्यादि जैसे वायदों के बारे में बजट में अपराधिक खामोशी बरती गई। मनरेगा योजना, इनकम टैक्स छूट व पेट्रोल- डीजल की कीमतों संबंधी मामलों का इस बजट में जिक्र तक नहीं आया, जिससे सरकार की ऐसे मसलों पर प्राथमिकता होने की जगह बेरुखी व उदासीनता उजागर होती है। लिहाजा भाजपा के केंद्रीय सत्ता प्रतिष्ठान ने साफ संकेत दे दिया है कि अमृतकाल में आम जनता से जुड़े मुद्दों वाले विष का कोई महत्व नहीं रह जाता। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति में पांच राज्यों के चुनावों में आम जनता अपने वोट की चोट से माकूल जवाब देने वाली है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी एवं अध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह के द्वारा सिखाए गए नैतिक अध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती है। कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ चैरिटी कार्य किए गए इसी संदर्भ में आज विश्व मानव रूहानी केंद्र शाखा मोहटली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत स्लम एरिया के स्थानीय 26 जरुरतमंद लाभार्थियों को संस्था द्वारा कंबल बांटे गए। विश्व रुहानी केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े प्रेम सम्मान व उत्साह से सेवा की। विश्व मानव रूहानी केंद्र के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के समाजसेवा कार्यों का आयोजन इस संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और आगामी समय मे भी हम समाजसेवी कार्यों को लगातार जारी रखेंगे
चमन शर्मा। आनी आनी विकास खंड निरमंड नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सभागार निरमंड में आयोजित किया गया। इस मौके पर युवा मंडलों के पदाधिकारियों ने आत्मनिर्भर भारत के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर और विशेष अतिथि ब्लॉक चेयरमैन दलीप कुमार द्वारा किया गया। विधायक किशोरी लाल सागर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से देश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वर्तमान मे देश के आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत के बाद ही हमें इसके परिणाम देखने को मिले हैं। देश मे कोरोना से लड़ने के लिए पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर इत्यादि भारत मे बनने लगे और इतना ही नहीं वैश्विक महामारी को जड़ से मिटाने के लिए कोरोना का टीका भी भारत में ही पहली बार बनाया गया है। देश ने आत्मनिर्भरता की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है और हमें भी इसमें अपना योगदान देकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना होगा। हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की आवश्यकता है, जिससे कि हम अपने देश को आत्मनिर्भर और अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने मे अपना योगदान कर सकें। इस कार्यक्रम में उपस्थित 22 युवा मंडल के पदाधिकारियों को युवा गतिविधियों और खेल सामग्री हेतु 2,20,000 की धनराशि स्वीकृत की गई, जो कि हर एक युवा मंडल को 10,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डीएसपी आनी रविंद्र नेगी, एसएचओ निरमंड, एलएसईओ, सुरेंद्र कौर, कृषि विभाग से विद्या प्रकाश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टीडब्यू देवेंद्र कुमार, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मुकेश मेहरा और ग्राम पंचायत सराहन प्रधान प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने विभाग की विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवा मंडल के पदाधिकारियों को विस्तार पूर्वक बताया। और युवा पदाधिकारियों से आग्रह भी किया गया कि विभाग की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने में युवा मंडल अपनी अहम भूमिका निभाएं, ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर, राजेश कायथ, युवा मंडल अरसू, खनोटा, गागनी, गांवबील, जूणि, जझार, जगातखाना, टिकरू, ढलैर, दोहरानाला, धाराबाग, धारा-सरगा, तुनन, निरमंड, परंतला, बाहवा, बगना, बागीपुल, नेहरु युवा मंडल कैलाश नगर, भदराल, शलाट व सुनैर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


















































