रिकांगपिओ. हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र रिकांगपिओ द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान रिकांगपिओ व कल्पा में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। रिकांगपिओ में आयोजित शिविर में सहायक महाप्रबंधक वीरेंद्र शर्मा व दिल बहादुर नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इन शिविरों में स्थानीय लोगों व स्वयं सहायता समूहों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविरों के दौरान वित्तीय साक्षरता केंद्र रिकांगपिओ के समन्वयक राजीव नेगी द्वारा लोगों को गोइंग डिजिटल और गो सिक्योर, स्वयं सहायता समूह और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना का गठन और उसकी कार्यशैली, ऑनलाइन धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, प्रधा मंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत से लोग जानकारी के अभाव में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। हालांकि बैंकों द्वारा लोगो को इस बारे में बार बार जागरूक भी किया जा रहा है परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे भी लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक करें ताकि लोग इससे बच सकें।
राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 04 मार्च 2022 को 04 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 04 मार्च 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केन्द्र धौलाकुंआ इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवर्य होगा।
धर्मशाला, 03 मार्च- सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी. शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक 05 मार्च को दोपहर बाद 3 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार, कमरा नम्बर- 823 में होनी निश्चित हुई है। बैठक की अध्यक्षता डॉ. निधि जिन्दल करेंगीं। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि जनहित के मुद्दों पर सदस्यों के साथ चर्चा की जा सके।
Dharamshala: On the First Day of Tibetan Losar (Tibetan New Year), Central Tibetan Administration’s Sikyong Penpa Tsering, Kalons, Speaker Khenpo Sonam Tenphel, Deputy Speaker Dolma Tsering, Parliamentarians and staff along with the monks of Namgyal Monastery gathered at Tsuglagkhang to celebrate the Tsetor, a ceremony that was practised since second Dalai Lama. The ritual observance began with a prayer service followed by an offering of the mandala to His Holiness the Dalai Lama’s throne from the heads of CTA’s three pillars. His Holiness the Dalai Lama also greeted Tibetans on 2149th Tibetan New Year (Losar) from his residence in Dharamshala.
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत टम्बर के पास एक निजी गाड़ी से 111 बोतलें अवैध शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार डीएसपी बी .डी.भाटिया को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। डीएसपी भाटिया के दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस थाना लंबागांव और पुलिस चौकी चड़ियार की मदद से पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाती निजी गाड़ी को पकड़ लिया जिसमें 111 बोतलें शराब बरामद की। इसकी पुष्टि डीएसपी बी. डी. भाटिया ने की।
विधानसभा सत्र में वीरवार को फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्ष के विधायकों के काम रोके जा रहे हैं। सरकार को चुने हुए और गैर चुने हुए का फर्क समझ आना चाहिए। चुने हुए प्रतिनिधियों की उपेक्षा कर गलत परंपरा बनाई जा रही हैं। विदित रहे कि भवानी पठानिया पहली बार विधायक बने है। कुछ माह पूर्व हुए उपचुनाव में वे फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे जो उनके पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की पारम्परिक सीट रही है। सियसत में आने से पहले भवानी लम्बे समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर ने अपनी सेवाएं देते रहे है।
-मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मण्डी शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत देर सायं मण्डी के अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जतिन शर्मा द्वारा रचित गीत-ऐसी हमारी मण्डी-भी जारी किया। इस अवसर पर उपायुक्त मण्डी एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड के हुनरबाज के नाम से प्रसिद्ध हार्मनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति प्रथम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, विधायक विनोद कुमार, इंदर सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा, पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिम धर सूद, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जोगिंदर नगर. राजीव गांधी स्मारक महाविद्यालय जोगिन्दर नगर की चार छात्राओं तमन्ना, गेगा देवी, अन्जना कुमारी और शिया देवी का चयन अखिल भारतीय अर्न्तविश्वविद्यालय क्रोस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता कर्नाटक राज्य के मैंगलोर में 09 और 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में से केवल छः छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें चार छात्राएं जोगिन्दर नगर महाविद्यालय से हैं। इसके लिए उन्होंने टीम प्रबन्धक डा. विशाल कुमार, डा चेतना शर्मा, खेल प्रभारी प्रो० सुरेन्द्र कुमार और महाविद्यालय परिवार को बधाई व छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
हमीरपुर. दोसड़का में वार्ड नंबर 11 में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के द्वारा लोगों के लिए निशुल्क फिटनेस केंद्र (जिम) का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने रिबन काटकर इस जिम की शुरुआत करी। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने फैन क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी दौलत है, इसका अहसास हमे तब होता है जब हम इसको खो देते हैं। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्य जहां कहीं भी जगह-जगह स्वास्थ्य व जागरूकता कैंप लगाते थे तो हम हमेशा अपने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते थे और साथ में उनको व्यायाम करने की सलाह देते थे। जब सदस्यों ने देखा कि शहर के अंदर हमारे कुछ युवा है जो इस तरह की सुविधा का फायदा नहीं उठा पाते, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति उन्हें यह सब करने की अनुमति नहीं देती, तो ये केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा हमारे बहुत से युवा सैनिक और पुलिस भर्ती के लिए भी तैयारी करते हैं तो उनको भी इस निशुल्क जिम से काफी मदद मिलेगी। इस क्लब में राष्ट्रीय स्तर पर रहे बॉडी बिल्डिंग चैंपियन संजीव गिल अपनी सेवाएं सुबह और शाम हमीरपुर की जनता को प्रदान करेंगे और उन्हें व्यायाम के गुर भी सीखाएंगे। डॉ पुष्पेंद्र वर्मा नेहमीरपुर की जनता से आह्वान किया कि वह निशुल्क जिम का फायदा उठाएं और युवाओं को नशे से दूर रहने की भी अपील की। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष अश्विनी कुमार, संजीव कांनूगो, राकेश ग्लोडा, रजनीश ग्लोडा, अश्वनी शर्मा, अक्षित जैन ,अंकित ठाकुर प्रवीण व सुतिक्षन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में पांच साल अपनी सेवाएं देने के बाद देशराज भारद्वाज बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। देशराज भारद्वाज पहले भारतीय सेना की आसाम रेजिमेंट में भी 30 साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशराज भारद्वाज आसाम रेजिमेंट में बतौर सूबेदार तैनात थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने बेहतर सेवाएं भारतीय सेना को दी हैं। 30 साल तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उनको कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक खुंडिया में क्लर्क के रूप में नौकरी करने का मौका मिला था, जिसको बखूबी निभाते हुए उन्होंने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में पांच साल तक बेहतरीन कार्य किया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक खुंडिया के सारे स्टाफ ने उनको विदाई पार्टी देकर, पुष्पमाला पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मान के विदा किया।
देहरा. उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत करियाडा के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ नाग मन्दिर परिसर में गत रात शिवरात्रि महापर्व को लेकर आयोजित हुए विशाल जागरण की रात इस बार निम्बूआ व रुनझुनुआ पहाड़ी गाने से देश प्रदेश में सुर्खियां बटोर चुके गांव पाईसा के उभरते हिमचाली गायक मोहित गर्ग के नाम रही। रात करीब 9 बजे मोहित गर्ग ने गणेश वंदना के बाद पहाड़ी के साथ -साथ पंजाबी,हिन्दी व हरियाणवी भाषा में भेटों की ऐसी झड़ीलगाई की वहां खचाखच भरे पन्डाल में बैठे तमाम भक्त उसकी गायकी के मुरीद हो गए। इससे पहले धर्मशाला के पहाड़ी लोक गायक धीरज शर्मा ने गणेश वंदनाव बीर बजंरगी की भेटों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात हिमाचली गायक मोहित गर्ग ने 'कलम दबात हथ तेरे की चगें मेरे लेख लिखियो', 'सुण वो पहाडी भक्ता जांदां है कुण दिया रस्ता' , 'मेले जाणा कालका दे' , 'मेरा भोला है भन्डारी' सहित भेटों पर ऐसा समा बाधां की कार्यक्रम मे बतौर चीफ गेस्ट पहुचे एसडीएम ने भी उसकी गायकी को सलाम करने लगे।मोहित गर्ग की 'भोले दी बारात चली गज बज के' व 'चिमटे दी झन्कार बाबा तेरे चिमटे दी' भेंट पर तो पन्डाल में बैठे भक्त बेकाबू होकर थिरकने शुरु हो गए। इस मौके पर एसडीएम धनबीर सिंह ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
देहरा. दी ठोर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति सचिव प्रवीण पठानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा का वार्षिक साधारण अधिवेशन 13 मार्च 2022 दिन रविवार को सुबह 11बजे होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि उचित समय पर पधार कर इस अधिवेशन में भाग ले। अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 के आंकड़े बारे जानकारी व विचार-विमर्श तथा अन्य मुद्दों पर अध्यक्ष की स्वीकृति उपरांत चर्चा व विचार विमर्श किया जाएगा।
जसवां:परागपुर जसवां परागपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा के नेतृत्व में समस्त जसवां परागपुर क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से हिमाचल के तमाम पत्रकारों को अन्य राज्यों की तर्ज़ पर सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों व फील्ड में कार्य कर रहे तमाम पत्रकारों को एक समान फ़्री बस सुविधा, पेंशन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। प्रेस कल्ब अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर न्यूज़ रिपोर्टिंग करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को सरकार की ओर से सुविधा और सरंक्षण लाज़िमी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है। एक पत्रकार जो ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों से खबरें संजोकर और फिर उन्हें अपनी कलम से शब्दों के रूप में ढालकर लोगों तक पहुंचाता है लेकिन सरकार की तरफ से उसे कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जसवां परागपुर क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग के साथ-साथ सरकार से बजट में पत्रकारों का भी ध्यान रखने की बात कही है। वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर पत्रकारों को दी जानी वाली सुविधाओं का प्रावधान हिमाचल में भी इसी बजट सत्र में करने की घोषणा करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राेहड़ू (हटकाेटी) हटकोटी (जुब्बल) आज एक नेपाली मजदूर के 13 वर्ष के गोलू पुत्र सागर जोशी (केसर) ने फांसी लगाकर दी जान, जो की स्थानीय सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र था। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता अपने घर नेपाल गए हुए थे और वही वो अपनी दो बहनों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था और पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल हस्पताल भेज दिया था, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मृतक अकेला था, उसकी बहन किसी काम से रोहडू गई थी, जब वापस लौटी तो दरवाजा न खुलने के कारण पुलिस को सूचित किया गया। जब दरवाजा खोला गया तो कमरे में रस्सी में झूलता शव दिखा। साथ ही मृतक कि दोनों बहने नाबालिक होने के कारण, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है जब तक मृतक के माता-पिता नहीं लौटते।
उपायुक्त का रेडक्रॉस गतिविधियों से लोगों को जोड़ने पर बल फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलों में एकीकृत चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। उपायुक्त आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी की आम वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। डॉ.निपुण जिंदल ने रेडक्रॉस सोसायटी के समस्त सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने सोसायटी के स्थाई आय सृजन के संासधन विकसित करने के लिए नवीन प्रयोग एवं प्रयास करने पर जोर दिया और इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा निर्धन, बीमार, असहाय और अक्षम व्यक्तियों को उनके इलाज के लिए निःशुल्क औषधियां, ऑपरेशन के लिए सहायता एवं नकद सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी ने 215 लोगों की मदद पर 8.71 लाख रुपए व्यय किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रयास भवन, धर्मशाला में फिजियोथैरेपी यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा गठिया, मस्तिष्क पक्षाघात, लकवा, मांसपेशियों का इलाज, रीड़ की हड्डी में विकृति तथा कठोरता और पीठ की दर्द इत्यादि बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में इस यूनिट में 533 लोगों का उपचार किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला कांगड़ा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र नूरपुर में इस अवधि के दौरान 217 व्यक्तियों को नशे से मुक्त करवाने में सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 350 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी जूनियर रेडक्रास/यूथ रेडक्रास गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा। जिसके लिए आगामी बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने रेडक्रास सोसायटी द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से अब ऑनलाइन रेडक्रॉस की सदस्यता ली जा सकती है तथा दान राशि भी ऑलाइन रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने सदस्यों से ग्रामीण स्तर तक लोगों को रेडक्रास द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाने का आग्रह किया ताकि अधिक संख्या में लोग लाभान्वित हो सकें। रेडक्रॉस की नई कार्यकारिणी कमेटी का किया गठन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया और सोसायटी की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रेडका्रॅस सोसायटी के आजीवन सदस्यों एवं अन्य सदस्यों ने सोसायटी की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने एवं लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने व आय सृजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर एडीसी राहुल कुमार, आईएएस प्रोबेशनर गुरसिमर सिंह, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, सीएमओ डॉ.गुरदर्शन गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के पैट्रन सदस्य, आजीवन सदस्य उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर रणवीर सिंह निक्का जो कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर के महामंत्री थे। नवंबर 2020 से पार्टी की जिला की किसी भी बैठक में आज तक भाग नहीं लिया। इस की सूचना प्रदेश कार्यालय में जिला की तरफ से भेजी गई। पार्टी के संविधान अनुसार पार्टी का कोई भी पदाधिकारी जो निरंतर बिना सूचना दिए तीन बैठकों में भाग नहीं लेता है, तो उसके स्थान पर पार्टी किसी कार्यकर्ता की नियुक्ति कर देती है तथा संबंधित पदाधिकारी पदमुक्त हो जाता है। इस पर राजेश काका को प्रदेश उच्च कमान से सलाह मशविरा करके जिला महामंत्री की नियुक्ति दी गई है तथा रणवीर सिंह निक्का को स्वयं पार्टी का जिला महामंत्री कहना उचित नहीं है। अब वह इस पद से पदमुक्त हैं। यदि उन्होंने यह कहना जारी रखा, तो पार्टी संविधान अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा लगातार 25 घंटे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन कर योगी रणजीत सिंह ने आध्यात्मिक क्षेत्र में विश्व का पहला कीर्तिमान स्थापित किया है। इसकी घोषणा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारतीय अध्यक्ष डॉ. आलोक ने बुधवार को की। योगी रणजीत सिंह पहले भी योग के नाम 59 विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रिगर्त दिव्य योग समिति पुराना कांगड़ा संस्थापक योगी रणजीत सिंह ने लगातार 25 घण्टे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन किया, जो कि अपने आप में साधारण जनता के लिए असंभव कार्य जिसे योगी ने करके दिखाया। कुशाल असित ने बताया कि योगी रणजीत ने प्रातः सात बजे मंगलवार को रुद्र अभिषेक करने के बाद नौ बजे हवन प्रारंभ किया और लगातार 25 घंटे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन किया, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार प्रातः दस बजे डाली गई। यज्ञ में कांगड़ा शहर के सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डालीं।यज्ञ में 51 किलो औषधीय हवन सामग्री व 11 किलो गाय का घी डाला गया। जिससे आस-पास के क्षेत्र का शुद्धिकरण हुआ और विश्व शांति की प्रार्थना हुई। सुमन वर्मा, पार्षद कांगड़ा, रोमेश असित व जोगिंद्र गुलेरिया ने योगी रणजीत सिंह के प्रयासों की सराहना की और कांगड़ा का नाम विश्व पटल पर चमकाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि लगातार 25 घंटे बैठना और मंत्र जोर जोर से बोलना यह अद्भुत है। सच में योग की शक्ति और शिव के आशीर्वाद से ही संभव है। सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा में पुराना कांगड़ा से सुमन वर्मा, रविन्द्र व निता, राकेश व कंचन, राज कुमार व मुकेश रानी, ई.सुमन व अनिता, रोमेश व चंद्रकला, कुशाल व चंचला, अनिल व विनिता, अजय व राखी, रामस्वरूप व सुषमा, लविंदर शर्मा, लवली, जोगिंदर व प्रेम लता, कविता, अश्वनी शर्मा, योगी रणजीत व रेणु ने सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। यह पूजा पंडित शिवम शर्मा ने बेहतर तरीके से करवाई। जागृति महिला मंडल ने दिन को व रात्रि को जय मां भजन मंडली पुराना कांगड़ा ने भजन कीर्तन से भक्ति मय मौहाल बनाए रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक, अमित, प्रांशुल, आंचल व गणेश आदि का स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यूरोलाॅजी में पीजीआई चंडीगढ़ एवं आईजीएमसी शिमला में दे चुके हैं सेवाएं मनोज कुमार। कांगड़ा जाने-माने प्रख्यात यूरोलाॅजिस्ट डाॅ पीके पुरी ने अब फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। डाॅ पुरी ने एमएस की डिग्री आईजीएमसी से एवं एमसीएच की डिग्री पीजीआई चंडीगढ़ से हासिल की। डाॅ. पुरी आईजीएम शिमला में यूरोलाॅजी विभाग के हैड ऑफ डिपार्टमेंट रह चुके हैं। इसके अलावा मेडिकल काॅलेज चंबा में प्रिंसीपल के पद पर भी विराजमान रहे। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाओं के बारे में डाॅ पीके पुरी ने कहा कि यूरोलाॅजी के क्षेत्र में उन्हें 21 वर्षों का अनुभव प्राप्त है और इसका फायदा वह क्षेत्र के लोगों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल है, जहां हर मर्ज के स्पेशलिस्ट मौजूद हैं और आज के दौर में आपके स्वास्थ्य की बेहतरीन देखभाल एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल में ही हो सकती है। डाॅ पुरी ने कहा कि उनका फोर्टिस कांगड़ा में ज्वाइन करने का एक मुख्य कारण यहां की क्वालिटी सर्विसेज है। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमोन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में यह धारणा है कि फोर्टिस कांगड़ा एक महंगा अस्पताल है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बेहतरीन सेवाएं बहुत ही कम मूल्यों में उपलब्ध करवाता है और इसका प्रमाण यहां से स्वास्थ्य लाभ हासिल कर चुके मरीजों से मिलता है। यहां की क्वालिटी ऑफ सर्विस, जिसमें अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र प्राप्त है, बहुत ही उमदा है। साथ ही सुपरस्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। फोर्टिस कांगड़ा के एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और हम इसमें खरा उतरने के हरसंभव प्रयास करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। विद्यार्थी परिषद ने इस दौरान मांग उठाई की लंबित पड़े परीक्षा परिणामों को वि.वि प्रशासन जल्द घोषित करे। इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी की अगवाई में कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पीजी परीक्षाओं के महीनों से लंबित पड़े परिणामों को घोषित न करने पर परीक्षा नियंत्रक को घेरा। आकाश ने कहा कि पीजी की परीक्षाएं पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित की गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय की लच्चर व्यवस्था के कारण आज 5 महीने बीत जाने के बाबजूद भी इन परीक्षाओं का परिणाम विवि प्रशासन घोषित नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा इन पीजी परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करने की मांग के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन फानन में कुछ विभागों का परिणाम जारी कर दिया, लेकिन उनमें भी बहुत से अनियमिताएं पाई गई हैं। आकाश ने कहा कि बहुत से छात्रों का रिजल्ट आधा अधूरा ही घोषित कर दिया गया है, जो कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आकाश ने कहा कि 3 मार्च से विवि प्रशासन ने पीजी की परीक्षाएं शुरू कर दी हैं लेकिन अभी पिछले परिणाम घोषित नहीं किए हैं, जिन छात्रों ने रिअपीयर की परीक्षाएं दी थी, उनका भी रिजल्ट नहीं आया है। छात्र असमंजस की स्तिथि में हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे दोबारा रिअपीयर के पेपर भरें या नहीं। एलएलएम की कॉउंसलिंग 3मार्च को, एलएलबी का रिजल्ट अधूरा घोषित आकाश ने कहा कि विवि प्रशासन ने 3 मार्च से एलएलएम की कॉउंसलिंग शुरू की है, लेकिन अभी तक एलएलबी का परीक्षा परिणाम अधूरा घोषित किया है, छात्र समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अब कॉउंसलिंग में हिस्सा लें या नहीं। आकाश ने कहा कि छात्रों को परिणाम के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। विवि की लच्चर कार्यप्रणाली के कारण प्रदेशभर के हजारों छात्र परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को सहन नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए, तो आने वाले समय में प्रशासनिक ब्लॉक पर ताले लगा दिए जाएंगे। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विवि प्रशासन से मांग करती है कि तय दिनों के भीतर पीजी परीक्षा परिणामों को घोषित किया जाए तथा एलएलएम की कॉउंसलिंग की तिथि को एक्सटेंड किया जाए, ताकि सभी छात्र कॉउंसलिंग में भाग ले सकें।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल व रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी के अंतर्गत नजदीक रेलवे किलोमीटर 110/5 के पास एक अज्ञात प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी आयु 50 से 55 के करीब होगी। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला रवींद्र कुमार शर्मा, अधीक्षक, डाकघर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार तथा डाक निदेशालय, दिल्ली द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार डाकघर लघु बचत योजना के अंतर्गत खोले गए सभी खातों के साथ ग्राहकों को पैन कार्ड तथा मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी बचत बैंक खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे अपने बचत बैंक खाते को चालू रखने के लिए तथा भविष्य में डाकघर बचत बैंक की सुविधाओं को प्राप्त करते रहने के लिए सभी खातों के साथ अपने पैन कार्ड तथा मोबाइल नंबर शीघ्र लिंक करवा लें। उन्होंने बताया कि क्योंकि भारत सरकार द्वारा डाकघर लघु बचत बैंक की सभी योजनाओं में जमाराशि पर अन्य वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है। इसलिए नजदीकी डाकघर से संपर्क कर सीवीएस के अंतर्गत नयी सुविधाओं एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, जन सुरक्षा योजनाओं तथा भारतीय डाक भुगतान बैंक की डिजिटल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं।
रंजीत सिंह। कुनिहार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्री महोत्सव व शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा बुधवार को गुफा प्रांगण में क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने जानकारी देते हुए कहा कि समिति ने सभी लोगों का जिन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग दिया, उनका धन्यवाद किया है।
रंजीत सिंह। कुनिहार भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा विशेष बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष देविंदर उपाध्याय की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। इस मौके पर विशेषतौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतनसिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत एवं आगामी मिशन 2022 विधनसभा चुनाव बारे विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर संघठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। प्रदेश में भाजपा सरकार दुबारा रिपीट हो रही है। क्योंकि गत चार वर्षों के कार्यकाल में जयराम सरकार ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कुछ चुनावी टिप्स भी दिए। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पंहुचाएं। एकजुट होकर काम करे प्रदेश में भजपा सरकार दुाेबारा रिपीट होगी। मंडल अध्यक्ष देविंदर उपाधयाय, भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी को शाल एवं टोपी पहनाकर सम्मनित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जयनंद शर्मा, ओपी गांधी, यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, संतराम ठाकुर, सुरेश जोशी, इंद्रपाल शर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज, चतर सिंह, उर्मिला शर्मा, आशा परिहार, कौशल्या कंवर, रीना भारद्वाज, मनीराम, अभिनभ झांझी, नवनीत शर्मा, जोनी व हरजिंद्र ठाकुर आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग-205 शिमला मंडी सड़क की हालत फिर दयनीय हो गई है। इसका अंदाजा दाड़लाघाट स्थित हिमाचल टूरिज़म के होटल बाघल के पास चंदेल सर्विस स्टेशन के पास पड़े हुए खतरनाक गढ्ढों से लगाया जा सकता है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों को गुजरने में भारी दिक्कतें होती हैं। कई बार तो दोपहिया वाहनों को इस स्थान पर कई लोग पीछे की सवारी को उतार कर दुपहिया को कच्चे से निकालकर आगे करते देखा जा सकता है। इस सड़क में यह पता नहीं लगता इस सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। वहीं, बात करें चाैपहिया वाहनों की, तो इस जगह पर उन्हें गाड़ी निकलने में भारी मशकत का सामना करना पड़ता है। इस 50 मीटर के दायरे पर जगह-जगह पर इतने गड्ढे पड़ चुके हैं कि कई गाड़ियों को नुकसान तक हो चुका है। वहीं, बात की जाए, तो शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग होने से यहां से उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों का आना जाना लगा ही रहता है, परंतु उन्हें यह गड्ढे शायद नहीं दिखते या फिर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस मार्ग को सरकार द्वारा अनदेखी के कारण वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे होने से गड्ढों में पानी भरने से जहां पैदल चलने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, पानी से भरे गड्ढों में पानी होने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार कई वाहनों को की दुर्घटना भी हो गई है। वहीं, कई बार प्रसव पीड़ा या बीमार बुजुर्गों को एम्बुलेंस में गुजरने से बहुत परेशानी का सामना भी करना पड़ता है, परंतु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग पाती। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पड़े इन गड्डों को ठीक करवाया जाए, जिससे लोगों को हो रही परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस प्वाइंट में जमीनी विवाद के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके चलते एसडीएम अर्की को सूचित कर दिया है। जैसे उनके द्वारा कार्रवाई होती है, साइड इंजीनियर को भेजकर इस प्वाइंट में पड़े गड्डों को ठीक करवा दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में पंचायत प्रधान सरयांज रमेश ठाकुर मुख्यातिथि रहे, जबकि पंचायत समिति सदस्य रीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने की। इस दौरान शिविर में स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में एक सुव्यवस्थित दिनचर्या का पालन करते हुए प्रतिदिन सराहनीय कार्य किए। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा विद्यालय, पंचायत कार्यालय सरयांज, मंदिर परिसर मनोल, बुइला व पट्टा में क्यारियों व रास्तों का निर्माण और रखरखाव किया गया व विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर बाड़ादेव मंदिर परिसर में भी क्यारियों का निर्माण व पौधरोपण किया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने नियमित रूप से योगाभ्यास किया। बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य, कैरियर, योग, मोबाइल सदुपयोग, संस्कार व जीवन मूल्यों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवक मंजु, दिक्षा देवी, ज्योति त्यागी, उमेश, जीवन व उमेश कुमार को उत्कृष्ट स्वयं सेवक पुरस्कार दिया गया। शिविर को सफल बनाने में गांव सरयांज, बुइला, मनोल व पट्टा के लोगों ने भी सराहनीय योगदान दिया। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा ने एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर सभी स्वयंसेवकों व समस्त विद्यालय परिवार को इस सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय सरयांज के अध्यापकों, स्थानीय ग्रामीणों सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के कर्मचारियों की समस्या को हल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ओल्ड पेंशन स्कीम को हिमाचल प्रदेश में लागू करने और उनके पदाधिकारियों से वार्ता करने और मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का ऐलान भी कर दिया है, जो ऐतिहासिक निर्णय हैं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर सहित सभी जिलों प्रधान, महामंत्री व सभी जिला कार्यकारिणी सहित प्रदेश कार्यकारिणी ने सरकार से पुरानी पेंशन को हिमाचल प्रदेश में लागू करने की मांग की है। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि एनपीएस से संबंधित कर्मचारियों को वार्तालाप का रास्ता अपनाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश में पूरानी पेंशन बहाली की मांग करता है, लेकिन धरने प्रदर्शन वालो के साथ नहीं हैं। प्रदेश में कुछ नेता इस धरने प्रदर्शन से राजनीति रोटियां सेंकने में लगे हैं। पूर्व सरकार द्वारा 2003 में प्रदेश के कर्मचारियों से पेंशन छीनी और आज वो ही बहाल करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को भूखे मरने को छोड़ दिया था और आज उनको कर्मचारियों की याद आ रही है। हिमाचल प्रदेश में जब से जयराम सरकार बनी है, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए हर लाभ दिया है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों को 2009 की नोटिफिकेशन जारी करने का काम भी जयराम सरकार ने ही किया हैं।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल क्षेत्र के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ की छात्रा सुरभी और छात्र आदर्श ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सुरभी और आदर्श की इस सफलता से उसके माता पिता खुश हैं। वहीं, क्षेत्र में भी खुशी का माहाैल है। सुरभी और आदर्श की इस सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने दोनों बच्चों को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सुरभी और आदर्श के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा की भारती ज्ञान पीठ अपने बच्चों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करवाता है। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने करोना के दौर में भी बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वहीं, सुरभी के माता-पिता ने भी स्कूल के अध्यापकों के प्रयास को सराहा है और बेटी की सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया है। आदर्श के माता-पिता ने भी स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों को इसकी कामयाबी का श्रेय दिया है। सुरभी और आदर्श भी अपनी इस सफलता से खुश हैं।
मनाक्षी साेनी। हमीरपुर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही व्यवसायिक शिक्षा में औद्याेगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग एवं अन्य विभागों के कार्य संबंधी वातावरण से अवगत करवाने मे सहायक सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में रावमा पाठशाला भोटा के 20 विद्यार्थियों ने भारत संचार निगम एक्सचेंज हमीरपुर मे औद्याेगिक भ्रमण किया। जिसमें छात्रों ने स्विचिंग टेक्नोलॉजी, ब्रॉडबैंड एवं फाइबर से संबंधित कार्य की जानकारी ली। बीएसनल के अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बच्चों को बीएसनल के अलग-अलग कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस एक दिवसीय भ्रमण मे स्कूल की व्यवसायिक शिक्षिका इति शर्मा बच्चों के साथ उपस्थित रही। स्कूल प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा भविष्य में रोजगार के अवसर प्राप्त करने मे सहायक सिद्ध हो रही है। इस दिशा में सरकार के प्रयास काफी सराहनीय है।
मनाेज कुमार । कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विद्यार्थियों में जागृति पैदा करना है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने निबंध लेखन में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं, सड़क सुरक्षा नियम एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों का उल्लेख किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया तथा चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर और दाे पहिया वाहन हेलमेट लगाकर चलाने का संदेश भी दिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. विजय कुमार एवं प्रो. श्रुति शर्मा रहे। इस कार्यक्रम में डॉ प्रीति वाला, प्रो. लेखराज, रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी प्रो. सतपाल एवं विद्यार्थी कोविड-19 एसओपी की पालना करते हुए उपस्थित रहे।
हमीरपुर : भारतीय क्षत्रिय घितृ बाहती चांग महासभा ने स्व. चौधरी हरिराम का मनाया जन्मदिन: शैंकी ठुकराल
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर भारतीय क्षत्रिय घितृ बाहती चांग महासभा ने नादाैन में स्व. चौधरी हरिराम का जन्मदिन मनाया गया। महासभा के जिला अध्यक्ष शाैंकी ठुकराल ने जानकारी देतीे हुए बताया कि पहली मार्च, 1899 को ऊना (तत्कालीन कांगड़ा) जिला के पंजावर गांव में बहुत छोटी जोत के किसान चौधरी ऊधो राम के घर एक बालक का जन्म हुआ। सरकारी प्राथमिक विद्यालय, खड्ड में प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद मैट्रिक ऊना से की। पिता ने पढ़ाई की तरफ उसके रुझान को देखा, तो किसी तरह लाहौर के दयाल सिंह कालेज में दाखिला दिला दिया। स्नातक के बाद वकालत की पढ़ाई की। उन्हीं दिनों लाहौर में अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए। 1925 में 26 वर्ष की उम्र में इस युवक ने चौधरी हरि राम के रूप से होशियारपुर जिला न्यायालय में एक वकील के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया। बाद में यह आवाज अन्य पिछड़ा वर्ग की ताकतवर आवाज बनी। दोस्तों और पिछड़ा वर्गों के नेताओं के आग्रह पर 1928 में धर्मशाला जिला अदालत में पुन: वकालत शुरू की। उनकी पृष्ठभृमि साधारण थी। इसलिए वह अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ हो रहे व्यवहार को समझते थे। इसलिए उन्होंने सबको एक मंच पर लाने का प्रयास किया और सफल भी हुए। सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। दलित वर्ग के मामले निश्शुल्क लड़े और न्याय दिलाया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तत्कालीन वायसराय के साथ बातचीत करने के बाद उन्होंने ब्रिटिश सेना में दलितों की भर्ती के लिए द्वार खोल दिए। चौधरी हरि राम को महात्मा गांधी, लाला लाजपतराय और सर छोटू राम के साथ काम करने का सौभाग्य मिला और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। पं. जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें समाजसेवा करने और सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। 1952 में उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से एकीकृत पंजाब में चुनाव लड़ा और पंजाब विधानसभा में मंत्री बने। पंजाब विधानसभा की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मरणोपरांत सम्मानित किया। उन्होंने कई जातियों को पिछड़ा घोषित करवाया और जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाई। डॉ. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में भी रहे। उन्होंने जमींदारी प्रथा का पुरजोर विरोध किया। 1977 में उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर राजनीति छोड़ दी। 1979 में, जब जनता पार्टी ने इंदिरा गांधी को आपातकाल के दौरान आम जनता पर अत्याचार के लिए सलाखों के पीछे भेजा था। चौधरी हरि राम भी धर्मशाला जेल में रहे। शोषित वर्ग के वैध अधिकारों के लिए लड़ाई में उनकी पत्नी रामरखी और स्वजनों का पूरा सहयोग मिला। उनके बड़े बेटे ओम प्रकाश चौधरी खेद व्यक्त करते हैं कि उपेक्षित वर्ग के मसीहा का कोई स्मारक ही नहीं है। 18 जून, 1979 को 'चाचा जी' के नाम से प्रसिद्ध चौधरी हरि राम ने अंतिम सांस ली। इस अवसर पर हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शैंकी ठुकराल, उप प्रेसिडेंट अजय चौधरी, जनरल सैक्टरी कमल चौधरी, यूथ ब्लॉक प्रेसिडेंट अभिषेक चौधरी और कई सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा दौलतपुर के विनय चड्ढा का एमबीबीएस में चयन हुआ है और वह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस करेगा। इससे पहले विनय आईजीएमसी शिमला से बीडीएस कर रहा था। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा के बेटे विनय ने नीट परीक्षा में 519 अंक हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। विनय ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से जमा दो तक शिक्षा ग्रहण की है। विनय की इस उपलब्धि से शिक्षक रहे दादा हेमराज चड्ढा गदगद हैं। माता रीना ने बताया कि विनय शुरू से ही मेहनतशील रहा है और डाक्टर बनना इसका सपना था।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की जमानाबाद शाखा जमानाबाद में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संचालन शाखा प्रबंधक संजय गर्ग व अमित कुमार ने किया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन बीमा ज्योति और अटल पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए तरीके बताएं। उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि फाेन कॉल पर किसी काे भी अपने बैंक संबंधी काेई जानकारी न दें और न ही अपने एटीएम का ओटीपी किसी के साथ शेयर करें। उन्होंने बताया कि आज का दौर डिजिटल का दौर चला हुआ है, जिससे ऑनलाइन ठगी के मामले भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं। इस शिविर में कई स्थानीय लाेगाें ने भाग लिया।
राजेश कतनौरिय। जवाली हां पूरे देश में शिवरात्रि का महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, भरमाड़ के साई दरबार में शिवरात्रि का महापर्व भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया दरबार को सुंदर फूलों से सजाया गया भकतो के जयकारों के साथ दरबार गूंज उठा बाबा के दरबार का यह दृश्य देख कर हर कोई आत्मविभोर था सुबह बाबा की आरती करने के पश्चात बाबा का मंगल स्नान करवाया गया और अभिषेक किया गया। तत्पश्चात बाबा की अखंड धूनी में हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन आरंभ हुआ कशिश, अभिषेक, और राजेश के भजनों ने भोले दी बरात चली, गौरा नी तेरा लाड़ा, मैं साई बाबा दे लड़ लिया व मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मंदिर बन जाए आदि मनमोहक भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर नाचने पर मजबूर कर दिया बाबा के दरबार के प्रांगण में बाबा की पालकी शोभायात्रा भी निकाली गई। सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना जारी रहा बाबा के दरबार में सोलन शिमला शाहपुर चंडीगढ़ के भक्त पहुंचे और बाबा का प्रसाद ग्रहण करके आशीर्वाद लिया। साई दरबार की कमेटी के प्रधान कमल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है।
अंग्रेजी व विज्ञान-गणित के रिक्त सैकड़ों पदों पर नवीन चयनसूचि जारी करने की रखी मांग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसएलपी वापसी के बाद भी रीट भर्ती 2016 में रिक्त पड़े सैकड़ों पदों पर नवीन चयनसूचि जारी कर नियुक्ति देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे दर्जनों बेरोजगारों ने जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बाबत लिखित ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत की अगवाई में पीड़ित अभ्यर्थियों ने उक्त भर्ती के मामले में एसएलपी वापस लेने के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। साथ ही सरकार के उक्त कदम के बाद भी रिक्त पड़े सैकड़ों पदों पर नवीन सूचि जारी कर वर्षों से भटक रहे पात्र बेरोजगारों के लिए नई सूचि जारी कर यथाशीघ्र नियुक्ति दिलवाने हेतु लिखित ज्ञापन सौंपा। बेरोजगारों ने ज्ञापन की मार्फत सीएम को अवगत करवाया कि वर्तमान में उक्त भर्ती में अंग्रेजी व विज्ञान-गणित के करीब 600 पद रिक्त हैं। इसलिए नई चयनसूचि जारी कर सरकार के एसएलपी वापसी के ऐतिहासिक कदम को सार्थक साबित करते हुए बेरोजगारों को यथाशीघ्र नियुक्ति दिलवाई जाए। मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बेरोजगारों के दल में सोना टेलर, पूनम शेखावत, रिछपाल दून, रवि, अल्का, राजीव शर्मा, राकेश शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ओलान, देवेंद्र चाहर व पुरुषोत्तम वर्मा सहित दर्जनों अभ्यर्थी शामिल रहे। क्यों अटका है मामला रीट भर्ती-2016 वर्षों से लंबित है। गत वर्ष राजस्थान सरकार ने बेरोजगार हित में सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेकर रिक्त पदों को भरने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया था, लेकिन निदेशालय ने बिना कागजात सत्यापन किए ही अस्थायी चयनसूचि जारी कर मामले से पल्ला झाड़ लिया था। कागजात सत्यापन के दौरान अंग्रेजी व विज्ञान-गणित के करीब 600 अभ्यर्थी अपात्र व अनुपस्थित पाए गए हैं, जिससे अस्थायी सूचि में से करीब आधे पद रिक्त रह गए हैं।
एशिया के सबसे ऊँचे खेल मैदान में “चायल क्रिकेट क्लब “द्वारा आयोजित परमवीर चक्र गुरवचन सिह सलारिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बता दें की यह प्रतियोगिता पिछले दो महीनों से चायल मैदान में चल रही थी। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। “चायल क्रिकेट क्लब द्वारा इस प्रतियोगिता को जितने वाली टीम के लिए 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर इस खिताब को सिद्ध बाबा क्लब चायल ने अपने नाम किया , वहीँ दूसरे स्थान पर किलर किंग्स चायल रहा। किलर किंग्स चायल को भी उपविजेता रहने पर कमेटी की तरफ से 50 हजार रूपए का नगद इनाम दिया गया। इस मौके पर देवेन्द्र वर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशा न करके खेलों के प्रति अपनी रूचि को बढ़ाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने का आवाहन किया व फ़ौज मे सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर उर्फ़ डिंपल व उपाध्यक्ष विशाल वर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया ।
प्रतिमा राणा: पालमपुर पालमपुर ब्लॉक की मीटिंग पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में रोटरी भवन पालमपुर में संपन्न हुई, जिसमें पालमपुर ब्लॉक कार्यकारिणी तथा सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 3 मार्च शिमला विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गईl पालमपुर ब्लॉक से भारी संख्या में बहुत से कर्मचारी शिमला को कल से ही निकलना शुरू हो जाएंगे। राजीव शर्मा ने कर्मचारियों को संबाेधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन सरकारों के लिए मुद्दा हो सकता है, परंतु कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी तथा जरूरत है l कर्मचारियों के पास अब संघर्ष के इलाबा कोई विकल्प शेष नहीं बचा है। क्योंकि 800 और 1000 पेंशन से रिटायरमेंट के बाद परिवार का खर्च बुढ़ापे में चलाना मुश्किल है और दिन-प्रतिदिन शेयर मार्केट लुढ़कने से कर्मचारियों का पैसा डूब रहा है तथा उस पैसे से प्राइवेट कंपनियां मौज कर रही हैं। संगठन के सभी लोग शांतिपूर्वक तरीके से विधानसभा घेराव में भाग लेंगे तथा हम मुख़्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को इस बजट सत्र में बहाल किया जाए, ताकि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को भूखे न मरना पड़े और दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 5000 करोड़ रुपए के महत्वाकांक्षी पूंजीगत व्यय उपयोग (कैपेक्स) लक्ष्य को एसजेवीएन ने एक माह पूर्व ही हासिल कर लिया है। नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने आज बताया कि 28 फरवरी, 2022 तक 5007.89 करोड़ रुपए का कैपेक्स हासिल कर एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 5000 करोड़ रुपए के लक्षित कैपेक्स के 100.16 प्रतिशत को पार कर लिया है। नंद लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 11 माह में 100 प्रतिशत से अधिक कैपेक्स उपयोग दर्ज करके, एसजेवीएन ने सर्वोत्कृष्ट, निष्पादनकर्त्ता विद्युत क्षेत्र सीपीएसयू होने की प्रतिष्ठा को बनाए रखा है। कार्य की वर्तमान गति पर, चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 5500 करोड़ रुपए के कैपेक्स तक पहुंचने की संभावना है, जो कि लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक रहेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एसजेवीएन ने 8000 करोड़ रुपए के कैपेक्स उपयोग का लक्ष्य रखा है और विकास के तहत कई परियोजनाओं के साथ, कंपनी इस लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए तैयार है। नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्वड और केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह के मार्गदर्शन सेएसजेवीएन ने इस लक्ष्य को हासिल किया है। भारत सरकार तथा विद्युत मंत्रालय द्वारा कंपनी को यह कैपेक्स लक्ष्य देश को महामारी के कारण उत्पएन्न, मंदी से उबारने तथा आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित किए गए हैं। शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन का पूंजीगत व्यय 3500 मेगावाट से अधिक क्षमता की दस निर्माणाधीन परियोजनाओं में व्याप्त है। कैपेक्सी उपयोग का अभिप्राय है कि एसजेवीएन में कार्यों की गति और मात्रा प्रगतिशील है। बिहार में 1320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना, नेपाल में 900 मेगावाट अरुण-3 जल विद्युत परियोजना और 217 किमी अरुण-3 ट्रांसमिशन लाइन, भूटान में 600 मेगावाट खोलोंग्चू् जल विद्युत परियोजना, हिमाचल प्रदेश में 210 मेगावाट लुहरी-1 जल विद्युत परियोजना और 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना, उत्तराखंड में 60 मेगावाट की नैटवाड़ मोरी जल विद्युत परियोजना और 37 किलोमीटर की नैटवाड़ मोरी ट्रांसमिशन लाइन और दो सौर परियोजनाएं बगोदरा और परासन सौर परियोजनाएं निर्माण के अग्रिम चरणों में हैं और इनमें पूंजीगत व्यय का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा हैं। 33 वर्षों के हमारे इतिहास में किसी भी समय निर्माण चरण में हमारे पास इतनी सारी परियोजनाएं कभी नहीं थीं। कंपनी के लिए नए आयाम और व्यावसायिक अवसर सृजित हो रहे हैं, जो यह प्रमाणित करता है कि हमारा हाल ही में पुनर्निर्मित बिजनेस मॉडल बेहतरीन कार्य कर रहा है। एसजेवीएन के जनरेटिंग पावर स्टेशनों के सर्वोत्कृष्टा निष्पादन के बारे में बताते हुए नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया कि नवीनतम उपलब्धि में फरवरी 2022 के लिए सभी पावर स्टेशनों से संचयी विद्युत उत्पादन 239 मि.यू. है, जो फरवरी 2021 की तुलना में 11 मि.यू.से अधिक है। एसजेवीएन ने वर्ष1988 में एकल जल विद्युत परियोजना के साथ शुरुआत की। आज इसके पास 16800 मेगावाट से अधिक का पोर्टफोलियो है, जिसमें से 2016.5 मेगावाट प्रचालनाधीन है और शेष विकास के विभिन्न चरणों में है। भारत के नौ राज्यों और दो पड़ोसी देशों अर्थात नेपाल और भूटान में अपनी उपस्थिति के साथ, एसजेवीएन के पास अब हाइड्रो, थर्मल, पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का एक विविधीकृत पोर्टफोलियो है। कंपनी ने पावर ट्रांसमिशन में भी विविधता लाई है और पावर ट्रेडिंग के लिए लाइसेंस प्राप्ते किया है। एसजेवीएन ने हाल ही में वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने के नए साझा विजन के साथ अपने क्षमतागत लक्ष्यों को संशोधित किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की शिवभूमि अर्की के मंदिरों और गुफाओ में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मशूहर सकनी आश्रम लुटरू महादेव गुफा व मुटरू महादेव गुफा में महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातःकाल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार कर लग गई थी। लोग बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन तथा शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। ईन मंदिरों में मंदिर कमेटी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयार किया गया। घोटा, फलाहार व खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था। हालांकि यहां मंदिरों में पिछले वर्षों की भांति ज्यादा भीड़ देखने को मिली कोरोना की वजह से पिछले दो वर्षों में लोगों का आना जाना कम था, परंतु इस वर्ष काफी तादाद में लोग दर्शनों हेतु दूर दूर से आए थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय कराड़ाघाट में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी हरिप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित अभिभावकों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को शास्त्री अध्यापक हेमराज शर्मा तथा टीजीटी अध्यापक हरीश गुप्ता ने सबके साथ साझा किया। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे विजुअली निपुण भारत का हर घर पाठशाला कार्यक्रम पर अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की गई। एसएमसी अध्यक्ष योगराज शर्मा ने अपने विचार रखे, जबकि परीक्षा तैयारियों पर विशेष चर्चा भी की गई। इस अवसर पर बैठक में समस्त अध्यापकों सहित अभिभावक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिर दाड़लाघाट में भी महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार कर लग गई थी। लोग बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन तथा शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। शिव मंदिर में बाबा जयदेव गिरी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयार किया गया घोटा, फलाहार, खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था। साथ ही दाड़ला बाजार में भी लोगों ने जगह जगह पर दूध, पकोड़े व फलों का प्रसाद वितरण किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर शिव भजन "तेरा डमरू बाबा जी" रिलीज हो गया। इस भजन को आईसुर स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया। भजन की लांचिंग उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने की। इससे पहले भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था। इस भजन को दूरदराज की पंचायत बागा के म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जबकि भजन को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। देवेंद्र चौहान द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशक अनमोल स्टूडियो ने किया है।वहीं, भजन में नीटू शर्मा, दिनेश राजपूत, हनी भारद्वाज ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है, जबकि अजय राजपूत ने इस वीडियो को निर्देशित किया है। साथ ही अनमोल स्टूडियो, वेदस स्टूडियो ओर डीएस फोटोग्राफी ने वीडियो ड्रोन के रूप में कार्य किया है।गायक अरुण चौहान ने बताया कि इस भजन को अर्की के लुटरू व हरसंग धार पर शूट किया गया है। अरुण चौहान का कहना है कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि "डमरू बाबा जी" भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। इस भजन को यु ट्यूब पर आईसुर स्टूडियो के माध्यम से देखा जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा में शिक्षा संवाद व विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय प्रभारी ज्योति महाजन ने विद्यालयों के कार्यों, विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर तथा एनईपी-2020 के अंतर्गत एफएलएन तथा निपुण भारत और निपुण हिमाचल के लक्ष्यों के बारे सभी के साथ चर्चा की, जबकि विद्यालय में सीखने कि प्रक्रिया प्रभावी बनाने तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास करने बारे चर्चा की गई। ज्योति महाजन ने बताया कि शिक्षा संवाद के दौरान मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी करवाने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी के प्रधान राकेश, आशु, शर्मिला, नेकराम, मस्त राम, धनीराम सहित विद्यालय के एसएमसी कमेटी के सदस्य व अभिभावक सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा में शिवरात्रि के महापर्व पर मंदिर में किए जा रहे हवन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हवन में आहुतियां भी डाली। यह हवन हरिपुर मेन चौक पर स्थित शिव मंदिर में किया गया था। मंदिर में स्थानीय पंचायत प्रधान सहित भारी संख्या में आए स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान और अन्य लोगों ने डॉ. राजेश शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद डॉ राजेश शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, उन्होंने हवन में भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ, राजेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिपुर की जनता ने मुझे यहां बुलाकर जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। मैंने यहां आकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और हवन में भी भाग लिया। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मैंने भगवान से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि आज उत्साह और आनंद का माहौल है। कोरोना के कारण दो वर्ष से सही तरीके से लोग शिवरात्रि का पर्व नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार भोले के भक्तों में खासा जोश है। चारों तरफ उत्साह और उल्लास का वातावरण है। शिव भक्ति में सभी भक्त डूबे हुए हैं। बता दें कि हिमाचल में आज महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में आज सुबह से भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में लोग लंबी लंबी लाइनों में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। पूरा हिमाचल प्रदेश भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
रंजीत सिंह। कुनिहार इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार में जुलाई सत्र-2021 के छात्रों के लिए परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार के कॉर्डिनेटर डॉ रोशन लाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ रोशन लाल शर्मा ने इग्नू से जुड़े सभी नए छात्रों को उनके सभी पाठ्यक्रमों संबंधी विस्तृत व महतवपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने स्पेशल स्टडी सेंटर के बारे जानकारी देते हुए बताया कि कुनिहार में यह सेंटर 8 वर्षों से कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और दूरवर्ती माध्यम से गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस परिचय सभा मे सभी नए छात्रों का स्वागत कर उनके द्वारा पूछे प्रश्नों का निदान किया गया। काउंसलरों द्वारा छात्रों के विषयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया गया। साथ ही छात्रों को सत्रीय कार्यक्रम व परिक्षा फार्म व असाइनमेंट आदि जानकारियों से अवगत करवाया गया। समन्वयक ने बताया कि हर रविवार को काउंसलरों द्वारा पाठ्यक्रमों सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी। इस बैठक में सुरेंद्र कुमार, अंजना ठाकुर, वीना कुमारी व चंद्रकांता आदि शामिल रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने अक्षैणा में किया शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने सभी को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवरात्रि का यह पर्व लोगों की भगवान शिव में अटूट आस्था एवं अपार श्रद्धा का पर्व है। यह पर्व व्यक्तिगत बुराइयों एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर लोगों में प्रेम, विश्वास एवं सहिष्णुता की भावना को बल देता है। परमार आज सुलह विधानसभा क्षेत्र के ननाओं में एक से तीन मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेला अक्षैणा महादेव मंदिर में शिवरात्रि समारोह के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र के विकास में पूरे समर्पण की भावना से कार्य कर रहे हैं तथा इस क्षेत्र के लिए अनेक परियोजनाएं लाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में बड़ी परियोजनाएं लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मंदिरों के सौन्दर्यकरण पर दिया जा रहा बल परमार ने कहा कि हिमाचल सरकार मंदिरों के सौन्दर्यकरण और उनमें विभिन्न सुविधाएं विकसित करने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है, जो समाज में समरसता और मेल-जोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। साथ ही हमारी समृद्व संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर्व को और बेहतर बनाने के लिए हम सब को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष ने अक्षैणा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गौरी शंकर मंदिर अक्षैणा के प्रधान आत्मा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान ननाओ लवलीन परमार, उप प्रधान राम परमार, महिला मंडल प्रधान ननाओ तृप्ता परमार, सुधा राणा, रक्षा परमार, सीमा परमार, शंकुतला परमार, मधु परमार, राज कुमार, संजीव गौतम, मण्डलाध्यक्ष देशराज, एसएचओ भवारना संजीव गौतम व नरेश जरयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. आशीष कदम अपने हुनर से नाक, कान व गले की हर चुनौती को पार करने में दक्ष हैं। डाॅ आशीष ने बताया कि एंडोस्काॅपी तकनीक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है और इस तकनीक का लाभ क्षेत्रीय लोग उठा सकते हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में टाॅन्सिलस और एडनाॅइड का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में समस्या, सायनस की समस्या, स्कलबेस सर्जरी, एलर्जी का इलाज, कान के फटे पर्दे का इंडोस्कोपी विधि से उपचार, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कान, नाक व गले की किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज अपना निरीक्षण करवाकर सही व सफल उपचार करवा सकते हैं। डाॅ आशीष ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले के हर तरह के रोगों का अत्याधुनिक उपचार संभव है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर जिस देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दमदार नेता कर रहे हों वहां के नागरिकों को अपने देश में तो क्या कोई विदेश में भी आंच नहीं पहुंचा सकता। इस बात का यकीन यूक्रेन से घर वापस पहुंच रहे बच्चों की बातें सुनकर हो जाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक भारतवासी देश और विदेश सब जगह सुरक्षित हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने यह बात तब कही, जब सोमवार शाम को हमीरपुर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राकेश ठाकुर अपने गांव वासियों व परिजनों सहित पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने समीरपुर पहुंचे थे। यूक्रेन से अपने बेटे रजत सिंह की सकुशल वापसी पर राकेश ठाकुर व उनकी पत्नी ने खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। समीरपुर पहुंचकर ठाकुर दंपति ने अपने बच्चों सहित पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और उनका मुंह मीठा करवाया। आंखों में खुशी के आंसू और बेटे से वापस मिलने की खुशी में रुंधे हुए गले से राकेश ठाकुर की पत्नी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की मदद के कारण ही उनके बेटे की सकुशल घर वापसी संभव हो पाई है। यदि समय पर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री उनकी मदद न करते, तो उनके बेटे की इतनी जल्दी सकुशल वापसी हो पाना असंभव दिख रही थी। क्योंकि यूक्रेन में दिन-प्रतिदिन हालात खराब हो रहे हैं। राकेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से समाचार चैनलों पर वह यूक्रेन के हालातों से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त कर रहे थे, तो एक डर सा मन के अंदर पैदा हो गया था कि वह वापस अपने बेटे से मिल पाएंगे या नहीं। तब उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री और उसके बाद केंद्रीय मंत्री से संपर्क साध कर अपने बेटे रजत सिंह की वापसी की गुहार लगाई और आज उनका बेटा उनके साथ खड़ा है। उन्हाेंने कहा कि यूक्रेन से सकुशल घर वापस पहुंचे रजत सिंह ने बताया कि वह और उनके अन्य साथी रोमानीया के रास्ते से होते हुए भारत पहुंचे हैं और उनके साथ वापस अपने देश पहुंचने वाले छात्रों में न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि महाराष्ट्र बिहार गुजरात व उत्तर प्रदेश के छात्र आकाश गुप्ता, समप्रीता संधू, प्रगति गुरेजा, राहुल प्रवीण, कमलेश कुमार और जय हितेंद्र कुमार भी शामिल हैं। हम सभी यूक्रेन की ओडीशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। हम सब जहां रह रहे थे वहां बम ब्लास्ट हुआ था, तब हमने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से संपर्क साधा और मदद की गुहार लगाई। जिसके 3 घंटे के भीतर ही हम सभी बच्चों को भारत सरकार ने वहां से निकालने में मदद कर दी। मोदी सरकार और खासकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की मदद की वजह से ही हम सब बच्चे सकुशल अपने देश अपने घर परिवार के पास पहुंच पाए हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राकेश ठाकुर व उनके परिजनों और अन्य गांव वासियों को उनके गांव के बेटे की यूक्रेन से सकुशल वापसी पर बधाई देते हुए कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री की अगुवाई में यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों की सकुशल देश वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई छात्र वापस अपने घर पहुंच चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि बाकी जो भी छात्र वहां भी फंसे हैं वह भी जल्दी ही अपने घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे विश्व के किसी भी कोने में यदि किसी भारतीय को अपने देश से सहायता की जरूरत पड़ेगी, तो मोदी सरकार उस व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
रंजीत सिंह। कुनिहार शिव तांडव गुफा कुनिहार, शिव मंदिर तालाब, शिव मंजिर राजदरबार व शिव मंदिर हरिपुर में सुबह से ही भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल का अभिषेक करने पहुंचने शुरू हो गए। प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में तो शिव भक्त सुबह चार बजे से ही गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों को आने लग गए थे। दोपहर होते होते लंबी-लंबी भक्तों की लाइनें लग गई व इतना जन सैलाब उमड़ा की कई कई घंटाें के इंतजार के बाद शिवलिंग के दर्शन हुए। गौर रहे कि इस विख्यात गुफा में प्रदेश व बाहरी प्रदेशों से भी लोग दर्शनों को पहुंचते हैं। गुफा समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए अच्छे इंतजाम किए हुए थे, तो वहीं, समिति व शंभू परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गाजर का हलवा व फलाहार के स्टॉल लगा रखे थे। गुफा में लगातार भजन-कीर्तन का आनंद भी भक्त ले रहे थे। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने बताया कि सुबह 4 बजे से लोग आने शुरू हो गए थे व दोपहर तक हजारों श्रद्धालु गुफा में शीश नवा चुके हैं और सैकड़ों श्रद्धालु अभी भी कतारों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कल क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन समिति व शम्भू परिवार की तरफ से रखा गया है। जिसमें सभी से आने की अपील की गई है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर घुग्गर कालीबाड़ी मंदिर में होली कमेटी की बैठक अध्यक्ष राजिंदर सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें तय किया गया कि होली मेला 10 तारीख को झंडा रसम के साथ शुरू होगा। 14 तारीख को गणपति जी की झांकी निकाली जाएगी। 15 को एक झांकी, 16 को दो झांकिया होगी और 17 को महामाई की खूबसूरत झांकी निकाली जाएगी और 18 तारीख होली का समापन होगा। इस मौके पर अनूप शर्मा, अरुण शर्मा सुभाष कुमार, संतोष काका, राकेश पुरोहित, नरेश कुमार, राजेश डिंपू, संजीव बॉबी, दविंद्र डोहरु, चमन कुमार शशि चौहान, अनिल शर्मा, सुनील सोनू, अजय नाग, अनिल नाग, विकास, विवेक, अतुल नाग, पप्पु पाधा, शशि पाधा, दीप नाग व विजय कुमार सहित होली कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा पेंशनर्स संघ की देहरा इकाई की आगामी मासिक बैठक का आयोजन 5 मार्च रविवार काे ज्वालामुखी के बौहण में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस बात की जानकारी देते हुए संघ की देहरा इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक के इस अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा पेंशनर्स को दिए गए विशेष लाभों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना एवं पेंशनर्स को आने वाली अन्य समस्याओं के बारे विचार-विमर्श करना विशेष रहेगा। सुरेंद्र वर्मा ने पेंशनर्स संघ की देहरा इकाई के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बैठक के इस अवसर पर उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया है।


















































