राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ की आठवीं छात्रा अंकिता कुमारी को एनसीईआरटी सोलन के द्वारा परीक्षा ली गई, परीक्षा के आधार पर छात्रवृत्ति मिली है। एनएमएमएस में मेरिट के आधार पर पास हुई छात्रा को अब आगामी 2 वर्षों के लिए 1000 की प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य विजय कुमार उक्त छात्रा के माता-पिता के साथ सहपाठियों ने उसे बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रवक्ता सरोज कुमारी, रज्जू वाला, सुरेश कुमार, होशियार सिंह सहित उपस्थित रहे।
सड़कें किसी भी विकास के क्षेत्र में जीवन रेखा की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में तो विकास की संभावनाओं के द्वार खोल देती हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कही। वह जुब्बल क्षेत्र के मांदल में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खनाशनी क्षेत्र के अंतर्गत उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर और क्वांलटा गांव को जोड़ा गया हैं। वहीं शराचली क्षेत्र में पहले की तरह ही सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि शराचली क्षेत्र के अंतर्गत 4 वर्षो से बंद पड़े सड़को के कार्य विधायक निधि के तहत प्रारंभ किए गए हैं। स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला। उन्होंने कहा कि इस सड़क का टेण्डर 15 दिसम्बर, 2021 को ठेकादार को आबंटित कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर 77.68 करोड़ खर्च होंगे। पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित 18 करोड़ की लागत से हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत मांदल के प्रधान बलवीर शर्मा जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सीथटा, बीडीसी पूर्व उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, भीम सिंह झौटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल अनिता चौहान आदि मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग में पृथ्वी दिवस मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक बाबूराम पंवर ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत करना है और इसी के साथ हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। इस वर्ष 2022 की पृथ्वी दिवस की थीम है "हमारे ग्रह में निवेश" इस अवसर पर सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान दसवीं की छात्रा दीक्षा तथा दूसरा स्थान दसवीं कक्षा की छात्रा रंजना ने प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सातवीं कक्षा की छात्रा हर्षा तथा दूसरा स्थान आठवीं कक्षा के छात्र हिमांशु ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा पौधारोपण, विद्यालय परिसर की सफाई करवाई गई। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बल्ला स्थित वेद व्यास परिसर में शुक्रवार के दिन "राष्ट्र निर्माण में डा भीमराव अंबेडकर का अवदान" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिमाचल प्रांत के कार्यवाह डा किस्मत कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसरों निदेशक प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे ने की। भारतीयों का विचार प्रकृति केन्द्रित है "माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथ्वियाः " ऐसा कहकर पृथ्वी दिवस का महत्त्व भी किस्मत कुमार ने प्रतिपादित किया। उसके उपरान्त व्याख्यान प्रारम्भ किया डॉ भीम राम राव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों से अवगत कराया एवं धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्दों की समीक्षा कि बताया गया यह पंथ निरपेक्ष शब्द है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रो पी वी बी सुब्रह्मण्यम, कार्यक्रम अधिकारी डा पुरुषोत्तम कुमार, कार्यक्रम सह प्रभारते डा मानोज्ञा, कार्यक्रम समन्वयक डा मुकेश शर्मा सहित आधुनिक विषय के विभागाध्यक्ष डा संजय मनकोटिया, अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ सहायकाचार्य डा मनीष सरोच आदि उपस्थित रहे।
डाडासीबा में चार साल के करीब खुली फायर चौकी आलम यह है कि यहां फायर चौकी तो सरकार ने खोल दी है लेकिन हाइड्रेंट की सुविधा देना भूल गई है। डाडासीबा में हाइड्रेंट नहीं होने से चौकी के लिए कर्मचारियों को डाडासीबा से लगभग पाँच किलोमीटर दूर वलभाल गांव में अग्निशमन वाहनों में पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाडासीबा में दो फरवरी 2019 को फायर चौकी खुली थी। डाडासीबा चौकी में एक बड़ा और एक छोटा अग्निशमन वाहन हैं। हालांकि यहां वाहनों की सुविधा तो है लेकिन हाइडेंट नहीं है। वहीं फायर सीजन शुरू हो चुका है। डाडासीबा के नजदीक जंगलों में व लोगों की पशुशालाएं जल ने के समाचार आये दिन आते रहते हैं। फायर चौकी के कर्मचारियों को पानी भरने के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। फायर सीजन अभी शुरू ही हुआ लेकिन अस्थाई व्यवस्था भी हो पाएगी या नहीं यह भी सवाल ही बना हुआ है, क्योंकि अधिकारियों के मुताबिक संबंध में प्रशासन से मांग उठाई गई है जबकि जल शक्ति विभाग की मानें तो प्राक्कलन बनाकर भेजा गया है, जब तक मंडल कार्यालय से स्वीकृति नहीं मिलती और बजट का प्रावधान नहीं होता तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। चौकी प्रभारी बीरबल डाडासीबा ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी में 13 कर्मचारियों का स्टाफ है लेकिन फायर हाइड्रेंट ना होने से आपात स्थिति में पांच किलोमीटर दूर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है, यदि चौकी के नजदीक हाइड्रेंट हो तो कर्मियों को जरूर राहत मिलेगी और अग्निकांडो पर भी तुरंत काबू पाया जा सकेगा। प्रशासन से कई बार लिखित व मौखिक मांग उठाई जा चुकी है लेकिन अभी तक हाइड्रेंट नहीं लग पाए हैं। वहीं इस संदर्भ में सहायक अभियंता राकेश कुमार जल शक्ति विभाग डाडासीबा का कहना है कि फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए प्राक्कलन मंडल कार्यालय भेजा है कार्यालय स्वीकृति को बजट का प्रावधान होने पर हाइड्रेंट लगा दिए जाएंगे।
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में रिंकू धीमान, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) ने पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा सातवीं की छात्रा ईशिता भाटिया ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा कृति ने एक कविता प्रस्तुत की। तत्पश्चात कक्षा बारहवीं (विज्ञान) की छात्रा उल्लासिता व सेजल ने पृथ्वी दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित व स्वस्थ रखने की ज़िम्मेदारी हम सब की है। पृथ्वी का संरक्षण हमें अपना कर्तव्य समझ कर करना चाहिए और समाज के अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करना है। प्राचार्या ने कहा कि धरती को बचाना है, तभी जीवन बचेगा। पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहां आज तक जीवन संभव है। इसलिए पृथ्वी पर जीवन को जारी रखने के लिए, पृथ्वी को बचाना आवश्यक है। 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि मानव जाति को पृथ्वी के महत्व के बारे में पता चल सके। पृथ्वी दिवस 2022 की थीम ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ राखी गई। इस थीम का संदेश यह है कि हम अपनी पृथ्वी पर हरियाली का निवेश कर ही आगामी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं |
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) रिंकू धीमान ने पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा सातवीं की छात्रा ईशिता भाटिया ने स्पीच दी। वहीं आठवीं की छात्रा कृति ने एक कविता प्रस्तुत की। इसके बाद बारहवीं की छात्रा उल्लासिता व सेजल ने पृथ्वी दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
रक्कड़ समीपवर्ती पड़ते लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इस उपलक्ष्य पर कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने पौधा रोपण किया छोटे छोटे विद्यार्थियों में अपनी पृथ्वी के प्रति सम्मान को देखकर सभी सुन रह गए वहीं दूसरी कक्षा व तीसरी से पांचवी के विद्यार्थियों ने पृथ्वी पर नारे स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और धरती मां को साफ सुथरा रखने का प्रण लिया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों के इस सराहनीय कार्य को देखकर उनकी प्रशंसा की और अपने भाषण द्वारा उनके मनोबल को और ज्यादा बढ़ाया और कहा कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्कूल करवाता रहेग।
पृथ्वी के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए साई इंटरनेशनल स्कूल में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक द्वारा दिए गए भाषण से हुई कि धरती और प्रकृति को कैसे संरक्षित करना चाहिए, और बताया की हमें जयादा से जायदा पेड़ लगाने चाहिए, गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखना चाहिए ताकि आसान अपघटन के लिए रास्ता बनाया जा सके। शिक्षार्थियों द्वारा नारा लेखन गतिविधि की गई।
हिमाचल पुलिस के हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड ने मुंबई में कलर्स टीवी के रियल्टी शो हुनरबाज में धूम मचा दी। ऐसा कर इस बैंड की टीम ने न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है अपितु पूरे भारत में नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल आर्लेकर ने इस टीम प्रेरणास्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए 'हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड को माध्यम बनाया जा सकता है। इससे पूर्व भी बैंड के माध्यम से राज्य पुलिस बल ने नशा, कोरोना महामारी, यातायात प्रबंधन इत्यादि पर वीडियो बनाए हैं। भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक विषयों को लेकर इनका योगदान लिया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि 'खाकी के ये जवान बहुत ही ज्यादा प्रतिभावान हैं। मुझे इन पर गर्व है। मैंने इस बैंड के वीडियो क्लिप देखे थे और गोवा से भी उन्हें इनकी शानदार परफार्मेंस को लेकर फोन आते रहे। बैंड की उपलब्धि को वे अपनी उपलब्धि मानते हैं। इस उपलब्धि के बाद निश्चित तौर पर पुलिस के प्रति लोगों का रवैया बदलने वाला है और लोक मित्र पुलिस की छवि में इससे और निखार आएगा। उन्होंने राज्य पुलिस द्वारा अब तक के सफर में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर म्यूजिकल वीडियो तैयार करने का भी आग्रह किया। उन्होंने इसके लिए पुलिस अधीक्षक संजय कुंडू के प्रयासों की भी सराहना की। वहीं पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वर्ष 1996 में यह हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड अस्तित्व में आया। तब से लेकर अब तक इसने कई आयाम स्थापित किए हैं। पुलिस नेतृत्व लगातार हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बंैड का समर्थन करता रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी.आई.डी एन. वेनुगोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.आर. वर्मा तथा पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 26 अप्रैल 2022 को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला प्रात: 9 बजे सायं 4 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर के नजदीक मेला ग्राउंड में लगाया जा रहा है। इसका शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे। इस मेले में नामी औद्योगिक इकाइयां हिस्सा ले रही हैं और 2000 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रिज्यूम के साथ पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला के फोन नंबर 01892 224892 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कल कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में आम आदमी पार्टी की रैली हो रही है। इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल में शिरकत करेंगे। आप की इस रैली के लिए लोग खासे उत्साहित हैं। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इस रैली से भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ गई है। दिन-प्रतिदिन आप का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। लोग स्वेच्छा से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी की नीतियां जनहित में हैं।
समस्त विश्व में आज पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद पृथ्वी को अनावश्यक दोहन से बचाना है। इसी कड़ी के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में भी एक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगित छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के बीच करवाई गई। इस प्रतियोगिता में तनवी प्रथम, मुक्ता सेकेंड और प्रियंशा थर्ड रही। वहीं नौंवी और दसवीं के छात्रों में भी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्मृति प्रथम, सारांश सेकेंड रहा। इसी तरह से दीक्षा तथा श्रुति तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा ने पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व बताया। वहीं इस दौरान राजीव डोगरा, अमीचंद, सुनील कुमार, विमल सागर, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार और उपेंद्र कौंडल भी मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन ने ग्राम पंचायत गडख़ल सनावर में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन अंशु चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस, मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन अधिनियम, पंचायती राज के न्यायिक कार्य, लोक अदालत इत्यादि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान मोना चंचल, वार्ड के सदस्य, पूर्व प्रधान तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सोशल मीडिया में वायरल गौसदन कंगैहण की गायों के मरने व उनकी गंभीर स्वास्थ्य हालत का वीडियों की पुष्टि हेतु आज तहसीलदार जयसिंहपुर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के साथ गौसदन कगैहण का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गायों की जांच की गई। जैसा की वीडियों में दिखाया गया है कि गायाें काे चारा आदि नहीं दिया जा रहा है व गाएं मर रही हैं, यह सब गलत पाया गया। इसके साथ गायों को दिया जाने वाला चारा व पानी व भंडारन आदि की व्यवस्था भी जांची गई, जो कि प्रर्याप्त मात्रा में पाई गई। पशुपालन विभाग को समय-समय पर गायों की स्वास्थ्य जांच करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में गायों को दिया जाने वाला फिडिंग/चारा आदि की व्यवस्था को जनता के सहयोग से और बेहतर किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन सौर ऊर्जा के दोहन को बढ़ावा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मिशन के तहत शिमला शहर के 66 सरकारी भवनों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से 1.85 करोड़ की बिजली की बचत की गई है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन ने शिमला शहर का कायाकल्प किया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना इस मिशन का मुख्य घटक है। पहले शहर में सरकारी भवनों को चिन्हित किया गया तथा उसके बाद प्रदेश में सौर ऊर्जा की नोडल एजेंसी हिमऊर्जा के माध्यम से इन भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रथम सौर ऊर्जा संयंत्र जनवरी 2019 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया। अब तक 66 सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 2500 किलोवाट आवर है। अब तक इन संयंत्रों के माध्यम से 39.16 लाख किलोवाट आवर ऊर्जा का उत्पादन किया गया है, जिससे 1.85 करोड़ की बिजली की बचत हुई है। सरकारी प्रिंटिंग प्रेस, एचआरटीसी कार्यशाला तारादेवी, बागवानी निदेशालय, हि.प्र. विश्वविद्यालय में छात्रावास, एचआरटीसी का पुराना बस स्टैंड, डीडीयू जोनल अस्पताल, जिला न्यायालय चक्कर कुछ ऐसे कार्यालय हैं, जिन्होंने अब तक प्रति कार्यालय बिजली बिलों पर 3 लाख रुपये से अधिक की बिजली की बचत की है और एक लाख यूनिट से अधिक का उत्पादन किया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हरित ऊर्जा विशेषकर सौर ऊर्जा पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हम हरित ऊर्जा के साथ स्मार्ट सिटी के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा स्मार्ट सिटी का भविष्य है। ऐसी कई परियोजनाएं हैं, जहां मुख्य रूप से बिजली बिलों पर खर्च किया जाएगा। ऐसी सभी परियोजनाओं विशेष कर लिफ्ट और एस्केलेटर को जोड़ने के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को संजौली में निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज में एस्केलेटर की संभावना तलाशने को कहा गया है। हिम ऊर्जा द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की संभावना भी तलाश की जाएगी, जिससे बिजली खर्च कम होगा और एस्केलेटर अधिक व्यावहारिक हो जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 22 अप्रैल को कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के उपरांत पहली बार कांगड़ा जिला का दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी, विधायक अरूण कुमार व राकेश जमवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज सहित अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया।
बड़ागढ रिर्जाट में किया कुल्लवी परंपरानुसार स्वागत अनूप। कुल्लू एनिमल फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री रशमिका मनाली पहुंच गए हैं। उनका यहां कुछ दिनों तक ठहरने का कार्यक्रम हैं और वे यहां पांच सितारा बड़ागढ़ रिजार्ट में ठहरेंगे। इस दौरान बड़ागढ़ रिजार्ट पहुंचने पर उनका कुल्लवी परंपरानुसार टोपी और मफलर देकर प्रसिद्ध बागवान एवं एक्सिलेंस अवार्ड विजेता नकुल खुल्लर और उनके बेटे गुनाल खुल्लर ने स्वागत किया।
मुनीष ठाकुर । भरमौर जनजातीय क्षेत्र भरमौर में वीरवार को मणिमहेश न्यास की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एडीएम भरमौर डॉ संजय कुमार धीमान ने लघु संयुक्त कार्यालय पट्टी के सभागार में आयोजित हुई। ट्रस्ट द्वारा भरमौर में होनी वाली मणिमहेश यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मणिमहेश आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के प्रवाह को विनियमित करने के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 19 अगस्त जन्माष्टमी के दिन और 2 सितंबर राधा अष्टमी तक लाखों तीर्थयात्रियों की पवित्र झील में डुबकी लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। एडीएम भरमौर ने बताया कि इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान सभी विभागों द्वारा समय पर कार्रवाई करने, सेवाओं और बाधाओं का उचित मूल्यांकन करने का निर्णय लिया गया, ताकि यात्रियों को सभी न्यूनतम सुविधाएं समय पर प्रदान करवाई जा सकें। इस बैठक में तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस को न्यूनतम पुलिस बल और होमगार्ड को कसरत करने के लिए निर्देशित दिए गए। वन धन योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं की आजीविका को सुविधाजनक बनाने का भी निर्णय लिया गया था। बैठक में भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, एसएचओ भरमौर बाबूराम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट शिक्षा खंड धुंदन के अंतर्गत पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने को लेकर अधिसूचना तो जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना माध्यमिक विद्यालयों को भरने को लेकर जारी की गई है, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में इन पदों को भरने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नही हुई है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान मनीराम ठाकुर, विजय कुमार, हीरा लाल, ललित कुमार व स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दिनों शिक्षा खंड धुंदन के तहत 12 माध्यमिक विद्यालय व एक प्राथमिक विद्यालय में मल्टीटास्क भर्ती के रिक्त पदों को लेकर अधिसूचना तो जारी कर दी गई, लेकिन खंड धुंदन के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में इन पदों को भरने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। लोगों का कहना है कि धुंदन खंड में ऐसे बहुत से विद्यालयों में इन पदों को भरा जाना है, लेकिन अभी तक इन पदों को भरने को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। लोगों ने कहा कि खंड धुंदन के अंर्तगत 55 प्राथमिक विद्यालयों में से सिर्फ एक विद्यालय में ही मल्टीटास्क के पदों को भरा जाना है, जिसको लेकर लोगों ने सरकार व विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों ने कहा कि अधिसूचना को जारी करने में इतनी देरी क्यों लगाई जा रही है। लोगों ने प्राथमिक विद्यालयों की अधिसूचना जारी न होने को लेकर सरकार व विभाग के प्रति रोष जताया है। लोगों ने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते प्राथमिक विद्यालयों में मल्टी टास्क के पदों को भरने को लेकर अधिसूचना जारी की जाए, जिससे अभ्यर्थियों को समय रहते इन पदों को भरने के लिए आवेदन कर सकें। इस संबंध में उप शिक्षा निदेशक सोलन दिवान चंद चंदेल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस बारे निदेशक शिक्षा विभाग शिमला को लिस्ट दुबारा भेज दी है। शायद जो पहले अधिसूचना जारी हुई है वह 2018 के अनुसार हुई होगी, उस समय शायद इन स्कूलों में पार्ट टाइम कर्मचारी रहे होंगे। अब इन स्कूलों की आज की वास्तविक स्थिति भेज दी है
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के ग्राम पंचायत सुरडवां में रहस्यमई तरीके से रात को महिला की मौत होने की बात सामने आई है। महिला की मौत होने के पश्चात परिजनों ने रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जब महिला के मायके वालों ने इसका विरोध किया, तो इसकी शिकायत थाना इंदौरा में करवाई, उसके पश्चात थाना इंदौर के प्रभारी सुरेश शर्मा व डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन करने में जुट गए। मृतक महिला की बहन का कहना है कि अगर उसकी मृत्यु हो गई थी, तो उसका अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में क्यों किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फ्रेंडशिप की टीम अपनी जांच कर रही है, वह जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक महिला का नाम बचनों देवी है। मृतक महिला कि मां ने बताया कि मृतक महिला के पति की मृत्यु कुछ समय पहले ही हो गई थी, रात को महिला के घर वालों ने उनके मायके में फोन करके बताया कि महिला ने दवाई खा ली है, वह हम उसे अस्पताल ले जा रहे हैं, किंतु महिला को अस्पताल नहीं ले जाया गया था, वह रात को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की तह तक जाया जाएगा और रहस्यमई तरीके से उसकी मौत क्यों हुई और उसे रात के अंधेरे में क्यों जलाया गया। इसकी जल्द से जल्द पुलिस द्वारा छानबीन करके सामने ला दिया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में करोड़ों की योजनाओं को छात्रों को समर्पित किया। उन्होंने एक करोड़ 70 लाख की लागत से बने विज्ञान भवन, विद्यालय के दो परिसरों को जोड़ने वाले 75 लाख से बने ओवरहेड फुट ब्रिज और 5 लाख से बने मंच को छात्रों को समर्पित किया। उन्होंने भवारना के लोगों और छात्रों को इन योजनाओं की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता और दूर-दराज के क्षेत्रों में भी बेहतर तथा उच्च शिक्षा की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार एवम गुणात्मक शिक्षा के लिये 8 हजार 412 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि नईं शिक्षा नीति को रोजगार मुखी बनाया गया है, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और कौशल के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया गया है। स्कूलों के पुराने भवनों के स्थान पर नये भवनों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में बच्चों को बेहतर और घरद्वार शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए भी अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र के रझूं में आईटीआई, बल्लाह परौर में पॉलीटेक्निक कॉलेज, अक्षैणा में फार्मेसी कॉलेज, गढ़ आईटीआई को मॉर्डन आईटीआई बनाया गया है। उन्होंने कहा कि थुरल कॉलेज में साइंस की कक्षाएं आरंभ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भवारना संपूर्ण विद्यालय के रूप में उभर कर आदर्श स्कूल के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय मैदान को फ्लड लाइट्स के लिए 4 लाख, विद्यालय प्रांगण के लिए 4 लाख, शौचालय निर्माण के लिए साढ़े पांच लाख, और बास्केट बॉल के लिए 5 लाख और मंच निर्माण के लिये 5 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बास्केट बॉल मैदान के शेष कार्य के लिए धनराशि, सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने इसी विद्यालय में तैनात अध्यापक अजय मनकोटिया के स्वर्गवास के बाद उनके परिजनों द्वारा उनकी स्मृति में बनाए गए गेट निर्माण के लिए आभार प्रकट किया। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय के लिए करोड़ों की योजनाओं के लिये आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, भवारना पंचायत की प्रधान बंदना अवस्थी, बड़ग्वार पंचायत की प्रधान सोनिया बंटा, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, जिला परिषद रजनी देवी, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, अंकुर कटोच, समिति सदस्य सोनी गुप्ता, समिति सदस्य मोहिंदर चौधरी, बीडीसी संतोष कुमारी, प्रधान रमेहड़ मोहिंदर राणा, उपप्रधान सुरजीत कुमार, रागिनी रुकवाल, सुनील कुमार, एसएमसी के अध्यक्ष प्यार चन्द, डरोह स्कूल के प्रधानाचार्य विजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता मुनीष सहगल और अनिल पुरी, एसडीओ डीएस परमार, एसडीओ आनंद कटोच और प्रवीण कुमार सहित गणमान्य लोग, छात्र, अध्यापक, अभिभावक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जारी किए गए आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. ज्योति प्रकाश की नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रो. सिंकदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली हो गया था। उसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब डॉ. ज्योति प्रकाश को प्रो. वाइस चांसलर नियुक्त कर दिया गया है।
ब्लाक खन्ड परागपुर अंतर्गत पड़ती नलसुहा पंचायत क्षेत्र में उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह के प्रवास के दौरान लोंगो ने सड़क निर्माण, महिला भवन निर्माण की मांग रखी थी वहीं मंत्री बिक्रम सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से जमीन दान करने की बात कही थी जिसपर नलसुहा पँचायत की निवासी शकुंतला देवी पत्नी स्व. वीर सिंह ने महिला मंडल के लिए भूमी दान की। साथ ही सड़क निर्माण के लिए बलदेव सिंह , विपिन कुमार , हरिसिंह, संजीव कुमार, उधम सिंह, दिलवान सिंह, प्रांती देवी, शकुंतला देवी ने लगभग 20 मरले अपनी बहुमूल्य भूमि निःशुल्क दान करके एक अनुकरणीय प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। नायब तहसीलदार रक्कड शुभ शर्मा के माध्यम से अपनी लाखो करोडों रुपये की क़ीमती ज़मीन लोक निर्माण विभाग को दान स्वरूप देकर इलाके भर मे मसाल कायम की है वहीँ उक्त परिवारों ने ज़मीन विभाग के नाम कर एक नया अध्याय लिखा है उक्त भूमि दानवीरों की सीख उन लोगो को भी लेनी चाहिए जो अपनी एक इंच जमीन के लिए एक दूसरे पर मारपीट व जान लेने के लिए उतारु हो जाते है। इस अवसर पर उप प्रधान कुलवीर सिंह वार्ड पंच दीपक राणा लोक निर्माण विभाग की ओर से पुरषोतम एवम नायब तहसीलदार रक्कड़ शुभ कुमार, पूर्व चेयरमैन कमलेश उपस्थित रहे।
मंडी में आप ने रैली की थी। इसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शिरकत की थी। इस बात का प्रदेश सरकार में खौफ है। आम आदमी पार्टी जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने भरमाड़ में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार से पंजाब की तर्ज पर बिजली यूनिट में मुफ्त देने की शुरुआत की है। जहां पंजाब में हर महीने 300 यूनिट फ्री होंगे, वहीं हिमाचल में 125 यूनिट फ्री देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह बात साढ़े चार साल बीत जाने पर ही क्यों कही। पहले यह सुविधा क्यों नहीं दी गई। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी की लोकहित नीतियों से प्रदेश सरकार में खौफ है। प्रदेश में अब तक आम आदमी पार्टी से 4 लाख सदस्य जुड़ चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कांगड़ा के तहत आने वाले चंबी मैदान में आम आदमी की 23 अप्रैल को रैली होने जा रही है। इस रैली में जवाली विधान सभा से दो हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेने जा रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की रैली के मद्देनजर नादौन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजक दिल्ली के विधायक सोम दत्त की अध्यक्षता में किया गया तथा रैली के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की जानकारी देते हुए 'आप' नेता शैंकी ठुकराल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत व जनता के हितों की रक्षा के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। इस रैली में नादौन से करीब 1500 लोग भाग लेंगे तथा अरविंद केजरीवाल के हाथ को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोगों ने प्रण लिया कि इस बार वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा आम आदमी पार्टी को वोट देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर विधनसभा अध्यक्ष विकास डोगरा, संगठन मंत्री मनोज कुमार, अनिल कुमार, सेठी, समाज सेबी सुधीर ठुकराल, देस राज, ऋषभ व नितिन अंगारिया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ली बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय से एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और 2017 के प्रत्याशी शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा द्वारे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल ने बताया की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 अप्रैल को कांगड़ा प्रवास पर आ रहे हैं, इस दिन जगत प्रकाश नड्डा गग्गल हवाई अड्डे आएंगे। नड्डा नगरोटा बगवां बाजार में ओपन जीप में भाजपा के रोड शो में भाग लेंगे और उसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद नड्डा मां चामुण्डा के दरबार में माथा टेकेंगे, 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा की एक बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद मां ब्रजेश्वरी के दर्शन करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया की जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है और इस जोश का एक बड़ा प्रदर्शन कांगड़ा में होने वाला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल आगमन से कार्यकर्ता अति उत्साहित है। आज कांगड़ा जिला जगत प्रकाश नड्डा के स्वगत और अभिनंदन के लिए सज चुका है। भाजपा नेताओं ने कहा की नड्डा का दौरा एतिहासिक रहने वाला है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष ने भाजपा आई टी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष का भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल कोषाध्यक्ष संजय सूद,प्यार सिंह कंवर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और कार्यकर्ताओं स्वागत किया गया। बि एल संतोष ने भाजपा कार्यालय में आईटी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट करीब तीन महीने बाद निजी टीवी के कार्यक्रम हुनरबाज में भाग लेकर मुंबई से हिमाचल लौटी हिमाचल पुलिस की टीम के सभी सदस्य अपने अपने घर लौटे। टीम में अर्की तहसील के कुनिहार, अर्की व दाड़लाघाट के दाती के रहने वाले तीन युवा जवान का अपने पैतृक गांव पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दि हार्मनी ऑफ पाइन्स प्रदेश पुलिस के इस ऑर्केस्ट्रा बैंड में अर्की उपमंडल के साथ लगते कुनिहार की कृतिका तंवर, दाड़लाघाट के दाती गांव के दलीप शर्मा, अर्की के हितेश भारद्वाज शामिल हैं। एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित हुए शो हुनरबाज में हिमाचल पुलिस का बैंड ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस जीत से एक कदम दूर रह गया। लगातार फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा के सदस्य ट्रॉफी अपने नाम करने से चंद कदम दूर रहे गए। भले ही वे ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन लगातार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली। हर बार दिल को छू देने वाली प्रस्तुति के दम पर हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों ने फाइनल में जगह बनाई थी। ऑर्केस्ट्रा के सदस्य दाड़लाघाट के दाती गांव के रहने वाले दलीप शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हुनरबाज शो जैसे बड़े मंच पर प्रस्तुति देना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डीजीपी संजय कुंडू के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए भी आभार जताया। शो में प्रस्तुति देने के बाद दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला। दलीप शर्मा ने कहा कि प्रस्तुति के दौरान शो के जजिस अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और निर्माता-निर्देशक करण जौहर के अलावा शो के होस्ट भारती सिंह और हर्ष द्वारा किए जाने वाले कमैंट्स प्रेरणादायक रहे और उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनकी प्रस्तुति को पसंद किया गया। शो के दौरान ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों के लिए कई यादगार लम्हें रहे और शो के अंतिम क्षणों में सदस्य भावुक भी हुए। दलीप शर्मा ने कहा कि परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से इस मकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल डीजीपी संजय कुंडू,15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी विजय कुमार सहित हिंदाेस्तान की पुलिस, हिमाचल की पुलिस, हिमाचल सहित अर्की क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमे खूब हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि में अपना आदर्श अपने पिता को मानता हूं, जिन्होंने खूब मेहनत करके,हमें इस लायक बनाया। उन्होंने कहा कि मैने खुद भी मजदूरी करके स्कूली शिक्षा पूरी की व आज भी कई बार जब छुट्टी होती, तो घर में आकर पिता के साथ काम में हाथ बंटाता हूं। प्रशंसा करते हुए दलीप ने कहा कि मीडिया ने टीम का भरपूर साथ दिया व उनके साथ कदम से कदम हर वक्त खड़ा रहा। उन्होंने क्षेत्र के मीडिया का भी तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें अर्की के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अलावा देशभर से जो प्यार मिला है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड का मायानगरी मुंबई में सफर बेहतर रहा है। बहुत कुछ सीखने को मिला है। दलीप शर्मा ने अपने गुरु को धन्यवाद दिया, जिनसे उन्होंने दीक्षा ली व अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और अपने माता-पिता को दिया है। इस दौरान दाड़लाघाट के साथ लगते गांव दाती में स्थानीय लोगों ने दलीप शर्मा का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वगात किया। दलीप शर्मा ने जहां माता पिता का आशीर्वाद लिया। वहीं, उन्होंने शिवनगर में शिव मंदिर में भी शीश नवाया। इस मौके पर दलीप शर्मा के घर पर लोगों का बधाई देने के किए तांता लगा रहा।
राज सोनी। करसाेग विकास खंड करसोग के तहत पड़ने वाली मैहंड़ी पंचायत के सलाणा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें की ढांक से गिरकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाराम सुबह घास लाने के लिए घर से गया तथा घर से कुछ ही दूरी पर पैर फिसल जाने के कारण गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालाराम पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष गांव सलानां के रूप में हुई है। बताते चलें कि बालाराम के मंगलवार को लड़का होने की खुशी में नारायण की कथा थी, जो कि उसने अपने होने वाले बच्चे की खुशी में दी थी, परिजनों ने बताया कि बाला राम अपने पीछे 14-15 दिन का मासूम व 3 वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौके पर ही मौत की तथा प्रशाशन की तरफ से पीड़ित परिवार को फोरी राहत के तौर 10 हजार की राशि दी गई है। वहीं विधायक हीरालाल ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में बुधवार को क्रिकेट मैच कोटक्वाला इलेवन और गगल इलेवन के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में कोटवाला इलेवन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 86 रन बनाए। इसमें गौरव का 43 रनाें का योगदान रहा। गगल इलेवन टीम की ओर से साहिल ने 14 रन देकर 2 विकेट ली, जबाव में पारस ने 42 रन बनाकर अपनी टीम गगल इलेवन को विजय बनाया। इस मैच के मुख्याथिति समाजसेवी श्याम वर्मा रहे। श्याम वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियाें काे खेल काे खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि खेलाें से हमारे शरीर का विकास हाेता और युवा वर्ग नशे से भी बचा रहता है। इस मौके पर डेवियंस कप के सदस्य कालरा, पॉपी, निखिल, मोहित, रिशु, अभिषेक, रवि गुप्ता, आशोक अंशुल, मंथन समर्थ, बोबी रहे।फाइनल मुकाबला गगल ओर कांगड़ा के बीच खेला जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं और चावल अनुसंधान केंद्र मलां (नगरोटा बगवां) में फसल दिवस का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए पहाड़ी कृषि में कृषि महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मलां केंद्र में विकसित गेहूं और धान की किस्मों से उत्पादन में वृद्धि हुई है और किसानों को अपने खेतों से अधिक कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि-जलवायु विविधता कई चुनौतियों का सामना करती है, लेकिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इसे एक अवसर के रूप में लिया है। उन्होंने लाल चावल की दो किस्मों के विकास, इसे पंजीकृत कराने और किसानों को पुरस्कार दिलवाने सहित विश्वविद्यालय की कई उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर जिला और क्षेत्र में विशिष्ट फसलें होती हैं, जो हैं विश्वविद्यालय द्वारा लोकप्रिय बनाया जा रहा है। कुलपति ने किसानों से ऐसी फसलों की ताकत को पहचानने और अधिक कमाई के लिए ऐसी फसलों को लोकप्रिय बनाने के लिए कहा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बीज, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन आदि के महत्व को भी रेखांकित किया और किसानों से विश्वविद्यालय और इसके स्टेशनों का बार-बार दौरा करने के लिए कहा। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुख्यातिथि अरुण कुमार मेहरा ने किसानों से अपनी कृषि आय बढ़ाने के लिए विकसित वैज्ञानिक तकनीक को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों की कुछ समस्याओं जैसे आवारा पशुओं, जंगली जानवरों की समस्या पर चर्चा की और बताया कि सरकार ने ऐसी समस्याओं को हल करने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के शहद में औषधीय गुण हैं, लेकिन उचित विपणन की आवश्यकता है। मुख्यातिथि ने किसानों को स्थानीय फसलों की पारंपरिक किस्मों के बीजों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अनुसंधान निदेशक डा. एसपी.दीक्षित और प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वीके शर्मा ने विश्वविद्यालय में अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. अजय दीप बिंद्रा ने केंद्र की प्रमुख अनुसंधान गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। डॉ. आरके कपिला, डॉ. डीआर चौधरी, डॉ. केडी शर्मा, डॉ. वीके सूद, डॉ. जनार्दन सिंह, डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. एनके भूपिंदर मनकोटिया, डॉ. संजय शर्मा व डॉ. सुरिंदर शर्मा आदि ने भी किसानों को संबोधित किया। प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जहां वैज्ञानिकों ने किसानों के कृषि संबंधी सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर कृषि उपज प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कुलपति और प्रमुख अतिथि ने प्रायोगिक क्षेत्र का भी दौरा किया और कुछ कृषि प्रकाशनों का विमोचन किया। किसानों ने भी खेत का दौरा किया। फसल दिवस में आसपास के गांवों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया।
अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्नि सेवा सप्ताह का समापन बुधवार को हुआ। इस सप्ताह के समापन अवसर पर आदेशक गृह रक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर कुशल चंद विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होने अग्मिश्मन केंद्र के कर्मचारियों को अपनी डियूटी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने के बारे में जागरूक करने के साथ साथ लोगों को समय समय पर शिविरों के माध्यम से आग से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं उप शमन अधिकारी मनसाराम ने बताया कि अग्नि सेवा सप्ताह के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोगों, स्कूली विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आग से बचाव के बारे में तथा जब भी कभी आग लग जाए तो आग को प्राथमिक अवस्था में ही नियंत्रण कैसे किया जा सकता है, इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान अग्निशमन केंद्र में अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जहां स्कूल के बच्चों ने केंद्र में आकर अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
'आपका विधायक आपके घर' द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम इच्छी में बोले काजल मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार वर्ष झूठे वायदे और खोखली घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने सिवा कोई काम नहीं किया है। प्रदेश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। बावजूद इसके डबल इंजन सरकार जनता को मुफ्तखोरी के झांसे देकर प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। काजल ने ने कहा चुनावी बेला पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अपने राज्य की याद आने लगी है, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जिला कांगड़ा के निरंतर दौरे कर अपनी हार को टालने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को 'आपका विधायक आपके घर' द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत इच्छी में काजल ने कहा प्रदेश की जनता राजनीतिक रैलियों के आयोजन में फिजूलखर्ची नहीं, बल्कि महंगाई पर नियंत्रण चाहती है। भाजपा सरकार ने गठन के बाद पहले गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर क्षेत्र की जनता को भ्रमित किया, फिर पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के नाम पर झूठी घोषणाएं कर जनता से झूठी वाहवाही लूटने का असफल प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गग्गल में आईटी पार्क निर्माण के लिए भूमि और 12 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है, लेकिन मौजूदा डबल इंजन सरकार बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ कर आईटी पार्क का निर्माण करवाने से हाथ खींच रही है। काजल ने कहा प्रदेश का युवा वर्ग स्वावलंबी और मेहनती है, लेकिन सत्तारूढ़ दल और आम आदमी पार्टी बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय मुफ्तखोरी के झांसे देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, जिसका खामियाजा दोनों राजनीतिक दलों को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद सरकार इसके दामों में नियंत्रण नहीं कर पा रही है। और यकायक 30 रुपए प्रति बैग दाम में वृद्धि कर गरीब वर्ग के भवन निर्माण के सपनों को धुंधला कर दिया है। हजारों करोड़ के ऋण के बोझ में दबी प्रदेश सरकार स्थिति स्पष्ट करें कि वह जनता को मुफ्त खोरी की सुविधाएं कहां से उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने क्षेत्र के युवा और खासकर महिला वर्ग से झूठे वायदों व मुफ्त खोरी के झांसे में न आने की अपील करते हुए भाजपा नेताओं से विकास और रोजगार पर सवाल पूछने की अपील भी की। मस्तपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया है और गांव में ट्यूबवेल की खराब पड़ी मशीन को भी 24 घंटे के भीतर ठीक करने के आदेश संबंधित विभाग को जारी किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत झिकली ईच्छी के विजय कुमार पूर्व प्रधान, अजय कुमार, अनिरुद्ध , अंशुल धीमान, अक्षित, रजत, लक्की, मस्त राम, प्रशोतम, प्रताप चंद, जगदीश, रमेश, ओंकार, मदन, सोनू, कमल व चंद्र मोहन भी उपस्थित रहे।
रिकांगपिओ जिला किन्नौर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी भी 813 किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है तथा इसके लिए उपायुक्त किन्नौर ने सम्बंधित ब्लॉक के एसडीएम व एडीएम को निर्देश जारी किए है कि जिन किसानों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है उन कारणों की शीघ्र छानबीन कर जो भी कमियां हैं उन्हें पूरा कर किसानों को लाभ दिया जाए। जानकारी देते हुए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला में 11787 किसानों ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण किया है जिनमें से 10978 किसानों इसका लाभ ले रहे हैं जबकि अभी तक 813 किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है तथा इसके लिए सम्बंधित ब्लॉक के एसडीएम व एडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि शेष किसानों को भी इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में 3605, निचार ब्लॉक से 4888 और पूह से 3295 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं तथा इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए उन के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते है। गौरतलब है देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत किसानों को दो हजार रुपये की पहली किस्त इनके बैंक खातों में डाला गया था जो कि भारत सरकार के द्वारा छोटे किसानों को साल में छः हजार रुपये इनके बैंक खाते में जमा किया जा रहा है। इस योजना के तरह भारत वर्ष के 12 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। जबकि यह भारत देश की किसानों से जुड़ी सबसे बड़ी योजना है इसका उद्देश्य छोटे किसानों को समृद एवं सशक्त बनाना है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाडली में हवन यज्ञ के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हवन के दौरान समस्त अभिभावक पंचायत सदस्यों व अध्यापकों ने आने वाले समय के लिए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व भविष्य की कामना की। बच्चों की धर्म के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। बच्चों व अभिभावकों को हवन की महत्ता के बारे में बताया गया। बच्चों का बौद्धिक विकास हो और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए जोर दिया गया। कोरोना जैसी भयानक बीमारी का सामना भविष्य में ना करना पड़े इसके लिए भगवान से प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमा शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष चंचला देवी, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल शर्मा सहित एसएमसी सदस्यों, पंचायत के सदस्यो, स्कूल के समस्त अध्यापकों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल में बनने बाला सीमेंट हिमाचल के लोगों के लिए 35 रूपये और बढ़ाकर लगातार मंहगा बेचा जा रहा है और सीमेंट के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर किसी तरह का नियंत्रण करने में पुरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से पहले ही प्रदेश की जनता आसमां छू रही मंहगाई की मार झेल रही है और राज्य सरकार के तुगलकी फरमान ने सीमेंट के दामों में 35 रूपये की बढ़ोतरी कर हिमाचल वासियों को चुनावी वर्ष में तोहफा दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमेंट अन्य राज्यों की तुलना में पहले ही मंहगा बेचा जा रहा है और अब 35 रूपये प्रति वोरी के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। नेगी ने राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि निर्माण सामाग्री के आसमां छू रहे मुल्यों के कारण इस मंहगाई में अपने घर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हिमाचल की जनता को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तरह-तरह के प्रलोभन देने के दावे करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अपने साढ़े चार बर्षो के कार्यकाल में सीमेंट के दामों पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी और भाजपा सरकार की मिलीभगत सें हिमाचलियों को महंगा सीमेंट बेचा जा रहा है और यही कारण है कि चुनावी वर्ष में जनता को झूठे प्रलोभन देकर सीमेंट के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर पुरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनागुघाट में जन आरोग्य समिति की बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद धुन्दन वार्ड की सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा ने की। इस दौरान जन आरोग्य समिति का गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से घनागुघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण करने हेतु आग्रह किया और चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी चंडी, डॉ उदित शुक्ला, प्रधान घनागुघाट मधुबाला, उपप्रधान प्रवीण कुमार, बीडीसी सदस्य दीपिका, उपप्रधान बखालग पूर्ण चंद शर्मा, प्रधानाचार्य घनागुघाट विनोद शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी दाड़लाघाट बीआर कश्यप, जल शक्ति विभाग अर्की से जेई गोपाल सिंह चौधरी, ओम प्रकाश, सदस्य युवा जागृति मंच ध्यानपुर सहित अन्य मौजूद रहे।
बल्ह भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी, कई लोगों को ग्रहण की आप की सदस्यता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आम आदमी पार्टी बल्ह मंडल की आम बैठक का आयोजन नेर चौक गुरुद्वारा के हाल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी बल्ह के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने की। बैठक में बल्ह क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा में प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल की 23 अप्रैल की रैली में बल्ह से भागीदारी सुनिश्चित करने बारे रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि बल्ह से पांच दर्जन छोटी-बड़ी गाड़ियों में करीब 500 से ज्यादा आप के सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेने के लिए कूच करेंगे। अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी से जुड़े कृषि विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. दलीप सिंह पंत को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। आज करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों में अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें आम आदमी पार्टी ने बल्ह भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी करके जॉइन करवाया। बीजेपी से हुकम चंद, राम सिंह, जयपाल और कांग्रेस से खेमचंद, राजेंद्र कुमार, हरदेव सिंह, प्रकाश चंद, विनोद, राजेश, अजय कुमार व अंजना आदि ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, संजय चौधरी सचिव, तेजराम ठाकुर उपाध्यक्ष, धनदेव अध्यक्ष अनुसूचित विंग, नारायण सिंह राणा मुख्य सलाहकार, सुरेश कुमार उपाध्यक्ष, बंसी लाल शर्मा अध्यक्ष सीनियर सिटीजन विंग, मस्त राम गुर्जर अध्यक्ष एसटी विंग, दिलीप सिंह ठाकुर अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट विंग, विशाल सचिव, नेर चौक से पूर्व पार्षद रजनीश सोनी, मलथेड़ के पूर्व प्रधान श्याम लाल, रमेश चौधरी युवा नेता राधे श्याम, दलीप पंत, राजेंद्र पाल काशव, राज भाटिया अध्यक्ष युवा विंग व दिव्यांशु आदि लोग उपस्थित रहे।
परिवहन पेंशनज कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंधक निर्देशक पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में मिला। इस दौरान संगठन ने पेंशनर की वित्तीय देनदारियों को संगठन के साथ 22 अक्टूबर 2021 को अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते को तुरंत लागू करने के बारे में भी चर्चा की जानकारी देते हुए, दयाल सिंह कंवर ने बताया कि संगठन ने 12 मई 2022 से पहले मांगों पर निर्णय ना होने की सूरत में कहा कि अगर निर्णय नही हो पाता है तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि 12 मई 2022 को मुख्य कार्यालयों पुराना बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी। संगठन अगली कार्रवाई हेतु निर्णय भी धरने वाले दिन ही घोषित करेगा। इस मौके पर केसी चौहान, सत्या प्रकाश शर्मा, सत्या प्रकाश, सुरेंद्र गौतम, दयाल सिंह कंवर सहित राज्य पथ परिवहन पेशनज़ कल्याण संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नवमी कक्षा की छात्रा नीलम कुमारी ने एनसीईआरटी सोलन द्वारा करवाई गई एनएमएसएस परीक्षा में 88% अंक लेकर परीक्षा पास की। स्कॉलरशिप स्कीम में छात्रा को हर महीने ₹1000 कक्षा बारहवीं तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद ने सुबह प्रार्थना सभा में छात्रा की प्रशंसा की और उसे सम्मानित किया गया साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी अध्यापकों के योगदान की प्रशंसा की|
काकू ने गांव खड़ियाडा में तीन महिला मंडलों को बांटे दस-दस हजार के चेक मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर प्रगतिशील विकास व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव खड़ियाडा में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए कहा कि जयराम सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए विकास करने के लिए महिलाओं के लिए कई योजनाएं पहुंचा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों बहनों को सीधे महिला मंडलों के खातों में सीधे नकद चेक देकर पैसे दिए जा रहे हैं। महिला मंडलों को सीधा बैंक चेक दिया जा रहा है, ताकि पैसा सीधा उनके खातों में जमा हाे जाए। उन्हाेनें कही कि जाे नेता बैंक चेक का प्रचार कर रहे हैं व चेक दिखाएं न कि झूठ का जहर फैलाकर क्षेत्र के लोगों को गुमराह करें। हमारी नकल करें और जनता की सेवा करें। झूठ का प्रचार करके वोट हासिल करने के लिए गलत हथकंडे ना अपनाएं। जनता में प्यार व भाई चारा की भावना जगाए। मैं चुनौती देता हूं की जिन चेकों का प्रचार किया जा रहा है, उन चैकों को जनता के सामने प्रदर्शित करें।
In Himachal Pradesh, the heat in the month of March has broken the record of the last seven decades. Up to 40% damage to cherries, plums, apricots, almonds, peaches in low altitude areas; Growing concern for farmers. For the first time in 69 years, Shimla's minimum temperature has reached 18 degree Celsius. This time due to the long dry spell, the clouds of trouble have started hovering over the stone-fruits. According to the latest estimates conducted by the Horticulture Department in Rampur area of Shimla, the crop of cherry, almond, apricots, plums, peach has been damaged by 30 to 40 percent in low altitude areas. Apart from Rampur, stone-fruits have also come under the grip of drought in other areas
जयसिंहपुर उपमंडल में केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना का आरम्भ हुई है। इस योजना के अंतर्गत लाल लकीर के अंदर मौजूद आबादी के व्यक्तियों को सम्पति का अधिकार दिया जायेगा तथा उन्हें सम्पति कार्ड वितरित किये जायेंगे। यह कार्य पंचायती राज विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा किया जायेगा। प्रधान, वार्ड पंच तथा राजस्व विभाग के अधिकारी आगामी दिनों में आबादी देह खसरा की बाहरी सीमा को अंकित करेंगे तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग, ड्रोन द्वारा लाल लकीर के अंदर मौजूद आबादियों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जायेगा। यह रिकॉर्ड बनाने पश्चात् पंचायत में आपत्तियों हेतु रखा जायेगा तथा नियमानुसार आपत्तियों का निपटारा किया जायेगा। राजस्व विभाग तथा पंचायती राज विभाग ने इस योजना हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारी व चुने हुए सदस्य आम जनता को इस योजना के बारे में जागरूक करेंगे। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी पवन शर्मा द्वारा दी गयी।
जयसिंहपुर उपमंडल ग्राम पंचायत जयसिंहपुर से संबंध रखने वाले आर्यन जग्गी और अराधक सिंह चौहान का जिला कांगडा की अंडर 14 क्रिकेट टीम में हुआ चयन। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खिलाडियों के ट्रायल के बाद जिला कांगडा की टीम चुनी गई। जिसमें जयसिंहपुर के आर्यन जग्गी का बतौर बल्लेबाज के रूप में चयन किया। वही जिला कांगडा की टीम 20 अप्रैल को ऊना में हमीरपुर के साथ मुकाबला होगा।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रकृति का कहर हो या युद्ध का मोर्चा। देश की सेना का तत्पर, सहयोगी और संवेदनशील व्यवहार नागरिकों की उम्मीदें ही नहीं, जीवन भी सहेजता रहा है। गत वर्ष मध्यप्रदेश के गुना जिला में बारिश ने कोहराम मचा दिया था। जिससे पार्वती नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मदद से बचाव अभियान चलाया गया था। उस दौरान 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम में विकास खंड परागपुर के गांव पुनणी निवासी राजेश कुमार भी शामिल थे, जिसमें राजेश कुमार ने मुस्तैदी से आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अतः पार्वती नदी जिला गुना मध्य प्रदेश में द्वीप पर फंसे 145 पीड़ितों के बचाव के दौरान सराहनीय प्रदर्शन के लिए राजेश कुमार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि युवा वर्ग को समाजसेवा समाज तथा राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को गुप्त गंगा में संबोधित करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास तथा विकास के बारे में प्रकाश डाला तथा हिमाचल तथा केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक युवाओं को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा महामंत्री प्रवीण तथा मंडल अध्यक्ष राजेश भी उपस्थित रहे।
मंगलवार सिरमौर जिला में हरियाणा के भिवानी से संबंध रखने वाले मनेश कुमार ने अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी इससे पूर्व अम्ब में बतौर उप मंडलाधिकारी कार्यभार संभाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिला में लोगों की समस्याओं को दूर करना और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इंदौरा की विधायक से सवाल पूछने पर दुर्गेश कटोच से मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण, आप ने की कड़ी निंदा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर आम आदमी की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब इंदौरा की विधायक से स्थानीय व्यक्ति दुर्गेश कटोच ने सवाल किया तो सवाल का जवाब देने के बजाय उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। पंकज पंडित ने कहा कि जिस तरह का माहौल आज प्रदेश में है, उससे भाजपा की हताशा दिखाई देती है। क्योंकि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता के लिए कोई काम नहीं किया है, लेकिन जनता को जरूर परेशान किया है। आज जिस तरह से एक सवाल पूछने पर आम आदमी की पिटाई की जा रही है, वो उसकी बौखलाहट का नतीजा है। यदि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में काम किया होता तो आज जनता के सवाल पूछने पर उसका जबाब देती न कि पिटाई करती। आम जनता की पिटाई करने से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में साफ बौखलाहट दिख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बौखलाहट का नतीजा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। उधर, इंदौरा मकड़ौली के स्थानीय निवासी दुर्गेश कटोच ने कहा कि चंद दिनों पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधायक रीता धीमान से एक सवाल पूछा था, लेकिन सवाल का जवाब तो मिला नहीं, बल्कि उनके साथ उनके समर्थकों ने मारपीट जरूर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक से केवल एक व्यक्ति के आवास से संबंधित सवाल पूछा था, लेकिन विधायक रीता धीमान ने पहले तो मामले को टाल दिया गया और बाद में उनके जाने के बाद उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, जिस पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए, लेकिन राजनीतिक दबाब के चलते एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। बता दें कि दुर्गेश कटोच मिशन देश की बात संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। इस मौके पर उनके साथ धर्मशाला से आम आदमी पार्टी के नेता राकेश चौधरी कांगड़ा से व अमन गुलेरिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि वह आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास न करे। क्योंकि अब प्रदेश की आम जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और जान चुकी है कि आपकी कथनी और करनी में फर्क है, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। हिमचाल की जनता से आम आदमी पार्टी को अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है, जो लगातार सदस्यता ग्रहण कर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से लाखों की संख्या में लोग जुड़ने वाले हैं, जिससे पार्टी का कुनबा मजबूत होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि जून माह में शिमला नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित है, जिसको लेकर कांग्रेस भाजपा तथा आम आदमी पार्टी ने चुनावी कसरत शुरू कर दी हैं। इससे पहले प्रदेश में हुए चार नगर निगम चुनावों में सोलन और पालमपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थीं, अब शिमला नगर निगम चुनावों की बारी हैं, जिसमें त्रिकोनिया मुकाबला होने वाला हैं। यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि ज़ब इससे पहले हुए नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्हों पर हुए हैं, तो अब प्रदेश भाजपा सरकार पार्टी चिन्हों पर चुनाव करवाने से क्यों घबरा रही हैं। ऐसा प्रतीत होता हैं कि भाजपा सरकार को नगर निगम चुनावों से पहले हार का डर सताने लगा हैं। कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों के लिए सभी कमेटीयों का गठन कर लिया गया हैं और बीते कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वार्ड-4 कैथू में प्रचार शुरू कर दिया है। इसी तरह से शिमला नगर निगम के सभी वार्डों में इसी तरह नुकड़ जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा सकें। छाजटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते बाहरी राज्यों से सैलानियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक देनी शुरू कर दी हैं, जिसके चलते पड़ोसी राज्यों में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर एडवाइजरी जारी की हैं। यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि आने वाले समय में कोरोना वायरस की लहर और घातक हो सकती है। इसको लेकर सरकार को समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए, इससे पहले भी जब प्रदेश में कोरोना की पहली एवं दूसरी तथा तीसरी लहर आई थी, उस समय भी कांग्रेस ने वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सरकार का पूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब जबकि गर्मियों के चलते अन्य राज्यों से प्रदेश में सैलानियों का जमवाड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और माल रोड तथा अन्य पर्यटक स्थलों पर भारी मात्रा में पर्यटक इकट्ठे हो रहे हैं और कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते यह कोरोना को खुलेआम न्योता दे रहे हैं। सरकार को चाहिए कि समय रहते सख्त नियमों को लागू कर कोरोना से निजात दिलाने में प्रदेश सरकार अपनी भूमिका निभाएं।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में 22 अप्रैल शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें विशेषकर कोविड टीकाकरण का भी आयोजन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड टेस्ट ईसीजी, एक्स-रे चिकित्सा जांच की जाएगी। साथ ही में हिम केयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा मेले में रक्तदान शिविर व अंग दान पंजीकरण का आयोजन भी किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डाडासीबा के डॉ. सुभाष ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।


















































