हिमाचल प्रदेश प्राइवेट स्कूल की विभिन्न एसोसिएशन के बिच वेब मीटिंग हुई जिसमें सरकार द्वारा स्कूल ना खुलने के निर्णय के लिए रोष प्रकट किया गया। एसोसिएशन के सदस्य ने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं और पता नहीं हिमाचल सरकार स्कूल क्यों नहीं खोल रही है जबकि स्कूल के अभिभावक, संचालक और बच्चे स्कूल आने को तैयार है। सरकार द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। सरकार द्वारा आवासीय स्कूल और एकेडमी खोल दी गई है दूसरी तरफ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए स्कूल बंद रखकर शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। सरकार और शिक्षा विभाग जो भी शिक्षा को लेकर फैसला लेता है वह सरकारी स्कूलों को ध्यान में रखकर ही लेते है, कभी भी निजी स्कूलों के संगठनों से कोई राय नहीं ली जाती है। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से मौजूद सदस्यों ने चंबा से संजीव सुरी, अनिल शर्मा, कांगड़ा से डॉक्टर गुलशन, सुधांशु शर्मा, अंकुश सूद, रमन अवस्थी अनुराग, हरबंस, यूके शर्मा, सुशदीन पठानिया, मंडी से वीरेंद्र गुलेरिया, नारायण सिंह, प्रेमभूषण शर्मा, बीडी शर्मा, दिनेश शर्मा, सत्य प्रकाश, बलवंत बुराड़ी, सुरेंद्र राणा, शिमला से रवि शांडिल्य, बीएन, किन्नौर से आर एल नेगी, ऊना से लखन पाल शर्मा, महेश राणा, अनु शर्मा अंशुल, श्यामलाल, अरुणा कौशल, हमीरपुर से एसके ठाकुर, राजन, अनिल, कुल्लू से पूर्ण चंद्, गणेश गनी, निरंजन और भी विभिन्न जिलों के सदस्य घनश्याम, कृष्ण कालिया, भूपेंद्र सिंह दीप कुमार आर्य, अरुण शर्मा, एके जरियाल, संगीता शर्मा, सुरक्षा शर्मा, कल्याण सिंह, महेंद्र गुलेरिया इत्यादि ने निर्णय लिया कि जिला स्तर पर स्कूल संचालकों की एक कमेटी गठित की जाएगी इसमें अभिभावकों को भी साथ किया जाएगा और स्कूल से जुड़े व्यवसाय के सदस्यों को भी साथ में लिया जाएगा और सरकार के समक्ष संयुक्त रूप से स्कूल खोलने के लिए आहवन किया जाएगा। स्कूल संचालकों को इस बात को लेकर भी रोष था की सरकार बच्चों के भविष्य की तरफ नहीं देख रही है और विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रदेश में हो रहे हैं उसमें भीड़ जुट रही है और कोरॉना का संक्रमण वैसा ही बना हुआ है कब तक सरकार यह दोहरा रवैया अपनाती रहेगी? बाकी राज्यों के स्कूल में, बच्चे स्कूल जाकर पढ़ रहे हैं लेकिन हिमाचल के बच्चे अभी घर में बैठकर ऑनलाइन पढ़ रहे हैं जब संयुक्त परीक्षा होगी तो हमारे राज्य के बच्चे दूसरे राज्यों के बच्चों से कैसे प्रतियोगिता करेंगे? कुछ स्कूल संचालकों का कहना था कि हिमाचल में 18 साल से ऊपर की वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत हो चुकी है। अन्य राज्यों के साथ तुलना की जाए तो हिमाचल सबसे आगे हैं परंतु स्कूल खोलने की जब स्थिति आती है तो हिमाचल पिछड़ रहा है। सभी सदस्यों में सहमति थी कि बच्चे जो ऑनलाइन स्टडी कर रहे हैं, वह काफी पिछड़ गए हैं और इनको नॉर्मल करने में 2 या 3 साल लग जाएंगे। बच्चों पर मानसिक और शारीरिक दोनों तरफ से नुकसान हुआ है। इसलिए बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को बहुत जल्दी निर्णय लेना पड़ेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों से समय लिया जाएगा और अपना पक्ष रखा जाएगा।
आजादी के अमृतोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत व शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को जाबल झमरोट पँचायत के रिवीं गांव के यूथ क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि जाबल झमरोट पँचायत प्रधान सीमा कौशल व उपप्रधान राजीव ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। यूथ क्लब द्वारा सबका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया व उसके बाद क्लब द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधरोपण किया गया। मुख्यातिथि ने गांव के युवाओं का स्वच्छता, पौधरोपण व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की सराहना की। आज शिक्षक दिवस पर प्रसिद्ध शिक्षाविद महान दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो को याद किया गया व उनके चित्र पर फूल अर्पित किए गए। युवक मण्डल द्वारा मुख्यातिथि से युवक मण्डल के लिए एक कमरा बनवाने की मांग की गई। जिसके लिए प्रधान द्वारा युवक मण्डल का कमरा बनवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर युवक मंडल प्रधान संदीप भारद्वाज, परीक्षित भारद्वाज, दिवेश भारद्वाज, पुनीत भारद्वाज, शुभम जोशी, सुभाष भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, हेमंत शर्मा, योगेश शर्मा ,विनय शर्मा, मुकेश शर्मा, अखिल भारद्वाज, केडी भारद्वाज, मदन भारद्वाज, सुनील भारद्वाज, नरेश जोशी, सतीश शर्मा,कैलाश भारद्वाज,कमल किशोर,बाबूराम भारद्वाज चेतराम, अक्षु, मोंटी, जतिन, यतीन अभिषेक, वान्या भारद्वाज, भानु भारद्वाज, कावेरी, मीरा, मंजू, हेमा शर्मा, आशा, निमिषा अर्पिता, परी, पीहू ,दक्ष, आरव सरला, कुसुमा, गीता , कांता आदि मौजूद रहे।
सीपीआई(एम), शिमला इकाई का दो दिवसीय चौदहवाँ जिला सम्मेलन रामपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में नई जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें कॉ संजय चौहान को सचिव, बाबूराम, जगमोहन ठाकुर, सत्यवान पुण्डीर, संदीप वर्मा, हेमराज, अजय दुल्टा, कुलदीप डोगरा, पूर्ण ठाकुर, मदन नेगी, रामलाल, विजय राजटा, देवकीनन्द, बालकराम, डॉ. रीना सिंह, अनिल ठाकुर को सदस्य चुना गया। एक स्थान रिक्त रखा गया है जिसे बाद में भरा जाएगा। 14वें जिला सम्मेलन में जिला की 12 लोकल कमेटियों और लोकल ऑर्गेनिसिंग कमेटियों के 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में राजनैतिक और सांगठनिक स्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई और तय किया गया कि पार्टी भाजपा की जन विरोधी आर्थिक नीतियों, साम्प्रदायिक एजेंडे, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले के विरुद्ध संघर्ष तेज करेगी। इसके लिए पार्टी संगठन को मज़बूत और चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा ताकि जनता के जनवादी, मानव अधिकारों की सुरक्षा की जा सके। सम्मेलन में फलों एवं फसलों का उचित समर्थन मूल्य देने, कर्मचारियों के वेतन संशोधन, श्रम कानूनों के बदलाव के खिलाफ, महिलाओं की समस्याओं व मुद्दों, नई शिक्षा नीति 2020 व शिक्षा के भगवाकरण के खिलाफ, दलित उत्पीड़न के खिलाफ प्रस्ताव सहित 6 प्रस्ताव पारित किए गए। जिनमें मुख्यतः श्रम क़ानूनों में संशोधन की प्रक्रिया को तुरंत बंद करने, फलों और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने, वेतन संशोधन को अविलम्ब लागू करने, वेतन संशोधन फैक्टर काम से कम 2.75 करने, संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, दलितों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, नई शिक्षा नीति को निरस्त करने, शिक्षा के भगवाकरण को रोकने की मांग उठाई गई।सम्मेलन के समापन अवसर पर कहा कि आज जिस तरह से किसान आंदोलन ने संघर्ष की एक मिसाल पेश की है और श्रमिक वर्ग उसके साथ खड़ा हुआ है उससे आने वाले समय में देश में ताक़तों का संतुलन बदलेगा और जनता किसान-मज़दूर विरोधी नीतियों, साम्प्रदायिक नवउदारवादी एजेंडे को नकारते हुए जनपक्षीय नीतियों के लिए आवाज़ उठाने वाली ताकतों को समर्थन देगी। सिंघा ने कहा कि इस समय जनता जिस पीड़ा से गुज़र रही है और उसमें सरकार के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश है ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी का दायित्व है कि वह जनता के साथ खड़ी हो और उनकी लड़ाई में उनका साथ दे।
राज्य कर एवं आबकारी कराधान ने नादौन के एक व्यापारी से बिना बिल व टैक्स के 66 लाख 51 हजार रुपये का सोना पकड़ा है। विभागीय अधिकारियों को गुप्त सूचना के आधार पर इस बात की जानकारी मिली थी कि व्यापारी ने दुकान में बिना बिल व टैक्स के सोना रखा हुआ है। इसके बाद विभागीय टीम ने दुकान में दबिश दी। दबिश देकर दुकान में रखे सोने का सारा रिकार्ड खंगाला गया। रिकार्ड खंगालने के बाद 66 लाख 51 हजार रुपये का सोना बिना बिल व टैक्स के पाया गया। इसके बाद आगामी कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों ने संबंधित व्यापारी से जुर्माने व टैक्स के रूप में चार लाख रुपये की वसूली की है।
पालमपुर की साहित्यकार कमलेश सूद की दो पुस्तको "मेरी अधूरी कहानी" (कहानी संग्रह) और "कहाँ हो तुम" (लघु कथा संग्रह) का विमोचन रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार द्वारा रोटरी भवन पालमपुर में किया गया। लघु कथा संग्रह लिखने वाली हिमाचल की दूसरी व कांगड़ा की प्रथम महिला साहित्यकार है। केंद्रीय विद्यालय में 32 वर्ष अध्यापन उपरांत सेवानिवृत हुई कमलेश सूद की रचनाएं इससे पूर्व भी कई समाचारपत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। वहीं आकाशवाणी से कविता पाठ के साथ साथ पुस्तक परिचर्चा में भाग ले चुकी कमलेश सूद की लेखन में बचपन से ही रुचि रही है तथा उनको कई संस्थाए उनकी उपलब्धि पर कई बार सम्मानित भी कर चुकी है। अखिल भारतीय सेवी संस्थान द्वारा प्रयागराज में मानद उपाधि द्वारा अलंकृत एवं सम्मानित कमलेश सूद अनेको कवि गोष्ठियों में भाग ले चुकी है। उनकी अब तक 11 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है जिसमे काव्य संग्रहो में आखिर कब तक, बसन्त से खिलखिलाते रहना, क्षणिका संग्रहो में हवाओ के रुख मोड़ दो, छू लेने दो आकाश को, रिश्तो की डोरी, उगता सूरज अर्श की ओर व लघु कथा संग्रह में कहा हो तुम शामिल है। हिमाचल प्रदेश के भाषा संस्कृति विभाग की पत्रिका विपाशा के अतिरिक्त कई समाचारपत्रों में उनकी पुस्तकों की समीक्षा छप चुकी है। वही कमलेश सूद लेखन के अतिरिक्त समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए रोटरी व अन्य संस्थओं के साथ मिलकर जनसेवा में भी आगे रहती है।
शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 14 शिक्षक अपने बेहतरीन कार्य के लिए पांच सितंबर को शिमला में प्रदेश राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर एवम शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा सम्मानित किए गए। उन्हीं में से एक राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिहरी के जेबीटी अध्यापक राजेंद्र राणा भी शामिल हैं। 2015 व 2016 में उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन चलाया और स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में स्कूल स्टाफ का में सहयोग लिया। राणा ने बताया कि उनमें खेल भावना है और उनके स्कूल के बच्चे हमेशा खेलों में अव्वल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की लड़कियां 2011 से 2018 तक लगातार वॉलीबाल चैंपियन रही हैं। स्कूल के कई विद्यार्थी स्टेट व नेशनल तक खेल चुके हैं। उन्होंने नेशनल पैरालंपिक में भी भाग लिया था और सिल्वर विजेता निषाद के साथ थे। उन्होंने बताया कि इस समय प्री नर्सरी को मिलाकर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 150 है। कोरोना काल में जेबीटी अध्यापक राजेंद्र राणा ने ज्वालामुखी कोविड सेंटर में अपनी सेवाएं दी हैं और स्कूल में किचन गार्डन भी बनाया। कई तरह के फूलों की प्रजातियां उगाईं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदि युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे की आपूर्ति और मांग को कम करने और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से राज्य में त्रिस्तरीय रणनीति लागू की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा है और इस अपराध में शामिल लोगों की सम्पत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस केंद्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नशा निवारण बोर्ड के राज्य संयोजक ओ.पी. शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
रविवार को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक प्रधान धनीराम तंनवर की अध्यक्षता में चंदेल गेस्ट हाउस कंडा में आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रधान धनीराम तनवर ने बताया कि बैठक में जिन पेंशनर भाइयों का कुछ अरसे पहले निधन हुआ है उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभी सदस्यों ने एसोसिएशन द्वारा कुछ महीने पहले भेजे गए पत्रों के जिनमें सभी पूलिस अध्यक्षों से आग्रह किया गया था कि देखने में आया है कि जो अंतिम सम्मान का आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिला को भेजा गया था और उस आदेश को पुलिस थाना के नोटिस बोर्ड पर या स्टैंडिंग ऑर्डर फाइल में रखने के निर्देश दिए गए थे उसकी पालना नहीं हो रही है। मगर कुछ जिला के एसपी साहब द्वारा एसोसिएशन को सूचित किया गया मगर कई जिलों के एसपी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एसोसिएशन को इस आदेश की पालना के बारे में सूचित करना उचित नहीं समझा। एसोसिएशन के साथ इस तरह के व्यवहार से लगता है कि कर्मचारी व अधिकारी यह सोचते होंगे कि वह कभी भी रिटायर नहीं होंगे। सोलन जिला के एसपी साहब ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया, ना ही इस आदेश की कोई पालना के बारे एसोसिएशन को सूचित करना मुनासिब समझा, इस प्रकार एसोसिएशन में रोष व्याप्त है। पिछली मीटिंग में भी एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया था कि पुलिस कैंटीन जो हर जिला के पुलिस लाइन में खोली गई है वहां से सामान लेने के लिए दूरदराज क्षेत्र के पेंशनर जिनमें कुछ बीमार व उम्र दराज हो चुके हैं नहीं पहुंच सकते। फौजी तर्ज पर मोबाइल कैंटीन महीने में किसी तारीख को फिक्स करके हर थाना क्षेत्र में लाए ताकि सभी पेंशनर को इसका लाभ प्राप्त हो और सिक्योरिटी जमा करने के बजाए पीपीओ नंबर पर ही सामान मिलना चाहिए। बहुत पहले एसोसिएशन द्वारा ऑनरेरी रैंक की प्रमोशन की मांग रखी थी। अब आनरेरी ऐ एस आई रैंक दिया जा रहा है मगर उन्हें केवल ₹120 बढ़ोतरी मिलती है। इस रैंक को मिलने पर कम से कम ₹1000 बढ़ोतरी होनी चाहिए। एएसआई व एसआई को भी इसी प्रकार का अगला आनरेरी रैंक मिलना चाहिए जबकि उसकी प्रमोशन ड्यू हो तो उनके रिटायर होने से 6 महीने पहले उसे अगला रैंक मिलना चाहिए। पुलिस कर्मचारियों को तेंरवे महीने का जो स्पेशल बेतन मिलता है वंह वर्तमान स्केल में मिलना चाहिए। साल 2003 के बाद के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए जबकि माननीय इसके हकदार बनते हैं। पुलिस कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर भर्ती नहीं की जानी चाहिए। पुलिस पेंशनर के साथ पुलिस थाना व चौकियों के कर्मचारियों द्वारा सम्मान पूर्वक व्यवहार करना चाहिए इसका पुलिस विभाग आदेश जारी करें। मेडिकल बिल समय पर मिलने चाहिए। साल में दो दफा पुलिस पेंशनर के साथ आईजी वेलफेयर द्वारा हेड क्वार्टर में मीटिंग रखनी चाहिए। ताकि आमने-सामने बैठकर मांगों के बारे विचार-विमर्श हो सके। एक हैरानी की बात है कि जितनी भी मांगे एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजी उसके बारे में हमें सूचना मिलती है कि आपकी मांग को एडीशनल चीफ सेक्रेट्री होम को विचार हेतु भेजा गया है मगर कभी भी होम डिपार्टमेंट ने एसोसिएशन को नहीं बताया कि हमारी मांगों पर उन्होंने क्या विचार किया। जिसके बारे में कुछ दिन पहले एसोसिएशन ने होम डिपार्टमेंट को भी लिखा था मगर कोई जवाब नहीं आया। बैठक में प्रदेश सरकार से यह भी मांग की कि जिस तरह पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों व पेंशनरों के मूल वेतन में 15 परसेंट देने की घोषणा की है। कुछ भतो को भी कैबिनेट में बहाल करने का फैसला लिया गया है। छठे वेतन आयोग को जनवरी 2016 से लागू करने का फैसला लिया है उसी प्रकार प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्दी से यह लागू करने की घोषणा करें। जिला सिरमौर एव पांवटा साहब में भी पुलिस पेंशनर यूनिट खोला गया है जिसके प्रधान एमआई खान व उनके पदाधिकारियों को बधाई दी जाती है इसी प्रकार शिमला किन्नौर में भी युनिटे खोली जानी चाहिए। बैठक में गुरुदयाल सिंह चौधरी, श्यामलाल ठाकुर, श्यामलाल भाटिया, जगदीश चौहान, वेद प्रकाश ठाकुर, रतिराम शर्मा, दीप राम ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, रूपराम ठाकुर, केके शर्मा, पतराम पवर, लेख राम काईथ, मुनीलाल चौहान, रमेश अत्रि, केदार ठाकुर, पुष्पा सूद, संतराम चंदेल, बिना चौहान, विद्यासागर, गोपाल पवर, शीला शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शनिवार को केबिनेट की आयोजित बैठक में राजगढ़ में खंड चिकित्सा कार्यालय व सराहां में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में तीन अतिरिक्त कमरों की स्वीकृति प्रदान की गई| भाजपा पच्छाद मण्डल ने दोनों कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने पर जयराम सरकार का आभार प्रकट किया है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रताप ठाकुर, सतीश ठाकुर, बलदेव कश्यप, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र गोसाईं, सुनील ठाकुर, पृथ्वीराज चौहान, राजपाल ठाकुर, सुरेश वर्मा , अनूप शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, मुनीष ठाकुर, नीरज चौधरी, राकेश नेगी, नरेश कौशल,रीना ठाकुर, उमा कश्यप, रुब्बी ककड़, सरोज शर्मा, सदानंद पुंडीर, सुभाष ठाकुर, ओपी तोमर आदि भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, सांसद व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप व् कृषि विप्पण बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी का आभार प्रकट किया। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप व विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास की गाथा लिख दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जयराम सरकार का कार्यकाल पच्छाद के लिए स्वर्णिम युग लेकर आया है । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 3 सितम्बर का पच्छाद दौरा पच्छाद के इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया है। पच्छाद को बड़ी बड़ी योजनाएं व अनेको कार्यालय मिलने से हर पच्छादवासी में खुशी की लहर है। उपरोक्त नेताओं ने पूर्व में रही कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जयराम सरकार के 4 वर्ष 60 वर्षो पर भारी पड़ गए है। जिन कार्यों के लिए पच्छादवासियों को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जाना पड़ता था, आज जयराम सरकार ने घर द्वार पर ही वो चीजे उपलब्ध करवा दी है जिसके लिए पच्छादवासी जयराम सरकार के आभारी है। लेकिन कांग्रेस के नेताओ ने राजनीतिक चश्मा पहन रखा है और वह पच्छाद का विकास पचा नही पा रहे है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विकास गाथा में कांग्रेस नेताओं को सहयोग करना चाहिए न कि ओछी राजनीति करनी चाहिए।
देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना को लेकर सी. यू. संघर्ष मोर्चा का पुनर्गठन किया गया है। एच. पी. एम. सी. के पूर्व निदेशक विवेक पठानिया को मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करनैल पटियाल को संघर्ष मोर्चा का संयोजक बनाया गया। जोगिंद्र धीमान को महासचिव, पवन बजरंगी को प्रवक्ता, केवल वालिया को उपाध्यक्ष, विजय बंटा को संघर्ष मोर्चा का सलाहकार नियुक्त किया गया है। विवेक पठानिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से सी.यू. का मामला लटका पड़ा है और शिलान्यास के 3 वर्ष के बाद भी सी. यू. के .यू. नाम की एक भी ईंट देहरा में नहीं लगा पाई है। विवेक पठानिया ने कहा है कि सी.यू. प्रशासन और सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर इस विषय को हल करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर संघर्ष मोर्चा शीघ्र ही सी. यू. के वी.सी., मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेगा।
केलांग : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चले कोरोना टीकाकरण में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर हिमाचल देश का पहला राज्य बना है जबकि लाहुल इस लक्ष्य को हासिल करने वाला पहला जिला पहले ही घोषित हो चुका है। इस उपलक्ष्य पर छह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हिमाचल के लोगों से संवाद करेंगे। लाहुल के शाशुर गोम्पा के लामा नवांग उपासक भी इसमे शामिल है। लामा ने न केवल स्वयं और अपने परिवार की वैक्सीनेशन करवाई बल्कि आम जनमानस को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की अहमियत के प्रति जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को प्रदेश के लोगों से वर्चुअल माध्यम ये सीधा संवाद करेंगे। वे कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को समूचे प्रदेश में हासिल करने में अनुकरणीय कार्य करने वाले अग्रिम पंक्ति स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से शिमला से उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त लाहुल- स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि जिले ने 18 वर्ष से अधिक आयु समूह में कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को सबसे पहले हासिल करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की और पूरे देश में अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शिमला से वर्चुअल बैठक की। उन्होंने नवांग उपासक के अनुभवों की जानकारी भी ली। उपायुक्त ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने कहा कि डीडी न्यूज पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम 6 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। वहीं, जिला में जिला मुख्यालय के अलावा उदयपुर और काजा में भी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पंचायतों को भी इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जोड़े जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
ज्वालामुखी :भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के वर्तमान अध्यक्ष अजय राणा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें अंकुश चौधरी अधवानी एवं अजय राणा छिलगा को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कुल 43 सदस्य युवा मोर्चा की इस टीम में 2 मंडल महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष - अंकित कुमार, राजीव कुमार चौधरी, अनूप कुमार, रजनीश चौधरी, अक्षय कुमार 4 सचिव- वरुण कुमार, रोहित, सचिन राणा,आशीष कुमार, 2 सह सचिव अरविंद चौधरी, अभिलाष राणा, कार्यालय सचिव आशुतोष कुमार,आईटी सेल प्रमुख बलराज सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, प्रवक्ता अभिषेक शर्मा एवं 26 कार्यकारिणी सदस्य जिसमें विपिन कुमार रमेश चंद रजनीश राणा अभिलाष पटियाल रितिक चौधरी मनीष कुमार साहिल राणा रणजीत ठाकुर अनिकेत राणा विजय कुमार वरुण शर्मा प्रवीण कुमार इत्यादि सम्मिलित किए गए हैं। इसमें जातियों एवं क्षेत्रीय समीकरणों का मिलाजुला समावेश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के सब नवनियुक्त सदस्यों द्वारा हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रमेश चंद धवाला का भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा का भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी का भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर जी का भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा सचिव अश्विनी कुमार टिप का नवीन दायित्व के लिए धन्यवाद किया। मंडल अध्यक्ष अजय राणा ने मीडिया बंधुओं से बात करते हुए बताया कि जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी की समस्त टीम 1 बूथ 20 यूथ का कार्यक्रम चलाएगी।
हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के सभी श्रेणीयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं 13 से 20 सितंबर तक काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली, शिमला में आयोजित की जाएंगी। एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि 13 सितंबर, 2021 को पेपर-1 अर्थात् वित्तीय प्रशासन के आयोजन की व्यवस्था राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बालिका) विद्यालय मण्डी में भी की गयी है। हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड द्वारा सभी पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि रोल नंबर डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए वे अपने पीएमआईएस खातों की जांच करें। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से सम्बंधित उम्मीदवारों के रोल नंबर डाक द्वारा भेजे गए हैं और वे अपने रोल नंबर हिपा (एचआईपीए) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को केवल संदर्भ पुस्तकों, अधिनियम और विभागीय मैनुअल व पाठ्î पुस्तकों की अनुमति है और टेक्स्ट बुक, हेल्प बुक और गाइड की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा भवन के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी और निर्देशों की अवहेलना को अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा। उम्मीदवारों को कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र या परीक्षा से 72 घंटे के भीतर जारी आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना आवश्यक है।
धर्मशाला, प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रेड क्रॉस अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल ने की। अविनाश राय खन्ना ने अपने विषय वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आने वाला समय मे देश को आगे बढ़ाने व शक्तिशाली बनने में युवाओं की एहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि देश व समाज की रचना एवं निर्णय के युवाओं की अग्रमी भूमिका है, यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि आज भारत एक युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि एक समस्य के समाधान हेतु हमारे पर 3 विकल्प होते है एक समस्या की अनदेखी करने, दूसरा उसको उचित जगह रिपोर्ट करना और तीसरा स्वयं खुद मद्द करना। मेरा मानना है कि तीसरा विपकल्प सबसे उत्तम है जहाँ हम खुद आहे बड़के समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिरमौर के बस चालक सत पाल ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए 25 सवारियों की जान बचाई। यह आपने आप मे बड़ा उदाहरण हैं किसी भी प्रकार की घटना की अनदेखी करने कोई हल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम मौलिक अधिकारो की बात करते है पर हमें भारत के संविधान के आर्टिकल 51ए में लिखी 11 मौलिक कर्तव्य की ओर भी देखना चाहिए। हम इस सब कर्तव्यों को कंठस्त करना है। इससे काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश और समाज की भलाई के लिए आगे आये और अग्रमी भूमिका निभाएं।
डाडा सीबा के चेयरमैन क्लब मेंबर दिलवाग सिंह को पिछले 20 सालों से एलआईसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दिलवाग सिंह ने पिछले 20 सालों से अपनी मेहनत और बलबूते पर देहरा शाखा में प्रथम स्थान हासिल करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस बार भी प्रथम एमडीआरटी क्वालीफाई करने पर चेयरमैन क्लब मेंबर दिलवाग सिंह को सम्मानित किया गया। शाखा में प्रथम स्थान हासिल करने पर शाखा प्रबंधक अतुल गुप्ता ,सहायक शाखा प्रबंधक रमेश राणा ,विकास अधिकारी, नवदीप कुमार ने सम्मानित किया है।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में अध्यापक अभिभावक समिति का सत्र 2021-22 के लिए शनिवार को कॉलेज प्रिंसीपल राजेंद्रा भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्वसहमति से गठन किया गया। इसमें पिंकी देवी को पीटीए कमेटी प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं रंजीत सिंह को उपप्रधान, सुरजीत कुमार को जॉइंट सक्रेटरी और प्रोफेसर रामपाल को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त वजीर चंद, दलवीर सिंह, सोनू, अंजना देवी व राजकुमारी को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेंद्रा भारद्वाज, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर रामपाल, जेओए(आईटी) रामदयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला एप्रोप्रियेट अथॉरिटी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डा. सुशील चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 6 सितम्बर, 2021 को सायं 4 बजे उनके कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न प्रकार की मद्दों पर चर्चा की जाएगी।
सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू ने सूचित किया है कि अध्यक्ष परिवहन प्राधिकरण कुल्लू एवं निदेशक परिवहन हिमाचल प्रदेश, षिमला-4 के कार्यालय में 7 सितम्बर, 2021 प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली आरटीए बैठक आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। बैठक की आगामी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।
रोहतांग दर्रे पर अटल टनल बनने के बाद प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति साहसिक खेलों का हब बनने लगी है। स्कीइंग के बाद अब साहसिक खेल राफ्टिंग को भी प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। एलवाईइनएक्स आउटडोर एडवेंचर कंपनी द्वारा चंद्रा व भागा नदी पर प्रायोजित राफ्टिंग ट्रायल सफल रहने के बाद एसडीएम प्रिया नागटा और पर्वतारोहण संस्थान के विशेषज्ञों की टीम ने संयुक्त रूप से राफ्टिंग ट्रायल का निरीक्षण किया। सुरक्षा से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर चंद्रा नदी के कोकसर व भाग के तांदी संगम को राफ्टिंग के लिए उचित पाया जबकि चन्द्रा घाटी के तेलिंग के स्की सलोप को स्कीइंग के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले पर्यटक ब्यास और सतलुज नदी में ही रिवर राफ्टिंग का आनंद लेते थे। अब पर्यटक चंद्रा व भागा नदी में भी रिवर राफ्टिंग कर सकेंगे। लाहौल की चंद्रा नदी में देश का सबसे लंबा 16 किलोमीटर रिवर राफ्टिंग रूट भी तैयार हो रहा है। यह रूट अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल चंद्रा नदी से शुरू होकर चंद्रभागा नदी के संगम स्थल तांदी तक होगा। हालांकि इस दिशा में अभी कोई काम नही हुआ है लेकिन चयनित स्थानों में जल्द राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है।। अटल टनल बनने के बाद घाटी में विंटर पर्यटन के साथ साहसिक पर्यटक की अपार संभावनाएं बढ़ी हैं। एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने कहा कि लाहौल की चंद्रा व भागा नदी पर राफ्टिंग का ट्रायल सफल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक जल्द रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा सकेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के निदेशक एव एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि तेलिंग के स्की सलोप को स्कीइंग के लिए जबकि कोकसर और तांदी संगम को राफ्टिंग के लिए चयनित किया गया है।
युवा कांग्रेस की चंबा जिला इकाई ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के विरोध में रैली निकालकर जोरदार हल्ला बोला। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस परिसर से सरकार विरोधी नारों के बीच आरंभ हुई रैली उपायुक्त कार्यालय के बाहर जाकर समाप्त हुई। रैली की अगुवाई जिला युवा कांग्रेस के प्रधान सुनाभ सिंह पठानिया ने की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान नीरज नैयर और युवा कांग्रेस के जिला महासचिव चंद्रमणि कुलेठि सहित काफी तादाद में युवा कांग्रेसी मौजूद रहे। तदोपरांत उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने दो टूक शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन के जरिए देश को बेचने का फैसला वापस ना लिया गया तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। जिला युवा कांग्रेस के प्रधान सुनाभ सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन कुछ नहीं बल्कि एक देश बेचो योजना है। लोगों के खून पसीने की कमाई से बनी सरकारी संपत्तियों को मोदी सरकार 4-5 पूंजीपति मित्रों को सौंपना चाहती है। सरकार का यह कदम युवाओं के लिए सबसे अधिक घातक है, क्योंकि जैसे-जैसे सरकार सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपते जाएगी वैसे-वैसे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केंद्र सरकार की इस देश बेचो योजना मुहिम की कड़ी शब्दों में निंदा करती है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू एवं लाहौल स्पीति द्वारा आज जनजातीय लाहौल घाटी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। घाटी की खंगसर, गोशाल, जाहलमा और त्रिलोकनाथ पंचायतों के लिए आयोजित इन जागरूकता शिविरों की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरदीप सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कोविड-19 के अलावा लोगों के विभिन्न अधिकारों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क विधिक सहायता को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क विधिक सहायता भी मुहैया करता है।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों की अन्तिम सूची सुझावों एवं आपत्तियों पर विचार करने के उपरान्त तैयार करने के सम्बन्ध में एक बैठक 07 सितम्बर, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रातः 10.15 बजे उपायुक्त सोलन के कक्ष में आयोजित की जाएगी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया जारी है। सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों की सूची का प्रारूप 21 अगस्त, 2021 को प्रकाशित किया गया। इस पर सुझाव एवं आपत्तियां 27 अगस्त, 2021 तक आमंत्रित किए गए। उन्होंने जिला सोलन के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इस बैठक में भाग लें।
स्वास्थ्य विभाग के ओपथाल्मिक अधिकारी जिला सिरमौर संघ के चुनाव सम्पन्न हुए | नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में कार्यरत ओपथाल्मिक अधिकारी इंद्र दत्त शर्मा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया | मेडिकल कालेज नाहन में कार्यरत ओपथाल्मिक अधिकारी हीरा पाल धीमान को उपाध्यक्ष व् गोविन्द तोमर को महासचिव चुना गया। नागरिक चिकित्सालय पांवटा में कार्यरत सरहंदा को मुख्य सलाहकार तथा सीएचसी राजपुरा से वर्षा ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंद्र दत्त शर्मा ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि ओपथाल्मिक अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे |
इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा सोलन के कोठों स्थित मानव मंदिर में बोशिया खेल के 07 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का गत दिवस समापन हो गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने की। विवेक भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांग जन को समाज के साथ जोड़ने में ऐसे खेलों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन में असीमित प्रतिभा होती है और सही प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन से इस प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी दिव्यांग खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे स्वयं को किसी से कम न समझें और बोशिया जैसे खेल के साथ जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी जैसे गम्भीर रोग से पीड़ित रोगियों के पुनर्वास के आईएएमडी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि संस्था भविष्य में आधुनिक सोच एवं परिकल्पना के साथ इस दिशा में अपना कार्य जारी रखेगी। विवेक भाटिया ने शिविर में उपस्थित बोशिया खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर बोशिया खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में वास्तविक नायक सही अर्थों में बोशिया खिलाड़ी तथा मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित रोगी हैं जिन्होंने हमारी सोच से परे जाकर दैनिक जीवन की कठिनाईयों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने मानव मंदिर में इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा स्थापित सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बोशिया खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। आईएएमडी की अध्यक्ष संजना गोयल ने राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन एवं समापन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोशिया फेडरेशन के अध्यक्ष जसप्रीत धालीवाल के प्रयासों से यहां बोशिया कोर्ट स्थापित हुआ है। उन्होंने दिल्ली के उद्योगपति राजेन्द्र चामरिया द्वारा संस्था को 05 लाख रुपए उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल, सचिव विपुल गोयल, संस्था की प्ररेणा एवं संरक्षक उमा बाल्दी सहित अन्य सदस्य एवं बोशिया खिलाड़ी उपस्थित थे।
शनिवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आयुष सप्ताह के तहत होम्योपैथिक कॉलेज सोलन के समायोजन में गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने 'हमारा आयुष हमारा स्वास्थ्य' के आयोजकों से प्रश्न पूछकर ज्ञान प्राप्त किया तथा वह उसे भविष्य में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, इस विषय में जानकारी प्राप्त की।
शिमला के शोधी में आशियाना रेस्टोरेंट के पास एक बाइक निज़ी बस से टक्करा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव घटा धार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति कृपाराम को सीएचसी शोधी से आईजीएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया है। निजी बस नंबर HP-62-7484 और बाइक HP-63B 5673 की टक्कर हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट और मंडी लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला लिया है। आयोग ने यह निर्णय राज्य के मुख्य सचिव की आपदा और फेस्टिवल सीजन की दलील को देखते हुए लिया है। मंडी और फतेहपुर सीट को खाली हुए छह महीने का समय पूरा हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग छह महीने के भीतर उपचुनाव कराने के लिए बाध्य था। अब आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराएगा और बाकी सीटों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं।वहीं नरेंद्र बरागटा के निधन से खाली हुई जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट और वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई अर्की विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की संभावना न के बराबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम समय बचेगा। इस वजह से यह दोनों सीटें भी खाली रहने की संभावना है।भारत निर्वाचन आयोग मंडी लोकसभा क्षेत्र में कुछ रिलेक्सेशन के साथ उपचुनाव करवा सकता है क्योंकि लोकसभा के अगले चुनाव 2024 में होने हैं।
आज दिनांक 4 सितंबर 2021 को एसएफआई सोलन महाविद्यालय इकाई ने कॉलेज वाइस प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा यह ज्ञापन छात्रों की मांगों को लेकर था। एसएफआई का मानना है कि जो अभी प्रथम वर्ष के छात्रों की फीस जमा होनी थी उसकी तिथि बीएससी,बीकॉम,की 3/09/2021 थी उसको बढ़ाया जाए । क्योंकि बहुत से छात्र गांव से आते हैं जहां पर नेटवर्क की बहुत प्रॉब्लम रहती है व बहुत से छात्रों के पास एंड्रॉयड फोन तक नहीं है जिसकी वजह से उनको जीमेल का मैसेज नहीं आ पाया जिसकी वजह से बहुत से छात्र फीस जमा नहीं करवा पाए और उसकी तिथि खत्म हो गई थी। जिसको बढ़ाने की बात की गई। एसएफआई ने दूसरी मांग यह की कि बहुत से छात्र एसे हैं जिनकी अभी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है और वेटिंग लिस्ट में है उन सभी छात्रों को कॉलेज में एडमिशन दिया जाए वह सभी विषयों के अंदर सीटो को बढ़ाया जाए। एसएफआई ने तीसरी मांग यह उठाई की जो प्रथम वर्ष का ऐडमिशन पोर्टल है उसको एक बार दोबारा से खोला जाए क्योंकि बहुत से छात्र ऐसे हैं जिनकी अभी तक एडमिशन नहीं हुई है व बहुत से छात्र ऐसे भी है जिनके प्रोस्पेक्टस फीस जमा नहीं हुई जिसकी वजह से उनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया और एडमिशन पोर्टल बंद हो गया इसलिए एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द ऐडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाए वह बचे हुए छात्रों को एडमिशन मिल सके। इस मौके पर - संतोष, संजय, साक्षी, श्रेया,शिवानी, नेहा, वंशकिया,संजय,रजत,प्रज्वल इत्यादि शामिल रहे।
कुनिहार प्रेस क्लब की एक अहम बैठक क्लब की सरंक्षिका प्रतिभा कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्व प्रथम बैठक में अजय जोशी को सबकी सहमति से क्लब का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई व निर्णय लिए गए कि क्लब आने वाले समय में सामाजिक,धार्मिक व अन्य विकासात्मक कार्यो में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। बैठक में चर्चा कर 19 सितम्बर को एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। जिसमे कुनिहार प्रेस क्लब,बाघल प्रेस क्लब ,एस डी एम इलेवन व डी सी इलेवन सोलन की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में क्लब के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,महासचिव लोकेन्द्र कंवर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जोशी,सह सचिव नरेश तनवर,वरिष्ठ सलाहकार अक्षरेस शर्मा व रुमित सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत दयाल नैहरनपुखर की 18 वर्षीय युवती ने बरवाडा डाकघर घियोरी के युवक के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह इसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में ढलियारा खड्ड की तरफ ले गया तथा वहां इसके साथ छेड़खानी की। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पी०पी० सिंह मेट आईपीएच डिपार्टमेंट, सेक्शन बनखंडी, सबडिवीजन हरिपुर, डिवीजन देहरा जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवाई कि जब यह व अक्षय कुमार बरवाड़ा में सरकारी नलका लगा रहे थे तो बरवाड़ा के निवासी ने इन्हें नलका लगाने से रोका तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत मानगढ़ तहसील देहरा निवासी ने टांडा में पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि दिनांक 02-09-21 की शाम जब देशराज, बलदेव, सिकंदर व इन्द्रजीत दरकाटा में एनएच 503 किनारे खड़े थे तो रानीताल की तरफ से एक गाड़ी जिसका नम्बर एचपी40सी 0519 आई, जिसे सुशील चन्द पुत्र मेहर चंद निवासी डुगियारी डाकघर दंगल तहसील व जिला कांगड़ा चला रहा था। इस कार ने इन्हें टक्कर मारी दी। बताया जा रहा है कि टक्कर में इन्हें काफी चोटें लगी हैं। चोटिल हुए व्यक्तियों को उपचार हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।
शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोलन में स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग, जिला सोलन हिमाचल “International Week Of The Deaf” का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग सोलन से सुषमा, (Health Educator) मुख्य अतिथि तथा राधा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगता का भी आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया तथा सुषमा (Health Educator), कर्मजीत सिंह (Instructor Language) व रेणु (Pharmacist) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई I कार्यक्रम का संचालन रीटा चौहान द्वारा किया गया I इस भाषण प्रीतियोगिता में कु0 नीतिका ने पहला, कु0 मीनाक्षी ने दूसरा तथा योगेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया I इसके अतिरिक्त गौरव भूषण, पुनीत तथा मनीषा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया I मुख्य अथिति एवम विशेष अतिथि ने उपस्थित प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ को स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की I वर्ग अनुदेशक परेश शर्मा ने अपने समापन भाषण में उपस्थित प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ को सभी बदिर लोगों (Deaf People) से सामान्य व्यवहार करने तथा उन्हे समाज में मान सम्मान देने की अपील की I इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षुओं के अलावा स्टाफ उपस्थित रहा I
विधानसभा क्षेत्र अर्की के पूर्व विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर की पैतृक ग्राम पंचायत चाखड (बुघार) के गांव आसलू व सिहारली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर जन सम्पर्क अभियान के तहत पहुंचे। उनके वहां पहुंचने पर पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य चाखड-पारनु बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान उपेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान ने आसलू-मेहथी सड़क जिसकी लंबाई लगभग एक किलोमीटर है की समस्या सहित अन्य मांगों को उनके समक्ष रखा। राजेन्द्र ठाकुर ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर को याद करते हुए कहा कि जो कार्य अर्की विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए है उसको लेकर उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मपाल ठाकुर उनके आदर्श थे और राजनीति में भी वे आज उनके आर्शीवाद से ही है। राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि प्रधान व स्थानीय लोगों ने जो आसलू-मेहथी सड़क को लेकर जो समस्या रखी थी उस सड़क का निर्माण कार्य कल से ही शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडल आसलू के लिए 10 कुर्सियां और एक दरी देने का भी वादा किया और कहा कि जल्द ही महिला मंडल को यह भेंट कर दी जाएगी। इस मौके पर अर्की ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, ब्लॉक समिति अध्यक्षा सोमा कोंडल, उपाध्यक्ष जिला सोलन कांग्रेस कमेटी कांशीराम शर्मा, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की रणजीत सिंह पाल, महासचिव अर्की कांग्रेस वेद ठाकुर, जीतराम ठाकुर, दयाल सिंह कंवर, राकेश ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, नागेश शर्मा कर्म चंद, प्रकाश चंद, दयाराम ठाकुर व राजेश ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत शुक्रवार को सोलन जिला के पांचों विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने आज यहां दी। सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक आहार प्रदर्शनी आयोजित कर विभिन्न फलों एवं सब्जियों के लाभ के बारे में लोगों को अवगत करवाया। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को किचन गार्डन एवं स्थानीय फलों तथा सब्जियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जिला में आधार कार्ड प्रशिक्षण के दौरान पोषण माह के सम्बन्ध में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोषण के सम्बन्ध में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रसारित वीडियो को भी दिखाया गया। सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा डोर टू डोर अभियान कार्यान्वित कर प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के पात्र लाभार्थियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अन्तर्गत पूरे जिला में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को सही पोषाहार के विषय में जानाकरी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थीं।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के अंतर्गत गांव छिब्बर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है।महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर की देखरेख में पोषण सप्ताह मां बनिया देवी महिला ग्रुप, महिला मंडल छिब्बर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है। सरला ठाकुर ने बताया कि इस सप्ताह में सभी ग्रुप की महिलाएं अपने गांव, क्षेत्र तथा देश को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने के लिए काम करेंगी। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान वे हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंच जाएंगी, जिसमें पौष्टिक आहार, साफ पानी और सही प्रथाएं शामिल रहेंगी। इस प्रकार इस अभियान को वे एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाने के लिए हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूंज उठाने का कार्य कर रही हैं ताकि बच्चे, धात्री महिलाएं, गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहकर पूर्ण क्षमता प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह में वे पोषण संबंधी आंवला, बेहड़ा, नीम, बिल इत्यादि के पौधे भी रोप रही हैं तथा गांव गांव जाकर जैविक खाद का प्रयोग कर ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने तथा उन्हें प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है।
कर्मचारियों और छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के प्रयासों के तहत, डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के समर्थन से विश्वविद्यालय में टीकाकरण और कोरोनावायरस परीक्षण अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल के तहत, हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों और शोध छात्रों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाया गया और परीक्षण करने के लिए किट भी विभाग द्वारा प्रदान किया गया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ अल्पना कौशल और चिकित्सा अधिकारी डॉ नितेश महाजन द्वारा 1074 से अधिक परीक्षण किए गए। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने अब तक छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए 18 टीकाकरण शिविर आयोजित किए हैं। एक शिविर शुक्रवार को विवि परिसर में आयोजित किया गया। इन शिविरों में अब तक 3300 से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग, छात्र कल्याण संगठन, विश्वविद्यालय के आईडीपी परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण अभियान में चिकित्सा टीम का सहयोग दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन कक्षाओं के लिए छात्रों के लिए अपना परिसर खोलना भी शुरू कर दिया है। जहां पीएचडी और एमएससी के पासिंग आउट बैच को पिछले वर्ष से ही कैंपस में आने की अनुमति थी, वहीं अब पीएचडी और एमएससी के दूसरे वर्ष के छात्रों को भी कैंपस में ऑफलाइन पढ़ाई और शोध कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। विश्वविद्यालय में आने वाले छात्रों को 72 घंटे की कोविड़-19 की नेगेटिव रिपोर्ट या 24 घंटे की RAT नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इसके अलावा, चौथे वर्ष के बीएससी छात्रों भी आने वाले दिनों में ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रम समय-समय पर जारी COVID 19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों और अधिकारियों के प्रशिक्षण जो पिछले एक साल से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित किया गया था, वह भी शुरू हो गए है। अभी हाल ही में बागवानी विकास अधिकारियों के लिए 5 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय आने वाले दिनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 06 सितम्बर, 2021 को वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के जन-जन द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रथम खुराक प्राप्त करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने पर बधाई देंगे। यह जानकारी शुक्रवार को उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम का जिला में 11 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लाईव प्रसारण के लिए उचित व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग रबौण तथा नगर पंचायत हाॅल कण्डाघाट में संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर, नगर परिषद हाॅल परवाणू तथा तहसील कार्यालय कसौली का चयन लाईव प्रसारण के लिए किया गया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में अर्की स्थित सामुदायिक हाॅल तथा दाड़लाघाट स्थित उप तहसील हाॅल में लोग प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन नालागढ़ के हाॅल तथा रामशहर स्थित पंचायत हाॅल में लाईव प्रसारण देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में बद्दी में सन सिटी के समीप स्थित निमन्त्रण हाॅल तथा ग्राम पंचायत चण्डी में बीएड महाविद्यालय हाॅल में लोग संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देख सकेंगे। लाईव प्रसारण के लिए चिन्हित सभी स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए निर्देशित विभिन्न नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सोलन जिला कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पात्र व्यक्तियों को दवा की दूसरी खुराक दी जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सिरमौर जिला में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां के मेला मैदान में जनसभा सम्बोधित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 314.75 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इसमें 89.66 करोड़ रुपये लागत के लोकार्पण और 225.09 करोड़ रुपये लागत के शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पच्छाद की बस्तियों और बाग पशोग, कथैर, नैना टिक्कर आदि बस्तियों के लिए 8.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील पच्छाद में 1.17 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना गी मतलाना के संवर्धन कार्य, 42.46 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना टिक्कर, सेर भरल के संवर्धन कार्य और ग्राम पंचाचत धार टिकेरी के गांव सिक्कां के लिए 24 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तहसील राजगढ़ के गांव धरोटी तथा कोठिया जजैर के साथ लगते गांवों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 53.7 लाख रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत थोड निवाड के गांव रेडी गुसां के लिए 1.27 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, गांव कोटी पधोग तथा साथ लगते गांवों के लिए 106 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत दीदग में 34.77 लाख रुपये लागत की खनोटियो उठाऊ सिंचाई योजना, तहसील पच्छाद की ग्राम पंचायत लाना भलटा में 29.82 लाख रुपये लागत की लाना मचेर उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राजगढ़ में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के मण्डल तथा उप-मण्डल कार्यालय भवनों, शिला बाग में 4.59 करोड़ रुपये लागत के 33/11 के.वी. सब-स्टेशन, 1.52 करोड़ रुपये लागत से कोटला बड़ोग में गौ अभ्यारण्य, 2.50 करोड़ रुपये लागत के दीद गहलूत सम्पर्क मार्ग, 1.41 करोड़ रुपये लागत की दभारा-बड़ी-भम पंधान सड़क और सराहां में 11.05 लाख रुपये लागत के डिग्री काॅलेज के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने थानाधार गांव के लिए 89.58 लाख रुपये की लागत से निर्मित सम्पर्क मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 3.90 करोड़ रुपये लागत की बडू साहिब सोडा धयारी सड़क, 2.45 करोड़ रुपये लागत की बी.बी.आर.सी. से थोर कोलां के लिए सम्पर्क मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 3.32 करोड़ रुपये लागत की डिम्बर से भलग सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 1.19 करोड़ रुपये लागत की भलग से कथली भरां सड़क, 6.46 करोड़ रुपये लागत की चम्बीधार फागू सड़क के मैटलिंग व टारिंग कार्य, 2.19 करोड़ रुपये के कनोग धंदरेल सम्पर्क मार्ग, 7.07 करोड़ रुपये लागत की कलयों पब लियोनना सड़क की मैटलिंग व टारिंग, 2.93 करोड़ रुपये लागत के धारली से डिब्बर सड़क, 18.87 करोड़ रुपये लागत की बनेठी बागथन राजगढ़ चंदोल सड़क को चैड़ा करने के कार्य और 77.98 लाख रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाब्बन के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर की पच्छाद तहसील में ग्राम पंचायत सिरमौरी मन्दिर धार टिक्करी बनाह-धिन्नी, जामन की सेर व कतली के सुखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए 9.96 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने 2.23 करोड़ रुपये लागत से ग्राम पंचायत कतली-जामुन की सेर में गघर खड्ड के किनारे जल संग्रहण तथा पारम्परिक, विलुप्त एवं समाप्त हो रहे जल संसाधनों के संवर्धन, पच्छाद तहसील में 8.99 करोड़ रुपये लागत से सरसु मेहलाना उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनःनिर्माण कार्य, 26.51 करोड़ रुपये लागत से ग्राम पंचायत नारग, नोहरा, डिलमन, नैना टिक्कर, सरिया मेहलोग, लाल टिक्कर, द्रबिल, साधनाघाट दाडो देवरिया सरोल, चिमंजी तथा वासनी के विभिन्न गांवों के लिए गिरी नदी से उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने जल शक्ति मंडल राजगढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों की बस्तियों के लिए 4.71 करोड़ रुपये लागत की जलापूर्ति योजना, जल शक्ति उप-मंडल चंदोल की विभिन्न ग्राम पंचायतों की बस्तियों के लिए 16.66 करोड़ रुपये लागत की जलापूर्ति योजना, 1.29 करोड़ रुपये लागत की थानाधार उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा ग्रेविटी जलापूर्ति योजना सेर जगास, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना शलाना, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना डिम्बर, थोड निवाडऱ् तथा ग्रेविटी जलापूर्ति योजना कथली भरां के सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने तहसील राजगढ़ की ग्राम पंचायत छोग टाली और सानियो दिदग की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.57 करोड़ रुपये लागत की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना, 1.64 करोड़ रुपये लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना रूग भगोटा, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना द्रैणा, बहोल टालिया, कोटी मावगा और भटाऊ धार के सुधार कार्य, 1.95 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना करगाणू और राणाघाट के सुधार कार्य, 1.16 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना कोटला बांगी, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना मानवा, कोटी पदोग व पैन कुफर, ग्राम पंचायत नेरी नवाणा में 44.18 लाख रुपये लागत की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत लाणा भटला में विभिन्न गांवों के लिए 4.80 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शलाणा में विभिन्न गांवों के लिए 3.39 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, राजगढ़ कस्बे के लिए 21.73 करोड़ रुपये लागत की सीवरेज योजना, नगर पंचायत राजगढ़ के लिए 6.03 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत राणाघाट में 1.52 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना मलोह मशोग, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से 100 हैंडपम्प स्थापित करने, पच्छाद तहसील में भरमाणु खड्ड पर 3.59 करोड़ रुपये लागत से चैकडैम, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के अन्तर्गत पच्छाद खंड में 25.85 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के अन्तर्गत नल कनेक्शन प्रदान करने, जल शक्ति मंडल चंदोल की विभिन्न पंचायतों की बस्तियों के लिए 28.41 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 19.87 करोड़ रुपये की लागत से मडीघाट डिंगर माथन सड़क, 18.31 करोड़ रुपये की लागत से मरयोग लाणा रवाणा सड़क का मेटलिंग व टारिंग कार्य और 4.23 करोड़ रुपये की लागत से कवल बंदलू थौर सड़क के मेटलिंग व टारिंग कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पाठशाला डिगरी ढाडिग और लाणा मयू को माध्यमिक पाठशाला, माध्यमिक पाठशाला मण्डी खड़ाणा को उच्च पाठशाला, राजकीय उच्च पाठशाला कोटला पंजौला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने सराहां अस्पताल को 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गगल शिकोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने गिन्नी घाड़ तथा नारग में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 33 केवी के दो सब-स्टेशन खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने सराहां में विद्युत मण्डल तथा चन्दोल में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का सब डिविजन खोलने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह, जैहर तथा गागल शिकोर में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने, बडू़ साहिब से मानगढ़ सड़क के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 लाख रुपये प्रदान करने, पच्छाद क्षेत्र में नवगठित सात ग्राम पंचायतों को पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रत्येक के लिए 10-10 लाख रुपये प्रदान करने तथा राजगढ़ में जल शक्ति का डिविजन खोलने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल के दौरान विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं तथा नई बुलंदिया छुई हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र एवं सन्तुलित विकास के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कल्याकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। पहले प्रदेश में सिर्फ 50 वेंटिलेटर थे जबकि अब 800 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य को 15 दिनों के भीतर 500 वेंटिलेटर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि 6 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल के लोगों, कोरोना योद्धाओं, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना सन्देश देंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमकेयर योजना, सहारा योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना सहित प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री सराहां के समीप बागपशोग में आरम्भ किए गए शी-हाट में गए और इस प्रयास के लिए प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा हमारी संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश का चहंुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है तथा लोगों को उनके घर-द्वार के समीप जन सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए जनमंच कार्यक्रम शुरू किया है, जिसे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में सराहा जा रहा है। विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पच्छाद क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुए और उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान भी सुनिश्चित हुआ है। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने उनके विधानसभा क्षेत्र में आगमन तथा 315 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भण्डारी ने भी विचार व्यक्त किए। मण्डलाध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीता ठाकुर, जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्याल, एपीएमसी के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक शुभ्रा तिवारी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोविड 19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3342 है। जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 344 सेम्पल लिए गए, जिसमें 1 सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जबकि आई.जी.एम.सी भेजे गए 231 सैम्पल की रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है जिसमें 2 सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसके कारण आज जिले में कोरोना पाॅजिटिव के 3 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव आने वालो में दो मामले रिकांगपिओ से तथा एक मामला किल्बा गांव से है। डॉ सोनम नेगी कहा कि जिले मे कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 31 है। उन्होंने बताया कि जिले मे अब तक कोविड 19 के कुल 71070 सेम्पल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 67659 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा अब तक जिले मे कुल 3411 मामले पॉजिटिव आये है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के कारण 38 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
शिमला जिला के विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग में 12 सितम्बर, 2021 को जनमंच कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त शिमला किरण भड़ाना ने दी। उन्होंने बताया कि जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। उन्होंने बताया कि जन मंच कार्यक्रम से ग्राम पंचायत कलबोग, बागी, रतनाड़ी, क्यारवीं, चौगान कुल्टी, नगान, रामनगर, रावला क्यार, हिमरी, देवगढ़ व घुण्डा की आम जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति विशेष या सामुदायिक समस्या के समाधान अथवा शिकायत के निपटारे के लिए इन ग्राम पंचायतों के नागरिक अपना आवेदन उपमण्डलाधिकारी नागरिक ठियोग, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल-कोटखाई के अतिरिक्त संबंधित पंचायत सचिवों के कार्यालयों में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन मंच कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, इंतकाल, राशन कार्ड का नवीनीकरण या बनवाना, विभिन्न पेंशन संबंधित कागजों का निपटारा तथा मौके पर बसीका नवीस एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, न्यायालयों में लंबित मामलों, विकास कार्य जो विभिन्न मानकों पर आधारित होते हैं तथा विमोचन से संबंधित मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन मंच कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि जन मंच कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।
छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने निजी स्कूलों की भारी फीसों व मनमानी लूट पर रोक लगाने के लिए आगामी केबिनेट बैठक में ही कानून व रेगुलेटरी कमीशन के प्रारूप को अंतिम रूप देने की मांग की है। मंच ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर प्रदेश सरकार ने तुरन्त यह कानून व रेगुलेटरी कमीशन स्थापित न किया तो अभिभावक मंच एक बार पुनः आंदोलन का बिगुल बजा देगा व मंच के बैनर तले अभिभावक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। मंच के राज्य संयोजक विजेंद्र मेहरा, जिला कांगड़ा अध्यक्ष विशाल मेहरा, मंडी अध्यक्ष सुरेश सरवाल, शिमला अध्यक्ष विवेक कश्यप, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, बद्दी अध्यक्ष जयंत पाटिल, पालमपुर अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, नालागढ़ अध्यक्ष अशोक कुमार, कुल्लू अध्यक्ष पृथ्वी चंद व मनाली अध्यक्ष अतुल राजपूत ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नाकामी व उसकी निजी स्कूलों से मिलीभगत के कारण निजी स्कूल लगातार मनमानी कर रहे हैं। कोरोना काल में भी निजी स्कूल टयूशन फीस के अलावा एनुअल चार्जेज़, कम्प्यूटर फीस, स्मार्ट क्लास रूम, मिसलेनियस, केयरज़, स्पोर्ट्स, मेंटेनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग फंड व अन्य सभी प्रकार के फंड व चार्जेज़ वसूल रहे हैं। निजी स्कूलों ने बड़ी चतुराई से वर्ष 2021 में कुल फीस के अस्सी प्रतिशत से ज़्यादा हिस्से को टयूशन फीस में बदल कर लूट को बदस्तूर जारी रखा है। जो अभिभावक कोरोना काल में रोज़गार छिनने पर फीस नहीं दे पा रहे हैं उनके बच्चों को या तो ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर किया जा रहा है अथवा उन्हें स्कूल से ही बाहर किया जा रहा है। सैंकड़ों अभिभावक निजी स्कूलों की फीस जमा न कर पाने पर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भर्ती कर रहे हैं परन्तु निजी स्कूल माइग्रेशन, ट्रांसफर अथवा स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट देने की एवज़ में पन्द्रह से पच्चीस हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। इन बच्चों ने स्कूल की एक भी ऑनलाइन कक्षा तक नहीं लगाई क्योंकि ये बच्चे स्कूल छोड़ रहे थे लेकिन इसके बावजूद स्कूल छोड़ने पर इनसे पच्चीस हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने प्रदेश सरकार पर निजी स्कूलों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। कानून का प्रारूप तैयार करने में ही इस सरकार ने तीन वर्ष का समय लगा दिया। अब जबकि महीनों पहले अभिभावकों ने दर्जनों सुझाव दिए हैं तब भी जान बूझकर यह सरकार कानून बनाने में आनाकानी कर रही है। इस मानसून सत्र में कानून हर हाल में बनना चाहिए था परन्तु सरकारी की संवेदनहीनता के कारण कानून नहीं बन रहा है। सरकार की नाकामी के कारण ही बिना एक दिन भी स्कूल गए बच्चों की फीस में पन्द्रह से पचास प्रतिशत तक की फीस बढ़ोतरी की गई है। स्कूल न चलने से स्कूलों का बिजली, पानी, स्पोर्ट्स, कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास रूम, मेंटेनेंस, सफाई आदि का खर्चा लगभग शून्य हो गया है तो फिर ये निजी स्कूल किस बात की पन्द्रह से पचास प्रतिशत फीस बढ़ोतरी कर रहे हैं और इस बढ़ोतरी पर सरकार क्यों मौन है। उन्होंने कहा है कि फीस वसूली के मामले पर वर्ष 2014 के मानव संसाधन विकास मंत्रालय व पांच दिसम्बर 2019 के शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी स्कूल खुला उल्लंघन कर रहे हैं व इसको तय करने में अभिभावकों की आम सभा की भूमिका को दरकिनार कर रहे हैं। निजी स्कूल अभी भी एनुअल चार्जेज़ की वसूली करके एडमिशन फीस को पिछले दरवाजे से वसूल रहे हैं व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वर्ष 2016 के निर्णय की अवहेलना कर रहे हैं जिसमें उच्च न्यायालय ने सभी तरह के चार्जेज़ की वसूली पर रोक लगाई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार से एक बार पुनः मांग की है कि वह निजी स्कूलों में फीस,पाठयक्रम व प्रवेश प्रक्रिया को संचालित करने के लिए तुरन्त कानून बनाए व रेगुलेटरी कमीशन का गठन करे।
30 सितंबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के कर्मचारियों व वाॅलन्टीयर्ज द्वारा जिले में लोगों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रियंका ने बताया कि एनवाईके द्वारा 30 सितंबर तक जिले के विभिन क्षेत्रो में पोषण व कुपोषण के बारे में जागरुक किया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को स्वस्थ आहार के बारे में बताया गया जिसके तहत पौष्टिक आहार के उपयोग के बारे में नागरिकों को जानकारी दी गई तथा कुपोषण से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से संबंधित सरकार द्वारा जारी मानक नियमों का पालन सुनिश्चित बनाते हुए यह अभियान पूरे सितम्बर माह मनाया जाएगा जिसके तहत सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से हर नागरिक को स्वस्थ आहार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भोजन को पकाने का सही ढंगे व समय सावधानियां बरतने बारे भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के प्रथम सप्ताह में आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों में पोषण वाटिका के रूप में पौधारोपण किया जाएगा। दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं बच्चों और किशोरियों जैसे विभिन्न समूह के लिए आयुष और योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तीसरे सप्ताह में सामग्री के साथ आंगनवाड़ी लाभार्थियों को सही आहार की पहचान और उनके लिए पौष्टिक भोजन के वितरण संबंधी अभियान चलाया जाएगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा व अभ्यवीर सिंह, ज़िला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक द्वारा अनुराग ठाकुर पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि रागिनी नायक को मीडिया में ब्यानबाज़ी करने से पहले तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने जिस ब्यान में कहा कि अनुराग को मंत्रालय की कामकाजों की समझ नहीं है और अनुराग ठाकुर जिस तरह हिमाचल में आकर बोले उससे लगता है कि उनको अपने मंत्रालय तक की समझ नहीं है, बड़ा ही खेदजनक है। भाजपाईयों ने कहा कि अनुराग ठाकुर की दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला गई है, जिस कारण उनके खिलाफ अनाप-शनाप ब्यानबाज़ी करने पर उतर आए है। देश व प्रदेश की जनता ने अनुराग ठाकुर को जो मान-सम्मान दिया है उसे कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा में जिस प्रकार से जनता की भीड़ उमड़ी, उससे कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन है। भाजपाईयों ने कहा कि भाजपा इस सशक्त नेतृत्व वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेता मेहनत से बनता है पर कांग्रेस में तो परिवार से बनता है। भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को खो देने में लगे हुए है इसका जीता जागता उदाहरण देश के कांग्रेस शासित राज्यों में देखने को मिल रहा है और यही कारण है कि कांग्रेस शासित राज्यों के पार्टी प्रभारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन भाजपा सरकार की आलोचना करने की बजाय अपने संगठन की चिंता करें। आए दिन कांग्रेस के नेता पार्टी को अलविदा करके अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो रहे हैं।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराहां प्रवास के दौरान हाटी समिति राजगढ़ इकाई ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की मांग की गयी। उन्होंने कहा कि लगभग पिछले पचास सालों से हाटी समुदाय अपनी माँग को लेकर लामबंद है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप और विधायक रीना कश्यप ने भी इस मांग को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई है। हाटी समिति राजगढ़ तहसील के अध्यक्ष विकल्प ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि करीब तीन लाख हाटियों की उम्मीदें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार से है। समिति का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केंद्रीय जनजातीय मंत्री से भी मिल चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के समक्ष गिरिपार जनजातीय क्षेत्र का मुद्दा जोरदार ढंग से रखेंगे ताकि यथाशीघ्र हाटियों को उनका अधिकार मिल सके। इस प्रतिनिधिमंडल में हाटी समिति के महासचिव हरदेव भारद्वाज, रजनीश ठाकुर, अनिल ठाकुर, निशेष शर्मा और विशाल ठाकुर उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की मासिक बैठक जिला युवा अधिकारी रोहित यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा की गई। रोहित यादव ने बताया कि इस माह युवा स्वयंसेवक जिले भर में नए युवक मंडलों के गठन के लिए अभियान चलाएंगे तथा पुराने निष्क्रिय युवा मंडलों को दोबारा सक्रिय बनाएंगे। इसके अलावा पोषण माह के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में भी नेहरू युवा केंद्र अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को पौष्टिक आहार और पोषित व्यवहार के लिए प्रेरित करेंगे। मासिक बैठक में जिला के सभी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को पोषण अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने की शपथ भी दिलाई गई।
कुल्लू : जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 एवं रिटर्निंग ऑफिसरों पुस्तिका-2014 के अध्याय-2 के पैरा 2.9.1 में दिए गए प्रावधानों के अनुससरण में 2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले जिला कुल्लू के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बंजार तथा 25-आनी (अनुसूचित जाति) के मतदान केन्द्रों की सूचियों को भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के उपरांत अंतिम रूप दे दिया गया है।उन्होंने बताया कि जिला में अब मतदान केन्द्रों तथा सहायक मतदान केन्द्रों की संख्या 552 से बढ़कर 604 हो गई है जिसमें से 552 मतदान केन्द्र तथा 52 सहायक मतदान केन्द्र होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 22-मनाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 109 मतदान केन्द्र तथा 24 सहायक मतदान केन्द्र हो गए हैं। इसी प्रकार 23-कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 154 मतदान केन्द्र तथा 14 सहायक मतदान केन्द, 24-बंजार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 145 मतदान केन्द्र तथा 4 सहायक मतदान केन्द जबकि 25-आनी (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 144 मतदान केन्द्र तथा 10 सहायक मतदान केन्द स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की अंतिम सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू तथा समस्त सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उपमंडलाधिकारी नागरिक) के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सिरमौर प्रवास के दौरान फिर जिला वासियों को झुनझुना पकड़ा गए। पूर्व में हुई घोषणाए आज भी हवा हवाई है और आज तक धरातल पर नही उतर पाई है। यह बात जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री के सिरमौर दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिला में पूर्व में की गई कई घोषाएँ सिर्फ जुमला साबित हुई है और आज फिर उन्होंने सिरमौर की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। पच्छाद में उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री व् अन्य मंत्रियों ने जनता को बेवकूफ बनाया। उस समय की कोरी घोषणाओं को पच्छाद का जनमानस अभी भूला ही नही था कि शुक्रवार को जिन उद्घाटनों को सिर्फ मंच से खड़े खड़े किया गया वह भाजपा सरकार की खुद की कोई योजना नहीं है बल्कि सब पूर्व कांग्रेस सरकार के समय की है। कुछ शिलान्यास ओर उद्घाटन जिनकी सूची जारी की गई है सरकार की स्थित को हास्यस्पद बना गई। सालों पूर्व बनी सड़क पर नए सिरे से तारकोल बिछाने का उद्घाटन जिसका जीता जागता उदाहरण है। इसी तरह कुछ अधूरे कार्यों के उद्घाटन तो काफी समय से शुरू हुए कार्यो के शिलान्यास करना सरकार को कटघरे में खड़ा करता है। आज के इस प्रवास से सिरमौर की जनता को मायूसी ही हाथ लगी है और जनता में भाजपा के प्रति भारी रोष पैदा हो गया है ।
आम लोगों को कोरोना संबंधी नियमों और सावधानियों से अवगत करवाने तथा उन्हें कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने हेतु पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रथम आरक्षित वाहिनी वनगढ़ के कला जत्थे एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने हमीरपुर शहर में जागरुकता अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश पुलिस के इन कलाकारों ने शहर के गांधी चौक और बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इन कलाकारों ने मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने तथा कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने की अपील की। एकलव्य कला मंच के ये जवान अपने कर्तव्य पालन के साथ-साथ प्रदेश भर में विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरुकता अभियान चलाते रहे हैं। इसी क्रम में हमीरपुर जिला प्रशासन की पहल से इस ग्रुप के कलाकारों ने जिला में एक सप्ताह का जागरुकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में एसपी डॉ. आकृति शर्मा विशेष योगदान दे रही हैं।
मण्डी में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहली बार पैशनरो के प्रदेश स्तरीय समानांतर संगठनों ने भाग लिया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्य्म से महासंघ के प्रदेश महा मंत्री इन्दर पाल शर्मा ने बताया की इस बैठक में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ, हिमाचल प्रदेश पैन्शनर फैडरेशन, सेवा निवृत पथ परिवहन कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश, पुर्व प्रदेश स्तरीय व जिला के विभिन विभागीय संगठनो के नेताओ व सदस्यों ने भाग लिया ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रिय पैन्शनर महा संघ के वरिष्ठ उपाध्य्क्ष घनश्याम शर्मा ने की। बैठक में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मा नंद, महामंत्री इन्दर पाल शर्मा, उपाध्यक्ष केसी शर्मा, हिमाचल प्रदेश पैशनर फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, महामंत्री टीड़ी ठाकुर व उनके प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों, पथ परिवहन सेवा निवृत कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बल राम पूरी, उपाध्य्क्ष बृज लाल ठाकुर व उनके अन्य पदाधिकारी, भारतीय मजदुर संघ के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित, जिलाधीश कर्मचारी महा संघ के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष परवालिया, जय नंद शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महा संघ के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष बेली राम वर्मा, विद्युत बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष विद्या सागर शर्मा, सहित अनेक संघो के 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों की प्रमुख मांगो को सरकार द्वारा अभी तक स्वीकार नहीं किए जाने पर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया और इसके लिये सभी समान्तर संघो की एक सँयुक्त संघर्ष समिति का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसका गठन एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। यह समिति आगामी संघर्ष व आंदोलन की रुप रेखा तय करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्य अतिथी घनश्याम शर्मा ने अपने सम्बोधन में मांगो का समर्थन करते हुये कहा की मुझे 10दिन का समय दो मैं मुख्यमंत्री से इस पर अन्तिम बार बात करना चाहता हूं यदि सरकार इन मांगो को स्वीकार नहीं करती है तो मैं आपके साथ पुरे प्रदेश में सरकार के विरूध आन्दोलन करूंगा। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि सँयुक्त संघर्ष समिति एक सप्ताह में सरकार को अपना नोटिस जारी कर देगी और पुरे प्रदेश में सम्पर्क अभियान आरम्भ कर सभी पैन्शनरो को एक जुट किया जाएगा।


















































