क्रांति सूद। जोगिंदरनगर आईटीआई डोहग में रोटरी क्लब जोगिंदरनगर द्वारा आज फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कम से कम 127 लड़कियों का एचबी टेस्ट किया गया। सभी लड़कियां का एचबी 12ग्राम से कम रहा, इसके चलते सभी को आयरन दी गई। सुंदरनगर से आए रोटेरियन डॉक्टर त्रिलोक शर्मा ने लड़कियों को एचबी कम होने के कारण जो मुश्किलें आती है उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चियों से अच्छी डाइट और फल खाने के लिए कहा। रोटेरियन अजय ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मेडिकल कैंप में रोटेरियन राम लाल वालिया प्रेसिडेंट इलेक्ट, रोटेरियन विनोद राठौर, रोटेरियन सरोज , एडीजी, रोटेरियन त्रिलोक शर्मा सुंदरनगर, रोटेरियन एनआर बरवाल, आईटीआई के प्रिंसिपल, सहित आईटीआई का स्टाफ शामिल हुआ।
मनोज कुमार। कांगड़ा बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष संदीप घई ने ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सरकार से गुहार लगाई कि आपके साढ़े चार साल बीत चुके, मगर आपने शारीरिक शिक्षकों का अभी तक एक भी पद नहीं भरा है। उन्होंने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से विनम्र विनती है कि अब देर न की जाए, क्योंकि अधिकतर शारीरिक शिक्षक ओवरेज होने की कगार पर हंै व कई हो चुके हैं। सभी को सरकार से आस है कि 870 पद, जो आपने भरने की नोटिफिकेशन जारी की थी, वह भी अब कोर्ट में लटकी हुई है। सरकार से निवेदन है कि आठ मार्च को उसकी सुनवाई होने जा रही है, जिसमें कि सरकार अपना पक्ष जोरदार तरीके से रखे और बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कुल्लू जिले में बैकलॉग के पदों को भी भरा जाए, वह भी लंबे समय से लटके हुए हैं। संदीप घई ने कहा कि हम सरकार के मंत्रियों विधायकों और मुख्यमंत्री से मिलकर थक चुके हैं, अब हमें मुख्यमंत्री से ही आस है कि वह अब हमारे हक की लड़ाई लड़े। मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि बजट सत्र में कम से कम 1130 पद और जोड़े जाएं ओर 870 पदों पर जो आपने नोटिफिकेशन की है, उनमें ऐड कर दिया जाए। 2000 पदों पर बैच वाइज भर्ती होनी चाहिए, वैसे भी आपने सात अक्तूबर 2018 को 2000 पदों को भरने का वादा किया था। मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वह अब 2000 पदों पर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती करवाएंगे। इस मौके पर संघ के प्रधान संदीप घई की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग में सैकड़ों युवा जुड़े।
फर्स्ट वर्डिक्ट धर्मपुर उपमंडल धर्मपुर के संधोल क्षेत्र के गांव रवाडा से संबंध रखने वाली अंजू कटवाल डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बतौर शिक्षिका कार्यरत हंै। स्काउट एंड गाइड में बेहतर कार्य करने के लिए स्काउट एंड गाईड के स्थापना दिवस के अवसर पर महामहीम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वानाथ अर्लेकर द्वारा अंजु कटवाल को सम्मानित किया गया। अंजू को मिले इस सम्मान से समूचे धर्मपुर में खुशी की लहर है। उनकी इस कामयाबी पर सहारा फाउंडेशन के मुखिया व युवा नेता भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद कश्मीर सिंह, समौड पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी, खनोड पंचायत प्रधान आशा देवी, धर्मपुर की प्रधान ज्योति देवी ,भरौरी पंचायत प्रधान अनिता ने बधाई दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो सदन में यूक्रेन में फंसे हिमाचली बच्चों का मामला गुंजा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने यूक्रेन में फंसे हिमाचल के बच्चों को सुरक्षित लाने का मामला उठाया। मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि यूक्रेन में हिमाचल के कितने बच्चे फंसे हुए हैं। हवाई सफर निजी कंपनियों के हाथ के चलते महंगे कर दिए गए हैं। सरकार उनको अपने खर्चे पर सुरक्षित लाने के लिए क्या कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी, कि यूक्रेन में विद्यार्थी व अन्य लोग हिमाचल के भी फंसे हुए हैं। देशभर के 20 हजार विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। केंद्र को लिखा है कि जब तक बच्चे यूक्रेन में हैं उनको सुरक्षित जगह रखा जाए और सुरक्षित वापस लाया जा सके। पीएम ने भी रूस के राष्ट्रपति से बच्चों की सुरक्षा की लेकर बात की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया हिमाचल की कितने बच्चे वहां फंसे हैं, उसकी सही जानकारी नहीं है। यह संख्या 100 से ज्यादा ही सकती है। हिमाचल सरकार ने 1100 हेल्पलाइन में ऐसे बच्चों की जानकारी मांगी गई है। जिसमें 60 लोगों ने संपर्क किया है। उनको सुरक्षित लाने के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत खुंडिया से ताल्लुकात रखते एवम संगठनात्मक जिला देहरा भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय राणा ने प्रेस बयान में प्रदेश सरकार और प्रशासन से जोरदार मांग की है कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खुलने जा रहा खंड विकास अधिकारी कार्यालय को खुंडिया पंचायत में खोला जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खुंडिया पंचायत चंगर क्षेत्र की 25 पंचायतों में केंद्र बिंदु है। यहां पर यदि खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुल जाए, तो लोगों को न केवल विकास के आयाम दिखाई देंगे बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने खुंडिया में खंड विकास अधिकारी कार्यालय शीघ्र नहीं खोला, तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। क्षेत्र की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और आवश्यकता पड़ी, तो क्रमिक अनशन का भी आयोजन किया जा सकता है। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। संजय राणा ने कहा लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से तीन बार एवम पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर से दो बार मिल चुके हैं परंतु आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला। बीडीओ ऑफिस खुंडिया में ही खोला जाना चाहिए, जिसकी वह सब पुरजोर मांग करते हैं।
चलो गांव की ओर जनसमर्थन जन आर्शीवाद लेने व विकास यात्रा करते हुए कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के गांव ढीन्नु में महिला मंडलों व ग्रामीणों नौजवानों बजुर्गों से रूबरू हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बारह महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के साथ साथ ठाकुर जय राम सरकार ने नरेली खड्ड पर अढ़ाई करोड़ रुपए का पुल बना कर तैयार कर दिया है यह पुल बन जाने से दौलतपुर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र आपस मे जुड़ जायेंगे सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ जायेंगे दौलतपुर, धमेड,तकीपुर, जलाड़ी, जन्यानकड, कुलथी,समेला,तरसुह गांव में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हर घर में जल नल योजना के तहत इन गांव में 18 करोड़ रुपए की पानी पीने का योजना दी गई है जिसका काम जोरो शोरो से चला हुआ है । इस के साथ अलग से गांव दौलतपुर में 8 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी का बिजली स्टेशन खोला जा रहा है आई.टी.आई दौलतपुर में दिया गया है तकीपुर भारत रत्न गवर्नमेंट अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज को 11 करोड़ रुपए देकर बनाया गया है जलाड़ी में 3 करोड़ 42 लाख से बंडेर खड्ड पर पुल बनाकर खर्ट गांव से जोड़ा जा रहा है काम प्रगति पर है मेरे समय काल में 10 नई सड़के निकली गई थी, लेकिन पिछले पांच साल में इन पर कोई काम नही किया गया अब इन सड़को को वन विभाग से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इजाजत ली गई है । इनका सुधार करके इन्हें पक्का किया जाएगा। कई नई सड़को का निर्माण किया जाएगा नई पानी की योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है हम विकास में विश्वास रखते है और विकास के नाम पर वोट लेंगे हमारी विकास यात्रा जारी रहेगी।
राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी से 6 विद्यार्थियों ने अर्की में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लिया। जिसमें साइंस क्विज में भावना ,पूजा कक्षा दसवीं,जूनियर क्विज में मनीष, रितिका कक्षा आठवीं वही मैथ्स ओलंपियाड जूनियर भावना कक्षा आठवीं और मैथ ओलंपियाड साइंस में निशांत कक्षा दसवीं ने भाग लिया। जिसमें निशांत ने अर्की सब डिवीजन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है! मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने बताया कि निशांत को इस उपलब्धि के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन द्वारा सम्मानित किया गया। वही विद्यालय मुख्य अध्यापिका द्वारा इन सभी बच्चों को मेडल पहनाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अध्यापिका ने विद्यालय अध्यापकों, एसएमसी व सभी विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।
स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस के मौके पर डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट की अध्यापिका एवं बच्चों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा सम्मानित किया गया। भारत स्काउट एंड गाइड की शुरुआत डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में सन् 2020 में की गई। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।स्काउट्स एंड गाइड में छात्रों को स्काउट्स और छात्राओं को गाइडस कहा जाता है और इनके मेंटोर्स स्काउट मास्टर तथा गाइड कैप्टन कहलाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। हिमाचल प्रदेश स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित “फाइट अगेंस्ट कोरोना 2.0” परियोजना पर आधारित गतिविधियों में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों तथा बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।इन गतिविधियों में अध्यापिका (गाइड कैप्टन) अंजू कटवाल और सातवीं कक्षा की छात्राएं (गाइड्स) अंशु कुमारी और गुंजन ठाकुर को राज्यपाल द्वारा कोटशेरा कॉलेज शिमला में सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने कहा कि डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स समूह ने बहुत कम समय में मेहनत और लग्न से प्रदेश भर में स्कूल का नाम रोशन किया है। उधर,अध्यापकों तथा छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज कुमार श्रीवास्तव,क्षेत्रीय अधिकारी अनुराधा शर्मा,स्कूल प्रबंधक मासूमा सिंघा एवं प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसआईयू टीम ने बेचड़ का बाग के समीप की छापेमारी डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में सिरमौर पुलिस की टीम द्वारा रेणुकाजी थाना क्षेत्र के बेचड़ का बाग मे एक शख्स को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया। ठाकुर भोजनालय के समीप खड़े श्रीनगर, उत्तराखंड के उक्त शख्स के कैरी बैग की तलाशी लिए जाने पर इससे तेंदुए की खाल बरामद हुई। बुधवार रात पुलिस अथवा एसआईयू टीम ने यह छापेमारी की। गौरतलब है कि, तेंदुआ एक दुर्लभ है और इसे वाइल्ड लाइफ संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत शेड्यूल- 1 रखा गया है। पुलिस द्वारा वन विभाग के संबंधित अधिकारी से घटनास्थल पर खाल की पहचान करवाई गई। क्षेत्र मे तेंदुए द्वारा आए दिन पालतू पशुओं को अपना निवाला बनाए जाने के मामले भी सामने आते हैं। कुछ अरसा पहले खादरी के समीप जहां कुत्तों ने एक तेंदुए को मार डाला था, वहीं शिवपुर गांव मे बैलों ने बाड़े मे घुसा एक तेंदुआ मार दिया था। उपमंडलीय पुलिस अधीकारी संगड़ाह एंव एसओ एसआईयू सिरमौर शक्ति सिंह ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ की वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा- 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है ओर मामले की तहकीकात जारी है।
एसडीएम अर्की मयंक शर्मा ने वीरवार को कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत प्रस्तावित सब तहसील भवन,छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के साइंस ब्लॉक भवन व खण्ड विकास कार्यालय सहित विद्यालय व वार्ड नम्बर 1 के लिए, दिन प्रति दिन खतरा बने हुए खटनाली नाले के भूमि कटाव के रोकथाम के लिए खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा,नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द शर्मा,विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, हाटकोट पंचायत उप प्रधान रोहित जोशी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा, रमेश योगिराज व इंद्रपाल शर्मा आदि के साथ मौके पर निरक्षण कर इनका हल करने बारे चर्चा की गई। इस दौरान जंहा सब तहसील के लिए चयनित भूमि पर विकास खण्ड के पुराने जर जर हो चुके भवन को गिराने, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चो के बैठने की समस्या को देखते हुए प्रस्तावित साइंस ब्लॉक के भवन के निर्माण के लिए जल्द बजट के प्रावधान की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। वहीं खटनाली नाले में हर एक बरसात में हो रहे भूमि कटाव की वजह से विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार व वार्ड नम्बर 1 के बाशिंदों के लिए खतरा बने नाले के बारे में भी चर्चा की गई। नाले के मुहाने तक पहुंच कर एसडीएम अर्की मयंक शर्मा ने विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय व वार्ड नम्बर एक के लिए खतरा बने नाले के निरीक्षण के बाद बात करते हुए कहा कि नाले में हो रहे भूमि कटाव के बारे में सॉयल कंज़र्वेशन विभाग के अधिकारियों से बात करके इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा,ताकि भूमि कटाव को रोक कर लोगो की समस्या का समाधान हो सके।
कहते हैं कि भगवान की कथा सुनने मात्र से जन्मजन्मांतर के कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा को सुनकर कथा वाचक द्वारा दिए प्रवचनों का अगर प्राणी सच्ची निष्ठा से पालन करे, तो कोई भी कष्ट व मोह माया उसे छु भी नहीं सकती। आए दिन कहीं न कहीं किसी न किसी मंदिर में भगवान की कथाएं चली रहती हैं और लोग हजारों की संख्या में इन कथाओं को सुनने पहुंचते हैं, लेकिन कुछ ही लोग होते हैं, जो कुछ न कुछ इन कथाओं से मिले ज्ञान पर अमल कर उस रास्ते पर चलने को आतुर हो जाते हैं। और भगवान के प्रति अपने आप को सच्चे मन व भाव से समर्पित कर देते हैं। ऐसा ही एक उदारहण प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में देखने को मिला जंहा एक भगत ने गुफा में चल रही शिव महापुराण कथा में कथा वाचक नागेश कपिल के द्वारा दिए प्रवचनों जिसमे उन्होंने श्रोताओं को शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाले बिलपत्र के महत्व व उसके फल के बारे बताया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर तीन पत्तों की बिलपत्र ही पाई जाती है, लेकिन बिलपत्र 4 व 5 तथा इससे अधिक पत्तों के भी होते हैं, जो बहुत कम भाग्य से ही मिलते हैं। कथा सुनकर नाम न लिखे जाने की शर्त पर शिव भक्त ने बताया कि हमें तीन पत्तों वाले बिलपत्र की तो जानकारी थी, लेकिन जब उपरोक्त कथा में बिलपत्र बारे सुना तो 3 पत्तों से अधिक पत्तों को ढूढंना शुरू किया व आखिरकार पांच पत्तों वाला बिलपत्र मिला जिसे आज ही गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग पर अर्पित किया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही में दिवंगत विधानसभा सदस्य कश्मीरी लाल जोशी और चमन लाल के निधन पर शोकोदगार प्रस्तुत किया गया . मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कश्मीरी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि कश्मीरी लाल का निधन 28 जनवरी 2022 को हुआ था। उनका जन्म 1938 को हरोली में हुआ था। दो बार संतोषगढ़ से विधायक भी रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व में विधानसभा सदस्य रहे चमन लाल के निधन पर भी दुख व्यक्त किया और बताया कि उनका निधन 77 वर्ष की आयु में 13 जनवरी 2022 को हुआ। चमन लाल 6 जनवरी 1945 को सोलन में हुआ हुआ था। 1977 में पहली बार जनता दल से विधायक बने थे। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत नेताओं के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की। शोकोदगार में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कश्मीरी लाल सेवा भाव में समर्पित रहे और कुछ वर्षों से राजनीति छोड़कर आध्यात्म में चले गए थे। जबकि चमन लाल भी जन सेवा के लिए समर्पित रहे। वह भी दोनों नेताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। शोकोदगार में सदस्य डॉ. राजीव बिंदल, राकेश सिंघा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सतपाल रायजादा, बलबीर चौधरी, लखविंदर सिंह, कर्नल धनी राम शांडिल ने भी अपने आप को सम्मलित किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी दोनों दिवंगत नेताओं को याद करते हुए इनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
क्रांति सूद /जोगिंदरनगर विद्युत उपमंडल चौंतड़ा सहायक अभियंता ई. सुदेश कुमार ने बताया कि विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के अधीन आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आवश्यक कार्य के चलते 33 केवी बस्सी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की विधुत आपूर्ति 25- 26 फरवरी को सुबह 10: 00 बजे से शाम 5: 00 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। जिसमें सुखबाग, मचकेहड़, तलकेहड़, बीड़ रोड, एहजू, रडा़ भंखेड़ मोहन घाटी भैरू, सूजा, मटरु, बग्गी, भजराला ,भटवाडा़, चौंतड़ा, सैथंल भाला रिहड़ा मैनभरोला आहड़ू, पस्सल, राजा, चौगान डकबगड़ा, भडय़ाड़ा, डोहग, गदयाड़ा, गलू , बनाड, ढेलू, योरा, दलेढ़, सारली, टिकरी, मुशैहरा, लदरूहीं व आसपास के क्षेत्र शामिल रहेंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
संगड़ाह उपमंडल मुख्यालय में बुधवार को कोरोना पोजिटिव शख्स की मौत का मामला सामने आया। मौजूद डॉक्टर के अनुसार उक्त शख्स के अस्पताल पहुंचने तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मरीज के लक्ष्णों को देखते हुए उसका कोविड टेस्ट किया गया। मृतक राजस्व विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कार्यरत था। गत वर्ष काफी कोरोना पॉजिटिव लोगों की मृत्यु हो चुकी है, मगर इस साल कोविड से मृत्यु का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार दोपहर सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपा गया। पंचायत प्रधान करतार मिंटू ने बताया कि, मृतक अपने घर में कमाने वाला यही सदस्य था। एसडीएम संगड़ाह डा. विक्रम नेगी ने बताया कि, पंचायत व राजस्व विभाग के संबधित कर्मचारी को भेज कोरोना प्रोटोकोल के मुताबिक मृतक का अंतिम संस्कार करवाया गया।
मनीष ठाकुर/भरमौर चंबा भरमौर एनएच सड़क मार्ग पर खड़ामुख के निकट नाकाबंदी के दौरान बीते कल शाम को एक युवक से एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, तथा मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने डीएसपी विजिलेंस अजय कपूर के नेतृत्व मे पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर नाका लगाया हुआ था, एक व्यक्ति पैदल सड़क से आ रहा था, पुलिस को देख कर अचानक घबरा गया। पुलिस को व्यक्ति के ऊपर शक पड़ा, तो उन्होंने उसे पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से चरस बरामद की गई। इस दौरान युवक मदन लाल (33) पुत्र धीरज, निवासी बडग़्राम, तहसील भरमौर, जिला चंबा से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी द्वारा इतनी बड़ी चरस की खेप कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां होनी थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। डीएसपी विजिलेंस ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है तथा मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा संस्थापक दिवस व विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर रहे तथा उन्हीं के हाथों से कोरोना काल में भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रमों ओएसडीडब्लू तथा स्काउट फाइट अगेंस्ट कोरोना 2.0 के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, जिनमें रोवर रेंजर इकाई सोलन 2, रोवर्स आकाश ठाकुर व रोहित कुमार भी शामिल रहे तथा दो पुरस्कार जिनमें ओएसडीडब्लू के दौरान बेस्ट असाइनमेंट ऑफ स्टोरी टेलिंग बाय फोटो, वीडियोग्राफी व बेस्ट असाइनमेंट ऑफ पायनियरिंग के पुरस्कार शामिल रहे। महाविद्यालय के रोवर लीडर डॉक्टर भूपेश ठाकुर वे रेंजर लीडर डा. अर्चना गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर नीलम कौशिक द्वारा दोनों प्रतिभागियों को बधाई दी वह भविष्य के लिए शुभ आशीष प्रदान किया।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंर्तगत मलेथी गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश वर्मा सुपुत्र जीत राम ठाकुर,गांव मलेथी (नवगांव) ने कहा है कि 23 फरवरी को उसके पड़ोसी डीआर गांधी ने फोन करके बताया कि उसके रिहायशी मकान के दरवाजे खुले हुए है। जब वह अपने घऱ पहुँचा तो,देखा कि घऱ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच दरवाजे व उनके ताले टूटे हुए पाये गए। शिकायतकर्ता ने चैक करने पर पाया कि मकान से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।उसके मकान में सिर्फ चोरी करने की कोशिश की गई है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका मकान काफी दिनों से बन्द पड़ा हुआ था व मकान में कोई भी व्यक्ति नहीं रह रहा था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 380,511 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर/डाडा सीबा आगामी 15 मार्च 2022 से लिंक रोड रोड़ी-कोड़ी से टिप्परी सड़क व कोटला से अमरोह सड़क पर गाडी लेकर जाना भूल जाएं क्योकिं विभाग वाहन चालको व पैदल राहगीरो की सुविधा हेतु उक्त सडक को कंकरीट रेता बजरी सिमेंट आदि से पक्का करने जा रहा है । जिसके लिए विभाग ने उक्त रोड को 24 फरवरी से आगामी 15 मार्च तक बन्द करने जा रहा है वही खबर की पुष्टि करते हुए पीडब्लूडी विभाग डाडा सीबा मे तैनात एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि इस सडक से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाही रखे। वही एसडीओ नवदीप सिंह ने इस निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगो से सहयोग के लिए अपील की है।
शिमला के नारकंडा में बतनाल के पास ग्लेशियर गिरने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक कार नंबर HP-06A- 6203 चपेट में आ गई। जिस समय ये हादसा पेश आया है उस समय कार में करीब तीन लोग सवार थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से कार सवार चमन लाल निवासी गांव बाईकुमारसैन, स्पीटी पुत्री चमन लाल और चमल लाल की पोती इनाया को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नारकंडा अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
शिमला के नारकंडा में बतनाल के पास ग्लेशियर गिरने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक कार नंबर HP-06A- 6203 चपेट में आ गई। जिस समय ये हादसा पेश आया है उस समय कार में करीब तीन लोग सवार थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से कार सवार चमन लाल निवासी गांव बाईकुमारसैन, स्पीटी पुत्री चमन लाल और चमल लाल की पोती इनाया को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नारकंडा अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयेजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर वाणी से प्रवचन रूपी अमृत ज्ञान गंगा को प्रवाहित करते हुए सृष्टि की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला , जिसमे मानव, देवता और दैत्य की उत्पत्ति पर विस्तार से विवरण किया गया। आचार्य द्वारा सनातन धर्म की श्रेष्ठता, महता,और आत्मीयता पर भी विस्तार से गुणगान किया गया। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष की पुत्री सती द्वारा भगवान शंकर की आराधना करना व उनके श्री चरणों की पूजा करना तथा स्त्री धर्म का व्याख्यान भी किया गया। माता सती ने किस तरह शंकर भगवान को पाने के लिए पांच सांसारिक सुखों का जिसमें ,नींद, दूसरों पर हंसना,फिजूल का लोगों से मिलाप छोड़ दिया था। कथा वाचक ने श्रोताओं से आह्वाहन किया कि समस्त सुखों को पाने के लिए हमेशा भगवान शंकर के सामने प्रभु श्री राम का नाम जपना चाहिए जो शंकर महादेव को अति प्रिय है।इस अवसर पर प्राचीन शिव तांडव गुफा के अध्यक्ष रामरतन तनवर, सचिव जोगिंदर कंवर, गुमान, रितु,और समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।
केंद्रीय युवा सेवाएं, खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सौजन्य से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महाकुंभ को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है, जिसमे देहरा क्षेत्र के युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। देहरा में आयोजित हो रहे सांसद खेल महाकुंभ की जानकारी देते हुए सांसद खेल महाकुम्भ देहरा के सह संयोजक एवम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने बताया कि कोविड के कारण खेल-महाकुंभ के आयोजन को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन हालात ठीक होने के बाद बीते दिन राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने बतौर मुख्यातिथि देहरा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रविंदर रवि की उपस्थिति में वॉली बॉल प्रतियोगिता के साथ शुरू करबाया । उन्होंने बताया कि अभी सांसद खेल महाकुम्भ के अंर्तगत देहरा के भुवनेश डोगरा स्टेडियम में वॉली बॉल व कबड्डी के मुकाबले चल रहे है। डॉ सुकृत ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ में देहरा के हज़ारों युवाओं की भागीदारी अनुराग ठाकुर के प्रयास को सार्थक बना रही है देहरा के युवाओं का सांसद खेल महाकुंभ के प्रति जोश प्रशंसनीय है।डॉ सुकृत ने कहा कि देश के युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की इस पहल से देहरा क्षेत्र के गांवों में छुपी युवा प्रतिभाओं को उचित स्थान पाने के लिए एक बहुत ही उपयोगी माध्यम मिला है। उन्होंने ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ हमारे अनुकरणीय नेता व प्रिय सांसद अनुराग ठाकुर की दूरगामी सोच है।
रा.व.मा.पा.बढलग में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.पूरण चंद तथा सरिता ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 14 छात्राओं तथा 16 छात्रो सहित कुल 30 स्वयंसेवीयो ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई,जल स्त्रोतों की साफ सफाई, रास्तों की मुरम्मत तथा जागरूकता , रैली आदि विभिन्न गतिविधियो आयोजित की गई । इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, एच. आई.वी. एड्स, बाल्य अवस्था, खेलों का महत्व तथा महिला सशक्तिकरण आदि समसामयिक विषयों पर जानकारी दी गई। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि सतीश कुमार का स्वागत व धन्यवाद किया तथा शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियो के प्रयासों की सराहना की तथा उनसे समाजसेवा और राष्ट्रसेवा में निरंतर भाग लेने का आव्हान किया । समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में भरपूर सहयोग किया ।
मनीष ठाकुर, भरमौर ज़िला चंबा में किसानों को केसर की खेती से जोड़ने के लिए हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान और कृषि विभाग के संयुक्त सहयोग से उपमंडल भरमौर के तहत कुठेड़ पंचायत में एक दिवसीय किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने की। उन्होंने होली घाटी के लोगों को केसर की खेती बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर विशेषज्ञों द्वारा केसर के उत्पादन संबंधित विभाग द्वारा किसानों को केसर की खेती के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यशाला में हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक व परियोजना समन्वयक डॉ. राकेश कुमार राणा और भरमौर के कृषि प्रसार अधिकारी नवीन ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर केसर की खेती के लिए उपयुक्त स्थान है। उच्च गुणवत्ता युक्त पैदावार के लिए यहां का वातावरण फूलों के खिलने और उत्पादन बढ़ाने के लिए मददगार हैं। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा केसर के उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाती है, तथा निशुल्क में बीज वितरण का भी प्रावधान करवाती है। कार्यशाला में हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ विजय ध्यानी, डॉ सेजल जाम्बल, डॉ. नेहा चौधरी व कृषि विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. करतार सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी के अलावा स्थानीय पंचायत के प्रधान सिरमौरी राम व अन्य ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। इस संवाद कार्यशाला में होली घाटी के अलग अलग गांव के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया ।
राज सोनी, करसोग पंडार में मंगलवार देर शाम एक कार के खाई में गिरने से पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अन्य तीन घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सुन्दरनगर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को निहरी क्षेत्र के पंडार में कार के खाई में गिरने पाँच लोग घायल हो गए थे जिन्हे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा लाया गया। लेकिन 33 वर्षीय इंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं अन्य लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। लेकिन उपचार के दौरान देर रात इंद्र सिंह की 27 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है और अन्य तीन घायलों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। वहीं आज मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रेम ठाकुर, धर्मपुर सहारा संस्था के प्रमुख धर्मपुर के युवा नेता युवराज रजत ठाकुर द्वारा महिला मंडलों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। संधोल क्षेत्र में हुए महिला सम्मान समारोह के बाद बुधवार को सयोह में आयोजित महिला सम्मान समारोह में सयोह , खनोड,सकलाना पंचायतों के 27 महिला मंडलों को समानित करते हुए रजत ठाकुर ने कहा कि सहारा संस्था का ये सम्मान समारोह कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक हम अपने इस धर्मपुर क्षेत्र की उन सभी माताओं बहनों तक नहीं पहुंच जाते जिन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया है हमारे इन महिला मंडलों की माताओं बहनों ने वर्षो से कष्टों में रहते हुए अपना योगदान दिया कारोना काल में भी हमारी इन माताओं बहनों ने अपने घरों में बैठकर मास्क बनाकर निःषुल्क बांटने में समाज की मदत की है साथ ही कारोना काल में ही जब सभी तरह की आमदनी बन्द हो गई थी तो इन्ही महिला मंडलो की सदश्यो ने अपने अपने गांव में लोगों की सहायता की है जो सराहनीय है। रजत ठाकुर ने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि समाज के निर्माण में मातृशक्ति का अहम रोल है जिसे निभाने के लिए आगे भी तैयार रहना होगा आने वाली पीढ़ी को बचपन से ही ऐसे शिक्षित करने की जरूरत है ताकि हमारे समाज के बच्चे नसे से दूर रह सके और हमारी बेटियां भी अछि शिक्षा ग्रहण करके अपना भविष्य निर्माण करके समाज में नाम रोशन करने में कामयाब हो ।ये तभी हो सकता है जब हमारी मातृशक्ति आगे आकर पहल करे। रजत ठाकुर ने तीनों पंचायतों के 27 महिला मंडलो को पांच पांच गद्दे बतौर सम्मान दिए ताकि अपने अपने मण्डल की बैठकों के दौरान आराम से बैठकें कर सकें। इस अवशर पर नन्हे नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए जिससे नई प्रतिभाएं भी देखने को मिली। रजत ठाकुर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए सयोह सकलाना व खनोड पंचायत के महिला मंडलों व लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर खनोड पंचायत की प्रधान आशा देवी, समौड के प्रधान प्रताप सकलानी, सकलाना पचायत प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर सयोह के प्रधान प्रीति देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
युवा क्रिकेट कमेटी भयूँखरि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें भयूंखरी में पलोन और महाकाल इलेवन के बिच मुकाबला हुआ, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में अशोक भारद्धाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की व् साथ में बीडीसी सदस्य शशि कांत मौजूद रहे। इस मोके पर अध्यक्ष द्वारा क्रिकेट प्रेमिओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया व समय आने पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आवाहन किया। इस मैच में महाकाल एलेवेन ने जीत हासिल की वही पलोन टीम 3 रन से हारी जिसमे की111 रनो का टारगेट रखा गया था था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कमेटी को अपनी और से 5100 की राशि दी। इस मोके पर हंसराज विक्रम प्रशांत ज्ञानचंद ताराचंद नीमचन्द संतराम अनु आदि मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में चला। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों जय प्रकाश मिश्रा और अनिता कौंडल के दिशानिर्देशों द्वारा स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।इस अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर से पॉलिथीन को हटाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों व स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।इस मौके पर विद्यालय के स्वयंसेवकों सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू के दो होनहार विद्यार्थियों को प्राथमिक उप शिक्षा निदेशक दीवान चंदेल द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें की जिला स्तरीय समारोह सम्मान समारोह में विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम व विश्वेश कौंडल को यह सम्मान दिया गया है। इस मोके पर बच्चों को सम्मान स्वरूप मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पाठशाला की मुख्य अध्यापिका ने अपने संबोधन में बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विज्ञान स्नातक के सुरेंद्र कुमार को इनके कार्य के लिए सराहना की यह कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया।
अब वह दिन दूर नहीं है, जब हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिला हमीरपुर में उत्पादित फलों की खुशबू देश की बड़ी मंडियों, छोटे से लेकर बड़े शहरों तक पहुंचेगी। यह संभव होने जा रहा है हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपी 'शिवा परियोजना से। प्रदेश के सात जिलों के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागबानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ की गई यह परियोजना जिला हमीरपुर में एक नई क्रांति का सूत्रपात कर रही है। इस परियोजना के शुरुआती दौर के लिए चयनित गांव भलेहू और कैहडरू के क्लस्टरों में इसकी एक खूबसूरत बानगी देखने को मिल रही है। आज गांव भलेहू में जहां अमरूद के लगभग 21 हजार पौधे हैं, वहीं गांव कैहडरू भी संतरे और नींबू प्रजाति के अन्य फलदार पौधों से महक उठा है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डा. आरएल संधू ने बताया कि हमीरपुर जिला की जलवायु उपोष्ण फलदार पौधों आम, लिची, अमरूद, आंबला व नींबू प्रजाति के फलों के लिए काफी उपयुक्त है। जिला हमीरपुर में एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित एचपी 'शिवा परियोजनाÓ के अंतर्गत पीआरएफ कलस्टर भलेहू में 38 बागबानों की 10 हैक्टेयर भूमि पर अमरूद के 21 हजार पौधे रोपित किए जा चुके हैं, जिन पर अगले वर्ष से फल लगने शुरू हो जाएंगे। उधर, गांव कैहडरू के 54 बागबानों को लाभान्वित करते हुए मौसम्मी के 8892 पौधे लगाए गए हैं। योजना के प्रथम चरण में जिला में 900 हैक्टेयर भूमि पर क्लस्टर स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक जिला में 65 क्लस्टर चिह्नित कर 843 हैक्टेयर एरिया का चयन किया जा चुका है। टाटा कंसलटिंग इंजीनियरिंग ने 54 क्लस्टर में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा करके लगभग 660 हैक्टेयर एरिया चिह्नित कर दिया है। उपनिदेशक ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा जिला में बागबानी विकास मिशन के अंतर्गत भी 27 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल विकसित किए गए हैं। इनमें 16 में स्वीट ऑरेंज, नौ अनार और दो में अमरूद के पौधों सहित कुल 30121 पौधे रोपित किए गए हैं। अब इन्हें भी एचपी 'शिवा परियोजनाÓ के क्लस्टरों में परिवर्तित किया जा रहा है। एचपी 'शिवा परियोजना यानी उपोष्णकटिबंधीय बागबानी सिंचाई एवं मूल्य संवद्र्धन परियोजना अपने आपमें एक वृहद एवं संपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना में बीज से लेकर बाजार तक की एक पूरी शृंखला की संकल्पना के आधार पर बागबानी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। बागबानी के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, उस भूमि का विकास, फलों का चयन, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी एवं आधुनिक सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता, कंपोजिट सौर बाड़बंदी, ग्रेडिंग, पैकिंग, कोल्ड स्टोर और प्रसंस्करण जैसे सभी पहलुओं को इस परियोजना में समाहित किया गया है। किसानों-बागबानों की आय बढ़ाने, युवाओं को खेती-बागबानी के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा हिमाचल के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागबानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई। खेती छोड़ चुके किसानों के लिए भी यह परियोजना वरदान साबित हो सकती है। शुरुआती दौर के अच्छे परिणामों को देखते हुए कहा जा सकता है कि एचपी 'शिवा परियोजना के कारण जिला हमीरपुर आने वाले समय में फल उत्पादन में भी अपनी एक अलग पहचान बनाएगा और जिला के किसानों-बागबानों की आर्थिकी मजबूत होगी तथा युवाओं के लिए घर में ही बागबानी के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।
जोगिंदरनगर/ क्रान्ति सूद ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर कोरोना काल में गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। हाल ही में वह खुद भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। मगर जैसे ही स्वस्थ हुए, वैसे ही एक बार फिर कोरोना पीडि़त, गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारों की सेवा जुट गए। जीवन ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं व 2017 में जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं। इससे पहले वह जिला परिषद सदस्य व पंचायत प्रधान भी रहे हैं। वह 'एक पहल माउंटेनÓ सेवा समिति संस्था के चेयरमैन भी हैं। कोरोना की पहली लहर से ही लगातार कर रहे हैं मदद दो सालों में जीवन ठाकुर ने कई कोरोना पीडि़त परिवारों की मास्क, सैनिटाइजर जैसी छोटी चीजों से लेकर ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मुहैया करवाने जैसी मदद की है। इस दौरान इन्होंनेे दर्जनों गरीब परिवारों के राशन का खर्चा भी उठाया। इन परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है। उठा रहे गरीब व अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च सौरभ ने कहा कि इसके अलावा जीवन ठाकुर कुछ अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। जिन बच्चों ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोया है। जीवन ठाकुर उनकी किताबों से लेकर स्कूल की फीस, ट्रेनिंग का खर्च उठा रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की कोई बाधा न आए और उन्हें बीच में पढ़ाई न छोडऩी पड़े। 'लीगल कामों के लिए दिए हैं अपने पर्सनल नंबर सौरभ का कहना है कि गरीब व सामान्य परिवार को अपने कानूनी कार्यों के लिए न्यायालय व तहसील के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए भी मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम के तहत उन्होंने अपने पर्सनल नंबर जारी कर कहा है कि जिस किसी सामान्य या गरीब इंसान का जोगिंदरनगर कोर्ट और तहसील में कोई भी कानूनी काम हो या कोई अपनी जमीन और घर के बारे में कानूनी सलाह की जरूरत हो, वह उनके पास जब मर्जी बेझिझक आकर मिल सकता है। इतना ही नहीं वह और उनकी टीम उनका काम बिना कोई पैसा लिए फ्री में करेंगे।
कालीबाड़ी हाल मे आयोजित मशहूर नृत्य प्रतियोगिता “बैटल ऑफ सुपर स्टार" के ग्रांड फ़िनाले मे हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहरु के छात्र-छात्राओ ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे टर्म-1 डांस के जूनियर वर्ग मे हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहडू की महक जिल्टा ने बेहतर प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महक बचपन से ही नृत्य में रूचि रखती है और वो वो काफी लम्बे समय से प्रतियोगिता की तैयारी भी कर रही थी। महक ने बताया की उन्हें डांस करना बहुत पसंद है और वे आगे भी इसी फेल्ड में रहकर कामयाबी के नए आयाम छूना चाहती है। महक की इस तरक्की से उनके माता पिता बेहद खुश है।
बैजनाथ ग्राम पंचायत कन्दराल से उप प्रधान रविंदर ने कहा की हाल ही में हुए ग्राम पंचायत कन्दराल के गांव महेशगढ़ के स्थायी निवासी शहीद राकेश कुमार अरुणाचल प्रदेश में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। राव ने कहा की शहीद राकेश कुमार के गाँव महेशगढ़ की मौजूदा समय में हालत बिल्कुल दयनीय बनी हुई है। राव ने उपमंडल नागरिक अधिकारी बैजनाथ के माध्यम से गाँव को जोड़ने वाली सड़क ग्वाल टिक्कर, महेशगढ़ के निर्माण कार्य का आह्वान किया। राव ने कहा की सड़क मार्ग का नाम शहीद राकेश कुमार के नाम पर रखा जाए व शहीद के नाम पर गेट बनाने के लिए मंजूरी दी जाए। इसके साथ राव ने गाँव मे श्मशान घाट की हालत दयनीय होने के चलते श्मशान घाट के पुनः निर्माण हेतु सहकारी भूमि को श्मशान घाट बनवाने के नाम पर पंजीकृत करवाया जाए। राव ने कहा की अगर इन विषयों पर सरकार या प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो पंचायत वासियों के साथ सरकार व प्रसाशन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस अवसर पर नीरज कुमार, आर्यन कपूर, अजय कुमार, अंकुश, अनिकेत, विशाल, सचिन, अजय कुमार, अमन कुमार, अखिल, शाहिल कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा कांगड़ा द्वारा समेला में वित्तीय साक्षरता पर एक शिविर लगाया गया। जिसमें समेला पंचायत के विभिन्न महिला मंडल व संगठनों ने भाग लिया। शिविर का संचालन कांगड़ा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक परमिंदर सिंह पटियाल, कर्मचारी बलविंदर सिंह, अजीत कुमार और नरेश कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में नाबार्ड और सरकार की ओर से चलाई गई बैंक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर शिविर में पंचायत प्रधान सुदर्शना देवी, उपप्रधान राजेश कुमार और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
तकीपुर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तकीपुर की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में शगुन को इकाई अध्यक्ष और आंचल को इकाई सचिव का दायित्व दिया गया। वहीं तकीपुर इकाई की नव कार्यकारिणी में सदस्य इकाई अध्यक्ष शगुन, इकाई सचिव आंचल,उपाध्यक्ष रिया, हरनेश, आकांक्षा और साहिल को बनाया गया हैं। इसी तरह सह सचिव रिद्धि, कल्पना, आर्यन, मुस्कान, कोषाध्यक्ष सपना, सोशल मीडिया साहिल ,सह सोशल मीडिया मुस्कान, एस एफ डी प्रमुख नितीश, तनुष, आर के एम प्रमुख तमन्ना, खेल कार्य प्रमुख मोहित, ब्लड डोनेशन प्रमुख आकृति, बीए प्रमुख अक्षित, बी कॉम प्रमुख प्रिया, बी एस सी प्रमुख निशिता को नियुक्त किया गया है। इस दौरान नव कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी प्रांत, सह मंत्री अभिषेक व मुख्य वक्ता कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा के एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और गुगा मंदिर परिसर को संवारा। इन छात्रों ने विद्यालय परिसर की क्यारियों एवं कमरों की साफ सफाई की। एनसीसी कैडेट्स ने भारत चीन युद्ध में शहीद रसीला राम की याद में निर्मित मुख्य द्धार के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कुटियारा स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को साफ सफाई एवं जल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वच्छता से अनेक बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि स्वच्छता को अपनाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करें। इस स्वच्छता अभियान में एनसीसी ऑफिसर नरेश ठाकुर, एनएसएस प्रभारी प्रभात चन्द, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार ,सुशील कुमार, शिखा सहित अन्य अध्यापकों ने भाग लिया।
Massive fire broke out in the fire cracker packing factory in Una's Gurpalah in the Tahliwal Industrial Area. In the incident, 6 workers were caught on fire and charred to death. Also, according to the SP reports, around 12 people were injured and immediately rushed to the Una regional hospital. SP Una Arjit Sen along with the fire department officials were present on the spot soon after the incident took place. He said the cause of the fire is being investigated.
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया। इसके पश्चात् विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कार्फ़ पहनाकर मुख्य अतिथि का स्काउट - गाइड मुहिम में स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने स्काउट - गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को स्काउट - गाइड मुहिम में शामिल होने और समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई, जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली।
डाडा सीबा के 25 वर्षीय आशीष भाटिया ने यूजीसी नेट परीक्षा पास करके क्षेत्र में अपने रिजल्ट का लोहा मनवाया है। आशीष भाटिया ने बताया कि हाल ही में उनका यह रिजल्ट आया जिसमें वह पास हुए हैं। आशीष भाटिया ने अपनी 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा से की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई ढलियारा कॉलेज से की है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की जिसकी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता धर्म चन्द और माता चम्पा देवी को दिया है। 25 वर्षीय आशीष की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है।
उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशमैला, मंडी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान लता ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार गुलेरिया (प्रवक्ता इतिहास) ने बताया कि इस शिविर में पाठशाला के 24 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पाठशाला परिसर की साफ-सफाई की तथा पाठशाला भवन के पीछे भूस्खलन के कारण गिरे मलबे को उठाया और पाठशाला की इको क्लब वाटिका का निर्माण किया। कैंप के दौरान स्थानीय ग्राम खल्याणा के रास्तों और जल स्रोतों की साफ सफाई भी की गई। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय ग्राम वासियों और स्कूल प्रबंधन समिति का भरपूर सहयोग रहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों को इनाम वितरित किए और इस शिविर के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और एनएसएस स्वयंसेवकों को बधाई दी। इस समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मीना देवी प्रवक्ता हिंदी एवं समस्त अध्यापक सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से मीडिया प्रभारी व ब्लॉक युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल शान्टा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (ग्रामीण) अनुसूचित जाति विभाग का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव यशपाल तनैईक ने आधिकारिक तौर पर राहुल शान्टा की नियुक्ति के आदेश जारी किए। राहुल शान्टा कोटखाई की दरकोटी पंचायत से संबंध रखते हैं और समाज सेवा के साथ कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
नरेंद्र। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत हारसी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित की। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला त्रिवेणी महादेव और उटपुर की बीच खेला गया।फ़ाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांटिक भरा रहा, जिसमें त्रिवेणी महादेव फ़ाइनल मुकाबले में विजय रही। विजेता टीम को 5100 रूपए ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 3100 रूपए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में तीन घंटे के लिए बैठे और जनता की समस्याओं को सुना। ऊर्जा मंत्री से प्रदेश के 78 लोग और चार प्रतिनिधिमंडल भी मिले। इस अवसर पर कई प्रकार की समस्याएं मंत्री के समक्ष आईं, जिसको उन्होंने उसी समय निपटाया। कसुंपटी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफार्मर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदले जाने की मांग रखी, जिसको मंत्री ने स्वीकारा। इसी प्रकार से प्रदेश भर में बिजली की लाइन शिफ्ट करने की भी सिफारिश सामने आई और प्रमोशन व ट्रांसफर की भी कई मांगे सुखराम चौधरी के समक्ष उठाई गईं। सुखराम चौधरी ने कहा की मंत्रियों के प्रदेश कार्यालय में बैठने से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद बढ़ता है। इस प्रयास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन हो रहा है।
रंजीत सिंह । कुनिहार कुनिहार के प्राचीन शिव तांडव गुफा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव तांडव गुफा समिति व शंभु परिवार के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कथा के चतुर्थ दिवस में कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर एवं अमृत मई वाणी से प्रवचन रूपी अमृत की ज्ञान गंगा प्रवाहित करते हुए सभी से आह्वान किया की एक साधक को चाहिए वह अपने को शरीर, इंद्रिय, मन व बुद्धि का स्वामी मानकर उनके वश में न हो, बल्कि इंद्रियों को पतन कारक तथा अनावश्यक उनके मनमानी विषयों में जाने से रोक करके उसमें रहे हुए राग द्वेष से उन्हें छुड़ा करके मन को वश में करें और बुद्धि को एक मात्र परमात्मा निष्ठ निश्चय आत्मा बना करके परमात्मा में स्थिर कर दें। ऐसा हो जाने पर तो मन इंद्रियों के द्वारा होने वाले सभी कार्य सहज ही भगवत कार्य बन ही जाएंगे, परंतु इसके पहले साधन काल में भी इस आदर्श के अनुसार साधना करने से चित को प्रसन्नता एवं निर्मलता प्राप्त हो जाती है। उन्होंने अपने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि संसार में कोई भी काम संपन्न करने के लिए मनुष्य को परमात्मा का सहारा और सहयोग चाहिए। नर और नारायण के संयुक्त प्रयासों से ही संसार का कारोबार चलता है और विकास होता है। मनुष्य और भगवान के बीच काम के बंटवारे का यही नियम है कि जिस काम की योग्यता मनुष्य में है, उसे मनुष्य को स्वयं ही करना चाहिए या किसी अन्य मनुष्य से करवाना चाहिए। भगवान को उसी काम के लिए कष्ट देना चाहिए, जो हम खुद ना कर सकें, जो हमारी सामर्थ्य से बाहर हो, मनुष्य जब अपनी भूमिका पूरी तरह निभा देता है, तो भगवान से यही उसकी मदद करता है। परमात्मा के रूप में सदा काम में लगे रहते हैं। यद्यपि इन तीनों लोकों में कुछ भी कर्तव्य नहीं है। वहीं, समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि कथा के उपरांत हर रोज नारायण सेवा के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर 23 फरवरी से 'चलो शिमला पदयात्रा शुरू करने जा रहा है। यह पदयात्रा तीन मार्च को शिमला पहुंचेगी। इसके बाद विधानसभा में एक लाख कर्मी घेराव करेंगे। राज्य प्रैस सचिव अजय बन्याल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का मुददा अब जन आंदोलन बन चुका है। प्रदेश सरकार ने धर्मशाला विधानसभा सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन आज तक उस कमेटी का गठन प्रदेश सरकार नहीं कर पाई है। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगा, जब तक प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है। एक कर्मचारी 25 से 30 वर्ष तक सरकारी सेवाएं देता है, तो पुरानी पेंशन के योग्य नहीं रहता है, लेकिन एक चुना हुआ प्रतिनिधि कई पेंशन लेने के योग्य हो जाते हैं। अगर सरकारों को न्यू पेंशन स्कीम इतनी ही सही लगती है, तो स्वयं को भी न्यू पेंशन में शामिल करें। अन्यथा पुरानी पेंशन बहाली करके जन भावनाओं की कद्र करें। राज्य प्रैस सचिव अजय बन्याल ने बताया कि 'चलो शिमला घेराव में प्रदेश के हर कोने से कर्मचारी हिस्सा लेने वाले हैं। पदयात्रा और 'चलो शिमला की तैयारियों को लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की ईकाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदयात्रा की अगुवाई न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर करेंगे। इसके साथ ही संबंधित ब्लॉक के पदाधिकारी इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। पदयात्रा का रूट 23 फरवरी को मंडी के सेरी मंच से शुरू होगी, जोकि पहले दिन जवाहर पार्क में पहुंचेगी और कुल 20 किलोमीटर की दूरी तक करने के बाद यहीं पर रात्रि ठहराव होगा। दूसरा दिन 24 फरवरी 2022 जवाहर पार्क से पदयात्रा दूसरे दिन चलेगी और 23 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सलापड़ पहुंचेगी। रात्रि ठहराव सलापड़ में होगा। तीसरा दिन 25 फरवरी 2022 तीसरे दिन पदयात्रा सलापड़ से चलेगी और बिलासपुर के सुंगल में 20 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव सुंगल में होगा। चौथा दिन 26 फरवरी 2022 चौथे दिन सुंगल से पदयात्रा जिला बिलासपुर के नम्होल में 22 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। रात्रि ठहराव नम्होल में ही होगा। पांचवे दिन 27 फरवरी 2022 नम्होल से पदयात्रा शुरू होते हुए जिला सोलन के दाड़लाघाट में 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। रात्रि ठहराव दाड़लाघाट में होगा। छठे दिन 28 फरवरी 2022 छठे दिन पदयात्रा दाड़लाघाट से शुरू होते हुए जिला सोलन के गलोग में 18 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव गलोग में होगा। सातवां दिन 1 मार्च 2022 सातवें दिन पदयात्र गलोग से शुरू होकर जिला शिमला के घनाहटटी में 10 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव घनाहटटी में ही होगा। आठवें दिन 2 मार्च 2022 आठवें दिन पदयात्रा घनाहटटी से शुरू होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद टूटू पहुंचेगी। और रात्रि ठहराव टूटू में ही होगा। नौवें दिन 3 मार्च 2022 पदयात्रा टूटू से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचेगी। जहां पर विधानसभा के बाहर प्रर्दशन किया जाएगा। सोशल मीडिया की मदद से जन जन तक पहुंचाएंगे पदयात्रा और घेराव न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के फैसला किया कि 23 फरवरी से शुरू होने वाली पदयात्रा को लाइव सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा। जिसमें फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम, यूटयूब मुख्य रूप से शामिल होंगे। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की आईटी टीम ने पदयात्रा और घेराव को लेकर अपनी बैठकें शुरू कर दी हैं। गूगल मीट के माध्यम से बैठकों को आयोजन हो रहा है। आईटी इंचार्ज पंकज शर्मा, आईटी इंचार्ज अल्का गिल और आईटी इंचार्ज पवन ठाकुर प्रचार-प्रसार की पूरी रणनीति बना रहे हैं। महासंघ के हर सदस्य पदयात्रा और घेराव से जड़ी पोस्टें सांझा करेगा। ताकि जन-जन तक आंदोलन पहुंच सके।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा की वोकेशनल टीम का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके तहत वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों ने टूर गाइड बनने के अलावा, टेलीकॉम, फूड प्रेपरेशन और संचार प्रक्रिया की बारीकियां जानी। स्कूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया ने बताया कि वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा के साथ टूरिज्म एवं कम्युनिकेशन विषय की पढ़ाई भी करवाई जाती है। वहीं, टूरिज्म प्रवक्ता सुनील शर्मा और कम्युनिकेशन प्रवक्ता गोविंद लाबरा का कहना है कि स्कूल में बच्चों का स्किल डिवेल्पमेंट पर विशेष लेक्चर आयोजित करवाए जाते हैं। बच्चों को व्यवसायिक क्रम से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम से जोड़ा गया और इन बच्चों को जवाली के ही बीएम होटल ले जाकर खाना बनाने से लेकर परोसन तक की कला से अवगत करवाया गया। इसके अलावा ऑपटिकल फाइवर की जानकारी भी बच्चों को दी गई। इस मौके पर कंपनी संचालक अजय कुमार और नीरज गुलेरिया ने भी बच्चों को टूर प्रबंधन व कम्युनिकेशन की जानकारी दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ उड़ान समाज सेवा किन्नौर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से यूथ वैलनेस पॉजिटिव लाईफ स्टाईल एंड फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय बरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक बलवीर सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से फूल कुमारी, पुलिस प्रशासन व सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। इस दौरान उप प्रधान बिमला देवी ने टोपी व खतक पनाह कर मुख्यातिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष उड़ान समाजसेवा किन्नौर हरविंदर सिंह ने युवाओं व विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन, लक्ष्य के प्रति सकारात्मक विचार धारा व नशे जैसे ज़हर से दूर रहने का आह्वान किया, जबकि मुख्यातिथि बलवीर सिंह नेगी ने अपने जीवन के अनुभव को साझा कर युवाओं को लक्ष्य हासिल करने तक हार न मानने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना जैसे महामारी से स्वयं को बचाने व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लगातार बढ़ रहे नशे से दूर रहकर व समाज को जागरूक करने का आह्वान किया उड़ान समाज सेवा किन्नौर के उपप्रधान बिमला देवी, कुलदीप नेगी, भागी राम, संतराम व लक्ष्मी देवी ने नेहरू युवा केंद्र इस प्रकार के कार्यक्रम को करवाने के लिए धन्यवाद किया।
वाणिज्य एवं प्रबंधन समिति एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम मनाेज कुमार। कांगड़ा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में 'केंद्रीय बजट 2022- 23' पर सेमिनार का आयोजन वाणिज्य एवं प्रबंधन समिति एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एनएन शर्मा ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए छात्रों को इस प्रतियोगी युग में उनके सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन को मील पत्थर बताया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ मंजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज नगरोटा बगवां थे। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय बजट के सभी पक्षों सामाजिक, आर्थिक और विकास के लिए केंद्र सरकार की दूरदर्शिता से अभिहित करवाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पर विस्तृत व्याख्यान दिया और बताया कि किन-किन तरीकों से सरकार को राजस्व आय होने की संभावना है। इस अवसर पर बी.कॉम के छात्र राहुल ने बजट के विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखे, प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा ने छात्र की सराहना करते हुए राहुल को बेस्ट ओरेटर अवार्ड से सम्मानित कर प्रेरणा संदेश दिया तथा आह्वान किया की छात्र-छात्राओं को अपने संसाधनों के अनुरूप व्यावहारिक होते हुए पूर्ण लगन के साथ कृत संकल्प होकर अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच संचालन एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ स्नेह लता ने किया। सेमिनार के मुख्य संयोजक डॉ. भगवान दास तथा सह संयोजक प्रोफेसर पवन धीमान तथा सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। शिविर में स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की तथा विद्यालय प्रांगण को सजाया। सत्र में एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा रहे। इस सत्र में एनएसएस प्रभारी हेमलता द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने टेकचंद शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की हमें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन अमूल्य होता है। इस जीवन में मानव अपने इर्द-गिर्द के सभी अनुभवों को मिलाकर एक सफल जीवन की शुरुआत करता है। हमें सर्वदा निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कार्य करते रहना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सूझबूझ से रास्ता निकाल कर अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहिए। व्यक्तित्व विकास की ओर हमारा विशेष अवधान रहना चाहिए। उन्होंने बताया की कोविड-19 के कारण इस विशेष शिविर में बहुत सी सावधानियां बरती जा रही हंै। अत: सभी छात्रों को न केवल शैक्षणिक अपितु सामुदायिक कार्यों का अनुभव भी प्राप्त हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा का अभिवादन किया।टेकचंद शर्मा ने छात्रों को अध्ययन एवं जीवन की सभी विकट परिस्थितियों के लिए तैयार होना तथा दृढ़ संकल्प रखना सिखाया। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्य सरलता से हो जाए, ऐसा आवश्यक नहीं है, परंतु कार्य करने की ललक, कार्य पूर्ति की योजना एवं मन का साहस अत्यंत आवश्यक होता है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ आवश्यक बिंदुओं को बच्चों के साथ साझा किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार ने टेकचंद शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव में गर्भवती महिला की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खानपान का खास ख्याल रखने के बारे में बताया गया। रंगोली व पारंपरिक मंगलगीत के साथ गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा ने बताया कि गर्भवती महिला को माला पहनाकर, गोद में नारियल रखकर और मंगलगीत के बीच महिला को मिष्ठान खिलाकर गोद भराई से संबंधित हर रस्म निभाई गई। गर्भवती महिला एवं उनके साथ आए रिश्तेदारों को सुरक्षित प्रसव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और सुरक्षित प्रसव अस्पताल में कराने के बारे में जानकारी दी। सहायिका दामोदरी, स्वास्थ्य सखी सीता व आशा कार्यकर्ता सरजमोनी ने भी अहम जानकारियां दीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा, सहायिका दामोदरी, स्वास्थ्य सखी सीता,आशा कार्यकर्ता सरजमोनी,मीना,उषा,भावना, सुनीता, हरदेई, विमला, कमला, रीता, तनु, राधा, सावित्री,यामिनी व आरती सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।


















































