इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा हिमाचल में कर्मचारियों की पक्षधर रही है। जबकि बीजेपी की सोच व रवैया कर्मचारियों के लिए हमेशा नकारात्मक रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने जारी प्रेस बयान में कही है। संजय रत्न ने कहा कि कर्मचारियों के प्रति उपेक्षित व्यवहार का जवाब बीजेपी से आने वाले उपचुनाव में कर्मचारी वर्ग देगा। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बाहल रखने के लिए जी जान से जुटे पुलिस बल से सरकार का रवैया भेदभावपूर्ण क्यों है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी वर्ग का अनुबंध काल 6 साल से घटाकर 3 साल किया था। विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह ऐलान किया था कि बीजेपी अनुबंध कार्यकाल को 3 साल से घटाकर 2 साल करेगी लेकिन अब बीजेपी का कार्यकाल खत्म होने की कगार पर है लेकिन बीजेपी इस चुनावी वादे पर खामोश है। संजय रत्न ने पूछा है कि बीजेपी सरकार बताए कि वह हिमाचल के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के पे-स्केल की घोषणा कब कर रही है। संजय रत्न ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को समय पर पूरा नहीं कर पाती है तो कांग्रेस सत्ता में आने पर सब से पहले कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करेगी। संजय रत्न ने कहा कि सरकार आज दिन तक कर्मचारियों की जेसीसी बेठक नहीं ले पाई ऐसे में भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा कैसे करेगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए एक शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। एनएसएस अधिकारी अनीता कौंडल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने शपथ ली कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। हर वर्ष 100 घंटे अर्थात हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस पुनीत संकल्प को चरितार्थ करेंगे,उन्होंने कहा कि वे पहले स्वयं फिर परिवार, मोहल्ले, गांव और गांव से अपने कार्यस्थल तक इसकी शुरुआत करेंगे और इस कार्य को क्रमवार कर इस संकल्प को पूर्ण करेंगे।
किन्नौर:15 सितंबर को निचार तहसील के तहत रामनी गांव में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिले के विभिन्न संस्था व संगठन अब सामने आने लगे हैं। वहीं सोमवार को खादरा महिला मंडल, यूथ क्लब एवं ग्रामीणों द्वारा राहत राशि के तौर पर 48,400 रुपये तो क्यांग ऑनलाइन संस्था द्वारा 58,000 रुपये तो वही ब्रेलंगी की यूथ क्लब ने ग्रामीणों की सहायता से 14,860 रुपये एकत्रित कर रामनी पंचायत प्रधान सुनीता देवी की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को सौंपी। इस दौरान सुंदर सिंह, चंद्र प्रकाश, ओविंदर खादरा निवासी एवं महेश ब्रेलंगी निवासी विशेष तौर पर मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पहले अग्नि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए किन्नौर हेरिटेज फाउंडेशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उड़ान समाज सेवा किन्नौर आदि संस्था एवं संगठन ने आगे आकर मानवता का मिसाल पेश किया है तथा इन अग्नि पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, चेक, रूपए सहित वस्त्र इत्यादि वितरित किए हैं।
सोलन : भाजपा महिला मोर्चा सोलन ने सोमवार को आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत नगर निगम के वार्ड-11 में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने कोटलानाला में शिव मंदिर, बौड़ी व आसपास सफाई की गई। इस मौके पर रिया शर्मा, शांता धीमान, सीमा कश्यप, कृष्णा ठाकुर, उर्मिल चौहान, विशाखा, आशा शर्मा, रीना, मीना सिंह, रजनी बाला, लवली शर्मा व दिनेश ठाकुर नामीनेटिड काउंसलर भी उपस्थित रहे।
1948 में हुए सुकेत विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले और उस समय करसोग तहसील प्रजामंडल के अध्यक्ष रहे दिलाराम महाजन को आज सुकेत रियासत के विद्रोह नामक किताब के माध्यम से याद किया गया। समाज सेवी बंसीलाल कौंडल ने उक्त किताब उनके सुपुत्र और करसोग क्षेत्र के प्रसिद्ध अध्यापक तुलसीराम गुप्ता को भेंट की गई। ज्ञात रहे कि सुकेत राजा जब भारत मे विलय के लिए इनकार कर रहा था तो करसोग, पांगणा, तातापानी, निहरी, नाज आदि की जनता ने राजा के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा दिया था। इस विद्रोह में 4 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। उस समय तातापानी, फिरनु, तहसील करसोग, निहारी की चौकियों पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। पूर्व में राजधानी रही पांगणा के किलों को गिरा दिया गया था। समाजसेवी बंसीलाल कौंडल ने कहा कि हमे अपने क्षेत्र के क्रांतिकारी इतिहास पर गर्व है। यहां के लोग न अंग्रेजों के आगे झुके और न राजा के आगे। बेगार और शोषण के खिलाफ लड़ाई आज भी प्रेरक है। उन्होंने किताब के लेखक गगनदीप सिंह का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने तीन साल की मेहनत से किताब तैयार की। उन्होंने कहा कि हर सुकेतवासी को ये किताब पढ़नी चाहिए। तुलसीराम गुप्ता ने किताब देख कर काफी ख़ुशी प्रकट की। उनके पिताजी द्वारा उर्दू में लिखी गई अपनी आत्मकथा को उन्होंने हिंदी अनुवाद कर लेखक को दिया था। इस किताब में करसोग क्षेत्र के लगभग 100 के करीब लोगों का जिक्र किया गया है और 32 विद्रोहियों के फोटो भी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाएं। कृतिका कुलहरी ने कहा कि आज से 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उन्होंने कहा कि नामांकन से पूर्व एवं उपरान्त जनसभा प्रतिबन्धित रहेगी। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में केवल 03 वाहनों को आने की अनुमति होगी। नामांकन के दौरान जलसा प्रतिबन्धित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इंडोर स्थल पर कुल क्षमता का 30 प्रतिशत अथवा 200 व्यक्तियों (जो भी कम हो) के साथ बैठक की अनुमति होगी। बैठक में उपस्थित व्यक्तियों की गिनती के लिए एक रजिस्टर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुले स्थान पर बैठक में यदि स्टार प्रचारक उपस्थित हैं तो कुल क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा 1000 व्यक्तियों के साथ बैठक की जा सकती है। अन्य सभी मामलों में 50 प्रतिशत क्षमता अथवा 500 व्यक्तियों के साथ बैठक की जा सकेगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 निर्धारित की गई है। गैर मान्यता प्राप्त दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 10 निर्धारित की गई है। यह निर्णय कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लिया गया है। उन्होंने कहा कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में किसी भी प्रकार के रोड शो की अनुमति नहीं है। मोटर, बाईक अथवा साइकिल रैली की अनुमति भी नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गली-नुक्कड़ की जनसभाओं में स्थान की उपलब्धता एवं कोविड-19 दिशा-निर्देशों की अनुपालना के साथ अधिकतम 50 व्यक्तियों के एकत्र होने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधियों सहित 05 व्यक्ति ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वीडियो वैन के माध्यम से प्रचार के दौरान एक समूह स्थल पर स्थान की उपलब्धता एवं कोविड-19 दिशा-निर्देशों की अनुपालना के साथ अधिकतम 50 दर्शकों को ही एकत्र होने की अनुमति होगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार अथवा राजनीतिक दल को भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप वाहन साथ रखने की अनुमति होगी। इन निर्देशों के अनुसार स्टार प्रचारक के अतिरिक्त एक उम्मीदवार अथवा दल को 20 वाहनों की अनुमति प्रदान की गई है। प्रत्येक वाहन में बैठने की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति ही बैठ सकेंगे। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए तैनात सभी व्यक्तियों एवं निर्वाचन अधिकारियों का कोविड-19 से बचाव के लिए पूर्ण टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार, निर्वाचन एजैंट, मतदान एजैंट, मतगणना एजैंट एवं चालक सहित ऐसे सभी व्यक्तियों का भी कोविड-19 से बचाव के लिए पूर्ण टीकाकरण आवश्यक है जो आमजन के सम्पर्क में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक-एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोविड नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में नियन्त्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस नियन्त्रण कक्ष में दूरभाष नम्बर 01792-220191 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज सोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थित मशीनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए। वेयर हाउस से 15 कन्ट्रोल यूनिट, 15 बैलेट यूनिट तथा 15 वीवीपैट यूनिट सोलन जिला के नालागढ़, अर्की तथा सोलन के उपमंडलाधिकारी के प्रतिनिधियों को प्रदान किए गए। इनमें 04 ईवीएम उपमण्डलाधिकारी नालागढ़, 6 ईवीएम उपमण्डलाधिकारी सोलन को प्रदान की गई। इनका प्रयोग 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन में विभिन्न मतदान दलों के मतदान प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। 5 ईवीएम उपमण्डलाधिकारी अर्की को प्रदान की गई। इनका प्रयोग उप निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सोलन इकाई के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर एवं दीवान ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
देहरा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ज़िला अध्यक्ष देहरा संजीव शर्मा के हाल चाल जानने उनके घर पहुंचे। पिछले दिनों ज़िला अध्यक्ष देहरा संजीव शर्मा की आँखों का ऑपरेशन हुआ था। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने संजीव व उनके परिवार के साथ कुछ समय बताया और उनके उपरांत वह हुशियरपुर पंजाब की ओर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है।
कालका - शिमला रेलवे और हैरिटेज स्थल देखने के लिए ब्रिटेन से टूरिस्ट खास तौर पर शिमला आते हैं। इंग्लैंड से आने वाले सैलानियों के लिए रेलवे का 116 साल पुराना स्टीम इंजन आकर्षण का केंद्र रहता है। विदेशी सैलानियों के न आने के कारण बीते करीब डेढ़ साल से स्टीम इंजन की बुकिंग नहीं हुई है। ब्रिटिश नागरिकों को भारत आने पर 10 दिन का क्वारंटीन पीरियड अनिवार्य करने के केंद्र सरकार के फैसले से हिमाचल प्रदेश में विदेशी पर्यटन कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा है। हर साल करीब तीन से चार लाख विदेशी सैलानी प्रदेश में पहुंचते हैं, जिनमें ब्रिटिश सैलानियों की संख्या सबसे अधिक होती है। हैरिटेज स्थलों को देखने अकेले शिमला में ही सालाना 80 हजार से अधिक ब्रिटिश सैलानी पहुंचते हैं। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मार्च 2020 से प्रदेश में विदेशी सैलानियों का आना पूरी तरह बंद है। विदेशी सैलानियों से जुड़े होटल, ट्रेवल एजेंट और गाइडों का काम ठप है। बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी हैरिटेज टूरिज्म के लिए शिमला, एडवेंचर टूरिज्म के लिए मनाली और आध्यात्मिक टूरिज्म के लिए धर्मशाला का रुख करते हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी विदेशी सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह है। प्रदेश में दस हजार से अधिक लोग विदेशी सैलानियों से जुड़े हैं। कई ट्रेवल कंपनियां विदेशी सैलानियों के लिए काम करती हैं। शिमला के अलावा धर्मशाला और कुल्लू-मनाली की ट्रेवल कंपनियां ट्रांसपोर्टेशन से लेकर होटल बुकिंग का बंदोबस्त करती हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6अक्तूबर को विद्युत लाईनों के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पवन विहार, पोल्ट्री फार्म, डिग्री काॅलेज सोलन तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को करोड़ों का बजट जारी किया है। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय मंत्रालय को राशि जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो अब निजी दुकानों की तरह नजर आएंगे। इनमें पांच क्विंटल आटा-चावल रखने के लिए ड्रम मिलेंगे। हर डिपो में काउंटर भी बनेगा। सामान तौलने के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी। अभी राशन डिपुओं में आटा और चावल बोरियों में रखा जाता है। कई डिपो ऐसे भी हैं, जहां बरसात में पानी टपकता है। बरसात के चलते सीलन होने से आटा और चावल खराब होने की आशंका रहती है। दूसरा, चूहे भी राशन को खराब कर देते हैं, जिससे सैंपल फेल होने की भी आशंका रहती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पांच हजार के करीब राशन डिपो हैं। इनमें हर महीने की पहली तारीख से राशन की सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाती है। 10 तारीख तक ये डिपो राशन से भरे होते हैं। इसके बाद ही लोग राशन लेने डिपो पहुंचते हैं। सरकार डिपुओं की हालत इसलिए भी दुरुस्त करने जा रही है क्यूकी अब राशन के अलावा इनमें अन्य सामान भी बेचा जाना है जिसमें कि चाय, शैंपू और रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल हैं।
शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोकने व उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यूपी में जंगल राज चला है, जहां कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। राठौर ने प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस जंगल राज के खिलाफ चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचल कर बर्बर हत्या करने पर रोष प्रकट करते हुए कहा है कि इस मामलें में सत्ता से जुड़े बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री के बेटे का शामिल होना बहुत ही शर्मनाक है। साथ ही इस हत्याकांड के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार उनके नेताओं को घटनास्थल पर जाने और पीड़ित परिवारों से मिलने पर जिस प्रकार रोक रही है, उससे साफ है कि सरकार अपने गुनाहों को छिपा रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता है जो यूपी कांग्रेस मामलों की प्रभारी भी है। इसी आधार पर उन्हें जाने से जबरन रोकना उनके अधिकारों का हनन भी है।
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए एक अहम भूमिका निभाना है। इस अभियान का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने किया। उन्होंने अपने संदेश में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं अपितु जनसाधारण की सहभागिता से वृक्षारोपण, कचरा मुक्त वातावरण व शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवा कर स्वच्छ भारत का निर्माण करना भी है। इसके मद्देनजर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई विभिन्न गतिविधियों को संपन्न करेंगी जिसमें कि महाविद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों की सफाई करना, सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करना एवं उसका निपटान करना तथा साथ ही आस पास के गांवों के प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई एवं उन को दुरुस्त करना व महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों द्वारा जागरूकता फैलाने सम्बन्धी अभियान भी चलाये जाएंगे। अभियान के प्रथम चरण में आज महाविद्यालय परिसर में सफाई की गई व अनवांछित घास को भी उखाड़ा गया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ जगदीप वर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान 31 अक्टूबर 2021 को संपन्न होगा।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान चेयरमैन सचिन जस्वाल एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि इस वर्ष प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग और शिक्षा बोर्ड ने नौवीं से 12वीं कक्षा के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव कर उन्हें 2 टर्म में करने का जो निर्णय लिया है, जिसमें पहले टर्म की परीक्षाएं नवंबर माह में 50% सिलेबस के आधार पर करवाने तथा दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च में बाकी बचे 50% सिलेबस के आधार पर करवाने का जो निर्णय आनन-फानन में लिया है। उससे संघ आहत है और संघ का कहना है कि इस तरह के नीतिगत निर्णय लेने से पहले शिक्षा विभाग एवं शिक्षा बोर्ड को अभिभावकों एवं शिक्षक संगठनों तथा शिक्षाविदों से सलाह मशवरा करना चाहिए था क्योंकि यह निर्णय कोविड की परिस्थितियों के मध्यनज़र छात्रों एवं शिक्षकों के हित में तो बिल्कुल भी सही नहीं है, यदि परीक्षाओं को दो टर्म में बांटना है तो दोनों टर्म को बराबर समय अवधि के आधार पर ही बांटना उचित है। यह कहां तक सार्थक है कि यदि एक टर्म के लिए आप 8 महीनों का समय देते हैं तो दूसरी टीम के लिए 4 महीने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि सिलेबस दोनों टर्म में आधा-आधा आना है l विशेषकर शीतकालीन स्कूलों के बारे में अगर विचार किया जाए l
संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से रौंदने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिला उपयुक्त कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया तथा इसे घोर अमानवीय कृत्य करार दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र सहित दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सेक्शन 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से इस घटना की निष्पक्ष जांच और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी उठाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि केन्द्र सरकार किसानों से बातचीत करने के बजाय उन्हें लाठी, डंडों, गोलियों और गाड़ी से कुचल कर मारने में लगी है और किसान आंदोलन को तानाशाही तरीके से समाप्त करने को कोशिश कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए मोहित वर्मा ने कहा कि गत 25 सितम्बर को एक सार्वजनिक सभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आंदोलन को 2 मिनट में खत्म करने की धमकी दी थी और आज उन्हीं के बेटे पर किसानों को कुचलने के आरोप लग रहा है। किसान नेता ने कहा कि विश्व अहिंसा दिवस के एक दिन बाद ही इस तरह की घटना को अंजाम देना साफ़ तौर पर दर्शाता है कि केन्द्र सरकार का लोकतंत्र में कोई भी विश्वास नहीं है और किसी भी कीमत पर अपने खिलाफ उठ रहे विरोधी स्वरों को दबाना चाहती है। इस बर्बरतापूर्ण कृत्य का पूरे देश सहित हिमाचल में भी कड़ा विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और इस घटना के बाद किसान आंदोलन और ज़्यादा मज़बूत होगा।
छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के गेट के पास बने चेम्बर से पिछले कई महीनों से लगातार सड़क पर हजारों लीटर बह रहे पानी को आखिर जलशक्ति विभाग द्वारा दरुस्त करवा ही दिया। जनहित के इस मुद्दे को फर्स्ट वर्डिक्ट ने प्रमुखता से उठाया था। जलशक्ति उप मण्डल सुबाथू के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज ने इस चेम्बर में हो रही लीकेज को जल्द ठीक करवाने का आश्वाशन दिया था। सोमवार को ही विभाग के कर्मचारियों ने उक्त चेम्बर में लीकेज कर रही पाइपो कि मुरम्मत करके लोगो की परेशानी को हल कर दिया। विदित रहे कि इस चेम्बर से बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय कलोनी सहित बहुत से पेय जल उपभोक्ताओं को पानी के कनेक्शन दिए गए है। पानी के बेतहाशा सड़को पर बहने से लोगो के घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नही पहुंच पाने से पेयजल समस्या पैदा हो गई थी। कैप्टन प्रभु राम, मनोज गर्ग, चारु, सुभाष, कृष्ण कांत सहित कई पेयजल उपभोक्ताओं ने इस चेम्बर में हो रही लीकेज ठीक करवाने के लिए सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज का धन्यवाद किया।
मंडी व बिलासपुर के बाद अब सोलन में भी ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नवजात शिशु सोमवार सुबह कोटला नाला के शिव मंदिर कि सीढिय़ों पर तौलिए में लिपटा हुआ मिला। सुबह जब श्रदालु मंदिर माथा टेकने आए तो उन्होंने मंदिर की सीढिय़ों में बच्चे को देखा और इसकी सूचना मंदिर के पुजारी व पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को कब्जे में लेकर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां नवजात की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म एक से दो दिन पहले हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला किन्नौर में एक फिर बस के ऊपर पहाड़ी से मलवा गिरने का मामला सामने आया है। यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब पेश आया है। दरअसल आज सुबह यानि सोमवार को एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो ताबो से रामपुर की ओर जा रही तो निगुलसरी के समीप एनएच-5 पर पहाड़ी से मलबा बस पर जा गिरा। मलबा गिरने से बस में सवार 6 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई है। हालांकि एक बड़ा हादसा होते बाल-बाल बचा है। वहीं, घायल व्यक्ति स्वयं प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुँचे है। बस पर मलबा गिरने से बस को भी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ दरकने से एचआरटीसी बस समेत पांच वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। हालांकि इस हादसे में 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है परंतु 28 यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। वहीं,आज फिर पहाड़ी से मलबा गिरने से घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि एक बड़ा हादसा होने के बाद प्रशासन की तरफ से होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया था, जो किसी प्रकार के खतरा भांपते हुए आने वाले वाहनों को सतर्क कर दिया करते थे, परंतु अब प्रशासन ने उन्हें भी यहाँ से हटा दिया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि एनएच व पीडब्ल्यूडी की ओर निगुलसरी हादसें वाले उक्त स्थान से लूज बोल्डरों व मलबा को गिरा दिया गया था। इसके उपरांत वहां से होमगार्ड व पुलिसकर्मियों को हटा दिया था है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड व पुलिसकर्मियों को सोमवार से उक्त स्थान पर तैनात कर दिया जाएगा।
प्रदेश में पुलिस कर्मियों के भरे जाने वाले पदों के लिए 1 अक्तूबर से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भरे जाने वाले 1334 पदों में से अभी तक पोर्टल पर 12569 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। जिनमें से 7411 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। पुलिस भर्ती के लिए प्रदेशभर में आठ हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसमें सात हेल्प डेस्क पुलिस बटालियन और एक हेल्प डेस्क पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह में स्थापित किया गया है। पुलिस भर्ती के लिए स्थापित किए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक 101 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए पेश आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए सहायता मांगी। वहीं, पुलिस विभाग द्वारा स्थापित किए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से युवओं को पेश आ रही दिक्कतों का सामाधान किया गया। पोर्टल पर 12569 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है जिसमें से 7411 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती के संबंध में ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2021 तक जारी रहेगी।
भाजपा के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव न सिर्फ प्रदेश बल्कि केंद्र की सियासत के लिहाज से भी विशेष महत्व रखता है। प्रदेश के लिहाज से बात करें तो इस संसदीय क्षेत्र के तहत 17 विधानसभा हलके आते है, जिसमें से 9 स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के है। जाहिर है ऐसे में इस चुनाव को उनकी परफॉरमेंस से जोड़कर देखा जायेगा। वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत हिमाचल प्रदेश में ये जगत प्रकाश नड्डा का भी पहला बड़ा इम्तिहान है। सो उनके लिए भी ये चुनाव प्रतिष्ठता का प्रश्न है। ऐसे में भाजपा यहां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में जनसम्पर्क अभियान शुरू कर चुके है। मुख्यमंत्री ये एलान कर चुके है कि मंडी उनकी थी, उनकी है और उनकी ही रहेगी। किसी भी सूरत में मंडी उपचुनाव हारना भाजपा के लिए ऑप्शन नहीं है। येन- केन-प्रकारेण, मंडी में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को जो भी करना पड़े पार्टी वो करने से पीछे नहीं हटेगी। शायद इसीलिए मंडी में स्वयं टिकट मांगने वाले प्रत्याशियों को अनदेखा कर पार्टी मंत्रियों को चुनाव लड़ने के लिए मनाने में लगी है। माना जा रहा है कि ज़रूरत पड़ी तो पार्टी कोई नया चेहरा सामने लाकर सभी को चौंका भी सकती है। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 सीटों में से 13 में भाजपा के विधायक है। ऐसे में सिर्फ मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर ही नहीं, मंडी उपचुनाव में बेहतर करने का प्रेशर भाजपा के सभी 13 विधायकों पर है। विधायकों को अपने -अपने क्षेत्रों से लीड सुनिश्चित करनी होगी। इसी तरह अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी के मुख्य चेहरों पर लीड दिलवाने का दबाव रहेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को शानदार लीड मिली थी, अब इसे बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। ये तय है कि नतीजे के लिहाज से हर क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। नतीजे के बाद विधानसभा क्षेत्रवार नफे -नुक्सान का आंकलन होगा। ऐसे में ये प्रदर्शन 2022 में टिकट की दावेदारी पर भी असर डालेगा।
हिमाचल में पर्यटकों की लगतार बढ़ोतरी होने लगी है। पर्यटन नगरी मनाली में इस बार पर्यटकों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। जानकरी के मुताबिक शनिवार को अन्य राज्य से 700 से अधिक पर्यटक वाहन ने मनाली पहुंचे है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटलों सहित पर्यटन स्थलों में भी रौनक लौटने लगी है। अटल टनल रोहतांग व रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बन रहे हैं। सोलंगनाला में भी पर्यटक साहसिक खेलों का लुफ्त ले रहे हैं। सुहावने मौसम के बीच मनाली-लेह व मनाली-काजा मार्ग पर भी पर्यटकों की आवाजाही सुचारू है। लेह व काजा की ओर से भी पर्यटकों का मनाली आ रहे है। शनिवार शाम को मनाली माल रोड में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। वीकेंड मनाने देर शाम तक पर्यटकों का मनाली आना लगा रहा। बताया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल के बाद अक्टूबर में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली है। दशहरा सीजन के लिए एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है, जिससे दशहरा व दीवाली में पर्यटन कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद जगी है। होटल एसोसिएशन द्वारा बताया जा रहा है कि होटल संचालकों की ओर से पर्यटकों के स्वागत को बेहतर तैयारियां की गई है। होटलों में अपने-अपने स्तर पर आकर्षक पैकेज भी दिए जा रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से मनाली आने वाले पर्यटकों की हर सुविधा का ख्याल रखने के प्रयास किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग जिला हमीरपुर की ओर से नादौन में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह में पर्यटन विभाग जिला हमीरपुर की ओर से नादौन में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नादौन-चंबापत्तन रिवर राफ्टिंग ट्रैक पर पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से 100 से भी अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 25 टीमें भाग लेंगी, जिसमें हिमाचल की पांच राफ्टिंग टीमें भी शामिल हैं। हमीरपुर के नादौन से कांगड़ा के देहरा तक रिवर राफ्टिंग को हाल ही में सरकार ने अधिसूचित किया है। राष्ट्रस्तरीय आयोजन से न केवल राफ्टिंग की यह साइट देश दुनिया की नजर में आएगी, अपितु यहां पर साहसिक पर्यटन के लिए भी पर्यटकों का जमावड़ा लगेगा।
स्किल इंडिया के माध्यम से देशभर के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं उन्हें तराश कर अपने पैरों पर युवा खड़े हो सके, अपने हुनर का सही इस्तेमाल कर सकें इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रयास संस्था के माध्यम से युवाओं को, विशेष रूप से युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवतियां जिस तरह का प्रशिक्षण लेना चाहती है उन्हें दिया जा रहा है ताकि अपने घर और जब उनकी शादी हो जाए तो वह ससुराल में जाकर भी घर द्वार पर आजीविका के साधन उपलब्ध कर सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में तीन दर्जन वाहन सांसद होने के नाते सेवा में लगाए हैं ताकि लोगों को समाज के प्रत्येक वर्ग को किसी भी तरह का स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए घर द्वार पर ही तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सके। बताते चलें कि रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के 2 बार के सफलतम मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक भोरंज कमलेश कुमारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुजानपुर, भाजयुमो अध्यक्ष के साथ-साथ गणमान्य लोग भाजपा मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ-साथ तमाम भाजपा पदाधिकारियों का युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र अत्री, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला भाजमुयो अध्यक्ष अजय रिंटू, सुजानपुर मंडल भाजमुयो अध्यक्ष कपिल शामा, बीडीसी अध्यक्ष सुजानपुर अंजना ठाकुर, विक्रम राणा, अभिषेक ठाकुर, सोनू रगड़ा, व भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला काँगड़ा युवा कांग्रेस महामंत्री नीरज शर्मा ने प्रेस के जारी बयान में कहा की आज ज्वालामुखी अस्पताल के आधुनिक लैस सुविधायों से बनने जा रहें भवन के निर्माण का जो कार्य शुरु हुआ है उसका सारा श्रेय पूर्व विधायक संजय रतन की विकासत्मक सोच ओर मेहनत का नतीजा है। उन्होने कहा की पूर्व विधायक संजय रतन ने अपने कार्यकाल में ज्वालामुखी अस्पताल को 100 बेड का दर्जा दिलवाया था ओर नए भवन को बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ओर पूर्व विधायक संजय रतन ने बकायदा इसका शिलान्यास किया था ओर संजय रतन ने नए भवन के लिए करोड़ो रूपय स्वीकृत करवाये थे। आज पूर्व विधायक संजय रतन की मेहनत से ज्वालामुखी अस्पताल में करोड़ो रूपये का नया भवन बनने जा रहा है जिसका सारा श्रेय पूर्व विधायक संजय रतन को जाता है। उन्होंने कहा की पूर्व विधायक संजय रतन ने ज्वालामुखी अस्पताल को अपने कार्यकाल में अल्ट्रासॉउन्ड मशीन, बेबी केयर सेंटर, जरनेटर, स्टाफ क्वाटर सुविधाएं देने का कार्य किया था। उन्होने कहा कि भाजपा विधायक के हट ओर जिद के कारण पिछले 4 बर्षो से इस अस्पताल का काम लटका हुआ था क्योंकी भाजपा विधायक ने 2017 के चुनावों के समय लोगो को गुमराह व झूठ बोलकर वोट लेने की खातिर वादा किया था कि वह विधायक बनते ही अस्पताल को बस स्टैंड ले आएंगे पर भाजपा विधायक जनता से किए इस वादे को निभाने में पूरी तरह से असफल साबित हुए है। अब जब जनता भाजपा विधायक से सवाल पूछ रही है कि अस्पताल कब बस स्टैंड आएगा तो विधायक जनता से मुंह छुपा रहें है। उन्होने कहा कि आज पूर्व विधायक संजय रतन द्वारा रखे गए शिलान्यास ओर स्वीकृत किए करोड़ो रूपये से ज्वालामुखी अस्पताल के नए भवन का निर्माण होने जा रहा है जिसका सारा श्रेय पूर्व विधायक संजय रतन को जाता है जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए दिन रात मेहनत कर इसे सिरे चढ़ाया है। उन्होने कहा कि पूर्व विधायक संजय रतन ने नए बनने वाले भवन में मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर आधुनिक सुविधाएं भवन में मुहैया करवाई है जिसमें पार्किंग, रेम्प, लिफ्ट, नर्सिंग रूम, लेबर रूम, लेबर वेटिंग रूम, आईसीयू कक्ष, फीमेल वार्ड, नवजात शिशुओं के लिए स्पेशल वार्ड, पुरष वार्ड, मीटिंग हाल व अन्य कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं करवाने का प्रयास किया है। युवा कांग्रेस ने कहा कि संजय रतन के द्वारा स्वीकृत करवाए गए कार्य को अपना बताकर ज्वालामुखी भाजपा विधायक अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं व झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। इस मोके पर युवा अध्यक्ष राज राणा, महासचिव सादिक मोहम्मद, विक्रमजीत सिंह, रिंकू, रविंद्र, रोहित, अंकुश सूद, राकेश, कुलदीप, कपिल, सुनील, रजत, सक्षम, अनिल, अजय, विकी आदि मौजूद रहें।
तीन दिवसीय 19वीं राष्ट्रीय कोफबाॅल प्रतियोगिता रविवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सम्पन्न हो गई। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रही हिमाचल की टीम तथा उप विजेता हरियाणा की टीम को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही तमिलनाडू तथा महाराष्ट्र की टीमों को भी मुख्यातिथि द्वारा ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेले हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो परस्पर प्रेम, भाईचारे तथा प्रतस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करती हैं। खेल हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते है तथा अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव अथवा हार-जीत चली रहती है। खेल हमें जीवन में संगर्ष करते हुए जीवन जीने की कला सिखाते हैं। खेलों को आज कैरियर के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कोर्फ बाल संघ के महासचिव बीआर सुमन को हिमाचल प्रदेश में कोर्फ बाल को प्रोन्नत करने के लिए सराहना की तथा हिमाचल की जीत पर उन्हें बधाई भी दी। इस अवसर पर सचिव कोर्फ बाल फैडरेशन ऑफ इंडिया अशोक ठाकुर, कार्यालय सचिव देव भलारा, तकनीकी अध्यक्ष के सरवनन, लीगल एडवाईजर विदेश पालसरा, हिमाचल प्रदेश कोर्फ बाल संघ के वाईस प्रेसीडैंट देवदत्त प्रेमी, जय गोपाल शर्मा, जिला हमीरपुर के सचिव प्रवीण शर्मा, शिमला से पनव नेगी कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, डॉ राहुल के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से टीमों के साथ आए टीम मैनेजर, कोच, खिलाड़ी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में शिक्षा खंड धुंदन के शारीरिक शिक्षक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी का चुनाव वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भास्करानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में दिनेश कुमार को प्रधान, कुलदीप कुमार को महासचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष तथा हिमेश अंगिरस को मीडिया प्रभारी चयन किया गया। नई कार्यकारिणी ने यह दायित्व सौंपने पर संगठन का आभार प्रकट किया और अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेवारी से निभाने का संकल्प लिया।
ग्राम पंचायत रौड़ी व स्पोर्ट्स यूथ क्लब धार द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।एसडीटीओ परिवहन ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ समाजसेवी जुल्फी राम द्वारा किया गया। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु आयोजकों को ₹31000 की राशि भेंट की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अम्बुजा सीमेंट के ऑपरेशन हेड बीएस राणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रौडी की प्रधान रीना शर्मा ने की। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबन्धक भूपेंद्र गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युग मे जहाँ युवा नशे की ओर भाग रहें हैं, वहीं स्पोर्ट्स क्लब धार द्वारा युवाओं का रुख खेलों की ओर मोड़ने हेतु सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और कहा कि कम्पनी का जो भी सहयोग होगा वह किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की 12 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया हैं। रमण चौधरी, साहिद, ओंकार सिंह, अभिमन्यु, शेखु, सन्नी जैसे आल इंडिया यूनिवर्सिटी लैवल टीम के खिलाड़ियों ने अपने रोमांचक अंदाज में खेल कर लोगों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तुन बी व बटेड सिक्स के मध्य खेला गया, जिसमें तुन बी विजेता रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रौडी की प्रधान रीना शर्मा, उप प्रधान जीतराम बिट्टू, ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र चौधरी, बाघल सोसायटी के पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, मीडिया प्रभारी पवन गौतम, बाबू राम, सोहन लाल, बंटू शुक्ला सहित पंचायत व क्लब के सभी सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट में पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष लाला शंकर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा,उसके लिए दाड़लाघाट पंचायत कांग्रेस कमेटी कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजना का अपना भरपूर प्रयास करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणा भी अभी तक पूरी नही की गई। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा जैसे विभिन्न समस्याओं को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल रही हैं। बैठक में अर्की उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा अगली रणनीति बारे चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष बीडीसी जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सोलन अनिल गुप्ता, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाला शंकर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, प्रेम केशव, सुरेंद्र वर्मा, बाबू राम शर्मा, हेतराम ठाकुर, प्रेम ठाकुर, सोहन सिंह ठाकुर, मनोज गौतम, दीपक गजपति, महेंद्र सोनी, राम दत्त ठाकुर, कमलेश, जयदेव, अमरदेव, करमचंद चंदेल, सहज राम, हेमचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन संजौली महाविद्यालय के एक प्रतिनिधि मंडल ने PCC दफ्तर में वेद प्रकाश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव से मुलाकात कर महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। यह बैठक रोनित वर्मा की अध्यक्षता में हुई। रोनितत ने कहा कि महाविद्यालय में जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार ज़िला प्रभारी को विश्वास में लेकर किया जाए और ऐसे लोगों को मौका दिया जाए जो संगठन के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। कृतिका शर्मा प्रदेश सचिव ज़िला प्रभारी शिमला ने विश्वास दियाला की हम कार्यकर्ताओं से मिलकर जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव रजत सिंह राणा, अविनाश, आयुष, आर्यन, रचित, सहजल ,शशांक, यशिका शामिल रहे।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा बार-बार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को नाटी डालने और खिचड़ी खाने वाला मुख्यमंत्री कहा था। भाजपा नेता ने हैरानी जताते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक चुने हुए प्रतिनिधि होने के बावजूद राजनीतिक मर्यादा भूल चुके हैं। भले ही उन्हें बिना मेहनत किए शिमला ग्रामीण विधानसभा में यह सीट मिली हो, लेकिन पद मिलने के बाद उसकी गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हमारी संस्कृति और खान-पान हमारी पहचान है। भाजपा के सचिव चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भूल गए हैं कि उनके पिता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह भी कई मौकों पर नाटी डालते थे और भाजपा नेताओं ने इसपर कभी टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल की परंपरा और संस्कृति पर भी निशाना साध रहे हैं। यह आम लोगों के लिए भी दुख की बात है कि स्व वीरभद्र सिंह परिवार का सदस्य हिमाचल के पहनावे और संस्कृति का मजाक उड़ा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह न जाने क्यों खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। उनका यह कहना कि कर्मचारियों के परिवार वालों पर गिद्ध की नजर हैं वो बच नहीं सकते, कर्मचारियों को सीधी-सीधी धमकी है। विक्रमादित्य सिंह बताएं कि उनकी नजर किस परिवार पर है और क्यों। वे कौन हैं जो लोग उनसे बच नहीं पाएंगे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने राजगढ़ के ग्राम पालू के शचिंद्र नाथ शर्मा के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयन होने पर उन्हें व उनके परिजनों को बधाई दी है। जीआर मुसाफिर ने कहा कि शचिंद्र नाथ शर्मा का इसरो में चयन राजगढ़ के साथ-साथ जिला सिरमौर व पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में शचिंद्र नाथ शर्मा ने देशभर में 25वां रैंक हासिल किया और उनकी इस उपलब्धी से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। जीआर मुसाफिर ने शचिंद्र शर्मा के उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह बुलंदियो को छूते हुए परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करे।
ज्वालामुखी में चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं है। ताजा मामले में शातिर चोर शुक्रवार देर रात अस्पताल परिसर में खड़ी कार लेकर रफूचक्कर हो गए। गाड़ी का मालिक देर रात तक गाड़ी को ढूंढता रहा। शनिवार सुबह थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने अधे दी हट्टी में आरोपियों के साथ गाड़ी को बरामद किया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। पुलिस के अनुसार थाना ज्वालामुखी में गाड़ी के मालिक श्रवण कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी बस्सी जंबल डाडासीबा ने शिकायत दर्ज करवाई कि देर रात वह मरीज को लेकर ऑल्टो कार में सिविल अस्पताल ज्वालामुखी आया था। वह मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर दाखिल करवाने चला गया और जल्दी-जल्दी में चाबी कार में ही छूट गई। थोड़ी देर बाद बाहर परिसर में खड़ी उसकी कार को चोरों ने चुरा लिया। उसने कार तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने श्रवण कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ज्वालामुखी पुलिस ने दो आरोपियों को अधे दी हट्टी में कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन कुमार उर्फ विंटा निवासी अंब उछाड़ व दूसरे आरोपी की पहचान सूरज कुमार निवासी वार्ड नंबर एक ज्वालामुखी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को देहरा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
शिमला: जिला कांगड़ा के गुम्मर गांव के अमन कुमार को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलेगा। जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा उन्हें पक्का माकन बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है। मकान का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। प्रदेश की जयराम सरकार की संवेदनशीलता से आज राज्य के गरीब लोगों को हर संभव सहायता मिल रही है। इसका उदाहरण जिला कांगड़ा के गुम्मर गांव के रहने वाले एक गरीब व्यक्ति जो पक्का मकान की आस में थे, उसे सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत की है। जिससे अमन कुमार का पक्का मकान बहुत जल्दी तैयार होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन कांगड़ा ने अमन कुमार का पक्का मकान निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। दिव्यांग अमन कुमार की हालात के बारे में भाजपा पदाधिकरियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संज्ञान में लाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी बीते दिनों इस मसले को डीसी कांगड़ा के समक्ष रखा था और तुरंत कार्रवाई करने को कहा। मामला संज्ञान में आते ही जयराम सरकार द्वारा अमन कुमार को अतिशीघ्र पक्का मकान देने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के भीतर अमन कुमार को पक्का मकान बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के डेढ़ लाख रुपये की रशि स्वीकृत कर दी गई और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। बहुत जल्द ही अमन कुमार के पक्के घर में रहने का सपना साकार होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने गरीब व्यक्ति को पक्का मकान निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनशील है और गरीबों के सुख-दुख की सच्ची साथी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय की जमकर सराहना की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित वस्तुओं की दरें निर्धारित कर दी हैं। अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एम्पलीफायर तथा माईक्रोफोन के साथ लाऊडस्पीकर किराए पर लेने की दर 850 रुपए प्रति जलसा प्रति दिन तथा 350 रुपए प्रति दिन प्रति वाहन निर्धारित की गई है। 4 से 5 व्यक्तियों के लिए मंच/पंडाल निर्मित करने के लिए 330 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। 15 गुणा 15 आकार के पण्डाल के लिए दर 250 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। 18 गुणा 20 आकार के मंच के लिए 150 रुपए प्रति वर्ग फुट दर निर्धारित की गई है। 18 गुणा 20 आकार के मंच के लिए दर प्रतिदिन 3825 रुपए निर्धारित की गई है। विभिन्न प्रकार के मंच के लिए दर 150 रुपए प्रति वर्ग फुट तथा 3500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। 15 गुणा 7 आकार की कनात की दर 80 रुपए प्रति टुकड़ा प्रतिदिन निर्धारित की गई है। प्रवेश द्वार की दर 2200 रुपए प्रति प्रवेश द्वार प्रतिदिन निर्धारित की गई है। तोरण लगाने की दर 1100 रुपए प्रतिदिन प्रति प्रवेश द्वार निर्धारित की गई है। जीआई स्वागत द्वार की दर 1100 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। टेन्ट की दर 20 रुपए प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। सामान्य आकार के पर्दों की दर 100 रुपए प्रति परदा निर्धारित की गई है। 10 गुणा 15 आकार के परदों के लिए 160 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किए गए हैं। झालर की दर 10 रुपए प्रति फुट निर्धारित की गई है। मंच के लिए सीढ़ियां निर्मित करने की दर 110 रुपए प्रति फुट निर्धारित की गई है। वीडियोग्राफर के लिए प्रतिदिन डीवीडी सहित 2500 रुपए निर्धारित किया गया है। फोटोग्राफर किराए पर लेने के लिए दर 1500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। वीडियो कैसेट की दर 250 रुपए प्रति वीडियो कैसेट, खाली डीवीडी 50 रुपए प्रति डीवीडी तथा खाली सीडी 20 रुपए प्रति सीडी निर्धारित की गई है। ऑडियो कैसेट की दर 25 रुपए प्रति कैसेट निर्धारित की गई है। एक फोटोग्राफ की दर का मूल्य 10 रुपए निर्धारित किया गया है। सीडी प्लेयर का किराया 150 रुपए प्रतिदिन तथा डीजे सिस्टम का किराया 3500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। पूर्ण ऑरकेस्ट्रा का प्रतिदिन किराया 4400 रुपए निर्धारित किया गया है। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ सम्बद्ध गायक के लिए 10 से 15 कलाकारों की समूह प्रस्तुति की दर 7500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। इन्हें प्रत्येक कलाकार की दर से 700 रुपए बस किराया भी देय होगा। ढोल एवं नगाड़ा की दर 500 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। स्थानीय बैंड की दर 4400 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। ढोली की दर 1200 रुपए प्रतिदिन प्रति ढोल निर्धारित की गई है। पोपलीन बैनर की दर 200 रुपए प्रति मीटर, साटन क्लॉथ बैनर की दर 200 रुपए प्रति मीटर निर्धारित की गई है। पोस्टर, पैम्पलेट, हैंडबिल इत्यादि के लिए लागत प्रिंट आर्डर के अनुरूप निर्धारित की जाएगी। कपड़े के झण्डे की दर 15 रुपए प्रति झण्डा (छोटा) निर्धारित की गई है। प्लास्टिक के झण्डे लगाने की अनुमति नहीं है। कागज़ की छोटी झण्डियों के लिए 5 रुपए प्रति फुट की दर निर्धारित की गई है। फ्लेक्स बैनर के लिए 10 रुपए प्रति वर्ग फुट दर निर्धारित की गई है। श्याम श्वेत हैंड बिल के लिए 400 रुपए तथा रंगीन हैंड बिल के लिए 1000 रुपए प्रति एक हजार निर्धारित की गई है। ए-4 आकार के श्याम श्वेत पोस्टर के लिए दर 800 रुपए प्रति 1000 तथा ए-4 आकार के रंगीन पोस्टर के लिए दर 1500 रुपए प्रति 1000 निर्धारित की गई है। पोस्टर फलैक्स के लिए गुणवत्ता के आधार पर 10 रुपए प्रति वर्ग फुट दर निर्धारित की गई है। होर्डिंग के लिए दर फ्रेम सहित 25 रुपए प्रति वर्ग फुट निर्धारित की गई है। लकड़ी के कट आऊट के लिए 250 रुपए प्रति वर्ग फुट तथा कपड़े के कट आउट के लिए 125 रुपए प्रति वर्ग फुट दर तय की गई है। सन बोर्ड फोटो के लिए (दोनों और मुद्रित) दर 110 रुपए प्रति वर्ग फुट निर्धारित की गई है। दीवार पर रंग के लिए 21.06 रुपए प्रति वर्ग मीटर, दीवार पर पेटिंग के लिए 40.64 रुपए प्रति वर्ग मीटर, स्टील पर पेटिंग के लिए 35 रुपए प्रति वर्ग मीटर तथा लकड़ी पर पेटिंग के लिए 36 रुपए प्रति वर्ग मीटर दर निर्धारित की गई है। दल के चिन्ह के साथ टी-शर्ट की कीमत 200 रुपए प्रति टी-शर्ट निर्धारित की गई है। नगर निकायों से होर्डिंग स्थल किराए पर लेने की दरें 300 रुपए प्रति वर्गमीटर अथवा नगर निकायों एवं निकायों द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप होंगी। कागज़ की टोपी की दर 5 रुपए प्रति टोपी, कपड़े की टोपी की दर 15 रुपए प्रति टोपी, दल के चिन्ह के साथ मफलर की दर 10 रुपए प्रति मफलर, स्वागत मफलर की दर 100 रुपए प्रति मफलर, लोगो मास्क की दर 1000 रुपए प्रति 100 मास्क, हिमाचली टोपी की दर 250 रुपए प्रति टोपी, पुरूष शॉल की दर 600 रुपए प्रति शॉल, महिला शॉल की दर 1200 रुपए प्रति शॉल, महिला स्टॉल की दर 350 रुपए प्रति स्टॉल, स्मृति चिन्ह की दर 250 रुपए प्रति स्मृति चिन्ह, फोटोयुक्त स्मृति चिन्ह की दर 150 रुपए प्रति स्मृति चिन्ह, किराए के आधार पर दीप ज्योति प्रज्जवलिका स्टेंड की दर 100 रुपए प्रतिदिन प्रति स्टेंड, 2 से 3 फुट तक की तलवार की दर 3000 रुपए, गुब्बारों की दर 100 रुपए प्रति सैंकड़ा, हाथ में पकड़ने वाले मेगाफोन की दर 500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। केबल टीबी पर स्क्रॉल विज्ञापन, वीडियो विज्ञापन तथा शेप विज्ञापन की दर सरकार द्वारा अधिसूचित डीएवीपी दरों के अनुरूप होगी। प्रिन्ट तथा इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने की दर सरकार द्वारा अधिसूचित डीएवीपी दरों के अनुरूप होगी। विभिन्न प्रजातियों के खुले फूलों की दर 55 रुपए प्रति किलो निर्धारित की गई है। प्राकृतिक फूलों के छोटे हार की दर 10 रुपए प्रति हार, मध्यम आकार के हार की दर 15 रुपए प्रति हार तथा बड़े आकार के हार की दर 20 रुपए प्रति हार निर्धारित की गई है। नकली फूलों के छोटे हार की दर 5 रुपए प्रति हार, मध्यम आकार की दर 7 रुपए प्रति हार तथा बडे़ आकार की दर 9 रुपए प्रति हार निर्धारित की गई है। वृहद आकार के हार की दर आकार के अनुरूप 1500 रुपए निर्धारित की गई है। छोटे गुलदस्ते की कीमत 150 रुपए, मध्यम आकार की कीमत 225 रुपए तथा बड़े गुलदस्ते की कीमत 400 रुपए निर्धारित की गई है। जीप, सूमो, क्वालिस वाहन, टेम्पो, ट्रक, आरामदायक एसयूवी, इनोवा, मारूति-800, ऑल्टो इत्यादि कार, तिपहिया रिक्शा की दर प्रदेश सरकार अथवा जिला प्रशासन द्वारा 27 नवम्बर, 2018 को अधिसूचित दरों के अनुरूप होगी। मोटर साइकिल एवं बाइक किराए पर लेने की दर 1600 रुपए प्रतिदिन, ऑटो रिक्शा की दर 1600 रुपए प्रतिदिन, रोड रोलर की दर 634 रुपए प्रति घण्टा अथवा 6000 रुपए प्रतिदिन, जेसीबी की दर 1200 रुपए प्रति घण्टा, टिप्पर की दर 600 रुपए प्रति घण्टा तथा ट्रॉली के साथ ट्रैक्टर की दर 450 रुपए प्रति घण्टा निर्धारित की गई है। ऑटो की दर स्थानीय क्षेत्र में 1600 रुपए प्रतिदिन तथा स्थानीय क्षेत्र से बाहर 2500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। ट्रक की दर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रति दिवस की दर के अनुरूप होगी। चुनाव अभियान के दौरान जनसभाओं के लिए बस किराए पर लेने की दरें सीट क्षमता के अनुरूप निर्धारित की गई हैं। 29 जमा 01 सीटर बस के लिए 8000 रुपए प्रतिदिन, 40 सीटर बस के लिए 11000 रुपए प्रतिदिन तथा 50 सीटर बस के लिए 15000 रुपए प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है। ईंधन की दर वास्तविक बिल के अनुरूप होगी। चालक को किराए पर लेने की दर 550 रुपए प्रतिदिन तथा भोजन के साथ निर्धारित की गई है। साधारण कुर्सी की दर 10 रुपए प्रतिदिन प्रति कुर्सी, वीआईपी कुर्सी की दर 20 रुपए प्रतिदिन प्रति कुर्सी, 5 सीटर सोफा की दर 500 रुपए प्रतिदिन, चटाई की दर 60 रुपए प्रतिदिन, कारपेट की दर 3 रुपए प्रति वर्गफुट, टेबल कवर की दर 15 रुपए प्रतिदिन, 2.5 गुणा 2.5 आकार के टेबल की दर 40 रुपए प्रतिदिन, वीआईपी टेबल की दर 100 रुपए प्रतिदिन, लेक्चर स्टेण्ड 300 रुपए प्रतिदिन, किराए पर कम्प्यूटर की दर 250 रुपए प्रतिदिन, किराए पर लैपटॉप की दर 300 रुपए प्रतिदिन, सभी प्रकार के प्रिन्टर की दर 200 रुपए प्रतिदिन, स्केनर तथा फैक्स के साथ प्रिन्टर की दर 250 रुपए प्रतिदिन, कम्प्यूटर टेबल की दर 70 रुपए प्रतिदिन, एक्सीक्यूटिव कुर्सी की दर 40 रुपए प्रतिदिन, एक्सीक्यूटिव टेबल की दर 100 रुपए प्रतिदिन, सामान्य ऑफिस चेयर की दर 20 रुपए प्रतिदिन, ऑफिस टेबल की दर 40 रुपए प्रतिदिन, स्टील की छोटी अलमारी की दर 40 रुपए प्रतिदिन, स्टील की बड़ी अलमारी की दर 50 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। यह सभी दरें किराए के आधार पर हैं। छोटी गदा की दर 2500 रुपए प्रति गदा, मध्यम आकर की गदा की दर 4000 रुपए प्रति गदा तथा बड़े आकार की गदा की दर 8000 रुपए प्रति गदा निर्धारित की गई है। इस सम्बन्ध में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
साई इंटरनेशनल स्कूल में गाँधी जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस मौके पर स्कूल द्वारा विभिन गतिविधियों का आयोजन हुआ। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गांधीवादी मूल्यों को विकसित करना और एक अच्छे इंसान और अच्छे नागरिक के बीज बोना था। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल के विद्यार्थियों को गाँधी जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को महात्मा गाँधी के विचारों को अपने पर ज़ोर डाला।
2 अक्टूबर शनिवार को महाविद्यालय करसोग में गांधी जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ बीरबल ने किया। जिसमें एनएसएस के प्रधान डोली राज और सभी स्वयंसेवीयों की अहम भूमिका रही। प्रेस सचिव पूजा ठाकुर जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जयंती के इस अवसर पर एनएसएस कार्यकर्ता वह स्वयंसेवीयों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा महाविद्यालय करसोग के पूरे परिसर में साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्वयंसेवीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ डॉ विवेक गुलेरिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विनोद धीमान, जिला कृषि अधिकारी डॉ चौधरी राम, ऑडिटर पंचायती राज लाल चंद के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में करीब 50 मतगणना कर्मियों ने हिस्सा लिया।मतगणना कर्मियों को मतगणना की प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू की व्यवहारिक जानकारी दी गई और मतगणना के महत्वपूर्ण नियमों से भी अवगत किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने आज यहां बताया कि मतगणना 4 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग के सभागार में शुरु होगी। मतगणना के इस काम को मतगणना सुपरवाइजर के अलावा करीब 80 कर्मी अंजाम देंगे। मतगणना के लिए 15 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं। मतगणना के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विद्युत उप केद्रं गौडा 132/33 मे आवश्यक रख रखाव एवं जरुरी मुरम्मत कार्य के चलते आमागी 4 अक्तूबर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग राजगढ के सहायक अंभियता आदर्श वर्मा ने बताया कि 132/33 सब स्टेशन गौडा में आवश्यक रख रखाव व जरूरी मुरम्मत के चलते राजगढ 33 के वी राजगढ ,चाढना ,मछेर,व गौडा की विद्युत लाईन 4 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से शाम छंह बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके चलते राजगढ, खैरी, दीदग, हाब्बन, चंदोल,धमांदर, शीलाबाग, नौहराधार, चाडना, हरिपूरधार , पनोग आदि क्षेत्रो में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी को और अधिक बेहत्तर स्वरूप प्रदान करने एवं अकादमी के कार्य को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं अकादमी स्थापना दिवस के अवसर पर गेयटी थियेटर सम्मेलन कक्ष में आयोजित भाषा संस्कृति साहित्य कला संवाद के अवसर पर मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार राम सुभग सिंह ने अपने संबोधन में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विनोद भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत पत्र के माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और उसके पीछे लिखे गए शब्दों के संबंध में जानकारी मिली एवं लाला लाजपत राय की प्रतिमा के संबंध में मिली जानकारी को भी पर्यटकों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाया जा सके, उस पर भी विचार करेंगे। मुख्य सचिव ने आज भाषा एवं संस्कृति विभाग के हिमाचल राज्य अभिलेखागार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन वृत, शिमला यात्राओं पर आधारित दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का टेवरन हाॅल गेयटी थियेटर परिसर में उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में चित्र दिल्ली से प्राप्त हुए उन्हें तकनीक के माध्यम से और अधिक स्पष्ट और सुन्दर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विभिन्न शिमला यात्राओं के और अधिक चित्रों के संकलन कर संग्रहण करने का प्रयास किया जाएगा ताकि वो देश के विविध अभिलेखागारों के लिए आकर्षण बन सके। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में जगदीश शर्मा, सुदर्शन वशिष्ट, अनिल राकेशी, अरूण शर्मा, तुलसी रमन, अशोक हंस, डाॅ. ओम प्रकाश सारसवत, केआर भारती, डाॅ. ओम प्रकाश शर्मा, डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर, भारती कुठियाला, रीता सिंह, नंद लाल ठाकुर, रेखा शर्मा, हितेन्द्र शर्मा, साक्षी शर्मा, अच्छर सिंह परमार, डाॅ. प्रियंका वेद्य, डाॅ. देव कन्या ठाकुर, डाॅ. सत्य नारायण स्नेही, कुंवर दिनेश सिंह, आत्मा रंजन, शंकर वशिष्ट, प्रेम लाल गौतम, मदन हिमाचली, संदेश शर्मा, ईशिता, विद्या नंद सरेक, विनोद भावुक, अशोक गर्ग, जाहिद अबरोल, डाॅ. राकेश शर्मा, डाॅ. सूरत ठाकुर और दीपक शर्मा ने कविता पाठ प्रस्तुत किया।
शनिवार को महात्मा गांधी व पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा और महिला मंडल के द्वारा कुनिहार नये बस अड्डे पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर सभी सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए बस स्टैंड परिसर में साफ सफाई की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सद्स्य कौशल्या कंवर, ग्राम केंद्र प्रभारी चेत राम तंवर, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्षा सुनीता ठाकुर, वार्ड मेम्बर रक्षा शर्मा, बिमला शर्मा, महिला मंडल हाटकोट की प्रधान निर्मला राघव, सुदेश शर्मा, लता देवी, पुर्व बीड़ीसी सीमा महंत व अन्य उपस्थित रहे।
गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर गांधी युवा क्लब पारनु द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान केशव राम और उपप्रधान खेम राज वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। क्लब के प्रधान हेमंत वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में मुख्य खेल वॉलीबॉल, कबड्डी और शतरंज है। जिसमे लगभग 20 टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि गाँधी युवा क्लब पारनु द्वारा यह आयोजन पिछले 32 वर्षों से किया जा रहा है। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से यह आयोजन स्थागित किया गया था। इस वर्ष कोरोना नियमों का पालन करते हुए यह आयोजन आरम्भ किया गया है। हेमंत वर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर को इस कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विद्या सागर, पूर्व उपप्रधान मनीराम वर्मा, वार्ड सदस्य विजय देवी, क्लब के उपप्रधान कुलदीप राठौर, हरिओम, नरेश ठाकुर, हेमराज शर्मा, महेन्द्र राठौर, दिनेश वर्मा, ज्ञान वर्मा, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, भानु शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयाँज की एनएसएस इकाई ने सफाई अभियान चलाकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया।एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि गांधी जयंती मनाने के लिए एनएसएस स्वयंसेवियों को वर्चुअल माध्यम से प्रेरित किया गया था। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपने घर-गांव में सफाई अभियान चलाकर राष्ट्र पिता के प्रति अपना सम्मान वयक्त किया। इसके अतिरिक्त एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाषण, चित्रकला व कविता के माध्यम से भी राष्ट्र पिता के प्रति अपना सम्मान वयक्त किया। इस अवसर पर आयोजित गतिविधियों में कक्षा बारहवीं से उमेश, ज्योति त्यागी, दिक्षा व कक्षा ग्यारवीं से मनीषा, नीलम ठाकुर, शीतल ठाकुर व हेमलता के प्रयास अति सराहनीय रहे। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को गांधी जयंती की शुभकामनायें दीं। प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि भारत को सवच्छ व सुन्दर बनाने में हमारा सक्रिय योगदान ही गांधी के प्रति हमारा सच्चा सम्मान होगा। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा गांधी जयंती पर आयोजित गतिविधियों की भी सराहना की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता अंग्रेजी अनिता कौंडल के दिशा निर्देशों द्वारा गांधी जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान व पॉलीथीन हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की तथा साथ ही गोद लिए गांव धुंदन में पॉलीथीन हटाओ अभियान चलाया गया। इस के बाद स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। सोलन से जिला स्तरीय अभियान का शुभारम्भ जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र शर्मा ने जिला न्यायिक परिसर से किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र शर्मा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी परमिन्दर सिंह, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा, न्यायिक दण्डाधिकारी मेघा शर्मा सहित अन्य ने जिला सुधार गृह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वीरेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का मुख्य उददेश्य जन-जन विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों को जानकारी के माध्यम से विधिक सेवा संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना तथा निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। सभी को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना तथा अन्य कल्याणात्मक प्रावधानों के विषय में जागरूक बनाना भी अभियान का उद्देश्य है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोलन जिला में अभियान के अन्तर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से गावं-गांव तक पंहुचकर लोगों को विधिक सेवा एवं अधिकारों के विषय में जागरूक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला सेवा विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वालंटियरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, महिला मण्डलों, युवक मण्डलों, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वंय सेवी संस्थाओं, मीडिया तथा अन्य के सहयोग से विधिक जागरूकता एवं अन्य आऊटरीच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रशिक्षु, प्रशिक्षक करमजीत सिंह, राती चौहान, राकेश कुमार, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। सोलन जिला में इस अवसर पर उपमण्डल स्तर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज117वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में आज जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में कुल्लू स्थित न्यायिक परिसर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के राष्ट्रीय सेवा योजना विंग के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा केन्द्र के विभिन्न युवक तथा युवती मंडलों के स्वयंसेवियों, कार सेवा दल के सेवादारों तथा विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियों से जुड़े युवा स्वयंसेवियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कुल्लू नीतिन कुमार ने इस प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरीे न्यायिक परिसर कुल्लू के प्रांगण से आरंभ होकर ढालपुर चैक, क्षेत्रीय अस्पताल तथा डीसी आफिस से होते हुए पुनः न्यायिक परिसर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वयंसेवियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, हम होंगे कामयाव एक दिन, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियाा करती है वसेरा, जय जवान-जय किसान, देश शोभला हिमाचल हमारा गीतों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सीजेएम कुल्लूू अरविंद कुमार, सीजेएम लाहौल होशियार सिंह, जेएमआईसी कुल्लू माधवी सिंह, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, सविच जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू तथा लाहौल अमरदीप सिंह, जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष नवनीत व सदस्यगण, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू सोनिका चंद्रा, एथलैटिक कोच संदीप कुमार, कार सेवा दल की ओर से मनदीप सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी राजकीय महाविद्यालय कुल्लू (एनएसएस विंग) खेम चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे।
डीएवी भड़ोली के छात्रों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर अध्यापक का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह बच्चों में शुरू से ही स्वच्छता के प्रति गुणों को विकसित करें। इस अवसर पर कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए "मेक ए कोलाज ऑन गांधीजी" कक्षा पहली और दूसरी के लिए "नारा लेखन" गतिविधि रखी गई जिसका विषय स्वच्छता पर्व रहा तथा कक्षा तीसरी और छठी के लिए "देशभक्ति गीत वहीं कक्षा सातवीं और आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए "क्लीनिंग योर सराउंडिंग एरिया" गतिविधि करवाई गई। विद्यालय के सभी बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया और महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित अपने विचारों को इन गतिविधियों में व्यक्त किया।प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इन गतिविधियों में कशिश, शिवांग ठाकुर, सेजल शर्मा, रिद्धिमा, शिवांश, वृंदा, यश्मिता, रागिनी ठाकुर, भारद्वाज अक्षित, चक्षु ,सूर्यांश सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रिज, शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, धर्म और भारतीय परम्पराओं को सत्यनिष्ठा से अपनाने के आदर्शों को स्थापित किया। गांधी जी एक महान व्यक्तित्व थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर हमें अपने जीवन में सादगी और देश के प्रति समर्पण रखने का संकल्प लेना चाहिए, जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा गांधी दर्शन पर एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीटीओ चैक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शिमला के खादी आश्रम में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके पश्चात् लिफ््ट के पास बने शिव मंदिर का दौरा कर सफाई अभियान में भाग लिया।
डीएवी स्कूल आलमपुर ज़िला कांगड़ा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई l कक्षा एलकेजी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने अनेक गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l छात्रों द्वारा देशभक्ति से पूर्ण गीत गुनगुनाए गए व मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए गएl इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा भाषण-प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अधिकांश मात्रा में भाग लेकर गाँधी के जीवन पर प्रकाश डाला l साथ ही छात्रों ने कई योगासन करते हुए स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने का सन्देश दिया l कुछ छात्रों द्वारा संस्कृत में श्लोक व वैदिक मंत्रोच्चारण भी किए l छोटे बच्चों ने महात्मा गाँधी की वेशभूषा धारण कर सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों का धन्यवाद किया।
जसवां:परागपुर : भाजपा युवा मोर्चा हि प्र ने केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार 02 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर स्वछता से सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिरों ,नदियों और राष्ट्रीय धरोहरों को साफ करने का कार्यक्रम हर मंडल पर रखा हैं ताकि इन ऐतिहासिक धरोहरों की सफाई कर हम गर्व महसूस करें। पूरे प्रदेश के 74 मंडलो में शनिवार को युवा मोर्चा सफाई अभियान चलाएगा और इसी के अंतरगत शनिवार को जसवां परागपुर विधानसभा में डाडा सीबा के राधा कृष्ण मंदिर के आसपास की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के भाजयुमो प्रदेश प्रभारी और भाजयुमो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया भी इस सफाई अभियान में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आज पूरे भारत मे भाजपा स्वछता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाएगी जो अगले 6 दिनों तक चलता रहेगा। भाजपा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत हर वर्ष गांधी जयंती पर स्वछता अभियान चलाती है और इस वर्ष प्रधानमंत्री ने सभी शहरों को स्वच्छ रखने का आवाहन देश की जनता से किया है जिसकी शुरुआत आज़ हो गई है। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा कि डाडा सीबा के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर की सफाई कर युवा मोर्चा गौरवान्वित महसूस कर रहा है इस मौके पर युवा मोर्चा देहरा जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी मंडल रिकी ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमन शर्मा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी सुमित वालिया, सुशील ठाकुर, सुनील पाधा ,अभिनव शर्मा, सुमित कुमार, संजीव कुमार, राहुल मेहता, दारा सिंह, सुमित कुमार सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा सोलन द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सोलन के नज़दीक गाँव कायलर मे पीने वाले पानी की बावड़ी को पूरी तरह साफ़ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय पंचायत उपप्रधान मदन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री भूपेन्द्र ठाकुर, जिला सचिव दिनकर, जिला कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, मंडल महामंत्री वैवभ ठाकुर व स्थानीय वार्ड मेंबर व युवा साथी उपस्थित रहे।


















































