राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कैंप की अथयक्षता सकूल के प्रधानाचार्य पयार चंद ने कि जिसमें स्कूल के सभी अधयापक मौजूद रहे। एनएसएस के प्रोग्रामर ऑफिसर बलबिंद्र सिहं व बबीता मैडम ने बताया कि आज एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सकूल परिसर के खेल के मैदान और फूलों की क्यारियों का सफाई करवाई गई। प्रोग्रामर ऑफिसर वलविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के साथ-साथ स्कूल के सभी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्कूल के कैंपस भी संवारा गया।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं। परीक्षा परिणाम शनिवार को ही घोषित किया गया है। इस परीक्षा परिणाम में शाहीन चौधरी ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 500 में से 487 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया है। शाहीन चौधरी के पिता व्यापारी हैं और माता गृहिणी और शाहीन मेडिकल से ही बीएससी करना चाहती है। शाइना शर्मा ने 500 में से 484 अंक लेकर नवां स्थान प्राप्त किया है। साइना शर्मा के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और माताजी गृहणी हैं। साइना का लक्ष्य अध्यापक बनना है। इन छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का हमेशा से एक ध्येय रहा है, गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना। इसके लिए शिक्षक दिन-रात परिश्रम करते हैं और उतना ही परिश्रम यहां पढ़ने वाले छात्र भी करते हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव तालपुरा अप्पर में महिला मंडलों व नवयुवक मंडलों में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू पहुंचे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जन कल्याण योजनाओं पर बोलते हुए कहा की 40 करोड़ रूपए की भारत स्वच्छ सिवरेज योजना पंचायत मटाैर, कोहला, अनसोली, घुरकड़ी, वीरता, सेबकार व रिहालपुर के लिए लेकर आया हुए, जिससे इस योजना में 35 गांव जुड़ेंगे व हलेड़कलां व जोगीपुर पंचायत के लिए लिए दो करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हर घर में जल से नल योजना लेकर आया हूं। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि मैं पूर्व विधायक पेंशन से महीला मंडलों नवयुवक मंडलों को दस-दस हजार रुपए दे रहा हूं। अगर मुझे आपका जन आशीर्वाद मिल गया, तो में अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा। उन्होंने कहा कि हर महिला मंडल के घर-घर जा कर व हर गांव में दस्तक दे रहा हूं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा व मुझे जनसमर्थन जन आशीर्वाद जनता दिल खोल कर दे रही। जयराम ठाकुर सरकार ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के दरवाजे खोल दिए है। दस वर्ष के विधायक काल में कोई विकास नहीं करवा सकें। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र 20 वर्ष के लिए पिछड़ चुका था। अब मैंने आकर विकास करवाया है। मुझे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपार प्यार व जन समर्थन मिल रहा है। अगर भाजपा हाई कमान ने मौका दिया व जनता जन समर्थन देगी, तो में अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा। विधायक बनकर गरीबों का हक दिलबाउंगा नाैजवानों को रोजगार दिलवाउंगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर थुरल में युवा कांग्रेस सुलह ने भाजपा सरकार के खिलाफ आज शनिवार को रोष प्रकट किया और थुरल बाजार में एक आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने कहां कि मोदी मंत्रिमंडल ने देश की तीनों सेनाओं में चार वर्ष की सेना भर्ती की घोषणा की व अपने चिरपरिचित अंदाज़ में इसकी पैकेजिंग करते हुए चार साल की कॉन्ट्रैक्ट फ़ौज भर्ती को अग्निवीर बताया। जिन युवाओं ने सेना भर्ती ग्राउंड क्लियर कर लिया है, उनकी लिखित परीक्षा जल्द करवाई जाए। चार वर्ष की भर्ती वाले लोगों को सेना में रैंक नहीं दिया जाएगा, बल्कि इन्हें केवल अग्निवीर कहा जाएगा। चार वर्ष के बाद इन युवा सैनिकों का भविष्य क्या होगा। इसका मुख्य मुद्दा भाजपा सरकार द्वारा अग्नीपथ के रूप में युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही हैं। अगर सरकार ने जल्द ही अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो युवा कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। साथ में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
विपिन सिंह परमार ने छात्रा आकांक्षा को दी शाबाशी प्रतिमा राणा। पालमपुर धौलाधार पब्लिक सीनियर संकेंडरी स्कूल बंदला की दसवीं की छात्रा को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सूत्र 2018-2019 में आकांक्षा पुत्री आत्मा राम/रामा सरोज को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार द्वारा भवारना में लैपटॉप दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्या सत्यवती शर्मा ने अपनी इस छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ में उनके अभिभावकों तथा स्कूल अध्यापकों को भी बधाई दी।
ब्यास वेल्फेयर प्रेस एसो. के जिलाध्यक्ष ब्रजेश्वर साकी पेशे से एक पत्रकार हैं। शनिवार को उन्होंने एक प्रेस क्रांफ्रेंस की। इस दौरान पत्रकारों को आ रही समस्याओं पर मंथन किया। ब्रजेश्वर साकी द्वारा सरकार से आह्वान किया कि जल्द ही पत्रकारों की समस्याओं का निपटारा किया जाए। आपको बता दें ब्रजेश्वर साकी इससे पूर्व भी ऐसे ही पत्रकारों के साथ जनता की समस्याओं को उजागर करते आ रहे हैं वहीं लोगो के बीच उनकी खासी पहचान है जनता भी उनकी लोकप्रियता की कायल है। लोगों की मानें तो पत्रकार ब्रजेश्वर साकी देहरा से चुनावो में बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं क्योकिं जनता की समस्या से बेहतरीन तरीके से वाकिव हैं। ब्रजेश्वर साकी की देहरा की जनता में एक अलग पहचान है ।खुशमिजाज व्यक्तितव के ब्रजेश्वर साकी की चुनाव में उम्मीदवारी प्रबल मानी जा रही है। सकी मूलत: देहरा विधानसभा के रहने वाले हैं । जब इस संदर्भ में ब्रजेश्वर साकी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पत्रकारिता करके ही जनता की सेवा करना चाहते हैं। चुनाव में उतरना या नहीं उतरना यह जनता का फैसला है। जनता की सेवा ही मेरा परम कर्तव्य है जो की वह पत्रकारिता के माध्यम से कर रहे हैं।
राजकीय उच्च विद्यालय झूंगा देवी में खंड स्तरीय शिक्षा संवाद करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक रविंद्र धीमान ने शिरकत की। झूंगा देवी के स्कूल में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एसएमसी के प्रधान व कुछ पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों के हित में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और नई शिक्षा नीति पर व्यापक चर्चा की।
राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिका वर्मा की अध्यक्षता में खंड पंचरुखी की गैर शिक्षक इकाई की बैठक हुई। यह बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सल्याणा में हुई। इसमें उपाध्यक्ष नितिका वर्मा, अधीक्षक पालमपुर व गैर शिक्षक खंड पंचरुखी के प्रधान निर्मल सिंह अधीक्षक मकोल व समस्त खंड कार्यकारणी ने राज्य गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ व हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष माननीय अश्वनी ठाकुर का शिक्षा विभाग के राजकीय महाविद्यालयों में अधीक्षक ग्रेड वन के 66 पदों का सृजन करवाने हेतु धन्यवाद किया। साथ ही 26 जून को धर्मशाला में होने वाले गैर शिक्षक के राज्य स्तरीय अधिवेशन में अधिक से अधिक गैर शिक्षकों को आने का आग्रह किया गया। साथ ही नितिका वर्मा ने कहा की कर्मचारियों की समस्याओं का हल केवल ठाकुर अश्वनी ही कर सकते है। इस मौके पर खंड पंचरुखी की इकाई का रिक्त हुए पदों पर सर्वसम्मति से विस्तार व चयन किया गया। इस दौरान खंड प्रधान निर्मल सिंह अधीक्षक ग्रेड-टू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकोल, संजय राणा अधीक्षक ग्रेड- टू, चंचल कटोच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरुण स्याल मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार व चंदन जी आई टी सेल प्रभारी, खंड कोषाध्यक्ष सुमित जी, शिवानी, कमला, अंजना, बबीता, आशा, सवेरो आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर गरिमापूर्ण विदाई दी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मुख्य सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए धर्मशाला के दो दिवसीय दौरे पर थे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला लिया है। वहीं, इस दौरान इन्होंने कार्यालय में मौजूद शिक्षकों के साथ परिचय किया, तो साथ ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भी दिए। कार्यभार सम्भालते ही परवमिंद्र कुमार ने पत्रकारो से रुबरु होते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवता को लेकर किसी तरह का समाझौता नहीं किया जाएगा। तमाम बच्चों को समय-समय पर जागरुक करने व शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को विशेष ध्यान देने पर बल दिया जाएगा। बताते चले परमिंद्र कुमार इससे पहले सीएचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मौके पर समस्त स्टाफ से परिचय लिया और शिक्षकों को शिक्षा में सुधार लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या जो कम हो रही है, उस पर ध्यान देने की भी बात कही है।
पंकज सिंगता। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में आज कांगड़ा जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमें स्वामी विवेकानंद जी के भाव और विचारों को समझने की आवश्यकता है। इस तरह के प्रयास निश्चित तौर पर विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि, विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के उपाध्यक्ष हनुमंत राव तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति एसपी बंसल ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा के अधीन ग्राम पंचायत ढसोली की रहने वाली साक्षी डोगरा पुत्री मनजीत सिंह डोगरा को आज सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के चलते हमीरपुर में लैपटॉप दिया गया। साक्षी को यह लैपटॉप 2019 में 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत नंबर लेकर पहला स्थान प्राप्त करने के लिए मिला। साक्षी का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं। क्योंकि जब कड़ी मेहनत करके आपको एक उपलब्धि हासिल होती है, तो जाहिर सी बात है कि खुशी होगी और इसका श्रेय साक्षी ने अपने माता-पिता को दिया।
विनायक ठाकुर । देहरा उदयपुर में चिंतन शिविर के निर्णय व प्रतिभा सिंह अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राजेंद्र राणा कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशों को लागू करते हुए आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में चार मंडल अध्यक्ष राजकुमार पूर्व वीडीसी निवासी चनौर, सूबेदार विजय कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी, कमल सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत गठूतर व रंजना नरोत्रा प्रधान ग्राम पंचायत शिवनाथ की नियुक्तियां की गई तथा ब्लॉक कांग्रेस में उदयपुर चिंतन शिविर के निर्णय बारे विचार-विमर्श किया गया। सभी मंडल अध्यक्षों को 25-25 बूथों का कार्यभार दिया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वह 15 दिन के भीतर अपनी-अपनी 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करें। कमेटी में सभी वर्गों युवा व महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि सभी पोलिंग बूथ क्षेत्रों में 7 से 10 -10 घरों व सार्वजनिक स्थानों में कांग्रेस के झंडे लगाए जाएं।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज अपने कांगड़ा जिले के प्रवास पर धर्मशाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह का दौरा किया और वहां नौंवीं कक्षा के विद्यार्थियों से बातचीत की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकें भेंट की और पढऩे की आदत को जीवन में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों को पढऩे से सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से हमें दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि उनसे हमें ज्ञान मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके माध्यम से दी गई पुस्तकों को पढऩे और पत्र के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिक्रिया देने की बात कही।
मापतोल विभाग द्वारा कार्यालय निरीक्षक माप तोल देहरा में विभागीय समझौते हेतु दुकानदारों को 16 जून को बुलाया गया था। इस दौरान सहायक नियंत्रक धर्मशाला मंडल प्रिया चंदेल द्वारा 14 के केसों का निपटारा किया गया मापतोल विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर अनियमितताओं के मिलने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 व बंद वस्तुएं के नियम के अनुसार चालान किए गए थ।े निरीक्षक मापतोल देहरा नीरज भारती द्वारा बताया गया कि प्रक्रिया में विभाग ने कुल 29500 रुपए जुर्माना राशि समझौते स्वरूप प्रदान की गई। जिन दुकानदारों ने विभागीय समझौते में अनुपस्थिति दिखाई है उनके केसों को आगामी कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रेषित कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला से रोड शो के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को एक बार फिर चार्ज कर गए। महज एक किलोमीटर और 15 मिनट के छोटे से रोड शो से भी पीएम मोदी बड़ा इम्पैक्ट डालने में कामयाब रहे। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के रोड शो का हिस्सा बनने पहुंचे और जिस तरह की नारेबाजी हुई उससे जाहिर है कि भाजपा का जोश अब हाई है। आलम कुछ ऐसा रहा कि पीएम के रोड शो के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएं और जमकर नारेबाजी हुई। वहीँ पीएम के स्वागत के लिए धर्मशाला पहले से ही भगवा रंग में रंगा था। शहर में करीब 25 हजार भाजपा के झंडे लगाए गए थे। निसंदेह पीएम मोदी के आगमन से भाजपा कांगड़ा में माहौल बनाने में कामयाब रही है। करीब बीते के पखवाड़े में ये पीएम मोदी का दूसरा हिमाचल दौरा है और लगभग बीते तीन माह में ये तीसरा मौका है जब पीएम मोदी हिमाचल आएं है। उपचुनाव में क्लीन स्वीप के बाद प्रदेश में भाजपा का जोश ठंडा था और तब 10 मार्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में बड़ी रैली करके हतोत्साहित कार्यकर्ताओं को जोश से लबरेज कर दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार के आठ साल का उत्सव मानने के लिए भी शिमला को चुना गया और बीती 31 तारीख को पीएम मोदी की शिमला में शानदार जनसभा आयोजित हुई। अब मुख्य सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने धर्मशला पहुंचे पीएम मोदी ने रोड शो कर फिर से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। चुनाव से पहले कई बार आएंगे पीएम हिमाचल में सत्ता कब्जाने के लिए 15 सीटों वाला कांगड़ा सबसे अहम जिला है। 2017 में यहां भाजपा ने 11 सीटें जीती थी और मिशन रिपीट भी इसी कांगड़ा के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में पीएम मोदी के कांगड़ा दौर और रोड शो के विशेष मायने है। बहरहाल विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के कांगड़ा और निचले हिमाचल में कई दौरे होने तय है। जल्द ही प्रधानमंत्री बिलासपुर एम्स का उद्घाटन करने भी आ सकते है। सबसे बड़े ब्रांड है पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ भाजपा बल्कि पुरे देश के सबसे बड़े राजनैतिक ब्रांड है। ब्रांड मोदी का असर देश बीते एक दशक से लगातार देखता आ रहा है। ये ही कारण है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के सियासी रिवाज़ को तोड़ने के लिए भाजपा अपने सबसे दमदार चेहरे को आगे रख रही है। मिशन रिपीट में जुटी भाजपा के लिए खुद प्रधानमंत्री अभी से मोर्चा संभाले हुए दिख रहे है।
हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले को लेकर बवाल मच गया है। प्रदेश के लगभग हर क्षेत्र में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन किये गए। वंही आज यानि गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने कांगड़ा के गगल, हमीरपुर व मंडी जिले में योजना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सेना भर्ती नियमों में हुए संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर युवाओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक भी देखने को मिली। उग्र प्रदर्शनकारियों ने गगल एयरपोर्ट पर रोड शो के लिए लगाए पीएम मोदी के होर्डिंग भी फाड़ दिए। वंही कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने युवाओं को समझने का प्रयास किया और प्रदर्शन बंद करने को कहा। लेकिन प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस व युवाओं में धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। जिला कांगड़ा में विभिन्न जगह पर प्रदर्शन पर रहे करीब 80 युवकों को दो बसों में शाहपुर थाने लाया गया, जबकि एक बस में युवाओं को कोटला चौकी भेजा गया है। भर्ती नियमों में बदलाव के फैसले से गुस्साए युवाओं ने कई जगह तोड़फोड़ की। वहीं, हमीरपुर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। सेना भर्ती रद्द करने को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने सेना में स्थायी भर्ती की मांग उठाई। वहीं, हाथ में तिरंगा लेकर मंडी के सेरी मंच पर भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि प्रदेश के युवा काफी लम्बे समय से सेना भर्ती की मांग कर रहे थे लेकिन अब सेना भर्ती प्रक्रिय में केंद्र सरकार द्वारा किये गए बदलाव के कारण युवाओं में भारी रोष है।
शिक्षा खंड कांगड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम युवा संसद में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर ने अपना दबदबा कायम रखते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। नया कांगड़ा विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा खंड कांगड़ा से 24 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें दौलतपुर स्कूल टॉप पर रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय से जमा एक व जमा दो कक्षाओं से 44 छात्रों ने भाग लिया। इस विषय में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य जसविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों को संसद की कार्रवाई एवं कानून बनाए जाने की प्रक्रिया से अवगत करवाया जाता है। उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल करने पर प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी साथ ही विद्यालय से इस कार्यक्रम के प्रभारी रहे राजनीति शास्त्र के प्रवक्ताओं सुनील दत्त शर्मा व तारा चंद का धन्यवाद करते हुए उन्हें भी बधाई दी।
राजेश कतनौरिया। जवाली विकास खंड फतेहपुर के कस्बा राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाडथ में ऐतिहासिक प्राचीनतम बाबा बल्ले दा पीर मंदिर में आज जोगेंद्र शर्मा ने अपने पुत्र पंकज शर्मा निवासी औंध नूरपुर के फौज में भर्ती होने की मन्नत पूरी होने पर बावा बल्ले दा पीर लाडथ मंदिर दरवार में पूजा-अर्चना की और वाटर कुलर चढ़ाया, श्रद्धालु फतेहपुर हाड़ा निवासी पिंकु शर्मा ने भी दोनों लड़कों के भर्ती होने पर बाबा के दरबार में हाजिरी भरी। इस अवसर पर मंदिर पुजारी संजीव खट्टा ने पूजा-अर्चना भी करवाई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगल जिला कांगड़ा के गग्गल में प्रदेश के विभिन्न जगहाें से आए युवकों ने सेना में अग्निपथ भर्ती का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं के आंदोलन की अगुवाई कर रहे जिला पार्षद पंकज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि 4 साल पहले लाखों युवाओं ने लिखित परीक्षा और ग्राउंड टेस्ट पास किए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उसका रिजल्ट न निकालकर अब 4 साल के लिए सेना मे भर्ती करने का फैसला लिया है। पंकज ने आरोप लगाया कि युवाओं को धर्मशाला नहीं जाने दिया जा रहा और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। पंकज ने कहा कि सभी युवा धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवाने जा रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में हिमाचल प्रदेश के युवाओं के साथ मारपीट कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है, लेकिन अब प्रदेश का युवा झुकने वाला नहीं है। जयराम सरकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने 1 घंटे के बाद युवाओं को सरकारी बसों में डालकर चंबी पुल और कांगड़ा की तरफ ले जाकर छोड़ दिया।
देहरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्य शहर देहरा में पानी की किल्लत ने अब नेताओं के भी कान खड़े कर दिए हंै। पानी की किल्लत झेल रहे देहरा वासियों की सुध लेने व पानी की कोई व्यवस्था हो सके इसके लिए आज देहरा भाजपा युवा नेता डॉ. सुकृत सागर ने लगभग एक घंटा जल शक्ति विभाग देहरा के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में अधिकारियों से मिले। इससे पहले डॉ सुकृत सागर ने देहरा में लोगों के घर-घर जाकर पानी की समस्या को देखा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मिलने के बाद डॉ. सुकृत सागर ने कहा की उन्होंने अधिकारियों से निवेदन किया है कि जल्द ही पानी के टैंकों या किसी अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से शहर में पानी की सप्लाई को सुचारू किया जाए। उन्होंने कहा कि वह इस समस्या को आज ही सरकार तक पहुंचाएंगे। देहरा ब्लॉक की बी डीसी अध्यक्षा अर्चना धीमान, नगर परिषद देहरा के उपाध्यक्ष मलकियत व देहरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिंदर चौहान ने भी इस विषय पर चिंता जाहिर की।
16 जून को समय 9 बजे से शाम 6 बजे तक 132 केवी निवारक रखरखाव हेतु सभी 33 केवी फीडर परागपुर, देहरा व ढलियारा आदि बंद रहेंगे। यह जानकारी 132 केवी सब स्टेशन देहरा के सहायक अभियंता शांति भूषण ने दी है। कल गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक डाडासीबा, बढल ठोर, गुराल धार, सियुल खड्ड, सांडा बाड़ी, चनौर, आदि सभी आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के परागपुर बलाहर स्थित वेद व्यास परिसर में योगविद्या विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यवक्ता योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद व्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की व संरक्षक के तौर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के वाईस चांसलर श्री निवासवरखेड़ी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े। आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेद व्यास परिसर में 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने धर्मशाला के डिपोलो होटल में एक मीटिंग की। इसमें अनुराग जैन सचिव उद्योग सदन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार, राकेश प्रजापति निर्देशक व दीपिका राणा संयुक्त निर्देशक उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश में हिमाचल के चुने हुए 17 स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस मीटिंग में अनुराग जैन सचिव उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार ने प्रत्येक स्टार्टअप के साथ संवाद किया उन्होंने अपनीहट्टी के आईडिया को बहुत सराहा व इसे भविष्य में हर संभव मदद देने का वादा किया। अपनी हट्टी का प्रक्षेपण 31 जनवरी 2022 को जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल के द्वारा ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से हुआ था। अपनी हट्टी कि इनक्यूबेशन आईआईटी मंडी से हुई है। यह स्टार्टअप हिमाचल प्रदेश से मान्यता प्राप्त की हुई है वह एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जिसमें केवल हिमाचल प्रदेश के कार्यक्रम द्वारा बनाई गई उत्पाद पूरे भारतवर्ष में उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें चंबा थाल, चंबा चुख, औषधियां ,शॉल व हिमाचली कपड़े और अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं।
बाल विकास परियोजना लंबागांव के अंतर्गत आगनबाड़ी केंद्र में डूहकी काथला पंचायत काथला, संधोल पंचायत संधो एक आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा कर्णघट पंचयात कर्णघट , मक्कड़ पंचायत जयसिंहपुर, चन्द्ररोण पंचायत अप्पर ठेहडू दगोह पंचायत दगोह तथा टिक्करी 2 पंचायत बागकुल्ला में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरने हेतु आवेदन पत्र मांगे गए थे, उनके साक्षात्कार दिनांक 16.06.2022 की प्रात: ठीक 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी लम्बागांव के कार्यालय में रखे गए थे, यह साक्षात्कार किन्हीं प्रशासनिक कारणों से स्थगित किए जाते हैं। आगामी तिथि बाद में समाचार पत्रों व कार्यलय के विभिन्न साधनों से बता दी जाएगी।
ब्लॉक नगरोटा सूरियां के वन विभाग के रेस्ट हाउस जवाली में आज आशा कार्यकर्ताओं की बैठक कंचन शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें कल्पना रंधावा और सुमना देवी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। इस बैठक में ब्लॉक नगरोटा सूरियां की नई कार्यकारणी का ब्लॉक स्तर पर सर्वसहमति से चयन किया गया। इसमें रीता गुलेरिया को ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। पुष्पा देवी को जनरल सेक्रेटरी, सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं पुनिता, रीटा देवी, नीलम, शम्मी, त्रिशला इन सभी आशा को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। रीना, रेखा, विमपी, रंजना, आशा, सरला को सहसचिव का कार्यभार चुना गया। अंजना को प्रेस सचिव का कार्यभार सौंपा गया। पवन देवी को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष कांगड़ा रोहित चौधरी को जिला युवा मोर्चा कांगड़ा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहित चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पार्टी युवाओं के लिए रोजगार के मौके व खेलों में बढ़ावे पर पर विशेष कार्य करेगी व उनको नशे से भी दूर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए पहले भी नि:स्वार्थ भाव से काम करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के परागपुर(बलाहर) स्थित वेद व्यास परिसर में योगविद्या विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यवक्ता योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद व्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की व संरक्षक के तौर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के वाइस चांसलर श्री निवासवरखेड़ी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े। आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेद व्यास परिसर में 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को भी योग विद्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्याालय राजोल दिल्ली स्थित कम्पनी क्लिक 2 कैरियर के सहयोग से 20 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस रोजगार मेले में सभी फ्रेशर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले मे अभ्यर्थी डिजिटल मार्केंटिंग एचआर रिक्रूटर, आईटी रिक्रूटर कैटालाग स्पेशलिस्ट आदि पदों की भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों का सालाना पैकेज 1.8 लाख व 3.5 लाख रखा गया है। यह रोजगार मेला ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल के परिसर में सुबह 10 बजे लगेगा। इसकी जानकारी कालेज के प्रबन्धक वीरेंद्र चौधरी ने दी।
जयसिंहपुर विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही जयसिंहपुर विधानसभा में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हंै। जयसिंहपुर क्षेत्र से हर जगह से उमीदवारों ने अपनी दावेदारी जतानी शुरु कर दी है। इस सीट पर हमेशा ही कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा है। तीसरे विकल्प की और आज तक यहा राह नहीं बढ़ी है। पर इस बार आम आदमी पार्टी सक्रिय हो चुकी है। भाजपा में मौजूदा समय में रविंद्र रवि धीमान विधायक है जो कि लगातार जन संपर्क अभियांन में जुटे हुए है और रविंद्र धीमान के समय में जयसिंहपुर क्षेत्र में विकास ने भी रफ़्तार पकड़ी है । भाजपा की तरफ से पुलिस वाले भी इस बार चुनाव में टिकट को लेकर चुनाव में उतरने की तैयारियों में लगे हंै, जोकि टिकट को लेकर हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ में मेल मिलाप शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस की बात करे तो यहां पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा भी लगातार जनसंपर्क अभियांन में जुटे हैं तो दूसरी और सुशील कोल, एडवोकेट पीसी कौंडल व ओम प्रकाश अध्यापक भी कांग्रेस की टिकट के दावेदारी जता रहे हैं। जयसिंहपुर विधानसभा में इस बार आम आदमी पार्टी भी इस बार भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए दावा कर रही हैं पर आप में आधा दर्जन के करीब लोग टिकट की दावेदारी जता रहे हंै। आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष विक्रम कोंडल, सतीश कुमार, भाजपा को छोड़ कर आप में शामिल हुए प्रभात कोंडल, मंडल महामंत्री लकीपुरी, एडवोकेट सुरेश डोगरा के साथ अन्य लोगों ने भी आप की टिकट को लेकर दावेदारी पेश की। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां बात रही हैं कि भाजपा और कांग्रेस तो आमने-सामने होगी लेकिन आम आदमी पार्टी की भूमिका को भी नहीं नकारा जा सकता।
धीरा। अटियाला दाई में बुधवार को स्थानीय युवाओं ने छबील लगाई। इस दौरान युवाओं ने सड़क पर जा रहे राहगीरों को शीतल पानी पिलाया। इस सेवा के कार्य में सभी गांववसियों ने संपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान रजत कुमार, विक्की, सुनिल कुमार, विशाल, शुभम व अबू आदि मौजूद रहे।
धीरा। सिहोटू के वार्ड नंबर-1 में बलोटी पुल के पास स्थानीय युवाओं ने छबील लगाई। इस दौरान सड़क पर जा रहे राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा पानी पिलाया गया। इस सेवा के कार्य में सभी गांववसियों ने संपूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान पूर्व उप प्रधान त्रिलोक चंद, विनोद कुमार, अशोक कुमार, प्रवीन कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, महिला मंडल सचिव सुमना देवी, ममता देवी, मीना देवी, लता देवी, रेणुवाला, शकुंतला देवी, मोहनी देवी, कांता देवी, सुनिता देवी, पायल देवी, अनिता देवी, मीना देवी, पल्लवी, स्नेहा, आरुषी, कार्तिक व बृत्ति आदि माजूद रहे।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत लाहट की दीपांशी अवस्थी ने एमएससी कॉम्युटेशनल बॉयोलॉजी एंड बायोइंफार्मेटिक में गोल्ड मेडल हासिल कर के खैरा का नाम रोशन किया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर से हाल ही में सम्पन्न हुए यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में दीपांशी ने यह गौरव हासिल किया है। दीपांशी ने न केवल अपने माता-पिता अपितु पूरे उपमंडल का नाम रोशन किया है। दीपांशी ने जमा दो तक की शिक्षा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बनूरी से की। वर्तमान में दीपांशी अब मोहाली से पीएचडी कर रही है। दीपांशी ने इसका श्रेय अपने दादा स्व. वैद्य अमर नाथ, दादी स्वर्गीय सुशीला देवी के अशीष एवं माता मधु तथा मनोज अवस्थी सहित अध्यापक वर्ग को दिया।
हिमाचल प्रदेश संस्कृत भारती न्यास द्वारा दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 10 जून से 21 जून तक हो रहा है। यह आयोजन ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास, टिक्कर हमीरपुर में हो रहा है। इस दौरान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वन्दना योगी मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने महिला वर्ग की तुलना दुर्गा शक्ति के साथ की। वहीं उन्होंने इस दौरान संस्कृत भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्कृत भारती संघटन के उत्तर क्षेत्रीय संघटन मंत्री नरेन्द्र ने कहा कि संस्कृत भारती संघटन केवल भारत में ही नहीं अपितु 28 देशों में कार्य कर रहा है। भारत में अनेक ग्राम संस्कृत ग्राम हैं। हिमाचल प्रदेश की द्वितीय राजभाषा भी संस्कृत है। अत: हमें और भी उत्साह के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण वर्ग में समग्र हिमाचल के 70 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। यह सभी प्रशिक्षणार्थी जनवरी माह में आयोजित प्रथमस्तरीय प्रशिक्षण स्तर को पूर्ण करके ही यहां द्वितीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग के समापन के पश्चात संस्कृत भारती की योजना के अनुसार सभी जिलों में विविध गांवों में लोगों को संस्कृत भाषा सिखाएंगे। इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में संस्कृत संभाषण शिबिर का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस वर्ग में संस्कृत भारती संघटन के केन्द्र व प्रांत के विभिन्न शिक्षक सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संस्कृत महाविद्यालय चकमोह के प्राचार्य आचार्य वीरेन्द्र कुमार ने की तथा कार्यक्रम का संचालन दिशान्त कुमार व अतिथि परिचय एवं स्वागत हमीरपुर जनपद के संयोजक नीरज कुमार ने किया। प्रस्तावित भाषण वर्ग के मुख्य शिक्षक केवल कुमार भी मौजूद रहे। वर्ग के वर्गाधिकारी संस्कृतभारती हिमाचल प्रान्त के प्रांत शिक्षण प्रमुख डॉ. मुकेश कुमार हैं। इस अवसर पर समाजसेवी मुंशी राम, योग के प्रति समर्पित प्रदीप योगी, अशोक व अन्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रदीप शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
रोड शो को लेकर आम जनमानस में खासा उत्साह पंकज सिंगता। धर्मशाला प्रधानमंत्री के धर्मशाला के प्रस्तावित प्रवास के दौरान रोड शो के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आम जनमानस भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने रोड शो की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 तथा 17 जून को प्रवास प्रस्तावित है तथा हिमाचल के लिए यह गर्व के क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रि ठहराव भी धर्मशाला में करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट तथा मंडी में राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रवास किया था। इसके साथ ही हाल ही में शिमला में केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला प्रवास के दौरान भी रोड शो के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि रोड शो के लिए विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं तथा धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पीएम के स्वागत के लिए लोगों को निमंत्रण भी दिया गया है। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नैहरिया, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सचिव विशाल चौहान, ज़िला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर विश्व चक्षु सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
आगामी 16 और 17 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला आ रहे है और इसके मद्देनज़र पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। प्रधानमंत्री के धर्मशाला आगमन पर पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का पहरा है। जहां-जहां से प्रधानमंत्री का रोड शो होना है वहां पर सुरक्षा को और ज्यादा कड़ा किया गया है। केसीसी चौक से यह रोड शो शुरू होना है और जिन स्थानों से हो कर यह रोड शो गुज़रेगा वहां पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात है। जगह-जगह एसपीजी, पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का कड़ा पहरा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। सुरक्षा के लिहाज से प्रधानमंत्री के रोड शो का मीडिया कवरेज भी नहीं होगा। डीआईजी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह सूचित किया गया है कि इस रोड शो के दौरा किसी भी तरह की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध रहेगा। प्रधानमंत्री के आगमन पर धर्मशाला को पूरी तरह से सवार जा रहा है। 16 जून को प्रधानमंत्री का रोड शो भी प्रस्तावित है। यह रोड शो केसीसी चौक से वॉर मेमोरियल होते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक जाएगा। इस रोड शो के मध्यनज़र और प्रधानमंत्री के आगमन के लिए जिला प्रशासन तथा भाजपा के द्वारा पूरी तैयारियां की जा रही है। राजनीतिक तौर पर प्रधानमंत्री केवल इस रोड शो में भाग लेंगे और इसके अलावा मुख्य सचिवों की बैठक में भाग लेंगे। धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने बताया कि इस रोड शो में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्त्ता हिस्सा लेने जा रहे है। नेहरिया ने कहा कि वह स्वयं लोगों को इस रोड शो में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने जा रहे है और यह रोड शो पूरी तरह से सफल साबित होगा। इस रोड शो से पहले धर्मशाला शहर में भाजपा के करीब 25 हज़ार झंडे लगाए जा रहे है और पार्टी का हर कार्यकर्त्ता इस रोड शो को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत जंडौर में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान खुलने से घर द्वार पर छात्र तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने करोड़ों रुपए की लगात से बना यह संस्थान जनता को समर्पित किया है। एक ओर जहाँ इस संस्थान के खुलने से समस्त जसवां-परागपुर को विकास के पर लगेंगे, वहीं हजारों छात्रों का भविष्य भी सवरेंगा। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इस संस्थान के खुलने से स्थानीय युवाओं को काफी फायदा होगा। साथ ही देहरा, ज्वालामुखी सहित आस-पास के क्षेत्रों के छात्र भी यहाँ आकर शिक्षा ग्रहण कर सकते है। पॉलिटेक्निक संस्थान जंडौर में छात्र सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कर पाएंगे। सभी कोर्सों के लिए कुल 240 सीटें होंगी। कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने के लिए विभाग द्वारा लगभग सभी औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी है। इस कॉलेज में टीचिंग और नॉन टीचिंग के करीब 46 पद सरकार द्वारा मंजूर कर दिए गए हैं। बता दें कि जंडोर में खुलने जा रहे इस शिक्षण संस्थान का निर्माण 23 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसका 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गौर हो कि इस संस्थान को जंडोर में खोलने के लिए जंडोर पँचायत की पूर्व प्रधान स्व. श्रेष्ठा देवी ने लगभग 2 वर्ष पहले 20 कनाल भूमि दान की थी। यह भवन करीब 23 करोड़ 13 लाख 91 हज़ार 173 रुपय की लागत से तैयार हो रहा है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष जसवां-परागपुर विनोद शर्मा ने बताया कि इसका सीधा फायदा स्थानीय युवाओं को होगा। वहीं जंडोर पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि मंत्री बिक्रम ठाकुर के अथक प्रयासों से यह सब कुछ हो पाया है। जसवां-परागपुर को करोड़ो रुपये की सौगात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से मिली हैं। जसवां-परागपुर का विकास ही उनका पहला ध्येय है, जिसके लिए वह हर रोज नए-नए प्रयास कर रहे हैं। जंडोर में खुल रहे इस पॉलिटेक्निक कॉलेज से बच्चो को अच्छी शिक्षा मिलेगी। जसवां-परागपुर में भी अब बच्चे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके इंजीनियर बनेंगे। -बिक्रम ठाकुर, उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर
पालमपुर के सम्पूर्ण विकास का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को ही जाता है और उनके समय मे ही पालमपुर बड़े बड़े संस्थान स्थापित हुए हैं। पालमपुर पहुंचे उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने ये बात कही। उद्योग मंत्री मंगलवार को पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिये आयोजित विशाल जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर विधान क्षेत्र से सम्बंधित असंगठित क्षेत्र के करीब 4 हजार लोगों को पंजीकरण कापियां भी वितरित की। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आम और गरीब आदमी तथा मज़दूरों की चिंता करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए गठित भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पंजीकरण नियमों को सरल बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा गया है ताकि बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड से मिलने वाली राहत राशि को भी लगभग दोगुना किया गया है। उन्होंने लोगों से सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। हरिद्वार के लिए चलेगी एसी बस परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के परिवहन बेड़े में 206 नई बसों को शामिल किया गया है और पालमपुर डिपो को पालमपुर से हरिद्वार के लिये एक नई एसी बस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों को होल्टा, पंतेहड़ पट्टी नई बस सेवा, सपेड़ू से उतराला बिनवा नगर, मैंझा से री -गिद्दा -हंगलोह, बदरेणा- नीलकंठ -सरसावा, चामुंडा-खारटी-जुगेहड़ और ब्रह्म ठेहडू लाहला तक एक सप्ताह में बसे चलाने के लिये आदेश दिये। उन्होंने पालमपुर बस अड्डे के लिये भी राशि देने की घोषणा की। मिशन के रूप में किया कामगारों का पंजीकरण : त्रिलोक कपूर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि पालमपुर हलके से सम्बंधित 4 हजार से अधिक कामगारों के पंजीकरण कार्ड वितरित किये गये है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने के लिये पालमपुर हलके में 26 जून से 3 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर शेष लोगों भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 340 महिला मंडलों को एक एक हजार लीटर पानी की टंकी तथा 10-10 गद्दे उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि महिलाओं को सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में इनका लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में 4 हजार के लगभग सोलर लाइट लगवाई गई हैं। 1100 से अधिक किसानों को सीएसआईआर से जोड़ कर निःशुल्क उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर संत कबीर जयंती पर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने संत कबीर मंदिर नागणी (भेडू महादेव) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ने मंदिर में शीश नवाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार प्रदेश वासियों को संतगुरु कबीर जयंती की बधाई दी और लोगों से उनके दर्शाये मार्गों पर चलने का अनुसरण किया। उन्होंने कहा कि संत और महात्मा सर्व समाज के होते हैं और लोग ऐसे महान लोगों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास भक्तिकाल के एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार के कार्यों में लगा दिया। उन्होंने बताया कि कबीर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण एवं समाज हित में कार्य करते रहे। उन्होंने इस अवसर पर यहां सामुदायिक भवन और चारदीवारी इत्यादि के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले राज्यसभा सांसद ने भी प्रदेश के लोगों को संत कबीर जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष संतों, पीरों और पैगंबरों की धरती है, जिन्होंने मानवता की भलाई और और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कबीर संतमत के प्रवर्तक और संत काव्य के सर्वश्रेष्ठ कवि थे। विलक्षण के धनी और समाज -सुधारक संत कबीर हिन्दी साहित्य में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन्होंने भी इस अवसर पर सामुदायिक भवन को 5 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर राज पाल, तिलक राज, अजय कबीर व देश राज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लाडली फाउंडेशन आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्तरीय अवार्ड समारोह मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन इकाई जिला कांगड़ा की बैठक का आयोजन धर्मशाला मुख्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बबीता ओबरॉय एवं जिला महासचिव तथा संगीता थापा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला कांगड़ा के कई विकासात्मक मुद्दों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबीता ओबरॉय ने कहा कि लाडली फाउंडेशन के चेयरमैन शालू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तरीय अवार्ड समारोह का आयोजन जुलाई महीने में बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाजिक क्षेत्र, कला, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को वुमन एक्सीलेंसी अवार्ड-2022 एवं शान-ए-हिमाचल अवार्ड-2022 से नवाजा जाएगा। अवार्ड समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को न्योता दिया जाएगा। लाडली फाउंडेशन के जिला महासचिव संगीता थापा ने बताया कि लाडली फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से प्रदेश एवं देश में सामाजिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। असहाय महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए जल्द ही धर्मशाला में लाडली निशुल्क सिलाई कटाई सेंटर खोला जाएगा। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीना पठानिया, जिला सचिव शीतल बिष्ट, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा, धर्मशाला ब्लॉक उपाध्यक्ष राधा शाही, सुरेखा जमवाल, सीमा थापा, सुनीता, रेनू शर्मा व वीना शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत लंज के तहत गांव कोडिय़ां निवासी विनोद लाल सुपुत्र स्व. राय सिंह एमईएस विभाग में बतौर एडम. ऑफिसर के पद से दिल्ली कैंट से रिटायर हुए। विनोद लाल ने लगभग 32-33 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। विनोद लाल ने इस विभाग में बतौर क्लर्क ज्वाइन किया और अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इस पद पर पहुंच गए। विनोद लाल की एक बेटी और एक बेटा। उनकी रिटायरमेंट उनके विभाग के मुलाजिमों, सुरिंद्र कुमार, विश्व कुमार, गोपाल कृष्ण, सन्नी, रीता, मनोज और ज्योति, विजय आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में रोड शो ऐतिहासिक होगा। इसको लेकर भाजपा जिला भर में घर-घर जाकर रोड शो के लिए निमंत्रण पत्र लोगों को दिए जा रहे हंै। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 16 व 17 जून दो दिनों का दौरा रहेगा, जिसमें 16 जून को मुख्य सचिवों के सम्मेलन से पहले धर्मशाला के कचहरी स्थित केसीसीबी चौक से प्रदेश शहीद स्मारक तक रोड शो करेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस बार देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसमें केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा धर्मशाला के लिए यह और भी गौरव की बात है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का रात्री ठहराव सर्किट हाउस में होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नरेंद्र मोदी धर्मशाला में आ चुके हैं, परंतु इस बार उनका दौरा एक नई गाथा लिखेगा। रोड शो को लेकर लोगों में भारी जोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत के लोगों को एक मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। केंद्र में मोदी के आठ साल तो प्रदेश में जयराज ठाकुर के ल्गभग साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त भारत के निर्माण का देखा है और उसी पथ पर अग्रसर है। पूर्व की सरकारों ने देश को अपराध व भ्रष्टाचार का केंद्र बना रखा था। राकेश शर्मा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में एक समान विकास को गति दी है। हिमाचल का नाम आज देश के अन्य राज्यों की तुलना में आग्रीणी राज्य में लिया जाता है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाति है, जिसमें करोड़ों के घोटाले बार-बार सामने आते रहे। भाजपा के पास एक मजबूत संगठन है और हम अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हमेशा नीतियों और सिद्धांतों पर कार्य किया है। उन्होंने कहा परिवारवादी पार्टियां देश व प्रदेश को पीछे ले जाना चाहती है। उनका सार्वजनिक जीवन परिवार से शुरू होता है और सिर्फ परिवार के लिए ही होता है।
विनायक ठाकुर । देहरा एक कहावत है कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता यह लोगों की सोच पर निर्भर करता है, वो काम को किस नजरिये से देखते है। अगर आप पूरी ईमानदारी से किसी भी कार्य को करते हैं, तो यकीनन सफलता एक दिन आपके कदम चूमती है। जी हां बात कर रहे हैं। उपमंडल देहरा के अंतर्गत सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक शक्तिपीठ नाग मंदिर करियाडा की, वहां 60 वर्षीय नाग मंदिर प्रबंधक कुलदीप सिह गुलेरिया विगत करीब आठ वर्षों से लगातार अपनी पांच सेेेे सात कनाल भूमि में धीया, टमाटर, तोरी, करेला, मटर फली, बीनस, लौंकी, खीरा व डानी सहित और भी कई तरह की मौसमी व बेमौसमी सब्जियां उगाकर अपने क्षेत्रभर मे एक मिसाल कायम की है। इसके अलावा कुलदीप सिंह गुलेरिया ने इलीचि, चीखू, मौसमी संतरा, गरगल देशी व विदेशी थाईलैन, निम्बू, लुगैंठ, सीताफल, जूस बाल, बिल्ल, कटहल व केला सहित चौसा, बाम्बे, ग्रीन, दशहरी व तोता देसी आदि आमों की भिन्न भिन्न वेराइटी तैयार की है। खास बात तो यह है कि नाग मंदिर प्रबंधक कुलदीप सिह गुलेरिया अपने बगीचे में उगाई किसी भी सब्जी किसी भी ग्रामीण को पैसा लेकर मोल नहीं बेचते हैं। लिहाज़ा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं व क्षेत्र भर के लोगों को घर की उगी सब्जी प्रसाद के तौर पर निःशुल्क दे रहे हैं, जो कि किसी मिसाल से कम नहीं है। कुलदीप सिंह गुलेरिया ने सब्जी को पानी की सिचाईं के लिए अपने खेत में ही खोद रखा है। तीस फूट गहरा कूआं व नाग मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के तौर पर निःशुल्क दी जा रही है। मंदिर प्रबंधक कुलदीप सिह गुलेरिया ने बताया कि यहांं सब्जी की अच्छी पैदावार के लिए अपने खेत मे ही तीस फूट गहरा कुआं खोद रखा है, जिससे हर रोज सब्जियों को पानी की सिचाईं इसी कूएं से की जा रही है। बचपन से ही खेतबाड़ी का शौक रखने बाले कुलदीप सिह गुलेरिया ने पत्रकारों से रु-ब-रु होते हुए कहा कि यहां हमारे बगीचे में जब भी सब्जी या अन्य फल आदि की फसल तैयार होती है, तो सबसे पहले अपने आस-पड़ाेस के लोगों व यहां मंदिर मे आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क बांटी जाती है। देसी गोबर से तैयार हो रही है हर सब्जी कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि में अपने बगीचे में हर सब्जी के उत्पादन के लिए केबल और केवल देसी गोबर का ही प्रयोग करते हैं। इन्होंने कहा कि हर किसान को चाहिए की वह हमेशा अपने खेतों मे ही सब्जी उगाएं और अपनी सेहत को भी कायम रखे कुलदीप सिह गुलेरिया ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने खेतों में बाजार या बाहरी राज्यों से मिलने वाली खाद का प्रयोग नहीं किया। हमेशा अपने पशुओं के देशी गोबर (खाद) के इस्तेमाल से ही सब्जियां पैदा की हैं। यही कारण है कि यहां हर कोई बगीचे में उगी लैहलदार सब्जियां खाने के लिए पंसद करते हैं।
विनायक ठाकुर।देहरा उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। यह दुष्प्रचार करती है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहाड़ नहीं चढ़ पाएंगे। हिमाचल के बारे में राजनीतिक दूरदृष्टि के अभाव के कारण हाल ही में आप पार्टी की राज्य इकाई को भंग किया गया था और अब नई कार्यकारिणी बनाई गई। पंजाब का राजनीतिक परिदृश्य हिमाचल से अलग है और लोग आप पार्टी के झूठे वायदों में नहीं आएंगे। परिवहन बिक्रम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिक्षा पर उठाए जा रहे सवालों पर कड़ी टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल बताएं कि उनकी कौन सी सर्वे एजेंसी है, जिस ने कहा है कि हिमाचल में शिक्षा का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि देशभर में शिक्षा का सर्वे होता है। उसमें केरल और हिमाचल अवल रहते हैं और आज भी यही स्थिति है। दिल्ली जिस प्रदेश में आप की सरकार है, वहां भी शिक्षा की हालत क्या है? सबको पता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम करती है और केवल सत्ता के लिए झूठ बोलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को सलाह है कि वह पंजाब को संभाले नहीं तो पंजाब में चिंगारियां उठेंगी और यह प्रदेश के लिए सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस जिम्मेदारी के साथ आम आदमी पार्टी को पंजाब में सत्ता दी है। उन्हें काम करना चाहिए लेकिन पंजाब आग उगल रहा है, जो प्रदेश व प्रदेश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता समझदार है, यहां झूठ चलने वाला नहीं है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जयपुर में आयोजित बाबा अर्नोल्ड क्लासिक में सुरेंद्र सिंह सपेहिया पुत्र रमेश सिंह पंचायत कस्बा जागीर गांव सयुल खड्ड ने अच्छा प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोजित प्रतियोगिता में भारत के अनेक राज्यों से बहुत प्रतिभाशाली एथलिट्स ने भाग लिया व बॉडी क्लिडिंग क्षेत्र के उभरते हुए सितारे सुरेंद्र सिंह सेना में सेवा देने के साथ-साथ 2 बार लगातार बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आज जिलाभर के आयुष अधिकारी व कर्मचारी जुट गए हैं। यह कार्यक्रम कोरोनाकाल के 2 वर्ष बाद होगा। आयुष विभाग द्वारा जिला भर के 21 चिन्हित स्थानों पर बड़े स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में योग दिवस के पूर्व इन स्थानों पर योगअभ्यास करवाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज जिला कांगड़ा के उप मंडल नूरपुर के नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा शर्मा ने बताया आज उन्होंने डॉ सोनिया लुभाया व फार्मेसिस्ट टहल सिंह के साथ मिलकर राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौर कॉलेज में छात्र, छात्राओं को योगाभ्यास करवाया, जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस संबंध में जब जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा से बात की, तो उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस को सफल बनाने के लिए पूर्व योगाभ्यास करवाए जा रहे हैं, जिसमें आज जिला कांगड़ा में 1213 लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए इन चिन्हित स्थानों के अलावा पूरे जिला कांगड़ा में जितने भी आयुर्वेदिक संस्थान है, उन संस्थान में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सक स्थानीय पंचायत प्रधानों के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे व योगाभ्यास करवाएंगे।
विनायक ठाकुर।देहरा बीजेपी का जहाज डूबने वाला है, यह तय है। अब बीजेपी कार्यकारिणी बैठकों का ड्रामा करें या सिटिंग विधायकों, मंत्रियों की टिकटें काटने का ढिंढोरा पीटे। प्रदेश की जनता का न विश्वास बहाल होगा न गुस्सा शांत होगा। क्योंकि जनता जान चुकी है कि बीजेपी झूठे व जुमलेबाजों की पार्टी है जिस पर कतई भरोसा नहीं किया जा सकता है। प्रदेश की जनता में विश्वास खो चुकी बीजेपी के पास अब 4 वर्षाें तक लगातार जनता से हुई बेइन्साफी के दाग नहीं धोये जा सकते हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। हरिओम शर्मा ने कहा कि जिस बीजेपी के राज में 20 हजार करोड़ की डिग्रियां बेची गई हों। प्रदेश में हुए अब तक के सबसे बड़े फर्जी डिग्री घोटाले में जनता व कांग्रेस तो सवाल उठा ही रही है, लेकिन सवालों के कटघरे में बीजेपी के ही दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सरकार व पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। पिछले 4 वर्षाें में हुई तमाम छोटी-बड़ी भर्तियां संदेहों व आरोपों के घेरे में हैं, जिसको लेकर अब प्रदेश के युवा वर्ग का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शिक्षित बेरोजगार वर्ग को यह यकीन हो चुका है कि बीजेपी प्रदेश के लिए हानिकारक है। हरिओम शर्मा ने कहा कि कर्जे के पहाड़ के नीचे दबा प्रदेश यह सवाल बार-बार उठा रहा है कि आखिर कर्जा बढ़ा तो क्यों बढ़ा और बढ़ा, तो किसके लिए बढ़ा। क्योंकि बीजेपी के राज में आम आदमी के विकास को लेकर कोई काम नहीं हुआ है। यह जनता भी जानती है और बीजेपी भी जानती है। हरिओम शर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह साबित हो चुका है कि राज-काज के नाम पर बीजेपी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। कर्मचारी सरकार के रवैये को लेकर हताश व निराश हैं। ऐसे में बीजेपी किस मुंह से मिशन रिपीट की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता व समूचा विपक्ष यह मान और जान चुका है कि बीजेपी जब-जब सत्ता में आती है, तब-तब इस प्रदेश के हितों से लगातार खिलवाड़ होता है। ऐसे में बीजेपी को वोट मांगने का कोई हक नहीं है। क्योंकि बीजेपी मिशन रिपीट की बात कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता मिशन डिलीट की बात कर रही है और यह तय है कि जनता मिशन डिलीट को पूरा करके रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी दावा कर रही है कि इस बार मिशन रिपीट करके बीजेपी पिछले रिवाजों को बदलेगी, लेकिन जनता ठान चुकी है कि बीजेपी को सत्ता से खदेड़ कर ही दम लेना है। इसलिए रीति-रिवाज का यह झूठा जुमला भी चलने वाला नहीं है।
विनायक ठाकुर। देहरा बीजेपी की जयराम सरकार अब तक की सबसे नाकाम सरकार साबित हुई है। जिसकी जनता को कोई आस नहीं है व भ्रष्टाचारियों को कोई खौफ नहीं है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार के इन साढ़े चार सालों में जहां एक ओर प्रदेश अनावश्यक तौर पर कर्जे के पहाड़ के नीचे दबा है। वहीं, जीरो विकास की स्थिति में प्रदेश वर्षों पीछे जा पहुंचा है। बीजेपी सरकार जनता की चिंता छोड़ सत्ता के एकमात्र एजेंडे को साधने में लगी हुई है। चारों तरफ महंगाई हर तरफ से आम नागरिक की जेब पर हर पल डाका डाल रही है। कर्मचारी हाल-बेहाल हैं। शिक्षित बेरोजगार हताश व निराश हैं। डॉ राजेश ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी को खदेड़ने का पूरा मन बना चुकी है। क्योंकि जनता समझ चुकी है कि बीजेपी सिर्फ झूठों और जुमलेबाजों की पार्टी है। प्रदेश में बीजेपी की अगर कोई उपलब्धि है तो वह प्रदेश को कर्जे में डुबोने की रही है या फिर कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुए कामों की रही है। उन्हाेंने कहा कि बीजेपी लोकहित की बात न करके अपने सत्ताहित को साधने के जुगाड़ में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी सरकार साबित हुई है, जिसमें अपने चुनावी घोषणा पत्र का कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा सिर्फ झांसा साबित होकर रह गया है। प्रदेश में 69 एनएच बनाने की बातें हवाई साबित हुई हैं। रेल, एरोप्लेन व शहीद स्मारक भी झूठ का पुलिंदा व कोरी घोषणा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 2012 में बीजेपी के नेताओं ने रेल को लेकर पहली बार झूठ बोला था और उस झूठ को अब लगातार ढोती आ रही है। न रेल आई, न शहीद स्मारक बना, न झीलों में सी-प्लेन दौड़े यह तमाम वायदे और बातें झूठ का कोरा पुलिंदा साबित हुई हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अब बीजेपी विधानसभा चुनावों में किस मुंह से वोट मांगने आ रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने वार्ड मीआलू में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों बातचीत की। उन्हें विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो कि मनरेगा के कामगारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो कि अन्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अतिरिक्त हैं। जैसे कि आवास योजना, बच्चों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त धनराशि, शादी के लिए कामकारों के बच्चों के लिए अनुदान, विधवा पेंशन, मृत्यु होने पर अनुदान, रजिस्टर्ड कामगारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा आदि विभिन्न प्रकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर उनके साथ सरदारी लाल, दिलबाग, सुनीता, बबली, सरिता, लता, रक्षा, समंगला रीना तथा अन्य की महिलाएं पुरुष उपस्थित रहीं।
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने का खुला न्योता हिमाचल के खस्ताहाल सरकारी स्कूल रोज़ बन रहे हैं अख़बारों की सुर्खियां शिवांशु शुक्ला। हमीरपुर आम आदमी पार्टी दुआरा हमीरपुर में आयोजित किए गए शिक्षा संवाद कार्यक्रम के बाद भाजपा तथा कांग्रेस दोनों पार्टियों में घबराहट पैदा कर दी है, जिसके चलते इन पार्टियों के नेता-मंत्री अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली शिक्षा मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हो रही, जबकि इसके बिलकुल विपरीत हिमाचल के सरकारी स्कूल बहुत ही दयनीय अवस्था में हैं, यह बात आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान कही। पंकज पंडित ने दोनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने वर्ष हिमाचल प्रदेश की कमान भाजपा और कांग्रेस के हाथों में रही, लेकिन दोनों पार्टियों ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था का भट्ठा बिठा के रख दिया है। आज प्रदेश के स्कूल जर्जर अवस्था में हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी के चलते, शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। एक ओर जहां शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं, रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को न भरे जाने से बेरोज़गार युवाओं के भविष्य को भी अंधेरे में झोंका जा रहा है। ‘आप’ प्रवक्ता ने हिमाचल में शिक्षा के स्तर में दिन-प्रतिदिन आ रही गिरावट बारे चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही दयनीय है। जोखिम भरे अथवा किसी भी समय किसी अप्रिय घटना को न्योता देते जर्जर तथा असुरक्षित भवनो में बच्चों की कक्षाएं चल रही हैं। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने का खुला निमंत्रण ‘आप’ प्रवक्ता ने भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि हिमाचल की जर्जर सरकारी शिक्षा व्यवस्था बारे बड़ी-बड़ी बातें हांकने वाले दोनों दलों के नेताओं को आम आदमी पार्टी सार्वजनिक तौर पर आमंत्रित करती है कि वो जब मर्ज़ी दिल्ली स्कूलों के केजरीवाल मॉडल को देखने ज़रूर जाएं, ताकि हिमाचल के सरकारी स्कूलों का तुलनात्मक अध्यंन किया जा सके और प्रदेश के सरकारी स्कूलों का भला हो सके। खस्ताहाल सरकारी स्कूल रोज़ बन रहे हैं अख़बारों की सुर्ख़ियां हिमाचल के खस्ताहाल स्कूल हर रोज़ अख़बारों की सुर्ख़ियां बन रहे हैं, आए दिन अख़बारों में छपता रहता है कि किसी स्कूल की छत टूटने वाली है, किसी स्कूल की छ्त्त उड़ गई। कहीं एक कमरे में चल रही हैं। सभी कक्षाएं, कहीं पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है तो कहीं नौनिहालो के लिए शोचायलय नहीं हैं। ‘आप’ प्रवक्ता ने रामपुर बुशहर में एक जर्जर होती छत वाले स्कूल और जवालाजी के दतेहर स्कूल की ताज़ा तस्वीरें जारी की, जिसमें पांच कक्षाओं के लिए केवल एक ही कमरा होने के चलते अधिकतर कक्षाएं बाहर खुले में लगाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ दिल्ली के स्कूलों की तुलना हिमाचल के सरकारी स्कूलों से करने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तस्वीरें भी मीडिया में जारी की गई। 'आप' प्रवक्ता ने इस मौक़े पर कहा कि सुर्ख़ियां दिल्ली की अख़बारों में अरविंद केजरीवाल शिक्षा माडल की भी बन रही हैं, जिनको पूरा देश सराह रहा है और सुर्ख़ियां हिमाचल के खस्ता सरकारी स्कूलों की भी बन रही हैं, लेकिन जनता की राय हिमाचल के सरकारी स्कूलों के प्रति दिल्ली के शिक्षा माडल के बिलकुल विपरीत है। ‘आप’ प्रवक्ता पंकज पंडित ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी के शिक्षा संवाद कार्यक्रमों से भाजपा-कांग्रेस बुरी तरह से घबरा गई है, जबकि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो शिक्षा के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच रही है, जबकि भाजपा-कांग्रेस धर्म और जाति के मुद्दों को लेकर राजनीति करती आयी है और जिस तरह का समर्थन पूरे हिमाचल में आम आदमी पार्टी को लोगों से मिल रहा है। यक़ीनन उस से यह तय है कि आने वाले विधान सभा चुनावों में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ ‘आप’ की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक ईमानदार सरकार की जरूरत है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पूरे देश में जनता की एकमात्र पसंद होगी।


















































