जिला सोलन के सोलन शहर में मीट बिक्रेताओं द्वारा मीट को अधिक मूल्य में बेचा जा रहा है। गौर रहे कि यंहा पर बीते चन्द दिनों पहले जिला उपायुक्त सोलन द्वरा हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवम मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्होंने निर्धारित मूल्य की सूची जारी की है। लेकिन बावजूद इसके मीट बिक्रेता लोगो से अधिक मूल्य बसूल रहे है। निर्धारित मूल्य की यदि बात की जाए तो यंहा पर बकरे का मूल्य 450 रुपए प्रति किलो जबकि ड्रेस चिकन व बॉयलर चिकन 200 रुपए प्रति किलो है। लेकिन मीट बिक्रेताओं द्वारा इन निर्धारित मूल्य की धज्जियां उड़ाकर बकरे का मीट 500 रुपए तो चिकन 250 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। दुकान के आगे कोई भी रेट लिस्ट नही है। जिससे आम जन मानस को इन बिक्रेताओं द्वारा सरेआम ठगा जा रहा है। मीट मार्किट सोलन ऐसोशियन कमल हंस ने बताया कि यंहा पर बिक्रेताओं का कहना है कि हमे अभी कोई भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वरा निर्धारित मूल्य की सूचना नही मिली है व न ही हमे कोई जारी रेट लिस्ट दी गई है। उन्होंने बताया कि न्यूज़ पेपर में ही उन्हें जारी मूल्य का पता चला है। जिससे लोग हमें परेशान कर रहै है। उनका कहना है कि हमे आगे से ही बकरा 480 रुपए प्रति किलो की खरीद हो रही है। जिससे हमें मात्र किलो में 20 रुपए का मुनाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोलन शहर में मीट बिक्रेताओं की लगभग 20 या 30 दुकाने है। लेकिन हमें आगे से ही अधिक खरीद होने पर मीट को 500 रुपए बेचने में बिवश होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बिषय को लेकर हम जिला उपायुक्त सोलन से अपनी मांग रखेंगी। उधर इस समंध में जिला उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने बताया कि यदि मीट विक्रेताओं द्वारा जारी मूल्य से अधिक रेट लोगो से वसूले जा रहे है तो जरूर प्रशासनिक कायर्वाही अमल में लाई जाएगी।
लॉयन्स क्लब परवाणू गोल्ड के द्वारा सोमवार को "हैल्थी लाइफ थ्रू योगा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग कक्षा का संचालन योग शिक्षक रेक्स ने ॐ के उच्चारण के साथ किया उसके उपरांत सभी लॉयंस क्लब्स मेंबर्स को सूक्ष्म क्रियाएं, प्रणायाम व ध्यान का अभ्यास करवाया गया। जिससे सभी लोगो ने अपने आप में आनंदित महसूस किया। योग करने से मन पूर्णता शांत और शरीर ऊर्जावान हो जाता है और यदि हम निरंतर योग अभ्यास करते हैं तो हम व्याधियों से मुक्त हो सकते है। लॉयन्स क्लब परमाणु गोल्ड एक्टिव मेंबर्स को संबोधित करते हुए तरुण गर्ग ने बताया कि मानव ने प्रकृति का बहुत बड़ा नुकसान किया है जिस वजह से संसार संकट में आ गया हैं मानव ने हरे भरे पेड़ों को काट दिया है जिस से बड़े शहरों में शुद्ध हवा व ऑक्सीजन को लेकर कमी महसूस हो रही है यदि हम पेड़ लगाते हैं तो आगे आने वाली हमारी पीढ़ियां सुरक्षित हो सकती है। योग और आयुर्वेद को बताते हुए उन्होंने कहा की योग और आयुर्वेदा पुरातन काल से हमारा साथी रहा है हमारे पूर्वज इस विधा को अच्छी तरह जानते थे और इसका उपयोग भी करते थे और स्वस्थ रहते थे यदि हम योग आयुर्वेद अपनाते हैं तो निश्चित रूप से स्वस्थ रह सकते है। आज के कार्यक्रम में लायंस क्लब परमाणु गोल्ड एक्टिव मेंबर्स ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस उपलक्ष्य में तरुण गर्ग ने बताया कि हमें योग कर के बहुत आनंद मिला है योगा शिविर 30 दिन के लिए फ्री चलेगा इस शिविर में कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेश जोली कैसियर संजय चौहान प्रोजेक्ट चेयर पर्सन पारस बंसल एवं वाइस प्रेसिडेंट सचिन गोयल राम सक्सेना उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश सरकार सेवारत प्रशिक्षित सभी वरिष्ठ स्नातक अध्यापकों ने वर्चुअल मीटिंग कर शिक्षक महासंघ के ब्यान पर कड़ा ऐतराज जताया है। स्नातक वर्ग का कहना है कि वे लगभग 25 वर्षों से ऊपर से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं फिर भी उन्हें पदोन्नति नहीं मिल रही है। शिक्षक महासंघ द्वारा 2010 से पूर्व नियुक्त टीजीटी को दोनों ऑप्शन यानी मुख्याध्यापक व प्रवक्ता बहाल करने की सरकार से मांग रखी गई है, जबकि हाई कोर्ट के निर्णय के अनुसार जो भी टीजीटी 26.4.2010 के बाद ऑप्शन दे पीजीटी या प्रवक्ता स्कूल न्यू के पद पर प्रोन्नत हो चुके हैं वे चाहे 2010 से पूर्व नियुक्त टीजीटी हो या 2010 के बाद टीजीटी नियुक्त हो। वह मुख्याध्यापक के पद के लिए एलिजिबल नहीं हैं, क्योंकि विभाग के नियमानुसार एक बार जो ऑप्शन दे देता है वह चेंज नहीं होती यदि विभाग 2010 से पूर्व नियुक्त टीजीटी जो 26.4.2010 के बाद पीजीटी या प्रवक्ता स्कूल पद पर प्रोन्नत हो चुके है, उनको मुख्याध्यापक की ऑप्शन बहाल करती है तो यह कोर्ट के निर्णय की अवमानना होगी और जो टीजीटी लगभग 25 से 30 वर्षों तक टीजीटी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं वे प्रोन्नत नहीं होंगे और न ही उन्हें सीएंडवी की तरह 20 साल की सेवा के बाद दो इंक्रीमेंट मिलती है। यह टीजीटी के साथ अन्याय होगा यदि विभाग कुछ लोगों के कहने पर ऑप्शन बहाल करता है तो टीजीटी कोर्ट में जाने के लिए बाध्य होंगे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए अर्की कल्याण संस्था द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में हुआ। सम्मेलन के मुख्यातिथि गोविंद राम शर्मा रहे। जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता अमर नाथ कौशल ने की। इस दौरान सम्मेलन में काफी संख्या में पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित बीडीसी के सदस्य व अन्य समाजसेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के संयोजक सुरेन्द्र ठाकुर ने सभी विशेष अतिथियों व विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों का स्वगात एवं अभिनन्दन किया। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने खुलकर अपने समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा के समक्ष रखी। सम्मेलन में अर्की क्षेत्र के प्रमुख नेताओं को अपनी समस्याओं को बताने के बाद भी उनका निपटारा ना होने के चलते रोष जताया गया। अर्की का प्रतिनिधित्व कैसा होना चाहिए आने वाले चुनाव व उपचुनाव में एक आवाज उठाकर उच्च नेतृत्व तक पहुँचने के लिए सहयोग दिया जाना, आज के समय मे बहुत जरूरी हो गया है। सभी वक्ताओं ने गोविंद राम शर्मा के पक्ष में टिकट की मांग को लेकर आवाज बुलन्द करके सभी वक्ताओं व अन्य कार्यकर्ता ने इच्छा जाहिर की। वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा को टिकट नही मिलता है तो अर्की कल्याण संस्था से एक उम्मीदवार परगना मलोन से दिया जाएगा। अर्की का नेतृत्व सभी को साथ लेने वाले एक ऐसे शख्सियत वाले व्यक्ति के साथ खड़े होकर मिलकर एकत्रित होकर अर्की का विकास करने में सहयोग करने वाले ऐसे व्यक्ति को अर्की क्षेत्र से टिकट मिलना चाहिए। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने कहा कि दो बार अर्की क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा जो कि पिछले वर्षों से सक्रिय थे आज ऐसे नेताओं के अनदेखी की जा रही है।आशा परिहार ने कहा कि आज के समय मे संगठन में व्यक्ति विशेष को जोड़कर इस तरह से संगठन आगे कैसे बढ सकता है। इसी को लेकर आज दाड़लाघाट में अर्की कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सम्मेलन में गोविंद राम शर्मा के पक्ष में एकजुटता से चलने के लिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो भी दायित्व दिया गया, उसे पूर्ण रूप से पूरा किया। आज भी हम पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर खड़े रहना है और अभी समय बहुत है सभी शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखेगे। सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर ने पुरजोर देते हुए कहा कि अर्की के कल्याण व विकास के लिए संस्था चिंतित हैं। इसलिए हम सभी एक साथ इक्कठे होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि आज अर्की के जो वरिष्ठ नेता है वो सभी आज इस सम्मेलन में मौजूद है, तो आज पूर्व प्रत्याशी के साथ कोन साथ खड़ा है। इस लिए आज संगठन द्वारा नए कार्यकर्ता को तो जोड़ा जा रहा है लेकिन पुराने कार्यकर्ता के साथ इस तरह की अनदेखी करना गलत है।सम्मेलन में अमर सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा के पक्ष में बात करते हुए कहा की आप मायूस नही हो आपके साथ अर्की क्षेत्र की जनता साथ खडी है। हम सब मिलकर आपके साथ खड़े है। उन्होंने बीजीपी कार्यालय सोलन में जमीन विवाद को लेकर हुई खरीद फरोख्त के भी आरोप लगाए। वरिष्ठ नेता बालक राम शर्मा ने कहा कि आज का कार्यक्रम कोई राजनीति नही था, केवल इतना था कि चिंतन करना है कि कौन अर्की क्षेत्र का नेतृत्व करेगा। बालक राम शर्मा ने दाड़लाघाट क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उजागर करके सरकार द्वारा अनदेखी पर अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज अर्की कल्याण संस्था द्वारा अर्की क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने पर चलने के लिए कहा। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे अमर नाथ कौशल ने कहा कि संस्था के उत्थान पर अर्की क्षेत्र में इस तरह कोई भी संस्था नही है आज के सम्मेलन के संयोजक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमारा टारगेट अगला है जो अर्की क्षेत्र के विकास करने में अपना भरपूर सहयोग दे ऐसा ही अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम ही चहुमुखी विकास करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रात दिन एक करके एक कर्मठ नेता है, जिसके लिए आप सभी का सहयोग आने वाले समय मे भरपूर मिलना चाहिए। सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा को आगे आने के लिए प्रमुख पक्ष रखने के लिए कहा। अर्की कल्याण संस्था द्वारा कही गयी बात नही मानी जाती है तो आने वाले समय मे अर्की उत्सव का आयोजन किया जाएगा ओर इस लड़ाई को पूरी ईमानदारी के साथ लड़ेंगे। सम्मेलन के अंत मे पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि दाड़लाघाट में आयोजित सम्मेलन था यह कोई राजनीति सम्मेलन नही था, लेकिन पिछले कल शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया में गलत ब्यान बाजी करके कार्यकर्ताओं के खिलाफ रोष व्याप्त हुआ, जिसके चलते आज ये सम्मेलन राजनीति कार्यक्रम में तब्दील हुआ। उन्होंने कहा कि 2003 से 2017 तक जो व्यक्ति मेरे साथ खड़ा नही था। उसी व्यक्ति के साथ 2017 में शीर्ष नेतृत्व के आदेशों को स्वीकार करते हुए तन मन धन से कार्य किया। आज वही पूर्व प्रत्याशी मेरे खिलाफ मोर्चा खोले हुए है, उन्हें 2017 के समय का ध्यान नही जब उन्हे कोई भी व्यक्ति जानता नही था, उस समय मे एक एक व्यक्ति के साथ मिलकर पूर्व प्रत्याशी के साथ खड़ा रहा। गोविंद राम शर्मा ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा की मुझे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि सभी कार्यकर्ताओं का पहले भी आर्शीवाद रहा और आने वाले समय मे भी आर्शीवाद भरपूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में विधायक रहते हुए अर्की क्षेत्र में विकासात्मक कार्यो का भरपूर विकास करके अर्की के विकास में अपना सहयोग दिया और आने वाले समय मे भी भरपूर प्रयास करता रहूंगा। सम्मेलन में एसके पाल, नरेश गौतम, सुनंदा गौतम, धर्मपाल धर्मा, जितेंद्र, सुरेश ठाकुर सहित वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह व रत्न मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, अमर सिंह ठाकुर, अमर नाथ कौशल, बालक राम शर्मा, परमिंदर वर्मा, एसके पाल, जीत राम ठाकुर, नरेंद्र सिंह चौधरी, धर्मपाल धर्मा, जितेन्द्र, नरेश गौतम, अजीत, नरेंद्र हांडा, राम जी वर्मा, गीता राम कौशल, हेमराज शर्मा सहित काफी संख्या में विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल 19 जुलाई से 22 जुलाई, 2021 तक सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 19 जुलाई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे सोलन जिला के कण्डाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में ‘कीप हिमाचल क्लीन एण्ड ग्रीन’ कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 20 जुलाई, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के दत्यार में प्रातः 11.00 बजे वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। डॉ. सैजल 21 जुलाई, 2021 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जन समस्याएं सुनेंगे। आयुष मंत्री 22 जुलाई, 2021 को दिन में 02.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में अपनी एच्छिक निधि से पात्र व्यक्तियों को चैक वितरित करेंगे।
सावन मास व जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष पर प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में रविवार 18 जुलाई से गुफा परिसर में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस कथा के अखण्ड पाठ का शुभारम्भ हुआ। गुफा विकास समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से आज पाठ का शुभारम्भ हुआ जिसे सोमवार 19 जुलाई को हवन व पूर्णाआहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उन्होंने सभी शिव भक्तों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि सभी शिव भक्त प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क सैनिटाइजर व उचित दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करें। गुफा के अन्दर धूप न जलाने की भी समिति ने भक्तों से अपील की है।
सोलन जिला में लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन के विषय में जागरूक बनाने तथा टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा अभियान आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो (एफओबी) शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून, 2021 को देश में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा की थी।प्रधानमंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार एवं नियम पालन की भी लोगों से अपील की थी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान की जानकारी देने और कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो (एफओबी) द्वारा सोलन जिला में 14 जुलाई से 18 जुलाई, 2021 तक मोबाइल जागरुकता वैन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनना तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करना ज़रूरी है। लोगों को बताया गया कि टीकाकरण करवाकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है। लोगों से आग्रह किया गया कि कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक लें तथा टीकाकरण के उपरान्त भी मास्क पहनना न छोड़ें। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने 14 जुलाई, 2021 को राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र रबौण से एफओबी शिमला की मोबाइल जागरूकता वैन को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया था। अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन सोलन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से सचल अभियान के तहत मोबाइल वैन ने जिला के अलग-अलग व दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में भाग लेने और कोविड से बचाव के लिए जरूरी उपायों के बारे में ऑडियो संदेशों, पंपलेट द्वारा जागरूक किया। इस दौरान लोगों को मास्क भी निःशुल्क वितरित किए गए।
रविवार दिनांक 18 जुलाई, 2021 को हिमाचल किसान सभा जिला कमेटी सोलन द्वारा नकली बीज और टमाटर में लगने वाली बीमारियों, टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाने, किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवाने व केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर जिला स्तरीय अधिवेशन सोलन में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष सोलन क्षेत्र में ट्रूजैनिक सीड्स के रॉकस्टार वैरायटी के टमाटर बीज किसानों द्वारा लगाए गए थे। जिससे उपजी टमाटर की पूरी की पूरी फसल बीमारी से ग्रसित है व इस कारण क्षेत्रीय किसानों को फसल खराब होने के कारण बहुत नुकसान सहना पड़ रहा है। इस अधिवेशन के माध्यम से किसान सभा ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि इस खराब गुणवत्ता के बीज की जांच करवाई जाए, इससे हुए नुकसान का मूल्यांकन करते हुए किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए व सरकार किसानों को बीज व दवाईयां बेचने वाली कंपनियों को रेगुलेट करने का काम करे ताकि भविष्य में इस तरह से खराब गुणवत्ता के बीज व दवाइयों के कारण किसानों को नुकसान ना सहना पड़े। इसके साथ-साथ इस अधिवेशन में किसान सभा ने जिला में किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि किसान अपनी फसल को कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रख सकें और जब बाजार में अच्छी कीमतें मिल रही हों तो अपनी फसल को बेच पाए। इस मौके पर किसान सभा ने सोलन जिला में टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाने की मांग के साथ साथ किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने व किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी उठाई। इस अधिवेशन में जिला से लगभग 100 किसान शामिल हुए। इस अधिवेशन में मुख्य तौर पर किसान सभा राज्य सचिव ओंकार शाद, राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर सहित जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा, अशोक वर्मा, एनडी रनौत, केशव, चंद्र दत्त, गणेशम कौशल, मोहित वर्मा, अमन, भूमित, संजय, राकेश, अमन, रेखा, प्रीति, पारुल, ममता व मीना सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। इस अधिवेशन में यह फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में जिला में किसानों के बीच इन मुद्दों को लेकर एक व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा व 3 अगस्त 2021 को सोलन जिलाधीश कार्यालय पर पूरे जिला से किसानों को इकट्ठा करते हुए एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
“Himachal Pradesh girls are breaking the conventional barrier of society by outperforming boys in every field at Chandigarh University. Be it academics, sports, campus placements, research or entrepreneurship, the girls from Himachal Pradesh are shining and proving their mettle with their outstanding achievements”. This was stated by Dr. R.S Bawa, Pro-Chancellor, Chandigarh University during the Press Conference at Baddi. Dr.Bawa further added, “In Himachal Pradesh girls are not only taking up careers in the male-dominated areas but are also reaching at the top giving boys a challenging competition”. This can be ascertained from the fact that girls’ accounts for 62% of the total number of Himachal Pradesh students who have bagged job offers during campus placements 2020”. “Priya Bansal a student of Computer Science Eng. from Baddi managed to grab 4 offers from VMware, Wipro, Birlasoft, and Hexaware while Amisha Rana a student of Computer Science Eng. from Palampur managed to grab 3 offers from L&T, Cognizant, and DXC Technology while another student Rohita Soni from Kangra of Computer Science grab 2 offers from Accenture and Open Access Technology India Private Limited”, said Dr. Bawa. While interacting with media, Dr. Bawa said, “In total 7412 students bagged job offers from MNCs during the placement season 2020, in which more than 460 girls out of the total 740 students from Himachal Pradesh bagged a job offer with top companies”. Speaking further Dr. Bawa said, “Top-notch companies like Microsoft, IBM, Amazon, TCS have been the regular recruiter of young talent from Chandigarh University and the trend has continued for 2021 passing out batch also as more than 7000 offers has already been made by 757 companies that participated during campus placement despite Covid-19 Pandemic”. While mentioning the accomplishments of the students from Himachal Pradesh and particularly by the girls in the field of research and entrepreneurship, Dr. Bawa said, “The students and the faculty of the Chandigarh University have filed 900 patents during the last 4 years out of them 31 patents have been filed by students from Himachal Pradesh which comprise the 11 patents from the girls alone”. The university students have filed patent in diversified fields engineering, IT, Sciences, and Health Care. It is important to mention here that Chandigarh university has emerged as the leading University of India by the Office of The Controller General of Patents and trademark for filing the highest number of patent s during 2018-19. Dr. Bawa said, “Always known for their entrepreneurship skills, the young students from Himachal Pradesh at Chandigarh University are also contributing big time by establishing their own start-ups at University’s Technology Business incubator. Out of the total 108 start-ups at CU-TBI, 11 start-ups have been established by the students from Himachal Pradesh over the period of three years”. Dr. Bawa further added, “Understanding the aspirations of modern-day youth to undergo world-class academic learning Chandigarh University has emerged as the First University of India to have established an academic tie-up with 308 top-ranked universities across the globe which not only provides international academic exposures to the students but also offers new avenues in the field of research, international placements, internships, and learning opportunity from global professionals. Under the International Academic Alliance program of Chandigarh University, till date more than 1200 university students have been provided an opportunity to undergo Internships, Semester Abroad, part of Joint Research Initiatives at world’s top universities by the Department of International Affairs at Chandigarh University. Dr. Bawa said, “The students at Chandigarh University are not only performing exceptionally in the academics but they are leading in the field of sports also”. He further said, “It is a matter of proud for Chandigarh University that Vaibhav Arora, a fast bowler from Himachal Pradesh is all set to make debut in IPL-2021 as he has been picked up by Kolkata Knight Riders (KKR) for Rs 20 lakh in the recent IPL auctions”. “Chandigarh University has positioned itself amongst India’s elite and prestigious higher education institutions as it has been awarded A+ grade by the National Assessment and Accreditation Council (NAAC) and also bagged Diamond rating by QS I-Gauge rankings in 2020. With this achievement, CU stands amongst the top 24 ranked universities of India which have been awarded A+ grade by NAAC ”, Dr. R.S Bawa added. While launching National Level Entrance cum Scholarship test of Chandigarh University Dr.R. S Bawa said, “With the mission to motivate and reward talent amongst Indian youth, CU has launched CUCET-2021 which offers a golden chance for the student community to earn scholarships worth Rs 33 crores”. CUCET-2021 is an online examination which offers flexibility to the students to choose their slot and makes them eligible to grab academic scholarship up to 100% in the course of their choice. The National Level Entrance Cum Scholarship test is mandatory for Engineering, MBA, Pharmacy, Integrated Law and Agriculture programs while for the other programs the online examination offers an opportunity to grab scholarships. Dr. R.S Bawa inaugurated the online portal https://cucet.cuchd.in/ where the students can register for the Entrance Cum Scholarship test from today itself.
नेहरू युवक मंडल गलोग द्वारा गलोग के सार्वजनिक मंदिर देवधार के समीप युवक मंडल प्रधान दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। वही पौधा रोपण भी किया गया। इस दौरान गलोग के देवधार मंदिर के समीप सफाई अभियान मंडल प्रधान दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। मंडल प्रधान दिलीप वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी युवाओं ने मंदिर परिसर के आसपास उगी झाड़ियों को काटा व साफ सफाई की। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा पीपल, बड़ व बिल पत्र के पौधे लगाए गए तथा मंदिर परिसर में फूलों के पौधे भी रोपे गए। इस अभियान में हेमराज, नरोत्तम, राजकुमार, कर्म ठाकुर, यशपाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
उपायुक्त सोलन कृतिक कुल्हारी ने शनिवार को सोलन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों द्वारा सोलन के मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क के समीप अपने उत्पाद विक्रय करने के लिए चिन्हित स्थान पर स्थपित 09 केनोपी का विधिवत लोकार्पण किया। इन केनोपी के स्थापित होने से अपने उत्पाद विक्रय करने वाले स्वयं सहायता समूहों को खराब मौसम एवं वर्षा इत्यादि में भी अपने उत्पाद विक्रय करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह जहां अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं वहीं ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम भी बन रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन स्वयं सहायता समहुओं को विश्व स्तरीय मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘हिम ईरा’ ब्राण्ड एवं लोगो पंजीकृत किया है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब इस कार्य के लिए स्थपित ‘हिम ईरा’ दुकान एवं साप्ताहिक बाजार के माध्यम से विक्रय किए जा रहे हैं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि साप्ताहिक हिम ईरा बाजार का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय स्तर पर निर्मित गुणवत्तायुक्त उत्पादों के विक्रय के लिए एक सुदृढ़ मंच प्रदान करना है। इसके सकारात्मक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं और गत 08 माह में यहां उत्पाद विक्रय करने वाले स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 04 लाख रुपए की बिक्री की है। उन्होंने आशा जताई कि केनोपी स्थापित होने से महिला स्वयं सहायता समूह अब अपने कार्य को अधिक विस्तार देकर अच्छा लाभांश प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद रखने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया तथा उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि विभाग ऐसे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगा जो स्थानीय व्यंजन विक्रय करना चाहते हैं। उन्हें स्थानीय व्यंजनों सहित आचार, चटनी सहित चीड़ की पत्तों से निर्मित उत्पाद तैयार करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस अवसर पर मांग की कि साप्ताहिक बाजार के लिए 02 दिन प्रदान किए जाए और उत्पाद रखने के लिए स्थान दिया जाए। सोलन स्थित हिम ईरा बाजार में विकास खण्ड सोलन की बसाल, पड़ग एवं भोजनगर ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्थानीय उत्पाद विक्रय किए जाते हैं। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केनोपी स्थापित होने से न केवल बाजार आकर्षक लग रहा है अपितु यह बिक्री बढ़ाने का साधन भी बनेगा। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जल संरक्षण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है तथा इस दिशा में विभागों के सार्थक प्रयास आवश्यक हैं। कृतिका कुल्हारी गत सांय जल शक्ति अभियान-‘कैच दी रेन’ के अन्तर्गत विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जल जीवन के लिए नितांत आवश्यक है और जल का संरक्षण वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बून्द को बचाकर और जल का सदुपयोग कर ही हम भावी पीढ़ी को उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकारी एवं प्रशासनिक प्रयत्नों के साथ-साथ आमजन की भागीदारी आवश्यक है। उपायुक्त ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जिला में पारम्परिक एवं अन्य जल स्त्रोतों की जीआईएस मेपिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जीआईएस मैपिंग से जहां पारम्परिक एवं अन्य जल स्त्रोतों के वास्तविक उद्गम जल स्थल की जानकारी मिलेगी वहीं इनके संरक्षण में सहायता मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के लिए सभी सरकारी भवनों, पंचायत घरों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य सरकारी भवनों के समीप जल सरंक्षण टैंक निर्मित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने भवनों के प्रांगण में भूमि की उपलब्धता एवं भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जल संरक्षण पिट बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी प्रदेश में प्रचूर मात्रा में वर्षा जल उपलब्ध है और इसका संरक्षण प्रदेश को भविष्य के जल संकट से निजात दिला सकता है। उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिए कि जिला के भू-कटाव सम्भावित क्षेत्रों एवं नदी-नालों के समीप अधिक से अधिक पौध रोपण सुनिश्चित करें ताकि कृषि योग्य भूमि के कटाव को रोकने के साथ-साथ जल संरक्षण सुनिश्चित हो सके। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए प्रभावी वैज्ञानिक योजना बनाई जानी आवश्यक है। इसके लिए जल संरक्षण की नवीनतम तकनीक के साथ-साथ इस क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण में गुणवत्ता नियंत्रण मानकों का ध्यान रखा जाना भी आवश्यक है। बैठक में जिला में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत अधिक कार्य करने और पारंपारिक जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की गई। उन्होंने जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग की कार्यकारी समिति गठित करने और अन्य विभागों को इस समिति की देखरेख में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के साथ-साथ महिला एवं युवक मण्डलों के सदस्यों सहित विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को इस कार्य के साथ जोड़ने के निर्देश दिए। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण एवं जल संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रमदान के माध्यम से जिला में बेहतर जल संरक्षण संरचनाएं तैयार की जा सकती हैं। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता बी.बी गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
डॉ॰ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अध्यापक वर्ग के प्रशिक्षण के लिए ब्रिटेन की क्यूडेस्क नामक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय में चल रही आईसीएआर की राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना की संस्थागत विकास परियोजना (आईडीपी) के तहत इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्वविद्यालय में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. रविंदर शर्मा ने विश्वविद्यालय की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जबकि कासपिर के सीईओ स्टुअर्ट ब्लैकलॉक ने क्यूडेस्क का प्रतिनिधित्व किया। इस कंपनी ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ के साथ भी करार किया है। प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आईडीपी के प्रधान अन्वेषक डॉ केके रैना ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य संकाय प्रशिक्षण के लिए एक वर्चुअल ढांचा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि क्यूडेक्स में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विश्वविद्यालय के अध्यापक वर्ग को वर्चुअल प्रशिक्षण शामिल होगा। एक साल के इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय के 200 फ़ैकल्टि मेम्बर्स इस प्लेटफॉर्म पर ऑफर किए गए 300 कोर्स में शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक अध्यापक को कम से कम पांच कोर्स करने होंगें। कोई संकाय अगर चाहे तो पांच से अधिक कोर्स भी कर सकता है। पाठ्यक्रम ऑनलाइन शिक्षण, बैठकों के प्रबंधन, पाठ्यक्रम योजना, सीखने के परिणाम, प्रस्तुति कौशल आदि विषयों पर आधारित हैं। इस अवसर पर डॉ. रविंदर शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी ने दुनिया भर में शिक्षा को नया रूप दिया है और यह बहुत महत्वपूर्ण हो गया है कि अध्यापक वर्ग के कौशल में सुधार हो और वे आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में नवीनतम ज्ञान से लैस हों। उन्होंने कहा कि समझौते से विश्वविद्यालय को शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने और इसका उचित प्रसार सुनिश्चित करने में अत्यधिक लाभ होगा। स्टुअर्ट ब्लैकलॉक ने कहा कि यह साझेदारी नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में मदद करेगी, जिसमें शिक्षकों का सतत प्रॉफ़ेशनल डेव्लपमेंट विकास शामिल है। उन्होंने कहा कि क्यूडेस्क\ अपने विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से, मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, सीखने के परिणामों के रचनात्मक और अनुकूल मूल्यांकन, योग्यता-आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक शिक्षा, कला-एकीकृत और खेल-एकीकृत के बारे में नवीनतम शिक्षाशास्त्र को व्यवस्थित रूप से कवर करेगा। ब्लैकलॉक ने कहा कि वह समझौते की अवधि के दौरान विश्वविद्यालय के लिए क्यूडेक्स में माइक्रो कम्यूनिटी का निर्माण करेंगे जिससे संकाय तक सभी पाठ्यक्रमों की पहुंच होगी। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. दिवेंद्र गुप्ता, डीन डॉ. अंजू के धीमान, डॉ. डीडी शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, एसडब्ल्यूओ डॉ. जेके दुबे , लाइब्रेरियन डॉ. एचआर शर्मा, कुलपति के ओएसडी डॉ. एमके ब्रह्मी, सह प्रधान अन्वेषक (आईडीपी) डॉ मनीष शर्मा, डॉ निवेदिता शर्मा और विभिन्न कॉलेज के संकाय ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महासंघ के महामंत्री इन्दर पाल शर्मा के नेतृव में कल देर रात प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कुनिहार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, कृषि विपणन बोर्ड सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप साथ रहे। जारी बयान में इन्दर पाल शर्मा ने बताया कि मंत्री से पैन्शनरो की प्रमुख मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनसे इन मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने का आग्रह किया गया। प्रमुख रुप से 7वें वेतनमान को लागू करने, राज्य स्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियो व पैन्शनरो के लिये चिकित्सा भते का कैशलेस भुगतान किये जाने की व्यवस्था लागू किये जाने पर बात हुई। मंत्री ने इसकी सराहना करते हुये महासंघ से इसका प्रारुप उन्हे भेजे जाने को कहा। इस अवसर पर महा संघ के उपाध्याय केसी शर्मा, जिला अध्यक्ष बाबु राम ठाकुर, महामंत्री श्यामा नंद शान्डील, उपाध्य्क्ष हेत राम, शंकर सिंह, इकाई के अध्यक्ष ओंम प्रकाश भारद्वाज, महामंत्री मनी राम करड, नरेंदर कालिया, चेत राम तंवर, राजिंदर धीमान, कंचन माला, कुलदीप, ओंम प्रकाश गर्ग, ठाकुर दत मेहता आदि उपस्थित रहे।
नेशनल पब्लिक स्कूल धुन्दन का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा नूपुर ठाकुर ने 97.6% अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में नूपुर ठाकुर ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रितिका शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और आकांक्षा वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वाणिज्य विषय में आरती ठाकुर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान।कामिनी ने 74 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और मुस्कान ठाकुर ने 73 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में नेहा तंवर ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, वरुण ठाकुर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, हर्षित वर्मा ने 90% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर कहा की यह सब बच्चों की मेहनत का फल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता व अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी।
संत नामदेव समाज महासभा सोलन के तत्वावधान में 25 जुलाई 2021 को कुनिहार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। संत नामदेव समाज महासभा के सदस्य संतराम पंवर ने बताया कि 25 जुलाई को कुनिहार में आयोजित होने वाली बैठक में जिला स्तरीय समिति बनाने के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, मुख्य सलाहकार की कार्यकारिणी के गठन सहित अन्य गतिविधियों व समस्याओं के ऊपर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान बैठक में राज्य स्तरीय समिति के अनुसार बैठक में चुनाव व अन्य गतिविधियों के बारे में रणनीति तैयार की जाएगी। संतराम पंवर ने बताया कि जिला सोलन के नामदेव समाज के सदस्यों से आग्रह है कि 25 जुलाई, 2021 को समय 11 बजे कुनिहार में आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर इस बैठक को सफल बनाए। बैठक में नामदेव समाज सभा के संस्थापक सदस्य हिमाचल प्रदेश डॉ.संजय कौशल, डॉ.शशि पाल अत्री, राजेश नाम देव, डॉ अशोक राठौर सहित अन्य संत नामदेव समाज महासभा के सदस्य मौजूद रहेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने शुक्रवार को जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारहट्टी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ. सैजल ने कुम्हारहट्टी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ महान व्यक्तित्व के धनी थे और प्रदेश की जनता पर उनका विशेष प्रभाव था। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले जननायक को मैं हृदय की गहराईयों से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। इस अवसर पर क्षेत्रवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा शासत्रि पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को सोलन में उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी। उन्होंने कहा कि नियुक्त उम्मीदवारों को आज आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के उपरान्त अपने नियुक्ति स्थान पर उपस्थित देनी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के सोलन स्थित कार्यालय में दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में गत दिवस विश्व कौशल विकास दिवस पर युवाओं को कौशल विकास के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक नरेंद्र त्यागी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा रविन्द कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों की भाषण व कविता प्रतियोगिता करवाई गई। प्रशिक्षणार्थियों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट’ के तहत माॅडल भी प्रदर्शित किए। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न रोजगार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवस पर संस्थान के पूर्व छात्रों को सफल प्रशिक्षण के उपरांत नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) भी वितरित किए गए। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर कौशल विकास से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य अजेश कुमार एवं अनुदेशक इस अवसर पर उपस्थित थे।
अंबुजा सीमेंट इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन देवता श्री मढोड जी महाराज के प्रांगण में किया गया। इस दौरान कोविड-19 से प्लांट व समस्त कर्मचारी व इलाके के वासी सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना हेतु यह भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर कोविड के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया एवं कंपनी के यूनिट हेड मनोज श्रीवास्तव तथा अन्य समस्त आला अधिकारी गण ने भी इस भंडारे में शिरकत की व देवता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान पवन शर्मा ने बताया की समस्त इलाके के वासियों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु व इस महामारी से बचाव रखने हेतु देवता जी महाराज से निवेदन किया गया तथा सभी हाजरीन का भी धन्यवाद किया। सभी लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके देवता जी महाराज से सर्व शुभ की कामना की। इस भंडारे में मंदिर कमेटी डवारु के सभी गुर व सदस्य भी मौजूद रहे व अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव सुरेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, नागेंद्र गांधी, कमल देव, धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, मोहन चंदेल व अन्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि हम सभी को कोविड-19 से बचाव के लिए ‘मास्क पहनो, कोरोना रोको’ के सूत्र को जीवन में अपनाना है। कृतिका कुल्हारी शुक्रवार को सोलन में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला कार्यबल के साथ-साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए शत-प्रतिशत जनसंख्या का टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन-जन का यह कर्तव्य है कि वह ‘टीकाकरण करवाए और मास्क पहने ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके’। उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के उपरान्त भी हमें सभी सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से मास्क पहनना है। मास्क का प्रयोग न केवल संक्रमण के प्रसार को रोकने में सहायक है अपितु इसके माध्यम से जन-जन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में भी कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है। बचाव के लिए यह आवश्यक है कि सभी सही प्रकार से मास्क पहने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करें तथा अपना टीकाकरण करवाएं। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि नियम पालन न करने पर विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों का चालान काटा जाए जो मास्क न पहनकर तथा नियमों की अवहेलना कर अन्य के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों का प्रदेश एवं जिला में स्वागत है किन्तु यह सुनिश्चित बनाया जाए कि सभी पर्यटक कोविड से बचाव के लिए विभिन्न नियमों का पालन करें और राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को मानें। कृतिका कुल्हारी ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमण्डल स्तर पर निगरानी टीमें गठित करें ताकि सभी होटलों और ढाबों के साथ-साथ पर्यटकों की गतिविधियों का अनुश्रवण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि होटलों एवं ढाबों में आने वाले एवं कार्य करने वालों की समय-समय पर सैम्पलिंग की जाए ताकि यदि कोई कोविड पाॅजिटिव पाया जाता है तो उसका समुचित उपचार कर अन्य को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने ग्राम स्तर तक कार्यबल गठित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग यह सुनिश्चित बनाए कि कोविड सैम्पलिंग के तहत 50 प्रतिशत आरटीपीसीआर तथा 50 प्रतिशत रेपिड एंटीजन परीक्षण (आरएटी) किए जाएं। कृतिका कुल्हारी ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विभिन्न व्यापार मण्डलों, होटल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए अपनाए जा रहे नियमों की जानकारी दें और यह सुनिश्चित बनाएं कि सभी स्तरों पर नियम पालन के साथ-साथ परीक्षण भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ और परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में भी बैठक कर कोविड नियम पालन सुनिश्चित बनाया जाए। इन क्षेत्रों में भी सैम्पलिंग पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाया जाता है तो उसके सम्पर्क में आने वाले प्राथमिक सम्पर्कों की सघन जांच सुनिश्चित बनाई जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला में मास्क नहीं तो, सेवा नहीं (नो मास्क-नो सर्विस) की नीति का कड़ाई से पालन किया जाए। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जिला में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित बनाए जा रहे हैं। समर्पित कोविड केयर केन्द्रों तथा मेकशिफ्ट अस्पतालों के अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, नागरिक अस्पताल अर्की, ईएसआई परवाणू, नागरिक अस्पताल चायल तथा नागरिक अस्पताल कुनिहार में ऑक्सीजन सयंत्र स्थापित करने का कार्य विभिन्न चरणों में है। उपायुक्त ने सभी से आग्रह किया कि जन-जन को सही प्रकार से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग अपनाने तथा टीकाकरण करवाने के विषय में जागरूक बनाएं ताकि लोगों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीम भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करें और नियमित तौर पर अपने सुझाव प्रशासन को देते रहें। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहजा़द आलम, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम सोलन के आयुक्त एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, डाॅ. गगनदीप राजहंस, डाॅ. वीके गोयल, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने औषधीय पौधे तुलसी का पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। कोरोना महामारी के दौरान रोगियों की संख्या अत्यधिक बड़ी, जिसके कारण ऑक्सीजन व औषधीय पौधों के महत्व की आवश्यकता महसूस हुई। इस संदेश को कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू व डॉक्टर करुणा के साथ सभी स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों में रहकर 2 से 5 तुलसी के पौधे लगाकर सामाजिक जागरूकता के दायित्व का निर्वहन किया।इस अवसर पर 50 स्वयंसेवकों ने 201 तुलसी के पौधे लगाए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाते हुए कार्यक्रम की सराहना की तथा बरसात के मौसम में अन्य पौधों को लगाने का आह्वान भी किया।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाडलाघाट द्वारा विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य पर सोलर गांधी ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध व्यक्तित्व प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी के सौर ऊर्जा पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के एरिया प्रोग्राम मैनेजर संजय शर्मा के स्वागत भाषण से हुई।उसके पश्चात प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी ने सभी को सौर ऊर्जा के प्रयोग पर बल देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि हम अनावश्यक उर्जा प्रयोग को कैसे कम कर सकते हैं और सौर ऊर्जा का प्रयोग जलवायु और प्रकृति को बचाने के लिए हमें अग्रसर होकर करना है। प्रोफेसर सोलंकी एनर्जी सोलर फाउंडेशन के संस्थापक हैं और सोलर मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाने जाते हैं वे आईआईटी बॉम्बे में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर चुके हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रोफेसर सोलंकी एनर्जी स्वराज आंदोलन के अग्रणीय हैं और 2030 तक सौर बस में एनर्जी स्वराज यात्रा द्वारा अपना आंदोलन देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ऊर्जा के सही प्रयोग पर प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य प्रतिभागियों का धन्यवाद करके किया।
सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट और नागरिक चिकित्सालय अर्की के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव, स्वैच्छिक संगठनो की भागीदारी और व्यस्वस्था पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 115 पल्स ऑक्सीमीटर और 50 सेनिटाइजर नागरिक चिकित्सालय अर्की को अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से प्रदान किए गए। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी तक बना हुआ है जिसके लिए सामुदायिक सहभागिता की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बैठक में कोरोना की रोकथाम और बचाव हेतु डॉ राधा शर्मा ने कहा कि पल्स ऑक्सीमीटर हमारे लिए अत्यंत ही उपयोगी है।अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से अर्की क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्त्ता और ग्राम स्तर पर कार्यरत स्वस्थ्य कार्यकर्त्ता, ग्राम सखी के लिए उपयोगी है। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गाँधी ने कहा कि पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग ऑक्सीजन के स्तर को ग्राम स्तर पर ही पहचान करके समय रहते रोगी को अन्य अस्तपाल पर भेजा जा सकता है, ताकि किसी भी व्यक्ति को समय रहते बचाया जा सके। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन और नागरिक चिकित्सालय अर्की के साथ समन्वय करके कोरोना के संक्रमण से बचाव और अन्य चिकित्सा सहयोग की पहल के लिए सतत प्रत्नशील है। इस दौरान समुदाय के लोगों को समय रहते उनको प्राथमिक भेंट प्रदान की जिससे कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में सहायता उपयोगी हो सके। साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन, मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का उपयोग, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच निरंतर करते हुए जन भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग अर्की के साथ निरंतर समन्वय करके योजना बनाकर समुदाय के लोगों को जागरूक कर रहा है जिससे लोग इस बीमारी के खतरे से सावधान रहें, सतर्क रहें अपने और आस पास एक बीमारी मुक्त वातावरण का निर्माण कर सकें।
वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पदम श्री पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्तियों के नामों की सूची उनके पूर्ण व्यक्तित्व में कार्यों सहित जिला भाषा अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशालय को प्रेषित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला भाषा अधिकारी सोलन ममता वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पदम श्री पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य एवं विज्ञान जैसे विषयों एवं क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि एवं सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से इन क्षेत्रों से सम्बन्धित पात्रता रखने वाले व्यक्तियों के नाम निदेशालय को 800 शब्दों में विस्तृत जानकारी के साथ प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला भाषा अधिकारी कार्यालय द्वारा यह जानकारी 31 जुलाई तक निदेशालय को प्रेषित की जाएगी। इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्रालय की वैबसाईट www.padmaawards.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा मोबाइल जागरुकता वैन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन सोलन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास कोविड टीकाकरण केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण और कोविड से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शिमला के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण अभियान में भाग लेने, दो गज की दूरी अपनाने, मास्क पहनने और हाथों को बार-बार साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहने के लिए जागरूक किया। कलाकारों द्वारा लोगों को नाटक के माध्यम से ‘मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे’ का संदेश भी दिया गया। क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि सोलन जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के सहयोग से यह मोबाइल वैन 18 जुलाई तक जिला के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने और कोविड से बचाव के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को ऑडियो संदेशों, पंपलेट द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कोरोना जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 21 जून को देश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए निःशुल्क कोरोना वैक्सीन की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार जारी रखने के लिए लोगों से अपील भी की थी। इसी कड़ी में देश में निःशुल्क टीकाकरण अभियान और कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सोलन जिला में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित बनाने और नियम पालन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला कार्यकारिणी सोलन व कुनिहार इकाई की संयुक्त बैठक कुनिहार के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद शर्मा रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें हिमाचल सरकार से सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को प्रदेश में शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई। कर्मचारी व पेंशनरों को जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते की किस्सों को शीघ्र जारी किए जाने की मांग की गई। पेंशनरों के लिए 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली विशेष राशि को मूल वेतन में जोड़े जाने की भी मांग की गई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने पेंशनरों की विभिन्न मांगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सरकार से प्रमुख मांगों को शीघ्र स्वीकार किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले चार उपचुनाव से पहले सरकार कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और महंगाई भत्ते को जारी करने की घोषणा करें। बैठक में जिला के उपाध्यक्ष हेतराम ठाकुर व शंकर लाल ठाकुर, जिला महामंत्री श्यामानंद ,वित्त सचिव ओमप्रकाश गर्ग, कुनिहार इकाई के प्रधान ओम प्रकाश भारद्वाज,महामंत्री मनीराम, जिला उपाध्यक्ष मुनीलाल भारद्वाज नरेंद्र कालिया, कुलदीप ठाकुर, दत्त मेहता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड परमाणु द्वारा श्रम मन्त्रालय भारत सरकार के सौजन्य से कुनिहार पँचायत के गांव नगर सिहाँवा के अनुसूचित जाति श्रमिकों के लिए दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमिको को सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे में जानकारी दी गई। समापन अवसर पर एटीएम डॉ भावना ने श्रमिको को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी, तो वंही कुनिहार पँचायत के पूर्व प्रधान व समाज सेवी राजेन्द्र ठाकुर ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचकर श्रमिकों को पंचायतीराज संबंधित योजनाओं व महिला सशक्तिकरण पर बल दिया व मनरेगा के माध्यम से व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ आत्म बल को ऊंचा रखने बारे प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास व अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था ना होने के चलते व लोगो को हो रही परेशानी से अब निजात दिलाने के लिए हाटकोट पंचायत आगे आई है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्रि व पंचायत सदस्यों व महिला मण्डल हाटकोट ने इसकी जिम्मेदारी ली है कि जब तक सरकार हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नही करती तब तक पूरे अस्पताल को महीने में 2 से तीन बार पूरी तरह खुद साफ करेंगे। गौर रहे कि कुनिहार सिविल अस्पताल में सेंकडो लोग प्रीतिदिन अपना ईलाज करवाने आते हैं लेकिन यंहा पर जगह-जगह गंदगी के ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोलते हैं। ग्राम पंचायत हाटकोट द्वारा गत दिनों स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के कुनिहार दौरे के दौरान अस्पताल की कमियों को उठाया गया था लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गई । अब सफाई अभियान की जिमेवारी हाटकोट पंचायत ने ली है। ग्राम पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि ने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही ना होने के चलते अस्पताल में पंचायत व महिला मण्डल के सदस्यों व पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा अस्पताल की साफ सफाई की गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति जल्द की जाए ताकि लोगो को परेशानी ना हो।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग नवगांव में 15 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 10:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला सोलन के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भूस्खलन सम्भावित स्थान चिन्हित कर वहां चेतावनी पट्ट स्थापित किए जाएं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि के कारण जानो-माल की क्षति की सम्भावना रहती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि राजमार्गों पर भूस्खलन सम्भावित स्थान चिन्हित कर वहां चेतावनी पट्टी स्थापित किए जाएं ताकि यात्रियों को समुचित जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वर्षा ऋतु में होने वाली आपदाताओं के प्रति गम्भीर है और ऐसी परिस्थिति में सभी की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ऐसे स्थानों पर जेसीबी तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के सभी मार्गों को सुचारू रखने का उचित प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों सहित सम्बद्ध विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों को बहाल रखा जाए और मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में युद्धस्तर पर कार्य कर इन्हें खोला जाए। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जलशक्ति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड को निर्देश दिए गए हैं कि जिला में विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला में वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं उपमण्डल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का अनुश्रवण किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार पुलिस, जिला में पर्यटकों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना मास्क के आने वाले पर्यटकों को पुलिस द्वारा निःशुल्क मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। कृतिका कुल्हारी ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करें।
जिला दंडाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला में आवश्यक वस्तुओं का अधिकतम परचून मूल्य निर्धारित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बकरा अथवा भेडे का मीट 450 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये प्रति किलोग्राम, ड्रेस्ड चिकन तथा डेªस्ड ब्राॅयलर 200 रुपये प्रति किलोग्राम, बिना तली मछली 250 रुपये प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जीवित मुर्गे का मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह सभी करों एवं अन्य शुल्क सहित अधिकतम परचून मूल्य है। जिला के ढाबों तथा प्रतिष्ठानों में तंदूरी चपाती 7 रुपये प्रति चपाती, तवा चपाती 06 रुपये प्रति चपाती, भरा हुआ परांठा 25 रुपये प्रति परांठा, फुल डाईट 70 रुपये, एक प्लेट चावल 50 रुपये प्रति प्लेट, दाल फ्राईड 60 रुपये प्रति प्लेट, मीट करी 120 रुपये प्रति प्लेट, चिकन करी 100 रुपये प्रति प्लेट, वेजीटेबल स्पेशल 70 रुपये प्रति प्लेट, मटर अथवा पालक पनीर 90 रुपये प्रति प्लेट, सब्जी अथवा चना एवं दही के साथ 2 पूरी 50 रुपये प्रति प्लेट तथा रायता 50 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। स्थानीय दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर, सभी ब्रान्ड के पैकेट वाले दूध की दर मुद्रित मूल्य के अनुसार, पनीर 260 रुपये प्रति किलोग्राम तथा दही का मूल्य 60 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। सभी ब्रान्ड के शीतल पेय मुद्रित दर के अनुसार विक्रय किए जा सकते हैं। आदेशों के अनुसार उक्त सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के द्वार पर हस्ताक्षरित मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। उपभोक्ता की मांग पर कैश मेमो जारी करना आवश्यक होगा। यह मूल्य सूची आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से एक माह की अवधि तक वैध होगी।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए हम सभी को नियम पालन को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा तभी हम पूरे समाज को सुरक्षित रख पाएंगे। कृतिका कुल्हारी आज राधा स्वामी सत्संग के रबौण स्थित केन्द्र में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे 05 दिवसीय सचल जागरूकता अभियान का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य को सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर मोबाईल जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखकर रवाना किया। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि हम सब सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहने, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें और यथासम्भव सोशल डिस्टेन्सिग बनाकर रखें तो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को ‘मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे’ के सूत्र को अपनाना होगा। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम एवं बुखार को अनदेखा न करें और ऐसी स्थिति में तुरंत कोविड-19 संक्रमण के लिए जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षण के उपरान्त पाॅजिटिव आने पर घबराएं नहीं और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए दवा का सेवन करें। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण विश्वसनीय है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण सभी को स्वस्थ रखने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के उपरान्त भी मास्क का प्रयोग करते रहें। उन्होंने आशा जताई कि इस 5 दिवसीय जागरूकता अभियान के माध्यम से लोग नियम पालन की दिशा में अधिक प्रेरित होंगे तथा टीकाकरण के लिए स्वयं भी जागरूक बनेंगे तथा अन्य का भी इस दिशा में मार्गदर्शन करेंगे। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान के तहत मोबाइल वाहन 14 जुलाई से 18 जुलाई, 2021 तक लोगों को जिला के विभिन्न स्थानों पर प्रेरित करेगा। इस दौरान लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में भाग लेने और कोविड से बचाव के लिए आवश्यक उपायों के बारे में आॅडियो संदेश एवं पंपलेट द्वारा जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को मास्क भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को राधा स्वामी सत्संग ब्यास में स्थापित निःशुल्क कोविड टीकाकरण केंद्र पर कोविड टीकाकरण और कोरोना से बचाव के लिए एफओबी शिमला के कलाकारों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मोबाईल जागरूकता अभियान केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय के फील्ड आऊटरीच ब्यूरो शिमला तथा रीजनल आऊटरीच ब्यूरो चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, डाॅ. गगनदीप राजहंस, राधा स्वामी सत्संग केन्द्र रबौण के सचिव परमजीत सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सोलन की बैठक 15 जुलाई वीरवार को कुनिहार की शिव ताण्डव गुफा के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य करेंगे । जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अमरसिंह परिहार ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरूषोतम गुलेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला प्रभारी पायल वैद्य, सह प्रभारी संजय सूद, पूर्ण कालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे प्रांरभ होगी। महामंत्री ने जिला व मंडल के पदाधिकारियों, कार्यसमिती सदस्यों मोर्चो व प्रकोष्ठो के अध्यक्षों एँव सदस्यओं से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पंचायत बागा करोग के गांव टौरटी मंदिर के पास सेब, आम और गलगल के पौधे रोपे। मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की कृष्णा चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की शान, छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह ने इस पहाड़ी राज्य में विकास की लकीरों को न सिर्फ खींचा है, बल्कि धरातल पर उन्हें मूर्त रूप भी दिया है। उन्होंने कहा कि एक पूरा ग्रंथ राजा वीरभद्र पे लिखा जा सकता है। राजा वीरभद्र के रुतबे और जलवे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अंत समय में विपक्ष तक के नेताओं की आँखे नम हो उठी और देश भर के नेता उनकी मृत्यु का समाचार सुन कर शोक स्तब्ध रह गए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने शिमला पहुँचें थे। राजा वीरभद्र सिंह के जाने से देश प्रदेश और कांग्रेस में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। इस दौरान बागा करोग के गांव टौरटी में उनकी याद में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पौधे रोपे।बागा (करोग) पंचायत और अर्की कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर मांगल पंचायत के पूर्व प्रधान दीप चंद शर्मा,मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा,जिला सोलन महिला कांग्रेस की सचिव एवं आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुख देई चौहान,भीम शर्मा,श्याम लाल ठाकुर,विकास चौहान,छोटा राम शर्मा,आकाश चौहान,सुनील शर्मा,मोनु शर्मा,सुशांत शर्मा मौजूद रहे।
भारतीय डाक विभाग के सोलन मण्डल में प्रोत्साहन (इंसेटिव) आधार पर डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड अधिकारी के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी डाक मण्डल सोलन के अधीक्षक डाकघर ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार न्यूनतम दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। डायरेक्ट एजेंट के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तथा फील्ड अधिकारी के पद के लिए आयु सीमा 50 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल, सपरून के कार्यालय में स्वंय अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से 02 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। उहोंने कहा कि इस सम्बन्ध में सोलन मण्डल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकरी समीप के डाकघर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-223850 तथा 01792-225293 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला में लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन की दिशा में जागरूक बनाने और जन-जन को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय द्वारा 14 जुलाई, 2021 से 18 जुलाई, 2021 तक 05 दिवसीय सचल जागरूकता अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल कोविड जागरूकता तथा लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए 14 जुलाई, 2021 को प्रातः 11.00 बजे राधा स्वामी सत्संग के रबौण स्थित केन्द्र से मोबईल वाहन को हरी झण्डी दिखकर रवाना करेंगे। यह मोबाईल वाहन सोलन जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 05 दिन तक लोगों को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा नियम पालन की दिशा में जागरूक करेगी। इस दौरान जन-जन को कोविड से बचाव के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का सन्देश भी सुनाया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत 15 जुलाई, 2021 को राधा स्वामी सत्संग रबौण में एक नुक्कड नाटक भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मोबाईल जागरूकता अभियान केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय के फील्ड आऊटरीच ब्यूरो शिमला तथा रीजनल आऊटरीच ब्यूरो चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 15 जुलाई को 11 केवी कण्डाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 15 जुलाई को कोनार्क होटल, समर हाॅल, विनसम होटल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। दिनेश ठाकुर ने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए दृढ़संकल्प है और हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य है जहां 65 प्रतिशत लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके की प्रथम खुराक सुनिश्चित बनाई गई है। डाॅ. सैजल गत सांय सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ला में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत दाड़ला में लगभग 1.91 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने लगभग 1.30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले करोरा से निचली नौणी तक 1.02 किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग तथा 61.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नौणी से बागा तक 1.48 किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी। उन्होंने सम्पर्क मार्गांे का निर्माण कार्य 08 माह की अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुष मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सभी स्तरों पर सावधानी तथा टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कोविड-19 संकट से बचाव के साथ-साथ विकास की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाना है ताकि देश एवं प्रदेश की आर्थिकी में अपेक्षित सुधार लाया जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क पहन कर रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि शीघ्र ही प्रदेश शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। डाॅ.सैजल ने कहा कि देश में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए भी कोविड-19 से बचाव के लिए टीके का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड से बचाव के लिए अधोसंरचना सृजन के साथ-साथ सत्त तैयारी की है और यह प्रयास किया जा रहा है कि सम्भावित तीसरी लहर से सभी का बचाव किया जा सके। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने इस अवसर पर वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान बंसीराम भाटिया ने सभी का स्वाग्त किया जबकि कैप्टन हीरालाल ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान बंसीराम भाटिया, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान रीना शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़ला के उप प्रधान हेमराज ठाकुर, ग्राम पंचायत रौड़ी के उप प्रधान जीतराम, ग्राम पंचायत ब्राईली के उप प्रधान कृष्ण चन्द्र भट्टी, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, महामन्त्री यशपाल कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजप जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अर्की मण्डल की अध्यक्ष रीना ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव राकेश गौतम, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहजाद आलम, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता रवि कपूर, जल शक्ति विभाग की अधिशाषी अभियन्ता कंचन शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार पुष्पा, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड परमाणु द्वारा श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से कुनिहार पँचायत के उच्चागांव के अनुसूचित जाति श्रमिको के लिए एक स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का शुभारम्भ सोमवार को पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने किया तो वन्ही समापन अवसर पर मंगलवार को होटिक्लचर ऑफिसर बागवानी विभाग कुनिहार कमलेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दो दिवसीय प्रोग्राम में अनुसूचित जाति श्रमिको के लिए मुख्य प्रोग्राम संचालक जगदीश सिंह सीनियर शिक्षा अधिकारी द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं जिसमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, श्रम योगी मनधन योजना, महिला विकास निगम की कल्याणकारी योजना, भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा दो दिवसीय प्रोग्राम में आजादी में स्वन्त्रता सेनानीयों के योगदान पर भी चर्चा की गई। प्रोग्राम में उपप्रधान हरिदास भी मौजूद रहे। लगभग 40 श्रमिको ने प्रोग्राम में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि 14 व 15 जुलाई को गांव नगर सिहांवां के अनुसूचित जाति श्रमिको के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रत्याशी द्वारा कांग्रेस सरकार के समय के कार्य का उद्धघाटन करना निंदनीय है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यो का श्रेय लेना भाजपा का मात्र एक राजनीतिक स्टंट है। उन्होंने कहा कि नौणी व बागा खाता सड़क जो कि कांग्रेस सरकार की देन है व पूर्व में विधायक रहे स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर द्वारा इन दोनों संपर्क मार्गों के लिए बजट का प्रावधान करवाया गया था। इसके अलावा अंबुजा उद्योग के माइनिंग फंड (सीएसआर फंड) से इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। वर्तमान भाजपा सरकार का इन सड़कों के निर्माण के लिए कोई योगदान नहीं है। आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि हुए 3 दिन भी नहीं हुए हैं और इस प्रकार आनन-फानन में उद्धघाटन करना व कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा कराए कार्य को अपनी उपलब्धि बताना भाजपा नेताओं की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। अवस्थी ने कहा कि यदि उद्धघाटन ही करना था तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट का भवन बनकर लोकार्पण की राह देख रहा है, जो वीरभद्र सिंह की देन है। डिग्री कॉलेज दाड़लाघाट, बस स्टैंड दाड़लाघाट व सब ट्रेजरी के भवन का निर्माण होना जरूरी है। इन सबका उद्धघाटन करें जिससे आम जनता को फायदा मिल सके। आज जिन सड़कों का लोकार्पण हो रहा है विशेषकर नौणी से आगे सड़क निर्माण की अभी विभाग औपचारिकता भी पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा में उपचुनाव को देखते हुए यह राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है जोकि बहुत निंदनीय है।
हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में राजनीति के युगपुरुष एवं 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने अपना हितैषी और मार्गदर्शक खो दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया, महासचिव हरीश गुप्ता, उपाध्यक्ष मधु ठाकुर, जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से हिमाचल में शून्य पैदा हो गया है, जिसकी भरपाई असंभव है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों की मांगों और समस्याओं को कभी अनदेखा नहीं किया। हरीश गुप्ता ने वर्चुअल बैठक में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार ज्वालामुखी सम्मेलन को कभी भूल नहीं सकते जिसमें राजा वीरभद्र सिंह द्वारा संघ की सभी मांगों को मानकर इन परिवारों को बड़ा तोहफा दिया था। उन्होंने हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों को मान सम्मान दिया, मांगों और समस्याओं के समाधान में तत्परता ही दिखाई। उन्होंने अपने दरबार से कभी किसी को निराश नहीं लौटाया।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. विकास सूद ने आज यहां उपमण्डल के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. विकास सूद ने कहा कि कण्डाघाट के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है इसके दृष्टिगत अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी को निर्देश दिए कि पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों का कोविड के लिए सैम्पल लिया जाए। इसके लिए उचित व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि होटल व ढाबा संचालकों की भी कोविड सैम्पलिंग की जाए ताकि आवश्यकता अनुसार उचित पग उठाए जा सकें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर पंचायतों में बाहर से आ रहे लोगों की कोविड जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, जुखाम व बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें। उन्होंने सीडीपीओं को निर्देश दिए कि उपमण्डल में प्राथमिक सम्पर्क ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाए ताकि कोविड संक्रमण को न्यून किया जा सके। इस अवसर पर तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, बीडीओ कण्डाघाट हेमचंद शर्मा, खण्ड चिकित्सा सायरी डॉ. संगीता उप्पल, थाना प्रभारी कण्डाघाट बृजलाल तथा अन्य अधिकारी पर उपस्थित थे।
बरसात के साथ क्षेत्र में अनचाही भांग के पौधे भी खूब फलने फूलने लग गए हैं। जिसको लेकर प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में शिव शक्ति स्वतं सहायता समूह द्वारा भांग उखाड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 7 में समूह की महिलाओं ने अनचाहे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर ने कहा कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा। पंचायत में नशे की पैदावार भांग को पनपने नही दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा सुनीता शर्मा, सचिव मीना कुमारी, उपप्रधान निशा शर्मा, रेखा देवी, तारा देवी, निर्मला, रिपी, जयप्रकाश, नीमा, मयंक, सुंदर लाल, मदन आदि मौजूद रहे।
समाज के कमज़ोर वर्गों का आर्थिक उत्थान एवं प्रदेश का संतुलित विकास ही राज्य सरकार का लक्ष्य - डॉ.सैजल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश का संतुलित विकास एवं समाज के कमजोर वर्गों का आर्थिक उत्थान प्रदेश सरकार का ध्येय है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग में 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास के सभी मानकों पर सर्वोच्च स्तर पर स्थापित करना ही वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दिशा में तीव्रता के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की आमजन के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं से लाभ उठाएं। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को बेहतर शिक्षा, घरद्वार के समीप स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को सम्मान के साथ जीवनयापन करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही जहां सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया वहीं गौ सेवा आयोग की स्थापना की। सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा घटाने से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए। वर्तमान में 5 लाख 80 हजार से अधिक पात्र व्यक्तियों को प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारतीय एवं पहाड़ी नस्ल की गाय का संरक्षण एवं बेसहारा छोड़े गए गौवंश की रक्षा करना है। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मातृ शक्ति के सम्मान की हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से राज्य की महिलाएं व्यापक तौर पर लाभान्वित हुई हैं। यह योजना जहां पर्यावरण संरक्षण की अग्रदूत बनीं हैं वहीं महिलाओं को सुरक्षा देने में भी कारगर सिद्ध हुई है। प्रदेश के सभी पात्र परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। डॉ.सैजल ने कहा कि कोविड-19 संकट ने हम सभी के समक्ष चुनौतियां खड़ी की हैं और सामूहिक इच्छा शक्ति के बल पर ही कोरोना संक्रमण को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में अधोसंरचना सृजित की है। उन्होंने कहा कि नियम पालन कोविड-19 को हराने का मूलमंत्र है। सावधान रहकर ही हम कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क इस प्रकार पहनें कि नाक से लेकर ठोडी तक का हिस्सा ढका रहे और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न विकास मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा और अर्की उपमण्डल में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खाली पड़े 02 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमण्डल में चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। डॉ.सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है। ग्राम पंचायत खनलग के उप प्रधान अनूप कुमार ने सभी का स्वागत किया तथा ग्राम पंचायत खनलग की प्रधान गीता देवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, ग्राम पंचायत खनलग की प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत पलोग के प्रधान नरेन्द्र, ग्राम पंचायत खनलग के उप प्रधान अनूप कुमार, ग्राम पंचायत धुन्दन के उप प्रधान ओम प्रकाश चोपड़ा, ग्राम पंचायत मांगल के उप प्रधान सीता राम ठाकुर, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, सचिव धनी राम चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश्व चंद्र, बीडीसी सदस्य सुनीता, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहजा़द आलम, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता रवि कपूर, जल शक्ति विभाग की अधिशाषी अभियन्ता कंचन शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार पुष्पा, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
माइनिंग एरिया का एक प्रतिनिधिमंडल बाघल विकास परिषद ग्याणा के अध्यक्ष परस राम की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी से मिला। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त सोलन को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौपा। प्रतिनिधिमंडल ने अंबुजा से प्रभावित लैंड लूजर व प्रभावित परिवारों के लिए वर्ष 1992 में सरकार,अंबुजा व लैंड लूजर परिवारों के मध्य जो लिखित समझौते हुए हैं उनको निष्पक्ष रूप से लागू करने बारे में अवगत करवाया। बाघल विकास परिषद ग्याणा के अध्यक्ष परस राम ने बताया इस विषय में मुख्यमंत्री कार्यालय से भी डीसी सोलन को आदेश हो चुके हैं। जिसमें मुख्यमंत्री ने डीसी सोलन को छानबीन व विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिन लैंड लूजर परिवारों को 1992 से लेकर अभी तक कोई रोजगार नहीं मिला है, वे लोग बाघल विकास परिषद को अपनी विस्तृत रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इस दौरान रूप राम, कृष्ण लाल, देशराज, पवन कुमार, जयदेव ,रूपलाल, दयाराम, बलिराम मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की।ज़फ़र इकबाल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिला की सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची लगी होनी चाहिए तथा इसके अनुश्रवण के लिए विभाग के अधिकारी समय-समय पर इसका निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएं कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित लाभांश से अधिक दाम न वसूल सकें।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है तथा इससे बचाव के लिए आवश्यक है कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों पर ग्राहकों के मध्य आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन किया जाए। उन्हांने निर्देश दिए कि मास्क नहीं तो सेवा नहीं (नो मास्क-नो सर्विस) नियम का कड़ाई से पालन किया जाए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजैंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित क्षेत्रों का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त ही उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का मामला उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र चयन किया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 23 हजार 994 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में अक्तूबर 2020 से जून 2021 तक कुल 2090 निरीक्षण कर 2 लाख 95 हजार 412 रुपए की जुर्माना राशि जब्त की गई। इसके अतिरिक्त फल, सब्जी, मीट व चिकन विक्रेताओं से 36820 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र धीमान ने बैठक में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला में इस अवधि में 316 उचित मूल्य की दुकानां के माध्यम से 1,37,869 राशनकार्ड धारकों को उपदान दरों पर 47 करोड़ 69 लाख 88 हजार 425 रुपये की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि माता एवं शिशु के पूर्ण स्वास्थ्य में ही पोषण अभियान की सफलता निहित है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह आवश्यक है कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल कल्याण से सम्बन्धित योजनाएं पात्र वर्गों तक समय पर पहुंचे। उपायुक्त आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा प्रकाशित पोषण तालिका के विमोचन के अवसर पर उपस्थित समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने इस अवसर पर सोलन के ग्रामीण एवं शहरी वृत्त की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण तालिका वितरित की और आशा जताई कि इसके प्रयोग से अभियान के उद्देश्य पूर्ण करने में सहायता मिलेगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आग्रह किया कि गांवों में महिलाओं व बच्चों को पोषण तालिका के अनुसार संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करें ताकि ‘सही पोषण, देश रोशन’ की परिकल्पना को साकार किया जा सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कोविड-19 संकटकाल में न केवल लोगों को नियम पालन के प्रति जागरूक बनाया अपितु रोग से सम्बन्धित डाटा एकत्र करने एवं रोगियों तक दवा एवं किट पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आशा जताई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करती रहेंगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याएं उनके ध्यान में ला सकती हैं ताकि इनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने इस अवसर पर पोषण तालिका की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषण तालिका के प्रयोग से पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने पोषण तालिका के प्रयोग की समुचित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सीडीपीओ सोलन पदम देव शर्मा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन गुप्ता, सीडीपीओ धर्मपुर बीना, सुपरवाईजर सुषमा, वन्दना, भूमिका, हीरा देवी, लज्या बिन्द्रा, जिला समन्वयक रेखा शर्मा, जिला सहायक समन्वयक राकेश ठाकुर सहित सोलन जिला के ग्रामीण एवं शहरी वृत्तों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
Bahra University school of Management sciences organized a one day workshop on How to identify fake predatory and cloned journals.This guest lecture was specially organised for faculty and students of University keeping in view their future research endeavours.The session was taken by Dr. Sumit Narula Director Amity school of communication Madhya Pradesh.Dr. Narula is well renowned researcher , editor ,writter in the field of Media studies.He is Allumni of Punjab University and and is rigrously working on debunking of fake news. Dr. Narula is also running an center for detection of fake news , properties and content available on internet. In this technology pro era under this center they are training Goverment , police, administration,educational institutions for the same. This session was joined by several faculty members to attain knowledge and be aware of fake content floating on web.Dr. Narula emphasized that post COVID scenario in education sector and rigorous use of internet is part of life in this technology pro era though the faculties should be also aware of. malfunctioned properties so that the research work should not be impacted. Session was hosted by Dr.salochna HOD School of Management Bahra University. On this ocassion PR Bahra University Gaurav Bali added that University always focus on the Faculty development programmes to enhance the quality and awareness amongst them so that the same is always floated to students. Registrar Bahra University Mr Vineet kumar was also present.
बाहरा विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें बाहरा विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को जागरूक करना रहा। जिससे वे अपने शोध के कार्यों को सुचारू रूप से कर सके। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉक्टर सुमित नरूला रहे। डॉ सुमित नरूला एमिटी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में निदेशक मास कम्युनिकेशन विभाग के रूप में कार्यरत है। डॉ सुमित नरूला देश के एक प्रसिद्ध एडिटर लेखक और शिक्षाविद है। डॉक्टर नरूला भारत के एक ऐसे शख्स हैं जो इंटरनेट पर फेक न्यूज़ और इन लेजिटीमेट प्रॉपर्टीज के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत वे एक सेंटर भी चला रहे हैं और इंटरनेट पर फेक कांटेक्ट को लेकर लोगों को जानकारियां भी दे रहे हैं। जिसमें सरकार, एडमिनिस्ट्रेशन, शैक्षणिक संस्थान और बहुत सारे लोगों को शिक्षित करते हैं। जिससे ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से बचा जा सकता है। डॉ अरुणा ने बताया की कि पोस्ट कोविड-19 इंटरनेट जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। जिससे कि सही और गलत का भेद कर पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों को यह ध्यान रखना चाहिए की वह जो भी अनुसंधान का कार्य करें वह लेजिटीमेट हो। साथ ही उन्होंने बताया की इस इंटरनेट के युग में सही और गलत कंटेंट को छांटना और उन में फर्क करना बहुत जरूरी है। जिससे उनके अनुसंधान कार्यों उनके द्वारा प्रकाशित किए गए विभिन्न रिसर्च पेपरों को उचित स्थान और अंक प्राप्त हो। इस अवसर पर बाहरा यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी गौरव बाली ने बताया यूनिवर्सिटी समय-समय पर इस प्रकार के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम पर बल देती रही है। जिससे न की फैकल्टी अथवा विद्यार्थियों को भी तकनीकी युग में जागरूकता प्रदान हो सके।


















































