विनायक ठाकुर।देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के “जल, जंगल, जमीन, जानवर, जन” के संरक्षण के लिए स्थापित मुख्य आयाम “विकासार्थ विद्यार्थी” (SFD) द्वारा 20 से 23 जुलाई 2022 तक पूरे भारत में 01 करोड वृक्षारोपण करने के संकल्प के निमित्त “विकासार्थ विद्यार्थी जिला देहरा” द्वारा भी प्रकृति संरक्षण के ध्येय के साथ आज “बौंगता” व “बरवाडा” में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला देहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण महा-अभियान में लगभग 3200 पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद् देहरा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आज प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए तभी सांसे सुरक्षित हो सकती है। अन्यथा सांसों पर संकट उत्पन्न हो सकता है सांसों को सुरक्षित रखने के लिए पृथ्वी के फेफड़ों यानि पेडों को सुरक्षित रखना होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्योति पराशर उपस्थित रहे। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद पर्यावरणीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त करने वाला विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है। समय समय पर “विकासार्थ विद्यार्थी” आयाम के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करते रहते हैं। इस वसुंधरा के संरक्षण जैसे पुन्य कार्य के लिए सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। विभाग संयोजक दीक्षित धलारिया ने मुख्यवक्ता को पुस्तक भेंट कर सम्मानित करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों व छात्रों तथा वन विभाग के प्रतिनिधियों का स्वागत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण व पौधारोपण करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, तभी यह धरा हरी-भरी व पर्यावरण में संतुलन बना रह सकता है। हमारे लिए प्रत्येक दिन उपलब्ध रहती है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने उपस्थित सभी का पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला देहरा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरुनाई छात्र शक्ति विशेष रूप से उपस्थित रही।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने जमानाबाद के ऐतिहासिक मिंजर मेला ग्राउंड को समतल करवाने के लिए जेसीबी भेज उसे समतल करवाया। मंदिर मेला कमेटी ने विधायक काजल से इस मैदान को समतल करवाने की मांग की थी। मैदान समतल होने से अब मेले में खेलों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन अब पहले से ज़्यादा बेहतर स्थिति में होगा। विधायक काजल ने कहा कि कांगड़ा की हर पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। मिंजर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार, हरजीत लवली, संजीव, संजय, अक्षय, गोवर्धन, रवि, सुनील, सचिव, विपन पाल, राकेश कुमार, सुरिंदर पनियारी, एंकर संदीप चौधरी, शुभम, कीपु, मोनू, दीप, कुलदीप, पठानू राम, तिलक राज, अशोक कुमार व संदीप कुमार ने मैदान समतल करवाने के लिए विधायक पवन काजल का आभार जताया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। जमा दो में काशवी शर्मा ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया, जबकि दसवीं में अनन्या शर्मा व बिपाशा ने टॉप किया है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने बताया कि जमा दो के मेडिकल वर्ग में काशवी ने474 अंक हासिल कर पहला, अनुज शर्मा ने 473 अंक लेकर दूसरा व शाश्वत ने 455 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल वर्ग में निधि हीर ने 91 फ़ीसदी, आर्यन और जानवी ने 88.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। कामर्स वर्ग में अशमी कंवर ने 90.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम, हरजोत सिंह कपूर ने 89.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। मेडिकल नान मेडिकल में 86 छात्रों में से 75 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कामर्स में 32 मेंसे 22 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अंग्रेजी में 13, फिजिकल एजुकेशन में 24, फिजिक्स में 04, केमिस्ट्री में 9 बायोलॉजी में 13 बिजनस स्टडी में 3 छात्रों ने 90 से ज्यादा अंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि 113 छात्र परीक्षा में बैठे थे और सभी उत्तीर्ण हुए हैं। 8 छात्रों के 90 फ़ीसदी व 78 छात्रों के 60 फ़ीसदी से ज्यादा अंक रहे हैं। बिपाशा व अनन्या शर्मा ने 95.4 फ़ीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान अर्जित किया। यामिनी ने 93.5 फीसदीअंक लेकर दूसरा अर्पित ने 93 फीसदीअंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। अदिति ने 92.17, सक्षम ने 91.67 फीसदी व गुंजन ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए हैं। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के रहने वाले स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने आज जिला कांगड़ा के एसएम आंखों अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप महाजन को उनका स्केच बनाकर भेंट किया। वहीं, इस मौके पर डॉ संदीप महाजन ने स्केच की तारीफ करते हुए कहा कि जिला कांगड़ा में भी इस आर्ट को बढ़ावा मिलना चाहिए। वहीं, स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल का स्केच भेंट कर चुके हैं। इससे पहले उपायुक्त रह चुके डॉ. राकेश, एसपी विमुक्त रंजन व एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, अभिषेक वर्मा, कांगड़ा डीजीपी रहे संतोष पटियाल को उनका स्केच बनाकर भेंट कर चुके हैं। विशाल सिंधी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही स्केच बनाने का शौक था और व कुछ न कुछ कागज पर उकेरते रहते थे समय बीतता चला गया और उनकी इस कला में भी निखार आता गया। विशाल ने बताया कि इस कला में निखार लाने में उनके चाचा राज सिंधी ने एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस स्केच आर्ट की कई बारीकियों को उनके चाचा ने समझया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभी तक 40 स्केच तैयार किए जा चुके हैं और क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, महिंद्र सिंह धोनी, गुरु गोविंद सिंह जी, सलमान खान, बाहुबली , दारा सिंह का हनुमान जी के किरदार में बना हुआ स्केच और बेटिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ ज्योत्सना जैन, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर व अन्य कई स्केच तैयार किए जा चुके हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव सलोल में पहुंच कर महिला मंडलों की बहनों को व नवयुवकों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक दिए। वहीं, महिला मंडल भवन बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए सभी जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित महिलाओं बहनों के मसले गांव में संबंधित विभागों को भेज कर तुरंत हल करने को कहा व संबंधित अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मौजूदा विधायक का दस वर्ष का कार्यकाल काला अध्याय गिना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने महिला मंडलों के खातों व किसानों के बैंक खातों में 6 हजार रूपए दिए सहारा योजना से 3 हजार रूपए दिए मुख्यमंत्री कन्यादान से 31 हजार रूपए दिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास घर योजना में 2 लाख रुपए दिए मनरेगा बहनों की लड़के लड़की की शादी के लिए 51 हजार रूपए दिए मनरेगा बहनों के खातों में 5 हजार रुपए दिए करोना काल में मुफ्त वैक्सीन दी। मुफ्त अनाज सरकारी डिपुओं के माध्यम से दिए जन धन खाते खोल कर सरकारी अस्पतालो में सारे शारीरिक टेस्ट मुफ्त कर दिए। महिला बहनों का बस किराया आधा कर दिया, 60 वर्ष की वृद्धा पेंशन कर दी। 125 यूनिट बिजली हर घर को फ्री कर दी। हर गांव में सरकारी पानी के सरकारी बिल माफ कर दिए। विधायक ने आज तक दस साल में जनता के खातों में एक भी पैसा नहीं दिया। पांच-पांच लाख रुपए का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने 3 वर्ष के लिए आयुष्मान भारत व हिमकेयर पांच लाख का 3 वर्ष के लिए मुफ्त स्वस्थ कार्ड बना दिए हर घर में जल नल से पानी पहुंचाया जा रहा है। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 तक ताकतवर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ठाकुरजय राम हिमाचल में 2022 में ताकतवर मुख्यमंत्री बनकर उबरेंगे प्रधान मंत्री 2024 तक सशक्त है व हिमाचल में मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार को मजबूती से रिपीट करेंगे दोबारा फिर डबल इंजन की सरकार बनाए व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा का विधायक बनाए।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 15 अगस्त से शोभायात्रा के साथ शुरू हो रहा है। श्री कृष्ण कीर्तन सभा अब्दुल्लापुर के प्रवक्ता मदन वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त से शुरू होने वाली कथा का समय बाद दोपहर 2:00 से सायं 6:00 बजे तक रहेगा तथा कथा काे 22 अगस्त काे विराम दिया जाएगा। इस दौरान कथा व्यास सर्वेश्वर शरण वृंदावन वाले होंगे, जिनके मुखारविंद से अमृत वर्षा होगी। कथा के समापन पर हवन 10:00 बजे तथा दोपहर बाद भंडारा शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन श्री कृष्ण कीर्तन सभा अब्दुल्लापुर व ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर धर्मशाला इकाई ने धर्मशाला वर्क शॉप में झंडा फहराने के साथ कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा कर्मचारियों में मिठाई बांटी गई आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्यार सिंह ठाकुर ने कीं और अनेक नय कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की संस्था की इस कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष मनुज ठाकुर तथा अन्य इकाई के सदस्यीय सम्मलित थे। जिनके नाम इस प्रकार हैं. रणजीत, पवन, राकेश, नीरज, अक्षय, अमन, राजेंद्र, विकास, इंद्रजीत, सतीश, विनोद,, मनोज, महिंदर, रहित, अजीत, मनजीत, राजेश, सुदर्शन, राजेश तथा कई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विनायक ठाक़ुर।देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पाइसा में देहरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 9 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ गरली के निकटवर्ती गांव सदवां में चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने जमा दाे की सीबीएससी बोर्ड वार्षिक परीक्षा फर्स्ट सेंकेड डिविजन मे पास कर एक नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सीबीएसई की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस दौरान अर्पित शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि महक ने दूसरा आकांक्षा और जतिन जसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्पित शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक महक ने 88% अंक और जतिन जसवाल ने 85% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अश्विनी ठाकुर प्रबंधक गुरपाल सिंह पठानिया और स्कूल में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी अध्यापकों अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते लोअर सुनहेत स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल के तमाम सभी छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीबीएससी बोर्ड वार्षिक परीक्षा फर्स्ट सैकिंड डीविजन मे पास कर एक नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सीबीएसई की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस दौरान अक्षित सूद ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि श्रुति ने दूसरा, जबकि शिवांगी सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्षित सूद ने 93 प्रतिशत अंक श्रुति ने 91 प्रतिशत अंक और शिवांगी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रवीण राजपूत, स्कूल में गुंजन परमार ने सभी अध्यापकों अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
फोर्टिस कांगड़ा के कार्डियोलाॅजिस्ट एवं किडनी रोग विशेषज्ञ ने दी मरीज का राहत मनोज कुमार। कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के डॉक्टर ने 80 वर्षीय महिला पर रीनल एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। वह कई वर्षों से अनियंत्रित रक्तचाप से पीड़ित थीं। हाल ही में उसका रक्तचाप बढ़ना शुरू हो गया था और उसे सांस लेने में कठिनाई होने लगी थी, जिसके लिए उसे कई बार क्रिटिकल केयर में भर्ती करने की आवश्यकता भी पड़ी। जहां उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अतीत ग्वालकर और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप ने डायग्नोस किया। डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद मरीज के गुर्दे की धमनियों का डॉपलर किया, जिससे उसकी दाहिनी गुर्दे की धमनी में रुकावट की संभावना दिखाई दी। एंजियोग्राफी ने उसकी दाहिनी गुर्दे की धमनी में गंभीर रुकावट की पुष्टि की। बाद में डॉ अतीत ने उनकी एंजियोप्लास्टी और दाहिनी गुर्दे की धमनी की स्टेंटिंग की। स्टेंटिंग के दो महीने बाद उनका रक्तचाप नियंत्रण में है और उन्हें अपने बीपी के लिए किसी दवा की आवश्यकता नहीं है। डॉ. अतीत ने कहा कि गुर्दे की धमनी स्टेनोसिस अकसर उन रोगियों में संदिग्ध होता है जो अनियंत्रित उच्च रक्तचाप या कम उम्र में उच्च रक्तचाप विकसित करने वाले रोगियों में उपस्थित होते हैं। सावधानीपूर्वक मूल्यांकन समय पर संदेह में मदद कर सकता है। एंजियोप्लास्टी द्वारा अवरुद्ध गुर्दे की धमनी को खोलकर रोग का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। हाल ही में ऐसे ही रोगी थे, जिन्हें गुर्दे की धमनी स्टेनोसिस के कारण सांस की तकलीफ के लिए बार-बार आईसीयू में प्रवेश की आवश्यकता थी और उनके गुर्दे की एंजियोप्लास्टी की। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में इस तरह का यह दूसरा मामला है। किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ. कुलदीप ने कहा कि हम अकसर ऐसे रोगियों को देखते हैं, जो उच्च रक्तचाप और गुर्दे की शिथिलता के साथ उपस्थित होते हैं। मूल्यांकन करने पर उनमें से कुछ को गुर्दे की धमनी स्टेनोसिस होती है। यह अकसर एक इलाज योग्य बीमारी है और समय पर ढंग से पहचान किए जाने पर रोगियों को काफी लाभ होता है। रोगी के बेटे ने कहा कि मेरी माँ का बीपी प्रतिदिन 4 से 5 अलग-अलग दवाओं के साथ भी अनियंत्रित रहा। हमें उसे हाई बीपी के लिए भी भर्ती कराना पड़ा। प्रक्रिया के बाद हमें उसके बीपी नियंत्रण के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ा।
जन हितेषी कार्यों व निस्वार्थ भाव से हर तबके के लोगों का करें सहयोग : रेखा चौधरी मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा की सदस्यों ने पुराना कांगड़ा में देश की दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। देश के लोकतंत्र ने एक आदिवासी शिक्षित महिला को 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। जीत से साफ हो गया है कि देश में लोकतंत्र परिपक्व हो रहा है। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से जनता के हित में किए गए काम सफलता की सीढ़ियों पर सहारा बनते हैं। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन हितेषी कार्योंं में हमेशा लगे रहे और निःस्वार्थ भाव से हर तबके के लोगों का सहयोग करें।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर का जन्मदिन पर केक काटा गया एवं उनको बधाई दी गई। इस दौरान कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा, वरुण खैरा, सचिन चौधरी, अभिषेक चौधरी एवं कांगड़ा नायब तहसीलदार भुवनेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट यंहा समाज सेवा के कार्य कर मिसाल कायम कर रहा है। टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को लंगर की व्यवस्था, जरूरत मंद को रक्तदान व गरीब बेटियों की शादी में मददगार बन कर ट्रस्ट नेक कार्य कर रहा है।
कैच द रेन अभियान के तहत केंद्रीय दल ने दिए सुझाव फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में अमृत सरोवर तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत जल शक्ति मिशन के तहत कैच दे रेन अभियान की समीक्षा के लिए कांगड़ा प्रवास पर पहुंची केंद्रीय टीम ने ग्रामीण विकास विभाग, जल शक्ति, बागबानी, कृषि तथा वन विभाग के अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए हैं। शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सभागार में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय दल के प्रभारी भारी उद्योग के निदेशक विकास डोगरा ने कहा कि कांगड़ा जिला में अमृत सरोवर तथा चैक डैम इत्यादि के निर्माण में कई जगहों पर बेहतर कार्य हुआ, वन विभाग द्वारा जल संरक्षण के लिए तैयार सरोवर भी बेहतर तरीके से डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के समय समस्त क्षेत्रों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल की कमी हो जाती है तथा जल स्तर में गिरावट दर्ज होती है इसी को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संग्रहण पर विशेष बल दिया गया है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबोें का संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इससे जल स्तर पर में भी बढ़ोतरी होगी तथा अमृत सरोवरों के जल का उपयोग कृषि तथा पशु पालन कार्यों में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला के 75 अमृत सरोवरों में तिरंगा भी फहराया जाएगा ताकि जल संरक्षण का संदेश सभी नागरिकों को दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य हुआ है वहां पर अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों की विजिट भी करवाई जाए, ताकि जल संरक्षण की दिशा में सभी पंचायतों में बेहतर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत भी सिंचाई के लिए वर्षा जल संग्रहण के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। विभिन्न स्तरों पर जल भंडारण टैंक निर्मित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत वर्षा जल संग्रहण के लिए निर्मित किए जाने वाले ढांचों या चैक डैम के लिए बेहतर डिजाइन तैयार किया जाए, जिसके आधार पर ही सभी पंचायतों में एक ही प्रारूप के आधार पर बेहतर चैक डैम निर्मित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि निर्मित ढांचों का तकनीकी ऑडिट भी नियमित अंतराल के पश्चात करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्मित ढांचों की उपयोगिता का सही आकलन हो सके। इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला में जल संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में जल संग्रहण के लिए ग्रामीण विकास विभाग, कृषि तथा वन विभाग की ओर से बेहतरीन कार्य किया गया है जिसका आम जनमानस को भी लाभ पहुंचा है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, जल शक्ति, कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जीएनएम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की प्रशिक्षु नर्सों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। श्रीबालाजी नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा की छात्रा दीया ने पूरे प्रदेश में हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में छठा स्थान हासिल किया है। यह जानकारी श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा की प्राधानाचार्य मोनिका शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला की ओर से घोषित किए गए जीएनएम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा की प्रशिक्षु नर्सों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कॉलेज की प्रशिक्षु नर्सें टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने बताया कि जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा दीया ने पूरे हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में छठा स्थान हासिल किया है। बता दें कि पिछले वर्ष भी इस कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने टॉप टेन (Top-10) में स्थान हासिल किया था। कॉलेज की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और टीचिंग स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने दीया को भी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं, श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा व निदेशक कोमल शर्मा ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया है और उन्हें उनकी इस कामयाबी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, टीचिंग स्टाफ व छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत रंग लाई है। आने वाले समय में कॉलेज नई ऊंचाइयों को छुए इसकी वो कामना करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन महाराजा पैलेस बैजनाथ में 16 और 17 जुलाई को किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग 200 खिलाड़ियों भाग लिया। इस आयोजन में वरिष्ठ महिला काता प्रतियोगिता के एकल महिला वर्ग में रितिका जम्वाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वरिष्ठ महिला टीम काता प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की ओर से दोनों बहनों रितिका जम्वाल और रूचिका जम्वाल ने भाग लिया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। स्वर्ण पदक जीतने पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के आयोजकों और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद उपायुक्त द्वारा किया गया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 4 महीनों में ही अगर देखा जाए, तो लगभग 1400 के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसे त्रिलोक कपूर का करिश्मा कहें या जयराम ठाकुर की नीतियां या फिर मोदी का जादू। पर कुछ न कुछ तो है, जो पालमपुर में कांग्रेसियों को भाजपा की तरफ खींच रहा है। अगर आज की बात की जाए तो पालमपुर कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, ब्लॉक समिति सदस्य रिंपी देवी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही वंशवाद और गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि रिंपी देवी गांव पट्टी की रहने वाली है और पट्टी, बदेहड और चंद्रोप्पा वार्ड से ब्लॉक समिति सदस्य हैं।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग बीबीए के छठे सैमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अध्यापक प्रो. बलवीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला द्वारा अप्रैल- 2022 में आयोजित उक्त परीक्षा के घोषित मेधावी छात्राएं परिणामों में निकिता शर्मा 83.25 प्रतिशत, प्रीति राणा 82.25 प्रतिशत और ज्योति शर्मा 82 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्था में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल व प्रबंधन विभाग बीबीए के को-ऑर्डिनेटर प्रो. करण सिंह पठानिया व अध्यापक प्रो. बलवीत सिंह तथा प्रो. दीक्षा ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मेहनत से ही सफलता का रास्ता निकलता है व आशा करते हैं कि छात्रों का एक उज्वल भविष्य बने, कॉलेज द्वारा सदा ही छात्रों को प्रोत्साहित किया गया है। उनके द्वारा छात्रों के प्रियजनों को भी बधाई दी गई।
विनायक ठाकुर।देहरा 26 जुलाई इस दिन को प्रति वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारगिल विजय दिवस के रूप में शौर्य एवं गर्व के साथ मनाया जाता है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी देहरा विधानसभा द्वारा भी यह कार्यक्रम 26 जुलाई देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए देहरा विधायक होशियार सिंह ने लोगों से आहान किया है कि इस विजय दिवस को शौर्य एवं गर्व के साथ मनाने के लिए 26 जुलाई को शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे उपस्थित होकर कारगिल में शहीद हुए अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप व तीन माह चले निरंतर युद्ध के उपरांत 26 जुलाई 1999 जो भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की उस विजय दिवस को बहुत ही शौर्य एवं गर्व के साथ मनाने के लिए सभी लोगों को विधायक ने आमंत्रित किया है।
शिवांसु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल शिक्षक मंच ने जिला उप शिक्षा अधिकारी अश्वनी भट्ट द्वारा शिक्षा योजना एवं प्रबंधन विषय में एक वर्षीय स्नातकोतर डिप्लोमा सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर बधाई प्रेषित की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा योजना एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए एक वर्ष का स्नातकोतर डिप्लोमा करवाया जाता है, जिसमें पूरे देश से प्रतिभागी भाग लेते हैं। पूरे देश से कुल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। हिमाचल प्रदेश से इस बार अश्वनी भट्ट का चयन शिक्षा विभाग ने किया था, जो की हिमाचल की ओर से एकमात्र प्रतिभागी थे। कोरोना बंदिशों के कारण इस बार ये पाठयक्रम आनलाईन माध्यम से आयोजित करवाया गया। वर्ष भर चले इस कोर्स में प्रतिभागियों को शिक्षा की योजना एवं प्रबंधन की बारिकियों से अवगत करवाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों का आनलाईन परीक्षा, शोध पत्र, प्रस्तुतिकरण व विभिन्न रिपोर्ट लेखन के द्वारा मूल्यांकन किया गया। जुलाई माह मे पाठयक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर संस्थान की ओर से प्रतिभागियो को प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र धीमान ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र देकर अश्वनी भट्ट को सम्मानित किया। हिमाचल शिक्षक मंच के प्रदेश संयोजक संजय मोगू, तपिश थापा व सुनील राजपूत व हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के खंड अध्यक्ष विजय शमशेर भंडारी ने इस अवसर पर अश्वनी भट्ट को वधाई प्रेषित की है। अश्वनी भट्ट वर्तमान में उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा में कार्यरत है और हिमाचल शिक्षक मंच के प्रदेश संयोजक भी हैं ने इस अवसर पर प्रदेश शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया और आशा जताई की उनके इस अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्रताप व्लर्ड स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, सैक्रेटरी विशाल महाजन सैक्रेटरी सन्नी महाजन, प्रिंसिपल रेणु परमार ने बताया कि हमारे स्कूल का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। बच्चों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। स्कूल की कढ़ी मेहनत और बच्चों की प्रतिभा रंग लाई है, जिसमें शिवज्योति ने 96.2 प्रतिशत, उर्विजा ने 95.2 प्रतिशत, महिमा ज्योति ने 94.2 प्रतिशत, सक्षम छावड़ा ने 94.4 प्रतिशत, सुसेन रतनवाल ने 93 प्रतिशत, सुनेहा ने 91 प्रतिशत, रीतिका पठानिया ने 90.9 प्रतिशत, तर्क कटोच ने 90.8 प्रतिशत, कसक ने 86 प्रतिशत, विशाल चौधरी ने 86 प्रतिशत, रमनीश कोर ने 84.4 प्रतिशत, अनुज जसवाल ने 83.6 प्रतिशत, माधवीं ने 82.8 प्रतिशत, अकांक्षा पंडित ने 82.6 प्रतिशत, नंदनी कटोच ने 80.4 प्रतिशत, अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सैक्रेटरी विशाल महाजन जी ने स्कूल के अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों को सफलता की बधाई दी तथा में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिंदगी में परिणाम अच्छा चाहते हो, तो जी लगाकर पढ़ा करो, तभी आपकों सफलता प्राप्त होगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की। उनकी इस जीत की ख़ुशी में जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली महिला आदिवासी और 15वीं राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। विधायक ने कहा कि पहली बार आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं। यह देश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा की प्राधनमंत्री मोदी है, तो यह सब मुमकिन हैं। देश व प्रदेश में महिला शक्ति स्थापित हुई है। महिला आज हर क्षेत्र में आगे हैं। द्रौपदी मुर्मू महिला राष्ट्रपति बनने से महिलाओं को सम्मान दिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के अंतर्गत शुक्रवार को महाविद्यालय के रेड रीबन क्लब अधिकारी प्रो किरण शर्मा तथा सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की सहायता से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ प्रदीप कुमार कोंडल ने कैंप की शुरुआत की तथा विद्यार्थियों को बूस्टर डोज़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप में महाविद्यालय के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। कैंप के दौरान 70 से अधिक विद्यार्थियों तथा स्टाफ मेंबर्स को बुस्टर डोज लगाई गई।
कहा, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी सहन मनाेज कुमार। कांगड़ा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही पूछताछ बीजेपी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शा रही है। यह बात गुरुवार को शिमला में हिमाचल कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश मे बीजेपी ने ईडी सीबीआई व इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का हरण कर लिया है और अब इन्हें अपने प्रकोष्ट की तरह चला रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रहा है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर झूठा मामला बना कर उनको व कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जिसमें वह कभी कामयाब नही होगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के किसी भी हथकंडे से डरने वाली नही और कांग्रेस एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया था और अब सोनिया गांधी को सम्मन भेज कर उन्हें प्रताड़ित करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस नेता के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश की जनता के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं को सरकार के सामने उठा रहे हैं, जो कि केंद्र सरकार को रास नहीं आ रहा है। आज लोग मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जीसटी से दुखी हैं, लेकिन बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर झूठे मामले बना रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में ईडी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए छोटा शिमला से ईडी कार्यालय तक एक जबरदस्त जलूस भी निकाला। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। प्रदर्शन में कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुकेश अग्निहोत्री, सुक्खू सहित विधायक विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल सहित कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य पर मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा के हॉल में करवाया गया। इसमें कांगड़ा उपमंडलाधिकारी नवीन तंवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 23 वरिष्ठ कवियों, साहित्यकारों ने भाग लिया और अपनी अपनी कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके चलते एसोसिएशन के चुनाव करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस बार जिला कांगड़ा एसोसिएशन को राज्य कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी फेहरिस्त में वीरवार को मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन जिला कांगड़ा की बैठक महासचिव डॉ. उदय के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में हमीरपुर में एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिला कांगड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सन्नी और महासचिव डॉ. उदय ने भाग लिया था। उक्त बैठक में राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के लिए जिला कांगड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. उदय ने बताया कि वीरवार को आयोजित हुई जिला एसोसिएशन की बैठक में राज्य स्तरीय चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अक्तूबर का पहला सप्ताह निर्धारित किया गया है। बैठक में कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के चीफ एडवाईजर डॉ. अजय दत्ता, वाईस प्रेजीडेंट डॉ. कुमार सौरभ, सीनियर वाईस प्रेजीडेंट डॉ. कैशव कौंडल, प्रैस सेक्रेटरी डॉ. अमनदीप, ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. गौरव, डॉ. दिव्यानी व ट्रैजर डॉ. सुनील भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज सुबह देहरा उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चलायी जा रही नई बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने देहरा के चनौर में एचआरटीसी की बस का निरीक्षण करते हुए सरकार द्वारा सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के लिए आपातकाल स्थिति में सहायता उपलब्ध करवाने की दृष्टि से ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चालक व परिचालक को यात्रियों को इसके बारे में जानकारी देने को कहा। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से लोगों की सुखद यात्रा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत निगम द्वारा प्रदेश में 206 नई बसें खरीदी गई हैं और आने वाले समय में लगभग 350 अन्य नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में सम्मिलित की जाएंगी। परिवहन मंत्री ने यात्रियों का कुशलक्षेम जानते हुए उन्हें सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने चालक व परिचालक को यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने इस वर्षा ऋितु में सार्वजनिक वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से भी आग्रह किया कि एचआरटीसी की बसों के रख-रखाव और संभाल में यात्री भी सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा यह आधुनिक बसें खरीदी गई हैं। अतः अपनी नीजि वस्तु की तरह इसका उपयोग करते हुए इनके रख-रखाव में अपना सहयोग दें।
विनायक ठाकुर। देहरा आरएलए व एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को रक्कड़ में होने वाली गाड़ियों की पासिंग, ट्रायल व ड्राईविंग टेस्ट के स्थान को बदलकर नक्की खड्ड परागपुर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित स्थान में लोगों द्वारा की गई बुवाई के कारण स्थान को बदलकर नक्की खड्ड किया गया है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी 29 जुलाई से 06 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में 28 जुलाई 2022 से 07 अगस्त 2022 तक किसी भी प्रकार के हथियार और विसफोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीज्वालाजी शक्तिपीठ में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।
ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई संपन्न मनोज कुमार। कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें त्रिलोक भट्ट, नवनीत शर्मा, कमल पादा, अजय पंकिल, मीडिया प्रभारी किशोर कौशिक, दिनेश शर्मा, केके शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुभाष, राम कुमार शर्मा, प्रीतम शर्मा, हमीरपुर, शालू शर्मा गग्गल, चंद्रभूषण मिश्रा, राजकुमार शर्मा के अतिरिक्त दर्जनों सदस्य उपलब्ध रहे। वहीं, सुभाष चंद्र धनेटा, हमीरपुर ने 51 हजार रुपए का चेक भवन निर्माण हेतु भेंट किया तथा 50000 रुपए देने का आश्वासन दिया। बैठक के उपरांत परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा नगर बाईपास मार्ग अग्निशमन कार्यालय के निकट, भगवान परशुराम संस्कृति बहुआयामी भवन के निर्माण हेतु सदस्यों के सुझाव तथा धनराशि उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, भवन निर्माण के लिए एक कमेटी का गठन किया। उन्होंने बताया कि बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 21 लाख रुपए की धनराशि पहले व 21 लाख रुपए शिलान्यास के दौरान घोषणा जो की थी। उपायुक्त कांगड़ा में आ चुकी है। वहीं, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भी 11 लाख रुपए दिए हैं, जिसके लिए ब्राह्मण कल्याण परिषद ने दोनों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के उपरांत सभी समाज के वर्गों के प्रयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी समुदाय के लोगों से भवन निर्माण के लिए सहयोग की अपील की है। ब्राह्मण कल्याण परिषद के महासचिव गौतम व्यथित ने बताया कि परशुराम संस्कृतिक बहुआयामी भवन का कांगड़ा में निर्माण होना गौरव की बात है, जिसे विकसित करने के लिए समुदाय प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि इस इसमें लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसमें 8 से 10 कमरे , हॉल व परशुराम मंदिर की स्थापना की जाएगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल की बनाई गई फोरलेन प्रभावित समिति के सदस्यों ने सरकार से अपील की ह की उनकी संपत्ति का एक समान मूल्य दिया जाए, किसी के साथ भी किसी प्रकार का कोई भेदभाव न किया जाए। साथ ही जो दुकानदार भवन के भूमि स्वामी है, उन सभी के लिए एक समान नजरिया सरकार की ओर से होना चाहिए। इस माैके पर फोरलेन समिति के राणा कारण सिंह, राजेंद्र राणा महिंदर सिंह इस मौके पर उपस्थित रहे। फोरलेन पहले चरण जिसकी लागत 64 करोड़ के लगभग है, उसमें से 50 करोड़ की अनुमति दे दी गई है। साथ ही ज्वालामुखी के सभी बैंकों को आग्रह किया ह की जिन फोरलेन प्रभावित की भूमि जो बैंकों में रहन है, उनकी एनओसी दें, ताकि भूमि स्वामियों की संपत्ति राहत दर बैंकों की ऋण एवं खाते में मुआवजा राशि समय पर डल सके एसडीएम ज्वालामुखी ने प्रभावितों को संदेश दिया है कि वाे निश्चिंत रहे जल्द उनकी भूमि की राशि उनको मिल जाएगी, ये राशि ज्वालामुखी थाना से देहरिया ज्वालामुखी तक राशि मंजूर है।
नरेंद्र डोगरा। जयसिहपुर पंचरुखी क्षेत्र में कुछ महीनों से लगातार चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पंचरुखी पुलिस थाना के द्वारा चलाई गई। मुहिम की प्रशंसा करते हुए किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा पंचरुखी पुलिस रात दिन की कड़ी मेहनत से चोरों तक पहुंचने में कामयाब हुई है तथा अब तक 6 चोर पकड़े जा चुके हैं, जिसके लिए पंचरुखी थाना प्रभारी तथा उनकी समस्त टीम बधाई की पात्र है। मंजीत डोगरा ने कहा कि आज युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है तथा गांव-गांव में नशे का जाल बिछ गया है। युवा आसानी से नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं तथा नशे के आदी होने पर चोरियों या अन्य अपराधों में फस रहे हैं। समाज के सामने नशा एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए किसान नेता मनजीत डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे में रोकथाम लगाने के लिए विशेष जन जागरण अभियान चलाएं तथा पंचायतों में नशे के खिलाफ आम जन सभाएं भी बुलाई जाए, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके तथा समाज में बढ़ते अपराधीकरण की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर व्यापार मंडल जयसिंहपुर कार्यकारिणी के साथ आज पुलिस थाना प्रभारी लम्बागांव जगदीश चंद द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें थाना प्रभारी द्वारा व्यापारियों को कानून संबंधी अन्य जरूरी जागरूकता जानकारी दी गई। इस मौक़े पर नए थाना प्रभारी ने व्यापारियों को कहा की क्षेत्र में पुलिस का व्यापारियों व आम जनमानस को आवश्यक सहयोग मिलता रहेगा। थाना प्रभारी ने कहा की बाज़ार में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पुलिस के नज़र रहेगी व यहां जल्दी ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जाएगी व व्यापार मंडल समय-समय पर पुलिस का सहयोग करता रहे व पुलिस विभाग क्षेत्र के हर आम जनमानस की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है व जगदीश चंद कह की उनकी प्राथमिकता यहां से अपराध को पूरी तरह से ख़त्म करने की रहेगी व क्षेत्र में अवैध फेरी वालों पर भी पुलिस की नज़र रहेगी व जो भी आया राज्यों से फेरी वाले आते हैं। उनका पुलिस थाना में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है व बिना अनुमति के किसी भी अवैध फेरी वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा टैक्सी यूनियन के सभी चालकों को भी कानून व्यवस्था का सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौक़े पर व्यापार मंडल प्रधान अभिषेक सूद वरिष्ठ महासचिब निर्मल ठाकुर, उपाध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा विजय कुमार व अश्वनी सूद उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडा सीबा से संसारपुर टेरेस रोड गांव गुराला व सयुल खड्ड के करीब भारी बारिश से सड़क पर मिट्टी आ जाने से यह रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा उसके बाद लोक निर्माण विभाग डाडासीबा द्वारा भेजी गई जेसीबी से सड़क से मिट्टी पत्थर हटाए गए, उसके बाद वाहनों के लिए रोड चालू किया गया। इसके अलावा डाडासीबा बाजार के निकट पुल पर इन दिनों वाहन चालकों व पैदल गुजरने वाले राहागीरों के लिए बारिश में आफत बन चुका है, यहां पुल के साथ कही भी बारिश के पानी को कही भी निकासी न होने के कारण यह पुल तालाब का रुप धारण कर चुका है। वहीं, यह गंभीर समस्या गुरुवार को उस वक्त फिर खुलकर सामने आ गई, जब यहां हुई मुसलाधार बारिश का तमाम कीचड़नुमा गंदा पानी वहां जमा हो गया। लिहाज़ा भारी बारिश से पानी की निकास नाली बंद होने से बारिश का पानी पुल से होकर गुजरा और पुल के दूसरे छोर पर पानी के तेज बहाव से लगाए हुए डंगे को दूसरी बार काफी क्षति पहुंची है। आलम ऐसा है कि वहां लोगों को पुल से होकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि बारिश में पुल से जो पानी निकलता है, वहां पानी निकासी के सभी छेद बंद हो गय है और पानी पुल पर ही एक इकट्ठा हो गया है। वहीं, ग्रामीणो का अरोप है कि अगर यहां से कोई भी पैदल गुजरने की कोशिश करता है, तो वाहनों के आने जाने से उनके टायरों से उछल कर गंदे पानी के छीटें लोगों के कपड़े खराब कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने विभागिय प्रशंसान से मांग की है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाए। क्योंकि अभी बरसात शुरू हुई है। क्या कहता है विभाग इस संबंध में अधिशाषी अभियंता हर्ष पूरी कोटला बेहड़ से बात की गई, तो उन्होंने बताया जो रास्ता बंद हुआ है, वहां पर जेसीबी भेज कर रास्ते को खुलवाने का कार्य किया जा रहा है और डाडासीबा में जो पुल पर बारिश की वजह से पानी इकट्ठा हो रहा है और जो पुल के करीब जो डंगा गिरा है, उसे मौसम ठीक होते ही ठीक करवाया जाएगा।
दीमक पर तेजी से काम को चेक गणराज्य के वैज्ञानिकों से सहयोग लेगें-कुलपति दो दिवसीय बैठक में जुटे देश के 70 वैज्ञानिक प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बुधवार को भूमिगत कीटों पर अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना की दो दिवसीय समूह बैठक का उद्घाटन हुआ। मुख्यातिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. टीआर शर्मा ने वैज्ञानिकों से विभिन्न केंद्रों में किए गए शोध कार्यों की व्यापक समीक्षा करने और प्रमुख सफेद सूंडी के प्रबंधन के लिए किफायती, प्रभावी और व्यावहारिक एकीकृत प्रौद्योगिकी विकसित करने और देश की विभिन्न कृषि जलवायु स्थितियों और फसल प्रणालियों के तहत अन्य भूमिगत कीट प्रजातियों के लिए योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर उत्कृष्ठता हासिल करने के लिए सभी 80 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के लिए निगरानी एवं सलाहकार समितियां गठित की गई है। उपमहानिदेशक ने कहा कि खाद्यान्न में देश की आत्मनिर्भरता के बावजूद यह चिंता का एक प्रमुख कारण है कि तीस फीसदी तक फसल का नुकसान कीड़ों और बीमारियों के कारण होता है। सफेद सूंड़ी एक बड़ा खतरा है, मगर पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने इस पर बढ़िया काम किया है। हालांकि कीट बहुत नुकसान पहुंचा रहे और सभी पौधों पर हमला कर रहें है। क्योंकि वैज्ञानिकों को फसलों को होने वाले नुकसान के साथ इनकी संख्या और ढांचागत तकनीक व आनुवंशिक परिवर्तनशीलता, व्यापक शोध व फेरोमौन, जैव नियंत्रण पर कार्य करने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं सफेद सूंड़ी और दीमक पर व्यापक शोध के साथ यह देखा जाना चाहिए कि वह सबकुछ कैसे खाते और पचाते हैं। शोध विद्यार्थियों को भी इस कार्यो में शामिल करते हुए उनकी मदद ली जानी चाहिए। विदेश प्रवास पर गए कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने अपने संदेश में बैठक में आने वाले प्रतिभागियों को भूमिगत कीड़ों सफेद सूंडी ,कटवर्म, दीमक, वायरवर्म के लिए प्रभावी और किसान अनुकूल नियंत्रण उपायों का सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हानिकारक मिटटी के कीट आलू, राजमाश, मूंगफली, गन्ना, मक्का,सेब,नाशपत्ती, सब्जी आदि जैसी कई फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाते है, इसलिए भूमिगत कीड़ों के प्रबंधन के लिए अनुसंधान में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई फसलों में वार्षिक नुकसान को कम करने के लिए सफेद सूंडी और दीमक से निपटने की आवश्यकता है। कुलपति ने बताया कि ऊंचे पहाड़ों में 80 फीसदी संक्रमण की सूचना मिली है जो हिमाचल प्रदेश में सफेद सूंड़ी के महत्व को दर्शाता है। डॉ.जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन व कार्यवाहक कुलपति डा. मनदीप शर्मा ने भी सफेद सूंडी को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बात करते हुए हानिकारक कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए भागीदारी दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दिया। सहायक महानिदेशक आईसीएआर के सहायक महानिदेशक डॉ. एससी दूबे ने बतौर विशिष्ट अतिथि सुझाव दिया कि अवलोकन की पद्धति सावधानीपूर्वक होनी चाहिए और प्रबंधक एक समान और पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए। नेटवर्क समन्वयक डॉ. एएस बलोदा ने दुर्गापुर, रानीचौरी, पालमपुर, बैंगलोर और जोरहाट केंद्रों में अनुसंधान परियोजना के महत्व और उपलब्धियों व शोध कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित ने सभी का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ. आरएस चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय और राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस बैठक में डॉ. पीके मेहता, आरडी गौतम, वीवी राममूर्ति और जेके महापात्रा सहित देश के विभिन्न भागों से करीबन 70 प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कुछ तकनीकी प्रकाशनों का भी विमोचन किया। उद्घाटन सत्र में सभी सांविधिक अधिकारी, प्रमुख वैज्ञानिक और विद्यार्थी मौजूद रहें।
हर जिला में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के साथ करेंगे मीटिंग: घनश्याम कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए सरकार कृत संकल्प फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा के बैजनाथ के घट्टा में भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला में पहुंचे घनश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को छहे वेतन आयोग के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभ देने में भी तत्परता के साथ कार्य किया है। कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि बोर्ड कर्मचारियों के साथ आपसी समन्वय के साथ उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा करवाने में सार्थक पहल करेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की सुविधाओं के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में जहां सरकारों का योगदान रहता है। वहीं, पर राज्य भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अथक प्रयास भी विकास में अमूल्य योगदान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों को भी विश्वास में लेकर कार्य किया जाएगा। कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि सभी जिलों के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के साथ साथ बैठकें भी आयोजित करेंगे, ताकि कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर बैजनाथ के घट्टा में विधायक मुलख राज प्रेमी सहित भाजपा पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा पेंशनर्स ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष घन श्याम शर्मा का भव्य स्वागत किया। कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने पालमपुर तथा पंचरूखी का प्रवास भी किया तथा यहां पर कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के साथ बैठक भी आयोजित की गई।
धीरा में अग्निशमन केंद्र का किया शुभारंभ पेयजल कगैहन-ठम्बू पेयजल योजना का लोकार्पण ऐच्छिक निधि से 60 लाभार्थियों को 7 लाख के चेक वितरित किए वितरित फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुलह विस क्षेत्र विकास की दृष्टि की मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। सरकार ने लोगों के विश्वास को आधार बनाकर प्रदेश में संवेदनशीलता से विकास को आगे बढ़ाया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बुधबार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत धीरा में अग्निशमन केंद्र का का लोकार्पण करने के साथ-साथ अग्निशमन सेवा के दो वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना भी किया। इसके उपरांत उन्होंने पालमपुर से दिल्ली वाया भवारना, सिहौल, बोदा, मरहूं, पुड़वा, पंनहार वच्छबाई, भिल्ला-टंबर, भगोलू घट्टा-पिहड़ी, गलौटी, नाहलिया, झरूडी, मझींन, नादौन, चंडीगढ़ दिल्ली बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुंभारंभ किया। उन्होंने कहा की सुलह विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ऐसा गांव नहीं जो बस सुविधा से वंचित हो। परमार ने कहा कि दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली जुलाई से सरकारी बसों में महिलाओं के किराये को आधा किया है और प्रदेश में न्यूनतम किराये 7 रुपए से कम कर 5 रुपये किया गया है। उन्होंने पुढवा-बलोटा में पेयजल कगैहन-ठम्बू पेयजल योजना के तहत 8 लाख से निर्मित 50 हजार लीटर टैंक का लोकार्पण किया। इससे लगभग गांव बलोटा के 1620 लोगों की आबादी को फायदा होगा और साथ में गांव पुढबा के लिए 12 लाख की लागत से एक लाख लीटर टैंक का शिलान्यास भी किया। इससे 2260 लोगों की आबादी को फायदा होगा। 60 लाभार्थियों को 7 लाख राहत राशि वितरित’ विधानसभा अध्यक्ष ने धीरा में मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 60 लाभार्थियों को लगभग 7 लाख से अधिक राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने 06 महिला मंडलों काेे 11000-11000 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने उप अग्निशमन केंद्र धीरा के लिए 05 लाख देने की स्वीकृति भी प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, धीरा पंचायत प्रधान कबिता धरबाल, प्रधान नोरा विकास धीमान, उपप्रधान धीरा कमलेश कुमारी, उप प्रधान कुहाना राकेश मेहता, प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, मंच संयोजक ग्राम केंद्र प्रभारी ओंकार सिंह बालिया, ग्राम पंचायत प्रधान पुढवा पवन राणा, उप प्रधान पवन राणा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष प्रीतम राणा, भूतपूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील मेहता, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कैप्टन देवेंज्क चौहान, बूथ अध्यक्ष दलीप घरवाल, कैप्टन अशोक घरवाल, संजीव धरबाल, कमांडेंट होमगार्ड मदन लाल, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार जगदीश चंद, डीडीए एम एचआरटीसी पंकज चड्डा, अधिशासी अभियंता जल सक्ति विभाग अनिल पूरी व लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव अंदरेटा-सलाड़ी पहुंच कर महिला मंडलों, बुजुर्गों व नौजवानों से संवाद व रू-ब-रू हुए व समस्याओं को सुना व समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को व संबंधित विभागों को कहा। महिला मंडलों व नव युवकों को दस-दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक दिए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मेहनत की कमाई से महिला मंडलों व नवयुवकों को मंदिर व धर्म यात्राओं के लिए नकद बैंक चैक दे रहा हूं। किसी भी महिला मंडल को पता नहीं 10 वर्ष में विधायक ने विकास न करवाकर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की बर्बादी कर दी है। कांगड़ा में ठाकुर जयराम सरकार मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर काम करवा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। सलाड़ी अंदरेटा सहित ठाकुरद्वारा गाहलियां डाका पलेरा रानीताल भंगवार 6 पंचायतों को पीने का पानी हर घर में जल नल योजना में 8 करोड़ रुपए दिए काम शुरू हो चुका है। रानीताल में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन व ठाकुरद्वारा में जेई का दफ्तर खोला व महिला मंडलों के उत्थान के लिए बैंक चैक दिए व दिए जा रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की आवश्यक बैठक 21 जुलाई को 11 बजे टंडन क्लब कांगड़ा में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी देते हुए परिषद के राज्य महासचिव डॉ. गौत्तम शर्मा व्यथित ने बताया कि बैठक में कांगड़ा में निर्माणाधीन भगवान परशुराम भवन के निर्माण को लेकर चर्चा व विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में परिषद के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्तिथि अनिवार्य है, ताकि चर्चा/विचार विमर्श उपरांत भवन निर्माण को अंतिम रूप दिया जा सके। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी के बहुमूल्य सुझावों का भी स्वागत रहेगा। बैठक उपरांत दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी वहीं रहेगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा गांव जनयानकड़ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ दूरसंचार अधिकारी सुभाष चंद का शनिवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे तथा कुछ समय से अस्वस्थ थे। छोटी उम्र में ही उनकी नियुक्ति दूरभाष केंद्र पटियाला में ऑपरेटर के पद पर हुई थी। जहां काफी वर्ष सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण चंडीगढ़ में हुआ। वहां भी उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दीं। ये वो दौर था, जब फोन नहीं हुआ करते थे। दूरसंचार विभाग को भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) में बदले जाने पर वे कांगड़ा में सुपरिन्टेंडेंट के पद पर पदोन्नत हुए। वहां से सीनियर सुपरिन्टेंडेंट धर्मशाला स्थानांतरित हुए। दूरसंचार विभाग में 44 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद 2013 में वे इसी पद पर कांगड़ा से सेवानिवृत्त हुए। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करे।उनका रस्म वार (भोज) शनिवार 23 जुलाई को उनके निवास जनयानकड़ में होगा। ये जानकारी उनके सपुत्र मुनीष कुमार ने दी।
मनोज कुमार। कांगड़ा शक्ति क्लब भड़ियाड़ा द्वारा तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन व दौड़ प्रतियोगिता अन्य खेल खेंली गई। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले समापन गत रात्रि मंगलवार को किया गया। समापन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहां पहुंचने पर शक्ति युवा क्लब के प्रधान सौरभ चौधरी अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्पोर्ट्स मेले के बारे में जानकारी देते हुए युवा शक्ति क्लब के प्रधान सौरव चौधरी ने बताया कि यह स्पोर्ट्स मेला हर्ष वर्ष करवाया जाता है और इस मेले में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से खिलाड़ी इस स्पोर्ट्स मेले में भाग लेते हैं। इस अवसर पर युवा शक्ति क्लब द्वारा मुख्यातिथि के प्रमुख कुछ एक मांगें भी रखी गई।युवाओं को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिमाग और छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ शरीर बेहद जरूरी है। बराड़ ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसी का नतीजा है कि हिमाचल के खिलाड़ी लगातार मेडल जीतकर हिमाचल है व भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने खेल के आयोजकों को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि दी और साथ ही स्कूल की दीवार की चारदीवारी के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उपायुक्त ने एसएसबी केंद्र सपड़ी में औषधीय पौधारोपण कर किया हर्बल विक्रय केंद्र का शुभारंभ विनायक ठाकुर। देहरा आयुर्वेद तथा पारंपरिक उपचार पद्धति को बढ़ावा देने के साथ साथ लोगों को आय के साधन उपलब्ध करवाने हेतु जिला कांगड़ा के प्रत्येक विकास खंड में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। ज्वालाजी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में औषधीय पौधे को रोपित कर हर्बल विक्रय केंद्र का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एसएसबी केंद्र सपड़ीे में आयुष विभाग के औषधीय पौधों के विशेषज्ञों के सहयोग से हर्बल नर्सरी को भी स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा डाॅ निपुण जिंदल ने इस अवसर पर एसएसबी केंद्र सपड़ी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए औषधीय पौधों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि मिशन धनवंतरी के तहत जिला कांगड़ा के 16 विकास खंडों में हर्बल नर्सरी की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा एक विकास खंड से शुरु की गई इस पहल को अब जिला प्रशासन द्वारा मिशन धनवंतरी के तहत पूरे जिला में फैलाया जा रहा है। इससे प्रत्येक विकास खंड में औषधीय पौधों की नर्सरी को विकसित कर औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के संकट काल में सबने यह अनुभव किया कि आधुनिक के साथ-साथ हमारी पारंपरिक उपचार पद्धति भी स्वस्थ जीवन के लिए कितनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदली हुई जीवनशैली के कारण आज असंख्य रोग हर मानव शरीर को घेर रहे हैं। इस हेतु आषौधीय पौधों और चिकित्सक के परामर्श अनुसार उनके सही सेवन से हम अपने शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का हमारी उपचार पद्धति में बहुत अधिक महत्व है और इसके सेवन से कईं असाध्य रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिशन धनवंतरी की शुरुआत करते हुए पूरे जिला में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उपायुक्त ने बताया कि मनरेगा के अंतगर्त कंवर्जेंस माॅडल के तहत भी प्रशासन द्वारा औषधीय पौधों की नर्सरी को स्थापित करते हुए इनकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके संचालन हेतु मुख्यमंत्री एक बीघा योजना, पंचायतों में उपलब्ध सरकारी जमीन और किसानों को निजी भूमि में भी इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि औषधीय पौधों की सफल खेती के साथ पंचायतों में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के निर्माण को भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से औषधीय पौधों से विभिन्न उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार में विक्रय किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ साथ घरद्वार पर ही महिलाओं को आय और रोजगार के अच्छे साधन उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर डीआईजी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी विक्रम सिंह ठाकुर, सहायक कमाण्डर विनोद तलवार, डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार, जिला नोडल अधिकार आयुष विभाग डाॅ. सुनिल सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
एवीएस अकादमी धर्मशाला के प्रशिक्षु छात्रों ने पुलिस भर्ती परीक्षा मे बहुत सराहनीय परिणाम देकर पूरे प्रदेश में अकादमी का नाम रोशन किया है। अकादमी ने जिला कांगड़ा में सबसे अधिक टॉपर देने का रिकॉर्ड बनाया है। अकादमी के संचालक् अमित शर्मा, विवेक व शशि ने बताया कि 181 छात्र इस लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए व इनमे से 65 छात्रों ने 45 से अधिक अंक प्राप्त किए है। ओबीसी वर्ग में रमनदीप ने 57 अंक ले कर चौथा रैंक, एसटी बीपीएल में गुलशन ने 54 अंक लेकर पहला रैंक, मनीष सिंह ने 44 अंक लेकर पहला रैंक, विशाल सिंह ने 50 अंक एसटी बीपीएल चंबा में पहला रैंक, रोहित कुमार ने 53 अंक ओबीसी बीपीएल में दूसरा रैंक, तनुज शर्मा ने 43 अंक लेकर ड्राइवर चंबा में पहला रैंक, राहुल (जनरल) व अमित (एससी) ने 44 अंक लेकर पहला रैंक ड्राइवर, रोहन(एससी) ने 40 अंक लेकर चौथा रैंक ड्राइवर, पंकज ने 33 अंक लेकर दूसरा रैंक, साहिल ने 40 अंक लेकर छठे रैंक के साथ यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एवीएस अकादमी में अग्निवीर भर्ती परीक्षा, तहसीलदार भर्ती परीक्षा, नीट, जे.ई, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, एल टी, नवोदय स्कूल, सैनिक स्कूल, पटवारी भर्ती परीक्षाओं के बैच भी चल रहे हैँ।
वन्य प्राणी, मत्स्य पालन, पर्यटन विभाग, लोगों के सुझावों मिलेगी प्राथमिकता फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पौंग झील के वैटलेंड प्रबंधन, जैव विविधता एवं जलवायु संरक्षण के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए वन्य प्राणी, मत्स्य पालन विभाग, पर्यटन विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं, ताकि पौंग झील के वैटलेंड प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल की जा सके। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में वैटलेंड प्रबंधन, जैव विविधता एवं जलवायु संरक्षण पर आयोजित वर्कशाप की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने वैटलैंडस के संरक्षण के बेहतर प्रबंधन की दिशा में कार्य योजना तैयार के निर्देश दिए हैं जिसमें कांगड़ा जिला के पौंग झील को भी शामिल किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में वैटलैंड का संरक्षण एवं प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है, वैटलेंडस एक ऐसा परिस्थितिय यंत्र है, जो बाढ़ के दौरान जल के अधिक्य का अवशोषण करता है। वैटलैंडस के कारण जलीय चक्र निरंतर चलता रहता है तथा स्रोतों को भी स्वच्छ रखता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की जीविका भी काफी हद तक प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से वैटलैंडस पर ही निर्भर करती है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पौंग झील के आसपास रहने वाले लोगों के सुझावों के आधार पर ही वैटलेंड प्रबंधन का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही मत्स्य पालन विभाग को भी मत्स्य पालन की बेहतर संभावनाओं को लेकर सुझाव शामिल करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पौंग झील में जलक्रीड़ाओं के बेहतर संचालन तथा उससे वैटलैंड की जैव विविधता प्रभावित न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान को अपने सुझाव देने तथा पर्यटन विभाग को भी इसी दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वैटलैंड की जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की अजीविका के साधन के बेहतर बनाने के लिए भी सार्थक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए भी सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय वैंटलेंड प्रबंधन समिति गठित करने का सुझाव भी भेजा जाएगा, ताकि पौंग झील का वैटलैंड जैव विविधता प्रबंधन बेहतर हो सके। इस अवसर पर एसी टू डीसी सुभाष गौतम, डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन विभाग विनय धीमान सहित वन्य प्राणी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मशाला डॉक्टर संजय भारद्वाज ने एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें थाना मैक्लोडगंज से महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ रहे। कोटपा एक्ट यानी कि सिगरेट एंड आदर टोबैको प्रोडक्ट एक्ट के अंतर्गत 12 लोगों के चालान किये गए और 6 लोगों को चेतावनी दी गई। इस एक्ट के अनुसार कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में सिगरेट नहीं पी सकता और न ही लूज़ सिगरेट बेचा जा सकता है। होटल एवं रेस्तरां में ऐश ट्रे नहीं होनी चाहिए। आम जनमानस तथा टुरिस्टों से अनुरोध किया जाता है कि इस एक्ट का पालन करें। सिगरेट पीने से न सिर्फ उसे पीने वाला, बल्कि उसके आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा हरिपुर बनखंडी सड़क बाया तताहन की ये सड़क गोगा मंदिर हरिपुर के पास इतनी जर्जर है की यहां हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। यह ही नहीं यहां कई दोपहिया चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थनीय व्यापार मंडल के प्रधान अतुल महाजन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया प्रवीण कुमार पिंका देस राज चनौरिया व अन्य लोगों ने आज तहसीलदार हरिपुर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया है की अगर दो हफ्ते के अंदर सड़क को विभाग द्वारा ठीक नहीं किया गया, तो उन्हे मजबूरन लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ेगा। किसी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। हालांकि बात ये भी निकल कर आई है की जिस ठेकेदार को ये काम अवार्ड हुआ था, वह इस काम को नहीं कर रहा है। अगर ठेकेदार काम नही कर रहा, तो विभाग उस ठेकेदार का टेंडर रद्द करके किसी अन्य से ये काम नहीं करवा पाया। ये विषय भी विभाग की कार्य प्रणाली पर स्वालिया निशान खड़ा कर रहा है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हिरासत रिमांड थाना पंचरुखी में चल रहे आरोपी अशुंल व शिव कुमार को अदालत मिजाज ने 14 दिन के लिए जुडिशियल हिरासत में धर्मशाला भेज दिया है तथा पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी अमन ने बताया कि इसने अपने अन्य साथी अभिषेक उर्फ अब्बू पुत्र परस राम निवासी गांव खजूरनू डॉ. कच्छेड़ा, तह. जयसिंहपुर जिला कांगड़ा व अमित जफ्फू पुत्र राजकुमार निवासी गांव वनघट डॉ. भुआणा, तहसील पालमपुर के साथ दिनाँक 12 मार्च की रात्री को तीनो ने मिलकर गांव अम्बोटू-द्रमण के पास भौड्डी सिद्ध मंदिर के गेट का ताला तोड़कर लगभग 11 हजार रुपए चोरी किए थे, जो तीने ने आपस में बांट लिए थे, जो अमन व लक्षय उर्फ लक्की को आज आज पालमपुर अदालत में पेश किया गया, जो अदालत मिजाज ने दोनों आरोपियों को 14 दिन जुडिशियल हिरासत पर धर्मशाला के लिए भेज दिया है। आरोपी अमन द्वारा बताए गए आरोपी अब्बू उर्फ अभिषेक और अमित उर्फ जफ्फू को 17जुलाई को गिरफ्तार किया गया व अदालत मिजाज पालमपुर में दोनो आरोपियों को पेश किया जाकर 03 दिन पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया है। जानकारी देते हुये थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि मामले की जांच जारी है व शीघ्र ही अन्य खुलासा होने की संभावना है। इन आरोपियों के साथ और कौन- कौन से लोग सलिंप्त है, उनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। इस मामले की पुष्टी डीएसपी पालमपुर गुरुबचन सिंह ने की तथा बताया कि चोरियो में सलिंप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगी।
हेल्थ, ग्रामीण विकास, आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश कांगड़ा जिला में 26 जुलाई तक मिशन मोड में चलेगा अभियान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत पात्र लोगों के पंजीकरण के लिए मिशन मोड में 26 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समेकित महिला, बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। इस बाबत सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को शामिल किया जा रहा है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपए से कम है। इस योजना में पंजीकृत होने वाले नागरिकों को साठ वर्ष की आयु पूर्ण होने पर न्यूनतम पेंशन भी मिलेगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के आशा वर्कर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर्स, एलीमेंटरी एजुकेशन में मिड-डे मील वर्कर्स तथा ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा वर्कर्स को इस योजना के तहत पंजीकृत करवाने के लिए मिशन मोड में अभियान आरंभ करने के निर्देश दिए हैं तथा विभागीय अधिकारियों को भी इस बाबत कारगर कदम उठाने के लिए कहा गया है, ताकि पात्र लोग प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना से वंचित नहीं रह पाएं। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई के बाद उपरोक्त सभी विभागों से रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कॉमन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को आधार कार्ड, सेविंग बैंक एकाउंट साथ लाना होगा। इसमें पहली किश्त कैश में जमा करवानी होगी। इसके पश्चात बैंक से प्रतिमाह स्वयं डेबिट होगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मासिक किश्त 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक निर्धारित की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, एसीटूडीसी सुभाष गौतम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व महिला विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
11 सितंबर से 24 सितंबर तक पालमपुर कृषि विवि में आयोजित होगी भर्ती रैली फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अिग्नवीर भर्ती के लिए 11 सितंबर से 24 सितंबर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि भर्ती रैली के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं तथा उपमंडलाधिकारी पालमपुर को भी भर्ती रैली के लिए आवश्यक प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कांगड़ा और चंबा जिला के युवा पात्र युवाओं के लिए 05 जुलाई से वेबसाइट पर अपना पंजीकरण प्रक्रिया आंरभ हुई है। अब तक 25 हजार से भी अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण विंडो पांच जुलाई से लेकर तीस दिनों के लिए खुली रहेगी। यह रैली अग्निवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए आयोजित की जाएगी। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए तकनीकी श्रेणी के लिए आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है। हिमाचल अधिवास छात्र जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं पास की है और जिनका जन्म 01 अक्तूबर, 1999 से 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, वे वेबसाइट पर प्रकाशित रैली अधिसूचना के अनुसार पात्रता मानदंड के आधार पर इन रैलियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं, कर्नल राजीव रंजन, निदेशक भर्ती ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है और यह युवाओं से एक अपील है कि वे खुद पर विश्वास करें और कड़ी तैयारी करें और किसी भी दलाली गतिविधि का शिकार न हों। साथ ही रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचना चाहिए।
अध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मनोज कुमार। कांगड़ा एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन की राज्य स्तरीय बैठक मटौर में संगठन के अध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेशभर से आए 500 पेंशनरों ने भाग लिया और लंबी चर्चा के पश्चात सर्व समिति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन के अध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान ने बताया कि बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, कल्याण संगठन द्वारा एचआरटीसी की पेंशन संबंधित अधिकतर मांगों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति के अनुरूप निर्णयों व बाकी बची समस्याओं को सुलझाने में सहानुभूति विचार-विमर्श किया, ताकि भविष्य में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। वहीं, छठा पे कमिशन के अनुरूप संबोधित पेंशन का भुगतान अगस्त से सुनिश्चित करने हेतु पेंशन फिक्सेशन का कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए। इसके साथ ही पेंशन पेंशनरों को भी सरकारी पेंशनरों के अनुरूप समय पर पेंशन व पेंशन लाभ बिना भेदभाव के मिलते रहे। बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों पर हुई पुलिस एफआईआर वापस लेने की भी सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया कि पेंशनर कल्याण संगठन द्वारा पेंशनरों को 75 वर्ष के पश्चात 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी सरकारी पेंशनरों के अनुरूप बराबर दी जाने की भी मांग बैठक में की गई। सरकार से अनुरोध किया है कि इस प्रावधान को अति शीघ्र लागू किया जाए। सरकार व प्रबंधन से हर तरह की वार्ता के लिए एचआरटीसी पेंशन कल्याण संगठन वचनबद्ध है आशा है कि सरकार व प्रबंधन भी बातचीत के माध्यम व बिना भेदभाव से सभी मामले सुलझाने पर बल देगी।


















































