दान का मतलब छिपाना है, छपवाना नहीं है, दान वही सर्वमान्य माना गया है जो जरूरतमंद को दिया जाए और किसी से ना कहा जाए। यह शब्द सुजानपुर में आयोजित महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन साधु अधिमुक्त महाराज ने अपने मुखारविंद से संदेश देते हुए कहा साथ ही जैन धर्म का मूल सिद्धांत मंत्र अहिंसा परमो धर्म जियो और जीने दो है इसी पर जैन समाज काम कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर जैन साधु महाराज ने अपने संबोधन में सात गलत कामों का त्याग करने की अपील की उन्होंने कहा कि जीव जंतुओं की रक्षा करें, हिंसा ना करें, मांसाहार ना खाएं, शराब के सेवन का त्याग करें। इससे पहले महावीर जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महावीर स्वामी के जीवन पर वर्णित तमाम बातों को सबके सामने रखा गया इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दी इससे पहले जैन समाज सुजानपुर द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकालकर प्रभु गुणगान किया गया।। महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन समाज सुजानपुर के लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे एवं धर्म ध्यान करते हुए महावीर जयंती को धूमधाम से मनाया।। झंडा रस्म अदा की गई एवं जैन समाज सुजानपुर के प्रधान विमल जैन महासचिव अरुण जैन विनोद जैन राकेश जैन वीर चंद जैन द्वारा बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
युवा मंडल चडोल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 13 दिनों तक चली इस प्रत्योगिता में कई रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम घासीगावं ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। विजेता टीम को कमेटी की तरफ से 71 हजार का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई। इसके साथ ही दूसरे स्ताहन पर रही टीम देवरी को 51 हजार का पुरस्कार दिया गया। इस मोके पर विधायक ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाये दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस कैप्टन जे.एम.पठानिया को बिजली बोर्ड लिमिटिड में निदेशक वित्त के पद पर नियुक्ति प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने जारी प्रैस बयान में कहा कि कैप्टन जे.एम.पठानिया पहले भी थोड़े समय के लिए बिजली बोर्ड लिमिटिड के निदेशक वित्त के पद पर रहे हैं। निदेशक वित के पद पर रहते हुए उन्होंने बिजली बोर्ड लिमिटिड में भ्रष्टाचार से संलिप्त अधिकारियों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन कैप्टन जे.एम.पठानिया का बिजली बोर्ड लिमिटिड से स्थानातंरण होने के बाद यह प्रक्रिया वहीं रूक गई थी। खरवाड़ा ने कहा कि कैप्टन जे.एम. पठानिया विद्युत बोर्ड लिमिटिड के पहले निदेशक वित रहे हैं जिन्होंने 12 मार्च 2021 को सर्कल हमीरपुर के सैंटर स्टोर में अपनी पूरी टीम के साथ दौरा कर निरीक्षण किया था कि वहां पर बिना डिमांड के खरीदी गई करोड़ों रूप्ये की केबल और अन्य सामान सड़ रहा था और वहां पर बोर्ड द्वारा खरीदे गए घटिया किस्म के जी.ओ स्विचज़ भी पड़े थे जो की इस्तेमाल करने लायक नहीं थे। कैप्टन जे.एम. पठानिया ने निरीक्षण करके जो रिपोर्ट तैयार की थी उस रिपोर्ट पर न तो कोई कार्यवाही हुई है और न ही फाईल बोर्ड में मिल रही है। खरवाड़ा ने कहा कि ऐसा करोड़ों रूप्या का सामान पूरे हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड के स्टोरों में सड़ रहा है। लेकिन इनकी खरीददारी करने वाले अधिकारियों को कोई नहीं पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटिड द्वारा लगभग 2 करोड़ रूपये की रकम के खरीदे गए घटिया किस्म के जी.ओ स्विचज की बिजली बोर्ड लिमिटिड द्वारा गुजरात बड़ोदरा की कम्पनी इलैक्ट्रीकल रिसर्च एण्ड डिवेलपमैंट एसोशिएसन से जांच भी करवाई गई, जांच में जी.ओ स्विचज का सैंपल फेल हो गया। इसकी रिपोर्ट उक्त कम्पनी द्वारा 28 अगस्त 2021 को बिजली बोर्ड लिमिटिड को सौंपी जा चुकी है और जांच करवाने पर बिजली बोर्ड लिमिटिड का एक लाख 45 हजार 875 रूपये खर्चा हुआ है लेकिन ऐसी घटिया किस्म की खरीददारी करने वाले अधिकारियों पर आज तक कोई कार्यवाही न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। खरवाड़ा ने कहा कि कैप्टन जे.एम. पठानिया का बोर्ड में आने से भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसेगा और आर्थिक तौर पर दिवालिया हो रहे बिजली बोर्ड लिमिटिड को आर्थिक तौर से मजबूती मिलेगी। खरवाड़ा ने कहा कि कैप्टन जे.एम. पठानिया ने टर्नकी के नाम पर हो रहे बड़े घोटालों को रोकने की दिशा में भी प्रक्रिया शुरू की थी वह भी उनके आने से निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगी।
हमीरपुर के यूथ आईकन के तौर पर लोकप्रियता की परख में साबित व स्थापित हो चुके आशीष शर्मा की सामाजिक कार्यों को लेकर बढ़ी सक्रियता के कारण दोनों ही मुख्य सियासी दलों कांग्रेस व बीजेपी के टिकटार्थियों की परेशानी निरंतर बढ़ रही है। अब 17 अप्रैल को लंबलु में युवा सम्मेलन के दौरान आशीष शर्मा चुनावी हुंकार भर सकते हैं। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर आशीष शर्मा ने विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान नहीं किया है। लेकिन समझा यह जा रहा है कि लंबलु में होने वाले युवा सम्मेलन में आशीष शर्मा अधिकारिक तौर पर हमीरपुर सदर से चुनाव लडऩे का ऐलान कर सकते हैं। आशीष शर्मा से जुड़ी युवाओं की फौज की मानें तो आशीष शर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में हर सूरत उतरेंगे। लेकिन चुनाव किस पार्टी के टिकट पर लड़ा जाएगा इसके पत्ते अभी तक आशीष शर्मा की टीम ने नहीं खोले हैं। हमीरपुर में आशीष शर्मा की बढ़ी सक्रियता के कारण हर रोज कहीं न कहीं उनका सामाजिक कार्यक्रम रहता है, यहां तक कि अब निजी उपक्रमों के उद्घाटन समारोहों में भी सबसे ज्यादा आशीष शर्मा को ही बुलाया जाता है, जो कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। हमीरपुर के महिला मंडलों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, यूथ क्लबों व पिछड़े वंचितों के साथ जरुरतमंदों को निरंतर सहयोग करते हुए आशीष शर्मा ने आम जनता के मन में भविष्य की आस को लेकर एक नया विश्वास पैदा किया है। "न काहु से दोस्ती न काहु से बैर" के फार्मूले पर लगातार समाज में सक्रिय रहते हुए आशीष शर्मा अपनी समाज सेवा साधना को लगातार साध रहे हैं। आशीष शर्मा के प्रति लगातार बढ़ रहा जनविश्वास न केवल उनकी लोकप्रियता को साबित कर रहा है। 17 अप्रैल को लंबलु में हमीरपुर के युवाओं द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में जहां एक ओर आशीष शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा वहीं दूसरी ओर आशीष शर्मा अधिकारिक तौर पर हमीरपुर सदर से चुनाव लडऩे का ऐलान कर सकते हैं, इसकी पुख्ता जानकारी मिली है। अपने सादे स्वभाव व हर किसी की मदद करने की अदा व आदत के कारण जहां आम जनता आशीष शर्मा पर अटूट भरोसा कर रही है वहीं इसी सौहार्दपूर्ण स्वभाव के चलते आशीष शर्मा का प्रशासनिक तौर में भी अच्छा रसूख प्रभाव माना जा रहा है।
नाथपा पंचायत के प्रधान आर.पी नेगी युलाम ने जन संवाद यात्रा नाम की एक पहल की शुरुआत की है । इसके तहत पंचायत आपके द्वार एक मुहिम चलाई जा रही है ,जिसकी पहल पिछले कल स्लारिंग ,रोक्चरंग ,काचरंग गांव से शुरू किया है । इस मुहिम के तहत पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ साथ पंचायत के सभी अधिकारियों को मौके पर जनता के समक्ष मौके पर ही जा कर सभी समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है ,साथ ही साथ इस जन संपर्क के माद्यम से लोगो को पंचायत के तहत मिलने वाली सुविधाओं बारे जागरूक किया जा रहा है , इस मौके पर प्रधान उप प्रधान वार्ड पंच ,पंचायत सचिव ,पंचायत तकनीकी सहायक ,पंचायत सहायक इत्यादि मौजूद थे , साल में 3 बार इस मुहिम के तहत पंचायत हर वार्ड में जन संवाद यात्रा का आयोजन करेगी ।
हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर जिला सिरमौर के ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम में बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने देते हुए बताया कि मुख्यातिथि प्रातः 10ः40 पर डॉ. यशवन्त सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे और इसके उपरांत 10ः45 पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ऊर्जा मंत्री 11 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरिक्षण करने के उपरांत परेड़ की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यअतिथि जिला वासियों को सम्बोधित करने के उपरांत पुरस्कार वितरण भी करेंगे तथा इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब की 131 जयंती को आम आदमी पार्टी धूम धाम से मनाने की तैयारी कर रही है। मंडी में रोड शो करने के बाद इस बार एक बार फिर से "आप" ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को चुना है जहां पार्टी एक बार फिर बड़े आयोजन की तैयारी करने वाली है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थय मंत्री व प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का भव्य व शानदार आयोजन करने के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गईं हैं। मंडी रैली के सफल आयोजन के बाद पार्टी एक बार फिर से मंडी में सीएम के गृह जिले में निशाना साधने की तैयारी कर रही है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज के चेयरमैन लीलाधर चौहान और महासचिव तारा चंद हरनोट ने बताया कि हिमाचल में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को इस बार धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को हर साल बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है क्योंकि बाबा साहब समाज के कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को शिक्षित कर सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत मे समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी से कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग ने पार्टी से जुड़कर काम किया है, उसको देखते हुए पार्टी अब हिमाचल में भी इस वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़कर आने वाले विधानसभा चुनाव में निशाना साधेगी। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के लोगों को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और हिमाचल से भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब की 131 जयंती को आम आदमी पार्टी धूम धाम से मनाने की तैयारी कर रही है। मंडी में रोड शो करने के बाद इस बार एक बार फिर से "आप" ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को चुना है जहां पार्टी एक बार फिर बड़े आयोजन की तैयारी करने वाली है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थय मंत्री व प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का भव्य व शानदार आयोजन करने के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गईं हैं। मंडी रैली के सफल आयोजन के बाद पार्टी एक बार फिर से मंडी में सीएम के गृह जिले में निशाना साधने की तैयारी कर रही है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज के चेयरमैन लीलाधर चौहान और महासचिव तारा चंद हरनोट ने बताया कि हिमाचल में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को इस बार धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को हर साल बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है क्योंकि बाबा साहब समाज के कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को शिक्षित कर सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत मे समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी से कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग ने पार्टी से जुड़कर काम किया है, उसको देखते हुए पार्टी अब हिमाचल में भी इस वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़कर आने वाले विधानसभा चुनाव में निशाना साधेगी। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के लोगों को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और हिमाचल से भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में वन स्वीकृतियों से सम्बन्धित प्रक्रियाएं निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 31 मार्च, 2022 तक 1094.626 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें से 449 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की गई है। उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र की 78 पंचायतों में से 76 पंचायतों में सड़क सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 274 गांवों में 214 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सी.आर.एफ. के तहत सराज विधानसभा क्षेत्र में 237.35 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं तथा सात परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 101.42 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 8 परियोजनाओं के लिए 76.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होेंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 34, स्वास्थ्य विभाग के 12, तकनीकी शिक्षा व पशु पालन विभाग की तीन-तीन, पर्यटन विभाग के दो कार्यो सहित 67 कार्य किए जा रहे हैं जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में निर्माणाधीन 10 प्रमुख पुलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 262.03 करोड़ रुपये की 24 प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिनमें से 12 का कार्य पूर्ण हो चुका है। हर घर नल से जल योजना के तहत 44 ग्राम पंचायतों और 275 गांवों को पूर्णतः कवर कर लिया गया है। पर्यटन विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं और बगुलामुखी में रोपवे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग व वन विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न संस्थानों में रिक्त पदों को भरने, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बालीचौकी, गाड़ागुशैणी व थुनाग, वन विश्राम गृह बालीचौकी, रैणगलू, केलोधार व पंजैण, लोक भवन के निर्माण, नई पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण, 33 केवी सब स्टेशन व बस अड्डों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शिकारी देवी मंदिर समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा यहां नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत ट्रैकिंग मार्ग, सीढ़ियांे व रेलिंग इत्यादि कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकारी देवी मंदिर परिसर से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी.धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
गुरुद्वारा बडू साहिब में दो दिवसीय बैशाखी और किसान मेले का आज से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा बडू साहिब प्रमुख डॉ देवेंद्र ने कहा कि यह मेला किसानों के विकास के लिए आयोजित किया गया है। संत बाबा इकबाल सिंह का सपना था कि वह यहां के किसानों की तरक्की के लिए काम करे। इसलिए इस किसान मेले का आयोजन किया गया है। इसके साथ साथ आने वाले समय में भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। ग्राम पंचायत लाना भलटा की पूर्व प्रधान रुपिंदर कौर ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है और सभी किसानों को यहां पर आकर यहां पर लगी प्रदर्शनीयों को देखना चाहिए। साथ ही साथ किसानों के लिए यहां पर उन्नत बीज भी उपलब्ध है, जिससे वह अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं।पंचायत सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि बडू साहिब यूनिवर्सिटी से ही उनकी बेटी ने भी पढ़ाई की है बहुत अच्छी शिक्षा यहां पर दी जाती है और शिक्षा के तुरंत बाद ही उनकी बेटी की नौकरी भी लग गई थी, उन्होंने कहा कि सभी लोग जो अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं उन्हें बडू साहिब यूनिवर्सिटी जरूर भेजे।
जिलाधीश नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पीति से मनाली मार्ग वाया कुंजुम दर्रा अभी तक बहाल नहीं हो पाया है । उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों से अपील की है कि जब तक मार्ग बहाल नहीं हो जाता है तब तक इस मार्ग पर सफर न करें। काजा से मनाली मार्ग को खोलने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। जब मार्ग पूरी तरह खोल दिया जाएगा तो उसके बाद एडीसी काजा की अगुवाई में टीम मार्ग का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही स्थानीय लोगों एवम पर्यटकों के वाहनों को जाने की अनुमति मिलेगी। जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी पर्यटकों को इसे बारे सूचित करें।
सैनिकों को सरहद पर खुले मन से सेवाएं देने के लिए सक्षम बनाना सैनिकों की समस्याओं को सुलझाने एवं सैनिकों के प्रति देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरल स्वभाव को देखते हुए भारतीय सेना से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए चार पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त कैप्टन अमि चंद, कैप्टन प्रवीण कुमार, महेंद्र सिंह एवं सुमन कुमार गांव समोना पंचायत जोल पलाही के रहने वाले इन सभी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा में शामिल होते ही पूर्व सैनिकों ने कहा कि केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। वहीं हिमाचल में पूर्व सैनिकों की सबसे बड़ी मांग को यहां के सबसे वरिष्ठ एवं शीर्ष नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूरा करवाया है। उन्होंने पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए थे, उन्होंने सुजानपुर मैदान में पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। उस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व सैनिकों की सबसे बड़ी मांग वन रैंक वन पेंशन को लागू करने की मांग रखी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि हिमाचल प्रदेश सबसे छोटा राज्य है उसके बावजूद सेना में सबसे ज्यादा सैनिक हिमाचल प्रदेश से आते हैं। ऐसे में पूर्व सैनिकों की मांग को देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद आप पूरा करें, उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री की बागडोर संभाली उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की मांग को सबसे पहले पूरा करवाया देश के हजारों पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सैनिकों के मान सम्मान के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। कोई समय था तो देश का सैनिक एक गोली चलाने के लिए भी दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार के इंतजार में रहता था। लेकिन जब से देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से लेकर आज तक देश की सुरक्षा के लिए एक गोली चलाओ चाहे सो गोली चलाओ कोई हिसाब नहीं देना पड़ता है ना पूछना पड़ता है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उसके सदस्य बन रहे हैं और उससे भी बड़ी सौभाग्य की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सानिध्य में उन्हें पार्टी का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भाजपा में शामिल सभी पूर्व सैनिकों का मान सम्मान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस तरह से सरहद पर आप देश की रक्षा सुरक्षा में लगे रहते हैं। उसी तरह अब विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सिपाही बनकर काम करें। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा से श्रेष्ठा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोटलू में श्रम कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ग्रामीणों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे। कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में काम करने वाले कामगारों का पंजीकरण तथा मनरेगा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में कल्याण बोर्ड से आए। सहायक मोहन चौहान ने विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर में 19 कामगारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। इस शिविर में कोटलू पंचायत के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में प्रभारी भाजपा हिमाचल अविनाश राय खन्ना को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 1999 की पेंशन लागू करने के बारे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा की बकाया बचे कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ अन्याय हुआ है। इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री से 20 अप्रैल 2022 तक हमारी वार्ता प्रदेश सरकार से करवाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए प्रभारी अभिनाश राय खन्ना का हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी कमेटी धन्यवाद करती है। इसलिए हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी ने अपना जो अभियान उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा जाना था, उसे प्रभारी के आग्रह पर अगले 15 दिनों तक स्थगीत कर दिया गया है। यदि सरकार को-ओरडिनेशन कमेटी के साथ बातचीत नहीं करती है, तो अपना आन्दोलन 15 दिनों के बाद योजना अनुसार शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापिका सुषमा ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल का यह दिन पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसे युग पुरुष थे जिनके कर्म जिनकी सोच पूरी मानव जाति के लिए भी और पूरे विश्व के दलितों पिछड़ों के लिए प्रेरणा और उम्मीद थी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।अध्यापिका ने कहा कि आओ हम संकल्प ले कि हम उनके जीवन को आदर्श बनाएं और समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विधायक पवन काजल ने कहा कि कालका माता से चील बही वाया कपाड़िया सड़क का एक करोड़ 89 लाख की लागत से निर्माण करवाया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने से चकवन, शमीरपुर और साथ लगती पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। काजल बुधवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत समीरपुर चकबन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए निर्माणाधीन नई पेयजल योजना के अंतर्गत कालका माता मंदिर के पास दस लाख अस्सी हज़ार लीटर कैपेसिटी का वाटर स्टोरेज टैंक बन कर तैयार हो गया है, 6 महीने के भीतर ग्रामीणों को नई पेयजल योजना की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के चलते क्षेत्र की जनता का डबल इंजन भाजपा की सरकार से मोहभंग हो चुका है और आने वाले चुनावों में जनता ने सत्तारूढ़ दल को सबक सिखाने का मन बना लिया है। काजल ने कहा कि साढ़े चार साल जिला कांगड़ा से दूरी बनाए रखने, और शीतकालीन प्रवास की प्रथा को बंद करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब चुनावी बेला पर लगातार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे कर झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह और भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा महंगाई के इस दौर में मनरेगा योजना के बजट में 25 फ़ीसदी कटौती कर केंद्र सरकार ने खासकर महिला वर्ग से अन्याय किया है। काजल ने कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही गगल में प्राथमिकता के आधार पर आईटी पार्क का निर्माण करवाया जाएगा जिससे क्षेत्र के लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। काजल ने गांव के सात महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर डाक्टर जगदीश चन्द, बशीर मुहम्मद, हंस राज , हरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, मदन लाल, प्रकाश चौधरी, विजय कुमार, अजय मनकोटिया, ठाकुर दास, दलवीर मनकोटिया, भीम सिंह, अनु धीमान, जोगिन्द्र सिंह, रोशन लाल , नीरज कुमार, बनिता कुमार, पूजा, रेखा देवी, रुकमनी, वीमा कुमारी, कमलेश कुमारी, विध्या देवी, नीलम कुमारी, शम्मी देवी, अनु देवी, सुदेश कुमारी, ऋतू वालिया प्रवीन कुमार, कमल कुमार भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोटलू में श्रम कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ग्रामीणों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे।कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में काम करने वाले कामगारों का पंजीकरण तथा मनरेगा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में कल्याण बोर्ड से आए सहायक मोहन चौहान ने विस्तृत जानकारी दी।इस शिविर में 19 कामगारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया।इस शिविर में कोटलू पंचायत के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बुधवार 13 अप्रैल 2022 को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर आम सभा का आयोजन किया गया | इस दौरान पिंक पैटल पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को एक विश्वस्तरीय विधिवेत्ता, भारतीय संविधान के निर्माता और करोड़ों शोषितों, वंचितों दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को सम्मानीय जीवन देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा| उन्होंने कहा कि "उन्होंने भारतीय संविधान को विस्तृत तरीके से तैयार किया और अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी"। आकाश ने कहा कि अपने प्रगतिशील कृतित्व और रोशन व्यक्तित्व के कारण वे आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। ऐसे बहुत सारे लोग जिन्हें अपने अधिकारों के लिए कभी आवाज उठाने का अवसर नहीं मिला, जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं के लिए रोजमर्रा की जद्दोजहद जिनकी जिन्दगी का सच था; उन सभी लोगों के लिए बाबा साहेब एक सम्पूर्ण और बेहद जरुरी आवाज बन कर आये थे। उस समय समाज में अनेक कुरीतियां, छुआछूत और ऊंच-नीच की प्रथायें प्रचलन में थीं। जिसके लिए उन्होंने अथक संघर्ष किया। वे स्वयं दलित वर्ग से सम्बन्धित थे। छुआछूत के दंश को, समाज में व्याप्त सामाजिक असमानता, जाति-व्यवस्था, शूद्रों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को उन्होंने अपने बाल्यकाल से देखा-जाना और भोगा था। उस भोगे हुए जीवन-यथार्थ से उन्हें प्रत्येक प्रकार की सामाजिक असमानता के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा मिली। उनका मानना था कि “छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। वे निरंतर हिंदू समाज को सुधारने, समानता लाने के लिए प्रयास करते रहे | आकाश ने कहा कि हम सबको बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है | आकाश ने कहा कि अगर हम अपने जीवन में उनके विचारों को उतार लें तो यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी | इसके उपरांत पिंक पैटल पर पोस्टर लेखन का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत से आम छात्रों ने भाग लिया एवं बाबा साहेब के प्रति अपने विचारों को प्रकट किया |
गौ आदर्श युवा समिति कुनिहार के सौजन्य से गौशाला बझोल घाटी कुनिहार में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक होगा। कथा वाचक पण्डित नागेश कपिल अपनी मधुर वाणी से इस कथा को सुनाएंगे। कथा के पश्चात प्रतिदिन जंहा भण्डारे की व्यवस्था गौधाम परिवार की ओर से की जाएगी तो वन्ही लोगो को लाने व जाने की व्यवस्था भी गौधाम परिवार करेगा। गौधाम परिवार के सेवादार अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी क्षेत्र वासियो से गौधाम परिवार ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करें। उन्होंने बताया कि दूर दराज क्षेत्रो से आने जाने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन आने जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।
आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि आगामी 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कांगड़ा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी में 6 अप्रैल की सफल रैली के बाद अरविन्द केजरीवाल अब प्रदेश में दूसरी रैली करने जा रहे है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता से आवाहन किया है कि इस रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांगड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा और कांग्रेस बारी बारी से प्रदेश को लूट रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में जनता के पास अब तीसरा विकल्प है जो केवल विकास को महत्व देता है। प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे है और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे है। भंडारी ने जनता से आग्रह किया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़े और कांगड़ा में अरविन्द केजरीवाल की जनसभा को सफल बनाए।
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुजानपुर कार्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला में पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर की भर्ती प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुजानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक आवेदक 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की योग्यताओं को पूरी करने वाले आवेदक सादे कागज पर स्वयँ सत्यापित प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ अपना आवेदन खंड शिक्षा प्राथमिक अधिकारी सुजानपुर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
बुधवार को महिला मण्डल लोहारा - बडोरी की मासिक बैठक महिला मण्डल प्रधान व आशा वर्कर मनोरमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उपस्थित सभी महिलाओं को मनोरमा शर्मा ने स्वछता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर व आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे व घर में पानी की टँकीयों को समय समय पर साफ करते रहे। कंही भी अनचाहा पानी इक्कठा न होने दे। इस दौरान मनोरमा शर्मा ने महिलाओं को हाथ धोने की विधि बारे जानकारी दी। अंत मे प्रधान मनोरमा शर्मा द्वारा महिला मण्डल की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी गठन का प्रस्ताव डाला गया। इसमे सर्व सम्मति से सुनिता शर्मा को महिला मण्डल का नया प्रधान बनाया गया। इसके अलावा उप प्रधान मीना ठाकुर, सचिव उर्मिला शर्मा व सन्तोष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सर्वसम्मति से हुए महिला मण्डल गठन के लिए मनोरमा शर्मा ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर करुणा शर्मा, रमा शर्मा, मोनिका शर्मा, लता ठाकुर, माला, कमलेश ठाकुर, वीना, कांता, वर्तिका, जयवंती आदि महिला सदस्य मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह के खिलाफ उनके अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) रहते पीएमओ में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की शिकायत हुई है, जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय अभी तक भी हरकत में नही आए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आदेश पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र भेजा है, जिसमें उक्त राम सुभाग सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यह शिकायत शिव सेना के नेता बृज लाल ने की थी। अचानक उक्त मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही सरकारी गलियारों में हलचल शुरू हुई। जब की प्रधानमंत्री कार्यालय में यह शिकायत 8 सितंबर 2021 को हुई थी। इसे 20 सिंतबर को अवर सचिव वेद ज्योति ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण सचिव को उपयुक्त कार्रवाई के लिए भेजा। 13 अक्तूबर को इसे केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अवर सचिव रूपेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव मुख्यमंत्री को संबोधित कर उपयुक्त कार्रवाई करने की संस्तुति की। तबसे लेकर यह शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में ही दबी पड़ी थी। जोगटा ने कहा है कि जब राम सुभाग सिंह के पास वन विभाग का जिम्मा था तो कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवा में एक इंटरनेशनल सेंटर बनाया गया था। वन विभाग के दो आईएफएस अधिकारी और एक अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के अनुसार भवन निर्माण में कई खामियां पाई गई। जिसमें घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का भी अंदेशा है जिसमे लगभग ₹60 लाख की गड़बड़ी का भी आरोप है। इस भवन को जांच कमेटी ने असुरक्षित घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत प्रधान सचिव विजिलेंस से की तो विजिलेंस ने कार्यवाही के लिए उक्त शिकायत राम सुभाग सिंह को ही भेजी। शिकायत के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) रहते हुए राम सुभाग सिंह ने मामले को दबाया और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को भी बचाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अभी तक इस शिकायत पत्र में कुछ खास नही किया। केवल मात्र इतना ही कहा कि उक्त मामला उनके ध्यान में है। इस पर विचार करेंगे। प्रदेश आम आदमी पार्टी का मानना है कि इसी मध्य राम सुभाग सिंह ने मुख्यमंत्री से भी महंगी गाड़ी लेकर सरकारी खजाने को चूना लगाया है और उसके बाद उक्त मामला जो प्रकाश में आया तो अभी तक उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हुई। इससे लगने लगा है कि पूरी सरकार इस तरह से जनता के पैसों को भ्रष्टाचार के माध्यम से लूटने को पूरा समर्थन दे रही रही है। जिसका आम आदमी पार्टी भारी भरकम विरोध करती है तथा मांग करती है कि ऐसे लोगों के ऊपर बाहर की एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच करवाई जाए तथा तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। अभी तक मुख्य सचिव को उनके पद से हटाकर उनके उपर विशेष रुप से कार्रवाई होनी चाहिए थी और उक्त पैसों के लेनदेन का उनकी जेब से ब्याज सहित भरपाई करवाई जानी चाहिए थी, ताकि कर्ज में डूबे इस प्रदेश को काफी हद तक बचाया जा सके। जिसके लिए प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को वोट दिए। परिणामसवारूप वर्तमान सरकार जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करती हुई नजर आ रही है और सरकार इस पर खरी नहीं उतर पाई।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर, अनेकों क्षेत्रों से प्रतिष्ठित लोग आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए बदलाव की राजनीति में शामिल हो रहे हैं। पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में तरक्की का इतिहास लिखने में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में 30 साल से अधिक समय से उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमेल धीमान आदमी पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व SC मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हरमेल धीमान ने आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय में अपने सभी समर्थकों के साथ ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण की। सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरमेल धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास जताया। सत्येंद्र जैन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष (SC मोर्चा) हरमेल धीमान बीजेपी की नीतियों से त्रस्त होकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। वह 30 साल से कसौली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के उत्कृष्ट कार्यकर्ता रहे हैं। उनके कई साथी भी अरविंद केजरीवाल सरकार के गवर्नेंस मॉडेल से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें भी हम आम आदमी पार्टी मे जोड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी के 2 बार मंडल अध्यक्ष रह चुके देवराज ठाकुर और बीजेपी के दो बार प्रधान एवं बीडीसी मेंबर और दो बार जिला परिषद के मेंबर रह चुके जगदीश पंवार भी शामिल हैं। जल्द ही एक हजार सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।” हरमेल धीमान ने कहा, “भाजपा की नीतियों से तंग आकर मैं आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहा हूं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मैं 'आप' की नीतियों से और अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहा हूं। आज मेरे और मेरे साथियों के लिए यह बेहद हर्ष का विषय है कि हम सभी ने ‘आप’ के साथ जुड़कर आम आदमी के लिए काम करने का निर्णय लिया है। यह एक ऐसी पार्टी है जो जनता के दर्द को अपना दर्द समझती है और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने मे सक्षम है।”
-प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने की अध्यक्षता सोलन जिला के अर्की में बुधवार को स्वास्थ्य मेला एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. रचना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के सीमित साधन होते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों से दसवीं कक्षा के उपरान्त पाठ्यक्रम का चयन सोच समझ कर करवाना चाहिए ताकि भविष्य में आजीविका के लिए संघर्ष ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि बेरोज़गार महिलाओं तथा बेटियों को अपने घर पर ही आजीविका के संसाधन जुटाने का प्रयास करना चाहिए ताकि व आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. गुप्ता ने मीडिया कर्मियों का आहवान किया कि महिलाओं द्वारा घर पर एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बनाए गए उत्पादों का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि महिलाओं के स्वरोज़गार की तरफ बढ़े कदम सफल हो सकें। उन्होंने इस अवसर पर महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया और प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनना चाहिए तथा अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी सोलन डॉ. सीमा कंसल तथा उपनिदेशक पशुपालन विभाग सोलन डॉ बी.बी गुप्ता ने अपने विभाग से संबंधित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के सौजन्य से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद विक्रय के लिए रखे गए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी सोलन तारा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, अध्यक्ष नगर पंचायत अर्की अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर पंचायत अमिदन्र गुप्ता, सदस्य नगर पंचायत सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रुचिका गुप्ता, भारती वर्मा, निर्मला देवी, कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी अर्की रमन ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा 17 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट, कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की अहम बैठक 16 अप्रैल शनिवार को 11 बजे टंडन क्लब कांगडा में परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में होगी। बैठक की जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए डा गोत्तम शर्मा व्यथित महासचिव ब्राह्मण कल्याण परिषद ने बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों के साथ साथ भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनाने बारे चर्चा की जाएगी । उन्होंने बताया कि वहीं ब्राह्मण कल्याण परिषद भवन के शिलान्यास 3 मई जयंती को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा किया जाएगा । वहीं परशुराम जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ही होंगे। परशुराम रजत जयंती के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परशुराम भवन बनाने के लिए अधिकारियों को भूमि चयन करने के लिए घोषणा कर निर्देश दिए थे, जोकि सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि पिछली बैठक के दौरान उन्होंने कांगड़ा बाईपास(अग्नि शमन कार्यालय) के निकट परशुराम ब्राह्मण कल्याण परिषद के भवन का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने सभी से इस बैठक में अपने सुझाव व बैठक में सभी की उपस्थिति दर्ज़ करने को भी कहा है। बैठक के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रहेंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट, सोलन साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ बैसाखी और हिमाचल दिवस मनाया। स्कूल परिसर में पंजाब व हिमाचल की विरासत को दर्शाने वाली वस्तुओं से सजाए गया । इस दौरान छात्र, विशेष रूप से छोटे बच्चे, रंगीन पंजाबी और हिमाचली पोशाक में थे। कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत, भाषण और नृत्य के रूप में छात्रों द्वारा प्रस्तुतियों के साथ हुई। सभी कक्षाओं के शिक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा और नाटी के साथ समारोह का समापन हुआ। स्कूल के अध्यक्ष रामिंदर बावा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। समारोह के बाद सभी शिक्षकों और शिक्षार्थियों ने एक साथ नृत्य किया और खूब आनंद लिया।
महाराजा संसार चंद के समय कभी रहा प्रवेश द्वार संकट मोचन मंदिर के नाम से जाना जाता है, जोकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है । यह मंदिर क्षेत्र में किसी पहचान का मोहताज नहीं है , बैसाखी के उपलक्ष पर यहां 14 अप्रैल को मेले का आयोजन व भंडारा होगा। सुजानपुर हमीरपुर मार्ग के साथ गांव भलेठ में स्थापित संकटमोचन द्वार मंदिर में जहां एक और पुराने समय की भगवान हनुमान तथा दूसरी तरफ भैरव की मूर्तियां स्थापित है, जिसके बाद वहां के ग्रामीणों ने इसके कायाकल्प को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी। संकट मोचन के अंदर की ओर एक तरफ कमरे में उन्होंने मंदिर बना कर राम दरबार स्थापित किया तो दूसरी तरफ उन्होंने मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की इसके साथ ही मंदिर के ऊपर प्रांगण की ओर शनिदेव का मंदिर साईं मंदिर शिव मंदिर गणेश मंदिर केलावा सराय भवन तथा अन्य कई कार्य किए है । प्रांगण में प्राचीन मां टोनी देवी का मंदिर भी है ।कहते हैं पुराने समय में जब लोगों की फसल कट जाती थी तो अपने घरों से पकवान बनाकर के यहां पर प्रसाद के रूप में चढ़ाया करते थे। वैशाखी पर्व पर यहां मेले के आयोजन के साथ-साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है । आयोजक डॉ राजेंद्र ने बताया कि मंदिर कमेटी में जनता ने मंदिर ने जीर्णोद्धार कायाकल्प को लेकर के खूब मेहनत की है। यह स्थान श्रद्धा के साथ साथ पर्यटकों को लुभाने के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । 14 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन बैसाखी के दिन किया जा रहा है।
गगन शर्मा। नाहन त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर में आज लगभग 8500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। त्रिलोकपुर चैत्र नवरात्र मेले के 11वें दिन माता के दरबार में लगभग 12 लाख 80 हजार 060 रूपए नकद राशि चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
अपग्रेडेशन के नाम पर विभाग ने 2 वर्ष पहले उखाड़ी हैं सड़कें घोर विभागीय कोताही से कूपित राणा ने सीएम को लिखी चिट्ठी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर क्षेत्र की बदहाल सड़कों की दशा को लेकर अब विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। वहीं, अपग्रेडेशन के नाम पर दो साल पहले उखाड़ी व उधेड़ी सड़कों की दुर्दशा से डीसी हमीरपुर व एसपी हमीरपुर के साथ ईएनसी पीडब्ल्यूडी शिमला, चीफ इंजीनियर हमीरपुर, एससी हमीरपुर के साथ एग्जिक्यूटिव इंजीनियरों को भी अवगत करवाया गया है। राणा ने कहा कि अपग्रेडेशन के नाम पर दो वर्ष पहले विभाग द्वारा उखाड़ी गई कुठेड़ा-री-बनाल व गाड्डी से रिया की सड़कें हाल-बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की इस दुर्दशा व घोर विभागीय कोताही को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान सदन में भी यह मामला उनके द्वारा उठाया गया था लेकिन खेदजनक यह है कि अब भी तक इन सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हैरानी यह है कि व्यक्तिगत तौर पर विभाग को कई मर्तबा बताने के बावजूद विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इन सड़कों की हालत यह है कि इन पर अब राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। करीब 2 वर्ष पहले फिर से टारिंग व अन्य मुरम्मत करने की बात कह कर विभाग ने इन्हें बुरी तरह खोद डाला है। 2 वर्षों की बरसात के बाद अब यह सड़कें यमलोक का रास्ता दिखा रही हैं। इन सड़कों पर कई दोपहिया वाहन चालक हाथ-पांव तुडवा बैठे हैं। जबकि चौपहिया वाहन चालकों की गाड़ियां इन सड़कों पर चलते-चलते खट्टारा हो चुकी हैं। लगता है कि विभाग जानबूझ कर स्थानीय जनता को परेशान कर रहा है। यह सड़कें अब हादसों की सड़कें साबित हो रही हैं। जिसको लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है। राणा ने कहा कि इन सड़कों की बदहाली को लेकर कई स्थानीय प्रतिनिधि मंडल मुझ से कई बार मिल चुके हैं। जिस पर मैंने विभाग को बार-बार आगाह किया है कि लेकिन विभाग है कि सुन ही नहीं रहा है। राणा ने कहा कि लगता है कि विभाग को न सरकार का खौफ है, न लोगों की परेशानी से कोई वास्ता है। क्योंकि 2 वर्ष तक इन सड़कों को मुरम्मत के नाम पर विभाग लगातार लटकाता आ रहा है। स्थानीय वासियों ने यह मामला जनमंच में भी उठाया है लेकिन तमाम कार्रवाईयां बेअसर रही हैं। राणा ने कहा कि स्थानीय जनता के आक्रोश के दबाव में अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। जिसमें जनता की जवाबदेही व जिम्मेदारी को लेकर मुझे खुद उतरना पड़ेगा। राणा ने कहा कि अगर तत्काल प्रभाव से अब भी विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया तो एमडीआर 86 सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर आक्रोशित जनता कभी भी धरने-प्रदर्शन व चक्का जाम करने के लिए मजबूर हो सकती है। क्योंकि शायद विभाग यही चाहता है और इस तमाम घटनाक्रम की जिम्मेदारी सीधे तौर पर विभाग और प्रशासन की होगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कौन कर रहा, और कौन करवा रहा है। इस बात को समझना होगा और जानना भी होगा। टेंट दरियां और भट्टियां बांटने से विकास नहीं होता। भाजपा सरकार 50 हजार रुपए महिला मंडलों के उत्थान के लिए दे रही है और सुजानपुर में 12 हजार रुपए देकर महिला मंडलों को ठगा जा रहा है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहीं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत बनालग, बगेहड़ा, चबूतरा व चौकी मैं मेरा बूथ सबसे मजबूत महाजन जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर उनके नाम की नेम प्लेट लगाई। इस दौरान आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत यह अभियान तभी कामयाब होगा, जब आपका बूथ सबसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं, शिरकत कर रहे हैं, लेकिन आपका बूथ कमजोर है, तो यह चिंताजनक बात है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावों में बेहतरीन कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं यह की जनता ने किया था। यह तभी संभव हो पाया था, जब आपका बूथ सबसे मजबूत था। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी आपका बूथ सबसे मजबूत होगा, तभी जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि बात रक्षा क्षेत्र की हो, खेल क्षेत्र की हो, एक देश एक विधान बनाने की हो, ट्रिपल तलाक खत्म करने की हो। महिलाओं को उनका मान सम्मान दिलाने की हो। कश्मीर में तिरंगा फहराने की हो, पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने की हो, हर क्षेत्र में मोदी सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करवाने में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र मजबूत बनकर सामने आया है। यहां पर हजारों-करोड़ाें रुपए से धौलासिद्ध जल विद्युत प्रोजेक्ट लग रहा है। हाल ही में सुजानपुर में जल शक्ति एवं विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय खोलने की घोषणा हुई है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को धार्मिक दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। श्री कृष्ण लीला धाम आदि शिव धाम यहां स्थापित करवाए गए हैं। सरकार काम कर रही है। करोड़ों रुपए के नए कार्यालय यहां खुल रहे हैं। इसके साथ साथ केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के तत्वावधान में काम कर रही प्रयास संस्था भी बेहतरीन कार्य कर रही है। हाल ही में संस्था के द्वारा सिविल अस्पताल सुजानपुर एवं टौणीदेवी में 24 घंटे सेवा देने वाले रोगी वाहनों को उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें चालक एवं मेंटेनेंस भी संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सुविधा सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम सांसद खेल महाकुंभ यह पूरे देश में लागू हुए हैं और सौभाग्य से सभी कार्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू करवाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमीरपुर जिला नंबर वन है, लेकिन सही और गलत की पहचान करने मैं यहां के लोगों से गलती कैसे हुई इस बात को सोचना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय चुनावों का है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कामगार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत मनरेगा मजदूर एवं उनके परिवारों को मोदी सरकार पूर्व सैनिकों के समान सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। यह तभी संभव हो पाया है, जब देश की बागडोर मजबूत दमदार एवं सशक्त यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हाल ही में आगामी 6 माह के लिए 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की बात कही है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे पहले लगातार 2 वर्ष तक लोगों को निःशुल्क राशन प्रत्येक परिवार को पहुंचाया गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री का सभी पंचायतों में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते बीहन की 15 वर्षीय युवती के साथ अंब में 26 वर्षीय आरिफ मोहम्मद द्वारा बेरहमी से कत्ल करने का मामला प्रकाश में आया था। वहीं, उक्त बच्ची के पैतृक गांव बीहन में मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ढांढस बधाने पहुंचे। आपको बता दें अभी हाल ही में जिला ऊना के अंब में देहरा के पंचायत बीहण निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ बेरहमी से एक 26 वर्षीय युवक ने कत्ल कर दिया था, उनके परिवार को सांत्वना देने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, जिला ऊना युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा इनके परिवार को सांत्वना देने इनके निवास स्थान बीहण में पहुंचे और इनके परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन से अपील की है इस बेरहम कातिल को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि इस किशोरी की आत्मा को शांति मिल सके।
विनायक ठाकुर। देहरा उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के पीर सलुही में विभिन्न सभाओं के माध्यम से जनसमस्याओं को सुना। क्षेत्र में लोगों को आ रही समस्याओं और उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उद्योग मंत्री ने उनके निराकरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभावग्रस्त और कठिनाईयों को झेल रहे हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चलाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन योजनाओं से लाभ लेकर सरकार के प्रयासों और संकल्पों को साकार कर रही है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक बड़े वर्ग को आज जयराम सरकार ने पेंशन उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले हर व्यक्ति को पेंशन देने के साथ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा व दिव्यांग पेंशन के दायरे में विभिन्न जरूरतमंद वर्गों को पेंशन देकर उनकी सेवा करने का कार्य जयराम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को सुगम एवं 5 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु सरकार ने हिमकेयर योजना प्रारंभ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयुषमान भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना के माध्यम से प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाई, जिससे हिमकेयर कार्ड बनवाने वाले हर परिवार को 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हुई। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त गरीब व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना के माध्यम से 3 हजार रूपए प्रतिमाह सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अटल आशीर्वाद योजना के तहत अस्पताल में जन्में नवजात शिशुओं को लगभग 1200 रूपए की ‘नव आगंतुक किट’ प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से भी गरीब लोगों के उपचार के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसी अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिससे अभावग्रस्त व्यक्ति जरूरत के समय स्वयं को अकेला न समझे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार मानवीय मूल्यों के आधार पर काम करने वाली सरकार है। अतः आम जनमानस का जीवन सुगम बनाने के लिए ही सरकार कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा। बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंगलवार को उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के राजकीय प्राथमिक और एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पोलिसी-2020 के नियम-7 के अंतर्गत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया मासिक मानदेय 5625 रुपए (शैक्षणिक सत्र के दस माह के लिए) आरम्भ हो गई है। उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए इच्छुक अभ्यार्थी अपने आवेदन सादे कागज पर प्रार्थना पत्र लिख कर सभी प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटो कापी सहित व अपनी फोटो लगाकर 13 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2022 सायं 5 बजे तक सम्बन्धित प्रारम्भिक शिक्षा खण्ड के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया 10 मई, 2022 तक आवेदन-पत्रों की छंटनी की जाएगी और 31 मई, 2022 तक भर्ती प्रक्रिया को सम्पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा इसके लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवी या आठवीं पास है। आवेदक के पास स्कूल से दूरी के लिए पंचायत सचिव अथवा शहरी स्थानीय निकाय में सम्बन्धित कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी अपने वार्ड का प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि/आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विधवा, अनाथ, विकलांग, अति निर्धन, एकल नारी या उन अभ्यार्थियों के लिए जिनके परिवार ने स्कूल के लिए भूमि दान की है भूमि दान का प्रमाण-पत्र, अभ्यार्थी जिनके परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नहीं है उसका प्रमाण-पत्र, और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति/बीपीएल परिवार के आवेदकों के पास सम्बन्धित अधिकारी से जारी प्रमाण-पत्र दस्तावेजों के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा धर्मशाला से स्पेशल पुलिस फोर्स व डमटाल पुलिस ने डमटाल के एक होटल में जबरन बंधक बनाकर रखे युक्ति व उसके साथ चार अन्य लड़कियों को छुड़ाकर होटल मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डमटाल-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जेके इंटरनेशनल होटल में कैद की गई 28 वर्षीय युवती ने होटल मालिक जनक राज व उसके दोनों बेटों अकाश व विजय के खिलाफ जिस्मफरोशी का धंधा करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह गुड़गांव में बतौर रियल असिस्टेट कार्य कर रही थी कि उसके मोबाइल पर अन्य अज्ञात नंबर से फोन आया कि आपका नंबर job.com से लिया गया है तथा उसे होटल में बताैर रिसेप्शन में अच्छे वेतन के साथ नकदी देने को कहा गया। युवती गुड़गांव से पठानकोट चक्की पुल पर 10 अप्रैल सुबह पहुंच गई और बाइक पर सवार एक युवकों से होटल में नौकरी दिलाने के बाद करते हुए होटल में ले गया। होटल पहुंचने पर होटल के मालिक ने उसे अगले दिन हाेटल की नौकरी देने की बात कहते हुए उसे आराम करने के लिए कहा, लेकिन होटल में अन्य चार लड़के भी मौजूद थी, जिसके बाद होटल मालिक ने लड़की को कमरे में बंद कर दिया और जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए एक ग्राहक को कमरे में लेकर आया और उसे जबरन जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जाने लगा। उसने सितारा होटल से भागना चाहा, लेकिन उसे जबरन कैद कर लिया गया, उसने किसी तरह परिवार को सूचना दी और डीएसपी हेड क्वार्टर धर्मशाला से संपर्क किया। डीएसपी हेड क्वार्टर धर्मशाला बलदेव अपनी टीम सहित डमटाल पहुंचे और होटल में सर्च अभियान के दौरान बेसमेंट के कमरे में बंद की गई युवती को बरामद किया। युवती ने बताया कि उसके साथ चार अन्य लड़कियां भी हैं, जिन्हें पुलिस ने होटल से बरामद किया। होटल मालिक और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते सुधंगल निवासी 16 वर्षीय पलक चौधरी सपुत्री विनोद कुमार ने मंगलवार देर शाम घर पर गलती से कोई जहरीली दवाई पी ली थी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल नादौन ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने 16 उक्त नाबालिगा को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने कहा कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक द्वारा देशभर में बैंक का 128वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धर्मशाला मण्डल के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्र कुमार व सभी स्टाफ सदस्यों ने मण्डल कार्यालय के सभागार में पंजाब नैशनल बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने जिस स्वदेशी बैंक की स्थापना की थी, वह आज पूरे भारत वर्ष में अपनी शाखाओं का जाल फैला चुका है। उस समय का यह छोटा सा पौधा आज एक विशालकाय वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि हम सभी वरिष्ठ स्टाफ सदस्यों ने बैंक को इस मुकाम पर पहुंचाया है और अब नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह इस बैंक की आन-बान-शान को कम न होने दें। आज के समय में पंजाब नैशनल बैंक ग्राहकों को हर प्रकार की बैंकिंग सुविधा प्रदान कर रहा है। अग्रणी जिला प्रबन्धक कुलदीप कुमार कौशल ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक आज देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इसके लगभग 36407 डीलिवरी चैनल है। इसकी 10264 घरेलू शाखाएं और 2 अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के लगभग 13400 एटीएम और 12741 ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित हैं। बैंक का कुल व्यवसाय 1882623 करोड़ है। पंजाब नैशनल बैंक ने किसान व बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष ऋण अभियान आरम्भ किया है।
14 मई को ज़िला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोलन, कण्डाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंधु चौधरी ने दी। अंधु चौधरी ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता अधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कम्पाउंडेबल अपराध, चैक बाउंस मामले, मोटर वाहन चालान, धन वसूली इत्यादि के मामलों की सुनवाई कर इनका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना मुआवज़ा, श्रम विवाद, बिजली तथा पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित मामले और सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में उन मामलों का निपटारा भी किया जाएगा जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकद्दमे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में किसी पक्ष को सज़ा नहीं होती। अंशु चौधरी ने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 14 मई 2022 से पूर्व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन अथवा ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन उन न्यायालयों में भी किए जा सकते हैं जहां मामले विचाराधीन है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट सोलन प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा सोलन ज़िला की विभिन्न प्राथमिक एवं एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चन्द ने दी। उन्होंने कहा कि चयनित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों को शैक्षणिक सत्र के दस माह के लिए 5625 मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। दीवान चन्द ने कहा कि पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों के खाली पड़े पदों की सूचना प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की वैबसाईट तथा सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज़ पर अपना आवेदन 13 अप्रैल, 2022 से 27 अप्रैल, 2022 सांय 05.00 बजे तक सम्बन्धित खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों की स्व प्रमाणित फोटोकापी भी जमा करवानी होगी। आवेदन पत्र पर स्व प्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ लगाना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। उप निदेशक ने कहा कि इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को सम्बन्धित पंचायत सचिव अथवा सम्बन्धित शहरी स्थानीय निकाय के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी दूरी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पात्रतानुसार विधवा, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र, अत्याधिक गरीबी जीवनयापन कर रहे परिवार के सदस्य का प्रमाणपत्र, परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, पाठशाला निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों के उम्मीदवारों से भूमि दान प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बीपीएल प्रमाण पत्र तथा जिन उम्मीदवारों के परिवार से कोई भी सदस्य सरकार या गैर सरकारी नौकरी में नहीं है को इस आशय का प्रमाण पत्र अपने आवेदन के साथ लगाना होगा। यह भर्तियां हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पाॅलिसी 2020 तथा इसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार की जाएंगी।
हमीरपुर हजार देने के स्थान पर मात्र 12 हजार देकर महिला मंडलों को ठगने वाला विधायक महिला मंडलों का उत्थान कैसे कर सकता है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिला मंडलों नारी सशक्तिकरण को लेकर ₹50 हजार जारी कर रही है, लेकिन सुजानपुर विधायक महिला मंडलों को मात्र ₹12 हजार देकर बाकी बचे 38 हजार का हक क्यों मार रही । यह बात तो जिला उपाध्यक्ष बिक्रम राणा सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कह। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना झूठी राजनीति करना लोगों को बहकना और मौका देखकर अपना मतलब साधना सुजानपुर के विधायक की पुरानी आदत है। यही कारण है कि आज की तारीख में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व विधायक और विधायक के कार्यक्रमों से पूरी तरह कन्नी काट चुका ह। यही कारण है कि विधायक के कार्यक्रम अब पार्टी के कार्यक्रम ना होकर परिवारिक कार्यक्रम होकर रह गए है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पत्नी दूसरी तरफ बेटा अब यही लोग विधायक के स्टेज की शोभा बढ़ा रहे है। कांग्रेस का कोई बड़ा नेता विधायक के कार्यक्रम में आना अपनी शान के खिलाफ समझते है। उन्होंने कहा कि केवल मात्र प्रेस नोट जारी करके अपनी वाहवाही लूटने वाला विधायक विकास करवाने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुआ है। एक तरफ विधायक आए दिन भाजपा सरकार को इस बात के लिए भला बुरा कहता नजर आता है कि भाजपा सरकार कुछ कर नहीं रही और जब सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से कुछ होता है तो अगले ही दिन विधायक यह बयान जारी कर देता है कि यह काम मैंने करवाया है लेकिन सच्चाई यह है कि विधानसभा क्षेत्र में किसने झूठे शिलान्यास किए, किस ने आनन-फानन में केवल राजनीति चमकाने के लिए बिना बजट के शिलान्यास करवाएं। यह बात किसी से छिपी नहीं है विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा की कौन वर्तमान में करोड़ों रुपए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवा रहा है, नए भवनों की स्वीकृति दिलवा रहा है, केंद्रीय सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछा रहा है यह बात भी किसी से छिपी नहीं है। पूर्व सरकार के अंतिम दिनों में सुजानपुर विधायक ने जो आनन-फानन में झूठे शिलान्यास बिना बजट के किए थे आज उन सब के लिए बजट का प्रावधान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से प्रदेश की जयराम सरकार ने करवाया है पूर्व मुख्यमंत्री की राजनीति जब मुख्यमंत्री थ। उससे में भी यही थी और अगर आज वह मुख्यमंत्री नहीं है तो भी उनके सिद्धांत उनकी कार्यशैली पहले बजट उसके बाद शिलान्यास इसी पर आधारित है यही कारण है कि राजनीति में छल कपट झूठ बोलना लोगों को बरगलाना उनसे कोसों दूर है जबकि विधायक छल कपट झूठ की राजनीति झूठे शिलान्यास करने भाजपा सरकार का कार्य अपने नाम करने में नंबर वन है। सुजानपुर चिल्ड्रन पार्क में आयोजित विधायक के कार्यक्रम में सजाए गए मंच पर विधायक का परिवार ही अब सबके सामने आ रहा है, एक तरफ बेटा दूसरी तरफ पत्नी और मध्य में विधायक राणा मंच की शोभा बढ़ा रहे है। यही कारण है कि राणा का कार्यक्रम अब केवल पारिवारिक कार्यक्रम बनकर रह गया ह।
इन्दौरा प्राचीन शीतला माता मंदिर इन्दौरा में 25वां भंडारे का आयोजन किया जा रहा ह। जिसमें इलाके के सभी निवासी सादर आमंत्रित हैं यह बात माता शीतला प्रबंधन कमेटी ने बताई उन्होंने बताया कि भंडारा 13 अप्रैल दोपहर 1 बजे से रात तक चलेगा उसके बाद माता शीतला का जागरण होगा।आप सभी क्षेत्र निवासी सादर आमंत्रित हैं माता शीतला जी का प्रसाद ग्रहण कर व जागरण सुन कर पुण्य के भागीदार बने।
कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थी मंगलवार को शैक्षणिक भृमण पर एआईएचएम अम्बाला के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे विद्यालय प्रचार्य केके यादव ने विद्यालय की प्लस टू की 30 छात्राओं व 28 छात्रो को विद्यालय के अध्यापक कमलेश व पवन कुमार के मार्गदर्शन में एआईएचएम अम्बाला के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। केके यादव ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भृमण से विद्यार्थियों को काफी कुछ नया सीखने को मिलता है।
जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के लाहड़ गांव के 23 वर्षीय विकास पुत्र जुल्फी राम ने ड्रीम इलेवन एप के माध्यम से एक करोड़ जीते हैं। विकास ने बताया कि 10 अप्रैल को उसने अपनी टीम बनाई थी। जिसमें उसे पहला रैंक हासिल हुआ है। विकास ने बताया कि 19वें ओवर तक वह तीसरे स्थान पर था, लेकिन अंतिम ओवर में वह पहले स्थान पर आ गया। विकास ने जमा दो तक पढ़ाई की है और माता के जागरण करता है। विकास के ड्रीम इलेवन में विजेता बनने की खबर से गांव मे खुशी की लहर है। हर तरफ से उसे और परिवार वालों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है । विकास ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच के दौरान खेले जा रहे मैच में चुनी थी। इस दौरान उसने यजुवेंद्र चहल को अपनी टीम का कैप्टन बनाया था।
यूरो किड्स प्ले स्कूल में बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर सभी बच्चे पारम्परिक परिधानों में स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल सीमा बहल ने बच्चों को बैसाखी पर्व का महत्व समझाया जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समां बाँध दिया। स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बताया कि स्कूल में निरंतर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति और त्योहारों के बारे में जान सके। इस कार्यक्रम में अनेय, गौरांश, सात्विक, अवनी, देविक, कियांश , गुरनूर, शनाया, आरव , आद्विक, राघव , परि सहित अन्य बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
राजेश कतनौरिया । जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र में आज आम आदमी पार्टी जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने लव में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन करने के वाद कार्यकर्ताओं अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यालय के खोलने से जवाली हलके से कोई भी बयकति इस कार्यालय में अपनी समसया बता सकता है, जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ हो, हम पूरी लगन के साथ उस समस्या को हल करवाने की कोशिश करेंगे। यह आप पार्टी की अपनी आप में पहली पहल होगी। इस समय आप पार्टी जवाली क्षेत्र हर पंचायत से लगभग 50 लाेगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लक्ष्य से भी जयादा लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर भारत भूषण, करनैल सिंह, करण सिंह, अभिषेक चौधरी व निखिल महाजन सहित अन्य पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और उसने अपनी सदस्यता बढ़ाई है। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने में भी लोगों की दिलचस्पी है। शैंकी ठुकराल ने 11 अप्रैल को नादौन में एक जनसभा का आयोजन किया और लगभग 200 लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर ओबीसी विंग के अध्यक्ष दुर्गेश, विकास धीमान अध्यक्ष राज्य पर्यटन विंग, विकास डोगरा अध्यक्ष नादौन, हंसराज धीमान, सुशील कुमार एससी विंग संगठन मंत्री, डॉ गुरुवाचन जनरल सेक्रेटरी शाहपुर, मनोज संगठन मंत्री, हंसराज धीमान परागपुर सहित सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजीव अंबिया उपस्थित रहे। मेंबरिश ड्राइव के जिला अध्यक्ष नितिन अंगारिया रहे। इस अवसर पर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और सभी नेताओं ने लोगों को केजरीवाल की नीतियों और भगवंत मान की नवगठित सरकार की जानकारी दी। शैंकी ठुकराल ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दें ताकि हम आपके स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों को बेहतर बना सकें। ठुकराल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी को चुनाव लड़ने और आम आदमी के लिए काम करने का मौका देगी। अंबिया ने कहा कि पार्टी ने लाखों में सदस्यता पूरी कर ली है और संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
राजेश कतनौरिया। जवाली विश्व पत्रकार महासंघ के राष्टीय अध्यक्ष संजय शुक्ला व महासचिव गीता शुक्ला के दिशानिर्देश अनुसार विश्व पत्रकार महासंघ हिमाचल प्रदेश ज़िला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कौंडल की अगवाई में सोमवार को पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एसपी कांगड़ा डॉ. खुशाल चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आए दिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार पर संज्ञान लेने के लिए प्रशासन को आगाह किया। हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कौंडल ने बताया कि कुछ समय पहले मध्य प्रदेश में हुए पत्रकारों पर एक नेता द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इसमें उनके कपड़े तक उतार दिए गए। उन्होंने कहा की पत्रकार चौथा स्तंभ है, जो देश-विदेश की जानकारी लोगों तक साझा करते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार होना अत्यधिक निंदनीय है। जिस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए आज एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश के मीडिया अध्यक्ष रशपाल सिंह सोनू, जिला कांगड़ा अध्यक्ष भूषण शर्मा, जिला महासचिव सचिन शर्मा, मीडिया सलाहकार राजेश कितनोरिया, राजेश नंदपुरी जिला प्रभारी, राकेश कुमार जिला सह सचिव एवं संजीव महाजन,निष्ठा चड्डा आदि उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कौल ने पंचरुखी में युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वेच्छा पूर्वक वॉलीबॉल एवं नैट भेंट किए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी एवं खेलों के जीवन में महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया दूसरी ओर 'शिव शक्ति युवा क्लब लमेड' ने सुशील कौल का धन्यवाद किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जयराम सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने ढालपुर स्थित गौड़ निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां किसान-बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार ने बीज कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश में नई योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी तरह से असफल रही है और योजनाओं को सिरे चढ़ाने की बजाए मात्र मनभावन नाम दिए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की जगह बाहरी राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। यहां पर जिन भी विभागों में पद भरे जा रहे हैं, वह भी पिक एंड चूज के आधार पर ही हो रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता सहित पर्यटन सहित अन्य व्यवसायियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें राहत तक नहीं दी गई है, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 72 हजार करोड़ के ऋण माफ कर किसानों को राहत प्रदान की है। इंदु पटियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी और झुठी घोषणाओं से तंग हो गई है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में आयुर्वेद डॉ. अर्चना महाजन द्वारा बच्चों को अनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार ही शरीर में खून की कमी का सबसे बड़ा कारण है। घरेलू उपायों के द्वारा हम अपने शरीर में खून की कमी का पता लगा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार में हमें हरी सब्जियां, फल, दूध, घी व मक्खन हमें अपने आहार में शामिल करने चाहिए। डॉ, अर्चना महाजन ने अंत में कहा कि आयुर्वेद ही जीवन जीने का सही तरीका है तथा आयुर्वेद की तरफ जाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर भाजपा युवा मोर्चा जयसिंहपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जयसिंहपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष हरबंस राणा की अध्यक्षता संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार व विधायक रवि धीमान मंडल अध्यक्ष राम रतन, भाजपा जिला महामंत्री अमन राणा व मुनिष सुगा के साथ भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।


















































