स्वैच्छिक संस्थाओं को दिया जाएगा हरसंभव सहयोग फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आम जनमानस का सहयोग तथा सामूहिक प्रयास जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वैच्छिक संस्थाओं को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। यह उद्गार अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विश्व नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर नशा निवारण एवं अवैध तस्करी रोको अभियान का शुभारंभ करते कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध के लिए 2022 के लिए स्वास्थ्य और मानवीय संकटों मादक द्रव्य चुनौतियों का समाधान थीम निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा निषेध दिवस का मुख्य ध्येय लोगों को नशे से दूर रखना तथा नशा तस्करी पर लगाम कसना है ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं को नशे से दूर रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना सहयोग सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी नियमित तौर पर बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है। इसके साथ स्कूलों में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। इससे पहले कार्यक्रम अधिकारी आरके सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नशा निवारण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी नशे जैसी बुराई से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया प्रतिनिधियों ने भी नशा निवारण के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी, महाविद्यालयों, जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गूंजन संस्था की ओर से विजय कुमार ने इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए नशा निवारण को लेकर भविष्य की कार्य योजना पर भी विस्तार से अपनी बात सबके समक्ष रखी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रदेश सरकार वेतन विसंगतियों को दूर करे अन्यथ कर्मचारियों को वेतन संशोधन का उचित लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, अगले वेतनमान संशोधन में हिमाचल का कर्मचारी पंजाब के समकक्ष कर्मचारी से बहुत पीछे रह जाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्टिसिटी बोर्ड इम्प्लॉइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने आज (शनिवार) काे जारी प्रैस बायन में कही। उन्होंने कहा कि 01-10-2012 से बढ़े हुए वेतन का लाभ उस पद पर दो वर्ष का सेवाकाल पूरे करके प्रदान करने की शर्त गैर कानूनी है। इससे कर्मचारियों को पद्दोन्नति का लाभ से बंचित रखा गया है। बहुत से कर्मचारी इस दो वर्ष की शर्त के बीच ही सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन उन्हें बढ़े हुए बेतन के लाभ के बिना ही सेवानिवृत्ति पर घर भेज दिया गया है। उन्होंने पिछले दिनों अखबारों में छपी खबर का खंडन किया, जिसमें दो वर्ष के राइडर को हटाने की बात कही है और कहा इस खबर को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से कर्मचारियों में संशय पैदा हो गया है, जबकि दो वर्ष का राइडर ज्यों का त्यों है। सरकार द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश से मात्र उन कर्मचारियों को जिनके 2 वर्ष, अधिसूचना की तिथि के बाद हो रहे हैं, को संशोधित वेतनमान को ऑप्ट करने का अवसर प्रदान किया गया है। इससे मात्र उन कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनकी विभागों में 2017-18 के बाद नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से वेतन संशोधन में चल रही सभी वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर कर कर्मचारियों के वेतनमान को पंजाब में समकक्ष कर्मचारियों के बराबर लाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली व आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थाई नीति बनाने की भी मांग की है। उन्होने संसद में लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल 2021 का बिरोध किया और इसे उपभोक्ता व कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने बोर्ड प्रवन्धन से बिजली बोर्ड में वेतनमान से जुड़े सभी मसलों को हल करने की भी मांग की है। उन्होंने यहां यूनियन की कांगड़ा इकाई के सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी कामेश्वर शर्मा, सुनिता, कपिल कुमार, कुलदीप चंद, विजय समलोटी, पंकज कुमार और आशीष कटोच भी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जहां कांग्रेस के भीतर ही उनको अपने ही पार्टी के लोगों से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वह अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विरुद्ध कर रहे हैं, जो तथ्य हीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के नेताओं की बातों को ध्यान वह तबज्जों नहीं देता है। इसलिए सनसनी फैलाने और भ्रामक प्रचार करने तथा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस केंद्र से प्रदेश स्तर तक भ्रष्ट नेताओं की पार्टी बन चुकी है, जहां उनका राष्ट्रीय नेतृत्व भ्रष्टाचार के संगीन मामलों में कटघरे में खड़ा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई पूर्व कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। कांग्रेंस आज हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस का चाल चरित्र भलि-भांति से पहचानती है और 2022 के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोल नैतिकताहीन बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की असफल प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी छवि को धूमिल कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री तथ्यहीन व नैतिकताहीन बयानबाजी बंद कर प्रदेश की जनता को गुमराह करना छोड़े अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का विरोध सहने के लिए तैयार रहें। वीरेंद्र चौधरी उमेश दत्त ने मुकेश अग्निहोत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता से माफी मांगे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से उनका विरोध करेगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू विकास जन आशीर्वाद यात्रा लेकर महिला मंडलों के घर घर जाकर दस्तक दी और विधायक पेंशन से अपनी महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए के नकद चेक दिए। काकू ने कहा कि मैंने ठाकुर जयराम सरकार से मटौर गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग के लिए 6.50 करोड़ रुपए की मांग की थी। भाजपा सरकार ने पैसे दिए टेंडर हो गया है, काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कांगड़ा आगमन पर शिलान्यास करेंगे पैसा हम लेकर आए हैं। दावा ठोक कर कहते हैं कि इस से पहले भी ठाकुर जयराम सरकार ने कॉलेज की व्यवस्था चलाने के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। कॉलेज के नाम पर जमीन स्थानांतरित करवाकर दी है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ रुपए की स्वच्छ भारत सीवरेज योजना के तहत मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने अनसोली, मटौर, कोहला, बीरता, घुरकड़ी, जोगीपुर व हलेड़कला पंचायत को योजना दी है। इसमें 35 गांव जुड़ेंगे कांगड़ा शहर के लिए भी में 25 करोड़ रुपए की सिबरेज योजना लेकर आया था, जो बन कर तैयार है। मुख्यमंत्री जल्द इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। अब 40 करोड़ रुपए की स्वच्छ भारत सीवरेज योजना के तहत 35 गांव के वार्डों को जोड़ेंगे। कॉलेज ग्राउंड मटौर को बनाने के लिए 15 लाख रुपए दिए हैं, जो खेल मैदान पर लगा दिए गए है, ग्राउंड तैयार है, अगर भाजपा हाईकमान ने मौका दिया व आपका जन आशीर्वाद मिल गया, तो मैं अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत चिंतपूर्णी में एक निजी होटल के समीप बाईक (एचपी-19ई-8823) बुलेट जो चिंतपुर्णी की तरफ से भरवाईं की ओर जा रहा था तथा दूसरा बाईक (एचपी19B1690) सप्लैंडर ब्लैक जो कि भरवाईं की तरफ से चिंतपूर्णी की ओर जा रहा था। दोनों बाईकाें के सवार अपनी-अपनी साईड छोडकर सड़क के बीचों-बीच अपनी साईड आ रही गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए एक-दूसरे से टकरा गए। यह हादसा दोनों बाईक चालकों द्वारा ब्रेक न लगाने व तेज रफ्तार के साथ लापरवाही से गलत दिशा में चलते हुए हुआ है। इस हादसे में बाईक (HP19B -1690) के चालक शशी पुत्र स्व. तिलक राज निवासी समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा हि.प्र. उसकी माता परवेश कुमारी को अधिक चोट आने के कारण ऊना रैफर कर दिया गया था, जिस पर उपरोक्त दोनों बाईक चालक शशी निवासी समनोली व गितेश कुमार पुत्र संजीव कालिया निवासी गांव छपरोह डाकघर चिंतपुर्णी तहसील अंब जिला ऊना हि. प्र. के पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज किया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला बांग्लादेश की आज़ादी के 50 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी का सम्मेलन धर्मशाला में पहली जुलाई को होगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन परवीन दावर करेंगे। तत्पश्चात भूतपूर्व सैनिकों से भी मुलाक़ात करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में लगातार चल रहे हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है। बांग्लादेश की आज़ादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारतीय सेना के अदम्य साहस ने बांग्लादेश को एक अलग देश का दर्जा दिलाया। इसी उपलक्ष्य पर धर्मशाला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इससे पूर्व कैप्टन प्रवीण दावर पालमपुर में भी भूतपूर्व सैनिकों के साथ मुलाक़ात करेंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा एवं ज़िला के अन्य नेतागण भी मोजूद रहेंगे।
विनायक ठाकुर।देहरा भारतीय डाक विभाग ढाई आखर प्रतियोगिता के अंतर्गत '2047 में भारत के लिए दृष्टिकोण' शीर्षक पर प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार प्रकार की प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर की आयु वालों के लिए अलग व 18 वर्ष से नीचे की आयु के लिए अलग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। हर प्रकार की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजेता को 25,000/- रुपए, दूसरे स्थान विजेता को 10,000/- रुपये व तीसरे स्थान विजेता को 5,000/- रुपए ईनाम में दिया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता विजेता को 50,000/- रुपए, दूसरे स्थान विजेता को 25,000/- रुपए व तीसरे स्थान विजेता को 10,000/- रुपए ईनाम में दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिन्दी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा में पत्र लिख लिख सकते है। यह पत्र आपको चीफ़ पोस्ट मास्टर जनरल, परिमंडलीय कार्यालय, हिमाचल प्रदेश 171009 के नाम नजदीकी डाक घर के माध्यम से भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में वयस्क, विद्यार्थी स्वंय व स्कूल के माध्यम से भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता 01 जुलाई से 31 अक्तूबर के बीच करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप स्वंय व स्कूल अपने नजदीकी डाक घर व डाक अधीक्षक कार्यालय, देहरा मंडल, देहरा 177101 के दूरभाष नंबर 01970-233148 व 01970-233946 पर संपर्क कर सकते हैं।
कहा, जल्द मिलेगी खैरा अस्पातल को एम्बुलेंस नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय उच्च विद्यालय (वाए दा पट्ट) खैरा में आज बास्टेकवाबॉल काेर्ट का शुभ आरंभ किया, जो 2019 में विधायक ने ही इसकाे बनाने का स्कूल में वादा किया था। इस कार्यक्रम में जयसिंहपुर के विधायक रविंद धीमान बतौर मुख्याथिति मौजूद रहे। विधायक ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं के बारे में बताया। इन्होंने आज पंचायत में बने हाल और साथ में बनी बनी पुलिया का उद्घाटन भी किया। विधायक ने कहा कि खैरा अस्पातल को जल्द ही एम्बुलेंस दी जाएगी, ताकि यहां के आस पास के गावों इस सुविधा का लाभ मिल सके। राजकीय उच्च विद्यालय खैरा के स्कूल के बच्चों के संस्कृतिक कार्यकर्म भी प्रस्तुत भी किए। जिन्हें देख कर सब तालियां बजाने को मजबूर हो गए बच्चों की 'ऐ देश मेरे आवाद रहे तू' के गाने को देख सब भावुक हो गए, जिसे देख कर विधायक ने अपनी ऐछिक निधि से 21000 रुपए दिए। वहीं, इस समारोह के देखते हुए स्कूल के स्टाफ की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर वीडियो भेडू महादेव सिकंदर, प्रिंसिपल जालग विजय कुमार अवस्थी, हनुमत प्रसाद जॉन प्रभारी, विनोद कुमार प्रधान, देया प्रसाद, वीडीसी निधि राणा, हरवंस राणा व मनोज व्यास के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के चुनावों की प्रक्रिया में शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से डाडासीबा शिक्षा खंड की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचनाधिकारी रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त शास्त्री राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर एवं पर्यवेक्षक अशोक शर्मा सेवानिवृत्त संस्कृत प्रवक्ता की उपस्थिति में संपन्न की गई। इस अवसर पर पूरे खंड से लगभग 15 शास्त्री शिक्षकों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से कुलदीप चंद्र शास्त्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय अप्पर नारी को अध्यक्ष चुना गया। इसी अवसर पर प्रागपुर से डॉ.अतुलदत्त को महासचिव, घाटी विलवां से दीपक शर्मा को वित्तसचिव, प्रागपुर से अमन ठाकुर को उपाध्यक्ष, अमरोह से आशुतोष शर्मा को संगठन मन्त्री, घमरूर से अशोक शर्मा को प्रवक्ता, वस्सी से राजकुमार को प्रवक्ता, अशोक शर्मा को संरक्षक चुना गया। इस बारे में प्रदेश के आईटी संयोजक डॉ.अमन दीप शर्मा ने बताया कि चुनावों की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है तथा जुलाई माह में राज्य के चुनाव होना तय है।
विनायक ठाकुर।देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में शुक्रवार को रूट्स-टू-रुट एनजीओ द्वारा कत्थक नृत्य वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ घराने के नर्तक पार्थ मंडल तथा तबला वादक अमरनाथ पधारे थे। पार्थ मंडल कत्थक नृत्य के मूलभूत ज्ञान और कत्थक नृत्य की कुछ झलकियां प्रस्तुत की। पार्थ मंडल कहा कि नृत्य भी एक तरह से योग ही है। इसमें शरीर व मन- मस्तिष्क एक साथ जुड़ जाता है। उन्होंने बिरजू महाराज द्वारा रचित 'कृष्ण छवि' पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो बड़ा ही मनमोहक था। अमरनाथ ने तबले को विविध रूपों में बजाकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण करतल ध्वनियों से गूंज उठा। विद्यालय बच्चों को कत्थक नृत्य का अभ्यास तथा सुर के साथ तबला बजाने का अभ्यास करवाया गया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि हम रूट्स-टूृ-रुट के आभारी है, जिनके माध्यम से इतना सुंदर कार्यक्रम विद्यालय में प्रस्तुत किया गया। इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति को जानने व प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का मौका मिलता है। बच्चों को क्लासिक नृत्य अवश्य सीखना चाहिए। इसमें बच्चे अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में आयोजित दस दिवसीय योग कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा की मुख्यातिथी के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा की गई। योग कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित योग प्रतियोगिता में स्थानीय विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें निर्धारित पुरस्कार राशि विजेताओं को देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा तथा परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा प्रदान की गई। अंकित शर्मा ने अपने संबोधन में परिसर के छात्रों को योग के महत्त्व पर जागरुक किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के छात्र इसमें अधिक निपुण होते हैं। अतः समाज के लिए उनका दायित्व कहीं ज्यादा अधिक है। परिसर के किसी भी छात्र-छात्रा को पुलिस से संबंधित कोई काम हो तो वे उनको अपना बड़ा भाई समझ कर कभी भी देहरा आ सकते हैं। परिसर निदेशक द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को 'करो योग रहो निरोग' की ओर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के समस्त शिक्षकों सहित परिसर के समस्त अन्य कर्मचारी व छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।
चंगरधार क्षेत्र में कॉलेज और सरकारी आईटीआई न होने से लोगों मे आक्रोश नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगरधार क्षेत्र में गांव भुआणा तथा तिनबड़ के मध्य एक कॉलेज की स्थापना के समर्थन में 26 जून को प्रातः 10 बजे, तिनबड़ चौक पर विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। भारत आज अपनी आजादी की हीरक जयंती मनाने जा रहा है।, परंतु यह बहुत ही खेद का विषय है कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगरधार क्षेत्र के निवासियों के बच्चों एवं बच्चियों की उच्च शिक्षा के बारे में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी किसी भी सरकार ने नहीं सोचा, जिसके कारण इस चंगरधार क्षेत्र की हजारों बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रह गईं। यदि उन्हें उनके निवास के समीप ही उच्च शिक्षा के लिए एक कॉलेज होता, तो शायद इन हज़ारों बच्चियों में से कई बच्चियों आज उच्च शिक्षा ग्रहण करके देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं होतीं। इस चंगरधार क्षेत्र से निकटतम कॉलेज की दूरी 35 से 40 किलोमीटर है। इस लिए कई बच्चियों के माता -पिता अपनी बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अकेले जाने की अनुमति प्रदान नहीं करते।पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन वर्ष 2019 से लगातार सरकार से इस संबंध में संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। वहीं, 29 जून काे मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित जन सभा में मांग पत्र सौंपा गया, परंतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज की स्थापना की मांग पर कुछ नहीं कहा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। अतः अब क्षेत्र की जनता के पास कॉलेज की स्थापना की अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं बचा है।
ब्लॉक ज्वाली ने की जिला स्तरीय पेंशन संकल्प रैली के लिए समीक्षा बैठक राजेश कतनाेरिया। जवाली न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ (हि.प्र.) ब्लॉक ज्वाली की मीटिंग आज अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई गई। इसमें जवाली खंड की समस्त कार्यकारिणी व विभिन्न विभागों से आए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जून को सभी विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय में होने वाली पेंशन संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। महासंघ ने सरकार के समक्ष यह मांग रखी कि हिमाचल प्रदेश सरकार विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली बारे कर्मचारियों के हित में निर्णय ले। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ को आशा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के मद्देनजर कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय लेंगे, जिससे की पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली का मार्ग जल्द प्रशस्त होगा। ब्लॉक अध्यक्ष जवाली अनिल शर्मा ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन लंबे अरसे से ओपीएस की बहाली के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्षरत है और ऐसे में आशान्वित है कि मुख्यमंत्री इस पर कर्मचारी हित में अति शीघ्र निर्णय लेकर न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली द्वारा राहत प्रदान करेंगे। आज की बैठक में एनपीएसईए जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष डॉ विकास नंदा, ब्लॉक महासचिब अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष जीत कुमार, इंद्रजीत, मुख्तयार सिंह और कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इंदु बाला काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की कमान राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत पीएचसी भरमाड़ में आज (गुरुवार काे) आशा कार्याकर्ताओं की बैठक हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की पूर्व अध्यक्ष सुमना देवी की अध्यक्षता में भरमाड़ के प्राचीन शिव मंदिर शिबोथान में संपन्न हुई। जिसमें ब्लॉक नगरोटा सूरियां की उपाध्यक्ष त्रिशला देवी विशेष तौर पर मौजूद रही। बैठक में सर्वसम्मति से इंदु बाला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की अध्यक्ष बनाया गया। अंजू बाला को जर्नल सेक्रेटरी बनाया गया और निशा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ में अंजना कुमारी को उपाध्यक्ष का दायित्त्व दिया गया। पुष्पा देवी को सहसचिव बनाया गया तथा निशा को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके साथ ही आशा बहनों की समस्याओं को भी सुना गया और सुमना देवू ने आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपनी आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालना उनकी पहली प्राथमिकता बनती है। वह सभी उन बहनों की समस्याओं का समाधान निकालेंगी, जो भी आशा बहने इनके साथ जमीनी स्तर से जुड़ेंगी। साथ में उन्होंने कहा कि आजकल गर्भवती महिलाओं को रोंग नंबर से फोन आ रहे हैं और उनसे उनका अकॉउंट नंबर मांगे जा रहे हैं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं को उनके खाते में 8 हजार की राशि डाले जाने का लालच दिया जा रहा है, जिससे उन गर्भवतियों के खाते में पहले तो 8 हजार की राशि आने का मैसेज आता है। साथ मे ही उनके खाते से उनके पैसे निकाले जाने का मैसेज भी आ जाता है, तो हमारी सभी गर्भवती महिलाओं से प्राथना रहेगी कि ऐसी कोई भी जानकारी न दें जो आपके खाते से जुड़ी हो। सभी गर्भवती महिलाएं सचेत रहे और ओरों को भी यह बात बताएं। उन्हाेंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला आशा का मोबाइल नंबर उन रोंग नंबर वालों को न दें। गर्भवती महिलाओं को जब भी पैसे मिलेंगे, तो वो आपको आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बता देंगी कि कैसे क्या करना होता है। लुटेरों के झांसे में न आए।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में विभिन्न सड़क हादसों में एक आठ वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में एक आठ वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। वहीं मनाली में वीरवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जिला कांगड़ा के कांगड़ा-शिमला मार्ग बाईपास पर बुधवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के ढेलू गांव के पास सड़क पर कार की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन जख्मी हो गई। जानकारी के मुताबिक रात के समय दोनों बहनें घर से कुछ दूरी पर दुकान से चॉकलेट लेकर वापस लौट रही थीं। इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसे के बाद दोनों को वहां मौजूद लोग जोगिंद्रनगर अस्पताल लाए, जहां बड़ी बहन आठ वर्षीय सावनी पुत्री जसविंदर वासी ढेलू को मृत घोषित कर दिया गया। छह वर्षीय वंशिका को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। जोगिंदर नगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सावनी के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत चुकी थी। छोटी बहन को गंभीर चोटें आई हैं। उसे टांडा रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य हादसा मनाली में वीरवार सुबह पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल मनाली में बीएसएनएल कार्यालय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर एक ट्रक बैक करते वक्त राह पर चल रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। वे ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जिला कांगड़ा के कांगड़ा-शिमला मार्ग बाईपास पर बुधवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिशव पांडव की अगवाई में आज छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के अवसर पर राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं नागरिक चिकित्सालय बैजनाथ में फल फ्रूट वितरित किए। इस मौके पर पंचरुखी ब्लॉक के बीडीसी वाइस चेयरमैन विजय कुमार भी उपस्थित रहे। रिशव पांडव ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विशेष लगाव था। स्व. राजा वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश एवं देश के सम्मानीय नेता थे। आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. राजा वीरभद्र सिंह आज भी बड़ों एवं छोटों के दिलों में बसते हैं। प्रदेश सचिव रिशव पांडव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि विकास दिवस के रूप में मनाई जा रही है। बीडीसी उप चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि नौरी पंचायत से भी स्व.वीरभद्र सिंह का विशेष लगाव रहा है। इस अवसर पर बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश राणा, बैजनाथ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जमना गोयल, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष दीपक मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव एवं अधिवक्ता एडवोकेट अजय अवस्थी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश कलेडी, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुदेश अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष गोयल, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंकुश राणा, पूर्व एनएसयूआई के महासचिव राहुल कौंडल व शुभम मेहरा के साथ अन्य भी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में मरीजों और स्टाप को फल बांट कर जन्म दिवस मनाया। वहीं, राजा वीरभद्र सिंह की विकासशील नीतियों और योजनाओं का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश का समग्र विकास किया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र की तरह कोई न था और न ही होगा, राजा साहेब हमेसा अमर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महेंद्र ढवाल, प्रवींन मल्होत्रा, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व निशा देवी के साथ अन्य कांग्रेस कार्य कर्ता भी मौजूद रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपने अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (विधायकों) के लिए ‘महिला हितैषी शासन’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस परियोजना का उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल में सुधार करना है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) और इसके (एलबीएसएनएए) राष्ट्रीय लैंगिक एवं बाल केंद्र के सहयोग से धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 जून तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के दौरान महिला विधायकों को 'प्रभावी नेतृत्व', 'समावेशी शासन', 'महिलाओं और किशोरों की तस्करी के सन्दर्भ में लिंग आधारित हिंसा पर संक्षिप्त विवरण', 'लैंगिक संवेदनशील और समावेशी संचार' व ‘भावनात्मक जानकारी’ आदि विभिन्न सत्रों में महिला हितैषी शासन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के 29 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज उद्घाटन समारोह में मुख्यीतिथि के रूप में भाग लिया। अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने अपने अनुभवों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से महिला विधायकों को प्रेरित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधि के जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रभावी विकास को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अधिकारियों विशेष रूप से ग्राम पंचायत के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई तथा प्रतिभागियों को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि कार्यशाला का आयोजन 'सशक्त महिला नेतृत्व, सशक्त लोकतंत्र' के विचार के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की अवधारणा महिला नेत्रिओं के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत आयोग ने क्षेत्रवार प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य उनके निर्णय लेने की क्षमता, संचार कौशल, प्रभावी प्रबंधन आदि में सुधार करना है आयोग ने आठ राज्यों में 49 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए हैं, जिनके तहत पंचायती राज संस्थाओं/शहरी स्थानीय निकायों की लगभग 1700 महिला प्रतिनिधियों को अब तक प्रशिक्षण दिया गया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पूर्व मुखमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर आज खैरा में राजा साहव की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बतौर मुख्याथिति सुलह के पूर्व विधायक जग जीवनपाल उपस्थित रहे। जगजीवन पाल ने सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की और राजा साहिव को याद किया। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र कि तरह न कोई हुआ है और न होगा। स्व. राजा वीरभद्र की जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने इस शिविर में भाग लिया। वहीं, जयसिंहपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग के राज वर्मा को 15वीं बार रक्तदान करने पर जग जीवनपाल ने सम्मानित किया।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा नेत्री पवना चौधरी ने कहा कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच है। यह कदम महिलाओं के लिए स्वाभिमान की बात है व महिलाओं के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की और विशेष ध्यान दे रही है। भारतीय जनता पार्टी का देश को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा सरकार ने महिलाओं को ज्यादा सम्मान दिया है। इस ऐतिहासिक मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का समस्त महिलाएं धन्यवाद करती हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर पंतजलि योगपीठ कंागड़ा की और से ओंकार गुुलेरिया, हरनाम सिंह चम्बयाल ने महाविद्याालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षको को योग करवाया। इस योग में महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी व शिक्षको ने भी भाग लिया। उन्होंने भी योग किया योगासन करवाते हुए ओंकार गुलेरिया ने हमारे शरीर में होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई आसन भी सिखाएं। उन्हाेंने बताया कि जो लोग नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, उन्हें कोई भी बिमारी नहीं होती है। योग करने से कई रोग दूर होते हैं। साथ ही उन्होंने हमे वेद शास्त्रों के बारे मे भी ज्ञान प्रदान किया ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने भी योग का महत्व बताते हुए सभी को इससे जुड़ने के लिए प्ररित किया। साथ ही पंतजलि योगपीठ कांगड़ा की और से आए ओंकार गुुलेरिया हरनाम सिंह चंबियाल को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रदेश भर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और राजनीतिक दलों ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। मौसम के बदले मिजाज और बारिश की फुहारों ने भी आयोजन को फीका नहीं होने दिया। लोग बड़ी संख्या में विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे और इस खास दिन की अहमियत जताई। विभिन्न योगासनों से प्रदेश को फिट रहने का संदेश दिया। सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। शिमला विश्व योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ योग आसन किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात से आठ बजे तक योग सत्र में योग किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है। आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया हैं। 8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व जाने। जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में शामिल करें। मंडी जिला मंडी के पराशर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। गौरतलब है कि पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था। हमीरपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर ”योग फॉर ह्यूमैनिटी” यानि मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर के कटोच पैलेस के परिसर में योगाभ्यास सत्र में भाग लेना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गौरव की बात है। रोहतांग अटल टनल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल हुए।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दर्दनाक सड़क हादसे पेश आए। कुल्लू में पेश आए दो सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आपस में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच पर्यटकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। इसके अलावा धर्मशाला से दिल्ली जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है। वहीं बिलासपुर में ट्रक और मोटरसाईकिल में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। जिला कुल्लू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पहला हादसा सोमवार रात को पेश आया है। यह हादसा कुल्लू के तलोगी के पास ओसह में हुआ है। इस हादसे में एक स्कूटी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे बजौरा में ब्यास नदी के पास पेश आया। हादसे में ब्यास नदी के पास बने पुल से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पुल से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी है। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फोरलेन पुल के पास हुए हादसे में कार चालक मदन उम्र 40 साल पुत्र बचन सिंह निवासी खुडेर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी तथा प्रकाश चंद्र उम्र 51 साल पुत्र ध्यान राम गांव जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा की मौत हो गई है। वहीं, जिया-रामशिला फोरलेन पर हुए हादसे में राज प्रकाश उम्र 42 साल पुत्र राम प्रकाश ठाकुर गांव शमशी कुल्लू की मौत हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई दर्ज कर दी है। धर्मशाला से दिल्ली जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए थे। यह दुर्घटनाग्रस्त बस नगरोटा बंगवा डीपो की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह बस धर्मशला से दिल्ली जा रही थी। ये सड़क हादसा करीब पौने 9 बजे पेश आया है। बस ने पीछे से आकर एचआरटीसी की खड़ी बस को टक्कर मार दी। इस दोनों बसों में 50 लोग सवार थे। 3 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे के झिडीवाला के समीप दो वाहनों की आपस में ज़ोर दार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में टेंपो ट्रेवलर में सवार 9 पर्यटक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे नालागढ़ की ओर से टैंकर स्वारघाट की तरफ जा रहा था। झिडीवाला के समीप गलत दिशा से टेंपो ट्रेवलर आ रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेंपो ट्रेवल में हरियाणा और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। पर्यटक मनाली से घूमने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC नालागढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पांच पर्यटकों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहीं थाना नालागढ़ पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर के सदर थाना के अंतर्गत मुकाम छडोल के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान सुनिश शर्मा सपुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी कुनिहार जिला सोलन के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया था जिसे सूचना के अनुसार डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते भड़ोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 12वीं कक्षा के छात्र की एसएमसी कमेटी के प्रधान राजीव सोनी एवं स्कूल प्रशासन ने आर्थिक मदद की है। बताया जा रहा उक्त युवक को खून की कमी है, जिसे इलाज के लिए दिक्कत आ रही थी। वहीं, कुछ समय पहले उसके पिता का भी आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त जरूरतमंद छात्र को 5400 रुपए की आर्थिक मदद कर एक पहल की है। इस दौरान भड़ोली स्कूल एसएमसी प्रधान राजीव सोनी, अध्यापक हरजीत सिंह, रिपु कुमार एवं स्नेह लता उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में सीबीएसई के 11 स्कूलों के छात्रों ने लगातार दो घंटे योग का हर रोज करने का संकल्प लिया। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने नन्ही बच्ची अवंतिका द्वारा किए गए योग करतबों की सराहना की और सभी छात्रों से नित्य योग करने की अपील की। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त कर्नल करतार सिंह की देखरेख में योग गुरु बबिता ठाकुर व टीम ने छात्रों को योग करवाया। जीएवी के अलावा डीएवी तियारा, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी, डीवाई पाटिल स्कूल ठानपुरी, पिनाकल पब्लिक स्कूल बड़ोह, एमवीएम स्कूल खटेहड़, अल्पाइन पब्लिक स्कूल सुक्का बाग, ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां व गोयनका स्कूल पास्सु के छात्रों ने भाग लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय पालमपुर मे आज एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुरेश लता अवस्थी ने विद्यार्थियों को योग दिवस का महत्व व स्वरूप बताते हुए विभिन्न योगासन करवाए और बताया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहती है। योग करने से विभिन्न प्रकार की व्याधियों और तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि योग भक्ति और मुक्ति का सफल माध्यम भी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने वक्तव्य के माध्यम से वर्तमान के अति व्यस्त और भौतिकवादी युग में योग के शाश्वत महत्व और प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशु फुल्ल ने किया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो अरुण, लेफ्टिनेंट डॉ दीप ठाकुर, लेफ्टिनेंट प्रो रेनू डोगरा, प्रो धनवीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मंगलसेन आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा विकास खंड देहरा के सचिवों व अधिकारियों ने जिला परिषद कैडर के सभी कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग या ग्रामीण विकास विभाग में विलय को लेकर 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मंगलवार को देहरा में बैठक करने के बाद सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा कनिष्ठ अभियंताओं की और से ज्ञापन अजय डोगरा की अगुवाई में देहरा ब्लॉक बीडीओ चतर सिंह को सौंपा। समस्या यह है कि सरकार पंचायतों व विकास खंड में कार्यक्रम सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है, जिसके चलते अब यह कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गये हैं। 24 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों को सरकारी विभाग में विलय करने के आदेश जारी हुए, लेकिन कैबिनेट में इस मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई। संघ के अध्यक्ष अजय डोगरा ने बताया कि ज्ञापन में यह मांग की गई है कि यदि प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों कि मांगों को नहीं माना, तो समस्त कर्मचारी 25 जून से पेन डाउन हड़ताल शुरू करेंगे, जिससे प्रदेश की सभी पंचायतों में चल रहे विकास कार्य ठप हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्रदेश सरकार की होगी। जिला परिषद कैडर के यह कर्मचारी एक दो नहीं बल्कि 47,00 हैं। जिन्हें हिमाचल सरकार सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है। 4700 कर्मचारी असमंजस में है कि पिछले 22 सालों से अधिक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को अब छठे वेतन का लाभ नहीं मिलेगा। पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर यह सभी असमंजस की स्थिति में हैं। इन कर्मचारियों का न तो एम्प्लाइज कॉड है और न ही छठे बेतन का कोई लाभ इन्हें मिलेगा। बीडीओ ऑफिस देहरा में खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कर रहे यह कर्मचारी अब इस मांग पर अड़े हैं कि इन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके लिए एक ज्ञापन भी बीडीओ देहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा गया है। अब यह सभी कर्मचारी मांगे न मानने पर 25 जून से पेन डाउन हड़ताल करने की चेतावनी दे रहे हैं। जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी। सहायक अभियंता अजय डोगरा व पंचायत सचिव राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बैठक में लंबे विचार विमर्श के बाद पाया गया कि जिला परिषद् कैडर कर्मचारी जिसमें अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व बड़ी संख्या में पंचायत संचिव व तकनीकी सहायक शामिल है, जो कि काफी समय अपनी सेवाओं को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं व सरकारी कार्यक्रमों को अंजाम दे रहे हैं। फिर भी हर बार सरकार द्वारा उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। सेवा में वेतन विसंगतियों व अन्य लाभ समय पर नहीं मिल रहे हैं। जिससे इन कर्मचारियों ने यह महसूस किया कि इनके साथ अन्याय हो रहा है। जिसके बारे रोष प्रकट किया गया तथा सरकार व विभाग से आग्रह है कि 24 जून 2022 तक जिला परिषद् कर्मचारियों का विभाग में विलय कर हर तरह की विसंगतियाँ को दूर करने की कृपा करें। अन्यथा समस्त जिला परिषद कर्मचारी संघर्ष का मार्ग अपनाएंगे। 25 जून से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। जिसकी सीधी जिम्मेवारी सरकार तथा विभाग की होगी। इस मौके पर सचिव संदीप गुलेरिया, राजेश दीवान, सपना शर्मा, राजेंद्र गुलेरिया, अजय धीमान, कमलेश कुमारी, डिम्पल, भोलू देवी, तकनीकी सहायक अनिल धीमान, नीलम देवी, पंकज कुमार, प्रकाश चंद,अनुराधा व अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।डाडासीबा डाडासीबा तहसील के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथु टिप्परी मे विश्व योग दिवस के उपलक्ष मे योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी ऊना के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल डब्ल्यूएम्बी वानखेड़े उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूली छात्रों को योग के बारे मे बताते हुए कहा की सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्कूली छात्रों को योगाभ्यास, प्राणायाम व अन्य योगासन क्रियायें करवाई गई। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सुनील कुमार ने सभी से प्रतिदिन आधा घंटा योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानचार्य राजेश कुमार, एसएमसी प्रधान दिनेश कुमार व विद्यालय सदस्य मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर लंबागांव में विश्व योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल के मुख्याध्यापक फूलकर ने सभी विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। मुख्याध्यापक ने योग के साथ साथ योग से शारीरिक एवं मानसिक लाभ व इसकी उपयोगिता और योग द्वारा रोगों में लाभ, योग का जीवन पर महत्त्व जैसे विषयों पर जानकारी दी। मुख्याध्यापक कहा कि 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते व अगर एक सामान्य व्यक्ति रोजज आधा घंटा योग करना चाहिए। योग दिवस पर स्कूल की अध्यापिका नेहा देवी मौजूद रही।
विनायक ठाकुर।देहरा उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बेहड़ में आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की विश्व को अनमोल भेंट है। उन्होंने कहा कि योग एकमात्र ऐसी पद्धति है जो न केवल शारीरिक बल देती है अपितु मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि योग जैसी अनमोल पद्धति को आधुनिक समय में विश्वभर में पहचान दिलाने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवय घोषित किया। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व योग से लाभांवित हो रहा है। वहीं, भारत के प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर युवाओं को चाहिए कि वह अपने पूवर्जों की इस अनमोल देन को आगे बढ़ाते हुए योग को अपने दिनचर्या को हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय हिन्दू संस्कृति ने सदैव विश्व के मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास में भारत ने कभी किसी देश, संस्कृति या सभ्यता को लूटने या धवस्त करने का कार्य नहीं किया। अपितु विश्व भर को संस्कृति, कला, ज्ञान और सभ्यता का उपहार दिया। सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करने वाले हमारे देश और संस्कृति ने विश्व को योग जैसी अनमोल भेंट दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के मनुष्य न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और अध्यात्मिक तौर पर भी स्वस्थ रहें इस हेतु हमारे ऋषियों ने योग दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में योग एवं इससे संबंधित क्रियाओं ने किस प्रकार मानवता को बचाने का कार्य किया, इसके साक्षी हम सब लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार की हमारा जीवनशैली हो गई है, उससे होने वाले शारीरिक और मानसिक रोगों का उपचार योग ही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर योग को बढ़ावा देने हेतु अनेकों प्रयास कर रही है, लेकिन योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के हर वर्ग को इसके प्रचार-प्रसार हेतु कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर ज़िला परिषद अनु राणा, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत घाटी राजेश्वर, प्रधानग्राम पंचायत नारी संतोष कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत रिड़ी कुठेड़ा आशा सहित कोटला बेहड़ स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली 21 जून को हर वर्ष की तरह राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ के स्कूल में योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य पयार चंद कपूर ने सभी विद्यार्थियों को योग के कई गुर सिखाए। सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम जैसे योग अभ्यास शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस के सभी स्वयं सेवी, सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक वर्ग ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने योग के साथ-साथ योग से शारीरिक एवं मानसिक लाभ व इसकी उपयोगिता और योग द्वारा रोगों में लाभ, योग का जीवन पर महत्त्व जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले वर्षाें की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं व अगर एक सामान्य व्यक्ति रोज आधा घंटा योग करें, तो पूरी उम्र बीमारियों से बचा रहेगा और तनाव से दूर रहेगा। योग दिवस पर सकूल के सभी अधयापक मौजूद रहे।
करणी सेना शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष रोशन कश्यप ने कहा कि नूपुर शर्मा भारत की बेटी है। उनकी रक्षा के लिए 100 करोड़ हिंदू पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटी होने के साथ-साथ में हिंदुओं की भी बेटी है। सभी कट्टरपंथी, मुस्लिम समुदाय मौलवी, नेता, ठेकेदार सनातन धर्म का खुलेआम अपमान करते हैं तो क्या हम चुप होकर सुनते रहेंगे? जवाब तो देना ही पड़ेगा। नुपुर शर्मा को डराया, धमकाया, जाना लोकतांत्रिक देश भारत में सर्वथा अनुचित है। नूपुर शर्मा के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष रोशन कश्यप ने कहा कि सभी हिंदू समाज बहन नूपूर शर्मा के साथ है हम किसी भी संप्रदाय के खिलाफ बिल्कुल नहीं है लेकिन कोई भी हमारे हिंदू धर्म के खिलाफ न रहे देश में हिंसा व अराजकता का माहौल बिल्कुल न बनाएं।
कांगड़ा के ऐतिहासिक किला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास मनाेज कुमार। कांगड़ा योग के माध्यम से ही स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने योगाभ्यास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। यह उद्गार केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांगड़ा किला में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण की थीम “मानवता के लिए योग” निर्धारित किया गया है। इस थीम पर ही दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को योग गुरु कहा जाता है। इसलिए आयुष मंत्रालय ने 21 जून को दुनियाभर में आयोजित होने वाले योग दिवस की ये खास थीम चुनी है। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी योग को प्रमुखता से शामिल किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी योग से जुड़कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौर में भी योगाभ्यास ने लोगों को संजीवनी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को बढ़ावा देने की पहल की है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल हुई है। इससे देश ही नहीं, अपितु पुरी दुनिया को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, सांसद किशन कपूर, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, केंद्रीय विवि के कुलपति एसपी बंसल व एसडीएम नवीन तन्वर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दोनों बसों के उड़े परखच्चे, भारी नुकसान प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरियाणा के पानीपत में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावय था कि दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीछे से टक्कर लगने बाद बस आगे दूसरी ओर एक डंपर से भिड़ गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हादसे के बाद हाई-वे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथ-पथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कुछ घायलों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया और कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 7 यात्रियों में से 3 की हालत की गंभीर है और उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
इंदौरा महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान विधायक रीता धीमान ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ आए हुए अतिथि हरदीप जसरोटिया, बलवीर कटोच, अजय कटोच, अभिनय, आदर्श शर्मा, पुष्पा, अरुण, रंजीत सिंह ने योग के आसन किए। वहीं डॉ. सोनिया लुभाया, डॉ. पवन कुमार फार्मासिस्ट टहल सिंह ने सभी को योग के आसन करवाए। वहीं प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार जमवाल, कुलवंत परमार, डॉ. कमल सिंह, पंकज कौशल ने छात्र-छात्राओं को योगा करने के लिए प्रेरित किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विश्व दिवस योग के रुप में मनाया जाता है, जिसको आज के दिन भारतीय नागरिकों ने योग दिवस के रुप में मनाया, जो राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन हुआ। योग दिवस के रुप में 4th आईआरबीएन जंगलबैरी में भी इसका आयोजन किया गया, जो समादेशक आईपीएस दिवाकर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें एसपी, डीएसपी इस योग दिवस पर साहेवान ने भाग लिया। एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि वाहिनी हजा में सभी जवानों महिला व पुरुषों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें योग शिक्षक नवीन कुमार ने योग से संबंधित जानकारी दी व योग आसन करवाकर स्वास्थ्य को निरोग रखने के मूल मंत्र बताए तथा समादेशक ने जवानों को अपना शुभ संदेश दिया व योग दिवस पर अपने विचारों से प्रेरित किया।
विनायक ठाकुर । देहरा अगर आप बिना नंबर प्लेट स्कूटी बाइक या गाड़ी घुमा रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। क्योकिं देहरा पुलिस बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देहरा पुलिस को बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही थी, जिसपर अब उन्होंने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा उपमंडल देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय कैंपस एवं ढलियारा कॉलेज के समीप काफी ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस को मिली है, जो बिना नंबर प्लेट के वाहनों को इधर-उधर दौड़ा रहे हैं। जानकारी देते हुए एसएचओ थाना देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर क्षेत्र में कोई भी बिना नंबर के बाइक या गाड़ी मिलती है, तो उस पर कानूनी कारवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि ट्रैफिक नियमों की कोई भी उलंघन करता हुआ पाया गया, तो उस पर सख्त से सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। कुलदीप सिंह ने वाहन चालकों से आहान किया है कि ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए ही गाड़ी को चलाएं। अन्यथा देहरा पुलिस बिगड़ैल चालकों पर करवाई करने से गुरेज नहीं करेगी।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा बाजार में यात्रियों और राहगीरों को बाजार में बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कड़ी में सोमवार को व्यापार मंडल के सौजन्य से डाडासीबा अस्पताल रोड से लेकर राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए बस स्टैंड तक व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सहयोग से 12 बैंच लगाए, जिससे राहगीर भाई यात्री आराम से बैठ सकेंगे। व्यापार मंडल सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही बाजार में लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिससे रात को दुकानों व पूरे बाजार में अंधेरा रहता है, उससे भी निजात मिलेगी। शर्मा ने कहा कि डाडासीबा बाजार व आसपास खाली स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। व्यापार मंडल डाडासीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए की पूरी व्यापार मंडल कमेटी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से बाजार में बैंच लगाए गए हैं। आगे भी व्यापारियों के सहयोग से काम जारी रहेंगे। बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमरी प्राथमिकता है। इस के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां का बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीणाम आने पर एक सादे समारोह सभी विद्यार्थियाें को बधाई दी। पहले, दूसरे व तृतीय स्थान पर आए छात्रों को प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विज्ञान संकाय में 85 छात्राओं ने परीक्षा में उपस्थित हुए और सभी अच्छे अंक अर्जित कर उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें अश्मित धीमान ने 479 अंक लेकर विधालय में प्रथम स्थान पर रहे, जबकि निहारिका ने 476 अंक लेकर द्वितीय स्थान, अकांक्षा ने 468 अंक लेकर त्रितिय स्थान पर शगुन राजपूत ने 466 व शगुन ने 468 लेकर चौथे और पांचवें स्थान रहे। वहीं, कला संकाय में कुल 53 छात्राओं ने परीक्षा दी जो कि सभी उत्तीर्ण रहे और प्रियंका भारती ने 470 अंक लिए और विधालय में प्रथम स्थान पर शीशम ने 457 अंक लेकर द्वितीय एवं वरुण मैहरा ने 431अंक लेकर त्रितिय स्थान अर्जित किया। वाणिज्य संकाय 24 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी अच्छे अंक लेकर परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। अखिल भारद्वाज ने 450 अंक लेकर प्रथम रहे जबकि आयुष सिददू ने 448 अंक लेकर द्वितीय व श्रुति ने 446 अंक लेकर त्रितिय स्थान पर रहे। इस मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शाम स्वरूप शर्मा, सुखपाल गोगी व मन्नत अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर विशाल आदि अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया में युवा क्लब द्वारा वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया था, जिसका रविवार देर सायं विधिवत ढंग से समापन किया गया। इस समापन समारोह पर अजय राणा युवा मोर्चा महामंत्री को बतौर मुख्यातिथि रूप से बुलाया गया। वहीं, पंकज राणा बीडीसी सुरजीत सुभाष अमन विशाल प्रवीण खन्ना प्रिंस अमन दीपक अभिषेक अन्य सभी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खैरा टीम विजयी रही, जिसे 3100 रुपए की सम्मानित राशि से पुरुस्कृत किया गया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ विकास खंड इंदाैरा ने विकास खंड अधिकारी इंदाैरा के माध्यम से निदेशक पंचायती राज को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें जिला परिषद के अधीन समस्त कर्मचारियों को पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग रखी। महासंघ के खंड इंदाैरा के अध्यक्ष प्रताप गुलेरिया व प्रैस सचिव अजय कुमार डिकी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी ने 10 जून को निदेशक पंचायती राज को ज्ञापन दिया था कि अगर 24 जून से पहले सभी जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय नहीं होता, तो पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारी, जिसमें पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता व तकनीकी सहायक शामिल है। 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर 24 जून तक विभाग में विलय की एकमात्र मांग को नहीं माना जाता, तो समस्त हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ। विकास खंड इंदाैरा के समस्त जिला परिषद कर्मचारी 25 जून से कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे अगर पंचायत या विभाग के कार्य प्रभावित होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत द्वारा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के 100 दिन काउंटडाउन (13 मार्च से 20 जून 2022) का समापन कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की एवं उप मंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर मौके पर मौजूद रहे। स्कूल की ओर से प्रिंसिपल सीमा मेहता एवं स्टाफ उपस्थित रहा। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा ने इस अवसर पर दैनिक जीवन में योग को अपनाने एवं योग के फायदों के प्रति युवाओं को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की और से स्वयंसेवी शिवम, तरुष, शिल्पा, राहुल, दीक्षा व रिशु सहित युवा समाजसेवी सुख सागर उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा मेला कमेटी खोली का चुनाव गांव के प्रधान केवल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें नरेश कुमार को मेला कमेटी खोली का अध्यक्ष चुना गया। सहित उपप्रधान ओम प्रकाश, महासचिव नरेंदर कुमार, वित सचिव देव राज नाग, सयुक्त सचिव अमर सिंह सूबेदार, मुख्य सलाहकार प्रताप चंद, सलाहकार विधि चंद को सर्व सम्मति से चुना गया। पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि चुनाव में निशु, हंस राज, रिंकू, अमर सिंह, बीरबल, संजीव, विजेंदर व जयकृष्ण आदि लोग उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्व विख्यात ज्वालामुखी माता मंदिर में रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने परिवार सहित माता ज्वालामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता ज्वालामुखी मंदिर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। नहीं वहीं, इस दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखें। माना जा रहा है कि डेरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण की बात इन दिनों जोरों- शोरों से उजागर हो रही है। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं, साथ ही केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के घनिष्ठ मित्र भी हैं, यह मुद्दा उनसे जुड़ा भी हुआ है। इसलिए उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों से दूरियां बनाई रखी।
विधान सभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अधयक्ष निखिल महाजन ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती नियमों में बदलाव करने से युवा वर्ग नाराज है। इसलिए ही युवा आंदोलन कर रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान युवाओं द्वारा गगल में विरोध करना है। इसी के तहत नगरोटा सूरियां और जवाली में भी विरोध हुआ है। युवाओं का कहना है कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली में शनिवार काे उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें उद्यान विभाग के विष्णु विशेषज्ञ डॉ. जोगिंद्र सिंह गौमरा ने महिलाओं को बागबानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में खुंब विकास परियोजना, मधुमक्खी पालन फूलों की खेती साथ में बागबानी विकास परियोजना के जिला संबंधित डॉ. विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की संघन खेती के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकास खंड देहरा को प्रदेश बागबानी विकास परियोजना के फैसिलिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे। शिविर को ग्राम पंचायत बदोली प्रधान रीता देवी व उप प्रधान नितिन कुमार ने सफल बनाया व शिविर में लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें उद्यान विभाग देहरा के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ जोगिंदर सिंह गोमरा ने महिलाओं को बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जैसे खुम्भ विकास योजना, मधुमक्खी पालन व फूलों की खेती। साथ में बागवानी विकास परियोजना के जिला सवन्वयक डॉ विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की सघन खेती के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकासखंड देहरा व हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के फैलिसिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम पंचायत बदौली प्रधान रीता देवी, उप प्रधान नितिन कुमार व लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा की आरुषि ठाकुर पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव गुरनबाड़ ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जाम दाे कि वार्षिक परिक्षा में 478 अंक लेकर अपने स्कूल टीचर स्टाफ व अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। होनहार छात्रा आरुषि ठाकुर की माता विपना कुमारी ग्रहणी है और पिता सुरेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करते हैं और बेटी को मेहनत मजदूरी करके ही पढ़ाई करवा रहे हैं। आरुषि ने इस शानदार सफलता का श्रेय स्कूल टीचर, स्टाफ प्रधानाचार्य व अपने माता-पिता को दिया है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र के में आरुषि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। आरुषि ठाकुर ने बताया कि वह कॉमर्स की छात्रा है और आगे बीए की पढ़ाई करना चाहती है।
विनायक ठाकुर । देहरा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग ज़िला कांगड़ा, विभाग द्वारा चिन्हित 26 स्थानों में विशेष रूप से योग दिवस मनाया जा रहा है। ज़िला आयुर्वेद अधिकारी कांगड़ा डॉ अंजली शर्मा ने बताया कि इस बार यह समारोह विशिष्ठ है। विभाग ने केवल चिन्हित स्थानों पर अपितु ज़िला कांगड़ा में सभी 255 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर भी, स्कूलों व पंचायताें में योग दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि ज़िला स्तर का कार्यक्रम साई स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। योगासन प्राणायाम के साथ ही पालमपुर उपमंडल में योग पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्कूलों में प्रश्नोत्री, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि कार्यकम किए जा रहे हैं। सभी प्रति भागियों को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा 22 जून को संगम पैलेस पालमपुर में सम्मानित किया जाएगा। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त विशिष्ठ स्थान निम्न हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में डॉ. अंकुर, वीवीएम नर्सिंग कॉलेज मलकवाल में डॉ. अनुराधा, साईं स्टेडियम धर्मशाला में डॉ. अश्मिन और डॉ. अनीश, एसएसबी सपरी में डॉ. सुनील और डॉ. राकेश, केंद्रीय विद्यालय नलेटी में डॉ. धीरज, बालिका आश्रम गरली में डॉ. सोनिका, ढलियारा कालेज में डॉ. आशा, एनआईएफटी छेव में डॉ नवदीप और डॉ. शिप्रा, बालकरूपी मंदिर में डॉ. गीतिका, आईटीआई भनेई में डॉ. रोहित और डॉ. वनिता, लोहार्डी स्कूल में डॉ. सिंपल, एनडीआरएफ जसूर में डॉ. पूनम और डॉ. संदीप, सोवा रिग्पा इंस्टीट्यूट मैक्लोडगंज में डॉ. आरती और डॉ. रीना, बिनवा पब्लिक स्कूल बैजनाथ में डॉ. हरीश, कॉलेज धर्मशाला में डॉ. जसविंदर और डॉ. आंचल, नेता जी सुभाष कॉलेज पालमपुर में डॉ. बबिता, सेकंड आईआरबी सकोह में डॉ. नरेंद्र और डॉ. दीपक, सीएसआईआर पालमपुर में डॉ. कविता, भारती विद्यापीठ बैजनाथ में डॉ. कंचन, डीएवी कॉलेज पालमपुर में डॉ. स्मृति, साई यूनिवर्सिटी में डॉ. पूजा और इंदौर कॉलेज में डॉ. सोनिया प्रतिभागियों को योग करवाएंगे। योग स्वस्थ जीवन शैली का अभिन्न अंग है। आजकल के मानसिक और शारीरिक तनाव में योग आपको सहायक होगा। जिला कांगड़ा से योग दिवस के नोडल अधिकारी एवं उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ बृज नंदन शर्मा ने सभी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त वर्णित स्थानों में योग कार्यक्रमों में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपरोक्त स्थानों में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी आपकी सेवा में समर्पित हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने टांडा मेडिकल हॉस्पिटल में 25वीं बार रक्तदान किया। इन्होंने टांडा ब्लड सेंटर में गीता देवी जो कि चुवाड़ी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश से पेशेंट है और टांडा आस्पताल में उपचाराधीन है के लिए इमरजेंसी में बी+ पॉजिटिव रक्तदान किया। नगरोटा सेवियर्स क्लब के अध्यक्ष वरूण मारवाह ने यह जानकारी देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए हर युवा को अपना योगदान देना चाहिए।


















































