कुनिहार : रविवार को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक प्रधान धनीराम तंनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पुलिस पेंशनर की मुख्य मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया गया कि उनकी यह पुरानी मांगे काफी दिनों से लंबित पड़ी है जिन पर आज तक कोई विचार नहीं किया गया। एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को आग्रह किया था कि पुलिस पेंशनर के अंतिम सम्मान का जो आदेश पुलिस मुख्यालय से सभी पुलिस अधीक्षक को जारी हुआ है उसकी पालना सुनिश्चित की जाए। जैसा कि आदेश में कहा गया है कि ऐसी घटना की सूचना मिलने पर थाना से एक एनजीओ कुछ स्टाफ के साथ अंतिम सम्मान में शामिल होगा वह अपने विभाग की तरफ से पुष्प चक्कर अर्पित करके पुलिस विभाग की ओर से 1 शाल भी सम्मान के तौर पर पार्थिक शरीर पर चढ़ाएगा मगर कई जगह देखा गया है कि इसकी पालना सही तरीके से नहीं हो रही है और न ही एसोसिएशन की मांग पर इस आदेश की कॉपी को थाना के नोटिस बोर्ड पर लगाया जा रहा है। कुछ जिला से तो पुलिस अधीक्षक द्वारा एसोसिएशन को इस आदेश की पालना के बारे में चिट्ठी द्वारा सूचित किया गया है। मगर कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षक इसे अनसुना कर रहे हैं क्योंकि कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अभी भी यही समझते हैं कि वह कभी भी रिटायर नहीं होगे। एसोसिएशन ने दूसरी मांग की गई थी कि पुलिस कैंटीन जो पुलिस लाइनों में खोली गई है उसे हर थाना क्षेत्र में तारीख तय करके लाया जाए ताकि सभी पुलिस पेंशनर जो इतनी दूर नहीं जा सकते वह भी इसका फायदा उठाऐ और सिक्योरिटी के बजाय पीपीओ नंबर पर सुविधा प्राप्त हो। पुलिस कर्मचारी व पेंशनर के बच्चों को पुलिस भर्ती में कुछ सीटें आरक्षित की जाए जैसा कि आर्मी के जवानों और पेंशनर को मिलती है। एसोसिएशन ने मांग की है कि डीजी पी साहब को इस मामले पर खुद संज्ञान लेना चाहिए। इस अवसर पर दीप राम ठाकुर ,रतिराम शर्मा, लेख राम कायथ, केदार ठाकुर, पतराम पवर ,रूपराम ठाकुर ,संतराम चंदेल ,रमेश अत्रि ,राजेंद्र शर्मा, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया। फाउंडेशन दाड़लाघाट परिक्षेत्र के आस-पास के विभिन्न ग्राम पंचायतों मांगू, संघोई, चंडी, कश्लोग, ग्याना और कराड़ाघाट इत्यादि गावों में लघु और सीमांत कृषकों की आजीविका में वृद्धि हेतु उपयोगी और सतत् प्रयासरत है। इस वर्ष भी फलदार वृक्षों का रोपण कृषकों के आजीवकोपार्जन हेतु किया जा रहा है। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज श्रीवास्तव ने कृषकों को अपने संदेश से आह्वान किया है कि फलदार वृक्षों के रोपण से कृषकों की आय फलों के उत्पादन और विपणन से हो सकती है। उन्होंने कहा कि 179 कृषक 11.23 हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार वृक्षों का रोपण करके अपनी आजीविकोपार्जन की पहल करेंगे। साथ ही पर्यावरण और जैव विविधिता का भी संरक्षण होगा। जलागम परियोजना के तहत आने वाले पाटी बड़ोग गावों से भी कृषकों को शामिल किया गया है जिससे कृषक फलदार वृक्षों का रोपण करके अपनी आजीविका के आय में वृद्धि कर सकते है। कार्यक्रम प्रबंधक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गांधी ने कहा कि नाबार्ड भी सहयोगी संस्था है, जिसके तहत कृषकों के उत्थान हेतु कई तरह की योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। कुल 5055 फलदार पौधों को 8 ग्राम पंचायतों में लगाया जा रहा है। परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि नीम्बू, अनार, अमरुद, आंवला, गलगल, आम, स्ट्राबेरी और ऐपलबेर प्रमुख पौधे है।
सोलन : कृषि विज्ञान केंद्र सोलन द्वारा आर्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत मशरूम उत्पादन विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्र के प्रभारी डॉ जितेन्द्र चौहान ने बताया कि आर्या प्रोजेक्ट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लुधियाना स्थित क्षेत्रीय परियोजना निदेशालय द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र को दिया गया है जिसका मकसद जिले में मशरूम उद्यमी तैयार करना है। इस प्रशिक्षण की संयोजक डॉ आरती शुक्ला ने बताया कि शिविर के दौरान युवा प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन से सम्बन्धित सभी विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई जिसमें सोलन जिला के चार विकास खण्डों के 22 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस शिविर में प्रतिभागियों को नौणी विश्वविद्यालय एवं खुम्ब निदेशालय के वैज्ञानिकों द्वारा बटन, ढिंगरी, मिल्की, शीटाके तथा आरीकुलेरिया मशरूम उगाने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ-साथ खुम्ब भवन में बैग के रखरखाव, बीमारियों एवं कीट का प्रबंधन तथा मशरूम के मूल्य संवर्धन के विषय में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को ढिंगरी उगाने की विधि जैसे कि पोषाहार तैयार करना व बीज मिलाना इत्यादि प्रैक्टिकल के माध्यम से दिखाया गया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को खुम्ब निदेशालय चम्बाघाट, विश्वविद्यालय की स्पॉन (बीज) उत्पादन प्रयोगशाला एवं प्रगतिशील मशरूम उत्पादक, कोयल गांव निवासी श्री अमित ठाकुर के मशरूम फार्म पर भी ले जाया गया जहां इन्होनें विशेषज्ञों से मशरूम उत्पादन पर चर्चा की तथा अपने सभी संशयों का निवारण किया। कार्यक्रम के अंत में उद्यान विभाग के अधिकारी एवं नाबार्ड बैंक के मैनेजर ने प्रशिक्षुओं को खुम्ब उत्पादन पर मिलने वाले अनुदान एवं बैंक से दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। सभी को सर्टिफिकेट के साथ-साथ ढिंगरी का बीज एवं बैग प्रदान किए गए ताकि वे घर जाकर लघु स्तर पर मशरूम उत्पादन का कार्य आरम्भ कर सकें।
सोलन : जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला में विभिन्न सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक तथा अन्य समारोहों में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित सीमा में छूट प्रदान की गई है। आदेशों के अनुसार अब चारदीवारी के भीतर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। अधिकतम संख्या 200 निर्धारित की गई है। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। आदेशों के अनुसार अब खुले स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थान एवं मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग एकत्र हो सकेंगे। की अनुमति होगी। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। जिला दण्डाधिकारी ने जिला के सभी विभागों, सरकारी संस्थाओं, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य कार्यकारी समिति एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी स्थानीय शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से इन आदेशों की पूर्ण अनुपालना के लिए समुचित पग उठाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 सहित अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के तहत कार्रवाही की जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा शेष छूट एवं बंदिशें 23 जून, 2021 को जारी आदेशों के अनुसार रहेंगी।
सोलन :हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई, 2021 को राजगढ़ बाईपास रोड की विद्युत लाईनों के स्थानांतरण के दृष्टिगत 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 11 जुलाई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आंजी, शराणु, शमलेच तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
दाड़लाघाट :हिमाचल की राजनीति के बेताज़ बादशाह, जन-जन के दिलों में वास करने वाले व छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस सोलन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कांग्रेस सेवादल के राज्य सचिव सुरेंद्र वर्मा, राजेश गुप्ता, जगदीश ठाकुर, प्रेम केशव, सुरेंद्र शुक्ला, इंदर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश शुक्ला, जय किरण शुक्ला, तिलक शर्मा, राजेश शर्मा, रवि कांत पाठक, जय शर्मा, तुलसी राम शर्मा,अनिल ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर, हरीश शर्मा, राजेंद्र पंवर, पवन शर्मा, सोहनलाल ठाकुर,डॉ. किरपा राम ठाकुर, कमलेश गौतम, मदन शर्मा, अरुण शुक्ला, बालक राम शर्मा, जय सिंह ठाकुर, दीपक गजपति, मनोज गौतम, हेतराम ठाकुर, बाबू राम शर्मा, प्यारे लाल वर्मा, रोशन ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
दाड़लाघाट :अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड के संयुक्त सहयोग से चलाई जा रही बडर खड्ड जलागम परियोजना के अंतर्गत दावटी पंचायत के गांव सावग में मासिक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में ग्रामवासियों के साथ-साथ अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के अधिकारियों के अलावा विशेष रूप से आमंत्रित पंचायत प्रतिनिधि प्रधान इंद्र शर्मा व उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल ने भी भाग लिया। पंचायत के सदस्यों को फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा जलागम परिजनों की जानकारी दी गई। साथ ही परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्य के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस दौरान बताया गया कि यह परियोजना क्षमता वर्धन चरण के अंतर्गत गांव सावग में चलाई जा रही है और जल्द ही अन्य गांव मैं क्रियान्वयन होने वाली है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संग्रहित करके उसका उपयोग करना है। इस मौके पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा व उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल ने परियोजना की सराहना की और कहा कि यह एक अच्छी परियोजना है व भविष्य में पंचायत और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन इस परियोजना को संयुक्त रूप से कार्य कर सकती है। इस अवसर पर गांववासियों को उनके कार्यों की राशि चेक द्वारा दी गयी। इस मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड जलागम परियोजना के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व वर्तमान में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह के निधन से जहाँ प्रदेश भर में शोक की लहर है,वहीं अर्की विधानसभा के लोगों में भी मायूसी है । वीरभद्र सिंह प्रदेश की राजनीति में एक जाना पहचाना चेहरा था जिसकी चमक पूरे देश में देखी जा सकती थी। वीरभद्र सिंह का वीरवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया । उनके निधन से उनके चाहनेवालों में गम का माहौल है । उपमण्डल अर्की में वीरभद्र सिंह के चाहने वालों में से एक डॉक्टर कविता जो वर्तमान में अर्की के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनागुघाट में सेवाएं दे रही है। उन्हें जैसे ही आज वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार मिला तो वह काफी भावुक नजर आई। डॉ कविता ने कहा कि वह ग्राम पंचायत मान के जयालंग की रहने वाली है । वर्ष 2013 में उनका चयन एमबीबीएस के लिए हुआ था लेकिन उस समय उनका परिवार बीपीएल श्रेणी में था व परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी । उन्हें व उनके परिवार वालों को एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर होने वाले खर्चे की परेशानी हो रही थी,वहीं पिता का सपना था कि उनकी बेटी डॉक्टर बने । उन्होंने कहा कि उस दौरान किसी ने उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने को कहा । उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली व अपनी बात उनके सामने रखी तो उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए वर्ष 2013 से लेकर 2018 तक की उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई का सारा खर्चा उठाया । उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उनकी पढ़ाई के दौरान करीब 5 लाख रुपये का खर्च वीरभद्र सिंह ने उठाया था । कविता ने कहा कि वर्ष 2019 में वह डॉक्टर बनी थी व तब से लोगों की सेवा कर रही है । उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से वह काफी दुःखी व भावुक है । उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने न जाने मेरे जैसे असंख्य लोगों की इसी तरह सहायता की होगी। कविता ने कहा कि वह उनसे प्रेरणा लेकर गरीब लोगों की सेवा कर रही है व आगे भी निरंतर करती रहेगी । मेरी ओर से उन्हें इस तरह की सेवा करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में "उच्च शिक्षण संस्थानों में टीचिंग, लर्निंग और रिसर्च पर्सपेक्टिव्स" विषय पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया, जिसका उद्देश्य विभिन्न विषयों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं के भीतर पेशेवर गुणों का विकास करना और उन्हें आधुनिक समय के बदलावों के लिए तैयार करना था। दस दिन तक चले इस कार्यक्रम में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों ने अपना ज्ञान और अनुभव ऑनलाइन माध्यम से साझा किया। इस प्रोग्राम में प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की शुरुआत प्रो० (डॉ०) अभय कुमार कुलपति प्रताप यूनिवर्सिटी, राजस्थान के वक्तव्य के साथ हुई जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उनके अलावा इस क्रम में डॉ० प्रभजीत सिंह नरूला मनोचिकित्सा और परामर्श विशेषज्ञ नई दिल्ली, प्रो० (डॉ०) पी० मल्याद्री आईसीएसएसआर सीनियर फेलो, प्रो० (डॉ०) गीतिका सूद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) के० वी० ठक्कर डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स मुंबई यूनिवर्सिटी, प्रो० (डॉ०) ओपी अग्रवाल पूर्व कुलपति जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर, प्रो० (डॉ०) अम्पू हरिकृष्णन वाइस चांसलर हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड, चेतना रानी पेटेंट सॉफ्टवेयर ट्रेनर हरयाणा, डॉ० सुदीप्त बनर्जी निदेशक - एलाइन कंसल्टेंसी सर्विसेज कोलकाता, डॉ० अलका मौर्य एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार संस्थापक - फॉरेंसिक डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, प्रो० (डॉ०) कांकीपति श्रीनिवास राव उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, प्रो० (डॉ०) वीनस जैन एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, प्रो० (डॉ०) संजय सिंधु निदेशक यूआईएलएस हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) के० वेणु गोपालराव एस०के० यूनिवर्सिटी एपी, डॉ० देवेन महाजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) सुपिन्दर कौर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, प्रो० (डॉ०) राज कुमार सिंह डीन - वाणिज्य विभाग वाराणसी, डॉ० डेसमंड ओनेमेची ओकोचा बिंघम यूनिवर्सिटी नाइजीरिया ने वर्चुअल माध्यम से अपने विषय प्रस्तुत किये। आईईसी के प्रो-चांसलर प्रो० (डॉ०) रणदीप सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रोग्राम न केवल उच्च शिक्षण संस्थानों में फेक्ल्टी और शोधार्थियों के ज्ञान को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सहजता से सामना करने के लिए तैयार भी करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो० (डॉ०) आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम रिसर्च पेपर राइटिंग, रिसर्च प्रपोजल राइटिंग जैसे विषयों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। रिपोर्ट राइटिंग, अनुसंधान पद्धति, साइबर क्राइम, साहित्यिक चोरी को कम करना, स्ट्रेस मैनेजमेंट, राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020, प्रश्नावली का महत्व और इसकी रूपरेखा और अन्य विषयों को समझने के लिए बहुत लाभकारी रहा। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो० (डॉ०) जितेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने की बात कही।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए प्रोविजिनल रूप से भर्ती उम्मीदवारों के लिए लिखित ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा की तारीक की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं। प्रकाशन सहायक (13.07.2021) खेल सहायक (17.07.2021) तकनीकी सहायक (20.07.2021) तकनीकी सहायक (23.07.2021) ड्राफ्ट्समैन (17.08.2021) टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड 1 (फील्ड) (27.07.2021) सहायक लाइनमैन (29.07.2021) जूनियर तकनीशियन-पंप ऑपरेटर (01.08.2021) चालक दैनिक वेतन आधार (04.08.2021) प्रयोगशाला अटेंडेंट (08.08.2021) मैट्रन (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए) (19.08.2021) जूनियर तकनीशियन (प्रयोगशाला) (22.08.2021) केयरटेकर (29.08.2021) पुस्तकालय सहायक (05.09.2021) इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (08.09.2021) स्टोर-कीपर-सह-क्लर्क (11.09.2021) पात्र उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/ संशोधित प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से डाउनलोड करना होगा जो परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 01792 252444 या rectt.uhf@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कुनिहार विकास सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजा साहब हिमाचल प्रदेश के सितारा थे जिनका हिमाचल के विकास में बहुत ज्यादा योगदान रहा है। जिन्हें हिमाचल में आने वाली कई पीढ़िया याद रखेगी। विकास सभा इस दुख की घड़ी में अपनी ओर से उन्हें स्नेह पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती है व परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उन्हें सहन शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर ,बाबूराम तनवर, भाग मल तनवर, जगदीश ठाकुर, विनोद जोशी, दीप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, बलबीर चौधरी, ओम प्रकाश ठाकुर, संजय राघव, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, सुभाष चन्द्र, हरिराम राम ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, हेमराज पंवर, गोपाल पवर मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी, जिला सोलन एवं अर्की के महामंत्री रघुनाथ शर्मा आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से हिमाचल को काफी बड़ी क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता। कल्याण मंच ने उनके निधन पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
कुनिहार : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर कुनिहार क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है क्लब के सदस्यों ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने नाम की तरह वीर थे। हिमाचल की राजनीति के बारे उनकी बयान बाजी हमेशा सटीक रहती थी। प्रदेश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के प्रति वीरभद्र सिंह का व्यवहार बहुत अच्छा था। पत्रकार वर्ग भी वीरभद्र सिंह की बेबाक ब्यान बाजी के कायल थे। कुनिहार प्रेस क्लब की संरक्षिका प्रतिभा कंवर सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अक्षरेस शर्मा, चन्द्र प्रकाश नेगी, रणजीत ठाकुर, हरजिंदर ठाकुर, लोकेंद्र कंवर आदि ने शोक व्यक्त किया है।
कुनिहार :थाना कुनिहार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरान लिंक रोड टुकाड़ी के पास टुकाड़ी गांव के एक युवक से 402 ग्राम चरस बरामद की। युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
अर्की उपमंडल में एक कोरोना सैंपल की अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव, तो दूसरी रिपार्ट में नेगेटिव व तीसरी रिपार्ट में पॉजिटिव बताया है। ऐसे में महिला पसोपेश में है कि वह संक्रमित है या नहीं।अर्की उपमंडल में सामने आए इस मामले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। अर्की क्षेत्र के गांव सेवड़ा चंडी की एक 47 वर्षीय महिला ने 7 जुलाई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना जांच करवाई थी। इस पर उन्हें व्यक्तिगत रिपोर्ट जो कि पहली रिपार्ट है उसमें पॉजिटिव और दूसरी रिपार्ट में नेगेटिव व तीसरी रिपार्ट में पॉजिटिव बताया गया है। ऐसे मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाने वाली कोविड जांच रिपोर्ट की प्रमाणिकता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। गांव सेवड़ा चंडी की राधा शर्मा के पति कृष्ण शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी आज अर्की अस्तपाल में 7 जुलाई को 10 बजे अपनी आंखे चेक करवाने गयी थी, तो जब वह अस्तपाल में पर्ची बनवाने के लिए गयी तो उन्हें वहां से कोविड जांच करवाने के लिए कहा, तो वैसे ही उन्होंने कोविड जांच करवाया कुछ देरी के बाद जब उन्हें कोविड टेस्ट का परिणाम आया तब उन्हें कहा गया कि आपकी कोविड रिपार्ट पॉजिटिव है, फिर थोड़ी देर बाद उन्हें सुबह 10:24 पर मोबाइल पर संदेश प्राप्त हुआ कि आपकी कोविड रिपार्ट नेगेटिव है। फिर उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पीएचसी चंडी में कार्यरत डॉ उदित शुक्ला से दुरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया उन्होंने इस बारे सारी बात बताई तो उक्त डॉ के सम्पर्क के बाद कुछ देर के बाद उनके मोबाइल पर उनके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भेज दी गई, जबकि वह खुद की स्थिति को सही नहीं मान रहे थे और उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। स्वास्थ्य विभाग को जब इस बारे में उन्होंने फिर पूछा तो विभाग की ओर से कोविड जांच में उन्हें पॉजिटिव घोषित कर दिया गया। इसी संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी इस बारे मे शिकायत दर्ज करवा दी है। जब इस बारे में खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की राधा शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिपोर्ट भरते समय गलती से नेगेटिव का बटन दब गया था तब मैसेज गलत चला गया था जबकि यह रिपोर्ट पॉजिटिव है उन्हें इसकी रिपोर्ट भी भेज दी है।
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कर्मचारियों को बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाया गया। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 220 कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाया गया। कुलपति डॉ. परविंदर कौशल सेमत विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगा। विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों और छात्रों के लिए आयोजित यह 13वां टीकाकरण शिविर था, जिसमें अब तक 2,004 वैक्सीन लग चुकी है। इन शिविरों का आयोजन राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर डॉ परविंदर कौशल ने कहा कि हम सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीति के अनुरूप काम कर रहे हैं। अभी तक यूनिवर्सिटी के सभी फैकल्टी और स्टाफ को कम से कम फर्स्ट डोज लग चुका है। दूसरा डोज भी आज से लगना शुरू हो गया है और हम आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय को पूरी तरह से टीकाकरण होने वाले विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। डॉ कौशल ने स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय में टीकाकरण अभियान में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका की सराहना की। उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय सभी हितधारकों, विशेषकर छात्रों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और फ़िज़िकल स्वरूप में कई गतिविधियों को पूरी तरह से फिर से शुरू करने के लिए हम टीकाकरण करवाने के लिए सभी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। डॉ कौशल ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि कई विदेशी छात्रों सहित परिसर में रहने वाले डॉक्टरेट छात्र, कैंपस के अंदर काम करने वाले दुकानदारों के साथ-साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाया जाए। आजकल घरों में रहने वाले छात्रों को भी खुद को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया है ताकि जब भी कैंपस पूरी तरह से खुले तो हर कोई कैंपस में आने की स्थिति में हो।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की जिला सोलन ईकाई की वर्चुअल मीटिंग (गूगल मीट) के माध्यम से जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन की गयी। जिसमें जिला के सभी खंडों के प्रधान, महासचिव, जिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया । वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में सदस्यों द्वारा जल शक्ति मंत्री द्वारा दिए गए बयान व प्रतिक्रिया पर कडी निंदा वयक्त की गई। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी मनोज कश्यप ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व शिक्षक मजाक का विषय नहीं है तथा वे लिखित माफीनामा मुख्यमंत्री को प्रेषित करें। अन्यथा संघ उनके विरोध में प्रदेशवयापी प्रदर्शन कर सकता है। उनके बयान से शिक्षकों का मनोबल गिरा है तथा यह प्रदर्शित करता है कि मंत्री समाज में शिक्षकों को हतोत्साहित करना चाहते हैं। इस अवसर पर महासचिव विजय पराशर, मनोज कश्यप कंडाघाट, सरोश सिंह, अर्की से तिलक राज, हेमंत कपिला, कपिल शर्मा, मुनीश देव, नालागढ से संजीव, राकेश धीमान, राजेश शर्मा, पवन कुमार, मनोज शर्मा, मंजीत सिंह आदि ने भाग लिया ।
हिमको फेडरेशन के चैयरमेन व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने मंगलवार को सुरजपुर पंचायत के गांव दडेउटा में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पिपलुघाट सिम्मू छिबर कुन्नी घनागुघाट सम्पर्क सड़क को पक्का करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उपमंडल की यही एक मात्र पुरानी सड़क है जिसे अभी तक पक्का नही किया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने पीपलूघाट चौक पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय,पार्किग और रेनशेल्टर बनवाने की मांग रखी। उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वाशन दिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, पंचायत वार्ड सदस्य विमला, राजु, केसी शर्मा, कुलभूषण शर्मा, निर्मला, हुताशन शर्मा, किरपा राम ठाकुर, श्याम लाल, भीम चंद कौशल, वासुदेव सोनी, राम दास, भूपेंद्र कौशल, भुप्पी, मोहन लाल, उमेश, राजेन्द्र, रमेश आदि मौजूद थे।
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन की छात्रा रिधिमा ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की दसवीं की परीक्षा में 99.1% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रिधिमा ने 700 में से 694 अंक लेकर विद्यालय, अपने माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुमारी स्नेहा ने 670/700 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान, कुमारी हिमांशी ने 664/700 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान, कुमारी प्रेरणा ने 648/700 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान, कुमारी हिमानी ने 634/700 अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान, कार्तिक शर्मा न 620/700 अंक प्राप्त करके छठा स्थान,और भूपेश ठाकुर ने 607/700 अंक प्राप्त करके सातवां स्थान हासिल किया। इस प्रकार विद्यालय की छात्राओं ने 600 से अधिक अंक लेकर उत्कृष प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्या भीमा वर्मा ने बच्चों के अव्वल प्रदर्शन को देखते हुए बच्चों,अभिभावकों व अध्यापकों को उत्कृष्ट परिणाम आने पर बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के चम्बाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 09 जुलाई, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट चौक, फोरेस्ट काॅलोनी, बेर गांव, बेर पानी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, एसई चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, राली धार तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक 19 जुलाई 2021 को प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी एवं जिला परिषद के सचिव मोती लाल ने बुधवार को दी । मोती लाल ने कहा कि यह बैठक जिला परिषद भवन सपरून, सोलन में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने बुधवार को सोलन में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थित मशीनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारीयों को इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकान्त, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, सावित्री सांख्यान, कंचन, सीपीआई के अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर एवं जगपाल, अग्निशमन अधिकारी राज राम भागटा उपस्थित थे।
नगर पंचायत अर्की के वर्ष 2021 के बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया हैं । नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को आयोंजित की गई नगर पंचायत की बैठक में अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बजट प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट में नगर में नई सड़कों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया हैं। कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर 76 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पेंशन आदि पर 79500 रुपए व्यय किए जाएंगे । स्ट्रीट लाईटों के लिए 11 लाख रुपए रखे गए हैं । नगर में सफाई आदि पर 30 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। नगर में पार्किंग के लिए 90 लाख रुपए का प्रावधान प्रस्तावित बजट में किया गया हैं । डिजास्टर मेंनेजमैंट के लिए 1 लाख रुपए का प्रावधान किया गया हैं । सोलि वैसट मेनेजमेंट के तहत 25 लाख रुपए आय प्रस्तावित की गई हैं । गुह कर के रूप में 60 लाख रुपए की प्रस्तावित आय रखी गई हैं । शराब पर कर से 2.50000 रुपए आय होने का अनुमान लगाया गया हैं । बिजली कर से 1.50000 रुपए की आय होने का अनुमान रखा गया हैं । भवन निर्माण के प्राकलन आदि से 1.50000 लाख की आय होने का अनुमान बजट में लगाया गया हैं । पालिका की दुकानों से 7 लाख की आय होने का अनुमान लगाया गया हैं । केन्द्रीय वित्त आयोग से 80 लाख रुपए मिलने का अनुमान बजट में लगाया गया हैं । नगर में पार्कों के रख रखाव आदि पर 1.50000 रुपए व्यय किए जाएंगे। बजट में कुल लाभांश 4 करोड़ 85000 रुपए दर्शाया गया हैं । अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा नगर में विकास कार्यों में तेजी लाए जाने के लिए भी बजट में धन राशि का प्रावधान किया गया हैं । बैठक में उप प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र कुमार, भारती वर्मा,धर्मपाल शर्मा, निर्मला देवी, रूचिका गुप्ता, जेई.सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक रामकरण वर्मा, लिपिक विद्या देवी व सफाई पर्यवेक्षक नरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132/33 विद्युत उपकेन्द्र सपरून में मरम्मत कार्य एवं चम्बाघाट से कण्डाघाट तक निर्माणाधीन फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 08 जुलाई, 2021 को विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत चम्बाघाट चौक, बसाल, गुग्गाघाट, कथेड़, बावरा, धरोट, डांगरी, सलुमना, ब्रूरी, सलोगड़, कथोग, गलूथ, मनसार, हरट, गन-की-सेर, पड़ग, दधोग व इसके आसपास के क्षेत्रों तथा कण्डाघाट क्षेत्र में चायल, कण्डाघाट, वाकनाघाट, छावशा, डूमेहर, दोची, कुरगल, डूबलू तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 08 जुलाई, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के नव नियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए व्यवस्थाओं का सरलीकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश तथा उपायुक्त सोलन के आदेशानुसार उनका यह प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरद्वार पर हो और मूलभूत अधोसंरचना से सम्बन्धित शिकायतों को शीघ्र सुलझाया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में हिमाचल काडर आवंटित होने के उपरान्त उनका प्रशिक्षण हमीरपुर जिला में हुआ। वे प्रशिक्षण के दौरान हमीरपुर के उपमण्डलाधिकारी के पद पर 04 माह तक कार्यरत रहे। प्रशिक्षण के दौरान ही वे केन्द्रीय विधि एवं न्याय मन्त्रालय में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत रहे। परिवीक्षाधीन अवधि पूर्ण होने के उपरान्त ज़फ़र इकबाल लगभग 20 माह तक उपमण्डलाधिकारी सरकाघाट के पद पर कार्यरत रहे। हमीरपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने युवाओं को कैरियर सम्बन्धी परामर्श देने के लिए कार्य किया। सरकाघाट में भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए एक सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य उनके स्थानांतरण से कुछ समय पूर्व ही पूर्ण हुआ है। ज़फ़र इकबाल मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के निवासी हैं। उनकी 5वीं तक की शिक्षा पुंछ स्थित सरकारी विद्यालय में पूर्ण हुई। उन्होंने छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पुंछ स्थित नवोदय विद्यालय से पूर्ण की। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटैक किया है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पूर्व कुछ समय तक जम्मू-कश्मीर के सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता तथा लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियन्ता के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर संचार प्रशासन का आधार है और उनका यह प्रयास रहेगा कि प्रशासन तथा आमजन के मध्य हर स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित हो।
अर्की उपमण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहांज-जलाना के राहु गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत के उप प्रधान जोगेंद्र सिंह कौशल के नेतृत्व में युवाओं ने गांव की बावड़ियों की साफ सफाई की। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल राहु के सदस्यों ने बावड़ियों की साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने बावड़ियों में जमे गाद को निकालकर सफाई की। उसके बाद उसमें ब्लीचिंग पाउडर भी डाला। जोगेन्द्र सिंह कौशल ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए स्थानीय बावड़ियों की सफ़ाई का जिम्मा उन्होंने स्वयं उठाया है ताकि बरसात में भी पेयजल स्रोतों का पानी पीने योग्य रह सकें। गांवो में आज भी लोग पीने के लिये बावड़ियों से ही पानी लाते है, हालांकि जलशक्ति विभाग द्वारा घर -घर नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। जोगेंद्र ने बताया कि वे पूरी पंचायत में सभी युवाओं एवं ग्रामीणों को साथ लेकर सभी प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने की मुहिम चलाएंगे। उन्होंने बताया कि राहु गांव में बावड़ियों की सफाई के बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी इन जलस्रोतों की सफाई रखने का आह्वान किया। इस मौके पर युवक मण्डल राहु के प्रधान अतुल सिंह राजपूत, उपप्रधान विनय कुमार और यतिन कौशल सहित अन्य युवाओं ने भी सहयोग दिया।
सोलन के गायक व गीतकार रोहित कश्यप द्वारा फेसबुक पेज "आर के अन प्लगड" पर आयोजित गायन प्रतियोगिता "द हिमालयन वॉइस" का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमे पहले स्थान पर पट्टा ब्रोरी कि महिमा संदल काबिज हुई l दूसरे स्थान पर भोजनगर कि भावना तंवर व तीसरे स्थान पर परवानु धग्गड के संजीव शर्मा रहे l इस प्रतियोगिता के दो अन्य फाइनलिस्ट मंडी से अर्चना सीओहिआ तथा सपरून सोलन से संगीता रहे l आयोजक रोहित कश्यप ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे संगीत गुरु परविंदर सिंह नामधारी व प्रसिद्ध गायक कमल हीर थे l प्रतियोगिता के विजेता को जल्द ही एक बड़े स्तर के गाने मे रिकॉर्डिंग का मौका दिया जायेगा, जल्द ही जो दर्शकों के लिए पेश किया जायगा l इस प्रतियोगिता मे लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया था व आयोजक हिमाचल के हुनर को निखारने व पहचान देने के उद्देश्य से जल्द ही 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी इसी तर्ज पर एक प्रतियोगिता शीघ्र शुरू करने जा रहे हैं। जिसके लिए आप फेसबुक पेज "आर के अन प्लगड" के द्वारा जुड़ सकते हैं।
आजकल ठग व शातिर लोग ठगी के नए नए तरीके अपनाकर लोगो को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को कुनिहार पुलिस थाना में कुनिहार की मशहूर झांझी फर्म द्वारा एक शिकायत पत्र देकर अनजान व्यक्तियों द्वारा झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर लॉटरी टिकट बेचने बारे सामने आया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि कुछ अनजान व्यक्ति जिन्हें हम नही जानते हमारे झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर गांव गांव जाकर लाटरी टिकट बेच रहे हैं। जिसका पता हमे अपने एक परिचित द्वारा फोन पर पता चला। परिचित ने बताया कि " इलेक्ट्रॉनिक सामान के लाटरी टिकट झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर बेचे जा रहे हैं क्या आपने कोई स्कीम निकाली है " । तो हमने उनसे कहा कि हमने ऐसी कोई स्किम नही निकाली है और न ही हम इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करते हैं। परिचित ने बताया कि उनके पास ज़ेन गाड़ी थी जिसका नम्बर हमने नही देखा। शिकायत पत्र में झांझी फर्म को बदनाम करने व उनका नाम गलत इस्तेमाल करने के लिए ऐसे जालसाज लोगो की छानबीन कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की पुलिस से मांग की गई है। इस विषय पर पुलिस थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने बताया कि ऐसी ठगी के बारे में एक शिकायत पत्र आया है और इसकी छानबीन की जा रही है उन्होंने लोगो से अपील की है कि अगर कोई ऐसे अनजान लोग कंही भी दिखे तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने में कारगर सिद्ध हो रही हैं। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विश्राम गृह में अपनी ऐच्छिक निधि से विधानसभा क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उपरांत सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के 31 पात्र व्यक्तियों को 03 लाख 03 हजार 150 रुपए के चैक वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कण्डा के गांव गंधोल के बुद्धराम तथा ग्राम पंचायत आंजी मातला के गांव घरटी की रामकली को भारतीय नस्ल की गाय खरीदने के लिए 40-40 हजार रुपए के चैक भी प्रदान किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अभी कोविड महामारी का संकट टला नहीं है और हम सभी को इस दिशा में सत्त सचेत रहते हुए अपना, अपने परिवार तथा समाज का बचाव करना है। उन्होंने कहा कि नियम पालन तथा टीकाकरण के माध्यम से कोरोना संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहनें, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 09 जुलाई 2021 तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण आरम्भ किया है ताकि सभी को पात्रता अनुसार टीके की पहली तथा दूसरी खुराक मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि शीघ्र प्रदेश के सभी जन टीकाकरण करवाकर कोविड-19 से सुरक्षा प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में भी कोविड-19 से बचाव के लिए समुचित प्रबन्ध किए गए हैं और निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आती है तो उससे बचाव के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक उपकरण एवं दवाओं का भण्डारण किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए वृहद स्तर का ऑक्सीजन सयंत्र स्थापित किया गया है। इस सयंत्र में 1000 लीटर प्रति मिनट की दर से जीवनदायिनी ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड स्पेशल आईसीयू वार्ड में 06 वैंटिलेटर स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल में एक्स-रे सयंत्र भी आरम्भ कर दिया गया है। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम व बुखार की स्थिति में शीघ्र समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें और चिकित्सक के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, बीडीसी कसौली के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदरम ठाकुर, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंगलवार को भाजपा अर्की मंडल के सभी बुथों पर एक विधान,एक निशान और एक प्रधान का नारा देकर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्रभक्त डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंति पर पौधारोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोटली के कोलका गांव में आयोजित किया जिसमें हिमको के चेयरमैन रत्न सिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डी.के.उपाध्याय ने की। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने डा.मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हिमकों के चेयरमैन ने औषधीय पौधा लगा कर पौधा रोपण का शुभारभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो पौधे वे लगा रहे हैं वे उनकी देखभाल का जिम्मा भी लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने लोगों को पौधे भी वितिरित किए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, उपाध्यक्ष संतराम ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना भारद्वाज, बी.डी.सी. के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कार्यालय सचिव रूप राम शर्मा, बुथ अध्यक्ष मेहर चंद, भूपेन्द्र सागर, युवक मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को सोलन जिला के धर्मपुर में प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 120वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का संकल्प लिया था तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के सुदृढ़ राष्ट्र के सपने को पूर्ण कर रहे हैं और इस दिशा में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उचित निर्णय लिए जा रहे हैं तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। डाॅ. सैजल ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को जीवन में अपनाना तथा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को परिचित करवाने में डाॅ. मुखर्जी ने अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक राष्ट्र के रूप में आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाकर प्रधानमंत्री ने वास्तविक अर्थों में भारत को एकता के एकसूत्र में पिरोया है। राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को सही मायनों में अन्नदाता मानती है एवं किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान हित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कृषक उत्पाद संगठन (एफपीओ) की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं ताकि किसान इससे लाभान्वित हो सकें। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की 95 से 98 प्रतिशत संस्तुतियों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा फसल बीमा योजना के तहत लगभग 90 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस अवसर पर सामूहिक वन्देमातरम का गान किया गया। राजकुमार चाहर एवं डाॅ. सैजल ने हारसिंगार का पौधा रोपा। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. शम्भू कुमार, प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार बबली, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव सुनील ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला किसान मोर्चा के सुंदरम ठाकुर, अमर सिंह परिहार, संजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष दुरेश ठाकुर, महामंत्री जगदीश ठाकुर एवं बृजलाल ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश, भाजयुमो कसौली के अध्यक्ष वरूण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा कसौली मंडल की अध्यक्ष ममता ठाकुर, महामंत्री बिल्लो नेगी, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
संभव चेरिटेबल संस्था द्वारा कोरोना योद्धा के तौर पर दाड़लाघाट में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। चैरिटेबल संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने बताया कि अर्की के कुनिहार से संबंध रखने वाली इस संस्था को बने लगभग सात वर्ष बीत चुके हैं तथा संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए बहुत से लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था की शुरूआत बेटी बचाओ व अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पत्रकारों द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया गया है। इसी कडी में अर्की, दाड़लाघाट व कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अक्षरेश शर्मा, लोकेंद्र कंवर, राजेश गुप्ता, केशव वशिष्ठ, राजेंद्र कुमार शर्मा, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, रवि चन्द्र प्रताप, राकेश अत्रि मौजूद रहे।
कोरोना काल में जहाँ सरकारी स्वास्थ्य सुविधा हांफ गयी थी। वहीं सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवकों व उद्योगों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं और सरकार का भरपूर सहयोग किया। ऐसी विकराल परिस्तिथि में कॉस्मो फेराइट्स लिमिटेड ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है। कोरोना महामारी के दौरान, कंपनी के लिए सभी की देखभाल करना एक कठिन स्थिति थी। लेकिन, प्रबंधन ने चुनौती को स्वीकार किया है और कठिन समय से उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए टीकाकरण शिविर और दो आरएटी कोविड परीक्षण शिविरों की व्यवस्था की। पीएचसी धर्मपुर और पीआईए परवाणू की मदद से अप्रैल 2021 से जून 2021 तक कंपनी द्वारा 45+ और 18+ के लिए चार टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। कंपनी ने आस-पास के क्षेत्रों के मूल निवासियों और अपने कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइज़र, विटामिन सी, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर प्रदान किये गए। कॉस्मो कंपनी ने अपने कर्मचारियों को परवाणू में अपने गेस्ट हाउस / कंपनी के आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर दिया है और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की और कोरोनाकाल में उन सभी का ख्याल रखा है। जरूरतमंद कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जो कोविड से संक्रमित थे। कॉस्मो कम्पनी के जीएम संजीव कटोच वर्तमान में पीआईए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है। कंपनी ने परवाणू औद्योगिक संघ को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपए डोनेट किया जबकि 40 ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कर जिला प्रशासन को सौंपे।
कुनिहार: सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि 20 जुलाई 2021को सरकार द्वारा स्वर्ण आयोग गठन के लिए दिए गए 90 दिन का समय जो समाप्त हो रहा है, उस के संदर्भ में चर्चा की गई। यदि सरकार स्वर्ण आयोग गठन के लिये तय समय सीमा में कोई उचित निर्णय नही लेती है, तो जल्द ही कुनिहार शहर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास 20 जुलाई तक का समय है। वह स्वर्ण आयोग गठन की घोषणा करें वरना ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन झेलने के लिए तैयार रहें। इस दौरान बैठक में देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र कंवर, धीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार : सम्भव चैरिटेबल सोसायटी कुनिहार लंबे समय से निरन्तर क्षेत्र में सामाजिक कार्यो से जुड़ी है। मंगलवार को सम्भव चैरिटेबल सोसायटी कुनिहार ने कोरोना यौद्धा के तौर पर कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया। संस्था की सरंक्षिका प्रतिभा कंवर ने पत्रकारों को यह सम्मान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कुनिहार में दिया। प्रतिभा कंवर ने बताया कि संस्था पिछले काफी समय से कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे यौद्धाओं को सम्मानित करने पर विचार कर रही थी। इसी कड़ी में संस्था ने सबसे पहले पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया जो रात दिन अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक हर खबर पहुंचाते रहे हैं। अर्की ,दाड़ला के बाद कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी संस्था जल्द ही सम्मानित करेगी।
कुनिहार :कुनिहार व आसपास के आठवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को जो कम्पार्टमेंट व फेल होने के बाद जिन्हें एस ओ एस में दाखिले के लिए अर्की व सोलन का रुख करना पड़ता था। अब उन्हें यह सुविधा कुनिहार में ही मिलेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य मुक्त विद्यालय केन्द्र (SOS) छात्र विद्यालय कुनिहार में खुल गया है। इससे पहले कंपार्टमेंट व फेल हुए विद्यार्थियों को दाखिला व अन्य कार्य हेतु अर्की व सोलन जाना पड़ता था लेकिन अब यह सारी सुविधा कुनिहार में ही मिलेगी। इसमें 8वीं,10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष बीना देवी, अक्षरेस शर्मा, गोपाल चन्द, अनिल कुमार, पवना देवी, रीना देवी आदि ने इसे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को एस ओ एस के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।
पटवार सर्कल मांगल से पटवारी कृष्ण प्रकाश 10 महीने दिन-रात निष्ठा से कार्य करते हुए पदोन्नत होकर फील्ड कानूनगो बनकर वरुणा नालागढ़ गए। उन्होंने 10 माह में अपने पद पर रहकर पटवार सर्कल मांगल की जनता की सेवा की व उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह भी मिला। 4 जुलाई 2021 को ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, समाजसेवक दीतु राम, नीम चंद चौहान, हीरा सिंह कंवर, हरनाम सिंह सेन आदि ने पटवारी से फील्ड कानूनगो बने कृष्ण प्रकाश व उनकी धर्मपत्नी सीमा को शॉल व टोपी पहनाकर आदर सम्मान सहित विदा किया।उपप्रधान सीताराम ठाकुर ने कहा कि हमें सभी विभागों के कर्मचारी से यही उम्मीद है कि वह इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें। हम सभी का आदर सम्मान और सहयोग करेंगे। इस मौके पर प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, कानूनगो कृष्ण प्रकाश, सीमा, समाजसेवक दीतु राम, नीम चंद चौहान, हीरा सिंह कंवर, हरनाम सिंह सेन मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन आने वाले सभी पर्यटकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे कण्डाघाट विकास खण्ड के साधुपुल के समीप अश्वनी खड्ड के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पेयजल संरक्षण एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत लिया गया है और इस दिशा में सभी का सहयोग अपेक्षित है। कृतिका कुल्हारी ने सभी से आग्रह किया कि अश्वनी खड्ड के किनारों पर न तो गाड़ियां धोएं और न ही प्लास्टिक कचरा एवं अन्य प्रकार की गंदगी खड्ड के पानी में डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य जहां पेयजल को दूषित करता है वहीं पर्यटकों एवं आम लोगों के जीवन के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने सभी से यह आग्रह भी किया है कि अश्वनी खड्ड में किसी भी प्रकार की जलक्रीड़ा के लिए न जाएं। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम अर्थात 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करने से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा नियम पालन इस दिशा में अन्य को भी प्रेरित करता है और नियम पालन की यह श्रृंखला बहुमूल्य मानव जीवन को बचाए रखने में महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि पर्यटकों को साधुपुल से चायल की ओर जाने तथा भोजनालय इत्यादि में भोजन करने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सोलन जिला की परिधि में अश्वनी खड्ड के किनारे आपराधिक दण्ड संहिता की धारा-144 लागू की गई है। इसके तहत अश्वनी खड्ड में नहाना, गाड़ी धोना तथा प्लास्टिक कचरा एवं अन्य गंदगी फैलाना निषेद है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यटकों को असुविधा प्रदान करना नहीं है अपितु इसके माध्यम से अश्वनी खड्ड के पानी को दूषित होने से बचाना है। अश्वनी खड्ड का पानी सोलन जिला के बड़े भू-भाग में पेयजल आपूर्ति का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में सोलन जिला में आए पर्यटक अश्वनी खड्ड में नहाते हैं, गाड़ी धोते हैं और यहां वहां कचरा फैलाकर पेयजल को दूषित करते हैं। ऐसे में अक्सर लोग यह भी ध्यान नहीं रखते कि पहाड़ी क्षेत्र में हल्की सी बारिश भी खड्ड के जल में तीव्र वृद्धि का कारण बन उनके जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। ऐसी परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि ऐसी किसी भी गतिविधि को प्रतिबन्धित किया जाए जो पेयजल को प्रदूषित करती हो और जल जनित रोग फैलाने का कारण बन सकती हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कोविड नियमों की अवहेलना करता है तथा अश्वनी खड्ड के किनारे किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बहुद्देश्यीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने एवं कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुखराम चौधरी गत देर सांय विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग के दधोग में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या समाप्त करने के लिए वृहद योजना का कार्यान्वयन अन्तिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी जिलों में विद्युत वितरण के कार्य को स्तरोन्नत किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार ट्रान्सफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं एवं विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने और कमजोर वर्गों की आय में आशातीत वृद्धि के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार न अपने पहले ही निर्णय में जहां वृद्धावस्था पैंशन योजना की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया वहीं इस वर्ष से महिलाओं के लिए वृद्धावस्था पैंशन योजना के तहत आयु को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं सहारा जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकटकाल में प्रदेश सरकार द्वारा यह सुनिश्चित बनाया गया है कि रोगियों को समय पर सहायता मिले और टीकाकरण का कार्य पूरी गति के साथ जारी रहे। सुखराम चौधरी ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहने, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों के घर द्वार पर ही उनकी समस्याओं का निपटारा करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर समस्या निवारण करने के लिए उचित पग उठाए जा रहे हैं। सुखराम चौधरी ने विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग के ऊपर से गुजर रही विद्युत तार को 30 सितम्बर, 2021 तक हटाया जाए। उन्होंने गांव दधोग में क्यार व जाबल तक विद्युत की थ्री-फेज आपूर्ति भी 30 सितम्बर, 2021 तक सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रूरी के समीप 4-5 गांव के सम्पर्क मार्ग तक पहुंचने के लिए ओवर ब्रिज निर्मित करने, फोरलेन कार्य के कारण पड़ग गांव के पैदल पथ का पुनः निर्माण करने, फोरलेन कार्य के कारण गांव कोठों, पड़ग व दधोग के क्षतिग्रस्त कूहल-बांधों का पुननिर्माण करने, ग्राम पंचायतों के सभी गांवों को नगर नियोजन अधिनियम के दायरे से बाहर करने और विभिन्न गांवों के बंदोबस्त कार्य करवाने का मामला सम्बन्धित विभागों से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग से गांव दावंसी एवं दधोग के सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जानी आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री ने उपमण्डलाधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को पक्का करने का प्राक्कलन तैयार करवाएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भूमि उपलब्ध होते ही मुख्यमंत्री पथ योजना के तहत इस मार्ग को पक्का किया जाएगा सुखराम चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण समयबद्ध सीमा में किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, भाजपा मण्डल महामंत्री भरत साहनी, बीडीसी सदस्य नेहा कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जीत राम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय कुमार, सुरेश शर्मा, अनिल गुप्ता, रवि शर्मा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन: पत्रकारों की मान्यता से छेड़छाड़ करने के सम्बंध में प्रेस क्लब सोलन (रजि.) के सभी सदस्य मुखर हो गए हैं। इसको लेकर जल्द मुख्यमंत्री व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह निर्णय सोमवार को हुई प्रेस क्लब सोलन (रजि) बैठक में लिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब सोलन के अध्यक्ष मनीष कुमार शारदा ने की। इस बैठक में पत्रकारों के हितों व प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों की मान्यता से छेड़छाड़ न करने की अपील की है। सदस्यों का कहना है कि मान्यता खत्म करने की बजाए इसका विस्तार करने की आवश्यकता है ताकि पत्रकारों को अपने हित मिल सके। इस दौरान पत्रकारों की एक ठोस नीति बनाने कि मांग करते हुए कहा कि इस नीति में प्रदेश, जिला व उपमंडल तक पत्रकारों को जहां अन्य सुविधाओं सहित मान्यता हो, वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व फोटोग्राफर के साथ-साथ अखबारों के डेस्क पर काम करने वाले उपसंपादकों को भी मान्यता के दायरे में लाना चाहिए। सभी ने सरकार से आग्रह किया है कि माननीय न्यायालय के फैसले को आधार बनाकर सरकार जो कार्रवाई करे, लेकिन पत्रकारों के मान्यता के लिए जो नियम हैं, उनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न कि जाएं। इस दौरान मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार, महासचिव कीर्ति कौशल, लक्ष्मी दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण पुरोहित, संगठन सचिव मनमोहन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, क्लब प्रवक्ता मोहिनी सूद, कैशियर योगेश शर्मा, जय ठाकुर, सौरभ शर्मा, मनीष, वासु, भावना ठाकुर, विनोद, अजय भाटिया, अजय, मनोज, मुकुल देवक्षपति, विनीत व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कुनिहार: नव चेतना संस्था कुनिहार की सदस्य रोहिताक्षी शर्मा ने अपना जन्मदिन गौशाला कुनिहार में गौवंश की सेवा करते हुए मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए संस्था के सदस्यों के साथ गौशाला जाकर वँहा आटे के पेड़े बनाकर गौवंश को अपने हाथों से खिलाए। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर की प्ररेणा से सभी सदस्य इसी तरह अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन मनाते हैं। यह संस्था समय समय पर क्षेत्र में पौधरोपण ,गरीबों की पढ़ाई व गरीब कन्याओं के विवाह के लिए भी योगदान करती रहती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर, बिशनदास, कमलेश, प्रेमदत्त, संजीव, अंजू, सुधांशु, कुलदीप,राजेन्द्र, हरजिंदर, मनोज, नीलाक्षी, रुदविक, भावना, पलक, पूनम आदि मौजूद रहे।
सोलन : जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने भर्ती रैलियों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला में सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस तथा वन विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती रैलियों में सम्मिलित होने के लिए अधिकतम संख्या की सीमा में छूट प्रदान की गई है। रैली में सम्मिलित होने वालों को कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सुरक्षा मानकों की अनुपालना एवं निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इन आदेशों के अनुसार जिला में कोविड-19 की कम पोजिटीविटी दर के दृष्टिगत विभिन्न सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक तथा अन्य समारोहों में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित सीमा में छूट प्रदान की गई है। आदेशों के अनुसार अब चारदीवारी के भीतर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। अधिकतम संख्या 150 निर्धारित की गई है। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। आदेशों के अनुसार अब खुले स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 250 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। जिला दण्डाधिकारी ने जिला के सभी विभागों, सरकारी संस्थाओं, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य कार्यकारी समिति एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी स्थानीय शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से इन आदेशों की पूर्ण अनुपालना के लिए समुचित पग उठाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 सहित अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के तहत कार्रवाही की जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 जून से 2 जुलाई तक लोगों के कोविड-19 सैंपल लिए गए। जानकारी देते हुए पँचायत के उप प्रधान प्रवीण ठाकुर ने कहा कि पंचायत के हर वार्ड के प्रत्येक गांव में सभी लोगों के कोविड-19 सैंपल लिए गए है। लगभग 500 लोगों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होनें कहा कि सैम्पलों के आधार पर अब उनकी पंचायत कोविड-19 से मुक्त है व पंचायत में कोई भी कोरोना का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि सैंपल घनागुघाट अस्पताल की डॉक्टर कविता, सीएचओ प्रगति व तिलक राज, राजकुमार, आशा वर्कर हीरा गीता ने लिए। इस दौरान पंचायत प्रधान मधुबाला, उप प्रधान प्रवीण ठाकुर, बीडीसी सदस्या दीपिका, वार्ड सदस्य देवीचंद, कुलदीप, धर्मपाल, सावित्री देवी, उमावती, सोनिया, कुसुमलता, प्रेमचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
अर्की : माता पिता अपने बच्चों के हर सपने को पूरा करने के लिए जहाँ आगे रहते है वहीं कई बच्चे ऐसे भी है जो अपने माता -पिता के सपनो को साकार करने के लिए दिन-रात एक कर सफलता प्राप्त करते है। ऐसा ही एक सपना पूरा किया है अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटली के छोटे से गांव फांवा की बेटी मृदुला शर्मा ने। इन्होंने सिविल जज बनकर अपने माता -पिता के सपनों को साकार किया है। मृदुला को यह मुकाम उनके अथक परिश्रम व परिवार के लोगों के सहयोग से मिला है। मृदुला शर्मा ने राहुल्स आईएएस एकेडमी दिल्ली में एक वर्ष तक ट्रेनिंग ली। इसके बाद प्रदेश स्तर पर हुई ज्यूडिशियल परीक्षा पास की और पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने जिला,तहसील,पंचायत व गांव और अपने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि मृदुला का पूरा परिवार वर्षो से वकालत के प्रोफेशनल में है और इनके दादा स्वर्गीय मेहरचंद शर्मा पूरे अर्की के जाने माने वकील थे। इनके पिता अविनाश शर्मा और भाई सोलन में वकालत के क्षेत्र मे कार्य कर रहे है। इनके तीन चाचा में से एक प्रदेश उच्च न्यायालय में, दूसरे जिला न्यायालय सोलन में और तीसरे सिविल कोर्ट अर्की में वकालत कर रहे है। इनके परिवार के आठ सदस्य इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। मृदुला शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की और उनके माता -पिता और पारिवारिक विरासत में मिले अनुभव ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। अपने पिता व पूरे परिवार को अपना आदर्श मानते हुए वो आज इस मुकाम पर पहुंची है और सभी ने उनका समय समय पर मार्गदर्शन किया है। जैसे ही इनके चयन की खबर आयी पूरे अर्की उपमंडल में खुशी का माहौल है और कल रात से ही सभी शुभचिंतक इनको व पूरे परिवार को बधाई संदेश भेज रहे है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को सोलन जिले के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) के अपने पहले दौरे के अवसर पर कहा कि इस संस्थान ने कोरोना महामारी के दौरान अच्छा काम किया है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि कोविड-19 एंटीसीरम का परीक्षण दूसरे चरण में है। राज्यपाल ने और अधिक शोध कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारें अनुसंधान कार्यों पर अधिक खर्च कर रही हैं और अनुसंधान परियोजनाओं के लिए अधिक बजट प्रदान किया जा रहा है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीच्यूट जैसे संस्थानों को कोविड वैक्सीन तैयार करने का श्रेय दिया गया है जिससे देश का मान बढ़ा है। दत्तात्रेय ने कहा कि सीआरआई एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है जिसका 116 वर्षों से अधिक लंबा इतिहास है और संस्थान ने महामारी और सूक्ष्म जीव विज्ञान से संबंधित वैक्सीन पर अनुसंधान के लिए अद्वितीय कार्य किया है। यह संस्थान सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम विशेष रूप से डीपीटी और टीटी टीकों के आपूर्तिकर्ताओं में एक है। यह संस्थान सांप के काटने, रेबीज और डिप्थीरिया के लिए विभिन्न जीवनरक्षक उपचारों के निर्माण और आपूर्ति में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शोध कार्य बहुत महत्वपूर्ण है और इसे प्रयोगशाला से बाहर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सीआरआई के सीजीएमपी में डीपीटी वैक्सीन उत्पादन इकाई का दौरा भी किया। सीआरआई के निदेशक डा. अजय कुमार तलहन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया और संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में आईसीएमआर द्वारा अनुमोदित कोविड परीक्षण प्रयोगशाला वर्ष 2020 में स्थापित की गई थी और इसी वर्ष आईसीएमआर-एनआईवी पुणे के सहयोग से चिकित्सीय कोविड एंटीसेरा परीक्षण बैच तैयार किए गए थे।उन्होंने कहा कि संस्थान को 2021 में कोविड सैंपलिंग सेंटर के रूप में नामित किया गया है। वर्ष 2017 में संस्थान को जीका वायरस संक्रमण के लिए निगरानी केंद्र के रूप में मान्यता दी गई थी और परीक्षण और विश्लेषण के उद्देश्य से टीडी वैक्सीन के मल्टी फ्रैक्चरिंग के लिए परीक्षण लाइसेंस दिया गया था। उन्होंने संस्थान का दौरा करने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद दिया। इसके बाद सलाहकार डाॅ. सौरभ शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इससे पूर्व कसौली पहुंचने पर सोलन जिले की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने राज्यपाल का स्वागत किया। बाद में राज्यपाल ने सुबाथू में 14वें गोरखा प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया जहां कमांडेंट एस.एस. संधू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संग्रहालय और कैनेडी हाॅल का दौरा किया और गोरखा रेजीमेंट के वीरतापूर्ण इतिहास में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह रेजीमेंट भारतीय सेना की सबसे व्यापक रूप से यात्रा करने वाली रेजीमेंट में से एक जिसकी वीरता का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि रेजीमेंट के कई वीर जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जुलाई, 2021 को कुछ तकनीकी कारणों के दृष्टिगत सोलन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों, कसौली एवं धर्मपुर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी शनिवार को विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि तकनीकी कारणों के दृष्टिगत प्रातः 11.00 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक सोलन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों, कसौली एवं धर्मपुर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
संस्कृत भारती के प्रांत प्रचाररक्षक पन्ना लाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पूरे प्रदेश में शिक्षण संपर्क और प्रचार की स्तत श्रृंखला शुरू की है। संस्कृत भारती का काम हिमाचल प्रदेश में सन 1999 से आरंभ हुआ था उस समय दो-तीन लोगों ने इस काम की शुरुआत की थी उसमें संस्कृत भारती के कार्य का स्वरूप संस्कृत संभाषण के आंदोलन के रूप में था। आज संस्कृत भारती का काम ना केवल संभाषण आंदोलन के रूप में रह गया है अपितु अब इसके कार्य का स्वरूप बहुत व्यापक हो गया है। आज संस्कृत में कई शोध कार्य भी किए जा रहे हैं हिमाचल में हजारों की संख्या में प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपनी योग्यता एवं रूचि के अनुसार संस्कृत के प्रचार प्रसार में योगदान दे रहे हैं। विगत सवा साल से पूरे देश ही नहीं अपितु विश्व एक विकट समस्या से जूझ रहा है ऐसे में सभी कार्य प्रभावित हुए हैं लेकिन फिर भी आपदा को अवसर मानते हुए कुछ लोग जीवन के अमूल्य क्षणों का संचय करके राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में संस्कृत भारती भी निरंतर अपना कार्य विगत 1 वर्ष से कर रही है संस्कृत भारती के कार्यकर्ता संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए दिन-रात समाज के प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रहे हैं । लोग न केवल संस्कृत बोले शास्त्रों वेदों पुराणों का अध्ययन कर पाए इसके लिए हर दिन ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण प्रशिक्षण प्रवचन कार्यशाला एवं चर्चा गोष्ठियों का आयोजन मई माह से निरंतर किया जा रहा है। शिक्षण विभाग संपर्क विभाग प्रचार विभाग पत्राचार विभाग केंद्र पुरोहितान संस्कृत विद्यालयिन विभाग इन सब विभागों के दो दो दिन के अभ्यास वर्ग पूर्ण हो चुके हैं संस्कृत भारती के बाद केंद्र महिला प्रकोष्ठ की ओर से इसी माह मधुर मिलन का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्कृत बोलने वाली 50 गृहणियों ने सोत्साह भाग लिया। शिक्षण विभाग द्वारा प्रांत के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के लिए 6 दिन का "ऑनलाइन माध्यम से कैसे पढ़ाएं" इस हेतु प्रशिक्षण वर्ग चलाया गया। प्रचार विभाग की योजना अनुसार साप्ताहिक वार्ता का हर सप्ताह संस्कृत भारती के यूट्यूब चैनल से हर रविवार को प्रसारण किया जा रहा है। जुलाई के इसी सप्ताह से प्रतिदिन सुभाषित प्रसारित करने की योजना भी बनी है। संपर्क विभाग द्वारा ऐसे समाजिको का चयन कर जिनकी संस्कृत सीखने में रुचि है उनका पंजीकरण करने के बाद 10 दिनों का अभ्यास वर्ग कराया गया जिस का समापन 2 जुलाई 2021 को हुआ। संस्कृत भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख आचार्य ओमकार ने प्रचार विभाग को जानकारी देते हुए बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 102 लोगों ने इस वर्ग हेतु अपना निशुल्क पंजीकरण करवाया उसके बाद तीन भागों में चले। ये वर्ग आज संपन्न हुए। प्रत्येक अभ्यास वर्ग में 34 - 34 लोग नियमित अध्ययनरत थे। जिनका संचालन सुंदर नगर से डॉक्टर ज्ञानेश्वर, कांगड़ा से हीरा सिंह और सोलन से डॉक्टर गिरिराज कर रहे थे इस वर्ग की यह विशेषता रही कि इसमें संस्कृत क्षेत्र से बाहर के लोग उपस्थित थे। इसमें कोई संस्कृत का छात्र या अध्यापक नहीं थे। अब संगठन की योजना है कि लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए बहुत ही जल्द गीता शिक्षण केंद्र की शुरुआत भी की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मंडी मधुसूदन ने अपने वक्तव्य में संस्कृत भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य लोकोपकारक है इनका आयोजन निरंतर होना चाहिए जिससे कि लोगों को अपनी संस्कृति सभ्यता एवं परंपराओं का ज्ञान हो सके। उन्होंने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता एवं व्यावहारिकता का उल्लेख किया मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख डॉ नंदकुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संस्कृत भारती के प्रयासों से ज्ञान गंगा की धारा अबाध गति से निरंतर चलने वाली है इसके लिए सामाजिको का संपर्क करके उन्हें संस्कृत का ज्ञान देना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने भी अपने विचार से सब को सरोबार कर दिया। डॉ सुदेश गौतम ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार अंत में शांति मंत्र के साथ वर्ग का समापन किया गया।
निदेशक सेना भर्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च, 2021 से 03 अप्रैल, 2021 तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित भर्ती में सफल हुए ऐसे उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज 10 जुलाई, 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाने होंगे जिन्होंने अभी तक यह दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल शाल्व सनवाल ने दी। कर्नल सनवाल ने कहा कि सोलन जिला के सफल उम्मीदवार अपने दस्तावेज 05 जुलाई से 07 जुलाई, 2021 तक तथा सिरमौर जिला के सफल उम्मीदवार 08 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी।
सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने लोगों से गर्मी और बारिश के मौसम में जल जनित रोगों से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि गर्मी तथा बारिश के मौसम में डेंगू, पीलिया, स्क्रब टाईफस, गेस्ट्रोएनट्राइटिस, अतिसार तथा हैजा जैसे विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सभी को सजग एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गर्मियों तथा बरसात के मौसम में उल्टी तथा दस्त रोग होने की सम्भावना अधिक रहती है। रोग के गंभीर होने पर यदि समय पर उपचार न किया जाए तो निर्जलीकरण होने से गम्भीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि दस्त या उल्टियां होने पर शरीर में पानी एवं अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसी स्थिति में बचाव के लिए तुरन्त समीप के स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक से परामर्श लें और ओआरएस के घोल का सेवन करें तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार संतुलित आहार लें। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) का प्रयोग शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। उन्होंने कहा कि लापरवाही होने पर यह बीमारी आन्त्रशोध व हैजे का रूप धारण कर सकती है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि जल जनित रोगों से बचाव के लिए केवल उबला हुआ पानी पीएं। उल्टी तथा दस्त लगने पर जीवन रक्षक घोल का प्रयोग करें। शौच के उपरान्त व भोजन से पूर्व हाथों को साबुन अथवा राख से अच्छी तरह धोयें और नाखुन साफ रखें। बीमारी के लक्षण होने पर रोगी को उसी मात्रा में पानी पिलाते रहें जिस मात्रा में पानी उसके शरीरे से निकल रहा है। उन्होंने कहा कि जल जनित रोगों से बचाव के लिए अपने आसपास के पेयजल स्त्रोतों को साफ रखें। जल स्त्रोतों के पास शौच न करें और न ही बर्तन व कपड़े इत्यादि धोएं। ऐसे जल स्त्रोतों का पानी प्रयोग में न लाएं जिनका पानी दूषित हो या नियमित प्रयोग में न आता हो। उन्होंने कहा कि कच्चे फल, बहुत पके फल, बर्फ, आईसक्रीम और बासी भोजन का प्रयोग न करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला में विभिन्न जल जनित एवं मच्छर इत्यादि के कारण होने वाले रोगों से बचाव के लिए दवाओं का समुचित भण्डारण उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसी किसी बीमारी की स्थिति में बिना देर किए चिकित्सक से सम्पर्क करें ताकि रोगी को गम्भीर हालत में जाने से बचाया जा सके। डाॅ. उप्पल ने कहा कि खांसी, जुखाम, बुखार इत्यादि की स्थिति में भी तुरंत समीप के चिकित्सक से सम्पर्क करें। ऐसे में कोरोना संक्रमण के लिए परीक्षण करवाने से न घबराएं। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही उपचार किसी भी रोग के विरूद्ध सशक्त हथियार है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी अनुभागों के उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली के बिल जमा नही करवाए है। उन्हें 17 जुलाई तक बिल का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा की उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करने के लिए विद्युत कार्यालय आए या ऑनलाइन जमा करवाएं, यदि इस दौरान कोई उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है तो उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत विभाग में सहायक अभियंता मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि कई महीनों से कुछ उपभोक्ता बिलजी का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनको सूचित कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें नहीं तो विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बागा व दाड़लाघाट में जुलाई माह के लिए वाहनों की फिटनेस व ड्राईविंग टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि अर्की उपमण्डल के बागा में वाहनों की फिटनेस 07 जुलाई 2021 को जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में वाहनों की फिटनेस 08 जुलाई, 24 जुलाई तथा 31 जुलाई 2021 को जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में ड्राईविंग टैस्ट भी 08 जुलाई, 24 जुलाई तथा 31 जुलाई, 2021 को आयोजित किए जाएंगे।


















































