बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत नगर परिषद हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र-8 बी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद, ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र ठॉ एवं टिक्कर और आंगनबाड़ी केंद्र बलौणी में सहायिका के एक-एक पद के लिए 2 सितंबर को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में प्रस्तावित साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। अधिकारी जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 1972-225642 पर संपर्क किया जा सकता है।
एसपी कार्यालय हमीरपुर के अधीन एमटी स्टोरों के बेकार सामान की नीलामी प्रक्रिया 15 सितंबर को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन हमीरपुर में पूर्ण की जाएगी। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के लिए एएसपी विजय सकलानी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इच्छुक बोलीदाता पांच हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवाकर इस नीलामी में भाग ले सकते हैं।
उद्यान एवं वानिकी कालेज नेरी में विभिन्न विषयों के लेक्चरर पीरियड आधार पर रखे जाएंगे। ये लेक्चरर सीधे साक्षात्कार से रखे जाएंगे। कालेज के डीन के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए 13 और 14 सितंबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। पशु चिकित्सा विज्ञान, बायोटेक्नोलोजी, बॉटनी, खाद्य विज्ञान एवं टेक्नोलोजी, कृषि इंजीनियरिंग, एंटोमोलॉजी, सिल्वीकल्चर और फिजिकल एजूकेशन विषय के लेक्चररों के साक्षात्कार 13 सितंबर को होंगे। इनके अलावा कृषि आर्थिकी, सांख्यिकी, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी साइंस, समाज शास्त्र, वन्य प्राणी प्रबंधन, वन उत्पाद एवं अनुपयोग और एग्रो फॉरेस्ट्री विषय के साक्षात्कार 14 सितंबर को लिए जाएंगे। आवेदक संबंधित विषय में नैट या सैट पास होना चाहिए। पीएचडी डिग्री धारकों को इसमें छूट दी जा सकती है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति लेक्चर एक हजार रुपये और एक दिन में अधिकत्तम 3000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-262901 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस चौकी टौणी देवी की प्रतिदिन सफाई का कार्य एक वर्ष के लिए ठेके पर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए 22 सितंबर शाम 5 बजे तक एसपी कार्यालय हमीरपुर में सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। एसपी डॉ.आकृति शर्मा ने बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त निविदाएं 23 सितंबर को सुबह 11 बजे खोल दी जाएंगी। एसपी ने बताया कि निविदा से संबंधित प्रपत्र हिमाचल प्रदेश पुलिस की वेबसाइट एचपी पुलिस डॉट जीओवी डॉट इन से भी डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एसपी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
बाघल विकास परिषद की बैठक का आयोजन शिवा रेस्टोरेंट दाड़लाघाट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रधान परस राम ने की।इस दौरान बैठक में 5 पंचायतों की वर्तमान में नवगठित दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर व प्रभावित परिवहन सहकारी सभा ग्याणा के सभी 5 पंचायतों ग्याणा, कश्लोग, सेवड़ा चंडी, संघोई व मांगू के लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि सभा में जिन सदस्यों की 1 बीघा से ऊपर लैंड अंबुजा द्वारा अधिकृत की गई है उनको मल्टी एक्सएल की परमीशन दी जाएगी व जिन सदस्यो कि 1 बीघा से नीचे भूमि अंबुजा द्वारा अधिकृत कि गई है, उनको 6 चक्का गाड़ी की परमीशन दी जाए और सभा में यह पारित हुआ कि जिन सदस्यों को परमीशन मिलेगी वो सदस्य अगले 10 वर्षों तक टोकन व सदस्यता को नहीं बेच सकेंगे। क्योंकि दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर सहकारी परिवहन सभा का उद्देश्य लोगों को रोजगार प्रदान करवाना है न कि काला बाजारी, यह सभी बातें एकमत से अविकृत की गई और इस उपलक्ष पर टाटा मोटर्स ने भी अपनी प्रदर्शनी प्रस्तुत की और जो शर्तें दी माइनिंग एरिया लैंड लूजर सहकारी परिवहन सभा की ओर से रखी गई थी उन सबको टाटा मोटर्स ने स्वीकार करते हुए सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। शर्तें जैसे बीमा, टीसीएस, सर्विस सेंटर दाड़लाघाट आदि, साथ ही सभी लोगों ने वर्तमान में कार्यरत सभी 7 सहकारी परिवहन सभाओं से भी अपील की कि सभी परिवहन सभाएं सहयोग व समन्वय स्थापित करें। ताकि हमारे बीच कोई आपसी तकरार व किसी भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो। हम माइनिंग एरिया के लोगों का उद्देश्य अपने अधिकार है जो की अंबुजा सीमेंट द्वारा 1992 में हमारे साथ लिखित समझोते हुए हैं उनको निष्पक्ष रूप से लागू करना है और हमारा उद्देश्य किसी भी सभा के प्रति कोई भी गिला शिकवा नहीं है। इस अवसर पर बद्रीदास, बलदेव राज, नेकराम, दयाराम, बलदेव राज, पवन कुमार, धनीराम, रूपलाल, तेजराम, हरिसिंह, ओमप्रकाश, महेंद्र, हरीश, देशराज, टेकचंद, हुक्म सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
केलांग : पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत विकास खंड लाहौल की पंचायतों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए दो चरणों में बांट दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नीरज कुमार द्वारा इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 29 सितंबर को पहले चरण के लिए तिन्दी, चिमरेट, उदयपुर, त्रिलोकनाथ, जाहलमा, थिरोट, मूरिंग, गोहरमा, जोबरंग, वारपा, गोशाल, केलांग, दारचा, बरबोग, खंगसर और कोकसर पंचायतें शामिल की गई हैं। जबकि 1 अक्टूबर को दूसरे चरण के मतदान में सलग्रां, तिंगरेट, मडग्राम, शकौली, जुंडा, किशौरी, नालडा, शांशा, रानिका, तांदी, मूलिंग, यूरनाथ, कोलोग, कारदंग, गोंधला और सिस्सु पंचायतें रहेंगी।
The school of law, Bahra University Waknaghat organised a seminar on forensic Science . The resource person for the webinar was Dr J.R.Gaur ( Professor and Director, School of Forensics, Risk management and Natural Security at Rashtriya Raksha University Gandhinagar Gujarat). It was indeed a brainstorming session and the participants got the opportunity to learn from the experience and expertise of Professor JR Gaur who have been in the said field for more than 43 years. The webinar threw light up on the nuances of forensic science and students were acquainted with the intricacies of various aspects of forensic science. The eminent speaker discussed the role of forensic science in criminal trials and there after the session was open for the students and the participants. PRO Bahra University added that university always emphasize on delivering the high end informative platforms to keep up the match with current scenarios.
स्कूल ऑफ लॉ, बाहरा यूनिवर्सिटी वकनाघाट ने फोरेंसिक साइंस पर एक सेमिनार का आयोजन किया। वेबिनार के लिए संसाधन व्यक्ति डॉ जेआर गौर (प्रोफेसर और निदेशक, स्कूल ऑफ फॉरेंसिक, जोखिम प्रबंधन और प्राकृतिक सुरक्षा, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात) रहे। यह वास्तव में एक विचार-मंथन सत्र था और प्रतिभागियों को प्रोफेसर जेआर गौर के अनुभव और विशेषज्ञता से सीखने का अवसर मिला, जो 43 से अधिक वर्षों से उक्त क्षेत्र में हैं। वेबिनार ने फोरेंसिक विज्ञान की बारीकियों पर प्रकाश डाला और छात्रों को फोरेंसिक विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की पेचीदगियों से परिचित कराया गया। प्रख्यात वक्ता ने आपराधिक परीक्षणों में फोरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर चर्चा की और उसके बाद सत्र छात्रों और प्रतिभागियों के लिए खुला था। पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा वर्तमान परिदृश्यों के साथ मैच को बनाए रखने के लिए उच्च अंत सूचनात्मक प्लेटफॉर्म देने पर जोर देता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की भूमिका अहम है। डाॅ. सैजल शुक्रवार को सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड के गांधीग्राम में कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 11वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं प्रथम कूडो फेडरेशन कप-2021 का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में देश के 25 राज्यों के लगभग 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता में 04 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनिवार्य रूप से किसी न किसी खेल गतिविधि में भाग लेना चाहिए ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास उच्चतम स्तर का हो। आयुष मंत्री ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। खेल किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से उभरने तथा टीम भावना को सुदृढ़ करने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों से युवाओं में जहां प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती हैं वहीं वे नशे जैसे दुव्र्यसनों से भी बचे रहते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों में हार-जीत का महत्व नहीं होता अपितु इसमें भागीदारी अहम होती है। उन्होंने कहा कि कूडो खेल मार्शल आर्टस का विस्तृत रूप है। मार्शल आर्टस का उद्गम भारत से ही हुआ है तथा बौद्ध धर्म के प्रसार के साथ शारीरिक रक्षा एवं मानसिक दृढ़ता का यह खेल विश्व के अनेक देशों तक पहुंचा। डाॅ. सैजल ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी के संकटकाल में स्वयं भी सुरक्षित रहें और और को भी इस दिशा में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवाएं और अपने परिजनों तथा अन्य को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम खुराक प्रदान करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है और सभी की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि पूरा देश शीघ्र शत-प्रतिशत टीकाकरण करवा ले। इससे पूर्व कूडो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहुल वोहरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत अन्हेच के उप प्रधान संदीप वर्मा, ग्रीन हिल्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट के अध्यक्ष कृपाल सिंह, प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जसवाल सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के शाखा कार्यालय चैलचौक के अन्तर्गत गोहर ब्लॉक की नेहरा पंचायत में दो दिन पहले राज कुमारी का घर बारिश के कारण गिर गया था। गनीमत यह रही कि घर गिरने के बारे में घर के सभी लोगों को पहले ही अंदेशा हो गया था जिस कारण उन्होंने समयानुसार घर खाली कर दिया था। जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर कोई जान का नुकसान नही हुआ। संस्था को इस बात की खबर उस समय लगी जब पीड़ित परिवार को कुछ जानकारी देने के लिए शाखा कार्यालय चैलचौक से कॉल की गई। सलाहकार ने उक्त घटना के बारे में बताया। घटना का पता चलते ही बुधवार को राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन शाखा कार्यालय चैलचोक से सहायक प्रबंधक रवि कांत और लेखापाल इनोष नन्दा व हमारे सलाहकार गीतांजलि, किरण ठाकुर और सोनी देवी भी मौजूद रहे। परिवार से बातचीत करके पता चला की घर में कुल सदस्य 5 हैं। घर की आमदनी खेती बाड़ी से ही होती हैं। संस्था द्वारा इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने के लिए उन्हें कुछ धन राशी सहयोग के रूप में दी गई। इसके साथ ही संस्था से आए सहायक प्रबंधक रवि कांत ने वहां पर पंचायत प्रधान सोनी देवी और वॉर्ड पंच गोविंद सिंह से संस्था किस तरह काम करती हैं तथा उससे जुड़ी और जानकारियां भी सांझा की और प्रधान सोनी देवी ने संस्था को यह आश्वाशन दिया है कि मैं इस पारिवार को जल्द से जल्द सुविधा दिलाने की कोशिश करूंगी और वह संस्था के सहयोग के लिए भी हमेशा तैयार रहेंगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से व विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही कानूनी जानकारी प्रदान की जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन कपिल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा अगस्त माह के दौरान कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चण्डी, हनुमान बड़ोग, घनागुघाट, बनोह खरड़हट्टी, पारनू, मान, सेवड़ा चण्डी, बखालग तथा हाटकोट में लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि लोक अदालत व मध्यस्थता के माध्यम से आपसी झगड़ों का निपटारा किया जा सकता है। लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, नालसा योजना तथा पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं तथा अन्य को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड के तहत ग्राम पंचायत जाडला, चामत भड़ेच, देलगी, बोहली, सन्होल, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ओच्छघाट, नौणी मझगांव, जाबल जमरोट तथा कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत झाजा में लोगों को बताया गया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे में आवश्यक है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, उचित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। कपिल शर्मा ने कहा कि इस अवधि में बाल आश्रम अर्की, ओपन शेल्टर होम कथेड़, शांति निकेतन आश्रम सुबाथू में बालक-बालिकाओं को डिजिटल माध्यम से कोविड-19 से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में भी बताया गया। बच्चों को मौलिक अधिकारों, बाल मजदूरी के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को 11 सितम्बर, 2021 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई। जिला कारागार सोलन में कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक मानक परिचालन प्रक्रिया के पालन का आग्रह किया गया। जेल अधिकारियों को उनके कर्तव्य व कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिशिचित करने के बारे में अवगत करवाया गया। माह के दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत ओच्छघाट के गांव नंदल नगाली में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में 100 से अधिक फलदार पौधे रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि माह के दौरान जिला निगरानी समिति के सदस्यों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित डिजिटल एवं अन्य शिविरों के माध्यम से लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए कुछ क्षेत्रों में न्यायिक दण्डाधिकारी स्वयं उपस्थित रहे। कपिल शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दाड़वां, चण्डी, नाहरी तथा कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सायरी में बच्चों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, साइबर अपराध, बाल मजदूरी तथ संविधान प्रस्तावना की जानकारी प्रदान की गई।
खुंडिया तहसील के अंतर्गत पड़ते गाँव पलियार(घरना) के अंकित राणा सुपुत्र संजय कुमार का चयन भारतीय सैन्य अकेडमी के लिए हुआ है। बताया जा रहा है कि अंकित राणा के दादा कैप्टन बाबूराम भी सेना मे सेवारत थे। अंकित के पिता देहरादून मे मेकैनिक है व माता गृहणी है। इनकी पढ़ाई अपने पिता के साथ रहते देहरादून मे हुई है। अंकित 12 सितंबर से प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी आई एम ए देहरादून मे ट्रेनिंग करेंगे। पूर्व सैनिक लीग खुडिया के मुखिया रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि अंकित की इस उपलब्धि से समस्त इलाके का नाम रोशन हुआ है व नौजवानों मे सेना में बतौर अधिकारी सेवा के लिए प्रेरित किया है।
जिला शिमला की तहसील चौपाल के बमटा निवासी राजेश चौहान को भारतीय किसान यूनियन ने किसान आंदोलन के प्रति समर्पण व समर्थन को देखते हुए जिला शिमला भारतीय किसान यूनियन सचिव व चौपाल के सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। बता दे कि राजेश चौहान बीते दिनों से किसानों के समर्थन में लगातार क्षेत्र के किसानों बागवानों की आवाज को बुलंद कर रहे थे। किसानो के प्रति इनकी इस निष्ठा को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने इन्हे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश चौहान पेशे से एक किसान-बागवान परिवार से सम्बन्ध रखते है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला शिमला के रामपुर लवी मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग मण्डल व खोलीघाट में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने, ननखड़ी में अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने तथा खनेरी अस्पताल में नए आधुनिक एक्स-रे संयंत्र प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला सनारसा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा रख-रखाव के लिए 60 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, रामपुर के प्रवेश स्थान पर भगवान परशुराम द्वार के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने, क्षेत्र की चार नई सृजित पंचायतों में पंचायत घरों के निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने समारोह में शामिल महिला मण्डलों को 15000-15000 रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों तथा उठाए गए कदमों की सराहना केन्द्र सरकार के अतिरिक्त देश की विभिन्न राज्य सरकारों ने भी की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनश्चिित किया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों को दवा, बिस्तर, ऑक्सीजन इत्यादि की कोई कमी न हो। उन्होंने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए गए कार्य की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के आरम्भ में राज्य में केवल दो ऑक्सीजन संयंत्र उपलब्ध थे जबकि एक वर्ष के भीतर राज्य में 28 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के आरम्भ में राज्य में केवल 50 वेंटीलेटर उपलब्ध थे जबकि अब राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 800 पूर्ण कार्यशील वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में 15 लाख से अधिक पीपीई किट्स का निर्माण किया जा रहा हैं जबकि पूर्व में देश को इसके लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व सशक्त नेतृत्व के कारण देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक की आयु के व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में हैलीकाॅप्टर की विशेष उड़ान द्वारा वैक्सीन पहंुचाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष रेल तथा बसों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलियों की सफल घर वापसी करवाई है, जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विनम्र पृष्ठभूमि से है और उनके परिवार से कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं है तथा भविष्य में भी कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों विकासात्मक जरूरतों को वह भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के वृद्धजनों ने वृद्धावस्था पेंशन को 1500 रुपये बढ़ाने तथा बिना किसी आय सीमा के आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने के लिए मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा। महिलाओं के लिए इस आयु सीमा को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष किया गया है। उन्होंने गत साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन में पूर्व मुख्यमंत्री के लिए हमेशा से विशेष आदर रहा है और वीरभद्र सिंह के दिल में भी उनके प्रति विशेष पे्रमभाव था। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक विचारधाराएं होने के बावजूद वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की लागत की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए, जिसके लिए वित्तीय प्रावधान वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के दौरान किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दूध के खरीद मूल्य में 7 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर 37.55 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 4.69 करोड़ की लागत से खराहन में बने आईटीआई भवन, 6 करोड़ की लागत से बने महात्मा गांधी इंजीनियरिंग काॅलेज कोटला के प्रशासनिक भवन, तकलेच में 3.11 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बहुउद्देशीय हाॅल, रामपुर शहर के लिए 19.14 करोड़ की लागत से बनी जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत थैली चकटी में 53 लाख रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना शिया रोपा के पुनः निर्माण व विस्तार कार्य, ग्राम पंचायत करांगला में 68 लाख रुपये की लागत से बनी बहाव सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत भदवाली में 2.90 करोड़ की लागत से निर्मित नोगली खड्ड से मसरान, करेरी, कमलाऊ एवं थनोल उठाऊ सिंचाई योजना और ग्राम पंचायत दत्तनगर के भद्राश में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित गौशाला शामिल है। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत शोली के गांवों के समूह के लिए 8.26 करोड़ की बहाव जलापूर्ति योजना के संवर्धन और पुनर्निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत चंडी बरांडा में चंडी बरांडा के लिए 1.28 करोड़ रुपये की ग्रेविटी जलापर्ति योजना, ग्राम पंचायत शोली, खमाड़ी और कुंगलबाल्टी की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.20 करोड़ रुपये की ग्रेविटी जलापर्ति योजना, तहसील ननखड़ी की ग्राम पंचायत मझोली टिप्पर, कलेडा मझेवटी की विभिन्न बस्तियों के लिए 2.25 करोड़ रुपये की ग्रेविटी जलापर्ति योजना, ग्राम पंचायत तकलेच में 2.20 करोड़ रुपये की सेरी मझाली जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत दरकाली में 1.11 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत काशापाट में 86 लाख रुपये की कंडी पाट जलापूर्ति योजना, 25 लाख रुपये के ननखड़ी तहसील भवन, 2.97 करोड़ रुपये के उप तहसील भवन सराहन, 1.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली झिजनू से सरोग सड़क, 1.02 करोड़ से बनने वाले प्राथमिक स्वासथ्य केंद्र देलथ, 16.32 करोड़ रुपये की लागत से दतनगर में बनने वाले दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र और इंदिरा मार्केट रामपुर में नगर परिषद रामपुर की 4 करोड़ रुपये से बनने वाली बहुमंजिला कार पार्किंग के दूसरे चरण की आधारशिला रखी। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने राजकीय केंद्रीय प्राइमरी स्कूल रामपुर में स्थापित टीकाकरण केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया और डाॅक्टरों व अन्य कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रहे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए है। उन्होंने कहा कि दत्तनगर में 16.32 करोड़ रुपये के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अनेक गौशालाएं और गौ-अभ्यारण्य राज्य सरकार ने स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दत्तनगर के भद्रास में 50 लाख रुपये की लागत से गौशाला स्थापित की गई है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज राज्य सरकार का नेतृत्व एक ईमानदार, मेहनती और गतिशील नेता जय राम ठाकुर कर रहे हैं, जो स्वयं एक विनम्र पृष्ठभूमि से होने के कारण आम आदमी की विकासात्मक आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकासात्मक नीतियों से हर हिमाचली के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी चुनावों और उपचुनावों में प्रदेश के लोगों नेे भी मुख्यमंत्री को अपना पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष भीमसेन ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पूर्व मंत्री सिंघी राम, क्षेत्र के भाजपा नेता बिहारी लाल, बृज लाल और केवल राम, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका भटुंगरू सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक महिला शिकायतकर्ता ने ज्वालामुखी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी लापता है। वह गत दिनाँक 27.08.2021 को घर से ये बताकर गयी थी कि वो नादौन जा रही है। देर शाम तक उक्त युवती घर न लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर पर लगातार पिछले एक हफ्ते से उसे तलाश किया व रिश्तेदारों से भी संपर्क साधा, परंतु उक्त युवती का कोई अता-पता नहीं लग पाया है। हफ्ताभर से नाबालिग बेटी के गायब होने के बाद भी उसका जब कोई सुराग हाथ नही लगा तो अब परिजनों ने इसकी शिकायत थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है, साथ ही पुलिस से युवती को ढूढने की मदद मांगी है। इस सबन्ध में शिकायत आने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार बेटी कभी भी इस तरह से बिना बताकर कहीं भी नही जाती है और यदि कभी लेट भी हो जाए तो वह तुरंत उन्हें इसकी सूचना देती है, लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ है। बेटी की माता के अनुसार उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर शक जताया है कि कोई उनकी बेटी को ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
'हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह का ब्यान जिसमें उन्होंने बागबानों को सुझाव दिया है कि सेब को पैकिंग करने के बजाय क्रेट में बेचे, बेतुका व बागवानी विरोधी है' यह बात वीरवार को किन्नौर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा सूर्या बोरस ने जारी प्रेस ब्यान में कही। सूर्या बोरस ने कहा कि प्रदेश के बागवानी मंत्री का यह ब्यान पूरी तहर से बेतुका है। उन्होंने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह जिनके पास बागवानी विभाग है उन्हें अपने विभाग के बारे में ही जानकारी तक नही है, ऐसे में उन्हें तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने बागवानी मंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि मंत्री जी बताएं कि बागवान सेब को क्रेटों में भर कर देश के किस मंडी में बेचे। उनका आरोप है कि प्रदेश बागवानी मंत्री कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ब्यान दे रहे है, जो पूरी तरह से बागवान विरोधी है।
-लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनन्थ नारायणन ने किया स्वागत -सेना के अधिकारियों सहित लाहौल स्पीति व कुल्लू के डीसी रहे मौजूद वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष में लेह से शुरू हुई स्वर्णिम विजय मशाल आज मनाली पहुंची। लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनन्थ नारायणन ने अटल टनल के नार्थ पोर्टल पर स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत किया व वीर शहीदों को श्रदांजलि भी दी। इस दौरान सेना के अधिकारियों सहित उपायुक्त लाहौल स्पीति नीरज कुमार व कुल्लू डीसी आशुतोष गर्ग व एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा व कुल्लू एसएपी गुरदेव शर्मा ने भी शहीदों को श्रदासुमन अर्पित किए। मनाली के पलचान ट्रांजिट कैम्प में विजय मशाल के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित किए। शाम को माल रोड मनाली में विक्ट्री फ्लेम और मिल्ट्री बैंड का प्रदर्शन भी किया गया। पलचान में कुल्लू नाटी व लाहुली नाटी प्रस्तुत की गई जबकि सेना के जवानों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी गतका भी आकर्षण का केंद्र रहा। विजय मशाल ने युद्ध की यादें ताजा करने के साथ साथ आजादी के जोश को भी दुगना किया।लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनन्थ नारायणन ने वीरों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान सेवा निवृत् लेफ्टिनेंट जनरल भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, पीबीएसएम एवीएसएम,पूर्व उप सेना अध्यक्ष ब्रिगेडियर सन्दीप एस शारदा, बीएसएम कमांडर 21 सब एरिया सहित ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने भी स्वर्णिम विजय वर्ष की बधाई दी।
ग्राम पंचायत कोकसर के रांगचा गाँव की अनुराधा राणा कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। दो महीने पहले सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर समाज सेवा करने के इरादे से इन्होंने यह अभूतपूर्व कदम लिया है। इनकी कुशलता व काबिलियत से प्रभावित होकर इन्हें महिला कांग्रेस का प्रवक्ता तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया गया। हाल ही में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए 26 दिन तक चले आंदोलन में भी इनकी भागीदारी रही है। जागरूक अभियानों शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाव जैसे अभियानों में इनकी बढ़चढ़ कर भागीदारी रही है। अनुराधा का कहना हैं कि वह आम जनमानस के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य और सबको साथ लेकर चलना चाहती हैं। वो कहती हैं कि वो खुद एक आम किसान परिवार से संबंध रखती है और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को बेहतर जानने तथा उनके निवारण के लिए जनता के लिए हमेशा आवाज उठाएंगी और सच्चाई व ईमानदारी जिन्हें वो अपने जीवन के मूल आधार मानती ,है उस पर चलते हुए मेहनत से कभी गुरेज नहीं करेगी।
जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए ग्राम पंचायतों में युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट किटे वितरीत कर रहे हैं। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को किताबें भी मुहैया करवा रहे है। बता दें कि आज वीरवार को मुकेश ठाकुर ने नंगल चौक, रोडी़ कोडी़ व बठरा में गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए किताबें वितरित कर क्षेत्र में मिसाल पेश की है। इतना ही नहीं क्षेत्र में गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई है तथा आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जिला के लोगों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को कोरोना की डोज को 84 दिन पूरे हो गए हैं, वह तुरंत से अस्पताल जाकर दूसरी डोज लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी है। वैक्सीनेशन ही कोराना संक्रमण से बचाव का एक कारगर हथियार है। यदि किसी व्यक्ति को उनके मोबाईल नम्बर पर वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए मैसेज नही आ रहा है, तो भी वह अस्पताल जाकर बिना किसी बुकिंग के कोराना वैक्सीन का टीका लगवा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला में पहला टीका शत प्रतिशत आवादी को लग चुका है तथा जिन लोगों के पहली डोज को 84 दिन पूरे हो गए हैं, वे तुरंत अस्पताल जाकर टीका लगवाएं। उपायुक्त ने कहा कि आज जिला में 17 विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना वैक्ेसीन लगाई गई। बंजार खंड के तहत सिविल अस्पताल बंजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैंज तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र बाहा शक्ति मरोड, आनी खंड के सीएच आनी, सीएचसी दलाश, पीएचसी कुंगश, पीएचसी शोवाद, एचएससी फरबोग, सीएच निरमंड, मनाली खंड के अंतर्गत सीएच मनाली, पीएचसी जगतसुख, एचएससी अरछंडी स्थित जाणां, लेडी वैलिंगडन अस्पताल मनाली, जरी खंड के तहत आरएच कुल्लू -2, सीएच तेगूबेहड़, सीएचसी जरी तथा पीएचसी गड़सा में 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 1200 लोगों को कोराना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिन अस्पततालों में वैक्सीन लगाई जा रही है, उनकीक सूची हर दिन उपायुक्त के फेसबुक पेज तथा शोशल मीडिया में जारी की जा रही है। पहली और दूसरी डोज के बीच 84 दिन का अंतराल होने के बाद किसी भी अस्पताल में वैक्सीन लगवा सकते हैं।
मण्डी जिले की उप-तहसील पांगणा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में 1985 से ही अपने अस्तित्व में आने के बाद से पांगणा और आसपास की कलाशन, मशोग, सोरता, बही-सरही, थाच-कुफरीधार, गलयोग-सीणी, परेसी, बाढु-रोहाड़ा, जाच्छ-काण्ढा, कटवाची, मशोग, कनेरी-माहोग पंचायतों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस चिकित्सालय में 2009 में एक्स-रे प्लांट स्थापित हुआ लेकिन एक्स-रे तकनीशियन का पद सृजित न होने के कारण पिछले 12 वर्षों में एक भी एक्स-रे नही हो पाया। एक्स-रे तकनीशियन के अभाव से त्रस्त पांगणा उप-तहसील वासियों ने स्वास्थ्य विभाग, नेताओं-कार्यकर्ताओं,प्रशासन से लेकर सरकार तक गुहार लगाई,लेकिन निराशा ही हाथ लगी। अब ऐतिहासिक नगरी पांगणा के महिला मण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे तकनीशियन का पद सृजित करने के लिए लामबन्द हो रही हैं। इसी तरह से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा में प्रयोगशाला तकनीशियन का पद तो भरा है, लेकिन बायोकैमिस्ट्री आटो एनालाईजर, हैमैटोलाजी आटो एनालाईजर, सी बी सी काऊंटर मशीन ,माइक्रोस्कोप, डिजीटल एक्स-रे मशीन न होने से चिकित्सा, निदान मात्र रोग लक्ष्ण पर आधारित रह गया है। यह सभी उपकरण ज्यादा महंगे भी नहीं है और लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर स्थापित किए जा सकते हैं, लेकिन अफ़सोस अब तक ऐसा हो नहीं सका। वहीँ 20 जून 2019 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा में दंत चिकित्सक का पद भी रिक्त पड़ा है। दंत चिकित्सक के अभाव में दंत उपकरण भी जंग खा रहे हैं। ग्राम पंचायत पांगणा की पांगणा वार्ड-2 की वार्ड सदस्या पदमा देवी गुप्ता प्रशासनिक और सरकारों की बेरुखी से बेहद खफा दिखी। उनका कहना था कि 16 सितम्बर 1994 को नागरिक औषधालय पांगणा का दर्जा बढ़कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होने के समय भी पांगणा-साना के महिला मण्डलों ने जिलाधीश मण्डी व प्रभारी चिकित्साधिकारी के सहयोग से चिकित्सा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को अपने स्तर पर जुटा कर सफलता की राह दिखाई थी। आज फिर सभी महिला मण्डल सहकारिता के मूल मंत्र को आधार मानकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। पंचायत वार्ड सदस्या पदमा गुप्ता, महिला मण्डल पांगणा-3 की प्रधान नागेश्वरी देवी, पांगणा-2 की प्रधान दीप माला, सचिव वनिता-चेतना देवी, महिला मण्डल साना की प्रधान बिन्द्रा देवी, महिला मण्डल तोगड़ा की प्रधान तारा देवी सहित महिला मण्डल की सभी सदस्यों,सुभाषपालेकर प्राकृतिक खेती की जिला सलाहकार लीना शर्मा सहित उपरोक्त पंचायतों के महिला मण्डलों, स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने जिलाधीश मण्डी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा में प्रयोगशाला उपकरणों की कमी को जल्द पूरा किया जाए तथा एक्स-रे तकनीशियन का पद सृजित करने के साथ दंत चिकित्सक के खाली पद को शीघ्र भरा जाए,ताकि पांगणा उप-तहसील वासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।
किसान सभा रियासत डाडा सीबा स्थित स्यूलखड्ड का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सपेहिया की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल से गैरमुरासी किसानों की समस्या के संबंध में मिला। किसान सभा रियासत डाडा सीबा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह स्पेहिया ने बताया जिलाधीश कांगड़ा ने किसानों की समस्या के समाधान करने का पूर्णतः आश्वासन भी दिया है। इस दौरान सभा के सचिव विरेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, अजीत सिंह ,रक्षपाल सिंह व मलकीत सिंह मौजूद रहे।
-13, 14 और 15 सितंबर को दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन पत्र राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल- स्पीति नीरज कुमार ने भी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक नामांकन पत्र 13, 14 और 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को की जाएगी। जबकि 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 18 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की समय अवधि समाप्त होने के बाद चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की सूची चुनाव चिन्ह के साथ जारी कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 29 सितंबर जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर को निश्चित किया गया है। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के निर्वाचन लिए मतों की गिनती मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद शुरू की जाएगी। जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतों की गिनती 4 अक्टूबर को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर होगी। आधिकारिक तौर पर 6 अक्टूबर को चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण रूप से संपन्न होगी।
उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर देहरा उपमंडल में औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बृजनंदन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा का कार्यक्रम देहरा उपमंडल में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को प्रदेश मेडिसिनल प्लांट बोर्ड द्वारा संचालित किया गया जिसमें 50 से अधिक लोगों को निशुल्क औषधीय पौधे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उपमंडल में औषधीय पौधों की खेती से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि उपमंडल देहरा औषधीय खेती में पूरे प्रदेश में एक रोल माॅडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से यहां इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया था और आज लगभग 100 किसान और लगभग 25 हैक्टेयर भूमि पर औषधीय पौधों की खेती देहरा उपमंडल में की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हेतु उपयोग में लाई गई भूमि में अधिकत्म भूमि वह है जिसका लोग आवारा पशुओं के भय से उपयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का श्रेय नोडल अधिकारी डाॅ. सुनिल कुमार को जाता है, जो निरंतर किसानों को कार्य के प्रोत्साहन के लिए लगे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. अंजलि शर्मा ने औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, किसानों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राज्य मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. अनीश भाटिया और डाॅ. शिव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पंचायत बणी में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से गिरकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेक्टर चालक कलोहा से पानी का टैंक भरवाकर बणी की तरफ जा रहा था, वहीं बणी-सदवां मार्ग के मध्य ही एक मन्दिर के समीप ही ट्रेक्टर से गिर गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार उर्फ पैनू (47) पुत्र जैमल सिंह गांव मटू उमरां डाकघर बणी तहसील रक्कड़ के रूप में हुई है। व्यक्ति को देहरा अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बणी से सदवां सड़क में ट्रैक्टर नम्बर एचपी36-3807 से सड़क पर गिरने से उक्त व्यक्ति की मृत्यु गई है। अधिक जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बणी की प्रधान बिंदु ठाकुर ने बताया कि सुनील कुमार के घर में उसकी मां एवम उसका बड़ा भाई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।पोस्टमॉर्टम हेतु मृतक का शव देहरा अस्पताल ले जाया गया है।
वीरवार को युवा कांग्रेस करसोग ने तहसीलदार राजेन्द्र ठाकूर के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत बेचने की घोषणा की है। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाईपलाइन कुछ और नहीं बल्कि एक देश बेचो योजना है। जनता के खून पसीने की कमाई से बनी सरकारी सम्पतियों को मोदी सरकार अपने चार पांच मित्रो के हाथो में सौपना चाहती है। सरकार का यह कदम ज्यादातर युवाओं के लिए घातक है। अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र निष्पक्ष था, इसमें किसी का एकाधिकार नहीं था। युवाओं को संविधानिक प्रावधानों के अनुसार रोजगार के अवसर मिलते थे। पर सरकार द्वारा जो यह तुगलकी फरमान आया है इसका युवा कांग्रेस जोरदार विरोध करती है। ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने सरकार को आगाह किया कि यदि नेशनल पाइपलाइन बेचने का फैसला वापस नहीं लिया तो हिमाचली युवा कांग्रेस पूरे हिमाचल प्रदेश में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार , पूर्व पीसीसी सदस्य महेश राज , युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक बुनीत कश्यप, कमलनयन शर्मा, अधिवक्ता रंगीला राम नेगी, उत्तम चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपलाल ठाकुर, छयाल ठाकुर , हरिचंद , दिला राम उपस्थित रहे।
लडभडोल: सरकार जनता के द्वार जन समस्याओं को हल करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सिमस का दौरा किया। ग्राम पंचायत सिमस पहुंचने पर लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय पँचायत प्रधान विवेक जसवाल ने विधायक प्रकाश राणा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत सिमस के लोगों की समस्याओं को बारी-बारी सुना और मौके पर आए अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। विधायक प्रकाश राणा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लडभड़ोल को हिमाचल में अलग पहचान मिली है। इसका श्रेय जाता है भड़ोल की जनता को जाता है। आज भड़ोल में कई विकास कार्य चल रहे हैं। बड़े बड़े प्रोजेक्ट यहाँ पर लग रहे हैं। आज नाबार्ड के तहत एक साथ 9 स्कीमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई है तथा यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी विस् क्षेत्र को 9 नाबार्ड की स्कीमें एक साथ मिली हैं। सिमंस,नैला, ग्वाला सड़क के लिए भी हमने 4 करोड़ से ज्यादा धन की स्वीकृत नाबार्ड से मिली है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य रीमा राणा, बीडीसी चेयरमैन रम्मा देवी, स्थानीय प्रधान विवेक जसवाल, उप-प्रधान सभी वार्ड मेंबर्स, बूथ प्रधान ब्रह्मदास, पूर्व प्रधान तारावती, युवक मंडल प्रधान रविंदर जसवाल, सेवानिवृत प्रधानाचार्य व्यासदेव, सेवानिवृत प्रधानाचार्य तिलक राज, खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।
आनी उपमंडल के रावमापा नित्थर में 12 सितम्बर को जन मंच आयोजित होगा। जल शक्ति, बागवानी तथा राजस्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि जन मंच कार्यक्रम आनी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में 12 सितम्बर, 2021 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा जिसमें जल शक्ति, बागवानी तथा राजस्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका मौके पर निपटारा करेंगे। उन्होंने कहा कि जन मंच कार्यक्रम के लिए 7 ग्राम पंचायतों नित्थर, देहरा, लोैट, शिल्ली, घाटू, पलेही तथा कुठेड़ को शामिल किया गया है। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जनमंच के दिन 12 सितम्बर, 2021 को इन ग्राम पंचायतों के लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सेनंगे तथा उनका मौके पर हल करेंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उपरोक्त ग्राम पंचाततों में अपने-2 विभाग से सम्बंधित चल रहे विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्री जन मंच मंच गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए ताकि प्रीे जन मंच के दौरान ही लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं का निपटारा किया जा सके। उपरोक्त पंचायतों में विभिन्न विभागों के माध्यम से प्री जन मंच गतिविधियां 11 सितम्बर तक चलाई जाएंगी।
आगामी 12 सितंबर को राजगढ़ की कोटी पधोग पंचायत के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोली में जनमंच का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर को होने वाले जनमंच की तैयारियों को लेकर विकास खंड राजगढ़ कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राजगढ अंरविद सिह गुलेरिया द्वारा की गई। बैठक में राजगढ़ विकास खंड की आधा दर्जन पंचायतो जिसमें टाली भुज्जल ,माटल बखोग ,कोटी पधोग ,देवठी मंझगाव ,कुडू लवाणा ,डिब्बर के प्रधानो ,उप प्रधानो ,सचिवो व कार्यालय स्टाफ सहित पंचायत समिति राजगढ की चैयरमैन सरोज शर्मा उपस्थित रही। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि बैठक में 12 तारीख को बड़ोली में होने वाले जनमंच की तैयारियो को लेकर रूप रैखा तैयारी की गयी।
हिमालयन एक्स-ट्रीम मोटरस्पोर्टस गांव करजन जिला कुल्लू द्वारा आगामी 7 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक दोपहिया तथा चार पहिया मोटरस्पोर्टस रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश की टाॅप स्तर की लगभग 80 टीमें भाग लेंगी। यह रैली 7 अक्तूबर को दुशहरा ग्राउंड ढालपुर से शुरू होगी। दूसरे दिन प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक रैली का रास्ता एडी हाईड्रो प्रोजैक्ट गेट से हामटा पास रिजरवाॅयर तक होगा। उपरोक्त रैली रूट के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 8 अक्तूबर को रैली के रूट एडी हाईड्रो प्रोजैक्ट गेट से हामटा पास रिजरवाॅयर तक प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक इस सड़क पर रैली तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखने के आदेश पारित किए हैं।
प्रधानमंत्री 6 सितम्बर को करेंगे वर्चुअली संवाद हिमाचल प्रदेश, कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज की शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री 6 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे वैक्सीन के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्चुअली लोगों से जुड़ेगें तथा लोगों के साथ अपने विचारों को सांझा करेंगे। इस सम्बंध में तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाईव कार्यक्रम के लिए चयनित स्थलों पर इंटरनेट की सुविधा तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि लाईव कार्यक्रम प्रदेश के स्थानों में आयोजित किया जाएगा। सभी उपायुक्त अपने-अपने जिला में पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर परिषद तथा नगर निगमों में जहां इंटरनेट की सुविधा है, लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनिश्चित करेंगे। इन स्थलों पर लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करंगे ताकि प्रधानमंत्री के लाईव कार्यक्रम को लोग बिना किसी व्यवधान के देख सकें। बारिस तथा धूप के कारण विजीविल्टी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कार्यक्रम इंडोर में आयोजित करने को भी कहा गया। बिजली विभाग को 6 सितम्बर को 11 से 12 बजे तक जिला के लाईव प्रसारण स्थलों पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कुल्लू की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने वीसी में भाग लिया। उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि 6 सितम्बर को होने वाले प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए जिला में चार स्थानों का चयन किया गया है तथा शीघ्र ही इन स्थानों पर सभी प्रकार की वांछित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कुल्लू में जिला कुल्लु मुख्यालय पर अटल सदन के भीतर, मनाली के राम बाग, बंजार के अंबेडकर भवन तथा आनी के मेला ग्राउंड में एलईडी सक्रीनें स्थापित की जाएंगी जिसके माध्यम से लोग सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस वर्चुअली कार्यक्रम को देख तथा सुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रातः 11 से 12 बजे तक सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति तथा अन्य प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। सभी पंचायतों को जहां इंटरनेट की सुविधा है सम्बंधित विकास खंड अधिकारियों के माध्यम से व्यवस्था करने को कहा गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चन्द्र, पुलिस उप अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा लोक निर्माण विभाग भी उपस्थित रहे।
डॉक्टर संतुष्ट कुमार शर्मा ने कुल्लू अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में जॉइन किया है। संतुष्ट कुमार शर्मा इससे पहले चंबा मेडिकल कालेज में हड्डी रोग विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। उधर कुल्लू अस्पताल को हड्डी रोग विशेषज्ञ मिलने पर जहां अस्पताल प्रशासन में खुशी की लहर है वहीं चार जिलों की 8 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को हड्डी रोग का इलाज मिल पाएगा। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पर चार जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्र के लोग इलाज के लिए निर्भर रहते हैं। उधर सीएमओ कुल्लू डॉक्टर सुशील चंद्र शर्मा ने हड्डी रोग विशेषज्ञ आने पर उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई है कि इसका फायदा यहां की जनता को मिलेगा। ज्वाइनिंग के बाद डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य ध्येय डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना है। जनता का स्वस्थ इलाज व उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना ही उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रोफेशनल में आकर बीमार लोगों को स्वस्थ देखना चाहते हैं उसी में उनकी संतुष्टी है। उन्होंने जनता को पूरा विश्वास दिलाया है कि वे उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगें।
- शिक्षा मंत्री ने पीजीआई में पूछा कुशल क्षेम, कुल्लू मारपीट प्रकरण में दो को मिली क्लीन चिट कुल्लू में ज़मीन खरीद फरोख्त में लेन देन को लेकर हुए विवाद के चलते परस राम दम्पति पर हुए जानलेवा हमले में देवभूमि की छवि तार तार हुई थी। गंभीर रूप से घायल दम्पति को पहले नेरचौक रेफर किया था और परस राम की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया था। अब ऑपरेशन होने के उपरांत उसकी हालत में सुधार हुआ है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पीजीआई में परस राम फौजी का कुशल क्षेम पूछा और जल्द स्वास्थ होने की कामना की। वहीं कथित मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 2 को क्लीन चिट दे दी गई है।
केलांग: जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने के दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नीरज कुमार द्वारा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू करने को लेकर आदेश जारी किए जा चुके हैं। आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए जारी ये आदेश चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने यानी 6 अक्टूबर तक प्रभावी रहेंगे। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की सूरत में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्राॅस सोसायटी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सा अधीक्षक (एम.एस.) को जिला रैड क्राॅस सोसायटी कुल्लू की ओर से 60 ऑक्सीजन सिलैंडर प्रदान किए ताकि कोविड के मरीजों के लिए अस्पताल के कोविड केयर सैंटर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सके। इनमें 8 लाख रूपए की लागत के 30-30 टाईप डी तथा टाईप वी ऑक्सीजन सिलैंडर शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला रैड क्राॅस सोसायटी पीडि़त मानवता की सेवा के लिए निरंतर सेवाभाव से कार्य कर रही है तथा गत वर्ष भी जिला रैड क्राॅस सोसायटी कुल्लू की ओर से कोविड-19 के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को कोविड सैंटर कुल्लू में विद्युतीकरण हेतु 40 हजार रूप्ए तथा जिला की सीमा पर वार्डर माॅनीटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 1 लाख 74 हजार रूपए तथा 200 ऑक्सीजन जिला रैड क्राॅस सोसायटी कुल्लू की ओर से प्रदान किए गए। इसके अअतिरिक्त सोसायटी की ओर से कोरोना वाॅरियर को 5 हजार 200 मास्क निःशुल्क प्रदान किए तथा महिलाओं की चैकअप के लिए 7 लाख रूपए की लागत से पोरटेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश जहाँ एक और अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, लोगों के सरल जीवन और सादगी, अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों इत्यादी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, वहीं कांगड़ा चाय के बगीचे व काँगड़ा पेय उत्पाद इसे और ख्याति दिलाते हैं। भारतीय डाक विभाग डाक परिमंडल शिमला की चीफ पोस्टमास्टर जनरल मौर-शरिंग में एक उल्लेखनीय पग उठाते हुए यह निर्णय लिया कि क्यों न डाक विभाग भी अपने विशेष डाक आवरण (Special Cover) पर जिला कांगड़ा के इस अमूल्य उत्पाद को स्थान दे। इसी लक्ष्य को कार्यान्वित करते हुए आज दिनांक पालमपुर में डाक परिमंडल शिमला की चीफ पोस्टमास्टर की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजिंदर सिंह ठाकुर चेयरमैन पालमपुर को-ऑपरेटिव टी फैक्ट्री लिमिटेड में विशेष अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थति दर्ज की। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध टिकट-संग्रहकर्ता मधु सूदन गुरुग सहित स्थानीय डाक टिकट संग्रहकली व अन्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया गया। तदोपरांत रामतीर्थ शर्मा अधीक्षक डाकघर धर्मशाला द्वारा मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि को इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए उनका सम्मान किया गया तथा समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए काँगड़ा चाय के बारे में तथा डाक विभाग द्वारा विशेष डाक आवरण जारी करने के प्रायोजन बारे विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन पालमपुर को ओ-ऑपरेटिव टी फैक्ट्री लिमिटेड ने भी उपस्थित मेहमानों को अपने उत्पादों से अवगत करवाते हुए डाक विभाग की इस उल्लेखनीय पहल वारे चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल महोदय सहित डाक मंडल धर्मशाला के अधिकारियों का आभार जताया। इसके बाद चीफ पोस्टमॉस्टर ने विशेष अतिथि के सहयोग से 'काँगडा चाय पर एक विशेष डाक आवर्ण को डिजिटली जारी किया। इसके उपरांत पालमपुर में ही चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल द्वारा एक डाक मेले का आयोजन किया गया जिसमे बचत बैंक, पी.एल.आई./आर. पी. एल.आई.बी.डी. व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इत्यादी विभिन्न योजनाओं में धर्मशाला डाक मंडल द्वारा किए गये व्यवसाय की समीक्षा की और निर्धारित समय के भीतर तय लक्ष्य को हासिल करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया।
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना के कांगड़ा ज़िला में पहुंचते ही राजनीतिक हल चल शुरू हो गई है। भाजपा प्रभारी का यह कांगड़ा दौरा 2022 के चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीँ जल्द ही जिला कांगड़ा की फतेहपुर सीट पर उपचुनाव भी होना है जिसके चलते भी खन्ना का ये दौरा महत्वपूर्ण है। कांगड़ा दौरे पर खन्ना कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। 15 विधानसभा सीटों वाले जिला कांगड़ा को फ़तेह किये बिना किसी भी राजनीतिक दल के लिए शिमल की गद्दी दूर ही रहती है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि भाजपा 2022 से पहले जिला कांगड़ा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस दौरान भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने संगठनात्मक ज़िला देहरा के महामंत्री जगदीप डडवाल के घर पहुंच कर उनकी पत्नी स्वर्गीय उषा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उसके उपरांत भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना से हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य पिछडा वर्ग आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने धर्मशाला में शिष्टाचार भेंट की।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सोलन जिला में रहने वाले देश के प्रवासी नागरिक सोलन जिला की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने आज यहां दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना’ के तहत सोलन जिला में रह रहे प्रवासी नागरिक जिला की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे प्रवासी नागरिकांे का राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए) के तहत बना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व उचित मूल्य की दुकान पर अपनी राशन कार्ड संख्या या आधार संख्या प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से प्रवासी लाभार्थी अपने राशन कार्ड में दर्ज जितने सदस्यों का राशन यहां प्राप्त करने का इच्छुक है, उतने सदस्यों का राशन यहां प्राप्त कर सकता है। राशन का शेष भाग वह उस उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त कर सकता है जहां पर उसका राशन कार्ड पहले से दर्ज है। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि प्रवासी लाभार्थी जिला में स्थित उचित मूल्यों की दुकान का स्थान व पता जानने के लिए मेरा राशन ऐप डाउनलोड कर सकता है। इस ऐप के माध्यम से वह अपने समीप स्थित उचित मूल्य की दुकान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने जिला सोलन में अन्य राज्यों से रोजगार, मज़दूरी व अन्य कारणों से रह रहे एन.एफ.एस.ए राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपना पूरा राशन अथवा खाद्यान्न की वांछित मात्रा जिला सोलन की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठाएं। इस सम्बन्ध मंे अधिक जानकारी सम्बन्धित विकास खण्ड में कार्यरत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक के कार्यालय या विभागीय टोल फ्री नम्बर 1967 अथवा जिला नियन्त्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक सोलन के कार्यालय से दूरभाष नम्बर 01792-224114 से प्राप्त की जा सकती है।
- 10 सितम्बर, 2021 तक शिकायतें प्रेषित करने का आग्रह आम आदमी की समस्याओं के त्वरित निदान का प्रदेश सरकार का प्रभावशाली कार्यक्रम जनमंच 12 सितम्बर, 2021 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उप मण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान ने दी। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि सोलन जिला का 20वां जनमंच 12 सितम्बर, 2021 को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह इस जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। जनमंच बनलगी स्थित सब्जी मण्डी परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच कोविड-19 बचाव प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि इस जनमंच में विकासखण्ड धर्मपुर के तहत आने वाली दून विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कैंडोल, पट्टानाली, जाडला, मंडेसर, कृष्णगढ़, गांगुड़ी, दाड़वां, जगजीतनगर, भागुड़ी, बुघारकनैता तथा बाड़ियां ग्राम पंचायतें इस जनमंच से लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि जनमंच में पूर्व की भान्ति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा पशुपालन विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनमंच में लोगों को राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न प्रमाण पत्रों सहित अन्य प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनमंच में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा समेकित बाल विकास परियोजना से सम्बद्ध स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, हिमऊर्जा तथा स्वास्थ्य विभागों के स्टाॅल भी स्थापित किए जाएंगे। यहां लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनमंच स्थल पर आधार से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध होगी। डाॅ. धीमान ने कहा कि सभी विभागों को जनमंच के लिए चिन्हित 11 ग्राम पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत इन 11 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जांची जाएगी तथा लोगांे को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उपमण्डलाधिकारी ने इन ग्राम पंचायतों के निवासियों से आग्रह किया कि वे 10 सितम्बर, 2021 तक विभिन्न शिकायतें सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान एवं सचिव को प्रेषित करें ताकि इनका उचित समाधान निकाला जा सके।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना के कांगड़ा पहुंचते ही राजनीतिक हल चल तेज हो गई है, भाजपा प्रभारी ने ज़िला देहरा के महामंत्री जगदीप डडवाल के घर पहुंच कर उनकी पत्नी स्वर्गीय उषा के निधन पर शोक व्यक्त किया । इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य पिछडा वर्ग आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने धर्मशाला में शिष्टाचार भेंट की। 2022 के चुनावों की दृष्टि से भाजपा प्रभारी का यह कांगड़ा दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, कार्यकर्ताओं के साथ निरन्तन विचार विमर्श से को संगठन और भी सुदृढ़ बनाने मे पुरजोर कोशिश की जा रही है।
शिमला : भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा हमारे भारत देश का नेतृत्व दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। हमारे नेतृत्व की दुनिया भर में ख्याति है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है अपने लिए नहीं, कार्यकर्ता अपने बारे में सोचने से पहले अपनी पार्टी के बारे में सोचे। पार्टी खुद आपके बारे में सोचेगी। जो सही दिशा में काम करता है कोई न कोई आंख उसे देख रही होती है। उन्होंने ने कहा को मैंने प्रदेश में स्वयं अनेकों त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया है, त्रिदेव सम्मेलनों से भाजपा की शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता पार्टी का पिल्लर है। यह पिल्लर मजबूती से खड़ा रहे तो पार्टी दोगुना मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिलैक्स होकर काम करने नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सभी अपने क्षेत्र के बारे में सोचें। सभी कार्यकर्ताओं को विषय की गंभीरता व कार्यपद्धति को समझने की कोशिश करनी चाहिए। हम सबको संगठन के विषयों की जानकारी होनी चाहिए तथा केंद्र व प्रदेश सरकार, जिला, मंडल सहित अपने सभी क्षेत्रों की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश में भाजपा मजबूत है, जबकि कांग्रेस इस समय पूरी तरह टूटी हुई है। कांग्रेस दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा की हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शीर्ष नेतृत्व में विराजमान है जो प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है।
पालमपुर : भाकृअनुप-आईवीआरआई, क्षेत्रीय स्टेशन, पालमपुर द्वारा "पशुधन क्षेत्र के सतत विकास के लिए पशु चिकित्सा अनुसंधान में प्रगति" पर 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन बुधवार से आरम्भ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. हरेंद्र कुमार चौधरी, कुलपति सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर ने किया। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र के साथ-साथ देश में पशुपालन की समस्याओं पर प्रकाश डालते आयुर्वेद द्वारा पशुओं की भलाई के लिए प्राचीन काल में प्रचलित पशु चिकित्सा परंपराओं का वर्णन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की गद्दी बकरियों के संपूर्ण मांस प्रोफाइल का अध्ययन करने और आवारा पशुओं की आबादी से निपटने के लिए सेक्स्ड सीमेन तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी जो समय की मांग है और कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान, पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. सुदेश राडोत्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने डॉ. त्रिवेणी दत्त, निदेशक, आईसीएआर-आईवीआरआई, बरेली (यूपी) को उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व संयुक्त निदेशक विस्तार शिक्षा आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर डॉ. हरिंदर कुमार आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर की उपलब्धियों के बारे में बताया और क्षेत्रीय स्टेशन, पालमपुर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डॉ. अमरेश चंद्रा, निदेशक भाकृअनुप-भारतीय चरागाह और चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी, डॉ. ए. साहू, निदेशक राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र, बीकानेर, राजस्थान और डॉ. अनिल कुमार निदेशक, केंद्रीय कृषि महिला संस्थान भुवनेश्वर, ओडिशा ने इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उद्घाटन में निदेशक अनुसंधान सीएसके एचपीएयू, पालमपुर और सह-पाठ्यक्रम निदेशक, डॉ रिंकू शर्मा, डॉ देवी गोपीनाथ, डॉ गौरी जैरथ और डॉ अजयता रियाल ने भाग लिया। अंत में डॉ. रिंकू शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, आईवीआरआई, क्षेत्रीय स्टेशन, पालमपुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।बारामूला, जम्मू-कश्मीर संघ शासित प्रदेश समेत 150 से अधिक शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने पंजीकरण कराया है और पशुधन क्षेत्र के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करके लाभान्वित होंगे। कार्यशाला में भारत भर के विभिन्न क्षेत्रों और विशेषज्ञताओं और विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ वक्ता व्याख्यान देंगे।
दुर्गाघाटी मंदिर शालाघाट के समीप देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा की बैठक क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर व देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेश सचिव जयदेव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अर्की के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं, बुजर्गो ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में सरकार व नेताओं के दोहरे रवैये के कारण सवर्ण समाज के साथ हो रही अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश में चल रही सवर्ण आयोग गठन की मुहिम से अवगत करवाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि साथ हर गांव, हर पंचायत में संगठन की कार्यकारिणी गठित की जाए। स्वर्ण विरोधी नीतियों से नाराज स्वर्ण समाज के नेताओं व सरकारों का विरोध व बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई।इस मौके पर सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत मांगू में पंचायत स्तर की कार्यकारणी की घोषणा भी की गई। इस कार्यकारिणी में अध्य्क्ष रत्न सिंह भट्टी, उपाध्यक्ष खेमराज ठाकुर व राजीव भट्टी को बनाया गया। सचिव नरेश ठाकुर, सह सचिव चमन कुमार भट्टी व ललित शर्मा-लीतू, कोषाध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर व रामलाल ठाकुर, मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा, श्याम जबकि कार्यकारणी सदस्य शंकर ठाकुर, शंकर लाल, बाबूराम शर्मा, रमेश शर्मा, कृष्णचन्द, ललित शर्मा को बनाया गया। वही प्रवक्ता (जिला सोलन) के पद पर पवन कुमार भट्टी को बनाया व मुख्य प्रदेश सलाहकार मेहर सिंह ठाकुर को चुना गया।
उपमंडल करसोग में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है। बताते चलें कि दूरदराज क्षेत्रों में घर द्वार तक कोविड टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी कई मिलो तक पैदल चलकर बारिश व नदी नालों को पार करके पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को करसोग के दूरदराज क्षेत्र काहणो में सामने आया है। जहां पर स्वास्थ्य कर्मी नाले को बड़ी मुश्किल से पार करके कोरोना वैक्सीनेशन लगाने पहुंचे और इससे पहले भी स्वास्थ्य कर्मी जेसीबी के बगट में बैठकर कोरोना वैक्सीन लगाने गए थे। कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत पहली डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने वाला हिमाचल यूं ही देश का पहला राज्य नहीं बना है। यह स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत का फल भी है। इस टीम में पंचायती राज सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी अपनी सहायता कर रहे हैं। मंगलवार को दुर्गम क्षेत्र में कोरोना का टीकाकरण करने गए स्वास्थ्य कर्मी जब नाला पार कर रहे थे तो उसमें एक व्यक्ति को चक्कर आ गया। इसके बाद भी इन्होंने टीकाकरण अभियान को जारी रखा व स्थान पर पहुंच कर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। इन सभी कर्मियों ने लोगों से अपील की है कि विकट परिस्थितियों को देखते हुए भी घर द्वार में पहुंचकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है तथा इसमें जनता भी उनका सहयोग करें ताकि हिमाचल में जल्द ही कोरोना टीकाकरण का अभियान पूरा करके हिमाचल को कोरोना मुक्त बना सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा 31 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के उप-निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त अधिसूूचित कार्यक्रम के अनुसार जिला कुल्लू के अंतर्गत विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत दुराह में उपप्रधान पद, विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा के वार्ड नम्बर-4 चकुरठा में सदस्य पद के लिए तथा विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत नियूल के वार्ड नम्बर-1 छुवारा, वार्ड नम्बर-3 सुजैहणी, ग्राम पंचायत जरी के वार्ड नम्बर-5 जरी, ग्राम पंचायत बंद्रौल के वार्ड नम्बर-6 ब्यासर-1, वार्ड नम्बर-7 ब्यासर-2, ग्राम पंचायत मौहल के वार्ड नम्बर- 6 झीड़ी, ग्राम पंचायत शुरढ़़ के वार्ड नम्बर-1 शुरढ़-1, वार्ड नम्बर-2 शुरढ़-2, ग्राम पंचायत तलपीणी के वार्ड नम्बर-5 राशोेली बेहड़ में सदस्य पदो के लिए उप निर्वाचन किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त उप निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र 13, 14, 15 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक भरे जाएंगे तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इसी प्रकार नामांकन पत्र 18 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे के बीच वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची 18 सितम्बर को नामांकन पत्र वापसी के तुरंत बाद जारी कर दी जाएगी। मतदान केन्द्रों का प्रकाशन 13 सितम्बर को या इससे पूर्व कर दिया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 1 अक्तूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। चुनाव होने की स्थिति में मतगणना ग्राम पंचायत प्रधान/ उप प्रधान व सदस्यों हेतु मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी तथा मतगणना समाप्ति के तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। उपायुक्त ने जिला कुल्लू पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सर्व साधारण को सूचित किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेना चाहते हैं तो वे उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार भाग ले सकते हैं।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिन व्यक्तियों को कोरोना की पहली डोज को 84 दिन पूरे हो गए हैं, वह तुरंत से अस्पताल जाकर दूसरी डोज लगवाएं। उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति को उसके मोबाइल पर वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए मैसेज नहीं भी आ रहा है, तो भी वह अस्पताल जाकर बिना किसी बुकिंग के कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा सकता है। उन्होंने कहा जिला में पहला टीका शत-प्रतिशत आबादी को लग चुका है और इसके लिए डीसी ने जिला वासियों का आभार व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चंद्र ने कहा कि जिला के जिन अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है उनकी सूची हर रोज उपायुक्त के फेसबुक पेज तथा सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है। उन्होंने कहा पहली ड़ोज और दूसरी के बीच 84 दिन का अंतराल होना चाहिए। यदि यह समय अवधि पूरी हो चुकी है तो किसी भी अस्पताल में वैक्सीन लगवा सकते हैं।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने सूचित किया है कि 11 के.वी. विद्युत लाईनों की आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव तथा अलोंग, बदाह पाहनाला सड़क हेतु इलैक्ट्रीकल स्ट्रक्चर शिफिटंग कार्य के चलते 11 के.वी. गांधीनगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र आनंद स्टील, अप्पर बदाह, कटयाली धार, ढमसेर तथा छारसू में आगामी 3 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किन्नौर आबिद हुसैन सादिक द्वारा आज विकास खण्ड पूह के तहत पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत पूह विकास खण्ड की ग्राम सभा पूह के वार्ड संख्या 2 व ग्राम सभा स्पीलो के वार्ड संख्या 5 के लिए उपचुनाव होंगे। अधिसूचना के अनुसार 13, 14 व 15 सितम्बर को प्रातः11 बजे से 3 बजे तक पंचायत मुख्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन भरे जाएंगे। 16 सितम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा अभ्यर्थी 18 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस लेने के नियत समय की समाप्ति के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किए जाएंगे और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूचि संबंधित पंचायत मुख्यालय कार्यालय के बाहर चिपकाई जाएगी। निर्वाचन करवाए जाने की दशा में 01 अक्तूबर को प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान के तुरंत बाद ही संबंधित पंचायत के मुख्यालय में मतों की गणना की जाएगी व चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
छात्रों की विभिन्न मांगो को लेकर अभाविप विश्वविद्यालय इकाई ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। मीडिया को जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ईआरपी प्रणाली की गुणवत्ता के लिए अपनी पीठ थपथपाने के मौके की तलाश में रहता है। प्रशाशन विश्वविद्यालय ईआरपी प्रणाली को पूरे देश भर में सर्वोत्तम कोटि का बताती है लेकिन ईआ पी प्रणाली सवालों के घेरे में तब आती है जब हम देखते है की लगातार दूसरी बार ईआरपी की टेस्टिंग के नाम पर छात्रों के गलत परिणाम घोषित किए गए हैं, गलत परिणामों को देख छात्रों को काफी तनाव का सामना करना पड़ रहा है जबकि वास्तव में घोषित किए गए परिणाम सही नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अभी तक यूजी के छात्रों का भी अंतिम सत्र के परीक्षा परिणाम नहीं निकले है, ऐसे में पूरे प्रदेश भर में ऐसे भी छात्र है, जो पीजी के प्रवेश बाहरी राज्यो के विश्वविद्यालयों से लेना चाहते है लेकिन यूजी के परिणामों के बगैर अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बीएड के प्रथम और तृतीय सत्र के परिणामों को घोषित करने की भी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने बीएड के लिए प्रथम सत्र की प्रवेश परीक्षाएं करवा ली है। लेकिन अभी पिछले साल के पहले और तीसरे सत्र के परिणाम घोषित नहीं किए है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीते दिवस 26 वर्षीय व्यक्ति की ज़हर निगलने से मौत हो गई। दरसल मृतक अपने घर से नगरोटा वाह चौक अपनी मोटरसाइकिल लेकर गया था, जहां पर मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद वह अचानक जमीन पर चक्कर खाकर गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त युवक को इलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज में पुष्टि पाई गई कि उक्त युवक ने कोई जहरीली दवाई पी है। इसके बाढ़ डॉक्टरों ने युवक को आगामी इलाज हेतू आरपीजीएमसी टाण्डा रैफर कर दिया था। वंही देर रात आरपीजीएमसी टाण्डा में इलाज के दौरान उक्त युवक मृत्यु हो गयी है। व्यक्ति की पहचान मुनीश उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।


















































