पुलिस थाना दाडलाघाट मे अंडर सेक्शन 39 (1) ए एचपी एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रमेश बहादुर गांव रौडी जो चिकन अंडे की दुकान चलाता है उक्त व्यक्ति अपनी दुकान में बिना किसी लाईसैंस व परमिट के शराब बेचने का अवैध धन्धा करता है। तलाशी के दौरान उपरोक्त व्यक्ति की दुकान से 9 बोतलें देसी शराब बरामद हुई हैं। जिस पर उपरोक्त धारा के अंतर्गत पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
सोलन के नारग के लाना कसार गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सभी भक्तों को आचार्य सुमित भारद्वाज द्वारा पंचम दिवस की कथा श्रवण कराई गई, जिसमे श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं। पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोपबालकों ने जाकर यशोदामाता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदामाता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदाजी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। आकाश, दिशाएं, पहाड़, द्वीप, समुद्रों के सहित सारी पृथ्वी, बहने वाली वायु, वैद्युत, अग्नि, चन्द्रमा और तारों के साथ सम्पूर्णज्योतिर्मण्डल, जल, तेज अर्थात प्रकृति, महतत्त्व, अहंकार, देवगण, इन्द्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, जीव, काल, कर्म, प्रारब्ध आदि तत्त्व भी मूर्त दीखने लगे। पूरा त्रिभुवन है, उसमें जम्बूद्वीप है, उसमें भारतवर्ष है, और उसमें यहब्रज, ब्रज में नन्दबाबा का घर, घर में भी यशोदा और वह भी श्री कृष्ण का हाथ पकड़े। बड़ा विस्मय हुआ माता को। श्री कृष्ण ने देखा कि मैया ने तो मेरा असली तत्त्व ही पहचान लिया है। श्री कृष्ण ने सोचा यदि मैया को यह ज्ञान बना रहता है तो हो चुकी बाललीला, फिर तो वह मेरी नारायण के रूप में पूजा करेगी। न तो अपनी गोद में बैठायेगी, न दूध पिलायेगी और न मारेगी। जिस उद्देश्य के लिए मैं बालक बना वह तो पूरा होगा ही नहीं। यशोदा माता तुरन्त उस घटना को भूल गयीं। महाराज ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नही मानते है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ो तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी व कहा हे प्रभु मैं भूल गया था की मेरे पास जो कुछ भी है वो सब कुछ आप का ही दिया है कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने खूब आनंद उठाया सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार जन शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है। जनता को उनकी शिकायतों का समाधान करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि 3 जून, 2018 को प्रथम जनमंच का आयोजन किया गया था और अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 181 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमंच में अभी तक 44,800 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर आम जनता को राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की समीक्षा वह स्वयं कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष 16 सितम्बर को जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने आधुनिक तकनीकयुक्त ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100’ भी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता 1100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसका समाधान निर्धारित समय पर किया जाता है। यह हेल्पलाईन आम जनता में बहुत प्रचलित हुई है और अभी तक प्रदेश के विभिन्न भागों से 208818 काॅल्स मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राप्त 208818 काॅल्स में से 50706 विभिन्न मुद्दों से जुड़ी शिकायतें हैं, जिनमें से 43545 समस्याओं का समाधान किया जा चुका है और बाकी 7161 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर जारी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल जनता का कीमती समय और धन बचता है, बल्कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से त्वरित समाधान भी सुनिश्चित होता है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बिलासपुर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी चम्बा, कृषि मंत्री डाॅ.राम लाल मारकण्डा कुल्लू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ऊना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर सोलन, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर मण्डी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ.राजीव सैजल जिला कांगड़ा के धर्मशाला और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त किन्नौर रिकांगपिओ में और उपायुक्त लाहौल-स्पिति केलांग में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायत स्तर पर ग्राम आपदा प्रबंधन समितियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक अपूर्वा मारिया ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कोट, बाशा तथा वाकना के ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदो से निपटने की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला में ग्राम स्तर पर सभी को आपदा के विषय में जागरूक बनाने तथा आपदा से बचाव के उपायों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन को सुनियोजित रूप से कार्यान्वित करने के लिए पंचायत स्तर पर ग्राम आपदा प्रबंधन समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों का गठन जिला की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवी संस्था डोयेर की अनुराधा व उनकी टीम ने ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की। गृह रक्षा विभाग के गृह रक्षक टी आर शर्मा द्वारा खोज एवं बचाव के विभिन्न तरीकों के साथ आग से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इन आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य जिला की सभी 211 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में जागरूक करना है ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और प्रशिक्षित स्वयंसेवी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अभी तक कण्डाघाट विकास खंड की 06 ग्राम पंचायातों के लगभग सौ सदस्यों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रलेख समन्वयक गौरव मेहता, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के विक्रय में पारदर्शिता बनाए रखने और आमजन को त्वरित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में 4975 एण्ड्रॉयड आधारित प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से राज्य के उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत शहरोल तथा बसंतपुर में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि राज्य विशेष अनुदानित योजना के अंतर्गत दालें, खाद्य तेल, आयोडीन युक्त नमक, चीनी तथा मिट्टी तेल वितरित किया जा रहा है। कलाकारों ने समूह गीत ‘सबका साथ-सबका विकास है मूल मंत्र हमारा, जाग उठा है अब हिमाचल सारा’ के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एपीएल उपभोक्ताओं को 8.60 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं का आटा तथा 10 रुपए प्रति किलो की दर से चावल प्रतिमाह उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अंत्योदय अन्न योजना में 15 किलोग्राम चावल 03 रुपये तथा 20 किलोग्राम गेहूं 02 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से हर माह उपलब्ध करवाया जा रहा है। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 8 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। योजना के तहत प्रदेश में भी 1,36,084 पात्र लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन वितरित किए जा चुके हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि परिवार भी तभी संपन्न होंगे जब हमारा प्रदेश और देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। इसके लिए हमारे युवाओं का पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी संभव है जब युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके। कलाकारों ने बताया कि माता-पिता को न केवल अपने बच्चों को गलत संगती से दूर करना होगा अपितु यह प्रयास भी करना होगा कि उनके अन्य साथियों को भी सही दिशा में लेकर जाया जा सके। कलाकारों ने सौर सिंचाई योजना, सहारा योजना, जल से कृषि को बल योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रीनहाउस नवीकरण योजना तथा जननी सुरक्षा योजना की भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसंतपुर की प्रधान आशा देवी, उप प्रधान बिशन चंद, पंचायत सचिव सुरेश कुमार, वार्ड सदस्य देवेंद्र, प्रोमिला, निक्की देवी, ग्राम पंचायत शहरोल के प्रधान बलदेव, उप प्रधान राम प्रकाश, बीडीसी सदस्य सावित्री शर्मा, पंचायत सचिव राम किशन, वार्ड सदस्य रीना देवी, धनंवती देवी, भीमा देवी, चमन लाल, भगतराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2020 को सोलन जिला के सभी मतदान केंद्रों में आमजन की सुविधा के लिए मतदाता सूची रखी जाएंगी। मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर इन मतदाता सूचियों का निःशुल्क निरीक्षण कर सकेंगे। यह जानकारी आज यहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम बूथ स्तर के अधिकारी की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाना तथा 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा मतदाताओं को राष्ट्र की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका और सहभागिता के विषय में जागरूक बनाया जाएगा। विवेक चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस वर्ष ‘साक्षर मतदाता-मज़बूत लोकतन्त्र’ विषय रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन के लिए मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले पात्र मतदाताओं को जागरूक करना सुनिश्चित करें। नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करें तथा पम्फलेट व पोस्टर वितरित कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला के महाविद्यालयों तथा विद्यालयों का दौरा करें तथा पात्र छात्र-छात्रों को मतदाता सूची में पंजीकरण का महत्व बताएं और उनसे आग्रह करें कि अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के दावे, आक्षेप व शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 6, 7, 8 व 8ए संबधित बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इस अवसर पर दिव्यांग, आवासहीन, थर्ड जेंडर तथा समाज के विशेष वर्गों को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, जिला उप शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र की समन्वय ईरा प्रभात सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट का शिक्षा विभाग उपनिदेशक निरीक्षण विंग द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण टीम में शिक्षा उपनिदेशक पुष्पा कांडा, प्रधानाचार्य डॉ अलका शर्मा तथा मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने प्रातः 9:00 बजे के बाद विद्यालय में पहुंचकर रूटीन निरीक्षण की शुरुआत की। इस टीम ने निरीक्षण के दौरान स्कूल कैश बुक, सभी प्रकार के फंडज की कैश बुक, आरएमएसए, एसएसए, स्कूल सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की लाइब्रेरी, क्लासरूम्स, सर्विस बुक्स, शौचालय, मिड डे मील इन सभी का निरीक्षण भी किया। शिक्षा उपनिदेशक पुष्पा कांडा ने बताया कि विद्यालय के सभी रिकॉर्ड दुरूस्त पाए गए। विद्यालय के ग्राउंड में खनन का कार्य चला हुआ है जिस वजह से विद्यालय परिसर में सफाई में कमी पाई गई। शिक्षा उपनिदेशक ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व कुछ क्लास रूम्स में सफेदी करने की हिदायत भी दी। उन्होंने विद्यालय की चुस्त-दुरुस्त कार्यप्रणाली की सराहना भी की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" बारे में एक कार्यक्रम का आयोजन उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अध्यापिका डॉ अनीता देवी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' अभियान की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के दवारा हरियाणा के पानीपत नामक स्थान से 22 जनवरी, 2015 को शुरू किया गया था। इस अभियान का मुख्य उदेश्य बेटियों को शिक्षित करना, उचित देखभाल, लैंगिक भेदभाव, अत्याचार तथा घरेलू हिंसा को कम करना तथा लोगों को इस योजना से जागरूक करना है। इस अवसर पर प्रवक्ता पुरुषोतम शर्मा, नरेन्द्र कपिला, राकेश शर्मा, नरेन्द्र लाल, सुमन बट्टू, संतोष बट्टू, अमर सिंह वर्मा, डॉ करुणा शर्मा, धर्म दत्त, राकेश रघुवंशी, वीना देवी, प्रवीन, सुषमा देवी, उर्मिला, गीता देवी, जागृती कपिल, अंजना, रंजना, जागृती, संतोष कुमारी शर्मा, चमन लाल, नरेन्द्र शर्मा, सुरेंदर कुमार सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट में चल रहे मेरा मित्र गौ सेवक श्री राधे कृष्णा गौ वंश मठ पछिवर में कई दिनों से चल रही पीने के पानी की समस्या का हल उपायुक्त सोलन तथा अधिशासी अभियंता अर्की एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी सचिव रतनपाल के नेक प्रयासों से निकाल लिया गया है। इन सभी के प्रयासों के फलस्वरूप इस समस्या के निवारण हेतु कार्य प्रारंभ हो चुका है। बहुत जल्द गोवंश को जल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इस पुण्य कार्य हेतु गो सेवक मठ के अध्यक्ष भारत भूषण गौतम व समस्त गो सेवकों सहित पछिवर वासियों ने भी उपायुक्त सोलन, अधिशासी अभियंता जल एवं सिंचाई विभाग अर्की तथा हिमाचल प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी सचिव रतन पाल का आभार व्यक्त किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमदार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के सचिव रतन सिंह पाल रहे जब की कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा ने की। उनके साथ जिला मीडिया सहप्रभारी इन्द्रपाल शर्मा भी मौजूद रहे। समारोह में पहुँचने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत और सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा स्कूल की उप्लबधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में विद्यालय परिवार और स्कूल प्रबंधन को समारोह की बधाई दी। उन्होने बच्चों को अपने माता-पिता के सपनो को साकार करने और अपने गुरूजनो व बड़ो का आदर करने के साथ नशे से दूर रहने का आह्वान किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई मांगो के बारे में मुख्यातिथि ने कहा की वे इन्हें सरकार तथा प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधन करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। अंत मे मुख्यातिथि द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, भगत सिंह बहलवाल, ग्राम पंचयात की प्रधान सुमन देवी, देवेन्दर राणा, राम कुमार शास्त्री, गीता राम, ओम प्रकाश, बलदेव सिंह, सोहन लाल, कृशन लाल, देविंदर शर्मा, सरवन कान्ता, जगत सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेंदर कुमार, स्कूल स्टाफ और अभिववाक तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
एस वी एन स्कूल बडोरघाटी(कुनिहार) अपना चौथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से आयोजित करेगा। विद्यालय अध्यक्ष टी सी गर्ग व लूपिन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह 24 जनवरी को आयोजित होगा जिसमें डॉ आर के अभिलाषी चांसलर अभिलाषी यूनिवर्सिटी मंडी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तो वहीँ डॉ ललित अभिलाषी प्रो चांसलर विशेष अतिथि व डॉ नर्वदा अभिलाषी व डॉ प्रोमिला अभिलाषी गणमान्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट रखी जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। एस वी एन विद्यालय परिवार व एस एम सी द्वारा सभी अभिभावकों से इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम सुबह ठीक 10:30 बजे आरम्भ होगा।
जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित जनता में भी खुशी का माहौल है व पार्टी के सब छोटे बड़े पदाधिकारी नड्डा को बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। जहाँ कुनिहार बाज़ार के व्यापारियों ने भी जँहा डॉ राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है तो वहीँ जगत प्रकाश नडडा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। व्यापारियों ने खुशी ज़ाहिर करते हुए मिठाई बांटी। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने कहा है कि प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने पार्टी के सबसे बड़े पद पर हिमाचल को तरजीह दी व जगत प्रकाश नडडा जैसे कर्मठ व मेहनती इंसान को यह जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नडडा के नेतृत्व में अब पार्टी नये आयाम स्थापित करेगी
कुनिहार विकास खण्ड के तहत कुनिहार में 25 जनवरी 2019 को पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा रावमापा छात्र कुनिहार को अटल आदर्श विद्यालय की घोषणा को लगभग एक वर्ष पूरा होने पर भी अभी तक इसकी घोषणा की सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी न होने पर क्षेत्र वासियों में काफी निराशा व रोष व्याप्त है। हर शख्स मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के पूरा न होने की चर्चा कर रहा है। इस बारे लोग लगातार मुख्यमंत्री सकंल्प योजना के तहत जनहित शिकायत 1100 नम्बर पर भी कॉल कर रहे है। लोगो का कहना है कि अगर एक साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा ही पूरी न हो तो अन्य विधायक व मन्त्रियों की घोषणाऐं कंहा पूरी होंगी। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, भागमल तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, राजेन्द्र कँवर, बाबूराम तनवर, दीपराम ठाकुर, बलबीर चौधरी, विनोद जोशी इत्यादि ने अपने सँयुंक्त ब्यान में एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि मुख्यमंत्री संकल्प योजना के अनुसार सभा के प्रधान ने कुनिहार की जनहित की शिकायत 1100 नम्बर पर की जिसमे कोठी पँचायत के गाँव कोठी घाटी में करीब 55 साल पहले कुनिहार से पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर हरिदास ने 29 बीघा 4 बिस्वा भूमी शिक्षा विभाग के नाम करवाई थी, मगर आज तक विभाग ने इस जमीन जिसकी इस समय कई करोड़ो में कीमत है इस्तेमाल नहीं किया। सभा के प्रधान ने कहा कि शिकायत नम्बर पर शिकायत दर्ज करने के बाद जवाब मिला कि कोठी घाटी में शिक्षा विभाग की इस जमीन पर अटल आदर्श विद्यालय खोलने पर विचार किया जा रहा है। सरकार के इस जवाब से लोगों में राजयत्व दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के पूरे होने की उम्मीद जगी है। इसके अलावा सभा ने कुनिहार सिविल अस्पताल में 108 एम्बुलेंस की सालों से मांग पर भी 1100 नम्बर पर शिकायत की तो जवाब में एम्बुलेंस बारे एजेंसी के अध्यक्ष को आगाह करने की बात कही गई है। सभा ने प्रदेश सरकार से कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय की घोषणा को पूरा करने सहित अन्य जनहित की समस्याओं को हल करने का आग्रह किया है।
There is a need to ensure that the health of the forests is maintained by the adoption of scientific techniques and plantation of high yielding trees. Dr Parvinder Kaushal, Vice-Chancellor of Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF) Nauni stated this during the inaugural session of the one-day training on borehole method of Oleoresin tapping held at the university. Officials and field staff of the HP State Forest Development Corporation attended the training. The scientists of the Forest Products Department of the university have developed the method. Speaking at the occasion, Dr Kaushal said that borehole method not only required less labour but the adoption of the new technique will also help to realize the twin motives of resin quality and its quantity along with ensuring the good health of the trees which was of prime importance for the future of the turpentine industry. He was of the view that the scientists and the officials of the Forest department must fix the upper limit of the number of bores, which can be made on each tree to ensure proper plant health. He added that the department should ensure that high yielder trees are planted in the future. Dr Kaushal said that the rosin and turpentine oil obtained from borehole method is of very good quality, which can fetch higher prices in the market. In addition to tackling the problems of tree health, labour requirements and costs for borehole tapping are significantly lower than conventional methods. The borehole wounds cause little damage to the tree bark and therefore, there is no damage to the merchantable part of the tree. This technique can prove to be very effective in the conservation and management of pine resources in India and if implemented, the method can prove to be a major boon for the resin-based industry of the state. He also added that the technique can also be used to tap Kail trees for good quality resin. Dr Kulwant Rai Sharma, Dean, College of Forestry, who has worked for several years on developing and standardizing this method gave a detailed presentation and practical exposure on the technique to the participants. The borehole method involves drilling small holes (1 inch wide and 4 inches deep) with the help of simple tools into the tree to open its resin ducts. The holes are drilled with a slight slope towards the opening, so that oleoresin drains freely. Multiple boreholes can be made at least 15cm away from each other. Spouts are tightly fitted into the opening with polythene bags attached to it with the help of tie for resin collection. KK Kataik, Director (South), Dr Meenu Sood, Head, Department of Forest Products and other scientists also attended the programme. This was the fourth training on the technique organized by the university. In November last year, Forest Minister Sh. Gobind Singh Thakur had chaired the inaugural training programme and also visited the experimental block to see the technique. The Forest Corporation had also decided to take up the technique in every directorate to assess the results of the method.
सब जीव व प्राणियों में हम सीताराम का दर्शन करें इसी आत्म तत्व के ज्ञान के लिए भागवत होती है I सोलन के लाना कसार में तृतीय दिवस की श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आचार्य सुमित भारद्वाज ने राजा परीक्षित के श्राप की कथा कहीI उन्होंने कहा कि गंगा के तट पर सुखदेव से राजा परीक्षित ने प्रश्न किया की, महाराज 7 दिन में मरने वाले को क्या करना चाहिए? तब राजा परीक्षित ने कहा कि संसार के सभी प्राणियों की मृत्यु इन्हीं 7 दिनों में होनी निश्चित है, संसार में कोई अमर नहीं हैI राजा परीक्षित आपने यह जीवन के कल्याण का प्रश्न किया हैI जो व्यक्ति मृत्यु भय से पार पाना चाहता है वह सबसे पहले तीन बातों का ध्यान देंI सबसे पहले भगवान की कथा को सुने, सुनने से भगवान के स्वरूप का ज्ञान होता हैI जब तक किसी के बारे में जानोगे नहीं तब तक उससे प्रेम कैसे होगा "जाने बिन नहीं होय प्ररतीति बिन प्ररतीति होत नहीं प्रीति "I आचार्य जी ने कहा कि हमें जो शारीरिक अंग भगवान ने दिए हैं इसका ज्ञान भी हमें तब तक नहीं होता है जब तक हमें उसके बारे में कोई न बताएंI तो जो छुपा हुआ धर्म है, छुपा हुआ परमात्मा है, उसका ज्ञान बिना जाने बिना सुने कैसे होगाI इसके लिए सबसे पहले कथाओं को सुनना चाहिएI दूसरा श्रोतव्य, कीर्ति तव्य कथाओं को सुनकर दूसरों को भी सुनाना चाहिए और तीसरा भगवान का ध्यान करना चाहिए ध्यान करने के लिए चार कार्य करने चाहिएI सबसे पहले आसन जीतो, प्राणायाम करो, इंद्रियों पर विजय प्राप्त करो और चौथा भगवत भक्त, महात्माओं व अच्छे लोगों का संग करोI महाराज ने कहा कि इसके बाद सृष्टि प्रक्रिया में ब्रह्मा जी की उत्पत्ति, दो शब्द सुनाई दिएI तप के माध्यम से भगवान ने चतुश्लोकी भागवत का ज्ञान दियाI भगवान ब्रह्मा जी को कहते हैं कि जब यह संसार कुछ भी नहीं था, तब केवल मैं थाI मैंने ही यह संसार बनायाI ब्रह्मा जी ने कहा कि मनुष्य रूपी ढांचा बनाने के लिए 5 चीजें चाहिए पृथ्वी, तेज ,जल, वायु ,आकाश जब यह नहीं थे, तो आपने कैसे संसार बनायाI तब भगवान बोले जब मकड़ी घर में जाला लगाती है वह उसे अपने अंदर से निकालती है, वैसे ही मैंने यह संसार अपने अंदर से निकाला हैI इसलिए जो तत्ववेता ज्ञानी पुरुष होते हैं वह " सियाराम मय सब जग जानी करहु प्रणाम जोरि जुग बानी " सब जीव प्राणियों में अपने सीताराम का दर्शन करते हैं "जर्रे जर्रे में है झांकी भगवान की किसी सूझ वाली आंख ने पहचान की"I इसी आत्म तत्व के ज्ञान के लिए भागवत होती है सृष्टि प्रक्रिया के बाद भगवान ने पृथ्वी को स्थापित कर दियाI इतनी सुंदर सृष्टि भगवान ने बनाईI उसके बाद कपिल मुनि देवहूति प्रसंग और सती चरित्र के बारे में भक्तों को कथा श्रवण करवाईI कथा में दुनिया बनाने वाला रचना रचाने वाला सब का हैI दाता भगवान माने ना माने इंसान जैसे भजनों पर श्रोताओं ने खूब आनंद लियाI राधे-राधे के जयकारों के साथ कथा के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण कियाI
सोलन, परवाणू तथा नालागढ़ की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में रिक्त पदों को भरने के लिए 24 जनवरी, 2020 को जिला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन सुधा सूद ने आज यहां दी। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। 10वीं, 12वी, बी फार्मा, बीएससी कैमेस्टरी, असिसटेंट कैमिस्ट, बीसीए, एमसीए, बी.टैक. कंप्यूटर साइंस, बीए, एमए इंग्लिश अध्यापक, एमबीए, ऑफिस असिसटेंट, ऑपरेटर आईटीआई पंचिग मशीन, रिसेप्शनिस्ट इत्यादि पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों सहित 24 जनवरी, 2020 को प्रातः 10.00 बजे जिला रोज़गार कार्यालय सोलन पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन से 01792-227242 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन शहर के नगर परिषद वार्ड संख्या-10 के टैंक रोड पर सतेजा हाउस से रघुवंशी हाउस तक सड़क मार्ग को इंटर लॉक पेवर ब्लॉक बिछाने के लिए बंद किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 23 जनवरी, 2020 से 25 जनवरी, 2020 तक प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक उक्त मार्ग बंद रहेगा। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडलाधिकारी सोलन तथा नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 22 जनवरी को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चंबाघाट, बेर खास, एनआरसीएम तथा डीजल पम्प चंबाघाट व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 8,000 उम्मीदवारों को पंजीकृत किया गया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नवाग्राम तथा घोलोवाल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में दी। इन ग्राम पंचायतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘श्यामू बेरोज़गार’ के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अब तक 7627 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को लैब तकनीशियन, प्रोडक्शन अथवा मशीन ऑपरेटर, मेडिकल सेल्ज रिप्रेजेन्टेटिव, क्वालिटी कन्ट्रोल केमिस्ट इत्यादि के लिए 3 से 5 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कलाकारों ने लोगों को योजना का लाभ लेने का तरीका एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को बताया कि प्रदेश में 26 हजार युवाओं को लघु अवधि का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश के 38 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 3000 युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया है। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार का जनमंच कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं को घरद्वार पर सुलझाने का बेहतर माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि जनमंच में लोग किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्रदेश सरकार के मंत्री की उपस्थिति में हल करवा सकते हैं। इससे जहां लोगों के समय व धन की बचत हो रही है वहीं आम लोगों को त्वरित न्याय भी उपलब्ध हो रहा है। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री नशा निवारण हेल्पलाईन नंबर 1908 शुरू किया गया है। कलाकारों ने समूह गीत ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से जल से कृषि को बल योजना, सौर सिंचाई योजना, हिमकेयर योजना, जनमंच तथा सहारा योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवाग्राम की प्रधान सुशीला ठाकुर, उपप्रधान लज्जा राम, बीडीसी सदस्य बलबीर, समाजसेवी ज्ञान ठाकुर, ग्राम पंचायत घोलोवाल की प्रधान जसविंद्र कौर, उपप्रधान बग्गा राम, समाजसेवी बलविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार द्वारा गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष गठित किया गया है। इस कोष से अब तक 228 लाभार्थियों को 4.51 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत डांगरी तथा आंजी में उपस्थित जनसमूह को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 30 डे-केयर सेंटर तथा 06 वृद्धाश्रम स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से चलाए जा रहे हैं। इन संस्थानों को गत दो वर्षों में 1.77 करोड़ रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी तथा दाड़ला में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि नशाखोरी की प्रवृति व इससे उत्पन्न होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से निपटने तथा इसे जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष अभियान आरम्भ किया गया है। कलाकारों ने बताया कि युवाओं को नशामुक्त समाज के लिए अपने परिवार से पहल करनी होगी। युवा अपने घर पर परिजनों तथा साथियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। नशे के उन्मूलन के लिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें और उनके व्यवहार में परिवर्तन के संबंध में बच्चों से बात करें। इस विषय में अध्यापकों तथा चिकित्सकों से बिना समय गवाएं परामर्श अवश्य लें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के प्रधान मदन ठाकुर, उपप्रधान जय चंद, पंचायत सचिव धनपत, वार्ड सदस्य नागु राम, प्रोमिला, बिमला देवी, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराम, ग्राम पंचायत डांगरी की प्रधान पिंकी देवी, उपप्रधान महेंद्र, वार्ड सदस्य लक्ष्मी सिंह, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, ग्राम पंचायत आंजी के प्रधान गरीब दास, उपप्रधान बलबीर सिंह, वार्ड सदस्य मोहन लाल, अमर सिंह, कांता, सत्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अग्निशामक विभाग व होमगार्ड के कर्मचारियों ने एमएलजेड पब्लिक स्कूल कशलोग में बच्चों को आग व भूकंप जैसी आपदा से निपटने के कुछ सरल तरीके दिखाए। उन्होंने बताया कि आपदा पर काबू करने के लिये सूझ बूझ से काम करें।इस अवसर पर धर्म सिंह, मदन लाल, अमर सिंह व कर्म चंद ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर इसमें भाग लिया। विद्यालय की अध्यापिका नीलम गौतम, अम्बिका गुप्ता, हेमलता, संतोष, रितिका ने भी बच्चों के साथ आगजनी की घटनाओं में सबसे पहले आग के प्रकार का पता लगाना और तुरंत कार्यवाही करना ताकि जान मान की हानि को कम किया जा सके।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरा में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान प्रकाश चंद ने विद्यालय को दो हीटर दान किए। सर्दी में ठंड के प्रकोप को देखते हुए एसएमसी प्रधान प्रकाश चंद ने यह हीटर दान देने का फैसला लिया। पाठशाला को इनका हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इससे पूर्व भी वह पाठशाला को दो दलिचे (दरी) दान दे चुके हैं। पाठशाला प्रभारी बृजलाल शर्मा व अध्यापिका हीरा देवी ने इस नेक कार्य के लिए प्रधान प्रकाश चंद का धन्यवाद किया। पाठशाला में इनके नेतृत्व में बहुत से विकास कार्य पूरे करवाए जा रहे हैं।
दाड़लाघाट थाना के अंतर्गत हरिराम सुपुत्र बृरजु राम गांव बरायली, डाकघर दाड़लाघाट, तहसील अर्की ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि जब वह स्यार में मैकेनिक के पास अपने ट्रक का काम करवा रहा था और सड़क के किनारे खड़ा था तो उस समय एक भूरे रंग की कार ने ओवरटेक करते हुए उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण उसके दाहिने पांव में चोट आई। उसे वहां से स्थानीय लोग इलाज हेतु अस्पताल ले गए।कार की गति बहुत तेज थी, जिस कारण वह उसका नंबर नहीं पढ़ सका। यह हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के कारण हुआ है। पुलिस ने धारा 279,337 आईपीसी 187 मोटर व्हीकल एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में आशा वर्कर सुनीता देवी, आंगनवाड़ी वर्कर सावित्री देवी ने बच्चों व् अध्यापकों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ ली। सुनीता देवी ने लड़कियों के गिरते लिंग अनुपात के कुछ पहलुओं पर भी चर्चा की। स्कूल की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को बताया कि बेटियों को बचाना भी है और उन्हें शिक्षित भी करना है। उन्होंने बताया कि एक बेटी के शिक्षित होने पर दो परिवार शिक्षित होते हैं। साथ ही बेटियों को समाज में सशक्त बनाने के लिए शिक्षित करना आवश्यक है। आज प्रत्येक क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिये हम सबकी भागीदारी अति आवश्यक है।
जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला सोलन में खुशी का माहौल है । उनकी ताज पोशी पर जिला के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ,लोक सभा के पुर्व सांसद वीरेंदर कश्यप,पुर्व विधायक गोविंद राम,कृशन लाल ठाकुर,विनोद चंदेल,प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल,सोलन से प्रत्याशी रहे राजेश कस्यप,प्रदेश कार्यकारणी के सद्स्य अमर सिंह ठाकुर,राकेश भारद्वाज,बालक राम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हेम राज गौतम,तिर्था नंद,दौलत राम,राजेश महाजन,बलविंदर,कला ठाकुर,महासचिव अमर सिंह परिहार,नंद राम,सचिव हरदीप,श्रवन चंदेल,राकेश गौतम,रोशन लाल,सुषमा देवी,कौसल्या कँवर,अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,विनोद तनवर,मिडिया प्रभारी हरबंस पटियाल,सह मिडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ,मुकेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर,कार्यालय सचिव विवेक डो भाल,पुर्व महा सचिव लोकेश्वर शर्मा,संजीव कस्यप,सहित सभी मंडलो के अन्ये पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं । जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी 20करोड़ सद्स्यो वाली पार्टी है उसका अध्यक्ष हिमाचल जैसे छोटे से राज्य से बनना बहुत ही गौरव की बात है । प्रदेश का सौभाग्य है इस के लिए हम प्रधान-मंत्री मोदी और अमित शाह जी का अत्यन्त आभार व्यक्त करते हैं । इन्दर पाल शर्मा ने कहा नड्डा एक बहुत ही सुयोग्य,कर्मठ,अनुभवी और प्रतिभा शाली ब्यक्ति हैं । उनके नेतृत्व में भाजपा देश और प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेगी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 26 जनवरी, 2020 तक जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत जिला, खण्ड एवं ग्रामीण स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत सभी स्तरों पर हस्ताक्षर अभियान, नवजात बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित करना, घरेलू हिंसा पर चर्चा, महिलाओं एवं बेटियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना, बाल विवाह के दुष्परिणामों और महिला अधिकारों के बारे में जागरूक करना, प्रभात फेरियां इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य घटते लिंगानुपात में कमी लाना तथा समाज को लड़कियों के विषय में जागरूक बनाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी, 2020 को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
देश सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अभी तक 4,64,867 लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां व अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नंदपुर तथा भोगपुर में आयोजित कार्यक्रमों में दी। इन ग्राम पंचायतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘कलादेई’ के माध्यम से बताया कि जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संस्थागत सुविधा उपलब्ध करवाना है। योजना का उद्देश्य यह है कि अगर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाये तो इससे जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। योजना अपने उद्देश्य में सफल भी हो रही है। योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से संबंध रखने वाली बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के संस्थागत प्रसव के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है। कलाकारों ने लोगों को योजना का लाभ लेने का तरीका एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को बताया कि राज्य एकल खिड़की समाधान एवं अनुश्रवण प्राधिकरण द्वारा गत दो वर्षों में लगभग 5635 करोड़ रुपए निवेश की 261 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं में 15507 लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 5.51 करोड़ रुपए खर्च कर 5633 घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया है। 1198 सार्वजनिक शौचालयों तथा 370 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर 1.11 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री नशा निवारण हेल्पलाईन नंबर 1908 शुरू किया गया है। इस हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की पहचान गुप्त रखकर उन्हें ड्रग ट्रैफिकर तथा पैडलर की जानकारी सांझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और नशा निवारण के लिए परामर्श प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, राज्य में ड्रग फ्री हिमाचल मोबाईल ऐप भी शुरू की गई है। कलाकारों ने समूह गीत जल से कृषि को बल योजना, सौर सिंचाई योजना, हिमकेयर योजना, जनमंच तथा सहारा योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नंदपुर के प्रधान लच्छी राम, उपप्रधान कालू मोहम्मद, वार्ड सदस्य रक्षा देवी, अजय कुमार, प्रकाश चंद, ग्राम पंचायत भोगपुर के प्रधान विमल कुमार, उपप्रधान विष्णु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले भाजपा के सर्वप्रिय जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दाड़लाघाट क्षेत्र के भाजपाई चहक उठे हैं। भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम की अध्यक्षता में जगत प्रकाश नड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के उपलक्ष्य में मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले नड्डा के अध्यक्ष बनने पर दाड़लाघाट में खूब जश्न मनाया। बस स्टैंड दाड़लाघाट पर भाजपाइयों ने एकत्रित होकर आम जनता को लड्डू बांटे। इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनकी ताजपोशी से हिमाचल को सम्मान मिला है।उन्होंने कहा कि नड्डा के अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता इस ताजपोशी पर अपार प्रसन्नता का इज़हार कर रहे हैं। इस मौके पर अर्की भाजपा प्रेस सचिव पवन गौतम,वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश्वर शुक्ला,भीम शर्मा,पवन शर्मा,अमर देव,बसंत सिंह,शिव कुमार (पप्पू) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत गत 02 वर्षों में 16.29 करोड़ रुपए खर्च कर 1969 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने आज सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत बड़ोग तथा कोरों कैंथड़ी में उपस्थित जनसमूह को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर इस वर्ष 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। सोलर फैसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाता है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ तथा पारनू में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से मुख्य फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने पर गत दो वर्षों में 90150 किसानों को 1.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। कलाकारों ने बताया कि नशाखोरी की प्रवृति व इससे उत्पन्न होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से निपटने तथा इसे जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष अभियान आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस व पंजाब, हरियाणा राज्य के ड्रग कंट्रोलर तथा एनसीबी चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक के साथ संयुक्त रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती जिलों में नशे की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ोग की प्रधान बीना पराशर, उपप्रधान हुक्म चंद, स्थानीय निवासी संपत शर्मा, ओम प्रकाश, देवराज, चेतराम, ग्राम पंचायत कोरों कैंथड़ी की प्रधान रेखा कश्यप, उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, पंचायत सचिव सरोज, वार्ड सदस्य राजकुमार, माधुरी, मुनीलाल, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के प्रधान हीरा सिंह ठाकुर, उपप्रधान शंकर लाल, पंचायत सचिव प्रताप सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य हेमलता, मीरा, कांता, हेमावती, तिलकराज, ग्राम पंचायत पारनू के प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान मनी राम, पंचायत सचिव लायक राम शर्मा, वार्ड सदस्य धर्मचंद, मेहरचंद, रमा देवी, विद्या देवी, लता देवी, मदन मोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक लीग कुनिहार इकाई के मुख्य सचिव जे डब्ल्यू ओ कंवर सिंह गर्ग गाँव उपरली बेहली कुनिहार के आकस्मिक निधन पर इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह व लीग के सभी पूर्व सैनिक व वीर नारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। कैप्टन रणधीर सिंह ने कहा है कि हम सब इनकी आकस्मिक मृत्यु पर काफी दुखी है। लीग को इनकी क्षति पूर्ति की भरपाई करना मुश्किल है। हम सब इनकी आत्मा की शांति व परिवार को इस दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि कंवर सिंह गर्ग मृदु भाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।
सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अर्की के वृत डुमेहर के आंगनबाड़ी डुमेहर 2 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ली गई व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसमें वृत पर्यवेक्षक सुनीता शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सुनीता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन्धु पाल,उषा देवी,रीता,रीना पाल व पूजा ठाकुर सहित उपस्थित लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाने की शपथ ली।
हाल ही में राष्ट्रिय विज्ञान कॉंग्रेस ऐसोसिएशन के तत्वाधान में कृषि विश्वविद्यालय बेंगलुरु में 107वीं भारतीय विज्ञान काँग्रेस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में, किसान विज्ञान काँग्रेस के अंतर्गत देश के किसानों के लिए भी एक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पूरे भारतवर्ष से हजारों किसानों ने भाग लिया। जिस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा उत्कृष्ट किसानों को इन्नोवेटर रूप के लिए चयन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट द्वारा जिला सोलन के दो उन्नतशील किसानों- करण सिंह ठाकुर एवं रामेश्वर वर्मा को इस किसान विज्ञान काँग्रेस में भाग लेने के लिए नामित किया गया। इन दोनों किसानों ने जहां हिमाचल के किसानों का प्रतिनिधित्व किया वहीं कार्यक्रम में भाग लेकर उनके स्वंय ज्ञान का भी इजाफा हुआ। करण सिंह ठाकुर, जो सोलन के गाँव धारों की धार से संबंध रखते हैं, को उतरी क्षेत्र से किसान इन्नोवेटर के लिए सम्मेलन में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था। करण ने डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी से बागवानी में स्नातक डिग्री प्राप्त की है। उन्होनें बागवानी उदमियता को अपनाया है और अपनी पैत्रिक भूमि में सेब एवं कीवी फलों का उद्यान स्थापित करने के साथ-साथ 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फूलों की संरक्षित खेती तथा पाँच बीघा में फल-पौधों की नर्सरी उत्पादन कर रहे हैं। इन तीन उत्कृष्ट कृषि कार्यों से करण सिंह को 15-20 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है। इसके अलावा 8-10 ग्रामीण लोगों को भी इस व्यसाय में रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं। इन कार्यों को करण ने किसान काँग्रेस में पोस्टर एवं सम्बोधन के माध्यम से उपस्थित किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके साथ दूसरे किसान रामेश्वर वर्मा, जो कंडाघाट के दंगील गाँव से संबंध रखते हैं, भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रामेश्वर वर्मा वर्ष 2004 से विदेशी सब्जियों की खेती 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में कर रहे हैं जिसमें लाल व पीली शिमला मिर्च, ब्रोकली, चाइना बंदघोभी, लैटूस, जुकनी, चेरी टमाटर जैसी प्रमुख फसलें हैं। इस व्ययसाय से रामेश्वर 9-10 लाख रुपये की सालाना आय प्राप्त कर रहें हैं तथा 4-5 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, कंडाघाट के प्रभारी डॉ डीपी शर्मा ने कहा कि दोनों किसानों का किसान विज्ञान काँग्रेस में भाग लेने से क्षेत्र के अन्य युवा किसान भी प्रेरित होगें। नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल और अन्य अधिकारियों ने दोनों किसानों को इस किसान काँग्रेस में भाग लेने पर बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिय क्षेत्र के उन्नतशील युवा किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में परीक्षा पर चर्चा 2020 कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। परीक्षा पर चर्चा के तीसरे संस्करण का उद्देश्य परीक्षा तनाव दूर करना है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिखाया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को बताया कि इस कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य को ध्यान में रखकर तनाव रहित परीक्षाएं दो व विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा स्पोट्रस क्लब मंजयाट के प्रधान भोजराज ठाकुर ने दाड़लाघाट के पछिवर स्थित मेरा मित्र गौ सेवक गौशाला को 11 हजार की सहयोग राशी प्रधान की है। समिति अध्यक्ष भरत गौतम ने बताया कि युवा क्लब के प्रधान जो एक समाजसेवी भी है, उनके द्वारा अपने होटल चिनार में गौ सेवा के उद्देश्य से एक गल्ला लगाया है। इसमें जमा हुए पैसों को वो हर महीने गौशाला में आश्रय पाये हुए बेसहारा गौ वंश के चारे के लिए भेजते है। भरत गौतम ने समाजसेवी भोज राज ठाकुर का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया है।
जगत प्रकाश नड्डा आज राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए नामांकन भरा। हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं समस्त मंत्रिमंडल और हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिमाचल से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बहुत जोश और नड्डा की प्रशंसा में नारे लगाते हुए दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। वहीं हिमाचल प्रदेश के सभी मंडलों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। बिंदल ने कहा ये हिमाचल के लिए है गर्व की बात इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विषय गौरव का है। उन्होंने कहा नड्डा की मेहनत, लगन और निष्ठा का यह परिणाम है कि वह आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश से सभी मंडलों से 5000 से अधिक कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी में भाग लेने जा रहे हैं। चाहे वह किन्नौर हो या चंबा सभी जगह से कार्यकर्ता आ रहे हैं। उन्होंने बताया कार्यकर्ता परंपरागत वाद्य यंत्र एवं वेशभूषा में हिमाचल से आए हैं और हिमाचल प्रदेश में जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साह है ।
भारत सरकार व स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से 19 जनवरी रविवार को पूरे प्रदेश में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। इस अभियान के तहत सैक्टर कुनिहार के अन्तर्गत लोगो की सुविधा अनुसार अलग अलग स्थानों सिविल अस्पताल कुनिहार, पुराना बस अड्डा कुनिहार, नमोल, थावना, बरड़ कलौनी, जुब्बला, खरड़हटी, ज्यालँग, मान व घाघर 10 बूथ लगाए गए थे जँहा बच्चों को दो दो बूंद पल्स पोलियो की पिलाई गई। सैक्टर कुनिहार के सुपरवाइजर कृष्ण चन्द वर्मा ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।तथा रविवार को जो बच्चे दवाई पीने से छूट गए हैं उन्हें 20 व 21 जनवरी को घर घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को इन 10 बूथों पर 1066 बच्चों को यह खुराक पिलाई गई।
कुनिहार की प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में रविवार 19 जनवरी से दो दिवसीय अखण्ड श्री राम चरित मानस कथा का शुभारम्भ गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से किया जाएगा। गुफा विकास समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी जेष्ठ सोमवार को 12 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। इसके उपरान्त दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन सभी क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा। भण्डारा रात 8 बजे तक रहेगा। गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार ने समस्त कुनिहार जनपद, आसपास की समस्त जनता व शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि गुफा में सपरिवार आकर प्राकृतिक शिव के दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लेकर भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिव ताण्डव गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार की बैठक रखी गई है। जिसमे महाशिवरात्रि त्यौहार के बारे मे चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी समिति व शम्भू परिवार के सदस्यों से आग्रह है कि बैठक में अपनी उपस्थिति देकर अपने विचार रखें।
शनिवार दोपहर तेज धूप से बदले मौसम ने जबरदस्त अंगड़ाई ली और ओलावृष्टि ने मिनटों में वातावरण का माहौल बदल कर रख दिया। दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में गिरे ओलों ने सड़कों पर सफेद गोलों की चादर बिछा दी। बारिश और ओलों की वजह से एक बार फिर तापमान तेजी से गिरा और दिन में ठंड से राहत महसूस कर रहे, स्थानीय लोग शाम को फिर घरों में दुबक गए। पिछले कई दिनों से क्षेत्र का मौसम बहुत ज्यादा सर्द था। पारा शून्य तक पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार दिन में धूप निकलने से मौसम में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ था। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का रुख बदलने लगा। आकाश में बादल छा गए और बिजली की चमक, गरज के बीच ओले गिरने लगे। दाड़लाघाट क्षेत्र में तो करीब 15 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों में अनिल गुप्ता, इंदर सिंह चौधरी, नरेन्द्र सिंह चौधरी, ओमप्रकाश, राकेश, देवराज, उमेश, बृजलाल, प्रदीप, योगेश, मुकेश, राजेंद्र कपिल, पंकज, मनोज, अमित, मदन, निशांत, संजू, राजू, अक्षय, शुभम आदि का कहना है कि शाम को गिरे ओलो से मौसम और ठंडा हो गया। वहीं ओले गिरने से धरती पर सफेद चादर सी बन गयी। एकाएक ओले गिरने बाजार में बाहर खड़े लोगो मे अफरा तफरी का माहौल हो गया।लोग ओले से बचने के लिए दुकानों में घुस गए। कुछ युवाओं व युवतियों को आसमान से गिरते बड़े-बड़े और लोग को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते हुए देखा गया। उनका कहना है कि ओलो से गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे फसल अच्छी होने के संकेत है। वहीं जिन्होंने प्याज की पैदावार की है उसके खराब होने के आसार हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 19 जनवरी, 2020 को प्रातः 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर से जिला स्तरीय सघन पल्स पोलिया टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। डॉ. सैजल इस अवसर पर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलिया ड्रॉप्स पिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन केसी चमन ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम बूथ स्तर के अधिकारी की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना तथा 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा मतदाताओं को राष्ट्र की लोकतांत्रित प्रक्रिया में उनकी भूमिका और सहभागिता के विषय में जागरूक किया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस वर्ष ‘साक्षर मतदाता-मज़बूत लोकतन्त्र’ विषय रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
ग्राम पंचायत नगाली, झाझा, काबाकलां तथा बोहली में नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ ने गाकर बताई कल्याणकारी योजनाएं। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जन-जन को अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। विभाग से संबंद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकार उपस्थित जनसमूह को जहाँ प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं वहीं नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सप्तक कलारंग मंच के कलाकारों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत नगाली तथा झाझा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ के माध्यम से नशे के मकड़जाल में फंसते युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाने के विषय में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। लोगों को बताया गया कि पारिवारिक मूल्यों का क्षरण युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए बड़ा कारक बन कर उभरा है। यदि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं लोकाचार की सही जानकारी दी जाए तो बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि युवा पीढ़ी को यह बताया जाना आवश्यक है कि जीवन में वही युवा देश, समाज तथा परिवार के प्रति उचित जिम्मेदारी निभा पाते हैं जो नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर चलकर कर्त्वय पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच सही समझ और तालमेल का होना आवश्यक है। अभिभावकों को युवाओं के साथ नियमित संवाद करते रहना चाहिए तथा उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि युवा अपने घर पर ही परेशानियों का तार्किक निदान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई अन्य योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। शिवशक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत काबाकलां तथा बोहली में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 107.11 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है तथा इस अवधि में 3556 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलाकारों ने बताया कि इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को 50 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए संयंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये तक के ऋण पर 3 वर्ष के लिए 5 प्रतिशत ब्याज उपदान भी दी जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत काबाकलां की प्रधान आशा ठाकुर, उपप्रधान राजेश, वार्ड सदस्य कमलेश, ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान कमलेश, उपप्रधान भीम सिंह, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कलावती, उपप्रधान कुंदन सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सत्या देवी, प्रोमिला देवी, ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य जोगिंद्र, पुष्पा वर्मा, राम गोपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। More 2 of 3,682 नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ से दिया नशे से दूर रहने का संदेश Inbox x Hemant Kumar Sharma <hemantsml@gmail.com> 15:49 (10 minutes ago) to solan@divyahimachal, Solan, dt@tribuneindia, dainikbhaskarsolan, gian, Kirti, Sunil, Solan, Dharam, Manmohan, dainik, Vijay, Ashwani, Solan, boostmedia@gmail, Gauri, Satish, Bhanu, Dalhousie, solanbureau@chd, Mohan, solanjks@gmail, Press, dnnhimachal@gmail, jasvir, Khabron, Lokinder, Khabar, Surender, Bhupender, Hemant, SURESH, Arun, devbhumi, Saurabh, samnanewsdesk, rajeshnews24, poonamindiatv, Lokmat, Akshay, Himachal, Sunder, Kamaljeet, Satish, tpawan74, himsetu, daya, ujual, Amarpreetsingh, jago, maneeshsharda, Rajender, Brijender, Jai, Himachal, Satish, bakhabarconnect, Giriraj, Apna, Aekanti, himachal, Nand, Vijay, pratap, deshpratibimbsolan, Rajesh, air.shimla, daya, Mbm, Devinder, trnews, sunildutt1004, Ashok, .M.P.S, Ankush, Sushil, PRAJASATTA, htsolan, NStar, Sandeep, Hemender, Madan, desknewsghat, Munish, Baldev, joginder, ajayuniyal09, Somdutt, himalaya.times, himachaldarpan, HimalayaSurya, MANGALUDAY, Devender, himachaljantaweekly, ashwini, Saurabh, Vishal, shimla_today@yahoo, Shimla, Himachal, chottani, Ganesh, satishkbansal@rediffmail, Suman, hillsguardian@yahoo, Neeraj, rakeshsml@yahoo, Ashok, himalayanupdate@gmail, ambika, ambika, tchawla08@yahoo, dailyposthp@gmail, bhawnaoberoi3@gmail, aapkachannelnewsroom@gmail, sanjeevsharma251172@gmail, himshikhanews, Him, himachalnownews81, shaileshnahan, amanchauhan353, MYkhabarnow, editor, me, snippu, gkapil143, himprateek, rickyyogesh19403, insaafexpress4056, Manish, newshimachal.com, Solan, youngwarta, nsbnews1, anuragvasusharma99, vinod, AJAY, therakshpatiofficial, himachalgrameen, Yashpal, aditya, Journalistml, patrikanewshp, dharmendranjoshi, mukeshkumardhn, mukesh.kunihar, Kamal, rashtriyakadamnewspaper, rituthakurau, inchargesol@drm, Manmohan क्रमांक 61/2020 सोलन दिनांक 18.01.2020 नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ से दिया नशे से दूर रहने का संदेश ग्राम पंचायत नगाली, झाझा, काबाकलां तथा बोहली में गाकर बताई कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जन-जन अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। विभाग से संबंद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकार उपस्थित जनसमूह को जहां प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं वहीं नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सप्तक कलारंग मंच के कलाकारों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पचंायत नगाली तथा झाझा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ के माध्यम से नशे के मकड़जाल में फंसते युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाने के विषय में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। लोगों को बताया गया कि पारिवारिक मूल्यों का क्षरण युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए बड़ा कारक बन कर उभरा है। यदि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं लोकाचार की सही जानकारी दी जाए तो बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि युवा पीढ़ी को यह बताया जाना आवश्यक है कि जीवन में वही युवा देश, समाज तथा परिवार के प्रति उचित जिम्मेदारी निभा पाते हैं जो नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर चलकर कर्त्वय पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच सही समझ और तालमेल का होना आवश्यक है। अभिभावकों को युवाओं के साथ नियमित संवाद करते रहना चाहिए तथा उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि युवा अपने घर पर ही परेशानियों का तार्किक निदान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई अन्य योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। शिवशक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत काबाकलां तथा बोहली में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 107.11 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है तथा इस अवधि में 3556 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलाकारांे ने बताया कि इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाआंे को 50 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए संयंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये तक के ऋण पर 3 वर्ष के लिए 5 प्रतिशत ब्याज उपदान भी दी जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत काबाकलां की प्रधान आशा ठाकुर, उपप्रधान राजेश, वार्ड सदस्य कमलेश, ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान कमलेश, उपप्रधान भीम सिंह, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कलावती, उपप्रधान कुंदन सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सत्या देवी, प्रोमिला देवी, ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य जोगिंद्र, पुष्पा वर्मा, राम गोपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।v
प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश के सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं। अभी तक राज्य में 50 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। वर्ष 2020 में 02 लाखों किसानों को प्राकृतिक खेती के अधीन लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगल तथा बैरल में उपस्थित जनसमूह को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देसी गाय क्रय करने पर 25 हजार रुपये तथा गौशाला के लिए 80 हजार रुपये का उपदान प्रदान कर रही है। लोगों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती सभी के लिए सुरक्षित है। कलाकारों ने बताया कि सरकार किसान हित को ध्यान में रखकर अनेक कृषक हितैषी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 03 लाख रुपये तथा पावर टिल्लर के लिए 25 हजार रुपये का उपदान प्रदान कर रही है। पूजा कलामंच के कलाकारों ने नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बरूणा तथा बेरछा में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि उद्यमियों को आकर्षित करने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए नई औद्योगिक निवेश नीति बनाई गई है। दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री दस्ताकर योजना के तहत परंपरागत दस्तकारों को 30 हजार रूपये तक के उपकरण या औजार खरीदने पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।कलाकारों ने समूह ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से महिला स्वरोज़गार सहायता योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना तथा बेटी है अनमोल योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरूणा की प्रधान सीमा, उपप्रधान जगजीत, वार्ड सदस्य रमेश कुमार, ग्राम पंचायत बेरछा के प्रधान जोगिंद्र पाल, उपप्रधान अमरजीत, वार्ड सदस्य ऊषा रानी, सुरेंद्र कौर, ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान दीपचंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल, पंचायत सचिव मदन, ग्राम पंचायत बेरल के प्रधान श्याम लाल शांडिल, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, पंचायत सचिव धनपत, वार्ड सदस्य टेकम चंद, कृष्णु, चंद्रा कुमारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
दाड़लाघाट में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा ने ट्रक ऑपरेटरों व चालकों को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा विष्य पर जागरूक किया गया। आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा ने कार्यक्रम की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि 11 से 17 जनवरी तक चले इस 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चालकों को वाहन चलाते समय सावधनी बरतने और जीवन रक्षा के लिए उपयोगी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विभाग द्वारा जारी कलेंडर भी चालकों में वितरित किए गए। जारूकता अभियान के दौरान देवेंद्र अत्री, कृष्ण चंद, हेम पाल और नरेंद्र शांडिल मौजूद थे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागा (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा ने की। इस मौके पर नौजवान समाजसेवी मस्तराम चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर ओर वंदे मातरम से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके उपरांत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम बच्चों द्वारा पेश किए गए, जिसमें फौजी की वर्दी पहनकर हम फौजी देश की शान और हिमाचली गिद्दा मशहूर रहा। इस कार्यक्रम को उपस्थिति सभी दर्शकों ने पसंद किया और तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाया। मुख्याध्यापक दया लाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्याध्यापक दया लाल शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान मस्तराम चौहान ने अपने अभिभाषण में बच्चों को नशे से दूर और अभिभावकों को अपने बच्चों पर पैनी नजर रखने को कहा। पूर्व बीडीसी सदस्य एवं मांगल के पूर्व प्रधान दीप लाल चौहान व बलबीर चौहान ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। दीपचंद शर्मा ने बागा मांगल की उपस्थित जनता को संबोधित किया। मंच संचालन प्रकाश चंद नेगी ने किया। पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राकेश चौहान ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और ग्राम पंचायत मांगल से स्कूल के लिए सड़क सुविधा मुहैया कराने की सिफारिश की। मुख्यातिथि चौहान कृष्णा ने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों को अपने मां-बाप के सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा तथा बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया तथा बच्चों के माता-पिता से अपने बच्चों की जानकारी लेने हर माह स्कूल में आने को कहा। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि चौहान कृष्णा, मस्तराम चौहान, दीपचंद शर्मा ने बच्चों को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा, पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा, नौजवान समाजसेवी मस्तराम चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं पूर्व मांगल के प्रधान दीप लाल चौहान, मुख्याध्यापक दया लाल शर्मा, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राकेश चौहान, बीआरसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा, आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान, उपप्रधान लता चौहान, सचिव सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, निशा चौहान, सत्या चौहान, कौशल्या चौहान, बागा वार्ड दो की सदस्य सुरेंद्रा पंवर, करोग महिला मंडल की अध्यक्ष कमलेश कुमारी, करोग वार्ड सदस्य बनीता चौहान, समाजसेवी शेर सिंह कौंडल, बाबूराम पंवर, रतिराम कौंण्डल, मांगल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, रीना, शीतल, प्रकाश चंद नेगी, बागा थाना प्रभारी भूपेंद्र, सीटू यूनियन बागा के अध्यक्ष बलबीर चौहान, सचिव संजय पंवर, एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला शेरा में स्कूली छात्राओं को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश गृहरक्षा 11वी वाहिनी सोलन व नागरिक सुरक्षा द्वारा स्कूली छात्राओं हेतु संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त एचएचजी मनसाराम ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस शिविर में छात्राओं ने आत्म सुरक्षा और अन्य आपदाओं से निपटने के तौर तरीके सीखे। स्कूल मुख्याध्यापक विजय कुमार शर्मा व अन्य स्टाफ तथा स्कूल प्रबंधन समिति ने इस शिविर का आयोजन करने के लिए विभाग का धन्यवाद किया।
भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के अत्यधिक संवेदनशील होने के दृष्टिगत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ‘मिस्त्रियों के लिए जोखिम प्रतिरोधी निर्माण प्रशिक्षण’ योजना आरंभ की गई है। इसी कड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित द्वितीय चरण की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज संपन्न हो गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत तोप की बेड़, भारती, नेरीकलां, देवठी तथा शमरोड़ के मिस्त्रियों को हिमकोस्ट तथा बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के विशेषज्ञों के सहयोग से गृह निर्माण की सुरक्षित तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने कहा कि राजमिस्त्री भवन निर्माण प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए राजमिस्त्रयों को कम लागत में भूकंप रोधी भवन निर्माण की सभी जानकारियां उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे इस तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग भवन निर्माण में कर सकंे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे राजमिस्त्रयों से प्रशिक्षण में सिखाई जा रही भूकंप रोधी भवन निर्माण तकनीक की बारीकियों को गहनता से सीख कर अपने अन्य साथी मिस्त्रियों को भी सिखाने को कहा। उन्होंने हका कि इसके उपयोग में जिला में कार्यरत सभी राजमिस्त्री पारंगत होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति भवन निर्माण में पूंजी लगाकर अपने परिवार और पूंजी को सुरक्षित करना चाहता है। इसलिए आवश्यक है कि इस कार्य में नियुक्त मिस्त्री भूकंप रोधी आवास निर्माण तकनीक को जानते हों ताकि हम सुरक्षित निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यशाला में मिस्त्रियों को नींव डालने तथा सरिए को बांधने की तकनीक के बारे में बताया गया। इस दौरान मिस्त्रियों को बीम डालने के लिए ‘स्प्रेड फुटिंग’ तकनीकी की जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मिस्त्रियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यशाला में हिमकोस्ट के रिसोर्स पर्सन गोपाल जैन, प्रेम ठाकुर, वरिष्ठ वास्तुकार प्रेमलाल जेआरफ कंचन राना, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक अपूर्वा, लेखन समन्वयक गौरव मैहता तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के राजमिस्त्री उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 जनवरी को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चंबाघाट, बेर खास तथा एनआरसीएम के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे एवं सांय 5.00 से 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि चंबाघाट स्थित डीजल पंप के आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शड़याणा तथा तोप की बेड़ तथा सप्तक कला रंगमंच के कलाकारों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत चायल तथा सकोड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड़ ‘दादी री ब्यथा’ के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं आरम्भ की हैं जो आम जन के जीवन में सार्थक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हुई है। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मुख्य फसलों के लिए मुआवजा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत गत दो वर्षों में 90150 किसानों को मुआवजा प्रदान करने के लिए 19.50 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सप्तक कला रंगमंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत चायल तथा सकोड़ी में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप के बारे में बताया। लोगोे को बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से लोग अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चायल के प्रधान महेश चंद, उपप्रधान अनिल वर्मा, वार्ड सदस्य प्रदीप शर्मा, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, उपप्रधान जितेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य बाबू राम, बीना, सुनंदा, ग्राम पंचायत शड़याणा की प्रधान मंजू, उपप्रधान हमिन्द्र, वार्ड सदस्य कपिल, मंजू, आशीष, पूनम, ग्राम पंचायत तोप की बेड़ के प्रधान मधु ठाकुर, उपप्रधान कर्मदत्त, वार्ड सदस्य कांता देवी, नरेश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। .
गोवा की राजधानी पणजी में "सेना को जानो पहचानो" कार्यक्रम के अंतर्गत एक सम्मानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोवा के उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत केवलर, रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाईक, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शिरकत की और सेना के वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दाड़लाघाट पंचायत के सूबेदार मेजर रमेश कुमार को सेना मेडल से नवाजा गया। बता दें रमेश कुमार वर्तमान में कर्नाटक के बेलगाम में कार्यरत हैं, उन्हें गोवा में बुलाकर सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि गत 30 अगस्त को सोलन जिला से संबंध रखने वाले रमेश ठाकुर को जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में एक ऑपरेशन के दौरान चार उग्रवादियों को मार गिराने हेतु भारतीय सेना द्वारा सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। रमेश कुमार के इस सम्मान पर रमेश कुमार के परिवार,गांव वासियों सहित क्षेत्र में लोगों में ख़ुशी की लहर है।


















































