हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पालमपुर मुख्य बस अड्डे पर निगम के कर्मचारियों के लिये एक निशुल्क आंख एवं जनरल चेक अप कैंप आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन डिप्टी डिविजनल मैनेजर पंकज चड्ढा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर डॉ विनय महाजन मेडिकल सुपरिटेंडेंट पालमपुर अस्पताल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर 190 कर्मचारियों की आंखों के साथ उनका जनरल चेक अप भी किया गया। इंडियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप में रोटरी आई फाऊंडेशन पालमपुर तथा सिविल अस्पताल पालमपुर के चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ ने कैंप मे अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर पंकज ने कहा की एचआरटीसी के चालकों ओर परिचालकों को समय के अभाव के कारण अपना चेकअप करवाने में कठिनाई पेश आती है, जबकि इन लोगों के सहारे कई लोगों की जिन्दगियां जुड़ी होती है, इनकी आंखों से अन्य रोगों के चेकअप के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस अड्डे पर ही अब इनके चेकअप के लिए निशुल्क कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं ताकि इन लोगों को कोई किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सिविल अस्पताल पालमपुर डॉ विनय महाजन ने भी अपने बिचार रखे । आई स्पेशलिस्ट राकेश कुमार, दीक्षा मंडयाल, मेडिकल ऑफिसर सुमित कटोच, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट नितिन राणा तथा इंडियन ऑयल से मैनेजर आई बी अतुल कुमार मीणा, अड्डा इंचार्ज महेंद्र राणा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गगल (कुठमा) एयर पोर्ट के सामने में विशाल मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प एक दिन नही यानि दस दिनों तक इसका आयोजन किया जाएगा । सफ़लता के एक साल पूरा होने पर हॉस्पिटल में ही विशाल मुफ्त जांच कैम्प लगेगा । जानकारी देते हुए अस्पताल के एम डी नीरज ठाकुर ने बताया कि सिटी केयर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल पिछले एक साल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रहा है । अस्पताल की सफलता के एक साल पुरा होने पर दस दिनों का विशाल मुफ्त जांच कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जोकि 15 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक रहेगा । उन्होंने बताया कि कैम्प में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ जरूरत मंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ।वहीं अस्पताल में आयुष्मान भारत व हिमकेअर करते द्वारा पीते की पथरी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, गुर्दे की पथरी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, बच्चेदानी रसोली का ऑपरेशन, हर्निया, बवासीर का ऑपरेशन भी मुफ्त में किया जाता हैं। प्रबंधकों ने इलाकावासियों को कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाने का आवाहन किया।हॉस्पिटल में दूरबीन द्वारा महिलाओं के हर प्रकार के ऑपरेशन भी किए जाते है। अस्पताल में कोविड 19 का टीका करण की भी सुविधा उपलब्ध है।
Palampur:- डॉक्टर प्रेम भारद्वाज ने एंडोस्कोपी बिधि द्वारा बच्ची के गले मे फसे सिक्के को निकाला बाहर
सुबह 10 बजे के क़रीब 13 साल की एक लड़की पालमपुर गुळकी स्थाई निवासी है जिसमें गलती से घर मैं एक दो रुपया का सिक्का निगल लिया था, सिक्का उसके ग़ल्ले के बीच में फँस गया था इसकी वजह से उस 13 साल की बच्ची को बहुत ज़्यादा तक़लीफ हो रही, जिसके लिए उसके अभिभावक लड़की को हॉस्पिटल पालमपुर में लेकर पहुंचे जहाँ पर इमरजेंसी डॉक्टरों के द्वारा उसको एक्सरे कराया गया जिसमें ये पता चला कि ये सिक्का जो कि साइज़ में बहुत बड़ा है जिसके लिए उस बच्चे को तुरंत डॉक्टर प्रेम भारद्वाज मेडिकल स्पेशलिस्ट के पास भेजा गया जिन्होंने तुरंत उस बच्चे को एंडोस्कोपी में ले जाकर के एंडोस्कोपी एक बिधि के द्वारा उस दो रुपया के सिक्के को जो की गली के मध्य भाग में फँस चुका था, उसको निकाल दिया बच्चे को स्वस्थ हालत में उसके घर भेज दिया।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में गुरू पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष से रूपाली प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व पोस्टर मेकिंग में बी.ए.तृतीय वर्ष से नितिका प्रथम, बी. ए.द्वितीय वर्ष से मुस्कान द्वितीय व सुनैना तृतीय स्थान तथा बी.ए.द्वितीय वर्ष से ही नारा लेखन में मुस्कान भूरिया प्रथम, मुस्कान चौधरी द्वितीय व प्रियंका, तान्या व रिया तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वेदव्यास के जीवन पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। तथा कार्यक्रम के दौरान मेडिटेशन सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मंजू ने किया। कार्यक्रम का समापन में महाविद्यालय की प्राचार्या के वक्तव्य से हुआ। प्राचार्या महोदय ने गुरू शिष्य परम्परा व वर्तमान गुरू शिष्य के संबंध और गुरु की महत्ता विषय पर अपने विचार सांझा किए। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ. देवेन महाजन, डॉ.मंजू कुमारी, प्रो.संजय, चांदरानी व महाविद्यालाय के समस्त प्राध्यापक गण व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
डीसी ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार किए वितरित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विद्यार्थी काल से ही स्वच्छता को जीवन में अंगीकार करने से बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वच्छता के साथ साथ कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए भी शिक्षकों को बेहतर तरीके से कार्य करना होगा। इसके लिए बच्चों को पौषाहार इत्यादि के बारे में विस्तार से प्रार्थना सभाओं के माध्यम से बताना भी जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए इको क्लब भी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंगल बेहिन, राजकीय मिडल स्कूल मेहरा, राजकीय मिडल स्कूल नारी, प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैरेस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट प्लाहरी, राजकीय मिडल स्कूल लोहना, जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला को स्वच्छता का ओवरआल पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से विभिन्न वर्गों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुखरू, जीएसएसएस कोट प्लाहरी, जीएसएसएस देहरा, जीपीए लोहना, जीएसएएस मसरूर, जीएमएस नारी, जीपीएस नंगल बेहिन, जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा, जीएमएस थारू, विहान वैली स्कूल तियारा, जीएसएसएस संसारपुर टैरेस, जीएमएस लोहना, जीपीएस बडूखर, जीएमएस ध्रूमका कलां, जीपीएस बकरारबन, जीपीए जलेड़ा, को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कांगड़ा, जिला स्तरीय समिति के सदस्य राज कपूर, भारती पाठक, प्रियंका सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश सरकार द्वारा घोषित इलेक्ट्रिसिटी बिल स्कीम से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन एचपीएसईबीएल के परिचालन वित्त कांगड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपभोगता के साथ संवाद व आए हुए जनप्रतिनिधियों को इससे अवगत कराना था, जिससे कि वे लोगों के बीच में जाकर स्कीम के बारे में बताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता इंजीनियर जफर इकबाल खान द्वारा की गई। इसमें मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी रहे। इस दौरान परिचालन वृत्त कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले विद्युत मंडलों जैसे कांगड़ा, देहरा, धर्मशाला, पालमपुर शाहपुर, बैजनाथ व नगरोटा के अधीन आने वाले ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि व स्कीम से लाभांवित लोगों ने भाग लिया। इस दौरान इंजीनियर जफर इकबाल खान ने बताया कि इस स्कीम को अप्रैल 2022 से हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से शुरू किया गया है और परिचालन वित्त कांगड़ा के दिन आने वाले 3,89,923 उपभोक्ताओं में से लगभग 112000 उपभोगता को जिनकी विद्युत खपत 0 से 60 यूनिट थी। उनको 3 महीने अप्रैल मई-जून में जीरो बिल जारी किए गए। इनर वक्ताओं से मीटर व सर्विस चार्जेस भी नहीं लिया गया और इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 5,10,16,383 कर लाभ दिया गया। बताया कि जुलाई से हिमाचल प्रदेश द्वारा घोषित इस योजना का लाभ सभी वक्ताओं को मिलेगा, जिनकी विद्युत खपत 0 से 125 यूनिट होगी।
नगर निकायों तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश लोक निर्माण विभाग नोडल अधिकारी भी करे नियुक्त फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में प्लास्टिक के कचरे के उचित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए इस के लिए स्थानीय नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को डीसी सभागार में आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निकायों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्लास्टिक कचरे के निष्पादन या उचित उपयोग के लिए कार्य करना चाहिए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को विभिन्न मंडलों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहरी निकायों द्वारा एकत्रित प्लास्टिक कचरे को व्यवस्थित तरीके से लोक निर्माण विभाग तक पहुंचाया जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचायत स्तर भी कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं तथा शहरों के साथ लगते पंचायत क्षेत्रों के प्लास्टिक के कचरे के निष्पादन के लिए भी शहरी निकायों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न नगर निकायों में प्लास्टिक के कचरे के निष्पादन के लिए श्रेडर भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पहली जुलाई से बैन लगा दिया गया है। इस बाबत सभी संबंधित विभागों को नियमित तौर पर सिंगल यू प्लास्टिक को लेकर बाजारों इत्यादि में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा सिंगल यू प्लास्टिक का यूज करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी अमल मेें लाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर नगर निकायों के अधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजेश कतनाैरिया। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के एक व्यक्ति कि रंगड़ाें के काटने से मौत हो गई। जानकारी जाेगिंद्र सिंह (40) पुत्र राई सिंह वार्ड-6 का निवासी था। मृतक के भाई सोम राज ने बताया कि चार दिन पहले जाेगिंद्र सिंह अपने खेतों में घास लेने गया था और साथ लगते आम के पेड़ पर आम तोड़ने के जैसे ही ऊपर चढ़ा, उसके ऊपर रंगड़ाें ने हमला बोल दिया और पेड़ से नीचे गिर गया। साथ के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसके घर सुचना दी, ताे उसके परिजन उसी समय उसे उपचार के लिए जवाली असपताल ले गए। जवाली असपताल के डॉक्टरों ने उसे टांडा मैडिकल मै रेफर कर दिया गया। हालत जयादा गंभीर होने के कारण जाेगिंद्र सिंह ने चार दिन बाद टांडा में दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। पंचायत प्रतिनिधियाें ने प्रशासन से मांग की है कि इसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि इसके परिवार का गुजर-वसर हाे सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत बिना सूचना के रह रहे बाहरी प्रदेशो से आए लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए हैं, जिनका थाना में कोई सूचना नहीं थी। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए श्याम सिंह पुत्र गणेश श्याम, निवासी सेहोरण्डी, डाकघर बेहरोली, तह. मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, ऐ/पी सी/ओ रविकांत पुत्र किशोरी लाल वार्ड-7, डाकघर व तह. ज्वालामुखी, दूसरे मामले में हरिकृष्ण, पुत्र सीता राम शाह, निवासी बारहरवा, डाकघर व तह. सूफी, जिला सीतामढ़ी, बिहार,सी/ओ राजेश शर्मा पुत्र स्व. मान चंद निवासी पुड़तयाला, डाकघर कोहाला अन्य एक तीसरे मामले में नितेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी सिरोधी, तह. मीरगंज, जिला बरेली उत्तर प्रदेश, सीओ वार्ड-6, डाकघर व तह. ज्वालमुखी, जिला कांगड़ा है। उपरोक्त सभी बाहरी व्यक्तियों व मकान मालिकों/ किरायेदारों द्वारा किराए में कमरों को देने व उसमें रहने के बावजूद थाना को सूचित न करने के बाद पुलिस द्वारा उपरोक्त सभी छह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने करते हुए जनता से आह्वान किया है कि थाना में बिना पंजीकरण के अपने घर में किसी बाहरी को किराए पर मकान ने दें।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा में दो महिलाएं दुकान से दवाई लेने गई घर वापस नहीं आने की सूचना प्रकाश में आई है। शिकायतकर्ता मसून अलि पुत्र शाहदीन निवासी शांगों कतराला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (घुमंतू गुज्जर) ने थाना में शिकायत पेश कर कहा है कि उसकी बहन जो ढलियारा में दुकान से दवाई लेने गई थी तथा अपने घर वापस नहीं लौटी है। उसे शक है कि उसकी बहन को कोई बहला-फुसलाकर कर ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा धर्मार्थ सभा सूरजपुर ढलियारा की त्रैमासिक मीटिंग डेही पुखर में, कर्नल एससी परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रंगील सिंह महासचिव, सुरम चंद राणा वित्त सचिव के अतिरिक्त 52 सदस्यों ने इसे मीटिंग में भाग लिया। चार कन्याओं के विवाह पर 10,000/- रुपए के राशन को मंजूरी दी व एक कुकर शगुन के रूप में दिया जाएगा। अतिनिर्धन तीन व्यक्तियों को बीमारी तथा अपंगता के कारण 8-8 हजार रुपए का अनुदान दिया गया। 2011 में पंजीकृत इस धर्मार्थ सभा ने आज तक 205 कन्याओं के विवाह पर सामग्री देकर तथा 151 गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देकर, समाज कल्याण के कार्य में अपना योग दान देकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने संस्था के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी तरह की राजनीति से ऊपर उठकर ये संस्था जो काम कर रही है, वो काबिले तारीफ है और वह भी राजनीति से हट कर इस संस्था का पूरा सहयोग करेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा द्वारा नामदेव समाज की आम सभा का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अगामी तीन वर्ष के लिए जिला कार्य कारिणी का गठन हुआ। सर्व सम्मति से हुए इस कार्यकारणी मे गांव बडलठौर के बलदेव सिह को नामदेव समाज महासभा जिला प्रधान मनोनीत किया गया, जबकि जगदीश अत्री को वरिष्ठ उपप्रधान, रितू उपप्रधान, रविंद्र पाल शास्त्री महासचिव, सुनीता संयुक्त सचिव विनय सगठन सचिव, विजेश (बबलू) प्रैस सचिव, प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष तथा अतुल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं मौके पर सतीश कुमार राज्य अध्यक्ष महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। आम सभा में उपस्थित सदस्यों ने अन्य मुद्दों पर चर्चा की तथा मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया। यह जानकारी बलदेव सिंह नामदेव ने दी।
विनायक ठाकुर।संसारपुर टैरस ग्राम पंचायत रैल व कस्बा जागीर में हिम सांस्कृतिक लोक नाटय कला मंच सकोह धर्मशाला के कलाकारों द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गृहिणी सुविधा योजना, अंतर्जातीय विवाह, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, फसल बीमा योजना व कौशल विकास भत्ता योजना आदि के बारे में गीत-संगीत तथा नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी कहा। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रैल व ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के पंचायत प्रतिनिधियों व लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 29 जुलाई को शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी के नवरात्रों को लेकर मंदिर न्यास ज्वालामुखी की बैठक आज एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला विशेष रुप में उपस्थित हुए इस बैठक में मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह, एसीएफ राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मंदिर शमशेर सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ज्वालामुखी हितेश शर्मा, थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों से आए अधिकारीगण मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्यगण पुजारी वर्ग और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य रहे स्व. मधुसूदन शर्मा के गत दिनों हुए निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। उसके उपरांत बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को नवरात्रों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, जिसमें यात्रियों के लिए लंगर व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर उपलब्ध कराई जाए नवरात्रों के दौरान धारा 144 लागू रहेगी नवरात्रों में भक्तों को बेहतर भोजन लंगर में उपलब्ध होगा। नवरात्रों के दौरान 40 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, 40 मंदिर में सहायक कर्मचारी, 65 गृह रक्षक और डेढ़ सौ के करीब पुलिसकर्मी नवरात्रों के दौरान तैनात किए जाएंगे। यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बड़े वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया जाएगा और यात्रियों को मंदिर न्यास द्वारा शहर तक बसों के माध्यम से लाया जाएगा, जिसका खर्चा मंदिर न्यास बहन करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध होंगी और पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा होगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
नायक ठाकुर।डाडासीबा डाडासीबा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनो से एयरटेल का सिग्नल कम होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसी स्थिति में लोग एयरटेल की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों में जतिंदर सिंह ,जसवीर सिंह, मनीष कुमार, अचल पठानिया, प्रवीण मेहता, कृष्ण दत्त शर्मा, साहिल मैहरा, आशू, करण, निहाल, रोहित, विनीत, आरयन, नवीन मैहता, रजत सूद व अन्य लोंगों का कहना है कि एयरटेल के सिग्नल की बात करें, तो डाडासीबा क्षेत्र के गांव कलेहड़, बलघार, नंगल चौक व कई दिनों से सिग्नल बहुत कम आ रहा है, जिससे हर कोई उपभोक्ता अब दुःखी हो चुका है। इन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी किसी ग्रामीण को इस सिम पर फोन करना होता है, तो सिग्नल ढूंढने के लिए मकान की छतों या इधर-उधर भागना पड़ता है, परंतु फिर भी बात करते-करते ही फोन बीच में ही कट जाता है, जिससे कॉल के पैसे बेवजह चुकाने पड़ रहे हैं। इनका कहना है कि कई जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि घर के अंदर रखे मोबाइल तो शोपीस बन जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एयरटेल का सिग्नल यहां पर बड़ी मुशिकल से ढूंढना पड़ता है। एयरटेल की सुविधाएं लोगों तक पुख्ता तौर से नहीं पहुंच पा रही हैं। फलस्वरूप एयरटेल उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पर्याप्त सिग्नल न मिलने पर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सिग्नल की समस्या का उचित हल निकाला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विनायक ठाकुर।देहरा पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर स्थित लूनसू रेलवे स्टेशन स्थित पुरानी स्लेटपोश टिकट घर अचानक गिरने की सूचना प्रकाश में आई हैं। बताया जा रहा है की भारी बरसात होने की वजह से उक्त पुराना टिकट घर देखते ही देखते मटियामेट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर की छत अचानक नीचे गिर कर टूट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आज दिन तक उक्त टिकट काउंटर की रिपेयर नहीं कि गई, जिस वजह से यह आज गिर गया है। दुःख का विषय यह भी है की आज दिन तक रेलवे की टिकट समीप स्थित दुकान में दी जाती है। गनीमत रही कि इमारत गिरते समय उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई दुर्घटना भी हो सकती थी। किसी मुसाफिर या कर्मचारी को चोट भी आ सकती थी। वहीं, ग्राम पंचायत धगड़ के प्रधान विपन कुमार ने बताया कि लगभग 3-4 दिन पहले यह स्लेटपोश टिकट घर गिर गया है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस संदर्भ में डीआरएम सीमा देवी ने कहा कि आपके माध्यम से हमें यह सूचना मिली है। जल्द ही उक्त टिकट काउंटर का निरीक्षण करवाया जाएगा।
गरीब बेटियों के विवाह के लिए निःशुल्क मिलेगी सुविधा शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला वार्ड-07 स्थित जोधामल सरायं में 50 लाख रुपए से सभागार बनवाया जाएगा, जिसमें गरीब लोगों की बेटियों के विवाह के लिए निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही पुलिस, सेना सहित अन्य भर्तीयों के लिए आने वाले युवाओं के लिए भी ठहरने की व्यवस्था की जा सकेगी। सभागार के लिए 20 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि शेष धनराशि का भी शीघ्र प्रावधान किया जाएगा। सोमवार को निर्माणाधीन भवन का विधायक विशाल नैहरिया ने निरीक्षण किया। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता के सहयोग से जोधामल सरायं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत स्थानीय लोगों के सहयोग से सरायं भवन में दुकानों का निर्माण करवाया गया है, जबकि सरकार से सभागार निर्माण के लिए 20 लाख रुपए धनराशि जारी हो गई है। शेष धनराशि भी शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि सरायं के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय लोगों का खासा सहयोग रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों का धन्यवादी हूं। वहीं, जोधामल सरायं समिति अध्यक्ष विजय शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने सरायं भवन के जीर्णोद्धार के लिए विधायक विशाल नैहरिया के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि आज दिन तक सरायं भवन के जीर्णोद्धार के लिए धर्मशाला के किसी भी नेता ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। विधायक नैहरिया ने न केवल भवन के जीर्णोद्धार के लिए सहयोग किया है, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर भवन का कार्य करवा रहे हैं। इसके लिए सरायं की समस्त कार्यकारिणी और क्षेत्र की जनता विधायक की धन्यवादी है।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर पुलिस चौकी रे के अंतर्गत बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर काले रंग की (एचपी-54ए-9804) होंडा एक्टिवा, जिस पर 11 बोतल देसी नागपुरी संतरा मार्का शराब बडूखर से नंगल की ओर सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी को बरामद किया। भजन जरियाल प्रभारी चौकी रे की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की सप्लाई नंगल क्षेत्र में घर-घर जाकर कर रहा है, जिस पर बीती रात सूचना मिलने पर बडूखर- नंगल सड़क पर देर रात नंगल के पास पवन कुमार पुत्र जनक राज निवासी ग्राम पंचायत नंगल जो कि स्कूटी पर सवार था, जिसे रोकने पर उसके कब्जे से 11 बोतल नागपुरी संतरा मारका शराब बरामद की। डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पवन कुमार पुत्र जनक राज पर थाना फतेहपुर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम महाविद्यालय डाडासीबा एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की 141वीं जयंती का आयोजन किया गया। इसमें भाषण तथा काव्य प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय महाविद्यालय के साथ साथ अन्य महाविद्यालयों व स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आंचल (जीडीसी ढलियारा), द्वितीय स्थान आरती (जीडीसी ढलियारा), तृतीय नेहा (जीडीसी डाडासीबा) प्रथम रहे तथा दूसरी ओर काव्य प्रतियोगिता में प्रथम आशिर मोहम्मद (जीडीसी ढलियारा ), द्वितीय प्रीति जीडीसी ढलियारा तथा तृतीय स्थान पर विशाखा जीडीसी डाडासीबा रहे। इस कार्यक्रम में बाबा कांशी राम के पौत्र रवि दत्त शर्मा व विनोद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पं. देवेंद्र सिंह आचार्य हिंदी विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्रो. रामपाल, प्रो. मिस शालू, लिपिक रामदयाल, एचपी केवीएन ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम से नीतू सिंह व रेणु शर्मा भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार बाहड़ी ने कहा कि बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग का महासम्मेलन कांगड़ा में किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम, प्रभारी हिमाचल प्रदेश दयाचंद, सुमरित व कांशी राम उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश के 25 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समाज को संविधान के तहत 27 प्रतिशत कोटा अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में जैसे एमबीबीएस, डेंटल, वेटरनरी, एग्रीकल्चर व अन्य विश्वविद्यालय में ओबीसी को दाखिले में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जबकि संविधान के तहत 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए था, जो कि नहीं दिया जा रहा है। पार्टी उन्हें ओबीसी समाज के तहत बहुत झूठे वादे करके धोखा किया है। अतिथि ने कहा कि प्रदेश ओबीसी समाज बीएसपी की सरकार बना दे तो बना दें, तो उनके अधिकार 15 दिन के भीतर हल कर दिए जाएंगे। पार्टियों के दोनों पार्टियों के ओबीसी समाज के लिए गलत फैसलों को रद्द किया जाएगा, उन्हें फिर से सही तरीके से लागू करेगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार के विकास की हुंकार भर कर पंचायत ढाका पलेरा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने महिला मंडलों को दस-दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक उत्थान प्रोत्साहन व धार्मिक यात्राओं देवताओं मंदिरों, तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए अपनी जेब की कमाई से दिए, जो नकद बैंक चैक सीधे महिला मंडलों के बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। इन नकद बैंक चैक में ना कोई बिचौलिया है न किसी व्यापारी को कोई फायदा पहुंचाया जा रहा है। इन महिला मंडलों की महिलाओं को दिए गए बैंक चैकों को अपनी मर्जी व इच्छा से खर्च कर सकती है। महिला मंडलों व ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मैंने अपने समय काल में 120 महिला मंडलों का निर्माण करवाया था। मेरे जाने के बाद महिला मंडलों का निर्माण बंद हो गया है। ठाकुर जय राम सरकार सड़कों का काम करवा रही है। बंदला से बंडेर खड्ड गलू पुल रसूह तक 2 किलो मीटर सड़क के निर्माण पर1.50 करोड़ रुपए खर्चा आएगा। बिन गलू हरिजन बस्ती नगार टल्ला से पठियार बोहडक्वालू तक 3 किलो मीटर सड़क पर 3.50 करोड़ रुपए निर्माण पर खर्चा जाएगा टल्ला गांव से जलाड़ी गांव तक बंडेर पुल सहित 7 करोड़ रुपए खर्चे से 3 किलो मीटर सड़क बनेगी। पिछले दस साल के कार्य काल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, अब जो विकास कार्य हो रहे हैं, वो हमने ठाकुर जयराम सरकार से मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर करवा रहे है। कांग्रेस कार्य काल में विकास ठप्प रहा है। महिला मंडलों को आग्रह किया की इस बार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाना है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस वर्ष का कुशासन खत्म करना है व रिवाज बदल कर हिमाचल में ठाकुर जयराम सरकार रिपीट करके दोबारा बनानी है व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाना है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालामुखी महाविद्यालय इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इकाई उपाध्यक्ष निखिल ने जानकारी देते हुए बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालाजी महाविद्यालय इकाई के द्वारा विद्यार्थियों की सहायता हेतु सहायता केंद्र स्थापित किया गया, जिसके माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की दाखिले में सहायता करेंगे तथा निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। इकाई उपाध्यक्ष निकले जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी महाविद्यालय के अंदर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है, जो कि 20 जुलाई तक चलेगा। स्थापित सहायता केंद्र में सभी विद्यार्थियों का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। फतेहपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कांगड़ा के सौजन्य से विश्व जनसंख्या दिवस खंड चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के मीटिंग हाल में 11 जुलाई को डॉ. शैली शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर डॉ. शैली ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि संसार भर में जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। इसके बाद अमेरिका इंडोनेशिया तथा पाकिस्तान का नंबर आता है। उन्होंने बताया कि भारत की जनसंख्या इसी प्रकार बढ़ती गई, तो 2050 तक भारत विश्व की जनसंख्या की दृष्टि से नंबर एक बन जाएगा। इस बढ़ती हुई जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए परिवार नियोजन के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा और 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी/आशा घर-घर जाकर जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं तथा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं को कॉपर-टी के साथ-साथ परिवार नियोजन के ऑपरेशन की सुविधा तथा पुरुषों की नसबंदी भी की जाएगी। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. अनुराधा ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण श्वसन संबंधी बीमारियां, टीबी, मलेरिया, कॉलेरा, डेंगू तथा संक्रामक रोगों के साथ-साथ शहरी भीड़ में पर्यावरणीय परिवर्तन तथा दूषित पानी से कई लोगों की मौत हो जाती है। आबादी बढ़ने से वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और वायु प्रदूषण से दमा, फेफड़ों का कैंसर, सास और गले की बीमारियां तथा कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते वायु प्रदूषण से ओजोन परत का ह्रास हुआ है और सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें हमारी रक्षा नहीं कर पा रही है, जिससे मोदी अभी तक तथा स्क्रीन की बीमारियों में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी कमजोर हुआ है।बढ़ती हुई जनसंख्या के कारणों में अनपढ़ता, गरीबी, लैंगिक असमानता, लड़के की चाह, जन्म दर में बढ़ोतरी तथा मृत्यु दर में कमी आना, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि, रूढ़िवादी सोच तथा परिवार नियोजन के साधनों का कम उपयोग है। परिणाम स्वरूप रोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा, खाद्यान्न संकट व कुपोषण में वृद्धि हुई है। अतः उन्होंने बताया कि आज के युवाओं को लड़के-लड़की में भेदभाव न मानकर उन्हें छोटी उम्र में शादी न करके अर्थात जब तक वे अपनी जिम्मेदारी न समझते हो, अनचाहे गर्भ को टालना, उन्हें गर्भ से संबंधित बीमारियों की जानकारी देना, यौन संचारित रोगों से बचने के उपाय तथा लड़के-लड़कियों में समान शिक्षा देने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर आशा कार्यकर्तायों ने स्वागत गीत तथा जनसंख्या विस्फोट पर गाने के साथ-साथ आशाओं के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आशाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंगल दास, डॉ. गौरव शर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सीआर ठाकुर, स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रविंदर कुमार, बलविंद्र कौर तथा फतेहपुर अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
भवारना। ग्राम पंचायत चांदड़ के कलेहड़ गांव के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी गांववासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा कलेहड़ गांव व आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसमें सभी गांववासियों ने पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर पंकुश,साहिल, विवेक, डिंपल, रिंकू, नवजोत, सुमित, तनिश, लविश, सचिन, अभिषेक, नवीन, जशवीर, बलवीर व विनोद आदि ने भी सहयोग दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धर्मशाला द्वारा 9 जुलाई स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज महाविद्यालय धर्मशाला के एमसीए डिपार्टमेंट में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पवन शर्मा और मुख्य वक्ता डॉ हरीश गौतम रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों के साथ अपना महाविद्यालय समय का विद्यार्थी परिषद के साथ अनुभव साझा किया और सभी छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित व राष्ट्रहित में कार्यरत हैं, वह आगे भी रहेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 70 के करीब छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि ऐसा लगता है कि भाजपा नेतृत्व, भाजपा मंत्रियों, विधायकों को राज्य में अपने पर भी भरोसा नहीं रहा है और हार का डर सता रहा है। इसलिए वह अपने क्षेत्र के अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर दरियां, टाट, कुर्सियां, पतीले व गद्दे बांटकर चुनावी माहौल का ताना-बाना बुनने में जुट गए हैं, क्या यही विकास है? अगर 5 वर्ष काम किया होता तो बीजेपी को यह ताने-बाने न बुनने पड़ते। मनकोटिया ने पूछा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश के लोग जब भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से अच्छे दिनों की परिभाषा पूछते हैं, तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फील्ड में जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया है, जिस कारण भाजपा को चिंता में डाल दिया है। अब शगूफे और आश्वासन से काम नहीं चलेगा। चुनाव सिर पर आता देेख भाजपा के मंत्री बौखलाई गए हैं। मनकोटिया ने कहा कि इस वक्त महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं। सरकार मंहगाई कम कर दे और बच्चों को नौकरिया दे दे, दरियां और टाट तो वे खुद ही खरीद लेंगे। मनकोटिया ने आगे कहा कि मात्र 8 वर्षों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी होने का तमगा पाने वाली बीजेपी अब पैसे के जोर पर मार्केटिंग करके और सत्ता के डंडे के बल पर लोकतंत्र को हांकना चाह रही है, पर जनता इनकी शगुफेबाजियों को समझ चुकी है। कमोवेश यही हाल जसवां प्रागपुर के विधायक का है। अगर मंत्री जी ने काम किया होता, लोंगों से संवाद रखा होता तो आज दर-दर जाकर दरियां व टाट न बांटने पड़ते। ऐसा करके वे हंसी का पात्र बन रहे हैं। मनकोटिया ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। भाजपा को युवा वर्ग के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। युवाओं के आक्रोश की आंच भाजपा को विधानसभा चुनावों में महसूस होगी और इनका गुस्सा वोट की चोट से बाहर आएगा। मनकोटिया ने आगे कहा कि जलजीवन मिशन फ्लाप साबित हुआ है। एक तो सरमाएदारों ने करोड़ों रुपए इसमें डकार लिए, ऊपर से घटिया पाईपें डाल दींत, परंतु नल में पानी नहीं दिया। स्त्रोत नहीं बढ़ाए, जिस कारण पानी के अभाव में ज्यादातर गांव, बरसात होने के बावजूद प्यासे हैं। 15-20 मिनट के लिए पानी आता है, जो पीने के लिए भी पूरा नहीं होता, शौच के लिए कहां से लाएं।
रविवार को कोटक्वाला में विद्युत चलित हैंडपंप का शुभारंभ करने उपरांत बोले काजल मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि कोटक्वाला से बालाजी बिहार को जोड़ने के लिए मनुनी खडड पर पुल का निर्माण करवा कर सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। पुल के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को कांगड़ा शहर तक आने जाने में लगभग 10 किलोमीटर की दूरी का फर्क पड़ेगा। रविवार को कोटक्वाला में विद्युत चलित हैंडपंप का शुभारंभ करने उपरांत काजल ने कहा ग्रामीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं। चुनावी बेला पर कई छुटभैये नेता और राजनीतिक दल झूठी घोषणा और वायदे कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह विकास और गरीब को उसका हक दिलाने की लड़ाई शुरू से लड़ते आ रहे हैं और उसी को आधार बनाकर इस चुनाव में भी जनता से समर्थन मांगेंगे। मटाैर में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से स्थानीय गांव की लड़कियों वह युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए आम धर्मशाला या कांगड़ा के निजी कॉलेज में पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ रहा है। कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। नया भवन बनते ही साइंस विषय की कक्षाएं भी शुरू करवा दी जाएंगी। काजल ने कहा अब डबल इंजन भाजपा की सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। रसोई गैस के सिलेंडर का दाम ग्यारह सो रुपए पार कर चुका है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा शुरू सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य से धोखा व खिलवाड़ है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गग्गल में आईटी पार्क निर्माण को 12 करोड़ रुपए का बजट और जगह आवंटित की है लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार कांगड़ा के साथ विकास में भेदभाव कर आईटी पार्क का निर्माण करवाने में भी नाकाम रही है। जिसका जवाब सत्तारूढ़ दल को क्षेत्र की जनता आने वाले चुनावों में देगी। इस मौके पर कपूर चंद उप प्रधान, पवन कुमार पंच, रजीत कुमार, सुभाष चंद, टेक चंद , शेर सिंह, मनोज कुमार, रणजीत सिंह, सपना देवी, सुमंगला देवी, लज्या देवी, कमलेश व रेनू बाला भी उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर गोपालपुर परौर वया ब्रह्मठेड व परौर से पालमपुर बया पदरा और रिडा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जय राम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि धरोट जैसे घनी आबादी वाले गांव को पिछले 32 वर्षों के बाद आज पहली बार इस बस सेवा का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही सड़क निर्माण के ढगों का कार्य पूरा हो जाएगा। पालमपुर वया पदरा सड़क मार्ग से भी शीघ्र बस सेवा प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने इस नई बस सुविधा के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्थानीय जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, दराटी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान शेर सिंह, ग्राम पंचायत अल्लाह लाहला की प्रधान अरुणा चौधरी, आरठ पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर, कलुंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट, चचिया पंचायत की प्रधान जगदंबा प्रसाद, हंगलोह पंचायत के प्रधान प्यार चंद, उपप्रधान ओंकार चंद, वार्ड पंच संतोष कुमार, प्रकाश चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र कपूर, गोपालपुर पंचायत के उपप्रधान करमचंद, भाजपा के मंडल सचिव साहिल नाग, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कपूर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया, युवराज सोनी पार्टी के बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, रवि कुमार, भीखम चंद, धर्मचंद, अनिल शर्मा, रजनीश ठाकुर, देशराज ठाकुर, चौधरी नंदलाल, चौधरी मुरली राम, ओबीसी मोर्चा सचिव बलवंत चौधरी, भाजपा नेता डॉ रतन, सरदार सिंह, देशराज धीमान, संजीव कुमार, विक्रम चंद व प्रताप चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेना में चार वर्षो के उपरांत अंबानी की कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी करवाएगी भाजपा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत हलेड़ में आज कांग्रेस पार्टी की बैठक सीता राम मंदिर में हुई संपन्न। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा व कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं मंझहेड़ा वार्ड के जिला पार्षद संजय राणा उपस्थित रहे। हलेड़ में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से इनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुभआरंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र डढवाल ने की। वहीं, कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं जिला पार्षद संजय राणा ने कार्यकर्ताओं का जोश देखा और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और यादविंदर गोमा को इस बार भारी मतों से जीता कर मंत्री के पद पर बिठाना है। पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इन साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं किया, बल्कि हमारी सरकार के समय में जो काम शुरू किए थे और पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हीं को पुरा किया गया। गोमा ने कहां कि भाजपा की सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी ही दी। उन्होंने कहां कि अब सेना की भर्ती भी चार वर्षों तक भाजपा की सरकार ने कर दी और कहा कि चार वर्षों में सेना के बाद भाजपा के मित्र अंवानी के यहां पर हमारे सेना से रिटायर्ड युवाओं को सिक्योरिटी की नौकरी करवाएंगे। गोमा ने कहा कि मौजूदा विधायक बताए कि क्षेत्र में कितने बिरोजगार युवाओं को रोजगार दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक यादविंदर गोमा के साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव संजय राणा, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महिंद्र डढवाल, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व अजय शर्मा सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण्कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अच्छी सरकार वही है जो आम व्यक्ति के बारे में सोचे और उसकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का संचालन करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही वर्तमान सरकार जनआकांक्षाओं को समझते हुए अपने हर निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों के आधार पर सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्ग को पेंशन देना, गंभीर बिमारियों के कारण पूरी तरह बिस्तर पर पड़े लोगों के लिए सहारा योजना के माध्यम से 3000 रूपये मासिक उनके बैंक खाते में डालना, घरों की रसोई को पूरी तरह धूएं से मुक्त कर गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रत्येक घर में निशुल्क गैस चूल्हा पहुंचाना, हिम केयर योजना के तहत एक परिवार के लिए 5 लाख तक के उपचार की व्यवस्था करना, कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जीवन से मृत्यु तक कामगारों और उनके परिवार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना, ऐसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सीधे आम व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि ऐसा कार्य वही सरकार कर सकती है, जो अपने कुछ खास व्यक्तियों का न सोचकर प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति की चिंता करती हो। उन्होंने कहा कि जहां एक तरह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने हर व्यक्ति को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क, बिजली, पानी से लेकर हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को प्रदेश की जनता हमेशा उसकी संवेदनशीलता और ईमानदारी के लिए याद रखेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कुश्ल नेतृत्व से यह साबित किया है कि सरकार चलाने और लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए किसी बड़े परिवार से नाता नहीं अपितु साफ नीयत और उच्च संस्कार चाहिए। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निवारण किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, यह पार्टी ने पंजाब में सिद्ध कर दिया था, जब पंजाब राजनीति के बड़े-बड़े नाम आम आदमी पार्टी के आम उम्मीदवारों से हार गए थे। ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र के एक छोटे से गांव मझीन से संबंध रखने वाले विकास धीमान को पार्टी ने उच्चतम पदों से नवाजा है। विकास धीमान आप हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष है और साथ ही में उन्हें पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता के रुप में पार्टी में एक और स्थान दिया है। विकास धीमान ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं तथा जनता से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से उठाते रहते हैं। विकास धीमान ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रभारी दुर्गेश पाठक, इलेक्शन इंचार्ज संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, संगठन मंत्री सतेंद्र टोंगर, लोक सभा इंचार्ज गुनीश अग्रवाल और समस्त प्रदेश क्रायकारनी का धन्यवाद किया।
बच्चाें ने हर्षौउल्लास के साथ मनाया वन महोत्सव विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल परिसर मे रविवार का दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से वन महोत्सव के रुप में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस वनमहोत्सव में कार्यक्रम अधिकारी निश्चित सिंह ठाकुर महिला अधिकारी ऊषा देवी सहित स्कूल मनेजमेंट प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर भाग लिया। वहीं, इस दौरान स्कूल मे माजूद तमाम 105 वलंटियर छात्र-छात्राओं व अन्य अतिथिगणो ने 251औषधीय पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, तो वहीं कार्यक्रम अधिकारी व स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने इस दौरान सभी बालंटियर ने तमाम एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राओ को जागरुक करते हुए कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आएंगे। इस अवसर पर फिट इंडिया, जिसमें सभी बालंटियर और स्टाफ मेंबर ने दौड़ में भाग लिया। वहीं, इस वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बालंटियर छात्रों द्बारा अपने-अपने घर जाकर नीबुंओं के पौधे भी रोपे और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी एक्स सर्विसमैन विंग के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि बैजनाथ क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने डॉ. विजय विद्यार्थी को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता लगाया है। यह स्थानीय लोगों के लिए गौरव की बात है। डॉ. विजय विद्यार्थी सबसे ज्यादा पढे़-लिखे और अनुभवी राजनेता हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉ. विद्यार्थी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद सौंपा है। डॉ. विजय विद्यार्थी पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा के मीडिया प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में पढ़ा कर आएं हैं और पिछले दो-तीन वर्षाें से लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद किया है।
विनायक ठाकुर । देहरा महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु प्रदेश की जयराम सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में मातृशक्ति स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोट में महिला मंडलों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के 20 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिसमें अप्पर चलाली महिला मंडल वार्ड-1, लोअर चलाली महिला मंडल वार्ड-2, महिला मंडल चलाली वार्ड-3, विश्वकर्मा महिला मंडल वार्ड-4, महिला मंडल रानी झांसी वार्ड-5, महिला मंडल लोअर सुकार, महिला मंडल कड़ोआ, महिला मंडल मौआ कुंडल वार्ड-5, महिला मंडल बेढ़ा बस्ती, चोटाल मौआ कुंडली महिला मंडल, महिला मंडल कबीर पंथी बस्ती कड़ोआ, गुरल महिला मंडल, राधेकृष्ण महिला मंडल वार्ड-1 गुरल, महिला मंडल लोअर शिवपुरी, महिला मंडल शिवपुरी, गंगोट महिला मंडल, मोईन महिला मंडल, महिला मंडल समनोली वार्ड-2 व 3, महिला मंडल शिवपुरी अप्पर समनोली एवं जय मां सहायता समूह गंगोट को आवश्यक सामान भेंट किया। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस हेतु जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा महिला मंडलों को यह सामान वितरित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम एवं किसी गरीब के घर में होने वाले किसी समारोह में इस सामान का उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा समाज हमेशा से एक दूसरे की सहायता के लिए उपस्थित रहने वाला समाज रहा है। किसी दूसरे पर आई समस्या और संकट को समाज ने अपना संकट मानकर उसका समाधान किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की इस भाग दौड़ में हम समरस्ता पूर्वक संगठति रूप से रहने के इस व्यवहार को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को संगठित और समरस बनाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं महिला मंडलों के माध्यम से संगठित समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करें। पूरे समाज को अपना परिवार मानते हुए संकटों पर साथ खड़े रहने और बुराईयों के विरोध में मिलकर लड़ने कर परंपरा विकसित करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं महिला मंडलों के माध्यम से ऐसे अनेक कार्यक्रम और गतिविधियों का संचालन कर सकती हैं जिससे समाज में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। उन्होंने इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का उदाहरण देते हुए कहा कि आज से 73 वर्ष पूर्व आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की स्थापना हुई थी। स्थापना काल से विद्यार्थी परिषद् ने ऐसी छात्र शक्ति का निर्माण किया जिसने देश और समाज पर आए हर संकट को चुनौती देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस आयु में बिगड़ने और बुरी संगत में पड़ने के सबसे अधिक आसार होते हैं, ऐसी युवावस्था में देश के लिए समर्पित युवा शक्ति का निर्माण करते हुए देश के छात्रों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य विद्यार्थी परिषद् ने किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार समाज के कल्याण और उत्थान का ध्येय लेकर विभिन्न महिला मंडल अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों और संकटों से उभरने के लिए समाज के प्रत्येक घटक को अपना योगदान देना होता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में होने वाले प्रत्येक प्रयास के लिए प्रदेश सरकार हर प्रकार का सहयोग करने कि लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल ऐसी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दें और सरकार इस हेतु हर प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता सुपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद व उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालाजी विधानसभा के तहत नाहलिया पंचायत के करेड गांव के लोग आज भी आजादी के इतने वर्षाें बाद भी एक अच्छी सड़क के लिए तरस रहे हैं। गांव वालों का कहना है की 5 वर्ष पहले वोटों के समय स्थानीय विधायक गांव में आए थे और आश्वासन देकर गए थे की प्राथमिकता के आधार पर उनके गांव को पक्की सड़क उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों का कहना है कि पुरे गांववासी इस बार नोटा का बटन दवाने को मजबूर हो चुके हैं। गांव वासी राजेश राणा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार व राहुल कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन से अगर जल्दी से जल्दी सड़क की कोई सुध नहीं ली, तो वे चुनावों का बहिष्कार करेंगे। लोगों का कहना है कि हर बार जुमले से गांववासी परेशान हैं और इतनी बरसात मे कहीं भी न जाने को मजबूर है, सरकार हर गांव तक पक्की सड़क का आश्वासन दे रही है, जो सिर्फ झूठ है।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के सत्र 2022-23 में बी- वॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में तीन वर्ष का डिग्री पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र से कॉलेज में यह डिग्री कोर्स शुरू किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बताया कि महाविद्यालय में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट (www.gcdhaliara.in) पर 11 जुलाई सोमवार से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बी वॉक की डिग्री कोर्स के जरिये छात्रों को रोजगार प्राप्त करने का कौशल प्रदान किया जाता है। समन्वयक प्रो. राजीव कुमार ने जानकारी दी कि बी-वॉक डिग्री छात्रों के व्यक्तित्व को विकसित करने व रोजगार प्राप्त करने के लिए अहम माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के वोकेशनल ट्रेनर आशीष शर्मा और रिटेल मैनेजमेंट वोकेशनल ट्रेनर अनिल कुमार ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए अति आवश्यक है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले कौशल को भी उन्नत किया जाता है।
विनायक ठाकुर । देहरा गांव डाडासीबा के आरव जसवाल पुत्र पंकज जसवाल का चयन नवोदय स्कूल के लिए हुआ है। आरव जस्वाल दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनेहत का छात्र है। आरव की इस शानदार सफलता से स्कूल व क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। आरव जसवाल के पिता पंकज जस्वाल हिमाचल पुलिस में हैं और धर्मशाला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आरव दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सुनहेत में छठी कक्षा में पढ़ते हैं, उसके नवोदय में चयन से गांव में खुशी की लहर है। आरव की इस उपलब्धि पर समस्त स्कूल प्रशासन ने खुशी व्यक्त की है। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरवपूर्ण विषय है। आरव का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। वहीं, प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने कहा कि आरव पढ़ने के साथ-साथ खेल कूद में भी काफी तेज रहा है। समस्त स्कूल प्रशासन आरव के माता-पिता को बधाई देते हैं। साथ ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
विनायक ठाकुर।डाडा सीबा शिक्षा खंड डाडासीबा के अंतर्गत आने वाले स्कूल राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला घियोरी की पांचवीं कक्षा की छात्रा निलाक्षी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को दिया। कक्षा अध्यापिका कुमारी निर्मल ने बताया कि निलाक्षी पढ़ने में बहुत होशियार छात्रा है। निलाक्षी की माता स्वर्ण कौर एक गृहणी हैं और एमए पास है। उनका भी बहुत योगदान निलाक्षी की सफलता में है। निलाक्षी ने न केवल अपनी पाठशाला, माता-पिता बल्कि गांव छियोरी का नाम भी रोशन किया है। पिता अश्वनी कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने गांव व उनके परिवार का नाम रोशन किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में बीए, बीएससी, बीकॉम, प्रथम द्वितीय, तृतीय वर्ष, (स्नातक स्तर) की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय में फॉर्म भर कर प्रवेश पा सकते हैं। फॉर्म भरने संबंधी अन्य किसी जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा मंडल की बैठक आईपीएच विश्राम गृह कांगड़ा में महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्षा रंजू रस्तोगी, जिला महामंत्री, निशा शर्मा और जिला उपाध्यक्ष वीना थापा भी विशेष रुप से उपस्थिति हुई। वहीं, कांगड़ा महिला मंडल मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार की तथा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी महिलाओं के बूथ पालिका सखी सहेली ग्रुप भी बनाए गए। जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कांगड़ा पुरी तरह तैयार है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने व कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार को जिताने में अहम योगदान देगी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपनी सक्रियता बढ़ाए और चुनाव में जीत के लिए काम करना शुरु कर दें। भाजपा की महिला मोर्चा ने बूथ लेबल तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
अशोक मलिक प्रधान, एमपी के सुरेश शर्मा महासचिव व राकेश कथूरिया बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार। कांगड़ा देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनजेयूआई) के चुनाव जो गत दिवस सर्वसम्मति से संपन्न हुए, में दि ट्रिब्यून के पूर्व संपादक अशोक मलिक को एनजेयू (आई) का राष्ट्रीय प्रधान व मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को महासचिव तथा हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।, जबकि हिमाचल के कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश कथूरिया सहित 31 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी बीबीसी के अवतार सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी अनिल गोयल द्वारा संयुक्त रूप से घाेषित किए गए ।चुनाव परिणाम में पंजाब के हरजिंद्र सिंह लाल, झारखंड के दीपक कुमार मुखर्जी, मध्यप्रदेश के रविंद्रा बाजपेयी, तेलंगाना केवी राजेंद्रनाथ व उत्तर प्रदेश के त्रियुग नारायण तिवारी को उपप्रधान चुना गया, जबकि ओडीशा के अजय कुमार साहू, राजस्थान के भवानी शंकर जोशी, दिल्ली के विनोद कुमार व आंध्र प्रदेश के हीरल आजाद को सचिव तथा दिल्ली के संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर आईटीआई शाहपुर में महिला वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में मंडी विजेता तथा सोलन उपविजेता, कबड्डी में सोलन विजेता तथा बिलासपुर उपविजेता, खो-खो में मंडी विजेता तथा सिरमौर उपविजेता, जबकि बेडमिंटन में कुल्लू की छात्राएं विजेता तथा मंडी की छात्राएं उपविजेता रहीं। मार्चपास्ट में कुल्लु प्रथम, कांगड़ा द्वितीय तथा किन्नौर तृतीय स्थान पर रहे। जिला मंडी ने ओवर ऑल का खिताब जीता। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। उन्हों ने कहा कि शाहपुर की आइटीआई 1962 में शुरू हुई थी और निरंतर यह संस्थान युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर आईटीआई शाहपुर में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी कौशल आपके द्वार योजना 2022 का शुभारंभ भी किया। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि आईटीआई शाहपुर प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां पर इस योजना को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कौशल आपके द्वार योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के नजदीक रहने वाले नागरिकों को घर या ऑफिस की एसी, फ्रिज, प्लम्बिंग और वेल्डिंग आदि की रिपेयरिंग करवाने के लिए यह सेवाएं न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। चार दिनों तक चली राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की लगभग 500 छात्राओं ने भाग लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विजेताओं तथा उपविजेताओं को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने आईटीआई शाहपुर के प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट भेंट किए तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित भी किया। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा चार दिनों तक चली। इस प्रतियोगिता बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आईटीआई में चलाई जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों बारे जानकारी भी दी। ग्रुप अनुदेशक मनोज ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का तथा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया तथा आभार जताया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा की विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य कीरत सिंह सोहल, चौन सिंह राणा, मनीष राणा, वंदना, ललित मोहन, राजेश पूरी, तिलक धीमान, महेंद्र, ग्रुप अनुदेशक मुकेश, नरेंद्र, प्रदीप, शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन, नप शाहपुर के पार्षद शुभम, राकेश मनु, जेई अंशुल, प्रधान घरोह तिलक व जरासंध सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की 12 जुलाई को पालमपुर में पदयात्रा प्रस्तावित है। इसके लिए जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से "आप" के कार्यकर्ता मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि "आप" के कार्यकर्ताओं ने "आप" के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी है। वही, आप मंडल अध्यक्ष विक्रम कोंडल और मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली पुलिस थाना जवाली में मनोज कुमार ने बतौर डीएसपी कार्यभार संभाला है। मनोज कुमार इससे पहले जंगलवेरी में बतौर एसीओ (असिस्टेंट कमांडेंड ऑफिसर) कार्यरत थे। कार्यभार संभालते ही डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, यातायात नियमों की उलंघ्ना करने वालों व वाहनों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा माफिया व खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा तथा जनता के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्ध रखे जाएंगे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा किसान मोर्चा ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली की आकस्मिक मौत पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान भगवान से परिवार के लिए इस दुःख से उबरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश स्याल ने कहा कि जब से राकेश बबली ने कामगार कल्याण बोर्ड की कमान संभाली थी, तभी से उन्होंने मजदूरों के हितों में कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश बबली एक मिलनसार कर्मठ बेहद विनम्र एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। वहीं, भाजपा के संगठन के लिए उन्होंने दिलों जान से काम किया और प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनजीत, उपाध्यक्ष देवी, महामंत्री पुष्पकर नाथ, अरविंदर अवस्थित, प्रवक्ता बबलेश, विक्रांत सचिव, अरविंद महामंत्री, मयंक महाजन सहित समस्त किसान मोर्चा कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर द्वारा अ०भा०वि०प के स्थापना दिवस उपलक्ष्य पर “संगोष्ठी” का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद संगठनात्मक जिला देहरा के जिला संयोजक प्रशांत ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद छात्रों के विकास व समाज विकास के साथ राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ समाज में कार्यकर्ता गतिमान है।इसी क्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा ”राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ मदन मोहन पाठक जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्योति पराशर जी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि डॉ. मदन मोहन पाठक जी ने “विद्यार्थी जीवन” विषय पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि" आज के समय में विद्यार्थीयों को संगठित रहकर “संघे शक्ति कलयुगे" जैसे वाक्यो को जीवन में चरितार्थ करना चाहिए तथा विद्या धन की प्राप्ति के लिए गतिशील रहना चाहिए ,विद्यार्थी का पहला धर्म विद्या ग्रहण करना होता है। विशिष्ठ अतिथि डॉ ज्योति पराशर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन की भूमिका पर वक्तव्य देते हुए कहा कि,”आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है तो इसके पीछे कोई शक्ति है तो वो कार्यकर्ताओं व विद्यार्थीयों की शक्ति है जिनके विश्वास व कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत व संघर्ष से आज समाज में विद्यार्थी परिषद प्रभावी व सक्रिय भूमिका अभिनित करती है। इस संगोष्ठी में 90 के लगभग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक अपनाई जा रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना प्रतिमा राणा। पालमपुर पूरे प्रदेश के किसान अब प्राकृतिक खेती की और अग्रसर हो रहे हैं। 2018 से प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए कई सफल प्रयास किए गए हैं, जिसमें छोटे किसान से लेकर बड़े दर्जे के किसानों को जागरूक किया गया। इसी संदर्भ में सभी ग्राम प्रधानों को प्राकृतिक खेती में जागरुक करने के लिए ग्राम प्रधान जागरुकता शिविर विकास खंड भवारना बीडीओ सभागार व पंचरूखी में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें भवारना विकास खंड के 39 प्रधानों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया और प्राकृतिक खेती के गुर समझे और साथ में ही पंचरुखी विकास खंड के 29 प्रधानों ने ऑनलाइन माध्यम से इस प्रशिक्षण शिविर से भाग लिया। जागरूकता शिविर की शुरुआत परियोजन निदेशक आत्मा कांगड़ा डॉ. शशि पल अत्री ने की उन्होंने बताया की किस तरह केमिकल खेती से हमारी धरती, वायु, पर्यावरण दूषित हो रही है और किस तरह हमारी धरती इस प्रकृति में कार्य करती है और हम किस तरह इसको दूषित करने में लगे है। उन्होंने मिट्टी की गुणवत्ता के साथ साथ प्राकृतिक खेती के स्तंभ जैसे सह फसल, अच्छाधन, केंचूए की विशेषताएं बताई और ग्राम प्रधान को इस खेती से जुड़ने की प्रेरणा दी और शुरवाती समय के लिए थोड़े से ही भूमि को प्राकृतिक खेती में लाने का आग्रह किया। इसके बाद आत्मा कृषि विभाग अधिकारियों ने इस शिविर को आगे बढ़ाया और ग्राम प्रधानों को प्राकृतिक खेती के अन्य गुर बताए, जिसमें देसी गाय की पहचान, केंचुए की मिट्टी में गतिविधि और प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों के बारे में बताया। इसमें विकास खंड से भवारना प्राकृतिक खेती ट्रेनर फार्मर अश्वनी कुमार ने घटक बना कर ग्राम प्रधानों को प्रैक्टिकल डेमो दिखाया। अंत में परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. अत्री ने सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया गया की वह अपनी अपनी पंचायत में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का प्रचार करे और अपनी पंचायत के किसानों को जागरूक करें और कम से कम अपनी पंचायत से एक गांव को प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करें व मॉडल फार्म स्थापित करने मे सहायता करें। प्राकृतिक खेती पर ग्राम प्रधानों का जागरूकता शिविर प्रत्येक विकास खंडों में 20 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा और डॉ. अत्री ने जिला के सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने कृपा करें।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में सत्र 2022-23 के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता द्वारा विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का अनावरण किया गया। प्राचार्या ने प्रोस्पेक्टस समिति के समन्वयक डॉ. अतुल आचार्य व सदस्यों प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. प्रवेश गिल एवं प्रो. नीरज कौशल को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया कि उनके अथक प्रयास से समय पर विवरणिका उपलब्ध हो सकी। विवरणिका में महाविद्यालय में “मृदा संरक्षण” थीम के प्रति जागरूकता जगाने का प्रयास किया है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण के प्रति, मृदा को रसायन मुक्त बनाने, भूमि के कटाव को रोकने, मृदा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा भू-जल के स्तर को कम होने से बचाने के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। प्राचार्या ने यह जानकारी दी कि विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। प्रोस्पेक्ट्स में दाखिले संबंधी व महाविद्यालय की अन्य सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं।
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत आलमपुर, जांगल व बालकरुपी में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियांन के तहत सतीश कुमार ने लोगों से जनसंवाद किया और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़कर केजरीवाल की नीतियों की जानकारी दी। वही सतीश कुमार ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। सतीश कुमार ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वस्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए आम आदमी पार्टी को प्रदेश में जितवाना होगा। इस अवसर पर सतीश कुमार, लकी पूरी , रीता ठाकुर के साथ अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मुनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत आते क्षेत्र तलाड़ा में गुरुवार रात मीट-मच्छली की दुकान पर आपसी बहसबाजी में एक व्यक्ति ने छुरा घोंप कर गारन निवासी ओंकार उर्फ सोनी की हत्या कर दी। चंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी गारन डाकघर गुरियाल ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वो तलाड़ा नामक स्थान पर मछली तथा अंडा फ्राई की दुकान करता है। गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप नाम के चार लोग उसकी दुकान पर आए और उन्होंने अंडे फ्राई करने के लिए कहा। उसने उनको अंडे फ्राई करके दे दिए। इस दौरान वो अपने साथ लाई शराब को वहां पर पीने लगे। इसी बीच कुलबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र प्रेम सिंह गांव धनेटी चरुड़ियां तहसील फतेहपुर उसकी दुकान पर आया और ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। इसी बीच उनकी बहसबाजी शुरू हो गई।बहसबाजी के दौरान कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घौंप दिया। जिससे ओंकार सिंह उर्फ सोनी जमीन पर गिर पड़ा। और उसके शरीर से खून बहने लगा। कुलदीप सिंह उर्फ फौजी वहां से भाग गया। सभी ने मिलकर ओंकार सिंह उर्फ सोनी को राजा का तालाब के निजी में पहुंचाया। यहां पर कुछ ही समय के बाद ओंकार सोनी की मौत हो गई। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर 302 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर।लिया है। इसी बीच पुलिस द्वारा आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


















































