मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में लिंगानुपात में समानता लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यान्वित किए जा रहे इन प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। डाॅ. उप्पल आज यहां पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम की जिला सलाकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आमजन के सत्त सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर लोगों को बताया जाता है कि गर्भ में पल रहे शिशु की लिंग जांच अपराध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभाग द्वारा अल्ट्रासाऊंड क्लिीनिकों की नियमित जांच की जाती है तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाती है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि ज़िला में कुल 31 अलट्रासाऊंड क्लीनीक पंजीकृत हैं और वर्ष 2019-20 में अब तक जिला में पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के अन्तर्गत 63 निरीक्षण किए गए हैं। जिला में संचालित किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होेंने कहा कि जिला के विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं अस्पतालों में शीघ्र ही एलईडी व स्क्रोल स्थापित किए जाएंगे ताकि सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं समान लिगांनुपात के बार में जागरूक किया जा सके। जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. एन के गुप्ता ने बैठक में आए समिति के सदस्यों का स्वागत किया तथा पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने सलाहकार समिति को अवगत करवाया कि पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है तथा ऐसे में अल्ट्रासांऊड करवाने वाले व्यक्तियों या करने वाले चिकित्सक, लैब कर्मी को सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. शालिनी पुरी, चिकित्सा अधिकारी ,डाॅ. जितेन शर्मा, जिला अधिवक्ता एम के शर्मा, स्वास्थ्य परिवेक्षक देवरत्न शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर), नई दिल्ली द्वारा रायपुर के इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय ‘अगली पीढ़ी की कृषि नवाचार चुनौतियों एवं कृषि के क्षेत्र में स्थायी रोज़गार सृजन’ था। इस सम्मेलन में देशभर से 74 विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता शामिल हुए। इस समारोह के मुख्य अतिथि आईसीएआर के उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ आर सी अग्रवाल रहे। इसके अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस आयोजन में नौणी विवि के वनवर्धन एवं कृषि वानिकी विभाग में कार्यरत प्रधान वैज्ञानिक डॉ के.एस. को बेस्ट टीचर अवार्ड से नवाजा गया। आईसीएआर के डीडीजी डॉ आर सी अग्रवाल द्वारा यह सम्मान डॉ पंत को दिया गया। यह सम्मान डॉ॰ पंत को उनके शिक्षा और विस्तार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ पंत ने 15 एमएससी एवं 10 पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन किया है और 60 से अधिक शोधपत्र भी प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा वह आईसीएआर द्वारा स्वीकृत विभिन्न परियोजना के मुख्य जाँचकर्ता भी रहे हैं जिसमें उन्होनें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कृषि वानिकी पद्धतियां तैयार की है जो किसानों की आय को बढ़ाने में मददगार सिद्ध हो रही है। डॉ पंत को जून 2019 में भी ट्रोपिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा फैलो के रूप में सम्मानित किया गया था। इसके अलावा विश्वविद्यालय के दो पीएचडी छात्रों ने भी इस सम्मेलन में पुरस्कार अपने नाम किए। पीएचडी कृषि व्यवसाय के छात्र पंकज ठाकुर को ‘आह्वान’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंकज को विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ की 500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में पंकज नौणी विवि के अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ की विश्वविद्यालय ईकाई के अध्यक्ष है। पीएचडी कृषि व्यवसाय के एक और छात्र प्रियंक शर्मा ने मौखिक प्रस्तुति के लिए दूसरा पुरस्कार जीता। इस सम्मेलन में नौणी विवि के पीएचडी के छात्र प्रवीण वर्मा जो को अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रिय महासचिव हैं, सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल, अधिकारियों, संकाय और छात्रों ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।
हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मशरूम की खेती को व्यापक स्तर पर अपनाकर प्रदेश के किसान अपनी आय में आशतीत बढ़ौतरी कर सकते हैं। राज्यपाल आज सोलन के चम्बाघाट स्थित खुम्ब अनुसंधान निदेशालय में खुम्ब उत्पादन एवं अनुसंधान के विषय में वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श करने के उपरान्त सम्बोेधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खुम्ब उत्पादन के लिए सर्वथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध है और प्रदेश के किसानों को वृहद स्तर पर खुम्ब उत्पादन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल में छोटा राज्य होने के बावजूद भी देश में खुम्ब उत्पादन में हिमाचल का पांचवा स्थान है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने खुम्ब अनुसंधान निदेशालय के विज्ञानिको को निर्देश दिए कि खुम्ब की नवीन किस्मों एवं इनके उत्पादन के विषय में जानकारी किसानों तक पहुंचाएं ताकि किसान इनसे लाभान्वित हो सकें। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश तथा प्रदेश में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए वैज्ञानिकों को खेत तक नवीन अनुसंधान तथा तकनीक की जानकारी पंहुचाना आवश्यक है। इस दिशा में खुम्ब जैसे कम लागत में अधिक लाभ देने वाले कृषि उत्पाद एवं प्राकृतिक खेती विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि खुम्ब को अपने औषधीय गुणोें के लिए भी जाना जाता है और किसानों को मश्रूम की औषधीय किस्मों के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने इस अवसर पर सोलन ज़िला में प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निदेशलय की विभिन्न प्रयोगशालाओं में व्यवहारिक जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निदेशालय प्रांगण में कैमिलिया का पौधा भी रोपा। निदेशालय में इस अवसर पर निदेशक डाॅ. वी.पी. शर्मा ने राज्यपाल को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से खुम्ब उत्पादन एवं निदेशालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। राज्यपाल ने तदोपरान्त सोलन के सुबाथु के समीप कटनी स्थित ध्यानयोग आश्रम का दौरा भी किया। उन्होंने आश्रम में औषधीय उत्पादों एवं ध्यान योग के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा गौ सदन का निरीक्षण किया। आश्रम के संस्थापक ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ जी ने उनका स्वागत किया तथा आश्रम की गतिविधियोें की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन के.सी. चमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, खुम्ब अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला सेरा स्कूल में प्रबंधन समिति के प्रधान प्रकाश चंद ने विद्यालय को तीन हीटर दान स्वरूप भेंट किए है। एसएमसी प्रधान प्रकाश चंद ने बताया की क्षेत्र में बढ़ रहे ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने हीटर दानकरने का फैसलाकिया है। मुख्याध्यापक विजय शर्मा व समस्त स्टाफ ने इस नेक कार्य के लिए प्रधान प्रकाश चंद का धन्यवाद किया। स्टाफ ने कहा की इनके नेतृत्व मेंपाठशाला में बहुत से विकास कार्य पूरे करवाए जा रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद सोलन अम्बा दत्त शर्मा के आकस्मिक निधन पर जिला परिषद सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष जिला परिषद सोलन जगरनाथ शर्मा द्वारा कहा गया कि अम्बा शर्मा एक कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित अच्छे समाजसेवी थे। सोलन जिला में उनके द्वारा किये गए विकास कार्य जनता हमेशा याद रखेंगे। उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। पंचायती राज में वे बहुत बार जनता के प्रतिनिधि रहे थे। पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरदास राम ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्तकर्ताओं में जिला परिषद सदस्य डुमेहर सुनीता गर्ग,जिला परिषद सदस्य धुन्दन निर्मला देवी,पूर्व उपाध्यक्ष बीडीसी कुनिहार जगदीश ठाकुर,संजय अवस्थी,सुरेंद्र वर्मा,रमेश ठाकुर,राजेन्द्र रावत,रोशन वर्मा,रतन शर्मा,धनीराम रघुवंशी,हेमंत वर्मा,कपिल ठाकुर,मनोहर कुमार,राकेश ठाकुर आदि ने व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने हिमाचल प्रदेश के 50वें राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा का स्वागत किया है और अपने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।ज्ञात रहे अब तक 148 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था जो अब 153 फीसदी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि इससे पेशनरों और कर्मचारियों को 250 करोड़ के वित्तीय लाभ मिलेंगे।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सोलन के संगठन मंत्री अमर देव शर्मा,जिला मंत्री गगन चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा व सभी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है।
26 जनवरी 2020 ,मुख्य आरक्षी देवेन्द्र कुमार अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना सोलन ने कर्मचारियों सहित 1।38 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया। उन्हें ख़ुफ़िया रूप से सुचना मिली कि रोहित उर्फ रिंकू अपने कमरे में हैरोइन/चिट्टा सेवन करने व बे चने का काम करता है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दो युवकों से तीन अधजले 10 रुपये के करंसी नोट, दो लाइटर व तीन छोटे टुकड़े अधजले फायल पेपर तथा 1।38 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद कर उन्हें गिरफ़्तार किया। सुचना अनुसार युवको की पहचान 21 वर्षीय रोहित (कुनिहार) और 22 वर्षीय अमन कौशल (चम्बाघाट) है। वहीं, 27 जनवरी 2020 को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। धरमपुर राजमार्ग पर एक स्कूटी कि तलाशी लेने पर कुल 5 645 Kg चुरा पोस्त बरामद किया गया। स्कूटी चालक का नाम बिट्टू (पंचकूला ) बताया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 28 जनवरी, 2020 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल 28 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे सोलन के चम्बाघाट स्थित मशरूम अनुसंधान निदेशालय का दौरा करेंगे। बंडारू दत्तात्रेय तदोपरान्त दिन में 1.30 बजे सुबाथु के समीप कटनी स्थित ध्यानयोग आश्रम का दौरा भी करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल के 28 जनवरी, 2020 के सोलन ज़िला के लोहारघाट प्रवास में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब डाॅ. सैजल 29 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे लोहारघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी, 2020 को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाईनों के रख-रखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी, 2020 को सोलन शहर के जवाहर पार्क, सर्कुलर रोड, ठोडो ग्रांऊड, नगर परिषद, सरदार मोहल्ला, डांग काॅम्पलेक्स इत्यादि में प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गनोल में सिनियर सिविल जज कसौली नेहा शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस निःशुल्क विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। नेहा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान भारतीय नागरिकों को विभिन्न प्रावधानों के तहत निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाता है। कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी प्राप्त कर ही इनसे लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए सादे कागज पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वे विभिन्न मामले निपटाने के लिए लोक अदालतों की सहायता लें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में हुए निर्णय की कोई अपील नहीं होती। उन्होंने मध्यस्थतता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का प्रयास रहता है कि आपसी समझौते द्वारा विभिन्न मामलों का निपटारा किया जा सके। सीनियर सिविल जज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सस्ता व सुगम न्याय दिलवाने के लिए, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान कराना है। उन्होंने लोगों को मौलिक कत्र्वयों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। अधिवक्ता यादविन्द्र सिंह ने सूचना का अधिकार अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों पर जानकारी दी। अधिवक्ता दलीप कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम सहित चैक बाऊंस होने से सम्बन्धित विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गनोल की प्रधान निर्मला शर्मा ने शिविर के आयोजन के लिए प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों सहित, पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में ए पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। समारोह में फुटबॉल के नेशनल प्लेयर रहे कमल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि तथा मूटरु महादेव के प्रेम गिरी जी महाराज विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में 60 टीमों ने भाग लिया। जिसमें सपार्टन टीम को हराकर मूटरु महादेव इलेवन ने फाइनल का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 15हजार की राशि, ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 71सौ की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भूपेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र त्यागी, भीम सिंह ठाकुर, इमरान खान, अशोक ठाकुर, मनोहर ठाकुर, यशपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Adding another feather to the list of achievements, Pinegrove School, district Solan has been recognized for its efforts in the fields of water conservation and waste management. In a glittering ceremony held at Solan on the occasion of the Republic Day, Rural Development & Panchayati Raj Minister, Govt. of HP, Virender Kanwar handed over the awards to the School and appreciated the efforts made by Pinegrove School in the field of water conservation and waste management. For waste management, Capt Renu Sharma, Head Administration took the award on behalf of the School, while for water conservation, Head Finance, Manmohan Singh received the award from the honourable minister. It is worth mentioning the fact that Pinegrove School is doing a yeoman’s effort in becoming a 'zero waste' organisation and not sending any of its waste generated to designed dumping sites with special focus on waste management and water conservation. The school has been effectively using its Sewage Treatment plant (STP) and reusing all their waste water for gardening purposes. The School has also made provisions for more than eleven lakh litres of Rain water harvesting tanks and has two Rain water Recharge wells for replenishing groundwater. The School has thus introduced and successfully implemented various environmental initiatives at the grass root level with its army of young eco crusaders for the society to emulate.
रूपसिंह ठाकुर के दूसरी बार अर्की ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी गृह पंचायत देवरा व अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी जनो में भारी खुशी का माहौल है। नवनियुक्त ब्लॉक अर्की कांग्रेस अध्यक्ष रूपसिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के पुनः अर्की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह व पी सी सी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ का धन्यवाद व्यक्त करने शिमला में मिले । उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने उन्हें दोबारा यह दायित्व देकर उन पर जो विश्वास जताया है। उसके लिए वह इन नेताओं के आभारी है। उन्होंने कहा कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे तथा दिन रात उनके निर्देशन व दिशा निर्देश से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उंन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अर्की से पुनः कांग्रेस का उम्मीदवार विजयी होगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में वासुराय इनीशिएटिव फाउंडेशन तथा विद्या विहार शिक्षा समिति की ओर से चार दिवसीय बच्चों के अधिकारों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ताइवान राष्ट्र के 16 स्वयंसेवी भाग लेंगे। इस कार्यशाला में 11 छात्रा स्वयंसेविकाएं व 5 छात्र स्वयंसेवक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय यह कार्यशाला 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होगी तथा इस कार्यशाला में जिन बिंदुओं पर मुख्य रुप से ध्यान केंद्रित होगा उनमें पोक्सो, स्वच्छता, पर्यावरण, बाल मजदूरी, साइबरक्राइम, नशाखोरी इत्यादि प्रमुख हैं स्वयंसेवक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे ।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस और एनसीसी इकाई ने 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू ने गणतंत्र दिवस का अर्थ बताते हुए संविधान निर्माताओं को याद किया। नरेंद्र कपिला ने अपने वक्तव्य में संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। एनएसएस प्रभारी संतोष बट्टू ने अपने संबोधन में लंबे समय से चली गुलामी के बाद मिली आजादी व संविधान को सहेज कर रखना होगा। एनएसएस स्वयंसेवी चेतना ने कविता, गीतांजलि ने वक्तव्य व विशाखा ने संविधान की प्रस्तावना रखी। एनसीसी इकाई ने देश भक्ति गीत गाया। उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र की शुभकामनाएं दी व महापुरुषों व वीरों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
The 71st Republic Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic fervour at the Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni, on Sunday. The celebrations commenced with Vice-Chancellor Dr Parvinder Kaushal, unfurling the tricolour at the venue. The flag hoisting was followed by an impressive march past by the NCC and NSS volunteers of the university.In his speech, Dr Kaushal paid rich tributes to the freedom fighters for their selfless sacrifice for the independence of the country. Dr Bhimrao Ambedkar, the main architect of the Indian Constitution was also remembered on the occasion. He also presented the university report and read out the various achievements of the university in the past few months. Dr Kaushal urged the students and staff to be dutiful and responsible citizens to take the nation to greater heights and appealed to imbibe and carry forward the ideals of our rich cultural heritage. The Vice Chancellor’s address was followed by several colourful performances by the students and staff of the university, which added to the patriotic feel on the day. Six students, two each from College of Forestry, College of Horticulture and College of Horticulture and Forestry, Neri were recognized for their outstanding performances in academics. They were awarded cash prizes and certificates. The statutory officers, heads of departments, faculty and staff, students and locals attended the celebrations.
पूरे देश में जहां 71 वां गणतंत्र दिवस रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था वहीं नालागढ़ की तहसील रामशहर में तिरंगे के अपमान होने का मामला सामने आया है। तिरंगे का अपमान उस समय हुआ जब तहसील रामशहर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में तहसीलदार रामशहर विमला खोखरियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर तिरंगे को फहराने के लिए रस्सी खींची और रस्सी के साथ तिरंगा भी नीचे जमीन पर गिर गया। नीचे सुरक्षा में खड़े पुलिस के जवानों ने तिरंगे को संभालने और जमीन से उठा कर सहारे के लिए लगाए गए खंभे के बीच ही लगाकर राष्ट्रीय गान करवा दिया। वहीं तिरंगे के अपमान के बाद में जब तहसीलदार रामशहर मंच पर संबोधन करने आई तो उन्होंने इतनी बड़ी तिरंगे की अपमान करने वाली घटना को एक छोटी मोटी घटना बताते हुए यह कहकर पल्ला झाड़ दिया, कि इंसान गलतियों का पुतला है और वह ऐसी छोटी मोटी गलतियां करता ही रहता है। उन्होंने कहा कि इसे भी छोटी गलती समझ कर माफ कर दिया जाए । उन्होंने यहां तक कह दिया कि गलती उनकी और से नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के कारण हुई हैं । तिरंगे का अपमान होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं और रामशहर प्रशासन द्वारा जिस तरह देश के तिरंगे का अपमान किया गया, उसके चलते रामशहर प्रशासन पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर गणतंत्र दिवस के समारोह में सुरक्षा के चलते इतनी बड़ी लापरवाही कैसे सामने आ गयी।
रविवार को पूरा देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा हुआ था तो वंही कुनिहार में भी 71 वें गणतंत्र दिवस की खूब धूम रही। हर स्कूल हर पँचायत व कुनिहार उपतहसील में 26 जनवरी पर तिरंगा झण्डा फहराया गया व अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुनिहार उपतहसील में नायब तहसीलदार दौलतराम चौधरी ने तिरंगा फहराया इसके अलावा रावमापा छात्र व छात्रा कुनिहार, एस वी एन विद्यालय कुनिहार, हाटकोट, कोठी व कुनिहार पँचायत में भी तिरंगा झण्डा फहराकर सलामी दी गई व एन सी सी व एन एस एस कैडेट्स द्वारा मार्चपास्ट व परेड निकाल कर सविधान के सम्मान का संकल्प लिया गया। क्षेत्र के लोगों ने इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लिया व देश के सविधान व सविधान निर्माता का आदर सम्मान व देश भक्ति की शपथ ली। इन कार्यक्रमों में पुलिस थाना कुनिहार के कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी व सदा कानून का पालन करने का सबसे आवाहन किया। इस अवसर पर पुलिस थाना कुनिहार से कपिल ठाकुर, दुर्गादत्त व अन्य, उप तहसील से दौलतराम चौधरी, रमेश योगिराज, सुनील के अलावा ,राजेन्द्र ठाकुर नम्बरदार, हरजिंदर, सीताराम, महेंद्र राठौर, सुधीर, कमलेश आदि मोजूद रहे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 71वां गणतन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | इस समारोह पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की साथ ही सेवानिवृत मदुसुदन शास्त्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे I मंच का संचालन करते हुए मीरा कौशल ने सर्व प्रथम मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की शुरुवात की गई | इसके उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय ने ध्वजारोहण किया और विद्यालय के सभी बच्चों ने साथ मिलकर राष्ट्रिय गान गाया | एन सी सी,एन एस एस व स्काउट एंड गाइड की टुकडियों ने मिलकर मार्च पास्ट किया | कैडट निष्ठा ने एन सी सी दस्ते का नेतृत्व किया उसके उपरान्त स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने स्वागत गीत पेश कर मुख्यातिथि का अभिनन्दन किया I एन सी सी कैडेटो के द्वारा एन सी सी समूह गान व एन एस एस के स्वयंसेवकों ने एन एस एस गान प्रस्तुत किया | इस अवसर पर विद्यालय में एन एस एस, एन सी सी तथा स्काउट एंड गाईड के छात्र –छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये तथा देशभक्ति पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए | इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपने वक्तव्य में कहा की हमे अपने सविधान के नियमो का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए तथा देश सेवा के कार्यो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और बड़ों का हमेशा आदर करना चाहिए I विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद मदुसुदन शास्त्री ने भी सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई और श्लोकों का गुणगान करते हुए बच्चों को विद्यार्थी और गुरु के संबंधों , अनुशासन और बड़ों के आदर उनका आशीर्वाद ग्रहण करने की प्रेरणा दी I विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल और उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर कर समान्नित किया I विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल ने अतिथि महोदय व् सभी विशेष अतिथियों का धन्यवाद किया और सभी बच्चों को गणतन्त्र दिवस पर बधाई दी | इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी, एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा, ए एन ओ अमर देव अरुणा शर्मा, मीरा देवी, गाइड कप्तान रजनी सूद, संजय शर्मा, सुकन्या कौशल, कमलेश शर्मा, सेवती, और बच्चे भी मोजूद रहे | इसके उपरांत सभी बच्चों व अध्यापकों को मिठाई बांटी गई I
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, खिलाडि़यों, छात्रों अन्य को सम्मानित किया। वीरेंद्र कंवर ने सोलन जिला की कसौली तहसील में कार्यरत पटवारी यतिन को प्रो-ग्रेपलिंग लीग में 72 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जिला पुलिस सोलन के आरक्षी भूषण को किक बॉक्सिंग में असधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।आरक्षी भूषण ने वर्ष 2018 में अर्जेंटिना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर के थाना प्रभारी इन्सपेक्टर दया राम को स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के प्रभावी कार्यान्वयन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में कार्यरत लेखाकार इंस्पेक्टर रामचंद्र को समर्पण, ईमानदारी तथा अनुभव के साथ कार्य करने तथा मुख्य आरक्षी पवन कुमार को मास्टर स्टेट एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 45 वर्ष आयुवर्ग की श्रेणी में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने के लिए सम्मानित किया। वीरेंद्र कंवर ने पुलिस चौकी डगशाई के एचएचसी देशराज को कुम्हारहट्टी में यातायात नियमन के लिए, पुलिस थाना सदर सोलन के एचएचसी मदन किशोर को मदिरा पान कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए, पुलिस लाईन्स सोलन के एलएचसी रतन चंद, टीटीआर सोलन में तैनात आरक्षी साजिद खान को बेहतरीन सेवाओं के लिए, एसआईयू सोलन में तैनात आरक्षी शुभम को स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के कार्यान्वयन, दाड़लाघाट में तैनात आरक्षी संजोग को बेहतर कार्य तथा कण्डाघाट में तैनात महिला आरक्षी रोशनी देवी को अपराध एवं अपराधी खोज नेटवर्क एवं प्रणाली के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया। उन्होंने गृह रक्षा के कंपनी कमाण्डर चंद्रशेखर को प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यों, कंपनी कमाण्डर भाग सिंह को प्रशंसनीय कार्य, दमकल चौकी अर्की के अग्रसर प्रशामक भूपेंद्र कुमार को राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ीघाट में लगी आग पर कुशलतापूर्वक नियंत्रण पाने तथा दमकल केंद्र सोलन के प्रशामक अशोक कुमार एवं सुरेंद्र कुमार को चंबाघाट स्थित उद्योग की आग बुझाने में किए गए कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सोलन की एनसीसी कैडेट अर्चना पंवर, सीनियर अंडर ऑफिसर हेमलता पंवर तथा गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल की कैडेट वंशिका शर्मा को भी सम्मानित किया। वीरेंद्र कंवर ने नगर परिषद सोलन के कनिष्ठ सहायक योगेश मेहता, लिपिक सुशांत शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राजेश कुमार, घर-घर से कूड़ा उठाने वाले सुभाष, मिथिलेश, धीरज तथा रेनु एवं कूड़ा बीनकर 213 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र करने वाली सुरजीत तथा 209 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र करने वाले रमेश को भी सम्मानित किया। उन्होंने ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के बेहतर निष्पादन के लिए एपीएमसी सोलन के सचिव डॉ. रविंद शर्मा और उनकी टीम को सम्मानित किया। निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव को पर्यावरण संरक्षण के लिए, पाईनग्रूव स्कूल सुबाथू को स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन में अनुकरणीय कार्य तथा पाईनग्रूव स्कूल धर्मपुर को जल संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए सम्मानित किया गया। वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किए गए कार्यक्रम ग्राम पंचायत विकास कार्य योजना बनाने में विकास खंड सोलन को राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर की पर्यवेक्षक भूमिका जग्गी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के निष्पादन के लिए तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणागुघाट के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा को बाल सुरक्षा संस्थान अर्की के बच्चों को वर्ष 2014 से निःशुल्क गणित एवं विज्ञान पढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। शिमला लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रोफेसर वीरेंद्र कश्यप, अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, दुधारू पशु सुधार सभा सोलन अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा के नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद के पार्षदगण, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री संजीव सूद एवं भरत साहनी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सुनील, प्रेस सह सचिव मुकेश गुप्ता, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अजय बंसल, उपायुक्त केसी चमन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रस्तुत लघु नाटिका को खूब सराहा गया। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में कलाकारों ने इस लघु नाटिका के माध्यम नशे से समाज व परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव का मार्मिंक चित्रण प्रस्तुत किया। कलाकारों ने लघु नाटिका के माध्यम से बताया कि युवा पीढ़ी को यह समझना है कि नशा एक धीमा जहर है जो केवल नाश करता है और नशे से बचाव के लिए व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है। लघु नाटिका ने नशे के विरूद्ध लड़ाई में अभिभावक, युवा शक्ति तथा समाज के आपसी तालमेल पर भी प्रकाश डाला। लोगों को बताया गया कि विभिन्न प्रकार के नशों के सेवन से युवा जहां इसके आदी बनते जा रहे हैं वहीं देश का भविष्य भी अक्षम हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए आशा जताई कि ऐसी नाटिकाओं के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव में नशा निवारण अभियान को पहुंचाया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव को सशक्त आर्थिक इकाई बनाने एवं गौवंश के माध्यम से आर्थिक समृद्धि के युग का सूत्रपात करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बेसहारा गौवंश को आश्रय देने की दिशा में कार्य कर रही है और एक माह के भीतर सिरमौर जिला के कोटला बड़ोग में 1.52 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के हांडाकुण्डी में 03 करोड़ रुपए तथा ऊना जिला के थानाकलां खास में 1.69 करोड़ रुपए की लागत से गौ अभ्यारण्य निर्मित किए जा रहे हैं। इन्हें भी शीघ्र ही क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भी बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए गौ अभ्यारण्य स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी जिलों में बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाने क लिए कार्य किया जा रहा है। वीरेंद्र कंवर ने इससे पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृहरक्षा, एन.सी.सी एवं स्कूली छात्रों द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 47.50 करोड़ रुपए की लागत से एक ‘सेक्स सॉर्टिड सीमन फैसिलिटी केन्द्र’ स्थापित किया जा रहा है। इस केन्द्र में देसी नस्ल की गाय के लिए ऐसे इंजेक्शन तैयार किए जाएंगे, जिससे केवल बछड़ी ही पैदा होंगी। इससे सड़क पर बेसहारा पशुओं की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा तथा किसान पशुधन गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पालमपुर स्थित भू्रण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला में भारतीय साहीवाल नस्ल के भ्रूण तैयार करने के लिए केन्द्र सरकार से 195 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पंजाब व हरियाणा से उच्च नस्ल साहीवाल गाय की 08 बछडि़यां क्रय की जा चुकी हैं। बेसहारा गौवंश को आश्रय देने के साथ-साथ राज्य में देसी नस्ल की गाय को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सोलन जिला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत गत 02 वर्षों में 76760 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत प्रदेश में विशेष रूप से एम्बुलेंस मार्ग, वर्षा जल संग्रहण एवं चिरस्थायी कार्य निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सोलन जिला में कृषि, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सोलन जिला को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है और हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट इस क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट में 96 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाओं के साथ-साथ जनमंच एवं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का लाभ उठाएं। वीरेंद्र कंवर ने इस अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडि़यों एवं समूहों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सम्बद्ध शिव शक्ति कलामंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा नशा निवारण पर प्रस्तुत लघु नाटिका को विशेष रूप से सराहा गया। शिमला लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रोफेसर वीरेंद्र कश्यप, अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ। राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, दुधारू पशु सुधार सभा सोलन अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा के नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद के पार्षदगण, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री संजीव सूद एवं भरत साहनी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सुनील, प्रेस सह सचिव मुकेश गुप्ता, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अजय बंसल, उपायुक्त केसी चमन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ। शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
राजकीय प्रारंभिक व माध्यमिक पाठशाला नगर स्यावां में 'मेरे विद्यालय से निकले अनमोल मोती' कार्यक्रम तथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपनिदेशक सोलन हरदेव सिंह ने शिरकत की। जबकि पुराने छात्रों दुर्गा नंद शास्त्री, सुशील आंगीरस, कैलाश भारद्वाज, ज्ञानचंद, गोपाल शर्मा, गोपाल कृष्ण भारद्वाज, राकेश, सुरेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय परिवार ने मुख्यातिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रभारी हमेद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सभी का मन मोहा।समारोह में मेरे विद्यालय से निकले मोती के तहत पुराने छात्रों को सम्मानित किया गया। पुराने छात्रों ने इस सम्मान के लिए विद्यालय प्रबन्धन का धन्यवाद किया व बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक पारितोषिक वितरण के अंतर्गत 2019- 20 शैक्षणिक सत्र के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मनसा राम पाठक, जगदीश चन्द, चैतराम, भूपेंद्र ठाकुर प्रधानाचार्य रावमापा कुनिहार, खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी अर्की, खण्ड स्रोत समन्वयक प्रारंभिक अर्की व केंद्रीय मुख्य शिक्षक कुनिहार व अभिभावक उपस्थित रहे।
शिक्षा का उद्देश्य तभी पूर्ण होता है, जब विद्यार्थी समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारीऔर भूमिका को पहचाने। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैरस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश और समाज के उज्ज्वल भविषय का निर्माण करते हैं, इसलिए उन्हे हर प्रकार के व्यर्थ कार्यों को छोड़कर केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने स्कूल के प्रवेश द्वार को पक्का करने हेतु 2 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे असहाय विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 11 हजार रूपये देने की बात कही। उद्योग मंत्री ने कहा कि स्कूल में शिक्षा प्राप्त रहे पांच जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का व्यय भी वह उठाएंगे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैसर में विज्ञान लैब का निर्माण भी उनकी प्राथमिकता में है और इसके लिए वह हर संभव सहयोग करेंगे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जस्वां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में पढ़ रहे हर विद्यार्थी की शिक्षा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जस्वां प्रागपुर विधान सभा क्षेत्र का हर वो विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से अपनी शिक्षा पूर्ण नही कर पा रहा उसकी सहायता करना उनकी प्राथमिकता रही है और आगेे भी रहेगी। उन्होंने बताया कि वह जस्वां प्रागपुर में सैंकड़ो जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं। अतः उन्होंने स्कूल के अध्यापकों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर जरूरतमंद विद्यार्थी की पहचान कर उनकी सहायता का संकल्प लें। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा पलास्टिक मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण और स्वछता के संदेश दिया। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर मताधिकार के सदुपयोग करते हुए लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रोत्साहन करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने हेतु बिक्रम ठाकुर ने 11 हजार रूपये की राशि भेंट की। साथ ही उन्होंने वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कारों से नवाजा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 3740 स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं आरंभ की गईं, जिसमें 47000 बच्चों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले दो वर्षों में तकरीबन 60 हजार विद्यार्थियों को लगभग 19 करोड़ रूपये की छात्रवृत्तियां सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने स्कूल और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पलास्टिक मुक्त भारत और स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल अपना परिसर एवं घर अपितु अपने गांव की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खुशहाल भारत और खुशहाल हिमाचल के निर्माण हेतु विद्यार्थी नशे से दूर रहें और नशे के विरुद्ध जनजागरण करें। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण हेतु विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित को पढ़ें। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मुलखराज शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद उद्योग मंत्री ने जनता से संवाद कर जनसमस्याओं को सुना। अधिकत्म समस्याओं का निपटारा मौके पर करते हुए, शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य शेर सिंह डोगरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता सुपेहिया, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पठानिया, मीडिया प्रभारी सुशिल शर्मा, अधिशाषि अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग संदीप चौधरी, दीपेंद्र रंगड़, बीडीसी अशोक, उपाध्यक्ष कुलविंदर पठानिया, सुरेश ठाकुर, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल का स्टॉफ, बच्चों के अभिभावक व भारी मात्रा में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
25 जनवरी 2020 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल रहे उनके साथ मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, मण्डल महामंत्री यश पाल कश्यप, इन्दर सिंह पाल उपस्तित रहे। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया, प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी व मुख्य अतिथि के समक्ष कुछ समस्याएं रखी। मुख्य अतिथि ने समस्याओं का निदान करने का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को अपने माँ बाप के सपनों को पूरा करने तथा समाज मे फैल रहे नाना प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने बच्चों व अभिभावकों को सीएए व एन आर सी के बारे विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने 5100 सौ रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर प्रधान मंजू बाला, भगत सिंह वहलवाल, सुन्दर राम, विनोद कुमार, अजीत शर्मा, रामस्वरूप वर्मा, राजकुमार, देव राज, सुरेंद्र कुमार, खेम चंद, श्याम लाल ,श्याम सिंह, महिलामण्डल प्रधान बिमला, रामपाल, संदीप कुमार, बलदेव, मुकेश सहित स्थानीय लोगों व अभिवावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के लिये पुरष्कृत किया गया। जिसमें आयुष व अनीश कुमार, मोहित, साहिल, रोहन, पार्थ, जसविंदर , नीरज कुमार, घनश्याम, विकास, अर्जुन और पुनीत आदि को मूख्य अतिथि ने पुरष्कृत किया।
कुनिहार के महाराजा पदम् सिंह स्टेडियम में ठाकुर हरिदास खेल समिति के सौजन्य से महाराजा पदम् सिंह क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ हुआ।समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 32 टीमें भाग ले रही है। शनिवार को प्रतियोगिता के 2 मैच खेले गए। जिसमे पहला मैच जे एन्ड के सायरी व केन्थु शिमला के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए सायरी की टीम ने 12 ओवर में 104 रन बनाए। 104 रन का पीछा करते हुए केन्थु शिमला की टीम 88 रन पर ढेर हो गई व सायरी ने अपना पहला मैच जीता। दूसरा मैच जज्ञाना व सोलन के बीच हुआ पहले खलते हुए जज्ञाना की टीम मात्र 69 रन ही बना सकी जिसे सोलन की टीम ने 3 ओवर शेष रहते आसानी से बना लिया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 30 हजार नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20 हजार व ट्राफी दी जाएगी। इस मौके पर हरजिंदर ठाकुर, दलजीत सिंह कँवर, राहुल, मोनू, मनीष, बंटी, हैप्पी, रिशु, आशीष, मेसी, अंकु सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 28 जनवरी, 2020 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 28 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे लोहारघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।
10 वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन के सी चमन ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर सभी को लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। के सी चमन ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान की अहम् भूमिका होती है तथा प्रत्येक मतदाता को राष्ट्र विकास में भागीदारी के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदान राष्ट्र, प्रदेश तथा समाज हित के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने मतदान के अधिकार के प्रति अधिक से अधिक जागरूक रहते हुए सभी को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं को फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे मत पत्र बनाने एवं मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित करें। के सी चमन ने कहा कि युवा राष्ट्र के विकास की सीढ़ी हैं तथा युवाओं को लोकतंत्र में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। युवा मतदाता सही उम्मीदवारों के चयन के माध्यम से मज़बूत राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर सभी को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई देते हुए आशा जताई कि हिमाचल आने वाले समय में विकास के सभी क्षेत्रों में देश को राह दिखाएगा। इस अवसर पर 10 नए पंजीकृत मतदाताओं को रंगीन फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ज़िला के सभी उपमण्डलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। नव मतदाताओं एवं अन्य को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चंदेल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य चमन लाल तंवर, जिला कल्याण अधिकारी बी एस ठाकुर, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा युवा इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरा में शिक्षा संवाद और एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक केन्द्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस निर्णय के साथ हैं, जो पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टीहरा से राज्य के लिए जल जीवन मिशन का शुभारम्भ किया। उन्होंने मण्डी जिला के थुनाग, शिमला जिला के कोटी, चम्बा जिला के तीसा और बिलासपुर जिला के झण्डुता के लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए मिशन का शुभारम्भ ऑनलाइन किया। उन्होंने विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। जय राम ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन से राज्य में पानी की समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी और इस कार्य पर 3200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने का दौरा किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हर क्षेत्र का विकास हो। सत्ता सम्भालते ही सरकार ने बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की, जिससे लाखों वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से प्रदेश के एक लाख 36 हजार परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसी प्रकार हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से 2.65 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है और हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर के विधायक और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की जनसेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र के आदर्श विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो पिछली सरकार के कार्यकाल में विकास के मामले में उपेक्षित रहा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अनुसूचित जाति घटक योजना के अंतर्गत क्षेत्र में पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन् सड़कों के लिए 25 लाख रुपये मंजूर किए। उन्होंने 30 बिस्तरों की क्षमता वाले टीहरा अस्पताल को 50 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने रक्ष ढलोन सड़क का लोकार्पण किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाह के विज्ञान खण्ड की आधारशिला रखी, जिसे 1.15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने टीहरा में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना तोड़खोला, लोंगनी से बांदल चैक सड़क के स्तरोन्नयन, सनोर-कपाही-अंशवीय सड़क और छतरैणा-सजायो पिपलू सड़क की आधारशिलाएं रखीं। इसके उपरांत उन्होंने टीहरा के बांदल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घान किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रति विशेष स्नेह है और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र का उनका यह दूसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए कई पेयजल आपूर्ति योजनाओं की आधारशिला रखी गई है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस और 71वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश आने वाले समय में और तरक्की करेगा और लोगों के जीवन में और समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बहुत कम समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और यह देश के उन राज्यों की सूची में शामिल है, जहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस छोटे से पहाड़ी राज्य ने बीते दशकों में विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ते हुए कई मील पत्थर स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज देश के बड़े राज्यों के लिए भी विकास के मामले में आदर्श बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार प्रयासरत है कि राज्य नई ऊंचाईयों को छूए और देश का श्रेष्ठ राज्य बनकर उभरे।
हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की तरफ से नालागढ़ के गुरूनानक पलिक स्कूल जगातखाना में महिलाओं की 28वीं सीनियर स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता 28 से 29 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ लड़कियों की पहली जुनियर हैंड बॉल प्रतियोगिता भी होगी। जिला सोलन हैंडबॉल ऐसोसिएशन के देसराज ठाकुर और राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों के रहने व खाने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसोसिएशन की तरफ से यह सुविधा 27 जनवरी शाम से यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने सभी जिला इकाईयों से प्रतियोगिता में अपनी टीम भेजने का आह्वान किया है।
सहायक आयुक्त सोलन भानू गुप्ता ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान जनक जीवनयापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। भानू गुप्ता आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। भानू गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए गुडि़या हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप शुरू की गई है जिसके माध्यम माध्यम से महिलाओं को संकट की घड़ी में लाल बटन दबाकर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। सहायक आयुक्त ने इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के देवेंद्र गुप्ता ने गर्भाधान संस्कार के बारे में जानकारी देेते हुए अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। वन स्टॉप सेंटर सोलन की प्रशासक नीलम मेहता ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से देश में लगभग 500 वन स्टॉप सेंटर कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर हर समय अपनी सेवाएं दे रहा है। पीडि़त महिला इस केंद्र पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकती है। कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए गए तथा बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय लांबा, सदस्य अमन दीप, कृष्णा, ग्राम पंचायत जौणाजी के प्रधान वनीता सुराय, सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थी।
Himachal Pradesh government has deployed 200 new medical officers in medical colleges and hospitals in the state. As the government has issued their appointments and ordered them to join their duties asap. Every district has been allotted doctors according to the number of patients. It is expected that their deployment will largely relieve the shortage of specialists in the state and provide better treatment opportunities to the people. District Kangra has received the highest 41 doctors, where CM's home district received the second highest 33 doctors. The number of doctors allotted to other districts are : Shimla 24, Sirmaur 25, Chamba 19, Solan 17, Una 10, Bilaspur 9, Hamirpur 7, Kullu 7, Kinnaur and Lahaul Spiti 4. These doctors have also been deployed in IGMC Shimla, Tanda and Nahan medical colleges. Health Minister Vipin Singh Parmar has also talked about the deployment of 200 doctors in the Dhramshala winter session. As per the information received from the health department, one doctor is being deployed in every health care centre and 5 or 6 doctors in every community health care centre so that the patients do not have to come to the medical colleges for treatment. Additional Chief Secretary of health R.D Dhiman said that their deployment has cleared the large number of shortage of doctors in the state. "New doctors have been given to every district. The shortage of doctors has been met. Para medical staff is also being filled up at the health institutes. The doctors will have to join where they have been deployed" says Vipin Singh Parmar, Health Minister.
Rural Development and Panchayati Raj Minister Virender Kanwar will preside over the district level republic day function to be held on 26 January, 2020 at Thodo ground, Solan. Virender kanwar will first pay tribute at the Matyr Memorial at Kotlanala at 10:40am. The flag hoisting ceremony will be held at 11:00 am and after that he will inspect the parade at 11.05 am. Virendra Kanwar will also honor the outstanding employees and the meritorious children. Virendra Kanwar will preside over district level Republic Day celebrations
शुक्रवार को दी एसवीएन स्कूल बडोरघाटी(कुनिहार) ने अपना चौथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह में डॉ आर के अभिलाषी(चांसलर अभिलाषी यूनिवर्सिटी मंडी)ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, तो वन्ही डॉ ललित अभिलाषी प्रो चांसलर विशेष अतिथि व डॉ नर्वदा अभिलाषी, डॉ प्रोमिला अभिलाषी गणमान्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वन्दना से हुआ। विद्यालय परिवार ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुकन्या गुहा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में स्कूली विद्यार्थियों ने एक से बड़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी जिसमे हिमाचली नाटी, कब्बाली, पंजाबी गीधा, हरयाणवी, राजस्थानी डांस व हिन्दी गीतों का उपस्थित लोगो ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में बच्चों ने योगा के अनेक आसन कर खूब तालियां बटोरी तो वन्ही बच्चों ने समाज मे फैल रही कुरीतियों से दूर रहने का सन्देश भी लघु नाटक के माध्यम से दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमो व विद्यालय की सराहना करते हुए समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर जीवन मे सफल होना है तो अपने अभिभावकों व गुरुजनों के दिखाए हुए मार्ग पर चले,तब कोई भी रुकावट तुम्हारी मंजिल को नही रोक सकती। अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहार व मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष टी सी गर्ग, निर्देशक लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्य सुकन्या गुहा,एस एम सी अध्यक्ष मदन कपूर ,भूपेन्द्र ठाकुर प्रधानाचार्य रावमापा कुनिहार ,पुष्पा गर्ग, हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ,समाज सेवी कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर ,राकेश कालरा, शेर सिंह, आरपी जोशी, सीमा महंत, आर एस रावत, देवी राम तनवर, रणजीत पाल, सहित अभिवावक वर्ग मौजूद रहे। यह बच्चे हुए सम्मानित:- शिवेन शर्मा, प्रणव राणा, रिदित, रेवा परिहार, दक्ष, अनवी, गीतांजलि ठाकुर, शिवांश, चेतना, तनवी जुनेजा ,दिवेश ठाकुर, अलंकृता, वैष्णवी तोमर, याशिका जोशी, सृष्टि चौहान आदि बच्चों को विद्यालय की वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आने के लिए सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बी०बी०एन० द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए 'मिशन साहसी' अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मेगा डेमोंस्ट्रेशन 27 जनवरी को सुबह 11 बजे नालागढ़ महाविद्यालय के मैदान में होगा। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व मिशन साहसी संयोजिका नैन्सी अटल ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि मिशन साहसी के मेगा डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के माननीय शिक्षा, संसदीय कार्य एवं कानून मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में रेडियाली पंचायत की प्रधान श्रीमती इंदू ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की प्रांत उपाध्यक्षा डाॅ कनिका हांडा उपस्थित रहेंगी। नैन्सी अटल ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन साहसी के तहत बी०बी०एन० क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 2000 से भी ज्यादा छात्राएं 17 जनवरी - 24 जनवरी तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इन छात्राओं को प्रशिक्षण प्रसिद्ध व निपुण ट्रेनर्स द्वारा दिया जा रहा है। जिसका प्रर्दशन सभी छात्राएं सामुहिक रूप से मेगा डेमोंस्ट्रेशन में करेंगी।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में बीएलओ सावित्री देवी, स्टाफ व बच्चों ने मतदाता दिवस पर शपथ ली। इस अवसर पर पाठशाला के वरिष्ठ स्नातक अध्यापक (कला) देव राज सुशील ने बच्चों को मतदान दिवस की महत्ता बताई। बीएलओ सावित्री देवी ने भी वोटर कार्ड समय पर बनवाने व अपने मत का प्रयोग करने पर ज़ोर दिया। पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण मतदान को लेकर होते कम रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदान दिवस को प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया।18 वर्ष पूरा होने पर प्रत्येक युवा का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह अपना वोटर कार्ड समय पर बनवा ले और इसका प्रयोग सभी चुनावों में करे।इस अवसर पर रेखा राठौर, देवराज सुशील, ललित कुमार गांधी, उर्मिला देवी, सुषमा ठाकुर, वीरेन्द्र कुमार, अंजू कुमारी, अशोक कुमार, लीला राम, कलावती, हीरा गांधी, प्रोमिला, सावित्री देवी व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में हिमाचल 49 वां पूर्ण राज्यत्व दिवस व मतदाता दिवस मनाया गया। राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह दोनों दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। यह दिवस हर वर्ष भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। एनएसएस स्वयंसेवी यशस्वी ने मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। स्वयंसेवी यशस्वी ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के बारे में बताया कि 15 अप्रैल 1948 को 28 रियासतों को जोड़कर हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया तथा 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने समस्त विद्यालय परिवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस व राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Sachin Mittal, a post-graduate in Food Technology from Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni is among the 100 meritorious students from across the country who will witness the grand Republic Day Parade 2020 from the Prime Minister’s Box at Rajpath, New Delhi. This is a big achievement for the university, as two students from the university have been selected for the event. Another student, Dr Reena Kumari, is a Senior Research Fellow in the Department of Vegetable Science at the University, has also been selected for the event. They are among the 100 meritorious students selected from across the country by the Union Ministry of Human Resource and Development (MHRD), Government of India to witness the event. The travel and lodging expenses are being borne by the MHRD. Sachin belongs to Ridmalsar in Sri Ganganagar district of Rajasthan. He cleared ICAR-JRF exam with AIR 14th rank. He completed his M Sc Food Technology from UHF’s Department of Food Science and Technology under the guidance of Dr Anju K. Dhiman. Sachin has worked on the ‘Evaluation of ripe pumpkin flours and its utilization in bakery products’. He had scored 79.6% marks in B Tech and 88.1% in M Sc programme. Presently, he is working as Senior Research Fellow (SRF) at the Transfer of Technology Division, ICAR- Central Institute of Post-Harvest Engineering and Technology, Ludhiana, Punjab under the Farmer FIRST Project. He has also published three research paper and two book chapters. Sachin thanked the MHRD and the University, parents and teachers for the support and guidance, which helped him to get this golden opportunity. University Vice-Chancellor, Dr Parvinder Kaushal, senior officials and faculty and students congratulated Sachin on his selection.
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नेशनल हाईवे 105 पर स्तिथ बघाट बैंक में अचानक गोली चलने के कारण एक बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना वीरवार करीबन 2 :30 बजे के आस पास की बताई जा रही है। जब बैंक में लंच हुआ था तो बैंक का सुरक्षा कर्मी लंच करने के लिए बाहर चला गया और अपनी बन्दूक बैंक में ही छोड़ दी। उसके बाद बैंक कर्मी रमन कुमार से अचानक गोली चल गई और रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। रमन कुमार बीते चार सालो से बघाट में बतौर चपरासी के पद पर नौकरी कर रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने मौके का जायज़ा लेकर मामला दर्ज करके आगामी जाँच शरू कर दी है। पुलिस का कहना है की जाँच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायज़ा लेकर मामला दर्ज कर लिया है और बैंक को सील कर दिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी नालागढ़ चमनलाल से जब उन्होंने बात की तो उन्होंने कहा की पुलिस को सूचना मिली थी की बैंक मे गोली चली है तो वह मौके पर पहुंचे और इस घटना में एक युवक की गोली लगने के कारण मौत हो गए है। जो की बैंक का ही कर्मचारी था। डीएसपी ने बताया है की पुलिस ने बन्दूक कब्जे मे लेकर उसे जाँच के लिए फॉरेंसिक लैब शिमला भेजा जाएगा। उन्होंने कहा की पोस्टमोर्टम की रिपोर्ट और जाँच के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। सूत्रो की माने तो हर रोज की तरह करीबन 2:30 बजे के आस पास लंच का समय चल रहा था तो बैंक का सुरक्षाकर्मी अचानक अपनी बन्दूक बैंक मे ही रखकर लंच करने के लिए चला गया। इस बैंक मे ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने बन्दूक पकड़ी और अचानक उसके हाथ से गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिनेश शर्मा की निर्देशित फ़िल्म "स्वच्छ भारत" को राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जयपुर में मिला बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड हिमाचल प्रदेश के सोलन में बनी दिनेश शर्मा के निर्देशन में फ़िल्म "स्वच्छ भारत" को राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जयपुर में गवर्नमेंट कॉज के अंतर्गत बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड मिला। यह फ़िल्म फेस्टिवल जयपुर में 18 जनवरी से 22 जनवरी तक चला। इस फिल्म फेस्टिवल में लगभग 74 भारतीय एवं विदेशी फिल्मों का चयन हुआ है, स्वच्छ भारत फ़िल्म के निर्देशक दिनेश शर्मा एवं निर्माता अर्चना शर्मा है। दिनेश शर्मा ने बताया कि इस फ़िल्म को बनाने की प्रेरणा प्रधानमंत्री जी से प्रेरित होकर आयी हैं। इस फ़िल्म का उद्देश्य अपने भारत को साफ सुथरा बनाने से है। तथा बच्चों के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि जब बच्चे साफ सफाई रख सकते हैं तो फिर हम सब लोग क्यों नही साफ सफाई रख सकते। दिनेश शर्मा के बारे में बताना चाहेंगे कि ये मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से हिमाचल में ही कार्यरत हैं। ये एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। अपनी इस सफलता के पीछे वे अपनी पत्नी और अपने दोनों बच्चों का सहयोग मानते है। तथा स्वच्छ भारत की पूरी टीम एवं कलाकारों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।विशेष रूप से उन छोटे छोटे बच्चों का जिन्होंने बड़ी लगन और उत्साह के साथ कार्य किया। इन्होंने अब तक लगभग 5 शॉर्ट फिल्में बनाई है, जिसमें "बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ" को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके है। ये सभी फिल्में यूट्यूब चैनल पर अपलोड है। इस फ़िल्म की निर्माता अर्चना शर्मा ने बताया कि बच्चों के साथ फ़िल्म बनाकर बहुत अच्छा लगा। तथा ये सभी कलाकार नए थे। अर्चना शर्मा ने बताया कि हमे नए कलाकारों को भी मौका देना चाहिए, और उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म देना चाहिए। राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जयपुर का आयोजन शोमेन्द्रे हर्ष द्वारा किया गया, यह इनका छटा फ़िल्म फेस्टिवल था, इस फेस्टिवल में कई फिल्मी सेलेब्रिटीज़ क्राइम पेट्रोल के अनूप सोनी, बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल रावेल, फिल्मी एक्टर यशपाल, टी वी एक्टर अनंत महादेवन, ऋतु राज सिंह सहित अनेक फिल्मी सितारे मौजूद रहे। दिनेश शर्मा ने बताया कि वो भविष्य में जल्दी ही एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे है, जिसकी अभी कॉस्टिंग चल रही हैं, एवं प्री प्रोडक्शन का कार्य चल रहा है। डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने सभी जनता का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनकी फिल्मों को इतना प्यार एवं सहयोग दिया। दिनेश शर्मा सभी युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहेंगे कि कभी भी नशा नही करना चाहिए, ये आपके शरीर को खोखला कर देता है, तथा यह एक मीठा जहर है, दिनेश शर्मा ने बताया कि हमे जो भी फालतू समय मिले, उसको अच्छे कार्य में लगाना चाहिए तथा अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहिए।
महिलाओं को कुपोषण से बचाने एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना कार्यान्वित की जा रही है। प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि इस योजना से राज्य की सभी पात्र महिलाओं को समय पर लाभान्वित किया जाए। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत दियोठी के शतल गांव तथा ग्राम पंचायत चामत भडे़च में आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़-नाटकों एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया की प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाभार्थी महिलाओं को तीन किश्तों में 5-5 हजार रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक 1,15,387 लाभार्थियों के खातों में लगभग 49 करोड़ रुपए की राशि जमा करवाई गई है। लोगों को बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र या अनुमोदित स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में गर्भधारण का पंजीकरण कराने पर 1,000 रुपये की पहली किश्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर गर्भधारण के छह माह बाद 2,000 रुपये की दूसरी किश्त और बच्चे के जन्म का पंजीकरण कराने तथा बच्चे को बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी और हैप्टाइटिस बी या इसके समतुल्य एवज़ी टीके का प्रथम चक्र पूर्ण करने के उपरांत 2,000 रुपये की तीसरी किश्त प्रदान की जाती है। कलाकारों ने बताया कि पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे। योजना के तहत पात्र महिला को औसतन 6000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा के लिए नीतियों के बारे में सुझाव देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। कलाकारों ने बताया कि 11 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की किशोरियों व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनका कौशल विकास करके आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ने के उद्देश्य ये आरम्भ सशक्त महिला योजना को प्रदेशभर में लागू किया गया है। इस योजना के तहत सभी 3226 पंचायतों तथा नगर निगम व नगर पंचायतों में 93 महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इनका लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे मे बताया। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत ग्याणा तथा कश्लोग में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया की प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब हमारे युवा नशे को न कहना सीखेंगे। कलाकारों ने बताया अभिभावकों को चाहिए वे अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दियोठी के प्रधान हेतराम, उप प्रधान देवेंद्र शर्मा, वार्ड सदस्य कांता शर्मा, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान इंद्र शर्मा, उप प्रधान पुष्पा शर्मा, ग्राम पंचायत ग्याणा की प्रधान मीरा भट्टी, उप प्रधान मोहल लाल, पंचायत सचिव अशोक कुमार, महिला मंडल प्रधान यशु ठाकुर, वार्ड सदस्य सरस्वती देवी, अनिल, हेमा देवी, भावना, ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान वेद प्रकाश, उप प्रधान राजेंद्र, पंचायत सचिव विनोद कुमार, वार्ड सदस्य राकेश, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 24 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक एनआरसीएम से डीजल पंप तथा बेर पानी के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य पालन तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 26 जनवरी, 2020 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतन्त्र समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उन्होंने कहा की वीरेंद्र कंवर सर्वप्रथम प्रातः 10:40 बजे कोटलानाला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करने के उपरांत प्रातः 11.05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित भी करेंगे।
हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा रावमापा कन्या कुनिहार में जिला स्तरीय संस्कृत ज्ञान स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 35 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अकादमी के सचिव डॉ भक्त वत्सल व विद्यालय प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। गोबिन्द राम शर्मा पूर्व विधायक मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिन्हें स्कूल प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, समाज सेवी मैडम पुष्पा, नन्द किशोर शास्त्री, सुरेश जोशी, समन, कैलाश कौशल आदि मौजूद रहे।
कुनिहार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी किरपा राम वर्मा का बुधवार रात को उनके निवास स्थान उच्चा गांव में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।किरपा राम वर्मा का का जन्म 14 अप्रैल 1927 को उच्चा गांव में हुआ था। उन्होंने 1947 में बोर्डिंग स्कूल कण्डाघाट से अपनी पढ़ाई पूरी करके पंजाब हरियाणा शिक्षा बोर्ड में अपनी सेवाएं दी। किरपा राम वर्मा समाज सेवा के लिए हर समय आगे रहते थे। उनका पौधा रोपण में भी बहुत रुचि थी। गांव का समसान घाट बनवाने और वँहा पौधे लगवाने में सराहनीय योगदान था। प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार के विकास कार्यो में भी उनका अहम योगदान रहा। इसके अलावा क्षेत्र के स्कूल, गरीब बच्चों की सहायता करना, गरीब कन्याओ की शादी में सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते थे। किरपा राम ने समाज मे जातपात का भेदभाव खत्म करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जिसमे वे काफी कामयाब रहे। उन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। उर्दू भाषा के अच्छे जानकार थे। पूरी कुनिहार रियासत का राजाओं के समय का रिकार्ड उनके पास उपलब्ध था। क्षेत्र में किसी की भी मृत्यु पर वे उनके अन्तिम संस्कार में जरूर पहुंचते थे और अपने पास मरने वाले की मृत्यु का रिकार्ड लिख लेते थे। उनके निधन पर पूरा इलाका शोक में डूबा है। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, विनोद जोशी, बलबीर चौधरी, बाबूराम तनवर,भागमल तनवर, शिवताण्डव गुफा कुनिहार के अध्यक्ष राम रतन, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर, सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, सम्भव चेरिटेबल सोसायटी की संरक्षिका प्रतिभा कँवर, अध्यक्षा कौशल्या कँवर, नवचेतना संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कँवर, संजीव, हरजिंदर, सर्व एकता जनमंच संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित क्षेत्र की सभी संस्थाओ व लोगो ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगो का कहना है कि कुनिहार क्षेत्र ने आज सच्चे समाज सेवी को खो दिया है जिसकी कभी पूर्ति नही हो सकती।
रास्ट्रीय पैन्शनर महासंघ की राज्य कार्यकारणी का प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर इन्दर पाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और रास्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घन श्याम शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इन्दर पाल शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की उनकी प्राथमिकता प्रदेश के पैन्शनरो की लम्बे समय से चली आ रही प्रमुख मांगो को सरकार के समक्ष उठाना और उन्हे पुरा करना रहेगा। उन्होंने कहा की पालमपुर में हुए सम्मलेन में मुख्य मंत्री ने फरवरी में पैन्शनरो की राज्य स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति का गठन कर बैठक बुलाये जाने का आश्वासन दिया है। इस बैठक में उनकी मांगो पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। वहीं इन्दर पाल शर्मा को प्रदेश महा मंत्री बनाये जाने पर उन्हे विद्युत परिषद पैन्शनर के अध्यक्ष जे सी शर्मा, दीप राम, विद्या सागर, पथ परिवहन संघ के राज्य उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, अर्की पेंशनर्ज संघ के अध्यक्ष के सी चौहान, सायरी यूनिट के जीत राम शर्मा, पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अर्की के संयोजक चेत राम तंवर, नालागढ़ के रविन्दर कुमार, दून के हर्ष बर्धन, कसौली के दीना नाथ, श्यामा नंद शांडिल, राजिंदर धीमान, तारा चन्द शर्मा, सुख पाल, सहित अनेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएँ दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। प्रातः कालीन सभा में कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने अपने वक्तव्य में बताया की "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" राष्ट्रीय नारे से अंग्रेजी शासन की नींद को हिलाने वाले सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। देश को स्वतंत्र करवाने के लिए आजाद हिंद काज का गठन किया गया। आजादी की जंग में शामिल होने के लिए भारतीय सेवा की आराम देह नौकरी ठुकरा दी। उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने अपने संबोधन में सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का युवा वर्ग अवश्य उनके जीवन से प्रेरणा लेगा।
पुलिस थाना दाडलाघाट मे अंडर सेक्शन 39 (1) ए एचपी एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रमेश बहादुर गांव रौडी जो चिकन अंडे की दुकान चलाता है उक्त व्यक्ति अपनी दुकान में बिना किसी लाईसैंस व परमिट के शराब बेचने का अवैध धन्धा करता है। तलाशी के दौरान उपरोक्त व्यक्ति की दुकान से 9 बोतलें देसी शराब बरामद हुई हैं। जिस पर उपरोक्त धारा के अंतर्गत पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


















































