उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए संसारपुर टैरस में विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिये। उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण जवाबदेही, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्यों का गुणवत्तापूर्वक रूप से समय पर निष्पादन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की वर्तमान सरकार आम आदमी की सरकार है। समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना तथा कमजोर वर्गों का सामाजिक आर्थिक उत्थान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। अधिशाषी अभियंता ने उद्योग मंत्री को बताया की जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत 2680 लाख रुपए की लागत से 17 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से 11 सड़कों का काम पूरा किया जा चुका है और दो सड़कों का कार्य जनवरी, 2022 में पूर्ण कर लिया जाएगा और शेष बची 4 सड़कों का कार्य 31 मार्च, 2022 तक पूरा हो जाएगा। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठकों के माध्यम से जहां प्रदेश सरकार को योजना की सफलता एवं कमियों की जानकारी मिलती है वहीं अधिकारियों को भी योजना कार्यान्वयन में किये जाने वाले बदलावों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रदेश सरकार से अनेक अपेक्षाएं हैं। प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग समन्वय एवं परिश्रम के माध्यम से जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। इस अवसर पर तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, आरएम देहरा कुशल गौतम, सीडीपीओ प्रागपुर जीत सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकास खंड कुनिहार के अंर्तगत सब तहसील दाड़लाघाट में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, रौडी, बरायली, धुन्दन, सन्याडी मोड़, दसेरन, क्यारड, नवगांव, सरयांज, हनुमान बड़ोग क्षेत्रों से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनीं गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी (ना) अर्की शहजाद आलम ने की।शहजाद आलम ने कहा कि अर्की उपमंडल में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत अर्की उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सब तहसील दाड़लाघाट में आयोजित कार्यक्रम में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 50 शिकायतें तथा 30 मांगे शामिल हैं। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अर्की शहजाद आलम,बीडीओ कुनिहार तारा देवी,तहसीलदार दाड़ला इंदर कुमार,वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र ठाकुर, कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल, जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़ला हीरा कौशल, प्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट बंसी राम,धुन्दन प्रधान शकुंतला शर्मा, रौडी प्रधान रीना शर्मा, बरायली प्रधान रीता शर्मा, प्रधान सरयांज रमेश ठाकुर, प्रधान नवगांव कृष्ण देव गौतम, बीओ किशोरी भारद्वाज, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बीआर कश्यप, एसडीओ विद्युत तृप्त राज, एसडीओ आईपीएच नरेश ठाकुर, डॉ मानवी चौधरी, डॉ उदित शुक्ला, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, हेमराज, मदन ,जीत राम, सीता राम, धनी राम चौहान के अलावा राजस्व, विद्युत, जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च पाठशाला कश्लोग में कार्यकारी मुख्याध्यापक ललित कुमार गांधी की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद पर छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के ग्रेडिंग सिस्टम से अभिभावकों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर नवमी कक्षा के टर्म-1 के परीक्षा परिणाम से भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया। विज्ञान अध्यापिका उर्मिला ठाकुर ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अभिभावकों को जागरूक किया और साथ में ही बच्चों द्वारा मोबाइल फोन के दुरुपयोग के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर अशोक शास्त्री, बाबू राम, ललित कुमार, लीला राम और एसएमसी प्रधान कांता देवी, सुषमा ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, अंजू देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कड़ोआ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त राजेश्वर सिंह राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम से खुश होकर कमांडर राजेश्वर सिंह ने 5100 रुपये दिए। ग्राम पंचायत कड़ोआ की प्रधान रीना देवी उपप्रधान व वार्ड सदस्य ने भी 3100 रुपये स्वंयसेवियों को प्रोत्साहन के लिए दिए। एसएमसी प्रधान तिलक राज ने 1100 पूर्व प्रधान प्रकाश चंद शिव कुमार व आशा देवी ने ₹500 रुपये प्रोत्साहन राशि दिए। प्रधानाचार्य मलकीत सिंह ने प्रत्येक स्वयंसेवी को शब्दकोश बांट कर सम्मानित किया। वहीं अर्थशास्त्र प्रवक्ता मोनिका शर्मा ने 11 हज़ार रुपये अनुदान दिए। बेस्ट वालंटियर प्रशांत राणा को चुना गया। 7 दिवसीय शिवर के कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश व रानी देवी ने बताया कि 28 स्वंयसेवियों ने इस शिविर में भाग लिया। इस शिविर में कड़ोआ गांव को संवारा गया। वह औषधालय प्राथमिक पाठशाला स्कूल प्रांगण की सफाई व खेल के मैदान को समतल किया गया।
ज्वालामुखी उपमण्डल के तहत पड़ते राजकीय उच्च विद्यालय जूजपुर में स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुनिल कुमार की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें स्कूल भवन की मौजूदा जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की गई। वह स्कूल के मुख्याध्यापक से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन सेे समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से शिक्षा विभाग पंचायत प्रधान पीढ़ी और एचपीपीडब्ल्यूडी को लिखा है, मगर आज तक इस संदर्भ में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। स्कूल भवन की छतों का प्लास्टर समय-समय पर गिरता रहता है। जिसके कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बार-बार बनी रहती है। कमेटी प्रधान सुनील कुमार और अभिभावकों ने सरकार व प्रशासन से अपील की है कि स्कूल के भवन की जो दयनीय हालत है इस पर ध्यान दिया जाए। ताकि किसी प्रकार की भविष्य में अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। उपरोक्त समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी नहीं हुआ तो शिक्षा विभाग के प्रति स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
डीएवी भडोली स्कूल में जस्टिस मेहर चंद महाजन की 131वीं जयंती पर विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों ने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने उनके जीवन से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में देहरा विधानसभा क्षेत्र के बंगोली का इंडियन नेवी का जवान केशव उपाध्याय की लापता होने की रिपोर्ट उसके माता पिता ने हरिपुर थाना में करवाई थी। सूचना के अनुसार उक्त युवा अब मिल गया है, जवान बिल्कुल सुरक्षित है। जवान कैसे और क्यों लापता हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जवान को उसके बेस विशाखापट्टनम ले जाया गया है। उधर, जवान के मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। बता दें किविधानसभा क्षेत्र देहरा के तहत पड़ते बंगोली का इंडियन नेवी का जवान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जवान के मोबाइल की सीडीआर डिटेल मंगवाई गई थी। जवान केशव उपाध्याय के पिता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शिप बिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) कृष्णा गेट नवल बेस विशाखापट्टनम में तैनात है। 13 दिसंबर शाम को छुट्टी काटकर घर से गया था। 16 दिसंबर को सुबह सवा पांच बजे व्हाट्सएप पर उसका मैसेज आया कि वह विशाखापट्टनम पहुंच गया है। इसके बाद दो दिन तक उसका फोन नहीं आया। उन्होंने सोचा कि काम में व्यस्त होगा। फिर दो तीन दिन बाद विशाखापट्टनम से एक अन्य जवान का फोन आया और उसने केशव का एक मोबाइल नंबर बंद होने की बात कर कोई दूसरा नंबर मांगा पर वह नंबर भी बंद था। उन्होंने विशाखापट्टनम में बेटे के आलाधिकारी से बात की। उन्हें बताया गया कि बेस में आया था। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है। आंधे घंटे बाद बाहर निकलता भी दिखा। उन्होंने कहा कि केशव स्पेशल विंग में तैनात है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मामले त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।
लोक सभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना नदी के संरक्षण के लिए मनभावन यमुना, पावन यमुना, महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम बलदेव सिंह तोमर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सांसद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा नदी के प्रदूषण को रोकने और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नमामि गंगे नाम से एकीकृत गंगा संरक्षण मिशन शुरू किया। इसी प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत की मुख्य नदियों के कायाकल्प करने की मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के अंतर्गत हिमाचल में पांवटा में यमुना, चम्बा में रावी तथा मण्डी व कुल्लू में ब्यास नदी को स्वच्छ व संरक्षित कर नदी उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी है, नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है और मानव सभ्यता नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है। इसलिए भी नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है। नदियों पर लगाए गए बड़े-बड़े बांध व प्रोजेक्ट आज हमारी देश की आर्थिकी के लिए रीड की हड्डी साबित हो रहे है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि जिन नदियों को हमने मां का दर्जा दिया है, वह सारी नदियां आज प्रदूषित हो चुकी है। हम सभी को यह समझना होगा कि इन नदियों को साफ-स्वच्छ और संरक्षित रखना हमारी ही जिम्मेदारी है, यदि हम अपनी पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना चाहते हैं तो इन नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, सुभाष चौधरी सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, डी.एफ.ओ. वन विभाग कुनाल अंग्रिश, कार्यकारी अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, राजेन्द्र तिवारी अध्यक्ष हिमोत्कर्ष सिरमौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसएमसी अध्यक्ष हेमराज विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लम्बे समय के कोरोना काल के बाद स्कूल खुलते ही यह पहला शिक्षा सवांद हुआ। संवाद के दौरान बच्चों की ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई के बारे में अध्यापकों व अभिभावकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से कहा कि हमे यह देखना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों ने कितनी पढ़ाई की और उसका आउटपुट क्या निकला। उपस्थित अभिभावकों ने हर विषय के अध्यापक के साथ अपने अपने बच्चों की पढ़ाई बारे जानकारी ली। इस शिक्षा संवाद में वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज, महेंद्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश खजुरिया, मंजू,तेजेन्द्र, मंजूबाला अभिभावक चेतराम, राजेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों को बच्चों की रचनात्मक और सकारात्मक प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया गया। इस दौरान सरकार के निर्देशानुसार प्रदत बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सुनीता, संजय अश्वनी, ज्योति, पुष्पा, हेमावती सहित अन्य उपस्थित रहे।
वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैन्थल में शिक्षा संवाद का आयोजन स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, पढ़ाई में कमज़ोर छात्रों के शिक्षा सुधार से संबंधित, हर-घर पाठशाला के महत्व, नई शिक्षा नीति-2020 तथा विद्यालय की अन्य समस्याओं के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान देने के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रमन सूद एवं अन्य अध्यापकों ने भी अपने विचार रखे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में आयोजित हो रही जिला स्तरीय एनएसएस की वार्षिक पीआरडी शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐहजु के 2 स्वंयसेवी हिस्सा लेने जा रहे हैं। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने कहा कि सुंदरनगर में वार्षिक पीआरडी के लिए ऐहजु स्कूल के 12वीं कक्षा का छात्र विवेक कुमार और 12वीं कक्षा की ही छात्रा पलक वर्मा का चयन हुआ है जोकि 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होगा। प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने दोनों स्वयंसेवियों एवं एनएसएस प्रभारी राकेश कुमार व अंजना कुमारी को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के राजकीय नागरिक अस्पताल सुन्दरनगर में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित 500 एलपीएम क्षमता वाले प्रैशर स्विंग एब्जाॅप्र्शन प्लांट (पीएसए) का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांगे्रस सरकार ने सुन्दरनगर क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में केवल बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, परन्तु वास्तविकता में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर व्यक्ति का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड आरम्भ होने के समय केवल दो पीएसए प्लांट थे जबकि आज प्रदेश के विभिन्न भागों में 41 पीएसए प्लांट कार्यशील हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और मजबूत नेतृत्व में देशभर में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राज्य की पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कुल्लू के मलाणा और जिला कांगड़ा के बड़ा भंगाल जैसे दूर दराज के क्षेत्रों में हैलीकाॅप्टर की विशेष उड़ानों के संचालन के माध्यम से टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रदेश के किसानों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कृषक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कुछ प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में एक पशु औषधालय खोलने की घोषणा भी की। इसके पश्चात सुन्दरनगर के पुंग में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की 266वीं शाखा का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रभावशाली कुशल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण में 25 प्रतिशत की भागीदारी है। उन्होंने बैंक के अध्यक्ष उदय चन्द्र और बैंक के अन्य सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में एनएसएस सात दिवसीय शिविर लगाया गया है। एनएसएस प्रभारी सुभाष ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान एनएसएस के बच्चों ने सकूल प्रांगण में साफ सफाई करके स्वच्छ रहने का संदेश दिया। वंही डाडा सीबा राधा कृष्ण मंदिर, बाजार और तालाब की बच्चों ने साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कई विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के मैडम सरोज कुमारी व सभी स्टाफ सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय कोटला बेहड़ में महाविद्यालय की पत्रिका बिपाशा के प्रथम संस्करण का अनावरण किया गया। मुख्य संपादक प्रोफेसर दिनेश शर्मा द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य राजेंद्रा भारद्वाज को बिपाशा पत्रिका का प्रथम अंक सौंपा गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि पत्रिका विद्यार्थियों की सृजन शक्ति बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस मौके पर महाविद्यालय शिक्षक वर्ग से प्रोफेसर विजय कुमारी, प्रोफेसर दिनेश शर्मा, प्रोफेसर मीना कुमारी व सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सपेहिया लिपिक वर्ग से रूपलाल मौजूद रहे।
पंचायत कस्बा जागीर के उपप्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर विकास खंड परागपुर की सभी पंचायतों में कई जरूरतमद परिवारों की लगभग सभी तरह की सेवा मे जुटे हुए हैं। पिछले कई महीनों से लगातार समाजसेवी मुकेश ठाकुर लोगों के बीच जाकर उनकी जरूरत को समझ कर उनकी मदद करते आ रहे है। वहीं इसी कड़ी में गुरुवार को डाडा सीबा, नंगल चौंक, गुराला, कोल्हापुर जटोली, कलोहा व शांतला पंचायत में समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को पढा़ई के लिए किताबें भेंट की। इसके अलावा जसवां-परागपुर क्षेत्र की पंचायत में एक व्यक्ति पिछले पांच सालों से बीमारी से पीड़ित है और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इसलिए आज समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने उन्हें एक व्हीलचेयर भेंट की और जसवां परागपुर क्षेत्र में बच्चों को खेलकूद का सामान दिया जा रहा है।
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल द्वारा जनवरी माह में हमीरपुर में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के पूर्व कर्मचारी महासंघ के राज्य, जिला, विभिन विभागों, बोर्ड व निगमों के वरिष्ठ नेता इस बैठक में भाग लेंगे। महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने बताया कि यह प्रदेश की पहली ऐसी बैठक होगी जिसमें 1970, 1979 व 1980 के कर्मचारी एक मंच पर इकट्ठे होंगे। इस बैठक में प्रदेश के पेंशनरों की लम्बे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों की सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर एक राज्य स्तरीय संघर्ष समिति का गठन किया जायगा। जिसमें आगामी रुप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा, संयुक्त सचिव व स्वस्थ्य विभाग के अध्यक्ष हरिओम भनोट, प्रदेश जिलाधीश कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परवालिया, कृषि विभाग के अध्यक्ष चमन चौहान, सहकारिता संघ के जगरनाथ शर्मा, शिक्षा विभाग के सुभाष पठानिया व चतुर्थ श्रेणी संघ के अध्यक्ष बेली राम वर्मा सहित सैकडों सद्स्य भाग लेंगे। इंद्र पल शर्मा ने कहा कि बैठक के स्थान व तारीख की घोषणा इसी माह कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने की 27 तारीख को प्रस्तावित मण्डी दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनके जलपान के लिए भी समुचित प्रबन्ध किए जाने चाहिए। उन्होंने जिला पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि इस विशाल आयोजन के कारण आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े। उन्होंने राज्य के विभिन्न भागों से बसों में आने वाले लोगों के लिए जलपान के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को लाने वाली प्रत्येक बस में एक सम्पर्क अधिकारी की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सभी लाभार्थी समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचे। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महिन्द्र धर्माणी, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, जिला मण्डी के उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन मण्डी में बैठक में उपस्थिति थे, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक सन्दीप कुमार और विभिन्न जिलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
कुनिहार क्षेत्र में बेसहारा गौवंश के लिए चारा, चिकित्सा व अन्य सुविधाओं के लिए गौ आदर्श युवा समिति के युवा काफी समय से सेवा में जुटे हुए हैं। वे बेसहारा पशुओं के खाने-पीने, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं के लिए रात दिन लगे रहते हैं। क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण समिति ने निर्णय लेते हुए कुनिहार बाजार में व्यापारी वर्ग से बन्द मुट्ठी से दान लेने का निर्णय किया और बाबा बालक नाथ मन्दिर गड़खल के बाबा द्वारा भेंट की गई झोली को पूरे बाजार में घुमाया गया। जिसमें व्यापारी वर्ग ने बन्द मुट्ठी से भरपूर दान किया। जिसके लिए समिति ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है। समिति ने निर्णय लिया है कि महीने में एक बार इस झोली को कुनिहार बाजार में घुमाया जाएगा और बन्द मुठ्ठी से अपनी स्वेछा से व्यापारी गौवंश के लिए दान कर सकते है। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमरीश ठाकुर, सचिव समीर, देशराज पूरी, अमित, महेंद्र, प्रमोद, जयपाल, विजय, हरिदास, संजय, मुकेश, अंकित, मनी झांझी, विकास आदि युवा उपस्थित रहे।
जिला शिमला में 15 भाषा अध्यापकों को नौकरी से निकल दिया गया है। इन शिक्षकों चौपाल विधानसभा से 12 शिक्षक व एक अध्यापक मॉडल स्कूल कुपवी का भी शामिल है। दरसल जांच के दौरान सरकार ने पाया कि इन शिक्षकों के पास LT का डिप्लोमा नकली है। वंही हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इन नियुक्तियों से अध्यापकों का मनोबल को तोड़ा गया है। 2006 से यह अध्यापक सरकारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ पुंडीर ने कहा कि जिन विद्यालयों में इनकी नियुक्ति हुई है वहाँ का प्रशासन सन्देह के घेरे में आता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि नियुक्ति से आज तक विभाग कहाँ सोया था।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा छुट्टियों के पैटर्न को बदलने के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि इस समय पाठशालाओं में पढाई का माहौल बहुत बेहतर तरीके से चला है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने आग्रह किया है कि तर्कसंगत तरीके से इन छुट्टियों को लोहड़ी त्यौहार के साथ जोड़ा जाए और इन छुट्टियों की रीशेड्यूलिंग करते हुए इन्हें 10 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाए। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सचिव पवन मिश्रा, नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम सहित हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इन छुट्टियों को फेस्टिवल ब्रेक के रूप में लोहड़ी के दिनों में जोड़े जाने का आग्रह किया है।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा बाजार में ढाबे पर सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया है। ढाबा मालिक बिट्टू का कहना है कि जब वह खाना बना रहे थे तो अचानक से रेगुलेटर के पास आग लग गई। जिसे देखते ही उन्होंने तुरंत सिलेंडर बाहर निकल दिया और उसे बुझाने की कोशिश करने लगे। स्थानीय दुकानदारों ने पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्र लाकर आग को बुझाया। इसी दौरान किसी ने अग्निशमन विभाग व गैस एजेंसी को भी इसकी सूचना कर दी थी। अग्निशमन की गाड़ी भी तुरंत मौके पर पहुँच गयी थी। इस घटना की वजह गैस पाइप लीक होना बताया गया।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात 1 हज़ार 412 सरकार से निराश है। उनका कहा है कि वर्तमान सरकार प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसके चलते शिक्षक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है। उनका कहना है कि करुणामूलक आश्रित, पीस मील वर्कर सहित तमाम वर्गो की मांगो के संदर्भ में फैसले लिए जा रहे है लेकिन 20 साल से सेवा दे रहे कम्प्यूटर शिक्षकों कि मांगों पर सहमति ना बनना हैरानी की बात है। उनका कहना है कि कैबिनेट सब कमेटी शिक्षकों को भरोसा दे रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है, जिससे शिक्षक वर्ग का धैर्य टूट रहा है। वंही संघ के प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने कहा है कि वह एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर अपनी मांग उनके सामने रखेंगे यदि उन्हें मांगे पूरा होने का भरोसा नहीं मिला तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा।
उपायुक्त देबश्वेता बनिक के विशेष प्रयासों से जिला पुस्तकालय में आम पाठकों, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे अन्य युवाओं को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में पुस्तकालय परिसर में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के सहयोग से ई-लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने वीरवार को इस ई-लर्निंग सेंटर एवं वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ई-लर्निंग सेंटर में 10 कंप्यूटर, दो प्रिंटर एवं स्कैनर तथा वाई-फाई उपकरण स्थापित किए गए हैं। देबश्वेता बनिक ने कहा कि जिला पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पुस्तकों, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के अलावा अब यहां डिजिटल माध्यम से भी अध्ययन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल माध्यमों से सूचना के आदान-प्रदान की महत्ता को देखते हुए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने यहां ई-लर्निंग सेंटर स्थापित किया है। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक, जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत संयुक्त रूप से कंप्यूटर और प्रिंटर्स उपलब्ध करवाए हैं। इसके अलावा सीनियर सिटीजन काउंसिल ने ई-लर्निंग सेंटर के लिए एसी की व्यवस्था करवाई है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के वृत्त कार्यालय के प्रमुख विनीष चावला, जिला अग्रणी प्रबंधक एसके सिन्हा, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार वशिष्ठ, जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के अधिकारी अजय कतना, जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा, पुस्तकालय प्रभारी कुसुम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल देलग में 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया है, जहां उनका इलाज चलेगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के घटते मामलों को देख छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। अब एक बार फिर कोरोना का कहर स्कूली छात्रों पर फूट पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी रूटीन प्रक्रिया के तहत स्कूलों में जाकर छात्रों व अध्यापकों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया था। इसके मद्देनजर राजकीय हाई हाई स्कूल देलग में 117 छात्रों व अध्यापकों का कोविड टेस्ट किया गया। इसमें से छठी से दसवीं क्लास के 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर परवीन कुमार ने स्कूल परिसर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट करने के आदेश दिए है।
अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले प्रदेश के जलशक्ति व बाग़वानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक ज़्यादा बिगड़ गई है। तबीयत ज़्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। ख़राब तबीयत के चलते हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में भी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर नही पहुंच पाए थे।
उपमंडल सरकाघाट के तहत आत्मा परियोजना मंडी की ओर से सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमणी में किया गया। शिविर की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य अच्छरू राम शर्मा ने की, वहीं कृषि विभाग की ओर से खंड तकनीकी प्रबंधक महेन्द्र, सहायक तकनीकी प्रबंधक देवेंद्र कुमार, मास्टर ट्रेनर जगत राम ने स्कूली छात्रों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता शिविर के दौरान बच्चों ने गांव में प्राकृतिक खेती में लगे प्रदर्शनी स्थल का भी दौरा कर जानकारी जुटाई खंड तकनीकी प्रबंधन गोपालपुर की टीम ने विद्यार्थियों को खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया तथा उन्हें प्राकृतिक खेती की महत्ता के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों को सभी प्रकार की प्राकृतिक खाद और कीटनाशकों जैसे देरास्त्र, ब्रह्मास्त्र को प्रयोगात्मक रूप से बनाकर भी सिखाया। खंड तकनीकी प्रबंधक गोपालपुर की टीम ने बच्चों को देसी गाय के महत्व के बारे में भी बताया तथा उन्होंने सुभाष पालेकर खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लिए मिलने वाले सभी प्रकार के अनुदाओं की जानकारी दी तथा प्राकृतिक खेती प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक खेती करने और मिश्रित रूप से खेती करने के फायदों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को वर्तमान प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 27 तारीख को मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल पड्डल मैदान का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ‘ईट राइट’ मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसम्बर, 2021 को वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मण्डी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसम्बर को मण्डी में 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रैली स्थल से 2082 करोड़ रुपये लागत की 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6,700 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी पर बनने वाले 148 मीटर ऊॅचे रेणुका जी बांध का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सतलुज नदी के किनारे शिमला व कुल्लू जिला में स्थित 1811 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी स्टेज-1 पन बिजली परियोजना, हमीरपुर में 688 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध पन बिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ईट राइट मेले कुल्लू के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार बहुत आवश्यक होता है। सन्तुलित भोजन ग्रहण करने से ही स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 78 विकास खण्डों में 18,925 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छः माह से छः वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभान्वित किए जा रहे लाभार्थियों को बाल पोषाहार टाॅप-अप योजना जो राज्य संचालित योजना है के तहत भी लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत हर माह एक व 15 तारीख को समुदाय आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग और क्षेत्र का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईट राइट मेले के दौरान लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित आहार की जानकारी प्राप्त होगी। Shimla Himachal News
अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़, जिला कांगड़ा के कुलपति प्रो. कल्याण के. साहू ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सेे बुधवार को राजभवन में भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा गुणात्मक शिक्षा व कौशल विकास उन्नयन के लिए विश्वविद्यालय के नवोमेशी प्रयासों से अवगत करवाया। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. शशि भूषण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने नगर निगम सोलन के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 10 में महिला छात्रावास के निर्माण के दृष्टिगत कोटलानाला के समीप जेबीटी रोड को वर्णित शर्तों के अनुरूप 25 से 30 दिसम्बर, 2021 तक बन्द करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इन आदेशों में वर्णित शर्तों के अनुसार मार्ग को बन्द करने के समय आमजन के लिए कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था, अग्निशमन सेवा, रोगी वाहन एवं रोगियों को ले जा रहे वाहनों को आवाजाही से नहीं रोका जाएगा। इस क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग नगर निगम सोलन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। Solan Himachal News
कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल में बुधवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने की। कार्यक्रम के अन्तर्गत कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल, नगाली, बांजनी, सकोड़ी, झाझा, हिन्नर, रहेड़, दंघील के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 34 मांगे एवं 04 शिकायतों का निपटारा किया गया। 40 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 12 लोगों को बीपीएल में शामिल किया गया। 16 वरिष्ठ नागरिकों के प्रपत्र भरे गए। पैंशन के 03 मामले सुलझाए गए। 25 हिमाचली प्रमाण पत्र बनाए गए। 20 जाति सम्बन्धी प्रमाण पत्र बनाए गए। 10 आयकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 05 इंतकाल किए गए। 45 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांवों के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 58 टेस्टिंग किट वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत चायल से 13 बेसहारा गौंवश को गौ-अभ्यारण्य हांडाकुण्डी तथा गागुवाल गौसदन भेजा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चायल की प्रधान उषा शर्मा, ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा, ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान अनिल कुमार, ग्राम पंचायत रहेड़ की प्रधान मीरा देवी, ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान बलवीर सिंह, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कौशल्या, ग्राम पंचायत चायल के उप प्रधान पंकज ठाकुर, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार गर्ग, कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट मंजूला कंवर, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
पांवटा विधानसभा क्षेत्र चालू वित्त वर्ष के दौरान पेयजल, सिंचाई व मल निकासी योजनाओं पर 16 करोड़ से अधिक की राशि व्यय कि जा रही हैं। यह जानकारी बुधवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा विधानसभा क्षेत्र के गोरखूवाला में सिंचाई ट्यूबवेल के शिलान्यास के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पावंटा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल पर 9 करोड़ 10 लाख, सिंचाई पर 3 करोड़ 42 लाख तथा मल निकासी पर 3 करोड़ 27 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया की चालू वित्त वर्ष के दौरान 9 सिंचाई ट्यूबवेल अमरगढ, सुरजपुर पातलियों-1 पातलिओं -2 सतीवाला-1 व सतीवाला-2 व्यासभूड तथा श्यामभूड टौका में स्थापित किए जाएंगे जिन पर 1 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि व्यय किए जाएगें। उन्होंने श्यामपुर भूड में सिंचाई के 1 ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। इस योजना पर 19 लाख 25 हजार रुपए व्यय किए जाएंगे जो कि 15 हेक्टेयर भूमि के सिंचाई के लिए इस्तेमाल होगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पावंटा विधानसभा क्षेत्र की भूमि बहुत उपजाऊ है जिसके लिए किसान के खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है ताकि किसानों की आर्थिकी में वृद्धि हो सके। उर्जा मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अब तक 41 सडक परियोजनाओं के लिए एफआरए स्वीकृति प्राप्त हुई है। जो कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस कार्यक्रम से पूर्व सुखराम चौधरी ने नगर परिषद कार्यालय पावंटा साहिब के परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 84 आवासहीन लोगों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि पावंटा शहर में इससे पूर्व 193 आवासहीन लोगों को मकान निर्माण के लिए 94 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है सभी व्यक्तियों के पास रहने के लिए अपना आवास हो। जिसके लिए प्रदेश के भूमिहीन लोगों को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हिमाचल में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 3 लाख 92 हजार लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं जबकि केवल पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 8000 से अधिक लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने गोरखूवाला में जन समस्याओं को सुना और अधिकाश का मौके पर निपटान किया। ऊर्जा मंत्री ने भगानी में लगभग 47 लाख की लागत से बनने वाली सिंचाई ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया और खोडोवाला में सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीडीसी हितेंद्र कुमार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन, प्रधान ग्राम पंचायत गोरखूवाला सुरेखा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में सड़कों को तो काफी हद तक पक्का किया गया है पर कई जगह पर ठेकेदार लोकनिर्माण विभाग की आँखों के सामने ही सड़कों को समतल न कर और पानी की निकासी के बारे में सोच विचार न कर आनन फानन में रोड पर तारकोल डालकर अपना टेंडर पूरा कर अपनी जेबे तो भरकर चले गए है पर आम जनता को आने वाले समय मे रोड से होनी बाली समस्याओं के झमेले में डाल गए है। जिसका ताजा उदाहरण उपमंडल इंदौरा के अधीन पड़ते गाँव राजाखासा से इंदपुर को जाने वाली सड़क में देखने को मिला है। यहां राजाखासा गाँव के तालाव के पास रोड बनाने बाले ठेकेदार ने दोनों तरफ से सड़क को समतल न कर दोनों ओर से ढलान दार सड़क पर ही तारकोल डाल दी है और सड़क के मध्य वाला हिस्सा वर्षो से तालाब का रूप धारण किये बैठा हुआ है। ग्रामीण हरदेव सिंह, दीप सिंह, सुरमी सिंह, इंदु, रिंकू सिंह, अमनदीप कौर, लीला देवी, विंदु देवी, रंजू कुमारी, लखविंदर सिंह, मक्खन सिंह ओर लखविंदर सिंह आदि ने लोकनिर्माण विभाग इंदौरा के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि जिस समय इस सड़क का निर्माण हुआ था तो न ही ठेकेदार और न ही विभाग ने इस जगह पर पानी की निकासी के बारे में सोचा ओर दोनों तरफ से रोड ऊंचा होने के चलते पूरे गाँव के घरों का गंदा पानी बिच सड़क में खड़ा रहता है जिससे उनको घरो की दीवारों को जमीन में धसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया के इस जगह रोजाना कई छोटे और बड़े वाहन दुर्घटना ग्रस्त होना एक आम बात हो गई है और रोड पर बने इस पानी भरे तलाव में रात के अंधेरे में कई वाहन चालक गिरकर अपनी टांग बाजू ओर शरीर के अन्य हिस्सों को चोटिल करवा चुके है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि हमने इस सड़क समस्या के बारे में कई बार विभाग को ओर कई बार मौजूदा सरकार के नुमाइंदों को भी बताया पर आज तक यह समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। विभाग के अधिकारी आए पर मात्र फोटो खींचकर चले गए और रोड की दशा को नही सुधार सके। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क को दोनों तरफ से बराबर कर तारकोल डाली जाए और पानी की निकासी के लिए एक तरफ से कंक्रीट के डंगे का निर्माण कर रोड के मध्य पाइप डालकर उनको इस समस्या से निजाद दिलाई जाए। इस सम्बंध में जब लोकनिर्माण विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता बलदेव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समस्या का पता उन्हें आपके माध्यम से ही लगा है मैं सुबह अपने जेई ओर अन्य स्टाफ को मौके ओर भेज रहा हूँ और जल्द ही उस सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को वर्तमान प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 27 तारीख को मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल पड्डल मैदान का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एबीवीपी संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष कई लंबित मांगों को रखा और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया। एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष अकुंश वर्मा की अध्यक्षता में ये ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि काॅलेज परिसर में खेल स्टेडियम की समस्या के साथ पार्किंग की वयवस्था करना और छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी शीघ्र करने की भी मांग रखी गई ताकि यहाँ पढ़ने वाली छात्राएँ इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा छात्र परिषद के चुनाव बहाल करने की मांग को भी प्रमुखता के साथ रखा गया। एबीवीपी के संजौली इकाई के सचिव शुभम बगलाट ने बताया कि शहरी विकास मंत्री ने इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इकाई की प्रेस सचिव सिमरन भारद्वाज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माननीय शहरी विकास मंत्री आज बैडमिंटन प्रतिकयोगिता में बतौर मुख्यअतिथि पधारे थे। इससे पूर्व संजौली एबीवीपी इकाई ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया और उनका यहाँ आने पर आभार जताया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ‘ईट राइट’ मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसम्बर, 2021 को वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मण्डी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसम्बर को मण्डी में 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रैली स्थल से 2082 करोड़ रुपये लागत की 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6,700 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी पर बनने वाले 148 मीटर ऊॅचे रेणुका जी बांध का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सतलुज नदी के किनारे शिमला व कुल्लू जिला में स्थित 1811 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी स्टेज-1 पन बिजली परियोजना, हमीरपुर में 688 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध पन बिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ईट राइट मेले कुल्लू के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार बहुत आवश्यक होता है। सन्तुलित भोजन ग्रहण करने से ही स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 78 विकास खण्डों में 18,925 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छः माह से छः वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभान्वित किए जा रहे लाभार्थियों को बाल पोषाहार टाॅप-अप योजना जो राज्य संचालित योजना है के तहत भी लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत हर माह एक व 15 तारीख को समुदाय आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग और क्षेत्र का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईट राइट मेले के दौरान लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित आहार की जानकारी प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सागर और सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा नेता बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर, एपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महन्त, राष्ट्रीय जनजातीय मोर्चा के उपाध्यक्ष युवराज बोध, भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन, महामंत्री अखिलेश कपूर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग और पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर हर साल यह खास दिन मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही किसानों का जीवन अच्छा हो इसके लिए नीतियों की शुरुआत की गई थी। भारत सरकार 2001 से हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाती है आ रही है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने भी किसानों के हितों में बहुत सारे वादे किये थे। लेकिन एक साल के अंदर रासायनिक खादों के दामों में 40 प्रतिशत तक हुई बढ़ोतरी ने एक तरफ 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य पर सवालिया निशान लगा दिए हैं वहीं किसानों की चिंता को भी बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश में गेहूं, नकदी फसलों और सेब के बगीचों में किसानों द्वारा पोटास और 12-32-16 का इस्तेमाल किया जाता है। खादों की कमी और रेट में बढ़ोतरी चुनावी साल में सत्ताधारी पार्टी के लिए भी चुनौती खड़ी कर सकती है। नए दाम के अनुसार 12:32:16 खाद 285 रुपये तक महंगी मिलेगी। यानी जीएसटी के साथ 1470 रुपये प्रति बोरी मिलेगी। पहले इसका दाम 1185 रुपये प्रति बोरी था। 15:15:15 खाद भी 170 रुपये महंगी मिलेगी। यह खाद 1350 रुपये में जीएसटी के साथ मिलेगी। इसका पुराना दाम 1180 रुपये था। म्यूरेट ऑफ पोटाश के दाम में भी 190 रुपये का उछाल आया है। 850 रुपये में मिलने वाली इस खाद के लिए अब 1040 रुपये चुकाने होंगे। किसान एक मात्र ऐसा व्यापारी है जो अपने माल की कीमत खुद तय नहीं करता। कोई दूसरा व्यक्ति उसके माल की कीमत तय करता है। लेकिन फसल तैयार करने के लिए उसे जिन उपकरणों व खादों की जरूरत पड़ती है उसके लिए किसान को हर तरह की कीमत चुकानी पड़ती है। बावजूद इसके हाल ही में हुई खादों के दाम में वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। एक तरफ तो 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की बात कही जाती है तो वहीं दूसरी तरफ खादों व कीटनाशकों के दामों में बेलगाम वृद्धि ने किसानों की हालात बदतर कर दी है। पोटाश सेब की बागवानी में महत्वपूर्ण उर्वरक है। इसकी कीमतों में वृद्धि किसानों की जेब पर तगड़ा प्रभाव डालेगी। दूसरी तरफ मौसम की मार से प्रभावित किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार उर्वरकों की खप्त हिमाचल में बढ़ती जा रही है। 1985-86 उर्वरकों की खप्त 23,664 थी जो 2018-19 में बढ़कर 57,560 हो गई थी। करसोग के समाज सेवी बंसी लाल कौंडल कहते हैं कि एक तरफ सरकार खादों और किटनाशको के रेट बढ़ाती है दूसरी तरफ फसलों के उचित मूल्य भी नहीं देती। हिमाचल में सरकार द्वारा सेब का क्रय मूल्य 9.5 पैसे है जब कि कश्मीर में यह 24 रुपये तक है। सेब के सीजन में सेब की जो दुर्गती हुई थी वह सभी को पता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 में कश्मीर के सेब का सरकार ने डिलिशियस ए ग्रेड सेब का समर्थन मूल्य 48 से 52 रुपये प्रति किलो, बी ग्रेड के सेब के लिए 32 से 36 रुपये व सी ग्रेड सेब के लिए 15.75 से 18 रुपये किलो दिया था। अगर सरकार किसानों की अनदेखी करेगी तो 2022 के चुनाव में इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे। वहीं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव और बागवान श्याम सिंह चौहान कहते हैं कि करसोग में कई टन उर्वरकों की खप्त होती है। बढ़े हुए दामों के हिसाब से किसानों को पिछले साल की तुलना में लाखों रुपये अधिक चुकाने होंगे। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन सरकार खुद किसानों की जेब खाली करने पर तुली हुई है। फसलों पर लागत इतनी बढ़ गई है कि खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है और प्रदेश का नौजवान इस से दूर होता जा रहा है। अगर सरकार को आय दोगुनी करनी है तो इसके लिए ठोस नीतियां बनानी पड़ेंगी और खाद व कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों पर तुरंत लगाम लगानी होगी ।
बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय टिप्प में 'कोरोना से बचाव' पर मुख्याध्यापक अजय कुमार आचार्य की अध्यक्षता में प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें चित्रकला भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवायी गईं। निबंध लेखन में शिवानी, अंकिता और नेहा चित्रकला मेँ नेहा, निखिल और आकाश भाषण में शिवानी, नेहा, सुमेश और तमन्ना ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अजय आचार्य ने बताया कि 23 दिसम्बर को होने वाले शिक्षा संवाद के उपलक्ष पर इन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विक्रम राणा, संदीप सिंह, अनीता, रेणु व् रवि भी उपस्थित रहे ।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सुलह द्वारा ग्राम पंचायत गरलादई में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के लोगों ने भाग लिया और वित्तीय जानकारियां हासिल की। बैंक की ओर से हर्ष रणौत, संजय कुमार और सतीश कुमार ने लोगों को वित्तीय प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने एटीएम संचालन, नेट बैंकिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी योजनाओं का लाभ लेने और जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने के उपस्थित लोगों से आग्रह किया।
प्रदेश सरकार के सुशासन के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में आयोजित हो रहे समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी व ग्रामीण ), उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत व हिमकेयर आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लाभार्थियों के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने को लेकर उप मंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें इस बारे विस्तृत चर्चा की गई और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। उन्होने बताया कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 500 लाभार्थी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उन्होने विकास खंड अधिकारी को लाभार्थियों की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
करसोग श्रेत्र के तिलक राज शर्मा को उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मंडी नियुक्त किया गया है। जिस पर तिलक राज शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा आलावारू, युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष, यादोपति ठाकुर, महासचिव, होतम ठाकुर, अनु मराठा, ज़िला अध्यक्ष तरुण ठाकुर, युवा नेता केवल शर्मा का तहे दिल से हार्दिक आभार व धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होने कहा कि मै हमेशा आपके साथ मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए प्रयासरत रहूंगा तथा मेरे साथ अन्य नवनियुक्त साथियों को भी में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ तथा मैं मिडियां के माध्यम से अवगत करवाना चाहता हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हम मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे ताकि आने वाले समय में मजबूती से प्रदेश व देश में कांग्रेस सरकार बन सके।
उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन ने चिल्ड्रन पार्क पांवटा साहिब का दौरा किया जहां उन्होंने चिल्ड्रन पार्क की स्थिति का जायजा लिया व पार्क के सौंदर्यीकरण के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि पार्क के जीर्णोद्धार के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। कमेटी व नगरपालिका पांवटा साहिब के सहयोग से इस पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा, ताकि पार्क का नवीनीकरण करके लोगों को समर्पित किया जा सके। इसके उपरांत उप मंडल अधिकारी ने पांवटा साहिब के डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होने नगरपालिका के अधिकारीयों को आदेश दिए की इस डंपिंग यार्ड पर प्रोसैसिंग कर्मचारियों की संख्या बढाई जाए ताकि डंपिंग यार्ड में प्रति दिन आने वाले कूड़े को पर्याप्त स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले इस डंपिंग यार्ड को चालू करने के आदेश दिए गए थे, जोकि अब पूर्ण रुप से क्रियाशील है।
जोगिन्दर नगर में स्थापित हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (आरटीआई) पटवारी से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों तक राजस्व की बारीकियों को न केवल अवगत करवाता है बल्कि प्रशिक्षित भी करता है। जोगिन्दर नगर में स्थापित यह प्रशिक्षण संस्थान हिमाचल प्रदेश का एक मात्र ऐसा संस्थान है जो राजस्व की बारीकियों को सिखाते हुए प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस संस्थान में एक सप्ताह से लेकर चार माह तक के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजस्व संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि यह संस्थान महज राजस्व कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को ही प्रशिक्षित नहीं करता है बल्कि पुलिस सेवा के साथ-साथ बैंकिंग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों के प्रति प्रशिक्षित करता है। इस संस्थान से अब तक 11 हजार 566 अधिकारी व कर्मचारी राजस्व की बारीकियों के गुर जान चुके हैं। हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (आरटीआई) जोगिन्दर नगर की स्थापना 01 अप्रैल, 1996 को की गई है। इस संस्थान का प्रमुख उद्देश्य राजस्व से संबंधित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। वर्तमान में इस संस्थान में पटवारी से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा तक के अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस संस्थान की स्थापना केंद्रीय प्रायोजित स्कीम एसआरयू व यूएलआर के तहत 50:50 के अनुपात में हुई है। इस संस्थान के लिये भारत सरकार ने साढ़े आठ करोड़ रूपये 50:50 के अनुपात में राज्य व केंद्रीय अंश के रूप में स्वीकृत किये हैं। इस संस्थान के निर्माण के लिये केंद्रीय व राज्य अंश के रूप में 5.29 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस संस्थान के प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन, छात्र होस्टल, मैस, टाईप-पांच आवास, जबकि द्वितीय चरण में गर्ल हॉस्टल, गेस्ट हाउस, आवास टाईप-तीन व टाईप-एक भी बनाये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त टाईप-2 आवास के चार सैट भी बनाये जा चुके हैं। साथ ही निर्माण संबंधी कुछ अन्य कार्य अभी प्रगति पर हैं। आईएएस अधिकारियों को 2 सप्ताह, तो पटवारियों को मिलती है 4 माह की ट्रेनिंग हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्दर नगर में भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राजस्व की बारीकियों से संबंधित दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाता है। राजस्व सेवा से जुड़े विभिन्न अधिकारियों को भी यहां प्रशिक्षित किया जाता है जिनमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार को 28 दिन, पटवारी को चार माह का राजस्व प्रशिक्षण शामिल है। साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कानूनगो के पदों पर तैनात कर्मियों के रिफ्रेशर कोर्स भी करवाए जाते हैं। इस संस्थान में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) व हिमाचल पुलिस सेवा (एचपीएस) से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से जुड़े उप निरीक्षक एवं सहायक निरीक्षक के पदों पर तैनात कर्मियों को भी एक सप्ताह का राजस्व प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारियों को भी राजस्व की बारीकियां बताई जाती हैं। यही नहीं इस संस्थान में नाइलेट के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण के दो पाठ्यक्रम पीजीडीसीए व डीसीए भी चलाये जा रहे हैं। राजस्व प्रशिक्षण संस्थान से 11 हजार 566 अधिकारी व कर्मचारी सीख चुके हैं राजस्व की बारीकियां हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो 21 दिसंबर, 2021 तक 11 हजार 566 अधिकारी व कर्मचारी राजस्व की बारीकियों को सीख चुके हैं। जिनमें 3417 कर्मियों ने पुनश्चर्या कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है जबकि 3477 पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा जहां 3492 अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया गया है तो वहीं 32 परीवीक्षाधीन आईएएस, 103 एचएएस, 41 तहसीलदार, 49 नायब तहसीलदार, 05 भारतीय पुलिस सेवा व 34 हिमाचल पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को भी राजस्व की बारीकियां सिखाई जा चुकी हैं। साथ ही पुलिस विभाग के 187 उप निरीक्षकों, 601 बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों, 9 सहायक लोक अभियोजक, 11 एसजेवीएनएल के अधिकारियों को भी राजस्व बारे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी संस्थान से कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम के तहत 49 तथा ईटीएस व जीपीएस पर 59 प्रतिभागियों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विधानसभा देहरा के तहत पड़ते बंगोली का भारतीय नेवी का जवान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लापता हो गया है। जवान के परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस स्टेशन हरिपुर में भी मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जवान मोबाइल की सीडीआर डिटेल मंगवाई गई है। जवान केशव उपाध्याय के पिता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शिप बिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) कृष्णा गेट नवल बेस में तैनात है। 13 दिसंबर शाम घर से गया और 16 दिसंबर को विशाखापट्टनम पहुंचकर दो दिन तक उसका फोन नहीं आया। उन्होंने सोचा कि काम में व्यस्त होगा लेकिन फिर दो तीन दिन बाद विशाखापट्टनम से एक अन्य जवान का फोन आया और उसने केशव का एक मोबाइल नंबर बंद होने की बात कर कोई दूसरा नंबर मांगा पर वह नंबर भी बंद था। उन्होंने विशाखापट्टनम में बेटे के आलाधिकारी से बात की। उन्हें बताया गया कि वह बेस पर आया था। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड भी हुआ है। आंधे घंटे बाद बाहर निकलता भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि केशव स्पेशल विंग में तैनात है पर नेवी वाले उसकी तलाश को संजिदा नहीं हैं। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मामले की त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मामले की पुष्टि एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंगलवार को पालमपुर में डाॅ. जी.सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय पालमपुर के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पालमपुर के समीप घुग्घर में पूर्व विधायक एवं समाज सेवी डाॅ. शिव कुमार के देहवसान पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवारजनों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंगलवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर हैलीपैड पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, जिला कांगड़ा के समस्त विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। Shimla Himachal News
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर, 2021 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 11 केवी सोलन नम्बर-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी मंगलवार को विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 23 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पवन विहार, ब्वाॅयज़ होस्टल के समीप, पोल्ट्री फार्म, सांइटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, धोबीघाट, संस्कृत काॅलेज, तहसील, कोटलानाला एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। Solan Himachal News
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में मंगलवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने की। कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन विकास खण्ड की ग्राम नौणी मझगांव सहित ग्राम पंचायत शमरोड़, सेरबनेड़ा, ओच्छघाट, सन्होल, सुल्तानुपर, शामती, कोठों के लोगों की शिकायतें सुनीं गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। अजय कुमार यादव ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को समस्याओं को त्वरित समाधान दिलाना है। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि ई-श्रम कार्ड के अन्तर्गत पंजीकृत कामगार को 02 लाख रुपए तक का बीमा किया जा रहा है। इसके लिए कामगार को कोई भी प्रीमियम नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड के लिए 31 दिसम्बर, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक मोहन चौहान, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम तथा तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंदराम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम लता, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवन्ती, ग्राम पंचायत सेरबनेड़ा की प्रधान हेमन्त शर्मा खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, पूर्व ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार सोलन जगपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News


















































