स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 28 अगस्त को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ.सैजल इस दिन प्रातः 6.00 बजे सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क से ‘आजादी के अमृत उत्सव’ के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा 28 अगस्त को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ 28 अगस्त को प्रातः 6.00 बजे चिल्ड्रन पार्क सोलन आरम्भ होगी। फिट इंडिया फ्रीडम रन चिल्ड्रन पार्क सोलन से मालरोड सोलन होते हुए चम्बाघाट तथा चम्बाघाट से पुनः वापिस चिल्ड्रन पार्क सोलन में समाप्त होगी। इस अवसर पर सभी को फिट इंडिया की शपथ दिलाई जाएगी। भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संदेश भी सुनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करना तथा उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक बनाना है।
इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा सोलन में दिव्यांग जन के लिए बोशिया खेल का राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि 7 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारम्भ 29 अगस्त को सांय 3.00 बजे किया जाएगा। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हरी शिविर का शुभारम्भ करेंगी। संजना गोयल ने कहा कि बोशिया एक ऐसा खेल है जिसे केवल व्हील चेयर पर बैठा व्यक्ति ही खेल सकता है। उन्होंने कहा कि यह खेल अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है और इसे पैरा आॅलम्पिक गेम्ज़ में खेला जाता है। उन्होंने कहा कि मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित व्यक्ति भी बोशिया खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी एकीकृत पुनर्वास केन्द्र ‘मानव मंदिर’ कोठों में बोशिया खेल के लिए ‘कोर्ट’ तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी इस असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए कार्यरत है। मानव मंदिर में मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य इत्यादि के दृष्टिगत अनेक शिविर एवं पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सनवारा तथा टकसाल में एनीमिया बीमारी के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज आयोजित शिविर में 240 व्यक्तियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत सनवारा में 150 तथा ग्राम पंचायत टकसाल में 90 लोगों के रक्त की जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ.मंजेश शर्मा, डाॅ.सोनिया धीमान, आयुष विभाग के कर्मचारी लता वर्मा, शंकर, पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार इस वर्ष 2 अक्तूबर से स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा का आयोजन करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा के 50 वर्षों में आम आदमी के योगदान का जश्न मनाया जाएगा। सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों के माध्यम से राज्य भर में 51 कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम रथ यात्रा लगभग दो महीने के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर 25 जनवरी को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्णिम रथ को राज्य के विकास के गौरवशाली इतिहास प्रदर्शित करने के लिए नवीनतम उपकरणों से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख विभाग जैसे शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, लोक निर्माण, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, वन और बिजली विभाग भी इन पचास शानदार वर्षों के दौरान हुए विकास का प्रदर्शन करेंगे।
जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय, रघुनाथपुर के सहयोग से संस्कृत सप्ताह का आयोजन दो सत्रों में देव सदन भवन में किया गया। प्रथम सत्र में सूत्र प्रश्नोत्तरी, संस्कृत गितिका व श्लोकोचारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सूत्र प्रश्नोतरी में अजीत, उषा, किरण प्रथम स्थान, कल्पना, शिवानी, किरन कुमार द्वितीय स्थान, नरेन्द्र, रूचि, अमृता तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, संस्कृत श्लाकोचारण प्रतियोगिता में रीतिका प्रथम स्थान, विपुल शर्मा द्वितीय स्थान, जीवन कला तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत गितिका में नैना प्रथम स्थान, मोना द्वितीय स्थान, रचना, अमृता ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुनीला ठाकुर ने कहा कि द्वितीय सत्र में आजादी के 75वें वर्ष का उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रिंकु, निर्मला प्रथम स्थान पर, नितिका, शीतल द्वितीय स्थान, आस्था शर्मा, आस्था ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। दूसरे सत्र में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉ.ओम कुमार शर्मा, मंगल चन्द ठाकुर, प्रेमिला ठाकुर, पन्ना लाल ठाकुर, पुरूशोतम लाल ठाकुर, बलदेव ने देशभक्ति से ओम-प्रोत संस्कृत कविता पाठ किया। डॉ. चान्द किशोर गौतम कुल्लू के प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला भाषा अधिकारी सीता राम ठाकुर ने की। मंच संचालन ओम कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 29 अगस्त को अपने एक दिवसीय लाहौल घाटी के दौरे पर आएंगे। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने परिधि गृह में मुख्यमंत्री के दौरे के प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री उदयपुर और लाहौल क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की राशि की योजनाओं व स्कीमों का तोहफा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को सुबह उदयपुर पहुंच कर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उदघाटन की रस्म पूरी करने के बाद उदयपुर के आईटीआई ग्राउंड में 10 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही जिला मुख्यालय केलांग पहुंच कर भी करोड़ों रुपए की योजनाओं और स्कीमों की सौगात लोगों को देने के बाद पुलिस ग्राउंड में जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। बैठक में उपायुक्त नीरज कुमार, एसडीएम प्रिया नागटा, सहायक आयुक्त डॉ रोहित शर्मा, वन मंडल अधिकारी दिनेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन बंधु, पुलिस उपाधीक्षक हेमंत ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विनोद धीमान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड विक्रम राणा, महाप्रबंधक उद्योग राजेश शर्मा, पशुपालन उपनिदेशक डॉ गणेश, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम मंगल मनेपा, जिला कृषि अधिकारी डॉ चौधरी राम के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुलह विधानसभा क्षेत्र के चंबी के पास शुक्रवार दोपहर बाद एचआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर सड़क से बाहर चली गई। हादसे में घायल 10 यात्रियों को नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का दो दिवसीय दौरा पूरी तरह से सफल रहा है। यह बात लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कही है। मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने दौरे के दौरान घाटी के स्थानीय लोगों की समस्याएं जहां विस्तार पूर्वक सुनी, वहीं जो भी व्यक्ति उनसे इस दौरान मिलने पहुंचा उससे आराम से मिल व क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों व समस्याओं पर उनके साथ विस्तार से चर्चा की। रवि ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने दौरे के दौरान हिमाचल के बहुचर्चित सरचू सीमा विवाद को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया और इसे जल्द से जल्द सुलझाने की सलाह जयराम सरकार को दी। सीमा विवाद को लेकर मुकेश अग्निहोत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि लद्दाख के साथ चल रहा सीमा विवाद सुलझाया जाना चाहिए था, लेकिन इस मामले को लेकर विधानसभा में स्थानीय भाजपा विधायक एवं सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मामला ही नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर यही हालात चलते रहे तो लद्दाख धीरे-धीरे हिमाचल की सीमा के अंदर लगातार घुसपैठ करता रहेगा। इस मामले को गंभीरता से जयराम सरकार को लेना चाहिए था। रवि ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने लाहौल स्पीति की जनता को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सरचू सीमा विवाद का भी समाधान किया जाएगा। रवि ठाकुर ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री ने लाहौल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भी दौरा किया और यहां प्रभावित परिवारों से मिल उनकी आवाज विधानसभा में उठाने की बात भी कही है । ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का लाहौल स्पीति का दौरा पूरी तरह जहां सफल रहा है वहीं मुकेश अग्निहोत्री लाहौल स्पीति के लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहे।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने सूचित किया है कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को शुद्ध व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों का सत्यापन व पात्र मतदाताओं की सूची बनाने के लिए 1 से 10 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 23-कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के सभी 154 बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत घर-घर जाकर जांच और सत्यापन का कार्य करेंगे। एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में प्रविष्टियों का सत्यापन व शुद्धीकरण 1 जनवरी को 18 वर्ष से अधिक की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के छूट गए नामों को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करना तथा 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले संभावित मतदाताओं की सूची बनाने के अलावा दोहरे पंजीकरण, मृत, स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का विवरण प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा गूगल सर्च में हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग टाइप करके अपनी पहचान पत्र संख्या डालकर ऑनलाइन भी नाम की पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा उपचुनाव-2021 को मध्य नजर रखते हुए मतदाता सूची में दर्ज होने से छूटे हुए मतदाताओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत चयनित किसी भी प्रदेश का प्रवासी लाभार्थी एक देश एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत जिला कुल्लू में कार्यरत किसी भी उचित मूल्य की दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। इस बात की जानकारी उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व लाभार्थी को अपनी राशन कार्ड संख्या तथा आधार संख्या उचित मूल्य की दुकान को प्रस्तुत करनी होगी ताकि उचित मूल्य की दुकान पर स्थापित पोस मशीन से बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा सके। प्रवासी लाभार्थी राशन कार्ड में दर्ज जितने सदस्यों का खाद्यान्न यहां प्राप्त करने का इच्छुक है उतने सदस्यों के खाद्यान्नों का कोटा यहां प्राप्त कर सकता है तथा शेष खाद्यान्न उसे उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त कर सकता है जहां का वह मूल निवासी है या जिस उचित मूल्य की दुकान से उसका परिवार खाद्यान्न प्राप्त करता है। प्रवासी लाभार्थी जिला कुल्लू में उचित मूल्य की दुकान का स्थान जानने के लिए मेरा राशन ऐप डाउनलोड कर सकता है। इसके माध्यम से जिस स्थान पर प्रवासी रह रहा है उसके नजदीक कार्यरत उचित मूल्य की दुकान के स्थान के नाम की जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा लाभार्थी अपने राशन कार्ड के साथ आधार शिडिंग भी कर सकता है ताकि बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त हो सके। प्रवासी लाभार्थी इस ऐप में अपना पंजीकरण भी कर सकता है ताकि लाभार्थी की जानकारी विभाग के पास पहुंच सके तथा उसे खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा सके। इस ऐप के माध्यम से लाभार्थी खाद्यान्नों की अपनी पात्रता की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। लाभार्थी विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अरब से रुपये से अधिक की 26 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सड़कें, पुल व जलपूर्ति योजनाओं के अलावा व्यावसायिक भवनों के उद्घाटन व शिलान्यास शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए चौथी बार इस प्रकार की बड़ी विकास योजनाएं प्रदान करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जब भी मुख्यमंत्री से कोई मांग की, उन्होंने इसे स्वीकार करके लोगों की अपेक्षाओं को सहज ही पूरा किया है। विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में करोड़ों की परियोजनाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं और अनेक विकास योजनाओं तथा निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। मंत्री का कहना है कि वह मनाली को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र कई मायनों में अधिकांश मानदण्डों में सबसे उपर है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री 28 अगस्त को प्रातः 10.45 बजे बड़ाग्रां विहाल में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और इसके पश्चात जनसमूह को संबोधित करेंगे। गोविंद ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों व आम लोगों को मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 10 बजे से पहले समारोह स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
शारीरिक शिक्षक संघ द्रंग खंड सेकिंड की नई कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार की अध्यक्षता में डायनापार्क में किया गया। जिसमें शारीरिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें उच्च पाठशाला गरलोग में तैनात शारीरिक शिक्षक राकेश चौहान को प्रधान चुना गया, वही देवी राम मिडल स्कूल खिल को उप प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमा, सह सचिव राकेश वर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, मुख्य सलाहकार वीरी सिंह, सलाहकार मनीराम को चुना गया। वही शारीरिक संघ के सभी सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन से भी ज्यादा शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
कुल्लू जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं नागरिकों को मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज सिविल अस्पताल मनाली के लिए विधायक निधि से एम्बुलेंस भेंट करने के उपरांत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह में एक और अत्याधुनिक एम्बुलेन्स इस अस्पताल को प्रदान की जाएगी ताकि मरीजों को और अधिक सुविधा मिल सके। गोविंद ठाकुर ने कहा कि नागरिक अस्पताल मनाली में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। अस्पताल का खूबसूरत भवन बनाया जा रहा है और जो भी जरूरी उपकरण हैं, उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली का नागरिक अस्पताल मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसके लिए उन्होंने चिकित्सकों व पैरा मैडिक्स की सराहना की। इस अवसर प्रदेशा भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, रजनी ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, बीएमओ रणजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
भाजपा पच्छाद मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ने पच्छाद मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अधिवक्ता मुनीष ठाकुर निवासी कोटली राजगढ़ को पच्छाद लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रासुमांदर क्षेत्र से राकेश नेगी को मण्डल उपाध्यक्ष व नेरी कोटली ग्राम पंचायत से नरेश कौशल को मण्डल सचिव बनाया गया है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ने कहा कि उपरोक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी व सभी मिलकर पच्छाद भाजपा के लिए कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर मुनीष ठाकुर, राकेश नेगी व नरेश कौशल ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि सभी एकजुट होकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाएंगे व पच्छाद भाजपा को और अधिक मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।
मज़दूर संगठन सीटू का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा और सचिव घनश्याम चन्द से पिछले कल बोर्ड कार्यालय शिमला में मिला। इसका नेतृत्व सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कशमीर सिंह ठाकुर ने किया। प्रतिनिधिमंडल में सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम,बोर्ड के सदस्य जगत राम,निर्माण मज़दूर फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार और महासचिव भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए। सीटू ने उन्हें 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जिसमें अलग-अलग जिलों की मांगों के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। सीटू प्रतिनिधि मंडल ने गत वर्ष कोरोना काल लॉकडाउन अवधि के लिए मिलने वाली छह हज़ार रुपये की राशि छूट गए सभी मज़दूरों को चैक के माध्यम से जल्दी जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा मज़दूरों के बच्चों को मिलने वाली वर्ष 2020 की लंबित शिक्षण छात्रवृत्ति जल्दी जारी करने की भी मांग की तथा अन्य सामग्री जैसे इड्क्शन हीटर, सोलर लेंप, साइकलें, कंबल, टिफ़िन सैट, वाटर फिल्टर, डिनर सैट इत्यादि लंबित सामग्री भी जल्दी जारी करने की मांग की गई। उन्होंने विवाह शादियों, चिकित्सा, प्रसूति, पेंशन इत्यादि के क्लेम जल्दी स्वीकृत करने की मांग उठाई गई। यूनियन ने मज़दूरों को मिलने वाली पेंशन की राशि एक हज़ार रुपये से बढ़ाकर दो हज़ार रुपये करने की मांग की गई तथा विधवा पेंशन शुरू करने की मांग की। उन्होंने महिला मज़दूरों को पूर्व में मिलने वाली वाशिंग मशीन पुनः बहाल करने तथा साईकल के बदले सिलाई मशीन देने की भी मांग उठाई। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से रोज़गार प्रमाण पत्र में सुधार करने का भी सुझाव दिया गया।
हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 23 लाख रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार लोक निर्माण विभाग को पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 22 लाख 96 हजार रुपये की क्षति हुई है। इसके अलावा एक गौशाला को भी नुक्सान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार जिला में इस सीजन में 13 जून से 26 अगस्त तक की अवधि के दौरान बारिश से हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 58 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक हो गया है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 39 करोड़ रुपये और जलशक्ति विभाग को 16 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
कुल्लू जिले में सैंज घाटी में भारी बारिश के बीच भूकंप आया है। शुक्रवार प्रातः 5 बजकर 30 मिनट पर सैंज घाटी में भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है साथ ही जानमाल का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही है। जिला कुल्लु में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच भूकंप के झटके लगे हैं। वंही सूबे की राजधानी शिमला में सुबह आठ बजे के करीब भूकंप आया है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। अगर हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप की बात करे तो चंबा जिले में सबसे अधिक भूकंप आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील जोन में हैं। शिमला जिले को लेकर भी चेतावनी दी गई थी कि यह शहर भूकंप जैसी आपदा के लिए तैयार नहीं है।
कुल्लू जिला में जल स्त्रोतों की स्थिरता और बफर स्टोरेज के निर्माण के लिए जल शक्ति विभाग ने 174 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव तैयार करके स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि योजना के अंतर्गत जिला में अनेक जगहों पर रिचार्ज पिटस् का निर्माण तथा क्रेट वर्क किया जाएगा ताकि सूखे की स्थिति के दौरान इन जल स्त्रोतों का सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत आपात के दिनों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित बनाना है तथा पेयजल स्त्रोतों व योजनाओं के संरक्षण के लिए दीर्घकालीन सतत योजना तैयार करना है। बैठक में जल शक्ति विभाग के अभियंताओं के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
शुक्रवार को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के प्रांगण में विद्यालय प्रधानाचार्य कुलभूषण गुप्ता की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत ठाकुर की उपस्थिति में आम सभा की बैठक हुई। बैठक में 55 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया एवं सर्व सहमति से तीन वर्षीय विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मोनिका भारद्वाज को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जानकारी देते हुए गोपाल शर्मा प्रभारी इको क्लब ने बताया कि बलवंत ठाकुर बतौर ग्राम पंचायत प्रधान समिति के सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त सर्व सहमति से सरिता, आशा देवी, कमला, रीता देवी, सोमा देवी, हेमलता, रामचंद्, चंचल शर्मा, अंजना, लता देवी, शिवलाल, हरिचंद, अरुणा तथा कविता को समिति का सदस्य चुना गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
जेओए आईटी का टाइपिंग टेस्ट स्थगित होने पर अभ्यर्थी भड़के उठे हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में जेओए आईटी का टाइपिंग टेस्ट देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बीते गुरुवार शाम को जेओए टाइपिंग टेस्ट स्थगित करने की सूचना दी। लेकिन प्रदेशभर से दर्जनों अभ्यर्थी एक दिन पहले ही हमीरपुर पहुंच चुके थे। कई अभ्यर्थियों को बस सुविधा न मिलने के कारण हमीरपुर पहुंचने के लिए निजी टैक्सियों में पांच से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़े। टाइपिंग टेस्ट स्थगित होने की सूचना सही समय पर न मिलने के कारण अभ्यर्थी नाराज हैं। समय पर सूचना न मिलने के कारण शिमला, किन्नौर, चंबा सहित प्रदेश भर से उम्मीदवार हमीरपुर पहुंच गए हैं। अभ्यथियों ने चयन आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपा कर समस्या का समाधान मांगा।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। बीती रात करीब डेढ़ बजे वह बड़ाग्रां रिजॉर्ट पहुंचे। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के लिए मनाली के घुड़दौड में बड़ाग्रां रिजॉर्ट और स्पा में ठहरने की व्यवस्था की गई है। वह 10 दिन तक यहीं रुकेंगे। रिजॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने बताया कि इस तेलगू फिल्म की शूटिंग मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, नग्गर और मनाली के आसपास की जाएगी। इस फिल्म में वरुन तेज भी अभिनय कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में प्रदेश का दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने केलिए प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। नैहरी क्षेत्र में 144 कनाल भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कॉलेज के खुलने से ऊना के अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा सहित अन्य जिलों के युवाओं को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में प्रदेश में केवल एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला में है। ऊना जिले में दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
हिमाचल संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड़ के बच्चों ने फिर से अपने विद्यालय का नाम हिमाचल में रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा ज्योति ने राज्यस्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राज्यस्तरीय कनिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में छात्रा आरजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के बच्चों में अंशिका 6वीं, कामिनी 7वीं, विशाल 8वीं, आरजू 8वीं, दिव्यांशी 10वीं, नेहा 11वीं, ज्योति 11वीं इन बच्चों ने श्लोकोच्चारण तथा संस्कृतगीत प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें जिला स्तर पर वरिष्ठ वर्ग की गीत प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम स्थान पर रही थी। कनिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में आरजू प्रथम स्थान पर रही थी तथा वरिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पायल द्वितीय स्थान पर रही थी। इसके साथ ही नेहा, विशाल, कामिनी ने भी अपने प्रथम प्रयास में ही जिला स्तर के परिणामों में प्रथम दस छात्रों में अच्छी जगह बनाई थी। अंशिका तथा दिव्यांशी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया था। प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहने वाले बच्चों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। जिसमें अब ज्योति तथा आरजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
प्रदेश में बरसात के मौसम में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है। वंही एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार मंडी और कुल्लू के बीच भूस्खलन की वजह से रात लगभग 12 बजे से नेशनल हाईवे फिर बंद हो गया है। चंबा जिले में भी भूस्खलन से पांच सड़कें बंद हो गई है। वहीं, बाया कटोला मंडी-कुल्लू मार्ग पर भारी जाम लग गया। हाईवे बंद होने के चलते इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक लोड से कई किलोमीटर लंबी लाइन गई। उधर, चंबा जिले के तुन्नूहट्टी-ककीरा मार्ग पर देररात भारी बारिश नाले में बढ़े जलस्तर की वजह से एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। म़ृतक की पहचान कर्म चंद पुत्र जीतो राम निवासी लड़ेरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बकलोह पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की पुष्टि एसपी चंबा अरुल कुमार ने की है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी है। बता दें कि यह इलाका जम्मू से सटा हुआ नहीं है।
सेब के दाम न मिलने से किसान व बागवान खासे मायूस हैं। जिला परिषद सदस्य, चेयरमेन बाग़वानी व उद्योग कमेटी शिमला कौशल मुँगटा ने कहा कि बेमौसमी बर्फ़बारी में हुए नुक़सान पर आँख मुँदने वाली भाजपा व मुआवज़ा कमेटी बनाकर जनता को गुमराह करने वाली भाजपा अब गिरते दामों पर भी मौन है। वहीं अड़ानी की मनमानी के आगे भी भाजपा मौन है। जहाँ सेब के दामों में 30 %से 40% की गिरावट आयी है, वहीं सेब ख़रीद करने आयी अड़ानी एग्रो फ़्रेश कम्पनी ने भी पिछली बार के मुक़ाबले इस बार 16 से 20 रुपय दाम घटाए हैं। मुंगटा का कहना है की जहाँ सेब तैयार करने की लागत बढ़ी है, वहीं महंगाई ने भी बागवानों की कमर तोड़ी है । फिर चाहे बात महँगे कार्टन की हो, महँगी खाद, फफूँदनाशक की या फिर मालभाड़ा आदि की बढ़ोतरी की। मुंगटा का कहना है की कृषि क़ानून जो भाजपा लेकर आई है वो कितने ख़तरनाक है उसका उदाहरण हमें हिमाचल में देखने को मिल रहा है। जब व्यापारी अपने मर्ज़ी से सेब के दाम गिरा-बढ़ा रहे है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं अथवा कार्यक्रमों के तहत कलाकारों को मिलने वाले प्रोत्साहन को बढ़ाने के लिए सरकार के ध्यान में लाकर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी आज भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने चार दिवसीय आज़ादी का अमृत महोत्सव राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अपने सम्बोधन में दी। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति व लोकानुरंजन के संवर्धन के लिए विभाग कृत संकल्प है और आगामी समय में हिमाचल के अन्य क्षेत्रों में भी भाषा एवं कला से सम्बन्धित प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना मानक संचालनों की अनुपालना के साथ किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिला सिरमौर के चुड़े’वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला कुल्लू के सूर्य सांस्कृतिक दल बलोगी तथा कांगड़ा के सरस्वती स्वर संगम नृत्य दल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया ।
पालमपुर: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में वीरवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रेड रिबन क्लब, पूर्व छात्र संघ और महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। सिविल अस्पताल पालमपुर से आई टीम ने युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी नवेदिता परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कौंडल ने किया। उन्होंने बताया कि रक्त देने से जल्द ही शरीर उस कमी को पूरा कर सकता है। हम 56 दिनों के बाद फिर से रक्तदान कर सकते है। शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। एनसीसी के दीप कुमार व रेणु डोगरा, एनएसएस के धर्मवीर व आशु फुल्ल, रेड रिबन के सदस्यों गौतम, रिशान्त नरयाल, अभिषेक, अनीश, भारती, पूर्व छात्र संघ के नीतिन जम्वाल,चमन कपूर, रजत कपूर, राकेश, अनुज का इस शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भदरोटा क्षेत्र के गौंटा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए उप-तहसील भदरोता में पाॅलिटेक्निक काॅलेज खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने उप-तहसील भदरोता के दोहपी में संयुक्त कार्यालय भवन खोलने और गौंटा (भदरोता) में हेलीपैड के निर्माण की घोषणा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान राज्य के लाखों लोग देश के विभिन्न भागों में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 2.50 लाख प्रदेशवासियों को सुरक्षित उनके घरों तक वापिस लाया गया। उन्होंने कहा कि गोवा से विशेष रेल गाडि़यों और राजस्थान के कोटा से हिमाचल पथ परिवहन की 60 बसों के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को वापिस लाया गया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान विपक्ष के नेता इस संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण करने में व्यस्त रहे। सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया तथा आज सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भदरोटा क्षेत्र उनकी विधानसभा क्षेत्र का सबसे पिछड़ा क्षेत्र था लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में बहुतकनीकी महाविद्यालय खोलने तथा संयुक्त कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, सुन्दरनगर संगठन जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, मण्डी जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राज बली, भाजपा मण्डल अध्यक्षा निशा ठाकुर, भाजपा नेता डाॅ. सीमा ठाकुर, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू ने आईजीएमसी के आउटसोर्स व ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर आईजीएमसी गेट पर धरना दिया। इस दौरान मजदूरों ने काली पट्टियां बांधकर जोरदार मौन प्रदर्शन किया जिसमें सैंकड़ों मजदूर शामिल हुए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर मजदूरों की मांगों का शीघ्र समाधान न किया गया तो यूनियन भविष्य में हड़ताल करने से भी गुरेज़ नहीं करेगी। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,राज्य सचिव रमाकांत मिश्रा,जिला सचिव बाबू राम,बालक राम,हिमी देवी,यूनियन अध्यक्ष विरेन्द्र लाल, महासचिव नोख राम, उपाध्यक्ष सीता राम, सुरेन्द्रा, पमीश कुमार, सीमा देवी, सरीना, जगत राम, लेखराज, विद्या गाजटा, शालू कुमारी, गीता, वंदना, धीरज, इंदु, विद्या, हेमावती, देवा, पुनमा, मीरा आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में आईजीएमसी के प्रधानाचार्य व मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट से मिला व उन्हें बाईस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों की मांगों के समाधान के लिए दस दिन के भीतर बैठक बुला कर इनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने आईजीएमसी प्रबंधन से मजदूरों को न्यूनतम वेतन,ईपीएफ,ईएसआई,बोनस,छुट्टियों,कोरोना काल के वेतन,दो वर्दी सेट,चेंजिंग रूम व प्रसूति अवकाश,हर वर्ष पच्चीस प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने नौकरी से निकाले गए मजदूरों को तुरन्त बहाल करने की मांग की है। उन्होंने मजदूरों का वेतन पन्द्रह हज़ार रुपये घोषित करने व आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने ठेका बदलने पर मजदूरों की सेवाओं को यथावत जारी रखने की मांग की है।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य में 364 नए ग्रामोद्योग लगाए जाएंगे। जिस पर 10.53 करोड़ रुपए की धनराशि उपदान के रूप में पात्र व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी और 2984 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने दाड़लाघाट के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन वर्ष 1968 में किया गया था। इसके गठन के पीछे महात्मा गांधी का मूल विचार यह था कि छोटे कारोबारियों व लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करवाए जाएं ताकि गांवों के लोगों का पलायन शहरों की तरफ न हो। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी इस टारगेट को 103 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है और 11 करोड़ 43 लाख रुपए की सब्सिडी पात्र लोगों को दी। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में 1234 यूनिट लगाए और 86,538 लोगों को रोजगार दिया। इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी पवन गौतम, व्यापार मंडल के उपप्रधान हेमराज गौतम, भरत गौतम आदि उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर मलोखर में ऑनलाइन चल रहे संस्कृत सप्ताह का समापन हुआ। इस दौरान बच्चों की रंगारग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आचार्य नरेश शर्मा ने की,जबकि संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.मनोज शैल व राष्ट्रपति से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक व वर्तमान में हिमाचल शिक्षा समिति में सोलन जिला के जिलाध्यक्ष मस्तराम विशेष अतिथि रहे। सप्तम कक्षा की नम्रता शर्मा व अष्टम की कामिनी दोनों बहनों ने संस्कृत में मंच संचालन किया। संस्कृत में छोटे-छोटे बच्चों ने संस्कृत गणना, शरीर के अंगों के नाम, हास्य नाटिका,संस्कृत गीत व श्लोक, संस्कृत नृत्य, समूहगान, संस्कृत भाषण, वस्तुओं की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि अरुणा शर्मा ने सभी को सफलतम कार्यक्रम की बधाई दी व अपनी पूण्य कमाई में से 5100 की राशि विद्यालय को दान देने की घोषणा की।
प्रदेश की भाजपा सरकार का अभी तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी का कहना है कि पिछले लगभग 4 साल के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। कोरोना महामारी के समय में सरकार के स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने हेतु कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है। आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है तथा सरकार को इनके बारे कोई स्थाई नीति तुरंत प्रभाव से बनानी चाहिए।अवस्थी का कहना है कि एक और सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारों को सेवा विस्तार दे रही है, जबकि करुणामूलक आधार के पात्र लोगों को रोजगार देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन संबंधित मांग को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है।वेतन आयोग द्वारा नया वेतन स्केल दिए जाने के फैसले को प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है। कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी का कहना है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री उप चुनाव को देखते हुए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं तथा जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनाव में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष ब्रह्मानंद व महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में 2 सितंबर को मंडी शहर के भ्युली स्थित भीमा काली मंदिर हॉल में प्रातः 11:00 बजे प्रदेश पेंशनरों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश पेंशनरों के सभी समानांतर संघों के प्रदेश व जिला स्तर के विभिन्न विभागीय संघों के वरिष्ठ नेताओं को भी आहूत किया गया है। इंद्रपाल शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व सेवानिवृत्त अध्यक्ष एनआर ठाकुर, जिला मंडी पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष हरीश शर्मा, अखिल भारतीय पेंशनर महासंघ के जिला कांगड़ा से प्रदेश महामंत्री शरण दास शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह ठाकुर, शिमला से बेलीराम वर्मा, मंडी से दुर्गा दास ठाकुर, जिला बिलासपुर से पूर्व महामंत्री लेख राम कौंडल, बीआर वर्मा, कुल्लू से खिमीराम शर्मा बैठक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर पहली बार होने वाली इस संयुक्त बैठक में पेंशनरों की सभी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी तथा सरकार द्वारा इस वर्ग के साथ की जा रही उपेक्षा पर सर्व सहमति से आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि वहीं पर समानांतर संघ की एक संयुक्त समन्वय संघर्ष समिति का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की है कि वे स्वार्थ की भावना से हटकर एक मंच पर इकट्ठे होकर अपनी एकता का परिचय दें ताकि पेंशनरों के हकों की लड़ाई को संयुक्त रूप से लड़ा जा सके।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ोग फीडर 11 केवी के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 28 अगस्त को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहुनाग मंदिर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 गौरवमयी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने दी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विगत 50 वर्षों में विकास के विभिन्न मानकों पर एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होकर देश में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल को छोटे राज्यों के साथ-साथ बड़े राज्यों की श्रेणी में आदर्श माना जाता है। पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से जहां युवा पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश एवं सोलन जिला की समृद्ध विकासात्मक यात्रा की जानकारी मिलेगी वहीं जन-जन प्रदेश एवं सोलन जिला में विभिन्न क्षेत्रों की अपार सम्भावनाओं को जान पाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि प्रदेश की 50 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रमों की विभागीय रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में जहां 50 वर्षों की गौरवमयी गाथा का विस्तृत वर्णन हो वहीं यह प्रयास भी किया जाए कि युवा पीढ़ी से आने वाले 50 वर्षों में हिमाचल की युवा पीढ़ी की परिकल्पना की जानकारी भी ली जाए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सभी कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि एवं योजना के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों में कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आज सोलन जिला के बद्दी में छठे राज्य वित्तायोग की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खण्ड नालागढ़ के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, नगर परिषद परवाणू, बद्दी एवं नालागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित थे। सतपाल सिंह सत्ती ने बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने सुझाव राज्य वित्तायोग को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को राज्य वित्तायोग अपनी संस्तुति में समायोजित कर इन्हें प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक में पंचायती राज एवं शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ छठे राज्य वित्तायोग की शर्तों के अनुसार विभिन्न बिन्दुओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। प्रतिनिधियों के साथ इन संस्थाओं से सूचना एकत्रित करने के लिए तैयार की गई प्रश्नावली भी साझा की गई। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश कुमार, बीडीसी नालागढ़ की अध्यक्ष बलविन्द्र कौर, नगर परिषद परवाणु की अध्यक्ष निशा शर्मा, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष रीना शर्मा, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिला चैधरी, जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधु, राहुल शर्मा एवं सर्बजीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.डेजी ठाकुर, राज्य गौवंश सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य वित्तायोग के उपनिदेशक रविन्द्र कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मण्डल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डीआर चंदेल, परवाणु, बद्दी एवं नालागढ़ नगर परिषदों के पार्षगण, विभिन्न बीडीसी सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सोलन जिला के अर्की, चम्बाघाट, कण्डाघाट व धर्मपुर स्थित थोक गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र कुमार धीमान ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि निविदाएं 9 सितम्बर दोपहर 01.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। निविदाएं 09 सितम्बर को ही दोपहर 2.30 बजे उपायुक्त सोलन या उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अर्की, चम्बाघाट, कण्डाघाट व धर्मपुर स्थित थोक गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राज्य विशेष अनुदानित योजना के अन्तर्गत आवंटित की जा रही आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए आमंत्रित की गई हैं। नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि निविदा प्रपत्र 500 रुपए की राशि अदा कर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से सूचना जारी होने की तिथि से 08 सितम्बर सांय 05.00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते है। निविदादाता द्वारा फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।
सोलन में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, पिछड़ा एवम अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमचाल प्रदेश की बैठक पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर की अध्यक्षता में सम्पन की गई। कार्यकारिणी ने प्रदेश सरकार पर इस वर्ग को लेकर रूखे रवैए की आलोचना की है। मुसाफिर ने सरकार से इस वर्ग की हित में उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि यदि समय रहते इस वर्ग के हित में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सरकार को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। वंही उन्होंने कहा कि अन्य वर्गों की तरह महंगाई ने दलित व् पिछड़े वर्ग की भी कमर तोड़ दी है। महामारी के चलते बहुत से लोगों का रोज़गार छिन गया है। उन्होंने सरकार से इन सभी के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। वंही बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी बैठक कुल्लू में आयोजित की जाएगी। बैठक में जीआर साहिवि महमंत्री, विद्या सागर जिला प्रेजिडेंट, सुन्दर लाल प्रेजिडेंट सिरमौर, सोहन लाल अध्यक्ष सोलन निर्वाचन, शोकृत कश्यप अध्यक्ष कसौली निर्वाचन क्षेत्र, दुर्गा राम अध्यक्ष पच्छाद क्षेत्र, रतन कश्यप, सुन्दर लाल, अश्विनी, विशाल कश्यप व अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
तहसील कोटखाई के अंतर्गत आने वाली पंचायत कलबोग में उपतहसील कार्यलय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कलबोग उपतहसील कार्यलय में नायब तहसीलदार ने पदभार संभाला। पूर्व बागवानी मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के अथक प्रयासों व वर्तमान में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा प्रदेश सरकार के समक्ष उपतहसील कार्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। गौरतलब है कि खडाप्थर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कलबोग में उपतहसील कार्यलय खोलने की घोषणा की थी। इसके पश्चात तुरन्त इस को सरकार द्वारा अमलीजामा पहनाया गया। उबादेश कि लगभग 9 पंचायतों बाघी, रत्नाडी, कलबोग, क्यारवी, चोगन कुल्टी, नगान, रामनगर, रावलाक्यार को उपतहसील कार्यलय खुलने से लाभ मिलेगा। इस विशेष अवसर पर उपस्थिति भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा कलबोग में उपतहसील कार्यलय खोलने की सौगात उबादेश की जनता को दी गयी है। लगभग 9 पंचायतों की यह लम्बे अरसे से मांग चली आ रही थी। स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा का उबादेश में उप तहसील खोलने का स्वप्न पुरा करने के लिए चेतन बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार व्यक्त करने के साथ साथ क्षेत्र को जनता को बधाई भी दी।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मझीन में लोक निर्माण विभाग उपमण्डल कार्यालय का उद्घाटन राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश चंद ध्वाला ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थियों में सड़के ही आवागमन का मुख्य और सरल साधन हैं, और सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल मझीण कार्यालय खुलने से मझीण उपतहसील के अन्तर्गत आने वाले सभी गाँवों की जनसंख्या लाभन्वित होगी तथा चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस उपमण्डल के अधीन 150 किलोमीटर के लगभग कच्ची तथा पक्की सड़के है। हिमाचल प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में सड़कों का सुदृड़ जाल बिछाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सड़कों और पुलों के निर्माण तथा सड़कों के विस्तार पर 4,502 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। सड़कों से छूटी बस्तियों और गांवों को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों से जोड़ने के लिये 75 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। ध्वाला ने इसके बाद फ़केड़ में जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। इस अवसर पर अधिकतम जनसमस्याओं का मौक़े पर निपटारा करते हुए उन्होंने शेष के समयबद्ध निवारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश धिमान, मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, उपाध्यक्ष विजय मेहता, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग हुक्कम चंद, राहुल जंजिया, प्रधान ग्राम पंचायत मझीन प्रेमलत्ता सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं सरकाघाट क्षेत्र के बलद्वाड़ा में क्रियान्वित की जाएंगी। जयराम ठाकुर ने तलाऊ में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 के.वी. सब-स्टेशन, ग्राम पंचायत नवानी, कशमैला, धनलग चैक, जाहमत और नरोला के लिए डेहर में सतलुज नदी से 27.85 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के संवर्धन कार्य, 3.14 करोड़ रुपये की लागत से बने खुडला-सारस-समलोन-कलथार सड़क और 2.83 करोड़ रुपये की लागत से बने अप्पर भामला से खरेड़ दधवान सम्पर्क मार्ग के उद्घाटन किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के लिए लगभग 97 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह चिकित्सकों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के परिश्रम के अतिरिक्त प्रदेशवासियों के सक्रिय सहयोग से सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिस्तर और ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण चिकित्सीय उपचार से वंचित न रहे। देश में जब यह महामारी फैली थी उस समय प्रदेश में केवल दो ऑक्सीजन सयंत्र थे जबकि अब राज्य में लगभग 28 ऑक्सीजन सयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें से 12 सयंत्र कार्यशील किए जा चुके हैं। सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने क्षेत्र के लिए 140 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान सड़कों और पुलों के लिए 145 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा आज जल शक्ति मण्डल सरकाघाट के अन्तर्गत 55.25 करोड़ रुपये की विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं और जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत स्तरीय संवर्धन कार्य से क्षेत्र में जल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की विस्तृत जानकारी दी। विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल व इन्द्र सिंह गांधी, सुंदरनगर संगठन जिला भाजपा के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, मण्डी जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा मण्डल की अध्यक्ष निशा ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री इस अवसर पर अन्य सहित उपस्थित थीं।
कुनिहार में कुछ किसानों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कुनिहार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है हैं। सर्व एकता जन मंच कुनिहार के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में कुछ किसानों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हितों की योजनाओं के बारे में उन्हें सही से जानकारी नही दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गाय खरीदने के लिए सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है, परन्तु पीएनबी शाखा कुनिहार के प्रबंधक के पास 6 महीने से अनेकों फाइलें टेबल पर पड़ी है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गाय को चारा व अन्य सामग्री खरीदारी के लिए प्रबंधक कह रहे है कि खरीदारी के लिए हम साथ जाएंगे और जब सरकार द्वारा तय शर्तों की कॉपी मांगी तो उसे देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस शाखा से कई किसानों ने अपने लोन की फाइलें वापिस लेकर कुनिहार स्थित अन्य बैंकों से लोन बनाकर उनके खातों में 1 लाख रुपये की राशि आ चुकी है। इस मौके पर राजेन्द्र ठाकुर, सुभाष चंद, श्याम कंवर, भोपाल सिंह कंवर,रमेश चंद, सुरेंद्र, नानक चन्द, सीताराम आदि मौजूद थे। इस बारे जब पीएनबी शाखा कुनिहार के प्रबंधक फकीर चन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार ही लोन व अन्य कार्य किए जा रहे हैं। हर लोन व अन्य खाता धारकों को दस्तावेज व स्कीमों की सही व पूरी जानकारी दी जाती है।
भारतीय जीवन बीमा निगम और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की तरफ से ग्राम पंचायत कुन्नू के मोहड़धार में स्थानीय महिला मंडल के सहयोग से लगभग 100 फलदार पौधे रोप कर वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम मंडी के प्रबंधक प्रवीण यादव ने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत कुन्नू की प्रधान पमिन्द्रा देवी, मोहड़धार और नारला की स्थानीय महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रबंधक प्रवीण यादव ने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते है और हमारे वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं ।
रोटरी क्लब सोलन ने सोलन और सिरमौर की तीन पाठशालाओं में 40 बेंचों का वितरण किया। यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहने के उद्देश्य से किया गया। रोटरी क्लब सोलन के प्रधान कार्तिक सूद ने कहा कि रोटरी क्लब सोलन ने जिला सोलन और सिरमौर के तीन सरकारी स्कूलो को 40 बैंच वितरित किए। इस कार्य में श्जितेन्द्र पाल सिंह ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए सभी विद्यालय प्रभारियों की ओर से रोटरी क्लब सोलन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करने के साथ धन्यवाद किया व उम्मीद जताई की वे निकट भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे। रोटरी क्लब सोलन ने निशुल्क डेस्कबेंच वितरित करके समाजसेवा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर सचिव प्रवीन गुप्ता, सुखदेव रत्तन, सुरजीत कुमार भारती एवम अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय फायर ब्रिगेड यूनियन का गठन किया गया हैै। ये चुनाव मंडी के कर्मचारी महासंघ भवन में आयोजित किए गए। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रविंद्र कुमार शर्मा को सौंपी गई है। ये जानकारी यूनियन के प्रेस सचिव अशोक शर्मा ने दी। इसमें रविंद्र शर्मा को प्रधान, राजेश पाराशर को वरिष्ठ उप प्रधान, विवेंदर ठाकुर, तपेंद्र तोमर व सत्य प्रकाश शर्मा को उपप्रधान चुना गया। वंही ,शेर सिंह सकलानी को महासचिव, यशवीर सिंह को सेह सचिव, अशोक शर्मा को प्रेस सचिव, राकेश कुमार को सह प्रेस सचिव नियुक्कि या। दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार को सह कोषाध्यक्ष, पवन राणा को संगठन सचिव, मायाधर को मुख्य सलाहकार, सूरज भारद्वाज को सह सलाहकार के रूप में नियुक्ति दी गई। वंही, सदस्यों में जगजीत सिंह, देशराज, ओंकार चंद,अनिल कुमार, सुरेश कुमार, केवल राम, हंसराज, रवि कुमार की नियुक्ति की गई।
प्रदेश में लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह सात मील के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-3 करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि वैकल्पिक मार्ग वाया बजौर से वाहनों की आवाजाही की गई, लेकिन जाम की वजह इस मार्ग पर भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। करीब तीन घंटों बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। मंडी के एएसपी आशीष शर्मा ने कहा हाईवे को बहाल कर दिया गया है। बता दें मंगलवार रात को भी रात करीब एक बजे सात मील के पास भूस्खलन के कारण एनएच बंद हो गया था जो बुधवार दोपहर एक बजे खुला।
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पनेशिया बायोटेक फार्मा कंपनी जल्द स्पूतनिक-वी कोविड वैक्सीन बाजार में उतारेगी। कंपनी वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए लगातार सैंपल भेज रही है, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिल चुकी है। कंपनी ने बीते दिनों वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए सैंपल सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे थे। जहां पर जांच के दौरान यह सैंपल पास हो गए हैं। सीडीएल कसौली ने वेलिडेशन बैच पास कर कंपनी को भेज दिया है। इसके बाद कंपनी ने आगामी कार्य आरंभ कर दिया है। हालांकि बाजार में वैक्सीन उतारने से पहले भी कंपनी बैच जांच के लिए सीडीएल को भेजेगी। गौरतलब है कि पनेशिया बायोटेक कंपनी को रूसी कोविड वैक्सीन स्पूतनिक-वी तैयार करने के लिए दवा महानियंत्रक से बहुत पहले मान्यता मिल गई थी। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक कार्य शुरू किया और अब जल्द कंपनी वैक्सीन बाजार में उतारेगी।
सेब की कीमत गिरने से जहाँ बागवान परेशान है, वंही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी चिंतिति नजर आ रहे है। जम्मू-कश्मीर की बाद देशभर में हिमाचल दूसरे नंबर पर सेब का उत्पादन करता है। जम्मू कश्मीर जहा 70% सेब उत्पादन करता है तो हिमाचल 27 % ही उत्पादन कर पाता है। सालाना 5000 करोड़ के क्षमता रखना वाला हिमाचल अगर उम्मीद से कम उत्पादन करेगा तो यह चिंता का विषय है। सेब की पैदावार कम होने से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ सकती है, हिमाचल के सात जिले सेब का उत्पादन करते है, जिसमें शिमला 70 % सेब उगाता है। इसके बाद कुल्लू और किन्नौर में सेब की अधिक पैदावार होती है। हालाँकि अब मंडी, काँगड़ा, सिरमौर, चम्बा आदि के कुछ इलाकों भी सेब की पैदावार शुरू हो गई है। वंही, अगर मौजूदा समय की बात करे तो हिमाचल पर 60,000 करोड़ का ऋण है। रोजगार के अवसर ना मिल पाने की स्थिति में युवाओं का बागवानी की तरफ रुझान देखने को मिला है। राज्य के एक लाख परिवार बागवानी से जुड़े है, लेकिन सेब के उचित दाम ना मिलने से सभी बागवान मायूस है।
जिला देहरा के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अचल पठानिया के हिमाचल प्रदेश भाजयुमो का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर युवा मोर्चा में भारी उत्साह है। इससे पूर्व पठानिया भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जसवां परागपुर विधानसभा की जनता में अचल पठानिया खासी पहचान है। मिशन 2022 को लेकर पार्टी अपने अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ताओ को संगठन में जगह दे रही है और इससे पहले भी अचल पठानिया संगठन के कई दायित्वों पर रह चुके है। जिनका लाभ पार्टी को मिला है। भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमन शर्मा, संगठनात्मक भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी, जसवां परागपुर मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष रिंकी ठाकुर, राहुल मेहता, पंकज कुमार, सन्नी कुमार, सुदेश कुमार, अजय कुमार, विपिन कुमार, पवन राणा, विनय कुमार, प्रदीप कुमार व संगठनात्मक जिला देहरा मीडिया प्रभारी अविनाश सेठी ने प्रदेश पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है। अचल पठानिया ने बीते कल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया और उन्हें नई जिमेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए आश्वस्त किया। इस बारे जानकारी देते हुए उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप केंद्रीय मंत्रीअनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा औऱ युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा की संगठन द्वारा दी गई नई जिमेदारी को वह पहले की तरह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।


















































