शिवांश शुक्ला। धर्मशाला कांगडा-चम्बा के सांसद किशन कपूर ने दुबई की अलकार्ट कंपनी में कार्यरत सुलाह जनपद के रजनीश कुमार के कार्य-स्थल पर प्रताड़ना के आरोपों पर भारतीय वाणिज्य दूतावास को पीड़ित रजनीश से मिलाकर मामला सुलझाने का निर्देश देने आभार व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के अंडर सचिव से प्राप्त एक ईमेल के अनुसार वाणिज्य दूतावास को इस संबंध में उचित निर्देश दे दिए गए हैं और उन्होंने नियोक्ता कंपनी से संपर्क साधा है। नियोक्ता को वाणिज्य दूतावास से मिलकर मामला सुलझाने का भी निर्देश दिया गया है। वाणिज्य दूतावास रजनीश से संपर्क करने का भी प्रयास कर रही है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी समाजसेवी संस्था, लोक कल्याण कमेटी-लुथान की मासिक बैठक तीन जुलाई को आयोजित की गई। कमेटी के सौजन्य से लुथान पंचायत के दो जरूरतमंद परिवारों को 5000 की आर्थिक सहयता प्रदान की। वहीं, इसमें चुनी लाल धीमान को उनकी बीमारी के इलाज के लिए 2500 और वीना देवी निवासी ग्राम लुथान को भी 2500 की आर्थिक मदद दी गई। यह राशि कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों द्वारा लाभार्थी परिवारों को उनके घर जाकर सपुर्द की गई। कमेटी महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया है की लोक कल्याण कमेटी लुथान पिछले 6 वर्षों से इलाके के निर्धन परिवारों की बेटियों की पढ़ाई व शादी के अतिरिक्त लोगों की बिमारियों के उपचार व अन्य समस्याओं से निपटने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती आ रही है। कमेटी ने सभी दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया, जिनके आशीर्वाद व भरपूर सहयोग से समाज सेवा के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक तथा सहायिका के 05 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत धनोट के धनोट केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायत घुरकाल के घुरकाल, अंब पठियार के अंब पठियार-1, सीहोरपाई के जजवाड़, गाहलियां के रूकवालाहड़ एवं डोहग देहरियां के डोहग देहरियां केंद्रों में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 26 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए जमा दो, जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन कर्ता का नाम पहली जनवरी, 2022 को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में शामिल होना चाहिए। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।
ज्वालामुखी : संजय रत्न के करीबी समर्थक नीरज शर्मा को मिली प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ओर से जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी से युवा नीरज शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नीरज बतौर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओर जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर चुके है, जिससे आज उन्हें प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस की जिमेदारी मिली है। नीरज शर्मा की नियुक्ति से जिला कांगड़ा व ज्वालामुखी युवाओं में खुशी की लहर है। ज्वालामुखी हल्के से संबंध रखने वाले नीरज पूर्व विधायक संजय रत्न के सबसे करीबी समर्थक है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव की नियुक्ति के लिए नीरज शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलबारु, हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक संजय रत्न, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्यसिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश यूंका अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर का आभार व्यक्त किया। गौरतलब हो किर नीरज शर्मा साधारण परिवार से संबंध रखते हे और 2005 से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में ब्लॉक, जिला स्तर पर कई पदों पर अपनी सेवाए दे चुके हैं। कई बार नीरज को ज्वालामुखी ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए ब्लॉक स्तर बेहतरीन संगठन कार्य करने के लिए हाई परफॉर्मर भी रह चुके हैं। नीरज शर्मा ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न का पूरा आशीर्वाद है। नीरज शर्मा ने कहा की वह आज राजनीति जो भी ही वह पूर्व विधायक संजय रत्न और मेहनत की वजह से है और उन्हें जो जिम्मेदारी युवा कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पहले की भांति निभाएंगे।
लगभग 15 घरों में नहीं आया 2 दिन से पीने का पानी मनीष ठाकुर । इंदाैरा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत पलाख में पीडब्ल्यूडीविभाग द्वारा पुली के कार्य के लिए शाम 5:00 बजे के बाद खुदाई की गई। जिसमें की आईपीएच विभाग की पांच से छह पाइप उखाड़ दी गई, जिस कारण पूरे मोहल्ले में जहां के 15 से 18 घर हैं, उन्हें पानी की समस्या पिछले 2 दिनों से आ रही है। लोगों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। लोगों ने पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर की व्यवस्था करवानी पड़ी। मोहल्ले वालों का कहना है का कहना है कि परसों शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा पुली के कार्य के लिए खुदाई की गई थी, जिसमें की पाइपे ंनिकाल दी गई। वह ठेकेदार ने हमें आश्वासन दिया था कि कार्य जो है, 2 दिनों में खत्म हो जाएगा और आपके लिए पानी की व्यवस्था मेरे द्वारा करवा दी जाएगी, किंतु आज तीसरा दिन है न ही ठेकेदार दिखा न ही पानी की कोई व्यवस्था हो पाई। लोगों का कहना है कि उन्हें बर्तन धोने के लिए नहाने के लिए पीने के लिए पानी नहीं है, यहां तक कि सब्जी बनाने के लिए भी उन्हें 1 किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि 2 दिन हो गए हमने अपने कपड़े नहीं धोए हैं ना ही नहाए हैं। इस संदर्भ में जब जेई आईपीएच विभाग बलविंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने बिना किसी जानकारी के पाइपों को उखाड़ दिया और यह कार्य शाम 5:00 बजे के बाद किया गया है। उनके पास कोई भी जानकारी नहीं थी। गांव वालों के माध्यम से जब उन्हें कल शाम को फोन किया गया, वह गांव वालों ने जानकारी दी कि ठेकेदार द्वारा पाइपों को निकाल दिया गया है, जिस वजह से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है, तो आईपीएच विभाग के जेई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कल तक पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी, किंतु उन्होंने यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की गलती है, जो कि बिना किसी जानकारी कि उन्होंने पाइपलाइन को काट दिया। आईपीएच विभाग के जेई बलविंदर ने कहा कि कल तक पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।
मनीष ठाकुर।इंदाैरा पूर्व विधायक इंदाैरा एवं उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम हिमाचल प्रदेश मनोहर धीमान ने ग्राम पंचायत मलाहड़ी के गांव पनियाला में कार्यकर्तायों द्वारा रखे एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही हल किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जनता को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने मलाहड़ी व पनियाला गांव के जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक भेंट किए। इस सहायता राशि के लिए पूर्व विधायक मनोहर धीमान के साथ-साथ लाभार्थियों व समस्त पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी युवा विकास सोसायटी द्वारा संचालित मां ज्वाला स्किल सेंटर ज्वालामुखी के शहरी रोजगार मिशन योजना द्वारा फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षुओं को रोजगार उपलब्ध हुआ है। वर्धमान कंपनी में प्लेसमेंट स्किल सेंटर द्वारा 20 प्रशिक्षुओं ने वर्धमान कंपनी में रोजगार पाया। वर्धमान कंपनी द्वारा ज्वालामुखी में प्रशिक्षुओं के लिए निशुल्क वाहन भी उपलब्ध करवाया गया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम निदेशक मुनीष शर्मा ने बताया कि संस्थान लगातार बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान कर रहा है। इसी के चलते संस्थान से 20 प्रशिक्षु वर्धमान कंपनी में रोजगार के लिए गए हैं। इसके साथ ही 20 प्रशिक्षु यहां पर स्थानीय अस्पताल व अन्य स्थानों पर अपने रोजगार को शुरू कर चुके हैं। वहीं, चार प्रशिक्षु मैक्स हॉस्पिटल मोहाली, फॉर्टिस हॉस्पिटल कांगड़ा, डॉक्टर सनोरिया क्लीनिक ज्वालामुखी में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुनीष शर्मा ने संस्थान के शत प्रतिशत परिणाम पर संस्थान संचालक नवरत्न गुप्ता को बधाई दी है। इस मौके पर बदोली पंचायत के उपप्रधान नितिन कुमार ने भी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नवरत्न गुप्ता ने बताया कि संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है कि सभी ट्रेनिंग करने वाले प्रशिक्षुओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया आने वाले समय में संस्थान में नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं, जिसमें भी युवाओं को प्लेसमेंट करवाई जाएगी। इस मौके पर विभाग से मैडम ऊषा, पूजा गुप्ता व नमिता चौधरी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते गलोटी में एक व्यक्ति विशाल कुमार(21) सपुत्र प्रकाश चंद, को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर विशाल कुमार को मृत घोषित किया है तथा मृतक की डेड बॉडी को डेड हाउस सीएच पालमपुर में रखा गया था, जहां से स्थानीय पुलिस ने उसे पालमपुर अस्पताल पहुंचकर मृतक की डेड बॉडी का निरीक्षण कर गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए। मृतक की माता ने अपने बयान में बताया कि गत 2 जुलाई को इसका बेटा उल्टी कर रहा था, तो यह अपने बेटे को इलाज के लिए थुरल अस्पताल में ले आई थी। चेकअप करवाने के बाद डॉक्टर ने इसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को मृतक विशाल कुमार की माैत के बारे कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। मृतक विशाल का पोस्टमार्टम सीएच पालमपुर में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एएसआई किशोर चंद ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
हिम जन कल्याण संस्था के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बोली राज्यसभा सांसद हिम जन कल्याण संस्था को एंबुलेंस देने की घोषणा प्रतिमा राणा। पालमपुर समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है तथा आज लोगों के सहयोग और उनके सुख-दुख में तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है। यह शब्द राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने पालमपुर विज्ञान केंद्र में आयोजित हिम जन कल्याण संस्था के वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का जज्बा समाजिक संस्थाओं का कोविड के समय में देखने को मिला, जब सगे-संबंधी, रिश्तेदार व दोस्त सभी छोड़ कर भाग रहे थे। उस समय लोगों के लिए संस्थाएं जनहित में सेवा के कार्य में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे-ऐसे कार्य कोविड के दौरान संस्थाओं द्वारा किए गए हैं जोकि सराहनीय है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि संस्थाएं समाज के सुख-दुख का आईना हैं और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस क्षेत्र में सभी संस्थाएं सक्रिय रुप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में ऐसे कार्य लेने वाली है, जिसमें संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा तथा प्रधानमंत्री का सपना है कि जो हमारी पुरानी व्यवस्थाएं हैं, उनको संभाल कर रखा जाए तथा उसके लिए संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के सुधार और बचाव के लिए संस्थाओं का सहयोग भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने हिम जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और उनकी सारी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर बहुत ही समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पिछले 5 सालों से सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और कोविड के समय में भी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार से समाज भलाई के कार्य में लगे रहे और समाज का हित करते रहे। इस अवसर पर सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा संस्था को एंबुलेंस देने की घोषणा की। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा अपनी संस्था के बारे में विगत 2 वर्षाें में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा और आगामी योजना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे हैं। सम्मान समारोह के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह से समाज सेवा में लगे लोगों को ऊर्जा मिलती है और वह समाज हित में अधिक उर्जा से कार्य करते हैं और समाज का हित होता है। इस अवसर पर 27 समाजसेवी संस्थाओं तथा लोगों को हिम जन कल्याण संस्था के सामाजिक सरोकार सम्मान के साथ सम्मानित किया गया तथा संस्था के सहयोगीयों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा पर्यावरण के बारे में जागृत किया गया। मौके पर विज्ञान केंद्र के प्रभारी रामस्वरूप द्वारा विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पालमपुर में बनाए गए विज्ञान केंद्र को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्पेक्ट्रम स्कूल द्वारा बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार पुस्तिका 2022 भी विमोचन किया गया। इससे पहले भाजपा नेता और कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली के निधन पर 2 मिनट का शोक प्रकट किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के राजीव जंवाल, रमन अवस्थी, हितेश शर्मा, बबलू, राकेश घोगरा, चंद्रभान शर्मा, आरएस मिन्हास, सिकंदर डढवाल, हरवंश, कर्मचंद, रविंदर शर्मा, संजीव स्याल, अश्वनी कोंडल विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज बॉलीवुड अभिनेता और हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुपम खेर की माता दुलारी देवी ने मां ज्वाला जी के दरबार में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ज्वाला माता उनकी कुल देवी हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करके दिल को बड़ा सुकून मिला है, शांति मिली है और वे अकसर देवी-देवताओं के मंदिरों में जाती हैं और अपने बच्चों की कामयाबी के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अपने बेटे अनुपम खेर को लेकर ज्वालामुखी दरबार आएंगे और माता का आशीर्वाद दिलाएंगे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से उन्हें माता की चुनरी सिरोपा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहली जुलाई से प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस बाबत दुकानदारों को व्यापार मंडल की बैठक में भी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित दुकान दुकान पर जाकर जागरूक भी कर दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सभी दुकानदार व अन्य संस्थानों के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों की पालना न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और भारी-भरकम जुर्माने भी किए जाएंगे। इसलिए प्रदेश सरकार के नियमों की पालना करें और प्लास्टिक के आयात, बिक्री, भंडारण व उपयोग आदि न करें। 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। समय-समय पर नगर परिषद दुकानदारों के पास जाकर उनके सामान को चेक करेंगे, उनको जागरूक भी करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोताही न बरती जा सके।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा के अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनकी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। अजय वर्मा ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी शिद्दत के साथ निर्वहन करेंगे और भविष्य में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वर्ष1994-95 में एनएसयूआई कांगड़ा के प्रधान रहे अजय वर्मा ने छात्र काल से ही पार्टी का दामन थामा है। उस दौरान उन्होंने सुधार के कार्यक्रम किए और छात्र छात्राओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई करीब 10 वर्ष तक युवा कांग्रेस जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रहे अजय वर्मा ने संगठन में मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जिला प्रदेश सचिव की ताजपोशी के बाद अजय वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा में कांग्रेस को काबिज करवाया। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के कार्यकाल में उन्हें इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई। अजय वर्मा कहते हैं कि जीएस बाली के कार्यकाल में ट्रांसपोर्ट विभाग के दिन सुधरे थे। आज सब कुछ बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कांग्रेस के सत्ता में रहते उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में कोई कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अब भी कांग्रेस के शासन में आने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात कही उन्होंने बताया की कांगड़ा के हितों की रक्षा की जाएगी और नगरोटा बगवां में रघुवीर सिंह बाली की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने पर जिला कांगड़ा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य होंगे।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से विकास कार्यों के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिल सके। शनिवार को ग्राम पंचायत गंगोट में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश की जनता इन योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सरकार के प्रयासों और संकल्पों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए आवागमन के साधन होना अत्यंत जरूरी हैं, सड़क निर्माण के साथ ही गांवों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसी कारण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सड़कों का सुदृढ़ जाल बिछाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें लोगों की समस्याओं को समयबद्व तरीके से हल किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी आम जनमानस की समस्याओं का हल किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्वजनों की आयु सीमा को कम करने का भी ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशिक्तकरण की दिशा में वर्तमान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है इसके साथ ही पहली जुलाई से महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए भी किराये में छूट देने का निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
खुन्डिया तहसील के अंतर्गत एक जरूरतमंद पिता जो अपने बेटे के इलाज़ को करवाते हुए इतना बेबस हो जाये की उसे अपनी बेटी की शादी की चिंता सताने लग जाये, और दिन रात बस एक ही सपना हो की बेटी की शादी ठीक ढंग से हो जाये, ऐसा ही वाकया खुन्डिया तहसील मे घटा जहाँ पिता जो ट्रक ड्राईवर थे और कोरोना के कारण पिछले 3 सालों से ना कोई काम और ऐसे मे बेटे की एक्सीडेंट मे एक टांग बुरी तरह फ्रेक्चार हो जाती है। जो भी सम्पति जोड़ी थी वो सब बेटे के इलाज़ मे ही खर्च हो जाती है। बुरी तरह टूट चुके पिता के बारे में जब जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया को पता चला तो उन्होंने अपने काम के अनुरूप बेटी की शादी की धाम का पूरा खर्च उठाने का जिमा लिया और आज कमलेश, सोनी राणा, पंकज शर्मा, प्रकाश और सीमा ने इनके घर जाकर इन्हें धाम का पूरा सामान दिया और शादी में हर जरूरत को पूरा करने का आश्वाशन दिया, जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया इलाके में हर जरूरतमंद परिवार के चेहरे मे ख़ुशी लाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ता है।
आंगनबाड़ी वर्कर्स माह में दो बार कुपोषित बच्चों के घर करेंगी विजिट स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य जांच के भी दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों के घर माह में दो बार आवश्यक विजिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा इसकी रिपोर्ट भी भेजने के लिए कहा गया है। कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों की स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी। इस के लिए सभी स्वास्थ्य विभाग तथा समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कुपोषण मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों पर विशेष फोक्स किया जा रहा है। बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौषाहार भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौषहार का सही उपयोग किया जाए इस के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग करने निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक माह की 11 से 14 दिनांक तक कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित करेंगे। इसमें कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार संबंधी रिपोर्ट भी साझा करेंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 0 से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए पौषाहार के लिए आवश्यक सूची भी तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि उन बच्चों की डाइट में पौषाहार शामिल किया जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों की सेहत में सुधार की स्थिति की समीक्षा करने के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए भी कहा गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने हिदायत देते हुए कहा की कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला में काम कर रहे कुछ प्राइवेट बैंक सिर्फ डिपोजिट ही ले रहे हैं, जबकि उनके पास जिला के सरकारी विभागों का बहुत सा धन जमा है। उन्होंने इन सभी प्राइवेट बैंकों कहा की ये बैंक जल्द से जल्द लोगों को ऋण की सुविधा भी प्रदान करें। शनिवार को डीआरडीए के सभागार में जिला कांगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने सभी बैकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सरकारी स्कीमों के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, मंडल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला ने बताया कि कांगड़ा जिला के बैंकों ने वार्षिक ऋण योजना 2021-22, मार्च तिमाही 2022 के अंतर्गत 5760 करोड़ रुपए के एवज में 4622 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के 33750 करोड़ रुपए जमा है तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को 8042 करोड़ रुपए के ऋण मार्च 2022 तक दे चुके हैं। इसके साथ ही वितीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन किया गया है। जिला कांगड़ा के सभी बैंकों को वितीय वर्ष 2022-23 में 6432 करोड़ के ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों को केसीसी, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई व एपीवाई से जोड़ने हेतु चलाए गए अभियान की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड ने एफपीओ स्कीम में एक जिला एक उत्पाद तथा कृषि अवसंरचना कोष के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने मुख्यमंत्री स्वावलंवन तथा छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहडी-फड़ी वालों के लिए चलाई गई। प्रधानमंत्री स्वा निधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक से यश वर्मा, एलडीओ ने कृषि क्षेत्र तथा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण देने तथा किसानों की आय में वृद्धि किए जाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया। बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मंडल के मंडल प्रमुख अमरेंद्र कुमार, अरुण खन्ना डीडीएम नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक से यश वर्मा, एलडीओ, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी से परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, राजेश कुमार, जीएम डीआईसी तथा सभी प्रमुख बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गरली की 34 वर्षीय विवाहिता महिला ने अचानक सलफास जहर निगल कर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आहूति शर्मा के रुप मे हुई है। उक्त महिला करीब दो वर्षीय बेटे की मां बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विभिन्न धाराओ सहित कारवाई शुरु की है। उक्त महिला ने जहर निगल कर जान कैसे दे दी यह तो पुलिस की जांच के बाद ही तय हो पाएगा। कहा जा रहा है कि उसका पति मुम्बई व सास दिल्ली मे होने के कारण वह कुछ दिनो से लगातार अपने मासूम बेटे को लेकर मायके मे रह रही थी। शुक्रवार पहली जुलाई को अचानक सुबह मृतका अपने मायके से यह कह कर निकली थी कि गरली आंगनवाड़ी से उसे बच्चे के लिए राशन मिलेगा और वहां लेने जाएगी। मृतिका बीते कल अपने मायके से बहाना बनाकर करीब 80 किलोमीटर दूर गरली पहुंची। लिहाजा मृतका के सुसराल मे यहां कोई भी व्यक्ति न होने के कारण वह नीचे ब्यास नदी चम्बापतन चली गई और वहां रात के अन्धेरे में उसने गत रात करीब साढे सात बजे सलफास जहर की गोलियां खा ली और जहर खाने के बाद मृतका ने इस बात की जानकारी फोन पर अपने पति को भी दी। लिहाजा महिला की सेहत बिगडते देख उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल गरली पहुंचाया गया लेकिन वहां उसकी सेहत ज्यादा बिगड़ते देख डाकटरो ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टान्डा मेडिकल कालेज कांगड़ा के लिए रैफर किया,लेकिन वहा उसने दम तोड दिया। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि उक्त महिला ने जहर क्यों निगला इस बारे में दोनों पक्षों के ब्यान कलमबद किए जा रहे है। लिहाज़ा मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो को सौंपा गया है। पुलिस उक्त मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है ।
सहकार भारती हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा इकाई की बैठक करियाडा के गांव ध्वाला, तहसील देहरा में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल और विभाग संगठन प्रमुख आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने सहकार भारती संगठन के कार्यों और लक्ष्यों के बारे में गहन जानकारी दी। उन्होंने संगठन के गठन के बाद सहकारिता के निमित किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति वशिष्ठ ने संगठन द्वारा कईं प्रकार के कार्य प्रकल्पों को चलाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से समाज की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होती है। बैठक में संगठनात्मक जिला कांगड़ा में सहकार भारती के कार्य को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए है। रजनीश गुलेरिया को जिला मुख्य सयोंजक, अनिल कुमार बनखण्डी, सुरेन्द्र सिंह और पंकज शर्मा इंदौरा को जिला सयोंजक, अंजना कुमारी को जिला महिला प्रकोष्ठ सयोंजक, बलराज सिंह, ऋषभ राणा, बरूण सिंह और बलबीर सिंह को जिला सह सयोंजक, कपिल कुमार और विजय कुमार तहसील देहरा सुमन कुमार और संजय ठाकुर को तहसील ज्वालाजी के सयोंजक और सह सयोंजक का दायित्व दिया गया। बैठक में कृषि प्राथमिक सहकारी सभाओं व अन्य सहकारी सभाओं के सचिवों द्वारा सहकारिता के लिए दिए जा रहे योगदान पर भी चर्चा हुई। बैठक समापन मंत्र के साथ समाप्त हुई। बैठक के तुरन्त बाद नई कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमे संगठन के आगामी कार्य वृद्वि करने के लिए कार्य करने व सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय किया गया।
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव नटेहड में पहुंचे। वहीं उन्होंने लोगों को संबोधित कर अपनी पूर्व विधायक पेंशन से महिला मंडल की बहनों को उत्थान प्रोत्साहन के लिए उनके खातों में सीधा बैंक चैक नकद दिया। उन्होंने महिला मंडलों की बहनों को बताया की यह तुच्छ भेंट है जिससे मैं अपनी तरफ से बहनों के लिए सेवा कर रहा हूँ। महिला मंडलों की बहनों ने खुशी जाहिर की और कहा कि चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी तरफ से महिलाओं के दरबार में आये है और उन्होंने अपनी ओर से सेवा कर हमारे बैंक खातों में दस हजार रुपए का चैक दिया है। इस दौरान चौधरी सुरेंदर काकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ठाकुर जयराम सरकार भी सभी गांव वासियों के बैंक खातों में घर बैठे सीधा पैसा भेज रहे है। लेकिन एक राजनेता सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स राष्ट्रीय कार्निवल के दूसरे दिन की शुरुआत राज्य प्रदर्शनी के साथ की गई। भारत वर्ष के 24 राज्यों व मित्र देश नेपाल के रोवर्स रेंजर्स ने अपनी संस्कृति को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अवगत करवाया। इस राज्य प्रदर्शनी में पूरे भारत वर्ष की संस्कृति की झलक एक छत के नीचे देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में एसओसी गाइड मीना भट्टी, जिला सयुंक्त सचिव रेणुका गुप्ता व राहुल रुंगटा अधयक्ष यूथ कमेटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में दोपहर बाद नारा लेखन, पेंटिंग व रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। आज की सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया होंगे। इस संध्या में लोकगीतों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व मंझेहड़ा वार्ड के जिला परिषद संजय राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पीसीसी महासचिव बनाया गया है, जिसका जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने उनकी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने रास्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहां कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस के प्रथम पर रही मुस्कान को बैटरी उत्पादक कंपनी के मालिक दीपिंदर सिंह रंगड़, किरण रंगड़ एवं स्कूल के प्रधानाचार्य मुल्ख राज शर्मा ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके पिता मुकेश कुमार (बबलू) उस कंपनी में बतौर फैक्ट्री मैनेजर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल में यह एक मिसाल कायम हुई है की पहली बार किसी कंपनी के मालिकों ने अपने कर्मचारी के बच्चे की सफलता पर पूरे स्टाफ को केक काटकर और टी पार्टी देकर फंक्शन ऑर्गनाइज किया हो। इसके लिए मुकेश कुमार (बबलू) ने अपने ब परिवार की तरफ से फैक्ट्री के मालिक दीपिंदर सिंह, रंगड़, किरण रंगड़ एवम स्कूल के प्रधानाचार्य मुल्खराज शर्मा और दीपक इंटरनेशनल ग्रुप के सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया, जिन्होंने यह पल जिंदगी भर के लिए यादगार बनाएं। इस मौके पर उनकी पत्नी शिखा रानी, बेटी गीतांजलि, बेटा लक्ष्य एवं कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मिस्टर जय कुमार, केके डुवेडी, कृष्ण लाल सोबती, संजीव राणा, उमेश कुमार, राजेश कुमार, अनिल दत्त, एएसआई संजीव शर्मा, हरीश शर्मा, मनोज कुमार व दीपक इंटरनेशनल ग्रुप के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते डिव्वर डाकघर बंगोली में एक व्यक्ति की दुकान से 12 बोतल देसी अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापा मारा और वहां मौके पर उन्हें देसी शराब की बोतलें मिली है, जिन्हें उन्होंने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी हरिपुर नाजिर सिंह ने की है।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है इसी दिशा में स्काउट एवं गाइड के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा के प्रति जाग्रत किया जा रहा है। युवाओं के सर्वांगीण विकास में स्काउट एवं गाइड का अहम योगदान है। शुक्रवार को धर्मशाला कालेज के सभागार में भारत स्काउट्स एंड गाईडज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्निवल का शुभारंभ करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कृत संकल्प है इसी दिशा में अनेकों कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं। समारोह में सांसद किशन कपूर का स्वागत पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ किया गया। आजादी के अम्रृत महोत्सव के चलते राष्ट्रीय रोवर और रेंजर कार्निवल के समारोह में ध्वजारोहण यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा वहीं रोवर्स रेंजर्स द्वारा प्रस्तुत हिमाचली लोक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम के लीडर औफ कार्निवल एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के संयुक्त निदेशक अमरबीर शेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 24 राज्यों से 90 रोवर्स व 85 रेंजर्स के साथ 21 कंटिजैंट इंचार्जज भाग ले रहे हैं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल से छह रोवर और रेंजर भी इस कार्निवल में भाग लेने आए हुए हैं।वैश्वीकरण के दौर में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य में इतने बड़े स्तर पर होने वाला कार्निवल बडे गौरव की बात है । साथ ही सभी रोवर रेंजर को एक दूसरे राज्यों की सांस्कृतिक गतिविधियों से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले राज्य आयुक्त (गाईड) एवं शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) कांगड़ा रेखा कपूर ने पहले दिन में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी राज्य सचिव डॉ राज कुमार, राज्य आयोजन आयुक्त पंकज गुप्ता, मीना भट्टी, राज्य आयोजन सह आयुक्त सतीश राणा, डॉ आर सी शर्मा, तरसेम पटियाल, राज्य प्रशिक्षण सह आयुक्त विपन पटियाल आदि से प्राप्त की। आयोजन को अमलीजामा पहनाने के लिए महाराष्ट्र मुम्बई से एल टी महारूदरा बोलर , ए एल टी जाहिद कुरैशी, रितेश अगरवाल जो कि वोसम के प्रतिनिधि हैं । हारून मलिक जम्मू कश्मीर व निकिता शर्मा हिमाचल प्रदेश कोरडिनेटर मैसेंजर ऑफ पीस ,हरियाणा से शुभम् ब राहुल विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय स्टाफ की भूमिका के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डा राजेश शर्मा,डॉ राजेंद्र शर्मा एसिस्टैंट स्टेट कमिश्नर (रोवर्स) , डा रविराज स्टेट ग्रोथ कोआर्डिनेटर, डा चंदन भारद्वाज एसिस्टेंट कमिश्नर , डा वंसल स्टेट कमिश्नर डा ज्योति प्रकाश तथा हमीरपुर कालेज प्राचार्य अत्री भी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
ढुगियाल गांव में सड़क किनारे नालियां न होने के कारण बारिश का पानी एक सार्वजनिक रास्ते की ओर मुड़ गया। इससे पक्के रास्ते पर नाले जैसी स्थिति बन गई है। गौरतलब है लोक निर्माण विभाग ने सम्पर्क मार्ग के एक तरफ नाली बना दी है लेकिन दूसरी तरफ नाली न होने के कारण सारा पानी एक पक्के रास्ते पर मुड़ जाने से ये स्थिति पैदा हुई है। ये रास्ता आगे 10 -12 घरों से होता हुआ आगे गजरेहड़ा में हाईवे से मिलता है। पानी का बहाव एक तरफ होने से जमीनें बह जाने का संकट पैदा हो गया है। प्रभावित परिवारों के साथ ग्राम पंचायत ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पानी की उचित निकासी का प्रबन्ध कर गांव वासियों को राहत पहुंचाई जाए।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में ब्रह्मा वंशी कृष्ण घनपाठी द्वारा वेद विषय पर विशिष्ट व्याख्यान संपन्न हुआ । इस अवसर पर ब्रह्मा वंशी कृष्ण घन पाठी ने वेदों, उपनिषदों, ब्राह्मण एवं आरण्यक ग्रथों के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भगवान वेदव्यास ने सभी लोगों को सरलता पूर्वक वेद अध्ययन कर सकें, इसलिए वेदों का अलग अलग विभाग किया। उन्होंने बताया कि ज्ञान में बहुत शक्ति होती है किंतु उस शक्ति का उपयोग ठीक ढंग से करना चाहिए, किसी भी प्रकार का ज्ञान निरर्थक नहीं होता है ज्ञान का प्रयोग करने वाला व्यक्ति भाव शुद्ध होना चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संस्कृत शास्त्र -वेद ,पुराण ,उपनिषद आदि का अध्ययन हेतु प्रेरित किया। आचार्य ने वेद पाठ विकृति के अंतर्गत जटा पाठ एवं घन पाठ का अभ्यास कराया। इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने आचार्य का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आचार्य विविध शास्त्रों के मर्मज्ञ हैं आचार्य वंशी कृष्ण गणपति द्वारा जो भी निर्देश और सुझाव प्रदान किए गए हैं उनका परिसर में क्रियान्वयन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर पीवी बी सुब्रमण्यम द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में परिसर के सभी विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर गरली की होनहार छात्रा अरुंधती ने मेट्रिक की परीक्षा में 669 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।अरुंधती का यह कहना है कि यह सब गुरूजनों का मार्गदर्शन व माता पिता के आशीर्वाद से सम्भव हुआ है। यह बिटिया भविष्य में डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती है।
आज एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी विस्तृत समस्याओं पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित तहसीलदार, उप-तहसीलदार, ट्रैफिक इंचार्ज, आरटीओ कार्यालय के अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य और ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम कांगड़ा द्वारा ऑटो रिक्शा चालक प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनने उपरांत कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों को अति शीघ्र ऑटो चालकों की समस्याओं के अनुरूप रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गठित कमेटियों को निर्देश दिए कि ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा सवारिया चढ़ाने और उतारने के स्थान निश्चित हो, किराया निश्चित हो, सवारियों की संख्या निश्चित हो इन सभी विषयों पर रिपोर्ट बनाई जाए। उन्होंने बताया कि गठित कमेटियों द्वारा रिपोर्ट बनाने के उपरांत आगे की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाएगी। एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों के लिए जब तक उचित स्थान की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक तहसील चौक के साथ अभी जहां पर ऑटो रिक्शा खड़े होते हैं, अभी इसी स्थान पर इन्हें अस्थाई तौर पर व्यवस्थित तरीके से ऑटो रिक्शा खड़े करने के लिए कहा गया है। ताकि यहां से गुजरने वाले वाहनों और आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। तमाम राजनीतिक दल अपने सियासी मैदान को मजबूत करने में जुट गयी है ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है। धर्मशाला में आज कांग्रेस ने पुलिस भर्ती मामले, भ्र्ष्टाचार, महंगाई और अग्निपथ योजना के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा, वहीं धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को केवल दिखावे की राजनीती करार दिया।. नेहरिया ने कहा कि राजनीतिक जमीन खो बैठी कॉंग्रेस अपना उल्लू साधने के लिए युवाओं को गुमराह कर रही है और अग्निपथ योजना के विरोध के बहाने अपने अस्तित्व की लड़ाई कॉंग्रेस लड़ रही है। इसी का नतीजा है कि अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के लिए युवाओं को बुलाया गया औऱ फिर कॉंग्रेस नेताओं ने युवाओं से अपने-अपने पक्ष में नारे लगवाए, जबकि पूरी रैली में युवाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर किसी भी कॉंग्रेस नेता ने बात तक नहीं की। विशाल नैहरिया ने कहा कि अग्निपथ योजना के संबंध में कॉंग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है। इसी बहाने बेरोजगार युवाओं को शुक्रवार को धर्मशाला बुलाया गया था, और उसके बाद आधा दर्जन कॉंग्रेस नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में नारे लगवाकर कॉंग्रेस में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस में परिवारवाद के चलते कॉंग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी में अब अस्तित्व की जंग लड़ने को मजबूर हैं। फिर कॉंग्रेस में जनता की किसे चिंता होगी। कॉंग्रेस के आधा दर्जन से अधिक नेता सीएम के ख्वाब देखते हैं, लेकिन शायद वह भूल गए हैं कि सीएम बनने के लिए पहले बहुमत में विधायक जितना जरूरी होता है। विधायक ने कहा कि 2022 में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से रिपीट होगी। इसके लिए हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है। हिमाचल की जनता इस बार रिवाज बदलेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीता कर सरकार को रिपीट करवाएगी।
मेडिकल कॉलेज टांडा में दूसरी बार सफलतापूर्वक एक ब्रेन डेड बुजुर्ग महिला के अंग रक्षित किए गए, जिन्हें प्रत्यारोपण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया मेडिकल कॉलेज टांडा के सर्जरी ट्रांसप्लांट हेड व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश चौहान ने बताया कि कांगड़ा के अंतर्गत पलवाना पंचायत से संबंध रखने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मी देवी पत्नी स्वर्गीय फलातू राम को सीढ़ियों पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने कारण हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका हर तरीके से इलाज करने उपरांत कमेटी द्वारा ब्रेन डेड घोषित किया गया। डॉक्टरों द्वारा उनके सुपुत्र को सारी स्थिति वारे अवगत कराया गया। जिसके उपरांत उनके सुपुत्र प्रीतम चंद द्वारा उनके अंग सहमति से दान करने की बात कही गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा आज सुबह सफलतापूर्वक इस बुजुर्ग महिला के किडनी और आंखों को रक्षित कर लिया गया जिन्हें प्रत्यारोपण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। कॉलेज प्रिंसिपल भानु अवस्थी और डॉ राकेश चौहान ने बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों का अंगदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। जिन्होंने अंगदान की महत्वता को समझा और जिनके इस साहसिक फैसले के कारण कई जरूरतमंद जिंदगीयों को एक नई जिंदगी मिलेगी। उन्होंने बुजुर्ग महिला की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुडिया हत्याकांड को छोटी बात कहने के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद द्वारा भी जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए रश्मिधर सूद ने कहा कि इस बयान के लिए कांग्रेस मुखिया समस्त नारी से माफी मांगे अन्यथा आने वाले समय में महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत की पुण्यभूमि है जहां आदिकाल से नारी की पूजा की जाती है और कांग्रेस शासनकाल में हमारी बच्ची गुडिया के साथ जघन्य अपराध हुआ और कांग्रेस मुखिया उसे छोटी सी बात कह रही है। उन्होंने ने कहा कि सांसद को जल्द से जल्द गुड़िया के परिजन व समस्त नारी शक्ति से इस बाबत माफ़ी मांगनी चहिए। इस अवसर प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर , सचिव गायत्री कपूर , जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी , वर्षा ठाकुर,हेम लता, कृष्णा, , सोनिया बंटा, सुनीता शर्मा, सावित्रा. रागिनी रकवाल, शक्ति, मधु आरती आदि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे।
कांगड़ा शहर व निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान इत्यादि से काफी संख्या में प्रवासी तथा विशेष समुदाय के लोग दुकानदारी कर अपना कारोबार चला रहे हैं लेकिन इनकी कोई आइडेंटिफिकेशन नहीं हो पा रही है। यह बात प्रेस को जारी बयान में व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि गत दिनों राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र में हुई हत्या से क्षेत्र में कांगड़ा के साथ-साथ पूरे देश में माहौल डरावना तथा तनावपूर्ण बना हुआ है तथा लोगों में काफी रोष है। जहां तक कांगड़ा के व्यापारियों की बात है तो उनका सीधा सीधा कहना है कि कांगड़ा शहर व निकटवर्ती क्षेत्रों में विशेष समुदाय के प्रवासी दुकानदार यहां आकर महंगे दामों में दुकाने किराए पर लेकर तथा मकान किराए पर लेकर अपना व्यापार कर रहे हैं। इन लोगों का चरित्र सत्यापन ना तो थाना में दर्ज है और ना ही पंचायत प्रतिनिधियों तथा नगर परिषद के कार्यालय में रिकॉर्ड मेन्टेन है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जो भी अन्य राज्य के लोग प्रदेश में रह रहे है या व्यापर कर रहे है उनका चरित्र सत्यापन किया जाये ।
जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर घर में छानबीन के दौरान 14.10 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। थाना डमटाल के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा आज छन्नी में गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की गयी। इस दौरान करण लोधी के कमरे से जिला नारकोटिक्स टीम ने चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हुआ ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम देहरा संकल्प गौतम मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य पुजारी वर्ग विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विश्व में शांति और जनकल्याण के लिए साल में दो बार गुप्त नवरात्रों का आयोजन धार्मिक स्थलों में किया जाता है। 9 दिन तक मंदिर में 71 पुजारी ब्राह्मण मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप करते हैं। इसके अलावा बटुक भैरव गणेश गायत्री का जप और पाठ होता है। धार्मिक अनुष्ठान के नौवें दिन विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। आज कन्या पूजन करके ब्राह्मणों पुजारियों को संकल्प देकर इस अनुष्ठान में बिठाया गया है। 9 दिन तक मां के दरबार में पूजा पाठ और जप पाठ होता रहेगा। 9 दिन बाद हवन की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि प्रशासन ने इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए सभी कार्य पूरे कर लिए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने समस्त देशवासियों को बधाई दी है और मां से प्रार्थना की है कि सभी सकुशल हो खुशहाल हो मां की कृपा सब पर बनी रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसांें में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट व न्यूनतम किराया 7 रुपए से घटा कर 5 रुपए करने और हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद भरने की घोषणा को कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी ने एक सराहनीय कदम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले गृहिणी योजना से प्रदेश की हजारों महिलाओं को लाभ मिला है। इससे यह दर्शाता है कि प्रदेश भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओ के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गईं है। जिससे महिला और भी ज्यादा मजबूत हो गईं है। वहीं, इस फैसले से महिलाओ में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में राज्य स्तरीय ‘नारी को नमन’ समारोह में कांगडा से लगभग 400 महिलाओ ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर धन्यावाद किया। इस दौरान महिला मोर्चा कांगड़ा की पदाधिकारी व सभी सदस्य मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती विभिन्न पंचायतों के उपप्रधानों ने जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है। पंचायत जमानाबाद के उपप्रधान आशोक कुमार (जांवा), अविनाश चाैधरी पंचायत समीरपुर, इकबाल सिंह पंचायत ईच्छी, संदीप मनकाेटिया समीरपुर खास, सुखविंद्र कुमार (उर्फ बंटी) पंचायत सहाैड़ा, रवि कुमार पंचायत अनसाेली, राज कपूर पंचायत नदेहड़, राकेश कुमार अब्दुल्लापुर, बाेध राज पंचायत रानीताल, महिंद्र सिंह पंचायत काेहाला, बाेध राज पंचायत जलाड़ी व राजीव कुमार मटाैर ने सामूहिक तौर पर कहा कि कोविड-19 की वजह से पहले ही पंचायतों के विकास कार्य ठप पडे़ हैं। अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है, तो यह हड़ताल पर चले जाएंगे, जिनका पंचायत के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचेने में इनका अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, जिनमें यह कर्मचारी बंचित रह जाते हैं। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, नहीं तो पंचायत प्रतिनिधियाें काे इस समस्या काे गंभीरता लेने लिए मजबुर हाेना पड़ेगा। इसमें विकास कार्य ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल की पंचायतों मे तमाम काम ठप्प हो जाएंगे और आम लोगों को प्रमाण पत्र ओर कई तरह के कार्य प्रभावित हो जाएंगे।
3 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नंदरुल पंचायत के अंतर्गत आने वाला एक मुख्य रास्ता ढह गया। जिसके कारण वहां से आने जाने वाले लगभग 300 लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो गई। इस परिस्थिति में मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया तथा पंचायती राज, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द से जल्द इस कार्य की तकनीकी रूपरेखा बनाने सहित सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम कांगड़ा द्वारा जब तक मुख्य रास्ता नहीं बन जाता तब तक वैकल्पिक रास्ता देने के लिए संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से बात करके व्यवस्था करने के लिए कहा गया। रास्ते के साथ आने वाले पानी को व्यवस्थित करने के लिए 10 जगहों पर छोटे-छोटे चेक डैम बनाने के लिए संबंधित पंचायत को कहा गया। जिससे आने वाले पानी का वहाब को कम किया जा सके और रोड को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। मौके पर दो तिरपाल देने के भी निर्देश दिए गए। मौके पर एसडीएम कांगड़ा सहित तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार और पंचायती राज, लोक निर्माण, राजस्व विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गांव के लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्याम वर्मा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कांगड़ा चंबा नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने उन्हे पत्र भेज कर दी है। वहीं संगठन के नव नियुक्त श्याम वर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय हित में हिंदू हित में व संगठन हित में कार्य कार्य करते हुए प्रदेश में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के लिए इमानदारी से संगठन के विस्तार में कार्य करेंगे।
जन कल्याण संस्था तलवाड़ हर वर्ग की सेवा के लिए हमेसा आगे रहती है इसी कड़ी के तहत संस्था द्वारा शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर सकोह और खरवाल बस्ती बजरंगबली श्री शनि देव मंदिर मे चार बेंच दिए। मंदिर बहुत ही मनमोहक हर देवी देवताओं की मूर्तियां सामने ब्यास नदी का मनभावन दृश्य दिखाई देता है। ऐसे आस्था के प्रतीक स्थान पर मंदिर की स्थापना जहां के निवासियों के एकजुटता और भगवान के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्था की और से शक्ति चंद, मदन लाल, सूबेदार प्रताप चंद खरवाल, कैप्टन संतोष धीमान, मोहनलाल, दिलेर चंद के साथ-साथ और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में विधायक पवन काजल भी धरने पर बैठे मनोज कुमार। कांगड़ा पंचायती राज विभाग में शामिल करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से विकास खंड कार्यालय कांगड़ा में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में वीरवार को स्थानीय विधायक, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल भी धरने पर बैठे। पवन काजल ने हिमाचल की भाजपा सरकार को सरकारी कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कहा कि पिछले लंबे अरसे से जिला परिषद के अंतर्गत पंचायतों में विकास को गति दे रहे कर्मचारियों की मांगों को पूरा ना कर प्रदेश सरकार ने जता दिया कि वह कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा प्रदेश में 4300 कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में शामिल करने की कांग्रेस अपनी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर वायदा करेगी। काजल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है। ऐसे में विभाग में शामिल न करने कारण उनको भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग दुःखी व आहत है। महिलाएं, युवा वर्ग और कर्मचारियों को अपने हक के लिए संघर्ष, हड़ताल और धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं, जिससे सरकार की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है। काजल ने कहा कांग्रेस के सत्ता में आने पर सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने साथ अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कई पंचायत प्रधान भी विधायक काजल साथ कर्मचारियों के समर्थन मे पहुंचे।
जन कल्याण संस्था तलवाड़ हर वर्ग की सेवा के लिए हमेश आगे रहती है। इसी कड़ी के तहत संस्था द्वारा शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर सकोह और खरवाल बस्ती बजरंगबली श्री शनि देव मंदिर मे चार बेंच किए गए। इस अवसर पर संस्था की और से शक्ति चंद, मदन लाल, सूबेदार प्रताप चंद खरवाल, कैप्टन संतोष धीमान, मोहनलाल, दिलेर चंद के साथ साथ और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने इस परोपकारी काम के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी।
ढोल, नगाड़ों व रथ पर बिठाकर रिटायर्डमेंट को बनाया यादगार मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा आज सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर प्रेस ट्रस्ट इंदौरा के प्रधान अशोक ठाकूर तथा अन्य सभी पत्रकारों ने उनके सेवानिवृत होने पर उन्हें ढ़ोल-नगाड़ों व रथ पर सवार करके उनको एक यादगार विधाई दी। इस मौके पर समूह पत्रकारों व थाना इंदौरा के समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें फूलों के हार पहनाकर व अपनी-अपनी ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। इस मौके ओर उन्हें पुलिस थाना इंदौरा के प्रांगण से रथ में बैठाकर इंदपूर रोड तक रथ यात्रा निकालकर विदा किया। इस मौके पर प्रेस क्लव के सदस्य दिनेश धीमान, दिनेश पंडित, मुकेश सरमाल, पत्रकार गगन ललगोत्रा, अजय शर्मा लाईटी, गोर्वधन शर्मा, यशपाल सिंह व कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कोरोना के बाद यहां कुछ महीनों से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। वहीं आज बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आज से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं। यह नवरात्र अगले 10 दिन तक चलेंगे। वहीं, मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हुए थे। वरिष्ठ पुजारी एवं ट्रस्टी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने बताया इन नवरात्रों में उत्तर प्रदेश राजस्थान व हरियाणा इत्यादि प्रदेशों से हजारों की संख्या में अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा नंदरूल गांव के वार्ड-1 का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी। नंदरूल गांव से आए लोगों ने बताया कि गांव में उनके घरों की ओर जाने वाला रास्ता पुरी तरह से पानी के बहाव में बह गया। आम जन मानस को दूसरी ओर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लगभग 80 परिवारों का संपर्क सड़क से टूट गया है। वहीं उपमडलाधिकारी कांगड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया है की जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती विभिन्न पंचायत खाेली के प्रधान केवल चाैधरी ने जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है। उन्हाेंने कहा कि इन कर्माचारियाें के हड़ताल पर जाने के पंचायताें का तमाम कार्य ठप हाे गया है, िजससे लाेगाें व मनरेगा मजदूराें काे काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि कि कोविड-19 की वजह से पहले ही पंचायतों के विकास कार्य ठप पडे़ हैं। अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है, तो आने वाले समय में पंचायताें के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचेने में इनका अहम याेगदान दे रहे हैं।उन्हाेंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, जिनमें यह कर्मचारी बंचित रह जाते हैं। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हाऊस में संपन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से जयसिंहपुर मंडल के मंडलाध्यक्ष राम रतन शर्मा, संगठनात्मक ज़िला पालमपुर के अध्यक्ष मदन लाल, प्रभारी राकेश गिल, महामंत्री परमानंद, मोर्चा मंडल जयसिंहपुर के अध्यक्ष जीवन कश्यप व महामंत्री चंद्रशेखर, बूथ अध्यक्ष कोसरी संतोष कलसी और मोर्चा के सभी पदाधिकारी व सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहे। सभी मुख्यातिथियों ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनजर नव ऊर्जा का संचार किया। प्रशिक्षण वर्ग में विधायक रविंद्र रवि धीमान मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे तथा सभी का मार्गदर्शन किया और अनुसूचित मोर्चे की भूमिका को आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण मानते हुए मोर्चे को सभी कार्यकर्ताओं को अभी से आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा की छात्रा रीवा ने दसवीं की परीक्षा में 700 में से 684 अंक प्राप्त करके स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। जिससें रीवा ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अपनी इस सफलता का श्रेय रीवा ने अपने अध्यापकों और अपने माता पिता को दिया। वही खैरा स्कूल का कक्षा दसवीं का परिक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। साथ ही दीवांशी राणा ने 700 में से 682 नंबर हासिल करके स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
कांगड़ा मिनी सचिवालय की कार पार्किंग में तेज बारिश के बाद पेड़ गिरने से लगभग आधा दर्जन वाहनों को नुकसान हुआ है। मिनी सचिवालय में रोजाना सैकड़ों वाहन कार पार्किंग में खड़े रहते हैं और सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। पर्यटक सीजन के चलते कार पार्किंग गाड़ियों से भरी रहती है, लगभग आधा दर्जन गाड़ियां इस पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है। एसडीएम नवीन तंवर ने बताया कि कार पार्किंग में अभी-अभी एक हरा पेड़ गिरने से कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। तहसीलदार को मौका पर भेज कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कार पार्किंग परिसर में अन्य पुराने पेड़ों को हटाने को वन विभाग से एनओसी ली जाएगी ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना घटे। वहीं उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की पहली बरसात ने अपना रौद्र रुप दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश मंगलवार सुबह नंदरूल गांव में हरिजन बस्ती की ओर जाने वाले रस्ते को बहा कर ले गयी । जानकारी के अनुसार नंदरुल गांव में हरिजन बस्ती की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से पानी के बहाव में बह गया। इस कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस रस्ते के बह जाने के कारण लगभग 80 परिवारों का संपर्क सड़क से टूट गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण शुरू करवाया जाए या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए। जानकारी के मुताबिक रास्ते के साथ जाने वाली कुहल भी पानी के तेज बहाव में रास्ते के साथ बह गईं। वहीं उपमंडलाधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने कहा कि बारिश से हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही मौके का जायज़ा लेकर उचित व्यवस्था कर दी जाएगी।
बुधवार को घोषित 10 के परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के साहिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में 10वा रैंक पाया है। साहिल शर्मा मूल रूप से जिला चंबा के भरमौर स्थित छोटे से गांव पालदा के रहने वाले हैं। उनके पिता डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में फिजिकल एजुकेशन के अध्यापक हैं। साहिल की इस उपलब्धि पर स्कूल के क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर व स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर ने बधाई दी है। साहिल शर्मा ने बताया कि अगर हम शुरू से ही पढ़ाई की तरफ ध्यान दें तो पेपर के समय कोई समस्या नहीं आती है। साहिल ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 6 घंटे पढ़ाई करता था। उसकी सफलता के पीछे उसके माता-पिता, अध्यापक वर्ग, स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा का विशेष हाथ रहा है।


















































