कुनिहार थाना के अंतर्गत बुधवार रात को पुलिस ने दो हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को पुलिस थाना को सूचना मिली कि दो व्यक्ति पुराना बस अड्डा कुनिहार पर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए हैड कांस्टेबल कपिल व कॉन्स्टेबल किशन ने मौके पर जाकर दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाला। कुनिहार थाना एस एच ओ जीत सिंह ने बताया कि उच्चा गांव निवासी हरीश कुमार व राकेश कुमार दो भाइयों को नशे की हालत में हुड़दंग मचाने पर पुराना बस अड्डा कुनिहार से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया है उन्हें वीरवार को अर्की कोर्ट में पेश कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के अपराध को रोकने के लिए पुलिस हर समय उपलब्ध है अगर कंही भी किसी तरह की कोई आपराधिक गतिविधि की भनक किसी को भी मिलती है तो पुलिस को जरूर सूचित करें।
सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघेरी में 12 फरवरी 2020 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गई। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां दी। केसी चमन ने कहा कि जनमंच की अध्यक्षता शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरंभ होगा। इस जनमंच में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बघेरी, बेरछा, खिल्लियां, घोलोवाल, मस्तानपुर, करसोली, जोघों, कश्मीरपुर, बरूणा तथा जगतपुर की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनमंच पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बघेरी, पडियाणा, रामपुर, करसोली, कश्मीरपुर तथा कोटला में उचित मूल्यों की दुकानों तथा साई एग्रोमिल करसोली व राणा आटा चक्की आदूवाल का निरीक्षण किया तथा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता व स्टॉक की जांच की। केसी चमन ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बघेरी तथा जोघों में बागवानों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।उपनिदेशक उद्यान विभाग राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन शिविरों के द्वारा उपस्थित बागवानों को मुख्यमंत्री मधु विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत बागवानी विकास परियोजना तथा फलदार पौधों का बागीचा लगाने की विधि बारे विस्तृत जानकारी दी गई।पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मस्तानपुर व खिल्लियां में पशु स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 40 से अधिक पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाईयां निशुल्क वितरित की गई। उन्होंने कहा कि जनमंच के लिए अभी तक 20 मांगे व 31 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों तथा मांगों संबंधी आवेदन 10 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर 12 फरवरी के दिन जनमंच कार्यक्रम में चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जन धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, डिजिटल राशन कार्ड, टीकाकरण इत्यादि विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को न केवल इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी अपितु पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं के लाभ भी पहुंचाएं जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि जन मंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद विभाग तथा पशु पालन विभाग द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जन मंच में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विभिन्न राजस्व प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि भी जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, विधिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सहायता से संबंधित कागजी कार्यवाही भी पूरी की जाएगी। केसी चमन ने इन ग्राम पंचायतों के सभी निवासियों से आग्रह किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
बुधवार को कण्डाघाट में शिमला की तरफ से पिट्ठुनुमा बैग लटकाए एक युवक को 10 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान देवी राम निवासी कण्डाघाट जिला सोलन के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ़ आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा भूमि एवं जल को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पॉलीथीन के साथ-साथ एक बार प्रयोग होने वाले अन्य गैर जीव अनाशित वस्तुओं जैसे कि थर्मोकॉल कप एवं प्लेट इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर अभी तक जुर्माने के रूप में 55 लाख रुपए वसूले गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दिग्गल तथा बधोखरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में दी गई। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने केवल एक बार प्रयोग होने तथा पुनः चक्रित न हो सकने वाले पैकेजिंग प्लास्टिक को पंजीकृत कूड़ा बीनने वालों व स्थानीय परिवारों से खरीदने की योजना भी लागू की है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1055 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा खरीदा गया है। यह प्लास्टिक कचरा 75 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने दैनिक उपयोग से प्लास्टिक को बाहर करें और हिमाचल के पर्यावरण को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में सहयोग दें। इन ग्राम पंचायतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल में बेहतर औद्योगिक निवेश आकर्षित करने और प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक पैमाने पर निवेश करने की दिशा में सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। उद्योगों के लिए पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है तथा आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाईन कर दिया गया है। कलाकारों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद पैंशन के रूप में 3,000 रूपए प्रतिमाह प्रदान करने का प्रावधान है। योजना के तहत अब तक 33078 कामगारों का पंजीकरण किया गया है। कलाकारों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत असंठित क्षेत्रों में काम करने वाले पेंशन प्राप्त सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना से अगर कोई जुड़ना चाहता है तो उसकी आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति की मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कलाकारों ने योजना का लाभ उठाने के विषय में आमजन को विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800-267-6888 पर संपर्क किया जा सकता है। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि परिवार भी तभी संपन्न होंगे जब हमारा प्रदेश और देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। इसके लिए हमारे युवाओं का पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी संभव है जब युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके। कलाकारों ने सौर सिंचाई योजना, सहारा योजना, जल से कृषि को बल योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रीनहाउस नवीकरण योजना तथा जननी सुरक्षा योजना की भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दिग्गल के वार्ड सदस्य सुखराम, किशन दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड सदस्य शमशेर सिंह, रीता देवी, राजेंद्र कुमार, ग्राम सुधार सभा बधोखरी के प्रधान रामलोक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
चारो तरफ से पहाड़ियों की गोद में बसे कुनिहार क्षेत्र में गर्मी में जहाँ अत्यधिक गर्मी पड़ती है तो वहीं सर्दी के मौसम में लोगों को अत्यधिक सर्दी का सामना करना पड़ता है। आजकल भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में क्षेत्र में जहाँ लोगों को अत्यधिक ठण्ड का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इस बार क्षेत्र में पंजाब व दिल्ली की तरह पड़ रही अत्यधिक धुंध ने लोगों को काफ़ी परेशान कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से सुबह लगभग 5 बजे से सुबह 9 -10 बजे तक यह धुंध छाई रहती है। लोग इस धुंध से बचने के लिए मुंह बांधकर घरों से निकलते है। सुबह भी वाहन चालकों को वाहनों की लाईट जलाकर बड़ी सावधानी से चलना पड़ रहा है। आम लोग व स्कूली बच्चे भी इस पड़ रही धुंध से खासे परेशान है। प्रवीण कालिया, कर्मचन्द, अनिल गर्ग, सुरेश जोशी, कुलदीप आदि लोंगो का कहना है कि क्षेत्र में ठण्ड तो पड़ती ही है लेकिन इस बार पड़ रही धुंध से काफ़ी परेशानी हो रही है और इसके कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले सालों में इस धुंध का खतरा अधिक बढ़ने की चिंता है जिसके लिए अभी से विचार करने की आवश्यकता है।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक जिला अध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार 7 फरवरी को सुबह 11बजे अर्की के देव फुड कॉर्नर फ़ावां (गाहर) होटल में रखी गई है। जिला अध्यक्ष ने सभी जिला कार्यकारणी के समस्त सदस्यों तथा जिला के सभी 11 यूनिटों के पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि बैठक में पेंशनरों की मांगों पर विशेष तौर पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जिला प्रैस सचिव डी डी कश्यप ने यह जानकारी दी है।
5 फरवरी 2020 को नोनी के ग्राउंड में किन्नर कैलाश स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा Late T.S NEGI की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ किया गया इसी के साथ साथ वॉलीबॉल व बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है। किन्नर कैलाश स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैप्पी ने बताया कि यह टूर्नामेंट कई वर्षों से कराया जा रहा है और इस वर्ष भी बढ़-चढ़कर इसमें टीमें भाग ले रही हैं जिसमें विजेता टीम को ₹15000 का नगद इनाम व उपविजेता टीम को 7000 का नगद इनाम व ट्राफी दी जाएगी। टूर्नामेंट का आगाज़ मुख्य अतिथि के रूप में संदीप ठाकुर जिला युवा इंटक अध्यक्ष ने किया व उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर अंकुश सूद मौजूद रहे व विकी अनहोत एवं सचिन ग्रोवर भी रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे को रोकना व युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति उत्साहित करना है।
-Admit Card डाउनलोड नहीं हो रहा तो दूरभाष पर संपर्क करें जवाहर नवोदय विद्यालय, बनिया देवी, कुनिहार, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में कक्षा नवम पार्शव परीक्षा दिनांक 8 फरवरी 2020, शनिवार को जिला सोलन के जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में प्रातः 9 बजे संचालित होगी।जिन अभ्यर्थियों को पहचान पत्र ( Admit Card ) डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो वे दूरभाष संख्या 01796 - 262370 , 9458100788 , 8937870110 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर अपना पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिप्पा तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आइआरएस) पर आधारित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आधारभूत प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभांरभ उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केसी चमन ने किया। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विभाग को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से आपसी तालमेल के साथ प्रभावपूर्ण तरीके से निपटने के लिए तैयार करना है ताकि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। प्रदेश का अधिकतर भू-भाग भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। इसलिए हम सब का यह कर्तव्य है कि ऐसी आपदाओं से प्रभावशाली तरीके से निपटने के लिए पहले से पूर्ण तैयारी के साथ स्वयं को सक्षम बनाएं। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, गृहरक्षा, वन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा विभागों के साथ-साथ अन्य सभी विभागों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए नवीनतम जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रिसोर्स पर्सन कर्नल पीके पाठक ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आइआरएस) के तहत इसके सिद्धातों तथा विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रत्येक विभाग परस्पर बेहतर तालमेल, व्यवस्था, प्रबंधन तथा संसाधनों के साथ किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का प्रभावशाली ढंग से सामना कर उनसे होने वाले वाले नुकसान को कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा आने से पूर्व ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने संसाधनों की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि संसाधनों का समुचित प्रयोग किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उपंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार, हिमाचल प्रशासनिक सेवा के परीविक्षाधीन अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान, शिक्षा क्रांति संस्था के सत्यन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बुधवार को दी ट्रक ऑपरेटर संघर्ष एवं कल्याण समिति मांगल (बागा) की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजीत सिंह सेन द्वारा की गई। बैठक में अल्ट्राटेक कंपनी बागा एवं स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों के मध्य माल ढुलाई को लेकर उत्पन्न गतिरोध पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस ज्वलंत परिस्थिति पर अपने विचार रखे। अंत में यह निर्णय लिया गया कि अल्ट्राटेक कंपनी के अड़ियल एवं तानाशाही रवैए के चलते ही यह गतिरोध बरकरार है और इसके निराकरण हेतु प्रशासनिक एवं राज्य सरकार के स्तर पर मध्यस्थता आवश्यक है। जहां एक और अल्ट्राटेक कंपनी प्रशासनिक स्तर पर माल ढुलाई सबंधित गलत आंकड़े पेश कर रही है और साथ ही साथ शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर भी स्थानीय जन समुदाय की गलत तस्वीर पेश कर रही है। वहीं दूसरी और असहाय एवं लाचार ट्रक ऑपरेटर कंपनी की तानाशाही के फलस्वरूप अपनी गाड़ियों को फाइनेंसरों द्वारा जब्त किए जाने की कगार पर है। मौजूदा परिस्थिति को मध्य नजर रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कंपनी लिखित अनुबंध अनुसार माल ढुलाई बहाल नहीं करती है तो एक व्यापक "रोजी-रोटी बचाओ अभियान" शुरू किया जाएगा जिसमें सभी स्थानीय एवम दाड़लाघाट,बरमाणा के हित धारकों को भी शामिल किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) सी-डैक मोहाली, एनआईएफएम फरीदाबाद और सीटीआर लुधियाना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए योग्य उम्मीदवारों की छंटनी 6 तथा 7 फरवरी, 2020 की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार 6 से 7 फरवरी, 2020 तक शिमला, मंडी तथा धर्मशाला में आयोजित होने वाली काउसीलिंग में भाग ले सकते हैं। 06 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में 07 फरवरी को एचपीकेवीएन सभागार, एसडीएम कॉम्पलेक्स, कसुम्पटी शिमला और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार, नजदीक उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में भाग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन पाठयक्रमों का उद्देश्य राज्य के युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। ये पाठ्यक्रम एचपीकेवीएन द्वारा शत-प्रतिशत योजित हैं। चयनित प्रशिक्षुओं को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीटीआर, लुधियाना, एनआईएफएम फरीदाबाद और सी-डैक मोहाली में इन प्रतिष्ठित और उच्च मूल्य पाठयक्रमों में रोजगार सृजन के लिए काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से आवासीय पाठयक्रमों का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। इन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेब डिजाइनिंग, सीएडीडी और जीएसटी आदि शामिल हैं। अधिक जानकारी एचपीकेवीएन के दूरभाष नंबर पर 0177-2623383 या वैबसाईट www।hpkvn।in/admission से प्राप्त की जा सकती है।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थान दाड़लाघाट में 11 फरवरी 2020 को सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित तथा रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नौकरी हेतु साक्षात्कार रखे हैं। जिन उम्मीदवारों ने 2015 से 2019 तक के (प्रकट बैच) तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है जिनमें कटर-फिटर, माचिनिस्ट, टर्नर, मोटर मकैनिक वाहन, ऑटोमोबाइल, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मेक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर, कॉपा, आरएसी इत्यादि ट्रेड्स को शामिल किया गया है उन प्रार्थियों का चयन होना हैं जिसके तहत प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन में 11 फरवरी 2020 प्रातः 9:00 बजे लिखित तथा मौखिक साक्षात्कार हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने कहा है कि प्रार्थी की आयु साक्षात्कार की तारीख पर 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी उसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को 17500 रू मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कैंपस प्लेसमैंट इंचार्ज विनोद वर्मा से 9816006816 पर संपर्क किया जा सकता है।
छात्रों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का उपयोग करके कृषि बागवानी, वानिकी और संबद्ध विषयों में अपने नवीन विचारों को सफल व्यावसायिक उद्यमों में विकसित करने की जरूरत है। डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने ‘स्टार्टअप आइडिया ऑन एंटरप्रेन्योरशिप’ पर एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम (ईएलपी) और तीसरे वर्ष के बीएससी (ऑनर्स) औदयानिकी के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। विश्वविद्यालय के इंकूबेशन सेंटर, बिज़नस मैनेजमेंट विभाग ने राज्य के उद्योग विभाग के साथ मिलकर इस कार्यशाला का आयोजन किया। डॉ कौशल ने कहा कि छात्रों को अपने व्यावसायिक विचारों में विश्वास होना चाहिए और उन्हें आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय उनके विचारों को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। कुलपति ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान और मानव संसाधन के प्रशिक्षण के लिए सहयोग हो। उन्होंने कहा कि उद्योग की मांग के अनुसार व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं, जबकि उद्योग फेलोशिप और विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से योगदान दे सकते है। डॉ कौशल ने विश्वविद्यालय में उद्योग की मदद से छोटी डेमो इकाइयाँ स्थापित करने का सुझाव दिया और कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश उद्योग विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है, जिससे छात्रों को नौकरी, प्रशिक्षण प्राप्त करने में लाभ होगा। सोलन के जनरल मैनेजर (उद्योग) राजीव कुमार कार्यशाला के दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उपयोग युवा उद्यमियों द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने नए व्यवसायों की स्थापना के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। मेरिडियन मेडिकेयर फार्मा लिमिटेड के निदेशक विनीत राय ने भी छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को सफल होने के लिए नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यशाला के समन्वयक डॉ राजेश भल्ला,बिज़नस मैनेजमेंट विभाग के हैड डॉ केके रैन, इंकूबेशन सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ मनोज वैद्य और प्रबंधक डीआईसी सोलन नेहा चौहान ने भी प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। निदेशक अनुसंधान डॉ जेएन शर्मा, डीन वानिकी महाविद्यालय डॉ कुलवंत राय, डीन औदयानिकी महाविद्यालय डॉ एमएल भारद्वाज और अन्य संकाय ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
जब तक समाज रहेगा, तब तक अपराध रहेगा, लेकिन पुलिस व आम लोगों के सहयोग से किसी भी तरह के अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह शब्द आज कुनिहार के श्यावां में कुनिहार थाना के नए भवन में स्थानांतरित होने पर अतिरिक्त अधीक्षक सोलन डॉ० शिव कुमार ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहे। थाना कार्यालय का विधिवत उद्धघाटन रिबन काट कर व परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना व हवन करके हुआ। इस दौरान थाना के अंतर्गत आने वाली सभी 14 पंचायतों के प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं के लोगो ने भाग लिया। एसएचओ जीत सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी का इस अवसर पर पहुंचने पर स्वागत व आभार प्रकट किया व कुनिहार थाना के पिछले दो महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखा। इस दौरान कुनिहार पंचायत के प्रधान देवेंद्र ठाकुर व भाजपा मंडल अध्यक्ष डी के शर्मा ने अपने विचार रखे। डॉ० शिव कुमार ने कुनिहार में थाना खुलने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुनिहार क्षेत्र जिला सोलन का दिल है व इस क्षेत्र की प्रगति को देखते हुए यंहा थाना खुलने की बहुत जरूरत थी। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में केरल राज्य के बाद हिमाचल पुलिस दूसरे स्थान पर सर्वश्रेष्ठ दर्जा रखती है। विभाग ने नशे के खिलाफ स्पेशल मुहिम छेड़ रखी है, जिसमे चिट्टा व अन्य मादक पदार्थो के सेवन के खिलाफ विभाग लोगो को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं सहित आम लोगो को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस दौरान इन मादक पदार्थो के सप्लायरों में 13 विदेशी नागरिकों को भी सोलन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आज चिट्टा गावं गावं तक पहुंच चुका है व युवा वर्ग इस नशे में उलझता जा रहा है। उन्होंने कुनिहार पुलिस थाना के तहत आने वाली 14 पंचायतों के लोगो से आह्वाहन किया कि वे बाहरी राज्यो के कामगारों सहित सभी उन लोगो का पंजीकरण थाना में अवश्य करवाये, जिन्हें उन्होंने कमरे किराए पर दिए है।उन्होंने बताया कि कुनिहार थाना के लिए एक वाहन दे दिया गया है व जल्द ही बाइक भी थाने में उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस दौरान डी के शर्मा मंडल अध्यक्ष, इन्द्र पाल शर्मा, सुरेश जोशी, सुमित मित्तल, नीरज ठाकुर, धनी राम तनवर, जगदीश अत्री, दौलत राम चौधरी नायब तहसीलदार, प्रतिभा कंवर, कौशल्या कंवर, ललित मोहन, देवेंद्र ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, टीसी गर्ग, गोपाल शर्मा दलीप पाल , राजीव शर्मा, आर पी जोशी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटिड पेंशनर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की मासिक बैठक जय प्रकाश शर्मा राज्य संयुक्त सचिव और लक्ष्मी रमन शर्मा जिला महासचिव सोलन की अध्यक्षता में हुई, बैठक में अस्थाई कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रत्तन तनवर को इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त जगदीश चन्द चन्देल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश नाथ कश्यप महा सचिव, दलबीर सिंह संयुक्त सचिव,परस राम कश्यप कोषाध्यक्ष, ई आर पी तनवर सलाहकार, ई रुपिंद्र कौशल लेखा परीक्षक व नन्द लाल कँवर को प्रैस सचिव तथा ई डी आर चौहान, ओ पी भारद्वाज, राम दयाल तनवर, राम प्रकाश ठाकुर, देवी सिंह तनवर व रमेश कुमार चौधरी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी के गठन में दिए गए सहयोग के लिए सभी उपस्थित सदस्यों की भावनाओं का आदर करते हुए कहा कि पेंशनर्ज के किसी भी कार्य को करवाने के लिए संस्था सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की तथा सोलन से आए हुए अतिथियों का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से करवाने व एसोसिएशन की गतिविधियों से अवगत करवाने के लिए धन्यवाद किया।
मांगल लैंड लूजर एवं इफेक्टिड परिवहन सहकारी सभा के संयुक्त तत्वावधान में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के खिलाफ मांगो को लेकर मंगलवार को 8 वें दिन भी अपना रोष प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान मांगें पूरी न होने से नाराज ट्रक ऑपरेटर सड़क पर उतरे और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऑपरेटरों ने शालूघाट से कंपनी गेट तक रैली निकालकर विरोध दर्ज किया। ऑपरेटर मंगलवार को कंपनी प्रबंधन से बैठक की मांग कर रहे थे लेकिन कंपनी प्रबंधन ने उनसे कोई बातचीत नहीं की। मांगल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा एवं इफेक्टिड परिवहन सहकारी सभा के सदस्य सीता राम ठाकुर, प्रेम लाल चौहान, नत्थू राम, रोशन लाल, रविकांत पाठक, सुरेंद्र वर्मा, अजीत सिंह सेन, अप्पू, दीपक ठाकुर, हेमचंद शर्मा, बलदेव राज ठाकुर ने बताया कि कंपनी प्रबंधन से समन्वय समिति सदस्यों ने बैठक करने की पेशकश की थी। उसे प्रबंधन ने अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि संयुक्त समन्वय समिति सदस्यों की बैठकों का दौरा दिनभर जारी रहा। ऑपरेटरों ने कहा कि जब तक कंपनी उनकी मांगें नहीं मान लेगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच ट्रक ऑपरेटरों ने आंदोलन को और तेज करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को सभी ट्रक ऑपरेटर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर कंपनी के साथ हुए लिखित अनुबंध को पूरा करने की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लिखित अनुबंध को लागू नहीं किया गया तो उनका शांतिपूर्ण आंदोलन और तेज व उग्र हो जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की होगी।
युवा क्लब कंधर मांगल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि मांगल कांग्रेस के महासचिव राकेश चौहान और समाजसेवी गीताराम ठाकुर विशेष अतिथि रहे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 31 जनवरी 2020 को वरिष्ठ समाजसेवी होशियार सिंह ने किया। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 15 से 16 टीमों सहित जिला सोलन, मंडी, बिलासपुर की टीमों ने भाग लिया। लगातार चार दिनों से चले इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सुई सुरहाड़ व माहूनाग बाड़ू की टीम ने प्रवेश किया। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को मुख्य अतिथि ने अपनी शुभकामनाएं दी और टॉस सुई सुरहाड़ की टीम ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। फाइनल मैच में समय कम होने की वजह से दोनों टीम कप्तानों की रजामंदी से मैच को 8-8 ओवर का रखा गया, जिसमें माहूंनाग बाड़ू ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 77 रन बनाए। जिससे सुई सुरहाड़ की टीम ने 6।5 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि चौहान कृष्णा, राकेश चौहान और गीता राम को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चौहान कृष्णा ने सभी उपस्थित जनता का और युवा क्लब कंधर मांगल का धन्यवाद किया की उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें न्योता दिया व इतना सम्मान दिया। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वो अपने आप को फिट रखने के लिए हर प्रकार के खेलों का हिस्सा बने और नशे से अपने आप को दूर रखें।मुख्य अतिथि और क्लब के सदस्यों ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाये और प्रतियोगिता में सुई सुरहाड़ के कैलाश कुमार को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि चौहान कृष्णा, राकेश चौहान और गीता राम ठाकुर ने विजेता टीम सुई सुरहाड़ को 9100 सो रुपये नगद और विजेता ट्रॉफी प्रदान की। वही उपविजेता टीम को 6100 रुपए नकद और रनरप की ट्रॉफी प्रदान की। इस विशेष मौके पर मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा ने अपनी नेक कमाई से क्लब को 5100 रुपए की धनराशि युवा क्लब को इस सफल क्रिकेट आयोजन के लिए दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता करवाते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा, मांगल कांग्रेस के महासचिव राकेश चौहान, समाजसेवी गीताराम ठाकुर, सोमदत्त अवस्थी, कमल सेन, अतुल वर्मा, राहुल अवस्थी, अंकित अवस्थी, राकेश सेन, सतीष कुमार, आशीष कुमार सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आये बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट के गाँव फलोदन में सोमवार को वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ। सूचना मिलने पर प्रभारी थाना दाड़लाघाट कर्मचारियों सहित गाँव फलोदन में पहुंचा जहाँ पर दिवाकर सेन पुत्र केशव राम गांव बस्याणा जिला सोलन व मनसाराम उप प्रधान ग्रांम पंचायत चाखड अन्य लोगों सहित उपस्थित रहे। HP-11-9799 रंग सफेद नैनो कार, करीब 300 मीटर नीचे गिरी हुई पाई गई तथा कुछ फासले पर एक व्यक्ति जिसके मुंह पर घाव व खून जमा हुआ था मृत हालत में पड़ा पाया गया। बताया गया कि उक्त कपिल इस हादसे की गिरफ्त हुई नैनो कार का चालक था। यह हादसा कार की गति पर नियन्त्रण न रख पाने व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। जिसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
राष्ट्रीय पैन्शनर महा संघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय प्रथम बैठक 8 फरवरी को बिलासपुर में धौलरा विश्राम गृह में सुबह 11 बजे आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मनंद करेगें और रास्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि इस बैठक में प्रदेश कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारणी के प्रदेश सदस्य भाग लेगें। शर्मा ने कहा कि गत 22 दिसंबर 2019 को पालमपुर में हुई राष्ट्रीय बैठक में पैन्शनरो की प्रमुख मांगो के बारे मेँ पारित किये गये प्रस्ताव पर चर्चा की जायेगी। तथा उस सम्मेलन में मुख्य मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरुप फरवरी में पैन्शनरो के लिये राज्य स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति का गठन कर बैठक आयोजित करने की मांग की जायेगी। ताकी उनकी प्रमुख मांगो पर सरकार के साथ विस्तृत चर्चा की जा सके। बैठक में अन्य संगठनात्मक विषयो पर चर्चा करके आगामी प्रारुप तैयार किया जायेगा। सभी सदस्यों से बैठक में पहुंचने की अपील की गई है।
प्राचीन शिव ताण्डव गुफा विकास समिति कुनिहार व शम्भू परिवार के सौजन्य से गुफा प्राँगण में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ,उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर कथा का आयोजन किया जाएगा। इसे कथा वाचक हेमन्त गर्गाचार्य अपनी मधुर वाणी से भक्तों को सुनाएंगे। 10 फरवरी वीरवार सुबह 10 बजे से कलश व पुराण यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ होगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक होगा उसके बाद प्रतिदिन 4 से 6 बजे तक भण्डारे का प्रशाद वितरित किया जाएगा। 20 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। महाशिवरात्रि को सुबह से रात तक भोले के सुंदर भजनों व झांकियों का आयोजन भी भक्तों के लिए किया जाएगा। सभी भक्तों को फलों का प्रशाद दिया जाएगा। 22 फरवरी को सभी क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। गुफा समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्यों ने सभी क्षेत्र वासियों से सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर पहुंचकर भोले का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में महिला मंडल द्वारा निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह महिला मंडल इस निरंतरता में विराम नहीं लगने देता। इस बार इस महिला मंडल ने छिब्बर गांव की पुरानी बावड़ी साफ की और उसके जल स्रोत की निकासी को संवारा। महिला मंडल प्रधान सरला देवी ने बताया कि महिलाओं ने बावड़ी में जमा कचरा बाहर निकाला और उसे चुना लगाकर संवारा,उसके बाद महिलाओं ने गांव के लिए बने रास्ते की साफ सफाई की रास्ते के किनारे अवांछित घास व झाड़ियों को काटा और रास्ते के एक और चुने की पट्टी बनाकर सफाई तथा सौंदर्य का संकेत दिया।ग्राम पंचायत प्रधान धनी राम ने महिला मंडल की सराहना करते हुए कहा कि यह महिला मंडल सक्रियता से अपने काम में तत्पर रहता है और महिला मंडलों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। महिला मंडल के इस दल में प्रधान सरला देवी,सचिव कुसुमलता,कृष्ण देवी,लीला, कौशल्या,कमलेश,दयावती,लीला,प्रेमी देवी,हेमलता,सावित्री, उर्मिला,सत्या इत्यादि शामिल रही।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन की आमसभा और मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धुन्दन में अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। संघ की आम सभा के साथ महिला विंग को भी शपथ ग्रहण करवाई गई। महिला विंग के अध्यक्ष के रूप में मीरा कौशल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता गौतम,महासचिव चंपा देवी तथा संरक्षक जयमाला शर्मा,पूर्णिमा शर्मा व सीता शर्मा ने शपथ ली। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने सभी मनोनीत सदस्यों का संविधान के अंतर्गत शपथ दिलाई। संघ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा संगठन है,जो शिक्षकों के हितों के साथ शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। खंड अध्यक्ष ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी तथा उन्हें संघ तथा शिक्षा क्षेत्र के प्रति सदैव निष्ठावान रहने की सलाह दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्राथमिक पाठशालाओं के चतुर्थ श्रेणी के पद जल्द से जल्द भरे जाएं,उन्होंने जेबीटी अनुबंध अध्यापकों को नियुक्ति की तिथि से 10300-34800 का वेतनमान और वरिष्ठ लाभ 1996 के अनुबंध अध्यापकों का लंबित वित्तीय लाभ,सभी प्राथमिक पाठशाला में एक मुख्य शिक्षक पद सृजित करना,प्राथमिक सहायक अध्यापकों का नियमित करना,सभी शिक्षा खंडों में खंड सहायक बीईईओ का पद सृजित करना आदि मांगे सरकार के समक्ष रखी। इस अवसर पर संघ के जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता,संरक्षक बृजलाल पंवर,प्रवक्ता विजय शर्मा,भंडार नियंत्रक चेतराम,संगठन मंत्री भजन शर्मा महासचिव ज्ञान ठाकुर,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम भारद्वाज,मुख्य सलाहकार रोशन ठाकुर,श्याम गौतम,सुखराम,जोगिंदर सिंह,हंसराज,कपिल,मदन मोहन,रतिराम,नरेश कौंडल,प्रदीप चंदेल सहित लगभग 70 अध्यापक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण व शहरी आशा कार्यकर्ताओं के लिए 05 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोलन जिला के नालागढ़ में आरंभ हुई। 07 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का शुभारंभ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केडी जस्सल ने किया। इस अवसर पर डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का गांव एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण कार्यक्रम, जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम धात्री व गर्भवती महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में आवश्यक सहायता प्रदान करने और स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित अन्य कार्यक्रमों में सहायता देने में अहम भूमिका रहती है। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण में मॉडयूल-6 के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य तथा उसके निष्पादन के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में में स्वास्थ्य खंड नालागढ़ सहित सायरी, अर्की, चंडी, धर्मपुर तथा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आशा कार्यकर्ता भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को सुचारू रूप से गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी आशा कार्यकर्ता अपने कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम होंगी तथा दूरदराज क्षेत्र तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने में सहायक होंगी। इससे न केवल संबंधित लाभार्थियों को लाभ पहुंचेगा अपितु सरकार द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक इंद्र कुमार पुंडीर तथा इंदिरा पुंडीर ने आशा कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु संबंधी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार माता व शिशु की देखभाल की जाती है। इस अवसर पर आशा समन्वयक एवं स्वास्थ्य शिक्षक चमन लाल, विभिन्न चिकित्सा खंडों की आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघेरी में 09 फरवरी 2020 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए शिकायतों तथा मांगों संबंधी आवेदन 07 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि जनमंच की अध्यक्षता शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। जनमंच प्रातः 10।00 बजे आरंभ होगा। केसी चमन ने कहा कि इस जनमंच में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बघेरी, बेरछा, खिल्लियां, घोलोवाल, मस्तानपुर, करसोली, जोघों, कश्मीरपुर, बरूणा तथा जगतपुर की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच के लिए अभी तक 12 मांगे व 14 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जनमंच के लिए मांगों तथा शिकायतों संबंधी आवेदन 07 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर 09 फरवरी के दिन जनमंच कार्यक्रम में चर्चा नहीं होगी। जनमंच कार्यक्रम में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जन धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, डिजिटल राशन कार्ड, टीकाकरण इत्यादि विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को न केवल इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी अपितु पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं के लाभ भी पहुंचाएं जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि जन मंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद विभाग तथा पशु पालन विभाग द्वारा निशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जन मंच में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विभिन्न राजस्व प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि भी जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, विधिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सहायता से संबंधित कागजी कार्यवाही भी पूरी की जाएगी। केसी चमन ने इन ग्राम पंचायतों के सभी निवासियों से आग्रह किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक प्रधान सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में मलोखर में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस बैठक में ग्राम पंचायत छकोह के साथ की सभी पंचायतों के अलावा दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी बैठक में 2003 के उस कानून का भी विरोध जताया गया, जिसके कारण लाखों कर्मचारी व पेंशनरों की पेंशन व सैलरी पर विपरीत असर पड़ेगा। बैठक में सुखराम नड्डा ने बताया कि सन् 2003 के बाद के कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रदेश विद्युत बोर्ड से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने का आग्रह किया। छकोह के साथ की पंचायतों के अलावा मांगल के इलाके से भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। इस अवसर पर सीता राम,परसराम शर्मा, लछु राम, मस्तराम, प्रेमचंद कौंण्डल, हरीमन, परस राम ठाकुर, रतन चौधरी, प्रेम केशव, तुलसीराम, चेतराम, कमलेश चौहान, नंदलाल ठाकुर, नंदलाल कपलास सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बिलासपुर में उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में वाल्मिकी समुदाय की समस्याओं के निवारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला वाल्मिकी सभा बिलासपुर की ओर से प्रधान अशोक कुमार मौजूद रहे। प्रैस को जारी बयान में प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही वाल्मिकी समुदाय की दिक्कत एवं परेशानियों के समाधान को लेकर उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर से समय की मांग की थी जिसके तहत इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में वाल्मिकी समुदाय के लोगों के पास रहने के लिए जमीन तक नहीं है, उन्हें नियमानुसार भूमि अलाट की जाए तथा राजस्व रिकार्ड में भी जोड़ा जाए। उन्होंने बताया इस समुदाय के लोगों को जाति और हिमाचली प्रमाणपत्र बनाने में परेशानियों से जूझना पड़ता है, बिना इसके लोगों को सरकार की योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समुदाय से एक परिवार ऐसा भी है जो भाखड़ा विस्थापित होने के साथ भूमिहीन भी है। किराए के मकानों में अपना जीवन यापन कर रहे इस परिवार को कम से कम दो बिस्वा भूमि प्राथमिकता के तौर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समुदाय के जो लोग किराए पर रह रहे हैं उन्हें सरकार की ओर से भूमि प्रदान की जाए ताकि वे अपना मकान बनाकर जीवन जी सके। इसके अलावा सफाई कार्य का निजीकरण बंद होना चाहिए व ठेका प्रथा पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। अशोक कुमार ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिलासपुर में बन रहे एम्स प्रोजेक्ट में वाल्मिकी समुदाय के पढ़े लिखे युवक एवं युवतियों को भी प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाए। उन्होंने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
तहसीलदार बिझड़ी प्रेम सिंह भाटिया 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृति के अवसर पर एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार की मौजूदगी में तहसील स्टाफ़ व अन्य लोगों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। प्रेम सिंह भाटिया बिझड़ी से पहले जिला बिलासपुर के कौल डैम में फरबरी 2012 से बतौर नायब तहसीलदार अपनी सेवायें दे रहे थे ।पांच वर्ष चार महीने नायब तहसीलदार के रूप में सेवाए देने के बाद उन्हें तहसीलदार प्रमोट करके बिझड़ी तहसील का कार्यभार सम्भालने की जिम्मेवारी मिली थी । प्रेम सिंह भाटिया नें 1982 से पटवारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था ।पटवारी की नौकरी करने के साथ साथ ही उन्होंने अपनी पढाई इग्नू के माध्यम से जारी रखी तथा 1989 में वे कानूनगो के रूप में सेवाए प्रदान करने लगे भाटिया नें अपने सम्बोधन में कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें ढट्वाल के लोगों का भरपूर सहयोग व प्यार मिला जिसके वे सदैव आभारी रहेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बघेरी में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 8,000 उम्मीदवारों को पंजीकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत अब तक 7627 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को लैब तकनीशियन, प्रोडक्शन अथवा मशीन ऑपरेटर, मेडिकल सेल्ज रिप्रेजेन्टेटिव, क्वालिटी कन्ट्रोल केमिस्ट इत्यादि के लिए 3 से 5 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कलाकारों ने लोगों को योजना का लाभ लेने का तरीका एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को बताया कि प्रदेश में 26 हजार युवाओं को लघु अवधि का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश के 38 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 3000 युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया है। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘ठगड़े री सीख’ के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बघेरी के प्रधान विजय कुमार, उप प्रधान राम प्रकाश, वार्ड सदस्य निर्मला रानी, दर्शना कौर, पोला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आरम्भ की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक 02 लाख 62 हजार से अधिक पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। यह जानकारी आज प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चामियां तथा गनोल में प्रदान की गई। विशेष प्रचार अभियान के तहत सप्तक कला मंच के कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को लगभग 3500 रुपए मूल्य की किट निःशुल्क प्रदान की जाती है। पात्र परिवारों को गैस कुनेक्शन, चूल्हा, भरा हुआ गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाईप इत्यादि निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। लोगों को अवगत करवाया गया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एक अतिरिक्त रिफिल्ड सिलेण्डर देने का प्रावधान भी किया गया है। इस निर्णय से दो लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। कलाकारों ने बताया कि अनुवर्ती कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 35 हजार से कम हो तथा जिन्होंने आईटीआई या किसी अन्य प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन व उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अक्षिता कला मंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरा में आम जन को महिला कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि बेसहारा लड़कियों के विवाह के लिए आरम्भ की गई मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना के तहत अनुदान राशि को 40,000 रुपए से बढ़ाकर 51,000 रुपए कर दिया गया है। अब तक 8206 पात्र कन्याओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। लोगों को बताया गया कि महत्वाकांक्षी बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत बी.पी.एल परिवार की बालिका को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दिया गया है। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना, महिला स्वरोजगार सहायता योजना सहित सौर सिंचाई योजना एवं प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवरा की प्रधान अंजना ठाकुर, उप प्रधान अमर सिंह ठाकुर, पंचायत सचिव सावित्री देवी, वार्ड सदस्य हेमराज शर्मा, ताराचंद, संतोष देवी, ग्राम पंचायत चामियां की प्रधान लीला सिंह, उप प्रधान टीका राम, पंचायत सचिव रमा देवी, महिला मंडल प्रधान उमा देवी, वार्ड सदस्य मोहन लाल, मीरा देवी, ग्राम पंचायत गनोल के प्रधान निर्मल शर्मा, पंचायत सचिव पूनम ठाकुर, वार्ड सदस्य मोहन लाल, कमलेश, बिमला शर्मा तथा शांता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
घनागुघाट ग्राम पंचायत में प्रधान धनी राम रघुवंशी की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। वहीँ बैठक में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ रोग निवारण दिवस के रूप में आयोजित किया गया। पंचायत प्रधान धनी राम रघुवंशी ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि जिस प्रकार हमने अपनी पंचायत को चेचक और पोलियो रोग से मुक्त कर दिया है उसी प्रकार अब हमे इस पंचायत को कुष्ठ रोग से भी मुक्त करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव गांव में कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरुक कर रहे हैं और कुछ रोग के लक्षणों से अवगत करवा रहे हैं यदि किसी भी व्यक्ति को किसी संदिग्ध कुष्ठ रोगी का पता चलता है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इस दौरान पंचायत प्रधान धनी राम रघुवंशी ने उपायुक्त सोलन का संदेश पढ़कर सुनाया व उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई इस अवसर पर आशा वर्कर गीता देवी,हीरादेई,पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर,जोगिंदर,जगदीश, कमलेश कुमार,हेमन्त कुमार,ज्ञान चंद,प्रेम चंद उपस्थित रहे।
स्वर्ण एजुकेशनल एण्ड वैलफेयर ट्रस्ट (सेवा) के सौजन्य से सोलन शहर में वृद्ध महिलाओं की देखभाल के लिए चलाए जा रहे डे केयर सेंटर ‘खुशी’ में आज बुजुर्ग महिलाओं द्वारा सोलन के जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर को उनकी सेवानिवृति की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के सचिव एवं विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर एवं उनकी धर्मपत्नी सुप्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राकेश कंवर ने इस अवसर पर कहा कि बीएस ठाकुर ने सोलन में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए न केवल विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित किया अपितु जिला के वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि खुशी डे केयर सेंटर की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने और यहां बुजुर्ग महिलाओं की सहायता के लिए बीएस ठाकुर ने सदैव प्रशंसनीय कार्य किया। विशेष सचिव कृषि ने कहा कि जीवन की संध्या में पहुंचे वृद्धजनों ने अपने सम्पूर्ण जीवन में विभिन्न कार्यों का अनुभव प्राप्त किया है। इनका यह अनुभव जहां उनके परिवार की अमूल्य धरोहर है वहीं इससे युवा पीढ़ी विशेष रूप से लाभान्वित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अनुभव से प्राप्त सीख जटिल से जटिल समस्याओं को पलभर में हल करने का सरलतम साधन है। उन्होंने खुशी डे केयर सेंटर में आने वाली सभी बुजुर्ग महिलाओं से आग्रह किया कि वे अनुभव से प्राप्त अपने ज्ञान को युवाओं के साथ सांझा करें। प्रख्यात लेखिका मीनाक्षी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि डे केयर सेंटर खुशी ऐसा पहला केंद्र है जो पूर्ण रूप से बुजुर्ग महिलाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि गत 05 वर्षों में इस केंद्र से सोलन की अनेक बुजुर्ग महिलाएं किसी न किसी रूप में जुड़ी रही हैं। यह केंद्र जहां समाज की रीढ़ कही जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं को गुणवत्तायुक्त समय बिताने के लिए मंच प्रदान करता है वहीं इसके माध्यम से इनकी अनेक समस्याओं का समाधान भी होता है। उन्होंने कहा कि खुशी डे केयर सेंटर में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की महिलाएं बातचीत के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी भी रहती हैं। यह सेंटर वृद्ध महिलाओं को अनुभव सांझा करने का सशक्त मंच उपलब्ध करवाता है। रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों में सेंटर प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक खुला रहता है। महिलाओं की देखभाल के लिए सेंटर में कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सेंटर वर्ष, 2007 से पंजीकृत सेवा ट्रस्ट महिलाओं को स्तन कैंसर और इसके इलाज के विषय में जागरूक करने के साथ-साथ अन्य बीमारियों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध करवाता है। 31 जनवरी, 2020 को सेवानिवृत हो रहे जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने कहा कि समाज की बुजुर्ग महिलाओं से प्राप्त सम्मान उनके लिए अमूल्य है और वे इसे ताउम्र याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में कार्यरत विभिन्न उपायुक्तों विशेषकर राकेश कंवर के सुयोग्य मार्गदर्शन में जिला के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश में सोलन जिला हिमाचल का ऐसा पहला जिला बन गया है जहां पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन पूर्ण रूप से डाकघर के खातों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे सदैव समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं खुशी डे केयर सेंटर की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। बीएस ठाकुर से 35 वर्षों से अधिक की सरकारी सेवा के उपरांत 31 जनवरी, 2020 को सेवानिवृत हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन उद्यमियों को विकसित करना है जो कृषि व्यवसाय और ग्रामीण उद्यमों के क्षेत्रों में रोजगार पैदा कर सके। प्रशिक्षण में सिरमौर जिला के बीस युवाओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ ओपी शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि किसानों के उद्यमशील विचारों को विकसित करना और उन्हें सर्वोत्तम तकनीकी संसाधन उपलब्ध करना महत्वपूर्ण है। व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर डॉ केके रैना ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण युवाओं के व्यावसायिक विचारों को आगे ले जाने और सीखने का माहौल प्रदान करते हैं। व्यवसाय प्रबंधन विभाग किसानों के कल्याण के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और यह कार्यक्रम इन प्रशिक्षणों की श्रृंखला में दूसरा है। प्रशिक्षण का समन्वय विभाग की संकाय नीना घोंगरोकता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में विभाग के संकाय और छात्रों ने भी भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी, 2020 को 11 केवी लवीघाट फीडर के अंतर्गत विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 31 जनवरी को दोपहर 02.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक सपरून, गुरूद्वारा तथा डाक घर व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को आरम्भिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चम्मो तथा जाबली में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि अटल वर्दी योजना के तहत पहली कक्षा से जमा दो कक्षा के 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट उपलब्ध करवाए गए हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां मनोरंजन किया वहीं आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘आउं चलां स्कूल’ के माध्यम से अटल वर्दी योजना, मेधा प्रोत्साहन योजना, अखण्ड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली, तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के विद्यार्थियांे को स्कूल बैग वितरित किए जा रहे हैं। योजना के तहत 2.56 लाख विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित करने का प्रावधान किया गया है। सोलन जिला में वर्ष 2019-20 में 17695 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए हैं। कलाकारों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को जमा दो तथा स्नातक के उपरान्त प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। अक्षिता लोक कलामंच कहलोग के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत बातल तथा चम्यावल में विकास गीत ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश की 3740 राजकीय पाठशालाओं में प्री-प्राइमरी कक्षाएं आरम्भ की गई है। इन कक्षाओं में 47 हजार बच्चों का नामांकन किया गया है। कलाकारों ने बताया कि 114 महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है तथा शेष 23 महाविद्यालयों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर लोगों को प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना, महिला स्वरोजगार सहायता योजना सहित सौर सिंचाई योजना एवं प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चम्यावल के प्रधान परविंद्र ठाकुर, उप प्रधान धर्मपाल, पंचायत सचिव बाबू राम, वार्ड सदस्य देवकी देवी, किरपा राम, पार्वती, कृष्णा देवी, ग्राम पंचायत बातल के प्रधान रतन लाल, उप प्रधान नरेंद्र रांगड़, ग्राम पंचायत चम्मो की प्रधान डिम्पी धीमान, पंचायत सचिव राज कुमार, वार्ड सदस्य रविंद्र सिंह, पूर्ण चंद, लता देवी, अनुराधा, ग्राम पंचायत जाबली के उप प्रधान विनय, वार्ड सदस्य जयदेव अत्री, रूबिन कुमार, यशोधा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश के सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं। अभी तक राज्य में 50 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। वर्ष 2020 में 02 लाखों किसानों को प्राकृतिक खेती के अधीन लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध पूजा कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत कुण्डलू तथा मलहैणी में उपस्थित जनसमूह को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती में सोलन जिला के पांचों विकास खंडों में अब तक 4456 किसानों को किसान जागरूकता शिविरों के माध्यम से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया है। 2742 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है तथा इसे जिले का 93.34 हैक्टेयर क्षेत्र प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया जा चुका है। लोगों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती सोलन विकास खंड में 550, कंडाघाट विकास खंड में 500, धर्मपुर विकास खंड में 576, कुनिहार विकास खंड में 526 तथा नालागढ़ विकास खंड में 590 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देसी गाय क्रय करने पर 25 हजार रुपये तथा गौशाला के लिए 80 हजार रुपये का उपदान प्रदान कर रही है। लोगों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती सभी के लिए सुरक्षित है तथा इससे भूमि का उपजाऊपन भी बना रहता है। देसी गाय के गोबर एवं गौमूत्र से एक किसान प्राकृतिक खेती कर सकता है। देसी प्रजाति के गौवंश के गोबर एवं मूत्र से जीवामृत, घनजीवामृत तथा जामन बीजामृत बनाया जाता है। इनका खेत में उपयोग करने से मिट्टी में पोषक तत्वों की वृद्धि के साथ-साथ जैविक गतिविधियों का विस्तार होता है। इस विधि से खेती करने वाले किसान को बाजार से किसी प्रकार की खाद और कीटनाशक रसायन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। कलाकारों ने बताया कि सरकार किसान हित को ध्यान में रखकर अनेक कृषक हितैषी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 03 लाख रुपये तथा पावर टिल्लर के लिए 25 हजार रुपये का उपदान प्रदान कर रही है। कलाकारों ने बताया कि उद्यमियों को आकर्षित करने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए नई औद्योगिक निवेश नीति बनाई गई है। दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री दस्ताकर योजना के तहत परंपरागत दस्तकारों को 30 हजार रूपये तक के उपकरण या औजार खरीदने पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कलाकारों ने समूह ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से महिला स्वरोजगार सहायता योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना तथा बेटी है अनमोल योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुण्डलू के प्रधान श्याम लाल, उप प्रधान ओम प्रकाश, वार्ड सदस्य श्याम लाल, अनीता, दसोदा, रेनु शर्मा, रोशन लाल, देशराज, निर्मला देवी, जगदीश चंद, मीना देवी, पंचायत सचिव गुरदयाल, ग्राम पंचायत मलहैणी की प्रधान राजकुमारी, उप प्रधान राजकुमार, वार्ड सदस्य राम किशन, रंजीत सिंह, रामकली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन एवं केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूड़की के सौजन्य से जिला में बहु आपदा भवन निर्माण प्रणाली के विषय में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त सोलन केसी चमन ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण तथा जेपी विश्वविद्यालय के 30 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भूकंप की दृष्टि से सोलन जिला जोन 4 व 5 में आता है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्यों में भूकंप रोधी तकनीक अपनाकर भूकंप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूकंप आने पर सबसे ज्यादा नुकसान लोगों की अज्ञानता एवं भवनों के गिरने के कारण होता है। भूकम्प रोधी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ लोगों को आपदा के समय बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में भी जागरूक करना आवश्यक है। केसी चमन ने कहा कि इस कार्यशाला के दौरान 30 विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक भविष्य में प्रत्येक गांव के 05 राजमिस्त्रियों को बहु आपदा रोधी भवन निर्माण तकनीक बारे प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला में वास्तुकार डॉ. एसके नेगी ने निर्माण उद्योग के क्षेत्र में कौशल विकसित करने में केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूड़की के प्रयासों पर प्रकाश डाला। डॉ. अजय चौरसिया ने भूकंप के कारण भवनों को हुए नुकसान तथा भविष्य में इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने भूकम्प, तूफान तथा बर्फबारी रोधी भवन निर्माण के डिजाइन की भी जानकारी दी। इंजीनियर एचके जैन ने बहुआपदा रोधी दीवारों तथा छतों की तकनीक के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक अपूर्वा मारिया, प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। प्रातः काल की सभा में जागृति कपिल ने इस उत्सव के बारे में विद्यालय परिवार को बताया की माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है,इसी दिन संगीत का प्रकाटोत्सव हुआ। इस पर्व के आते ही प्रकृति में परिवर्तन शुरू हो जाता है,चारों और फूल खिल जाते हैं,वनस्पतियों में नए रस का संचार हो जाता है। इसके साथ-साथ एनएसएस यूनिट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।सत्य व अहिंसा से ही इन्होंने आजादी दिलाने के लिए योगदान दिया। इनकी पुण्यतिथि कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद ने अपने संबोधन में बताया कि इस रोग को कोट भी कहा जाता है,अब इसका इलाज मल्टी ड्रग थेरेपी से किया जाता है। महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों से बड़ी सहानुभूति रखते व इनकी सेवा भी करते थे,इसलिए इनकी पुण्यतिथि कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाई जाती है। महात्मा गांधी को याद करते हुए व श्रद्धांजलि देते हुए पूरे विद्यालय परिवार ने मौन रखा। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने समस्त विद्यालय परिवार को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी व राष्ट्रपिता के गुण,सत्य,अहिंसा आदि को ग्रहण करते आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 31 जनवरी, 2020 को सोलन जिला के नालागढ़ के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 31 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे नालागढ़ के न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दिवस को देश में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपायुक्त केसी चमन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गुरुकुल इंटरनैशनल सी० से० स्कूल में प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर स्कूल के निर्देशक सुनील गर्ग शिक्षक वर्ग तथा छात्रों द्वारा धूप दीप, पुष्प अक्षत आदि से विद्या दायिनी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्रधानाचार्य ने दसवी तथा बारहवीं के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की आने वाली परीक्षा के लिए उन्हें कड़ी महनत के साथ साथ माँ सरस्वती का आशीर्वाद भी प्रदान करना चाहिए। इस सत्र में गुरुकुल स्कूल प्रत्येक क्षेत्र में ऊँचाइयों को छूए इसी प्रार्थना के साथ सभी ने माँ सरस्वती की आरती गाई साथ ही मीठे चावल का भोग लगा कर सभी को चावल वितरित किये गए।
जिला रोजगार अधिकारी हंस राम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एव रोजगार विभाग, बिलासपुर की ओर से 29 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के सन्दर्भ में युवाओं के लिये व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि विभिन्न विभाग से आये हुए विभागाध्यक्षों ने छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसमें 150 छात्रो ने भाग लिया। इन युवाओं को विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही उपयोगी योजनाओं व छात्रों को भविष्य निर्माण के बारे में परामर्श दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्या नीरज पालीवाल का शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वेटेनरी अधिकारी पशुपालन डॅा0 विकास कौशल, उद्यान विकास अधिकारी मोनिका कपिल, विषय विशेषज्ञ कृषि विभाग राजेन्द्र कुमार, जिला संयोजक उच्च शिक्षा राजमति कौशल, निदेशक आर.सेटी. यू.को. बैंक बी.के. धीमान, सह-संयोजक हिमाचल कौशल विकास निगम कुमार गौरव, उद्योग विकास से श्रवण कुमार, विषय विशेषज्ञ स्वास्थ विकास विजय कुमारी, अधीक्षक राजेश मैहता, यंग प्रोफेशनल जिला रोजगार कार्यालय भूपेश शर्मा उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 30 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक एनआरसीएम से डीजल पम्प तथा बेर पानी एवं आसपास के क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा अध्यापकों व अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को गुणवत्तायुक्त एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए भी प्रेरित करें। डॉ. सैजल आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोहारघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छठे वार्षिक समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इससे पूर्व क्षेत्र के गांव वानली ब्राह्मणा में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले शहीद राम रत्न सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इस संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उनके समग्र विकास पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस द्वारा विद्यालयों में लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अध्यापकों को चाहिए कि वे छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें ताकि किसी भी कठिन परिस्थिति में छात्राएं अपना तथा अपने परिवार का बचाव करने में सक्षम बन सकें। डॉ. सैजल ने कहा कि बच्चे अधिकतर समाज व परिवार से सीखते हैं इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि बच्चे भी अच्छे व्यवहार को अपनाकर अपने जीवन में उतार सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का समय है तथा किसी भी प्रतिस्पर्धा में सफल होने के लिए छात्रों को एक लक्ष्य लेकर चलना होगा तथा इस दिशा मंे समर्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय का वार्षिक समारोह उस विद्यालय के छात्रों द्वारा वर्ष भर की गई मेहनत का परिणाम होता है तथा इस दिन के इंतजार छात्र बड़ी उत्सुकता के साथ करते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की जानकारी देने पर भी बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं हिमाचली लोकाचार एवं संस्कृति की भी जानकारी प्राप्त हो। डॉ. सैजल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारघाट के निमार्णाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य के बजट में आ रही कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोहारघाट में सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे सब्जी मंडी के लिए स्वेच्छा से भूमि उपलब्ध करवाएं। डॉ. सैजल ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं व मांगों को प्रमुखता से हल किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत करने के लिए 11 हजार रुपए तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारघाट को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 5100 की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने लोहारघाट में शहीद राम रत्न स्मारक तथा पार्क के शीघ्र निर्माण का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. सैजल ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल ने विद्यार्थियों को वार्षिक समारोह की बधाई दी तथा मुख्यातिथि का कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है तथा हाल ही में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट से राज्य में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इस अवसर पर जमा दो कक्षा की रेश्मा देवी तथा दिनेश कुमार को शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए बेस्ट ब्वाय तथा बेस्ट गर्ल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा अर्की मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश महाजन, भाजपा अर्की मंडल के पूर्व अध्यक्ष बाबू राम पंवर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छोटू राम, ग्राम पंचायत क्यार कनेता की प्रधान गीता महाजन, भाजयुमो अर्की के अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयनंद शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य कायकर्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारघाट के प्रधानाचार्य चनन सिंह राणा सहित अध्यापक, अभिभावक व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में बुधवार को बाल अधिकारों को लेकर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।इस कार्यशाला का आयोजन वासु राय इनीशिएटिव फाउंडेशन दिल्ली व विद्या विहार शिक्षा समिति सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।इस कार्यशाला का आयोजन शेयरिंग कंपैशन एंड रियलाइजिंग इंडिया थीम के अंतर्गत किया जा रहा है।इस पांच दिवसीय कार्यशाला में ताइवान से आए स्वयंसेवी विद्यार्थी विद्यालय के विद्यार्थियों को बाल अधिकारों,बाल यौन शोषण के विरुद्ध अधिकार,बाल तस्करी के विरुद्ध बचाव,नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव व साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करेंगे।कार्यशाला के आरंभ से पूर्व विद्यालय प्रांगण में वासु राय इनीशिएटिव फाउंडेशन के मुख्य वासु राय उनकी जीवनसाथी चेतना शर्मा उनकी सांस व ताइवान से आए सभी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने वासु राय व ताइवान से आए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को अति महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलेगी।इस अवसर पर सीडीपीओ अर्की विनोद गौतम भी उपस्थित रहे।कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त अध्यापक, प्राध्यापक,एसएमसी प्रधान रूपचंद व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ (AIASA) ने डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,नौणी को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है। हाल ही में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में इस पुरस्कार की घोषणा की गई। यह आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा सह-आयोजित किया गया था। कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा, इस आयोजन में देश के 74 विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। आईसीएआर के कृषि शिक्षा के डीडीजी डॉ आर सी अगरवाल सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय को बागवानी और वानिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वर्मा ने नौणी में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के अलावा, विश्वविद्यालय ने सम्मेलन में तीन अन्य पुरस्कार भी जीते। डॉ के एस पंत को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार मिला जबकि पीएचडी एग्रीबिजनेस के छात्र पंकज ठाकुर को 'आवाहन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक अन्य छात्र, प्रियंक शर्मा ने मौखिक प्रस्तुति में दूसरा पुरस्कार जीता। इस अवसर पर कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने आईसीएआर और अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ का धन्यवाद किया और कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य में बागवानी और वानिकी के विकास के लिए की जा रही गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय, छात्रों और कर्मचारियों को श्रेय दिया, जिन्होंने पिछले तीन दशकों से शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ कौशल ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय किसानों की आय और उनकी आजीविका में वृद्धि करने कि दिशा में प्रयास जारी रखेगा।
हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय निवेश आकर्षित करने के लिए हाल ही में आयोजित इन्वेसटर्स मीट में 96 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के 703 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए हैं। यह जानकारी आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध पूजा कलामंच के कलाकारों ने नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत सौड़ी तथा ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट राज्य की आर्थिक उत्थान की दिशा में सफल प्रयास है तथा इससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लोगों को बताया गया कि निवेशकों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित करने का क्रम अभी भी जारी है। इन प्रस्तावों में 13656 करोड़ रुपए की 240 परियोजनाओं की ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ हाल ही में आयोजित की गई है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अब तक 7627 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को लैब तकनीशियन, प्रोडक्शन अथवा मशीन ऑपरेटर, मेडिकल सेल्ज रिप्रेजेन्टेटिव, क्वालिटी कन्ट्रोल केमिस्ट इत्यादि के लिए 3 से 5 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कलाकारों ने लोगों को योजना का लाभ लेने का तरीका एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को बताया कि प्रदेश में 26 हजार युवाओं को लघु अवधि का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश के 38 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 3000 युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया है। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार का जनमंच कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं को घरद्वार पर सुलझाने का बेहतर माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि जनमंच में लोग किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्रदेश सरकार के मंत्री की उपस्थिति में हल करवा सकते हैं। इससे जहां लोगांे के समय व धन की बचत हो रही है वहीं आम लोगों को त्वरित न्याय भी उपलब्ध हो रहा है। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री नशा निवारण हेल्पलाईन नंबर 1908 शुरू किया गया है। कलाकारों ने समूह गीत ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से जल से कृषि को बल योजना, सौर सिंचाई योजना, हिमकेयर योजना, जनमंच तथा सहारा योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुल्लरवाला की प्रधान प्रेमी देवी, उप प्रधान हेम राज, वार्ड सदस्य मनजीत कौर, महिमा सिंह, गंगादेई, सुनीता देवी, ग्राम पंचायत सौड़ी के प्रधान राजेंद्र कौर, उप प्रधान केदार नाथ, पंचायत सचिव हरिदास, तरसेम लाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना के अन्तर्गत रोगियों के उपचार पर 51।33 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत नारायणी तथा प्राथा में आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़-नाटकों एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि योजना के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत अस्पतालों में भर्ती होने पर प्रति परिवार 5 लाख रुपये के निःशुल्क इलाज का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत राज्य के 199 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है, जिसमें से 56 अस्पताल निजी क्षेत्र में हैं। प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवारों को उपचार सुविधा उपलब्ध करवा रही है जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में नहीं आते हैं। उन्होंने बताया कि हिमकेयर के तहत पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवाने के लिए अलग से कार्यालय स्थापित किया गया है। योजना के तहत अब तक 5 लाख 50 हजार परिवारों को पंजीकृत किया जा चुका है। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सहारा योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री ग्रीनहाउस नवीकरण योजना की जानकारी प्रदान की। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग तथा सारना में प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि परिवार भी तभी संपन्न होंगे जब हमारा प्रदेश और देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। इसके लिए हमारे युवाओं का पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी संभव है जब युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके। कलाकारों ने बताया कि माता-पिता को न केवल अपने बच्चों को गलत संगती से दूर करना होगा अपितु यह प्रयास भी करना होगा कि उनके अन्य साथियों को भी सही दिशा में लेकर जाया जा सके। कलाकारों ने सौर सिंचाई योजना, सहारा योजना, जल से कृषि को बल योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रीनहाउस नवीकरण योजना तथा जननी सुरक्षा योजना की भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत सारमा के प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान गोपाल दास, वार्ड सदस्य सरोज, अमित, जयदेव, वनीता देवी, बीना देवी, ग्राम पंचायत हुनमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह कंवर, उप प्रधान अशोक कुमार, ग्राम पंचायत प्राथा के उप प्रधान प्रेम सिंह, महिला मंडल प्रधान ऊषा, वार्ड सदस्य लक्ष्मण, किशन ठाकुर, कमला देवी, तारा देवी, रूपी देवी, ग्राम पंचायत नारायणी की प्रधान बिमला देवी, उप प्रधान यशपाल वार्ड सदस्य मीना देवी, रतन सिंह, राजेश, किशोरी लाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
एस०वी०एन० विद्यालय बडोरघाटी ( कुनिहार) के बच्चों ने माँ सरस्वती की अर्चना कर धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार । माघ महीने में जब बसंत ऋतु की शुरुआत होती है तब चारों ओर सर्दी से ठिठुरती प्रकृति अंकुरित होने लगती है। वही बसंत पंचमी सरस्वती माँ की पूजा के रूप में त्यौहार की तरह पूरे भारत में मनाई जाती है। जिसका विद्यालयो में विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व होता है संगीत व विद्या की देवी का प्रतीक यह दिन सारे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । एस०वी०एन० विद्यालय बडोरघाटी (कुनिहार) में भी बसन्त पँचमी की खूब धूम रही । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ माँ सरस्वती को फूल चढ़ाकर,पूजा अर्चना कर शीश झुकाकर अनंत विद्या ज्ञान का वरदान मांगा । विद्यालय प्रिंसिपल सुकन्या गुहा ने विधिवत सरस्वती पूजन के साथ सभी बच्चों को वसंत पंचमी की उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने चेयरमैन टी०सी० गर्ग के साथ विशेष तौर पर माँ सरस्वती को पुष्प भेंट कर मां की पूजा की और सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी शीघ्र ही आने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभ आशीष प्रदान किया।
एस०वी०एन० वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सीरत महाजन की अध्यक्षता में NIIT N.Guru I.T क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पाठशाला की छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनमें गूगल टीम में रमन, ध्रुव, व स्नेहा, माइक्रोसॉफ्ट टीम में पीयूष, रुमित, गरिमा व ओरेकल टीम में खुशबू ,आर्यन व जानवी ने भाग लिया। तीनों टीमों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और तेज दिमाग का लोहा मनवाया । परंतु अंत में गूगल टीम ने बाजी मार खिताब को अपने कब्जे में किया। श्रोतागणों में सातवीं कक्षा की छात्रा अलीशा ने सबसे अधिक प्रश्नों के उत्तर देकर सांत्वना पुरस्कार अपने नाम किया । स्कूल की ओर से प्रियंका पाल ,वीना शर्मा ,अनु कवँर, राकेश ठाकुर, सीमा ठाकुर ,राजेश आजाद आदि टीचरों ने भाग लिया। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि आर्थिक सम्पन्नता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की सफलता के लिए बैंकों द्वारा लक्षित वर्गों तक लाभ समय पर पंहुचाए जाने आवश्यक हैं। उपायुक्त आज यहां जिला के अग्रणी यूको बैंक द्वारा निर्धारित 158वीं जिला सलाहकार समीति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लक्षित वर्गों को वित्तीय एवं अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस दिशा में बैंकों द्वारा समय पर अपेक्षित कार्यवाही कर लाभार्थियों तक पंहुचना योजना की सफलता की गारन्टी है। उन्होंने सभी बैंको से आग्रह किया कि इस दिशा में सजग होकर कार्य करें। केसी चमन ने जिला में कार्यरत सभी बैंकों के अधिकारियों का आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि लोग इन योजनाओं के वित्तीय घटक एवं अन्य आवश्यकताओं से अवगत हो पाएं। केसी चमन नेे कहा कि बैंकों द्वारा आयोजित किए जाने वाले वित्तीय साक्षरता शिविरों में अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहना चाहिए क्योंकि बैंक विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए उपदान दरों पर ऋण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों में विभागीय प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने से बैंक और ऋण प्राप्त करने वालों को सुगमता होगी और योजना के विषय में किसी प्रकार के भ्रम को दूर करने में भी सहायता मिलेगी। केसी चमन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत लम्बित ऋण के मामलों को अविलम्ब निपटाया जाए। केसी चमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण स्वीकृत न होने की स्थिति में लोगों को समय पर उचित कारण एवं निवारण बताया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अग्रणी बैंक को योजनाओं के विषय में अद्यतन आंकड़े समयबद्ध प्रेषित करें ताकि केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता मिलने में देरी न हो। बैठक में बैंको द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत निर्धारित वित्तीय लक्ष्यों व उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में दिसम्बर 2019 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 170965 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 7187.86 लाख रुपए जमा हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से 242225 लाभार्थी जुड़े है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 145972 तथा अटल पैंशन योजना से 28064 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में दिसम्बर 2019 तक 12779 खाते खोले गए हैं। इस अवधि में योजना की शिशु श्रेणी के तहत 2019.98 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना की किशोर श्रेणी में 15529.32 लाख रुपये तथा 16695.97 लाख रुपये तरूण श्रेणी में स्वीकृत किए गए हैं। जिला में दिसम्बर, 2019 तक 23377 रूपे किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब मत्स्य पालन, मौन पालन, मुर्गी पालन, कृषि व्यापार केन्द्र, खाद्य एवं कृषि प्रसंस्करण इत्यादि को भी सम्मिलित किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सोलन, हमीरपुर और चम्बा के बैंको को दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण डिजीटिकरण के लिए चिन्हित किया गया है ताकि पूर्ण लेनदेन डिजीटाईज्ड हो। इससे पूर्व अग्रणी जिला प्रबंधक बीडी सांख्यान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, अन्य अधिकारियों सहित विभिन्न बैंको के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।


















































