मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) के तत्वावधान में संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट की बैठक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर देव शर्मा ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिल उपस्थित रहे। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से संपूर्ण भारतवर्ष के विद्यालयों में 1 अगस्त, 2022 को किए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। ज्ञात रहे कि 1 अगस्त, 2022 को संपूर्ण भारतवर्ष के विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसी संदर्भ में शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में खंड व मंडल स्तर पर विद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी सत्र के लिए सदस्यता अभियान की भी योजना बनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर देव शर्मा, सुमन बट्टू, जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, संगठन मंत्री अमर देव, अतिरिक्त जिला मंत्री भगत राम सहित सभी जिला, खंडों व मंडलाें के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल में आज प्री-नर्सरी से लेकर 8वीं तक के अभिभावकों के लिए 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोपल और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिक्षिकाओं ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अपने बच्चों को प्यार और देखभाल के साथ पालने के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया, जो उन्हें एक शानदार भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बनाने में मदद करते हैं। सभी कक्षा शिक्षकों और विषय के शिक्षकों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षण पद्धति की जानकारी दी। वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक पुरस्कारों में छात्रों की सराहना की गई।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में रजनीश मेमोरियल ट्रॉफी द्वारा आयोजित मेटल ड्राइव दाड़लाघाट के सौजन्य से स्यार ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर विशेष अतिथि रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्यन इलेवन व मेटल ड्राइव के मध्य खेला गया, जिसमें आर्यन इलेवन की टीम ने मेटल ड्राइव टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम आर्यन इलेवन को 21 हज़ार व ट्राफी दी गई। वहीं, उप विजेता टीम मेटल ड्राइव को 11 हजार रुपए सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि विधायक संजय अवस्थी ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों को खेलने से जहाँ हम अनुशासित होते है। वहीं, हमारा तन व मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस बेहतर आयोजन के लिए मेटल ड्राइव दाड़लाघाट को 11000 रुपए की राशि दी। इस मौके पर कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी बीमारियों से दूर रहे और लोंगो को भी इस बारे जागरूक करें। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, तिलक शर्मा, अजय ठाकुर, नवीन शर्मा, राहुल ठाकुर, नरेश ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, बंसत सिंह ठाकुर, राहुल व पंकज सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्राें से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज आम आदमी पार्टी कसौली मंडल की बैठक शिवालिक होटल में संपन्न हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त और कसौली से आम आदमी पार्टी के नेता व मुख्य समाजसेवी हरमेल धीमान, मंडल अध्यक्ष कसौली चेतन कंडारा, जगदीश पवार, देवराज ठाकुर, रतन राठौर, नरेश कुमार संगठन मंत्री, वंदना महिला विंग, जग भूषण आनंद, मदन उपाध्यक्ष कसौली, कमलजीत, राजीव शर्मा अध्यक्ष सोलन, लीलाधर किसान मोर्चा एवं बहुत से अन्य कार्यकर्ताओं ने इस मीटिंग में भाग लिया, जिसमें आगामी चुनाव हेतु रणनीति तैयार की गई। क्षेत्र में नए लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ना और आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल को हर घर तक पहुंचाना यह लक्ष्य भी तय किया गया। साथ ही साथ धर्मपुर के सुकीजोड़ी में ज्ञानी ढाबे के ऑपोजिट आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। धर्मपुर में आम आदमी पार्टी की हवा भी बुलंद होती दिखी। आसपास के क्षेत्रों के कई लोग स्वयं की प्रेरणा से आम आदमी पार्टी से जुड़ने के इच्छुक दिखे। सह प्रभारी ने बताया की आने वाले समय में कसौली विधानसभा की सीट आम आदमी पार्टी ही जीतेगी और प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का मॉडल हिमाचली लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार भी अब आम आदमी पार्टी की तरह बिजली पानी और महिलाओं के लिए वादे कर रही है, जहां हिमाचल में बिजली पैदा होती है, वहां प्रदेश सरकार केवल 125 यूनिट बिजली ही फ्री देने का वादा कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार जो कि हिमाचल से बिजली खरीदते हैं, वहां पर 300 यूनिट बिजली आम जनता के लिए फ्री है। प्रदेश सरकार हर जगह फेल साबित हुई है और कसौली से स्वास्थ्य मंत्री को लोग हर जगह काले झंडे दिखा रहे हैं। इससे पता लगता है की उन्होंने क्षेत्र में किसका विकास किया है। स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य की सुविधाएं न के बराबर है। सड़कों की हालत बहुत दयनीय है। केंद्र सरकार ने नल तो लगा लिए हैं, लेकिन नल में जल नहीं है। सरकारी शिक्षण संस्थानों का बहुत बुरा हाल है, बच्चे वहां पढ़ना नहीं चाहते। क्योंकि प्रदेश सरकार की नीतियां सरकारी स्कूलों के हिसाब से नहीं अपितु प्राइवेट संस्थानों के अनुसार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी के कसौली के नेता हरमेल ने बताया कि हमारे क्षेत्र में युवाओं के लिए स्थानीय मंत्री ने 15 वर्ष में कुछ भी नहीं किया। इंडस्ट्रियल एरिया परमाणु से कई नामी कंपनियां अपना बोरिया बिस्तर समेट गई है, लेकिन मंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है, सारे युवा बेरोजगार हैं। अभी तो केवल तीसरे विकल्प में हिमाचल में पैर ही रखे हैं, तो प्रदेश सरकार छटपटा गई है और घोषणाएं करने में जुट गई हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी के आने से भाजपा में छटपटाहट का माहौल बढ़ गया है।
रंजीस सिंह। कुनिहार जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा कल जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से गुफा में राम चरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके उपरांत दोपहर से भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
सीएम हेलिकॉप्टर से उतरकर लें प्रदेश की सड़कों का जायजा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में सड़कों की दयनीय हालत को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन दिनों प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में जाएं, यह पता नहीं चलता है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सडकें हैं। प्रदेश सरकार दावा करती है कि सड़कों की हालत सुधारी गई है, लेकिन हकीकत यह है कि सड़कों की हालत काफी दयनीय है, जिससे रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों कि मौत का कारण बन रही हैं। उन्होंने सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर हेलिकॉप्टर वाले मुख्यमंत्री हैं और इनके मंत्री लग्जरी गाड़ियों में सफर करने वाले मंत्री हैं, जो लोगों के बारे में नहीं सोचते। सीएम जहां भी जाते हैं सिर्फ हेलिकॉप्टर में ही सफर करते हैं, लेकिन कभी सड़कों से सफर नहीं करते, लेकिन यदि सीएम हेलिकॉप्टर से उतरकर गाड़ियों के माध्यम से सड़कों पर चलें, तो सीएम को पता होगा की प्रदेश में सड़कों की हालत क्या है। उन्होंने कहा कि आजकल पर्यटन सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में हजारों की तादाद में पर्यटक हिमाचल का रुख करते हैं, लेकिन यहां की सड़कों की हालत देखकर पर्यटक भी सोचते होंगे कि कहां आ गए। ऐसे में अब पर्यटक भी हिमाचल आने से किनारा कर रहे हैं। एक तरफ सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है, तो दूसरी ओर यहां जाम की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सड़कों की हालत बहुत बुरी है। चाहे चंडीगढ़ से शिमला मुख्य नेशनल हाइवे की हालत देखो या फिर बिलासपुर से शिमला, शिमला-कांगड़ा, चंडीगढ़ से मंडी मुख्य मार्ग की हालत देखें, उसमें यह पता नहीं चलता है कि गड्ढे सड़कों में है या गड्ढे में सड़क है, जहां तक ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत है, तो वहां तो कहने ही क्या जिन लोगों के पास गाड़ियां हैं, उनसे पूछना कि हर माह में वे कितना खर्चा गाड़ियों पर करते हैं। सड़कों की दयनीय हालत पर हम सीएम जयराम ठाकुर से पूछना चाहते हैं कि आखिर कब सुधरेगी सड़कों की दशा। क्या चुनावी वर्ष में सड़कों की हालत सुधर पाएगी या फिल हिचकोले खाते हुए खुद चुनाव में पटरी से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार को चेताया यदि प्रदेश में सड़कों की हालत जल्द न सुधरी तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदाेलन कर सरकार का घेराव करने से नहीं हिचकेगी। प्रदेश के किसानों बागवानों और आम जनता की अनदेखी करने का जबाव आने वाले दिनों में जनता जरूर देगी।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी अजय राणा की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ज्वालामुखी के मत्सयेद्रनाथ ट्रस्ट में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के समस्त युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली जो कि धर्मशाला में होनी सुनिश्चित हुई है, उससे संबंधित विषय युवाओं के सामने रखे।युवाओं में व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सोशल मीडिया का प्रभावी रूप से योग आदि विषय विभिन्न वक्ताओं द्वारा युवाओं के समक्ष रखे गए। युवा मोर्चा के अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक जिला देहरा के विस्तारक शशि भूषण, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा, संगठनात्मक जिला भाजपा के महामंत्री अभिषेक पाधा संगठनात्मक जिला देहरा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक राणा युवा मोर्चा के सचिव अश्विनी कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के महामंत्री अजय राणा, अंकुश चौधरी महामंत्री, अभिषेक विशिष्ट प्रवक्ता, अनूप उपाध्यक्ष, शुभम धीमान, सचिन राणा सचिव, सुशांत, सुरजीत, निखल राणा, विशाल, मुनीष, अनूप, योगेश धीमान, अमित चाैधरी, अजय ठाकुर, धर्मवीर शर्मा कोषाध्यक्ष, पंकज राणा जिला उपाध्यक्ष, साहिल राणा, अरुण शर्मा, प्रिंस, यश सिह, जितेंदर, रोहित, काबुल भारद्वाज, अनिल कुमार, रवि कुमार, मनीष नाथ, लवनीश नाथ, सलिहार प्रधान, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, नवीन धीमान, अभिषेक, सरजिंद्र जसवाल, बिनित व राहुल राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
एकजुटता के साथ 138 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का साध-संगत ने हाथ खड़े कर लिया संकल्प नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का हजारों मरीजों ने उठाया लाभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला रविवार को हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह का पावन भंडारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में मानवता भलाई कार्यों के साथ बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नामचर्चा में उमड़े साध-संगत के जन सैलाब ने अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के प्रति दृढ़ विश्वास व श्रद्धा का नया इतिहास रच दिया और साध-संगत के उत्साह के आगे प्रबंधन द्वारा किए गए सभी प्रबंध छोटे पड़ गए। जहां तक नजर पहुंच रही थी। साध-संगत ही साध-संगत नजर आ रही थी। वहीं, साध-संगत पावन भंडारे में शिरकत करने के लिए पारंपरिक वाद्यों पर नाचते-गाते हुए पहुंची। नामचर्चा के दौरान हिमाचल प्रदेश की साध-संगत द्वारा पूज्य गुरु जी के दिशा-निर्देशन में किए जा रहे 138 मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार देते हुए 29 जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार की किटें व बैग और 5 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई। इसके अलावा नामचर्चा पंडाल में ही चिकित्सा जांच शिविर लगाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को फ्री में उचित परामर्श दिया और दवाईयां भी फ्री में दी गई। इस दौरान उपस्थित समस्त साध-संगत ने पूरी एकजुटता के साथ मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर करने का हाथ खड़े कर संकल्प लिया। रूहानी स्थापना माह की खुशी में आयोजित पावन भंडारे की नामचर्चा की शुरूआत धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पवित्र नारा लगाकर व आई हुई समस्त साध-संगत को रूहानी स्थापना माह की बधाई देकर की गई। इसके पश्चात कविराजों ने शब्दवाणी के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर बड़ी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अनमोल वचन चलाए गए, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर सुना। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 45 मैंबरों व आश्रम के जिम्मेदारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मानवता भलाई कार्यों की वो इबारत खड़ी की है, जो अन्य कोई सोच भी नहीं सकता। वेश्यावृत्ति की दलदल में फंसी लड़कियों को अपनी बेटी बनाकर उनकी शादियां करवाई, रक्तदान के कीर्तिमान स्थापित कर अस्पतालों में मरणासन्न पहुंचे लाखों मरीजों को नया जीवन दिया। भूख से तड़पते लोगों के घरों में राशन और भोजन पहुंचाया, असहाय, गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा लाए, किन्नरों को सुखदुआ के नाम से नवाजकर समाज में आदर भाव दिलाया, कूड़े के ढेरों पर मरने के लिए छोड़ दी गई बेटियों को नवजीवन दिया, जब भी देश में कहीं आपदा आई स्वयं पहले पहुंचकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया, यहां तक शिक्षा दी कि मरने के बाद भी अपना शरीर और नेत्र दान करके समाज के काम आओ। ऐसे सतगुरु का देन भला कोई कैसे दे सकता है। इस पर वैराग्य से भरी पूरे हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ आसमां गूंजायमान करते हुए पूज्य गुरु जी पर अपनी दृढ़ आस्था और विश्वास व्यक्त किया और मानवता भलाई कार्यों को नई गति देने का सकंल्प लिया। नाम चर्चा के दौरान 138 मानवता भलाई कार्यों के तहत जरूरतमंद बच्चों को खाने के लिए पौष्टिक आहार की किटें व बैग दिए गए। खाने की खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर एक अद्भुत मुस्कान खिल आई और मानों कह रहे हों, काश हर किसी में ऐसा जज्बा भर जाए। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जरूरतमंद महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीनें बांटी गई। पावन भंडारे की नामचर्चा में शिरकत करने पहुंची साध-संगत के खाने-पीने व ठहरने के लिए स्थानीय साध-संगत द्वारा विशेष प्रबंध किए गए। हालांकि इन कार्यों को सुचारू से रूप से करने के लिए शनिवार को ही हजारों सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली थी, लेकिन साध-संगत के भारी उत्साह के समक्ष समस्त प्रबंध छोटे पड़ते नजर आए। जहां तक नजर जा रही थी साध-संगत ही साध-संगत दिखाई दे रही थी। नामचर्चा की समाप्ति पर कुछ ही मिनटों में समस्त साध-संगत को लंगर, भोजन व प्रशाद खिलाया गया। पावन भंडारे की खुशी में नामचर्चा पंडाल में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया। शिविर में शाहसतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सिरसा के विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी सेवाएं दी। चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित रोगियों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई। नाचते गाते पहुंची साध-संगत धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित रूहानी स्थापना माह की नामचर्चा में हिमाचली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कोई हिमाचली वेशभूषा डालकर तो कोई परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचता-गाता हुआ नामचर्चा पंडाल में पहुंच रहा था। इसके अलावा स्थानीय सेवादारों ने हिमाचली पहाड़ी नाटी व पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजनों पर नाचगाकर इस पावन दिन की खुशियां मनाई। 29 अप्रैल 1948 को हुई थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग कर लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत के मार्ग पर चलाया और अब वर्तमान में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों को करने में जुटे हुए हैं। इन लोक भलाई के कार्यों में गरीब बच्चों को अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार देना, महिलाओं को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई मशीने देना, रक्तदान, शरीरदान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल है। वहीं 29 अप्रैल 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में सात दिवसीय भव्य श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन 23 से 29 मई नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई राजनेता शिरकत करेंगे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हिमाचल प्रदेश के प्रभारी स्वामी हरीशानंद ने बताया कि इस मर्तबा देवी भागवत कथा का आयोजन बड़े भव्य स्तर पर किया जा रहा है। इसमें संस्थान की साध्वियों सहित अनेक महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया हालांकि कांगड़ा में संस्थान के कार्यक्रमों का आयोजन पहले होता रहा है। अलबत्ता देवी भागवत कथा पहली बार होने जा रही है। इस संदर्भ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का प्रतिनिधिमंडल स्वामी हरीशानंद के नेतृत्व में स्वामी सज्जनानंद, वीपी शर्मा व अमन प्रभाकर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जयराम ठाकुर को उन्होंने देवी भागवत कथा में आने का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वह इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले संस्थान के मुख्यालय नूर महल में आयोजित नवल भोर कार्यक्रम में भी भाग ले चुके हैं। उन्होंने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रकल्पों की तारीफ की और उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के जो कार्यक्रम समाज के पीड़ित व लाचार लोगों के लिए चलाए जा रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है और कामधेनु गौशाला की भी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कामधेनु गौशाला से समाज को बहुत कुछ सीखा जा सकता है। स्वामी हरीशानंद ने बताया कि कांगड़ा में देवी भागवत कथा का आयोजन इस बार बड़े विशाल स्तर पर करवाया जा रहा है, जिसमें रोजाना श्रीमद् देवी भागवत कथा के साथ लंगर की भी व्यवस्था रहेगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में 19 अप्रैल मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां भी मुफ्त में दी जाएंगी। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर के प्रभारी डॉ. शुभम सूद ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने का अपील की है।
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत बैसाखी के उपलक्ष्य पर लगने वाले बाबा घासी राम मेले का समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान पहुुंचे। मेले की कुस्ती में हिमाचल के दूसरे राज्यों के पहलवानों ने कुस्ती का जौहर दिखाया। वहीं, विजेता पहलवान को 11000 रुपए और उप विजेता को 9000 रुपए नकद राशि देकर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। मेले में विधायक रविंद्र धीमान अपनी तरफ से मेले के आयोजक को 21000 रुपए और मंदिर कमेटी के लिए एक भवन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान के साथ ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा, उप प्रधान राम प्रसाद, अध्यापक राजेश के साथ ग्रामीण लोग भी मौजूद रहे।
गगन शर्मा। शिलाई खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिह तोमर ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो स्तरोन्नत किए गए स्कूलों का लोकार्पण किया। उन्होंने कांडो दुगाना में जनसभा को संबाेधित भी किया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांडो दूगाना को स्तरोन्नत कर जनता को समर्पित किया। काफ़ी समय से लंबित इस मांग को मुख्यमंत्री से घोषणा करवाई और एक महीने के अंदर लोकार्पण किया। उन्होंने यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिलने पर लोगों द्वारा किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए अनेक अनेक धन्यवाद किया। उन्होंने समस्त कांडो दुगाना पंचायत को इस विद्यालय शुभारंभ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने आज ग्राम ठोंठा में उन्नत किए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को यहां की जनता को समर्पित किया गया, जो की राजकीय उच्च विद्यालय से उन्नत किया गया है। उहोंने कहा कि यह लंबे समय से यहां के लोगों की अधूरी मांग थी, जिसके लिए उन्होंने यहां की जनता को ढेरों शुभकामनाएं व बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी पत्नी साधना ठाकुर ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शिमला स्थित श्री हनुमान मंदिर जाखू में शीश नवाया और पूजाअर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अल्केमिस्ट अस्पताल, पंचकुला ने शनिवार को हमीरपुर के साईं अस्पताल व आईवीएफ सेंटर में अपनी न्यूरोसर्जरी और कार्डिएक ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। न्यूरोसर्जरी ओपीडी रीढ़ व मस्तिष्क संबंधी बीमारियों और कार्डियक ओपीडी हृदय संबंधी बीमारियों के लिए होगी। अलकेमिस्ट अस्पताल में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं के विशेषज्ञ व न्यूरोसर्जरी कंसल्टेंट व पीजीआई, चंडीगढ़ से एमसीएच न्यूरोसर्जरी, डॉ मनीष बुद्धिराजा न्यूरोसर्जरी ओपीडी में हर महीने के दूसरे गुरुवार को दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक साई अस्पताल और आईवीएफ सेंटर, हमीरपुर में उपलब्ध रहेंगे, जबकि कार्डियक ओपीडी के लिए अलकेमिस्ट में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट व पीजीआई, चंडीगढ़ से डीएम कार्डियोलॉजी, डॉ सुधांशु बुडाकोटी हर महीने के तीसरे सोमवार को दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। डॉ मनीष बुद्धिराजा, एमसीएच न्यूरोसर्जरी ने कहा कि अल्केमिस्ट अस्पताल में न्यूरो मॉनिटरिंग एवं नेविगेशन की तकनीक का प्रयोग दिमाग एवं रीढ़ की हड्डियों के मरीजों के लिए, ब्रेन सर्जरी में अवेक ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, इंडोसकोपिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी तकनीक-स्पाइन की समस्या के लिए डिस्क के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि अल्केमिस्ट में स्पाइन फ्रेक्चर के लिए परक्यूटेनियस सर्जरी तकनीक, इंडोवेसकुलर न्यूरो इंटरवेंशन की मदद से एन्यूरिसम क्वाइलिंग, ब्रेन एवं स्पाइनल ट्रॉमा एवं इंटेंसिव केयर यूनिट की सुविधाए, न्यूरो आई सी यू एवं स्टेट ऑफ आर्ट ऑपरेशन थिएटर आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। पीजीआई, चंडीगढ़ से डीएम कार्डियोलॉजी डॉ सुधांशु बुडाकोटी को कई वर्षों से कार्डियक स्टेंटिंग पेरीफेरल स्टेंटिंग पेसमेकर सहित विभिन्न कार्डियक प्रक्रियाएं करने का अनुभव है। डॉ. बुडाकोटी ने कहा कि अल्केमिस्ट में हमारे पास स्टेट ऑफ आर्ट कार्डियक साइंस यूनिट हैं।यहां हर महीने 300 से अधिक एंजियोग्राफी, कार्डियक स्टेंटिंग पेसमेकर, एआईसीडी होती है। अल्केमिस्ट में एक उच्च स्तरीय सीसीयू भी उपलब्ध है जो हार्ट फेल के रोगियों और अन्य गंभीर हार्ट रोगियों को एक समर्पित टीम के साथ बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाता है। डॉ. बुडाकोटी ने कहा कि अलकेमिस्ट में उपलब्ध टीम में दो अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, दो सीटीवीएस सर्जन, एक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट की एक टीम और अत्याधुनिक कैथ लैब, सीसीयूए एचडीयू और सर्जिकल आईसीयू के साथ पूरी तरह से समर्पित कार्डियक ब्लॉक शामिल हैं।
समर नेगी। रिकांगपिओ किन्नौर जिला में 17 अप्रैल को 4873 शिशुओं को पोलियो ड्राॅप्स पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी किन्नौर डाॅ. अन्वेषा ने कहा कि किन्नौर जिला में 17 अप्रैल, 2022 को 5 वर्ष तक के 4873 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए समूचे जिला में 100 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसके तहत सांगला क्षेत्र में 13, रिकांगपिओ क्षेत्र में 17, पूह स्वास्थ्य खंड में 34 तथा निचार विकास खंड में 36 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए 412 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा-वकर्स की सेवाएं ली जाएंगी। इसके अलावा 20 सूपरवाईजर्स भी तैनात किए जाएंगे। डाॅ. अन्वेषा ने बताया कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे बच्चों की सुविधा के लिए अकपा तथा चोरा में विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां वाहनों में आने व जाने वाले सभी बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों उपमंडलों में मोबाईल वैन के माध्यम से भी पोलियो ड्राॅप पिलाई जाएगी। उन्होंने जिला के सभी अभिवावकों से आग्रह किया है कि वे 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अपनी निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं।
मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाभार्थियों को दी सहायता, सुलाह में सजेगा विशाल सरस मेला प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिला विकास एवं उत्थान को ध्यान में रख कई योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष, शनिवार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की नवनिर्मित पंचायत कुहाणा में मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाभार्थियों को राहत राशि वितरण के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। परमार ने कहा कि महिला कल्याण सरकार की प्राथमिकता है और पूर्व तथा वर्तमान में सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे 50 प्रतिशत किया और करवाचौथ, भाईदूज तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट का प्रावधान कर दिया है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए स्वयं सहायता समुहों के गठन को प्राथमिकता दी जा रही है और इसके संचालन के लिए उद्गार आर्थिक सहायता के अतिरिक्त 25 हजार रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार और खरीददार उपलब्ध करवाने के लिये सुलाह हलके में मई माह में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरा सुलाह निर्वाचन क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि धीरा मुख्यालय को जोड़ने वाली परौर से पुड़वा मुख्य सड़क को डबल लेन करने पर 21 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरा में फायर ब्रिगेड कार्यालय दिया गया है। सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने के लिए 11 करोड़ से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जारी है और सिविल अस्पताल धीरा को 50 विस्तरों में स्तरोन्नत कर साढ़े 5 करोड़ से अस्पताल का अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धीरा पुलिस चौकी को स्थायी चौकी बनाया जा रहा है। उन्होंने कुहाणा में पशुऔषधालय देने की घोषणा की और लिंक मार्ग सुनपुर का सर्वे विभाग को करने के आदेश दिए। उन्होंने धीमान बस्ती को भी प्राथमिकता पर संपर्क सड़क से जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने महावीर जयंती के अवसर पर खरौठ में महावीर बजरंगवली की मूर्तिस्थापन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, कुहाना पंचायत के प्रधान बिंदु, उपप्रधान राकेश मेहता, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील मेहता, नौरा जोन प्रभारी रमेश परिहार, सुषमा राणा, प्रधान धीरा कविता धरवाल, बीडीसी सदस्य अश्वनी कुमार, पूर्ण चंद, सुरेश शर्मा, विजेंदर, तहसीलदार सुरेश कुमार, एसडीओ अनूप सूद और नीरज कुमार, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सुजानपुर के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत टोनी देवी मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का भाजयुमो मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर के हुई पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस प्रशिक्षण शिविर में जो भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। सबसे पहले पार्टी की विचारधारा और किस तरह से भारतीय जनता पार्टी 2 सांसदों से आज सैकड़ों सांसदों में तब्दील हुई है, इसकी जानकारी प्राप्त करें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस सरकार का राज था। उस समय के हालात क्या थे, जब से देश में भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हुए हैं, तब से लेकर अब तक देश में जो भी योजनाएं चली हैं, उनके द्वारा चलाई गई हैं, उनका सीधा लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2014 में प्रधानमंत्री अपने देश की बागडोर संभाली, तो सबसे पहले उन्होंने भारत में रहने वाले लोगों के बैंक अकाउंट जन धन योजना के अंतर्गत खुलवाएं और लोग बैंकों में न जाएं, बैंक अधिकारी उनके पास आए ऐसा प्रावधान किया। जीरो बैलेंस पर यह खाते खोले गए और बिना गारंटी के भारत का प्रत्येक नागरिक इस खाते के माध्यम से 5000 तक का ऋण प्राप्त कर ले ऐसा प्रावधान किया। उस समय 41 करोड़ खाते खोले गए थे। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह जन धन योजना के अंतर्गत खोले गए खाते कारगर सिद्ध हुए उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी खुद कहते थे कि मैं 100 रूपए देता हूं, तो 85 रूपए रास्ते में ही गायब हो जाते हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नागरिक के खाते खुलवाएं, ताकि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। बैंक खातों के माध्यम से मनरेगा की दिहाड़ी ग्रहणी योजना के अंतर्गत मिलने वाली सबसिडी किसान सम्मान निधि अनेकों योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिलता है। प्रधानमंत्री एक क्लिक करके पैसा भेजते हैं और पूरे का पूरा पैसा लोगों को सीधा प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनावी बेला है युवा विशेषकर इस चुनावी बेला पर नशे से बचें, नशे बांटने वालों से बचें खुद भी बचे और अन्य को भी बचाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जो भी युवा भाग ले रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोगों को सीधा लाभ उनका मिल सके।
नामचर्चा में 138 मानवता भलाई कार्यो को दी जाएगी गति फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह की खुशी का पावन भंडारा 17 अप्रैल रविवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश की साध-संगत बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मना रही है। पावन भंडारे की खुशी में धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में होने वाली नामचर्चा का समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश की साध-संगत द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्च्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे 138 मानवता भलाई के कार्यों को भी गति दी जाएगी। नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश की साध-संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। साध-संगत नामचर्चा को लेकर कितनी उत्सुक हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के विभिन्न जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना से भारी संख्या में साध-संगत अपने वाहनों में नामचर्चा स्थल पर पहुंचना आरंभ हो चुकी है। वहीं, स्थानीय साध-संगत की तरफ से नामचर्चा पंडाल को मनमोहक ढंग से सजाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के जिम्मेदारों ने बताया कि नामचर्चा में पहुंचने वाली साध-संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हाे, इसके लिए शहर के चारों ओर सफेदी के निशान लगाए जा रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते पहुंच रही साध-संगत 45 मेंबर संजय कुमार इन्सां, रमेश इन्सां व सूबेदार उत्तम चंद इन्सां ने बताया कि पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश की पूरी साध-संगत में अद्भुत श्रद्धाभाव और उत्साह देखने को मिल रहा है। पावन भंडारे में शिरकत करने के लिए साध-संगत हिमाचली वेशभूषा और पारंपरिक वाद्यों पर नृत्य करते हुए पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि सतगुरु जी से खुशियां प्राप्त करने के लिए हर कोई आतुर नजर आ रहा है। नामचर्चा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा पावन भंडारे की खुशी में नामचर्चा पंडाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों से संबंधित रोगियों की जांच के साथ बहुमूल्य परामर्श भी देंगे। इसके साथ ही दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी। कोई भी व्यक्ति इस शिविर का लाभ उठा सकता है। वहीं, जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार की किटें व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भी बांटी जाएंगी। 29 अप्रैल 1948 को बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने की थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरु मंत्र दे कर मानवता भलाई कार्यों पर चलने का रास्ता बताया। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग किए और लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया और अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं, जिनमें 29 अप्रैल, 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया। 138 मानवता भलाई कार्यों में रक्तदान, शरीर दान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी हो गया है। उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के कार्यों को वह इस चुनाव क्षेत्र में बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। आज सुन्नी में बैशाखी पूर्व के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने इस चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को विकास की ऊंचाईयों में पहुंचाया। यह प्रदेश उनके इस ऋण से कभी मुक्त नही हो सकता। राठौर ने कहा कि सुन्नी का यह क्षेत्र प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ लगते तत्तापानी का धार्मिक महत्व है। बैशाखी के पर्व का यहां स्नान करने का एक विशेष धार्मिक महत्व भी है, जो वर्षों से अपनी परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। देवी-देवताओं के आगमन से यह ओर भी पारंपरिक रूप लिए हुए हैं। राठौर ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस पर्व की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल गर्ग, मेला कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता सत्या वर्मा, नगर पंचायत प्रधान प्रदीप वर्मा, उप प्रधान श्यामा, तेजपाल शर्मा, कपिल गुप्ता, दवेंद्र कंवर, उत्तम राठौर, विपिन शर्मा, हीरामणि भारद्वाज, टीएम राणा व राजेंद्र वर्मा के अतिरिक्त कई लाेग उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। यूनिट अध्य्क्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन के चुनाव करवाये गए। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया ओम प्रकाश भाटिया, सुखराम नड्डा व कमल ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव हुए। जिसमें अध्यक्ष के लिए प्रेम केशव, महासचिव किशोर चंद, वरिष्ठ उप प्रधान परसराम, उप प्रधान जगन्नाथ शर्मा और दिलाराम को चुना गया, वही कोषाध्यक्ष के लिए सुखराम नड्डा, सह सचिव बाबूराम, मुख्य सलाहकार ओमप्रकाश भाटिया, सलाहकार कमल ठाकुर और ऑडिटर के लिए विजय सिंह को कार्यकारणी में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत प्रधान प्रेम केशव द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन में अपनी हाज़री सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ सरकार एवं बोर्ड प्रबंधन से पुरानी सभी मांगों के बारे में भी आग्रह किया गया। विद्युत बोर्ड के एक्शियन से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों के बारे में उचित कार्यवाही करके संगठन को अवगत करवाएं। वहीं बैठक में फैसला लिया गया कि आम स्थानीय मुद्दों की पैरवी सेवानिवृत्त संगठन करता रहेगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर श्यामलाल, सुखराम, परसराम, सुहारु राम, रविंद्र सिंह, लेख राम, नरोत्तम दास, तुलसीराम, नंदलाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में बच्चों को हिमाचल दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाषा अध्यापिका अंजू कुमारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया, तब से लेकर आज तक इस दिन को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश का नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त ने दिया था। अध्यापिका ने कहा कि मेरी ईश्वर से यही कामना है कि हिमाचल प्रदेश दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें। अंत में उन्होंने कहा कि हमें हिमाचली होने पर गर्व है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि कोर कमेटी के सहमति से लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक के अध्यक्ष शैलजा कुमार को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि शैलजा कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। नवनियुक्त राज्य महासचिव शैलजा ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्रहित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व धर्म समभाव जरूरी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा हिमाचल प्रदेश में बिजली का बिल 125 यूनिट तक माफ तथा ग्रामीण क्षेत्राें में पानी के बिल पूरी तरह से माफ तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में सफर करने की सुविधा देने के फैसले का स्वागत करते हुए किसान नेता मंजीत डोगरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया तथा कहा कि निश्चित तौर पर बिजली, पानी तथा आगमन के साधनों में रियायत देने से प्रदेश की गरीब जनता को राहत मिलेगी।
ग्राम पंचायत चनोन्न के 42 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत होने पर गांव शेलरा में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 7 से 8 बजे के मध्य रात लेद राम 42 वर्ष पुत्र वर चन्द गांव शेलेरा डाकघर चनौण तहसील बंजार जब वह गांव घर्टगाड़ से काम करने के पश्चात अपने घर लौट रहा था, तो रास्ते में अचानक पांवों फिसलने व ढांक से निचे गिरने से सिर में चोट लगने के कारण मौका पर ही उसकी मृत्यु हो गई। व्यक्ति के गिरने का जब ग्रामीणों को पता चला तो इस की सूचना बंजार पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर जा कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया वह मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। इसकी मृत्यु पर किसी ने भी कोई शक शुबा जाहिर ना किया है। पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में ला कर मृतक के शव को शवगृह में रखकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया ।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत कक्कड़ के घोड़लमबर में छिंज मेले का आयोजन किया गया। छिंज मेले में नामी-गरामी पहलवानों ने भाग्य आजमाया। मेले का शुभारंभ प्रधान रमेश चंद द्वारा किया गया। इससे पहले यहां पहुंचे पंचायत प्रधान का आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। देर शाम तक चले कुश्ती के दाव पेच देखकर लोगों ने इस मेले का खूब आनंद उठाया अलग-अलग राज्यों से पहुंचे नामी-गरामी पहलवानों ने यहां पहुंचकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। आयोजक मंडली द्वारा प्रथम एवं द्वितीय विजेता एवं उपविजेता को नगद राशि उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मेले में पंजाब राज्य के अमृतसर निवासी आकाश विजेता रहे। जबकि बबलू जो जिला हमीरपुर का रहने वाला है उपविजेता रहा इस मौके पर सुरेंद्र ठाकुर अशोक कुमार रवि भगवानदास संजय फौजी स्थानीय लोग मौजूद रहे।
75वें हिमाचल दिवस पर नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ध्वजा रोहण कर परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के उपरांत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्य का मॉडल बनकर उभरा हैं। उन्होने इस अवसर पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा प्रदेश के निर्माण में दिए गए योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर सिरमौर जिला की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि नगर परिषद नाहन देश में कलकत्ता के बाद दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद है, जिसके भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े 6 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। नाहन में डाक्टर वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के भवन के निर्माण पर 261 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इस भवन के बनने से यहां मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में 43747 पात्र वृद्ध, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर 201 करोड़ 49 लाख रूपये व्यय किए गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान ज़िला में 70 वर्ष से अधिक आयु के 8051 पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया। जिला सिरमौर मंे अनुसूचित जाति उप योजना के अतंर्गत गत् वित वर्ष के दौरान 79 करोड़ 19 लाख रूपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई, जिसमें माह दिसम्बर, 2021 तक 36 करोड़ 08 लाख रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, बाढ़ नियंत्रण योजनाओं पर लगभग 139 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी, जिसमें पेयजल योजनाओं के निर्माण पर लगभग 11 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के तहत 109 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार, ज़िले में 11.65 करोड़ रुपए सिंचाई योजनाओं तथा 7.15 करोड़ रुपए मल निकासी योजनाओं पर व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, बाढ नियंत्रण योजना के तहत पांवटा साहिब में यमुना नदी के तटीयकरण के लिए 251 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर के लिए गिरी पेयजल योजना पर 53 करोड़ की राशि व्यय की गई है जिससे इस शहर की 36323 जनसंख्या लाभान्वित हो रही है। चालू वित वर्ष के दौरान जिला में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए न्यू डेवेल्पमेंट बैंक के तहत 84 करोड़ रुपए की लागत से 4 योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, एशियन डेवेल्पमेंट बैंक के तहत 41 करोड़ की लागत से 3 पेयजल योजनाएं भी निर्मित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 341 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से 1 लाख 31 हजार 720 राशन कार्ड धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण पर माह मार्च, 2022 तक 64 करोड़ रूपये से अधिक के खाद्यान उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला सिरमौर में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत मार्च, 2022 तक 37 हजार 231 गैस कुनेक्शन तथा 9 हजार 712 उपभोक्ताओं को एक अतिरिक्त मुफ्त रिफिल सिलेन्डर प्रदान किया गया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा प्रथम चरण में 18 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर 111 किलोमीटर नई एचटी लाईन, 163 नए ट्रांसफार्मर, 57 किलोमीटर नई एलटी लाईन का निर्माण तथा 30 किलोमीटर पुरानी एलटी लाईनों का कार्य पूरा किया गया। जिला सिरमौर के बीपीएल उपभोक्ताओं को 3 हजार नए बिजली कुनेक्शन देने का प्रावधान रखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अंतर्गत 2.25 करोड़ रूपये राशि व्यय कर 1564 उपभोक्ताओं को बिजली के कुनेक्शन दिए जा चुके है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जिला में 33/11 के.वी. के दो सब स्टेशन शिलाबाग तथा जगतपुर जोहड़ो में स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त, पनोग में भी 33 के.वी. के सब स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिन पर लगभग 6 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। पांवटा में 33 के.वी. सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिस पर 8 करोड़ 68 लाख रूपये की राशि व्यय की गई। इसके अतिरिक्त, 33 के.वी. सब स्टेशन कफोटा में भी स्थापित किया जाएगा जिस पर लगभग 4 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। शिलाई में स्थापित 33 के.वी. सब स्टेशन की क्षमता को बढ़ाया गया जिस पर लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई। इसी प्रकार, नाहन के समीप दो सडका में स्थापित 33 के.वी सब स्टेशन की क्षमता को बढाया जा रहा है जिस पर लगभग 4 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सिरमौर में विद्युत विभाग द्वारा आगामी 2 वर्षो में जिला सिरमौर में जीएससी योजना के तहत 30 किलोमीटर एचटी, 61 किलोमीटर एलटी लाईने तथा 59 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएगे जिन पर लगभग 17 करोड रूपये की राशि व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए 12 नए विद्युत सब स्टेशन बाता मण्डी, कांडो कान्सर, गोंदपुर, भंगानी, खारा खैरी, मोगीनंद, खैरी, डाकुला, रूखडी, नारग, घिन्नीघाड तथा हरिपुरधार में स्थापित किए जाएगें जिन पर 185 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। इससे पूर्व सुखराम चौधरी ने परमार चौक पर स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित की और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा ऐतिहासिक चौगान मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मौके पर परेड़ कमांडर एसआई मनोज शर्मा की अगवाई में परेड़ का नेतृत्व किया। जिला पुलिस पुरूष व महिला की टुकड़ी, पुरूष होम गार्ड की टुकडी, होम गार्ड बैंड की टुकड़ी तथा गृह रक्षक पुरूष एवं महिला की टुकड़ी, एनसीसी तथा एनएसएस के छात्र-छात्राओं की टुकड़ीयों के अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी नेे इस परेड़ में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिन्दल, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी, अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिला के ऐतिहासिक चम्बा चौगान में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने तिरंगा फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों से सलामी ली। परेड का नेतृत्व एसडीपीओ सलूणी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मयंक चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का भी प्रसारण किया गया। संदेश में प्रधानमंत्री ने भौगोलिक और अन्य बाधाओं के बावजूद राज्य की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में राज्य ने ऊर्जा, बागवानी, पर्यटन और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रगति की है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डबर्ल इंजन सरकारों के समन्वय से राज्य में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ है तथा प्रदेश पर्यटन और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में सभी केंद्रीय योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के ईमानदार नेतृत्व और परिश्रमी प्रदेशवासियों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश देश के सबसे विकसित राज्य के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक दिन पर राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री ने हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को लगभग 60 करोड़ रुपये के लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रथम जुलाई से सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक जीरो बिल की सुविधा प्रदान करने व उनसे कोई विद्युत बिल न लेने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के 11.5 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को 250 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे सभी परिवारों से पानी का कोई बिल न लेने की भी घोषणा की, जिससे प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को 30 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान होंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर होली-उतराला सड़क के कार्य में तेजी लाने के लिए पांच करोड़ रुपये और चम्बा मुख्यालय में लोगों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने चम्बा शहर के सौंदर्यीकरण तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी घोषणा की। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य को भी कोरोना महामारी के कारण कठिन समय का सामना करना पड़ा है, लेकिन लोगों के सहयोग से प्रदेश न केवल इस स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम रहा बल्कि विकास की गति को भी निर्बाध रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विकास के मामले में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव के कारण उनके कार्यकाल में राज्य को हजारों करोड़ रुपये की की परियोजनाएं की सौगात मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रदेश का तीव्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया, जिसे अब और घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 436 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे थे, जबकि वर्तमान में इस पर 1300 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की शिकायतों का उनके घर-द्वार पर समाधान करने के उद्देश्य से जनमंच आयोजित करने की अनूठी पहल की है। अब तक 244 स्थानों पर आयोजित 25 जनमंच में प्राप्त 54,565 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवाकर निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकता है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन पर अब तक करीब 3.55 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 3.41 लाख का निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है और उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देकर पारंपरिक चूल्हों और ईधन लकड़ी इकट्ठा करने से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के उन पात्र परिवारों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की जो उज्ज्वला योजना के तहत कवर नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 3.25 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन सहित तीन सिलेंडर प्रदान किए जा रहे हैं, साथ ही 1.37 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भी मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष से इन दोनों योजनाओं के तहत लाभार्थियों को एक और अतिरिक्त मुफ्त सिलेंडर देने का निर्णय किया है और प्रदेश धुआंमुक्त राज्य घोषित होने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जनवरी, 2019 से हिमकेयर योजना आरम्भ की है, जिसके तहत लाभार्थी परिवार के पांच सदस्यों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 5.40 लाख परिवारों को हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत किया गया है और 218 करोड़ रुपये व्यय कर 2.40 लाख मरीजों को कैशलेस ईलाज उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 18 हजार लाभार्थियों को 60.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये की वित्तीय सहायता गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत स्टार्टअप के लिए एक करोड़ रुपये तक की मशीनरी, उपकरण और औद्योगिक संयंत्र में निवेश करने पर युवाओं को 25 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत उपदान को अब महिलाओं के लिए 30 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजनों के लिए 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत उपदान कर दिया गया है। अब तक, लगभग 624 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3758 इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं जिससे 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को एक नया आयाम देने में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ कारगर साबित हुई है और 1.68 लाख से अधिक प्रगतिशील किसानों ने इस योजना को अपनाया है। उन्होंने कहा कि नवम्बर, 2019 को प्रदेश के धर्मशाला में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 96,721 करोड़ रुपये के निवेश के 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि 13,656 करोड़ रुपये की लागत के 240 परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग शिमला में आयोजित की गई और 27 दिसंबर, 2021 को राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर मंडी में प्रधानमंत्री द्वारा 28,197 करोड़ रुपये के 287 परियोजनाओं की दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत 200 करोड़ रुपये से राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकुशल दैनिक वेतन भोगियों के न्यूनतम वेतन में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम वेतन 350 रुपये प्रति दिन और वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान दैनिक वेतन में 140 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को 1825 रुपये बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय को 1000 रुपये बढ़ाया गया है। इसी प्रकार विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में भी 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन पुस्तकालय सुविधा आरम्भ करने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू (उपायुक्त आशुतोष गर्ग), टीकाकरण अभियान में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एम.डी. एन.एच.एम. हेमराज बैरवा) और टीकाकरण अभियान में उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन किन्नौर (उपायुक्त आबिद हुसैन) को सिविल सेवा पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने पुलिस ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स, बेसहारा पशुओं की सहायता के लिए एन.जी.ओ. क्रांति के धीरज महाजन, भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी, डॉ. टेक चंद, पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह (प्राप्तकर्ता सरदार जगजीत सिंह), पद्मश्री विद्यानंद सरैक, पद्मश्री ललिता वकील, प्रसिद्ध लेखक डॉ. गौतम शर्मा, डॉ. प्रीत्यूष गुलेरी और विजय राज उपाध्याय को प्रेरणा स्रोत पुरस्कार-2022 प्रदान किए गए। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (मुकेश रेशपर ने पुरस्कार प्राप्त किया) और डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की डॉ. निवेदिता शर्मा को राज्य नवाचार पुरस्कार-2022 भी प्रदान किया। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल, विधायक पवन नैय्यर और जिया लाल कपूर, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त चम्बा डी.सी राणा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित उपस्थित थे।
बनूड़ी गौशाला में चल रहे सामूहिक श्रीमद्भागवत् ज्ञानकथा के पांचवे दिन कथावाचक डॉ.अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनुष्य को बुरे कर्म करने से बचना चाहिए क्योंकि बुरे कर्मों के फलस्वरूप नरक प्राप्ति होती है जिसमें जीव को अनेक प्रकार की यातनाएं मिलती है, उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सभी गौशाला में गायों के बीच बैठकर श्रीमद्भागवत् पुराण की कथा का श्रवण कर रहे हैं जो की हजार गुणा सौभाग्य को देने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी में भगवान का वास होता है, अतः सभी प्राणियों से प्रेम करना चाहिए। इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत् पुराण का दशमस्कन्ध भगवान के चरित्रों से भरा पड़ा है, जिसका श्रवण सभी श्रोताओं को आनन्द प्रदान करता है। दूर दराज से पधारे सभी श्रद्धालुओं ने दस किलो माखन का भगवान को भोग लगाया व भगवान के जन्मोत्सव को हर्ष एवं आनन्द से मनाया। ध्यातव्य है कि कथा के छठे दिन गौशाला में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया जाऐगा तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के मांगलिक विवाह के उत्सव का आयोजन किया जाऐगा। बनूड़ी गौशाला में चल रहे सामूहिक श्रीमद्भागवत् ज्ञानकथा के पांचवे दिन कथावाचक डॉ.अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनुष्य को बुरे कर्म करने से बचना चाहिए क्योंकि बुरे कर्मों के फलस्वरूप नरक प्राप्ति होती है जिसमें जीव को अनेक प्रकार की यातनाएं मिलती है, उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सभी गौशाला में गायों के बीच बैठकर श्रीमद्भागवत् पुराण की कथा का श्रवण कर रहे हैं जो की हजार गुणा सौभाग्य को देने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी में भगवान का वास होता है, अतः सभी प्राणियों से प्रेम करना चाहिए। इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत् पुराण का दशमस्कन्ध भगवान के चरित्रों से भरा पड़ा है, जिसका श्रवण सभी श्रोताओं को आनन्द प्रदान करता है। दूर दराज से पधारे सभी श्रद्धालुओं ने दस किलो माखन का भगवान को भोग लगाया व भगवान के जन्मोत्सव को हर्ष एवं आनन्द से मनाया। ध्यातव्य है कि कथा के छठे दिन गौशाला में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया जाऐगा तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के मांगलिक विवाह के उत्सव का आयोजन किया जाऐगा।
टिहरी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं समाज होशियार सिंह भारती ने युवाओं को लेकर गांव की एक प्राचीन बाबड़ी के आस पास उगी झाड़ियों तथा उसके पानी की साफ सफाई कर पानी को इंसानों के पीने योग्य बनाया है। उन्होंने कहा आज हम पीने के पानी के लिए केवल नलों पर निर्भर हो गए हैं, जबकि हम लोग अपने वंशज द्वारा अथक मेहनत से बनाए गए प्राकृतिक जल श्रोतों की अनदेखी कर जल शक्ति विभाग की मेहरबानी पर ही निर्भर हो गए हैं। जबकि कुँओं का पानी जमीन से प्राकृतिक मिनरल वाटर के रूप में फिल्टर होकर हमें पीने को मिलता है, बावड़ियों का पानी स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम औषधि मानी गई है, यही कारण रहा है कि आज हम बावड़ियों के पानी को छोड़कर नलों के रसायन युक्त पानी पर निर्भर होकर रह गए हैं, जिसकी वजह से हम अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं। होशियार सिंह भारती ने कहा कि यह अभियान टिहरी में ही नहीं बल्कि अन्य गांवों में भी युवाओं को बाबड़ियों के पानी की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी कड़ी में आज टिहरी में कोहलड़ी गांव में एक प्राचीन बाबड़ी की साफ-सफाई की गई है। इस मौके पर होशियार सिंह भारती, कोहलड़ी गांव के बिक्की, विनय कुमार, बबलू, संजू, वँशु, आशु, आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
शुक्रवार को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम स्व मति यशोदा देवी पट्टाबराबरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर सभी पेंशनरों ने शोक व्यक्त किया। बैठक में डीडी कश्यप व अन्य सभी सदस्यों ने राज्य कार्यकारणी के नव नियुक्त अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा व कार्यकारणी को बधाई दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीडी कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए छठे वेतन आयोग के आधार पर पेंशनरों को एरियर देना था, जो अभी तक नही दिया है। जिससे पेंसनरो में रोष है, इसे शीघ्र देने की मांग सरकार से की गई । पेंशनरों ने सरकार से मांग की वर्ष 2016 के बाद सेवा निवृत्त हुए सभी पेंसनरो को भी नए वेतन आयोग के आधार पर एक मुश्त एरियर दिया जाए। इसके अलावा पेंशनरों की बहुत पुरानी मांग 65, 70 व 75 वर्ष पूरा कर चुके पेंसनरो को उनके मूल वेतन के आधार पर 5, 10 व 15 प्रतिशत का लाभ समायोजित करने की मांग भी सरकार से की गई। बैठक में मई महीने में होने वाला इकाई के स्थापना दिवस बारे में भी चर्चा की गई। इस बैठक में केशवा राम, जगदीश गर्ग, प्रेम चन्द कश्यप, दुनीचंद ठाकुर, बिशन दास, नेक राम कौंडल, खेम चन्द ठाकुर, शीला देवी, सन्तोष कुमार, ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
शिक्षा खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते मैत्री पब्लिक स्कूल शेखुपुर में पहली कक्षा में पढ़ने वाले हार्दिक ठाकुर ने अध्यापिकाओं द्वारा दी गई शिक्षा को मध्य नजर रखते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध किया, हार्दिक ठाकुर ने छोटी सी उम्र में अपने अध्यापकों द्वारा कही गई बात को दिमाग में बिठा लिया और स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाकर एक प्लास्टिक की बोतल को काटकर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध कर दिया और पक्षियों को छाया देने के लिए पेड़ भी लगाया। इस मौके पर हार्दिक ठाकुर की माता रेनू देवी ने बताया कि जब हार्दिक स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा तो उसने प्लास्टिक की बोतल को काटकर उसे रस्सी बांधकर पेड़ पर टांग दिया और उसमें पानी भर दिया जब इस बारे में हार्दिक ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपने अध्यापिकाओं के कहे अनुसार गर्मी के मौसम के चलते पक्षियों के लिए पानी रख रहे हैं इस बात को सुनते ही उसकी मां खुश हो गई और उन्होंने स्कूल के अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ऐसी शिक्षा होनी भी जरूरी है ताकि बच्चों को प्रकृति के बारे भी जानकारी होनी चाहिए। वही स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र प्रभा ने हार्दिक ठाकुर द्वारा किए गए सहारनिए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर एक छोटा बच्चा प्रकृति के लिए इतनी समझ रखता है तो वह कबीले तारीफ है और इन सब बातों का श्रेय उनके स्कूल में शिक्षा देने वाले सभी अध्यापिकाओं को जाता है जो बच्चो को ऐसा ज्ञान प्रदान करते है। हार्दिक ठाकुर द्वारा सहारनीय कार्य करने पर स्कूल के चेयरमैन अंग्रेज भारद्वाज ने हार्दिक ठाकुर को शाबाशी देते हुए कहा की पहली कक्षा में पढ़ने वाले हार्दिक ठाकुर ने ऐसा कार्य करके आपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है और कई लोगों को प्रकृति को बचाने का संदेश भी हार्दिक द्वारा मिला है, इस मौके पर उन्होंने कहा हार्दिक ठाकुर को इस सहरनीय कार्य के लिए स्कूल में जरूर समानित किया जाएगा ताकि भविष्य में भी हार्दिक ठाकुर ऐसे अच्छे कार्य करता रहे।
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान किराए में 50 फ़ीसदी की छूट मिलेगी। हिमाचल में अब 125 यूनिट बिजली खर्च का उपभोक्ताओं को कोई बिल नहीं चुकाना होगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पानी का बिल भी माफ होगा। यह घोषणाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के दौरान की। मुख्यमंत्री ने होली-उतराला सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ की राशि देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर एक वर्ग को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी। इससे पहले हिमाचल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश का प्रसारण भी किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को हिमाचल दिवस की मुबारकबाद दी। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई विभूतियों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां भी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी व एनएसएस कैडेटों के मार्च पास्ट की सलामी भी ली।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रदत विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान सोलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि, उप प्रधान रोहित जोशी वार्ड सदस्य रक्षा शर्मा व तेजेंद्र सैनी को सोलन में प्रदान किया। जानकारी देते हुए प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्री ने बताया कि यह जो पुरस्कार ग्राम पंचायत को मिला है वह पंचायत की समस्त जनता को समर्पित है इन सभी लोगों के प्रयासों से हमें यह इनाम मिला है जिसके लिए मै और समस्त पंचायत पदाधिकारी जनता के आभारी है। उन्होंने इसके लिए बीडीओ कुनिहार का भी आभार प्रकट किया।
देहरा: 17 अप्रैल को एचपीसीए हरिपुर में लेगा क्रिकेट के ट्रायल, सब सेंटर हरिपुर-गुलेर का होगा शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन देहरा के हरिपुर में क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर-गुलेर का 17 अप्रैल को शुभारम्भ करेगी, इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन कांगड़ा के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि HPCA के सब सेंटर हरिपुर-गुलेर के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरिपुर के मैदान में स्थित सब सेंटर में ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल 9 वर्ष से 16 वर्ष तक के खिलाड़ियों के होंगे जिसमे लड़के व लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा। विजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस के लिए एक चयन समिति का गठन किया जिसका अध्यक्ष अशीम अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इस समिति में वरुण कुमार, तरुण शर्मा सन्नी भट्ट बतौर सदस्य होंग। उन्होंने आगे बताया कि इस ट्रायल के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस खिलाड़ियों से नही ली जाएगी, गौरतलब है कि खिलाड़ियों के चयन के बाद ट्रायल में पास हुए खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सेंटर हरिपुर-गुलेर में कोचिंग देगा जिसके लिए एचपीसीए एक कोच की नियुक्ति करेगा।
प्रदेशस्तरीय कालेश्वर महादेव बेसाखी मेले के तहत प्रागपुर में आयोजित स्टार पंजाबी सिंगर गुरदास मान शो में जब मशहूर गायक ने अपनी प्रस्तूति देते समय उनकी नजर खाकी वर्दी पहने जोशीले एनसीसी कैडेट्स पर पड़ी तो वह मशहूर गायक को भा गए। उन्होंने कैडेट्स को स्टेज के आगे बुलाया और फोटो खिंचवाई और स्वयं स्टेज के ऊपर लेफ्ट राइट परेड करने लगे। ब्वॉय स्कूल प्रागपुर के 12 एनसीसी कैडेट्स पुलिस प्रशासन के साथ ड्यूटी में सहयोग कर रहे थे। दर्शकों से खचाखच भरे हुए विशाल पंडाल में, इस मौके पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, विवेक के साथ अतिथि वशिष्ठगण एवं विशाल जनसमूह मौजूद थे। वही गुरदास मान की इस अनोखी अदा के कारण बच्चों में उत्साह है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण एवं एनसीसी प्रभारी विवेक शर्मा ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया है।
हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध भरमौर के कुगती में भगवान भोलेनाथ के ज्येठ पुत्र कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 136 दिन बाद आज बैसाखी के दिन खुल गए। मंदिर के कपाट 30 नवंबर को मौसम की प्रतिकूलता के कारण हर वर्ष नवम्बर महीने में बंद हो जाते हैं। कपाट बंद करने से पहले मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति के सामने पानी से भरी एक गड़वी (कलश) को रखा जाता है। इस बार भी ऐसा ही किया गया। अगर कलश आधा भरा मिला तो कम बारिश की संभावना रहती है और कलश में पानी पूरा सूख गया हो तो अकाल जैसी स्थिति इलाके में आने की संभावना रहती है। आज के दिन भगवान कार्तिक स्वामी के जयकारों से पूरा कुगती क्षेत्र गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु भगवान कार्तिक स्वामी के दर्शन करने कुगती पहुंचे। कार्तिक स्वामी गद्दी समुदाय के लोगों के अराध्य देवता हैं। मंदिर के कपाट खुलने का लोगों को अरसे से इंतजार रहता है। गौरतलब हो कि उत्तरी भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के तहत लाहुल-स्पीति से आने वाले शिवभक्तों का कुगती एक अहम पड़ाव रहता है। इसको लेकर भी एक मान्यता है कि जो यात्री मणिमहेश यात्रा के दौरान सबसे पहले कार्तिक स्वामी मंदिर में दर्शन करते हैं, उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता। इसके अलावा मणिमहेश यात्रा के दौरान हर वर्ष सैकड़ों की तादाद में शिवभक्त कुगती होकर मणिमहेश परिक्रमा यात्रा भी करते है।
जिला कांगड़ा में सरकार द्वारा गेहूं खरीदने के लिए तीन केंद्रों को खोला गया है, जिसमें इंदौरा के ठाकुरद्वारा फतेहपुर कार्यालय 1 नूरपुर के गुर्जर का तालाब में यह केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए एफसीआई एपीएमसी और जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं कृषि प्रसार अधिकारी इंदौरा अमन ने बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ेगा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसानों को वही प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी जो धान बिक्री के दौरान अपनाई गई थी। पंजीकरण के बाद किसानों की फसल के लिए बुकिंग की जाएगी। इस बुकिंग में जो टोकन किसानों को मिलेगा उसी के दौरान खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी किंतु किसान इस चीज से कहीं ना कहीं नाराज दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछली बार की तरह भी जैसे धान की फसल के समय 6-7 दिन तक उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था इस बार भी वह प्रक्रिया ना हो और ऊपर से कल से मौसम ने ली करवट बदल ली है जिससे कई स्थानों पर कल बारिश भी देखने को मिली थी और मौसम खराब होने के आसार से किसान भी कहीं न कहीं चिंतित नजर आ रहे है।
छिंज मेला कमेटी रतनगढ़ के सौजन्य से बैसाखी पर्व पर जय बाबा लखदाता पीर के मंदिर में छिंज मेला करवाया गया इसमें नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली के मुकाबले में पंजाब के गुरदासपुर के पहलवान सनी और पठानकोट के हैप्पी में कांटे की टक्कर हुई जिसमें सनी पहलवान विजेता रहा। छिंज मेला कमेटी के प्रधान व सदस्यों ने विजेता पहलवान को प्रति ₹3100 व उपविजेता को ₹2100 की राशि इनाम के तौर पर दी। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान कमलजीत मास्टर, संसार, प्रीतम, सुनील, बंटी और करण कटोच उपस्थित रहे।
अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर शाहपुर (बद्दी) की झुग्गी - झोंपड़ियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए 500 से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के शिक्षकगण और छात्रों ने झुग्गी - झोंपड़ियों में रहने वालों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तार से बताया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया। इसके साथ ही आईईसी विश्वविद्यालय में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इससे पहले आईईसी विश्वविद्यालय में बैसाखी पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया गया। फसल की कटाई के बाद जो सुकून और आनंद किसान महसूस करते हुए इस पर्व को मानते हैं उसी खुशी की अभिव्यक्ति करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम को कृषि थीम से सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) शमीम अहमद ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रशंसा की और भविष्य में भी चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
जसवां: परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते कलोहा के एक स्थानीय निवासी के साथ मारपीट एवम उसकी गाड़ी से 10,000 रुपये केश व सोने की चेन गुम होने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2022 की रात को वह परागपुर के नक्की से वापस अपने घर आ रहा था, तब रास्ते पर कुछ लोगों नें उसकी गाड़ी रोक कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी, साथ ही वे उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले गये तथा रास्ते में भी मारपीट की और बाबा बालक नाथ मन्दिर के 50 मीटर आगे सिकरां दा परोह की तरफ फैंक दिया। वहीं इस घटना से उसके शरीर व सिर पर चोटें आई है। शिकायतकर्ता के अनुसार रात को अकेला होने पर वह थाने में नहीं आ सका जिस पर उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को उन युवकों के बारे में पता भी लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट करने वाले व्यक्ति जिला ऊना की तहसील अम्ब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उसके सोने की चैन व दस हजार केश भी गुम हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ रक्कड़ चिरन्जीलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है और पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत वीरवार देर साय बलारडू में मोटरसाइकल एवम स्कूटी में जबरदस्त भिड़त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत होने का ममला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बाइक नम्बर HP36A-5309 जिसे विकास चौधरी सुपुत्र शेर सिंह निवासी बारी, डाकघर व त० देहरा चला रहा था, वहीं सामने से आ रही स्कूटी जिसका न०- HP83-8793 था बलारडू में आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना में स्कूटी चालक अमी चंद और उनकी पत्नी नीशु घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ज्वालामुखी भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को आगे के इलाज के लिए आरपीजीएमसी टांडा रैफर किया गया है। जबकि इस घटना में बाइक सवार विकास चौधरी की मृत्यु हो गयी। वहीं उक्त व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी हैं।
पुलिस थाना हरिपुर की पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत पड़ते डोहग नाली में एक ट्रैक्टर एवम बाइक में भिड़त होने का ममला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है की मोटरसाईकल नम्बर HP36C-0503 जो कि उक्त स्थान पर था, उसे अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने जिसका नम्बर HP36-4375 था ने उक्त बाइक को टक्कर मार दी जिस पर उक्त मोटरसाईकल चालक नीचे झाड़ियों में गिर गया जिसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। बाइक चालक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। वहीं ट्रैक्टर चालक की पहचान अनिल कुमार(25) सुपुत्र सोम नाथ गांव मटकछोर देहरा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि यह हादसा ट्रेक्टर चालक द्वारा तेज रफ्तार, लापरवाही व गल्त दिशा में टक्कर मारने की वजह से हुआ है। इस पर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देहरा में प्रवासी गरीब परिवारों के बच्चों के साथ सहभोज किया किया। इकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने कहा कि अम्बेडकर का योगदान समाजिक न्याय व समरसता के क्षेत्र में अविस्मरणीय है, आज उनकी जयंती के अवसर पर समाज के प्रति बहुमूल्य योगदान को याद कर किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ सहभोज कर इस खास अवसर को मनाया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए महिला कल्याण व उत्थान योजनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक नई योजनाएं चलाई गई हैं। सरवीण ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता भारत रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। समाज के कमजोर व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे बाबा साहेब के आदर्श मूल्य एवं उच्च विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैँ। सरवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में सभी के लिए बिना आय सीमा वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिस पर 1300 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग की जाएगी, जिससे लगभग 4.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होेंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना बडँज, सिरमनी, सिद्धपुर व साथ लगते गांवों के लिए नई योजना के निर्माण के अंतर्गत खर्च की जाने वाली राशि 110.10 लाख रूपये है। इस योजना के अंतर्गत 2 पंचायत के 11 गांव व 24 छोटे गाँव लाभन्वित होंगे। इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत खर्च की जाने वाली राशि 136.05 लाख रुपये है। इस योजना के अंतर्गत भी 2 पंचायतों ततवानी के 11 गाँव और हरनेरा के 24 गाँव को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रधान प्रेई राजेश चौधरी, उप प्रधान जगदीश चौधरी, प्रधान ततवानी मधुवाला, उप प्रधान सुरेश गुलेरिया, एसडीओ लोनिवि बलबीत, एसडीओ जल शक्ति शक्ति शर्मा, मंडलाअध्यक्ष प्रीतम चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, राकेश मनु, महिला मंडल प्रधान मधुबाला, उप प्रधान ललिता देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजकीय सी एन्ड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके कार्यालय शिमला में मिले। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा। दुर्गानन्द शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आस्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष के साथ कमल चन्द, हरिओम शर्मा, यशपाल शर्मा , सतीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
हाटकोट पँचायत के ठाकुर द्वारा मन्दिर के साथ राजदरबार प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे कुनिहार बाजार में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस कथा को वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास विष्णु त्रिदण्डी स्वामी मद भक्ति प्रशाद विष्णु गोस्वामी महाराज अपनी मधुर वाणी से रसपान करवा रहे हैं। ठाकुर द्वारा मन्दिर कमेटी अध्यक्ष राधा रमन शर्मा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। 20 अप्रैल को पुर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा तथा इसी दिन कुनिहार शहर में पहली बार भगवान जगरनाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कमेटी ने सभी क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण करने की अपील की है।
घुमारवीं को शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचाने वाले मिनर्वा शिक्षण संस्थान द्वारा वीरवार को अपने संस्थान से 2021 के जेईई तथा नीट परीक्षा के द्वारा चयनित आईआईटी और एनआईटी तथा एमबीबीएस कर रहे मेधावी छात्रों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इन सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुके मिनर्वा संस्थान के 2021 के जेईई में 16 तथा नीट परीक्षा में 29 विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। तथा इन सभी होनहार छात्रों को नवाजे जाने के लिए संस्थान द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इन होनहार छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। समारोह में संस्थान के संचालक परवेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। समारोह में इस संस्थान से 2021 में जेईई द्वारा आईआईटी और एनआईटी के लिए चयनित बच्चों दीक्षांत, विश्रुत, आदित्य भानु गर्ग, अक्षांत वर्मा, अंशुल, दिव्या, आयुष, ऋषभ खरियाल, संकल्प, अभिनव, अखिलेश चौहान, अमन सिंह, शुभम, अंशु, सात्विक राजन, अभिषेक शर्मा तथा नीट परीक्षा द्वारा एमबीबीएस के लिए चयनित हुए ध्रुव, आलोक, सृजन शर्मा, अर्षिता, अंजलि, मनीष, दिव्यांशी, दीया, निधि, गौरव, हर्षित मिश्रा, श्रेया मल्होत्रा, मयंक, कशिश, एंजेल, मोनिका, इवानी गुलेरिया, सूर्यांश, अमृता, प्रशांत, शशांक, नेहा, आयुषी, आकांक्षा, रघुवेंद्र, तरुण पीयूष, स्वाति मिश्रा, आकांक्षा, सिया तुली शामिल हुए। बताते चलें कि वर्ष 2021 में इस संस्थान से आईजीएमसी शिमला के लिए आठ, मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में 6, नाहन मेडिकल कॉलेज में पांच, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन, राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो, सोलन मेडिकल कॉलेज में दो , जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दो छात्रों सहित कुल 29 छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवेश चंदेल द्वारा इन सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। उन्होंने कहा की सम्मान समारोह में होनहार छात्रों को नवाजे जाने से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। जिससे अन्य छात्र भी आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे उन्होंने कहा कि मिनर्वा शिक्षण संस्थान प्रतिभाओं को तराशने का काम बखूबी कर रहा है। इसे युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को ही खुशी नहीं पहुंचाते बल्कि उनकी पढ़ाई में दिन रात साथ देने वाले माता पिता को भी गौरवान्वित महसूस करवाते है। क्योंकि जब उनकी नजरों के सामने उनके बच्चे सम्मानित होते हैं तो सही मायनों में उनकी मेहनत और त्याग की सही प्रतिपूर्ति हो जाती है । उन्होंने कहा कि जब बच्चों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मान मिलता है तो यह अन्य बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा बन जाता है। उन्होंने इन सभी मेधावी छात्रों उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनके माता-पिता परिजनों एवं मिनर्वा शिक्षण संस्थान के अध्यापकों तथा कर्मचारियों को उनकी मेहनत के बल पर छात्रों द्वारा अर्जित इस सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चंदेल तथा प्रबंधक स्वदेश चंदेल सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे। घुमारवीं को शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचाने वाले मिनर्वा शिक्षण संस्थान द्वारा वीरवार को अपने संस्थान से 2021 के जेईई तथा नीट परीक्षा के द्वारा चयनित आईआईटी और एनआईटी तथा एमबीबीएस कर रहे मेधावी छात्रों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इन सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुके मिनर्वा संस्थान के 2021 के जेईई में 16 तथा नीट परीक्षा में 29 विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। तथा इन सभी होनहार छात्रों को नवाजे जाने के लिए संस्थान द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इन होनहार छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। समारोह में संस्थान के संचालक परवेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। समारोह में इस संस्थान से 2021 में जेईई द्वारा आईआईटी और एनआईटी के लिए चयनित बच्चों दीक्षांत, विश्रुत, आदित्य भानु गर्ग, अक्षांत वर्मा, अंशुल, दिव्या, आयुष, ऋषभ खरियाल, संकल्प, अभिनव, अखिलेश चौहान, अमन सिंह, शुभम, अंशु, सात्विक राजन, अभिषेक शर्मा तथा नीट परीक्षा द्वारा एमबीबीएस के लिए चयनित हुए ध्रुव, आलोक, सृजन शर्मा, अर्षिता, अंजलि, मनीष, दिव्यांशी, दीया, निधि, गौरव, हर्षित मिश्रा, श्रेया मल्होत्रा, मयंक, कशिश, एंजेल, मोनिका, इवानी गुलेरिया, सूर्यांश, अमृता, प्रशांत, शशांक, नेहा, आयुषी, आकांक्षा, रघुवेंद्र, तरुण पीयूष, स्वाति मिश्रा, आकांक्षा, सिया तुली शामिल हुए। बताते चलें कि वर्ष 2021 में इस संस्थान से आईजीएमसी शिमला के लिए आठ, मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में 6, नाहन मेडिकल कॉलेज में पांच, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन, राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो, सोलन मेडिकल कॉलेज में दो , जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दो छात्रों सहित कुल 29 छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवेश चंदेल द्वारा इन सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। उन्होंने कहा की सम्मान समारोह में होनहार छात्रों को नवाजे जाने से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। जिससे अन्य छात्र भी आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे उन्होंने कहा कि मिनर्वा शिक्षण संस्थान प्रतिभाओं को तराशने का काम बखूबी कर रहा है। इसे युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को ही खुशी नहीं पहुंचाते बल्कि उनकी पढ़ाई में दिन रात साथ देने वाले माता पिता को भी गौरवान्वित महसूस करवाते है। क्योंकि जब उनकी नजरों के सामने उनके बच्चे सम्मानित होते हैं तो सही मायनों में उनकी मेहनत और त्याग की सही प्रतिपूर्ति हो जाती है । उन्होंने कहा कि जब बच्चों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मान मिलता है तो यह अन्य बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा बन जाता है। उन्होंने इन सभी मेधावी छात्रों उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनके माता-पिता परिजनों एवं मिनर्वा शिक्षण संस्थान के अध्यापकों तथा कर्मचारियों को उनकी मेहनत के बल पर छात्रों द्वारा अर्जित इस सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चंदेल तथा प्रबंधक स्वदेश चंदेल सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने भाजपा के बयान की कड़ी भर्त्सना की है, जहाँ हिमाचल भाजपा के नेताओं ने केजरीवाल की पंजाब अधिकारियों के साथ बैठक के लिए उनका विरोध किया है। गौरव ने कहा कि भाजपा अपने गिरेबान में झांके फिर बयानबाजी करे, उनको मैं याद दिलाना चाहता हूँ, की जब 2017 में प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनी थी तो सारी की सारी सरकार व उसके अधिकारी दिल्ली में जेपी नड्डा के घर पर नतमस्तक हुए थे। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि आखिर क्या जेपी नड्डा के पास उस समय ऐसी क्या जिम्मेदारी दी गई थी जो प्रदेश के आला अधिकारी व मंत्री उनसे दिशा निर्देश ले रहे थे। गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा को स्मरण होना चाहिए कि केजरीवाल तो मुख्यमंत्री हैं और किसी प्रदेश के अधिकारी के साथ बैठकर चर्चा करना व विचारों का आदान-प्रदान करना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है पर भाजपा के एक साधारण से नेता व राज्य सभा सदस्य को उस समय सारी सरकार व हिमाचल के अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के क्या कारण थे भाजपा इस मामले पर हिमाचल की जनता को स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश के अधिकारी केंद्रीय भाजपा नेताओं द्वारा संचालित किए जा रहे है, उन्हें प्रदेश के आला नेताओं पर विश्वास ही नहीं है। भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा तो करती है पर उनकी कथनी और करनी में दिन रात का अन्तर है, ये बौखलाहट और बयानबाजी केजरीवाल के डर से हो रही है क्योंकि उन्हें पता है कि केजरीवाल ईमानदार और देशभक्त नेता है और उनके मंसूबो पर पानी फ़ेर रहा है इसलिए उनकी छवि ख़राब करने की कोशिश भाजपा निरंतर कर रही है जो कभी पूरी नहीं हो पाएगी। गौरव शर्मा ने कहा कि अच्छा होता अगर भाजपा बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, देश की आर्थिकी पर बात करती पर उन्हें केवल राजनीति करनी है और देश की जनता को सिर्फ मुर्ख बनाना है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब जान चुकी है सिर्फ जुमलों के अलावा भाजपा देशहित में नहीं सोच रही है अब यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और प्रदेश को दिल्ली मॉडल की तरह सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करेगी।
दून विधानसभा क्षेत्र में आज महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को थाना पंचायत में मनाया गया। इस दौरान विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सांय हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 157वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए निगम के व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा सभी इकाइयों को लाभप्रद बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की साथ ही उन्होंने प्रभावी विपणन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने चिन्हित इकाइयों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए निगम के प्रयासों पर प्रसनन्ता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कुल्लू-मनाली-केलांग-जिस्पा सर्किट में पर्यटन को और बढ़ाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ऑक्युपेंसी विश्लेषण, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटलों व सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। बैठक में बोर्ड ने 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की अनुमति प्रदान की। बोर्ड ने सभी पात्र आवेदकों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का अनुमोदन किया। बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के 107 प्रशिक्षुओं को नियमों के अनुसार निगम में समायोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में वित्त वर्ष 2022 -23 का बजट भी अनुमोदित किया गया। निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार और विशेष सचिव रोहित जमवाल उपस्थित थे।


















































