मनोज कुमार। कांगड़ा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद ने निर्यात जागरूकता, विपणन और हथकरघा उत्पादों के व्यापार आदि विषयों पर चर्चा करने के लिए 24 फरवरी 2022 को कुल्लू में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। यह संगोष्ठी हितधारकों, जैसे कि एचईपीसी, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, बुनकर सेवा केंद्र, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, और कुल्लू क्षेत्र के कारीगरों/बुनकरों और शिल्पकारों के बीच विचारों और सुझावों का एक अद्भुत संगम बनकर उभरी है। डा. परमिता सरकार, सहायक प्रोफेसर फैशन डिजाइन विभाग, और कृति श्रीवास्तव, सहायक प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक फैशन प्रबंधन अध्ययन विभाग, ने इस कार्यक्रम में निफ्ट कांगड़ा का प्रतिनिधित्व किया और इन प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त प्रस्तुति के माध्यम से पारंपरिक उत्पादों में डिजाइन के महत्व से उपस्थित दर्शकों को अवगत करवाया। डिजाइन छात्र कार्य, जिसमें कुल्लू हथकरघा कपड़े शामिल हैं, और वर्तमान उत्तम विपणन रणनीतियां, जो अधिक डिजिटल रूप से देशी दर्शकों के लिए अपील करती है, दोनों मिल कर हथकरघा उत्पादों की व्यापक पहुंच को सक्षम करती हैं, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और उन्हें और सुदृढ़ करने लिए बहुत आवश्यक हैं। डिजाइन और विपणन हस्तक्षेप से हिमाचल प्रदेश के हथकरघा निर्यात के विकास में और तेजी आएगी। हिमाचल प्रदेश में निफ्ट की उपस्थिति का उद्देश्य कारीगर/बुनकर अर्थव्यवस्था के विकास को भी बढ़ावा देना है। आकाश देवांगन, आईआरएस के नेतृत्व में संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञान-भागीदार और प्रमुख अग्रणी संस्थान के रूप में भाग लिया। निफ्ट कांगड़ा अपने पाठ्यक्रम के एक भाग के रूप में शिल्प आधारित शिक्षा पर भी बहुत जोर देता है। संगोष्ठी में निफ्ट कांगड़ा के प्रतिनिधियों ने अपने संस्थान में कारीगर/बुनकर परिवारों के बच्चों के लिए राज्य अधिवास आरक्षण और प्रवेश के विशेष प्रावधानों के बारे में सूचित करते हुए, कई शिल्पकारों के साथ सीधे बातचीत भी की।
मनोज कुमार। कांगड़ा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल के किसान प्राकृतिक खेती में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती देश में व्यापक स्तर पर बढ़ रही है। लोगों में इसके प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। राज्यपाल ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हिमाचल देश में प्राकृतिक खेती करने वाला अग्रणी राज्य बन कर उभरा है। अन्य राज्यों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1.68 लाख किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और इस संख्या को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को कर्मयोगी की संज्ञा देते हुए कहा कि आज उन्हें प्राकृतिक खेती प्रणाली के बारे में युवा किसान उद्यमियों से बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 45 हजार एक भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस दिशा में युवा किसान उद्यमी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए इस प्रणाली को सभी किसानों द्वारा अपनाने की आवश्यकता है। प्राकृतिक खेती को लोगों के अनुभवों से ही आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे अन्य किसानों को भी इसे अपनाने की प्रेरणा मिले। इससे पूर्व, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक डा. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस वर्ष के मार्च तक राज्य में 12000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया जाएगा। लगभग 20 हजार हेक्टेयर भूमि को इस पद्धति के तहत लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अवगत करवाया कि इस पद्धति के तहत 3590 पंचायतों को लाया गया है और युवाओं को इस पद्धति से सीधे जोडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 62 युवाओं को छह माह से इस पद्धति को अपनाने वाले किसानों के साथ सीधे जोड़ा गया है। किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
प्रतिमा राणा । पालमपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा मिशन के तहत एक जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक पूरे देश में उपमंडलीय स्तर पर रक्तदान शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। उसी के अंतर्गत पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने किया। शिविर में 35 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। पालमपुर सीनियर जज एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल वमनोत्रा ने अपनी पत्नी सहित रक्तदान किया। कई अधिवक्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जहां डा. अनिल मिन्हास ने मेडिकल टीम का नेतृत्व किया, वहीं सिविल जज ऋतू सिन्हा, आयोजन के संयोजक अरविंद, वशिष्ठ मनीष कटोच एवं मृदुल नाग गगन कटोच आदि उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा । पालमपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा मिशन के तहत एक जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक पूरे देश में उपमंडलीय स्तर पर रक्तदान शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। उसी के अंतर्गत पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने किया। शिविर में 35 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। पालमपुर सीनियर जज एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल वमनोत्रा ने अपनी पत्नी सहित रक्तदान किया। कई अधिवक्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जहां डा. अनिल मिन्हास ने मेडिकल टीम का नेतृत्व किया, वहीं सिविल जज ऋतू सिन्हा, आयोजन के संयोजक अरविंद, वशिष्ठ मनीष कटोच एवं मृदुल नाग गगन कटोच आदि उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर इनर व्हील क्लब पालमपुर की अध्यक्षा नितिका जम्वाल सहित क्लब के सदस्यों ने प्रयास किया कि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा सके। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत लगभग छह से, सात बूथों पर जाकर पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चो का रिफ्रेशमेंट बांटा। इस अवसर पर नितिका जम्बाल ने डीईसीसी रजनी नेमी तथा पीडीसी चंदर कंवलजीत का विशेष रूप से धन्यावाद किया की वो समय-समय पर क्लब की गतिविधियों में अपना मार्ग दर्शन उन्हें देती रहती हैं, जिसके चलते इनर व्हील क्लब पालमपुर जनता की सेवा में जुटा है। इस अवसर पर सेक्रेटरी शम्मा शाहनी भी उपस्थित रही तथा अन्य सदस्यों में अनिता कपूर, विपना शर्मा तथा कविता मिन्हास उपस्थित रहीं।
ग्राम पंचायत गेहल डीमाइना के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने बीजेपी छोड़कर, कांग्रेस पार्टी का दामन थामा तथा विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में आस्था जताई। गेहल डीमाइना का प्रतिनिधिमंडल रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार से आज उनके निवास स्थान पर मिला। ग्राम पंचायत के गेहल के प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय पंचायत प्रधान उपासना ठाकुर, उप प्रधान विनय ठाकुर, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन लोगों ने हडय़ोट गांव व रतवा गांव के लिए सड़कों के बजट के लिए मांग की। ग्राम पंचायत गेहल डीमाइना के प्रतिनिमंडल ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया तथा विधायक ने रतवा गांव की सड़क के लिए तीन लाख रुपए दिए तथा हडय़ोट के लिए सड़क बनाने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हडय़ोट को सड़क बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा इस गांव को सड़क से जोडऩे के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर, यशपाल ठाकुर, हीरा सिंह, बस्ती राम शर्मा, कल्याण सिंह, दलीप सिंह, हरदेव सिंह, बहादुर सिंह, कपिल बचराण, बलबीर चौहान, विक्की, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने निजी स्कूलों में भारी फीसों, मनमानी लूट, फीस वृद्धि व गैर कानूनी फीस वसूली पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार से वर्तमान बजट सत्र में कानून बनाने की मांग की है। मंच ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर वर्तमान सत्र में कानून न बना, तो मंच आंदोलन तेज करेगा व विधानसभा पर प्रदर्शन भी करेगा। मंच के राज्य संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा है। प्रदेश सरकार की नाकामी व उसकी निजी स्कूलों से मिलीभगत के कारण निजी स्कूल लगातार मनमानी कर रहे हैं। कोरोना काल में भी निजी स्कूल टयूशन फीस के अलावा एनुअल चार्ज, कम्प्यूटर फीस, स्मार्ट क्लास रूम, मिसलेनियस, केयर, स्पोर्ट्स, मेंटेनेंस, बिल्डिंग फंड, ट्रांसपोर्ट व अन्य सभी प्रकार के फंड वसूलते रहे हैं। निजी स्कूलों ने बड़ी चतुराई से वर्ष 2021 में कुल फीस के अस्सी प्रतिशत से ज्यादा हिस्से को टयूशन फीस में बदल कर लूट को बदस्तूर जारी रखा है,जो अभिभावक कोरोना काल में रोजगार छिनने पर मनमानी फीस नहीं दे पाए हैं, उन्हें प्रताडि़त करने के लिए उनके बच्चों को या तो ऑनलाइन कक्षाओं व परीक्षाओं से वंचित किया गया या फिर उनके रिजल्ट रोक दिए गए। प्रदेश सरकार पर निजी स्कूलों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। कानून का प्रारूप तैयार करने में ही इस सरकार ने तीन वर्ष का समय लगा दिया। जबकि महीनों पहले अभिभावकों ने दर्जनों सुझाव दिए हैं तब भी जान बूझकर यह सरकार कानून बनाने में आनाकानी कर रही है। इस बजट सत्र में कानून हर हाल में बनना चाहिए था, परंतु सरकार की संवेदनहीनता के कारण कानून अभी तक भी नहीं बन पाया है। सरकार की नाकामी के कारण ही बिना एक दिन भी स्कूल गए बच्चों की फीस में पिछले दो वर्षों में पंद्रह से पचास प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। स्कूल न चलने से स्कूलों का बिजली, पानी, स्पोर्ट्स, कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास रूम, मेंटेनेंस व सफाई आदि का खर्चा लगभग शून्य हो गया है, तो फिर इन निजी स्कूलों ने किस बात की पंद्रह से पचास प्रतिशत फीस बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी पर सरकार मौन है। उन्होंने कहा है कि फीस वसूली के मामले पर वर्ष 2014 के मानव संसाधन विकास मंत्रालय व पांच दिसंबर 2019 के शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी स्कूल खुला उल्लंघन कर रहे हैं व इसको तय करने में अभिभावकों की आम सभा की भूमिका को दरकिनार कर रहे हैं। निजी स्कल अभी भी एनुअल चार्जे? की वसूली करके एडमिशन फीस को पिछले दरवाजे से वसूलू रहे हैं व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वर्ष 2016 के निर्णय की अवहेलना कर रहे हैं।उच्च न्यायालय ने सभी तरह के चार्ज की वसूली पर रोक लगाई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह निजी स्कूलों में फीस, पाठयक्रम व प्रवेश प्रक्रिया को संचालित करने के लिए तुरंत कानून बनाए व रेगुलेटरी कमीशन का गठन करे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने जिला हमीरपुर टाउन हॉल में आज जिला के सभी विभागों के कर्मचारियों का महासम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस महासम्मेलन में हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के 10 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव हीरालाल वर्मा, मुख्य संगठन सचिव कुलदीप खरवाड़ा, विनोद ठाकुर मुख्य सलाहगार, वित्त सचिव खेमेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अरविंद मेहता, संगठन सचिव शमशेर सिंह ठाकुर, तिलक नायक, मनोज शर्मा, जागमेल ठाकुर, अरूण कानूनगो, समर चौहान, पंकज, राजेश गौतम व हाकम राणा आदि प्रमुख रहे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें जिला हमीरपुर का नेतृत्व बिजली विभाग के केडी शर्मा, महासचिव राजेश गौतम व उपप्रधान राजू राम, उपप्रधान सुरेश कुमार, अनिल महाजन, सतीश राणा, वित सचिव बलवंत ठाकुर, मनीष चौहान, रविचंदेल, संजीव कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र,पंकज, रिपन परमार, नरेश शर्मा, कुलदीप कुमार, हाकम राणा व पवन राणा का दायितव दिया गया और जिला कार्यकारिणी का बाकी का विस्तार करने के लिए प्रधान और महासचिव को अधिकृत किया गया, उसके उपरांत महा सम्मेलन में आए हुए सभी कर्मचारी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे। हाउस में सर्वसहमती से एनपीएसईए का पुरजोर सहयोग करने का फैसला पारित किया गया व 3 मार्च को हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ शिमला में पूरा सहयोग करेगाऔर छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी सभी कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि हिमाचल सरकार पंजाब के वेतन आयोग को शत-प्रतिशत मूल रूप से हिमाचल में लागू करें, जिससे कर्मचारियों का मूल वेतन 1-1- 2016 को पंजाब के साथियों के समरूप हो सके, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के द्वारा छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को उजागर किया और 15 प्रतिशत वृद्धि वाले विकल्प से होने वाले नफा नुकसान के बारे में कर्मचारियों को जागरूक करने का प्रयास किया और जिसमें पूरे तथ्यों सहित आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं कि कितने कर्मचारियों को किस किस तरह से इस 15 प्रतिशत के विकल्प से फायदा होगा या नहीं होगा। उस सब के बारे में जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि 15 पर्सेंट वाला विकल्प केवल 2000 के बाद लगे 5910 के पे बैंड वाले कर्मचारी ही ऑप्ट कर पाएंगे और यही वह वर्ग है, जिसे रिकवरी लग रही थी, लेकिन इस नोटिफिकेशन के माध्यम से सरकार ने यह तो साफ कर दिया कि किसी तरह का एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा, लेकिन इस संदर्भ में कुछ भी नहीं बताया गया कि क्या इनकी रिकवरी भी माफ कर दी जाएगी, जो कि एक बहुत बड़ा चिंतनीय विषय है। इस पर महासंघ ने अपनी चिंता व्यक्त की और सरकार से मांग की कि रिकवरी के बारे में सरकार स्पष्ट करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस 15 प्रतिशत के विकल्प से कौन सा कर्मचारी पंजाब से कितना पीछे अभी भी चल रहा है। बहुत से वर्गों को तो 15 प्रतिशत की कैलकुलेशन से सरकार द्वारा अपने 3 जनवरी के नोटिफाइड वेतन आयोग अनुसार 4000 से 5000 तक इनिशियल में और पीछे जा रहा है। इसका मतलब हुआ कि इससे फायदा के बजाय नुकसान ज्यादा हो रहा है। उदाहरण के लिए अगर एक लेक्चरर की बात की जाए, जिसका पंजाब में 15 प्रतिशत के साथ इनिशियल वेतनमान 1-1-16 की तिथि में 49900 बनता है। वहीं, हिमाचल में जो इनिशियल रखा गया है, वह 43000 है, जब यह गणना 15 प्रतिशत के अनुसार की जाए, तो केवल मात्र 35517 ही बन रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि इस स्थिति में कर्मचारियों को फायदे के बजाय नुकसान हो रहा है, तो हम कह सकते हैं कि कर्मचारी इस 15 प्रतिशत के विकल्प को नहीं चुन पाएंगे। कारण यह है कि जब तक कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर 1-10-2011 से इनिशियल स्टार्ट और 2 साल का राइडर खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक इसका फायदा नहीं होने वाला है। साथ ही जब तक 4-9-14 टाइम स्केल की अनियमित्ताएं खत्म कर उसके लाभ की गणना जनवरी 2022 तक नहीं की जाएगी और 2012 के ग्रेड पे रिवीजन के कारण कर्मचारियों का 4-9-14 का एक लाभ खत्म कर इस टाइम स्केल में जोड़ दिया गया था और अब जिन कर्मचारियों द्वारा 2 पॉइंट 5 9 फेक्टर चुना गया है, उनके लिए 4-9-14 टाइम स्केल के एक लाभ की गढ़ना को वेतनमान निर्धारण में जब तक नहीं लिया जाएगा तब तक हिमाचल के कर्मचारी पंजाब के समरूप नहीं हो सकते हैं। यदि वेतनमान को पंजाब के संदर्भ में लागू करना है, तो हमें बराबरी करनी आवश्यक है, यही नियम और नीति बताती है। महासंघ ने वित्त विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में सबोर्डिनेट ज्यूडिशरी को छठा वेतन आयोग लागू करना ही भूल गया। लगभग जुडिशरी के 3200 कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का अभी भी इंतजार है व 15 प्रतिशत जो सरकार ने दिया है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं, लेकिन जिस रूप में हम सरकार से मांग कर रहे थे, ये बिलकुल उसके विपरीत है। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के अनुरूप भत्तों की अदायगी की अधिसूचना के बारे में भी सरकार को घेरने के लिए महासंघ ने आज 27 तारीख को हमीरपुर टाउन हॉल से जिलाधीश कार्यालय तक एक विरोध रैली का आयोजन किया। जिसमें एक रैली की शक्ल में महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन किया और जिलाधीश हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा, ताकि कर्मचारियों की नाराजगी का एहसास सरकार तक पहुंचाया जा सके और शीघ्र ही कर्मचारियों की वित्तीय अनियमितताओं को समाप्त कर पंजाब के बराबर वेतनमान हिमाचल के कर्मचारियों को दिलाया जा सके, जिससे आने वाले समय में हिमाचल का कर्मचारी पंजाब की तुलना में मूल वेतनमान में बराबर हो सके। हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ का यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को उनके लाभ नहीं दिलाए जा सके। यदि जरूरत हुई तो विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा और इसी कड़ी के साथ 6 मार्च से सिरमौर, बिलासपुर व कुल्लू में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा स्वास्थ्य खंड इंदाैरा के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान की दो बूंद जिंदगी पिलाई गई। स्वास्थ्य खंड इंदाैरा के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया खंड इंदाैरा के अंतर्गत 57 बूथ लगाए गए, जिसमें एक स्पेशल बूथ बस स्टैंड इंदाैरा में क्ष लगाया गया। 210 स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में गांव में रहने वाले बच्चों को भी दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। अधिकारी ने आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाएं एवं बच्चों को इस अभियान में शामिल करके इस अभियान को कामयाब बनाएं। इससे पहले रविवार को इस अभियान को शुरू किया गया, जिसमें जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ देव प्रकोष्ठ मंडल पच्छाद की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पच्छाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान, वरिष्ठ नेता शमशेर शर्म व अभिनंदन चौहान मौजूद रहे। देव प्रकोष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रकाेष्ठ जनता और सरकार के बीच एक कड़ी का काम करेगा और भाजपा व संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कार्य करेगा। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी का इस बैठक में आगमन पर धन्यवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने का सभी कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया। इस माैके पर पच्छाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने देव प्रकोष्ठ मंडल की सराहना करते हुए कहा की देव प्रकोष्ट व इसके कार्यकर्ता बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की इसी तरह एक साथ चलकर कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है। अरुण चौहान ने कहा की प्रदेश में इस बार मजबूती के साथ भाजपा की सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने कहा की भाजपा सबका साथ सबका विकास कर एक बार फिर हिमाचल में सत्ता में बैठेगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल ने बताया की प्रदेश भर में सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। कार्यक्रम में कामधेनु, बिलासपुर नम्होल का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है। कटवाल ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के मध्यम से पूरे देश भर में हो रहे, कार्यों से अवगत करवाते हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में माध्यम से बताया की हजारों वर्षों के हमारे इतिहास में, देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं। श्रद्धा भी थी, सामथ्र्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था और हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नजर आता है। आज जब भारत अपनी आजादी के 75वां वर्ष का महत्त्वपूर्ण पर्व मना रहा है, तो देशभक्ति के गीतों को लेकर भी ऐसे प्रयोग किए जा सकते हैं। जहां विदेशी नागरिकों को, वहां के प्रसिद्ध गायकों को, भारतीय देशभक्ति के गीत गाने के लिए आमंत्रित करें। आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोग ऐसे मानसिक द्वंद में जी रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी भाषा, अपने पहनावे, अपने खान-पान को लेकर एक संकोच होता है, जबकि, विश्व में कहीं और ऐसा नहीं है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी आयुर्वेद के बहुत बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। जब भी मेरी उनसे मुलाकात होती है, वह आयुर्वेद का जिक्र जरूर करते हैं। उन्हें भारत के कई आयुर्वेदिक संस्थाओं की जानकारी भी है। इस कड़ी में पदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, सचिव पायल वैद्या, प्यार सिंह कंवर एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहें।
सुनिल समियाल। धर्मशाला भारत बनाम श्रीलंका के मैच से 3 दिन पहले लागातार मौसम खराब रहा, जिसके चलते संशय ये बना था कि मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी। अगर मैच से पहले बारिश हो जाती है, तो कैसे मैदान को सुखाया जाएगा। इसके लिए सुनील चौहान, बीसीसीआई क्रयूरेटर ने बताया कि HPCA के पास वर्ल्ड क्लास टेक्नोलोजी है, जिसके चलते HPCA की पिच पर जबरदस्त काम किया गया है। उनका मानना है कि HPCA के कर्मियों ने लगातार काम किया और जिसके कारण ये मैच सफल हो पाया है। पिछले कल हुए मैच में पिच की स्थिति बिल्कुल ठीक रही। 40 ओवर के दौरान पिच की स्थिति सामान्य रही थी। इसके अलावा उनका कहना है कि धर्मशाला में मौसम किसी भी समय खराब होने के कारण मैदान पर काम करना आसान न था। दिन के समय 12 डिग्री और रात के समय 4 डिग्री के आस-पास तापमान रहने से भी पिच पर प्रभाव पड़ रहा था, लेकिन लगातार कर्मियों की मेहनत और वर्ल्ड क्लास टेक्नोलोजी से सब संभव हो पाया है। आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट एसोशिएशन ने तीन नए सुपर सोपर मंगवाए हैं, जिसके कारण अगर बारिश होती भी तो ग्राउंड को 30 से 40 मिनट में पूरी तरह से सुखा दिया जाता। पिछले कल टीम भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी धर्मशाला पिच की तारीफ की थी।
फर्स्ट वर्डिक्ट\ सिरमौर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोगार प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई 'मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाÓ कई युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है व तीन वर्ष तक पांच प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट प्रदान की जाती है। ऐसे ही गांव हिरपुर, पांवटा साहिब जिला सिरमौर के निवासी 36 वर्षीय युवा राकेश कुमार का कहना है कि उनका सपना शुरू से ही अपना स्वयं का कार्य करने का था, परंतु उनके पास पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध नहीं थी, जिससे वह अपना कार्य शुरू कर पाते। नॉन मेडिकल से बारहवीं करने के उपरांत अपनी घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए, क्षेत्र की ही एक निजी कंपनी में कई वर्षों तक कार्य किया, जिससे उनकी दैनिक जरूरतें पूरी होने लगीं। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण देश भर में लॉकडाउन लगाया गया तथा कंपनी द्वारा उनका वेतन आधा कर दिया गया। धन के अभाव के कारण यह नौकरी करना उनके लिए कठिन हो गया, जिस कारण उन्होंने स्वयं का कार्य करने का निर्णय लिया। जिसके मद्देनजर उन्होंने प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के विषय में पता चला। इस योजना के संबंध में उन्होंने एकल खिड़की समाधान कार्यालय (उद्योग विभाग) पांवटा साहिब में जाकर मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राकेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत आवश्यकतानुसार ऋण प्राप्त करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अंतर्गत प्राप्त 25 लाख रुपए की राशि से उन्होंने पांवटा साहिब में माजरा के निकट राजबी सॉल्वेंटस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अक्तूबर 2020 से कार्य आरंभ किया तथा टॉयलेट क्लीनर, वॉशिंग पाउडर, फिनायल, डिशवॉश, हैंडवॉश आदि उत्पाद बनाने आरंभ किए। राकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा न था, कि उन्हें इस प्रकार आर्थिक रूप से सहायता मिल पाएगी और उनका स्वरोजगार का सपना कभी पूरा हो पाएगा, परंतु मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना ने उनका सपना साकार कर दिखाया। इस योजना ने उनके स्वयं का कार्य करने के सपने को तो साकार किया ही है, साथ ही वह इससे आत्मनिर्भर भी बने हैं। इस कार्य के आरंभ होने से वह बहुत खुश हैं। इससे जहां उन्हें आजीविका का साधन मिला ही है, वहीं उन्होंने क्षेत्र के छह अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है। ये लोग उनके साथ नियमित तौर से उत्पादों को बनाने का कार्य कर रहे हैं तथा उनके उत्पादों को आसपास के क्षेत्र व उत्तराखंड के नजदीकी गावों में निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकार की जनहितैषी योजनाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपनी व अपनी टीम की ओर से तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में इस योजना में 18 नई गतिविधियों को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की आयु सीमा 45 से बढ़ाकर अब 50 वर्ष कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक प्रदेशवासी इस योजना का लाभ उठा सकें। प्रोजेक्ट लागत की सीमा भी अब 60 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दी गई है। कैपिटल सब्सिडी की अधिकतम सीमा पुरुषों के लिए 15 लाख तथा महिलाओं के लिए 18 लाख की गई है।
विनायक ठाकुर/देहरा जसवां परागपुर के तहत पड़ती मनियाला पंचायत के अंतर्गत अलोह चंबियाला में 22 वर्षीय युवती ने घर पर फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी देते हुए मनियाला पंचायत के उप प्रधान विकेश कुमार ने बताया कि मृतिका की पहचान शमा ठाकुर, पुत्री रणबीर सिंह निवासी अलोह चंबियाला पंचायत मनियला तहसील रक्कड़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम होते ही उक्त युवती के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट \ जयसिंहपुर रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध को देखते हुए हिमाचल से पढ़ाई करने यूक्रेन गए बच्चों के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। माता-पिता बच्चों की वापसी की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन में फंसे लंबागांव के शिवालिक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि बेटा यूक्रेन के खारकीव में पिछले पांच साल से एमबीबीएस कर रहा है। डिग्री पूरी होने में कुछ महीने शेष हैं। वह लगातार संपर्क में हैं। उसने बताया कि पिछले दो दिनों से यूक्रेन में हालात खराब हैं। उन्हें न्यूज चैनलों से इतना खौफ लग रहा है कि घर के सदस्यों ने टीवी देखना भी छोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की है कि बच्चों की जल्द वापसी कराई जाए।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के लोहना से संबंध रखने वाली प्रिया बुटेल ने जेआरएफ एनईटी की परीक्षा पास करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए उसके पिता किशोरी लाल ने बताया कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी बेटी ने उनका तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया स्कूल टाइम से ही पढ़ाई में हमेशा मेरिट पर रहती थी। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में भी प्रिया तीन साल तक पहले स्थान पर रहीं। प्रिया ने लगातार तीन साल तक अपना वर्चस्व बनाया रखा। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट होने के बाद उन्होंने एमबीए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से किया है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने का चार साल का अनुभव है। 2021 में पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रिया पीएचडी एंट्रेंस में 5वीं रैंक पर रही हैं। प्रिया दिन में आठ घंटे पढ़ाई करती हंै। पढ़ाई के साथ- साथ प्रिया स्कूल व कॉलेज में सामाजिक, सांस्कृतिक व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी आगे रहीं। प्रिया को एफएम सुनने का शोक है और उसको सुनने के साथ ही वह पढ़ाई करती हंै। प्रिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पति, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनकी बदौलत आज प्रिया ने यह कामयाबी हासिल की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट | जयसिंहपुर कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लंबागांव शिवरात्रि के महापर्व पर होने वाला मेला एक मार्च को शुरू होगा और चार मार्च को इस मेले का समापन होगा। ग्राम पंचायत लंबागांव के प्रधान सुमन मेहरा ने बताया कि मेले में हर वर्ष की भांति इस बार भी दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता को 11000 रुपए और उप विजेता को 7100 रुपए दे कर सम्मानित किया जाएगा। मेले का समापन लंबागांव के ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा द्वारा किया जाएगा।
सुनील समियाल। धर्मशाला भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला T-20 मैच के लिए बस चंद लम्हें ही बचे है। टीम इंडिया ने हिमाचल की देवभूमि पर टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। शाम सात बजे से मैच शुरू होने जा रहा है। भारत के कप्तान और उनकी टीम HPCA में प्रेक्टिस करते हुए भी नजर आए। प्रशंसक उनकी एक झलक के लिए तरसे। आपको बता दें कि श्रीलंका और भारत टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशंसक 50 प्रतिशत की कपैस्टी के साथ स्टेडियम में पहुंच चुके हैं और थोड़ी ही देर में इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। आपको बता दें कि 2020 के बाद प्रदेश के ये मैच मिला है जिसको लेकर हिमाचल के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज पूह विकास खंड की आकपा ग्राम पंचायत कार्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों व कर्त्तव्यों के साथ-साथ कानूनी तौर पर साक्षर बनाना है। निशांत वर्मा ने अधिकतर मामलों को पंचायत स्तर, मध्यस्थता व लोक अदालत के माध्यम से निपटाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग अपने न्यायिक मामले अदालत में दर्ज कर सकते हैं, जिसकी 12 मार्च, 2022 को ही सुनवाई होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सौजन्य से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग (अनुसूचित जातिध्जनजाति), महिलाएं, असहाय, नाबालिग बच्चे, ऐसी महिलाएं व बुजुर्ग व्यक्ति जिनका कोई सहारा नहीं है तथा जिन्हें बुढ़ापे में अकेला छोड़ दिया जाता है को कानूनी अधिकारों से अवगत करवाना है, ताकि वे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह व कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि नालस की ऐप https://nalsa.gov.in व पत्राचार के माध्यम से व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के प्रधान नोख राम मुख्यातिथि रहे, जबकि पूर्व प्रधान कश्लोग वेद ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों के पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना कर किया गया। एनएसएस प्रभारी दिनेश ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट मुख्यातिथि व अन्य अथितियों के समक्ष रखी। इस दौरान प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता द्वारा उनका यथोचित स्वागत किया गया व समृति चिन्ह प्रदान कर सभी को सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अभियान की महत्ता को बतलाया कि यह अभियान कब से शुरू हुआ तथा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है। सभी छात्र किस प्रकार इससे लाभांवित हो सकते हैं। इस विषय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसएमसी प्रधान टेक चंद शर्मा ने कहा कि अध्ययन को और मनोरंजक बनाने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर प्रकार से सहायता एवं प्रशिक्षण आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को छात्रों की स्वास्थ्य को देखते हुए कोरोना काल के समय मे स्वयंसेवियों को रात को घर जाने की अनुमति होनी चाहिए और हमने एसएमसी के विशेष निर्णय के तहत स्कूल से दो रात बच्चों को घर भी भेज दिया था, ताकि वे कोरोना से सुरक्षित रह सके। इस मौके पर मुख्यातिथि नोख राम ने इस शिविर की बधाई दी और कहा कि ऐसे शिविर से बच्चों में आपसी मेल-जोल की भावना बढ़ती है और अपना कार्य स्वयं करना, साफ-सफाई का महत्व पता लगता है। इस दौरान एनएसएस प्रभारी हेमलता एवं दिनेश ठाकुर ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
सुनिल समियाल। धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन हुआ। 26 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच से पहले कन्या पूजन करवाया गया है। एचपीसीए ने मैच से पहले बारिश के देवता इंद्रुनाग की विशेष पूजा और कन्या पूजन करवाया। आज एचपीसीए प्रबंधन ने मैदान में देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद अब थोड़ी देर में भारत-श्रीलंका के बीच मैच शुरू होगा। एचपीसीए प्रबंधन ने इस बार पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की है। देवता इंद्रुनाग ने भी आशीर्वाद दिया है। पुजारी के माध्यम से भगवान ने कहा है कि हो सकता है कि मैं देखने आऊं, लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
सुनिल समियाल। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन होने वाली मैच को लेकर एंट्री शुरू हो चुकी है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी प्रेमियों को एंट्री मिल रही है। मास्क पहनकर ही भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेसिंग के साथ लोगों को कतारों में खड़े रहने को लेकर पुलिस टीम प्रोत्साहित कर रही है। आपको बता दें कि एचपीसीए में कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स सामान, हेलमेट, लाइटर, इयरफोन, कॉयन्स, चार्जर, बैग, गन और पैनी चीजें लाना मना है। साथ ही एंट्री के लिए अलग-अलग गेट्स बनाए गए हैं। टिकट के पीछे इसकी पूरी जानकारी दी गई है। यदि किसी को मैप की जानकारी चाहिए, तो वो HPCA के वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया हैंडल में जा कर देख सकते हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग भी पैनी नजरें गाड़े हर जगह पर तैनात है। गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाया जाएगा। आने वाले क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह है कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही स्टेडियम में एंट्री करें।
विनायक ठाकुर । देहरा यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुए युद्ध में हिमाचल से 200 से अधिक बच्चे फसे हुए हैं, जिसमें से दिव्यांशु शर्मा जो कि नेहरन पुखर के समीपवर्ती गांव धजाग का रहने वाला है। एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद अब वह वहां फंस चुका है। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका बेटा वहां फंस हुआ है और वहां से आने का कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर दहशत का माहौल बना हुआ है। एटीएम भी बंद हो गए हैं। दिव्यांशु के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा बुकोनिवियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी चेरनिवत्सी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा है। दिव्यांशु शर्मा की माता अंजू शर्मा एवं पिता राम कृष्ण शर्मा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से गुजारिश है कि वह जल्द से जल्द सभी बच्चों की वापसी का कोई प्रबंध करें।
संगठित और मजबूत होता दिख रहा गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर मौसम का मिजाज बेशक खराब था, लेकिन हाटी समुदाय का इरादा मजबूत। तेज बारिश के बावजूद भी शिलाई में आयोजित हाटी महाखुमली में हज़ारों लोग जुटे। 144 पंचायतों के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे खासी तादाद में पहुंचे और एक स्वर में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए हुंकार भरी। राजनैतिक निष्ठाओं से इतर सबने एक आवाज में आह्वान किया कि जब तक हमें हमारा हक नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सन्देश स्पष्ट था कि महाखुमली तो महज झांकी है और पिक्चर अभी बाकी है। इस खुमली में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, शिलाई के पूर्व विधायक एवं राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और पूर्व जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष दलीप चौहान सहित कई नेता भी पहुंचे थे। आश्वासनों से तंग आ चुके हाटी समुदाय के तेवर इसी बात से समझ लीजिये कि करीब तीन घंटे ये नेता अपने बोलने की बारी का इंतजार करते रहे, फिर जाकर इन्हें मंच मिला। हजारों की भीड़ के सामने इन तमाम नेताओं ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलवाने के लिए अपना समर्थन दिया। उधर, हाटी समुदाय ने भी दो टूक सन्देश दिया कि अगर जुलाई तक उन्हें न्याय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। हाटी समुदाय का नेतृत्व कर रहे वक्ताओं ने मंच से खुलकर चेताया कि हाटी समाज अब आर -पार की लड़ाई को तैयार है। बहरहाल इतना तय है कि हाटी समुदाय का आंदोलन फिलहाल संगठित भी दिख रहा है और मजबूत भी, और समाधान न निकला तो इनकी नारजगी का खामियाजा सियासतगरों को भुगतना पड़ सकता है। कई सरकारें आई और गई, लेकिन हाटी समुदाय को कोई भी सरकार जनजातीय दर्जा नहीं दिला पाई। पहले मनमोहन सिंह और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से सिरमौर जिले के गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलाने की फरियाद लगाई गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद नतीजा सिफर रहा। पर क्षेत्र के लोगों को नेताओं का हर वादा, हर आश्वासन याद है। महाखुमली में हाटी समुदाय ने ये याद दिलाने से भी गुरेज नहीं किया कि हाटियों का खूब नरम भी है और गरम भी। किसी ने कहा 'अब तक समुदाय खूब बेवकूफ बन चूका है पर अब नहीं बनेगा', तो किसी ने 'हक़ नहीं तो वोट नहीं' का उद्घोष कर नेताओं की धुकधुकी बढ़ा दी। तो भाजपा को भुगतना होगा खामियाजा महाखुमली में जुटे हाटी समुदाय के लोगों ने स्पष्ट कहा कि 2014 में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाहन के चौगान मैदान में गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का वादा किया था। तदोपरांत 2019 में तत्कालीन केंद्रीय जनजातीय मंत्री ने हरिपुरधार में इस क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी। वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप भाजपाई है और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। ऐसे में यदि प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्ज नहीं मिलता है, तो उसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा। दरअसल गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का मसला 144 पंचायतों से सीधे जुड़ा है और इसके दायरे में चार विधानसभा क्षेत्र आते है। शिलाई के अतिरिक्त, श्रीरेणुकाजी, पच्छाद व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में भी ये मुद्दा निर्णायक भूमिका निभा सकता है। जाहिर है फिलवक्त भाजपा सत्ता में है तो नाराजगी का कोप भी भाजपा को भुगतना पड़ा सकता है। ऐसे में निसंदेह सत्तारूढ़ भाजपा अब इस मुद्दे पर कोई सार्थक पहल कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को इसका लाभ भी मिलना तय है। हाटी नेताओं की दो टूक केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डा अमीचंद कमल व महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री का कहना है कि हाटी समुदाय ने दस्तावेजों सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रदेश व केंद्र सरकार को कई बार दी है। अब हाटी समुदाय को केवल अपना हक चाहिए। अब वादों और आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। जरुरत पड़ी तो आंदोलन को प्रखर किया जाएगा। वहीं केंद्रीय हाटी समिति के सलाहकार जेलदार प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि जो भी चुने हुए जन प्रतिनिधि है वो इस मुद्दे को उठाये और डबल इंजन की भाजपा सरकार में ये कार्य पूरा होना चाहिए। अब कोई भी बहाना नहीं चलेगा। सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने कहा कि यह मांग पांच दशक पुरानी है और अब केंद्र में और प्रदेश में दोनों ही भाजपा की सरकार है। ऐसे में उम्मीद है जल्द से जल्द इसे पूरा किया जायेगा। जुलाई तक यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। विडंबना : उत्तराखंड में एसटी, हिमाचल में नहीं इसे विडंबना ही कहेंगे कि दूरदराज क्षेत्र से होने के बावजूद भी गिरिपार के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के दर्जे के साथ आने वाली प्रतिष्ठित सरकारी परिलब्धियां नहीं मिल पाई है। इस समुदाय के प्रतिनिधि कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। मगर हुक्मरानों को शायद हाटी समुदाय का मुद्दा सिर्फ चुनाव के दौरान ही याद आता है। गिरिपार का हाटी समुदाय उत्तराखंड के जौनसार बाबर क्षेत्र के जोंसारी समुदाय की तर्ज पर जनजातीय दर्जे की मांग कर रहा है। बता दें कि पूर्व में उत्तराखंड का जौनसार बाबर क्षेत्र सिरमौर रियासत का ही एक भाग था। जौनसार बाबर को 1967 में केंद्र सरकार ने जनजाति का दर्जा दिया था। जौनसार बाबर और सिरमौर के गिरिपार की लोक संस्कृति, लोक परंपरा, रहन-सहन एक समान है। इनके गांवों के नामों और भाषा में भी समानता है। बावजूद इसके जिला सिरमौर की 144 पंचायतों को आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
मनाेज कुमार। कांगड़ा गुर्दे की पथरी का इलाज पूर्व की विधि पीसीएनएल द्वारा ही प्रचलित था, जिसमें मरीज़ का पैसा और समय के साथ खून की जरूरत पड़ जाती थी। हमारे निदेशक डॉ. राजेश शर्मा के प्रेरणा से श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा में RIRS ( रेट्रोग्रेड इंट्रारीनल सर्जरी ) की शुरुआत हो चुकी है। उक्त विधि से इलाज अभी तक बड़े शहरों में ही उपलब्ध था। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉक्टर अभिषेक ठाकुर यूरोलोजिस्ट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि RIRS सर्ज़री बिना चीरे के विशेष उपकरण फ्लेक्सिबल युरेट्रो-स्कोप एवम लेज़र की सहायता से किडनी को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं हम 2 सीएमसी जितनी बड़ी पथरी पेशाब के रास्ते आसानी से निकाल देतें हैं तथा मरीज़ को मात्र 1 दिन अस्पताल में भर्ती की जरूरत होती है। श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा पुरे प्रदेश में निजी अस्पतालों में रिस तकनीक से सर्जरी करने में अग्रणी है। पत्रकारों के जवाबों का उत्तर देते हुए डॉ राजेश शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल ने कहा की RIRS सर्जरी कराने का खर्च चंडीगढ़ एवं अन्य बड़े शहरों में एक से डेढ़ लाख रूपए का आता है, लेकिन हम श्रीबालाजी अस्पताल में मरीजों की सर्जरी बड़े शहरों में हो रही सर्जरी के आधे दर पर ही कर रहे हैं, लेकिन मरीज़ को इलाज सौ प्रतिशत सफलता की दर से दे रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि श्रीबालाजी अस्पताल प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल है, जहां एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीज़ को कहीं और भागना नहीं पड़ता।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कस्बा कोटला में दानी सज्जन राम प्रकाश के द्वारा अपनी स्व. पत्नी की यादगार में सभी छात्रों को स्वेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं वधू भी उपस्थित रहे। इसी के साथ 2020-21 के सत्र में प्रथम कक्षा से आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान करके 500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ध्यातव्य है कि राम प्रकाश जी लुधियाणा में ऊबर नामक कंपनी में टैक्सी चालक का कार्य करते हैं तथा पिछले पांच-छह वर्षों से निरतंर प्रतिवर्ष छात्रों को पुरस्कृत करते हैं तथा सभी छात्रों को पाठ्यसामग्री तथा स्वेटर इत्यादि उपलब्ध करवाते हैं। माध्यमिक विद्यालय प्रमुख जयबीर सिंह प्राथमिक विद्यालय के केंद्र प्रमुख शिक्षक राजेश पठानिया सहित शास्त्री शिक्षक डॉ.अमनदीपशर्मा ने व जेबीटी शिक्षक रोहित शर्मा ने रामप्रकाश का सपरिवार आभार प्रकट किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष इस तरह के योगदान के लिए धन्यबाद ज्ञापित किया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भड़ाेली ज्वालामुखी स्कूल के बच्चों ने श्रद्धाभाव एवं हर्षोंल्लास के साथ हर गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से की गई। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने अपने अध्यापकों सहित सर्वप्रथम महर्षि दयांनद जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन समर्पित किए। इस विशेष अवसर पर गतिविधियों का आयोजन कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए किया गया। जिसमें कक्षा सातवीं के बच्चों ने "धन्य है तुझको ऐ ऋषि तूने हमें जगा दिया" भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के संगीत अध्यापकों ने महर्षि दयानंद पर हम आज एक ऋषि की पावन कथा सुनाते हैं। भजन में स्वामीजी के वाल्यकाल से लेकर संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। सभी भजन को सुन कर आनंद-विभोर हो गए। विद्यालय के धर्म शिक्षक पंकज राणा ने महर्षि दयानंद के जीवन पर अपने विचार रखें। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा नेअध्यापकों व बच्चों को स्वामीजी के जन्म की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कृन्वंताें विश्वार्यम पर विस्तार से जानकारी दी और उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इन गतिविधियों में स्वातिक, नंदनी, कृतिका, आर्यन, दृष्टि, शगुन, अपूर्वा, शौर्य, यशिका, शायरा, अदिति, शिवांश, बिहान, शिवांश डोगरा, रिया, मन्नत ठाकुर वंश, पार्थ, आरव, मुस्कान, शौर्यअर्चित, सक्षम व हर्षित सहित अन्य प्रतिभागी रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जैसा लगभग तय सा था विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार अंदाज में गुजर रहा है। विपक्ष का वाकआउट जारी है और सरकार भी कई सालों से बचती दिख रही है। बदस्तूर बरसते विपक्षी बाणों से तो जयराम सरकार किसी तरह बचने के प्रयास में है ही मगर अब तो अपने भी सवालों के शोले बरसाने में लगे है। मानों सरकार के अपने भी अब बैरी हो गए है। ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ बरसने से गुरेज नहीं कर रहे। शनिवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान निगमों और बोर्डों के घाटे पर उन्होंने अपनी ही सरकार को घेरा। धवाला ने घाटे से जूझ रहे निगमों और बोर्डों के सरप्लस कर्मचारियों को अन्य उपक्रमों में भेजने की मांग उठाई। धवाला खूब बोले और कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि निगमों-बोर्डों में करीब चार हजार करोड़ के घाटे की बात सामने आई है और प्रदेश के 70 फीसदी निगम-बोर्ड घाटे में हैं। व्यवस्था पर तंज कस्ते हुए धवाला ने कहा कि परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों से अधिक अफसर हैं। इसी तरह बिजली बोर्ड में जरूरत से अधिक चीफ इंजीनियर नियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सरप्लस स्टाफ को अन्य उपक्रमों में भेजने के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। रमेश धवाला की बारी पूरी हुई, तो जवाब देने को मोर्चा संभाला खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीएम ने कहा रमेश धवाला टेक्निकल आदमी हैं, अच्छा होता घाटा दूर करने के सुझाव भी देते। साथ ही सीएम ये बताने से भी नहीं चूके कि बेशक हिमाचल में 11 निगम और एक बोर्ड घाटे में है, किंतु दूरदराज क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए घाटे वाले उपक्रमों को चलाना भी जरूरी है। इन्हें बंद करने का सुझाव कुछ जगह व्यावहारिक नहीं है। मसलन जनहित में बिजली बोर्ड और एचआरटीसी को बंद नहीं किया जा सकता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए कई रूट घाटे में चलाने पड़ते हैं। इसी तरह दुर्गम क्षेत्रों में बिजली की मेंटेनेंस करनी पड़ती है। पिछड़े वर्गों के लिए भी उपक्रम बनाए गए हैं, जिन्हें नफे-नुकसान की दृष्टि से नहीं आंका जा सकता। सरप्लस स्टाफ को लेकर सीएम ने कहा कि जानकारी जुटाने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट का कर्तव्य बोध कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिल रहे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमर देव ने मंच संचालन करते हुए सर्वप्रथम समस्त उपस्थित शिक्षकों का परिचय मुख्यातिथि को करवाया। उसके पश्चात प्रमुख उद्बोधन के लिए आए नरेंद्र कपिल ने कर्तव्य बोध विषय पर अपने विचारों से सभी उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कर्तव्य को परिभाषित करते हुए कहा कि एक शिक्षक का बच्चों के प्रति कर्तव्य बच्चों का शिक्षकों के प्रति कर्तव्य हमारा अपने परिवार के प्रति तथा समाज के प्रति क्या कर्तव्य है। बड़े ही सहज व सुंदर ढंग से कई प्रेरक उदाहरणों की सहायता से समझाया। उन्होंने बच्चों को भी उनके कर्तव्यों का बोध करवाया। अध्यापकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का एक महत्वपूर्ण भाग है, उसे यूं ही राष्ट्र निर्माता नहीं कहते, उसे अपनी उत्तरदायित्व को समझना होगा तथा ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज को एक नई दिशा देनी होगी, तभी समाज भी शिक्षकों का सम्मान करेगा। उन्होंने अपने संघ के उद्देश्य को परिभाषित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जो कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से कार्य करता है। यह एक ऐसा संगठन है, जो न केवल शिक्षक हित की बात करता है, बल्कि एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था की बात करता है, जो राष्ट्र के हित में हो, शिक्षक भी शिक्षा के हित में हो। वे अपना कर्तव्य समझें, तभी समाज भी शिक्षक के हित में रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व प्रधानाचार्य सरयांज प्रेमलाल नेगी, जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, मीडिया प्रभारी भीम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर, डॉक्टर मुक्तेश, देवी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, केशव वर्मा, अमर सिंह, वीरेंद्र कुमार, दीपक ठाकुर, सरोज व कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट. शिमला जैसा लगभग तय सा था विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार अंदाज में गुजर रहा है। विपक्ष का वाकआउट जारी है और सरकार भी कई सालों से बचती दिख रही है। बदस्तूर बरसते विपक्षी बाणों से तो जयराम सरकार किसी तरह बचने के प्रयास में है ही मगर अब तो अपने भी सवालों के शोले बरसाने में लगे है। मानों सरकार के अपने भी अब बैरी हो गए है। ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ बरसने से गुरेज नहीं कर रहे। शनिवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान निगमों और बोर्डों के घाटे पर उन्होंने अपनी ही सरकार को घेरा। धवाला ने घाटे से जूझ रहे निगमों और बोर्डों के सरप्लस कर्मचारियों को अन्य उपक्रमों में भेजने की मांग उठाई। धवाला खूब बोले और कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि निगमों-बोर्डों में करीब चार हजार करोड़ के घाटे की बात सामने आई है और प्रदेश के 70 फीसदी निगम-बोर्ड घाटे में हैं। व्यवस्था पर तंज कस्ते हुए धवाला ने कहा कि परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों से अधिक अफसर हैं। इसी तरह बिजली बोर्ड में जरूरत से अधिक चीफ इंजीनियर नियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सरप्लस स्टाफ को अन्य उपक्रमों में भेजने के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। रमेश धवाला की बारी पूरी हुई तो जवाब देने को मोर्चा संभाला खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने। सीएम ने कहा रमेश धवाला टेक्निकल आदमी हैं, अच्छा होता घाटा दूर करने के सुझाव भी देते। साथ ही सीएम ये बताने से भी नहीं चूके कि बेशक हिमाचल में 11 निगम और एक बोर्ड घाटे में है। किन्तु दूरदराज क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए घाटे वाले उपक्रमों को चलाना भी जरूरी है। इन्हें बंद करने का सुझाव कुछ जगह व्यावहारिक नहीं है। मसलन जनहित में बिजली बोर्ड और एचआरटीसी को बंद नहीं किया जा सकता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए कई रूट घाटे में चलाने पड़ते हैं। इसी तरह दुर्गम क्षेत्रों में बिजली की मेंटेनेंस करनी पड़ती है। पिछड़े वर्गों के लिए भी उपक्रम बनाए गए हैं जिन्हें नफे -नुक्सान की दृष्टि से नहीं आंका जा सकता। सरप्लस स्टाफ को लेकर सीएम ने कहा कि जानकारी जुटाने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।
राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय महाविद्यालय जवाली में शनिवार को रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रो. निशांत नारंग के संरक्षण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या (कार्यकारी) नीरू ठाकुर ने की, जबकि प्रो. अश्विन शर्मा ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" विषय पर अत्यंत रोचक ढंग से ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशानुसार क्लब द्वारा अंतर-सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, प्रिया कौंडल द्वितीय व रितिका चौधरी व प्रिया तृतीय, नारा लेखन में काजल प्रथम, प्रार्थना व अपेक्षा गुप्ता द्वितीय व प्रियंका तृतीय, पोस्टर मेकिंग में अदिति प्रथम, अनमोल गुलेरिया द्वितीय, सेजल तृतीय, क्विज में प्रियंका भारती की टीम प्रथम, सुमित की द्वितीय व कशिश की टीम तृतीय रही। सदन स्तर पर "लाल बहादुर शास्त्री" सदन ने अधिकतम अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब इकाई सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस मौके पर प्रो.सुलक्षण कुमार, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. सोनिका, प्रो. मधुबाला, रजनीश चंद, सुमेर नाथ, रजनीश कुमार व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व जिसका शुभारंभ 28 फरवरी को मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी इंदौरा सोमिल गौतम के कर कमलों द्वारा सुबह 11ः30 किया जाएगा तथा 2 मार्च शाम 4 बजे समापन समारोह की मुख्यातिथि रीता धीमान विधायिका विधानसभा क्षेत्र इंदौरा द्वारा किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सुंदर लाइट लगाकर सजाया गया है और श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करवाने बारे हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष सभा द्वारा करवाई गई मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के संयोजक रमेश शर्मा, सभा के महासचिव सुभाष चंद्र, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यलय सचिव जोगिंदर पाल व वेव सचिव प्रवक्ता मोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा में अब्बल रहे बच्चों को महाशिवरात्रि पर्व के सुभारंभ व समापन समारोह पर मुख्यातिथि द्वारा समृति चिन्ह, नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया जाएगा। मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा प्रतियोगिता, जिसमें लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया का परिणाम कंप्यूटर द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ निकाला गया है। मेधावी बच्चों की सूची कक्षा बार इस प्रकार है। पांचवीं में साक्षी पुत्री रमन कुमार सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा प्रथम, वंशिका पुत्री अजय कुमार पीआईएस भलोवाल व पार्थ गुलेरिया पुत्र बलजिंदर सिंह स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल जवाली द्वितीय, सेजल सपुत्री गणेश कुमार एंजेल कान्वेंट पब्लिक स्कूल देहरी तृतीय, विशाखा पुत्री विक्रम राप्रापा इंदौरा व हिमांशी गौत्तम पुत्री राम कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल रेहन चतुर्थ, नितीश ठाकुर पुत्र आदर्श कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी व ईशान पुत्र राजिंदर कुमार टैगोर मॉडल स्कूल रेहन पंचम, संध्या हंस पुत्र अर्जुन कुमार ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल सूरजपुर व अवनी शर्मा पुत्री सतीष शर्मा सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा छठी तथा एल्विन धीमान पुत्र अविनाश कुमार एंजेल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल देहरी ने सप्तम स्थान हासिल किया है। कक्षा दसवीं में प्रतिभा ठाकुर पुत्री भरतभूषण सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा प्रथम, अनामिका पुत्री हरदीप सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा दूसरे, प्रगति भारद्वाज पुत्री नवनीत कुमार कॉमेंट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी व निपुण पठानिया पुत्र विजय पठानिया कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल रेहन क्रमशः तीसरे, अभय चौधरी पुत्र गणेश दत्त आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी, अभिनंदन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह डीएवी पुब्लिक स्कूल रेहन, जसलीन सिंह, अर्पित शर्मा पुत्र राजेश कुमार डीएवी रेहन, माही शर्मा पुत्री सुरजीत कुमार कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी क्रमशः चौथे, दीपक सहोत्रा पुत्र दयाल सिंह डीएवी बाघनी चौथे स्थान पर रहे, एवानी पुत्री अश्विन कुमार विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा व खुशी झा सपुत्री अजय झा कॉमेट मेन्सा पुब्लिक स्कूल देहरी क्रमशः पाचवें, मोहनी शर्मा पुत्री राजेश कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोरी, रहन जस्वाल पुत्र बलविंदर कुमार आर्मी पब्लिक कंदरोरी, उत्कर्ष कौशल पुत्र छविंद्र कुमार रावमापा जवाली क्रमशः छठे, स्थान पर रहे। 12वीं मेडिकल संजम कुमार पुत्र शशि कुमार एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा प्रथम, महिमा धीमान पुत्री अभिनाश कुमार कामरेड रामचंद्र आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल रेहन दूसरे, कशिश राणा पुत्र विजय राणा एमसीएस राजा का बाग, अंकिता कुमारी पुत्री दलजीत कुमार सनराइज वमा स्कूल बसंतपुर तथा आंचल पुत्री रविंद्र सिंह कामरेड राम चंद्र आदर्श स्कूल रेहन क्रमशः तीसरे, शाइन पुत्रि परवीन कुमार कामरेड राम चंद्र आदर्श स्कूल रेहन चौथे, आरजू चंदेल पुत्र धीरज चंदेल जीएम वमा पाठशाला दाड़ी (धर्मशाला) पांचवें स्थान पर रहे। इसके साथ 12वीं नॉनमेडिक्ल में अक्षित पठानिया पुत्र कुलवीर सिंह सीआरसी जीएम रेहन प्रथम, हर्ष चौधरी पुत्र अनिल कुमार सीआरसी जीएमएस रेहन दूसरे, जैस्मिन कौर पुत्री नरेंद्र सिंह डीएवी रेहन तीसरे, दीक्षा डडवाल पुत्री मदन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा चौथे, साहिल कुमार पुत्र कश्मीर सिंह एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा पंचम, अनमोल चौधरी पुत्र राम कृष्ण एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा छठे, दीपांशु सपुत्र सतीश कुमार डीएवी रेहन सातवें, लक्ष्य ललिया पुत्र रविंदर कुमार रावमापा जवाली आठवें सात्विक पुत्र राज कुमार रावमापा जवाली व पलक ठाकुर पुत्री अशोक कुमार एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा क्रमशः 9वें तथा वंशिका चौधरी पुत्री धनेश पाल रा सीनियर स, स्कूल मतलाहड़ 10वें स्थान पर रहे। सभा के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरिट में आए सभी बच्चों को व्यक्तिगत फोन के माध्यम से सम्मानित करवाने बारे सूचित किया जाएगा व शिवरात्रि महापर्व पर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागृति पैदा करना है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को दर्शाते हुए चित्रकारी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लिखकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ सुरेंद्र सोनी, डॉ भगवान दास एवं डॉ अश्विनी शर्मा रहे। इस कार्यक्रम में डॉ प्रीति वाला, प्रोफ़ेसर लेखराज, रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी प्रोफेसर सतपाल एवं विद्यार्थी कोविड 19 एसओपी की पालना करते हुए उपस्थित रहे। वहीं, चित्रकारी प्रतियोगिता सात्विक शर्मा प्रथम, पस्थान काजल द्वितीय स्थान, बनिता तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कामना देवी प्रथम स्थान, रजत कुमार द्वितीय स्थान, ज्योति एवं अंकिता तृतीय स्थान पर, नारा लेखन प्रतियोगिता बनिता प्रथम स्थान, ज्योति द्वितीय स्थान व अंकिता तृतीय स्थान पर रही।
सुनील समियाल। धर्मशाला आज होने जा रहे भारत बनाम श्रीलंका मैच के लिए HPCA तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी धर्मशाला में मौसम खराब है। इसी के चलते BCCI के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल धर्मशाला के विख्यात मंदिर देवता इंद्रूनाग मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने आज होने वाले मैच की सफलता को लेकर दुआएं मांगी। आसमान में बादल छाए हुए हैं। आपको बता दें कि कल रात भर हुई बारिश बर्फबारी के बाद धर्मशाला का HPCA मैदान पानी से भरा है, लेकिन तमाम कर्मी पूरी तरह से काम में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट एसोशिएशन ने तीन नए सुपर सोपर मंगवाए हैं। जिसके कारण अगर बारिश होती भी है, तो ग्राउंड को 30 से 40 मिनट में पूरी तरह से सुखा दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमी मौसम साफ होने की दुआ कर रहे है। बात करें, तो धर्मशाला में मौसम इस समय साफ है। और मौसम विभाग की माने तो मौसम आज रात भर खराब रहने के आसार है, लेकिन इस बीच आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचपीसीए प्रबंधन ने तीन नए सुपर सोपर मंगवाए हैं। चार सुपर सोपर पहले से एचपीसीए के पास हैं। इससे टी-20 मैच के दौरान बारिश होती है, तो ग्राउंड स्टाफ बारिश के पानी को 30 से 40 मिनट में पूरी तरह से सुखा देगा। वहीं, तैयारियों की बात करें, तो पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। हालांकि पार्किंग एरिया को लेकर भी यहां प्रशासन ने दिशा-निर्देश दिए हैं। अगर कोई व्यक्ति गलत तरह से गाड़ी पार्क करेगा, तो उसकी गाड़ी को क्रेन के माध्यम से उठाया जाएगा और उसका खर्च भी उसी व्यक्ति से वसूला जाएगा।
कहा, हर तरफ से फेल सरकार लोगों पर लाद रही भारी भरकम बिजली बिल राजेश कतनौरिय। जवाली आम आदमी पार्टी प्रवक्ता राजीव अंबिया ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल में सबसे ज्यादा बिजली प्रोजेक्ट होने के बाबजूद सरकार आमजन को बिजली के नाम पर लूटी जा रही है। हाल ही में विभाग ने पुराने मीटर बदल कर नए इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाकर कर सिक्योरिटी के नाम पर पैसाें की बसूली की थी। उन बिजली के मीटर को लगे पांच वर्ष भी नहीं बीते हैं और सरकार ने अपने चहेतों को फायदा देने के लिए अब स्मार्ट मीटर को हिमाचल ले आना कहां उचित है। एक तरफ सूबे के लोगों की जिंदगी कोरोना के कारण कुछ हद तक पटरी पर आने लगी थी, पर विभाग स्मार्ट मीटर के नाम पर हज़ारों रुपए लाेगाें से लूट रही है। ज्ञात रहे कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने 60 यूनिट फ्री का झुमला भी लाेगाें को दिया है। जिसमें कहा गया है कि 60 यूनिट मात्र उन्ही लोगों को फ्री दिए जाएंगे, जो केवल इतने ही यूनिट इस्तेमाल करते हैं, जबकि बिजली का टैरिफ कुछ और ही कहता है कि जिसमें की प्रथम 1 से 125 यूनिट 3.95 रुपए, 126 से 300 यूनिट 4.85 रुपए व 301 से ऊपर तक 5.45 रुपए प्रति यूनिट वसूले जाएंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा बिजली उत्पादक प्रदेशों में से एक है। सूबे में बिजली के मीटर कब बदल दिए जाएं। इसके बारे में कोई भी आकलन नहीं लगाया जा सकता। क्योंकि जो भी सरकार आती है, वो अपने सगे-संबंधियों को फायदा देने के किए नए-नए तरीके लेकर आती है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि नए लग रहे मीटर पर सरचार्ज के साथ-साथ हर महीने मीटर रेंट किस बात का लिया जाता है, जबकि सूबे में हज़ारों की संख्या में अबैध बिजली के कनेक्शन है, बजाए उस पर ध्यान देने के सरकार ने आमजन को लूटने पर जोर दिया है। हर तरफ से फेल यह सरकार लोगों को अब भारी भरकम बिलों से लाद रही है। ज्ञात रहे कि इस से पहले आम आदमी पार्टी ने हर महीने बिजली बिल की मांग की थी, उस पर अब कुछ असर होता दिख रहा है, जिस पर की सरकार ने संज्ञान लिया है व बिल को हर महीने देंने प्रक्रिया शुरू की है। आम आदमी पार्टी आश्वस्त करती है कि सूबे में हो रही हर की धांधली पर अंकुश लगा सूबे को एक विश्वसनीय व लोकहित सुरक्षित करने वाली सरकार देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह हरियाणा के छछरौली के 28 वर्षीय युवक का शव हरिपुरधार के समीप एक नाले में मिला। मृतक का नाम अंशुमन बताया जा रहा है और वह यहां घूमने फिरने आया था। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त शख्स ने नाले में कूदकर जान दी है। हालांकि इस बारे पुलिस द्वारा अधिकारिक जानकारी अथवा प्रेस नोट जारी किया जाना शेष है। शुक्रवार बाद दोपहर ने शव को बरामद किया। सायं करीब सवा 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया जा चुका था तथा हरियाणा से 2 गाड़ियों मे मृतक के परिजन अथवा परिचित भी पंहुच चुके थे। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अनुप्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम कल ही हो पाएगा। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के मोबाइल व कार्यलय के नंबर पर इस बारे बात नही हो पाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने कहा कि, इस बारे संगड़ाह थाने से अधिकारिक जानकारी मिलना शेष है।
फर्स्ट वर्जिक्ट। रिकांगपिओ किन्नौर में प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के दो सब डिविजन खुलने का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें सांगला तहसील के अंतर्गत सांगला और करछम में जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन के कार्यालय जल्द ही खुलेंगे। जलशक्ति विभाग के सब डिवीजन सांगला में एक सहायक इंजीनियर सिविल, एक वरिष्ठ सहायक, JOA IT और वाटर वर्क्स क्लर्क का पद स्वीकृत किया गया है। इस सब डिवीजन का कार्य क्षेत्र छितकुल गांव, रकछम गांव, बटसेरी गांव, थंगरंग गांव, सांगला गांव, कामरू गांव और चासू गांव शामिल किया है। वहीं, दूसरा जल शक्ति विभाग के सब डिवीज़न करछम में जूनियर इंजीनियर सिविल, वर्क इंस्पेक्टर, एक सर्वेयर और चौकीदार का पद स्वीकृत हुआ है। इसका कार्य क्षेत्र शोंग, ब्रुआ, सापनी और किल्बा शामिल किया है। इसी भांति निचार जल शक्ति विभाग का क्षेत्र निचार, कटगांव, टापरी और निगुलसरी निश्चित किया है। जल शक्ति विभाग के सब डिवीज़न रिकांगपिओ के क्षेत्र कल्पा, रिकांगपिओ और पोवारी होगा। वहीं, प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि सांगला तहसील वासियों को 50 किलोमीटर दूर रिकांगपिओ काम करने के लिए आना पड़ रहा था और रिकांगपिओ से एसडीओ को काम देखने के लिये परेशानी आ रहा था। इसलिए इनके काम को सरल करने के लिए उन्होंने हिमाचल सरकार से कई बार इसकी सब डिवीजन खोलने की मांग किया था। वहीं, उन्होंने बताया कि किन्नौर वासियों की मांग पर पिछले साल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 नवंबर,2021 में जब किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ आए थे, तब उन्होंने दो जल शक्ति सब डिवीज़न देने की घोषणा की थी। इसके लिए सांगला तहसील वासियो को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकारजनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है व जिला के प्रत्येक क्षेत्रो में समान विकास किया जा रहा है। किन्नौर में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित सूद ने इस दो सब डिवीज़न खोलने की पुष्टि किया है और यह सब डिवीज़न अधिशाषी अभियंता रिकांगपिओ के अंडर ही काम करेंगे, जबकि इन का सुपर विज़न रिकांगपिओ आफिस के माध्यम से होगा।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर भारतीय जीवन बीमा की बैठक बिजिडम काम्प्लेक्स धर्मपुर में आयोजित की गई बैठक में शाखा प्रबंधक सरकाघाट सुरेंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों की विस्तृत चर्चा की गई। नई आई यूलिप पॉलिसियों के बारे में भी एजेंटों को समझाया गया। साखा प्रबंधक सुरेंद्र धीमान ने अभिकर्ताओं को बैठक के दौरान कहा कि यदि आप लोग लोगों की जरूरत के हिसाब से पालिसी बेचेंगे तो लोगों को भी फायदा होगा और आप लोग भी अच्छा पैसा कमाएंगे। वित्तिय वर्ष 2021-2022 में एजेंटों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शाखा प्रबंधक सम्मानित किया। इसी दौरान रमेश सकलानी, राजमल ठाकुर, विचित्र सिंह, पिंकी देवी, प्रेम चंद शर्मा, काली दास ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, देव राज ठाकुर, हिमा कुमारी, स्नेहा ठाकुर, ललिता ठाकुर व नवदीप ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं। इस दौरान स्वयंसेवकों ने चंडी स्थित कृष्ण मंदिर, मां चंडी मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसरों की स्वच्छता की, विद्यालय के आसपास क्यारियों का निर्माण किया। इस मौके पर बौद्धिक सत्र के स्रोत व्यक्ति के रूप में बीआरसीसी अर्की लच्छीराम ठाकुर, बीआरसीसी प्राइमरी देवेंद्र कौशिक एवं सर्व शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता धवल ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर इन सभी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बीआरसीसी अर्की की पूरी टीम बहुत ही सराहनीय तरीके से शिक्षा विभाग का संचालन कर रही है। समय-समय पर जब भी आवश्यकता रहती है, यह सभी बढ़-चढ़कर विद्यालय समस्याओं का निदान करते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में लच्छीराम ठाकुर ने उपस्थित छात्रों को सर्व शिक्षा अभियान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान की महत्ता को बतलाया यह अभियान कब से शुरू हुआ तथा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है। सभी छात्र किस प्रकार इससे लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा की अध्ययन को और मनोरंजक बनाने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर प्रकार से सहायता एवं प्रशिक्षण आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। छात्रों को चाहिए कि वे पाठ्यक्रम के साथ-साथ समसामयिक अपेक्षाओं को भी सीखते रहें। एनएसएस प्रभारी हेमलता एवं दिनेश ठाकुर ने बताया कि एनएसएस शिविर का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह के मुख्यातिथि प्रधान चंडी नोखराम होंगे। वहीं एनएसएस प्रभारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आशा जाहिर की कि जब भी आवश्यकता होगी, इसी प्रकार उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, एनएसएस प्रभारी हेमलता, दिनेश ठाकुर सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आज सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर स्कूल प्रधानाचार्य शशि शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रयोगशाला सहायक तिलक राज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील राणा, प्रवक्ता रसायन विज्ञान प्रोमिला राणा, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र द्वारा मुख्यातिथि को एनएसएस कैंप पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, एवं मुख्यातिथि द्वारा शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक मनुज कुमार तथा छात्रा वर्ग में कल्पना रही। ओवरआल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रतिभा को चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस विशेष शिविर में स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
उद्यांश सूद । लडभड़ोल राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल, जिला मंडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 13 विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अभियान के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा के संक्षिप्त संबोधन के साथ हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, कविता द्वितीय और प्रियंका व पूजा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत युवाओं का सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होना समस्त समाज व राष्ट्र की बेहतर व्यवस्था के लिए वरदान साबित होगा। इससे न सिर्फ राष्ट्र की संपत्ति के होने वाले नुकसान से बचाव संभव होगा, बल्कि बहुमूल्य मानव संपत्ति की रक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी भविष्य के नागरिक होने के नाते अपने व्यवहार से समाज को सही दिशा देने में तभी सक्षम हो पाएंगे, जब वे स्वयं भी उक्त विषयों संबंधी जागरूक होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के समस्त सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर से रूस और यूक्रेन के मध्य संघर्ष के कारण यूक्रेन में फंसे प्रदेश के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया। इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 130 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव पहले से ही विदेश सचिव के संपर्क में हैं। जयराम ठाकुर ने मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए यूक्रेन के साथ-साथ नई दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।
मनोज कुमार। कागड़ा श्रीबालाजी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के तत्वावधान में विकासखंड देहरा के बनखंडी में आज डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जन, हड्डी और ईएनटी इत्यादि के मरीजों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई, जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उसको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डा. राजेश शर्मा के द्वारा जनसेवा के मूलमंत्र के साथ गांव में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं। डा. राजेश का कहना है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में अगर उनको घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बनखंडी में डॉक्टरों ने उत्कृष्ट सेवा भाव से आए हुए, सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने के उपाय तथा मुख्य लक्षण बताए। श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के तत्वावधान में लंबे समय से ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को जांच कर समय रहते इलाज किया जा सके।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवमं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां- परागपुर के अध्यक्ष ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया ने रक्कड़ में एक वार्ता कर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रश्न पूछा कि सरकार के नाक तले हिमाचल प्रदेश में अवैध उद्योग कैसे चल रहे हैं। पहले अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई और अब पटाखे की फैक्ट्री ऊना में पकड़ी गई। क्या अवैध गोरखधंधे के कारोबार को पकडऩे के लिए मरना एक कंडीशन है? क्योंकि अगर आम जनमानस की मृत्यु न हुई होती, तो ये सभी अवैध धंधे सामने न आ पाते। बीजेपी सरकार में अवैध धंधे खूब फल-फूल रहे हैं। मनकोटिया ने पूछा कि पुलिस हेडक्वार्टर के पास अवैध शराब की फैक्ट्री चलती रही और लेबर इंस्पेक्टर के ऑफिस से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अवैध पटाखे की फैक्ट्री चलती रही। यह सारी अवैध फैक्ट्रियां किसके इशारे पर चलती रहीं? इनको किनकी शरण मिली हुई है? इसमें स्पष्ट तौर पर सरकार की मिलीभगत नजर आ रही है। यह सरकार तब जागती है जब लोगों की हादसे में मृत्यु हो जाती है। मनकोटिया ने मंत्री से सवाल किया कि सारी खड्डे छलनी हो रही है , खड्डों का पानी प्रदूषित हो रहा है। 20-20 फुट के खड्डे पड़ गए हैं। 7-8 क्रैशर जसवां प्रागपुर में लग गए हैं। रिहायशी इलाकों में लुक प्लांट लग गए हैं, जो वातावरण और खड्डों को प्रदूषित कर रहे हैं। खनन मंत्री को पांच साल से इनको देखने और चैक करने का कोई चश्मा ही नहीं मिल रहा है। यह सरकार इतनी निकम्मी है कि सिवाए आश्वासनों के, यूक्रेन में फंसे युवाओं को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। मनकोटिया ने आगे पूछा कि क्यों सरकार बार-बार एनटीटी की ड्राफ्ट भर्ती के नियमों में बदलाव रही है? जो 4782 पोस्टर भरी जानी थी, उनमें 30प्रतिशत कोटा आंगनवाड़ी वर्कर को दिया जाए और ब्रिज कोर्स बाद में कराया जाए। मनकोटिया ने सुझाव दिया कि ओपीएस को शीघ्र लागू किया जाए, अन्यथा जो सैलाव मंडी से चला है वह बीजेपी को बहाकर ले जाएगा। बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों व झुठे आश्वासनों की वजह से अपनी अंतिम सांसें गिन रही है, जिस कारण यह पार्टी इस कहावत को सच साबित कर रही है। इस वार्ता में जगरूप सिंह, सुदर्शन कुमार, कुलदीप सिंह, नरेश भुट्टू, नरदेव सिंह, अश्वनी शर्मा, जैमल सिंह, कुलदीप पटियाल, सुनील सन्नी, विपन कुमार, कमलदेव आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 ओर 27 फरवरी को बड़ोदरा में होगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश से पांच पदाधिकारी जिसमें पवन मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष, पवन कुमार, प्रांत महामंत्री, डा. मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री, विनोद सूद, सह संगठन भीष्म जी उपस्थित रहेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डा. मामराज पुंडीर ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की कार्ययोजना, राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा सहित 'मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा होगी।
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद सैनिक सदन जोगिंदरनगर में भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक का आज आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता लीग के उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल द्वारा की गई। इस बैठक के दौरान पैनल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लीग के आधारभूत संरचना के लिए जिलाधीश द्वारा फंड स्वीकृत करने के लिए पैनल ने धन्यवाद किया। मीटिंग के दौरान फंड पारदर्शिता व सैनिक संपर्क भी अहम विषय रहे। इस बैठक के दौरान कर्नल एनके शर्मा, मेजर जीसी बरवाल, सूबेदार शेष राम, सूबेदार नेक राम, कप्तान भगत राम, कैप्टन शरद शर्मा, सूबेदार शेर सिंह, धरनी और कैप्टन दिलीप भी उपस्थित रहे। पैनल ने वर्तमान में बीमार चल रहे अध्यक्ष जीएस शाही के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
मनोज कुमार। कांगड़ा महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा वीरभद्र शिवालय महादेव मंदिर कमेटी की बैठक प्रधान वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डॉक्टर वीके पाहवा, भूषण लाल शर्मा, अश्वनी शर्मा व राम प्रशाद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाबा वीरभद्र मंदिर में पहली मार्च महाशिवरात्री पर्व पर फलाहार का प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि छह मार्च को मंदिर प्रगाण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी महानुभाव इस पर्व में सहयोग करना चाहते हैं वह बिना रसीद के दान न दे। मंदिर द्वारा अधिकृत व्यक्ति से रशीद लेकर मंदिर में दान दें।
मनाेज कुमार । कांगड़ा बाबा बालक नाथ नाग मंदिर करियाड़ा में शिवरात्रि महोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। विश्व शांति ब जन कल्याण के लिए शुक्रवार को मंदिर परिसर में पंडित भवानी शंकर की अगुवाई में पाठ का शुभारंभ किया गया। मंदिर के प्रबंधक कुलदीप गुलेरिया ने बताया एक मार्च को सुबह नौ बजे रूद्र अभिषेक होगा।11 बजे महामृत्युंजय पाठ के समापन पर हवन किया जाएगा और लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें फ्रूट का स्टॉल गोलगप्पे, चौमिन, मोमोज फलाहार और दूध इत्यादि हैं। दिन में चंबा के लोक गायक रोशन एंड पार्टी चंबा वाले शिव महिमा का गुणगान करेंगे और रात को सात बजे फर्स्ट ग्रुप डांस स्टूडियो ज्वालामुखी के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे और आठ बजे से हिमाचली लोक गायक हिमाचल की शान मोहित गर्ग और शर्मा बैंड के साथ अपनी हाजिरी लगाएंगे और वरुण गुरदासपुरी मनमोहक झांकियां निकालकर भक्तों का मनोरंजन करेंगे। दो मार्च को कांगड़ी धाम का आयोजन होगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर नहीं दिखेंगी पालमपुर हल्के की सड़कों पर आवारा एवं बेसहारा गौमाताएं। इसी संकल्प को लेकर समाज सेवा में समर्पित इंसाफ संस्था ने भूमि चयन के लिए पूरे हल्के का प्रवास किया। अंतत: ग्रांम पंचायत बड़सर के कुंडन स्थित रकबे को अंतिम रूप दिया गया। तत्पश्चात तमाम औपचारिकताओं को पूरी करने हेतु सर्वप्रथम ग्रांम सभा का अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहिए था। इस संदर्भ में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 300 कनाल भूमि का काऊ सेंचुरी के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान ने अपनी पंचायत के निवासियों को समझाने-बुझाने में कितने प्रयास किए होंगे। इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बताया कि ग्राम सभा का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के उपरांत एक-एक विभाग का मौका निरिक्षण करवा कर, अनापति प्रमाण पत्र लिए गए। इस तरह एक के बाद एक ऐसे में कई बार कभी संयुक्त निरिक्षण तो, कभी निशानदेही में लंबी प्रक्रिया अमल में लाई गई। तब जाकर इस जमीन को पशु पालन विभाग के नाम दर्ज करते तीन वर्ष लग गए। पूर्व विधायक ने बताया कि संस्था इस स्थल को काऊ सेंचुरी के साथ-साथ गोधाम के नाम से धार्मिक पर्यटन स्थल बनाना चाहती थी, लेकिन वर्तमान में जिस तरह से लोक निर्माण विभाग द्वारा इतने बड़े एरिया को घटाकर शेड का निर्माण किया जा रहा है। उससे यहां काऊ सेंचुरी का स्वरूप दिखता नजर नहीं आता। संस्था के संकल्प के साथ मजाक है। माननीय मुख्यमंत्री एवं पशुपालन मंत्री ने तो, संस्था के आग्रह पर लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए प्राकलन के आधार पर जितना रुपया मांगा, उतना दिल खोल कर दे दिया, जिसके लिए उन्होंने जयराम ठाकुर व वीरेन्द्र कंबर का धन्यवाद किया है, लेकिन यहां धरातल पर जिस तरह स्तर का काम हो रहा है, उससे इन्साफ संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रवीन कुमार बेहद खफा हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत खोली में उद्यान विभाग द्वारा आज दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में उद्यान विभाग ने 50 किसानों/बागबानों को प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधान केवल चौधरी की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विभिन्न प्राकृतिक खेती द्वारा खाद (जीवामृत, धनजीवामृत वीजाअमृत) व दवाइयां (अग्निस्त्र, व्रमब्रह्मास्त्र व फफूंदनाशक) इत्यादि का डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। जिसमें डॉ. धर्मपाल विषय विशेषज्ञ उद्यान विभाग, शिवानी, राज कुमार व सुरजीत सिंह ने प्रशिक्षक रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर प्रताप चंद, पूर्ण चंद, हरि सिंह, जगदीश चंद, प्रकाश चंद, संजय कुमार, गायत्री देवी, हरनाम सिंह, बंसी लाल, जीवन कुमार, सुमन देवी, मीना देवी, कमला देवी व अंजू कुमारी आदि किसान उपस्थित रहे।


















































