वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के कल्याण और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में महिला मंडलों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता को 31000 रुपये से बढ़ाकर 51000 रुपये किया गया है। इसी प्रकार, बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 21000 रुपये किया गया है। पिछले वर्ष 9 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर 30,851 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 2633 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को 25000 रुपये अतिरिक्त रिवॉलविंग फंड टॉपअप के रूप में उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत अब तक 17 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर 6626 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ौतरी सुनिश्चित की गई है ताकि जमीनी स्तर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले हजारों महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के लाभ सुनिश्चित किए जा सके। इस अवसर पर पालमपुर विस क्षेत्र के 350 महिला मंडलों को भजन कीर्तन के लिए वाद्य यंत्र तथा 100-100 देवदार के पौधे भी वितरित किए गए। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने इस अवसर पर केंद्र केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व भजन कीर्तन पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।
संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा सात अगस्त को धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी चार परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं। धर्मशाला में पहली मर्तबा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति प्रदान की गई। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा)वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र, बीएड कालेज में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारी तथा कर्मचारी नियुक्त किए जायेंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को बहुत सहूलियत होगी और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा ।
जिसमें भजन कीर्तन सामान के साथ सम्मानित करने व एक सप्ताह तक चलने वाले महिला मंडल के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने पालमपुर ऑडिटोरियम में उपस्थित अपार भीड़ रूप में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पूरी तरह वचनबद्ध है। देश और प्रदेश की सरकार ने जिस भाव के साथ महिलाओं के विकास के क्षेत्र में एक से एक बढ़कर कल्याणकारी निर्णय लिए हैं उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले चुनावों में महिलाओं का जयराम सरकार को समर्थन और सहयोग मिलना निश्चित है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को अध्यात्मिक से जुड़ी एक भजन पुस्तिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी विस्तार पूर्वक वर्णन है। उपस्थित बहनों से यह आग्रह किया कि हर रविवार शाम 4 बजे सभी बहनें इकट्ठे होकर भजन कीर्तन संध्या से पहले सरकार की योजनाओं की चर्चा करें ताकि हर पिछड़े से पिछड़े व गरीब परिवार को भी सरकार की हर योजनाओं की जानकारी मिले। उन्होंने एक सप्ताह तक चलने वाले पौधारोपण अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि हर महिला मंडल 100 पौधे रोपित ही नहीं करेगा बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी अपने हाथ में लेगा और इस प्रकार 35000 पौधों का एक लक्ष्य 350 महिला मंडलों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। उन्होंने इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रम में दिए जाने वाले सहयोग के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी डॉ नितिन पाटिल, उप मंडल अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया, पुलिस उप अधीक्षक गुरबचन सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संजय ठाकुर, सहायक अभियंता जल शक्ति विभागों अमित चौधरी , महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता राणा, जिला महामंत्री नरेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री अमरजीत राणा, जिला कोषाध्यक्ष कैप्टन श्यामलाल, जिला महिला मोर्चा महामंत्री पूनम भट्ट, मंडल महामंत्री रंजना भट्ट, लता पटियाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आकाशदीप जरयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, शांति शर्मा, मनोनीत पार्षद ललित शर्मा, राकेश गिल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राकेश कुलेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कपूर, मान चंद ठाकुर, पूनम शर्मा लक्ष्मी मैहता, मीनू देवी, देशराज ठाकुर, साहिल नाग, अनूप शर्मा आदि कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
जयसिंहपुर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में फार्मेसी की कक्षाएं होंगी शुरू। आज शिमला में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र में बने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में फार्मेसी की कक्षाएं शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का महौल बना है। बात करे तो इस अब यहां के बच्चों को दूर दराज़ के क्षेत्रों में पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इनको यह सब सुविधा तलवाड़ में बने तकनीकी संस्थान में ही मिल जाएगी। वही साथ में मंत्रीमंडल की बैठक में बहु तकनीकी संस्थान तलवाड़ में विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पद भरने का भी निर्णय लिया। वही स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त भी किया।
ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी द्वारा डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा है। आप नेता अभिषेक राणा ने बताया कि जिसमें पदाधिकारियों से आम जनता की तरफ से मांग आ रही की आम आदमी पार्टी जॉइन करने लिए वह कहाँ आये इसे ध्यान मे रखते हुए आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी ने पार्टी ऑफिस की शुरुआत कर दी हैl इस मौके पर ज्वालामुखी विधानसभा की सारी टीम अभिषेक राणा यूथ अध्यक्ष, गगन दीप, कौर चन्द, सुनील कुमार संग़ठन मंत्री, नितिन अंगारिया यूथ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार मोनु, अमित कपूर , परिक्षा सूद, लखबीर, सीता राम, सोनिया व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेl कार्यालय उद्घाटन होने के उपरांत प्रेस वार्ता मे पार्टी ब्लॉक यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया की आने वाले समय मे आम आदमी पार्टी की सुनामी ज्वालामुखी मे ही नही पूरे प्रदेश मे इस बार के विधानसभा चुनाव मे देखने को मिलेगी। इस मौके पर मुख्यतिथि गुरनीश अगरवाल, चम्बा कांगडा लोक सभा इंचार्ज व संजय भारद्वाज जिला कांगडा इंचार्ज उपस्थित रहेl यह समारोह ज्वालामुखी विधानसभा इंचार्ज अभीजीत रॉय की देख रेख मे सम्पन हुआl
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आह्वान कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम सभी को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शामिल होकर अपना योगदान सुनिश्चित बनाना चाहिए। राज्यपाल गत सायं चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भारत विकास परिषद द्वारा अपने 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आजादी के अमृत महोत्सव मेंसभी को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शामिल होकर अपना योगदान सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि आजादी के इन 75 वर्षों का हमें आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है और यह दायित्व देश का प्रतिनिधित्व करने वालों का ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ विषय हम सब के समक्ष रखा है और इस उत्सव को सफल बनाने की चिंता हम सब की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन आ रहा है, जिसके हम साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज हम विश्व को देने योग्य बने हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुछ भी बनने से पूर्व अच्छा इंसान होना जरूरी है क्योंकि एक अच्छा इंसान ही समाज में परिवर्तन लाता है। शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह देश को दिशा देने वाली नीति है। राज्यपाल ने भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कुशल और कौशल का सम्मान किया है। उन्होंने परिषद से विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा हर घर तिरंगा जैसे विषय को भी आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विविधता का देश है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जसवां परागपुर जसवां परागपुर प्रेस क्लब के गठन होते ही उक्त क्लब सुर्खियों में है इस प्रेस क्लब के गठन में जहां वरिष्ठ पत्रकारों को पूरा सम्मान दिया गया है। वहीं, युवाओं को भी अहम ओहदे पर बिठाकर तरजीह दी गई है। इसी क्रम मे बात करें युवा पत्रकार विनायक ठाकुर की, तो उनकी काबलियत को देखते हुए तमाम पत्रकार बंधुओं द्वारा प्रेस क्लब जसवां-परागपुर के कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है। विनायक ठाकुर क्षेत्र मे सबसे छोटी उम्र के पत्रकार हैं। साथ ही वह सक्रिय रूप 3 विधानसभा में कार्य कर रहे हैं। उनके काम को देखते हुए प्रेस बंधुओं द्वारा उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पत्रकार विनायक ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद किया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण अष्टमी के चौथे नवरात्र पर भक्तों द्वारा 5 लाख 21 हजार 925 रुपए की राशि माता के चरणों मे अर्पित की है। उन्होंने बताया कि पांचवें नवरात्र पर लगभग 10-15 हजार श्रद्धालु माता के दर्शनों को पहुंचे हुए। 40 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालु पंक बद्ध दर्शन कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर में दिन में हजारों लोग दर्शन हेतु आ रहे हैं जिनके लिए तमाम व्यवस्थाएं मन्दिर प्रशासन द्वारा की गई है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते जालंधर लाहड़ निवासी सुनील कश्यप को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़े ओहदों से नवाजा है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी ने देहरा से ताल्लुकात रखते सुनील कश्यप को कांग्रेस के ओबोसी विभाग का प्रदेश प्रवक्ता व नादौन विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके उनकी इस ताजपोशी से देहरा विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। इससे पहले भी सुनील कश्यप कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कांग्रेसी नेता सुनील कश्यप ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभ सिंह, नादौन विधायक ठाकुर सुखविंद सिंह सुखु, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी, संजय कुमार महासचिव एवं समस्त कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद किया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज अपने दो दिवसीय कांगड़ा जिला के प्रवास के दौरान "सौरभ वन विहार" पालमपुर का दौरा किया और वहां स्थापित शहिद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जिला रेडक्रॉस और इनर-व्हील क्लब पालमपुर के सहयोग से पालमपुर वन मंडल के तत्वावधान में आयोजित वन महोत्सव का पीपल का पौधा रोपित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि कारगिल के युद्ध में हिमाचल के सर्वाधिक सैनिकों ने शहादत देकर मातृभूमि की रक्षा की। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सौरभ वन विहार को बहेतर तरीके से विकसित किया जा रहा है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी के मन में शहीद का स्मरण हमेशा बना रहे। राज्यपाल बाद में परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के बंदला स्थित आवास पर गए और शहीद के माता-पिता से भेंट कर अपने भाव प्रकट किये। शहीद विक्रम बत्रा के पिता श्री जी.एल. बत्रा ने शहीद से जुड़ी यादों को राज्यपाल के साथ सांझा किया। राज्यपाल अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के सुगर स्थित आवास पर भी गए। शहीद के पिता डॉ एनके कालिया ने राज्यपाल को बेटे से जुड़े संस्मरण सांझा किए। उन्होंने सौरभ स्मृति कक्ष जाकर शहीद को श्रद्धाजलि दी। इस अवसर पर, कांगड़ा के उपयुक्त श्री निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज देने में नाकाम रही मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल में बीजेपी की सरकार ने ऋण लेने के सिवा कोई विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज देने में नाकाम रही है, जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन, भत्तों का भुगतान करने के लिए भी प्रदेश की बीजेपी सरकार को लगातार राज्य को गिरवी रखकर ऋण लेना पड़ रहा है। काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से सरकारी कार्यालयों को मंडी जिला में शिफ्ट कर बीजेपी सरकार ने विकास में भेदभाव किया है आने वाले चुनावों में भाजपा को जिला की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा जिला कांगड़ा में कांग्रेस रिकार्ड जीत दर्ज कर बीजेपी के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलेगी। काजल ने कहा जिला कांगड़ा में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कांग्रेस सरकार ने गग्गल में आईटी पार्क मंजूर किया है, लेकिन बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण ना करवाकर जिला के युवा बेरोजगारों से धोखा व अन्याय किया है। उन्होंने कहा बेरोजगार संघर्ष यात्रा के तहत युवा वर्ग को प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया जा रहा है। चुनावी बेला पर बीजेपी सरकार झूठी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी क्षेत्र के विकास में भेदभाव के चलते भाजपा की चुनावों में हार तय है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1100 पार कर चुके हैं। सरकारी डिपो में घटिया राशन की सप्लाय से जनता परेशान हैं। काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बीजेपी नेता झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता जानती है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का बिकास कॉंग्रेस सरकार की देन है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा अध्यक्ष मनोहर लाल, विजय कुमार पूर्व प्रधान इच्छी, मोहित, विजय पूर्व प्रधान सहोड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेश चंद्र वालिया, सुनील कुमार व गिरधारी लाल भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा में सोमवार देर साए एक 21 वर्षीय युवती के साथ दुराचार होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने थाना में शिकायत पत्र देकर उक्त युवकों पर आरोप लगाए हैं। देहरा पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते ही मात्र 12 घंटे के भीतर ही उक्त 3 रेप आरोपी युवकों हिरासत में ले लिए हैं। सूत्रों की माने तो 21 वर्षीय युवती मानसिक तौर से परेशान भी बताई जा रही है। आपको बता दें उक्त युवक देहरा, ज्वालाजी, परागपुर के निवासी भी बताएं जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों की उम्र 21-25 वर्ष के बीच है। वहीं, 21 वर्षीय युवती के साथ आरोपितों द्वारा अलग-अलग जगह ले जाकर दुराचार किया गया है। देहरा पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां परागपुर प्रेस क्लब का हाल ही में गठन हुआ, जिसमें पूरी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से बनाया गया है। आपको बता दें, जिसमें गरली से पत्रकार रक्षपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, महासचिव सुरजीत धीमान व प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष विनायक ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष जतिन व आशीष शर्मा प्रैस सचिव शशि राणा सचिव प्रवेश शर्मा, अविनाश सेठी मुख्य सलाहकार अमित वालिया, कार्यलय प्रमुख राजकपूर व कमलजीत सिंह, महासचिव सुरजीत धीमान, प्रवीण शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शुभम शर्मा, मनोज शर्मा, रोहित धीमान, आशीष शर्मा, सुशील कुमार, हरभजन सिंह भाटिया, कमलजीत सिंह, रोहित व बिक्रम ठाकुर को बनाया गया था, जिन्हें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने बधाई दी है। वहीं, नव नियुक्त सभी सदस्यों को एनयूजे का मेंबर घोषित भी किया है। इससे पूर्व भी कुछ पत्रकार इस यूनियन के मेंबर थे, पर सामूहिक ताैर ओर सभी को सदस्य घोषित किया हैं। रणेश राणा ने कहा कि पत्रकारिता डेमोक्रेसी का चौथा स्तंभ है। एनयूजे हर दम पत्रकारों की समस्या को उजागर करता आया है और जब तक यह मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह मांगे ऐसे ही सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे। वहीं, रणेश राणा ने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा राज्य स्तरीय हिमाचल ओलंपिक के लिया लिए मंगलवार को बलियाना अखाड़े में जिला भर से आए कुश्ती पहलवानों का ट्रायल करवाया गया, जिसमें जिला के 16 पहलवानों का चयन जिला कांगड़ा की कुश्ती टीम के लिए हुआ। जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश सनोरिया जिला महासचिव रणदीप पठानिया की अगुवाई में 30 पहलवान पहुंचे, जिसमें कुल 11 पहलवानों का चयन हुआ, जिसमें 6 पहलवान फ्री स्टाइल में ओर 4 पहलवान ग्रीको रोमन में तथा 1 लड़की का चयन किया गया। ये पहलवान 27 से 31 अगस्त को जिला ऊना में होने वाले हिमाचल ओलंपिक में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधत्व करेंगे। जानकारी देते हुए रणदीप पठानिया ने बताया कि जिला कांगड़ा के चुने हुए पहलवान हिमाचल ओलंपिक में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर बलियाना अखाड़े में कुश्ती कोच सुरजल ठाकुर, हिमाचल केसरी पहलबान रमेश पटियाल, लेखराज, विशाल ठाकुर, करनैल सिंह व रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विनायक ठाक़ुर। देहरा जसवां प्रागपुर के अंतर्गत पड़ते कड़ोआ में मंगलवार को स्थानीय निवासी तरुण शर्मा अपने घर कडो़आ से किसी काम के लिए जा रहा था, तो अचानक गांव चनियारा के पास बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। तरुण शर्मा स्कूटी पर जा रहे, वह घबराकर स्कूटी से नीचे गिर गए, उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्होंने कड़ोआ में जाकर डॉक्टर से उपचार करवाया उनकी स्कूटी का भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया बंदरों का आंतक इतना बढ़ गया है। लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है। इन बंदरों को पकड़ कर चिड़ियाघर भेजा जाए और यह बंदर फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसका भी समाधान किया जाए। उधर, इस संबंध में रेंजर नरेंद्र कुमार डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कोई भी जंगली जानवर किसी को चोट पहुंचाता है, विभाग को सूचित करें, विभाग में मुआवजे का प्रावधान रखा गया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा पिछले महीने भारी बारिश से पंचायत पलेरा के गांव जटेहड़ में कीकर सिंह का मकान गिर गया था। हालांकि इस घटना से उनके सभी पारिवारिक सदस्यों को कोई हानि नहीं पहुंची। इस बारे जब समाजसेवी श्याम वर्मा को पता चला, तो उन्होंने तुरंत किक्कर सिंह के घर जाकर उन्हें 10,000 रुपए की आर्थिक मदद दी। इस दौरान श्याम वर्मा ने गरीब परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रशासन से भी मदद की गुहार करेंगे। सभी गांव वासियों ने श्याम वर्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ जोगिंदर सिंह, प्रवीण धीमान, रमेश, गोलू, अशोक, कमलजीत, बाली, स्वरूप, वचित्र सिंह, पुष्पा संधू पूर्व बीडीसी मेंबर, राधा देवी, रमा देवी, जालम सिंह, नवजोत सिंह व जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा महिला ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा की बैठक विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के गांव जमानाबाद में महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्नेह लता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव रेणु भदोरिया भी मौजूद रहीं। बैठक में कांग्रेस के लोकहित के लिए चलाई गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी गई तथा आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को भी कहा गया है। प्रदेश सचिव रेणु भदोरिया ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी के लिए युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खाद पदार्थों, पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गरीबों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है, जो कि जुमले सुनाकर लोगों को खुश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर अपने नाम के फट्टे लगाकर लगाकर अपना नाम बता रही है। वहीं, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्नेह लता ने कहा कि भाजपा विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी और जनता के हितों के लिए काम करेगी। इस मौके पर स्नेह लता, सुनीता देवी, रेखा देवी, सपना देव, मधुबाला, राज रानी, राम प्यारी, सीता रानी, कुमारी निर्मला व मंजू सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली हिमाचल प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया द्वारा रैत में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित करवाई गई, जिसमें जवाली विधानसभा क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक व एक नए सिल्वर मेडल जीता है। पलौहड़ा के पवन कुमार, बट के बलजीत सिंह, दरकाटी से राघव शर्मा, ढन से रिक्की चंबियाल ने कांस्य पदक तथा शिवम परमार व राघव शर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल कर अपना व जवाली का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोच संजीव कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों ने बढ़िया प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत एक 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। उक्त युवती ने थाना में शिकायत की है कि कुछ 3-4 युवकों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है। पीड़ित युवती का बयान कलमबद्ध करके युवकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
जसवां परागपुर : संसारपुर टेरेस से हरिद्वार रुट पर चलने वाली वापस डाडासीबा, बाड़ी न आने पर लोग परेशान
विनायक ठाकुर।जसवां परागपुर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के बाईस चैयरमैन सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश परिबहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विगत कुछ माह पहले डाडासीबा से होकर हरिद्वार रुट पर एक सरकारी बस चलाई थी, लेकिन अब विगत कुछ दिनों से यह बस वापस डाडासीबा से होकर नहीं निकल रही है, जिससे आम जनता परेशान है। कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा संसारपुर टेरेस से डाडासीबा होकर हिमाचल पथ परिवहन की बस हरिद्वार को जाती थी। इससे लोगों को हरिद्वार में पहुंचने में सुविधा मिल रही थी, लेकिन कुछ दिनों से मालूम पड़ा है। यह बस वापसी में हरिद्वार से वापस डाडासीबा होकर नहीं गुजरती है। यह बस हरिद्वार से होकर ऊना से हुए दौलतपुर तलवाड़ा पहुंच रही है, जो कि स्थानीय तमाम क्षेत्र वासियों के साथ बस सुविधा के नाम पर धोखा है। ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा यह बस लोगों की सुविधा लगाई लगवाई थी। ग्रामीणों ने कहा इसका पुरजोर विरोध किया जाता है। लोगों को यह बस वापसी में ही हरिद्वार से वाया कलोहा ढलियारा होते हुए डाडासीबा से स्यूल खडड संसारपुर टेरेस तक पहुंचे। इस संबंध में आर एम कुशल कुमार देहरा ने जानकारी देते हुए बताया बस वापसी के समय वाया प्रागपुर डाडासीबा से संसारपुर होकर गुजरती थी। बस सवारियां नहीं होती थी और बस खाली ही चल रही थी। यह बस वापसी के समय मंत्री बिक्रम सिह ठाकुर ने आदेश दिए थे कि वाया दौलतपुर से कोटला होकर संसारपुर टैरस पहुंचे।
मनोज कुमार। कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम एक होनहार यशस्वी ईमानदार मेहनती गरीब परिवार से निकले मुख्यमंत्री को रिपीट मिशन में दोबारा मुख्यमंत्री बनाए प्रदेश में व कांगड़ा में हरियाली व खुशहाली लाएं व प्रगति का रास्ता खोले पूर्व विधायक चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी चेयरमैन ओबीसी फाइनेंस कॉरपोरेशन हि. प्र चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव दौलतपुर में पौधारोपण सीजन पर अबला हरड़ त्रिफला में पौधारोपण किया। ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए कहा कि हर घर में नल जल व हर घर में जलवायु व ऑक्सीजन के लिए पौधा लगाएं जितने ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, जितने जंगल बचाए जाएंगे। हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। स्वच्छ जलवायु व ऑक्सीजन मिलेगी हमारा जल सुरक्षित रहेगा पौधा रोपण सीजन में अधिक से अधिक पौधा रोपण करें। पौधे लगाने से भूमि कटाव नहीं होता पौधे व जंगल लगाने से हमें प्रयापत स्वच्छ पानी मिलता है। हमारे पानी के सत्रोत सुरक्षित रहते हैं, कई जंगली जानवरों से राहत मिलती है। पशुओं को पर्याप्त चारा मिलता है। गंदगी फैलने में रोक मिलती है। हर पुरुष व महिला बहने विद्यार्थी नौजवान बच्चे पौधारोपण में एक दर्जन पौधे अवश्य लगाए गए। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधा रोपण पर दौलतपुर पंचायत प्रधान दिलबर सिंह, जन्यानकड़ पंचायत प्रधान चंदूलाल व समेला के पूर्व प्रधान जगपाल सिंह कुलथी पंचायत के उप प्रधान राम कृष्ण लालू व ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष अनिता भाटिया व समाज सेवी सुनील भाटिया, रेंज ऑफिसर कांगड़ा, वन रक्षक संतोष कुमार, फॉरेस्ट ऑफिसर ब्लॉक राकेश शर्मा, वन रक्षक मुनीश शर्मा, ग्रामीण व महिलाएं नौजवान उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति डाडासीबा से सहायक महाप्रबंधक सरोज कुमार 4 वर्ष अपनी सेवाएं देकर डाडासीबा से सेवानिवृत्त हुए इससे पहले नगरोटा बगवां में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति में अपनी 30 वर्ष तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के उपरांत आज सहायक महाप्रबंधक कार्यालय डाडासीबा से सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर एजीएम बलविंदर सिंह कंवर देहरा, मैनेजर अमित भारद्वाज चनौर, मैनेजर विनय बहल, सेवानिवृत्त जीएम ससांर चंद शर्मा, मैनेजर रविंद्र कुमार डाडासीबा व सचिन संधू उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के गांव सुनेहत के शनिदेव मंदिर के सभागार में नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन डॉ. संजय कौशल संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में किया गया। नानक चंद विशेष वरिष्ठ अतिथि थे। बैठक में महासभा के अन्य सस्थापक सदस्य डॉ. शशि पाल अत्री, राजेश, भाई आशु के अलावा जिला कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर के प्रधान कांगड़ा के बलदेव नामदेब, सुरेश राय तथा सतीश कुमार ने पूरी कार्यकारिणी के साथ भाग लिया। बैठक मे प्रदेश के मुख्य समन्वयक, समन्वयक ने भी भाग लिया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रमेश डोगरा को नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश का 3 वर्ष के लिए प्रदेशाध्यक्ष, अनीता, अंजन केशव व रविंद्र को उपाध्यक्ष, अनिल जी महासचिव, दलीप कौशल, अक्षय, चांद रानी, सयुंक्त सचिव, मदन संगठन सचिव, हरीश वर्मा, कानूनी सलाहकार, कोषाध्यक्ष अमरनाथ, प्रेस सचिव मनसा राम, उर्मिला, अनिल कुमार व मखोली राम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। सभा में मौजूद सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और मिलजुलकर नामदेव समाज की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लिया तथा डॉ. विजय सरपाल, सतीश नामदेव, रविंद्र पाल शास्त्री को को-ऑप्टेड सदस्य चुने गए। यह जानकारी प्रदेश प्रैस सचिव मस्त राम इंदाैरिया और रमेश जरियाल ने दी।
कई बड़े नेता कर सकते हैं शिरकत, मैदान में लगाई जाएगी 12 हजार कुर्सियां पंकज सिंगता। धर्मशाला 2 अगस्त को पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा का जन्मदिन धर्मशाला में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन xकी तैयारियों को लेकर दाढ़ी मैदान को पूरी तरह से सजाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मैदान में 12000 से अधिक कुर्सियां लगाई जाएगी और प्रदेश स्तर के कांग्रेस के बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। इस दौरान सभी मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था भी गई है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस दौरान शिरकत कर सकते है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है और सुधीर शर्मा का जन्मदिन बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
जवाली : शिक्षा बलौरिया ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में पांचवां रैंक प्राप्त कर किया प्रदेश का नाम रोशन
राजेश कतनाेरिया। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया ने 25 से 29 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया महिला फेंसिंग लीग व रैंकिंग टूर्नामेंट में सीनियर महिला वर्ग में पांचवां रैंक प्राप्त कर, 10 हजार का नकद इनाम जीता व जूनियर महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल व 30 हजार रुपए का इनाम हासिल करके अपना, माता-पिता व जवाली का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जूनियर महिला वर्ग में तीसरा स्थान व 30हजार रुपए का नकद इनाम जबकि सीनियर महिला वर्ग में पांचवां रैंक हासिल करके 10 हजार का नकद इनाम प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि मेरी सिलेक्शन फेंसिंग खेल में खेलो इंडिया के तहत वर्ष 2017 में पटियाला में हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उसके बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर उज्वेकिस्तान में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। शिक्षा बलौरिया ने सीएम से मांग की है कि मुझे ओलंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभागी बनना है जिसके लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि इससे बेहतर प्रदर्शन करके अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकूं। उनका कहना है कि इसके लिए मैंने खेल मंत्री के समक्ष पहले ही मांग रखी थी लेकिन आजतक कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
ब्लॉक खंड परागपुर के अन्तर्गत जसवां-परागपुर की रविवार को लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाऊस परागपुर में प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी का गठन हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी मनोनीत करने से पहले अभी हाल ही मे स्वर्ग सिधार गये रक्कड के वरिष्ठ पत्रकार ओपी डोगरा व परागपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को विनम्र पूर्वक श्रदांजलि अर्पित की गई। इस कार्यकारणी में गरली के वरिष्ठ पत्रकार रक्षपाल शर्मा को लगातार दुसरी बार सर्वसम्मति से जसवां-परागपुर प्रेस कल्ब अध्यक्ष चुना गया। जबकि रविन्द्र बनियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष अरविंद महासचिव सुरजीत धीमान व प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष विनायक ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष जतिन व आशीष शर्मा प्रेस सचिव शशि राणा सचिव प्रवेश शर्मा, अविनाश सेठी मुख्य सलाहकार अमित वालिया, कार्यलय प्रमुख राजकपूर व कमलजीत सिंह, महासचिव सुरजीत धीमान,प्रवीण शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शुभम शर्मा मनोज शर्मा, रोहित धीमान, आशीष शर्मा सुशील कुमार, हरभजन सिंह भाटिया, कमलजीत सिंह, रोहित व बिक्रम ठाकुर मनोनीत हुए है। तदोपरान्त प्रेस वार्ता करते हुए अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा ने कहा कि प्रेस बंधुओ की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा साथ ही पंजाब की तर्ज पर सभी पत्रकारों को यलो कार्ड को दिए जाए। वही इस दौरान पत्रकारो को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
गांव टांडा सदरपुर मे श्रुति फिटनेस सेंटर जिम का रिटायर कर्नल रमेश वालिया ने उदघाटन किया। उनके साथ वशिष्ठ अतिथि के रूप मे एक्स सर्विस ट्रेनिंग एकेडमी बड़ोह के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन डोगरा उपस्तिथ रहे। बारिश के बाबजूद काफ़ी संख्या मे लोगो इस उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे। सर्व प्रथम राकेश कुमार निवासी मुकतसर साहिब पंजाब से आये खास मेहमान राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ आये सभी मेहमानों का स्वागत व धन्यवाद किया। उसके बाद हिन्दू संस्कृति परम्परा को निभाते हुये जिम मालिक राज कुमार व उनकी पत्नी श्रुति ने मुख्य अतिथि कर्नल रमेश वालिया व वशिष्ठ मेहमान पवन डोगरा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पवन डोगरा ने अपने सम्बोधन में आयोजकों का धन्यवाद किया और डॉ राजकुमार के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से गौरव कथूरिया, मनोज कुमार, सुमन महाशा, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
खुडियां तहसील की बडोग लाहड़ (महादेव) पंचायत में वर्तमान वार्ड पंच युवक को सरकारी नौकरी मिलने से उक्त सीट खाली हो गई थी। इस पर लोगों ने समझदारी और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए उक्त युवा वार्ड पंच के पिता कुशल सिंह को ही निर्विरोध पंच चुन लिया है। देहरा के ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, खुंडियां के पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री संजय राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशल सिंह मीना राणा, रणवीर सिंह, बख्शी प्रताप सिंह राणा, बलदेव सिंह, देवराज चौधरी, पिंकू, रवि शर्मा, रणजीत सिंह, अजय राणा, ओंकार सिंह आदि का कहना है कि बडोग समस्त लाहड वासी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए निर्विरोध वार्ड पंच चुन लिया है। प्रबुद्ध नागरिकों की इस समझदारी की वजह से लोगों का समय और सरकार का पैसा बर्बाद होने से बचा लिया है। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला ने बडोग लाहड वासियों तथा निर्विरोध चुने गए वार्ड पंच कुशल सिंह को बधाई दी है। ध्वाला ने कहा कि लोगों ने बुद्धिमत्ता का परिचय देकर अपना समय और सरकार का पैसा बचा लिया है। अब यह पैसा इन लोगों के वार्ड के विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कभी भी कोई संबध नहीं रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा है कि जो व्यक्ति आज कांग्रेस में शामिल हुए है, उनका भाजपा से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश कुमार अभी आरटीए के भी सदस्य नहीं थे। मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश कुमार पहले आरटीए के सदस्य थे, लेकिन शराब तस्करी में नाम आने पर उन्हें हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब तस्करी और अन्य तरीकों से पैसा कमाता है, ऐसे व्यक्ति तो पार्टी में बिलकुल भी नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा किए आज मुकेश कांग्रेस में शामिल हुए हैं और यह कहा जा रहा है कि वह आरटीए के सदस्य थे, सरासर भ्रामक है और भ्रमित करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार भाजपा के किसी भी पद पर नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। उधर, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं रहा है और न ही वह कभी विक्रम ठाकुर के करीबी रहे वह पिछले 2 वर्षों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना प्रचार कर रहे थे और अब कांग्रेस में जाने के बाद उनका बयान आया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे या पदाधिकारी थे उनका यह उनका यह बयान तथ्यों से परे हैं और सरासर झूठ है।
विनायक ठाकुर।देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत नंदपुर भटोली में पौंग बांध के किनारे 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र बांका राम वार्ड-4 कांगड़ा डाकघर, तहसील व जिला कांगड़ा का शव मिला है। सूचना के मुताबिक यह व्यक्ति 28 जुलाई से अपने घर से लापता था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची हरिपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हरिपुर पुलिस द्वारा मामले की तफ़्तीष की जा रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने की है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी महिला कांग्रेस की बैठक शनिवार को ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव धनोट में महिला ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव रेणु बजवारिया भी मौजूद थी। बैठक में कांग्रेस की लोकहित में चलाई गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी गई तथा आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की ओर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि वर्तमान भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार ने महंगाई करके लोगों की कमर तोड़ दी है। आज खाद्य पदार्थ पेट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलो की सरकार है, जो कि जुमले सुना कर लोगों को खुश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर अपने नाम के फट्टे लगा कर अपना बता रहे हैं। वहीं, निर्मला राणा ने कहा भाजपा जो की विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है, उस बारे में हम लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि कैसे जनहित के खिलाफ यह वर्तमान सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जनहित में कोई भी कार्य नहीं किया। केवल गरीब की रोटी छीनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बड़ी है। यदि भाजपा के यही अच्छे दिन हैं, तो हमें यह दिन नहीं चाहिए। इस अवसर पर सुषमा, किरणबाला, अनुराधा, किरण देवी, सुनीता, रेखा, केसरी देवी, रोमा व मीना सहित अन्य भी मौजूद रही।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम प्रदेश में वेरोजगारी की समस्या कम करने और युवाओ के कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कांगड़ा जिला के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास की परियोजनाओं को फोकल स्किल डेवेलोपमेंट द्वारा जिला कांगड़ा में चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने बताया की जिला के 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में रोजगार पाने के लिए ट्रेनिंग प्रोवाइड कर रहा है। इसके बाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। ये ट्रेनिंग कार्यक्रम एवं ट्रेनिंग के उपरांत रोजगार के अवसर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा पूर्णतया निःशुल्क दिए जाएंगे। इसी क्रम में फोकल स्किल डिवेल्पमेंट कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवाओ को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने हेतु जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने ग्राम पचांयत प्रधानों से आग्रह किया कि वे अपनी पंचायत के बेरोजगार युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़कर उन्हें स्वर्णिम भविष्य की और अग्रशित करें। वहीं, पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरोंका आयोजन किया जाएगा। फोकल स्किल के उपाध्यक्ष जितेंदर सिंह ने वताया कि सहयोग प्रदान करने वाले सभी सरपंचों और पंचों को हिमाचल प्रदेश युवा सहयोग सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर परज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, सत प्रकाश सैनी, राजेश परयाल, अभय सिंह, मनीत डोगरा एवं वैभव तिवारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालमुखी स्थित तहसील परिसर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें अमित कौशल पुत्र जय चंद निवासी डोल, डाकघर कथोग, तह. ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि तहसील परिसर ज्वालामुखी से उसकी बाइक (एचपी 83 0616) स्प्लेंडर प्रो चोरी कर ली है, जिसके बाद उसने तहसील काम्प्लेक्स व अन्य जगहों पर मोटरसाइकिल की तलाश की, परंतु कोई अता-पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अमित कौशल के बयान पर किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
विनायक ठाकुर।जसवां परागपुर जसवां परागपुर विधानसभा से भाजपा को एक ओर झटका लगा है, जहां पूर्व में रहे भाजपा सरकार के आरटीए मेंबर ठाकुर मुकेश कुमार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, प्रदेश महासचिव एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य ने मुकेश ठाकुर को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। मुकेश ठाकुर ने कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को करारा झटका दिया है।हर्ष महाजन ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुकेश ठाकुर के कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। मुकेश ठाकुर ने बिना किसी शर्त के कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस पार्टी 60 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में काबिज होगी। वहीं, कांग्रेस महासचिव एवम विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुकेश ठाकुर का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया है। इस दौरान जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया भी उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पट्टी, पंतेहड, टांडा और होल्टा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने कहा कि यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि इतने वर्ष हो गए इस सड़क को बने हुए, लेकिन आज तक इस सड़क में कोई बस का रूट ही नहीं था, लेकिन हमने एक प्रयास किया है कि इस क्षेत्र को एक बस मिले। इसके लिए जहां में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और परिवहन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं। वहीं, इस क्षेत्र के लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं। कपूर ने कहा कि यह बस सुबह 9:00 बजे पालमपुर से चलेगी और 9:30 बजे पट्टी से होते हुए वापस आएगी और बड़ी जल्दी दोपहर को और शाम को लोगों को बस सुविधा का लाभ मिले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों भाजपा जोन प्रभारी अशोक राणा, डॉ. शांति स्वरूप, वूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, ओंकार शर्मा, रमेश पाल, कांता देवी, ग्राम केंद्र प्रमुख पठानिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तामतो अवस्थी, सुनील गम्मू, गुरबचन, कुलदीप भाटिया, निजय अवस्थी, विशाल शर्मा, अमित मोन्टी, शाकिब कपूर व रवि मसंद ने कहा कि आज दिन 30 जुलाई ऐतिहासिक बन गया, जिसने पूरे होल्टा, पंतेहड़ व टांडा पट्टी के गांव वासियों में खुशी की लहर चल पड़ी, 20 वर्ष से बने इस रोड को पहली बार त्रिलोक कपूर की मेहनत और लोगों के प्रति प्रेम से बस सुविधा प्राप्त हुई। त्रिलोक कपूर जी का समस्त गांव वासियों की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा नेता व पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव अनसोली में महिला मंडलों से रू-ब-रू हुए व अपनी पूर्व विधायक से मिलने वाली पेंशन से दस-दस हजार रुपए के सीधे नकद बैंक चैक महिला मंडलों के खातों में दिए। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए कहा की मौजूदा विधायक पांच वर्ष से झूठा प्रचार कर रहे है कि मैंने आईटी पार्क गगल मंजूर करवाया था। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहा है। जन आशीर्वाद में जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार जानता के लिए जनकल्याणी योजनाओं व सीधे बैंक खातो में जनता को पैसा मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि उन्हें जनता से भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने गवर्नमेंट कॉलेज मटौर की बिल्डिंग के लिए हमारी मांग पर 6.50 करोड़ रुपए दिए। इस कॉलेज पर जयराम ठाकुर सरकार 12 करोड़ रुपए खर्चा करेगी। 40 करोड़ रुपए स्वच्छ भारत योजना के तहत मटौर-अनसोली को सीवरेज योजना दी गई है। अनसोली गांव को 2 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना के तहत हर घर नल दिए जाएंगे। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के आगमन पर मुख्यमंत्री इन 3 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा कि ग्राम पंचायत जमानाबाद में चल रहे चार दिवसीय मिंजर मेले के आज तीसरे दिन खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में देशराज चौधरी पूर्व कार्यकारी अधिकारी ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी के आयोजकों की उपस्थिति में सांस्कृतिक एवं फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और हम सबको इन्हें सहेज कर रखना होगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार व लाभ मिल सके। इस पुण्य कार्य को करवाने के लिए उन्होंने मेला कमेटी के प्रधान व समस्त आयोजकों को बधाई दी। मिंजर मेला को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए उन्होंने भी अपनी ओर से 5100 रुपए मिंजर मेला कमेटी को दान दिए। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान अशोक कुमार, मंच संचालक संदीप चाैधरी, विपिन पाल, हरि सिंह, हरजीत, सुभाष, पठानु राम, विट्ठल, राज कुमार, सुरेंद्र, बनवारी, राकेश पनियारी, अक्षय, विजय एवं ग्राम पंचायत प्रधान व उप प्रधान भी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा मिनी सचिवालय कांगड़ा में शनिवार के दिन पारंपरिक गद्दी वेषभूषा में रिटायरमेंट का नजारा देखते ही बन रहा था। मौका था नायब तहसीलदार भुवनेश शर्मा की सेवानिवृत्ति का। लगभग 38 साल तीन माह का लंबा अरसा सरकारी विभाग में लगाने के बाद बतौर नायब तहसीलदार रिटायर हुए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार ने उन्हें शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नायब तहसीलदार ने एक गाना भी प्रस्तुत किया। तहसील व एसडीएम आफिस में कार्यरत कर्मचारियों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी। साथ ही नायब तहसीलदार भुवनेश शर्मा की बेटी ओशिन शर्मा ने भी पिता की रिटायरमेंट पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया। 38 साल के लंबे सफर को बंदोबस्त व राजस्व विभाग में उन्होंने शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा आदि जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान की। कांगड़ा में लगातार दो साल की उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की। साथ ही माता श्री बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में बतौर मंदिर अधिकारी कार्य किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर तहसील व एसडीएम कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के 40 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों के जिन विषयों में आवेदन मांगे गए हैं, उनमें पादप रोग विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार शिक्षा, सस्य विज्ञान, कीट विज्ञान, सब्जी व पुष्प विज्ञान, जीव रासायन, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी, गृह विज्ञान और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान में 26 पद है। गैर शिक्षकों के 14 पदों में तकनीकी सहायक, फील्ड सहायक, वेटनरी फार्मासिस्ट,क्लर्क और प्रयोग शाला सहायक है। इन पदों पर 30 अगस्त और जनजातीय क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hillagric.ac.in पर इससे संबंधित तमाम सूचना अभ्यार्थियों द्वारा देखी जा सकती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद में मिंजर मेले की पहली संस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायकों ने खुब रंग जमाया। स्टार कलाकार के रूप में हिमाचली गायिका जानवी चौधरी ने मंच पर आते ही धमाल मचा दिया। भजन 'दे चरना दा प्यार', हिंदी गीत 'मेरे रसके कमर तेरी पहली नजर', पहाड़ी गीत 'तेरे माथे जो बिंदलू', 'कजरा मोहब्बत वाला', 'कालाकोट' आदि गानाें की मंच पर प्रस्तुती दी गई। इसके बाद जाने-माने हिमाचली गायक संजीव दिक्षित, गौरव शर्मा, राकेश ठाकुर, गौरव पठानिया, अरविंद और लेखक शिवा जलोटीया आदि ने पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि बवीता संधु बीडीसी चयरमैन ने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति गीतों के माध्यम से हर दिल में बसती है तथा संचालन मंच की भूमिका एंकर संदीप चौधरी ने निभाई। शर्मा बैंड हमीरपुर ने भी अपनी प्रतिभा खूब निभाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा एस एच ओ अनिल उपाध्याय नहीं होते तो पूरी रात सड़क पर बितानी पड़ती हिमाचली लोकगायक मोहित गर्ग और उनकी टीम को। जी हां आपको बता दें की आज कल जिला चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चला हुआ है ओर जाहिर है सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आपको बता दें कि चौथी सांस्कृतिक संध्या में जिला कांगड़ा के मशहूर गायक रुंझुनुआं फेम मोहित गर्ग भी अपनी प्रस्तुति देने गए हुए थे। क्योंकि हिमाचली कार्यक्रम न हो और मोहित गर्ग न पहुंचे ऐसा हो नहीं सकत। गौरवतल हो की मोहित गर्ग और उनकी टीम चंबा में अपनी प्रस्तुति देने के बाद लगभग रात दस बजे अपनी गाड़ी में चंबा से अपने घर जिला कांगड़ा के पाइसा की और रवाना हुए। मौसम थोड़ा खराब था, लेकीन अगले दिन दिन का कार्यक्रम होने के कारण उन्हें निकलना पड़ा। मोहित गर्ग ने बताया की जैसे ही चंबा से लगभग, 30 किलोमीटर नीचे पहुंचे तो लैंडस्लैडिंग के कारण पुरा रोड बंदा हो चुका था। अब सिवाए वहां रुकने के उनके पास कोई रास्ता भी नहीं था, लेकीन तभी एसएचओ डलहौजी अनिल उपाध्याय अपने कुछ साथियों के साथ चंबा मिंजर में ड्यूटी देने के बाद वापस आ रहे थे और रास्ता खराब होने के कारण वाे भी वहां रुक गए। मोहित ने बताया की उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार की। क्योंकि उनका किसी भी तरीके से घर पहुंचना जरूरी था। तभी आम जन की मदद करने वाले और हर पल दूसरों की सेवा में तत्पर रहने वाले सिपाहियों ने मोहित गर्ग व उनकी टीम को पूरी प्रोटेक्शन के साथ एक जंगल के बीचों-बीच से एक ऐसे रास्ते से डलहौजी पहुंचाया, जिस रास्ते से उस मौसम में दिन को ही चल पाना खतरे से खाली नहीं था। मोहित गर्ग ने बताया की आगे आगे पुलिस की गाड़ी चली और पीछे-पीछे हम उनके सहारे लिंक रोड से जुड़ते हुए डलहौजी वाले रोड से मिले। उन्होंने बताया की जिस रास्ते से हम गाड़ी लेकर गए हैं, उस रास्ते में जब चील बांगलू जगह हमने देखी, तो कहीं जा कर ऐसा लगा की अब शायद हम घर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में ड्राइवर संदीप जो उस समय गाड़ी चला रहे थे, मैं उनका जिंदगी भर ऋणी रहूंगा, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर अपनी गाड़ी आगे चलाई और उनके हौंसले के सहारे हम चलते गए। मोहित ने बताया की ऊंची पहाड़ी घने जंगल के बीच उस छोटे से रास्ते को तय करने में लगभग 2 घंटे का समय लगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की रास्ता गाड़ी वाला है या पैदल चलने वाल। मोहित ने कहा कि इतना जरुर है की अगर ऐसे ऐसे दमदार और सेवा भाव से अपना फर्ज निभाने वाले सिपाही, जब तक हमारे देश व प्रदेश में हैं, तब तक हम बिलकुल सुरक्षित हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र पंचरुखी में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा में करोड़ो के उद्घाटन व शिलान्यास किए। जिसमें विस के क्षेत्र भाजपा का कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस सफल आयोजन बनाने के लिए जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने कार्यकर्ताओं व जयसिंहपुर विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर यादबिंद्र गोमा पूर्व विधायक एवं एससी सेल के चेयरमैन ने आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को फलौप करार दिया गोमा ने आरोप लगाया की आज कौन सी ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि आज मुख्यमंत्री को साढ़े चार वर्ष में पहली बार आने का सौभाग्य मिला। पंचरखी के लोगों का यह दुर्भाग्य कह सकते हैं कि स्थानिय विधायक ने पंचरखी के लोगों को सिर्फ़ वोट बैंक के नज़र से ही हमेशा देखा और रखा है और पंचरखी में मुख्यमंत्री को लाने का काम विधायक ने कार्यकर्ताओं की नाराज़गी के चलते किया ताकि लोगों और जूथ और झूठ जाते जाते मिल जाए और डीपी विकास धिमान का दावा और सक्रियता कहीं ना कहीं विधायक को अपने पाँब से ज़मीन फिसलती हुई नज़र आ रही है जिस कारण मुख्यमंत्री को खींच के यहाँ लाने में विधायक मजबूर हुए। गोमा ने कहा कि स्थानीय विधायक जो आज कूड़ा संयंत्र का रोना आज मंच से रो रहे हैं, जबकि उस कूड़ा संयंत्र को राजनीतिक भेंट चढ़ाने वाले भी खुद ज़िम्मेदार विधायक है। विधायक नहीं चाहते थे कि जहां जिस पंचायत में पैसा मंज़ूर हुआ था, वहां नहीं चाहते थे, जबकि अपने चहेते प्रधान की पंचायत में लगवाना चाहते थे। एक तरफ वीडीयो ने कहा कि पैसा स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि जिस तरीक़े से मंच से विधायक ने मांग की कि पैसा वापस न जाए, जबकि खुद विधायक ने प्रेस में बयान दिया था कि पैसा कहीं नहीं गया है, तो महोदय अपनी कथनी और करनी तो ठीक रखें। गोमा ने कहा की आज जो बीडीयो ऑफ़िस लंबागांव का उद्घाटन किया, लेकिन आज भी वो निर्माणाधीन हैं, यहां तक की सिविल अस्पताल का कभी अभी चला हुआ है। ऐसी कौन सी विधायक और सरकार को जल्दी है कि आनन-फानन में यह उद्घाटन करवा दिए गए। यह एक विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, जो आज काम इन्होंने पाटिकाएं लगाईं हैं।
पंकज शर्मा। धर्मशाला एचजीसीटीए धर्मशाला इकाई ने आज (शुक्रवार) को आयोजित विशेष धन्यवाद बैठक बुलाकर, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं एचजीसीटीए प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया। हर्ष की अभिव्यक्ति स्वरूप इस सुअवसर पर सभी प्राध्यापकवर्ग एवं अन्य कर्मचारीवर्ग को मिठाईयां बांटी गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय इकाई ने प्राध्यापकवर्ग की मांगो एवं कोशिशों को सकारात्मकता के साथ सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए मीडिया के सभी सहयोगियों का भी हार्दिक आभार जताया। इस बीच बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय इकाई अध्यक्ष डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस सकारात्मक फैसले से संपूर्ण प्राध्यापक वर्ग में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार प्राध्यापकवर्ग की सभी लंबित मांगों पर भी इसी प्रकार शीघ्रातिशीघ्र सकारात्मकता का परिचय देकर स्वयं को सर्वकल्याणकारी सिद्ध करेगी। डॉ. वत्स ने प्राध्यापक वर्ग की एकता एवं लक्ष्यनिष्ठा के अलावा एचजीसीटीए केंद्रीय कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व को इस जीत का श्रेय देते हुए आगाह भी किया कि प्राध्यापवर्ग को विघटनकारी मानसिकताओं से बचते हुए हमेशा एकजुट रहना होगा, जो कि एचजीसीटीए जैसे संयुक्त, अखंड एवं उदारवादी मंच के माध्यम से ही संभव है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर इकाई महासचिव डॉ. रंजीत ठाकुर ने प्रदेशभर के सभी साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्राध्यापक वर्ग अपने जोश एवं जुनून को इसी प्रकार बनाए रखे, क्योंकि वक्त ने करवट ले ली है और आनेवाले दिनों में और भी सकारात्मक परिणाम सामने लाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नंदेहड़ गॉव कोटक्वाला में चार लाख रुपए की राशि से बनकर तैयार महिला मंडल भवन का शुभारंभ किया। विधायक कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक महिला मंडलों के भवनों का निर्माण करवा चुके हैं और अन्य गांव में जहां पर भी जगह उपलब्ध होगी, वहां पर भी महिला मंडल भवन का निर्माण करवाया जाएगा। काजल ने कहा कोटकवाला गांव को बालाजी बिहार से जोड़ने के लिए मनुनी खड्ड पर पुल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल के प्रथम मंजिल पर भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। काजल ने कहा बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी चिंता का विषय है और बतौर विधायक क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए उन्होंने गगल में आईटी पार्क स्वीकृत करवाया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने आईटी पार्क के लिए 12 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान और जगह भी आवंटित की है, लेकिन मौजूदा सरकार आईटी पार्क का निर्माण करवा कर स्थानीय बेरोजगारों से अन्याय कर रही है। इस मौके पर काजल ने अपने कार्यकाल में करवाए विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। काजल ने अधिकारियों को बरसात से ग्रामीणों को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई करने के आदेश जारी किए। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उप प्रधान राज कपूर, पवन कुमार पंच, अश्वनी, बलवंत सिंह, राजेश कुमार, ज्ञान चंद, वेद प्रकाश, संजीव कुमार, राज कुमार, महिला मंडल प्रधान किरण कुमारी, अरुणा देवी, नीनू, सुरेखा, रतनी देवी, मधुबाला व सुलक्षणा भी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा जमानाबाद मिंजर मेले के दूसरे दिन सीनियर फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ करने के लिए समाजसेवी श्याम वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर से श्याम वर्मा को फूल माला मिंजर और पगड़ी पहनाकर मंच पर स्वागत किया गया। श्याम वर्मा ने मेला कमेटी और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की मेलों के आयोजन से आपस में भाईचारे की भावना उत्पन्न होती हैं। मेले हमारी ऐतिहासिक संस्कृति को दर्शाते हैं और इस तरह के आयोजन कमेटी के द्वारा प्रतिवर्ष किए जाते हैं। इसके लिए कमेटी बधाई के पात्र हैं। श्याम वर्मा ने मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 दिए। मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मिंजर मेले में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल और महिला वर्ग में रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन मेला कमेटी के द्वारा करवाया जा रहा है और 29 जुलाई तथा 30 जुलाई को मिंजर स्टार नाइट में हिमाचल के कलाकार संजीव दिक्षित, धीरज शर्मा, मोहित गर्ग, राकेश ठाकुर, सौरव शर्मा, संजीव कुमार, गौरव पठानिया, सुरेंद्र कपूर, अनिखिल रॉयल, जानवी चौधरी, हंसराज, अरबिंद तथा मंच संचालन की भूमिका एंकर संदीप चौधरी निभाएंगे। हिमाचली कलाकार मिंजर स्टार नाइट में अपनी आवाज का जादू से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार, विपिन पाल, राकेश पनियारी, सुरेंद्र पनियारी, हरजीत, हरि सिंह, बलवीर, अमर सिंह, सुनील कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, तिलक राज, अजय, कमलजीत, सुभाष, पठानू राम, नरेश, दीप, अशोक कुमार, सुदेश, मोनू, ईश्वर, विट्ठल, राज, विजय व अक्षय इत्यादि अनेक मेला सदस्य मौजूद रहे।
सोनिया-स्मृति में नोंक झोंक पर, युवा कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को घेरा पंकज सिंगता। धर्मशाला कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान पर पिछले कल लोकसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुई नोंक-झोंक पर युवा कांग्रेस ने भी स्मृति ईरानी को घेरा है। जिला कांगड़ा युकां अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने जारी प्रेस बयान में कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस की गलतियां तो याद आती हैं, लेकिन अपनी गलतियों पर पर्दा डालने में भाजपा नेता पीछे नहीं हैं। पंकज कुमार ने कहा कि महिलाओं की रक्षा की बात करने वाली भाजपा की नेत्री स्मृति ईरानी बताएं कि जब हाथरस में बेटी के शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया, जब उन्नाव में भाजपा विधायक ने बेटी के साथ दुराचार किया। जब लखीमपुर खीरी में भाजपा के लोगों ने महिला की साड़ी खींची उस समय स्मृति ईरानी कहां थी। पंकज कुमार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के दावे तो भाजपा करती है, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान पर भी सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात भाजपा द्वारा कही जा रही है, जबकि अधीर रंजन स्वयं कह चुके हैं कि वह राष्ट्रपति से जाकर खुद माफी मांगेंगे। पंकज का कहना था कि कांग्रेस को कहती है, वो करके दिखाती है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं कर पा रही है। ऐसे में हताशा व बौखलाहट में भाजपा नेता कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाने साध रहे हैं, लेकिन देश की जागरूक जनता सब जानती है, कि कौन सही है और कौन गलत।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आधार कार्ड पर आधारित भुगतान प्रणाली शुरू की जा रही है। इसके लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। ई -केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर की जा सकती है। यह जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार देहरा सुरिंद्र कुमार ने कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए वेबसाइट पर 31 जुलाई तक पूर्ण की जानी चाहिए, जिससे योजना के लाभार्थी किसान पीएम किसान पोर्टल एप्लीकेशन पर बिना किसी शुल्क के पूरा कर सकते हैं और और ई-केवाईसी का बायोमेट्रिक सत्यापन नजदीकी लोक मित्र केंद्र में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी फीस सरकार ने 15 निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त योजना के समस्त लाभार्थी जिनका बैंक खाता अभी तक आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं हुआ है, बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर लें तथा ई -केवाईसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया को तय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया गया, तो लाभार्थी योजना के तहत मिलने वाली किस्तों से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों से आग्रह है कि निर्धारित समय अवधि के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर ले।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत कोठीबंडा के अधीन सरकारी डिपो ठेहडू में फ्री राशन वितरित न किए जाने से राशनकार्ड धारकों में रोष व्याप्त है तथा राशनकार्ड धारकों ने सोसायटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड सदस्या रीना देवी सहित राशनकार्ड धारकों ने बताया कि मौजूदा समय में सहकारी डिपो ठेहडू में कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह द्वारा राशन वितरित किया रहा है, लेकिन उसमें राशनकार्ड धारकों को फ्री मिलने वाला राशन गायब है। फ्री का राशन न मिलने से राशनकार्ड धारक काफी परेशान हैं। रीना देवी सहित राशनकार्ड धारकों ने कहा कि जब भी कोई उपभोक्ता इसके बारे में कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह से पूछता है, तो जबाब मिलता है कि इस बार फ्री का राशन नहीं आया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब आसपास के सभी डिपुओं में राशनकार्डधारकों को फ्री का राशन दिया जा रहा है तो फिर ठेहडू डिपो में क्यों नहीं दिया जा रहा है। रीना देवी सहित अन्य ने कहा कि कहीं न कहीं कमेटी द्वारा फ्री राशन को वितरित करने में गोलमाल किया जा रहा है। रीना देवी ने बताया कि रोजाना काफी राशनकार्ड धारक हमारे पास शिकायत लेकर आते हैं, जिसके बारे में कमेटी प्रधान को अवगत भी करवाया जाता है, परंतु कमेटी प्रधान की मनमर्जी हावी है। रीना देवी सहित राशनकार्ड धारकों ने कहा कि अब हमारे सब्र का बांध टूट चुका है तथा अगर इस पर सहायक पंजीयक नूरपुर ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो मजबूरन डिपो के बाहर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्म्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री व विधायक अर्जुन सिंह से मांग उठाई है कि इसकी जांच करवाई जाए कि आखिरकार उपभोक्ताओं को फ्री राशन क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में सोसायटी की कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह ने कहा कि अगर किसी को फ्री राशन नहीं मिल रहा है, तो वो शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को राशन दिया जा रहा है। इस बारे में सहायक पंजीयक नूरपुर मनमोहन कृष्ण ने बताया कि अगर ऐसी समस्या है, तो इसकी जांच की जाएगी।
राजेश कतनौरिया। जवाली ज्वाली की काव्य वर्षा का लेखन क्षेत्र में सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मिसाल के रूप में उभरी है। उन्होंने अपनी कविताओं, गानों और कहानियों के माध्यम से कला प्रेमियों के बीच एक ऐसा संबंध स्थापित कर लिया है कि हर कोई उनके कविता और कहानियों का कायल है। बेसब्री से उनकी लिखी कहानी पर बनी फिल्म का इंतज़ार करते हैं और उसे खूब पसंद करते हैं। द पिल्लो, पॉकेट मनी, समाज और गुड बाये पापा की अपार सफलता के बाद उनकी 2 और बड़ी फिल्में बनकर तैयार हैं। आई एम प्रिया जो कि हिमाचली फ़िल्म है अगस्त में रिलीज़ होने जा रही है और हाल ही में चप्पल एक बहुत ही अलग और संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म की शूटिंग जसूर शहर में पूरी की गई। जिसमें ईशा और सिमरन सुखवाल ने मुख्य भूमिका निभाई और सहयोगी कलाकारों के रूप में विशाल सेन, विशाल कुमार, गुग्गु गिल और सिद ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई। यह फ़िल्म सितंबर अक्तूबर के आस-पास रिलीज़ की जाएगी। एक बार फिर निर्देशन एकलव्य के हाथ में जो इससे पहले उनकी लिखी 4 लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।


















































