उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते सुक्का तालाब में बिजली बोर्ड के दफ्तर के समीप हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह को एक प्लास्टिक के लिफाफे में 7400/- रूपये सडक के किनारे गिरे हुए मिले थे। जिस पर पुलिस द्वारा पैसे के असली मालिक की तलाश हेतू सोश्ल मिडिया एवम वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का सहारा लिया गया तथा असल मालिक की तलाश कर व सत्यापित कर उक्त राशी हेमंत कुमार सपुत्र कृपा राम निवासी गाव व डा0 खैरिया तह0 हरिपुर जिला कांगडा को लौटाई गए।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते सुक्का तालाब स्थित वर्षा शालिका में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग अपने परिवार सहित यही समीप में रहता था और मूलतः गांव व डाकघर बड्डल ठोर तहसील डाडासीबा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की नज़र थोड़ी कमज़ोर थी। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक उक्त बुजुर्ग का बेटा यहीं दुकान भी करता है। मृतक की पहचान तुलसीराम पुत्र दिलीप राज गांव व डाकघर बड्डल ठोर तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई गयी है। वहीं तुलसीराम का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। बुजुर्ग की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
प्रदेश सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र शर्मा, महामंत्री रणदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा संघ प्रचारक राकेश प्रभाकर की अध्यक्षता में विष्णुगिरी आश्रम संघ कार्यालय गुप्तगंगा (कांगड़ा) में सम्पन्न हुए। जबकि जिला सेवा भारती के चुनाव 2021 में होने तय थे परन्तु करोना काल के चलते यह सम्पन्न नहीं हो पाए। आज सम्पन्न हुए चुनावों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिस में नीचे दिए हुए पदाधिकारी एवम् सदस्य कार्यकारिणी में प्रधान ओम प्रकाश उप प्रधान कैप्टन अशोक मेहरा, सुरेन्द्र कटोच, महासचिव के.एस.डढवाल, सह सचिव संजय चौधरी, कैशियर जोगेंदर राणा, सह कैशियर सुरेन्द्र शर्मा, महिला प्रमुख सुमन सैनी, उप महिला प्रमुख सुनीता वालिया व कुछ अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में नामित किया है। वर्तमान में चल रहे अध्यक्ष विनोद अग्रवाल प्रदेश कार्यकारणी में पदाधिकारी नामित किए गए हैं। यह जानकारी वर्तमान में नामित हुए महासचिव के एस डढवाल ने देते हुए कहा कि सेवा भारती कांगड़ा इकाई "नर सेवा नारायण सेवा" के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के हर जरूरत मंद की सहायता हेतु हर समय तैयार रहेगी।
जमानाबाद मिंजर मेले की मीटिंग मिंजर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न की गई । जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और मेले को चार दिवसीय 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक करवाने का निर्णय लिया गया, मेले के दौरान खेल प्रतियोगिता जूनियर फुटबॉल, सीनियर फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूनियर कबड्डी व सीनियर कबड्डी, दौड़ व महिला वर्ग में रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर रेस इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। चार दिवसीय मेले के दौरान प्रथम 2 दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अंतिम 2 दिन कबड्डी वॉलीबॉल और महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के द्वारा सर्व सहमति से प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए रेफरी पैनल और नियंत्रण कमेटी का गठन किया गया जोकि मेले के दौरान प्रतियोगिताओं को सफल रुप से आयोजित करने में अपना अहम योगदान अदा करेंगे। विजेता टीमों को लगभग 51000 रु नगद व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। मेला कमेटी प्रवक्ता संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की चार दिवसीय मेले के दौरान 2 दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें हिमाचल के कलाकार अपनी आवाज के दम पर मेले में चार चांद लगाएंगे। 31 जुलाई को पुरस्कार वितरण समारोह व मिंजर प्रवाह किया जाएगा। मिंजर की जलेव पारंपरिक विधि विदान व पूजा अर्चना उपरांत ढ़ोल नगाड़ों संग स्थानीय कुल मंदिर पनियारकड से चलकर मेला स्थल पर विराजमान होते हुए शाम को मनूनी खड्ड में प्रवाहित की जाएगी। मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्थानीय विधायक पवन काजल शिरकत करेंगें। मीटिंग के दौरान कमेटी प्रधान अशोक कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, कमेटी सचिव विपन पाल, हरजीत लवली, कुलदीप, बक्शी राम, फौजा सिंह, मेशु, विजय, अक्षय, गौवधरन सिंह, सुखविंदर, दीप, सुनील, अमर सिंह, सुभाष, रवि, सोनू, मोनू शुभम, संजय, चद्रमणि, सवजीत, वरिंदर, हरि सिंह, सूरज कमल भाटिया, एंकर सन्दीप चौधरी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। खेल सम्बंधित जानकारी के लिय कमेटी के सदस्यो से सम्पर्क कर सकते है।
रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के पहले चरण के दौरान डॉढ़ के नायरा पेट्रोल पंप के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पोधे रोपित किए गए जिसमें पौधों को संरक्षण देने की पूरी संयुक्त जिम्मेवारी पेट्रोल पंप के मालिक तथा रोटरी क्लब के सदस्यों ने ली। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास बासुदेवा के साथ जोनल चेयरमैन कौस्तुव गोयल, सचिव नीतिका जमवाल तथा डायरेक्टर पर्यावरण सुभाष जगोता उपस्थित रहे।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में किया पुरस्कृत कुलपति प्रो एच के चौधरी ने विदेश से बात कर दी बधाई व शुभकामनाएं चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषिदूत कुंदन लाल को राष्ट्रीय स्तर पर पंडित दीनदयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 16 जुलाई 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के 94 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केद्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री नरेद्र सिंह तोमर ने कुन्दन लाल को इस पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार में एक लाख रूपये,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। विदेश दौरे पर गए प्रो हरीन्द्र कुमार चौधरी ने कुंदन लाल से दुरभाष पर बात कर उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि यह प्रदेश के सभी किसानों के लिए गौरव की बात है और इस गौरवान्वित सम्मान के लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान उपयोगी नीतियों से ही किसानो की स्थिति में निरन्तर परिवर्तन हो रहा है जिसका साक्षात उदाहरण पिछले दो वर्षों में इस छोटे राज्य से संबन्ध रखने वाले दो किसानो को राष्ट्रस्तर पर पुरस्कार मिलना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से मंडी जिला के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का भी नाम ऊँचा हुआ है जो की प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कुंदन लाल ने कहा कि कुलपति प्रो एच के चौधरी के सहयोग व आशीर्वाद से मुझे आईसीएआर ने मेरे कृषि कार्य की सराहना करते हुए पंडित दीनदयाल अंत्योदय वर्ष 2021 प्रथम पुरस्कार द्धारा सम्मानित किया गया है। उनके इस प्रयास का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। इस उपलब्धि के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र, सुन्दरनगर में वर्चुअल मोड में आयोजित किए गए इसी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जिला मण्डी के अन्य प्रगतिशील किसान-कृषि दूत व पंडित दीन दयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार 2020 के विजेता किसान संजय कुमार से उनके द्वारा खेती में अपनाई गई तकनीको पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में पूरे देश के केवल मात्र चार किसानों का ही चयन हुआ था। कौन है कुंदन लाल विकासखण्ड गोहर के खनियारी गांव डाकघर काण्ढा तहसील चच्योट जिला मण्डी के प्रगतिशील युवा सीमांत किसान 47 वर्षीय कुंदन लाल कृषि में एक सफल उद्यमी बनकर उभरे हैं। वर्ष 1992 में मैट्रिक के उपरान्त तीन से चार वर्ष तक कई संस्थानों में दैनिक वेतन भोगी नौकरी में उचित मानदेय न मिलने पर गांव लौटे और अपनी पांच बीघा भूमि पर कृषि कार्य आरम्भ किया। चौसकु हि. प्र. कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर व कृषि विज्ञान केन्द्र, सुन्दरनगर से कई विषयों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करके एकीकृत कृषि मॉडल स्थापित किया। 650 वर्गमीटर पोलीहाउस में कारनेशन की खेती, वर्ष भर बटन व ढीगरी मशरूम उत्पादन, सेब उत्पादन, बेमौसमी सब्जी उत्पादन व अन्य अतिरिक्त उद्यम जैसे अजोला, सेरीकल्चर, मौन पालन, पशुपालन, वर्मीकम्पोस्ट आदि उनके मॉडल के प्रमुख घटक हैं। जिससे वह बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं। मशरूम की मार्केटिंग में उनके प्रयास भी सराहनीय हैं। वह अपने गांव के आस-पास के गांव में भी लगभग 300 कस्टमर को ताजे मशरूम बेचने के साथ-साथ उन्होंने मनाली व शिमला के होटलों में सम्पर्क बनाते हुए अपना उत्पाद बेचते हैं। बतौर मास्टर ट्रेनर अभी तक प्रदेश व पड़ोसी राज्य पंजाब के लगभग 2000 से अधिक किसानों को मशरूम उत्पादन व्यवसाय पर प्रशिक्षित कर चुके हैं।
पुराना कांगड़ा स्थित माता जग सुंदरी मंदिर के निकट रोटरी क्लब कांगड़ा द्वारा पौधारोपन किया गया। इसमे क्लब सदस्यों द्वारा अमरूद, जामुन, अर्जुन, हरड़, अशोका, देवदार, बांस, इत्यादि कई तरह के वृक्ष लगाए गए। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बरार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे व पूरे उत्साह के साथ पौधारोपन में हिस्सा लिया। रोटरी क्लब कांगड़ा अध्यक्ष कृष्णा औल ने बताया की ये प्रोजेक्ट वातावरण शुद्धता हेतु किया गया है, व वर्षा ऋतु के दौरान पौधे जल्दी अपनी जगह बना लेते है इसलिए यह समय बिल्कुल अनुकूल है। क्लब की और से वन विभाग और मुख्य अतिथि रमेश बरार को धन्यवाद देते हुए कहा की बिना उनकी सहायता के ये प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से सफल न हो पता इसके लिए रोटरी क्लब उनका आभारी है। पौधारोपन में रोटरी क्लब से डायरेक्टर डॉ बी. के पाहवा, अध्यक्ष कृष्णा औल, सचिव रितेश डोगरा, सुभाष भसीन, सुनील डोगरा, जीवन ज्योति कोहली, नवनीत शर्मा, इंद्र सचदेवा, विशाल शर्मा, अमन गुलेरिया, प्रोफ. हर्ष वर्धन वैद्या, अतुल धीमान, अर्जुन औल ने हिस्सा लिया व लोगों को पौधरोपन के लिए प्रेरित किया।
जयसिंहपुर जन कल्याण संस्था तलवाड़ ने जगदीश चंद्र कोटलु निवासी की लड़की की शादी को धाम का समान भेंट किया। संस्था के प्रधान कुलदीप ठाकुर ने बताया कि जन कल्याण संस्था तलवाड़ हमेसा ही जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए हमेसा ही तेयार रहती हैं। वही संस्था ने बेटी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा संस्था के सभी सदस्यों को इस नेक काम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान कुलदीप ठाकुर, सुबेदार कमलेश धीमान, त्रिलोक चौधरी, किशोरी लाल धीमान, प्यार चंद ठाकुर उपस्थित रहे।
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र भडियाडा में खेलो के आयोजकों के आमंत्रण पर पूर्व विधायक चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी चेयरमैन अन्य पिछड़ वर्ग चौधरी सुरेंद्र काकू मुख्यअतिथि की भूमिका निभाते हुए कबड्डी और बालिबाल खेलो की 60 टीमो ने भाग लिया लगभग 500 युवाओ ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने खिलाड़ियों को 11 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी व प्रोत्साहित किया भड़ियाडा गांव के अंदर 18 करोड़ रुपए की हर घर में नल जल योजना 8 गांव के लिए तेज रफ्तार से काम चला हुआ है मुख्यमंत्री जल्द इस योजना का उदघाटन करेंगे भड़ियाड़ा स्कूल को प्लस 2 किया जायेगा। इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति महिला मंडलों व नौजवानो व जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह पंकु, पंचायत भडियाड़ा प्रधान व उप प्रधान मनोहर लाल, पंचायत पंच बिंद्रा देवी, बर्षा देवी, रेखा देवी, जोहर, मेघ राज, बी डी सी सदस्य कुशला देवी कुलदीप पटियाल, प्रकाश परियाल, सौरव, महिंद्र,बलदेव, उपस्थित रहे व कार्यक्रम की शोभा बढाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के प्रधानों की बैठक घुरकड़ी के सागर होटल में आयोजित हुई। कोविड के कारण करीब डेढ़ वर्ष बाद यह बैठक आयोजित की गई है।बैठक में ब्लॉक कांगड़ा के प्रधानों का संगठन बनाया गया। संगठन में सर्व सहमति से घुरकड़ी के प्रधान अनिल दामीर को संगठन का प्रधान बनाया गया। सभी ने एकमत होकर बिना चुनाव के आपसी सहमति से यह फ़ैसला लिया। इस दौरान अनिल दामीर ने बताया कि यहां सभी एक साथ हैं। विकास के लिए सरकार की ओर से बेहतरीन राशि मिल रही है, जिसका सभी प्रधान अपनी अपनी पंचायतों के विकास के लिए भरपूर उपयोग भी कर रहे हैं। ग्राम सभा एक जनपरिवार है, जिसके लिए हम हमेशा सहायता के लिए मौजूद है। प्रधान अनिल दमीर ने कहा कि उन्हें आगामी बैठकों के लिए वीडियो कार्यालय में एक बेहतरीन सामुदायिक भवन सरकार से चाहिए, जिसके लिए उन्होंने सरकार से मांग भी की है, जिसके लिए वह काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अगर राशि देकर सामुदायिक भवन बनवाने में सहायता करें, तो वह खुद अपनी ओर से भी 1 से 2 लाख रुपए भवन निर्माण को देने के लिए तैयार है। इस दौरान घुरकड़ी के प्रधान अनिल धमीर, उपप्रधान केवल चौधरी, उपप्रधान गुरजीत कौर, महासचिव कुलदीप चौधरी, सचिव सुभाष चंद, रेखा देवी, कुसुम लता, राजिंदर कौर, रिंपल कुमार, सलाहकार निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह व सदस्य सुदर्शना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विधायक पवन काजल ने कहा कि भडियाडा गाँव में चौबीस घंटे पेयजल की सुविधा जल्द गाँववासियों को मिलेगी। पेयजल परियोजना का काम तेज गति से चला हुआ है। विधायक काजल भडियाडा गाँव में आयोजित खेल मेले में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बेरोज़गारी चरम पर पहुँच गई है। सरकार के हाथ में मंहगाई नियंत्रण के बाहर है। काजल ने कहा कि काँगड़ा विस में पिछले साल बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई अभी तक सरकार नहीं कर पाई है। और अब बरसात दोबारा शुरू होने पर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार को करना चाहिए। उन्होंने मेला कमेटी के सफल आयोजन के लिए 21 हज़ार रूपये नकद दिए। इस मौक़े पर मेला कमेटी प्रधान प्यार सिंह राणा, यूथ क्लब प्रधान सौरभ चौधरी, पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार , उप प्रधान मनोहर लाल, वैदी पंचायत प्रधान हरमिद्र गोरा, जिला परिषद् सदस्य पंकू, बीडीसी मेंबर कुशला देवी, अभय उप प्रधान वैदी, रजिद्र पटियाल, कैप्टन शमशेर सिंह, पंच पुष्पा देवी, संसार सिंह, मेघ राज, बिंदु कुमारी आदि मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व युवा कौशल विकास २०२२ के उपलक्ष्य में होटल पीटर ऑफ शिमला में आयोजित प्रदर्शनी में फोकल स्किल सेंटर पालमपुर में आतिथ्य एवं पर्यटन के प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डॉ. राम लाल मारकंडा तकनीकी शिक्षा मंत्री की मेजवानी करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसमें उन्होंने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए मॉकटेल और रिफ्रेशमेंट का आनद उठाया। मुख्यमंत्री और टेक्नीकी मंत्री उनके सत्कार से प्रसन होकर उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि इसी प्रकार वे कड़ी मेहनत जारी रखे और इन कौशल का उपयोग करके अपने भविष्य को रोशन करें। प्रदर्शनी में फोकल स्किल फ़ूड एंड बेवरीज स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सन्नी शर्मा और चेस्टा सिंह की छह सदस्यी टीम ने वही पर ताजा फलो के रस से तयार मॉकटेल्स को सभी को सर्व किए। जिनमें ऑरेंज मोजितो, ऑरेंज मोजितो, लेमन मोजितो और लीची मॉक्टेल बनाकर कोल्ड सैंडविच और ड्राई केक्स के साथ फोकल की तरफ से सर्व किया गया। इस अनोखी मॉकटेल और स्नैक्स का लुफ्त उठाने के लिए भरी मात्रा में लोग एकत्रीत हुए जिन्हें सर्वे करके फोकल टीम को काफी खुशी मिली और लोगों ने भी युवाओं के इस प्रयास को काफी पसंद किया। इस आयोजन में शामिलित होने के लिए फोकल स्किल के जितेंदर सिंह, अमित तिवारी, सनी शर्मा, चेस्टा सिंह और सभी प्रतिभागियों समृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जवाली मै बिटिया फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह "हिमाचल उत्सव" का आयोजन कलाकेंद्र भवन जवाली में 17 जुलाई को शाम 6 बजे किया जाएगा। बिटिया फाउंडेशन के नेशनल कॉर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में रुनझुनुमा फेम मोहित गर्ग व प्रसिद्ध गायक राखी गौतम व चांदनी डांस ग्रुप पालमपुर रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेट खल्ली की शिष्या सीडब्ल्यूई दिवा वलर्ड चैंपियन आरुषि मलिक, भारत की सबसे कम आयु की जिला परिषद अध्यक्षा मुस्कान, मिस क्वीन ऑफ इंडिया निशा कटोच विशेष अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा संख्यान द्वारा की जाएगी। इस मौके पर भारत की सबसे छोटी उम्र की महिला एंबुलेंस चालक नैंसी कतनोरिया, तलवारबाजी में अंर्तराष्ट्रीय पदक विजेता शिक्षा बलोरिया, भारत के सबसे छोटी आयु के ड्रमबाज द्रोण चंदेल, जु जित्सु में अंतरराष्ट्रीय विजेता रीमा चौधरी, ग्रेपलिंग में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता प्रियंका चौधरी, बॉक्सिंग में राष्ट्रीय पदक विजेता सुनाली ठाकुर, ग्रेपलिंग में राष्ट्रीय पदक विजेता काजल देवी सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन शालू, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत एवं हिमाचल प्रदेश कायाकिग एड कनोइग एसोसिएशन के राज्य सचिव इशान अख्तर नेहिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (राजस्व विभाग) ओंकार चंद शर्मा को प्रधान सचिव (वन विभाग ) का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपरोक्त संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि ओंकार चंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार में एक ईमानदार एवं जुझारू व्यक्तित्व के हेतु जाने जाते हैं। कोरोना काल के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश सरकार के बतौर राज्य नोडल ऑफिसर उन्होंने प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की थी, जिसे प्रदेश वासी आज तक याद रखते हैं। अपने उसूलों के पक्के एवं ईमानदारी तथा जुझारूपन के कारण हिमाचल वासियों के जिलों में बहुत अहम जगह बनाए हुए हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला लाहौल-स्पीति के गांव नालदा की प्रमुख समाजसेवीका अनीता को लाडली फाउंडेशन जिला लाहौल-स्पीति का जिला महासचिव नियुक्त किया। समाज सेविका अनीता कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता व कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला लाहौल-स्पीति के जिला महासचिव अनीता का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा न सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले। इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रही हैं राष्ट्रीय एकुयटिक (स्वीमिंग) चैंपियनशिप मनोज कुमार। कांगड़ा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 48वीं जूनियर नेशनल एकुयटिक चैंपियनशिप में पहली बार हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष एचएएस विनय धीमान के अथक प्रयासों से पहली बार हिमाचल प्रदेश के स्वीमिंग खिलाड़ी 16 जुलाई से 20 जुलाई तक होने जा रहे उड़ीसा के भुवनेश्वर में भाग ले रहे हैं। राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि जिला हमीरपुर के भोरंज ब्लॉक के अक्षत सहगल बतौर कैप्टन 48वीं जूनियर नेशनल एकुयटिक चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एचएएस विनय धीमान ने प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव मोनल डी चौकसी का आभार प्रकट किया। जिन्होंने स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत हिमाचल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हरी झंडी प्रदान की
मनोज कुमार। कांगड़ा नेत्रदान महादान माना जाता है। इसी का उदहारण कांगड़ा के साथ लगती पंचायत अब्दुलापुर के रहने वाले समाजसेवी नंदन शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के नेत्र बैंक में जाकर मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय कर मिशाल पेश की। क्योंकि इस दान से दो जिंदगियां रोशन होती हैं। जिंदगी भर जिस शख्स ने कभी दुनिया नहीं देखी और केवल अंधेरे में ही जिया उनकी आंखों में रोशनी आ जाए, तो इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन समाज नेत्रदान के प्रति जागरूक हो रहा है। लोग चाहते हैं कि मृत्यु के पश्चात भी लोगों का भला किया जा सके। इसलिए मरणोपरांत नेत्रदान की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ऐसा ही उदाहरण नंदन शर्मा ने पेश किया है और लोगों को भी नेत्र दान करने के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी को नेत्रदान के लिए नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे कतार में खड़े हजारों लोग जिनका जीवन अंधेरे में खड़ा है, उनके जीवन में रोशनी भर दें। नंदन शर्मा कांगड़ा यूथ चेरिटेबल के अध्यक्ष हैं, जो कि टांडा में लंगर का आयोजन करती आ रही है।
100 प्रतिशत दिव्यांग है मलकाना गांव की मितो देवी मनीष ठाकुर। इंदाैरा यहां प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात कर रही, लेकिन जमीनी स्तर पर यह बात कहीं भी सावित होती नजर नहीं आ रही और जरूरतमंद परिवारों को उनका हक दिलाने में प्रदेश सरकार कमजोर नजर आ रही है। विकास खंड इंदौरा व उप तहसील ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते गांव मलकाना की मितो देवी पुत्री सुरम सिंह आज तक सरकार द्वारा दी जाने बाली मूलभूत सुविधाओ से वंचित है। आज तक न ही मौजूदा सरकार और न ही ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उनके बारे में कुछ सोचा है और आजतक उनको मूलभूत सुविधा देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं और जमीनी स्तर पर कार्य शून्य ही रहा है। मलकाना गांव की मितो देवी पुत्री सुरम सिंह जिसकी उम्र 35 साल है, जो कि पूर्ण रूप से दिव्यांग है। आज तक सरकार व पंचायत ने दिव्यांग लड़की के घर तक कोई पक्की सड़क सुबिधा तक नहीं दी है। लड़की के भाई रमेश कुमार ने बताया कि इस बारे वह अपनी बहन को साथ लेकर इंदौरा की विधायक रीता धीमान से भी दो बार उनके घर मे जाकर खुद मिले ओर विधायक ने भी यह बोला के आप दिव्यांग को साथ लेकर क्यों आए हो इसको घर में ही रहने देना था और बोले कि आपका काम हो जाएगा, लेकिन उन्होंने ने भी सिर्फ आश्वासन ही दिए, लेकिन आज तक उनके घर तक सड़क मार्ग नहीं बना, लेकिन अब दोबारा चुनाव आने वाले हैं पर सड़क मार्ग अभी तक नही बना। मितो देवी के भाई रमेश कुमार ने बताया कि मितो देवी हमारी बड़ी बहन है और जब यह बीमार हो जाती है, तो रास्ता न होने के कारण उनको कंधाें पर उठाकर नाले के किनारे बनी हुई एक कच्ची पगडंडी से होते हुए लगभग 300 मीटर पैदल चलकर पक्के सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है और फिर आगे गाड़ी में बिठा अस्पताल लेकर जाना पड़ता है और यही अगर सड़क उनके घर तक जाती हो तो कोई परेशानी उनको न झेलनी पड़े। उन्हाेंने कहा कि मितो देवी का परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है और जरूरतमंद परिवार है। घर के लोग मजदूरी करते हैं, बड़ी मुश्किल से घर का खर्चा चलता है, लेकिन अफसोस घर में दिव्यांग जबान लड़की होते हुए उनके घर में शौचालय तक नहीं है और न ही ग्राम पंचायत ने इस बारे कुछ सोचा कि सरकार की तरफ से बनने वाला शौचालय इनके घर बना दिया जाए, ताकि इनको कोई परेशानी न आए। परिवार के सदस्य दिव्यांग को खुले में शौच करवाने पर मजबूर है। हम इस लड़की के लिए बहुत चिंतित हैं। क्योंकि बीमार होने पर मितो देवी को उठा कर हस्पताल लेकर जाना पड़ता है। सड़क की समस्या इस लिए आ रही है कि इनके घर को कोई सरकारी रास्ता नहीं है। लोगों के खेतों से होकर जाना पड़ता है। लोगों से रास्ता देने की बात की जा रही है। अगर लोग मान जाते हैं, तो इनका रास्ता बना दिया जाएगा। शौचालय के फार्म भर कर विभाग को भेज दिए हैं जैसे ही विभाग से निर्देश आते हैं शौचालय का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव को इस बारे अभी बोल दिया जाएगा कि शीघ्र अतिशीघ्र उक्त परिवार का सड़क मार्ग और शौचालय बनाने का कार्य शुरू करें। पंचायत से सड़क बनाने की बात की थी कि उनके घर की सड़क बनाई जाए। सड़क अभी तक क्यों नहीं बनी। इस बारे विभाग से पूछा जाएगा और जल्द सड़क निर्माण इनके घर तक किया जाएगा। शौचालय की बात आपके माध्यम से पता चली है अभी विकास खंड अधिकारी से इस बारे बात की जाएगी और जल्द शौचालय का निर्माण भी इनके घर में करवा दिया जाएगा। मैं खुद एक महिला हू और नारी को बिना शौचालय की क्या परेशानी हो सकती हैं।इस बारे एक नारी भली भांति जानती है।
राजेश कतनाेरिया। जवाली पंचरुखी पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पंचरुखी पुलिस की नाक में दम करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था। पुलिस ने न वर्दी और ही न पुलिस वाहन का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई दिनों से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। पंचरुखी पुलिस ने थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में योजना बनाकर जाल बिछाया। रात पुलिस सादे कपड़ों में चोरों की तलाश में गश्त पर निकली थी, जब पुलिस एक निजी वाहन में जा रही थी, तो छत्र सड़क मार्ग (पंचरुखी के पास) पर रात करीब ढाई बजे दो युवक स्कूटी पर जाते मिले। पुलिस इससे पहले पूछताछ करती कि दोनों पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर तंग गली में स्कूटी को लेकर पाहड़ा की ओर भगा ले गए, लेकिन रामनगर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस ने जब स्कूटी की कागज देखे, तो पता चला कि यह कागज चोरी हुई स्कूटी के थे और इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज थी। इस पर पुलिस ने अंशुल कुमार (20) निवासी रक्कड़ व शिव कुमार (20) निवासी तरेहल को पकड़ लिया, जबकि उनकी ही निशानदेही उनके अन्य दो साथियों लक्ष्य कुमार उर्फ लक्की (20) निवासी दियोल, बैजनाथ व अमन कुमार (21) निवासी द्रुमका तिनबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने मंदिरों और अन्य जगह चोरियों को कबूला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रहे है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूला है।
भारत में कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस के आंकड़े एक बार फिर डराने लगे हैं। यहां भी कोविड-19 के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 438 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जबकि संक्रिमित 2 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4128 तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 2043 तक पहुंच गए हैं। जून महीने की शुरुआत में एक वक़्त ऐसा भी था जब हिमाचल में एक्टिव मामले घटकर महज 42 रह गए थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा में 481 और चंबा में 408 दर्ज किए गए है। इसके अलावा शिमला में 265, मंडी में 204, सिरमौर 142, कुल्लू में 132 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में 116, सोलन में 106, बिलासपुर 79, ऊना में 50, किन्नौर 42 जबकि लाहौल स्पीति में 18 एक्टिव मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3660 नमूने जांच के लिए गए हैं, जिनमें से 438 पॉजिटिव पाए गए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश में लगातार बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। सीएम ने ये भी कहा कि भले ही कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन अस्पताल में दाख़िल होने का आंकड़ा बहुत कम है। सरकार लगातार इस पर नज़र रखे हुए है। कैबिनेट में भी इसको लेकर चर्चा हुई है। बढ़ते मामलों के बीच ढिलाई नहीं बरती जा सकती। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की बात ये है कि राज्य दोनों वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य है। यहां अधिकतर लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। जबकि करीब 5 लाख लोगों को बूस्टर डोज़ भी लगाई जा चुकी है। अब 18 जुलाई से प्रिकॉशन डोज़ निशुल्क कर दी गई है, ऐसे में हिमाचल इसकी तैयारियों में जुट गया है।
पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पंचरुखी पुलिस की नाक में दम करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था। पुलिस ने न वर्दी और न ही पुलिस वाहन का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई दिनों से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। पंचरुखी पुलिस ने थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में योजना बनाकर जाल बिछाया। रात को पुलिस सादे कपड़ों में चोरों की तलाश में गश्त पर निकली थी। जब पुलिस एक निजी वाहन में जा रही थी तो छत्र सड़क मार्ग (पंचरुखी के पास) रात करीब ढाई बजे दो युवक स्कूटी पर जाते मिले। पुलिस इससे पहले पूछताछ करती कि दोनों पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर तंग गली में स्कूटी को लेकर पाहड़ा की और भाग गए। लेकिन रामनगर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस ने जब स्कूटी के कागज देखे तो पता चला कि यह कागज चोरी हुई स्कूटी के थे और इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज हुई थी। इस पर पुलिस ने अंशुल कुमार (20) निवासी रक्कड़ व शिव कुमार (20) निवासी तरेहल को पकड़ लिया, जबकि उनकी निशानदेही से उनके दो अन्य साथियों लक्ष्य कुमार उर्फ लक्की (20) निवासी दियोल, बैजनाथ और अमन कुमार (21) निवासी द्रुमका तिनबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने मंदिरों और अन्य जगह चोरियों को कबूला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रहे है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूला है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र के रविंद्र कुमार भाटिया टीम मोदी स्पोटर्ज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। रविंद्र भाटिया लंबे अरसे से भाजपा व बजरंग दल व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। रविंद्र भाटिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी नियुक्ति के लिए मोदी स्पोटर्स एसोसिएशन के आभार जताते हुए रविंद्र भाटिया ने कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वो जी-जान से पूरी करेंगे और केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के नार्थ इंडिया के कन्वीनर पूर्ण प्रदेशी व जनकल्याण संस्था के कुलदीप ठाकुर की प्रेरणा से ही वह इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।
नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भाऊ तथा पंचरुखी व लंबागांव ब्लॉक के संयोजक मनजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव बनाए जाने पर रामदास धीमान तथा मुख्य सलाहकार बनाए जाने पर राम सुभग सिंह को बधाई दी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। राम दास धीमान खंड विकास अधिकारी पंचरुखी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा क्षेत्र के विकास में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। विकास खंड पचरुखी के भूत पूर्व चेयरमैन रमेश भाऊ ने कहा कि राम दास धीमान उनके कार्यकाल के दौरान ही खंड विकास अधिकारी पंचरुखी थे तथा उनके साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करने का मौका मिला था। रमेश भाऊ ने कहा की रामदास धीमान कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक कुशल इंजीनियर भी है।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ विधानसभा क्षेत्र जसवां-प्रागपुर की ग्राम पंचायत चौली के भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमन शर्मा ने जसवां-प्रागपुर को दो सब डिविजनल ऑफिस (एसडीएम) रक्कड़ और कोटला बेहड़ की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। रमन शर्मा ने बताया कि जसवां-प्रागपुर की जनता के लिए ऐतिहासिक पल है कि पूरे क्षेत्र में एक सामान विकास हो रहा है। उसमें चाहे आर्थिक सहायता हों, हर घर के लिए पानी व सड़के हों, बसों की सुविधा हो, सरकारी दफ्तर हो या कोई अन्य कार्य हो, यह सब मंत्री विक्रम ठाकुर की देन है तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुए है। इसी के साथ सीएचसी रक्कड़ को भी 24×7 सुविधाएं देने के लिए जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया। रमन शर्मा का कहना है कि इस बार फ़िर आम जनता मंत्री विक्रम ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाएगी तथा मिशन रिपीट भाजपा सरकार बनाएगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपायुक्त कांगड़ा, डॉ. निपुण जिंदल ने नगर निगम पालमपुर के लिए मनोनीत पांच पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपनिदेशक कृषि पालमपुर के सभागार में आयोजित सादे समारोह में सचिन वर्मा, सुरिंदर ठाकुर, मोनिका शर्मा, राकेश गिल और ललित शर्मा ने पार्षद के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद मोनिका शर्मा, संतोष अकेला, खेल।प्रकोष्ठ के संयोजक आकाशदीप जरयाल, मनोज रतन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एसएम सैनी, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित निगम के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ शिक्षा खंड रक्कड़ के अंतर्गत 31 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों व 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों का परिणाम उपमंडलाधिकारी (नागरिक) देहरा जिला कांगड़ा के कार्यालय में चयनित समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच के उपरांत वीरवार को घोषित कर दिया गया है। शिक्षा खंड रक्कड़ के तहत उक्त रिक्त पदों हेतु प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 215 और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची साझा कर दी है। वहीं, शिक्षा खंड रक्कड़ के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है- राजकीय प्रार्थमिक विद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची चंबापतन- जगदेव सिंह, अप्परमनियाला- मनु वाला,लोअर सुनहेत- अंजू वाला, अप्पर परागपुर- नीरज कुमार, गढ़ खास- जगदम्बा देवी, डांगड़ा- कुलविंदर सिंह, लोअर सेहरी- रीना कुमारी, मुंही- प्रेम लता, बणी- मंजू कुमारी, गढ़ सूंही- प्रेम लता, गरली (गर्ल) - कुमारी सुमना, नाहन नगरोटा- रंजना कुमारी, कलोहा- कुसुम लता, सरड़ बम्मी- श्रेष्ठता देवी, कुरु- सीमा,रक्कड़- किरण वाला, धार खरोटी- अनिता कुमारी, चपलाह- निशा देवी, भरोली जदीद-रीता शर्मा, कुहना- सुनील कुमार, चमेटी- सुनीता देवी, कुड़ना-अनिल कुमार,पीरसलूही- रिम्पी कुमार, चामुखा- लता कुमारी, जटोली- आशा कुमारी, दोदूं-मीना कुमारी, निहारी- सुमन, टिक्कर-सतीश कुमार, शांतला- विनोद कुमार, मगरू-राहुल शर्मा, अलोह से आशा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों में अप्पर परागपुर- इंदु वाला, डांगड़ा- कुलविंदर सिंह,बणी- मंजू कुमारी,चौली- नीलम कुमारी, कठियाड़ा- किरण वाला,अप्पर मनियाला- ऊषा राणी, कुकाहर- लता कुमारी, मगरू- अनु देवी, सरड़ बम्मी - सुनीता देवी, टिक्कर- सतीश कुमार, कुरियाल खेड़ा- मीना कुमारी का चयन हुआ है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर बदलाव यात्राएं कर रही हैं। इन यात्राओं का आरंभ प्रभात फेरी से होता है और विधानसभाओं में देशभग्ति के गीत गूंजते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत ज्वालामुखी में भी बदलाव यात्रा की गई। विकास धीमान प्रदेश प्रवक्ता और अध्यक्ष टूरिज्म विंग आम आदमी पार्टी ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा अष्टभुजा मंदिर से शुरू की और मां ज्वाला के दरबार तक प्रभात फेरी की फिर यात्रा ज्वालामुखी से बाबा पंजा, कथोग, सिहोरप्काई, अपर घलोर से चंबा पतन फिर कोपड़ा, मंगली गुगा से मझिन धतेहड़ नहलियां, खुंडिया, डोल, लगरु होती हुई ज्वालामुखी में संपन्न हुई। बदलाब यात्रा में युवाओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया। विकास धीमान ने बताया कि इस बार चुनाव शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार जैसे मुद्दों पर होगा। जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव यात्रा इसका बहुत बड़ा सबूत है। विकास धीमान ने बताया कि युवा राजनीति में आ रहे है और यह बहुत बड़ा संकेत है बदलाव का है। पार्टी चुनाव में पंजाब की तर्ज पर युवा चेहरे उतरेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए विकास धीमान ने राम स्वरूप धनोतिया, सीता राम भाटिया, मोनिंदर सिंह, परवीन कुमारी, संजीव, अमित कपूर, होशियार सिंह भारती, रघुवीर सयाल, नितिन अंगारिया, अभिषेक राणा, अतुल व गगन दीप और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियारा के गांव मझेरनु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग पिछले 3 महीनों से ताला लटक रहा है, जिसके कारण ग्रामीण जनता परेशान हैं। गौरतलब रहे कि 3 महीने पहले स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी के सेवानिवृत्त होने के पश्चात विभाग ने इस स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्टाफ नहीं भेजा, जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र बंद हो गया है। किसान नेता मंजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त किया जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र के ताले खुल सके तथा स्थानीय जनता को स्वास्थ्य की सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सके। गांव के रमेश चंद, धर्मपाल, राम सिंह, गुरु देवी तथा अनु देवी ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने से गांव की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। प्राथमिक इलाज के लिए भी पंचरुखी जाना पड़ रहा है। अतः ग्राम वासियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन किया है कि मझेरनु स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय देहरा में विश्व युवा स्किल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर यामिनी ठाकुर दूसरे स्थान पर नेन्सी और मीना व तीसरे स्थान पर स्वाति रही। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया के प्रशिक्षक रेवती नंद ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान सह प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, सह प्रो. अमन वालिया व रेवती नंद ने विद्यार्थियों को उनके जीवन में स्किल्स के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चौहान के बीज वक्तव्य से हुआ और उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में राजकीय महाविद्यालय देहरा में हिमाचल प्रदेश विकास निगम और फोकल स्कील के द्वारा 'ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम' के तहत 'अकाउंट एग्जिक्यूटिव और सोशल मीडिया मैनेजर' के कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें अकाउंट एग्जीक्यूटिव का कोर्स 2 जुलाई को पूरा हो चुका है और सोशल मीडिया की परीक्षा 18 और 19 जुलाई को परीक्षा होनी है। ग्रेजुडेट ऐड ऑन प्रोग्राम में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन skills और पर्सनालिटी डेवलपमेंट स्किल्स सिखाS जाते हैं, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के तुरंत बाद अच्छी जॉब हासिल कर सकें। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश, सह प्रो. संजय, सह प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ मंजू कुमारी, डॉ देवेन महाजन, सोशल मीडिया के छात्र व महाविद्यालाय के समस्त प्राध्यापक गण व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली उपमंडल के अधीन राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति होने से पहले ही विवाद पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत फारियां के बाशिंदों ने इस संबंध में उपमंडलाधिकारी जवाली को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ताओं स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजू बाला सहित सुषमा देवी, रजनी देवी, अंजली कुमारी, सरोज बाला, सविता देवी, अश्विनी कुमार, कश्मीरा देवी, मीना कुमारी, बाबू राम, लक्ष्मी देवी, मनोज कुमार व संताेष कुमारी इत्यादि ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति को लेकर राजकीय मिडल स्कूल ठंगर के मुख्याध्यापक विकास व पंचायत प्रधान जीवन कुमार ने गुमराह किया है। बताया कि मुख्याध्यापक विकास ने हमें कहा कि राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में मल्टी टास्क वर्कर की वैकेंसी नहीं है, जिसे रद्द कर दिया गया है। हमने मुख्याध्यापक व पंचायत प्रधान के कहने अनुसार फार्म नहीं बनवाए, लेकिन जब आवेदन को दो दिन का समय रह गया, तो कह दिया कि मल्टी टास्क वर्कर के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दो दिन में फार्म न बन पाने के कारण हम आवेदन से वंचित रह गए। सुषमा देवी ने बताया कि मैं पंचायत प्रधान जीवन कुमार के पास फार्म पर हस्ताक्षर करवाने गई, तो प्रधान ने मेरा फार्म फाड़ दिया और कहा कि आपको किसी अन्य स्कूल में रखवा दूंगा। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा दूसरे गांव की महिला को लाभ देने के लिए मुख्याध्यापक के साथ मिलकर यह षड्यंत्र किया। उन्होंने कहा कि इसी कारण राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में एकमात्र आवेदन ही भरा गया, जिसका ही इंटरव्यू हुआ। शिकायतकर्ताओं ने उपमंडलाधिकारी जवाली से मांग की है कि राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में मल्टी टास्क वर्कर के परिणाम को होल्ड रखा जाए तथा कैंसिल करके दोबारा से आवेदन लेकर इंटरव्यू लिया जाए, ताकि पात्र को लाभ मिल सके। उन्होंने स्कूल मुख्याध्यापक व प्रधान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की भी गुहार लगाई है। इस बारे में राजकीय मिडल स्कूल ठंगर की एसएमसी प्रधान अंजू बाला ने कहा कि स्कूल मुख्याध्यापक ने मुझे भी गुमराह किया है। मुझे मुख्याध्यापक ने यही कहा था कि स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की वैकेंसी रद्द कर दी गई है। जब आवेदन करने को दो दिन शेष बचे तो आवेदन करने को कह दिया। कई लोग वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि इस भर्ती काे रद्द किया जाए व स्कूल मुख्याध्यापक तथा प्रधान के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इस बारे में एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, जिस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्याध्यापक व प्रधान ने गुमराह किया है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंसिल करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक को लिखा जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला ऊना के अंब की प्रमुख समाजसेवीका अनु खान को लाडली फाउंडेशन जिला ऊना का जिला सचिव नियुक्त किया। समाज सेविका अनु खान कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला ऊना के जिला सचिव अनु खान का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले, इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर में डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रिंसिपल का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले यहां डॉ. प्रज्ञा मिश्रा बतौर प्रिंसिपल कार्यरत थीं। डॉ. प्रदीप कुमार इस से पहले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय कॉलेज पालमपुर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। कॉलेज के प्राध्यापकों और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने डॉ. प्रदीप कुमार को नए प्राचार्य का पदभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वीरेंद्र चौधरी ने जनसंपर्क अभियान के तहत कोहाला में बताई सरकार की योजनाएं मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कोहाला गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कई महत्वकांक्षी योजनाएं देश तथा प्रदेश के लिए लागू की जा रही है, जो समाज में अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने इस मौका पर कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया। इस मौका पर गांव के लोगों द्वारा बिजली तथा पानी संबंधित समस्याओं के बारे में बताया जिसका की वीरेंद्र चौधरी ने मौके पर ही विभाग से शीघ्र हल निकालने के लिए कहा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ही घोषित हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्रा अंकिता ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इशिता ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में द्वितीय, चारु धीमान ने चतुर्थ और ईशा ने 10 वा स्थान प्राप्त किया है। इन छात्राओं ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष प्रतिवर्ष श्रेष्ठ से श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।
विद्युत मंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का बिल नहीं भरा है। वह 25 जुलाई तक बिल का भुगतान कर दें, अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जयसिंहपुर विद्युत बोर्ड के तहत 458 ऐसे उपभोक्ता हैं, जो बार-बार आग्रह करने पर भी बिल नहीं भर रहे हैं। इन 458 उपभोक्ताओं में 140 कामर्शियल और 318 घरेलू हैं। जयसिंहपुर विद्युत मंडल के सहायक अभियंता सुशील शर्मा ने बताया कि इन 458 उपभोक्ताओं से बोर्ड को 11 लाख 86 हजार रुपये लेना है। कनेक्शनों को पुनः चालू करने के लिए सीएसडीएस उपभोक्ताओं को 250 और एसपी उपभोक्ताओं को 500 रुपये का अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
थाना पंचरुखी के अंतर्गत कल्पना देवी गांव तोरन अपर दतल। जिनकी उम्र 38 साल थी, उसने अपने ही घर पर पंखे से फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली। यह जानकारी देते हुए पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि यह महिला बीमारी और मानसिक तौर पर परेशान थी। उन्होंने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पालमपुर भेज दिया है, जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चचियां उप तहसील को कैबिनेट मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और त्रिलोकपुर का धन्यवाद पालमपुर विधानसभा के चचियां को कैबिनेट द्वारा उप तहसील को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राजस्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह का धन्यवाद उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को पालमपुर में हुए बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा की थी और चचियां नगरी क्षेत्र की 14 पंचायतों का बड़ा स्वप्न आज साकार हो गया। नगरी क्षेत्र में जब-जब भाजपा सरकार आती है, तभी विकास के पहिये को गति मिलती है। गोपालपुर का चिड़िया घर, राख बल्ला का इंडस्ट्रियल एरिया, जिया खारटी का पुल, हिमानी चामुंडा के पैदल रास्ते का निर्माण, न्यूगल नदी पर नए पुल का निर्माण, लटबाला, हंगलोह, आरठ, गोपालपुर रास्ते का जीर्णोद्धार, बड़सर से सुकेडी, कंडी, बंदला सड़क का कायाकल्प, कुशमल, वगोड़ा, लटबाला कुहल का सुधारीकरण भाजपा सरकार के समय में ही हुआ है। चचियां क्षेत्र की 12 पंचायतों में खेल मैदान तो अभी कुछ दिन पहले ही बनाए हैं। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा के समय पालमपुर में नए कार्यालय आते हैं, जबकि कांग्रेस ने पालमपुर को तोड़ कर बैजनाथ, धीरा, उपमंडल बनाए, पालमपुर के पास अपना ब्लॉक भी कांग्रेस के समय नहीं था। यही नहीं कंडबाड़ी के क्षेत्र का थाना बैजनाथ में था, कंडबाड़ी, राजपुर, पट्टी, सुंगल आदि क्षेत्र लोक निर्माण विभाग के बैजनाथ मंडल में थे। कपूर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने पालमपुर में नगर निगम बनाया, बनूरी में जलशक्ति विभाग का उपमंडल बनाया और विकास यही नहीं रुकेगा, अभी आगे लोगों को और बड़े-बड़े तोहफे जयराम सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा पंचरुखी से होते हुए अगोजर से होते हुए जयसिंहपुर पंहुची। इसमें विशेष प्रमुख व्यक्ति एस एस जोटाला उपस्थित रहे। जयसिंहपुर पहुंचने पर पत्रकरों से बात करते हुए कहां कि कांगडा-चंबा एक है, जिसमें मेरी ड्यूटी लगी है, पर जहां भी हम जा रहे हैं, वहां पर लोग खुद हमसे मिलने आ रहे हैं कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के चलते इन्होंने विकास के नाम पर आज तक एक भी ईट नहीं लगाई है, सिर्फ फर्जी ईट लगाई है। उन्होंने कहां कि प्रदेश सरकार के पास पैसा है नहीं 72 हजार करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि लोग हमें फील्ड में मिले और हमने तकरीबन पांच हजार किलो मीटर चल पड़े और संवाद किए पांच हजार गांव हमने घूम लिए। खासकर लोगों का सबसे बड़ा मुद्दा है, बेरोजगारी ही बड़ा मुद्दा है। उन्होंने यह भी कहां कि यह जो अग्निवीर योजना जो चली है। समें भी युवाओं को छल्ला है। उन्होंने कहां कि मोदी ने 2014 कहा था कि हम सता में आएंगे, तो दो वर्षाें में दो करोड़ नौकरी देंगे, पर आज मोदी को केंद्र में आठ वर्ष हो गए, तो उनको 16 करोड़ नौकरियां युवाओं को मिलनी चाहिए थी, जो नहीं दी। मोदी को केंद्र में आठ वर्ष और प्रदेश में जयराम ठाकुर को पांच वर्ष होने वाले हैं। इन पांच वर्षाें में पांच काम गिनाएं, जो इन्होंने किए हैं। अगर किए हैं, तो पूरी डिटेल में मेनिफेकचर होने से पहले दे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहा कि अगर काम किया, तो वोट देना, अगर नहीं किया तो मत देना, तो आपने देखा कि मोदी के सामने तीन बार मुख्यमंत्री बन गए। इसमें सबसे बड़े मुद्दे रहे शिक्षा मॉडल, स्वास्थ्य मॉडल, बिजली जिन नदियों का पानी यही से नीचे को बह रहा है, उन पर छोटे-छोटे प्रोजेक्ट लगा कर युवाओं को रोजगार व लोन दें।
विनायक ठाकुर।ज्वालमुखी कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के ज्वालामुखी में शुक्रवार को बदलाव यात्रा पहुंचेगी। ज्वालामुखी से आम आदमी पार्टी के नेता होशियार सिंह भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई 'आप' पार्टी की बदलाव यात्रा शुक्रवार को ज्वालामुखी पहुंचेगी। यहां सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सुबह 9 बजे आप पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की अगुवाई में ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया जाएग। बदलाव यात्रा का रोड शो ज्वालामुखी शहर से होते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा। बदलाव यात्रा का रोड़ शो देहरियां से सुबह 9 बजे शुरू होगा। उसके बाद ज्वालामुखी शहर से होते हुए, सिहोरपाईं, घलौर, अध्वानी, कुटियारा, सिल्ह, मझीन, नाहलियां, खुंडिया, लगड़ू, सुराणी, टिप्प, टिहरी होते हुए ज्वालामुखी पहुंचेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एससी विंग होशियार सिंह भारती ने कहा कि जनता का कांग्रेस और भाजपा दोनों के ऊपर से विश्वास उठ चुका है और जनता अब बदलाव चाहती है। भारती ने कहा कि आप पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में निश्चित तौर पर आप पार्टी प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में होने वाली बदलाव यात्रा के लिए निजी होटल में रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें नितिन, अभिषेक, गगन, कौर चंद, अतुल, लखवीर, अमित कपूर, अनिल चौहान व रामस्वरूप धनोटिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत बोहड़क्वालू में 26 लाख की लागत से तैयार हुए राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का आज जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ में पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुवैदिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में लागों को हर समय स्वास्थय सुविधा एवं दवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। बराड़ ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य उपचार सेवाओं को मजबूत करने पर बल दे रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सभी जिलों के दूर-दराज के क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का जबरदस्त काम किया है, जहां अनेकों नये स्वास्थ्य संस्थान खोले गए। वहीं, मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करके क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनके नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए और भाजपा की सरकार आम जनमानस की सुविधाओं से जुड़े ऐसे मुद्दों को लेकर कभी राजनीति नहीं करती है। बराड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल थी, जबकि भाजपा के वर्तमान कार्यकाल में चिकित्सा उपचार से संबंधित अनेक आयाम स्वास्थ्य सेवाओं में जोड़े गए। बराड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पुल-पुलिया किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों तथा कमजोर वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्णयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष व पेंशन राशि में बढ़ोतरी कर दी है। रमेश बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक और अतिरिक्त निशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार का मूल मंत्र समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों तथा जरूरतमंदों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। जो व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित रह गए, उनके लिए प्रदेश सरकार ने भी अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। इस अवसर पर रमेश बराड़ ने स्वास्थ केंद्र को जाने वाले रास्ते को दरूस्त करवाने के लिए २ लाख ५० हजार, सोलर लाईट व वाटर कूलर देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी डॉ. प्रवीण भरद्वाज,डॉ. बिंदू, पीडब्लूडी एसडीओ अनुराग, जेई, ओमप्रकाश, ठेकेदार राजकुमार, प्रधान गुरजीत कौर, उपप्रधान कान चंद, रोशन लाल सिहोत्रा, रणजीत सिंह, मनोहर लाल, किकर सिंह, भगवान सिंह, जगदीश चंद व अशोक सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर एसडीएम कार्यालय पालमपुर में बरसात को लेकर वीरवार को एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर ने सभी विभागों के अधिकारियों भारी बरसात के दृष्टिगत आपसी समन्वय से कार्य करने की अपील की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। डॉ. अमित गुलेरिया ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई समय पर करें तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करवाएं, ताकि बरसात में पानी से फैलने वाले जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। एसडीएम ने नगर निगम, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ क्षेत्र में बरसात से आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें, ताकि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। इस बैठक में नायब तहसीलदार जोगिंद्र अवस्थी, नायब तहसीलदार सुलह संजीव कुमार, बीडीओ पंचरुखी शिखा, एसडीओ बिजली विभाग अनिल धीमान, एसडीओ जल शक्ति विभाग पंकज व्यास, एसआई पालमपुर चमन लाल, सुदर्शन बासुदेवा, गोपाल सूद, योगेश कुमार व रोहित भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
वर्षा पटियाल बनी लंज कॉलेज की एनएसयूआई अध्यक्ष फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला लंज महाविद्यालय की एनएसयूआई की कार्यकारिणी का गठन जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी युवा अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिला कांगड़ा एनएसयूआई के अध्यक्ष नितिन जंवाल भी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में वर्षा पटियाल को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष नितिन पटियाल, उपाध्यक्ष आंचल धीमान, जनरल सैक्टर विक्रांत मैहरा, सह सचिव अभिषेक, प्रफूल पाठक, मिडिया प्रभारी फुलकित चौधरी व बबिता, नेहा व तनवी कौंडल को कल्चर प्रोग्राम अधिकारी बनाया गया। इस मौके पर पंकज कुमार पंकू ने एनएसयूआई की चयनित नई कार्यकारिणी को बधाई दी साथ ही कहा कि आपका पहले काम पढ़ाई है और उसके बाद बच्चों के हित के कार्य करना है ताकि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और अपने साथियों की आवाज को ऊपर तक पंहुचाना है। पंकज पंकु ने कहा कि लंज कालेज के भवन को पिछले एक वर्ष से कालेज प्रशासन व बच्चों को सौंपने की बात की जा रही है, जबकि वर्तमान सरकार इस सत्र में भी कॉलेज का काम पूरा नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अगस्त माह की पहली तारिख तक भवन वच्चों को नहीं दिया, तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा और बच्चों के हक के लिए भूख हड़ताल भी करेंगे। पिछले तीन वर्षाें से कॉलेज में अंग्रेजी व राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसर नहीं हैं। इसके अलवा आवश्यक सुविधाएं भी स्टूडेंटस के लिए नहीं है। उन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जहां लंज सीएचसी तो बने हुए जहां पांच वर्ष हो गए हैं, लेकिन सीएचसी की एक भी सुविधा लंज सीएचसी में नहीं हैं, जिसके लिए चंगर क्षेत्र की कांगड़ा, शाहपुर, देहरा और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को छोटे से छोटा ईलाज करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रूख करने को मजवूबूर होना पड़ता है। अगर सीएचसी का फट्टा लगाया गया है, तो सरकार को सीएचसी में होने वाली हर सुविधा अस्पताल को दी जानी चाहिए, जो होती है व एंबुलेंस की सुविधा भी दी जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को सही से इसका लाभ मिल सके।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव ब्लॉक के अंतर्गत आज एसडीयम कार्यलय में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत मेजर सुधीर वालिया इंडेन गैस लंबागांव के द्वारा आज 250 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक रविंद्र रवि धीमान उपस्थित रहे। वहीं, विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की इस योजना से प्रत्येक घर की रसोई को धुंआ मुक्त करने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। इस उपलक्ष्य पर विधायक रवींद्र रवि धीमान के साथ एसडीयम अपराजिता चंदेल जिला पार्षद संजीव ठाकुर के साथ मेजर सुधीर वालिया इंडेन गैस लंबागांव से भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. विजय विद्यार्थी और राज कुमार ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि एचआरटीसी डिपो बैजनाथ के अच्छी कमाई वाले रूट दूसरे डिपो को देना अति दुर्भाग्यपुर्ण है, जब जोगिंद्रनगर डिपो बना तब बैजनाथ से काफी बसें ड्राइवर कंडक्टर और रूट सहित यहां से जोगिंद्रनगर शिफ्ट कर दी। यहां बची बसों की हालत कोई ज्यादा अच्छी नहीं हैं। अब फिर इस डिपो के कुछ रूट नगरोटा डिपो को दे दिए, जिनमें से एक रूट दिल्ली का, एक चंडीगढ़ का और दो रूट पठानकोट के हैं, जबकि बैजनाथ से और ज्यादा लॉंग रूट शुरु करने की जरूरत थी, लेकिन इस डिपो को नए तो क्या मिलने जो अच्छी कमाई वाले थे, वो भी अन्य डिपुओं को दे दिए गए। साथ ही यहां स्टाफ की भी कमी चल रही है। अब बैजनाथ के डिपू की वर्तमान स्तिथि को देखते हुए लगता है कि इसकी हालत धीरे-धीरे बद से बदतर होती जाएगी। हैरानी कि बात तो यह है कि मौजूदा विधायक के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। आप नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन रूटों को वापस नहीं करती है, तो आम आदमी पार्टी को एचआरटीसी का घेराव करना पड़ेगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में आज फ़िल्मी दुनिया की बड़ी अदाकार जैकलीन फर्नांडीज अपनी माता के साथ माथा टेका व पूजा-अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पं. राम प्रसाद शर्मा द्वारा उन्हें माता के दर्शनों के बाद कांगड़ा माता की फाेटो भेंट की गई। आज जैसे ही वे कांगड़ा माता के मंदिर पहुंची, तो उनके दर्शक भी उनकी एक झलक पाने व उनके साथ फाेटो खिंचवाने के लिए मंदिर व कार पार्किंग में पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन उन्होंने फैंस से दूरी बनाई रखी।
राजेश कतनौरिया। जवाली सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत त्रिगर्त वसुंधरा रंगमंच के कलाकारों ने आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत वासा पंचायत में लोकनृत्य और नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी। नाट्य दल के कलाकार रोहित वोहरा, शशि, मिस्टी, अशोक, प्रबोध, लेख राज व सौरव आदि कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही "मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना", "मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना", मुख्यमंत्री शगुन योजना", "सामाजिक सुरक्षा पेंशन" व "सहारा योजना" सहित अन्य योजनाओं बारे जानकारी दी। कलाकारों ने गीतों के द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने तथा कोरोना प्रोटोकॉल का भी संदेश दिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव कोहाला में पहुंचे महिला मंडलों की बहनों को दस-दस हजार के बैंक चैक दिए गए। पूर्व विधायक ने महिलाओं, नाैजबानों व बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि कोहाला गांव व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास ठाकुर जयराम सरकार ने किया है। विधायक प्राथमिकताओं के नाम पर दस वर्ष तक जनता को मौजूदा विधायक ने ठगा है। जयराम सरकार ने 2.50 करोड़ से मटौर से लेकर मनूनी खड्ड पर बन रहे पुल तक सड़क को पैसे दिए व मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है। कोहाला में मनुनी खड्ड पर बनने वाले पुल के लिए 4 करोड़ रुपए दिए काम चला हुआ है। पानी पीने को हर घर में जल नल प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री योजना से दिए जा रहे हैं। 1.50 करोड़ रुपए से काम प्रगति पर है, हम जनता से वायदा करते हैं। करोड़ों रुपए के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोहाला गांव मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2.50 करोड़ की सड़क का किया था। शिलान्यास विरोधी पार्टी ने मुख्यमंत्री की शिलान्यास पट्टिका को तोड़ डाला। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विरोधी विकास देख कर बौखलाए अपनी असफलताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री की पट्टिका चूर-चूर कर दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही बदलाव यात्रा कल वीरबार 14 जुलाई को जयसिंहपुर में पहुुंचेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र कुमार के बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बदलाव यात्रा में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेगें। इसके अलावा जयसिंहपुर में आम आदमी पार्टी जन संवाद भी लोगों के साथ किया जाएगा लोगों की हर समस्या को सुना जाएगा। तथा लोगों से अपील की है, कि पद यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो।
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे बी एड प्रथम वर्ष के छात्रो ने द्वितीय वर्ष के छात्रो को फेयरबेल पार्टी दी। फेयरबेल पार्टी की शुरूआत महाविद्याालय के प्रबन्धक विरेन्द्र चौधरी, कालेज की प्राचार्या विजेयता चौधरी व शिक्षको के आगमन से हुई। पार्टी मे द्वितीय वर्ष के छात्रो के लिये रैम्प वॅाकए म्युजिकल चेयर आदि क्रियाएं करवाई गई। फेयरबेल पार्टी मे मिस फेयरबेल रिधम मिस्टर फेयरबेल रजत कपूर और मिस्टर स्टनिग कपिल मिस स्टनिग उषा का चुनाव छात्रो के टैलेट को देखकर किया गया। पार्टी के अन्त मे प्रचार्या विजेयता चौधरी ने छात्रो को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हे निरन्तर काम करते रहने के लिये प्रेरित किया। साथ ही महाविद्याालय के प्रबन्धक विरेन्द्र चौधरी ने भी छात्रो का मार्गदर्शन करते हुये उन्हे अपने जीवन मे सही आचरण सही निर्णय लेने के लिये और निरन्तर आगे बड़ने के लिये सदैव सीखने के लिये प्रेरित किया।
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया है, उपायुक्त निपुण जिंदल ने प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा को डाइट के सम्मान समारोह में अवार्ड देकर सम्मानित किया। जिला के सभी स्कूलों द्वारा कोविडकाल में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए रेटिंग के आधार पर प्रथम आए स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। जीएवी को सब कैटागिरी बिहेवियर चेंज एंड कैपिसिटी बिल्डिंग में अव्वल पाए जाने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कांत ने बताया कि जीएवी ने स्वच्छता पुरस्कार जीतकर कांगड़ा के गौरव को बढ़ाया है। चड्ढा ने बताया कि स्कूल में सुबह- सायं कोविड काल के दौरान शुरू की गई स्प्रे अब भी जारी है और स्वच्छता से कोई भी समझौता नहीं किया जाता है।हर दिन किए जा रहे स्वच्छता कार्यों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाता है और मास्टर ऑन ड्यूटी शिक्षक द्वारा निरीक्षण करने पर जहां भी कोताही पाई जाए तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष डॉ नीना पाहवा, प्रबंधक डाक्टर बीके पाहवा व समस्त सदस्यों ने दी बधाई।


















































