सूखे से प्रभावित अन्य किसानों के लिए भी सम्मान निधी की तर्ज पर डीबीटी से मदद की अपील फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर किसान सभा की जिला सिरमौर इकाई ने पिछले अढ़ाई माह से बारिश न होने अथवा सूखे से बरबाद हुई प्रमुख नगदी फसल लहसुन तथा अन्य कैश क्रॉप के लिए प्रभावित किसानों को सूखा राहत पैकेज जारी करने की मांग की। किसान सभा जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा व रविंद्र चौहान तथा अमीचंद आदि पदाधिकारियों ने कहा कि करीब अढ़ाई माह से बारिश न होने के चलते लहसुन की फसल बर्बाद हो चुकी है और इससे पहले अदरक के भी वाजिब दाम न मिलने से सिरमौर के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा जिला में गेंहू, मटर व रबी की अन्य फसलें भी सूखे अथवा बारिश न होने से प्रभावित हुई है और संबंधित किसानो को सूखा राहत के तहत लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार से किसान सम्मान निधि की तरह प्रभावित किसान परिवारों को डीबीटी अथवा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से आर्थिक मदद देने, उनके बैंख ऋण का ब्याज माफ किए जाने अथवा अन्य यथासंभव मदद की अपील की है। गौरतलब है कि, सिरमौर जिला के कृषि विकास खंड संगड़ाह, शिलाई व राजगढ़ आदि में सिंचाई के कूहल व नहर जैसे पारंपरिक साधनों के अभाव के चलते अधिकतर किसानों ने आसपास के नालों, खड्डों अथवा चश्मों से पाइप लाइन अथवा स्प्रिंकलर से सिंचाई करते हैं, मगर बिन बारिश नदि नाले भी सूखने लगे हैं। क्षेत्र में मौजूद करोड़ों की लागत की जल शक्ति विभाग की कुछ सिंचाई योजनाएं भी बंद पड़ी है। किसानसभा ने सरकार से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
- विधायक ने नगर पंचायत कंडाघाट को दिया शव वाहन - एम्बुलेंस रोड दोलग को पक्का करने के लिए तीन लाख रुपये दिए फर्स्ट वर्डिक्ट. सोलन चुनावी साल में सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का विधायक मिलन कार्यक्रम जोर शोर से जारी है। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम पंचायत सिरी नगर के गाँव दोलग में कर्नल शांडिल पहुंचे। इस दौरान कर्नल की अगुवाई 33 लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। खास बात ये रही कि इनमें किरण बाला पार्षद वार्ड न 4 नगर पंचायत कंडाघाट व लता वार्ड मेंबर सिरीनगर सहित 13 महिलाओं ने कांग्रेस ज्वाइन की। वहीं युवा नेता राजेश ठाकुर सहित 20 युवाओं ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल ही नहीं अपितु एक विचारधारा है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। कर्नल ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एम्बुलेंस रोड दोलग को पक्का करने के लिए तीन लाख रुपये और शव यात्रा वाहन नगर पंचायत कंडाघाट को देने की भी घोषणा की। साथ ही फोरलेन कार्य से प्रभावित हुई ग्रामीणों की कुहल के विषय पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की। इस मौके पर संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामने पर स्वागत किया और कहा कि विधायक कर्नल शांडिल की साफ छवि क्षेत्र और इनके द्वारा करवाये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव हमिंदर ठाकुर, महासचिव मनीष शर्मा, प्रबल चौहान, भीम सिंह, देवेंद्र ठाकुर प्रधान सैंज, सीतेन्दर ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, किरण बाला, लता, पुनीत बीडीसी सदस्य, पार्षद पुनीत शर्मा, मोनिका वार्ड सदस्य, राम स्वरूप वार्ड सदस्य, शक्ति ठाकुर, दीपक शर्मा, अश्विन शर्मा,विनय मेहता, कैलाश मेहता, सदानन्द सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ठाकुर को सन्देश, उनके बगैर भी कर्नल मजबूत ! विदित रहे की सिरिनगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर का भी गृह क्षेत्र है। बीते वर्ष जिला परिषद चुनाव में रमेश ठाकुर अपनी पत्नी लीला देवी के लिए कांग्रेस टिकट मांग रहे थे लेकिन कर्नल का आशीर्वाद उन्हें नहीं मिला। नतीजन लीला देवी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्हें जीत भी मिली। किन्तु इसे बाद से ही रमेश ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल के बीच दुरी दिखी है। अब कर्नल ने रमेश ठाकुर के क्षेत्र में 33 लोगों को पार्टी में शामिल कर स्पष्ट सन्देश दे दिया है की वे चुनाव के लिए तैयार है और उनके बगैर भी मजबूत है। हालांकि दोनों नेता कांग्रेस के निष्ठावान माने जाते है लेकिन दोनों के बीच की दूरी जरूर पार्टी के लिए चिंता का सबब बन सकती है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय प्राथमिक शिक्षक खंड कांगड़ा का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। यह चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया, मुल्तान सिंह की देखरेख में राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुरकड़ी मेंकरवाए गए। इस चुनाव में कमलजीत मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला अब्दुल्लापुर पांचवीं बार निर्विरोध राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के प्रधान चुने गए। वहीं, सुशील कुमार सिहोतरा तीसरी बार राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के महासचिव चुने गए। इसी तरह संजीव कुमार केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालूग्लोआ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, विजय सिंह जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंजीत सिंह को महालेखाकार, हंसराज को मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिकरीमुंडा को सह सचिव, अनिल कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदेहड़ को उपाध्यक्ष, प्रीतम चंद मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला धमेड़ को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
अधोसंरचना विकास राज्य में विकास को गति देता है। यही कारण है कि इसका विकास पर कई गुणा प्रभाव पड़ता है। रेल व हवाई यातायात के सीमित साधनों के कारण हिमाचल में सड़कों का महत्व और भी बढ़ जाता है। अत: राज्य सरकार हिमाचल में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश में कुल 40,020 किलोमीटर लम्बी सड़के हैं व राज्य सरकार द्वारा 10591 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। वहीं 2278 पुल निर्मित किए गए हैं। राज्य सरकार नेे केवल चार वर्षों की अवधि में हिमाचल प्रदेश में 3527 किलोमीटर वाहन योग्य सड़कें, 268 किलोमीटर जीप योग्य सड़कें और 268 पुलों का निर्माण किया है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया है और नवनिर्मित पंचायतों में सड़क सम्पर्क प्रदान करने के उद्देश्य से हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतों के पुनर्गठन से ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 3615 हो गई है, इनमें से 3556 पंचायतें सड़क से जुड़ी हैं व शेष 59 पंचायतों में से 20 पंचायतों को 2022-23 में सड़क से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2019 से दिसम्बर, 2021 तक 219 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया जिनकी आबादी 1500 से अधिक है, 1000 से 1499 की आबादी वाले 296 गांवों, 500 से 999 की आबादी वाले 1324 गांवों, 250 से 499 की आबादी वाले 3655 गांवों तथा 250 से कम आबादी वाले 5097 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। वर्तमान में 19 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, जिनकी कुल लम्बाई 2592 किलोमीटर है, राज्य सड़क नेटवर्क की मुख्य जीवन रेखा हैै, जिनमें से 1238 किलोमीटर सड़कों का रख-रखाव और विकास हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 865 कार्य पूर्ण किए जा चुके है और 5408 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। राज्य में ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि-नाबार्ड के तहत 68 पुल तथा 498 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत राज्य में 28 पुल निर्मित किए गए हैं तथा 65.8 किलोमीटर लंबी सड़कों का उन्नयन किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत भी किया गया है। वर्ष 2020 में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मंडी जिले को 30 जिलों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया, जबकि हिमाचल प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला मण्डी ने 2020-21 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सबसे अधिक लंबाई के सड़क निर्माण के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। राज्य के अन्य सात जिलों जैसे सोलन, चम्बा, शिमला, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर और हमीरपुर ने भी देश के सर्वश्रेष्ठ 30 जिलों में अपना स्थान बनाया। हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई कार्यक्रम के तहत 23 अक्तूबर, 2020 तक 1104 किलोमीटर सड़क निर्माण कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया व चौकी मझीन के अंतर्गत रविवार को विनोद कुमार (33) पुत्र बाबू राम निवासी बल्लवागडू, डाकघर मझीन, तहसील खुंडिया ने घर के नज़दीक रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक विनोद कुमार पंचायत में बतौर सचिव पंचायत सुराणी में तैनात थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने कहा पुलिस ने 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट यूथ क्लब की एक बैठक पंचायत सभागार दाड़लाघाट में आयोजित हुई। बैठक में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम ने की। बैठक में यूथ क्लब दाड़लाघाट व एसीएफ दाड़लाघाट ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जानकारी देते हुए उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने बताया कि बैठक में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा यूथ क्लब दाड़लाघाट के सदस्यों को स्पोर्टस किट्ट भेंट करते खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का नौजवानों को ऐसी किट्टस देने का अभिप्राय यह है कि नौजवान नशे से दूर रहें,उनका सारा समय खेलों और पढ़ाई में ही व्यय हो और वे नशे से दूर रहकर समाजिक विकास और देश की बेहतरी के लिए अपना योगदान दें। इस अवसर पर उपप्रधान हेमराज ठाकुर,पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, महेश, नवीन व जतिन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जिला पुलिस सोलन द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कुल 186 चालान काटकर कर कुल 26000 रुपए जुर्माना बरामद किया। इसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सात ओवरस्पीड के 30, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर एक, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने के लिए एक, बिना हेल्मेट गाड़ी चलाने पर 34 और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने के सात चालान काटे। इसी अन्य भी चालान काटे गए।
रंजीत सिंह। कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोठी द्वारा कोठी पंचायत के समस्त दुकानदारों व नागरिक चिकित्सालय कुनिहार मे डस्टबीन बांटे। पंचायत को स्वच्छ व रोग मुक्त बनाने के लिए पंचायत द्वारा यह पहल की गई है व दुकानदारों को गीले व सूखे कचरे के लिए इन डस्टबिनों का सही तरीके से उपयोग करने को कहा गया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछ भारत मिशन को कामयाब किया जा सके। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, एसबीपीओ कर्म चंद शर्मा, बीडीसी सदस्य देवेंद्र तनवर, प्रधान बलविंदर कौर, वार्ड मेंबर राकेश, देवीचंद, गगन करड व राम रतन तनवर आदि उपस्थित रहे।
जितेन्द्र पुत्र सुमेर सिंह वासी हाऊस नं. बी 91/1 सैक्टर 3 न्यू शिमला जिला शिमला न थाने में एक कंप्लेंट दर्ज करवाई है। इसमें उसने बताया कि वह वाकनाघाट में होटल निर्माण करवा रहा है। पिछले वर्ष उसने रणजीत नामक ठेकेदार को लकड़ी का काम दिया था। अभी काम करने में एक और महीना लगना था। जब 31 मार्च को लेन-देन का हिसाब किया गया तो ठेकेदार के पास बकाया पैसे बच रहे थे। इस पर उसने काम पूरा करने का वादा किया मगर काम पर ही नहीं आया। जब उसके रूम पर जाकर पता किया तो वह वहां नहीं मिला। वहीं साइट स्टोर का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। उधर कुछ सामान भी गायब है। वह इनके टूल लेकर फरार हो गया है। सारे सामान की कीमत तीन लाख रुपए बनती है। इस मामले में कंडाघाट पुलिस थाने में उक्त ठेके दार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने उनके नाम से फैल रही भ्रांति को लेकर चिंता प्रकट की है। उनका कहना है कि उनके नाम के जिस व्यक्ति पर रेप केस का आरोप लगा है, वह व्यक्ति वीरता से ताल्लुक रखता है। जमानाबाद निवासी श्याम वर्मा कांगड़ा बाजार में कई वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। साथ में वे समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले लाडली फाउंडेशन की तरफ से एक खबर लगाई गई। जिसमें राजू वर्मा व श्याम वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगा। जिसमें उनके निवास स्थान का नाम सही नहीं दर्शाया गया। इसके कारण लोगों में भ्रांति पैदा हो गई है कि वह श्याम वर्मा वे हैं मैं नहीं। उन्होंने कहा है कि सब लोग निश्चिंत रहे श्याम वर्मा ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेगा, जिससे कि आम लोगों का विश्वास उठ जाए। श्याम वर्मा का कहना है कि उनका जन्म समाजसेवा के लिए हुआ है। उनके विरोधी जितनी मर्जी अफवाएं फैलाएं, लेकिन लोग जानते हैं कि श्याम वर्मा का चरित्र कैसा है।
घनागुघाट वासी एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसके उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि काफी सालों उसका अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। बाघा में उसके नाम पर तीन ट्रक हैं जो बाघा में सीमेंट फैक्टरी में लगे हुए हैं। तीनों गाडिय़ों पर बैंक खाते में उसका नाम चढ़ा हुआ है। पति ने डरा-धमकाकर उससे बैंक की पासबुक और एटीएम छीन लिया है। इन गाडिय़ों को बेचने के लिए उसका पति रमेश कुमार 2016 में उसके पास आ धमका और हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगा। मगर उसने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद उसे इकरारनामे की कॉपी बरामद हुई। पति ने जाली साइन कर इसे तैयार किया है। पुलिस पत्नी के बयानों पर पति पर मामला दर्ज कर लिया है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा झूठे सब्जबाग दिखा रही है। मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर भाजपा कुछ भी बोलने से कतरा रही है। जमानाबाद पंचायत के टीका मिहालू के वार्ड-8 और 9 में साढ़े छह लाख की लागत से बनने वाले मैदान का शिलान्यास करने के उपरांत विधायक काजल ने कहा कि हिमाचल के लोग अपने पैरों पर खड़े होकर पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके हकों को छीना जा रहा है। अब वे किसी भी प्रलोभन में आने वाले नहीं है। मंहगाई और बेरोज़गारी का मुद्दा लेकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा इन चर्चाओं से भटक गई है। जनता को पता चल गया है कि भाजपा ने उन्हें झूठे सब्जबाग दिखाए। जनता भाजपा को हटाने के लिए बेसब्री का इंतज़ार कर रही है। काजल ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल स्कीम में मिहालू गांव को भी जोड़ा जाएगा। निर्माणाधीन मैदान से गांव के लोगों को यहां खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर गांव के चंद्र मणि, राज कुमार, राम स्वरुप, शशी, राजकुमार, हरवंश लाल, प्रकाश चंद, हंस राज, सुभाष चंद, कृष्ण कुमार, कमलेश कुमारी, सवरना देवी, सरला देवी, राम प्यारी व शिखा आदि मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुंदन के चुनाव प्राथमिक शिक्षक सभागार में करवाए गए। चुनाव प्रकिया मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक योगेश वर्मा, पर्यवेक्षक मनोहर सिंह कंवर व सहायक पर्यवेक्षक मोहन सिंह ठाकुर की देखरेख में हुए। इस दौरान कई वक्ताओं ने संबाेधित किया व पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की भरपूर प्रसंशा की। इन्ही कार्यों के मध्यनजर सभी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरी कार्यकारिणी पर अटूट विश्वास जताया और एक बार फिर से पूर्व कार्यकारिणी को तन्मयता से 2022-2025 के कार्यकाल के लिए कमान सौंप दी। कार्यकारणी में सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह को मुख्य संरक्षक, नरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, हेमंत पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञान ठाकुर को महासचिव, पुरषोतम भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, सीमा सेन को महालेखाकार चुना गया। चुनाव प्रक्रिया होने के बाद कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षकों के हितों को हर मंच से उठाने का तथा पूरा करवाने का प्रण लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि जिला पीटीएफ प्रधान रजनीश कौशिक ने प्राथमिक शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व खंड अध्यक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर खंड कंडाघाट पीटीएफ अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, खंड अध्यक्ष अर्की योगेश वर्मा, खंड अध्यक्ष कुठाड़ राजकुमार, खंड कंडाघाट महालेखाकार अमित पंवर, राज्य सलाहकार नंद लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व खंड अध्यक्ष एवं जिला प्रेस सचिव चेत राम, जिला उपाध्यक्ष भजन दास, खंड रामशहर के पूर्व महासचिव श्याम लाल वर्मा, जिला कार्यकारिणी प्रेम कुमारी, संजय कुमारी, खंड धुंदन से भूतपूर्व जिला महासचिव एवं सेवानिवृत अध्यापक गंभीर सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में यूरो वर्ल्ड प्री प्राइमरी किड्स स्कूल का शुभारंभ किया गया। स्कूल का उद्घाटन किड्स स्कूल शिमला की प्रधानाचार्य रचना धालीवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने किड्स विद्यालय के विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसे प्रबंधन का सराहनीय प्रयास बताया।उन्होंने कहा कि नजदीक जालपा मंदिर के समीप इस विद्यालय में बच्चों को पूर्णत: वातानुकूलित वातावरण व योग्य शिक्षकों के द्वारा पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। साथ ही खेलकूद व मनोरंजन के माध्यम से भी बच्चों के मस्तिष्क को उन्नत करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अभिभावकों को नई शिक्षा प्रणाली के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने हेतु यूरो वर्ल्ड प्री प्राइमरी किड्स स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। इस अवसर पर सीमा, गीता, पुष्पराज, मोनिका, रितु, गौरव, विक्की, योगेश, भानु, श्रुति व अनीता सहित अन्य मौजूद रहे।
बिझड़ी में पंडित दीनदयाल अंत्योदय सेवा समिति ने मेडिकल कैंप लगाया। इस दौरान पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस दौरान पंडित दीनदयाल अंत्योदय सेवा समिति की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। टीम के सहयोग से ही चंडीगढ़, ऊना और हमीरपुर से डॉक्टर फ्री सेवाएं देने के लिए पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने संतुलित आहार लेने के लिए भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत आने को मोबाइल एंबुलेंस वैन लोगों के घरद्वार पर इलाज के लिए उपलब्ध करवाई है। इसमें कई रोगों के साथ-साथ कैंसर की भी जांच होती है। ऐसी ही एक एंबुलेंस गाड़ी जो मुंबई से आई थी और उसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए थी। इसका महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा लाभ हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने पदमश्री अवार्ड से सम्मानित करतार सिंह सौंखला का भी उन्होंने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा तथा श्रम एवं भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राकेश बबली सहित पंडित दीनदयाल अंत्योदय समिति की सभी सदस्य आदि मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा बस स्टैंड में कॉर्ड द्वारा शिवालिक ट्रांसपोर्ट के बस परिचालक महिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। महिंदर सिंह जो कि शिवालिक बस में परिचालक के रूप में कई वर्षाें से कार्यरत हैं, इन्हें बस में यात्रा कर रही महिलाओं के प्रति सम्मानजनक ब्यवहार के कारण सम्मानित किया गया। शिवालिक बस कई लोकल रूट पर चलती हैं, जिसमें बहुत सारे महिला मंडलों के सदस्य सफर करते रहते हैं। इन महिला मंडल सदस्यों ने कॉर्ड सस्थां में जाकर इस बस परिचालक के बस यात्रा के दौरान मोहिंदर सिंह का महिलाओं के प्रति यात्रा के दौरान सम्मानजनक ब्यवहार व समाज में व्याप्त लिंग भेदभाब के ऊपर बस सवारियों में जागरूकता फैलाने के ऊपर इनके द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी, तो कॉर्ड सस्थां ने महिंदर सिंह को इनके अति सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, ताकि इस प्रेरणादायक उदाहरण से बाकी के भी बस कंडक्टर प्रेरित हो सके। आज बस स्टैंड में ग्राम पंचायत जोगीपुर के प्रधान रिंपल कुमार, शिवालिक बस ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक व कॉर्ड के सामुदायिक विकास प्रशिक्षक ओंकार सिंह ने महिंदर सिंह को उनके इस प्रसंशनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। आज के इस बेस्टर बस कंडक्टर सम्मानित कार्यक्रम में कॉर्ड की कांगड़ा ब्लॉक सुपरवाइजर पवना देवी कांगड़ा ब्लॉक की टीम सदस्य गण रीना देवी, राधा देवी, नारायणी देवी, शिवालिक बस ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ व अन्य बसों के कंडक्टर शामिल हुए। बस कंडक्टरों ने इस सम्मान समारोह में महिंदर सिंह को सम्मानित किए जाने पर ख़ुशी जाहिर की और कहा कि पहली बार किसी प्राइवेट कंडक्टर को उसके सराहनीय कार्य के लिए किसी सस्थां द्वारा सम्मानित किया गया हैं। इससे हमें महिंदर सिंह की तरह काम करने की प्रेरणा मिलती हैं।
डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। यह भंडारा चचिया नगरी स्थित सचखंड धाम में लगाया गया। इस दौरान 129 बच्चों को खिलौने व 11 जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे। इस दौरान बहुत ही व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सतगुरु की महिमा का बखान भी किया गया।
सादगी की बात करने वाले केजरीवाल अपने लिए करोड़ों का बनवा रहे स्वीमिंग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सभ्य भाषा में बात करना सीखें केजरीवाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रवक्ता विनोद ठाकुर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा की केजरीवाल को शायद पता नहीं की हिमाचल की जनता सभ्य है और शांत स्वभाव की है। केजरीवाल को पता होना चाहिए की एक मुख्यमंत्री से बात किस भाषा में करनी चाहिए, अगर उनको नहीं पता तो उनको सीखना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा की अरविंद केजरीवाल किस दिल्ली के मॉडल की बात कर रहे हैं, दिल्ली की सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर घेराबंदी करते हुए जोरदार हमला बोला है। साथ ही आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम ईमानदार हैं। वहीं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के उनके पुलिंदे जनता के सामने आ चुके हैं, यही इनकी असली कहानी है। दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन चलाकर कार्रवाई करने का दावा करने वाले खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सादगी की बात करने वाले अपने लिए करोड़ों का स्वीमिंग पुल बनवा रहे हैं। दिल्ली के तथाकथित कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी एवं मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की पांच करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया, यह फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला कारोबारियों से उन्होंने खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हवाला कारोबारियों से 16.38 करोड़ रुपए के लेन-देन का खुलासा होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया, जबकि हवाला कारोबारियों ने खुद माना है कि उन्होंने सत्येंद्र जैन को 16.38 करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने किसी को मोहरा बनाकर काम नहीं किया, बल्कि स्वयं हवाला कारोबारियों से सीधे संपर्क में रहकर अपनी शेल कंपनियों को चलाते रहे। शेल कंपनियों के पते को अनधिकृत कॉलोनियों पर दिखाए गए, जिससे उनकी काली करतूत पर किसी का ध्यान न जाए और वे करोड़ों की गाढ़ी कमाई करते रहे।
रामपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में ट्रक चालक की लापरवाही मानी जा रही है। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक की पहचान देवी राम पुत्र कुमत निवासी रामविला के तौर पर हुई।
रिडकमार में शिरकत कर छिंज मेले की बढ़ाई रौनक़ छिंज मेले में 4 लाख 31 हज़ार की धनराशि देने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी रिडकमार छिंज मेले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश सरवीण चौधरी ने शिरकत की और दंगल के विजेता तथा उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। सरवीण ने रिडकमार मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कोविड के कारण लगभग दो वर्षों तक सभी प्रकार के आयोजन बंद रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड से जब राहत मिली, तो प्रदेश में सभी प्रकार के आयोजन आरंभ होने से लोगों में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले उत्सव हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा हैं, जिन्हें अगली पीढ़ी भी बड़ी शिद्दत से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि इन मेलों में स्थानीय पहलवानों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इन मेलों में आयोजित होने वाले दंगल के प्रति लोगों में बड़ी उत्सुकता होती है और यहां पूरे उत्तर भारत से पहलवान अपने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रिडकमार में स्टेज शेड बनाने के लिए दो लाख और सीढ़ियां बनाने के दो लाख की धनराशि देने तथा मेला कमेटी को 31 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत, पार्षद सतीश, मेला कमेटी प्रधान दूनी चंद शर्मा, सचिव सतीश शर्मा, प्रधान रिडकमार चंचला देवी उपप्रधान जगन्नाथ, दरीणी ने प्रधान शमा महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, सक्रीय कार्यकर्ता राकेश मनु, दिलीप शर्मा , प्रवीण, सुमन कुमार, जगदीश व अनिल महाजन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन युवाओं ने हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन कार्यालय बनूरी में आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर के समक्ष जाकर भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। युवाओं ने कहा कि कांग्रेस आज तक युवाओं को ठगती ही आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा क्या सभी लोग कांग्रेस की कथनी और करनी को जान चुके हैं। इसीलिए कांग्रेस का हाल आज के समय में सबसे दयनीय स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए स्वावलंबन जैसी योजनाएं चला रही है, जिससे कोई भी युवा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है, उसे कम ब्याज पर लोन के साथ-साथ सबसिडी भी मिल रही है। ऐसी अनेक योजनाएं भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं, जिससे युवा अपने घर परिवार का पालन पोषण कर सकता है। युवाओं ने कहा कि पालमपुर में जिस तरह वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर काम कर रहे हैं। हर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और जो उनकी कार्यशैली है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं कि एक बार किसी को हां बोल दी, तो उसका काम हो न पक्का है, पालमपुर के हर व्यक्ति के मुंह से यही आवाज निकलती है कि अगर त्रिलोक कपुर के पास जाएं, तो एक फोन पर ही काम हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यपद्धती अगर हर जनप्रतिनिधि में हो, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं हो सकता। ऐसी ही कार्यशैली से प्रभावित होकर आज पालमपुर में हर कोई भाजपा और त्रिलोक कपूर से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हम पूरी तरह त्रिलोक कपूर और भाजपा के साथ खड़े रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी को पालमपुर में विजय करवाएंगे।
गांव सदवां में चल रहे लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में जमा दो के छात्रों को फेयरवेल पार्टी दी गई। इस दौराना स्कूल प्रिंसीपल पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अश्विनी ठाकुर और चेयरमैन गुरपाल सिंह पठानिया ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस विदाई पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल और मिस फेयरवेल रहे। इस दौरान 12वीं की छात्रा काजल को मिस फेयरवेल और प्रियांशु को मिस्टर फेयरवेल चुना। अंत में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत डांगड़ा में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ के साथ रस्सी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत्क के पिता का कहना है कि इसका पुत्र अमित कुमार सेना में भर्ती होने क लिए मेहनत करता था, जो भर्ती से किन्ही कारणों से रह जाता था, जिससे मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गया था, जो पिछले कल 5.00 बजे शाम घर में बिना बताए कहीं चला गया था। अमित कुमार ने आम के वृक्ष की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की माैत बारे अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई संदेह जाहिर नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृत्क अमित कुमार के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ममाल दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
हर बूथ, पांच यूथ के लक्ष्य के साथ हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस हर बूथ तक पहुंचेगी। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम का विमोचन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 14 लाख युवा बेरोजगार हैं। ये युवा स्किल्ड होने के बावजूद धक्के खाने पर मजबूर हैं। रही-सही कसर लाकडाऊन और बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने निकाल दी है। इस कारण बेरोजगार बहुत परेशान हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम और प्रबल रहेगी। प्रदेश का युवा जयराम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये तैयार है। प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश के हर बूथ पर पार्टी विचारधारा के अनुपालक पांच युवा तैयार करेगी। ये पांच युवा हर घर दस्तक देने के साथ सरकार की जन विरोधी नीतियों को हर द्वार तक पहुंचाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी विशेष ग्रामसभा को करेंगे संबाेधित फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि विभाग द्वारा 24 को किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष ग्राम सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस विशेष ग्राम सभा में कार्यक्षम किसानों व प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड में विलय के लिए संगठित भी किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 24 अप्रैल से पहली मई तक किसान क्रेडिट कार्ड अभियान तथा 25 अप्रैल से पहली मई तक ‘फसल बीमा पाठशाला अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों कृषि, पशु पालन, दुग्ध एवं मत्स्य, राजस्व विभाग, स्थानीय स्वशासन, पंचायत सचिव तथा नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं मुख्यतः किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत कृषि, पशु पालन, दुग्ध एवं मत्स्य संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा लाभ प्राप्त करने में सहयोग करना है। अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों व प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत सभी योजनाओं के लिए पंजीकृत करवाया जाएगा तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना कार्यक्रम के सभी पात्र किसानों का भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के लिए भी समावेश किया जाएगा। फसल बीमा पाठशाला अभियान के अंतर्गत सभी कार्यान्वित बीमा कंपनियां खंड व ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन करेंगी तथा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न प्रावधानों तथा इनके महत्व व विभिन्न औपचरिकताओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए राज्य नोडल विभाग जैसे कृषि, उद्यान, सहकारिता, आत्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, कार्यक्रम कार्यान्वित करवाने वाली बीमा कंपनियां, सामान्य सेवा केंद्र, ग्रामीण वित्त संस्थान भाग लेंगे। अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को एक दिवसीय महा आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर लोकमित्र केंद्र के माध्यम से देश के किसानों को संबोधित करेंगे तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बार में जानकारी देंगे। केंद्रीय मंत्री के संबाेधन के उपरांत कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर किसानों को संबोधित करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ने प्रदेश के किसानों का आह्वान किया कि वह इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किसानों को पूर्ण लाभ मिल सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना ठाकुर इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र व प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले राज्यपाल ने प्रातः राजभवन की यज्ञशाला में परिजनों के साथ यज्ञ में भाग लिया तथा राजभवन परिसर में पोपुलर का पौधा रोपित किया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अपना जन्मदिन मनाया। पुलिस महा निदेशक संजय कुंडू, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, शिमला और नौणी विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर में नई प्रतिभा चमक उठी। 'वर्चुओसो'- द अनवील्ड ट्रेजर, एक ऐसा नाम जो कैंपस में नए शिक्षकों और छात्रों की उल्लेखनीय प्रतिभा और प्रभावशाली उत्साह के अनावरण के लिए उपयुक्त है। एक रमणीय टैलेंट हंट शो की ओर ले जाने वाले उनके समर्पित प्रयासों की अत्यधिक सराहना की गई। मधुर कंठों से निकले सुरमय गीत, ऊर्जावान और समन्वित बलूची नृत्य, भारत के प्राणपोषक विभिन्न राज्यों के मनमोहक नृत्य, रंगमंचीय नाटक 'एक्टटैक', एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने सभागार में समां बांध दिया था। कविता द्वारा डफली एवं ढोलक की थाप पर प्रस्तुत नृत्य प्रदर्शन प्रेरणादायक था, जबकि आंचल द्वारा क्लिक की गई विद्यालय परिसर की विभिन्न चक्षुप्रिय तस्वीरें मंत्रमुग्ध कर गईं। नए स्टाफ ने सामूहिक रूप से शानदार परस्पर समन्वय का प्रदर्शन करके अपने सर्वोत्तम प्रयासों को प्रस्तुत किया और दर्शकों, विद्यार्थियों एवं पुरातन छात्रों के मनमस्तिष्क में अपने कौशल की सुगबुगाती आहट छोड़ गए। कार्यक्रम में सभी अध्यापक, मुख्याध्यापक, विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह एवं मिसिज़ समीक्षा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर तथा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज यहां जारी एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल खबरों में बने रहने के लिए झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ देश में भी लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सभी कांग्रेसी नेता उनकी जगह लेने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
गत चार वर्ष में कृषि उपज मंडी सोलन के निर्माण पर लगभग 26.12 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कही । उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों में मुख्य मंडी के निर्माण पर 2.7 करोड़ , टर्मिनल मंडी परवाणू के निर्माण पर 20 करोड़, उप विनियमित मंडी धर्मपुर पर 1.21 करोड़, उप विनियमित मंडी चक्की का मोड़ पर 6.26 लाख, उप विनियमित मंडी कुनिहार पर 1.94 करोड़ तथा उप विनियमित मंडी नालागढ़ पर 2.5 लाख खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन सब्जी मंडी को ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत सिविल सर्विस दिवस पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सब्जी मण्डी सोलन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों एवं बागवानों को समय पर उनकी उपज का मूल्य दिलवाने में सहायक सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में सोलन सब्जी मंडी ने 4.17 करोड़, वर्ष 2018-19 में 9.52 करोड़, वर्ष 2019-20 में 23 करोड़, वर्ष 2020-21 में 20 करोड़ तथा वर्ष 2021-22 में 25 करोड़ का व्यापार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 66 मंडियां कार्यरत हैं तथा 20 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 6 मंडियों में विभिन्न निर्माण कार्यों पर लगभग 100 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। यह राशि विश्व बैंक द्वारा स्वीकृत की गई है। बलदेव भण्डारी ने कहा कि 280 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की विभिन्न कृषि एवं फल मण्डियों को स्तरोन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन में नौ करोड़ की लागत से जायका परियोजना के अंतर्गत सेब मंडी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के परवाणू में पुष्प मण्डी का निर्माण भी किया गया है। यहां 10 दुकानें निर्मित की गई हैं। इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से फूलों का क्रय-विक्रय परवाणू स्थित पुष्प मण्डी से किया जाएगा। इससे प्रदेश के पुष्प उत्पादक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए गत वर्ष से भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गेहूं की खरीद करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष लगभग 6 लाख क्विंटल गेहंू की खरीद की जा रही है तथा किसान की फसल का भुगतान 24 घंटे के अंदर देय करना भी सुनिश्चित किया गया है। नालागढ़ उपमंडल के किसानों की सुविधा के लिए नालागढ़ में ही गेहंू की खरीद की जा रही है। इस वर्ष से यह कार्य 15 अप्रैल, 2022 से आरंभ कर दिया गया है। इस समय प्रदेश में ई-नाम पोर्टल पर 15 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। इन सभी को उनकी फसल का भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, सब्जी मण्डी सोलन के प्रधान गुरदीप साहनी, परवाणू सब्जी मण्डी के प्रधान संजीव रांटा, सचिव एपीएमसी डॉ. रविन्द्र शर्मा, सोलन भाजपा के उपाध्यक्ष तीर्थानंद भारद्वाज, एपीएमसी सोलन के सदस्य पदम पुण्डीर सहित एपीएमसी के अन्य सदस्य एवं आढ़ती उपस्थित थे।
रंजीत सिंह। कुनिहार क्षेत्र की प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा को जाने वाली सड़क पर लाखों रुपए खर्च करके स्वागत द्वार बनाया गया है। विडंबना यह है कि इस स्वागत द्वार पर कोई भी दिशासूचक साइन नहीं है। अकसर बाहर से विकास खंड कार्यालय काम से आने वाले लोगों को विकास खंड कार्यालय को दर्शाने वाला कोई भी साइन बोर्ड न होने से परेशानी से गुजरना पड़ता है। विकास खंड कार्यालय में ही सोसायटी पंजीकरण शाखा व आधार कार्ड बनाने का कार्य भी होता है और कुनिहार सब तहसील कार्यालय के नए भवन निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसके निर्माण का कार्य भी जल्द ही आरंभ होने वाला है। इंद्र पाल शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, कृष्ण लाल, पीयूष तनवर व चमन लाल सहित लोगों ने कुनिहार विकास खंड को जाने वाली सड़क पर लगे द्वार पर कार्यालय दिशासूचक साइन बोर्ड लगवाने की मांग खंड विकास अधिकारी कुनिहार से की है, ताकि स्वागत द्वार पर अंकित दिशा सूचक से बाहर से आने वाले लोगों को भटकना न पड़े व बोर्ड की कुरूपता भी समाप्त हो जाए। विदित रहे इससे पूर्व एचडीएफसी बैंक ने यहां साइन बोर्ड लगवाया था, परंतु पिछले कुछ वर्षों से यहां लगा बोर्ड भी जंग खा चुका है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में यह विषय है व जल्द ही किसी सामाजिक संस्था या फिर किसी ओर साधन से यंहा पर साइन बोर्ड दरुस्त करवा दिया जाएगा।
सोलन जिला के 495 राजकीय प्राथमिक तथा 117 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चंद ने दी। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 27 अप्रैल, 2022 तक सम्बन्धित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन जमा हो जाने के उपरांत चयन प्रक्रिया संबंधित उपमंडलाधिकारीकी अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया 31 मई, 2022 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
शाहपुर विधान सभा में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा शर्मा व उपाध्यक्ष किरण कौशल ने पद व गोपनीयता की शपथ उठाई। उन्हें यह शपथ एसडीएम डॉ. मोरारी लाल ने दिलवाई। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश सरवीण चौधरी भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर में जल्द ही सीवरेज व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद सतीश कुमार, पंकज महाजन, बीरबल, शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, राकेश मनु, बख्शी राम आदि मौजूद रहे।
हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाए। हर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कही। वह झनिकर वार्ड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश भर में मतदान केंद्रों के तहत आने वाले ग्राम केंद्र अध्यक्ष बूथ पालकों एवं पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं के घर पर उनके नाम की पट्टिका व पार्टी का झंडा लगा रही है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी बूथ पालक के पद पर भी अपनी सेवाओं का निर्वहन कर रहे हैं। शनिवार को उनके घर पर भी उनके नाम की पट्टिका एवं पार्टी का झंडा लगाया गया। वहीं इस संबंध में मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि इस दौरान भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर के साथ-सथ दोनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था भुट्टिको कुल्लू ने ठाकुर वेद राम जयंती राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लोक साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट साहित्य एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंध रखने वाले जाने-माने साहित्यकार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक अमरदेव अंगिरस को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। सेवानिवृत्त प्राध्यापक अमरदेव अंगिरस हिमाचल साहित्य जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने हिमाचली विशेष रूप से सोलन जिले की लोक संस्कृति से संबंधित गहन शोध किया है तथा इस पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। कई पुस्तकों का सफल संपादन भी किया है। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से अपने लेखों द्वारा पाठकों का ज्ञान वर्धन करते रहते हैं। अमरदेव अंगिरस का दाड़लाघाट में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम दशहरा उत्सव सहित अन्य गतिविधियों में अहम योगदान रहता है। अमरदेव अंगिरस ने भुट्टिको संस्था के अध्यक्ष, चयन समिति एवं अधिकारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं सरस्वती माता का सम्मान हैं। गत चार दशकों से धर्म, ईश्वर और संस्कृति के प्रति अपनी जिज्ञासा के लिए लुप्त संदर्भों को पढऩे-लिखने का स्वतंत्र प्रयास करता रहा हूं। विधायक संजय अवस्थी, पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष कुनिहार सोमा कौंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड राम कृष्ण शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, प्रेम केशव, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम, उपप्रधान हेमराज, प्रधान बरायली रीता शर्मा, उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, प्रधान रौड़ी रीना शर्मा, उपप्रधान जीत राम, सेवानिवृत्त अध्यापक केशव विशिष्ठ, धनी राम चौधरी, जय पाल चौधरी, डॉ. मस्त राम शर्मा, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, दीपक गजपति, लाला शंकर, मोहन सिंह ठाकुर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में लोगों को नशे के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दी जागृति महिला एग्रो मार्केटिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड दाड़लाघाट की सीईओ नीलम विशेष रूप से उपस्थित रही। नीलम ने अपने संबोधन में समाज में लोगों में व बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो कि हमारे समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है तथा आज विद्यार्थी इसकी गिरफत में आ रहे हैं। अंत में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की, ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सोसायटी की सदस्य मीरा, सोमा, सीमा, कौशल्या, प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, नरेंद्र लाल, सुमन बट्टू, जय प्रकाश मिश्रा, धर्म दत्त, सुरेंद्र, मुकेश, मदन लाल, विजय, प्रवीण कुमार, अनीता कौंडल, रेणुका, नीलम शुक्ला, अनीता देवी, वीना देवी, किरण बाला, रेखा, जागृति, मंजू व नीलम कुमारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां में सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य किशोर कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार एनएसएस प्रभारी प्रदीप कुमार प्रवक्ता गणित और प्रभारी कुमारी रितिका प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने बच्चों के साथ दिवसीय कार्य हेतु अवगत कराया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां का समस्त शिक्षकों अगर शिक्षा स्टाफ उपस्थित रहा। इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवी भाग लेकर सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इस मौके पर स्वयंसेवियाें ने स्वागतम गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यकारी प्रधानाचार्य किशोर कुमार भस्मासुर के अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार स्वयंसेवी तय करेगी। कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत भोग्रवां में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे गांव की सफाई करके गांव काे स्वच्छ बनाएंगे। साथ ही नशे और देश में जारी सामुदायिक कुरीतियों और ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई की ओर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा इंदौरा-पंजाब यूनिवर्सिटी की और से संपूर्ण पंजाब में शिक्षा विभाग की और से छात्रवृत्ति योजनाएं बनाई गई थी। जिन्हें अमल में लाते हुए पंजाब में छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं करवाई गई। हिमाचल के साथ लगते पंजाब के बुंगल बदानी के श्री साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में भी छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसकी अध्यक्षता और निरक्षण पंजाब के सभी आईएएस अधिकारी कर रहे हैं और बुंगल, पंजाब के साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में हरबीर सिंह, IAS डिप्टी कमिश्नर पठानकोट और पन्ना लाल भाटिया मेयर पठानकोट, विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने की। छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में इंदौरा हिमाचल प्रदेश के लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया और छात्रवृत्ति के रुप में लैपटॉप जीतकर इंदौरा तहसील का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर सपना साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की छात्रा तथा तृतीय स्थान पर कर्ण रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा (शिमला ) में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां जिनमें क्विज कंपीटीशन, स्लोगन लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आदि छात्र-छात्राओं से करवाई गई और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी मुख्याध्यापिका ज्योतिका नेगी की देख-रेख में संपन्न करवाई गई। विज्ञान अध्यापक राजीव राठौर ने विद्यार्थियों से विज्ञान सबंधित प्रश्नोत्तरी करवाई, जिसमे जूनियर व सीनियर कैटेगरी के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व गैर अध्यापक गण उपस्तिथ रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्मचंद भारती ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन सिद्धपुर में उच्च शक्ति के नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र सिद्धपुर, योल, योल बाजार, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलू, फेतहपुर, सुकक्ड़, बागणी, होटल क्लब मोहिन्द्रा, दाडऩू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी, बनोरडू, मोहली, तपोवन, झियोल, बरवाला, थातरी तथा खरोता इत्यादि क्षेत्रों में 25 अप्रैल को प्रात: 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम की खराबी के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
बीते 19 अप्रैल को साइबर सेल को एक शिकायत मिली थी। जिसमें एक शातिर ने एसबीआई योनो ऐप को अपडेट करने के लिए मैसेज के माध्यम से एक लिंक भेजा। पीडि़त ने जब उस लिंक पर क्लिक तो एक फार्म एप्लीकेशन ओपन हुई। जैसे ही पीडि़त ने उस फॉर्म को भरा तो उसके खाते से 1 लाख रुपए कट गए। इस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त 1 लाख रुपए को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करवा दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरे। यह सब केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन रैली के दौरान कही। उनका कांगड़ा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपए प्रति वर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.37 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए, जबकि पिछले 40 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 8 लाख पानी के कनेक्शन ही दिए गए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत 5.40 लाख से अधिक और सहारा योजना के तहत 18,000 से अधिक मरीज़ों को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के स्वतन्त्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कांगड़ा चित्रकला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलवाने वाले कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत को 'विश्व गुरु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो टीकों के आविष्कार के वर्षों बाद इनका लाभ भारत को मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के नौ महीने के भीतर ही कोरोना वैक्सीन का स्वदेशी टीका तैयार किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार युक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से करीब 430 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विद्यार्थी अपने वाहनों पर भारतीय झंडा फहराकर युक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सहप्रभारी संजय टंडन, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक, भाजपा नेता, विभिन्न अग्रणी संगठनों के महासचिव, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा की गई है। इसके बाद जिला सिरमौर में सभी पात्र व्यक्तियों को इस पेंशन के दायरे में लाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। इस विशेष अभियान के तहत समस्त पंचायतों में 25 अप्रैल से 5 मई तक पंचायत सचिव सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित पंचायत के सभी पात्रों की पेंशन आवेदन संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे। उन्होंने सपष्ट किया की पेंशन के लिए ग्राम सभा के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर में तैयार किए गए सभी मामलों को पंचायतों द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में भेजा जाएगा जहां से तहसील कल्याण अधिकारी विभागीय नियम अनुसार ई-कल्याण सॉफ्टवेयर में इन मामलों को भरना सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार 24 अप्रैल से प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं एक अनुसूचित जाति बहुल बूथ की बैठक लेंगे। साथ ही हर जिला में उनके स्वागत और अभिनंदन के कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। अनुसूचित जाति बैठक में जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, जिला से प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा में पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला से प्रदेश में पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अनुसूचित जाति बहुल बूथ की बैठक में संबंधित बूथ के त्रिदेव, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख उपस्थित रहेंगे। राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार के प्रवास के दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव एवं मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश समन्वयक तिलक राज और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार भी मौजूद रहेंगे। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार 24 अप्रैल को जिला नूरपुर, 25 अप्रैल को जिला चंबा, 26 अप्रैल को जिला कांगड़ा, 27 अप्रैल को जिला देहरा, 28 अप्रैल को जिला पालमपुर, 29 अप्रैल को जिला शिमला, 3 मई को जिला महासू, 4 मई को जिला सोलन, 5 मई को जिला सिरमौर, 6 मई को जिला बिलासपुर, 7 मई को जिला सुंदरनगर, 8 मई को जिला मंडी, 9 मई को जिला कुल्लू, 10 मई को जिला लाहौल स्पीति, 11 मई को रामपुर और 12 मई को रिकांगपिओ में उपस्थित रहेंगे।
शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन की उपस्थिति में कांगड़ा में सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ली। आप चुनाव इंचार्ज सतेंद्र जैन ने पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजकुमार समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आप की सदस्यता दिलवाई। पार्टी का दामन थमने वालों में जिनमें पूर्व प्रधान पंचायत दौलतपुर समेत कई रिटायर्ड कर्मचारी और भाजपा और कांग्रेस के युवा और महिलाओं ने आप का हाथ थामा है। इस मौके पर सतेंद्र जैन ने कहा कि जनता लगातार आप से जुड़ रही है। इसकी वजह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गुड गवर्नेंस है। इस मौके पर पीसी वर्मा रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट, अश्वनी कुमार पूर्व प्रधान ग्राम दौलतपुर, प्रताप चंद्र पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत दौलतपुर, दिनेश चौधरी कार्यकर्ता कांग्रेस, मदन लाल चौधरी रिटायर्ड प्रिंसिपल, मेहर चंद रिटायर्ड, ज्ञान चंद वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस, मस्त राम, रिटायर्ड हेड मास्टर, देस राज रिटायर्ड अध्यापक, विक्रम ओहरी कांग्रेस कार्यकर्ता, अरुण कुमार उपप्रधान व कांग्रेस कार्यकर्ता, अश्वनी कुमार, कांग्रेस कार्यकर्ता, नोद्धा राम, प्रवीण चौधरी, बोधराज उपप्रधान ग्राम पंचायत रानीताल, सुरेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस, साहिल मेहरा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, राजकुमार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नीरज ठाकुर फतेहपुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
विश्व अर्थ दिवस के अवसर पर अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला के नेतृत्व में काठा और जुड्डी कलां एरिया में 150 के लगभग विभिन्न छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर ट्री गॉर्ड भी लगाए गए। इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन सुमित सिंगला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बीबीएन को हरा-भरा बनाने के लिए संस्था ने गत 16 वर्षों हजारों पौधे रोपे हैं। वहीं सोसायटी मेंबर ने इस दौरान बीबीएन में 10000 से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प लिया। वहीं आज काठा गौशाला में वृक्षारोपण के दौरान एक चमत्कार हुआ। जैसे ही पीपल का पौधा लगाने के लिए सोसायटी की टीम ने खुदाई शुरू की तो इसी दौरान उसमें से एक शिवलिंग भी निकला। पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग पीपल के वृक्ष के नीचे ही स्थापित कर दिया गया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने बताया कि शीघ्र ही गौशाला काठा में एक मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जुड़ी कलां एरिया में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त कई स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उपमंडल भटियात के समोट में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इस दौरान विधायक विक्रम जरयाल बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। वहीं डॉ. विनीत ठाकुर ने बताया कि इस दौरान लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी प्रदान की गईं। इस मौके पर विभाग द्वारा 270 लोगों की स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस अवसर पर एसडीएम भटियात बच्चन सिंह, खंड चिकित्सक अधिकारी डॉ. सतीश, बीडीसी अल्पना जरयाल आदि मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन से हाल ही में पदोन्नत होकर संदीप शर्मा वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक-11 बने हैं। उनकी पोस्टिंगराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाल में हुई है। आज उनको राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन द्वारा फेयरवेल पार्टी दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। वहीं इस दौरान प्रधानचार्य नरिंदर विशिष्ठ, कुलबीर पठानिया, जगदीप सिंह, राम सिंह, सुशील कुमार, संजय कुमार, हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान, रुपेश डढवाल आदि मौजूद रहे।
23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राऊंड में आम आदमी पार्टी की रैली होने जा रही है। इसके लिए सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। इस संबंध में आप प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि कांगड़ा की रैली में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और यह रैली ऐतिहासिक होगी।
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में फिजिक्स विभाग में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय रखा गया था, पृथ्वी और विज्ञान। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि यदि प्रकृति सुरक्षित होगी तो भविष्य सुरक्षित होगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य, डॉ बलजीत सिंह पटियाल उपस्थित रहे। फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो शिवकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण डॉ अंकिता शर्मा ने किया, मुख्य अतिथि डॉक्टर बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में छात्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। भाषण प्रतियोगिता में सत्यम को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त अनिकेत, क्षितिज, महक, ललित और साक्षी ने भी इस विषय पर अपने अपने पक्ष रखे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भावना, आकृति, प्रगति और शिवानी की टीम ने प्रथम स्थान, आदित्या, नैंसी, प्राची प्रीतिका, ऋषभ, शिवाली, शिखा की टीम ने द्वितीय स्थान और शिवानी, नविता, नीतिका और परपिंदर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो शिवकुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष के अतिरिक्त प्रो मंजू पार्ती, डॉ नरेश कुमार शर्मा, प्रो विजय शर्मा, डॉ देवव्रत अवस्थी, डॉ नरेश शर्मा, प्रो साहिल सिंह, डॉ अंजली राणा एवं फिजिक्स स्नातकोत्तर विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में डॉ अंकिता शर्मा ने प्राचार्य विभागाध्यक्ष, अध्यापकवर्ग, प्रतिभागियों और उपस्थित छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान स्नातक अनीता देवी ने बताया कि पृथ्वी का संरक्षण हर व्यक्ति का कर्तव्य है। हमें इसे अपने आसपास के वातावरण तथा पर्यावरण को स्वच्छ रख कर सुरक्षित रखना चाहिए। अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए तथा बिजली की बचत करनी चाहिए। इसके लिए हम सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं। पृथ्वी ग्रह को स्वस्थ रखने का प्रण हर व्यक्ति को लेना चाहिए। विद्यार्थियों ने इस पर पेंटिंग तथा नारे लिख कर संदेश दिया। छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने पुरस्कार वितरित किए गए।इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, नरेंद्र लाल, सुमन बट्टू, जय प्रकाश मिश्रा, धर्म दत्त,सुरेन्द्र,मुकेश,मदन लाल,विजय,प्रवीण कुमार,अनीता कौंडल,रेणुका,नीलम शुक्ला,अनीता देवी,वीना देवी,किरण बाला, रेखा, जागृति, मंजू, नीलम कुमारी, रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान स्नातक अनीता देवी ने बताया कि पृथ्वी का संरक्षण हर व्यक्ति का कर्तव्य है। हमें इसे अपने आसपास के वातावरण तथा पर्यावरण को स्वच्छ रख कर सुरक्षित रखना चाहिए। अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए तथा बिजली की बचत करनी चाहिए। इसके लिए हम सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं। पृथ्वी ग्रह को स्वस्थ रखने का प्रण हर व्यक्ति को लेना चाहिए। विद्यार्थियों ने इस पर पेंटिंग तथा नारे लिख कर संदेश दिया। छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने पुरस्कार वितरित किए गए।इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, नरेंद्र लाल, सुमन बट्टू, जय प्रकाश मिश्रा, धर्म दत्त,सुरेन्द्र,मुकेश,मदन लाल,विजय,प्रवीण कुमार,अनीता कौंडल,रेणुका,नीलम शुक्ला,अनीता देवी,वीना देवी,किरण बाला, रेखा, जागृति, मंजू, नीलम कुमारी, रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।


















































