राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक कृषि विपणन समिति जिला सोलन संतोष शुक्ला रहे। जबकि समारोह की अध्यक्षता समाज सेवक बृजमोहन ने की। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का आगाज़ विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। लड़कियों की प्रस्तुति पहाड़ी गिद्दा ने खूब वाहवाही लूटी। पंजाबी तथा राजस्थानी नृत्य भी बहुत सराहा गया। संतोष शुक्ला ने विद्यार्थियों को बाहरी चकाचौंध से दूर रहकर पढ़ाई व विद्यालय की अन्य गतिविधियों में दिल लगाकर भाग लेने हेतु आगाह किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने स्कूल में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है, उम्मीद की जाती है कि अगले वर्ष इस वर्ष से दोगुणा विद्यार्थी उत्कृष्टता हेतु सम्मानित किए जाएं। कार्यक्रम के दौरान मुख्याध्यापक प्रेम लाल नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। ललिता ठाकुर, अंजली शर्मा, काजल शर्मा, वंदना, चंदन कुमार, रजत, गौरव, नीरज सहित अन्य बच्चों को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक कृषि विपणन समिति जिला सोलन संतोष शुक्ला, समाजसेवी बृजमोहन, मुख्याध्यापक प्रेम लाल नेगी, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के उपप्रधान अशोक शर्मा, एसएमसी प्रधान हेमचंद शर्मा, ओम प्रकाश गौतम ,नीम चंद ठाकुर, अमर शर्मा, नरेंद्र कपिला, कुलभूषण गुप्ता, अमर चंद, एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Sushma Group - One of the largest Real Estate developer in Punjab is Delivering Par Excellence The leading real estate developer of Tricity, Sushma Group is all set to deliver three more projects in 2020. In past eleven years company has already delivered ten projects. The Executive Director of Sushma Group, Prateek Mittal shared the glimpse of Journey of 'Sushma Group' in a press conference held at Solan. Mittal said that right now company has thirteen ongoing projects, both residential as well as commercial at prime locations of Tricity. He further added that Sushma Group has projects for each and every segment. Sushma Group also invited the investors from Himachal Pradesh to invest in their various projects. Prateek Mittal has also announced Guranteed Lease Scheme for investors. He shared that every investor can get 8 % guranteed return on projects of Sushma Group, post possession. Mittal claimed that Sushma Group is a self disiplined company and has excellent record in post possession maintainence. He further shared that company is geared up for their first project in Himachal Pradesh. Mittal said that group is coming up with Elementa Project near Kasauli which is 100 crore project, proposed on 23 Bigha land. He disclosed that hopefully by end of March 2020 company will get all required permissions and NOC's and construction will stat soon. Delivered Projects: Sushma Grande, Sushma Infinium, Sushma Crescent, Homework, Sushma Elite Cross, Sushma Atrium, Sushma Green Vista, Sushma Villas, Sushma Urban Views & Sushma Urban Plaza. Upcoming Projects: Sushma Grande Nxt, Sushma Valencia, Sushma Bellenza, Sushma Elementa, Sushma Crescent - Ph 2, Joynest Mohali 1, Joynest Zirakpur 1, Sushma Metropol, Sushma Capital, Sushma Empiria & Sushma Pristine. Sushma Group has several ongoing commercial projects in Tricity at prime locations. The investment range in these projects is 22 lakhs to 3 crores depending on area and location. The best part is guranteed return of 8 percent via Guranteed Lease Scheme of Sushma Group. Himachal Contributes 25% Sales of 'Sushma Group' Himachal Pradesh is one of the major contributors in the real estate development of Tricity and as per the records of the company in Q3 CY 2019, Himachal Pradesh has constituted to 25% sales of Sushma Group. Also, on the basis of a research report, Tri City has only 24 months of unsold inventory thus showing a substantial growth in the real estate sector of the region
जिला सोलन ग्राम ढबलोग(ममलीग) छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले रॉबट रॉय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रॉबट रॉय समाज सेवा में अपना योगदान देते रहते हैं और लघु किसान कल्याण एकता संस्था में महासचिव बतौर कार्य कर रहे हैं और किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है और जिन लोगों को जरूरत होती है उनके लिए हमेशा अपनी टीम के साथ समाज सेवा के लिए आगे आते रहते हैं और उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि मिलने पर अपने माता-पिता व अपने मित्र का धन्यवाद करते हैं मानवाधिकार फाउंडेशन की टीम के द्वारा समस्त भारत में हर व्यक्ति की सहायता और मुद्दों को लेकर उनकी समस्याओं का हल करेंगे और मानव हित के लिये कार्य करेंगे रॉबट रॉय ने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार के साथ साथ अन्य राज्यों की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा आज का दिन मेरे लिये महत्वपूर्ण है क्यूंकि आज मेरा जन्मदिन भी है और आज मुझे इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिली है बहुत ही संस्थाओं के साथ भी अपना योगदान देते रहते हैं और काफी संस्थाओं द्वारा रॉबट रॉय को समृतचिन्हों से सम्मानित भी किया जा चुका है
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत अब तक 4.82 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान कर लगभग 5 हजार किसानो को लाभान्वित किया गया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत भोजनगर तथा नेरीकलां में प्रदान की गई। विशेष प्रचार अभियान के तहत शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि सोलन जिला में इस वित्त वर्ष में 134 किसानों को मुध विकास योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया। 18 किसानों को 50 मधुमक्खी बक्से खरीदने के लिए 1.60 लाख रुपये की उपदान राशि प्रति किसान की उपलब्ध करवाई गई। कलाकारों ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन सादे कागज पर उद्यान विकास अधिकारी के पास जमा करवाया जा सकता है। कलाकारों ने विकास गीत समूहगान ‘आओ भाई बहनों आओ-हिमाचल का गौरव बढाएं’ के माध्यम से मुख्यमंत्री खुम्ब विकास योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस नवीनीकरण योजना, हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास योजना तथा हिमाचल पुष्प क्रांति योजना की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि गत दो वर्षों में हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के अंतर्गत किसानो एवं बागवानों को पुष्प खेती के लिए 10.75 करोड़ रुपये का उपदान दिया गया है। योजना से 537 किसानों को लाभान्वित किया गया है। सप्तक कलारंग मंच के कलाकारों द्वारा कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत मही तथा बिशा में लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन सहित विभिन्न किसान योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों से आग्रह किया गया कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सम्बन्धित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से सम्पर्क करें। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को लगभग 3500 रुपए मूल्य की किट निःशुल्क प्रदान की जाती है। पात्र परिवारों को गैस कुनेक्शन, चूल्हा, भरा हुआ गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाईप इत्यादि निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। लोगों को अवगत करवाया गया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एक अतिरिक्त रिफिल्ड सिलेण्डर देने का प्रावधान भी किया गया है। इस निर्णय से दो लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मही के प्रधान नंद किशोर, उपप्रधान लायक राम, वार्ड सदस्य सुनील, लक्ष्मी दत्त, बीना, ग्राम पंचायत बिशा के उपप्रधान विनोद कुमार, वार्ड सदस्य निशा देवी, दलीप मेहता, मेहर चंद, प्रियंका, ग्राम पंचायत भोजनगर के उपप्रधान लेखराज ठाकुर, ग्राम पंचायत नेरीकलां के प्रधान जसवंत, उपप्रधान सतपाल, वार्ड सदस्य किरणा देवी, वार्ड सदस्य रंजीत वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
A three-day training programme on ‘Promotion of Agripreneurship and Capacity Building of Rural Students in Agriculture Education’ commenced today at the Department of Business Management, Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni. Twenty farmers from Solan and Sirmaur district are taking part in the programme. The Indian Council of Agricultural Research is funding the training. Dr Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor, was the Chief Guest on the occasion. While welcoming the Chief Guest, Dr KK Raina, Professor and Head, Department of Business Management said that the programme was the first in the series of seven trainings, which are being organized by the department to promote entrepreneurship in horticulture and agriculture. Dr Kapil Kathuria, coordinator of the programme said that the training aims to develop entrepreneurs who can add value to the economy and create employment in the areas of agribusiness and rural enterprises. During the next three days, six technical sessions covering topics like horticulture and floriculture based businesses, leadership skills, business environment for agri and rural enterprises, capital budgeting and project evaluation, etc will be organized. The participants will also get practical exposure and an opportunity to listen to the views of entrepreneurs and bankers who will guide them about the various requirements for securing loans for their new businesses. Speaking on the occasion, Dr Parvinder Kaushal said that such trainings will be a regular feature under the newly established Skill Development Centre at the University. He said that through the trainings the university intends to create awareness about various opportunities of establishing enterprises in the agri-horticulture sector. Dr Kaushal urged the participants to regularly interact with university scientists so that they can gain knowledge about the latest production and marketing techniques, which can help to increase their livelihood and business avenues. Deans of the University Dr Kulwant Rai, Dr YC Gupta, Dr ML Bhardwaj, faculty and research scholars of the Department of Business Management took part in the event.
हिमाचल प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो जिला मंडी के धार्मिक स्थल तत्तापानी में एक बर्तन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाने पर बना है। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज करने में पर्यटन विभाग के शेफ की मेहनत रही। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन तहसील अर्की के ग्राम पंचायत ग्याणा में लेख राम के पुत्र नागेश कुमार ने भी इस खिचड़ी बनाने में अपना योगदान दिया। बता दें कि नागेश कुमार पर्यटन विभाग में कुशल शेफ है उन्होंने अपनी कला व कार्यकुशलता से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लोहड़ी के इस पारंपरिक व्यंजन का नाम दर्ज करवाया और अपना तथा ग्राम पंचायत ग्याणा का नाम रोशन किया। यह सोलन जिला सहित अर्की तहसील के लिए खुशी का दिन था कि यहाँ के लोगों ने भी इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में नागेश कुमार ने कुशल शेफ के रूप में काम किया। नागेश कुमार अपनी निजी जिंदगी में भी काफी साहसिक कार्य व सामाजिक व व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले इंसान है। छुट्टियों में अपना ज्यादा समय सामाजिक कार्य के लिए देते हैं और हमेशा हंसमुख खुशी से सभी कार्य कुशलता के साथ पूरा करते हैं। ग्रामवासी व ग्राम पंचायत ग्याणा के लोग नागेश कुमार के इस उपलब्धि अर्थात गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भाग लेने से बहुत खुश है। नागेश कुमार को बद्री सिंह भाटिया, गीता राम ठाकुर, ग्राम पंचायत ग्याणा के उपप्रधान मोहनलाल, भुवनेश्वर, चंद्रमणि, चमनलाल, रूप चंद ठाकुर, गीताराम, मनसा राम, परमानंद, बसंत राम, बलदेव राज, जगदीश चंद, भगत राम फौजी,संतराम, प्रभा देवी, द्रोपती देवी, सोनिया, यशु ठाकुर, रामप्यारी तथा समस्त ग्रामवासियों ने बधाई दी। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है,जो जिला मंडी के धार्मिक स्थल तत्तापानी में एक बर्तन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाने पर बना है।यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज करने के लिए पर्यटन विभाग के शेफ की मेहनत रही।हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन तहसील अर्की के ग्राम पंचायत ग्याणा के लेख राम के पुत्र नागेश कुमार ने भी इस खिचड़ी बनाने में अपना योगदान दिया।बता दें कि नागेश कुमार पर्यटन विभाग में कुशल शेफ है उसने अपनी कला व कार्यकुशलता से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लोहड़ी के इस पारंपरिक व्यंजन का नाम दर्ज करवाया।और अपना तथा ग्राम पंचायत ग्याणा का नाम रोशन किया।यह सोलन जिला सहित अर्की तहसील के लिए खुशी का दिन था कि यहां के लोगों ने भी इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में नागेश कुमार ने कुशल शेफ के रूप में काम किया।नागेश कुमार अपनी निजी जिंदगी में भी काफी साहसिक कार्य व सामाजिक व व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले इंसान है।छुट्टियों में अपना ज्यादा समय सामाजिक कार्य के लिए देते हैं और हमेशा हंसमुख खुशी से सभी कार्य कुशलता के साथ पूरा करते हैं।ग्रामवासी व ग्राम पंचायत ग्याणा के लोग नागेश कुमार के इस उपलब्धि अर्थात गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भाग लेने से बहुत खुश है।नागेश कुमार को बद्री सिंह भाटिया,गीता राम ठाकुर,ग्राम पंचायत ग्याणा के उपप्रधान मोहनलाल,भुवनेश्वर,चंद्रमणि,चमनलाल,रूप चंद ठाकुर,गीताराम,मनसा राम,परमानंद,बसंत राम,बलदेव राज,जगदीश चंद,भगत राम फौजी,संतराम,प्रभा देवी,द्रोपती देवी,सोनिया,यशु ठाकुर,रामप्यारी तथा समस्त ग्रामवासियों ने बधाई दी।
सोलन जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किया नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) वर्तमान में देश के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने इसका विरोध कर रहे लोगों से उक्त कानून का अध्ययन कर कानून को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने का आह्वान किया है। राकेश गौतम ने कहा कि एनआरसी लागू होने से देश में रह रहे मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह कानून केवल दूसरे देशों से आने वाले अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने से संबंधित है। राकेश गौतम ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं। इससे लोगों को सतर्क रहना है। नागरिकता कानून संशोधन सभी के हित में हैं। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का अधिकार है छिनने का नहीं। केंद्र सरकार सभी की हितैषी है और सबका साथ सबका विकास चाहती है। इसलिए नागरिकता कानून लाकर देश को मजबूत किया गया है। नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांगलादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, सिख,जैन,बौद्ध,पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। सचिव राकेश गौतम ने कहा कि इस कानून के तहत उपरोक्त देशों से उत्पीड़ित अल्पसंख्यक लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था वह सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। राकेश ने कांग्रेस पार्टी सीएए के मुद्दे पर देशभर में मुसलमानों को भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। राकेश गौतम ने कहा कि वर्तमान में देशहित में प्रधानमंत्री का साथ दिया जाना चाहिए। कानून को लेकर पैदा भ्रम को दूर करने की जरूरत है न कि देश में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की। इस दौरान राकेश गौतम ने कानून का विरोध कर रहे लोगों का आह्वान किया है कि वह देश की संपत्ति से तोड़फोड़ न करें।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एमएस धोनी को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने का फैसला बातचीत के बाद ही लिया गया हैं। बीसीसीआई अधिकारियों ने पहले धोनी से इस मुद्दे पर चर्चा की और उसके बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया। बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने एमएस धोनी से बातचीत की थी और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स पर उनसे चर्चा की थी। धोनी को तुरंत बता दिया गया कि उन्होंने सितंबर 2019 से कोई मैच नहीं खेला है, इसलिए फिलहाल वो कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं। एमएस धोनी को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने पर अब बीसीसीआई की सफाई आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने का फैसला बातचीत के बाद ही लिया गया है। बीसीसीआई अधिकारियों ने पहले धोनी से इस मुद्दे पर चर्चा की और उसी के बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया। बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे कहा, 'ये मत पूछिए कि किसने धोनी से बात की है। बड़ी बात ये है कि धोनी जैसे बड़े कद के खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट से हटाने से पहले बात करनी ही होती। उन्हें सही तरीके से बताया गया और फिर ये फैसला लिया गया'। बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे कहा कि अगर वो अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हैं या उससे पहले भी अगर वो एशिया कप टी20 की टीम में शामिल होते हैं और कुछ मैच खेलते हैं तो खुद ब खुद कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हो जाएंगे। उन्हें मैच के मुताबिक पैसा मिलेगा। बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे बताया, 'धोनी इसलिए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्होंने उतने मैच ही नहीं खेले.' बीसीसीआई के नियम के मुताबिक करार पाने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम तीन टेस्ट या 8 वनडे मैच खेलने होते हैं। धोनी कुछ टी20 मैच खेलकर भी कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया, 'वॉशिंगटन सुंदर ने 21 टी20 मैच खेले हैं, जो कि कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने से 10 मैच ज्यादा है, इसलिए उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ग्रुप बी में शामिल होने के लिए आपको तीन टेस्ट मैच खेलने होते हैं इसलिए मयंक अग्रवाल को बी कॉन्ट्रैक्ट मिला है'। बीसीसीआई अधिकारी ने आगे बताया, 'अगर पृथ्वी शॉ का टेस्ट टीम में चयन होता है और वो अगर एक टेस्ट मैच और खेलते हैं तो वो ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हो जाएंगे'। बीसीसीआई अधिकारी से जब पूछा गया कि धोनी क्या संन्यास का ऐलान कर सकते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में धोनी के अलावा और कोई कुछ नहीं जानता है।
प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को आरम्भिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध पर्वतीय कलामंच के कलाकारों ने आज धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत नाहरी तथा बुघारकनैता में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि अटल वर्दी योजना के तहत पहली कक्षा से जमा दो कक्षा के 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट उपलब्ध करवाए गए हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजन किया।वहीं आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘छोटू राम’ के माध्यम से अटल वर्दी योजना, मेधा प्रोत्साहन योजना, अखण्ड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली, तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए जा रहे हैं। योजना के तहत 2.56 लाख विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित करने का प्रावधान किया गया है। कलाकारों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को जमा दो तथा स्नातक के उपरान्त प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। अक्षिता लोक कलामंच कहलोग के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत कुंहर तथा भूमति में विकास गीत ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश की 3740 राजकीय पाठशालाओं में प्री-प्राइमरी कक्षाएं आरम्भ की गई है। इन कक्षाओं में 47 हजार बच्चों का नामांकन किया गया है। कलाकारों ने बताया कि 114 महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है तथा शेष 23 महाविद्यालयों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर लोगों को प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना, महिला स्वरोजगार सहायता योजना सहित सौर सिंचाई योजना एवं प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंहर की प्रधान कमलेश, उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत भूमति के प्रधान दिलाराम, उपप्रधान नरेश कुमार, ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान रामसिंह, उप्रधान हिमांशु गुप्ता, वार्ड सदस्य मीना, कांता, ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रधान हेमचंद, उप्रधान किशोरी लाल, वार्ड सदस्य रोमा देवी, रमेश चंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट का पर्यटन विषय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करवाया गया। पर्यटन विषय से सम्बंधित विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों के अनुसार शिमला एडवांस स्टडी व हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पीटरहॉफ होटल का भ्रमण किया। इस मौके पर बच्चों को एडवांस स्टडी के इतिहास के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। वहीं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पीटरहॉफ होटल के मैनेजर डीडी शर्मा ने होटल में होने वाली गतिविधियों के बारे में सुक्षमता पूर्वक विद्यार्थियों को अवगत करवाया और बच्चों को वहां पर दिन भर होने वाली गतिविधियों व पर्यटन से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस दौरान बच्चे राज्य स्तरीय संग्रहालय भी गए। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थियों का यह भ्रमण सफल रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,पर्यटन विषय के अध्यापक कामेश्वर ठाकुर,प्रोग्राम अधिकारी सुनीता चौहान,गणित के अध्यापक अनीता गौतम सहित बच्चे मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस अर्की ने सड़कों की दुर्दशा को देखते हुए दाड़लाघाट में आपात बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू द्वारा की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष सुमन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान सरकार अर्की विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। विधानसभा क्षेत्र अर्की की जितनी भी सड़के हैं,सारी खस्ताहाल है। भराड़ीघाट अर्की की सड़क की तो इतनी खस्ता हालत है कि वाहन चलाती बार यह नहीं लगता कि सड़क में खड्डे हैं या खड्डों में सड़क। इन सड़कों का काम शुरू हुआ था,वह आधा-अधूरा लटक गया है। हालत यह है कि लोगों का आना-जाना दुर्बर हो गया है,यहां तक कि शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे की हालत इतनी खराब है कि दाड़लाघाट से भराड़ीघाट पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इस नेशनल हाईवे में चमाकड़ी पुल के नजदीक इतने बड़े-बड़े खड्डे पड़े हैं कि छोटे वाहन चालक को यहां से गुजरती बार सड़क में पड़े खड्डे पार करने के लिए हजार बार सोचना पड़ता है। बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने निर्णय लिया कि 15 दिन के अंदर यदि सड़कों की दशा में सुधार न हुआ,तो युवा कांग्रेस अर्की मजबूरन सड़कों पर उतरेगी। इस अवसर पर बैठक में युवा कांग्रेस अध्यक्ष किशोरी शर्मा,उपाध्यक्ष हरीश भारद्वाज,पवन ठाकुर,खेमराज ठाकुर,नेक राम ठाकुर,महासचिव भूपेंद्र शर्मा,नरेंद्र,वीरेंद्र,संजीव चौधरी,मनोज गौतम,जय सिंह,रविंद्र ठाकुर,गोपाल शर्मा,संजीव शर्मा,सुरेश कुमार,देवदत्त शर्मा,इंद्रपाल ठाकुर,दीपक गजपति,देशराज शर्मा,रिंकू ठाकुर,तिलक राज,राजीव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर, दीपराम ठाकुर, लेखराम कायथ, रतिराम शर्मा, गुरदयाल चौधरी, सन्तराम चन्देल, रूपराम ठाकुर, पतराम पंवर, जगदीश चौहान, मनीराम, बिना देबी, पुष्पा सूद, आशा ठाकुर, केदार सिंह वर्मा, राजेन्द्र शर्मा आदि ने दाड़लाघाट के गांव धमोग के पुलिस पेंशनर्ज बाबूराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मिक शांति की प्रार्थना की। तथा बाबूराम के परिवार के प्रति सवेंदना व्यक्त की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में सेना दिवस मनाया गया। इतिहास प्रवक्ता अमर सिंह ने प्रातः कालीन सभा में बताया कि देश के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के साहसी और बहादुर सैनिकों के सम्मान और सलामी देने के लिए सेना दिवस मनाया जाता है। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा 15 जनवरी 1949 को स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने, तब से ही सेना दिवस मनाया जाता है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। अंत में उन्होंने विद्यालय परिवार को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी।
सोलन जिला में 19 जनवरी, 2020 को पल्स पोलियो अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए आज यहां एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने की। डॉ. राजन उप्पल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के पांचों चिकित्सा खंडों में अभियान के सुचारू कार्यान्वयन के लिए चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में इस बार 84204 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए 440 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। 06 ट्रांजिट टीमें व 22 मोबाइल टीमें लगाई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी बच्चा पोलिया ड्रॉप्स पीने से शेष न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आम लोगों से आग्रह किया है कि 19 जनवरी को शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को अपने समीप के पोलियो बूथ पर लाएं ताकि अभियान शत-प्रतिशत रूप से सफल रहे और देश व प्रदेश को पोलियो मुक्त रहे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि पोलियो वैक्सिन की आपूर्ति व अन्य जरूरी सामग्री पोलियो बूथ पर समय पर पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने इस संबंध में सभी प्रबंध पर पूरे करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में जिला के पांचों चिकित्सा खंडों के चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
प्रदेश सरकार ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्म वाली बालिका को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत सलोगड़ा तथा बसाल में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया वहीं प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। लोगों से नशे से दूर रहने तथा युवा शक्ति को नशे के मकड़जाल से बचाने का आग्रह भी किया गया। कलाकारों ने बताया कि मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना के अंतर्गत दो बच्चो के पालन-पोषण पर दी जाने वाली सहायता राशि को गत दो वर्षों में 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रूपये प्रति बच्चा प्रति वर्ष किया गया है। इस योजना के तहत 45820 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एपीएल उपभोक्ताओं को 8.60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं का आटा तथा 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल प्रतिमाह उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अंत्योदय अन्न योजना में प्रति राशन कार्ड 15 किलोग्राम चावल 3 रुपये प्रति किलो तथा 20 किलोग्राम गेहूं 2 रुपये प्रति किलो की दर से हर माह उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सप्तक कलामंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत क्वारग तथा सिरीनगर में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम प्रदेश सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्वारग के उपप्रधान ज्ञान ठाकुर, वार्ड सदस्य टेक सिंह, ग्राम पंचायत सिरीनगर के प्रधान अमित ठाकुर, उपप्रधान मुनीष सूद, ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान करूणा, उपप्रधान मायाराम, ग्राम पंचायत बसाल के प्रधान देवेंद्र कुमार, उपप्रधान किरण किशोर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दभोटा तथा माजरा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकांे के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गईं। विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच, बाड़ीधार के कलाकारों ने लोगों को जहां एक और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वहीं नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘ठगड़े री सीख’ के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को महत्वाकांक्षी सहारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गंभीर रोगों से पीडि़त व्यक्तियों की सहायता एवं उन्हें संबल प्रदान करने के लिए सहारा योजना आरंभ की है। इस योजना का उद्देश्य लंबी अवधि तक उपचार के दौरान रोगियों व उनके परिचरों को आने वाली वित्तीय एवं अन्य समस्याओं से निजात दिलाना है। कलाकारों ने अवगत करवाया कि सहारा योजना के अंतर्गत कैंसर, पार्किंसनस रोग, लकवा, मस्कुलर डिस्ट्राफी, थैलेसिमिया, हैमोफिलिया, रीनल फेलियर इत्यादि से ग्रस्त रोगियों को वित्तीय सहायता के रूप में 2000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। किसी भी आयुवर्ग का इन रोगों से ग्रस्त रोगी आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। योजना के तहत अब तक 4411 रोगियों को पंजीकृत किया गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए रोगी को अपना चिकित्सा सम्बन्धी रिकॉर्ड, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बीपीएल प्र्रमाण पत्र अथवा पारिवारिक आय प्रमाण पत्र तथा बैंक शाखा का नाम, अपनी खाता संख्या, आईएफएससी कोड से सम्बन्धित दस्तावेज प्रदान करने होंगे। चलने-फिरने में असमर्थ रोगी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गत दो वर्षा में सभी सरकारी अस्पतालों में ग्रामीण स्तर तक लोगों को निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाने पर 80 करोड़ रुपए खर्च खर्च किए गए हैं। आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, कांगड़ा तथा नैरचौक मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े अस्पतालों में 330 दवाइयां 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पर्वतीय लोक सांस्कृतिक मंच दाड़वां के कलाकारों ने दून विधानसभ क्षेत्र की ग्राम पंचायत घड़सी तथा गोयला में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, शक्ति बटन ऐप तथा गुडि़या हेल्पलाइन-1515 की जानकारी प्रदान की। लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने का तरीका, जरूरी दस्तावेज़ एवं कार्यालयों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दभोटा की प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, वार्ड सदस्य संजय दिलबाग, आशा रानी, रीना देवी, गुरदेव कौर, बबली, अमरजीत कौर, सीमा, अमनिंद्र कौर, सोहन लाल, ग्राम पंचायत माजरा की प्रधान दलजीत कौर, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य गुरो देवी, गुरबिंद्र सिंह, पप्पू राम, ग्राम पंचायत घड़सी के प्रधान इंद्र सेन, ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान कृष्णा देवी, उपप्रधान मदन वर्मा, पंचायत सचिव मुनीष वर्मा सहित काफी संख्या मंे ग्रामीण उपस्थित थे।
पंचायत समिति सदस्य व प्रधान पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी- हरिपुर डी डी कश्यप के बड़े भाई बजीर चन्द का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया था। उनके निधन पर इकाई के सभी सदस्यों ने दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। इकाई प्रधान डी डी कश्यप के भाई के निधन के कारण 15 जनवरी को होने वाली इकाई की बैठक को रद्द कर दिया गया है। डी डी कश्यप ने सभी कार्यकारणी सदस्यों से आग्रह किया है कि यह बैठक अब 25 जनवरी के बाद रखी जाएगी।
राजकीय उच्च विद्यालय पकौटी (बांजण)में सभी विद्यार्थियों को ग्यारह वाहिनी के गृह रक्षक मनसा राम ने आत्म सुरक्षा के गुर तथा आपदा प्रबंधन पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। सभी बच्चों ने खासकर छात्राओं ने इस जानकारी को हासिल करने में अपनी विशेष रूची दिखाई। गृह रक्षक ने बच्चों को बताया कि यदि लड़कियां आत्म रक्षा के इन गुणों को सीख ले तो वे कहीं भी आपात स्थिति में आत्मरक्षा कर सकती हैं और किसी भी ग्रुप पर हावी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थान पर लड़कियों को मोबाइल का प्रयोग अधिक नहीं करना चाहिए। उन्होंने शरीर पर घाव हो जाने पर विभिन्न प्रकार की पट्टियों का प्रयोग करने की जैसे जाॅ बैंडेज,सोल्जर बैंडेज,एल्बो वेडेंस,बैक बेंडेज जानकारी भी दी। बच्चों को जूडो-कराटे, पंचिंग के तौर-तरीके भी बताए।बच्चों को यह भी बताया गया कि आपदा के समय जब व्यक्ति घायल हो जाता है तो उसे किस तकनीक द्वारा उपचार करवाने हेतु ले जाया जाता है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक लालचंद पाल ने बताया की निश्चित रूप से ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में विशेषकर लड़कियों में आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न होती है जो आज के समय की जरूरत है।
व्यापार मंडल दाड़लाघाट की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राम कृष्ण बंसल सलाहकार, वेद प्रकाश शुक्ला अध्यक्ष, राजेश गुप्ता को महासचिव, हेमराज गौतम को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।कृष्ण भट्टी,योगेश शुक्ला,भरत गौतम,केशव वशिष्ठ, दीपक गजपति,मेहर चंद,कमल राठौर,विवेक वशिष्ठ,राजीव सोनी,प्रकाश महाजन,भीमराज को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई हम खुलकर लड़ेंगे। अगर व्यापारियों का शोषण या किसी प्रकार का दुर्व्यवहार व्यापारियों के साथ होता है तो वह संगठन को बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि दाड़लाघाट में जो फेरी इत्यादि वाले आते हैं, उन्हें यहाँ फेरी लगाने के लिए पंचायत व पुलिस की मदद से रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि हर रविवार को मार्किट बंद रहेगी। दाड़लाघाट में आ रही पार्किंग की समस्या पर भी डीएसपी दाड़लाघाट के साथ बैठकर समाधान निकाला जाएगा। बैठक में दाड़लाघाट को स्वच्छ बनाने का भी निर्णय लिया। व्यापार मंडल की बैठक हर तीन माह बाद हुआ करेगी। इस अवसर पर दाड़लाघाट,अम्बुजा चौक,एसबीआई मार्केट,बरायली व स्यार के सभी दुकानदारों ने भाग लिया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर जाकर नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में सुक्षमता पूर्वक लोगों को जानकारी बांटकर जागरूक किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत दाड़लाघाट के बूथ नंबर 28,29,30 और 31 से संबंधित गांव के लोगों को एकत्रित किया गया तथा जन जागरण अभियान के अंतर्गत उन्हें सीसीए से संबंधित पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों द्वारा उठाई गई शंकाओं के समाधान भी कुशलता पूर्वक किए। मीडिया प्रभारी पवन गौतम तथा बूथ अध्यक्ष जगदीश शुक्ला व प्रकाश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस बिल पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जो इस बाबत भ्रांतियां फैलाई जा रही है वे शरारतपूर्ण तथा तथ्यों से परे हैं। उन्होंने लोगों को उन भ्रांतियों से सजग रहने की अपील भी की।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन के विद्युत उपमंडल-1 द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में उन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने दिसम्बर, 2019 में बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शन की कुल संख्या 748 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 2357458 रुपये है। इनमें 471 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 1251638 रुपये है। 261 व्यवसायिक उपभोक्ताओं की कुल राशि 923156 रुपये है, अन्य 16 उपभोक्ताओं की राशि 182664 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 24 जनवरी, 2020 तक जमा करवा दें। बिल जमा करवाने के लिए एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) में लगाया जाएगा तथा दूसरा काउंटर ब्रूरी में स्थापित किया जाएगा। उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गूगल पे, अमेजॉन, भीम ऐप, फोन पे के माध्यम से अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in पर भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया वे अपने बिजली तुरंत जमा करवा दें ताकि विद्युत आपूर्ति यथावत रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में मकर सक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने प्रातःकालीन सभा में इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारत उच्च परम्पराओं और संस्कृति की पावन भूमि है। समय-समय पर यहां अनेक त्यौहार मनाये जाते हैं जिनका पौराणिक महत्व वैज्ञानिक है। इस अवसर पर विद्यालय में सभी विधार्थियों तथा स्टाफ को लोहड़ी का व्यंजन स्वादिष्ट खिचड़ी, घी के साथ परोसी गई जिसका सभी ने आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने खिचड़ी आवंटन के पुनीत कार्य में सराहनीय सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम पंचयात प्रधान जगदीश चंद,प्रवक्ता पीसी बट्टू,पुरुषोतम शर्मा,नरेंद्र कपिला,राकेश शर्मा,नरेन्द्र लाल,सुमन बट्टू,कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू,अमर सिंह वर्मा,डॉ करुणा शर्मा,धर्म दत्त,वीना देवी,प्रवीन,सुषमा देवी,उर्मिला,गीता देवी,जाग्रति कपिल,अंजना,रंजना, जाग्रति,संतोष कुमारी शर्मा,चमन लाल,नरेन्द्र शर्मा,सुरेन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने और सुशासन के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गोविन्द सिंह ठाकुर गत सांय सोलन जिला के नालागढ़ के बद्दी में वन मंडल नालागढ़, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम बद्दी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़, राज्य पथ परिवहन निगम नालागढ़ सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि वन तथा परिवहन जैसे विभाग प्रत्यक्ष रूप से आमजन से जुड़े हैं। परिवहन जहां हिमाचल को आपस में जोड़ने के साथ-साथ आम आदमी की यात्रा का साधन है वहीं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण प्रदेशवासी वनों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां जन-जन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं वहीं राज्य की वन संपदा का वैज्ञानिक दोहन सुनिश्चित बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने परिवहन विभाग तथा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय स्तर पर आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। परिवहन मंत्री ने कहा कि नालागढ़ में नए बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिपला कंपनी ने प्रदेश पथ परिवहन निगम से आवाजाही के लिए बसों की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी को आवश्यकतानुसार नई इलैक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने परिवहन निगम के परवाणू स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि परवाणू में निगम की कार्यशाला की बाड़बंदी के लिए प्राक्कलन उपलब्ध करवाएं। प्राक्कलन अनुसार समुचित धनराशि प्रदान की जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि फ्लोरिंग तथा पैनलिंग के लिए लकड़ी की मांग प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने वन विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लोरिंग तथा पैनलिंग लकड़ी तैयार करने की संभावनाएं तलाश की जाएं ताकि लोगों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध करवाई जा सके और निगम की आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय द्वारा प्रथम जुलाई, 2019 से 31 दिसम्बर, 2019 तक 20.60 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। प्रथम अप्रैल, 2019 से 31 दिसम्बर 2019 तक इस कार्यालय से 6405 राष्ट्रीय परमिट जारी किए गए हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में प्रशिक्षित चालक तैयार करने के उद्देश्य से 6 चालक प्रशिक्षण केंद्र कार्यरत हैं। इस क्षेत्र में 12 प्रदूषण परीक्षण केंद्र भी कार्यरत हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश वन विकास निगम के बद्दी स्थित डिपू द्वारा हर माह 05 करोड़ रुपये की लकड़ी का विक्रय किया जा रहा है। बैठक के उपरांत क्षेत्र के बस एवं ट्रक ऑप्रेटरों ने परिवहन मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। परिवहन मंत्री ने उन्हें आवश्वस्त किया किया उनकी विभिन्न समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निपटारा किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी नालागढ़ यशुदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी अजय कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ रविंद्र शर्मा, वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एचएस मनकोटिया, परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी, परिवहन निगम परवाणू के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट, तहसीलदार बद्दी मुकेश कुमार, सहायक अरण्यपाल मुनीष सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 17 जनवरी शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाने जा रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर व एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि डी डी शर्मा विशेष सचिव वित्त,राजस्व, आपदा प्रबन्धन एवं निदेशक कोष-लेखा एवं लॉटरीज होंगे, तो वन्ही इस विद्यालय के सभी पुराने विद्यार्थी जो सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र,निजी व सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे है या दे चुके हैं विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय परिवार व एसएमसी द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। जिन्हें विभिन्न क्षेत्रो में पाई गई उपलब्धियों के लिए व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।बीएस ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम ठीक साढ़े 10 बजे आरम्भ हो जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखी जाएगी। मुख्यातिथि द्वारा वर्षभर की उपलब्धियों के लिए मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय परिवार व एसएमसी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के सभी अभिभावकों से इस समारोह में पहुंचने का आग्रह किया है।
वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के मंधाला में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडि़यों को सुविधा प्राप्त हो सके। गोविन्द सिंह ठाकुर गत देर सांय सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब, मंधाला द्वारा आयोजित छठी कबड्डी प्रतियोगिता-2020 के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि बद्दी के मंधाला में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में धन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग का विश्राम गृह भी निर्मित किया जाएगा। उन्हांेने दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब को कबड्डी जैसे भारतीय पारंपरिक खेल को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने कहा कि खेल सभी के लिए आवश्यक हैं। उन्हांेने कहा कि आज के तनाव भरे जीवन में नियमित रूप से खेलना हमें सदैव निरोग एवं चुस्त-दुरूस्त रख सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कुश्ती-कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती है और उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया था कि वे निरोग एवं सदैव क्रियाशील रहें। इस दिशा में खेलों का महत्व विशिष्ट है। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नियमित खेल व्यक्ति को नशे से दूर रखने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों में यह सिद्ध किया है कि लगभग 90 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण नशा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सदैव नशे से दूर रहें और समाज को इस दिशा में जागरूक बनाएं। उन्होंने सभी से यातायात नियमों की अनुपालना का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाने में भी सहायक बनना होगा। युवाओं को कम से कम एक पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक इसकी देखभाल भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत मंधाला के प्रधान कुलतार सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम वर्ग के लड़कों की श्रेणी में 40 तथा ओपन वर्ग में 36 टीमों ने भाग लिया। लड़कियों के ओपन वर्ग में 30 टीमों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 61000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, ग्राम पंचायत कालूझिंडा के प्रधान देशराज चौहान, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण मैहता, महासचिव स्वर्ण सिंह, नालागढ़ के वन मंडालधिकारी यशुदीप सिंह, तहसीलदार बद्दी मुकेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत बरायली झरना के पास निजी बस व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक संगम अली पुत्र मुस्ताक अली गांव पमाया डाकघर कैमरी जिला रामपुर (यूपी) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आइजीएमसी रेफर कर दिया है।पुलिस थाना दाड़लाघाट ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है।
;;; हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा- गोविन्द सिंह ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनजागरण अभियान वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा है और हमारी संस्कृति के इस मूलभूत तत्व से स्वामी विवेकानन्द ने पाश्चात्य जगत को अवगत करवाया। गोविन्द सिंह ठाकुर सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम के सन्दर्भ में आयोजित जनजागरण अभियान को सम्बोधित कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि हम नागरिकता संशोधन अधिनियम के मूल तत्व को समझेंगे और समाज में इस अधिनियम के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव पीड़ित की रक्षा और उसे आसरा देने के लिए जानी जाती रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से भी भारतीय संस्कृति की अवधारणा को पुष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम भारत के संवैधानिक रूप से मुस्लिम बहुल उन पड़ोसी राष्ट्रों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा जो अपने देश में धार्मिक एवं अन्य कारणों से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू ,बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन और पारसी धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। वन मंत्री ने ठेठपुरा से सलगां तक संपर्क मार्ग का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के वन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्यालय में खेल मैदान के लिए भूमि शिक्षा विभाग के नाम की जाए ताकि इस कार्य के लिए बजट जारी किया जा सके। ग्राम पंचायत पट्टानाली के सभी युवक मंडलों को क्रिकेट किट प्रदान की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी महिला मंडलों को 5000-5000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। क्षेत्र में कैंथा से चढयार तक बस सेवा आरंभ करने के लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को संभावनाएं तलाशने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने वन मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथवार लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की वास्तविकता से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सलगां संपर्क मार्ग सुधारने, कैंथा से चढयार के लिए बस सेवा आरंभ करने, ठेठपुरा सलगां संपर्क मार्ग निर्मित करने और अन्य मांगों से परिवहन मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. श्रीकांत ने भी अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान विमल किशोर ने सभी का स्वागत किया और प्रधान आशा कंवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य गौरक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, भाजपा महामंत्री कश्मीरी लाल एवं खेमचंद, बूथ अध्यक्ष जयपाल, बीडीसी सदस्य विद्या देवी, भाजपा मंडल दून के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। क्रमांक 36/2020 सोलन दिनांक 12.01.2020 हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा- गोविन्द सिंह ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनजागरण अभियान वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिन्दुत्व सम्पूर्ण विश्व के सुख, भाईचारे एवं सर्वत्र शान्ति की विचारधारा है और हमारी संस्कृति के इस मूलभूत तत्व से स्वामी विवेकानन्द ने पाश्चात्य जगत को अवगत करवाया। गोविन्द सिंह ठाकुर आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के सलगां मतदान केन्द्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम के सन्दर्भ में आयोजित जनजागरण अभियान को सम्बोधित कर रहे थे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि हम नागरिकता संशोधन अधिनियम के मूल तत्व को समझेंगे और समाज में इस अधिनियम के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव पीड़ित की रक्षा और उसे आसरा देने के लिए जानी जाती रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से भी भारतीय संस्कृति की अवधारणा को पुष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम भारत के संवैधानिक रूप से मुस्लिम बहुल उन पड़ोसी राष्ट्रों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा जो अपने देश में धार्मिक एवं अन्य कारणों से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू ,बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन और पारसी धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय इन देशों में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा और भारत की वैश्विक जिम्मेदारी को देखते हुए लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। इस संदर्भ में पूरे विश्व में प्रत्येक देश को जानकारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रताड़ित अल्पसंख्यक भारत में आते हैं और इन्हें नागरिकता देना हमारा कर्तव्य है। अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार ने नियम तय किए हैं और इन नियमों के आधार पर ही अल्पसंख्यकों को देश में नागरिकता दी जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है ना कि देश में रह रहे नागरिकों की नागरिकता छीनने के लिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश एवं देशवासियों को यह समझना होगा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के किसी भी नागरिक के विरुद्ध नहीं है और इस दिशा में फैलाए जा रहे मिथ्या प्रचार से हम सभी को दूर रहना होगा और एक-एक व्यक्ति को इस संबंध में सच्चाई से अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सही मायनों में श्रद्धांजलि है। वन मंत्री ने ठेठपुरा से सलगां तक संपर्क मार्ग का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के वन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्यालय में खेल मैदान के लिए भूमि शिक्षा विभाग के नाम की जाए ताकि इस कार्य के लिए बजट जारी किया जा सके। उन्होंनेे कहा कि ग्राम पंचायत पट्टानाली के सभी युवक मंडलों को क्रिकेट किट प्रदान की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी महिला मंडलों को 5000-5000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कैंथा से चढयार तक बस सेवा आरंभ करने के लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को संभावनाएं तलाशने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने वन मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथवार लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की वास्तविकता से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सलगां संपर्क मार्ग सुधारने, कैंथा से चढयार के लिए बस सेवा आरंभ करने, ठेठपुरा-सलगां संपर्क मार्ग निर्मित करने और अन्य मांगों से परिवहन मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. श्रीकांत ने भी अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान विमल किशोर ने सभी का स्वागत किया और प्रधान आशा कंवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य गौरक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, भाजपा महामंत्री कश्मीरी लाल एवं खेमचंद, बूथ अध्यक्ष जयपाल, बीडीसी सदस्य विद्या देवी, भाजपा मंडल दून के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। .0.
ग्राम पंचायत घणागुघाट के डीब गाँव में युवा विकास मंच द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के प्रधान धनीराम रघुवंशी ने की। यह आयोजन पूर्ण रूप से स्वच्छता स्वास्थ्य और नशा निवारण हेतु समर्पित था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं तथा क्षेत्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए तथा लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। युवाओं ने स्वास्थ्य स्वच्छता पर भी अपने विचार लोगों के समक्ष सांझा किए और लोगों को स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों को अपने बच्चों को नशे जैसी दुष्प्रवृत्ति से सजग रहने के लिए कहा। इस मिलन समारोह में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण बिंदु रहा। जिसमें उपस्थित नव युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने युवाओं के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहां कि सभी युवा सराहना के पात्र हैं। यह समाज को स्वास्थ्य स्वच्छता तथा नशे जैसी बुराइयों से सावधान करने में अपना योगदान दे रहे हैं।
राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आरम्भ की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक 2 लाख 62 हजार से अधिक पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत नौणी तथा ओच्छघाट में प्रदान की गई। विशेष प्रचार अभियान के तहत शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को लगभग 3500 रुपए मूल्य की किट निशुल्क प्रदान की जाती है। पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन, चूल्हा, भरा हुआ गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाईप इत्यादि निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। लोगों को अवगत करवाया गया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एक अतिरिक्त रिफिल्ड सिलेण्डर देने का प्रावधान भी किया गया है। इस निर्णय से दो लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों द्वारा इस अवसर पर लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन सहित विभिन्न किसान योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों से आग्रह किया गया कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सम्बन्धित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से सम्पर्क करें। अभियान के तहत सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास की ग्राम पंचायत देलगी और छावशा में आम जन को महिला कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि बेसहारा लड़कियों के विवाह के लिए आरम्भ की गई मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना के तहत अनुदान राशि को 40,000 रुपए से बढ़ाकर 51,000 रुपए कर दिया गया है। अब तक 8206 पात्र कन्याओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। लोगों को बताया गया कि महत्वाकांक्षी बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत बी.पी.एल परिवार की बालिका को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दिया गया है। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना, महिला स्वरोजगार सहायता योजना सहित सौर सिंचाई योजना एवं प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान बलदेव ठाकुर, उप प्रधान नरेन्द्र गर्ग, वार्ड सदस्य राजेन्द्र मेहता, रेखा चौहान, सुमित्रा, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के प्रधान वेदप्रकाश, उपप्रधान नरेश कुमार, वार्ड सदस्य दीक्षा वर्मा, वन्दना शर्मा, सुनीता, चम्पा, प्रमोद, राजेन्द्र, ग्राम पंचायत देलगी के प्रधान परस राम, वार्ड सदस्य रूप देई, रीता देवी, चैनावती, जगदीश चन्द, ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान गंगाराम ठाकुर, वार्ड सदस्य ज्ञान चन्द, गीता देवी, सविता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दानोघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामप्रकाश रावत रहे जो कि पूर्व में इसी विद्यालय के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि रामप्रकाश रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को रूचिकर शिक्षा देने के साथ ही उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के अनेक टिप्स भी दिए और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर भी ध्यान देने को कहा। इस मौके पर बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के शैक्षणिक व खेलकूद के अलावा अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर रामप्रकाश रावत, प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष यशपाल कश्यप, पूर्व अध्यापक एवं वरिष्ठ नागरिक देवीराम, देवीचंद कश्यप, संतराम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, पंडित जगदीश भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल भारतेंदु, महेंद्र शर्मा, सोमदत्त, कृष्ण, मनसाराम चौहान, उर्मिला, दीपा, हेमराज, प्रेम ठाकुर सहित एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोलन मंडल के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश कश्यप ने इन्फो सोलूशन्स के छात्रों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अधिनियम के माध्यम से पड़ोसी तीन देशों प्रताड़ित अल्प संख्यक हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, इसाई, पारसी और जैन धर्मावलम्बियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी जो भारत में शरणार्थी बन कर रह रहे है। डॉ कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि इस सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध के लिए विरोध नहीं बल्कि देशहित के मामलों में भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में रह रहे किसी नहीं नागरिक पर इसका असर नहीं पड़ेगा। चाहे वो किसी नहीं धर्म का हो। इस दौरान सोलन भाजपा मंडल के महासचिव भरत साहनी, श्याम भटनागर और मीडिया प्रभारी नरेश गांधी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा अर्की मण्डल द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के समर्धन में कुनिहार बाज़ार में जन सम्पर्क अभियान किया गया। मंडल अध्यक्ष देविंदर कुमार शर्मा के नेतृतव में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेश कुमार, जिला महा मंत्री नंद राम कस्यप, जिला मिडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा , सचिव सुरेश जोषी जिला परिसद सदस्या कंचन माला, कौश्ल्या कंवर, प्रधान सुनीता ठाकुर, उषा देवी, उप प्रधान राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, दलीप पाल, हंसराज, राजेश कुमार, पंकज योगीराज व अन्य कार्यकर्ता साथ रहे। दुकानदारो और जनता को पार्टी के प्रपत्रक बांटे गये तथा लोगो से पार्टी द्वारा जारी बिल के समर्थन फोन नम्बर 8866288662 पर मिस कॉल करवा कर उनका समर्थन प्राप्त किया गया। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि लोग इस बिल के समर्थन में है व अपने फोन नम्बरो से पार्टी द्वारा जारी नम्बर पर मिस कॉल कर रहे हैं।
कहते हैं कि अपने इष्टदेव व देवी का जिस परिवार पर आशीर्वाद होता है वह परिवार सदा खुशहाल रहता है। अपने परिवार की खुशहाली के लिए लोग अपने देवी देवताओं के दर फरियाद लेकर जाते रहते हैं औऱ इष्ट देव व देवी लोगों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कभी कभी देवी व देव भी भृमण करते हुए अपने भक्तों को आशीर्वाद देने उनके गांव व शहर आते है। आजकल डुम देव जिला शिमला के अपने मूल स्थान कुठाण से 20 वर्षो बाद लगभग 40 दिनों से भृमण पर निकले है व गांव गांव, शहर शहर अपने भक्तों को सुख,शांति व खुशहाली का आशीर्वाद दे रहे हैं। देलगी, दुगड़ी, उच्चा गाँव होते हुए डुम देव ढोल नगाड़ों के साथ शुक्रवार को कोठी पँचायत के गांव नमोल पहुंचे जँहा पर लोगों ने अपने ईष्ट देव के आने की खुशी में पटाखे फोड़कर व जयकारे लगाकर अपने इष्टदेव का स्वागत किया।इस दौरान इष्टदेव के साथ देव गुर व अन्य लोग मनमोहक नृत्य करते हैं व इष्टदेव सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते है।तथा भक्तों की समस्याओं का निदान भी करते है। बुधवार को इष्टदेव ने नमोल गांव से लोहरा गाँव के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर सोहनलाल, अजय, जयपाल, संजीव कुमार, यशपाल, मनोज, महेंद्र, कृष्ण लाल, लेखराम, महेंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश, इंदरसिंह, प्रीतम, अमरनाथ, विजय सिंह, पीयूष, चमन, जय सिंह सहित सैंकडो महिला व पुरूष उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ओम प्रकाश गांधी ने शिरकत की। इस दौरान विकास खंड अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल विशेष तौर से उपस्थित रहे। विशेष बात यह थी कि इसी कार्यक्रम के साथ "शिक्षा की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर व किरण बाला ने बेहतर मंच संचालन कर कार्यक्रम का मन मोह लिया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और समारोह में आए अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने स्कूल में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है, उम्मीद की जाती है कि अगले वर्ष इस वर्ष से दोगुणा विद्यार्थी उत्कृष्टता हेतु सम्मानित किए जाएं। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी भांगड़ा द्वारा सभी उपस्थित लोगों ने खुब सराहा, इसके अलावा बच्चों ने पहाड़ी नाटी पर सभी दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका "किशोरावस्था की चुनौतियां" को सभी दर्शकों ने खूब सराहा। वही नन्ही बच्ची याति गुप्ता द्वारा विद्यालय नवगांव में वार्षिकोत्सव के दौरान बेहतरीन प्रस्तुति द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गांधी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग ले। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है तथा बच्चों को इस किमती समय का सदुपयोग करना चाहिए, अनुशासन में रहकर शिक्षा को ग्रहण करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक क्रीडा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों को बधाई दी तथा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जमा दो कला संकाय में प्रथम सारिका, वाणिज्य में किरण कुमारी, दसवीं की इशिता, नौवीं की दीप्ति, आठवी के नितेश कुमार, एनएसएस में विशाल व कुसुम शर्मा को बेस्ट वालंटियर, नेशनल अंडर 19 में लड़कियों ने हैंडबॉल में संध्या, नितिका, आरती, हिमानी, दीक्षा व नेशनल लेवल हैंडबॉल में नितिका व संध्या को व अन्तरसदनीय खेलों में टैगोर सदन, सुभाष सदन, लक्ष्मीबाई व शिवजी सदन के बच्चों को इनाम देकर नवाजा गया। इस दौरान विद्यालय नवगांव में "शिक्षा की अखंड ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमे नवगांव स्कूल में तराशे गए मोतियों में से अमरनाथ गौतम, प्रेम लाल गांधी, सुरेन्द्र गांधी, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, ओमप्रकाश गांधी, रविंद्र गौतम को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपनी और से स्कूल को 11000 रूपये देने की घोषणा की। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों व अतिथियों को धाम की व्यवस्था की गई। जिसका सभी ने आनंद उठाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ओम प्रकाश गांधी, विकास खंड अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल, नवगांव के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मनोहर लाल शर्मा, पंचायत प्रधान सुनंदा गौतम, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, भीम, नरेंद्र हांडा, आज्ञाराम शास्त्री, नरेश अवस्थी, नीम चंद ठाकुर, मनी राम शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ हेतराम वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सतप्रकाश, डॉ बाबू राम शर्मा, भीम सिंह ठाकुर, अमरदेव शर्मा, धर्मपाल शुक्ला, पूजा, सुनील कुमार, लेखराम ठाकुर, हरीश गुप्ता, नीना, योगेश, सरिता, रीता, दीप कुमार, जितेंद्र चंदेल, शिल्पा कुमारी, पवन, मीनाक्षी, हेमन्त, सचिन, एसएमसी सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत मशीवर, सेर बनेड़ा, सतडोल तथा ममलीग में बताई कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 69 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं तथा अब तक किसानों को 86,434 कृषि उपकरण व कृषि मशीनरी उपदान पर उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत मशीवर तथा सेर बनेड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत किसानों को बड़े स्तर पर टैक्टर, पावर टिलर व पावर वीडर इत्यादि उपदान पर उपलबध करवाने का प्रावधान किया गया। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को यह यंत्र 50 प्रतिशत उपदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। सप्तक कलारंग मंच के कलाकरों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत सतडोल तथा ममलीग में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा की प्रधान रामप्यारी, उपप्रधान राजेश, वार्ड सदस्य बिमला, सुमन, महिला मंडल प्रधान, ग्राम पंचायत सतडोल के उपप्रधान रामस्वरूप, वार्ड सदस्य बिमला देवी, शकुंतला, ग्राम पंचायत ममलीग की प्रधान द्रोपदी देवी, उपप्रधान अजय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत मंझोली तथा प्लासीकलां में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इन ग्राम पंचायतो में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर इस वर्ष 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानो को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सानण तथा बलेरा में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंझोली के प्रधान सुच्चा सिंह, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, राज रानी, ग्राम पंचायत प्लासीकलां के प्रधान अवतार सिंह, उपप्रधान रामलाल, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य जगपाल, कमलेश कुमारी, प्यारी देवी, रघुवीर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव कोटला में बना खेल मैदान विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर खेल मैदान के निर्माण में धांधली और सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल द्वारा मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू की गई और ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए। मौके पर मौजूद जागृति युवा मंडल प्रधान मनोहर लाल, पूर्व प्रधान संत राम, नरेश ठाकुर ने अपने बयान में अधिकारी को बताया कि विधायक और सांसद निधी का जो पैसा प्राथमिक पाठशाला कोटला के समीप खेल मैदान के लिए आया था, उसे निर्धारित जगह के बजाए सरकारी जमीन पर पत्थरों के अवैध उत्खनन के उद्देश्य से दूसरी जगह पर बिना लोगों की सहमति के आधा अधूरा निर्माण करवाया गया। कथित खेल मैदान गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बना दिया गया है। बिजली पानी और अन्य सुविधा भी वहां मौजूद नहीं है। तीन वर्षों से मैदान भी बच्चों के खेलने लायक नहीं बन पाया है। जहां मैदान का कार्य करवाया गया वहां पत्थर बहुतायत में है जिसकी एक ट्रक की कीमत 20 हजार है। जिसे पंचायत प्रधान द्वारा अपने चहेतों को बांट दिया गया। आरोप है कि बेशकीमती वन सम्पदा को भी नुकसान पहुंचाया गया। खंड विकास अधिकारी कुनिहार विवेक पॉल ने बताया कि वो खुद मामले की जांच कर रहे है।जिसे खेल मैदान बताया जा रहा है वह एक पथरीली भूमी है जो खेल कूद लायक नहीं है जिसमें खिलाड़ियों को चोट लग सकती है। निर्माण के दौरान पेड़ों का कटान हुआ पाया गया है जिसका कोई जानकारी दर्ज़ नहीं है। मौके पर अवैध खनन भी हुआ है जिसको लेकर खनन अधिकारी को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया की मामले की निष्पक्ष जांच वो स्वयं करेगें। प्रधान कृष्ण सिंह कंवर का कहना था कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार है। खेल मैदान बनवाने के लिए बाकायदा कमेटी का गठन हुआ है।
एस वी एन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने शुक्रवार को अपना 31 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा सचिव रत्तन सिंह पाल ने शिरकत की। वहीँ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर व मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके व विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत से सभी मेहमानों का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखा। इसके पश्चात विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे नन्हे बच्चों ने भारत वर्ष की एकता पर विभिन्न राज्यो की वेशभूषा में डांस प्रस्तुति देकर भारत की संस्कृति से रूबरू करवाया। देश भक्ति के गीतों पर बेहतरीन डांस प्रस्तुति पर सभी ने तालियां बजाकर छोटे बच्चो का हौंसला बढ़ाया। इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, पंजाबी व हरियाणवी नृत्य सहित इंडो वेस्टर्न डांस व योगा पेश करके कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि रत्तन सिंह पाल ने एस वी एन विद्यालय परिवार व स्कूल प्रबंधन समिति को 31वें समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी व विद्यालय की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्ग दर्शन में अपने जीवन मे तय मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत करने को कहा व समाज मे फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है व शिक्षा को ग्रामीण स्तर पर और ऊंचा उठाने के लिए बजट का उचित प्रावधान है। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी मुख्य अतिथि ने सराहा व अपनी ओर से 5100 रु सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दिए व पँचायत घर से स्कूल तक जल्द ही रास्ता पक्का करवाने का आश्वासन दिया। पाल ने शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों में प्लस टू में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे जीवेश अवस्थी व सातवे स्थान पर रहे अक्षत शर्मा को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सुधीर वर्मा, शिया झांजी, ओमांश ठाकुर, आकाश कर्ड, तनुज कुमार, नन्दिनी ठाकुर, विवेक गुप्ता, तनुजा, मुकुल सिंह पाल, अंकिता ठाकुर, अंकिता चौधरी, कनिक, अर्जुन, मुस्कान, अंजली वर्मा, रोहित वर्मा, साहिल वर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आखिर में एस वी एन स्कूल के निर्देशक टीसी गर्ग ने मंच से मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का कार्यक्रम के लिए दिए अपने अमूल्य समय के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, उप प्रधान राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य कंचन माला, सुकन्या गुहा, लूपिन गर्ग , पुष्पा गर्ग, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, इन्द्र पाल शर्मा, सुरेश जोशी, ओम प्रकाश भारद्वाज, कौशल्या कंवर, बीएस ठाकुर, पंकज शर्मा नरेश तनवर, राजेन्द्र जोशी, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत पाल, डीआर तनवर, अनिल गर्ग , स्यामनन्द शांडिल, नन्द लाल, हँसराज ठाकुर आदि गणमान्य लोगों सहित अभिवावक वर्ग मौजूद रहे।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गांव खाता, सुल्ली, बटेड, रौडी, डवारु, पछिवर, कुन, जावी, स्यार, कोटला, बागा, नौणी, स्तोटी, बरायली, शमेली के ग्राम वासियों ने भाग लिया। महासचिव प्रेम केशव ने बैठक में विकास के मुद्दे जो कई दिनों से पिछड़े पड़े हैं, उन की जानकारी दी। कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिनका प्रस्ताव पारित करने के बाद भी अभी तक विकास के कार्य लंबित पड़े हैं। 14वें वेतन आयोग के अनुसार कार्य 31 मार्च से पहले निश्चित होने हैं। दाड़लाघाट कस्बे में दो ऐसे गंदे नाले जिनमे स्टेट बैंक से शिव मंदिर तथा अंबुजा गेट से शिव मंदिर तक इन नालों की मरम्मत न की गई तो प्रदूषण के कारण लोगों पर बीमारियों का बुरा असर पड़ रहा है। अंबुजा कंपनी द्वारा दिए गए कई आश्वासनों में इन गंदे पानी के नाले को पक्का करना, गांव के साथ रास्तों व पीने के पानी की व्यवसथा तथा लैंड लूजर्स की खराब पड़ी भूमि की लीज जो कई दिनों से रोक रखी है। समस्त सदस्यों ने ग्राम पंचायत से आग्रह किया है कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु अंबुजा कंपनी से मांगे उठाई जाए। बैठक में जयराम शर्मा, किरपा राम, रतिराम शर्मा, अनु शर्मा, खेमराज, प्रेमलाल ठाकुर, हरिराम, चेतराम शर्मा, परम राम, भीम दत्त, हेतराम ठाकुर, हरि सिंह, भगतराम, लोक राम, हेमंत, सोहन लाल ठाकुर, नरेश, श्याम लाल ठाकुर, चंदन शर्मा, देवी चंद ठाकुर, शिवराम शर्मा, संत राम, ग्यारु राम, राम दत्त कौशल, नरपत राम, राम दत्त वर्मा, दीपक गजपति, शिवराम, गणपत सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में अध्यापकों व अभिभावकों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। स्कूल प्रबंधन समिति कार्यकारिणी सहित अभिभावकों ने उपस्थित होकर कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के प्रगति पत्र को जाना व विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने का आश्वासन दिलाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर तथा समस्त अध्यापकों ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना की तथा ऐसे प्रयास ही शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि विभिन्न समाचार पत्र समूहों द्वारा पारंपरिक खेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को इन खेलों की तरफ आकर्षित करने में सहायता मिली है। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के परवाणू में प्रदेश के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कुश्ती प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 100 से अधिक लड़कों तथा लड़कियों तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 50 खिलाडि़यों ने भाग लिया। डॉ.सैजल ने कहा कि समाचार पत्र समूहों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिला है वहीं युवाओं को इन खेलों के महत्व एवं विस्तार का भी पता चला है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पारंपरिक खेलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल विश्व स्तर पर जाने जाते हैं। इन खेलों में युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि परवाणू में एक इंडोर स्टेडियम निर्मित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्रीय स्तर पर पर अपनी प्रतिभा के जोहर दिखा रहे खिलाडि़यों को उचित सुविधाएं एवं मंच उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम उदीयमान खिलाडि़यों के लिए विशेष रूप से सहायक रहेगा। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में कुश्ती विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में अपना स्थान बना चुका है। अब लड़कियां एवं लड़के समान रूप से कुश्ती में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पुरूष एवं महिला पहलवान विश्व में अपना लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि युवा यदि नियमित रूप से खेलें तो न वे केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे अपितु अपने साथियों को भी नशे से दूर रखने में सहायक सिद्ध होंगे। डॉ. सैजल ने कहा कि समाचार पत्र समाज की परिस्थितियों का वास्तविक दर्पण हैं। समाचार पत्र सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक बनाते हैं। उन्होंने आशा जताई कि समाचार पत्र भविष्य में भी इन गतिविधियों के आयोजन में अग्रणी रहेंगे। उन्होंने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिव्य हिमाचल समाचार पत्र समूह की सराहना की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि खेल युवा शक्ति को सही रास्ता दिखाने एवं उनका मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने इस अवसर पर खिलाडि़यों से आग्रह किया कि मातृ शक्ति का सदैव सम्मान करें। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कसौली भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दौलत ठाकुर, नगर परिषद परवाणू की पार्षद निशा शर्मा, किरन शर्मा, कृष्णा मंडयाल, संजय कुमार, अनीता शर्मा, भाजपा के प्रकाश शर्मा, दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के जिला प्रभारी मुकेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, उद्योग संघ परवाणू के महासचिव सार्थक तनेजा, नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 10 जनवरी 2020 शुक्रवार को मनाने जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ओम प्रकाश गांधी होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए पुरस्कार वितरित कर सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त नवगांव गांव व अन्य पंचायतों के सभी गणमान्य लोग इस आयोजन में शिरकत कर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत मानपुरा, कोइड़ी, राजपुरा तथा रडियाली में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इन ग्राम पचंaयतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दो वर्षो में 180 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जिला स्तरीय समितियों द्वारा स्वीकृत आवेदनों के लिए 107 करोड़ रु से अधिक का उपदान स्वीकृत किया जा चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध अक्षिता लोकनृत्य कलामंच कहलोग के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठी तथा डूमैहर में उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘नशे रा हश्र’ के माध्यम से बताया कि विभिन्न प्रकार के नशे केवल हमे भ्रमित करते हैं और इनके सेवन से हमारा शरीर खोखला हो जाता है। नशे का आदी व्यक्ति नशे के लिए अपराध करता है तथा इस प्रकार अपने और अपने परिवार के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। कलाकारों ने बताया कि नशे से दूर रहने के लिए सर्वप्रथम युवाओं को नशे को न कहना सीखना होगा। यदि युवा यह प्रतिज्ञा कर लें कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखेंगे तो समाज से नशे का खात्मा किया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान कुलदीप कौर, उपप्रधान रघुवीर सिंह, वार्ड सदस्य गुरबचन, राजपुरा के प्रधान हरबिंद्र सिंह, उपप्रधान परमजीत सिंह, वार्ड सदस्य अवतार सिंह, घनश्याम, सर्वजीत कौर, ग्राम पंचायत रडियाली की प्रधान इंदू ठाकुर, उपप्रधान हरदीप बाबा, वार्ड सदस्य बलविंद्र कौर, जोगिंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत डूमैहर की प्रधान हेमलता शर्मा, उपप्रधान तिलक राज पाल, बीडीसी सदस्य बिमला देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
8 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल हुई जिसमें लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर बागा यूनियन भी शामिल हुई। यूनियन ने अपने संस्थान अल्ट्राटेक सीमेंट वर्कर्स का काम पूरी तरह ठप रखा, सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। इस हड़ताल में 700 से 800 मजदूरों ने भाग लिया। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों तथा श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में मजदूरों ने बागा यूनियन ऑफिस से शालूघाट मंदिर ग्राउंड तक रैली निकालकर विरोध जताया। इस आम जनसभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगतराम ने सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध किया व कहा कि केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को बदलकर 4 वेज कोड में बदला जा रहा है, जिसमें फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट अप्रेंटिसशिप बिल आदि का हम कड़ा विरोध करते हैं। इन कानूनों के विरोध में आज पूरे भारतवर्ष का मजदूर प्रदर्शन कर रहा है। यूनियन अध्यक्ष बलबीर चौहान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकार जिस तरह से मजदूरों, किसानों तथा पढ़ने वाले बच्चों के विरोध की आवाज को दबाना चाहती है, वह वास्तविक ही नहीं बल्कि और बुलंद होगी। जिस तरह से हर क्षेत्र में निजीकरण हो रहा है, हम उसके भी खिलाफ है। इस हड़ताल से यूनियन ने अल्ट्राटेक मैनेजमेंट को भी जताया कि यूनियन के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सकारात्मक रवैया अपनाए तथा प्लांट के अंदर मजदूरों के ऊपर नए-नए कानून थोपने की कोशिश हो रही है उसको बंद किया जाए, अन्यथा यहां मजदूर अपने हितों के लिए फिर से आंदोलन पर जा सकते हैं। माइनस 2 डिग्री तापमान में भी सभी मजदूर बारिश तूफान का सामना करते हुए पूरा दिन आंदोलन में डटे रहे। आम जन सभा को तिलक राज, गणपतराम, बृजलाल, मदन सिंह नेगी, काहन चंद, संजय कुमार ने भी सभा को संबोधित किया तथा सरकार की नीतियों का पूर्ण विरोध किया ओर मजदूरों को एकजुट रहकर आगे भी संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य बालक राम, रूप लाल, पवन कुमार, लालमन भाटिया, लालमन ठाकुर, नंदकिशोर, सुमित पठानिया, विनोद, अरुण कुमार, तसव्वर खान, कमल देव, केसर सिंह सहित अन्य मजदूर शामिल रहे।
विधानसभा चुनावों में सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने उपायुक्त सोलन केसी चमन से आग्रह किया है कि सोलन के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल एवं आसपास के क्षेत्रों में गत तीन दिनों से हो रही वर्षा एवं बर्फबारी के दृष्टिगत बंद पड़े मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाए। डॉ. राजेश कश्यप की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज उपायुक्त सोलन से इस संबंध में भेंट की उन्होंने उपायुक्त को अवगत करवाया कि चायल क्षेत्र एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षा और बर्फबारी के कारण इस क्षेत्र के कुछ मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। उन्होंने इन मार्गों को शीघ्र खोलने का आग्रह किया। उन्होंने उपायुक्त को अवगत करवाया कि ऐसे मौसम में कण्डाघाट-चायल क्षेत्र में लोगों को विद्युत आपूर्ति में व्यवधान का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने आग्रह किया कि उपायुक्त विद्युत बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य एवं नागरिक विभाग सहित अन्य विभागों को विभिन्न व्यवस्थाएं सुचारू बनाने के निर्देश दें। उपायुक्त केसी चमन ने विश्वास दिलाया कि चायल-कण्डाघाट, चायल-जुन्गा तथा चायल-गौड़ा मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला में विभिन्न आवश्यक सेवाएं सुचारू बनाए रखने का आश्वासन भी दिया।
प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वृहद प्रचार अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत सोलन जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रचार अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध सांस्कृतिक दल जिला के पांचों विकास खण्डों सोलन, धर्मपुर, कुनिहार, कण्डाघाट तथा नालागढ़ की ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों एवं गीत संगीत के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत कुनिहार तथा हाटकोट में अक्षिता लोकनृत्य कलामंच कहलोग के कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं आरम्भ की हैं जो आम जन के जीवन में सार्थक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हुई है। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सप्तक कला रंगमंच दोलग के कलाकारों ने आज कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कनैर तथा जधाणा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोग अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हाटकोट की प्रधान सुनीता, उपप्रधान राजेश कुमार, वार्ड सदस्य कमला देवी, राजेश अत्री, संतोष शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बबीता जोशी, रीता देवी, नवनीत शर्मा, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान पिकेश वर्मा, उपप्रधान धर्मेंद्र पाल, ग्राम पंचायत कनैर की प्रधान कमलेश शर्मा, उपप्रधान कमल शर्मा, वार्ड सदस्य बेली राम शर्मा, नर्वदा देवी, रेखा देवी, रोहित वर्मा, धवन सिंह, रामदेई, कमलेश कुमारी, कुन्ती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत जौणाजी तथा पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत धर्मपुर तथा गुल्हाड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर इस वर्ष 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश पंवार, उपप्रधान सुशील शर्मा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक भूमिका जग्गी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा, रजनी, सीमा, राधा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मैहता, उपप्रधान संजय कुमार, वार्ड सदस्य सचिन, ग्राम पंचायत जौणाजी की वार्ड सदस्य जयवंती, रोशन लाल, पुष्पा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रीतू सेठी ने निर्भया कांड पर लिए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा 22जनवरी को सुबह 7बजे चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। आज 7साल37दिन के बाद निर्भया को इंसाफ मिला। सच में भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। आज भी पूरी कोशिश की गई कि इन को सज़ा न हो कुछ लोग यह फैसला सुन कर खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से और न्यायलय से आग्रह है कि ऐसे मामलों में देरी न करें बेटियों को जल्दी न्याय मिलना चाहिए। वहीं आज पूरे देश की महिलाओं और बेटियों को न्याय मिला है ।


















































