कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। इस अधिवेशन का आयोजन हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा प्रायोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यथिति प्रोफेसर डॉ रंजीत सिंह वाइस चांसलर शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह रहे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के सर्वप्रथम संस्थान के निर्देशक एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉ महेंद्र सिंह आशावत ने दो दिवसीय कार्यक्रम में आये हुए प्रतिनिधियों के समक्ष कुछ तथ्यों पर प्रकाश डाला। इस सम्मेलन के पैटर्न डॉ.रण सिंह प्रबंध निर्देशक ने स्पेक्रतल एनालिसिस टेक्निक्स के उपयोग के बारे में बताया। बता दें कि इस महाधिवेशन में पहली बार देशभर से 500 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
कुल्लू कॉलेज पार्वती वैली एसोसिएशन ने आज कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसहमति से विनय ठाकुर को पार्वती वैली एसोसिएशन का प्रधान के रूप मे चुना गया। जबकि उपप्रधान रूपाली ठाकुर, सचिव अंकित शर्मा, चेयनमैन रोहन भंडारी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सहसचिव डोलमा, आदर्श, मीडिया प्रभारी विशाल कोटू, मंजू वर्मा और सलाहकार हीना वर्मा, हिमांशु, सचिन भारती को चुना गया। इसके साथ-साथ वहां पर जितेंदर नेगी, साहिल नेगी, जानवी शर्मा,अंजली काशव, लक्ष्मी राणा और सहयोगी भी शामिल थे।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सिरमौर की कार्यकारिणी परिचय बैठक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर मौजूद रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सिरमौर की कार्यकारिणी द्वारा नवीन दायित्व पर नियुक्ति के उपरांत पहली बार जिला सिरमौर प्रवास पर आए डॉ मामराज पुंडीर का स्वागत किया गया। जिला सिरमौर की इस टोली बैठक में विभिन्न शिक्षक वर्गों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। जिसमें हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सिरमौर की ओर से जिलाध्यक्ष विजय कंवर ने महासंघ के ध्येय और उद्देश्यों के बारे में बात करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ राष्ट्र हित में छात्र, छात्र हित में काम करता है। उन्होंने प्रांत महामंत्री का सिरमौर प्रवास के लिए हार्दिक आभार जताया तथा सभी शिक्षक संगठनों से आह्वान किया कि राष्ट्र हित, छात्र हित में एक होकर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के साथ जुड़ें।
हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सीटू राज्य कमेटी की बैठक किसान-मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, रमाकांत मिश्रा, अजय दुलटा, कुलदीप डोगरा, राजेश ठाकुर,बालक राम, आशीष, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव हिमी देवी,पुष्पा देवी,होशयारा राम,हेतराम,श्याम दत्त,मदन लाल, राधा, पवन, विनीत, ओमप्रकाश, हरीश, उदधुराम,वीर सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए विजेंद्र मेहरा, जगत राम, महेंद्र सिंह व हिमी देवी ने कहा कि देश की मोदी सरकार मजदूर वर्ग पर तीखे हमले जारी रखे हुए है। मजदूरों के श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। देश की सरकार की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश की जनता का जीवन संकट में चले गया है। महँगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मिड डे मील योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण योजना करके इसे खत्म करना चाहती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मिड डे मिल वर्कर का न्यूनतम वेतन 9000 रुपये किया जाए। मिड डे मील मजदूरों को हिमाचल हाई कोर्ट के 31 अक्टूबर 2019 के निर्णय अनुसार दस महीने के बजाए बारह महीने का वेतन दिया जाए। चार महीने का बकाया वेतन का तुरंत दिया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द की जाए। स्कूल मर्ज होने या बंद होने की स्थिति में मिड डे मील वर्करों को प्राथमिकता के आधार पर अन्य सरकारी स्कूलों में समायोजित किया जाए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीण स्कूल की छात्रा आरती का प्रीआरडी कैंप के लिए चयन हुआ है। यह छात्रा 27 दिसम्बर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदपुर बनेहडा में प्रीआरडी कैंप परेड़ में शामिल होगी। यदि छात्रा का चयन 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस की परेड़ के लिए होता है तो वह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित होने वाले परेड़ में हिस्सा लेगी। आरती ने अपनी इस उपलब्धि का इसका श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य संजय धीमान, एनएसएस प्रभारी व्यास देव, मीरा देवी, रविन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कुमार व विपन पटियाल को दिया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू स्थित माल रोड़ मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव प्रीणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और विशेष रूप से कुल्लू जिला के लोग भाग्यशाली हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव था। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ष प्रीणी आते थे। उन्होंने कहा कि इस छोटे से गांव से कुछ दिनों तक पूरी सरकार चलती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विशेष कृपा से राज्य को केंद्र से उदार सहायता प्राप्त हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक विरोधी भी उनके भाषण सुनने आते थे। उन्होंने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसने जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 3500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टनल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इस महीने की 27 तारीख को अपने वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड, मंडी में एक विशाल सभा को संबोधित कर इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से मेगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आग्रह किया क्योंकि प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के लिए 11,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रीणी गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और प्रीणी में जंजघर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को अपने ऐच्छिक निधि से क्रिकेट और वाॅलीबाॅल किट खरीदने के लिए 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर का शुभारम्भ किया गयाI इस सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर के अवसर पर मुख्यअतिथि अध्यक्ष बलविन्देर चौधरी ने ध्वजारोहण कर सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर का शुभारम्भ किया I इस अवसर पर प्रधानाचार्य टीसी गर्ग भी विशिष्ट अतिथि के रूम में मौजूद रहेI यह शिविर 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा जिसमें 30 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैI मुख्यातिथि दीपक चौधरी ने अपने वक्तव्य में एनएसएस स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में अवगत करवाया तथा स्वच्छ भारत अभियान केव बारे में जानकारी प्रदान कीI विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग ने भी एनएसएस वार्षिक शिविर के शुभारम्भ पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई दीI इस शिविर के शुभारम्भ पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गएI
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके नेताओं ने देश की आजादी और इसकी अखंडता के लिये अपने प्राणों तक की आहुति दी है। कांग्रेस एक पार्टी ही नही एक ऐसी विचारधारा है जो देश की रक्षा, राष्ट्र भक्ति व इसकी अखंडता के लिए अपना बलिदान तक देने के लिये प्रेरित करती है। जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में माता बालासुन्दरी में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के चार दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प के सामपन अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पार्टी के प्रचार प्रसार को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रेनिंग कैंप में युवाओं को अधिक जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा भविष्य के नेता है इसलिए उन्हें ऐसे पार्टी के आयोजनों में भाग लेने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हाल ही के उपचुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
कोटखाई विसक्षेत्र के अंतर्गत कलबोग पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर आशीष कश्यप की अध्यक्षता में ई- श्रम कार्ड बनाने के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को ई-श्रम कार्ड के फायदों के बारे में जानकरी दी। उन्होंने सभी लोगों दसे अपील की कि सभी पात्र लोग अपना ई-श्रम कार्ड ज़रूर बनवाएं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजल में शिक्षा संवाद सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में छात्रों के अभिभावकों द्वारा स्कूल से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। पाठशाला में कक्षा कक्ष कमरों की आवश्यकता है जिसके कारण दो कक्षाओं को बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पाठशाला में रिक्त पड़े हुए पदों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई जिसमें अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता व शारीरिक शिक्षक और क्लर्क के पद काफी लंबे समय से रिक्त चले हुए हैं। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उपरोक्त समस्याओं पर चर्चा करने के बाद अभिभावकों ने गहरा रोष प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने इन समस्याओं का हल करने के लिए शिक्षा विभाग व सरकार से मांग की है कि जल्दी से जल्दी इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि पाठशाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए उचित सुविधाएं मिल सके।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते एक निजी होटल में बजरंग दल एवम विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला देहरा के तत्वधान में गीता जयंती के पावन पर्व पर शौर्य संचलन का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री पंकज भारती मुख्यतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी द्वारा की गई है। साथ ही कुलदीप राणा विभाग सहमंत्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान पंकज गुलेरिया ने तमाम कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गीत जयंती व शौर्या दिवस के पावन पर्व की बधाई दी। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है क्योकिं विश्व का मार्गदर्शन करने वाली श्रीमद भागवत गीता की जयंती हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मनाई जाती है। इस दौरान जिला कार्याध्यक्ष प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनीश सूद, बजरंग दल जिला संयोजक मुनीश गुलेरिया, देहरा प्रखंड संयोजक लक्की राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता तरलोक चन्द शर्मा, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख देशराज इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय घरवाल ने जलशक्ति विभाग के द्वारा नगर परिषद के सीवरेज व्यवस्था से छूटे लोगों को जोड़ने के लिए पुनः कार्य शुरू करने का स्वागत किया है। उन्होंने ने कहा कि जलशक्ति विभाग द्वारा उनके दो घंटे के सांकेतिक धरने के बाद जो जलशक्ति विभाग को शुक्रवार तक सीवरेज कार्य शुरू करने को कहा था उस समय अवधि में विभाग द्वारा कार्य शुरू तो कर दिया गया है, परन्तु विभाग अब भी इस कार्य को सही तरीके से करने के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय घरवाल ने कहा कि विभाग को सीवरेज कार्य शुरू करने के लिए शुक्रवार तक का वक्त दिया गया था तथा विभाग ठेकेदार के माध्यम से मात्र सात मजदूर कार्य पर लगा कर आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहा है जोकि सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि वे स्वयं विभाग की कार्य प्रणाली पर नज़र रखे हुए हैं।
पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी क्रिसमस दिवस को धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च रिज में भी सुबह 11 बजे प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें ईसाई धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और यीशु मसीह के जन्मदिन पर उनको याद किया। साथ ही यीशु मसीह से कोविड महामारी से जल्द निजात मिलने की प्रार्थना भी की गई। क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर कोविड नियमों की पालना के साथ यीशु मसीह को याद किया गया है और प्रार्थना की गई कि कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से निपटने के लिए सरकार सक्षम हो सके और लोगों को जल्द इस महामारी से निजात मिले।बता दें कि क्रिसमस पर पूरे चर्च को सजाया गया है और पिछले दो-तीन दिन से ही अलग अलग कार्यक्रम भी चर्च में आयोजित किये जा रहे हैं।
ओमीक्रोन के ख़तरे के बीच देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लग चुका है। लेकिन हिमाचल सरकार 31 दिसंबर तक बंदिशें लगाने के मूड में नही है। डायसल क्रिसमस व न्यू ईयर के लिए हिमाचल के पर्यटन स्थल एडवांस बुकिंग के साथ पूरी तरह पैक है। वंही दूसरी ओर 27 दिसंबर को सरकार अपने कार्यकाल के 4 साल का जश्न मना रही है। जिसके लिए मंडी में भाजपा पीएम की रैली की तैयारी कर रही है। इसलिए हिमाचल में ओमीक्रोन को लेकर कोई बंदिशें नही लगाई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि ओमीक्रोन को लेकर बैठक आयोजित की गई है। जिसमें संक्रमण से बचने के लिए ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए गए है। क्योंकि हिमाचल में अभी ओमीक्रोन के लक्षण नही मिले है। साथ ही एक्टिव मामले भी 400 के लगभग रह गए है। इसलिए कोई बंदिश तो नही लगाई गई है। लेकिन न्यू ईयर पर जुटने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं।
द गुड शेफर्ड स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस विशेष अवसर पर हर कक्षा के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा एलकेजी और सेकंड के बच्चों को संता क्लॉज की पोशाक पहनकर अभिनय किया। विद्यालय में इस दौरान अन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बता दें कि विद्यालय के छात्र अन्य जिला व राज्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी के निकट कंगनीधार में प्रस्तावित शिवधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस परियोजना का प्रथम चरण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इस परियोजना की लागत में वृद्धि से बचा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा नई राहें नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जुलाई के अन्त तक इस परियोजना के पूर्ण होने का अनुमान है। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चैधरी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शुक्रवार को राजभवन में जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के निदेशक सुशील कप्टा ने भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा व गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने जनगणना का कार्य आरंभ होने पर लोगों को इस बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। सुशील कप्टा ने राज्यपाल को जनगणना कार्य निदेशालय की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जनगणना 2021 भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें डेटा एकत्र करने के लिए पहली बार मोबाइल एप्प का उपयोग किया जाएगा। जनगणना 2021 में स्वयं गणना का प्रावधान भी होगा। यह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2021 के प्रबंधन और निगरानी के लिए समर्पित जनगणना पोर्टल भी विकसित किया गया है। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय के उप-निदेशक राजेंद्र प्रसाद और आशीष चैहान भी उपस्थित थे। इसके उपरान्त, संस्कृति भारती, हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने भी राज्यपाल से भेंट की। Shimla Himachal News
शिमला: मुख्यमंत्री ने ओमीक्राॅन से निपटने की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से की समीक्षा | Shimla News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न उपायुक्तों के साथ राज्य में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्राॅन से निपटने की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अपने संबंधित जिलों में कोविड-19 से संबंधित उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए साल को मनाने के लिए देश के विभिन्न भागों से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए पर्यटकों द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित की जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने पर्यटकों की अधिक संख्या वाले जिलों के उपायुक्तों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने और जिन क्षेत्रों में कोरोना के मामले सामने आए हैं वहां माइक्रोकंटेमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्तों को अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने पी.एस.ए. संयंत्रों के संचालन और अस्पतालों में मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था के साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेशों से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी पर भी बल दिया और यदि कोई व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव आता है तो ऐसे व्यक्तियों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष बल देने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के लोगों को कोविड के नए वेरिएंट से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव व्यक्त किए। Shimla Himachal News
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के निदेशक एन. के. पांडे ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राज भवन में भेंट की और उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आलू से बनने वाले विभिन्न तरह के उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, इससे किसानों की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि आलू के उपयोग को लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस संस्थान द्वारा आलू की 66 विभिन्न किस्में तैयार की गई हैं जिसमें से 8 किस्मों का प्रसंस्करण किया जा सकता है। इसके उपरान्त, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक सुनील एस. दाढ़े ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राज भवन में भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। Shimla Himachal News
कसौली उपमण्डल के अन्तर्गत नगर परिषद परवाणू के सभागार में शुक्रवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी कसौली मनमोहन जिस्टू ने की। कार्यक्रम के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। मनमोहन जिस्टू ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोटीनाम्भ, टकसाल, बनासर, प्राथा, नारायणी, चम्मो, जंगेशू, कोटबेजा, मैहलों तथा जाबली के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 25 विभिन्न प्रमाण पत्र बनााए गए। 06 आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 05 हल्फनामे बनााए गए। 07 इंतकाल किए गए। 05 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himac hal News
जिला रोजगार कार्यालय सोलन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 29 दिसम्बर, 2021 को विभिन्न निजी कम्पनियों एवं मैसर्ज एसबीआई जीवन बीमा, सोलन में 313 पदों पर भर्ती के लिए कैम्पस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कैम्पस साक्षात्कार में 09 कम्पनियां भाग ले रही हैं। कैम्पस साक्षात्कार 29 दिसम्बर, 2021 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैसर्ज फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड हिमाचल प्रदेश और पंजाब में रिलेशनशिप ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, फील्ड अधिकारी के पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज सिप्ला लिमिटेड बद्दी में प्रोडक्शन ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज शिवालिक बायमेटल्स, सोलन में जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल में डिप्लोमा बीएससी निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि मैसर्ज टेनेको, परवाणू में अपरेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर तथा आयु सीमा आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। मेसर्स टोरेंट फार्मा, बद्दी में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा, एमएससी, एम.फार्मा, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल्स बद्दी में प्रशिक्षु तथा मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज सिस्केम फार्मा, सोलन में अधिकारी पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा तथा आयु सीमा 22 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सोलन में बिक्री और विपणन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज एल्केम लैबोरेट्रीज बद्दी में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, फिटर, मैकेनिकल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70189-18595, 98170-69798 तथा 70186-79759 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Solan Himachal News
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान सड़कों, पुलों तथा भवनों के निर्माण पर 25 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है। जिसके अर्न्तगत 15 करोड़ सडकों जबकि10 करोड रूपये की राशि भवनों के निर्माण पर व्यय की जा रही है। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलीवाला के 26 लाख रूप्ये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हएु दी। उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवडा में 20 करोड जबकि बाता नदी पर किशनपुरा में भी 20 करोड रूपये की लागत से दो पुलों को निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत पांवटा विधानसभा क्षेत्र की 5 सडकों के निर्माण के लिए 32 करोड तथा पुलों के निर्माण के लिए 32 करोड की डीपीआर स्वीकृतिक के लिए भेजी गई है। इसके अतिरिक्त पांवटा-डाकपत्थर सड़क के विस्तारीकरण के लिए 27 करोड जबकि बांगरण में नए पुल के निर्माण के लिए 47 करोड की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष बीडीसी हितेन्द्र कुमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनील सैनी, प्रधानाचार्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलीवाला मुरलधर, प्रधान ग्राम पंचायत पिपलीवाला मोहम्मद सफी के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए प्रदेश भाजपा सदस्य आशा ठाकुर की अध्यक्षता में जोगिंदरनगर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंडी रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आशा ठाकुर ने बताया कि मंडी में आयोजित होने वाली रैली में जोगिंदरनगर विसक्षेत्र से 1500 महिलाएं भाग लेंगी व मंडी में देश के प्रधानमंत्री का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को मंडी में आयोजित होने वाली रैली के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सैंकड़ो गाड़ियों का काफिला जोगिंदरनगर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए रवाना होगा। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष मेघना ठाकुर, जिला परिषद व महामंत्री ममता भाटिया, प्रदेश सचिव सावित्री शर्मा, बीडीसी वंदना ठाकुर, पार्षद शिखा, सदस्य पीताम्बरी, मीरा ठाकुर, प्रेमलता, निको देवी मीडिया प्रभारी सीमा वालिया उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा गुरु रविदास सभा नंगल चौंक की बैठक शुक्रवार को मंदिर के प्रांगण में अध्यक्ष रिटायर हेड मास्टर गुरदास राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पिछले वर्षों की भांति इस साल भी 16 फरवरी 2022 को गुरु रविदास का जन्मदिन मनाने के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा जन्मदिन मनाने के लिए रागी जत्था भी बुलाए जाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष गुरदास राम ने बताया प्रभात फेरी 14 फरवरी 2022 को गुरुद्वारा से आरंभ होकर वाया चनौर ढलियारा से वापिस होकर डाडा सीबा तक जाएगी और प्रभात फेरी वापसी गुरुद्वारा नंगल बंडा में पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा।
लड़कों और लड़कियों की अंडर 16 और अंडर 20 राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप ज्वालामुखी में 29 और 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिला शतरंज संघ कांगड़ा के प्रधान डॉ कुलवंत राणा, उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा से 50 से ज्यादा शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप के लिए तैयारी चल रही है। इस प्रतियोगिता में से 2 लड़कों और 2 लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर-16 और 2 लड़कों और 2 लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर-20 के लिए किया जाएगा। लड़कों और लड़कियों की अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप 9 से 15 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी और अंडर-16 नेशनल चैंपियनशिप 23 से 28 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में होगी। जो भी खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लेना चाहते है वे 25 दिसंबर से पहले सचिव जगदीश चंदेल से 7018640927 पर संपर्क कर सकते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पठशाला ज्वालामुखी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्कूल प्रांगण, एनएसएस वाटिका और स्कूल ग्राउड की साफ सफाई की। ये स्वच्छता अभियान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार एवम नीलम कुमारी की देखरेख में चला। स्कूल प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने स्वयंसेवियों के कार्य की प्रशंसा की और स्वयंसेवियों से ये आहवान किया कि वे समाज को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक करे और अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाए। इस मौके पर तिलक राज प्रवक्ता वाणिज्य, अशोक चौधरी प्रवक्ता इतिहास, राजेश सूद प्रवक्ता भौतिकी, रजनीश शर्मा रसायन विज्ञान, आरती प्रवक्ता अंग्रेजी, अशोक कुमार डीपीई, राकेश जामवाल टीजीटी कला, बाली ठाकुर भाषा अध्यापक, जसवंत शर्मा शास्त्री आदि मौजूद रहे।
कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। इस अधिवेशन का आयोजन हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान संस्थान के निर्देशक एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉ महेंद्र सिंह आशावत ने समस्त प्रतिनिधियों का स्वागत किया। गौरतलब है कि सम्मेलन में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से शोधकर्ता, शिक्षक एवं विज्ञान के छात्र भाग ले रहे हैं। वंही सम्मेलन में देश के फार्मेसी संकाय के प्रसिद्ध वक्ता डॉ शैलेन्द्र श्रॉफ ने फार्मेसी विभाग में औषधियों के शोध में अन्य तरीकों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। इस महाधिवेशन में पहली बार देशभर से 500 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण किया है। इस अधिवेशन में साइंटिफिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पोस्टर प्रेजेंटेशन भी आयोजित की गई। महाधिवेशन के पहले दिन डॉ राजेंद्र कुमार सह प्रोफेसर रसायन विभाग सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, डॉ अमरदीप प्रोफेसर एवं हेड दवा विश्लेषण विभाग प्रमुख लॉरेट फार्मेसी संस्थान और डॉ ऋचा दयारमानी ने अपने प्रेजेंटेशन से दवा विश्लेषण की जानकारी दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीण में एनएसएस के सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी मनोज ठाकुर द्वारा किया गया। यह कैंप 22 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक स्कूल प्रंगॎण व बाग गाँव में चलेगा। एनएसएस प्रभारी व्यास देव व मीरा देवी ने बताया कि सात दिनों में स्वयंसेवक स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई के साथ लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जानकारी देंगे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय धीमान ने बताया कि एनएसएस के बच्चे प्लास्टिक से बनी चीजों का प्रयोग न करने की शपथ लें व पौधों की विभिन्न प्रजातियों और उनके गुणों के बारे में जागरूक होकर पर्यावरण बचाने और घरों के आसपास साफ़ सफाई रखने व प्लास्टिक का उपयोग न करें। इस मौके पर रविन्द्र शर्मा प्रवक्ता भौतिकी, सुरेन्द्र प्रवक्ता अर्थशास्त्र, विपन पटियाल प्रवक्ता वाणिज्य, सुशील सैणी प्रवक्ता कम्प्यूटर, टीजीटी दीपमाला, मीनाक्षी व निर्मल मौजूद रहे।
सोलन की विजिलेंस टीम ने 370 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहन सिंह सुपुत्र नरपत राम निवासी ध्यानपुर (छिब्बर) के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम सोलन के इंस्पेक्टर रविंद्र के नेतृत्व में उनके साथ विजय, हंसराज, रोहितास ने चमाकडी पुल के नजदीक एक दुकान में दबिश दी। विजिलेंस टीम सोलन को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 205 के नजदीक चमाकडी पुल में एक दुकान में चरस की तस्करी हो रही है। इसी को लेकर टीम चमाकडी पुल पहुंची। पुलिस कि टीम ने सुनियोजित तरीके से एक दुकान में दबिश दी और चरस बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर विजिलेंस रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह चरस कहां से लेकर आया था और किसे बेचने वाला था।
शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सैंटाक्लॉज़ ने बच्चों को टॉफी बाँटी। स्कूल की प्रधानाचार्य परवीन गुलेरिया ने बच्चों को क्रिसमस की व नये साल की बहुत-बहुत बधाई दी। स्कूल के प्रबंधक विकास गुप्ता ने बच्चों को करोना महामारी से बचने के लिए कहां और सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।
डीएवी भड़ोली स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के निर्देश में किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस विशेष अवसर पर हर कक्षा के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा एलकेजी और सेकंड के बच्चों को संता क्लॉज की पोशाक पहनकर उनका अभिनय करना था और कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के बच्चों के लिए कैंडल डेकोरेशन गतिविधि करवाई गई। वहीं कक्षा छठी से नौवी तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिसमिस ट्री सजाओ गतिविधि का आयोजन करवाया गया। इन सभी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
डीएवी विद्यालय जोगिंदरनगर में क्रिसमस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बता दें कि क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। इसी दिन ईसाईयों के प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। कई देशों में इस दिन सांता क्लोज़ की प्रथा का अनुसरण किया जाता है। छोटे बच्चे सांता क्लॉज़ से नए-नए गिफ्ट की आशा करते हैं और उसी दिन सांता क्लॉज़ उनकी इच्छा पूरी करते हैं। वंही विद्यालय की प्रबुद्ध प्राथमिक शिक्षिका अरुणा गुलेरिया ने सांता क्लॉज बन कर बच्चों को मिठाइयां बांटी और सभी का मनोरंजन किया। प्राचार्य संजय ठाकुर की ओर से समस्त विद्यालय को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई दी गई।
उपमंडल देहरा के पूर्व सैनिक व उनके परिवारों लिए राहत की खबर सामने आई है। उपमंडल के पूर्व सैनिक परिवारों को अपनी किसी भी समस्या के समाधान हेतु धर्मशाला डिप्टी डायरेक्टर सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यलय के चक्कर नही काटने पड़ेगे। प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के प्रयासों से ब्लॉक खण्ड परागपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौली में पूर्व सैनिक व उनके परिवारों के लिए सैनिक कार्यलय खोला गया है। इस दौरान कार्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपमंडल देहरा से पहुंचे 36 पूर्व सैनिक परिवारों की समस्याएं सुनी व मौके पर उनका निपटारा किया गया।
डीएवी आलमपुर के छात्रों द्वारा क्रिसमस डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गयाl कक्षा एलकेजी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अनेक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाईl नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लोज़ का वेशधारण करके इस त्योहार की प्रासंगिता को दर्शाया l इस दौरान छात्रों ने नृत्य, कविता-वाचन, लेखन कार्ड-मेकिंग,पोस्टर-मेकिंग आदि गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने इस दौरान बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक त्योहारों के आयोजन से छात्रों में एकजुटता, सभी धर्मों के प्रति आस्था व सम्मान की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों, अध्यापकों व अभिभावक वर्ग को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया ताकि छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा उजागर हो सकेl
एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में क्रिसमस और तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों के अंतर्गत क्रिसमस और नए साल पर कई सजावट के स्नोमैन, क्रिसमस ट्री, रैथस, गिफ्ट रैपिंग, कार्डस आदि बनाए। इन सब वस्तुओं की खास बात यह है कि यह सभी वस्तुएं बेकार पड़ी हुई चीजों से ही बनाई गई थी। इस उपलक्ष में विद्यालय प्रधानाचार्या उमा शर्मा ने सभी विद्यार्थियो के साथ मिलकर तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विद्यालय में तुलसी के पौधे का रोपन भी किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे भारत देश में मनाए जाने वाले हर त्योहार का प्रमुख उद्देश्य आपसी एकता, प्रेम बनाए रखना व खुशियां बांटना है। विद्यार्थियों की सृजन क्षमता को देखते हुए स्कूल प्रबंधक टीसीगर्ग व लुपिन गर्ग ने भी उन्हें इसी तरह से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने की। इस शिक्षा संवाद में सबसे पहले वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनन्दन किया। संवाद में अभिभावकों के साथ बच्चों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं बारे व उसके परिणाम बारे चर्चा की गई। बच्चों को किस तरह से नशे से दूर रखा जा सकता है व मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करने बारे चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्कूल प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान शकुन्तला शर्मा, उपप्रधान मदन लाल शर्मा, हनुमान बड़ोग पंचायत प्रधान प्रेम चंद,सूरजपुर पंचायत के पूर्व प्रधान ललित शर्मा,खंड विकास समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष मनोहर लाल,प्रवक्ता राकेश,अमर सिंह वर्मा,नीलम शुक्ला, सुमन, नरेंद्र कुमार, अनीता कौंडल, विनोद, नरेंद्र लाल, अनीता, जागृति,किरण बाला, सुषमा, वीना, प्रवीण, पूनम, मंजू, जितेंद्र चंदेल व विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम पंचायत रौड़ी के उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान शकुंतला शर्मा ने की। इस आयोजन में छात्रों अभिभावकों तथा अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिनमें से कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक एफए-3 के मूल्यांकन के बारे तथा कक्षा 9वीं से दसवीं कक्षा के शिक्षण अधिगम पर चर्चा की गई। बैठक में एसएमसी प्रधान शकुंतला शर्मा, मुख्य अध्यापक पवन कुमार, पीताम्बर शर्मा, हीरालाल शर्मा, मीरा, पवना देवी, अरुण कुमार इत्यादि शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश के 30 संस्थानों सहित 100 से अधिक लोगों को आज पांवटा साहिब के गुरु गोविंद सिंह डिग्री कॉलेज में डॉ.वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने चयनित लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ यशवन्त सिंह परमार प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं समाज केा नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ-साथ विश्व को नई दिशा दे रहे हैै किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण्ण भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, इंजीनियर, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी, कृषक, बागवान, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी के अलावा अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालो को इस सम्मान से नवाजा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पत्रकारिता भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा िक पत्रकारिता लोगों के विचारों को प्रभावित करने या परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी भूमिका के अंतर्गत न केवल राष्ट्र के समक्ष उपस्थित समस्याओं का समाधान खोजना शामिल है, बल्कि लोगों को शिक्षित तथा सूचित भी करना है ताकि लोगों में समालोचनात्मक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। ऊर्जा मंत्री ने यंगवार्ता मीडिया ग्रुप के प्रयासो की सराहना की। हिमाचल निर्माता के नाम पर यंगवार्ता मीडिया ग्रुप द्वारा इस पुरस्कार का शुभारंभ किया गया। यंगवार्ता मीडिया ग्रुप के मुख्य संपादक रमेश पहाडिया ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर, प्रिसीपल राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब वीना ठाकुर सहति विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश में 26 दिसंबर से एक बार फिर मौसम अपने कड़े तेवर दिखा सकता है। आने वाले दिनों में रविवार 26 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फ और मैदानी इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 27 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की मंडी में प्रस्तावित रैली में मौसम खलल डाल सकता है। वहीं व्हाइट क्रिसमस की आस भी इस बार अधूरी रह सकती है। वहीं इसके बाद 27 दिसंबर को राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सन्दीप कुमार शर्मा ने कहा कि गत 24घण्टों में शिमला के कुछ क्षेत्रों और बिलासपुर में हल्की वर्षा होने की सूचना है। अभी प्रदेश में पश्चिमि विक्षोभ के चलते बादल छाए रहेंगे। 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने के कारण किन्नौर, लाहौल स्पिति, चम्बा, शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की सम्भावना है। ऊना बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। तापमान की बात की जाए तो केयलोंग में सबसे कम तापमान -3.7 दर्ज किया गया है और उनका में सबसे अधिकतम 23.7डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में 26 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में एक दर्दनाक मामला पेश आया है। दरअसल कांगड़ा थाना के तहत हलेड़कलां में पड़ोसी ने महिला को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई और उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की मौत से पहले पुलिस को दिए बयान के आधार पर कांगड़ा पुलिस ने महिला के पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। बताया जा रहा है कि हलेड़कलां की रहने वाली शकुंतला देवी (उम्र 60 साल )पत्नी रोशन लाल निवासी बड़ी हलेड़ तहसील व जिला कांगड़ा की बहू सुमना कुमारी पत्नी स्वर्गीय संजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर 13 बड़ी हलेड़ तहसील व जिला कांगड़ा ने पुलिस को बताया कि वीरवार दोपहर को अपनी जेठानी अनिता के साथ घर के अंदर बैठी थी तथा इसकी सास शकुंतला देवी घर के घर की छत पर बैठी थी। उन्होंने बताया उनकी छत के साथ उनके पड़ोसी विचित्र सिंह पुत्र पंछी राम इनके लैंटर पर आकर इसकी सास के साथ धक्का मुक्की करने लगा। जब वह व उसकी जेठानी छत के ऊपर आई तथा विचित्र सिंह से अपनी सास को छुड़ाने लगी तो विचित्र सिंह ने इसकी सास को जोर से धक्का दिया और वो छत के किनारे गिरने के बाद नीचे गली में गिर गई। जिसे टांडा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के निकट कंगनीधार में प्रस्तावित शिवधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस परियोजना का प्रथम चरण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इस परियोजना की लागत में वृद्धि से बचा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा नई राहें नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें 12 ज्योर्तिलिंगो की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जुलाई के अन्त तक इस परियोजना के पूर्ण होने का अनुमान है। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चैधरी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
देश संभावित तीसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई। वंही भारत में लगातार ओमीक्रोन के मामले भी बढ़ रहे है। भारत में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 300 के पार चला गया है। इसी के हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लगी रोक के बाद सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अधिकांश होटल एडवांस पैक हो चुके हैं। सूबे में सैलानियों के प्रवेश पर किसी तरह की चेकिंग नहीं हो रही है। सैलानियों सहित स्थानीय लोग कई क्षेत्रों में बिना मास्क बेखौफ घूम रहे हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली, कुल्लू, धर्मशाला सहित कई अन्य पर्यटन स्थल इन दिनों सैलानियों से गुलजार हैं। देश में 25 दिसंबर से बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। ऐसे में बर्फबारी के नजारे देखने के लिए भी सैलानियों का हिमाचल में आना तय है। इसके अलावा 27 दिसंबर को सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में होने जा रही प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश अभी ओमिक्रॉन से अछूता है। वर्तमान परिस्थितियों के बीच अगर कहीं ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी तो हालात पर काबू पाना मुश्किल होगा। वंही इन परिस्थितियों के बीच कोरोना संक्रमण की जांच के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी तैयारी नहीं की है
मां ज्वाला जन कल्याण सभा जवालाजी ने सभा के अध्यक्ष राकेश कुमार बंटा की अध्यक्षता में जवालाजी नगर में आ रही समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एडवोकेट अभिषेक पाधा ने ज्वालाजी के एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर को समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन में कहा कि ज्वालाजी विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है लेकिन यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। उल्लेखनीय है कि मुख्य मंदिर ज्वालाजी के पास जूते रखने के लिए बने कमरे पर काफी समय से ताला लटका हुआ है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को जूते उतारने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि मन्दिर प्रशासन की लापरवाही का फायदा अक्सर जूता चोर उठाते रहते हैं, मन्दिर में जूते चोरी होने की वजह से कई श्रद्धालुओं को नंगे पांव ही अपने घर लौटना पड़ता है। इस अवसर पर राकेश कुमार बंटा, एडवोकेट भिषेक पाधा,वीरेंद्र शर्मा, केके शर्मा, ओंकार चन्द डोगर आदि उपस्थित थे। इस सम्बंध में जवालाजी के एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि ज्वालाजी शहर में समस्याओं को लेकर जन कल्याण सभा ने ज्ञापन सौंपा है। इन जनहित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस बारे जल्द ही नगर परिषद की एक बैठक बुलाई जाएगी।
ज्वालामुखी उपमण्डल के तहत पड़ते खुंडिया में युवा मोर्चा द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 3 जनवरी को किया जाएगा। इस बात की जनाकारी देते हुए क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता तथा उपविजेता क्रिकेट टीम को प्रोत्साहन स्वरूप उचित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं रेजिस्ट्रेशन के लिए टीम दिए हुए नम्बर 88944-10070 तथा 85806-45525 पर सम्पर्क कर सकती है। अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता से युवाओं के बीच में खेल के प्रति जागरूकता आती है साथ ही क्रिकेट एक उत्साह पूर्वक खेले जाने वाला खेल है। जिसमें जरूरत के अनुसार नए-नए परिवर्तन भी होते रहे हैं। क्रिकेट की अनेक विशेषताएं होती हैं। खेल के भाव से खेल को खेलना, जीत-हार को छोडकर खेल की कला का आनन्द लेना, खेल में भ्रातृभाव अथवा जीवन के श्रेष्ठ गुणों का आभास क्रिकेट के मैदान में पाया जाता है।
ज्वालामुखी बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निराली का चयन प्री गणतंत्र दिवस के लिए हो गया है। अब यह छात्रा ऊना के गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल, 27 दिसंबर से परेड में भाग लेगी। अगर यह छात्रा वहां पर चयनित हो जाती है तो यह 26 जनवरी को शिमला के रिज मैदान पर परेड में भाग लेंगी। ज्वालामुखी स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी, एनएसएस पीओ अजय कुमार, प्रेम लता, निशा कुमारी और विकास धीमान ने निराली चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना की है और निराली चौधरी के पिता हरीश चौधरी और माता प्रेमलता को बधाई दी है। आपको बता दें कि निराली चौधरी बचपन से ही कला की गुणी हैं। चाहे नाच, गायन कला इत्यादि हो बड़ी ही सरलता के साथ इन सभी को कर लेती है। निराली की माता प्रेम लता ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही काफी सक्रिय है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल विद्युत के उचित दोहन के साथ-साथ ऊर्जा का सही उपयोग करने की ओर अग्रसर है। राज्य में चिन्हित स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को अधिमान दिया जा रहा है जो वैकल्पिक ऊर्जा के सर्वश्रेष्ठ स्त्रोतों में से एक है। डाॅ. सैजल ने वीरवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति उप योजना के अन्तर्गत 73 सौर ऊर्जा लाईटें वितरित करने के उपरान्त उपस्थित जनसूमह को सम्बोधित भी किया। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री रोशन योजना के तहत 35 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल या अन्तोदय परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के तहत 5862 लाभार्थियों को विद्युत के निःशुल्क कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। प्रत्येक कनेक्शन पर लाभार्थी को 7500 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। कलाकारों ने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा सोलर गीजर पर घरेलू उपभोक्ता को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड कलेक्टेड सोलर रूफ टाॅप चरण-2 के अन्तर्गत 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत व 3 से अधिक 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत उपदान केन्द्र सरकार तथा 4000 रुपए प्रति किलोवाट उपदान प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा रहा है। आयुष मंत्री ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इससे बचाव के लिए सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें तथा बार-बार अपने हाथों को साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। Solan Himachal News
कसौली उपमण्डल के अन्तर्गत कृष्णगढ़ तहसील कार्यालय के प्रांगण में वीरवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी कसौली मनमोहन जिस्टू ने की। कार्यक्रम के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। मनमोहन जिस्टू ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोट, गांगुड़ी, जगजीतनगर, जाडला, बुघारकनैता, दाड़वां, चण्डी, गोयला, ढकरयाणा, मंडेसर, बढलग, पट्टानाली, बाड़ियां, भावगुड़ी, कैंडोल के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 35 विभिन्न प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 02 तथा 06 इन्तकाल किए गए। 05 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गांगुड़ी के प्रधान हेमराज, ग्राम पंचायत बुघारकनैता की प्रधान हेमलता, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश कुमार, ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा, ग्राम पंचायत ढकरयाणा के प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत बढलग के प्रधान सतीश, ग्राम पंचायत भावगुड़ी की प्रधान दुर्गावती, ग्राम पंचायत मंडेसर की प्रधान नीलम ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, नायब तहसीलदार दौलतराम चैधरी, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ममलीग में वीरवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने की। कार्यक्रम के अन्तर्गत कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ममलीग, काहला, सतड़ोल, जधाणा, सायरी, देलगी तथा कनैर के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 40 मांगे प्रस्तुत की गईं। इस दौरान प्राप्त 12 शिकायतों में से 09 का निपटारा किया गया। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में पंचायत सम्बन्धित 22 विभिन्न प्रमाण बनाए गए, 06 वरिष्ठ नागरिकों के प्रपत्र भरे गए। सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 10 मामले सुलझाए गए। 08 इंतकाल किए गए। 02 शपथ पत्र बनाए गए। बंदूक के 02 लाइसेंस बनाए गए। 19 राजस्व प्रमाण पत्र बनाए गए। 110 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांवों के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 88 टेस्टिंग किट वितरित की गईं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरीचन्द, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता देवी, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत जधाणा के किशोर कुमार, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, ग्राम पंचायत देलगी की प्रधान प्रोमिला, ग्राम पंचायत कनैर के प्रधान बस्ती राम शर्मा, सीडीपीओ पवन कुमार, कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट मंजूला कंवर, नायब तहसीलदार ममलीग अमरचंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
जिला दंडाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला में आवश्यक वस्तुओं का अधिकतम परचून मूल्य निर्धारित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बकरा अथवा भेडे का मीट 500 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये प्रति किलोग्राम, ड्रेस्ड चिकन तथा ड्रेस्ड ब्राॅयलर 200 रुपये प्रति किलोग्राम, बिना तली मछली 250 रुपये प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जीवित मुर्गे का मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह सभी करों एवं अन्य शुल्क सहित अधिकतम परचून मूल्य है। जिला के ढाबों तथा प्रतिष्ठानों में तंदूरी चपाती 07 रुपये प्रति चपाती, तवा चपाती 06 रुपये प्रति चपाती, भरा हुआ परांठा 25 रुपये प्रति परांठा, फुल डाईट (चावल चपाती एवं दाल तथा सब्जी) 70 रुपये, एक प्लेट चावल 50 रुपये प्रति प्लेट, दाल फ्राईड 60 रुपये प्रति प्लेट, मीट करी 120 रुपये प्रति प्लेट, चिकन करी 100 रुपये प्रति प्लेट, वेजीटेबल स्पेशल 70 रुपये प्रति प्लेट, मटर अथवा पालक पनीर 90 रुपये प्रति प्लेट, सब्जी अथवा चना एवं दही के साथ 02 पूरी 50 रुपये प्रति प्लेट तथा रायता 50 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। स्थानीय दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर, सभी ब्रान्ड के पैकेट वाले दूध की दर मुद्रित मूल्य के अनुसार, पनीर 260 रुपये प्रति किलोग्राम तथा दही का मूल्य 60 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। सभी ब्रान्ड के शीतल पेय मुद्रित दर के अनुसार विक्रय किए जा सकते हैं। आदेशों के अनुसार उक्त सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के द्वार पर हस्ताक्षरित मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। उपभोक्ता की मांग पर कैश मेमो जारी करना आवश्यक होगा। यह मूल्य सूची आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 02 माह की अवधि तक वैध होगी। Solan Himachal News


















































