राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के शाखा कार्यालय चैल चौक के अन्तर्गत गोहर ब्लॉक की नेहरा पंचायत में दो दिन पहले राज कुमारी पत्नी नवीन कुमार का घर बारीश के कारण गिर गया था। घर गिरने के बारे में घर के लोगों को पहले ही अंदेशा हो गया था, जिस कारण उन्होंने घर खाली कर दिया और कोई जान का नुकसान नही हुआ। संस्था को इस बात की खबर उस समय लगी जब पीड़ित परिवार को कुछ जानकारी देने के लिए शाखा कार्यालय से कॉल की गई। अभी तक परिवार को किसी दूसरी जगह से कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है। घटना का पता चलते ही राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन शाखा कार्यालय चैलचोक से सहायक प्रबन्धक रवि कांत और लेखापाल इनोष नन्दा पीड़ित परिवार की मदद के लिए पोहोच गए।
सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को बार-बार अपनी ही पार्टी में शामिल कर रहे हैं सुजानपुर कांग्रेस में कौन पुराना कार्य करता है, कौन नया कांग्रेस में शामिल हो रहा है यह बात हमसे ज्यादा कोई नहीं जान सकता, यह बात सुजानपुर भाजपा मीडिया सह प्रभारी राजेश्वर कटोच करोट पंचायत के पूर्व प्रधान सुभाष राणा ने सुजानपुर विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कही। भाजपा पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि हम सब कई वर्षों तक कांग्रेस संगठन के विभिन्न ओहदेदार पदों पर विराजमान रहे हैं और हमें इस बात का पूरा ज्ञान है कि कौन कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है कौन पुराना कार्य करता है और कौन भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा है। सुजानपुर विधायक रोजाना दावे कर रहे हैं कि वह कई परिवारों को कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि जिसे विधायक राजेंद्र राणा पटके डालकर अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं वह कई वर्षों से इसी पार्टी के साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को बार-बार पटके पहनाकर विधायक उन्हें जलील कर रहे हैं।
करुणामूलक संघ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में राजभवन पहुंचा। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेक से भेंट क्र उनके समक्ष करुणामूलक परिवारों की पीड़ा उजागर की। उन्होंने बताया कि करुणामूलक परिवार 15-20 सालों से नौकरी के लिए तरस रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार इन परिवारों को नौकरी नहीं दे रही है।बल्कि सरकार इन लोगों को कुछ न कुछ आपति लगाकर बाहर का रास्ता दिखा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की संघ पिछले लम्बे समय से संघर्षरत है व ऐसा कोई जनमंच नही है जहाँ पर करुणामूलक संघ ने नौकरी की गुहार नही लगाई है। उन्होंने कहा कि करुणामूलक संघ पिछले 34 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर है पर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी ना इन परिवारों से मिलने आया है न ही इनकी सुध ली है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही इन परिवारों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई गई तो क्रमिक अनशन अनिश्चितकाल तक चलेगा।
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैल में 16 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया गया। लगभग 5 लाख रूपये का सामान जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी, रैल, लंडियारा, कस्बा जागीर और सियूल से संबंध रखने वाले 16 महिला मंडलों को उद्योग मंत्री ने भेंट स्वरूप प्रदान किया। इसमें सारा सामान महिला मंडलों की मांग के अनुसार था, जिसमे गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि शामिल थे। मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें। महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं किसी एनजीओ या स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकर महिलाओं को उनकी योग्यता की अनुसार उचित स्थान देने क़े लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सोलन जिला की उन ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जहां उप चुनाव आयोजित होना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शडियाणा तथा पड़ग, कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुंहर, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर, धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंधाला एवं नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत किशनपुरा, मलहैणी, राजपुरा तथा रडयाली में उप चुनाव होना है। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ग्राम पंचायत पड़ग तथा शडियाणा के लिए खण्ड विकास अधिकारी सोलन, ग्राम पंचायत मंधाला के लिए खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर, ग्राम पंचायत कुंहर के लिए खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार, ग्राम पंचायत सिरीनगर के लिए खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट तथा ग्राम पंचायत किशनपुरा, रडयाली, राजपुरा तथा मलहैणी के लिए सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। जिला के सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप घोषित किया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित होना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक सम्बन्धित पंचायत घर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर को सम्बन्धित पंचायत घर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सेंसीवाला में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर मंधाला में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर को पंचायत घर मंधाला में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीगनर में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर सिरीनगर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर को पंचायत घर सिरीनगर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुंहर में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर कुंहर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी।18 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर को पंचायत घर कुंहर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलहैणी के वार्ड नम्बर-5 रजवाती, ग्राम पंचायत राजपुरा के वार्ड नम्बर-5 मुसेवाल, ग्राम पंचायत किशनपुरा के वार्ड नम्बर-6 किशनपुरा-1 तथा ग्राम पंचायत रडयाली के वार्ड नम्बर-6 दातोवल में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक सम्बन्धित पंचायत घर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर को सम्बन्धित पंचायत घर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के रोहड़ू के महेंदलि सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पर दिये गये बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागवानों के मुख्य आय का स्त्रोत सेब ही है और उनके हितों की रक्षा की आवाज बुलंद करना कांग्रेस का काम है। सेब के व्यापार पर ही बागवानों के पारिवारिक जीवन का निर्वाह होता है। किरण धान्टा ने कहा की बागवानों के हितों की रक्षा करना उनकी साल भर की मेहनत को उचित दाम दिलाना कांग्रेस का कर्तव्य है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बार-बार भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को बागवानों के हितों के प्रति सचेत किया था। शहरी विकास मंत्री शिमला ज़िला के हैं लेकिन बागवानों के हितैषी न बनकर अडानी अम्बानी की पेहेरवी करने में व्यस्त है। सरकार को सेब सीजन शुरू होने से पहले बागवानों के उत्पादों को अच्छे दामो पर बेचने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। मंत्री के बयान से यह साफ जाहिर होता है कि सरकार बिचोलियों का बचाव कर रही है ।
सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 573 मतदान केन्द्रों के बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा आज अर्थात प्रथम सितम्बर, 2021 से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच और सत्यापन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि 10 सितम्बर, 2021 तक जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से सत्यापन एवं शुद्धिकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रथम जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलत किए जाएंगे जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में सम्मिलत नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर तक ऐसे मतदाताओं का विवरण भी प्राप्त किया जाएगा जिनके नाम 2 स्थानों से मतदाता सूचियों में सम्मिलत हैं अथवा जो मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। इस समय अवधि में प्रथम जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सम्भावित मतदाताओं की सूची भी बनाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र 1, 2, 3 व 4 पर सूचना एकत्र करने के लिए कहा गया है। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनीतिक दलों, स्वयंसेसी संगठनों, महिला मण्डलों एवं युवक मण्डलों से आग्रह किया है कि 10 सितम्बर तक अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलत करने एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम सूचियों से हटाने में बूथ स्तर के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 से 10 तक 10-देहरा व 11-जसवां परागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र की मतदाता सूचियों का सत्यापन संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में 1 जनवरी 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके मत बनाने का कार्य, मतदाता सूची से मृतक व स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने का कार्य तथा सूची से सभी प्रकार की विसंगतियों को दूर करने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं का विवरण एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस दौरान सभी सूची में अपनी जानकारी का सत्यापन कर लें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने ईआरपी स्कैम के अंतर्गत विवि कुलपति सहित प्रशासन पर करोड़ो रुपयों के गबन का आरोप लगाया है। एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि पहले तो साजिश के तहत विवि प्रशासन ईआरपी सिस्टम को संचालित करने के लिए अपनी किसी चहेती निजी कंपनी को आउटसोर्स करती है और फिर उसकी खामियों को दूर करने के नाम पर आठ करोड़ बजट का प्रावधान रखती है। विवि के अनुसार इसमे से अभी तक ईआरपी सिस्टम को दुरुस्त करने के नाम पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके है। लेकिन एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि करोड़ो खर्च करने पर भी ईआरपी सिस्टम का हाल खराब है। जिससे साफ पता चलता है कि विश्वविद्यालय के संसाधनों का दुरुपयोग कर घोटालों के तहत पैसा अंदर किया जा रहा है। एनएसयूआई के इकाई उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज पोन्टू ने कहा कि प्रदेशभर से हज़ारों छात्रों की शिकायतें उन्हें मिली जिसमे छात्र जब अपने पोर्टल पर रिजल्ट देखत है तो वहां पास शो करता है और दो दिन बाद रिजल्ट में फेल या कोई अनियमितताएं शो करता है। इन सभी कारणों से विवि और कॉलेजों के छात्र कई वर्षों से परेशान है। एनएसयूआई ने ईआरपी घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही एनएसयूआई ने एचपीयू परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंप कर कोरोना महामारी के चलते छात्रों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पीजी के परीक्षा केंद्रों को खोलने की भी मांग की।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सभी उचित दिनचर्या का पालन करें और संतुलित आहार ग्रहण करें। कृतिका कुल्हरी आज यहां पोषण माह एवं मातृ वन्दना सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्गों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पोषण माह में राष्ट्रीय पोषण मिशन के लक्ष्यों को पूर्ण करने पर विशेष बल दिया जाता है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर-किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उचित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पोषण माह का वास्तविक लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब ऐसे कार्यक्रमों में पुरूषों को भी बराबर का भागीदार बनाया जाए। पुरूष और महिला मिलकर एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी सहित रोगों से बचाव के लिए शारीरिक प्रतिरक्षा तन्त्र को मज़बूत बनाना आवश्यक है। इसके लिए ज़रूरी है कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बने ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदढ़ कर इस महामारी के खतरे से बचा जा सके। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के सफल क्रियान्वयन के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। जन प्र्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक सगंठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी से पोषण माह अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद शकुंतला शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्क डाॅ.आशा मंधानिया, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन गुप्ता, सीडीपीओ सोलन डाॅ.पदम देव शर्मा, सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप, विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में चार दिन बाद रॉयल सेब के दामों में उछाल आया है। मंगलवार को कुल्लू जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में सुपर क्लास रॉयल सेब 60 रुपये प्रति किलो तक बिका है। इसके चलते बागवानों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। इससे पूर्व इस सेब का 40 से 50 रुपये प्रति किलो भाव मिल रहा था। बंदरोल मंडी में दाम बढ़ने के बाद इसे प्रदेश की अन्य फल मंडियों में भी दाम अच्छे मिलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।अच्छी पैदावार के बावजूद कम दाम के चलते ज्यादातर बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है प्रदेश की बंदरोल सब्जी मंडी में अभी रोजाना 22 से 25 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। पहले 50 से 60 हजार क्रेट आ रहे थे। अब दाम में हल्का उछाल आने से बागवानों में आगामी दिनों में दाम बेहतर मिलने की उम्मीद जगी है।
टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद कुमार के भारत लौटने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में अपने आवास पर उनका स्वागत किया। अनुराग ने निषाद की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि निषाद के प्रदर्शन से युवाओं में नए जोश का संचार हुआ है। वे प्रेरणा का नया स्रोत बनकर उभरे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निषाद का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने विकट परिस्थितियों में खुद को न केवल संभाल कर रखा बल्कि कुछ कर दिखाने के जज्बे को कायम रखा। इसी जोश के बलबूते उन्होंने टोक्यो में भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया। अनुराग ने निषाद को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में हिंदी पखवाड़ा समारोह की विधिवत शुरुवात की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य स्वाति अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। हिंदी विभाग के समस्त शिक्षकों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर वंदना की। प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी पखवाड़ा समारोह के दौरान पंद्रह दिनों तक विद्यालय में छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षकों व कार्यालय कर्मचारियों के लिए हिंदी में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हिंदी पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य हिंदी का व्यावहारिक व कार्यालय कामकाज में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना है ताकि हिंदी के प्रचार प्रसार को उन्मुक्त गति मिल सकें। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के समस्त बच्चें बोलचाल में ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का प्रयोग करें और अपने परिवेश में लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करें।
आज यानि बुधवार को वृत कुनिहार के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत कोठी व हाटकोट की सभी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर "सही पोषण,देश रोशन" के नारों के साथ बच्चों, किशोरों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ व मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण की जानकारी पहुचाने की शपथ ली। पर्यवेक्षक वृत कुनिहार विभाष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को शपथ दिलाते हुए पौष्टिक आहार व साफ पानी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसे हर घर तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पर्यवेक्षक ने मातृवन्दना योजना बारे भी महिलाओं को जानकारी दी। इस मौके पर शशी ठाकुर, कमलेश कंवर, मीरा, यशोदा, अंजिता, गीता, नीता, गीता कंवर, रमा, उर्मिला, माला व मीना आदि मौजूद रही।
ग्राम पंचायत गुम्मर के प्रधान शिमला देवी पिछले 18 साल से एलआईसी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पँचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ शिमला देवी ने 18 साल से अपनी मेहनत और अपने डेवलपमेंट अफसर सुशील कुमार के सहयोग के बलबूते पर हिमाचल प्रदेश एवम अपनी देहरा शाखा में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं इस बार भी प्रथम शक्तिवीर बनके शाखा में प्रथम स्थान हासिल करने पर ब्रांच मैनेजर अतुल गुप्ता और डेवेलपमेंट अफसर सुशील कुमार ने उन्हें सम्मानित किया है। प्रधान शिमला देवी ने कहा है जिस मेहनत और लगन से वह एलआईसी में काम करती आ रही हैं उसी मेहनत से ग्राम पँचायत गुम्मर में भी काम करेंगी।
प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के 17 शिक्षकों को इन पुरुस्कारों के लिए चुना है। 14 शिक्षकों का चयन किए गए आवेदनों में से किया है। इस चुनाव के लिए चयन कमेटी का गठन किया गया था। तीन शिक्षकों का चयन सरकार ने किया है। बता दें कि 5 सिंतबर को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शिक्षकों को यह पुरस्कार देकर सम्मानित करंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। रिकांगपिओ स्कूल प्रिसिंपल जिया लाल नेगी, रामपुर स्कूल के लेक्चरर प्रेम पाल दुल्टा, शिमला के संजौली स्कूल के लेक्चरर अजय कुमार वशिष्ठ, सोलन के बघेरी स्कूल के डीपीई सुमित सिंह, शिमला के अरहाल स्कूल के टीजीटी पंकज शर्मा, सिरमौर के गलांघाट स्कूल के टीजीटी विवेक कुमार कौशिक, सोलन के हरदेव, ऊना के बसाल स्कूल के सुभाष चंद, सोलन के बरोटीवाला स्कूल के पीईटी सुरिंदर कुमार मेहता, मंडी के खदूना स्कूल के जेबीटी इंद्रेश कुमार, बिलासपुर के बालट का घाट के संजीव कुमार, हमीरपुर के बीर बघेरा स्कूल के सुरेश कुमार, लाहौल स्पीति के केलांग स्कूल के छिम्मे आंगमो और कांगड़ा के टिहरी स्कूल के राजिंद्र कुमार का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। वंही, कुल्लू के नग्गर स्कूल के लेक्चरर धर्म चंद, मंडी डडोह स्कूल टीजीटी कुंजन वर्मा और मंडी के थुनाग स्कूल के सीएचटी इंद्र सिंह ठाकुर का चयन सरकार द्वारा किया गया है।
शिमला: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 2 सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर रहने वाले है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल प्रातः 11 बजे धर्मशाला मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत भाजपा प्रभारी धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करंगे। शाम को अविनाश राय खन्ना एक बूथ स्तर की बैठक में भाग लेंगे जिसके बाद वो धर्मशाला के विधायक, नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। यह सभी बैठकें पार्टी के दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है, धीरे धीरे भाजपा 2022 का रोड मैप तैयार कर रही है। 3 सितंबर को भाजपा प्रभारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा समस्त नेतृत्व टोक्यो पैरालंपिक -2020 में गए पैरा एथलीटस का मनोबल लगातार बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत ने कुल 10 पदक जीते है जिसमे से 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रोंज है।
भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके फिर दूसरों पर आरोप लगाए। यह बात केलांग में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कही है। उन्होंने कहा है कि लाहौल स्पीति के स्थानीय विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे मीडिया में यह बयान दे रहे हैं कि घाटी में चरमराती स्वास्थ्य सुविधाएं कांग्रेस के शासनकाल से ही खस्ताहाल में हैं। ऐसे में वह यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लाहौल स्पीति में बेहतर काम किया था वही स्थानीय भाजपा विधायक ने सत्ता में आने के बाद विकासात्मक योजनाओं को बंद करवाने का ही काम किया है। स्पीति कॉलेज के निर्माण की घोषणा कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने वर्चुअल माध्यम से की थी तथा इसके निर्माण के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि भी जारी कर दी गई थी ,लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस कॉलेज को बंद करवा दिया। भाजपा ने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई बल्कि अस्पतालों से डॉक्टरों को ट्रांसफर कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि लाहुल स्पीति के अधिकतर क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर कई वर्षों से ताला लटका हुआ है जबकि जिला मुख्यालय केलांग अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लाहौल स्पीति में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा आम जनता के समक्ष रखें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
केलांग में आज यानि बुधवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर जयराम सरकार में सुपर चीफ मिनिस्टर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल शक्ति विभाग की हालत तो ऐसी हो गई है कि जब तक मंत्री महोदय के आदेश उच्च अधिकारियों को नहीं होते हैं तब तक टेंडर तक नहीं करवाया जाता है। यही नहीं 'हर घर जल हर घर नल' योजना के तहत खरीदी गई पानी की पाइपों में भी जमकर गोलमाल किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने प्रदेश में इतनी पाइपे खरीदी है कि आगामी 15 सालों तक पाइपें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह ठाकुर जयराम सरकार में सुपर चीफ मिनिस्टर बने हुए हैं। कभी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ उनका उलझना चर्चा का विषय बन जाता है, तो कभी कर्मचारियों व शिक्षकों का सार्वजनिक स्थल पर वह सरेआम मजाक उड़ा देते हैं। ऐसे में जयराम सरकार के सुपर चीफ मिनिस्टर हिमाचल को किस ओर ले जाना चाहते हैं यह समझ से परे है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है जिस के पुख्ता सुबूत उनके पास है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही जहां इस मामले की जांच करवाएंगे, वहीं उन्हें पूरा यकीन है कि जल शक्ति विभाग के कई बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में जांच के दौरान नपेंगे। पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हैं कि अगर हिम्मत है तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले साबित व दर्ज करवा कर दिखाएं। ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि सुपर चीफ मिनिस्टर जल शक्ति विभाग में पूरे प्रदेश भर में सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोजगार दे रहे हैं जो अन्य जिलों के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भी जनता के बीच जाएगी। कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में विकास करवाने का प्रयास करें न कि हवा में घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्टार्स प्रोजेक्ट के संचालन और मूल्यांकन हेतु धर्मशाला में आयोजित वर्कशाप में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चांदमारी के टीजीटी अध्यापक संजय चौधरी व स्वयमसेवी दानी सज्जनों आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट फ़ोन वितरित किये गए। संजय चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलधर व आसपास के प्राथमिक और उच्च पाठशालाओं में जरूरतमंद बच्चों को सैमसंग कम्पनी के 28 नए मोबाइल फोन दान किये। इसके कार्य के लिए शिक्षा मंत्री ने संजय चौधरी के प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने अध्यापक संजय के प्रयासों को आदर्श मान कर अन्य जगह भी इस तरह के प्रयासों की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिमला व्यापार मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन हो गया है। चुनावी प्रक्रिया में नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि थी। उसके बाद शिमला व्यापार मंडल का चुनाव निर्विरोध हो गया है। हरजीत कुमार मंगा को प्रधान, अजय शरना को उप प्रधान नितिन सोहल को जनरल सैक्रेटरी, संदीप सूद को जॉइंट सैक्रेटरी और राज किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
हमीरपुर ज़िले की 49वीं सालगिरह के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने ज़िला वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महान योद्धाओं और सेनानियों की धरती वीरभूमि हमीरपुर का यश हमेशा बढ़ता रहे। अस्तित्व में आने के बाद हमीरपुर जिला ने अब तक उन्नति और विकास के कई मौके देखे हैं और भविष्य में अभी कई और आयाम हमीरपुर जिला छुएगा। हमीरपुर जिला के लोग खुशहाल हों, उनका जीवन समृद्धशाली हो और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में हमीरपुर के लोग और तरक्की करें ऐसी कामना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला के तमाम उन लोगों का भी धन्यवाद व्यक्त किया है जिन्होंने हमीरपुर को वर्तमान स्वरूप तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है। हमीरपुर जिले के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है वीरभूमि हमीरपुर की जनता कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ सुनहरे कल और आत्मनिर्भरता को लक्ष्य बनाकर चलेगी तथा हमीरपुर के मान सम्मान को और आगे बढ़ाएगी।
दाड़लाघाट में चलती फिरती एक्स सर्विस मैन कैंटीन का शुभारंभ हिमको के चैयरमेन व भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने फीता काट कर किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रत्न सिंह पाल ने भूतपूर्व सैनिक लीग दाड़लाघाट भराड़ी घाट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि पहले देश उसके बाद पार्टी उसके बाद मैं। उन्होंने कहा कि देश सैनिकों का ऋणी है। उन्होंने कारगिल के युद्ध पर भी प्रकाश डाला और सभी वीर सैनिकों को याद किया।उन्होंने बताया कि इस चलित केंटीन से यहाँ की 28 पंचायतों के तीन सौ सैनिक परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर केंटीन ऑफिसर कर्नल विजय कुमार ने कहा कि एकता में ही बल है सभी को सभी के हितों की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिक इस सेवा का लाभ ऑनलाइन भी ले सकते हैं। स्थानीय सैनिक हीरालाल ने बताया कि अब सेना के जवानों को किसी प्रोडक्ट के लिए बाहर शहर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड हीरा कौशल, भूतपूर्व सैनिक लीग के प्रधान हीरालाल, भूतपूर्व सैनिक ट्रक सोसायटी के प्रधान रोशनलाल ठाकुर, पंचायत प्रधान रौडी रीना देवी, प्रधान बरायली रीता देवी, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उप प्रधान बरायली कृष्ण चंद भट्टी, उपप्रधान दाड़लाघाट हेमराज,भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, बंटू शुक्ला, खेमराज, धर्मपाल धर्मा,बाबूराम,मदन,बृजलाल,भूतपूर्व सैनिक लीग के सभी सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के अंतर्गत छिब्बर गांव के महिला मंडल की महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इस दिवस को शानदार बनाने के लिए एक भव्य झांकी निकाली गई जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाएं व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान कृष्ण के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया की भजन कीर्तन का यह सिलसिला रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म समय तक चला। महिलाओं ने कृष्ण जन्म पर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए भजन कीर्तन के बाद भगवान को भोग लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।
युवक मंडल डमलाणा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवक मंडल के प्रधान सतीश गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमे लक्ष्य गौतम की टीम ने मटकी फोड़ी। इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रम में भजन संगीत व वाद्य कलाकार राकेश वशिष्ठ ने अपने कृष्ण भजनों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सतीश गौतम ने कहा कि युवक मंडल डमलाणा समय समय पर इस तरह के सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। उन्होंने कहा कि मंडल ने जो मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू की है उसे वह भविष्य में भी इसी तरह जारी रखेंगे। वहीं बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि इसी तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि आपसी भाईचारा व अपनी संस्कृति को बढ़ावा मिलता रहे। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर पंचायत के उप प्रधान कर्मचंद,पूर्व उप प्रधान अशोक कुमार,योगेश शर्मा, अनिल गौतम,उमेश गर्ग,कमलेश किमर,लक्की, प्रदीप, मस्तराम,अजित, धर्मपाल, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितम्बर को विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की मुरम्मत तथा 33 केवी विद्युत लाइन कथेड़ के समीप आवश्यक कार्य के दृष्टिगत विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट व विद्युत उपमण्डल सोलन के नम्बर-3 के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने आज यहां दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 2 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कण्डाघाट, सिरीनगर, अड्डा धाली, कून, पड़ाव, चायल, डूबलू, हिन्नर, कुरगल, दोची, साधुपुल, बीशा, बाशा, चायल रोड, वाकनाघाट, जेपी विश्वविद्यालय, छावशा, डूमेहर, गलू सहित सोलन विद्युत उपमण्डल नम्बर 3 के अधीन पड़ने वाले क्षेत्रों चम्बाघाट, एरीमा, एचआरटीसी वर्कशाॅप, औद्योगिक क्षेत्र बसाल, कथेड़, डांगरी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी बसाल, कालाघाट, पत्ती, धरोट, नूई तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन अर्थात 3 सितम्बर को बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी विद्युत फीडर के आवश्यक कार्य के कारण 2 सितम्बर, को सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 2 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक टैंक रोड, फोरेस्ट रोड, बघाट पैलेस, नानक विला, खलीफा लाॅज, ऑफिसर्ज काॅलोनी, जेबीटी रोड, कोटलानाला, धोबीघाट, डिग्री काॅलेज, पावर हाउस रोड, डमरोग, सेरी, खनोग, मत्यूल, उपायुक्त आवास, बजरोल, नड़ोह, शूलिनी नगर के क्षेत्रों, मिल्क चिलिंग प्लांट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं देशभाल के साथ दिव्यांग जीवन में कठिन से कठिन चुनौती को पार कर सकते हैं। कृतिका कुल्हरी सोलन के कोठो स्थित मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी पुनर्वास केन्द्र ‘मानव मंदिर’ में बोशिया खेल के 7 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रही थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि टोक्यो में वर्तमान में आयोजित की जा रही पैरालम्पिक खेलों में विश्व एवं भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर यह सिद्ध किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने बोशिया खेल के खिलाड़ियों ये आग्रह किया कि वे स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक आधार पर किसी से कम न समझें। उन्होंने मानव मंदिर में मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और यहां इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा स्थापित सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा। बोशिया खेल के इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 3 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर इण्डियन एसोसिएशनऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल, सचिव विपुल गोयल, संस्था की प्ररेणा एवं संरक्षक उमा बाल्दी सहित अन्य सदस्य एवं बोशिया खिलाड़ी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी प्रथम सितम्बर को पोषण माह एवं मातृ वन्दना सप्ताह का शुभारम्भ करेंगी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने दी। सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि कार्यक्रम प्रथम सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे अम्बुशा होटल के समीप स्थित कल्याण भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ोग फीडर 11 केवी के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रथम सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत प्रथम सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहुनाग मंदिर, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फेज-1 एवं फेज-2, एससीईआरटी, ग्रीन वैली, देहूंघाट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सोलन जिला में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को प्रदेश की विकासात्मक यात्रा के साथ-साथ सोलन जिला में हुए विकास के विभिन्न चरणों से भी अवगत करवाया जाएगा। इस बात कि जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती समारोह के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि से आरम्भ होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा के 50 वर्षों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इस अवधि में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। यह रथयात्रा सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को हिमाचल के विकास, वैभवशाली अतीत तथा विकास यात्रा में आमजन की सक्रिय भागीदारी के विषय में जानकारी प्रदान करेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचल एवं सोलन जिला की विकास यात्रा से सम्बन्धित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थिति रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र के लिए, कसौली विधानसभा क्षेत्र, सोलन तथा दाड़लाघाट में स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास को दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी करें। इन कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल, सामाजिक कार्यों, संस्कृति तथा साहित्य सहित विकास की यात्रा में सक्रिय योगदान देने वाले एवं विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सभी व्यक्तियों की भागीदारी कार्यक्रमों में सुनिश्चित होगी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जहां लोगों को हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश की विकास यात्रा से रू-ब-रू करवाना है वहीं उनमें गर्व की भावना भी उत्पन्न करना है। पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, जिला के उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि परमाणु से लेकर पंदराणु तक की प्रत्येक मण्डियां स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा की देन है, जिसकी बदौलत आज क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के अधुरे सपनों को आवश्यक रूप से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता को अनेकों सौगातें प्रदान की गई है, जिसमें से आज यहां टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि देश तथा प्रदेश आज मजबूत हाथों में है। केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किश्त में दो-दो हजार रुपये किसानों को प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्जवला योजना शुरू की गई तथा जो लोग इस योजना से वंचित रहे है, प्रदेश सरकार द्वारा उन लोगों के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू कर पात्र परिवारों को लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल संयोजक चेतन बरागटा ने स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा द्वारा किए गए विकास कार्यों को साझा किया तथा उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करवाई गई है। कार्यक्रम में मण्डलाध्यक्ष गोपाल जबाईक, जिला परिषद सदस्य भारती जनारथा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा तेगटा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरूण फाल्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा विरेन्द्र चैहान, बीडीसी उपाध्यक्ष मनोज सुम्टा, जिला महासु महामंत्री मोती लाल, उपमण्डलाधिकारी रोहडू सुरेन्द्र कुमार, कमांडेट होम गार्ड आरपी नेप्टा, कम्पनी कमांडर परमानंद शर्मा, लोकिन्द्र धौटा, तहसीलदार रमेश सिंह राणा, नायब तहसीलदार रणवीर सिंह ठाकुर एवं अन्य पार्टी पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के दायरे में लाए गए अन्तोदय व प्राथमिक गृहस्थियों जैसे निर्धन परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा ‘एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’ योजना आरम्भ की गई है। इस बात की जानकारी उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत चयनित पात्र लाभार्थी परिवार देश के किसी भी भाग में स्थित उचित मूल्य की दुकान से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत अपना देय राशन, राशनकार्ड व आधार नम्बर दिखाकर उचित मूल्य की दुकान से ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाकर अथवा आधार ओटीपी के आधार पर ले सकते है। उन्होंने जिला शिमला में अन्य राज्यों से रोजगार, मजदूरी व अन्य कारणों से आए एनएफएसए 2013 के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वह अपना पूरा राशन अथवा वांछित मात्रा जिला शिमला की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से, जो उनके लिए सुविधाजनक हो, से अपना राशन लेने की सुविधा का लाभ उठाएं। शेष मात्रा उनके परिवार द्वारा अपने मूल स्थान पर ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी विभागीय टोल फ्री नम्बर 1967, जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला 0177-2657022, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, शिमला 0177-2657022, रंजना सूद, निरीक्षक, शिमला ग्रामीण 94289-62971, अनिता ठाकुर, निरीक्षक, ठियोग 89882-00671, लिलि ठाकुर, निरीक्षक, रोहडू 94184-00825, गरीश नेस्टा, निरीक्षक, नारकण्डा 94590-91306, धनवीर ठाकुर, निरीक्षक, रामपुर 94186-94276, सुनील घुनटा, निरीक्षक, बसन्तपुर (सुन्नी) 80915-00048, सुनिल मेहता, निरीक्षक, शिमला शहरी 91290-00032, रजत देष्ठा, निरीक्षक, चिड़गांव 88946-46068, आतिश ठाकुर, निरीक्षक, चैपाल 98173-54062, दीपक दत्तयाल, निरीक्षक, ननखड़ी 70184-69482 तथा दिनेश शर्मा निरीक्षक, जुब्बल-कोटखाई 70181-40492 दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड धारक एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के अंतर्गत ‘मेरा राशन’ ऐप भी डाउनलोड कर सकते है, जिस पर उन्हें समीपस्थ स्थित उचित मूल्य की दुकान की जानकारी व अन्य सभी संबंधित जानकारियां उपलब्ध होगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ.साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल शाखा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 सितम्बर,को रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा रेडक्राॅस भवन शिमला में सदस्यों के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी ताकि भविष्य में विभिन्न स्तरों पर महिलाओं को जागरूक किया जा सके। डाॅ.साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी ने वर्ष 2021 में 61 रक्तदान शिविरों के आयोजन करवाए। प्रदेश में 3416 पल्स ऑक्सीमीटर, 87885 फेस मास्क, 9486 पीपीई किट, 9522 फेस शील्ड तथा 40,710 दस्ताने वितरित किए। इस दौरान 7087 राशन किट भी प्रदान की गई। बैठक के दौरान डाॅ. साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए मधु सूद को उपाध्यक्ष, डाॅ. किम्मी सूद को अवैतनिक सचिव, बिमला कश्यप, सुषमा मिनोचा व निरता आकरे को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया। इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा सचिव पीएस.राणा ने डाॅ.साधना ठाकुर का स्वागत किया तथा उन्हें बैठक से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
हिमाचल सरकार कोविड के चलते बन्द किए गए जनमंच कार्यक्रम को फ़िर से शुरू करने जा रही है। 12 सिंतबर को 23 वाँ जनमंच रखा गया है। इसमें मंत्रियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। प्रदेश के 12 स्थानों पर ये जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे। जिसको लेकर सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम को शुभकमनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पहला प्रदेश है जिसके 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीनशन की प्रथम डोज़ लग चुकी है। हमारे लिए गर्व की बात है की हिमाचल इस उत्तम कार्य मे प्रथम आया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकटकाल के समय में देश का नेतृत्व किया है और पूरे विश्व में सबसे तेजी से महा टीकाकरण अभियान चलाया है, उसी प्रकार से हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज हिमाचल टीकाकरण अभियान में देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा 27 अगस्त को पहली बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगा कर भारत ने इतिहास रच दिया है। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में 66 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के लिए स्नेहा नेगी को बधाई दी। स्नेहा नेगी जिला किन्नौर के सांगला क्षेत्र की रहने वाली है, जिसने संयुक्त अरब अमीरात की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए सम्मान की बात है, विशेषकर महिलाआं के लिए, जो हर क्षेत्र में अग्रणीय है तथा राष्ट्र के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्नेहा नेगी ने यह उपलब्धि अपने परिश्रम और निष्ठा से प्राप्त की है। उन्होंने स्नेहा नेगी की उपलब्धि के लिए उसके प्रशिक्षक और अभिभावकों को भी बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को बधाई दी और लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। प्रधानमंत्री 6 सितंबर को राज्य के कुछ अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने में अतुलनीय कार्य किया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से राज्य के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल काॅलेजों के प्रधानाचार्यों चिकित्सा अधीक्षकों, उपमंडल अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों जैसे जिला, उपमंडल और खण्ड विकास मुख्यालयों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि लोग इस मेगा इवेंट में भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे और इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के संबंध में अपने विचार साझा करेंगे। जयराम ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को टीकाकरण की पहली खुराक से शेष बचे व्यक्तियों के लिए विशेष अभियान आरम्भ करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल, कुल्लू जिले के मलाणा और शिमला जिले के डोडरा क्वार जैसे दुर्गम क्षेत्रों को चिन्हित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि शेष व्यक्ति की पहचान कर टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में असाधारण तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले कुछ चिकित्स्कों, पैरा मेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं या किसी अन्य अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की पहचान करने के भी निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, एडीजीपी अशोक तिवारी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रासकाॅन, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. अनिता महाजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर जिला युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा रामपुर के दत्तनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मण्डाधिकारी रामपुर अरविन्द कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद हाॅकी के जादूगर थे। उन्होंने अपने समय में राष्ट्रीय खेल हाॅकी को बुलंदियों तक पहुंचाया और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को अपनाते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने व देश व प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने का आह्वान किया। वन मण्डलाधिकारी अरविन्द कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। युवा, सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धोटा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रह कर खूब मेहनत कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से रोज एक घंटा व्यायाम, प्राणायाम व योगासन करने का आह्वान भी किया। हाफ मैराथन दौड़ में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 8 किलोमीटर व 6 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक रविन्द्र नेगी ने हाफ मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर योगा व रस्सा-कसी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्थानीय दतात्रेय यूथ स्पोर्टस क्लब व स्थानीय प्रधान राजेन्द्र ठाकुर ने हाफ मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वॉलीबॉल कोच निर्मला चौहान व डाॅ. रविन्द्रा बांश्टु, बास्केट बाॅल कोच सविता शर्मा तथा कबड्डी कोच अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जिला कुल्लू की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम लगातार नशा तस्करों शिकंजा कैसे हुए है। पिछली रात को एक रूटीन चैकिंग के दौरान वॉल्वो बस में बैठे एक युवक से उसके पिट्ठू बैग के अंदर से 12 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी गई है। युवक बाहरी राज्य दिल्ली का रहने वाला है, जो मनाली से दिल्ली जा रहा था।आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र श्रीराम जीव, गाँव नांगली जालिब, जनकपुरी, नईदिल्ली उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति ने यह खेप कहा से लाई व कहाँ बेची है इस बारे में पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने बताया कि ज़िला कुल्लू पुलिस टीम नशे के तस्करों के हर ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। किसी भी नशा तस्कर को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा।
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मैहंदली मण्डी रोहडू का निरीक्षण किया तथा सेब सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौर में एमआईएस के अंतर्गत 5 वर्षो में सिर्फ 1 रुपए ही बढ़ाया गया था वही वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बीते 4 वर्ष के कार्यकाल में ही अढ़ाई रुपए एमआईएस के अंतर्गत बढ़ाया गया है। सेब सीजन के दौरान विपक्षी दलों को राजनीति छोड़ कर आंकड़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सेब सीजन के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है यदि इस दौरान कोई भी व्यक्ति गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला तथा प्रदेश में सेब मण्डियों के बिछे जाल से क्षेत्र की जनता को अनेकों लाभ प्राप्त हुए है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ की आर्थिकी प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश सेब राज्य के रूप में जाना जाता है जहां बागवानों को इस आर्थिकी का फायदा होता है वहीं बाहरी राज्यों से आए व्यापारी तथा ट्रांसपोर्टर तथा लोडिंग एवं अनलोडिंग करने वाले मजदूरों को भी फायदा मिलता है। उन्होंने बताया कि पराला मण्डी में निर्माणाधीन 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूरा होगा, जिससे वहां पर 27 मीट्रिक टन सेब की खपत होगी साथ ही वहां पर एपीएमसी द्वारा सीए स्टोर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी लोग बाजार में सेब उतना ही भेजे जितनी खपत होगी ताकि बाजार में सेब के दाम बने रहे। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपमंडलाधिकारी रोहडू सुरेन्द्र कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिमाचल : राज्य चुनाव आयोग ने जनजातीय क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना की जारी
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत लाहौल-स्पीति के उदयपुर व केलांग उपमंडल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव होंगे। वहीं काजा में जिला परिषद व चंबा के पांगी उपमंडल में ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के चुनाव होंगे। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 29 सितंबर को सुबह सात से तीन बजे तक होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान एक अक्तूबर को होगा। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज की शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री 6 सितम्बर को प्रातः 11 बजे वैक्सीन के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्चुअली माध्यम से लोगों से जुड़ेगें तथा लोगों के साथ अपने विचारों को सांझा करेंगे। इस दिन जिला के अटल सदन के भीतर, मनाली के राम बाग, पतलीकूहल, बंजार के अंबेडकर भवन, आनी तथा निरमंड में वड़ी-2 एलईडी सक्रीनें स्थापित जाएंगी। जिसके माध्यम से लोग सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस वर्चुअली कार्यक्रम को देख तथा सुन सकेंगे। इस सम्बंध में तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सभी उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का पहला कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ वर्चुअली माध्यम से जुड़कर संवाद करेंगे। वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिसमेंपंचायती राज संस्थाओं, आशा वर्कर्ज, नर्सें, फिमेल हैल्थ वर्कर्ज, फार्मासिस्ट शामिल हैं, जिन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव तथा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया हैैं, उन्हें सम्बंधित विकास खंड अधिकारयिों के कार्यालय में बुलाया जाएगा। सीएम के जिला कुल्लू के मलाणा गांव में वैक्सीनेशन को लेकर पूछने पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि पहले मलाणा में घर-घर का सर्वे करवाया गया, फिर वहां के पुजारी तथा कारदारों के साथ चर्चा कर मलाणा गांव में जो लोग वैक्सीन से छूटे थे, उन्हें प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर वैक्सीनेट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चन्द्र भी उपस्थित रहे।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने सूचित किया है कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों का सत्यापन व पात्र मतदाताओं की सूची बनाने के लिए 1से 10 सितंबर, तक अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने मतदान केंद्र, क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर जांच व सत्यापन का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में प्रविष्टिओं का सत्यापन, शुद्धिकरण, 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के छूट गए नामों को निर्वाचन नामावली में सम्मिलित करना तथा 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सम्भावित मतदाताओं की सूची बनाने के अलावा दोहरे पंजीकरण, मृत, स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का विवरण प्राप्त किया जाएगा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल एवं उनकी पूरी टीम को वैक्सीनेशन में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड -19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने के मामले में भारत पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है । वंही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं हिमाचल की महान जनता को भी नमन करता हूँ जिन्होंने कोरोना को हराने की इस निर्णायक लड़ाई में आगे बढ़ कर अपनी भूमिका निभाई है और दुनिया को संदेश दिया है कि सहयोग से हर लक्ष्य को मुमकिन बनाया जा सकता है।" साथ उन्होंने कहा कि हम वैक्सीन की बढ़ी सप्लाई से इस साल के अंत तक देश के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट करने में कामयाब होंगे।


















































