विनायक ठाकुर। देहरा राडा बाबा भरथरी कमेटी डाडा सीबा द्वारा राखी के पावन पर्व पर एक गरीब परिवार की बेटी की शादी बाबा जी मंदिर में करवाई गई, जिसमें सभी कमेटी सदस्यों के साथ बलघार, कलेहर और डाडासीबा पंचायत के लोग भी शामिल हुए और वर-बधू को आशीर्वाद दिया। शादी की रस्मे धूम धाम से की गई, जिसमें लक्ष्मी देवी निवासी गुरदासपुर (पंजाब) का विवाह सुरेश कुमार निवासी गांव टिप्परी तह डाडासीबा से करवाया गया। कमेटी की इस पहल पर क्षेत्र वासियों ने बहुत तारीफ की है। सामाजिक कार्यों में लगातार कमेटी अपनी अग्रणी भूमिका अदा करती आई है और भविष्य में भी गरीब परिवारों की सहायता और सामाजिक कार्य जनता के सहयोग से करते रहेंगे। इस मौके पर कमेटी प्रधान रुपिंदर सिंह सहित कमेटी सदस्य विक्रम, जितेंद्र, अविनाश, प्रदीप, रंजीत परमार, रंजीत जम्वाल, रवि दत्त शर्मा, करनैल, जोगिंद्र, बीर जगमोहन पठानिया, भूपेश ठाकुर, राकेश पूर्व प्रधान राम कुमार सहित अचल पठानिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भी शादी में शामिल हुए।
मनाेज कुमार। कांगड़ा आजादी के 75वें अमृतोत्सव के अवसर पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलाेल के बच्चों ने हाथों में तिरंगे लेकर हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, सारे जंहा से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा व विजय विश्व तिरंगा प्यारा व झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों व गीतों से माहौल को देश भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सभी क्षेत्र वासियों को आजादी के 75वें अमृतोत्सव की बधाई देते हुए सबको हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, एनएसएस प्राेग्राम अधिकारी, दिनेश कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य, एनएसएस के स्वयंसेवकाें ने भी इस रैली में भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है और साथ ही हर घर तिरंगा का मिशन भी चल रहा हैं। इस उपलक्ष्य को ध्यान में रखते हुए। आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के बच्चों, मुख्याध्यापक, अध्यापकों और पंचायत प्रधान ने इस रैली में भाग लिया और जय हिंद जय भारत, वंदे मातरम और जवान जय किसान के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। रैली के अंत में मुख्य अध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय तिरंगे का महत्व बताया और साथ ही अंडर-14 खेलों में विजेता रहे बच्चों को बधाई दी। इस रैली को सफल बनाने में अध्यापकों जैसे उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, विमल सागर व सुनील कुमार इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में “स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या रजनी शर्मा की अगुवाई में महाविद्यालय के परिसर से शुरू कर के मटौर चौक तक निकाला गया। प्राचार्या के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराए जाने के लिए बताना है। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रैली के पश्चात महाविद्यालय द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर आकर अपनी-अपनी सेल्फी खिंचवाई और दिए गए लिंक पर उसे अपलोड किया। इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौंकी डाडासीबा के तहत एक 56 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाने से उसकी मौत का दुःखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव अमंराह डाकघर टिप्परी 56 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी धर्म चंद ने गुरुवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही उसके परिजनों को इस बात का पता चला, ताे उसकी हालत काफी नाजुक हाे चुकी थी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, परंतु टांडा में उक्त महिला की मृत्यु हो गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
जसवां-परागपुर विधानसभा के अन्तर्गत पड़ती पुलिस चौकी डाडा सीबा के तहत एक 56 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त के दी। जानकारी के मुताबिक गांव अमंराह डाकघर टिप्परी की 56 वर्षीय उषा देवी पत्नी धर्मचंद ने गुरुवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इस बात का पता चलते ही महिला को सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा मेडिकल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
ज्वालामुखी : प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने प्रशासन के साथ मनाया राखी का त्योहार
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तरफ से वीरवार को रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष पर ज्वालामुखी में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांध कर यह त्योहार खुशी-खुशी मनाया गया। यही नहीं इस दौरान ब्रह्म कुमारी आरती, ऋतु जानी, प्रधान गुम्मर पंचायत शिमला देवी द्वारा एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल, पुलिस थाना ज्वालामुखी के कर्मचारी, ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न की कलाई पर इनके द्वारा राखी बांधी गई।
विनायक ठाकुर । देहरा गरली निकटवर्ती कालेश्वर पंचतीर्थी उपाकर्म पुण्यस्थली पर केंद्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर के निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक व कुछ अन्य संस्कृताज्ञों ने स्नान तर्पणादि कृत्य संपन्न किया व परिसर सहित क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी। प्रो. मदनमोहन पाठक ने बताया कि सावन के महीने में आज का दिन अपने आप में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इस दिन देश भर में कहीं भी नदी के तट पर विशेषकर जहां भगवान शिव का मंदिर हो, उस नदी में स्नान कर के पुण्यफल की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा करने से अपने घर, परिवार और समूचे क्षेत्र भर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहती है। इस अवसर पर उनके साथ परिसर के ही शिक्षक डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ भूपेंद्र ओझा, महात्मा वीणापाणी व डॉ गोविंद शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर गुरुवार सुबह अचानक उपमंडल देहरा के अंतर्गत भिन्न-भिन्न क्षेत्राें में अचानक आसमान से तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मुसलाधार बारिश ने यहां भारी तबाही मचाने की सुचनाएं सामने आने लगी है। इस आसमानी आफत ने जहां खेतों में खड़ी मक्की की फसल को बुरी तरह तबाह करके रख दिया है, तो वही राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली की मेने बाउंडरी बाल पर अचानक बिल्कुल सामने से पीपल का बड़ा पेड़ आ गिरा, जिससे न केवल बाउंडरी बाल को नुकसान पहुंचा है, बल्कि वहां तमाम बिजली के खम्बे तारों सहित नीचे जमीन पर ढेर हो गए हैं। जिससे बिजली विभाग का भी लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, वारदात मे पीपल के पेड़ ने नीचे जमीन पर गिरते वक्त एक गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। खैर इस दौरान जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा गांव नाहण नगरोटा मनियाला गरली बणी सदवां आदि क्षेत्राें में भी भारी नुकसान होने की धीरे-धीरे सूचनाए आने लगी है। वारदात सुबह तड़के की बताई जा रही है। वहीं, इस कुदरती कहर से न केवल वहां क्षेत्रभर की तमाम विद्युत सप्लाई कई घंटाें तक बाधित रही, बल्कि स्थानीय कई लोगों के पंखे, फ्रिज व एलइडी आदि बिजली के उपकरणाें को भी क्षति पहुंची है। वहीं, इस दौरान खबर लिखे जाने तक करीब दस से 12 घंटे तक लगातार यातायात भी बाधित रहा, जिससे सैकड़ाें वाहन चालक व पैदल राहगीर विभाग की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आए।
विनायक ठाकुर । देहरा गांव बूणी का समूचा क्षेत्र इन दिनों ज्योति प्रकाश धीमान द्वारा आयोजित सुंदर कांड की चाैपाईंयों से भाव-विभोर हो रहा है, वह सुंदर कांड के दूसरे दिन गांव पाईसा के जाने-माने ज्यौतिषाचार्य भवानी शंकर ने हरमोनियम व ढोलक की थाप पर अपनी स्वरलैहरियों से भगवान श्री राम" वीर बजंरगी हनुमान व सीता मईया की चौपाईंयां सुनाकर ऐसा समा बाधां की पंडाल मे बैठा हर कोई भक्त मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान कथा बाचक ने अपनी स्बरलैहरियों से कहा कि भगवान श्री राम भक्त हनुमान सीता मईया की खोज करने लंका में प्रवेश कर जाते हैं और वह वहां सीता मईया को ढूंढ़ निकालते हैं, लेकिन सीता मईया जब हनुमान को पूछती हैं कि आप काैन हैं, तो वह भगवान श्री राम द्वारा दी गई सोने की अंगुठी की निशानी दिखाकर अपने आपको राम भक्त बताते हैं। ऐसे में वीर बजंरगी हनुमान सीता मईया को वहां से ले आते हैं और लंका को आग लगा देते हैं। वहीं, इस दौरान भजन मंडली के अध्यक्ष ईश्वर दास शर्मा के नेतृत्व में मनोज, पकंज, आदित्य, गौतम व मनोज पराशर आदि ने इस दौरान अपने साजबाज से भजन-कीर्तन भेंटों में ऐसा समा बाधां की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा में 11 अगस्त गुरुवार को भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर दीर्घायु के लिए मां चिंतपूर्णी से प्रार्थना की । इस दौरान जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वायदा कर उनको उपहार दिए। इस बार भी चाईनी राखियों का बहिष्कार कर बहनों ने स्वदेशी राखी अपने भाइयों की कलाई पर बांधी। गांव डाडा सीबा की रिया और सिया ने बताया कि इस बार हमने अपने भाई अनमोल की कलाई पर हाथ से बनी स्वदेशी राखी ही बांधी है। अनमोल ने राखी बांधने के उपरांत अपनी दोनों बहनों को उपहार दिए।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी के कार्यकर्ताओं ने कुछ स्कूली बच्चियों के साथ राह चलते लोगों को राखी की पहनाई इसके साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को पुलिस कर्मचारियों को एसडीएम ज्वालामुखी के साथ एसडीएम कार्यालय के सभी कर्मचारियों और तहसीलदार जवालामुखी और तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों और ज्वालामुखी मार्केट के दुकानदारों और ऑटो चालकों और टैक्सी स्टैंड सभी भाइयों को राखी पहनाई और मुंह मीठा करवाया। आम आदमी पार्टी द्वारा रक्षाबंधन के इस पावन उत्सव पर राखी पहनाए जाने का सभी ने हर्ष पूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होशियार सिंह भारती एससी विंग प्रदेश जनरल सेक्टरी, नरेश कुमार मोनू प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी बिंग, अनिल चौहान एससी बिंग प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक राणा ज्वालामुखी यूथ अध्यक्ष नितिन अंगारिया यूथ उपाध्यक्ष गगनदीप संगठन मंत्री ने स्कूल की बच्चियों रिद्धिमा अनुष्का और गौरी के साथ लोगों को राखी पहनाई और शुभकामनाएं दी।
कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने की विद्यार्थियों की सराहना प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में देश की आजादी के 75 वर्ष और गौरवमयी इतिहास, संस्कृति और आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र कल्याण संगठन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यिक और खेल गतिविधियों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 6 अगस्त से आरंभ हुआ। इस आयोजन के अंतगर्त शुक्रवार सुबह परिसर में प्रभात फेरी और दोपहर में किसान गोष्ठी का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने अमृत महोत्सव की इस श्रृंखला के तहत विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की सराहना की। कार्यक्रमों के परिणाम निम्न प्रकार रहें। देशभक्ति गीत गायन एकल वर्ग में शिया राणा, राजेश और संचित भगत कम्रशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। इसी प्रकार देशभक्ति गीत गायन समूहगान में अंशुधा व टीम, रिशव व टीम तथा हेवन व टीम, देशभक्ति नृत्य एकल में मोक्ष शर्मा, श्रेया शर्मा व दिव्यांश, समूह नृत्य में रियाा, राघवी पंडित व टीम, शिल्पा ठाकुर व टीम तथा इशिता व टीम, कविता में आयुष, पवन भारद्वाज व सार्थक शर्मा, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में ईशान, कृतिका व श्रेया मल्होत्रा, पोस्टर मेंकिग में दिव्यांषी, शगुल जम्वाल व आर्यन, भाषण में दिव्यांषु डोगरा, प्राची पुंडीर व प्रियाशु, नारा लेखन में अक्षय कपूर, रोहन बाली व ईशा ठाकुर, आर्यन, तमन्ना शर्मा व शानवी ने कम्रशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रमुख खेल गतिविधियों वालीबॉल के छात्र मुकाबले में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय विजेता व आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय उपविजेता और छात्राओं में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय विजेता और कृषि विज्ञान महाविद्यालय की टीम उपविजेता रहीं। इसी प्रकार टग आफ वार में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय विजेता व कृषि विज्ञान महाविद्यालय की टीम उपविजेता रहीं।
अगस्त का महीना त्योहारों का महीना कहा जाता हैं। इस महीने कई बड़े बड़े त्योहार मनाए जाते है। जिनमे में से एक रक्षाबंधन का हैं। रक्षाबंधन का पर्व पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जो की इस वर्ष 11 अगस्त 2022 को 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक है। पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि रक्षाबंधन के विषय में इस बार लोगों में ये भ्रांति है कि 11 अगस्त को पूर्णिमा देर से आ रही है जबकि 12 को उदया तिथि में पूर्णिमा है इसलिए 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाए. हालांकि, पूर्णिमा तिथि पर रात्रिकालीन चंद्रमा होना चाहिए, 11 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 10.37 बजे से लग जाएगी और पूर्णमासी जिस दिन लग रही है, उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनेगा. यानी 11 अगस्त की पूर्णिमा में रक्षाबंधन मनाया जाना ही शास्त्रोचित है। पंडित सचिन शर्मा ने 11 अगस्त को भद्रा काल पड़ने के संशय को लेकर बताया की जब भद्रा पाताल में होती है तो इस दौरान राखी बांधी जा सकती है. ऐसा करना नुकसानदायक नहीं बल्कि शुभ फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही शुक्ल यजुर्वेदी ब्राह्मणों का उपाक्रम संस्कार भी 11 अगस्त को ही किया जाएगा। पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि अगर तिथियों का अवलोकन किया जाए तो एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णमासी आदि तिथि पर भद्रा रहती ही है. उन्होंने बताया कि भद्रा के विषय में एक बात है जिसके बारे में लोगों के पास जानकारी नहीं है कि भद्रा का वर्णन वास्तु शास्त्र में किया गया है. कुंभ, मीन, कर्क और सिंह में चंद्रमा हो तो भद्रा का वास मृत्यु लोक यानी पृथ्वी पर माना जाता है. इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन ,वृश्चिक में चंद्रमा होने पर भद्रा का वास स्वर्ग लोक में होता है। वहीं, कन्या, तुला और धनु में चंद्रमा होने पर भद्रा का वास पाताल लोक में माना जाता है. ऐसे में भद्रा अगर पाताल लोक में हो या स्वर्ग लोक में यह काफी शुभ फलदायी माना जाता है. ऐसे में 11 अगस्त 2022 को भद्रा पाताल लोक में है जिसके चलते आप बिना किसी दिक्कत के 11 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मना सकते हैं और सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकते हैं. भद्रा के पाताल लोक में होने के कारण वह आपको किसी भी तरह का कष्ट नहीं देगी। प्रतिपदा तिथि में नहीं बांधी जाती राखी पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि भद्रा अगर धरती लोक पर भी होती है तब भी उसके मुख और पूंछ का समय देखा जाता है. भद्रा के मुख के समय पर राखी नहीं बांधी जाती लेकिन आप पूंछ के समय पर राखी बांध सकते हैं, यह शुभ फलदायी माना जाता है और इससे कोई दिक्कत भी नहीं होती. 12 तारीख को सुबह 7 बजे के आसपास पूर्णिमा तिथि समाप्त होकर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. प्रतिपदा तिथि में राखी नहीं बांधी जाती है. ऐसे में इस साल रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त 2022 गुरुवार के दिन ही मनाया जाएगा. भद्रा पाताल लोक में होने की वजह से शुभ फलदायी साबित होगी. रक्षाबंधन पर भद्रा काल का समय रक्षा बंधन भद्रा अन्त समय - रात 08 बजकर 51 मिनट पर रक्षा बंधन भद्रा पूँछ - शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट पर रक्षा बंधन भद्रा मुख - शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर 08 बजे तक 11 अगस्त को इतने बजे के बाद बांधें राखी पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में पूर्णिमा तिथि 11 को पूरा दिन है. ऐसे में आप 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद राखी का त्योहार मना सकते हैं। भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती राखी माना जाता है कि सूर्पनखा ने रावण को भद्रा में रक्षा सूत्र बांधा था इसलिए 1 वर्ष के भीतर ही रावण का नाश हो गया था. ऐसे में भद्रा काल में राखी बांधना वर्जित माना जाता है लेकिन पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि राम चरित्र मानस से लेकर वाल्मीकि रामायण में भगवान राम की बहन की ओर से राम जी को राखी बांधने का उदाहरण कहीं नहीं दिया गया है. इस वजह से शूर्पनखा द्वारा रक्षासूत्र बांधे जाने की कहानी पर सवाल खड़े होते हैं.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान में आज समीरपुर में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आम जनता के लिए तथा महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाए गए हैं उन्होंने मदर टेरेसा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,बेटी है अनमोल, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना तथा महिला स्वरोजगार योजना के विषय में विशेष रूप से विशेष रूप से विस्तृत जानकारी दी तथा मातृशक्ति को शत मातृशक्ति को इन सब योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया। इस अवसर पर उनके साथ नसीब सिंह दिलबाग अक्षय रजनीश देवी गोल्डी प्रवीण गोल्डी परवीन रक्षा देवी मनजीत कौर ललिता देवी परसोत्तम सैनी आदि उपस्थित रहे।
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे रक्षा बन्धन की पूर्व संध्या पर बी बी ए व बी सी ए तथा डी एल एड के छात्र छात्राओ मेे राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी छात्राओ ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार की राखिया स्ंवय बनाकर प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता मे बी सी ए की छात्राऐ अशिंका तथा अकंशिमा प्रथम तथा बी बी ए की पायल तथा पारस द्वितीय तथा बी सी ए की मोनिका तथा सुहानी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्राचार्या श्रीमति विजेयता चौधरी ने सभी को राखी की शुभकामनाऐ दी। इस मौके पर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सरकार के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता देश भक्ति गीत, कविता पाठ एवं नारा लेखन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ के एस अत्री ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन प्रोफेसर श्रुति शर्मा द्वारा किया गया। अपने ओजस्वी भाषण में प्राचार्य के एस अत्री ने कहा कि आज राष्ट्र आजादी का 75 वीं वर्षगांठ का पर्व "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आजादी का अमृत महोत्सव पहल का एक हिस्सा है, जो लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 बा वर्ष का जश्न मनाने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है ।राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों का संबंध हमेशा औपचारिक और विशुद्ध रूप से संस्थागत रहा है । यह अभियान इसे नागरिक के लिए और व्यक्तिगत बनाने का प्रयास करता है ,और राष्ट्र निर्माण के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता के महत्व पर भी जोर देता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पहल के पीछे सामान्य विचार भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाकर लोगों के दिलों में देशभक्ति का आवाहन करना है। डॉ अत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और इसकी रक्षा करना हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इस मुहिम में जोड़ने तथा सफल बनाने का आग्रह किया।" हर घर तिरंगा "के पावन पर्व पर डॉ अश्विनी शर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहते हैं। राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है। तिरंगा हमारे राष्ट्र की सच्चाई ताकत और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू शुरू किया गया था ताकि नागरिकों को आजादी का अमृत महोत्सव पहल के तहत 75 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त की अवधि के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। डॉ अश्विनी ने कहा कि इस आयोजन से जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता 2002 में संशोधन किया था। डॉ शर्मा ने छात्र छात्राओं से कहा कि राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर आओ हम सब मिलकर हर घर तिरंगा फहराते हुए अपनी सच्ची निष्ठा राष्ट्र के प्रति रखें ।निर्णायक मंडल की भूमिका वरिष्ठ अध्यापक डॉ एस के सोनी, प्रोफेसर अमरीश घई, डॉक्टर भगवान दास एवं सहायक प्रोफेसर लेखराज ने निभाई । डॉ सुरेंद्र सोनी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिंरगा अभियान के तहत् महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया तथा हर घर तिंरगा फहराने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। इस अभियान के तहत् महाविद्यालय देहरा में विद्यार्थियों के लिए तिरंगे का इतिहास व उसका महत्त्व और स्वतंत्रता सेनानियो के जीवन परिचय के साथ उनका देश की आजादी में योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता दिनांक 4 अगस्त को करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पर दिव्यांशु बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर प्रीति शर्मा बी ए प्रथम वर्ष से और तृतीय स्थान पर दीक्षा व रितिका बी ए द्वितीय वर्ष से विजेता रही। 6अगस्त को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति सर फ रोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है... व ए मेरे वतन जैसे एकल गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें रितिका बी द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान पर रही। दिनांक 5 अगस्त को नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर घर तिंरगा विषय से संबंधित चित्रकला में पूनम द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के अगले चरण में 9अगस्त को भारतीय तिरंगे पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व 12 अगस्त को हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाने के लिए रैली का भी आयोजन किया जाएगा। 5 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या के साथ छात्राएं (शिखा, मुस्कान, वैशाली अमीषा और कशिश) ने अर्जुन का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सुभारम्भ किया । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों ने सहायक प्रोफेसर के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे जैसे हरड़, बेहरा, आमला व अन्य अर्जुन कचनार लेजिस्टोनिया आदि पौधों का वृक्षारोपण करते हुए एक पौधा अपने का संकल्प लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने- अपने संरक्षण में वृक्षों का रोपण कर देखभाल की भी जिम्मेदारी ली।10 अगस्त को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और मेंहदी प्रतियोगिता अयोजित की गई दोनो का विषय हर घर तिरंगा रहा I मेहंदी प्रतियोगिता में समीक्षा बीए प्रथम वर्ष से प्रथम स्थान पर रही I प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष से निकिता मीनाक्षी कंचन पर रही मैं 12 अगस्त को रैली भी आयोजित की जाएगी I जिसमें स्थानीय विधायक माननीय श्री होशियार सिंह(देहरा विधान सभा) मुख्यातिथि रहेंगे।इन सभी कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहें।
ग्राम पंचायत खोली में हर वर्ष 15 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत इस वर्ष भी 15 अगस्त (सोमवार) को ग्राम पंचायत खोली के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस शिविर में पधार कर इस महाकल्याण में अपना योगदान दर्ज करवाएं।
मनोज कुमार। कांगड़ा जन्माष्टमी महोत्सव पर 19 अगस्त को नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय आज मटकी फोड़ आयोजन कमेटी के अध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए कमेटी के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन ने बताया कि 19 अगस्त को नगर परिषद मैदान में शाम 5:30 बजे मटकी फोड़ योगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता को 15000 नकद इनाम राशि व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर दोपहर से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 वर्ष तक के बच्चों की बाल गोपाल ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन करने के साथ महिलाओं के लिए भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मौका पर शहर में प्रसाद भी बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौका पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 18 तारीख तक अपने नाम दर्ज करवाने पड़ेंगे, जिसके लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां विधायक अरूण कुमार ने मंगलवार को बड़ोह में बड़ोह-होशियारपुर तथा नगरोटा-चंडीगढ़ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बजे बड़ोह-होशियारपुर वाया बने दी हट्टी, देहरा, भरवाईं व गगरेट रूट पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे बड़ोह तथा इसके आसपास की करीब दर्जन पंचायतों के लोगों को होशियार या पंजाब जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, एचआरटीसी बस सुबह 7.15 बजे नगरोटा से चंडीगढ़ वाया कंडी बड़ोह, ज्वाला जी, अंब, ऊना, नालागढ़, बद्दी व पिंजौर के लिए रवाना होगी। इस रूट पर लंबे अरसे से लोगों द्वारा बस सेवा आरंभ करने की मांग उठाई जा रही थी, जिसको पूर्ण किया गया है। विधायक अरूण कुमार ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवहन की बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
नगर निकायों में ध्वज प्राप्त करने के लिए संपर्क नंबर किए जारी फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांगड़ा जिला की सभी पंचायतों तथा घरों में झंडा फहराने के लिए आवश्यक तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से 3 लाख 40 हजार के करीब ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचा दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या पंचायत के प्रतिनिधि पंचायत स्तर पर या ब्लाक स्तर पर ध्वज की खरीद सकता है। इसके लिए न्यूनतम मूल्य 25 रूपए निर्धारित किया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों को ध्वज उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होेंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम धर्मशाला में लेखापाल राजेश मोबाइल नंबर 94185 64185, नगर निगम पालमपुर में संयुक्त आयुक्त मोहन सैणी मोबाइल नंबर 9418030373, एमसी देहरा में सेनेटरी इंस्पेक्टर रमन शर्मा मोबाइल नंबर 9418503512, एमसी ज्वालामुखी सहायक राकेश कुमार मोबाइल नंबर 8219752554, एससी नगरोटा बगबां बीडीओ राजेश मोबाइल नंबर 8091747525, एमसी कांगड़ा कार्यकारी अधिकारी ललित मोबाइल नंबर 94181 42121, एमसी नुरपुर आशा वर्मा मोबाइल नंबर 8791917060, नगर पंचायत शाहपुर शांति देवी मोबाइल नंबर 8219979908, नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में प्रदीप दीक्षित मोबाइल नंबर 70189 77853, नगर पंचायत ज्वाली में सचिव संतराम मोबाइल नंबर 9418213937 से संपर्क कर ध्वज प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 13, 14 तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐप के माध्यम से तिरंगे के साथ सेल्फी भी अपलोड की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है तथा हर पंचायत प्रतिनिधि को इस अभियान के साथ जुड़ने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा गया है।
बजरेड़ निवासी 26 वर्षीय युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार, तेज रफ्तार में था स्कूटी सवार फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर मंगलवार की दोपहर शाहपुर के रैत में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग बैंक में पैसे निकालने आया था। मृतक की पहचान धर्म सिंह (69) पुत्र रूपा सिंह गांव मूंदला, पंचायत लड़वाड़ा, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग धर्म सिंह मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब रैत में एसबीआई बैंक में पैसे निकालने आया था। वह अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर सड़क क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान शाहपुर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना शाहपुर के ट्रैफिक इंचार्ज विशंभर ने बताया कि स्कूटी सवार आरोपित युवक की पहचान बजरेड़ निवासी आंचल (26) पुत्र बलदेव सिंह रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ धारा 264 और 304वीं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक धर्मशाला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक सरकारी कर्मचारी के रूप में रिटायर्ड था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कुछ ही महीनों बाद हिमाचल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पंजाब में हमने आम आदमी पार्टी के ईमानदार सरकार बनाई है वैसे ही हम इस बार हिमाचल में भी 68 सीटों पर चुनाव लड़ कर आम आदमी पार्टी की सरकार बना कर एक मौका केजरीवाल को देंगे। निखिल महाजन ने कहा कि जवाली में लोगों को अभी भी कई सारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। जवाली विधानसभा क्षेत्र में कहीं सड़क नहीं है तो कहीं पानी की समस्या से और कहीं बिजली की समस्या से आए दिन लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। निखिल महाजन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों के हितों के लिए अच्छा कार्य नहीं कर पाई है, लेकिन इस बार लोग आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार पूर्ण बहुमत से हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। दिल्ली और पंजाब कि तरह ही हिमाचल में भी लोगों के हितों के लिए कार्य किए जाएंगे और लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। निखिल महाजन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े 4 वर्ष के बाद मुख्यमंत्री ने कोटला में हॉस्पिटल का शिलान्यास किया उनके पास क्या प्रूफ है कि अगली सरकार इस हॉस्पिटल का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जब सरकार को उद्घाटन करने चाहिए थे उस समय सरकार शिलान्यास कर रही है।
राजेश कतनाेरिया। जवाली ब्लॉक फतेहपुर की ग्राम पंचायत हटपंग में बाल संरक्षण कार्यालय धर्मशाला द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित गांव के 40 लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह ने अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत रूप से वर्णन किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विभाग की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को दिलवाने का आह्वान किया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा ने बाल संरक्षण के संबंध में विस्तृत रूप से वर्णन किया एवं जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनाथ, अर्धनाथ, भीक्षावृत्ति में लिप्त, बेसहारा, बाल मजदूरी करने वाले बच्चे, अभितयक्त व परीतयक्त बच्चों को जे जे एक्ट के सुरक्षा कवच के अंतर्गत सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने बाल यौन शोषण और पोक्सो कानून के बारे में भी लोगों को जानकारी दी तथा ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर1098 और जिला बाल संरक्षण कार्यालय नंबर 222645 का प्रयोग करने के लिए भी कहा है।
मनोज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गांव भंगवार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं तथा कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसमें महिलाओं को बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ किया गया है तथा न्यूनतम किराया 5 रूपए कर दिया गया है। इसके साथ ही 125 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल भी माफ किया गया है, जो कि सरकार ने आम आदमी को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अपने इन जन हितेषी निर्णयों के कारण ही भाजपा पार्टी दोबारा सेे ही सरकार बनाएगी। इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेगा। इस कार्यक्रम में उनके साथ भंगवार पंचायत प्रधान सुरम सिंह, पंच नीतू देवी, पिंटू, सुरूप, सरदारी, सुरेंद्र, दिलबाग, हरजिंदर सिंह, प्रताप गुलरिया, जुल्मी राम, मुकेश, रोहित कुमार, रोहित कुमार, सुशील कुमार, अशोक कुमार, सत्या देवी, मीना देवी, कांता देवी व सरला देवी आदि उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर व नारी नमन करने के लिए गांव कुल्थी पहुंचे व महिला मंडलों के विकास के लिए महिला मंडल को एक लाख रुपए महिला मंडल के आंगन में फर्श व टाइल डालने के लिए महिला मंडल को दे दिए गए हैं। जलाड़ी के हार जलाड़ी से गांव खर्ट तक बनेर खड्ड पर पुल लाकर दिया। काम युद्ध स्तर पर है। दौलतपुर, जलाड़ी व दुगियाल गांव में 2 करोड़ रुपए से व ढूंढणी माता से घट्टा में 1 करोड़ 75 लाख से व घट्टा, चोंदा, धमेड़ व चेलियां गांव में 2.50 करोड़ रुपए से नई सड़क बना कर दी। 11 करोड़ रुपए से अटल बिहारी वाजपेई तकीपुर कॉलेज का निर्माण करवा कर दिया। अब कुल्थी-सपड़ी से चोंदा गांव तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका एक करोड़ रुपए खर्चा आएगा, कुल्थी से कोई गांव तक सड़क व ओल्ड डिस्पेंसरी सड़क व जटेहड़ से जन्यानकड़ व जन्यानकड़ से संगम सड़क व कुल्थी से जटेहड़ सड़क मेरे समय काल में निकली गई थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से दबा दी गई थी। अब मैं फॉरेस्ट विभाग से मंजूरी लेकर आया हूं, अब इन सड़को का निर्माण करवाया जाएगा। कांगड़ा विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास करवाया जा रहा है। जनता के घर दरवार विकास पहुंचाया जा रहा है। सड़कें चकाचक की जा रही हैं। अब कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास रंगत नजर आ रहा है। आगे भी विकास जारी रहेगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद कांगड़ा द्वारा आज वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम वार्ड-3, पुराना कांगड़ा के ओपन एयर जिम एवं बच्चों के पार्क के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, वार्ड-3 की पार्षद पुष्पा चौधरी, वार्ड-1 के पार्षद प्रेम सागर धीमान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा एवं वार्ड-2 की वर्तमान पार्षद सुमन वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ललित कुमार, मुनीष, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य सतीश चौधरी व नगर परिषद कर्मचारियों ने पौधारोपण में अपना-अपना योगदान दिया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। वहीं, हमें भी स्वच्छ ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हमें सास जैसे संबंधी बीमारियां से भी दूर रखते हैं। इसलिए हमें हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में सतीश कुमार की इकलौती पुत्री विनीषा चौधरी, जिनका शुभ विवाह इसी सप्ताह संपन्न हुआ था। उन्होंने सभी गणमान्यों की उपस्थिति में एक पौधा रोप कर समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि भले ही मैं आपने बाबुल का घर छोड़कर जा रही हूं, पर यह पौधा हमेशा मेरे परिवार जनों को अपने करीब होने का संदेश देता रहेगा और मेरे परिवार जन भी इस पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा भी मेरे पालन पोषण की तरह सारी उम्र करेंगे।
सावन के चौथे सोमवार को मोक्षधाम डोडनबल्ली में केहर सिंह सुपुत्र खड़कु राम गांव बेहडू भुआणा द्वारा अपने स्व० दादा गुलाबा राम एवम् दादी स्व० श्रीमती देवकु देवी एवम् पिता स्व० खड़कु राम एवम् माता स्व० श्रीमती सुभी देवी की याद में शिव मंदिर की स्थापना करवाई गई। इस दौरान मोक्षधाम डेवेलपमेन्ट कमेटी भुआणा द्वारा यहां विशाल भंडारे का किया गया। यहां इलाके की सभी महिला मंडलों एवम् कीर्तन मंडलियों ने भजन एवम् कीर्तन किया। भारी संख्या में लोग पंहुचे और मंदिर में माथा टेका। डेवेलपमेन्ट कमेटी भुआणा कमेटी के प्रधान पीके प्रेमी, वाईस प्रेजिडेंट राजिन्द्र चंद, सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद ने सभी का धन्यवाद किया।
जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र से संबंधित रखने वाले राज वर्मा को आगामी विधानसभा चुनावों में मीडिया और सोशल मीडिया टीम नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का सदस्य नियुक्त करने पर राज वर्मा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और जयसिंहपुर कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। पार्टी ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंडर -14 की खेल प्रतियोगिता हुई शुरु। आज दिनांक 08-08-2022 को शिक्षा खंड पंचरुखी की खण्ड स्तरीय अंडर 14 के छात्र एंव छात्राओं का खेल प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारम्भ विधायक रविंद्र धीमान, विधान सभा क्षेत्र जयसिंहपुर द्वारा सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्द्रेटा पंचरुखी में किया गया। इसमें 30 पाठशालाओं के लगभग 300 विद्यार्थी कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, वॉलीबाल एंव शतरंज के खेल के मुकाबलों में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य मिलाप चन्द ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया एंव धन्यवाद किया।
जिप सदस्य एवं पर्वतारोही को डीसी ने भेंट किया ध्वज कांगड़ा जिला में तीन लाख 40 हजार ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचाए फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शिंकुला पर्वत श्रेणी तथा बड़ा भंगाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाएगा। सोमवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पर्वतारोही एवं जिला परिषद सदस्य बाघणी वार्ड रविंद्र कुमार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा झंडा भेंट किया गया। इसके साथ ही बड़ा भंगाल में वन अधिकार समिति की सचिव पवना कुमारी भी स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा झंडा फहराएंगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांगड़ा जिला की सभी पंचायतों तथा घरों में झंडा फहराने के लिए आवश्यक तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से 3 लाख 40 हजार के करीब ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या पंचायत के प्रतिनिधि पंचायत स्तर पर या ब्लाक स्तर पर ध्वज की खरीद सकता है। इस के लिए न्यूनतम मूल्य 25 रूपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों को ध्वज उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 13, 14 तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐप के माध्यम से तिरंगे के साथ सेल्फी भी अपलोड की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है तथा हर पंचायत प्रतिनिधि को इस अभियान के साथ जुड़ने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा गया है।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला सावन माह के चौथे सोमवार को जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन धर्मशाला अध्यक्ष तरुण शर्मा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में खीर का भंडारा लगाया गया। अरविंद मल्होत्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुन्य राम पहाड़िया जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट), हंसराज जज लेबर कोर्ट, हिमांशु मिश्रा प्रेसिडेंट उपभोक्ता कमीशन, स्वाति बरवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट, शुभांगी जोशी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सयुंक्त निर्देशक संजीव कटोच, उप-जिला न्यायवादी लुद्र मणि शर्मा, रितिका पत्रवाल, सहायक जिला न्यायवादी, जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी खंड लंबागांव अंडर-14 की छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं का आज आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्याथिति विधायक रविंद्र धीमान ने बच्चों की होसला अभजाहि की तथा मार्च पास में भाग लिया। बालकरूपी में छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता 8 अगस्त से 11 अगस्त तक होगी, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने मुख्य रूप से भाग लिया। वहीं, दूसरी और सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भी आज अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता हुई शुरु विधायक रविंद्र धीमान ने मार्च पास में छात्रों का बढ़ाया हाैंसला।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपायुक्त कांगड़ा, डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि भारी वर्षा के चलते ज़िला के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल क्षेत्र को जोड़ने वाले दो लकड़ी के पुलों का निर्माण कर बहाल कर दिया गया है और एक पुल को 10 अगस्त तक बना दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पिछले दिनों भारी वर्षा से बड़ा भंगाल क्षेत्र को जोड़ने वाले तीन लकड़ी के पुलों, जिसमें एक पलाचक और 2 झोड़ी में क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने कहा कि इसमे पलाचक और एक झोड़ी में लकड़ी के पुलों के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और दूसरे का निर्माण 10 अगस्त तक पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि एवं अन्य समान उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल क्षेत्र की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर लकड़ी के पुलों का निर्माण किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ज़िला प्रशासन किसी भी आपदा में लोगों की सहायता एवं उन्हें राहत उपलब्ध करवाने के लिये दिन रात मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए जिला के विभिन्न उपमंडलों में मशीनरी एवम अन्य उपकरण उपलब्ध है। किसी प्रकार की आपदा से निपटने एवं प्रभावितों के राहत और पुनर्वास कार्य के लिए ज़िला तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम पर कार्यशील हैं और आपदा प्रबंधन टीमें भी जिला में मुस्तैद हैं। उपायुक्त ने बरसात के मौसम में लोगों से खड्डों, नालों के नजदीक नहीं जाने का आह्वान किया। उन्होंने भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों से भी लोगों को दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा में लोगों से तुरंत ज़िला अथवा उपमंडल कंट्रोल रूम में सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की जानकारी के लिये भी ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय जयसिंहपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान जो कि 1 से 15 अगस्त तक चलाया रहा है। इसी उपलक्ष्य पर जयसिंहपुर महाविद्यालय में देश भक्ति गीत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर कारवां, द्वितया स्थान पर अम्बिका व तृतीया स्थान मंजली ने हासिल किया। इसके अलावा महाविद्यालय के इको क्लब के तहत पौधा रोपण का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पौधारोपण के तहत 100 फलधार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में डॉ. राकेश, प्रो. किरण शर्मा, प्रो. नवीता व डॉ. धन देव शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. सुरजीत राणा, डॉ. अर्पित, प्रो. ओंकार चंद, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. सुमिक्शल, डॉ. खुशी भगत, रंजीत व मुकेश द्वारा करवाया गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र अंदरेटा गांव से संबंधित रखने वाले राज वर्मा को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मीडिया और सोशल की गठित प्रदेश कमेटी का एकयुजिटव नियुक्त किया गया है, जिसकी अधिसूचना राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ने जारी की है। इससे पहले राज वर्मा जयसिंहपुर कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी थे और वर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का सदस्य नियुक्त करने पर राज वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी हिमाचल प्रदेश राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी के चेयरमैन आश्रय शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा व यादविंदर गोमा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और तमाम जयसिंहपुर कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। पार्टी ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी को आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश 150 आयुर्वेदिक पौधें भेंट किए तथा रोपण भी करवाया। पौधारोपण कार्यक्रम में कांगड़ा जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील व उनकी टीम भी उपस्थित रही। भेंट किए गए पौधों में अश्वगंधा, तुलसी, मेंथॉल, मोरिंगा व शतावरी आदि के पौधें थे। विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका शशि कला कटोच, विज्ञान शिक्षक रिंकू धीमान तथा शारीरिक शिक्षक संदीप कटोच ने अपनी देख-रेख में विद्यालय के हर्बल उद्यान में निश्चित स्थान पर पौधारोपण करवाया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कृतज्ञता के साथ आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एक बहुत ही सुंदर हर्बल उद्यान है। इन पौधों के आने से हमारा उद्यान और अधिक समृद्ध होगा। उनका कहना है कि इस पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों का रोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना एवं औषधीय पौधों की प्रभावशीलता के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियां औषधीय पौधों के बारे में ज्ञान का एक विशाल भंडार है। इन पौधों के आशाजनक औषधीय गुणों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ चिकित्सा विकसित करने व प्रतिरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस आयुर्वेदिक पौधारोपण कार्यक्रम के तहत छात्रों को औषधीय पौधों को समझने तथा उनके रखरखाव की भी जानकारी प्राप्त हुई।
राजेश कतनाेरिया। जवाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में पूर्व सचिव जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश विकास लावरु द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या रीता भारद्वाज के भाषण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम के शुरू में मुख्यातिथि को माता सरस्वती स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीआरसी राजकीय वरिष्ठ पाठशाला के प्रधानाचार्या नरेंद्र धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटियाड रणवीर कंदोरियां को प्रधानाचार्या रीता भारद्वाज के साथ, स्कूल के उप प्रधानाचार्य अभय सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक अंकुश धीमान ने स्मृति चिन्ह प्रधान करके सम्मानित किया। वहीं, स्टेज सैक्रेटरी अंकुश गर्ग ने बच्चों व उनके साथ आए प्रतिनिधियों को स्कूल के नियमों से अवगत करवाया, तो केवल सिंह खेल पंजीकरण अधिकारी स्कूल ने बताया कि इस बार खंड स्तरीय खेलों में खंड फतेहपुर में 24 स्कूल भाग ले रहे हैं। वहीं, मुख्यातिथि विकास लावरू ने बच्चों को कभी भी पीछे न हटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो इंसान निरंतर प्रयास करता है, अवश्य सफल होता है।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत द्रुमका में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद किया किया। जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष रमा गुलेरिया तथा जिला कांगड़ा के सह प्रभारी केडी राणा की अध्यक्षता में जन संवाद किया गया। द्रुमका में करण डोगरा के घर पर ही आम आदमी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे चले इस संवाद में सचिव संगठन मंत्री, कार्यकारिणी के साथ कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर इस संवाद में भाग लिया। रमा गुलेरिया और केडी राणा ने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के बारे में और आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बड़ी सफलता पूर्वक से लोगों को समझने में पूरी कोशिश की। वहीं अब आम आदमी पार्टी का द्रुमका में कर्यालय भी खोला गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत दगोह में जयसिंहपुर तिनबड़ रोड पर एक पुलिया और नाली बनाने का कार्य चल रहा है, जिसके चक्कर पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने आईपीएच विभाग सारी लाइने उखाड़ दी, जिससे 5 से 6 गांव को जाने वाली पानी की सप्लाई इन दिनों से बाधित हो गई 3 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग यहां तक की सीनियर सेकेंडरी स्कूल दगोह को जाने वाली सारी लाइन भी उखाड़ दी, जिससे स्कूल में बच्चों को पानी ना मिलने के कारण वह भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस बीच विभाग से लोगों ने अपील की है कि इसे जल्द संचारु रूप से चालू कर दें।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 38 महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा है। रविवार को टंग पंचायत के गुरुद्वारा में महिला संवाद कार्यक्रम में विधायक विशाल नैहरिया ने महिलाओं को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा में शामिल महिलाओं ने कहा कि पूर्व में रही कॉंग्रेस सरकारों ने महिलाओं के साथ केवल छल किया है। केवल भाजपा सरकार ने ही महिला उथान और सशक्तिकरण के लिए योजनाएं शुरू की हैं। रविवार को विधायक जी ने झियोल और टंग में महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान वंदना शर्मा, अरुण बाला, इंदु बाला, मलका देवी, कमलेश, रीना, सुषमा, प्रोमिला राणा, इंदु बाला, चंपा देवी, सावित्री देवी, सुमना देवी, बिमला देवी, रजनी, सपना, नेहा, निर्मला देवी, सत्या देवी, माया देवी, कमला देवी, राजकुमारी, पूजा देवी, वीना देवी, बिमला देवी, अनुराधा, अंजना कुमारी, किरण देवी, कमलेश कुमारी, समंगला देवी, जानकी देवी, वीना देवी, आशा देवी, सलोचना रानी, विजय लता, रीतू और सपना ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ब्लॉक देहरा की ग्राम पंचायत सिहोरपाईं के वार्ड-9 नगरोटा में एक सामुदायिक भवन विवादों में घिर गया है। यहां स्थानीय व्यक्ति सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण में बाधा बन गया। बीच बचाव में पंचायत को पुलिस बुलानी पड़ी। यहां नगरोटा गांव में एक पुराने सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय व्यक्ति ने अड़ंगा अड़ाना शुरू कर दिया। यहां सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। लेकिन उससे पहले ही स्थानीय व्यक्ति ने बिना किसी अनुमति के खुद ही सामुदायिक भवन का काम शुरू कर दिया। अब पंचायत यहां काम करने लगी, तो उसने यह कहकर काम रुकवाने की कोशिश की कि पहले पंचायत पिछले किए काम के पैसे व मजदूरों को दिहाड़ी दें और दोबारा उन्हीं को काम पर लगाएं। इन शर्तों के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। काफी गहमागहमी के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर स्थानीय व्यक्ति व पंचायत में यह समझौता हुआ कि यहां किसी भी स्थानीय वार्ड के व्यक्ति को काम पर नहीं लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत सिहोरपाईं की प्रधान बबली देवी ने कहा कि उक्त स्थानीय व्यक्ति पंचायत के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे,जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब पुलिस ने उसे समझाकर काम शुरू करने को कहा है। ग्राम पंचायत सिहोरपाईं के वार्ड-9 नगरोटा के इस सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य केंद्र चलेगा। इसी के चलते ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने यहां के लिए विधायक निधि से पैसा स्वीकृत करवाया है। जैसे ही इस सामुदायिक भवन नगरोटा का पुनर्निर्माण होगा। वैसे ही यहां स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया जाएगा। इस कार्य के लिए स्थानीय वार्ड की सदस्य सुकन्या चौधरी ने विधायक रमेश धवाला का धन्यवाद किया है। यह सामुदायिक भवन नगरोटा का निर्माण विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना (वीकेवीएनवाई) व क्षेत्रीय विकेंद्रीकृत योजना (एसडीपी) के तहत दो लाख रुपए से वर्ष 2014 में बना था, जिसके पुनर्निर्माण के लिए अब स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने अपनी विधायक निधि से पैसा स्वीकृत किया है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन वर्ग की प्रतियोगिता का समापन रविवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन उपमंडल दंडाधिकारी धर्मशाला शिल्पी बेगटा ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिल्पी बेगटा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश पाल गुलेरिया, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट धर्मशाला दौलत राम धीमान, जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा उपस्थित रहे। अंडर-17 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के दक्षेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्र युगल मुकाबले में दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने थुरल के आयुष राणा एवं उदय खुल्लर को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी की भारती ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्रा युगल मुकाबले में अमृता एंड भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एवं श्रृजल शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 मिक्स डबल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण एवं अवनी की जोड़ी ने दक्षेश एवं भारती को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के भारती ने धर्मशाला की प्रगति को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने नूरपुर के अनमोल एवं मोहित को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता एवं भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एंड प्रकृति को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 मिक्स मुकाबले में करण एवं भारती की जोड़ी ने रितेश एवं प्रकृति को जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल ने कपूर बैडमिंटन एकेडमी के करण को पुदीन हराकर खिताब अपने नाम किया। यह कर देंगे महिला एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की रूबी ने ज्योतिष का को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल एवं प्रतीक राणा की जोड़ी ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव कपूर एवं करण की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला युगल मुकाबले में धर्मशाला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका ने रूबी एवं सिमरन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर मिक्स मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव कपूर एवं सिमरन की जोड़ी ने करण एवं रूबी को हराकर खिताब अपने नाम किया। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि 7 अगस्त को इस जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा तथा फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अतिरिक्त विजेता एवं उपविजेता आने वाले महीने में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा, आरसी कटोच, डॉ एम एल शर्मा, करमचंद राठौर, सेवनिर्वित साई बैडमिंटन कोच रविन्द्र कपूर, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, पवन चौधरी व विकास सूद उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत अधे दी हट्टी में गाड़ी (HP68-3244) के नामालुम चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाते हुऐ प्यार चंद निवासी पढयारा डाकघर अध्धे दी हट्टी तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा को टक्कर मार दी, जिस कारण यह घायल होने की जानकारी प्रकाश में आई है।आपको बता दें ज्वालामुखी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा से भाजपा के युवा नेता डॉ. सुकृत सागर ने हमीरपुर के सांसद व युवा सेवा एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात 5-6 अगस्त को हुई है। डॉ. सुकृत ने इस मुलाकात के बारे में अपने सोशल मीडिया से जानकारी सांझा की है। गौरतलब है कि डॉ. सुकृत ने देहरा विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज किया हुआ है। डॉ सुकृत पंचायत व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी बैठकें कर जनता में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे है। इस बैठक के बारे में डॉ. सुकृत ने पुष्टि की, लेकिन केंद्रीय मंत्री से क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी देने से मना कर दिया। खास बात तो यह रही अचानक गुफ्तगू करने के लिए डॉ सुकृत सागर को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर जाना क्यों पड़ा। गुप्त सूत्रों कि माने तो इस बेठक में देहरा में हो रही राजनीति पर चर्चा हुई है, जिसके कई सियासी मायने भी देखें जा रहे। डॉ. सुकृत द्वारा की इस गयी बेठक के बाद ज्यों ही केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ फोटो सोशल मीडिया वायरल हुई त्यों ही देहरा में सियासत गर्म सी प्रतीत हो रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटली में स्टेट का टेस्ट था, जिसमें इंदाैरा के युवक का कहना है कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगी हुई थी, उन्होंने अपने करीबियों को नकल करवाई है। युवक मोहन सिंह है जिस का कहना है कि आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटली में टेट का एग्जाम था वहां मेरी पत्नी भी एग्जाम देने के लिए गई थी। मुझे प्रिंसिपल रूम के बाहर बिठाया गया था। करीब 11:30 बजे एक महिला जो एग्जाम देने के लिए आई थी, वह बाथरूम के बाहर खड़ी होती है और वहां पर जिस टीचर के एग्जाम की ड्यूटी लगी थी, वह टीचर उसको 30 मिनट तक एग्जाम करवाता है, जो कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मैंने इस टीचर को महिला के बारे में पूछा, तो उसने अपनी गलती मान ली और कहा कि यह मेरी करीबी है और इसी दौरान मैंने तहसीलदार इंदौरा को फोन किया, तो उन्होंने अपना चेकिंग स्टाफ भेजा, जब मैंने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मुझे बाहर निकाल दिया। मैंने इसकी जांच के लिए एसडीएम इंदौरा विनय मोदी व डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल से मामले की निस्पक्ष जांच व स्कूल के सीसीटीवी फुटेज निकालने का आग्रह किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर त्रिलाेक कपूर ने कहा कि चंदपुर, कुलानी और लांगा गांव के लोगों का होल्टा आर्मी कैंप की सड़क से पालमपुर तक आने का प्रमुख रास्ता है। आर्मी द्वारा इस रास्ते से लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगों जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे और कर्मचारी भी शामिल हैं, को प्रतिदिन परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो विकल्प इत्र रास्ता है वो अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं जाकर लोगों की इस समस्या को देखा और इस बारे में स्वयं मैं पिछले कल उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल से मिला और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया और आर्मी के साथ बातचीत करके इस समस्या का उचित समाधान करने के लिए उनसे आग्रह किया। कपूर ने कहा कि उपायुक्त कांगड़ा ने विश्वास दिलाया है कि वह तूरंत संबंधित आर्मी के अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द ही इस समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय का छात्र करेगा अमेरिका में पीएचडी कलेमसन विश्वविद्यालय में छह साल के लिए मिली सौ फीसदी छात्रवृत्ति प्रतिमा राणा। पालमपुर कुलपति प्रो. एच के चौधरी से आशीर्वाद लेकर जाबेज़ राजू उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के लिए रवाना हुआ। रविवार को जाबेज़ राजू ने कुलपति प्रो. चौधरी से मुलाकात की। प्रो. चौधरी ने राजू को आशीर्वाद देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं उसका मुंह भी मीठा करवाया। गौरतलब है कि चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र जाबेज़ राजू का संयुक्त राज्य अमेरिका के विख्यात कलेमसन विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत छात्रवृति के साथ चयन हुआ है। राजू को अमेरिका सरकार की तरफ़ से लगभग 20 लाख रुपए प्रति वर्ष की स्कालरशिप आने वाले 6 वर्षों तक प्रदान की जाएगी। इनका शोध कार्य कीटों एवं कैंसर पर आधारित रहेगा, जिससे भविष्य में मानव जाति में आ रही कैंसर की समस्या से निजात पाने में भी सहायता मिलेगी। राजू ने बताया की उनका उद्देश्य एवं सपना भविष्य में अपने भारत देश के लिए नोबल पुरस्कार लाना है। बताते चले कि राजू ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश से की है। जिसके पश्चात उन्होंने आईसीएआर की राष्ट्रीय परीक्षा उतीर्ण कर कृषि विवि पालमपुर में छात्रवृति के साथ प्रवेश प्राप्त किया। हाल ही में राजू ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी उतीर्ण की। जाबेज़ राजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, अपने गुरुजनों डॉ बी सुब्रमण्यम, डॉ एस दयाकर एवं अपने शोध मार्गदर्शक डॉ प्रेमचंद शर्मा को दिया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एच.के चौधरी से प्रेरित होकर राजू ने विदेश में अपनी आगे की पढ़ाई एवं शोध कार्य करने का निर्णय लिया और साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. आर एस चंदेल का हर संभव सहायता के लिए धन्यवाद किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता रही है। यह उदगार विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गढ़ में 7 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण और महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनियां की आधी आवादी महिलाओं की है। प्रदेश में महिलाओं का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जिन्होंने महिलाओं को पंचायतों, नगर निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर किया था। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं विभिन्न पदों पर चुनकर आ रही हैं और अपने कार्य को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के किराए को 50 प्रतिशत कम कर आधा किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण में जब सारी दुनिया थम गई थी और संक्रमण दर अधिक होने से लोग डर से घरों में थे। ऐसे संकट में महिलाओं ने बहुत बड़ा योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद कर किया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में महिला मण्डलों ने निःशुल्क, मास्क, राशन, सेनिटाइजर, संक्रमित लोगों को सब्जी, फल, भोजन , दवाइयां, उनके फसल के कार्य पूर्ण कर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए नेक कार्य करने वाले महिला मंडलों को वे भी प्रोत्साहित करने के लिए राशि उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि भविष्य में भी महिला मंडल इसी तरह समाज के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर 22 महिला मंडलों को गैस की भठियां और 15 महिला मण्डलों को 11-11 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि वितरित की। परमार ने कहा कि महिलाएं सशक्त होने सर समाज सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वाबलंबी और सशक्त बनाने के लिये अनेक योजनाएं आरंभ की है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर सिद्ध हुई है और इनका सीधा लाभ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, गढ़ के प्रधान राजेंद्र घारिया, उपप्रधान घूंघर राम, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम चौधरी, बीडीसी सदस्य कल्पना, प्रधान गढ़ खास निर्मला राणा, प्रधान बमियाल अनुपमा चौधरी, प्रधान सपडूहल जोबन कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाह मोनिका राणा, सुधा राणा, नीलाम राणा, ब्रिज लाल, धर्मपॉल, अशोक घारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप अवस्थी, अनुज महाल व राजेश ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


















































