हिमाचल प्रदेश में सोलन के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की 36 हजार डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। सीआइडी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने अब तक 41 हजार डिग्रियों की जांच की है, इनमें से निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने 5 हजार डिग्रियां सही पाई हैं। 55 हार्डडिक्स में से अभी 14 के ही रिकॉर्ड का परीक्षण हो पाया है। जांच से पता चला है कि डिग्रियां बेचकर 440 करोड़ की संपत्ति एकत्र की है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा भारत में किसी शिक्षण संस्थान में 194 करोड़ 17 लाख का मनी लॉड्रिंग का पहला केस पकड़ा गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने यह संपत्ति अटैच कर एसआइटी की जांच पर मुहर लगाई है। उन्होंने दावा जताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। इस घोटाले के तार देश के 17 राज्यों में पाए गए हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, उत्तर- प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, केरल आदि शामिल हैं।
दिल्ली स्थित इज़राइली दूतावास में हुए ब्लास्ट के बाद हिमचाल पुलिस ने प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शुक्रवार शाम पुलिस को पूरे राज्य की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीआइडी को संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखने के लिए कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में मैक्लोडगंज और कसोल में इजरायली लोग काफी संख्या में रहते हैं। इस कारण यहां भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश भी आतंकी हमलों से अछूता नहीं रहा है। 1998 में चंबा के चुराह में आतंकवादियों ने कत्लेआम मचाया था।
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहडू में 12 मई, 2020 को पब्बर नदी पर निर्माणाधीन 96 मीटर लंबा पुल गिरने के मामले में प्रदेश सरकार ने तीन अफसरों को चार्जशीट किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई। चार्जशीट अफसरों में लोक निर्माण विभागके अधिशाषी, सहायक और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। पुल 15.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि वर्ष 2018 में जब पंचकूला की एक कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी, उस समय निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। जांच के लिए प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। रिपोर्ट के अनुसार इस पुल के निर्माण में तकनीकी खामियों के अलावा निगरानी में लापरवाही पाई गई। समिति की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद मामला मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा गया। इसमें इन तीनों अभियंताओं को चूक के लिए जिम्मेवार पाया गया है। उक्त तीनों अधिकारी निलंबित चल रहे थे। अब इन्हें चार्जशीट कर दिया है। इसके अलावा निर्माण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
तेज धूप की वजह से हिमाचल प्रदेश में सेब के बगीचे कैंकर रोग की चपेट में आ गए हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर में बागवानों को यह परेशानी हो रही है। कैंकर रोग में सेब की टहनी से चमड़ी फट रही है। इससे टहनियां भी सूख रही हैं। इन दिनों तेज धूप होने और वातावरण में कम नमी होने के कारण यह दिक्कत हो रही है। शिमला के बागवान कुलदीप कांत शर्मा ने कहा कि मौसम की बेरुखी से सेब के बगीचों में चिलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हो रहे हैं। अब यह नई समस्या खड़ी हो गई है। आजकल सेब के पौधे वैसे ही शीत निद्रा में हैं, इस स्थिति में कैंकर रोग अधिक फैल रहा है। इसे बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई है।
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को फिर से दिल्ली में छिटपुट हिंसा देखने को मिली थी। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुए महापंचायत में किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इधर आज 26 जनवरी की हिंसा पर दुख प्रकट करते हुए किसान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों ने उपवास रखा है। दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर और गाजियाबाद को आने वाली एनएच-24 की सड़कें बंद कर दी गई है। इसे पहले किसान के प्रदर्शन के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई थीं। किसानों के प्रतिनिधि अनशन पर है। दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसान भारी संख्या में मौजूद हैं। किसानों के प्रदर्शन के दौरान किसी अनहोनी को टालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए है।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घिरने के बाद दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जम्मू कश्मीर में मौजूद अधिकारिओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा के काकापोरा इलाके के लेलहार में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर के बाद शुक्रवार रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। अधिकारियों के मुताबिक छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारीयों ने ये भी बताया कि रात को काफी देर तक हुई गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों ने अपनी एके 47 राइफलों के साथ सुरक्षा बलों के आगे सरेंडर कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों आतंकवादियों की पहचान अकील अहमद लोन और रउफ उल इस्लाम के तौर पर हुई। पहली गोली रात आठ बजे के करीब चली। इसी घटनाक्रम के दौरान 40 मिनट तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई।
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।’ इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'महान बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।' राज घाट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बापू को श्रधंजलि दी। साथ ही प्रधान मंत्री मोदी ने शहीद दिवस पर सभी महान महिलाओं और पुरुषों के वीर बलिदानों को याद किया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की भलाई के लिए खुद को समर्पित किया।
दिल्ली, बोधगया और अयोध्या में आतंकी हमले के इनपुट पहले से थे। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के चलते लाल किला और सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा ने पुलिस का ध्यान भटका दिया। सुरक्षा एजेन्सिया आतंकी हमले को लेकर काफी चौकन्नी भी थी, लेकिन दिल्ली में हुई हिंसा से चौकसी कम हो गई। खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि आतंकी संगठन 26 जनवरी और उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं। ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन की भी आड़ ले सकते हैं। इसका परिणाम यह रहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह से महज दो किलोमीटर दूर बम धमाका कर आतंकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। शुक्रवार को हुए बम धमाके से जुड़ा एक लिफाफा मिला है जिसके बाद इस घटना का ईरान कनेक्शन सामने आया है. इस लिफाफे में इस ब्लास्ट को ट्रेलर बताया गया है और बदला लेने की बात कहीं गई थी। मौके से मिले लिफाफे में 2020 में मारे गए कासिम सुलेमानी और ईरान के वरिष्ठ न्यूक्लियर वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह का भी जिक्र है।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार, 1 फरवरी से 50 फीसदी क्षमता के साथ सार्वजनिक पुस्तकालयों को खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं। अब कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पाठक और स्टाफ के सदस्य पुस्तकालयों में आ सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना, मास्क लगाना व अन्य एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन भी अनिवार्य रहेगी। 10 दिन बाद दोबारा से इस फैसले पर विचार करने के बाद शिक्षा विभाग क्षमता बढ़ाने को लेकर फैसला लेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी पुस्तकालय अध्यक्षों को जारी पत्र में पुस्तकालयों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशक ने कहा कि उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए पाठक पुस्तकालयों में बैठ सकेंगे। पुस्तकालय की क्षमता को देखते हुए पचास फीसदी लोगों को ही आने दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तय की गई एसओपी का पालन करना होगा। फेस मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था पुस्तकालय के गेट पर करनी होगी। प्रवेश देने से पहले सभी का तापमान जांचना होगा।
कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिला में नशे के प्रचलन को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने नशा तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए 16 अफ्रीकन मूल के विदेशी नागरिकों को को दिल्ली से गिरफ़्तार किया है। अब इसी क्रम में एसआईयू की एक टीम ने एक और विदेशी नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के एक युवक को कुल्लू में हेरोइन लाने की कोशिश में 24 जनवरी को भुंतर थाना में गिरफ्तार किया था। संलिप्त चिट्टा सप्लायर जो कि विदेशी नागरिक अफ्रीका के देश घाना के मूल का है, को धारा 29 के अन्तर्गत दिल्ली से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है। आरोपी के पास वैलिड वीजा या पासपोर्ट नहीं मिलने पर इसके खिलाफ फोरनर एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है। कुल्लू पोलिस द्वारा जुलाई 2019 से अभी तक 22 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स के अवैध व्यापार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 16 अफ्रीकी मूल के हेरोइन सप्लायर है जिनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इन में से 13 अभी भी जेल में बंद हैं।
हिमाचल प्रदेश में बागवानों-किसानों को कीटनाशकों पर मिलने वाला अनुदान जल्द बंद होने वाला है। सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि बागवानों और किसानों को बाजार से खरीद के बाद तय मानदंडों के अनुरूप सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी टीआर बुशेरी ने कहा कि कीटनाशकों पर अनुदान बंद हो रहा। इसलिए जो बजट बागवानी विभाग के पास पड़ा है। उससे दवाइयां खरीदी जाएंगी। इसके बाद बागवानों को उद्यान विभाग अधिकारी के पास दवाइयों के बिल जमा करवाने के पश्चात ही सीधे खाते में अनुदान राशि जाएगी। बागवान आरएल जस्टा ने बताया कि अगर सरकार दवाइयों पर अनुदान राशि बंद करती है तो इससे सरकार पर वित्तीय बोझ अधिक पड़ेगा। बागवान मोहित धरमैईक ने बताया कि सरकार दवाइयों के अनुदान का नियम बदल रही है, सरकार को यह ध्यान रखना होगा कि किसान और बागवानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सिटी पुलिस ने एक ट्रक में लदी करीब 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह शराब बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े 8 बजे सिटी पुलिस चौकी की एक टीम प्रभारी चमल ठाकुर की अगुवाई में शहर में गश्त कर रही थी। वैटर्नरी चौक के पास पहुंचने पर पुलिस टीम ने एक ट्रक को नैशनल हाईवे के किनारे खड़ा हुआ पाया। पुलिस टीम जब ट्रक के पास गई तो ट्रक का चालक पुलिस कर्मियों को देख कर ट्रक से उतर कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उक्त ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया।ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रक में शराब लदी हुई है और उसे वह बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जा रहा है। वहीं सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में करीब शराब की 450 पेटियां हैं। जांच करने पर बरामद शराब सेल फॉर चंडीगढ़ पाई गई है, जिसे हिमाचल में नहीं बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। ASI चमन लालन ने मामले की पुष्टि की है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को सोलन में अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया था जिसे सुन सभी दंग रह गए थे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना बयान बदलते हुए चुनाव लड़ने की बात कही थी। वीरभद्र के बयानों का दौर अब भी बरक़रार है और आज उन्होंने कुठाड़ में कहा कि आज वो अगला चुनाव भी लड़ेंगे और कांग्रेस को जिताएंगे भी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुठाड़ में हो रही पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और वो 2022 का चुनाव लड़ेंगे भी और कांग्रेस को जिताएंगे भी और यदि जनता का साथ रहा तो अगली बार मुख्यमंत्री बन हिमाचल की बागडोर भी संभालेंगे। वीरभद्र सिंह इन दिनों सोलन जिला के कुठाड़ स्थित अपने ससुराल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। गुरुवार को वीरभद्र सिंह कुनिहार में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने जिप चुनाव में डुमैहर और दाड़ला से पार्टी प्रत्याशियों की कम मतों से हार पर कहा कि पार्टी में गद्दार घुस आए हैं, उनका पर्दाफाश किया जाए। यहां वीरभद्र सिंह के चुनाव न लड़ने का एलान करने के बाद एक बार तो प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, लेकिन इसके बाद वीरभद्र सिंह के कुठाड़ राजमहल लौटते ही जिला सोलन सहित शिमला, रोहड़ू और रामपुर से सैकड़ों समर्थक भी वहां पहुंच गए। समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर अगला विधानसभा चुनाव लड़कर जनता की सेवा करने का आग्रह किया। अपने समर्थकों की जिद के बाद वीरभद्र सिंह ने थोड़ा समय पहले चुनाव न लड़ने के अपने बयान से पलटते हुए कहा कि अगर जनता ने चाहा तो वह अपना फैसला बदलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
केंद्र सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे 30 जनवरी से आमरण अनशन शुरू करने जा रहे है। अन्ना हजारे का कहना है कि 2018 से केंद्र सरकार से वह विनती कर रहे हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं। लेकिन सरकार ने इन मांगों को तवज्जो नहीं दे रही है। बता दें कि अन्ना हजारे का ये अनशन रालेगण सिद्धि के यादव बाबा मंदिर में होगा। हालांकि सरकार उनको मनाने की कोशिश में जुटी है। आमरण अनशन को रोकने के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी अन्ना हजारे को मनाने 29 जनवरी को रालेगण सिद्धि पहुंचेंग। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरीभाऊ बागडे, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील, अहमदनगर के सांसद सुजय विखे पाटील और राज्य के विरोधी दल के नेता अन्ना को मनाने रालेगण सिद्धि आ चुके है। हालांकि, उनकी बातचीत का कोई रास्ता नहीं निकला। अन्ना स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, एमएसपी की मांग पर अड़े हैं। वही दिल्ली में देवेंद्र फडवणीस और गिरीश महाजन ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से बात कर एक ट्राफ्ट आज अन्ना हजारे को दिया है। अन्ना उसको देखने के बाद उसमें जो कमियां हैं, उसे कृषि मंत्री तोमर को भेजेंगे। अगर सरकार उसपर हामी भरेगी तो शायद अन्ना अपना अनशन पीछे ले सकते हैं।
वीरभद्र सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुनिहार दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा की वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे पर उन्हें कांग्रेस पार्टी से प्यार है। वह कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में गद्दारी को बर्दाश्त मत करो। गद्दार पार्टी में रहते हुए पार्टी को कमजोर करते हैं। गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेसी बनते हैं और अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को हराते हैं। एक गद्दार आगे चल कर गद्दारों की फौज पैदा करेगा। इसलिए गद्दारों से प्रार्थना है कि आपको कांग्रेस में नहीं रहना है तो छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस में रहकर जो पार्टी की पीठ पर छूरा मार रहे हैं, उनका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। इससे अच्छा नए लोग आएं। वीरभद्र सिंह आज कुनिहार में नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत आशीर्वाद देने पहुचे थे। कुनिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
पंचायत समिति (बीडीसी) जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस ने चौकाते हुए निर्विरोध जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा चौहान ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत जस्टा ने दावेदारी पेश की। भाजपा दोंनो ही पदों के लिए दावेदारी पेश करने में नाकाम रहीं है। जुब्बल-कोटखाई पंचायत समिति (बीडीसी) में 21 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस के 19 समर्थित उम्मीदवार जीत कर आएं हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला हैं। आज की बैठक में सभी 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पंचायतो के चुनाव में प्रधान व उप प्रधान पद के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में 70 फ़ीसदी कांग्रेस विचारधारा से सम्बंधित प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। डेरटा ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव में जनता ने भाजपा के तीन वर्षो के कार्यकाल को नकारते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यो पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को पंचायत प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के निर्णय से साफ़ हैं कि जनता ने भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया हैं।पंचायत समिति (बीडीसी) जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस ने चौकाते हुए निर्विरोध जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा चौहान ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत जस्टा ने दावेदारी पेश की। भाजपा दोंनो ही पदों के लिए दावेदारी पेश करने में नाकाम रहीं है। जुब्बल-कोटखाई पंचायत समिति (बीडीसी) में 21 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस के 19 समर्थित उम्मीदवार जीत कर आएं हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला हैं। आज की बैठक में सभी 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पंचायतो के चुनाव में प्रधान व उप प्रधान पद के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में 70 फ़ीसदी कांग्रेस विचारधारा से सम्बंधित प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। डेरटा ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव में जनता ने भाजपा के तीन वर्षो के कार्यकाल को नकारते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यो पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को पंचायत प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के निर्णय से साफ़ हैं कि जनता ने भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया हैं।
डगशाई पब्लिक स्कूल में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की स्मृति में, सिमरन थापर, स्कूल की सलाहकार ने तिरंगा झंडा फहराया और सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का आनंद व्यक्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल, डॉ जसपाल सिंह सलूजा ने समारोह में उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए, कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के बाद गरीबी, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम, भ्र्ष्टाचार, आतंकवाद सामप्रदायिकता जैसी कई चुनोतियो का सामना किया है। हालांकि हमने विज्ञान प्रौद्योगिकी, खेती, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खेल जगत, चिकित्सा विज्ञान इत्यादि के क्षेत्र में सहरानीय सफलता प्राप्त की है। हालांकि कवीड-19 महामारी में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए चुनौतियां उत्पन्न की। इसके बावजूद हमारे देश में वैक्सीन का सफल प्रयोग एंव टीकाकरण पूरे जोरो शोरों पर है। अंत में उन्होंने संविधान का पालन एंव सम्मान करने का आग्रह किया। सिमरन थापर ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अध्यापिका, गुंजन सहगल एंव प्रशासनिक अधिकारी, जसपाल कोर के निर्देशन में छोटे बच्चों ने यह दिन मनाते हुए वीडियो विकल्प भेजी। जिसमें देशभक्ति के गानों पर नृत्य, भाषण एंव गायन से मोहित किया। बच्चों द्वारा भागीदारी एंव देश को दिए सम्मान से दिवस को चार चांद लग गए। अध्यक्षा सुरजीत कोर बीर एंव कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने भी इस अवसर पर अपने संदेश भेजे। इस दौरान स्कूल के सभी प्रशासनिक सदस्य और सभी सहायक कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति जय गौरी के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। बड़े पैमाने पर डगशाई परिवार के प्रत्येक सदस्य और जनता तक पहुंचने के लिए स्टाफ सदस्य दीप्ती सिंह द्वारा संकलित उत्सव का एक वीडियो यू ट्यूब ,फेसबुक और स्कूल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
गणतंत्र दिवस के दौरान निकली ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने माफी मांगी है। युद्धवीर ने कहा कि हिंसा के लिए वो सभी शर्मिंदा है। आंदोलन के दौरान जो भी हुआ वह बहुत ही अप्रिय घटना है। कोई भी आंदोलन तभी सफल होता है, जब दोनों ओर से सहयोग हो। युद्धवीर सिंह ने बताया कि मैं गाजीपुर बॉर्डर के पास था, जो उपद्रवी वहां घुसे उसमें हमारे लोग शामिल नहीं थे। किसान नेता बोले कि हम हिंसा को लेकर निंदा भी कर रहे हैं और इसके प्रायश्चित के लिए 30 जनवरी को एक दिवसीय उपवास भी करेंगे। दिल्ली पुलिस में भी हमारे ही भाई है, ऐसे में उनके साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ उसके लिया हम बेहद शर्मिंदा है और पुलिस जवानों से माफ़ी मांगते है। बता दें कि ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद ही किसान संगठनों ने अब एक फरवरी को निकलने वाले संसद मार्च को रद्द कर दिया है, जबकि 30 जनवरी को उपवास रखने की बात कही है। दिल्ली पुलिस हिंसा को लेकर लगातार एक्शन ले रही है और अबतक दर्जनों एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
जिला सोलन के बरोटीवाला थाने के तहत केंबावाला गांव में दो गुटों में मारपीट के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला प्रीतो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। घायल बद्दी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ा था और वोट न डालने पर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार केंबावाल के गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसका भाई सादा राम अपने खेत में गेहूं की सिंचाई के लिए पाइप जोड़ रहा था। गांव के बलबीर सिंह, कुलवंत और खेमचंद आए और उन्हें अपने में खेत पाइप जोडने से इंकार करने लगे। इस पर इनमें झगड़ा हो गया। सादा राम को अकेला देख उसकी पत्नी प्रीतो देवी , बेटा राजेश, देवरानी शकुंतला देवी और बचना राम मौके पर पहुंच गए। बलबीर सिंह ने प्रीतो देवी को पकड़ा और कुलवंत, खेमचंद ने उसके सिर पर डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर किशोरी लाल, पवन कुमार, अरुण व गुरसेवक हाथ में डंडे व तलवारें लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने उनके परिवार के लोगों को बुरी तरह से घायल किया। गुरदयाल के हाथ, बचना राम के माथे और राजेश के सिर में व शकुंतला देवी के भी चोटें आई हैं। इन्हें बद्दी अस्तपाल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रीतो देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
काँगड़ा। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद् व BDC के चुनाव संपन्न हुए। अधिकतम प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही पर कई जगहों पर चुनाव परिणामों को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला जिला काँगड़ा के फतेहपुर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला परिषद् वार्ड 47 स्थाना से उम्मीदवार रमेश कुमार ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और पुनः मतगणना की मांग कर रहा है। कई कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी उसकी मांग पूरी न होने पर अब वह फतेहपुर ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया है। उसका कहना है यदि उसकी मांग पूरी न हुई तो यह धरना आमरण अनशन में बदल जाएगा। जिला परिषद उम्मीदवार रमेश कुमार ने मतगणना में धांदली का आरोप लगाया है। रमेश कुमार का कहना है की जब मतगणना के दौरान उन्होंने कुछ पेटियों के मत दुबारा गिनवाए तो उन पेटियों में दूसरे प्रत्याशियों के बीच उनके मत निकले। उन्होंने बताया की जब उपमंडलाधिकारी से पूरी गिनती दुबारा करवाने का आग्रह किया तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया की इसका फैसला जिलाधीश द्वारा ही लिया जा सकता है। वहीं, जिलाधीश ने भी उन्हें निर्वाचन आयोग से संपर्क करने या उच्च न्यायलय में याचिका दायर करने की सलह दी। उम्मीदवार का कहना है की मेरी आर्थिकी इतनी सदृढ़ नहीं के में उच्च न्यायालय में जा सकूँ। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है की उनके साथ न्याय किया जाए और मत दुबारा गिने जाए।
जुब्बल तहसील के अंतर्गत प्रोंठी गांव में बुधवार शाम चार मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी में करीब 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है। यह घटना बुधवार शाम साढ़े 4 बजे की है। माकन में 32 कमरे जल कर रख हो गए है। गनीमत, ये रही उस समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटे उठी देखी और इसकी सुचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल विभाग ने घटना स्थल पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू किया। हालंकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान में यशवंत नेगी पुत्र रोशन लाल नेगी परिवार सहित रहते थे। उधर, अग्निशमन केंद्र रोहड़ू के प्रभारी लायक राम शर्मा ने बताया कि आग की घटना में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है।
शिमला। जिला में सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला शिमला के खंड मशोबरा में डाक बंगला के समीप एक कार के खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए है। जानकरी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद मशोबरा से बेखलटी की ओर जा रही कार डाक बंगला के पास अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पुलिस को स्थानिय लोगों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो चुकी है जबकि 3 घायल हो गए है। मृतकों में जोगिन्दर 46 व हेमन्त 42 साल शामिल है। घायलों को उपचार के लिए आइजीएमसी लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढली थाना के एसएचओ देश राज गुलेरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है।
चंबा। सलूणी उपमंडल मुख्यालय में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम/ कंट्रोल फील्ड यूनिट कांगडा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान 5. 58 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों को दबोचने पहुंचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से नौ हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। उधर, डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने 5. 58 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश में जनवरी के अधिकतम दिनों में साफ़ रहा मौसम फरवरी में करवट ले सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दो फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पांच फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। ऊंचे इलाकों में बर्फ़बारी की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, प्रदेश में अभी तीन दिन के दौरान मौसम साफ़ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम इलाकों में मौसम साफ़ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, ऊना 23.3, भुंतर 19.4, सोलन 19.8, सुंदरनगर 20.1, कांगड़ा 19.8, नाहन 16.9, हमीरपुर 20.8, चंबा 18.2, धर्मशाला 16.8, शिमला 13.0, मनाली 11.8, कल्पा 9.6, डलहौजी 6.5 और केलांग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
बड़ी तादाद में किसान दिल्ली में प्रवेश कर चुके है। किसानों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण बानी हुई है। किसान बैरिकेड तोड़ कर अंदर घुस रहे है। किसान तय रुट मैंने को तैयार नहीं है। इसी बीच पुलिस और किसानों के बीच कई जगहों पर हड़कप के मामले भी सामने आये। पुलिस किसानों को रोकने में विफल साबित हो रही है। वही किसानों ने पुलिस पर हमले भी कर रहे है। अक्षर धाम और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान बैरिकेड तोड़ कर अंदर घुस गए है। दिल्ली में महौल बहुत ही तनावपूर्ण हो गया है। आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन ट्रैक्टर में सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां वो प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली के आईटीओ पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव जारी है। दिल्ली में दंगे जैसा माहौल बन गया है।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से दुखद घटना सामने आई है। कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में चार मंजिला भवन के एक कमरे में आग लगने से अंदर सो रहे बुजुर्ग जिन्दा झुलस गया। मामला देर रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। चार मंजिला भवन के एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगते देख परिजन व ग्रामीण तुरंत आग भुजाने में लग गए। आग अधिक भड़कने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में लग गए। जानकारी के मुताबिक 82 वर्षीय ढाले राम पुत्र संगत राम कमरे में अकेला सो रहा था। परिजन मकान के अन्य कमरों में थे। इस हादसे में बुजुर्ग की जिन्दा जलने से मौत हो गई।
बांस की कलाकृतियां बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी करतार सिंह को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के करतार सिंह को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम का चयन होने की सूचना करतार को सोमवार दोपहर बाद मिली है। एनआईटी हमीरपुर में सेवाएं देने के बाद वह मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं।
इंडो तिब्बत बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा। भारत-तिब्बत सीमा में आईटीबीपी के जवानों ने गणतंत्र दिवस पर लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ मार्च किया। ITBP के जवानों ने ये मार्च लद्दाख में जमे हुए पानी पर किया। वहीं ITBP ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो को शेयर कर ITBP ने बताया है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज के साथ गणतंत्र दिवस को 17,000 फीट पर मनाया जाता है। जहां तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम है।
पिछले साल जून में पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सेना के हमले के खिलाफ अपने सैनिकों का नेतृत्व करने वाले कर्नल बी. संतोष बाबू को मरणोपरांत दूसरे सबसे बड़े सैन्य सम्मान महावीर चक्र से नवाजा गया है। 16 बिहार रेजिमेंट के कर्नल बाबू ने गंभीर रूप से घायल होने और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़कर नेतृत्व किया और शत्रु का सामना किया। सोमवार को की गई एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार उन्हें यह पदक शत्रु की उपस्थिति में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए प्रदान किया गया है। लवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हुए चार अन्य सैनिकों- नायब सूबेदार नुदुराम सोरेन, हवलदार (गनर) के. पलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना की तीन मीडियम रेजिमेंट के हवलदार तेजिंदर सिंह को भी वीर चक्र से नवाजा गया है।
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 113 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग इसी साल जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 1869 पदों को भरने जा रहा है। चयन आयोग के पास 9 अन्य विभागों ने जूनियर ऑफिस आईटी के 113 पदों को भरने की डिमांड भेजी है। आयोग जेओए के इन पदों को भरने के लिए 21 मार्च को प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। पूर्व में चयन आयोग ने पोस्ट कोड 817 के अंतर्गत जेओए आईटी के 1160 पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। इसी बीच सरकार से 596 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिली। जिसके बाद कुल पदों की संख्या 1756 हो गई। अब 113 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिलने के बाद कुल पदों की संख्या 1869 हो गई है। जिससे आईटी की पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवाओं में खुशी की लहर है। वहीं पोस्ट कोड 839 लिपिक, पोस्ट कोड 823 स्टेनो टाइपिस्ट, पोस्ट कोड 848 कंप्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 844 में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 7 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिली है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेओए के 113 अतिरिक्त भरने की मंजूरी मिली है। अब चयन आयोग 1869 पदों को भरने के लिए शीघ्र ही छंटनी परीक्षा का आयेेजन करेगा।
राजपथ पर झांकियों में सबसे पहले झांकी , संघ शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी है। जो केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत कर रही है। ये पुरे भारत वर्ष के लिय्रव गर्व की बात है। लद्दाख राज्य के शांतिप्रिय और संतोषी लोग अपनी समृदध संस्कृति पर गौरवान्वित हैं और के्रद्र शासित दर्जें का आनंद उठा रहे हैं। यह झांकी लद्दाख को संघ शासित प्रदेश घोषित करने के बाद लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाकर विश्व के लिए उदाहरणात्मक प्रदेश के विजन पर केंद्रित है।
भारत आज अपने 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर परेड निकल रही है। जहां भारत अपनी शक्ति दुनिया के सामने दिखाएग। साथ ही अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य हस्तियों ने देशवासियों को इस राष्ट्रीय त्योहार की बधाई दी। गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदपर ने राजपथ पर तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी के साथ सबसे पहले राजपथ पर युद्धक टैंक टी-90 (भीष्म) ने अपना जलवा बिखेरा। यह मुख्य युद्धक टैंक, हंटर-किलर सिद्धांत पर कार्य करता है। यह 125 मिमी की शक्तिशाली स्मूथ बोर गन, 7.62 मिमी को-एक्सिल मशीन गन और 12.7 मिमी वायुयानरोधी गन से लैस है। वहीं देश की तीनों सेनाओं ने अपनी शक्तियों का प्रदर्शन किया।
हिमाचल पूर्णराजयत्व के 50 वर्ष पूरे होने पर आज स्वर्णजयंती समारोह मना रहा है। ऐतिहासिक रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन कीया जा रहा है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल आचार्य बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने रिज मैदान पर ध्वजारोहण से की व इसके बाद परेड को सलामी दी गई। मुख्यातिथियों ने रिज मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज का दिन गौरमयी है। तमाम बाधाओं के बावजूद आज प्रदेश आगे बढ़ा है। हिमाचल देवभूमि है वीरभूमि है कर्मभूमि है। एक समय था जब मीलों चलकर अस्पताल पहुंचा जाता था। पीने के पानी के लिए किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। शांता कुमार ने पीने के पानी को सुलभ बनाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है ओर सभी ने किया है इसे याद रखना व आगे बढाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दो बार स्पेसल कैटगरी स्टेटस मिला। अटल टनल जिसका काम रुक गया था मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हुआ। मोदी का आशिर्वाद सब पर बना रहता है जिससे आने वाले समय मे बहुत कुछ मिलेगा। उज्वला योजना से महिलाओं को धुंए से छुटकारा मिला है। हिमाचल की देश मे अपनी ईमानदारी, कर्मठ छवि के लिए जाना जाता है। सादगी को कमजोरी नही समझना चाहिए। हिमाचल इसलिए ही देवभूमि कहलाता है क्योंकि यहाँ के लोग सादगी से जीवन जीते है, धोखे फरेब से दूर है। अपने संबोधन में दौरान भावुक हुए जेपी नड्डा, कहा हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश से भाजापा जैसे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बनना सौभाग्य मिलना आप सब का
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 साल पुरे होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की 50 साल के इस सफर में हिमाचल प्रदेश एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। हिमाचल केवल पहाड़ी राज्यों में नहीं बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं में देश के बड़े राज्यों में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा हिमाचल के अस्तित्व में लाने और इसे पूर्ण राज्य का दर्ज देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने स्वयं शिमला के रिज मैदान से इसकी घोषणा की थी। प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा आज प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। कठिन भाैगोलिक परिस्थितयों में विकास के मार्ग में कई चुनौतियां भी आईं। उन्होंने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर युवाओं का आह्वान किया है कि उन्हें प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को आगे आएं। उन्होंने कहा आधुनिक युग में आधुनिक सोच के साथ युवाओं को एकजुटता से आगे आने की बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश आगे भी इसी तरह विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने के मकसद से कांगड़ा पुलिस अपनी पूरी कोशिश में लगी हुई है। कुछ समय पहले ही इंदौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया था। ऐसी ही एक घटना डमटाल की है। डमटाल पुलिस को 377 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता मिली है। इसमें पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, चिट्टे की तस्करी करने वालों ने बड़ी ही चालाकी से घर के आंगन में ही एक गड्ढा बनाकर चिट्टे को छुपाया हुआ था। पुलिस को गोपनीय सुचना मिली थी कि तलाशी के दौरान घर से चिट्टा बरामद हो सकता है। डमटाल थाना के अंतर्गत आने वाले तोकि गांव में पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान घर के आंगन में गड्ढे से 377 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, साथ ही घर से 1 लाख 74 हजार की नकदी भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने पिता सहित 2 बेटियां और एक बेटे को हिरासत में लिया गया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है।
थाना डमटाल के तहत आती ग्राम पंचायत सूरजपुर के शिव मंदिर के पास पुलिस को एक अज्ञात वयक्ति का शव मिला है। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृत्तक के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के सभी पुलिस स्टशनों में जानकरी दी कहीं किसी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज न हो, लेकिन अभी तक कही से कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में थाना डमटाल प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया सोमवार सुबह आठ बजे के करीब सूरजपुर पंचायत के शिव मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर डमटाल पुलिस के थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया और टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाकर आगामी कार्रवाई शुरू है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने डमटाल थाना में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजधानी शिमला के नारकंडा में सोमवार देर रात एक दुखद घटना पेश आई है। यहां दिल्ली से घूमने आए कुछ पर्यटकों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नारकंडा के पास डोगरा सब्जी मंडी के पास कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली से थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल के जाया गया। मृतकों की पहचान ईशाक शर्मा, गौरव और रश्मि के तौर पर की गई है जबकि, घायलों में यमीन खान व रितिका शामिल हैं। सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकलने की अनुमति मिल गई है। पुलिस ने सशर्त इस रैली को मंजूरी दी है। ट्रैक्टर रैली के लिए रुट सुनिश्चित किये है ,वंही से टैक्टर रैली निकलेगी। इस बीच पुलिस का दावा है कि रैली में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तान साजिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान में 13 से 18 जनवरी के बीच 308 ट्विटर हैंडल बने हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने रविवार को किसानों के साथ रैली का रूट मैप तय किया। उन्होंने कहा रैली का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी चुनौती है। इसके लिए दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा पुलिस पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करेगी, किसान संगठनों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकलने की अनुमति मिल गई है। ये परेड कृषि कानून के विरोध में जारी किसान आंदोलन का ही हिस्सा है। पुलिस ने सशर्त इस रैली को मंजूरी दी है। ट्रैक्टर रैली के लिए रुट सुनिश्चित किये है ,वंही से टैक्टर रैली निकलेगी। लेकिन किसान उन रूटों से खुश नहीं है। किसानों का कहना है कि जिस तरह से हमें ट्रैक्टर रैली की परमिशन दी गई है, वो सही नहीं है। हम पुरानी रिंग रोड से जाना चाहते थे, लेकिन हमें शर्तों के साथ कुछ ही हिस्से में जाने की मंजूरी दी गई जिसमें से ज्यादातर हिस्सा हरियाणा में आता है। इससे पहले किसान संगठनों द्वारा इजाजत मांगी गई थी कि वे रिंग रोड पर अपनी ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं, साथ ही लालकिले तक जाना चाहते है। हालांकि, तमाम बैठकों के बाद भी पुलिस ने इसकी मंजूरी नहीं दी।
25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने पर स्वर्ण जयंती राज्यत्व दिवस समारोह मनाने जा रहा है। समाहरोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले थे लेकिन व्यस्तताओं के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद इसकी जानकारी साँझा की है। कार्यक्रम में अब केवल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह की व्यस्तताओं के चलते अब कार्यक्रम में नहीं आएंगे जबकि वर्चुअल तरीके से गृह मंत्री कार्यक्रम से जुड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 50 वर्ष पूरे हुए जिसे सरकार उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। पूरे वर्ष भर 51 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
प्रदेश पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए है। पुलिस किसी भी तरह से इन्हे बक्शने के मूड में नहीं है। पुलिस ने सिरमौर के 2 युवकों को 1.470 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।देर रात एसआईयू की टीम शामति क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को 2 मंजिला खंडरनुमा माकन से आवाज़ सुनाई दी। पुलिस मोके पर पहुँची और वहां पर 2 युवक मौजूद थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनसे चरस का बैग बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवकों की पहचान सुनील कुमार गाओं भलग काथली तह राजगढ़ जिला सिमौर ऋषभ गाओं धार डाक. बागथन की गई है।
दिल्ली कि सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन को लगभग 60 दिन हो गए है। अभी भी किसान और सरकार के बीच अभी भी मनमुटाव बना हुआ है। 10वें दौर कि बैठक के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। वंही 26 जनवरी कि परेड को लेकर संशय बरकरार है। दिल्ली पुलिस ने कहा है अभी कोई लिखित रुट नहीं मिला है रुट मिलने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा। वंही किसानों का कहना है कि पुलिस अनुमति दें या न दें, ट्रैक्टर परेड होकर रहेगी। 26 जनवरी को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। टिकरी बाॅर्डर पर करीब दो-ढाई लाख ट्रैक्टर होंगे। वंही किसान आंदोलन के चलते राजनितिक सियासत भी जारी है। कांग्रेस नेता जसबीर सिंह गिल ने कहा कि सरकार की अगली बैठक की तारीख़ तय करने की जो ज़िम्मेदारी है, सरकार उससे भाग नहीं सकती है। इस सरकार की एक परेशानी है कि जब भी इनकी नाकामी सामने आती है तो ये अपना दोष किसी और पर डाल देते हैं। सरकार को 26 जनवरी को इन क़ानूनों को रद्द करने का ऐलान करना चाहिए।
25 जनवरी 2021, हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिले पूरे 50 साल हो जाएंगे। सन 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इस अवसर पर सवर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। समारोह मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पुरी कर ली हैं। अमित शाह व जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए भी इंतेज़ाम पुख्ता कर लिए गए हैं। हिमाचल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला प्रदेश है लेकिन 50 वर्षों की यात्रा महत्वपूर्ण है। इसके बारे में हर व्यक्ति जाने उसके लिए सरकार द्वारा पूरे साल 51 कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर तथा राज्यपाल रहेंगे। 11 बजे मुख्यतिथि शिमला पहुचेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल स्तर पर एलईडी से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम का डीडी के चेनलो पर भी प्रसारण होगा। इस अवसर पर किया डाक टिकट का अनावरण भी जाएगा। पंचायत चुनाव में चुने हुए सदस्यों को इन कार्यकर्मो के साथ जोड़ा जाएगा। नई पीढ़ी तक हिमाचल के इतिहास को पहुचने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा जिस व्यक्ति ने किसी क्षेत्र में विशेष कार्य किया है उन्हें सम्मनित किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय मेलों में एक दिन स्वर्ण जयंती हिमाचल की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। MLA और MP का भी इन कार्यकर्मो के तहत सम्मान किया जाएगा। सभी विभागों के अलग अलग कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमे हिमाचल तब ओर अब की स्थिति प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें आने वाले 50 वर्षों की परिकल्पना के लिए लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे आने वाले पचास वर्षों में हिमाचल कहा होना चाहिए इसकी परिकल्पना की जाएगी। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को जब पूर्ण राज्य का दर्जा मिला उस समय प्रति व्यक्ति आय 651 रुपये थी और वर्तमान में 1 लाख 95 हजार दो सौ पछपन है। उस समय कृषि 911.7 हेक्टयर था वर्तमान में 959.2 हेक्टेयर है। सड़के उस वक्त 7370 किलोमीटर वर्तमान में 38470 किलोमीटर है। प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के समय साक्षरता दर 31.96 थी आज 86.60 है।
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारियों को सेवाविस्तार नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या घट गई है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। अब अस्पतालों और घरों में आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 से कम हो गई है। प्रतिदिन 40 से कम कोरोना मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। डेथ रेट में भी काफी सुधार आया है। इस समय डेथ रेट 0.2 फीसदी है। 98 फीसदी के हिसाब से मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है कि जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों व डॉक्टरों को सेवाविस्तार दिया गया था इस महीने के अंत तक उन सभी को रिटायर कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में ओपीडी और ऑपरेशन करने शुरू कर दिए हैं। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को फील्ड ड्यूटी के लिया भजा गया था, उन्हें भी वापिस बुला लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कर्मचारियों को एक साथ नहीं, बल्कि धीरे धीरे बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कि बेटी वंदना गुलेरिया ने जिला परिषद् का चुनाव जीत लिया है। मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्रयोह वॉर्ड से उन्होंने जीत दर्ज की है। वंदना ने माकपा नेता भूपेंद्र सिंह को 724 वोटों से शिकस्त देकर चुनाव में जीत दर्ज की है। बता दें कि ग्रयोह वॉर्ड में वंदना और भूपेंद्र सिंह में सीधा मुकाबला हुआ। भूपेंद्र सिंह को 7733 वोट पड़े जबकि वंदना गुलेरिया को 8457 वोट मिले। इसी तरह वंदना गुलेरिया ने 724 वोटो के अंतर् से जीत दर्ज कर ली है। वंदना गुलेरिया ने अपनी जीत के लिए ग्रयोह वॉर्ड के सभी मतदाताओं का आभार जताया है।
जिला परिषद् चुनाव में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है। हलोग धामी में जिला परिषद् का मुकाबला काफी रोचक रहा है। कांग्रेस ने घणाहट्टी की पूर्व प्रधान प्रभा वर्मा 202 वोटों से विजयी रही है। उन्होंने अपनी निकटम प्रतिद्व्दी अनीता शर्मा को मात दी है, और भाजपा समर्थित प्रत्याशी आखिरी स्थान पर रही है। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया है। बात दें की प्रभा वर्मा को 4543 वोट प्राप्त हुए। अनीता शर्मा को 4341 मत प्राप्त हुए है। विजय ठाकुर को 4187 मत मिले है, जबकि भाजपा समर्थित कमलेश 3633 मत हासिल कर सबसे आखिरी पायदान पर रही है।
हिमाचल बर्फानी तेंदुए व इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउण्डेशन बेंगलुरू के सहयोग से राज्य में बर्फानी तेन्दुए की आबादी का आकलन पूरा किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय के स्नो लैपर्ड पोपुलेशन असैसमेन्ट इन इण्डिया के प्रोटोकोल के आधार पर बर्फानी तेन्दुए का इस प्रकार का आंकलन करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। बर्फानी तेन्दुआ हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु है इसलिए प्रदेश के लिए इस आकलन का विशेष महत्व है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में बर्फानी तेन्दुए की अनुमानित आबादी 73 है। वन मन्त्री राकेश पठानिया ने इस प्रयास के लिए वन्यप्राणी प्रभाग की सराहना करते हुए कहा कि लम्बी अवधि के ऐसे आकलन ज़मीनी स्तर पर संरक्षण के प्रभाव का पता लगाने में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं और हिमाचल प्रदेश दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण भी बन सकता है। राकेश पठानिया ने कहा कि राज्य में इस प्रकार के अध्ययन के परिणाम वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा भविष्य में बर्फानी तेन्दुए और उसके जंगली शिकार की आबादी का आकलन करने के लिए एक लम्बी अवधि की परियोजना स्थापित करने के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान कर सकते हैं। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी अर्चना शर्मा ने कहा कि हिम तेंदुए का घनत्व 0.08 से 0.37 प्रति सौ वर्ग किलोमीटर है। स्पीति, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फानी तेन्दुए और उसके शिकार जानवरों आइबैक्स और भरल का घनत्व सबसे अधिक पाया गया। पहाड़ी इलाकों में कैमरा ट्रैप की तैनाती किब्बर गांव के आठ स्थानीय युवाओं की एक टीम के नेतृत्व में की गई थी। इस तकनीक के अंतर्गत एचपीएफडी तकनीक के 70 से अधिक फ्रंटलाइन स्टाफ को भी परियोजना के हिस्से के रूप में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी दस स्थलों- भागा, हिम, चंद्र, भरमौर, कुल्लू, मियार, पिन, बसपा, ताबो और हंगलंग में हिम तंेदुए का पता चला। भागा अध्ययन से यह पता भी चला है कि बर्फानी तेन्दुए की एक बड़ी संख्या संरक्षित क्षेत्रों के बाहर है जो यह दर्शता है कि स्थानीय समुदाय हिम तेंदुए के परिदृश्य में संरक्षण के लिए सबसे मजबूत सहयोगी हैं। एनसीएफ और वन्य जीव विंग ने इस प्रयास में सहयोग किया और मूल्यांकन को पूरा करने में तीन साल लग गए।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान धरने पर हैं। किसानों ने 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी ऐलान कर रखा है। सरकार और किसानों के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी भी कोई नतीजा निकल कर नहीं आया है। किसान ये कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए इन कानूनों को डेढ़ साल तक लंबित रखने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं है। इन कानूनों को डेढ़ साल तक लंबित रखने की प्रक्रिया उतनी ही जटिल और लंबी है जितनी बिल पारित कराकर कानून बनाने की। संविधान के जानकारों के मुताबिक कानूनों को लंबित रखने का ऐलान भले बाहर हुआ हो, लेकिन इसकी प्रक्रिया सदन में ही पूरी होगी। तीनों कृषि बिल को सदन ने बहुमत से पारित कर कानून बनाया है। राष्ट्रपति के दस्तखत और सरकारी अधिसूचना के साथ-साथ इसे राजपत्र में प्रकाशित भी किया जा चूका है, ऐसे में इसे टालने के लिए भी वही प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी, जो इसे कानूनी रूप देने के लिए अपनाई गई थी।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान ज़ोरों पर है। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में हिमाचल को 93 हज़ार डोज़ मिले थे। अब, प्रदेश को 87500 और टीके मिल गए हैं। केंद्र ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भेजी है। स्वास्थ्य विभाग ने इन टीकों को वैक्सीन सेंटर में भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 5112 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में वैक्सीनेशन की दर 60 से 70 प्रतिशत के बीच है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 1044 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई है। मंडी में 676, हमीरपुर 639, ऊना 443, सोलन 405, बिलासपुर 279, चंबा 210, किन्नौर 79, कुल्लू 282, लाहौल-स्पीति 226, शिमला 312, सिरमौर 192 फ्रंटलाइन वर्करों की वैक्सीनेशन की गई है।
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों का चुनाव नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। प्रदेश भर के कुल 80 ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। पंचायत समिति के 1638 और जिला परिषद के 239 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। Latest Update.... कुल्लू में जिला परिषद के लिए रेखा गुलेरिया निर्वाचित। सिरमौर में जिला परिषद के शिलांजी वार्ड से भाजपा के सतीश ठाकुर विजयी घोषित। जिला परिषद के देवठी मझगांव वार्ड से कांग्रेस के विनय भगनाल जीते। नरेश कुमार दर्जी 767 मतों से विजयी घोषित। जिला परिषद के अणु वार्ड से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बीना कपिल 2500 मतों से चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह जबकि भाजपा ने पूर्व पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह को चुनाव में उतारा था। जिला परिषद वार्ड नंबर-5 नरेश कुमार उर्फ दर्जी को 6830, महेंद्र कुमार 6063 और होशियार सिंह 2830 को मत प्राप्त हुए। नरेश कुमार दर्जी 767 मतों से विजयी घोषित। जिला परिषद के अणु वार्ड से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बीना कपिल 2500 मतों से चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस की आशा ठाकुर जिला परिषद चुनाव जीत गई हैं। मंडी के भराडू जिला परिषद वार्ड से माकपा के कुशाल भारद्वाज ने भाजपा के भागीरथ को 383 मतों से हराया ऊना के बसाल जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित उर्मिला शर्मा विजयी घोषित सिरमौर के राजगढ़ शालंजी से सतीश ठाकुर जिला परिषद निर्वाचितजिला परिषद राजगढ़ में देवठी मझगांव से विनय भगनाल जीते मंडी के धर्मपुर से जिला परिषद के ग्रेहोय वार्ड से भाजपा महिला मोर्चा हि.प्र की महामंत्री व महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया विजय घोषित राजगढ़ शालंजी से सतीश ठाकुर जिला परिषद निर्वाचित जंगल रोपा वार्ड नंबर 5 से जिला परिषद नरेश कुमार दर्जी ने जीत की हासिल


















































