मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा शहर के पास घुरकड़ी के पास एक कार के इंजन में आग लग गई। इस हादसे में कार को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, कार में सवार दंपति बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब लुधियाना के दंपति देवी दर्शनों के साथ-साथ धर्मशाला के मैक्लोडगंज घूमने जा रहे थे। दंपति को इस बात का आभास हो गया और वह समय रहते कार से निकल गए। फिर स्थानीय निवासियों ने साथ लगती कूहल के पानी से इंजन में लगी आग पर काबू पाया, इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कार में एसी लगाया हो सकता है और इसी के चलते किसी तकनीकी कारण से आग लग गई हो, पर गनीमत यह रही कि कार सवार पति और पत्नी सुरक्षित हैं। पति और पत्नी से मदद के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत छामला के पास पुलिस ने एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छामला के पास एसएचओ जीत सिंह की अगवाई में एएसआई कुलदीप एचएस सुनील, एचएचजी चेतन तथा मुनीष गश्त पर थे, तो सड़क के साथ खड़े एक ट्रक (एचपी-11सी-0399) से पुलिस दल को देख कर एक व्यक्ति नीचे उतरा तथा नीचे किसी वस्तु को फेंका, तो पुलिस ने उस व्यक्ति को ट्रक के पास ही धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम लोकेंद्र गांव बस्याना (चाखड़) बताया है। पुलिस कर्मियों ने जब लोकेंद्र द्वारा फेंकी वस्तु को चैक किया, तो एक सफेद रंग के पॉलीथीन लिफाफे से 1.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आया थे और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यक्ति को यदि कहीं देखा जाता है, तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा, ताकि समाज में इस भयानक नशे को फैलने से रोका जा सके।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर अगामी 15 मई तक कोटला से अमरोह सड़क पर गाड़ी दौड़ाना भूल जाएं। क्योकि विभाग वाहन चालकों व पैदल राहगीरों की सुविधा हेतु उक्त सड़क को कंकरीट रेता बजरी व सीमेंट आदि से पक्का किया जा रहा है, जिसके लिए विभाग ने उक्त सड़क को 20 अप्रैल से अगामी 15 मई तक बंद करने जा रहा है। वहीं, खबर की पुष्टी करते हुए लोक निर्माण विभाग विभाग डाडासीबा मे तैनात सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाही रखें। वहीं, सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने इस सड़क निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगों से सहयोग के लिए अपील की है।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा मुख्यमंत्री ने इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपए की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए इंदाैरा में अग्निशमन उप-केंद्र एवं सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरांत इंदाैरा में एक विशाल जनसभा को संबाेधित करते हुए इंंदाैरा में अग्निशमन उप-केंद्र खोलने, सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, सनियाल और सुरजपुर मंे आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडुखर को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला राजखास को राजकीय उच्च पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला गगवाल और सहोदा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ में दो नए ट्रेड शुरू करने, पशु अस्पताल इंदाैरा को पॉलीक्लिनिक में स्तरोन्नत करने तथा पशु औषधालय कंदरौड़ी को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं कीं। जयराम ठाकुर ने पशु औषधालय घेटा को मुख्यमंत्री आरोग्य पशु औषालय में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की पांच सड़कों के लिए 10 लाख प्रत्येक प्रदान करने, क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए 15 लाख, राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदाैरा में रसायन शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगवाल में वाणिज्य संकाय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदाैरा में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने और सुरदावा खेल मैदान के लिए 20 लाख प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 161 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने से यह इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र को आगामी समय में प्रदेश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार विकास की गति को बढ़ाने में सफल रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने देश के 135 करोड़ लोगों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ने देश के लोगों को इस वायरस से सुरक्षा प्रदान की और स्वदेशी वैक्सीन निर्मित करने के साथ ही विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी केवल राजनीति ही की और इसे भाजपा का टीका करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं नेताओं ने बाद में इस वायरस से बचने के लिए अपना भी टीकाकरण करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास को मानवीय स्वरूप प्रदान किया है। बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा पहले 80 से घटाकर 70 वर्ष की और अब इसे और घटाते हुए इस वर्ष के बजट में 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में कुछ नहीं किया और केवल सत्ता का ही आनंद लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की मदद के लिए कांग्रेस एक भी योजना शुरू करने में नाकाम रही है। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना, शगुन योजना इत्यादि के माध्यम से जरूरतमंदों और गरीबों को मदद पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम का लाभ गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिमाचल दिवस पर उनके द्वारा की गई घोषणाओं को भी कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रबन्ध कर लेगी, क्योंकि राज्य को विद्युत उत्पादन से प्रतिवर्ष 6000 करोड़ रुपये की आय होती है और कांग्रेस नेताओं को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत छूट की भी घोषणा की है। जय राम ठाकुर ने भरवाई चिंत्तपूर्णीं खटियार रे डमटाल सड़क पर छौंछ खड्ड के ऊपर 12 करोड़ की लागत से डबल लेन पुल, बडुखर से बहाडपुर सड़क पर बडुखर खड्ड के ऊपर 1.89 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, 11.18 करोड़ की लागत से बाईं इंदौरियां मंड मियानी पराल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य और 71.60 करोड़ की लागत से कंदरोड़ी में स्टेट ऑफ आर्ट औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल कार्यालय और ठाकुरद्वारा में उप-तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर ने 64.14 करोड़ लागत की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इनमें इंदौरा में 4.33 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 8.99 करोड़ लागत से नागरिक अस्पताल इंदौरा के नए स्तरोन्नत भवन, जल जीवन मिशन के तहत 17.88 करोड़ की लागत से इंदौरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चालू घरेलू पेयजल कुनैक्शन (एफएचटीसी), जल जीवन मिशन के तहत 15.49 करोड़ की लागत से इंदौरा तहसील के गंगथ क्षेत्र में विभिन्न गांवों को एफएचटी कुनैक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के मंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12.33 करोड़ की लागत से एफएचटी कुनैक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के बडुखर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 3.16 करोड़ की लागत से एफएचटी कुनैक्शन और इंदौरा में 1.94 करोड़ की लागत से अनाज मंडी मिलवां शामिल हैं। लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार से राज्य में प्रगति और खुशहाली का दौर आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य का समान विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। विधायक रीता धीमान ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की विकास परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और क्षेत्र मेें कई संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसान मंडी किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी। ठाकुरद्वारा में सब-तहसील से क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, विधायक अर्जुन सिंह और राजेश ठाकुर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद कृपाल परमार, उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम एवं पूर्व विधायक मनोहर धीमान और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
अनूप। सुजानपुर हाई स्कूल थाना धमडियाना में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा बेबी कुमारी पुत्री अर्जुन सिंह ने एनएमएमएस (NMMS) की परीक्षा पास की है। उक्त परीक्षा एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें पास होने वाले स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति प्रदान की जानी थी।मुख्याध्यापक रमेश चंद ने बताया कि जिला हमीरपुर से कुल 56 बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। इस छात्रवृति परीक्षा को उत्तीर्ण करने पर अब इस छात्रा को 1000 रुपए प्रति माह 4 वर्ष तक छात्रवृति मिलेगी। इस उपलब्धि पर पाठशाला के स्टाफ सदस्यों सुनीता देवी, स्वीटी कंचन, रंजनी गुप्ता, अजय कुमार तथा स्कूल के मुख्याध्यापक रमेश चंद ने बेबी कुमारी तथा उनके माता-पिता को बधाई दी।
रंजीत सिंह। कुनिहार सायरी पंचायत के शलोग गांव में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा को सायरी पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों से भी लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक श्री राम प्रताप शर्मा ने भगवान शिव व प्रभु श्रीराम की अनेकों लीलाओं का अपने प्रसंग में उल्लेख करते हुए कहा कि सती ने भगवान शिव का कहा नहीं माना और भगवान श्रीराम की परीक्षा ले बैठी और अंत में परिणाम यह हुआ कि भगवान शिव ने सती का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के मन की स्थिति भी ऐसी ही है, जो अपनी बुद्धि काे मानते हैं, शास्त्रों काे नहीं। इसी कारण हमें अनेकों दुखों का सामना करना पड़ता है। आचार्य ने उपस्थित श्रोताओं को उपदेश देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम एक मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने इस धरा धाम में आकर एक मर्यादा की स्थापना की। सभी मानवों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए, जिससे हमारा समाज एक मर्यादित समाज बन सके। कथा वाचक ने हनुमान, शबरी, सरुपनखा, जटायु का उलेख भी विस्तार पूर्वक किया तथा भविषण की सहायता से कैसे रावण का बध किया और सीता माता व लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का बनवास काटकर अयोध्या नगरी पहुंचे। इस तरह अंतिम दिवस हवन व पुर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर आयोजक जीआर भारद्वाज, हरिदत्त शर्मा, पलक राम कश्यप, डीडी कश्यप, जीतराम कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, महेंद्र शर्मा, अभिराम कश्यप व विमला कश्यप सहित सैकड़ों लाेग मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की मुरम्मत जिसमे टारिंग मैटलिंग व जहाँ पर अक्सर पानी खड़ा रहता था जिसके कारण टारिंग बार बार उखड़ जाती थी उस जगह पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। बात अगर क्षेत्र की सड़कों की की जाए, जिसमें चौकी से धबीड़ी, चौकी से घोड़ी, टिक्कर से कनोह, नारा से छपरोह , बिझड़ी से उखली, समताना खुर्द से ठाना तक, 1 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि इन सड़कों की टारिंग व मैटलिंग व रख रखाव पर खर्च की जा रही है। इसके अलावा सड़क संपर्क मार्गों की की जाए, जिसमें लिंक रोड मैहरे बढ़नी घुमारवीं, लिंक रोड सुनवीं, जौडे अंब से कड़साई पपलोहल हजारू से पपलोह ब्रह्मणा, सोहारी से कछवीं, बुंबलू पुल से कठियांना रोड, ननवां से व्याड, संपर्क मार्ग तुखानी, सरला चकमोह वाया घंगोट के विस्तारीकरण का कार्य के 10 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिनमे से कई सड़क संपर्क मार्गों का कार्य भी पूरा हो गया है, जबकि कई सड़कों का कार्य प्रगति पर है, जो भाजपा के तथाकथित नेता बड़सर के विकास को व अपना नाम चमकाने में लगे हैं। बड़सर की जनता जानती है कि विकास किसने करावया है। विधायक प्राथमिकता के आधार पर ही कई सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है व कई कार्य प्रगति पर हैं।
हिमाचल प्रदेश का जिला किनौर अपने आप में अनूठा है और यहाँ के रीति-रिवाज़ निसंदेह सभी का ध्यान आकर्षित करते है। यहाँ की बोली (Dialects), रहन सेहन, खानपान और यहाँ के लोगों की जीवन शैली भी बिलकुल अलग है, शायद यही कारण है किन्नौर के दीदार के लिए न केवल भारत बल्कि विदेशों से भी लोग यहाँ घूमने आते है। वैसे तो किन्नौर को मूलतः दो भागों से परिभाषित किया जाता है, एक लोअर किन्नौर और दूसरा अप्पर किन्नौर। आज हम लोअर किन्नौर के प्रसिद्ध मेले (Fair) के बारे में आपको बताएंगे, जिसको मनाने के पीछे कई तर्क है। किन्नौर में एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है कल्पा, जो पूरी तरह प्राकृतिक और सौन्दर्य से भरपूर है। किन्नौर जिला में स्थित यह गांव सुन्दर मंदिरो और मठो(मोनेस्ट्री)के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो किन्नौर में कई अनोखे त्यौहार मनाए जाते है लेकिन कल्पा में मनाये जाने वाले राउलाने मेले का अपना ही एक महत्व है। राउलाने एक ऐसा त्यौहार है जो सदियों से कल्पा में मनाया जाता है। क्यूंकि किन्नौर में बौद्ध धर्म और हिन्दू धर्म का समागम है, बावजूद इसके यहाँ पर दोनों धर्म के लोग एक ही साथ पर्व को मनाते है, वो बात अलग है कि दोनों का तरीका कुछ हद तक एक जैसा नहीं होता। राउलाने मेले में दोनों धर्म के लोग भाग लेते है और राउलाने मनाने की प्रक्रिया सुबह से अपने कुल देवता की पूजा से शुरू की जाती है। कल्पा में गुप्त देवता का मंदिर भी है, जिनकी पूजा फाल्गुन मास के दौरान 7 दिन तक की जाती है। उस दौरान पुरुषों को महिलाओं की पारम्परिक वेश भूषा (दोढू) पहना कर मंदिर ले जाया जाता है। इस दौरान बजंतरी (वाद्ययंत्र) बजाने वालों के सामने विधिवत तरीके से पूजा की जाती है, जिसे निगारो पूजा प्रक्रिया कहा जाता है, खास बात यह है कि इस दौरान मदिरा को भी शामिल किया जाता है। इस पूजा को करने का बहुत महत्व है और किन्नौर वासियों की अटूट आस्था भी जुडी है। कहा जाता है इस पूजा को न करने से दोष लगता है, हालाँकि ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ कि इस मेले को न मनाया गया हो। लोग मानते है कि ऐसा करने से इनके कुल देवता प्रसन्न होते है और इलाके में सुख शांति बनी रहती है। राउलाने महिलाओ को पारम्परिक वेश भूषा और जेवर के साथ ब्रह्मा, विष्णु के साथ मंदिर ले जाया जाता है। राउलाने और राउला मुख्य रूप से परुषो को ही बनाया जाता है। राउलाने के चेहरे को गाछी से ढक दिया जाता है। राउलाने मनाने का महत्व- स्थानीय लोग बताते है कि फागुन के माह में देवी देवता स्वर्ग लोक के प्रवास पर होते है। इस माह में सावनी परियों( स्थानीय बोली में सावनी) की नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती है। परियों के शक्तियों से क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए उनकी शक्तियो को नियंत्रित करने के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है। किवदंतियो के अनुसार मेले के आखिरी दिन वापिस उन्हें उनके स्थान पर भेज दिया जाता है। नोट - ये जानकारी स्थानीय लोगो से एकत्र किए गए है ।
बताया कि गूगल मीट पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो अजय वास्तव ने कहा कि युवाओं को इस बारे में संवेदनशील बढ़ाने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में डॉ सोमदेव शर्मा ने बताया इसके अंतर्गत 7 करोड़ 59 लाख टन अनाज गरीबों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों में खाद्य सुरक्षा का अधिकार शामिल नहीं था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जीवन जीने के अधिकार के साथ इसे जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने 9 वर्ष पूर्व इस बारे कानून बनाया। डॉ सोमदेव शर्मा ने कहा कि स्थानीय फसलों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है क्योंकि उनमें कृत्रिम रूप से पौष्टिक तत्व मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसी तरह लगातार एक ही प्रकार की उपज लेना भी सही नहीं है। इसमें विविधता लानी चाहिए। उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने किसानों के अधिकारों के बारे में कहा की बहुराष्ट्रीय कंपनियां बीज पर कब्जा करके किसानों को गुलाम बनाना चाहती हैं। इसके लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संचालन में संजीव शर्मा, इतिका चौहान, मुकेश कुमार, उदय वर्मा और संजीव भागड़ा ने सहयोग दिया।
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आजादी का अमृत महोत्सव का समापन पांचवें दिन के मुख्य अतिथि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक व पूर्व एचपी एसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विश्राम गृह में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूर्व मंत्री करण देव कंबोज विधायक सुभाष सुधा व सदस्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सूरजभान कटारिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा ने मुख्य अतिथि भारत भूषण भारती पूर्व मंत्री करण देव कंबोज विधायक सुभाष सुधा व सूरजभान कटारिया को बुके भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि भारत भूषण भारती ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में शहीदों के नाम समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह वर्ष जहां आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के नाम रहेगा वही इस वर्ष उन बलिदानी वीर शहीदों को भी याद किया जाएगा जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो पाया। आजादी का अमृत महोत्सव वास्तव में शहीदों के बलिदानों को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे घूमना शहीदों के परिवारों को ढूंढ कर उन्हें सम्मानित करने का काम किया जाएगा। जिसमें पत्रकारों की भूमिका अहम रहेगी। आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता ने जो अलख पूरे देश में जगाई थी। उसी की बदौलत स्वतंत्रता का आंदोलन आजादी के रूप में परिणित हुआ था। उन्होंने कहा कि देश उन पत्रकारों का भी सदा ऋणी रहेगा जिन्होंने अंग्रेजों के सामने डटकर लेखनी का प्रयोग किया और उनकी यात्राएं झेली। उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंच सकता वहां पत्रकार मौजूद हो सकता है। इसलिए ऐसी जानकारी पत्रकारों के माध्यम से सरकार को प्राप्त हो सकती है और देश पर बलिदान होने वाले शहीदों के परिवार को सम्मान दिया जा सके। विधायक थानेसर सुभाष सुधा ने कहा कि यह देश के लिए बड़े गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर विश्व भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश पर प्राण निछावर करने वाले शहीदों के साथ साथ उन शहीदों को भी यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिनका नाम और दिन का जिक्र आज तक देश नहीं कर पाया। इस आजादी को दिलाने के लिए न जाने कितने वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इनमें से बहुत सारे स्वतंत्रता के दीवाने ऐसे भी थे जो इतिहास के पन्नों में कहीं गुम हो गए हैं। उन सभी वीर बलिदानियों को समर्पित यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक राजीव मल्होत्रा ने संगोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि जिस प्रकार से आजादी के लिए आंदोलन चलाए गए और बलिदान दिए गए। उसी प्रकार से पत्रकारों ने भी आजादी की अलख जगाने के लिए और स्वतंत्रता को जन आंदोलन बनाने के लिए अहम भूमिका उस समय अदा की थी। पत्रकारिता का वह दौर लोकमान्य तिलक जैसी पत्रकारों और स्वतंत्रता सेनानियों का था। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पत्रकारिता के साथ-साथ समाज हित और देश हित के ऐसे मुद्दों को उठाता रहता है इनका सीधा सरोकार देश की आम जनता के साथ होता है। आजादी का अमृत महोत्सव इसलिए भी खास महत्व रखता है क्योंकि पत्रकारिता जगत से जुड़े बहुत से पत्रकारों ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की यातनाएं झेली। इसीलिए मंच नहीं आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित होकर इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है।
कुनिहार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मंदिरों में चोरी की वारदातें तो सुनने में मिल रही थी, लेकिन अब क्षेत्र में श्मशान घाट भी सुरक्षित नही है विकास सभा कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया कि कोठी के ग्रामीण गावं के श्मशान घाट पर 18 अप्रैल को जब एक मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने गए तो देखा कि श्मशान घाट के स्टोर रूम के ताले टूटे हुए है और स्टोर रूम से लोहे का सामान चुरा लिया गया था, जिसमें तीन चार कुल्हाड़ी, 4 दराट गैतीं , लोहे का घन , एक बड़ा एंगल का टुकड़ा लोहे का एक बड़ा फावड़ा चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि पुलिस स्टेशन होते हुए चोरों के इतने हौसले बुलंद हो गए हैं कि वह ना मंदिरों को छोड़ रहे हैं और यह पहली घटना है जब शमशान घाट के स्टोर से ताले तोड़कर सामान चोरी कर दिया गया। इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में बहुत रोष है इस पर जल्द से अंकुश लगना चाहिए। विकास सभा के प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस थाना प्रभारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर कार्यवाही की मांग की है और इस प्रकार की घटनाओं को करने वालों को जल्दी से जल्दी विभाग द्वारा पकड़े जाना चाहिये।ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर शहर के वार्ड-3 का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सड़ियाल की अगवाई में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में जाकर मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करते हुए अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए गुहार लगाई है। वार्ड निवासियों में रवि ठाकुर, प्रकाश चौहान, दिलीप सिंह, संजय, राजीव, राजेंद्र व सुरेंद्र आदि ने बताया कि उनके वार्ड-3 शुजानपुर शहर में मल निकासी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाई जाए, पानी की समस्या एवं रास्ते का निर्माण नहीं हुआ है। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह वार्ड मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सुजालपुर में बार-बार आग्रह करने पर भी समस्या का हल नहीं हुआ है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलकर संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए उन्होंने गुहार लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आए हुए प्रतिनिधिमंडल से भेंट करते हुए उनकी समस्याओं के निदान के लिए मौके पर उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देश दिए हैं और कहा कि वार्ड-3 सुजानपुर शहर में लोगों की जनहित की मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। मल निकासी योजना के साथ-साथ रास्ते का निर्माण व पेयजल आपूर्ति नियमित हो। तमाम बातों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आए हुए प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समस्याओं का हल हो जाए, इसके लिए वह सदैव आपके और भारतीय जनता पार्टी के आभारी रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की रैली के मद्देनजर आज नादौन में बैठक का आयोजन कर रैली के लिए रणनीति बनाई। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी तथा ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत व जनता के हितों की रक्षा के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। कांगड़ा रैली में नादौन से लगभा 1200 लोग भाग लेंगे तथा अरविंद केजरीवाल को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोगों ने प्रण लिया कि इस बार वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे तथा आम आदमी पार्टी को वोट कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर ऋषभ, नितिन, मुल्खराज, विपिन चौधरी, शमशेर सिंह, फूला सिंह व राजेंद्र सिंह इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डीएवी भड़ोली स्कूल में कक्षाकक्ष साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत अंक निर्धारण कक्षा-कक्षसजावट, साफ-सफाई, डिस्सप्ले बोर्ड, टीचर डायरी, टाईम टेवल, अटेंडेंस, लॉग बुक तथा बच्चों की बुक और नोटबुक, यूनिफॉर्म ,अनुशासन एवं रख रखाव के आधार पर किया गया। विद्यार्थियों ने कक्षाओं को बहुत खूबसूरती से सजाया। प्रतियोगिता का परिणाम दो ग्रुप में निकाला गया। जूनियर कक्षाओं में प्रथम स्थान कक्षा पर पहली लोटस द्वितीय स्थान कक्षा दूसरी रोज तृतीय स्थान तीसरी ब्लू ने प्राप्त किया और कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान पर पाचवीं ग्रीन, द्वितीय स्थान पर पाचवीं रेड रहीं एवं सीनियर कक्षाओं में प्रथम स्थान पर कक्षा दसवीं ग्रीन, द्वितीय स्थान पर कक्षा नौवीं रेड और तृतीय स्थान आठवीं ब्लू तथा दसवीं रेड ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता रहे कक्षा अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया और बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में प्राध्यक्ष अभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान शिक्षक संजय चौहान ने, कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह की उपस्थिति में, प्राध्यक्ष निकाय के सभी प्राध्यक्षों की घोषणा की। हैड बॉय की ज़िम्मेदारी आर्यन बख्शी को दी गई जबकि अनन्या कालिया को हैड गर्ल के उत्तरदायित्व से शोभित किया गया। नेतृत्व कौशलों को बखूबी दर्शाते चेहरों में सबसे पहले आयुष्मान सिंह चंदेल और सृष्टि चौहान को चिनार हाउस प्रीफेक्ट घोषित किया गया। उत्कृष्ट व्यवहारिक गुणों के धनी अनाहदबीर सिंह और कारिका ठाकुर को देवदार हाउस की कमान संभाली गई। उत्साही एवं तेज से परिपूर्ण आदित्य शर्मा और समनीत ढिल्लों को ओक हाउस की अगुवाई करने का मौका मिला। टीक हाउस की जिम्मेदारी तर्कशक्ति एवं उत्कृष्ट सूझबूझ के परिचायक रचित बंसल और हरसिमरन कौर संभालेंगे। खेल कौशलों को निखारने की कमान, स्पोर्ट्स प्रिफेक्ट्स के रूप में लेखित मेहता और अनन्या को सौंपी गई। विद्यालय परिवार के भिन्न-भिन्न घटकों में अधिकाधिक सामजस्य स्थापित करने के लिए इस वर्ष छात्र समन्वयकों के उत्तरदायित्व भी सृजित किए गए। अनाहदबीर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई व दीया चोपड़ा के साथ विद्यालयों के सम सामयिक प्रकाशनों का नेतृत्व संभालेंगे। कारिका ठाकुर को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वह सृजन सरकार के साथ विद्यालय की मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (एमयूएन) की टीम का नेतृत्व करेंगी। शौर्य वंश मेहता अनुशासन प्रीफेक्ट की ज़िम्मेवारी संभाल कर सौहार्दता पूर्ण परिवेश निर्माण में योगदान देंगे, भारतीय सेना की हूबहू तर्ज़ पर पारंगत विद्यालय के ब्रास बैंड व पाइप बैंड का नेतृत्व रिधिमा जैन और आदेस सिंह विर्क करेंगे, पाइनग्रोव के विद्यार्थियों के दिल की धड़कन-स्टेज इवेंट्स का नेतृत्व रोहन कुमार भारद्वाज और सृष्टि चौहान करेंगे, विद्यालय की धरोहर संजोने की कड़ी के रूप में फोटोग्राफी का नेतृत्व गीतांश कक्कड़, आधुनिकतम साज़ो सामान सुविधाओं से सुसज्जित "द क्लोज़ियम" में माधव धीर पीए मैनेजमेंट संभालेंगे, रिदम सिंह विद्यार्थियों के वाचन कौशल निपुणता से सम्बंधित ओरेशन का नेतृत्व करेंगी, ज़ीरो वेस्ट मैनेजमेंट व ग्रीन स्कूल के अवार्ड विजेता पाइनग्रोव स्कूल को इस दिशा में और समर्थ बनाने हेतु सिमरन ग्रेवाल गारबोलॉजी का नेतृत्व करेंगी और गौरी समाज सेवा का नेतृत्व करेंगी। अभिषेक समारोह के विधिवत समारोप में कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने स्कूल के नए प्राध्यक्षों और छात्र समन्वयकों को बधाई दी एवं सभी प्राध्यक्षों से व्यवहार के सर्वाधिक सम्मानित गुणों को विकसित करने का आग्रह किया।
उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत ममलीग के शिवशंकरगढ़ (जाबल) में क्षेत्रपाल देवता की मूर्ति स्थापित हो गई है। पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में मूर्ति को स्थापित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान रखा गया था जोकि रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि 13 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2022 तक शिव शंकरगढ़ गांव के समीप जाबल में क्षेत्रपाल देवता मूर्ति का स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठान रखा गया था। इस दौरान मंदिर परिसर में पांच दिनों तक शुद्धिकरण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध आचार्य अनूप कुमार शर्मा, सतप्रकश शर्मा, ईश्वर शर्मा, धर्मदत्त शर्मा तथा रमेश शर्मा ने पांच दिवसीय पाठ किया। रविवार को पूर्णाहुति के साथ यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में जाबल ग्राम के करीब 20 परिवारों के एक सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा क्षेत्रपाल देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। डीडी कश्यप ने कहा कि जाबल में क्षेत्रपाल देवता की मूति कुछ समय पूर्व सड़क निर्माण की जद्द में आ गई थी। इसके बाद यहां क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्षेत्रपाल देवता की नई मूर्ति को स्थापित किया गया है। पूर्णाहुति के बाद क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया गया। इस मौके पर स्थानीय निवासी धर्मदास, डीडी कश्यप, संतराम कश्यप, ओम प्रकाश, किशन दास, धनीराम, तुलसीराम, भेदराम, दीप राम, प्रकाशचंद, सदानंद, रूपचंद,मनोहरलाल, अजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश, महेंद्र कुमार व सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इंदोरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें कांग्रेस के युवा अध्यक्ष मनमोहन कटोच व अन्य कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे। पुलिस वाहन से कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच और कार्यकर्ताओं को थाना इंदौरा में ले गए तो अन्य युवाओं ने प्रशासन मुर्दाबाद वह मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। बताया जा रहा है इस बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने पहले ही दावा किया था कि हम मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है व इंदौर विधायक द्वारा काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसको सरकार नजर अंदाज कर रही है लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, अब जब चुनावी वर्ष आ गया है। तो मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र इन्दौरा की याद आ गई | पुलिस ने बताया कि मनमोहन कटोच, ध्रुव कटोच, नीरज, दिनेश, सोनू आदि को कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है |
The Shimla civic body elections are crucial for all political parties in the state as the polls are being seen as a precursor to the assembly elections which are scheduled later this year. The Aam Aadmi Party (AAP) has decided to contest the upcoming Shimla municipal corporation (MC) elections only if they are held on party symbols, says the party’s state in-charge Satyendar Jain. In a press briefing, Stayender Jain said, that AAP will contest the Shimla MC polls only if it is held on party symbols. But, from what we have learned, the incumbent BJP government is not keen on holding the election on party symbols. It is likely that the MC elections will be held on the basis of candidates. If that happens, AAP will not contest the civic polls. Civic polls in Shimla are likely to be held in May as the current BJP-led civic body’s tenure is slated to end on June 2. Shimla has 41 wards, of which 21 are reserved for women, 17 for the general category, and four for the Scheduled Caste (SC) category. "AAP will not contest because then the BJP will take away all our winning candidates. By now, the AAP has reached a state where our party’s symbol - the broom - has gained significant popularity. Without any party symbol, why would anybody vote for the AAP? At present, our strength in Shimla is based more on the party symbol, the name of AAP, and (party chief) Arvind Kejriwal than any candidate whom we would have otherwise chosen,” he said.
आज के इस युग में वैसे तो देश व प्रदेश में रोजाना लूट डकैती व चोरी जैसे मामले रोज देखने को मिलते हैं। लेकिन देव भूमि हिमाचल में कहीं ना कहीं रोजाना इमानदारी की मिसाल भी देखने को मिलती है। इसी कड़ी में वाक्य सोमवार सुबह का है जिसमें की करसोग के तहत पड़ने वाले मजास गांव की 58 वर्षीय मणि देवी को सड़क मैं एक थैला मिला। उक्त महिला ने जब थैले को देखा तो उसमें आर्मी से संबंधित जरूरी दस्तावेजों सहित काफी पैसे भी रखे गए थे। उस महिला ने तुरंत उस बैग के बारे में करसोग में ज्वैलरी की दुकान करने वाले राज सोनी को बताया। वह उस बैग को उसके मालिक तक पहुंचाने की बात कही। वही उसके बाद उसमें पड़े दस्तावेजों से उस थैले के मालिक से संपर्क साधा गया व इसके बाद इस थैले को उसके मालिक को दे दिया गया। बताते चलें कि यह बैग सेना के जवान तेज राम का था जो कि खनियूली का रहने वाला हैं। तेजराम ने उस थैले को लौटाने वाली मणि देवी का दिल की गहराइयों से हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। व कहा कि उन्होंने इस तरह के पैसे से भरा बैग लौटा कर एक बहुत बड़ा ईमानदारी का परिचय दिया है। जिसके लिए आर्मी मैंन ने उनका दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के इंसानो से हमारी देवभूमि में अभी भी इमानदारी देखने को मिलती है वही थैले के मालिक तेजराम ने महिला मणि देवी को ईनाम देने की बात भी कही।
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा मैसर्ज़ स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल और जोमेटो के लिए जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में स्टार्ट मैनेजमेंट ट्रेनी, डिलीवरी पार्टनर्स पदों को भरने के लिए 21 अप्रैल, 2022 को एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास या उससे अधिक तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 21 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2658174 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, रविन्द्र, राजेंदर और बिलासपुर के अध्यक्ष सुधीर गौतम, महामंत्री देवराज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली के प्रधानाचार्य, राजेश मनकोटिया ओर उनकी पूरी टीम को एक सार्थक प्रयास के लिए बधाई दी है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज मे एक सार्थक सन्देश जाता है जो समाज को बाटने वाली दूरियों को दूर करता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ समाज मे जिस ध्यय को लेकर काम करता है उसमे "चाहे जो भी हो व्यवधान, देश हित मे करेंगे काम" को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली के शिक्षको ने पूरा किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने विद्यालय में प्रवक्ता अंग्रेजी रजनी का भी हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की ओर से आभार व्यक्त किया और उनको विद्यालय के लिए एक लाख रुपये की राशि दान देने के लिए बधाई दी। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के सभी शिक्षक समुदाय से राष्ट्र हित मे सहयोग का आग्रह करता है।
राजधानी शिमला के मज्याठ वार्ड के दिव्यनगर क्षेत्र में नालागढ़ के साथ लगते लोअर दिव्यनगर में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए एंबलुैंस मार्ग का लोकापर्ण पाषर्द दिवाकर देव शर्मा द्वारा किया गया। इसके साथ उन्होंने नालागढ़ मार्ग से लोअर दिव्यनगर के लिए पैदल पथ मार्ग का भी पूजा अर्चना कर लोकापर्ण किया। इस मौके स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और मज्याठ वार्ड द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को सराह। इस मौके पर पाषर्द दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि वार्ड का प्रतिनिधी होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वह अपने वार्ड निवासियों को हर सुविधा दे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिव्यनगर में अभी लोगों की सुविधा के लिए रेन शैल्टर तैयार किया जा रहा है। वहीं दिव्य नगर में ओपन जिम बनाए जाने का भी प्लान है। इस मौके पर वार्ड पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की रैली के मद्देनजर नादौन में बैठक का आयोजन किया तथा रैली के लिए रणनीति बनाई| इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी तथा ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत व जनता के हितो की रक्षा के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है| इस रैली में नादौन से करीब 1200 लोग भाग लेंगे तथा अरविंद केजरीवाल के हाथ को मजबूत करेंगे| उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोगों ने प्रण लिया कि इस बार वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा आम आदमी पार्टी को वोट दे कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे| इस मौके पर ऋषभ, नितिन, मुल्खराज, विपिन चौधरी, शमशेर सिंह, फूला सिंह, राजेन्द्र सिंह इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे|
अनूप। सुजानपुर सिविल अस्पताल सुजानपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 550 लोगों ने इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया। पहली बार ऐसा देखा गया कि महिलाएं इस स्वास्थ्य मेले में बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य निरीक्षण को लेकर आगे आईं और सबसे अधिक जांच महिलाओं संबंधी बीमारियों को लेकर की गई, जिसमें विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर, बच्चादानी इत्यादि को लेकर स्वास्थ्य लाभ दिया गया। करीब एक सौ महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर एवं बच्चादानी के साथ-साथ महिलाओं को आने वाली समस्याओं के बारे में जहां जानकारी प्राप्त की। वहीं, निशुल्क स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त किया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी रमेश डोगरा ने बताया कि करीब 551 ओपीडी स्वास्थ्य मेले में देखी गई है। मेडिकल इंचार्ज डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बताया 100 के करीब मधुमेह, हड्डी रोग, मोतिया बिंद कैंसर, स्तन कैंसर को लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे थे एवं विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड एक्स-रे इत्यादि की सुविधा भी यहां पर उपलब्ध करवाई गई। स्वास्थ्य मेले में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया जिसमें स्थानीय लोगों स्वास्थ्य कर्मियों युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर जिला हमीरपुर के साथ-साथ प्रदेश भर के रक्तदान करने वालों की पीठ थपथपाई। धूमल ने कहा कि जब कभी भी ब्लड डोनेशन कैंप लगता है। हमीरपुर जिला के युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यही कारण है कि प्रदेश के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान में कभी रक्त की कमी नहीं आई और जहां कहीं भी जरूरत पड़ती है। हमीरपुर के युवा रक्तदान करने के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं, जो सबसे बड़ी बात है, जिसके लिए प्रदेश भर के रक्त वीर बधाई के पात्र हैं।
केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से प्रभावित होकर हिमाचल के युवा 'आप' में हुए शामिल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार की ओर से स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी व सड़क सहित तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले अल्ट्रामैरॉथन एथलीट सुनील शर्मा सहित 106 युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने ‘दि ग्रेट इंडिया रन’ के हीरो व धावक सुनील शर्मा का स्वागत किया और आम आदमी पार्टी के कार्यालय में उनके साथ उनके समर्थकों के साथ ‘आप’ की सदस्यता दिलाई। हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में सुनील शर्मा के उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनपर आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा व लग्न से कार्य करने का विश्वास जताया। वहीं, सुनिल शर्मा ने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी को दिन दुनी रात चौगुनी सफलता की ओर अग्रसर करने का मंत्री सत्येंद्र जैन को विश्वास दिलाया। सत्येंद्र जैन ने कहा, सुनील शर्मा एक विश्वस्तरीय धावक है। उन्होंने 2016 में द ग्रेट इंडिया रन में दिल्ली से मुंबई तक 1480 किमी तक दौड़ लगाई थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली 250 किलोमीटर दौड़ 38 घंटे 25 मिनट में पूरी की। पहलगाम से बाबा अमरनाथ का अप-डाउन मात्र 18 घंटे में पूरा किया, जबकि आम आदमी को यहां पर तीन दिन लगते हैं। सुनील नियमित रूप से विभिन्न राज्यों में होने वाले मैराथन कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। वह 2018 में सिरमौर रन-2 में 24 घंटे में 214.73 किलोमीटर की दूरी तय कर एशियाई रिकॉर्ड धारक बनें थे। सुनील सोशल मीडिया पर हजारों युवा एथलीटों के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। सुनील और उनके साथी अरविंद केजरीवाल सरकार के गवर्नेंस मॉडेल से बेहद प्रभावित है, और इसी वजह से उन्हें आम आदमी पार्टी मे जोड़ रहे है। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी दिल्ली में युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं, उसी तरह हिमाचल में भी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जाएगी। युवाओं को 100- 200 किमी दूर जाकर अभ्यास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भविष्य में हिमाचल में कई सारे सुनील शर्मा होंगे, जो सुविधाओं के अभाव में भटकेंगे नहीं, बल्कि देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। उन्होंने कहा, अभी तक भापजा के नेता और कार्यकर्ता कहते थे कि अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों को सुविधाएं फ्री में बांट रही है लेकिन अब भाजपा खुद ही हमारी नकल कर रही है, लेकिन फिर भी पूरी तरह नकल करने मे नाकाम है। केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली में पिछले चार साल से महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री है। 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जा रहा। पर भाजपा केवल आधे इलाकों में पानी फ्री करने की बात कह रही है। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल में नेताओं और सरकारी सिस्टम से तंग आकर मैं आज आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा हूं। मैं पिछले 20 वर्षों से खेल रहा हूं। पिछले 4 वर्षों से भारत को विश्व स्तर पर भी रिप्रेजेंट कर रहा हूं। यूएस, साउथ अफ्रीका, ब्राजील फ्रांस, ताइवान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका हूं, लेकिन एक इंटरनेशनल खिलाड़ी होने के बावजूद केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार द्वारा मुझे अपने होम-टाउन में खेलने के लिए मैदान तक की सुविधा नहीं दी गई। प्रैक्टिस के लिए मुझे चंडीगढ़ जाना पड़ता है। गांव में भी कई युवा ऐसे हैं, जिनमें खेल की प्रतिभा तो है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पा रही। वे अभ्यास करने के लिए इतनी दूर नहीं जा सकते। सरकार से सुविधाओं की मांग करने पर केवल निराशा ही हाथ आती है। विदेशों में खिलाड़ियों के डॉक्टर्स, फिजियोथैरेपिस्ट, कोच, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टेडियम हैं लेकिन यहां स्थिति बेहद बदहाल है। उन्होंने कहा कि राजनीति मे खेल खेलों, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं आज तक 2 लाख किलोमीटर से ज्यादा भाग चुका हूं, लेकिन कभी इतना नहीं थका हूं, जितना हिमाचल विधानसभा और सेक्रेटेरिएट के चक्कर काटकर थक चुका हूं। आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के बारे में सोचती है। दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाकर और विभिन्न सुविधांए मुहैया कराकर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का मौका दे रही है। मैं आप की नीतियों से और अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहा हूं।
अजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत घुरकाल के अर्न्तगत पड़ने वाले गांव कुटियारा में अम्बेदकर भवन के मैदान में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ रमेश चन्द ध्वाला, माननीय योजना वोर्ड एवं विधायक ज्वालामुखी द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें विशेषकर कोविड टीकाकरण का भी आयोजन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर दवाईयां भी निशुल्क दी जाएंगी। खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी के प्रभारी डा. पवन शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
जिला किन्नौर के पूर्वनी गांव में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है, शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, तथा पुलिस ने शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकागपिओ के शव गृह में रखा गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर नवीन जालटा ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि पूर्वनी गांव के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की पूरी तरह छानबीन की तथा इस अज्ञात शव के बारे में आसपास व ग्रामीणों से भी पूछताछ की परंतु अभी तक इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है तथा मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के खरोंच व चोट के निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव गृह रिकांगपिओ में रखा है तथा पुलिस शव की शिनाख्त व मौत के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है
विधायक पवन काजल ने कहा ग्राम पंचायत घुरकड़ी और साथ लगती 5 ग्राम पंचायतों में 30 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना का निर्माण करवाया जाएगा। परियोजना की डीपीआर बनाकर विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर प्रदेश वित्त आयोग से बजट की सिफारिश की गई है। सोमवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत पवन काजल ने ग्राम पंचायत घुरकड़ी में कहा सीवरेज परियोजना का निर्माण होने से ग्रामीणों की चिर लंबित मांग पूरी होगी। सीवरेज परियोजना में जोगीपुर, हलेडकलां, ललेहड़, बीरता, कछियारी, घुरकड़ी, पंचायतों को शामिल किया गया है। काजल ने कहा प्रदेश सरकार वोट हथियाने के लिए आए दिन मुफ्तखोरी की घोषणाएं कर प्रदेश की जनता के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता मुफ्तखोरी नहीं युवा वर्ग रोजगार चाहता है और प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने गग्गल में आईटी पार्क खोलने के लिए बजट और भूमि आवंटित की है। लेकिन मौजूदा सरकार आईटी पार्क का निर्माण ना करवाकर बेरोजगारों से धोखा अब अन्याय कर रही है। आईटी पार्क के बनने से लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार मिलना है। उन्होंने कहा प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को नियंत्रण करने में डबल इंजन सरकार नाकाम रही है और महंगाई, बेरोजगारी ही भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेंगे। इस मौके पर संजीव सैनी पूर्व उप प्रधान, महेश कुमार वार्ड पंच, मीरा देवी वार्ड पंच, कमला देवी वार्ड पंच, सुधा देवी, जगदम्बा देवी, विपन कौर, अनूप अटवाल, हरदेव सिंह, बलदेव सिंह, सुरेश सैनी, जगदीश सेरिया, बलवीर सिंह, नरेन्द्र अटवाल, राकेश कुमार, अंकुश सैनी, अरुण कुमार, मदन लाल, सुरेन्द्र कुमार, उपस्थित रहे।
समर नेगी। किन्नाैर जिला किन्नौर पूह थाना के अंतर्गत यंगथंग में पुलिस ने ठेके के सेलमैन के गुप्त अड्डे से 120 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन जालटा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यंगथंग ठेके के सेलमैन अनिल कुमार निवासी कांगड़ा ने किसी गुप्त स्थान पर अबैध शराब रखी है, जिस पर जिला विशेष अन्वेषण ईकाई (एसआईयू ) की टीम ने सहायक उप निरीक्षक शिव देव की अगवाई में गुप्त सूचना के आधार पर अनिल कुमार के गुप्त अड्डे पर छापेमारी की तथा वहां एक कमरे से 35 पेटी अग्रेजी शराब, 70 पेटी बीयर व 15 पेटी देसी (कुल 120 पेटी ) अबैध शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस थाना पूह में एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डीएसपी ने यह भी बताया कि वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने नमज्ञा में एक व्यक्ति से 53 ग्राम अबैध चरस भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नमज्ञा में मंडी निवासी घनश्याम अवैध चरस बेचने का धंधा करता है, जिस पर पूह थाना प्रभारी की अगवाई में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उक्त व्यक्ति को नमज्ञा में दबोचा तथा उससे 53 ग्राम चरस बरामद की गई, जिस पर पुलिस ने पूह थाना में उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दिहाड़ी व मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों तथा मानदेय व दिहाड़ी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष का बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी साबित होगा। अकुशल दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसे 350 रुपये प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दिहाड़ी में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि आगंनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1700 रुपये, आशा वर्कर के मानदेय में 1825 रुपये और एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इस अवसर पर उत्तरी क्षेत्र के सह-संगठन मंत्री राकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी, उद्योग प्रभारी मेला राम चन्देल और महामंत्री यशपाल हेटा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधायक मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आज ग्राम पंचायत कोट में महिला मंडल भवन का लोकार्पण कर कार्यक्रम का किया समापन। पंचायत प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक ने जनसमस्याओं को सुना। संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र से लोग विधायक द्वारा करवाए जा रहे कार्यों, ईमानदार छवि को देखते हुए लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विधायक ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि देने कि घोषणाएं भी की। कटौह में समुदाय भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में दो लाख, समुदाय भवन lachog के लिए निर्माण की पहली किस्त में दो लाख, महिला मंडल भवन में fancinng के लिए एक लाख देने कि घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस सचिव हमिंद्र ठाकुर, प्रधान चंपा देवी, उपप्रधान सतीश राेहल, बीडीसी सदस्य, महिला मंडल, नित्या नंद, रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, सतीश ठाकुर व पदम वेद कंवर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारत सरकार की ओर से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बाताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार किन्नौर जिला के कल्पा उपमण्डल के सांगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 अप्रैल, उपमण्डल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में 21 अप्रैल व निचार उपमण्डल के भावानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 अप्रैल, 2022 को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान एक ही छत के नीचे एलोपैथी, आयुर्वैदिक व होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मेले के दौरान आयुष्मान भारत व हिम केयर कार्ड भी बनाऐ जाऐगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा विभिन्न प्रकार के टैस्ट सुविधा भी उपल्बध होगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वास्थ्य मेले के दौरान आयुर्वैदिक तथा होम्योपैथिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व विभिन्न प्रकार के टैस्ट किए जाएंगे तथा रोगियों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएगी। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जिला वासियों से भी आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य मेले का लाभ अवश्य उठाऐ। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य जहां लोगों को उनके घर द्वार के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपल्बध करवाने के साथ-साथ केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक करना है तथा लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान करना है।
जिला किन्नौर पूह थाना के अंतर्गत यंगथंग में पुलिस ने ठेके के सेलमैन के गुप्त अड्डे से 120 पेटी अवैध शराब बरामद की है । जानकारी देते हुए डी एस पी हेडक्वार्टर नवीन जालटा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यंगथंग ठेके के सेलमैन अनिल कुमार निवासी कांगड़ा ने किसी गुप्त स्थान पर अबैध शराब रखी है जिस पर जिला विशेष अन्वेषण ईकाई (एस आई यू ) की टीम ने सहायक उप निरीक्षक शिव देव की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर अनिल कुमार के गुप्त अड्डे पर छापेमारी की तथा वहां एक कमरे से 35 पेटी अग्रेजी शराब, 70 पेटी बीयर व 15 पेटी देसी (कुल 120 पेटी ) अबैध शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस थाना पूहमें एच पी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डीएसपी ने यह भी बताया कि वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने नमज्ञा में एक व्यक्ति से 53 ग्राम अबैध चरस भी बरामद की है । उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नमज्ञा में मंडी निवासी घनश्याम अबैध चरस बेचने का धंधा करता है जिस पर पूह थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उक्त व्यक्ति को नमज्ञा में दबोचा तथा उससे 53 ग्राम चरस बरामद की गई जिस पर पुलिस ने पूह थाना में उक्त व्यक्ति के खिलाफ एन डी एंड पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं को चुनावी बताने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि जनता को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है, यही वजह है कि वे खुद विरोधाभारी बयान दे रहे हैं। कांग्रेस का एक नेता कहता है कि घोषणाएं लोक लुभावन हैं तो दूसरा कहता है कि हम इससे भी बड़ी राहत देंगे। पहले वे आपस में तय कर लें कि करना क्या है।"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर 125 यूनिट तक बिजली निशुल्क करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करने और सरकारी बसों के किराये में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने का एलान किया था। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इसे चुनावी घोषणा करते हुए सवाल किया था कि हिमाचल पावर सरप्लस राज्य है, ऐसे में प्रदेश सरकार को सवा चार बाद ही क्यों ऐसा करने की याद आई। इस पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पहले दिन से जनहित के अभूतपूर्व फैसले हो रहे हैं। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाना, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाना, कर्मचारियों के मसले सुलझाना और हर क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य करना शामिल है। खुद तो कांग्रेस अपने पांच सालों में एक भी नई योजना नहीं ला पाई थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने कोरोना महामारी के बीच भी विकास कार्य नहीं रुकने दिए।" जम्वाल ने मुकेश से पूछा कि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी हिमाचल सरप्लस बिजली वाला राज्य था। अगर जनता की इतनी ही चिंता थी तो आपकी सरकार ने क्यों जनता को निशुल्क बिजली का लाभ नहीं दिया। उन्होंने कहा, “जयराम सरकार ने आज महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी तो मुकेश अग्निहोत्री इसमें भी खामियां तलाश रहे हैं।" भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं और आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में 30 साल से अधिक कांग्रेस ने राज किया और जनता को गुमराह करती रही। उन्होंने कहा कि 30 साल तक कांग्रेस ने विकास के नाम पर रेवड़ियां बांटीं और कुछ नया करने के बजाय ढर्रे पर चलते रहकर प्रदेश को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा, “जयराम सरकार ने पिछले सवा चार साल में हर क्षेत्र में इतना काम किया है, जितना कांग्रेस अपने पांच साल में भी नहीं कर पाई थी। भाजपा सरकार ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास कार्य किए हैं। जबकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जाता था।"
पांवटा साहिब, 18 अप्रैल - खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 12 से 14 आयु वर्ग के लिए भी 19 अप्रैल 2022 को 03 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी, एस पी एस बेहडेवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
पांवटा साहिब,18 अप्रैल - खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 19 अप्रैल 2022 को 07 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र बहराल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केंद्र अजोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, आर बी एस के टीम 1 द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़ला, नवगांव, भराड़ीघाट व धुन्दन के सभी गांव में 19 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हम किसी भी सोसाइटी या ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नहीं, हमें सबके साथ खड़े होकर चलना है, हम किसी के विरोध में नहीं। यह बात ग्याना गांव में माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लुजर्स सोसायटी के संस्थापक परस राम ने दाड़लाघाट में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। संस्थापक परस राम ने कहा कि हम सिर्फ 7 प्रतिशत में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए और आज भी वही बात कह रहे हैं, जो 30 वर्ष पहले से लोग कर रहे हैं। परस राम ने सोसायटी की ओर से कहा कि पिछले तीन महीने से गाड़ियां खड़ी हुई है। हमारा प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द पेंडिग कार्य जो कि 7.5 प्रतिशत है, उसे बहाल किया जाए, ताकि लेंड लूजर व विस्थापित बेरोजगारों का कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी सोसायटियों को एक होकर काम करना है। हमारा किसी भी वर्ग सोसायटी या किसी भी व्यक्ति से विपरीत कार्य नही करेंगे। हमें अपने बेरोजगार लोगों के साथ इकट्ठे होकर कार्य करना है। उन्हाेंने बताया कि अम्बुजा उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की मांग करते हुए कहा कि लोगों को उद्योग परिसर में रोजगार दिया जाए। वहीं, भूमि से वंचित लोगों को ट्रक के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 1992 को हुए लिखित समझौते में अम्बुजा उद्योग, सरकार व माइनिंग के लोगो के बीच जो समझौते हुए उन्हें लागू किया जाए। परस राम ने कहा कि दोनों यूनिट में 100-100 प्रतिशत शेयर पर कार्य किया जा रहा है व सोसायटियों को इनमें प्रति शेयर के हिसाब से कार्य बांटा गया है। इनमें 2900 मेंबर ट्रांसपोर्टर है। वहीं, माइनिंग से 601 मेंबर ट्रांसपोर्टर अभी कार्य कर रहे हैं। संस्थापक परसराम ने कहा कि 26 जून 1992 को एमओयू हुआ था, जो कि सरकार अम्बुजा व लेंड लुजर्स में करार हुआ था की उन टर्म और कंडीशन में लैंड लूजर को प्रथम रोजगार दिया जाएगा। वहीं, पंचायत प्रतिनिधि उद्योग के लिए ऐसे कामगार उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मांगू से 1325 बीघा अक्वाएर कर लिया गया, परंतु सिर्फ 2 लोगों को ही अभी तक रोजगार मिल पाया है। वहीं, कंडीशन यह है कि उन्हें हिमाचल से बाहर ही रोजगार दिया जाएगा, जबकि हम लोग भूमि यहां दे रहें, तो हमे रोजगार के लिए बाहर क्यों जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग का मानना है कि स्थानीय लोग उद्योग में मनमानी करते हैं, जबकि यहां से बाहर गए कई लोगों को वहां मेंटली टॉर्चर किया गया व उन्हें वापस नाैकरी छोड़ कर घर पर बैठना पड़ा। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि जब हमने जमीन यहां दी, तो हम बाहर नाैकरी करने क्यों जाएं। उन्होंने सभी को साथ रहने के लिए कहा कि हम सभी ऑपरेटर्स के साथ खड़े हैं। प्रेसवार्ता के दौरान माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लुजर्स सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दाड़लाघाट उपतहसील के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के "चलो बूथ की ओर" पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आगाज करते हुए चाखड़, बुघार, बरोग, नवगांव, सेरा आदि बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, बीएलओ के घर जाकर नेम प्लेट लगाई। जिला परिषद दाड़ला के रूट प्रमुख तथा भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत पन्ना प्रमुख के घर जाकर पार्टी का झंडा लगाकर लोगों को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ओपी गांधी, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, अर्की मंडल के उपाध्यक्ष नीमचंद, मंडल मीडिया प्रभारी पवन गौतम इत्यादि मुख्यतः मौजूद रहे।
प्रदेश युवा शिवसेना की बैठक जवाली पंचायत भरमाड़ के ऑफिस में सोमवार प्रदेश युवासेना अध्यक्ष नरेश कुमार संजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मीटिंग में कई युवाओं को शिवसेना में शामिल किया गया व युवासेना प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू और प्रदेश संगठक राजेश शर्मा (राजू ) द्वारा सुनील कुमार को देहरा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीटिंग में प्रदेश युवासेना पदाधिकारियो पंकज कौशल कुलदीप कुमार, इंदरजीत, शिव कुमार, आशीष जानू, कपिल देव, दिनेश धीमान ने भाग लिया। नरेश कुमार द्वारा अपने बयान में कहा गया कि कुछ समय से प्रदेश के हलात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ख़राब किए जा रहें है, आये दिन सोशल मिडिया पर कुछ बाहरी राज्य के लोगो द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस, हिमाचल के लोगो व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी देने जैसे घटिया, दंगा भड़काऊ कार्य किये जा रहें है। शिवसेना अब यह बर्दाश्त नहीं करेंगी कि अगर कोई हिमाचल की जनता का, हिमाचल पुलिस का या प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में अनाप शनाप टिप्पणी करता है तो उसको उसी की भाषा में कठोर जवाब दिया जायेगा। नरेश कुमार द्वारा मांग की गई है की ऊना में 15 साल के बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी उस दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाये।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर युवा कांग्रेसी नेता आशीष शर्मा का रविवार देर शाम निधन हो गया। आशीष शर्मा को हाल ही में कांग्रेसी सोशल मीडिया प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया था। आशीष शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। पार्टी के कार्यों से लेकर स्थानीय कांग्रेत विधायक राजेंद्र राणा के कार्यक्रमों एवं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियान सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठाने और उन्हें चलाने की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे थे। आशीष शर्मा रविवार रात करीब 8 बजे स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे कि अचानक स्कूटी चलाते समय स्कूटी से वह सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सिविल हस्पताल सुजानपुर ले जाया गया, जहां पर उन्हें डॉक्टरों द्वारा बचाने की पुरजोर कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आशीष अपने पीछे माता-पिता और एक विवाहित बहन को छोड़ गए हैं। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सुजानपुर में कर दिया गया, जहां पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से आशीष को अंतिम विदाई दी। सुजानपुर की जनता ने आशीष की असमय मौत पर शोक व्यक्त किया और उसके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा समिति द्वारा आयोजित एकीकृत डिजाइन एवं तकनीकी विकास परियोजना द्वारा संचालित बांस क्राफ्ट चार मासिक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सुजानपुर में विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के दो बार के सफलतम मुख्यमंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इस मौके पर बांस क्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पदम श्री से सम्मानित करतार सिंह गोखले भी उपस्थित रहे। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का पदम श्री सम्मानित एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के साथ साथ स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बांस से बनी विभिन्न कलाकृतियों का भी निरीक्षण किया और प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही महिलाओं को उनके द्वारा तैयार किए गए इन वस्तुओं को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है की हर कोई स्वरोजगार को अपनाएं। खुद मेहनत करके रोजगार उत्पन्न करें। घर द्वार पर प्रशिक्षण प्राप्त हो फिर उस प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोग उस के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करें और उन्होंने उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं वह इस हुनर को आगे बढ़ाकर रोजगार के अवसर पैदा करें।
उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत टम्बर की प्रधान जो कि हिमाचल की सबसे कम आयु की प्रधान नेहा वर्मा पर सोमवार सुबह उनके पंचायत घर टम्बर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। 22 बर्षीय नेहा अपात्र लोगों को बीपीएल से निकालने व नशा माफिया पर लगाम लगाने को लेकर प्रदेश भर में चर्चित हुई हैं। अभी हाल ही उनकी उपलब्धियों को देखते हुए हिमाचल दस्तक के कार्यक्रम में नारी तू नारायणी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेहा वर्मा को सम्मानित किया है। इस सम्बंध में पुलिस थाना लम्बागांव पुलिस ने जयसिंहपुर अस्पताल पहुुंच कर प्रधान नेहा वर्मा का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में आयोजित विशाल रोड़ शो के बाद राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला कांगड़ा में 23 अप्रैल को होने जा रही केजरीवाल की रैली ने राज्य के दूसरे राजनीतिक दलों में सियासी घबराहट पैदा कर दी है। इसकी ताजा मिसाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा दौरे को एक दिन और बढ़ाना है। आम आदमी पार्टी का कहना हैं कि ऐसा इसलिए किया गया कि केजरीवाल के दौरे के दौरान भाजपा अपने कुनवे को जोड कर रखना चाहती है ताकि किसी भी तरह के आम आदमी पार्टी की ओर होने वाले संभावित सियासी पलायन को रोका जा सके। आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता कल्याण भण्डारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार का मॉडल हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में परिलक्षित हो रहा है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए राज्य के बिजली उपभोगताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ व महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में यात्रा में 50 फ़ीसदी छूट दी गई है। वहीं पर पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऐतिहासिक निर्णय 'एक विधायक - एक पेंशन ' के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार को जन प्रतिनिधियों को अपनी जेब से आयकर अदा करने का फैसला सियासी मजबूरी की वजह से लेना पड़ा। पार्टी प्रवक्ता ने जयराम सरकार पर आधे अधूरे तरीके से उक्त फैसलों को लागू करने की घोषणा कर चुनावी साल में लोगो को ठगने वाला काम करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया कि दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी सकती है तो हिमाचल में केवल 125 यूनिट क्यों ?
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आज विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार जमा एक कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। पाठशाला में जमा एक कक्षा में 36 विद्यार्थी थे सभी के सभी उतीर्ण रहे। जमा एक कक्षा में प्रथम अदिति, दूसरा स्थान जाह्नवी, तीसरा स्थान कशिश ने प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रीता भारद्वाज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, अभय सिंह, केवल सिंह, जगजीत सिंह,अंकुश धीमान, अंकुश गर्ग , नीना रानी, भारती पठानियाँ, पूनम देवी , अनिता देवी व पाठशाला का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। जवाली से राजेश कतनौरियI की रिपोर्ट|
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत पलाख में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद भी विभाग का कोई भी कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए नहीं आया। लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में कल विधायक इंदौरा रीता धीमान से भी बात की गई थी, किंतु उनके बोलने के बावजूद भी बिजली की समस्या का हाल नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा ने बताया कि ग्राम पंचायत पलाख में पिछले एक हफ्ते से यहां बिजली की समस्या चलती आ रही है। 15 तारीख को जनकराज द्वारा बिजली दफ्तर जाकर कंप्लेंट करवाई गई थी, किंतु उसके बावजूद भी 2 दिन बिजली रही, उसके बाद पिछले 4 दिनों से दिन में 18 से 20 घंटे बत्ती गुल रह रहती है। बिजली की समस्या के चलते, जब बिजली विभाग के जेई कृपाल से फोन संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी नौकरी डेढ़ महीना रही है, तो आप मेरा क्या कर लेंगे। लोगों ने बताया कि इस तरह से बात करने की शिकायत भी उच्च अधिकारी के समक्ष की जाएगी। लोगों ने बताया कि बिजली न हाेने के कारण उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न हाेने से पानी की समस्या लोगों को पेश रही है। गर्मी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से यह गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बिजली की समस्या से निजात दी जाए, ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में एसडीओ बिजली विभाग रोहित गुलेरिया ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है और बिजली को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश विभाग को दे दिए गए हैं और जल्द ही बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के प्रयास किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विष्व धरोहर कालका शिमला रेलवे (केएसआर) पर रेलवे प्रशासन और कालका शिमला रेलवे सोसायटी ने आईईसी यूनिवर्सिटी के सहयोग से "विश्व विरासत दिवस" को चिह्नित करने के लिए एक साइकिल रैली के सफल आयोजन के साथ 18 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व धरोहर दिवस का आगाज़ किया, जिसमें ‘साइकिलवर्क्स स्पोर्ट्स क्लब, चंडीगढ़’ से 100 से अधिक साइक्लिस्ट ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस साइकिल रैली का आयोजन कालका रेलवे स्टेशन से गुम्मन (परवाणू) रेलवे स्टेशन के बीच, सुबह 7:00 से 10:00 बजे के बीच किया गया, जिसमें भाग लेने वाले प्रत्येक साइकिल चालक को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक साइकिल चालक को कालका शिमला रेलवे की समृद्ध विरासत से भी अवगत करवाया गया। साइकिल रैली के बाद वृक्षारोपण किया गया। 18 अप्रैल को कालका-शिमला रेलवे के कालका, बारोग, सोलन, शिमला एवं अन्य स्टेशनों और बाबा भलकु रेल संग्रहालय में आयोजन किए जाएंगे और स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आईईसी यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट ने प्रतिभागियों की खूब सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करवाते रहने की बात कही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बोर्ड परीक्षा का मौसम शुरू हो चुका है, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्र तैयारी में जी-जान से जुटे हुए हैं। स्नातक के सेमेस्टर परीक्षा भी होने वाली है, जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनमें थोड़ा बहुत तनाव आना लाजिमी है, लेकिन यह तनाव उनके परीक्षा या रिजल्ट पर गलत प्रभाव न डाल दें। इससे बचना और साथ ही तैयारी का ध्यान रखना आवश्यक है। ब्रिज कला अकादमी के फाउंडर कैलाश चांदना ने बताया बोर्ड परीक्षाएं किसी छात्र के बेहतर भविष्य की बुनियाद डालती है, इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अच्छे कोर्स और संस्थान में प्रवेश का रास्ता बनता है। अच्छे अंकों के दबाव में कई बार छात्र उलझनों में फंस जाते हैं, जिससे साल भर की अपनी तैयारी पर उनका विष्वास डगमगा जाता है, इनका असर परीक्षाओं के परिणाम पर पड़ता है, हर पेपर को लेकर तनाव, सिलेबस अधूरे रह जाने का तनाव, जैसे कई कयास छात्रों की नींद हराम कर देते हैं। ऐसे में ऐसा क्या किया जाएं, ताकि तनाव भी न हो और परीक्षा परिणाम भी अनुकूल आए, इतना तो स्पष्ट है कि तनाव कभी भी किसी को मन के अनुसार परिणाम नहीं देते, बल्कि मेहनत और धैर्य से ही बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता है। लाएं जीवनशैली में सुधार ज्यादातर छात्र परीक्षा के दिनों में खुद के प्रति काफी लापरवाह हो जाते हैं और उनकी जीवनशैली बदल जाती है, उनके न तो सोने का समय तय होता है और न ही खाने पीने का, बस पढ़ाई करते रहते हैं, इसका उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को भी पर्याप्त आराम देने की जरुरत है, पौष्टिक भोजन करें, नियमित व्यायाम करें और समय का प्रबंधन सही ढंग से करें, जिससे पढ़ाई को लेकर तनाव न हो, इससे मानसिक शांति मिलेगी और छात्र अपने विषय को सही तरीके से याद कर पाएंगे। हमेशा सकारात्मक बने रहे परीक्षा और इसके परीणाम को लेकर हमेशा सकारात्मक रहे और इसे लेकर अपने दिमाग पर अधिक दबाव न डालें। अकसर यह बात भी मन में आती है कि यदि परीक्षा में बेहतर अंक नहीं आए, तो दोस्त और परिवार के सदस्य की नजरों में गिर जाउंगा। अच्छे संस्थान में एडमिशन नहीं मिलेगा, जैसी बातों को लेकर परेशान ना हो, खुद पर विश्वास रखें और सकारात्मक होकर यह सोचे कि जब आपने ईमानदारी से इतनी मेहनत की है या कर रहे हैं, तो परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपके सोचने का नज़रिया ही आपकी याद रखने की क्षमता को कम या ज्यादा रखेगा। ध्यान रखें कि कोई भी प्रफेक्ट नहीं होता और टाॅपर भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसे पूरे सिलेबस पर कमांड है। आत्मविष्वास के साथ करें पढ़ाई अकसर परीक्षा नजदीक आते ही छात्र असमंजस में पड़ जाते हैं कि वे क्या पढ़ें और क्या छोड़े। अकसर छात्र यह सोचकर परेशान रहते हैं कि यदि कोई प्रश्न इस अमुक अध्याय से पूछ दिया, तो क्या करेंगे। यह सोच गलत है, जब परीक्षा की तारीख नजदीक आ गई हो, तो नए विशय या नए अध्याय पढ़ना बंदकर दें। अभी तक आपने जो पढ़ा है, उससे प्रति गंभीर हो और इस तरह तैयारी करें कि आपके पढ़े हुए विषय या अध्याय से यदि कोई प्रष्न आता है, तो उसमें ज्यादा अंक आने की संभावना होती है। विषयों को दोहराना जरुरी है, यदि आपने कोर्स के दौरान अधिकतर सिलेबस कवर कर लिया है, तो आपको अच्छे अंक आएंगे और एक साथ अध्याय की पढाई छूट जाने से तैयारी या परीक्षा अंक में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। परीक्षा नजदीक आने पर जिन प्रश्नों या विषयों पर आपकी पकड़ है, उन्हें कम और जिनमें पकड़ कम है उनकी अधिक प्रैक्टिस करें। मदद लेने से हिचके नहीं परीक्षा की तैयारी करते समय यदि किसी भी प्रश्न में उलझ गए हो, तो समय बबार्द करने के बजाय अपने शिक्षक या माता-पिता या बड़े भाई बहन से जरुर मदद लें, परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही प्रैक्टिस पेपर की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बनाएं। परीक्षा की तैयारी के दौरान रात भी जागना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है, नींद पूरी न होने से सोचने की क्षमता और आत्मविश्वास कम होने की संभावना बन जाती है। बेहतर होगा, आप एकाग्रचित होकर शांतमन से तैयारी को अंतिम रूप दें। और अंत में मेरी जांच और सोच पर ध्यान दीजिये आखिर में सच जान लीजिए, काम की असली दुनिया में काम देने वाले लोग मार्कशीट या नंबर्स पर ध्यान नहीं देते हैं। आधे से ज्यादा काम देने वाले लोग इतना ही कहते हैं कि 2 हफ्ते (लगभग 15 दिन काम करके दिखाओ), मतलब ज्यादातर काम देने वालों की दुनिया में मार्क्स देखकर नहीं, बल्कि काम देखकर काम दिया जाता है। इसलिए मार्क्स कम आएं या ज्यादा, आप बस काम सीखने पर ध्यान दीजिए। आप एक काम और सीखने पर ज़रूर ध्यान दीजिए और वो है मार्केटिंग को सीखना और दूसरे अपनी बातों को, अपने पक्ष को दूसरों तक अच्छे तरीके से पहुंचाना, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपको काम देने वाले लोग ज्यादातर ऐसे ही मिलेंगे, तो इसलिए मार्क्स को दु:खी होकर मत देखिये, बस मार्केटिंग और अपनी बात को अच्छे से रखने की कला जरूर सीखें और अच्छे मन से, खुश मन से, सकारात्मक होकर मेहनत और लग्न से अपनी पढ़ाई को पूरा करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब आंबेडकर के साथ सामाजिक और राजनीतिक अन्याय किया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारतीय चिन्तकों में एक प्रतिनिधि नाम हैं। वह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, कानूनविद, राजनेता तथा महान समाज सुधारक रहे हैं। साथ ही भारत राष्ट्र के निर्माताओं की प्रथम सूचि में शामिल रहे हैं। आज भारत की जो रूप रेखा हम और आप देख पा रहे हैं। 75 वर्ष पहले बाबा साहेब राव अंबेडकर के नेतृत्व में भी बनाई गई थी। बाबा साहेब ने इस देश के हर एक नागरिक को ऐसा हथियार दिया है, जिसके दम पर वह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकता है। उस हथियार का नाम है 'संविधान'। दलित-शोषित, पिछड़ों की लड़ाई से लेकर देश के पहले कानून मंत्री बनने तक के अपने सफर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अनंत संघर्ष किए लेकिन कांग्रेस ने उनका सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया। जवाहर लाल नेहरू मंत्रीमंडल में उन्हें जगह तो मिल, लेकिन सिर्फ दलित-शोषित और पिछड़ों के वोट बैंक को साधने की राजनीति के चलते। खन्ना ने कहा की आजादी के तुरंत बाद एक समय आया, जब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का समाज में कद और लोक प्रियता तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी बड़ी हो चली थी। लिहाजा घबराए नेहरू समर्थकों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ षड्यंत्र किया और जान-बूझकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को दो बार आम चुनाव हराया। वहीं, कांग्रेस ने अब तक सिर्फ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सिर्फ अपमान ही किया है। बाबा साहेब नहीं चाहते थे कि भारत का बंटवारा हो और पाकिस्तान बने, लेकिन पंडित नेहरू की महत्वकांक्षा ने देश को दो भांगों में बांट दिया। उन्होंने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नहीं चाहते थे कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा मिले। वहां धारा 370 और 35A लगाई जाए, लेकिन नेहरू सरकार ने बाबा साहेब की इच्छा के खिलाफ जाकर देश पर धारा 370 को थोप दिया। कांग्रेस की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत का आलम यह है कि संविधान निर्माता को उनकी मृत्यू के 34 वर्ष बाद भारत रत्न दिया गया। वह भी भाजपा समर्थित राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार द्वारा, जबकि इन 34 वर्षाें में देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार भी रहीं। खन्ना ने कहा की देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इन 75 वर्षाें में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का एक भी स्मारक कांग्रेस सरकार ने नहीं बनाया । यह काम भी नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही शुरू किया है। परेशान करने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस ने संसद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर तक नहीं लगने दी। जब भी बाबा साहेब की तस्वीर संसद में लगने की मांग उठी, कांग्रेस ने दीवार खाली नहीं होने का बहाना बनाकर उनका अपमान किया। वर्ष 1989 में भाजपा समर्थित राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनी, तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने पहल कर संसद के केंद्रीय कक्ष में बाबा साहेब की तस्वीर लगवाई। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की स्मृतियों, शिक्षा और संस्कार को जिंदा करने का प्रयास किया है, तब कांग्रेस सहित दूसरे विरोधी दल परेशान हो उठे हैं। अब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपनाने की होड़ लग गई है, लेकिन यह दल भूल रहे हैं कि यह भाजपा को कॉपी कर सकते हैं, लेकिन बाबा साहेब भीवराम अम्बेडकर को आत्मसात करने वाली नियत कहां से लाएंगे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर गुग्गा नवमीं मेला को ज़िला स्तरीय मेले का दर्जा दिया जाएगा। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने रविवार को ऐतिहासिक गुग्गा मंदिर में माथा टेकने के उपरांत लोगों को दी। उन्होंने इस अवसर पर यहां आयोजित शांति हवन में भी भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुग्गा मंदिर लोगों के कष्ट निवारण और मुरादें पूरी होने के चलते लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक आयोजित होने वाले गुग्गा नवमीं मेले में लाखों लोग प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले की भव्यता और महत्व को देखते जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुग्गा मंदिर का सौन्दर्यकरण और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए से गुग्गा मंदिर का विशाल और भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थान धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में देश के मानचित्र पर आए इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। परमार ने कहा कि वे लोकप्रियता नहीं, बल्कि जनसेवा के लिये राजनीति में हैं और समाज की सेवा ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भौरा पूर्व मंत्री मान चन्द राणा का पैतृक गांव हैं और उनके कार्यों लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनको श्रद्धांजलि देने के लिए यहां भव्य स्मृति द्वार बनाया जा है और इसके लिए 9 लाख जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के हर व्यक्ति को राहत देने के लिए 125 यूनिट तक बिजली की खपत को निःशुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में हर घर मे नल से जल पहुंचाने पर करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया और ग्रामीण क्षेत्र के सभी नलों के बिलों को निःशुल्क करने फैसला लिया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, गुग्गा सालोह पंचायत की प्रधान अनिता कुमारी, मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश, सुभाष कुमार, मिलाप चंद, राकेश गुलेरिया, अमित पंचकरण, भौरा के प्रधान विनोद कुमार, मोहिंदर, दिनेश मेहरा, कुलदीप, रमेश डोगरा, बीडीओ सिकंदर कुमार, एसडीओ अश्वनी शर्मा व प्रवीण कुमार सहित गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


















































