साइबर आर्थिक अपराध तकनीकी अपराध हैं। इंटरनेट ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है और इसलिए उनकी टोपोलॉजी, भौगोलिक सीमाओं, जटिलता, प्रयुक्त प्रौद्योगिकी और प्रोटोकॉल को भी संशोधित और विस्तारित करने के लिए शुरू किया गया था। इस प्रकार, विकसित हो रही प्रौद्योगिकी के कारण, प्रौद्योगिकी में विभिन्न प्रकार की कमजोरियाँ सामने आने लगी हैं। आर्थिक लेनदेन की प्रक्रियाओं का अवैध रूप से दुरुपयोग किया जाता है। यह समस्या टेक्नोलॉजी में नहीं है बल्कि मशीन के पीछे का आदमी इस सब का फायदा उठाने का अपराधी है। साइबर अपराध को अंजाम देने का तरीका निरंतर बदलता रहता है I हाल ही में राज्य साइबर थाना शिमला में प्रवीण कुमार नामक शिकयतकरता द्वारा शिकायत की गयी कि विदेश से एक महिला द्वारा इसे संपर्क किया गया और कहा गया की यदि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करना चाहे तो उन्हें काफी फायदा होगा जिस बारे में उपरोक्त महिला ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग का तरीका बताया। शिकायतकरता द्वारा बताया गया कि महिला के कहे अनुसार उसके द्वारा करीब 10 लाख रूपए का निवेश किया गया। बाद में इन्हें मालूम हुआ की साइबर अपराधी द्वारा ठगी के उद्देश्य से कंपनी का सॉफ्टवेर डिज़ाइन करके ठगी को अंजाम दिया गया है। जिस सन्दर्भ में साइबर थाना शिमला द्वारा जांच प्रारंभ की गयी तथा पीड़ित द्वारा किये गए निवेश का विश्लेषण किया गया जिसमे पाया गया की राशि ‘ManwingGold’ में निवेश की गयी है। साइबर थाना शिमला द्वारा उपरोक्त ‘ManwingGold’ के अकाउंट में 10 लाख रूपए होल्ड किया गया है जो की पीड़ित के खाते में वापिस दिलवाया गया। जिस पर पीड़ित ने पुलिस की तुरंत कार्यवाही अमल में लाने के लिए धन्यवाद किया। साइबर थाना शिमला द्वारा आम जन को यह एडवाइजरी जारी की जा रही है :- ---ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी वित्तीय बाजारों में आकर्षक अवसरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग की लोकप्रियता में वृद्धि में योगदान दिया है। एक छोटे से निवेश के साथ उच्च रिटर्न कौन नहीं कमाना चाहेगा? इसके अलावा, प्रौद्योगिकी और इंटरनेट के कारण इन बाजारों की सुगमता और पहुंच ने भी काफी ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि ये निश्चित रूप से लाभ हैं और कई लोगों ने पर्याप्त लाभ कमाने के लिए इसका लाभ उठाया है, लेकिन कुछ कमियां भी हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी और घोटाला भी एक आम घटना बन गई है और इससे बहुत से लोगों को अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ी है। ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले बहुत तनाव और समस्याएं पैदा कर सकते हैं, कुछ ऐसा जिससे आप हर कीमत पर बचना चाहेंगे। यदि आप ऑनलाइन ट्रेडिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन इन धोखाधड़ी और घोटालों का शिकार नहीं बनना चाहते हैं, तो आपको यह समझने की जरूरत है कि ये कैसे काम करते हैं। ---ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी कैसे काम करती है? विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड हो सकते हैं। वे आम तौर पर ऑनलाइन और सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से प्रचारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, दलालों, उपकरणों और सेवाओं को शामिल करते हैं। जालसाज और स्कैमर्स आमतौर पर उच्च और गारंटीड रिटर्न का वादा करते हैं और लोगों को अपने प्लेटफॉर्म से जुड़ने या उनकी सेवाओं का उपयोग करने के लिए लुभाने के लिए लक्जरी वस्तुओं और नकली सेलिब्रिटी विज्ञापन की छवियों का भी उपयोग करते हैं। यदि आप इनमें से कोई भी विज्ञापन खोलते हैं, तो वे आपको पेशेवर दिखने वाली वेबसाइटों पर ले जाएंगे, जहां आपको निवेश करने के लिए राजी किया जाता है। आप या तो आपको प्रदान किए गए प्लेटफॉर्म के माध्यम से खुद का व्यापार कर सकते हैं, या एक प्रबंधित खाता दिया जाता है जहां कंपनी आपकी ओर से व्यापार करती है। प्रारंभ में, ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी आपको यह आभास देने के लिए कुछ रिटर्न देगी कि वे वास्तविक हैं और आप कुछ सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह आपको अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा और दोस्तों और परिवार को भी मंच से परिचित कराएगा। आखिरकार, रिटर्न बंद हो जाता है, आपका खाता निलंबित कर दिया जाता है और कोई संपर्क नहीं होता है। ---कैसे आप खुद की रक्षा कर सकते हैं? यदि आप ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार नहीं बनना चाहते हैं तो आपको सक्रिय रहने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि आपको झूठे वादों और लंबे दावों के झांसे में नहीं आना चाहिए। अगर रिटर्न सच होने के लिए बहुत अच्छा लगता है, तो वे शायद हैं। याद रखें कि किसी के लिए रिटर्न की गारंटी देने का कोई तरीका नहीं है और ऐसा करने वाला कोई भी व्यक्ति घोटाला है। किसी प्लेटफ़ॉर्म के लिए साइन अप करने या किसी वित्तीय उत्पाद में निवेश करने से पहले हमेशा अपना शोध करें। किसी ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो निवेश के अवसर के साथ आपसे अचानक संपर्क करता है। उनकी वैधता सुनिश्चित करने के लिए मंच की नियामक स्थिति की पुष्टि करें।
प्रदेश सरकार द्वारा जल विद्युत के उचित दोहन के साथ-साथ ऊर्जा का सही उपयोग करने की ओर अग्रसर है। राज्य में चिन्हित स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को अधिमान दिया जा रहा है जो वैकल्पिक ऊर्जा के सर्वश्रेष्ठ स्त्रोतों में से एक है। यह जानकारी शनिवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्वारग तथा ग्राम पंचात बीशा, पर्वतीय लोक कला मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकसाल तथा अन्हेच एवं शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटली तथा दधोगी में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदान की गई। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री रोशन योजना के तहत 35 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल या अन्तोदय परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के तहत 5862 लाभार्थियों को विद्युत के निःशुल्क कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। प्रत्येक कनेक्शन पर लाभार्थी को 7500 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। कलाकारों ने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा सोलर गीजर पर घरेलू उपभोक्ता को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड कलेक्टेड सोलर रूफ टाॅप चरण-2 के अन्तर्गत 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत व 3 से अधिक 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत उपदान केन्द्र सरकार तथा 4000 रुपए प्रति किलोवाट उपदान प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा रहा है। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। आग्रह किया गया कि युवा अपने घर पर परिजनों तथा साथियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 19 दिसम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 19 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
राज्य में पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत 86702 पौधे रोपित किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर तथा ग्राम पंचायत नवांग्राम और सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टानाली तथा ग्राम पंचायत कैंडोल में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने अभियान के तहत अवगत करवाया कि वनों के प्रबन्धन में स्थानीय लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए सामुदायिक वन संवर्धन योजना कार्यान्वित की गई है। योजना के तहत गांव के आस-पास खाली वन क्षेत्र पर पौधरोपण किया जा रहा है तथा लोगों द्वारा स्वयं निर्धारित अन्य संवर्धन सम्बन्धित कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा लोगों को जानकारी दी गई कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा प्रोत्साहित करने के लिए बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्मी 02 बेटियों के जन्म पर 12000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2021 से इस राशि को बढ़ाकर 21000 रुपए कर दिया है। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया गया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में 198 लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने पर 61.38 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। लोगों को इस अवसर पर योजना के लाभ लेने की लिए भी जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। Solan Himachal News
लक्ष्य काॅन्वैंट स्कूल मंज्याट के छात्रों ने केंद्रीय संचार मंत्रालय व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित पोस्टकार्ड अभियान में भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ.कुसुम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सीबीएससी के सभी स्कूलों में 75 लाख पोस्टकार्ड अभियान का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में लक्ष्य काॅन्वेंट स्कूल मंज्याट में भी पोेस्टकार्ड प्रतियोगितायें आयोजित की गईं, जिसमें 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होने बताया कि इस अभियान के तहत छात्रों ने इन पोस्टर्काडों पर आजादी के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी तथा 2047 में भारत की परिकल्पना विषयों पर अपने विचार लिखे। इन प्रतियोगिताओं में धृति शर्मा, निखिल ठाकुर, प्रीक्षा वर्मा, काव्या शुक्ला,स्वास्तिका, आमिषा, निष्ठा शर्मा, दक्ष गुप्ता, रिद्धिमा मौदगिल तथा चैतन्य भारद्धाज के पोस्टकार्ड कार्ड पहले दस स्थानों पर आए।
गांव ग्याना के देवता मंढोड़ थाई के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोगों की सर्वसम्मति से ग्याना विकास मंडल संस्था के चुनाव करवाए गए। बाघल विकास परिषद के अध्यक्ष परस राम ने बताया कि सर्वसम्मति से रूप राम को प्रधान, दौलतराम उपप्रधान, हेम सिंह सचिव, कृष्णलाल स्टोर कीपर, धनीराम को कोषाध्यक्ष व बलदेव राज, रूपलाल, भागचंद,बलदेव, संतराम, नरेंद्र कुमार, चंद्रमणि, वीर सिंह, हेमराज, कमलजीत को सदस्य चुना गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। नवनियुक्त प्रधान रूपराम ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गयी है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा और सभी को साथ लेकर गांव के विकास में जिम्मेदारी के साथ आगे जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विक्रम, पवन, जितेंद्र, कपिल, धर्मधत्त, तेजराम, प्रकाश, जयदेव, जय प्रकाश, जयदेव, दयाराम सहित विकास मंडल संस्था ग्याना के सदस्य मौजूद रहे।
26 और 27 दिसंबर को धर्मशाला जिला कांगड़ा साई इंडोर स्टेडियम एवम सिंथेटिक ट्रैक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के पैरा प्रतिभागी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें एथलेटिक्स के अंतर्गत आने वाली सभी खेलों जैसे कि दौड़, शॉट पुट, जवेलिन थ्रो, पॉवरलिफ्टिंग बेंच प्रेस, लांग जम्प, हाई जम्प आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा सामूहिक खेलों में वॉलीबॉल, गोलबोल एवम फुटबॉल का आयोजन किया जायेगा। इनमें विजेता खिलाड़ी नेशनल पैरा एथलेटिक्स में भाग लेंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव एवम संयोजक ललित ठाकुर और जिला कांगड़ा के पैरा स्पोर्ट्स के प्रधान राजेन्द्र राणा ने दी। ललित ठाकुर ने कहा कि यह तैयारी 2024 के पैरालयम्पिक के लिए भी है। पैरा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरीअवसर है। सभी प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड की प्रतिलिपि, विकलांगता प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि और एक अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ लाएं। विकलांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत विकलांगता या इससे अधिक मान्य होगा।
उद्यान विभाग विकासखंड देहरा और नगरोटा सूरियां के अंतर्गत 14 से 18 दिसम्बर तक फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग के बारे में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। देहरा में आयोजित इस शिविर के समापन के अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने पाँच दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बागवानों और किसानों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। एसएमएस उद्यान विभाग देहरा डॉ.जेएस गोमरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में खंड देहरा और नगरोटा सूरियां से कुल 40 किसानों और बागवानो ने भाग लिया। इस शिविर में सभी किसानों को मौसमी फल और सब्जियों के पदार्थ जैसे सब्जियों का अचार, मशरूम का अचार ,चटनी, सब्जियों का सूप, फलों का जैम, सिरका इत्यादि बनाने की विधि और उनका वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण करना सिखाया गया। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, बागवानी विभाग से एसएमएस डॉ. जेएस गोमरा, फ्रूट टेक्नोलॉजिस्ट डॉ.नरोत्तम कौशल, एचडीओ डॉ.संजीव नरियाल व देहरा और नगरोटा सूरिंया से एचईओ डॉ रंजना भारती, डॉ आरती धीमान, डॉ अनामिका चौधरी, डॉ देवराज और डॉ सुखलाल उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारभ किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस समारोह मे बतौर चीफ गेस्ट इलाके के जाने माने समाजसेवी एवम रिटायर प्रधानाचार्य होशियार सिंह भारती ने शिरकत की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति की पूर्व प्रधान सरिता धीमान, वर्तमान स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान चंद्रेश कुमारी, उपप्रधान गुलेर राणा, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिहरी के मुख्य शिक्षक राजेंद्र राणा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्कूल प्रभारी कृष्ण सूद व सरला देवी व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग धर्मशाला के सौजन्य से भागसू कला मंच दाड़नू के कलाकारों ने सोमवार को निकटवर्ती क्षेत्र घुरकाल एव जखोटा पंचायत में प्रदेश सरकार की 4 वर्षीय जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही लोगों का मनोरंजन भी किया। इस मौके पर दल के संचालक ने बताया कि लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हिमकेयर कार्ड बनाए जाने के फायदे बताए गए। जिसमें बताया गया कि उक्त कार्ड बनाए जाने के उपरांत लाभार्थी 5 लाख रुपए तक निशुल्क उपचार का लाभ ले सकता है। इसके अतिरिक्त सामाजिक पेंशन योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर आयु के सभी लोग 1500 प्रति माह की पेंशन का लाभ ले सकते हैं। वहीं गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिन के राशन कार्ड में गैस सुविधा नहीं है वह भी इसका लाभ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त कला मंच के सदस्यों ने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर राहुल, पुरुषोत्तम, हरनाम, विशाल, सनी, पम्मी, सोनाली, श्रेया, निशी और गगन आदि मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार और मैडम निशा की देख-रेख में आयोजित होने वाले इस शिविर में करीब 50 स्वयंसेवी भाग लेंगे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने स्वागतम गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। वंही कार्यकारी प्रधानाचार्य सुदेश कुमारी व समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवी तय कार्यक्रम अनुसार गोद लिए गांव ठाकुरद्वारा में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे गाँव की साफ सफाई करंगे और सभी को जागरूक करेंगे। इस अभियान के तहत पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा, स्वस्थ केंद्र ठाकुरद्वारा, पँचायत परिसर सहित गाँव के अधीन पड़ते तमाम सार्वजनिक स्थलों की सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत सनोरा व बेली महन्ता में वर्तमान सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान चलाई गई योजनाओं व नीतियो के बारे में जानकारी दी गयी। विभाग के नाट्य दल चंगर कला मंच टिहरी के कलाकारों ने गीत, संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनओं और कार्यक्रमों का व्याख्यान किया। इसी के चलते उन्होंने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, समाजिक सुरक्षा पेंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिम केयर की योजना लोगों तक पहुंचाई।
हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल गया है। ईसिस के चलते नेहरन पुखर एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्दी तीखी होने लगे हैं और सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच तापमान में भी गिरावट आ रही है। बेशक दिन में धूप निकलने की वजह से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही फिर सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं रविवार की बात करें तो तहसील देहरा के अंतर्गत आते क्षेत्रों में सुबह-सुबह कंपाने वाली ठंड का असर रहा।
ज्वालामुखी में 29 व 30 दिसम्बर को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। लड़कों और लड़कियों की अंडर 16 और अंडर 20 आयुवर्ग राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता ज्वालामुखी में 29 और 30 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। जिला शतरंज एसोसिएशन कांगड़ा के प्रेस सचिव विभू शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 2 लड़कों और 2 लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर 16 और 2 लड़कों और 2 लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर 20 के लिए किया जाएगा। लड़कों और लड़कियों की अंडर 20 नेशनल चैंपियनशिप 9 से 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित की जाएगी और अंडर 16 नेशनल चैंपियनशिप 23 से 31 जनवरी को आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में होगी। जो भी खिलाड़ी जिला कांगड़ा से इस चैंपियनशिप में भाग लेना चाहते हैं वे 25 दिसंबर से पहले जिला शतरंज एसोसिएशन कांगड़ा के सचिव जगदीश चंदेल से 7018640927 संपर्क कर सकते हैं।
डीएवी भड़ोली स्कूल के बच्चों ने पूरे उत्साह से एक्टिविटी डे मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी हुई कला को निखारने के लिए हर शनिवार को विद्यालय में विभिन्न गतितविधियों का आयोजन किया जाता है। कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कविता वाचन गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं कक्षा तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी रखी गई। जिसमें बच्चों ने घरों में पड़ी हुई व्यर्थ चीजों से बाॅलहैंगिंग, टेबल लेप्प, पेंसिल स्टैड, लकड़ी का घर, शीशे का ताजमहल, गुड़िया, फूलदान, बैंगल बाॅस इत्यादि उत्तम चीजें बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सबको अचम्भित कर दिया। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों में हर्षिता, यश्मिता, दिव्यांश, गौरी, अलीजा, हृदय, हरकीरत,आर्यन, अंतरिक्ष, सक्षम, आराध्या शिवांक कनिष्क, इषिता, आदित्या, प्रियांशी, आदर्श, आकर्षित, अर्शिता, कृतिका, हर्षित सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहें।
देश के प्रथम धरोहर गाँव गरली निवासी 36 वर्षीय, क्राइम पेट्रोल सतर्क में बतौर सब इंस्पेक्टर का किरदार निभाते अभिषेक कौंडिन्य ने प्रदेश सरकार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मांग की है कि जसवां-परागपुर में सरकार के माध्यम से एक नाट्य कला अकादमी खोली जाए। अभिषेक का कहना है कि हिमाचल में कला की कोई कमी नहीं हैं परन्तु यहां के युवाओं को एक ऐसे मंच आवश्यकता है जहां से उक्त जुझारू युवा प्रक्षिक्षण लेकर आगे कार्य करें। जिससे हिमाचल के युवाओं का देशभर में नाम हो। वह अपनी प्रतिभा के माध्यम से अपने प्रदेश को गौरन्वित कर सकें। अभिषेक ने कहा है कि वैसे भी प्रदेश की सरकार कला प्रेमी है अगर सरकार इसपर ठोस कदम उठाती है तो सैंकड़ों युवा जो की बेरोजगार हैं उनके लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
कुनिहार की प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में समिति व शम्भू परिवार द्वारा 20 दिसम्बर जेष्ठ सोमवार को क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसम्बर रविवार से गुफा परिसर में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा का अखण्ड पाठ का शुभारम्भ होगा जिसे सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 5 बजे समिति की एक आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसमे गुफा के विकास कार्यो व आने वाले महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रमों के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी। सभी समिति सदस्यों से इस बैठक में आने का आग्रह किया गया है। अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों से प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करने के साथ कोरोना नियमो का पालन करने की भी अपील की है।
डाडा सीबा पुलिस चौकी के तहत ग्राम पंचायत नंगल चौक में दो अलग-अलग दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये के नकली नोट का चंपत लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गत शाम पंजाब नबंर का यहां एक ट्रक रुका और उसने बजुर्ग दुकानदार का फायदा उठाकर उसे दो हजार रुपए का नकली नोट देकर सरसों के तेल की एक बोतल और बाकी पैसो का बकाया लेकर चला गया। जब रात को घर जाते वक्त उक्त बुजुर्ग दुकानदार ने जब गौर से दो हजार रुपये के नोट को देखा तो पता चला कि नोट नकली है। शातिर लुटेरो के हाथो लुट चुके दुकानदार रमेश कुमार वयोवृद्ध व कूड़ा राम ने बताया कि गत शाम एक पंजाब से ट्रक रुका और उन्होंने एक सरसों के तेल की बोतल मांगी तो मैंने उन्हें सरसों तेल की बोतल दे दी और उन्होंने मुझे दो हजार का नोट दिया दुकान पर कुछ ग्राहक थे जिसके चलते वह ध्यान नहीं दे पाया और 18 सौ रुपए वापस कर दिए। उक्त आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर दो हजार दो हजार रुपए का नकली नोट देकर चला गया। जब सुबह शक होने पर उक्त नोट को बैंक कर्मी को दिखाया तो बैंक कर्मी ने कहा कि यह नोट नकली है। उधर, इस संबंध में चौकी प्रभारी एवं सबइंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे अभी हमें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि दुकानदार लेनदेन करते समय नोटों की अच्छी तरह से जांच-परख कर लिया करें ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकें।
हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्त आयोग की तीसरी बैठक शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर, 2022 तक बढ़ाने की अनुशंसा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि छठे राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2021 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की 26 मार्च, 2021 को आयोजित दूसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पंचायती राज और शहरी विकास विभाग की ओर से स्थानीय निकायों की आय व व्यय के ब्यौरे तथा अन्य जानकारियों से सम्बन्धित प्रश्नावली सभी स्थानीय निकायों को सूचना प्रदान करने के लिए प्रेषित की जाए। इन विभागों के परामर्श पर अप्रैल, 2021 के अंत तक प्रश्नावली तैयार कर ली गई थी। इस बीच कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी विपरीत प्रभाव डाला और पूर्णबंदी के कारण मई, 2021 में सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की सीमित उपस्थिति में कार्य चलता रहा। उन्होंने कहा कि जून, 2021 के अन्त तक सभी स्थानीय निकायों को यह प्रश्नावली भेज दी गई थी। इसके उपरांत से आयोग द्वारा स्थानीय निकायों से वांछित सूचना प्राप्त करने के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक लगभग 20 प्रतिशत स्थानीय निकायों से ही सूचना प्राप्त हो सकी है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवम्बर, 2021 में हुए उप चुनावों में सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी के कारण भी स्थानीय निकायों से यह सूचना प्राप्त करने में विलम्ब हुआ है। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2021 से बढ़ाकर 31 अक्तूबर, 2022 करने की अनुशंसा प्रदेश सरकार से की गई है। सदस्य सचिव छठा राज्य वित्त आयोग एवं सलाहकार (योजना) डाॅ. बासु सूद ने आयोग के अध्यक्ष का स्वागत एवं बैठक का संचालन किया। बैठक में आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। shimla Himachal News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को कांगड़ा जिले के शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक रमेश धवाला, उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना कार्यान्वित की गई है। योजना के तहत खेतों को सुरक्षित रखने के लिए की जा रही बाड़बंदी पर इस वर्ष अभी तक 105 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाशा तथा सिरीनगर में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत 3873 किसानो को लाभान्वित किया गया है। सोलर फैसिंग लगाने के लिए 80 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाता है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरों तथा जंगेशू पर्वतीय लोक मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सोलन जिला में 60 से 69 वर्ष के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों की संख्या 6747 है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सामाजिक सुरक्षा पैंशनरों की कुल संख्या 11896 है। कलाकारों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत सोलन ज़िला में अभी तक 17 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब हमारे युवा नशे को न कहना सीखेंगे। कलाकारों ने बताया अभिभावकों को चाहिए वे अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान धर्मदत्त, उप प्रधान हेमन्त कुमार, वार्ड सदस्य पदम ठाकुर, मीना, सिलाई अध्यापिका अनीता व उप प्रधान रविन्द्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना-2019 में संशोधन कर इसमें 18 नई गतिविधियां शामिल की गई है। योजना के तहत गतिविधियों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नालका तथा हरिपुर संडोली में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत लघु सेवा व व्यवसायिक उद्यमों की सूची में परिरक्षित चारा (साइलेज) इकाइयों की स्थापना, उन्नत डेयरी विकास परियोजना (10 गाय या भैंसों की एक इकाई), दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की स्थापना, फार्म स्टे तथा एग्रो पर्यटन व फार्म पर्यटन, कृषि के लिए खुदरा दुकानों का निर्माण, कृषि उपकरणों व औजारों का निर्माण, सब्जी नर्सरी तैयार करना, ऊत्तक संवर्द्धन प्रयोगशाला, कृषि उत्पादों का भण्डारण और परिवहन, इन्टरनेट ऑफ थिंग्ज आधारित वर्टिकल फार्मिंग, पेट्रोल पम्प, ईवी चार्जिंग स्टेशन, एम्बुलेंस, रेशम प्रसंस्करण इकाई, रेशम रीलिंग इकाइयां, ऑक्सीज़न क्रायोजेनिक टेंकर सेवाएं, सर्वेयर यूनिट और ड्रिलिंग यूनिट शामिल की गई हैं। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना-2019 के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का भी निर्णय लिया गया है। योजना के तहत अभी तक 1350 मामले बैंकों द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। कलाकारों ने बताया कि ज़िला उद्योग केन्द्र सोलन लाभार्थियों को उपदान के रूप में 13.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रायोजित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि निगम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनसे युवा स्वरोज़गार अपना सकते हैं। पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरछा तथा गोलजमाला के गांव नंगल उपरला में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय पैंशनर्ज के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों तथा पैंशनरों के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुबन्ध कर्मचारियों के लिए अनुबन्ध कार्यकाल 03 वर्ष से घटाकर 02 वर्ष किया है तथा कर्मचारियों को नया वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। Solan Himachal News
ग्राम पंचायत सूरजपुर की एक बैठक प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की महत्त्वपूर्ण बैठक 20 दिसंबर 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत कार्यालय में होगी। पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने सभी महिला मंडल,युवक मंडल व समस्त परिवारों से इस बैठक में भाग लेने का आवश्यक रूप से आग्रह किया है।उन्होंने कहा इस बैठक का एजेंडा गत ग्राम सभा बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि ,सम्पूर्ण स्वच्छता ,मनरेगा सेल्फ के अनुमोदित करने,15 वां वित्तायोग सेल्फ अनुमोदन बारे और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बारे विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए 07 जनवरी, 2022 तक आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी। नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 10, कोटलानाला, नगर परिषद बद्दी के वार्ड नम्बर 02 तथा वार्ड नम्बर 09 में उचित मूल्य की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाबली के गांव गाही, ग्राम पंचायत कोटीनाम्ब के गांव कोटी तथा कुनिहार विकास खण्ड ग्राम पंचायत जघून के गांव जघून, ग्राम पंचायत कोटलू तथा ग्राम पंचायत चम्यावल में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 07 जनवरी 2022 को सांय 5.00 बजे किए जा सकते हैं। इसके उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। निर्धारित प्रपत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सम्बन्धित निरीक्षक तथा जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक ने कहा कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं निर्धारित की गई है। आवेदक को आवेदन प्रपत्र के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र लगाना होगा। दुकान की उपलब्धता एवं भण्डारण क्षमता, विधवा एकल नारी, यदि आवेदक बीपीएल, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति परिवार से सम्बन्धित है तो उसका प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि आवेदक उसी स्थान का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है तो उसे इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है ताकि उस आधार पर उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए वरीयता सूची तैयार की जा सके।
बिजली बोर्ड उपमंडल परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 220/66/11 केवी सब-स्टेशन मंधाला पर इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग द्वारा नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 21 दिसंबर को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर को परवाणू टाउन के सेक्टर-1, सेक्टर-1ए, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6, गांव खदीन, जोधपुर, कामली, धग्गर, टिपरा, अंबोटा, टकसाल, ऊंचा परवाणू, गुम्मा, पुरला, जाबली, कोटी, चक्की मोड़, बनासर, सोघी, दतयार, कसौली रोड, नरयाल, नाथ का पानी, बी.सी. आई बियरिंग, ई.एस.आई. अस्पताल, एम.सी. कार्यालय परवाणू, परवाणू मार्केट, पुलिस स्टेशन और गेब्रियल रोड, मैसर्ज़ गेब्रियल (यूनिट- I और II) ), मैसर्ज़ ए.बी. टूल्स, मैसर्ज़ कोस्मो फेराइट्स लिमिटेड (यूनिट- I और II), मैसर्ज़ माहले, मैसर्ज़ पयूरोलेटर तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 24 दिसंबर को यमुना नदी के संरक्षण के लिए स्वच्छ यमुना उत्सव मनाया जाएगा जिसके अर्न्तगत सिरमौर में बहने वाली यमुना नदी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जल शक्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उपायुक्त ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी होती है इसीलिए इसका संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे की अनेक मानव सभ्यताओं का जन्म और विकास हुआ है और नदी तमाम मानव संस्कृतियों की जननी है, प्रकृति की गोद में रहने वाले हमारे पूर्वज नदी जल की अहमियत समझते थे नदियां जीवन का आधार है और नदियों को विलुप्त और प्रदूषित होने से बचाना हमारा कर्तव्य है। उपायुक्त ने इस बैठक में भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी को 24 दिसंबर को पावटा साहिब में स्वतंत्रता से पूर्व नदियों के इतिहास व इसके महत्व पर सेमिनार आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग को जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सेव दा रिवर थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपए दिए जाएंगे इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में विजेता को क्रमश 1100, 700 व 500 रुपये दिया जाएगा। उन्होनें बताया कि इस सफाई कार्यक्रम में जिला की सभी महिला मंडल, पंचायत प्रतिनिधि, एनएसएस स्वयंसेवी, एनसीसी कैडिट व स्वयं सहायता समूह के सदस्य भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को शाम 6 बजे सफाई कार्यक्रम के बाद यमुना घाट पर आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 11000 दीप जलाकर दीर्पाेत्सव मनाया जाएगा।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर कांगड़ा में पूजा अर्चना की।राज्यपाल के तौर पर वह पहली बार मां ज्वाला जी मंदिर आये। पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक भेंट में राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सबकी सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने माता से प्रार्थना की कि हिमाचल विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर रहे। स्थानीय विधायक रमेश धवाला, कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा है प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी स्पष्ट दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा कर दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यार्थियों के साथ परीक्षाओं में अन्याय कर रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित 12वीं कक्षा तक की परीक्षाओं के अलावा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में भी दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए राइटर संबंधी बिल्कुल अवैध नियम लागू किए गए हैं। अब इस मामले पर भी वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे उठाएंगे क्योंकि शिक्षा बोर्ड अपने रवैये में बदलाव के लिए तैयार नहीं है। प्रो. अजय श्रीवास्तव के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट ने आदित्य नारायण तिवारी बनाम भारत सरकार मामले में 4 दिसंबर 2018 को फैसला दिया था कि दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा लेने वाली एजेंसी जब तक राइटर का पैनल नहीं बना लेती है, तब तक केंद्र सरकार 26 फरवरी 2013 को जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही परीक्षा ली जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट का कहना था कि यदि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी स्वयं राइटर उपलब्ध कराती है तो वह परीक्षार्थी के समान शैक्षणिक योग्यता वाला होना चाहिए। यदि विकलांग विद्यार्थी को अपना राइटर लाना पड़ता है तो 2013 के दिशा निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 1 जनवरी 2019 को सभी विभागों एवं राज्य सरकारों को नए दिशानिर्देश जारी करके दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश सरकार ने 16 दिसंबर 2020 को केंद्र सरकार के आदेशों की परवाह किए बिना अवैध दिशा निर्देश जारी करके एक क्लास जूनियर कक्षा वाले राइटर की शर्त लगा दी। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने इसका लिखित विरोध किया तो 12 अप्रैल 2021 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नई अधिसूचना जारी करके दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए कहा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इसका पालन सुनिश्चित किया। लेकिन राज्य सरकार के शिक्षा विभाग और राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अभी तक अवैध ढंग से एक क्लास जूनियर राइटर लाने के लिए विकलांग विद्यार्थियों को मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की संवेदनहीनता और आपराधिक लापरवाही की सजा दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यार्थियों को दी जा रही है। इस मामले पर वे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ ने कुनिहार में अखिल भारतीय पेंशनर दिवस मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पेंशनर संघ के पूर्व नेताओ के योगदान को याद किया व इस वर्ष संघ के दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर सरकार से पेंशनरों की लम्बे समय से चली आ रही प्रमुख मांग 65,70 व 75 की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत का लाभ पेंशन में समायोजित करने व जेसीसी का जल्द गठन करने की मांग की। इस अवसर पर संघ के जिला महामंत्री श्यामा नन्द शांडिल,कुनिहार इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश भारद्वाज,महामंत्री मनी राम,उपाध्यक्ष कंचन माला,नरेन्द्र कालिया,जिला सदस्य चेत राम,ओम प्रकाश गर्ग,जीत राम,सुख राम शर्मा,हरदेव शर्मा,जगदीश चंदेल,ओम प्रकाश,जीत राम,धनी राम,सुशील,रमेश चंद व श्याम लाल उपस्थित रहे।
विधानसभा में चर्चा के दौरान रमेश धवला ने कहा कि जिस व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है उसका दाह संस्कार वाल्मीकि पंथ को करना चाहिए, जब धवाला से पूछा गया कि ऐसा क्यों है? उन्होंने उत्तर दिया कि वाल्मीकि पंथ अधिक धन कमाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष सीता राम भाटिया ने ज्वालामुखी में कहा कि रमेश धवाला ने बहुत गलत टिप्पणियों का इस्तेमाल किया और उन्हें वाल्मीकि पंथ के सामने इस पर खेद महसूस करना चाहिए। सीता राम ने फिर कहा कि भाजपा हिमाचल में अपनी जमीन खो चुकी है और अब चुनाव लड़ने के लिए कास्ट को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन ज्वालामुखी और हिमाचल प्रदेश के लोग बहुत मासूम और समझदार हैं, वे इस गंदी राजनीति को नहीं मानेंगे।हम हर जाति और धर्म का सम्मान करते हैं और सभी राजनीतिक दलों को ऐसा करना चाहिए। धवाला को अपने बयान पर खेद होना चाहिए।
शिक्षा ही व्यक्ति का सर्वागीण विकास करती है व शिक्षा के लिए किए गए प्रयत्न ही भावी राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं, इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय कस्बा कोटला में शिक्षा प्रेमी रामप्रकाश शर्मा ने विद्यालय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न तथा आर्थिक सहायता प्रदान करके पुरस्कृत किया। गौरतलब है कि रामप्रकाश शर्मा स्थाई रूप से कस्बा कोटला के निवासी है परन्तु लुधियाना में ऊबर नामक कम्पनी में टैक्सी ड्राइवर का कार्य करते हैं। इसी के साथ प्रतिवर्ष कस्बा कोटला के छात्रों को स्वैटर प्रदान करना व परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख ,जयबीर सिंह, शास्त्री शिक्षक डॉ.अमनदीप शर्मा , जेबीटी शिक्षक रोहित शर्मा उपस्थित रहे।
हाल ही में ऊना में सम्पन्न हुई इंटर कालेज जुडो प्रतियोगिता के 66 किलोवर्ग में राजगढ़ के मनौण निवासी अभिनव भारद्वाज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।अभिनव भारद्वाज डिग्री कालेज सोलन में द्वितीय वर्ष के छात्र है। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में अभिवन ने ऊना के मयंक को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अभिनव अब जनवरी माह में उतर प्रदेश के कानपुर में होने वाली विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।
अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी जोगिंदर नगर के द्रव्य गुण उत्कृष्टता केंद्र योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक फार्मेसी महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्रों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला के डीन एवं प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा औषधीय पौधों एवं चिकित्सा उपयोगी विषयों पर 6 दिन तक छात्रों का ज्ञान वर्धन किया जाएगा। संस्थान के प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी उज्जवल दीप के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष रुप से औषधीय पौधों की पूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिससे भविष्य में प्रशिक्षक छात्र निजी रूप से स्वरोजगार के लिए सक्षम हो सकेगे। वह इस प्रकार की प्रशिक्षण योजनाएं आयुर्वेद विभाग में बहु उपयोगी हो सकेंगी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ पंकज पालसरा ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत समय समय पर छात्रों के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आयुर्वेद की औषधियों की गुणवत्ता को बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है इस कार्यक्रम में औषधीय पौधों के नाम रूप ज्ञान गुण धर्म व प्रयोग के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आवास हीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत पांवटा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 161 व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 47 परिवारों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार की राशि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई। सरकार का यह भी लक्ष्य है की वर्ष 2022 तक कोई भी आवासहीन ना रहे। यह जानकारी पांवटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता व टोरू डांडा आंज में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने कार्यक्रम आयोजित करते हुए दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत देसी नस्ल की गाय को खरीदने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है, फसलों को बचाने के लिए बाड बंदी के लिए 80 प्रतिशत व सामूहिक तौर पर 85 प्रतिशत की अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान कलाकारों ने गीत संगीत से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट अपना स्थापना दिवस 17 दिसंबर को मनाएगा।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि 17 दिसम्बर को यूनिट अपने स्थापना दिवस के मौके पर मासिक बैठक का आयोजन भी करेगा। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा इस दिन सभी पुरानी मांगों के बारे में एक बार फिर प्रदेश सरकार को चेताया जाएगा। इस दिवस के दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा क्षेत्र इंदौरा और फतेहपुर में अधिकतर किसान गन्ने की खेती करते है। बता दें कि गन्ने की खेती तैयार हो चुकी है और किसान अपना गन्ना मुकेरिया मिल में सप्लाई कर रहे है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंदौरा व फतेहपुर मंड क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों के चेहरो पर मायूसी छाई हुई। किसानों को डर है कि कही उनके खून पसीने की मेहनत से तैयार किया गया हज़ारों एकड़ गन्ना दलालों के हाथों में न देना पड़ जाए। बता दें इंदौरा व फतेहपुर मंड क्षेत्र में पड़ते 37 गावों में गन्ने की खेती होती है। गावों में लगभग 4000 एकड़ भूमि पर किसान गन्ने की फसल की काश्त करते है। गौरतलब है कि पंजाब व हिमाचल सरकार की आपसी सहमति के बाद पंजाब की मुकेरिया चीनी मिल को पंजाब सरकार आदेश दिया था कि पंजाब के किसानों की भांति हिमाचल प्रदेश के किसानों के गन्नों की भी खरीद कर उन्हें उचित दाम दिया जाए। सूत्रों के हवाले से यह भी ज्ञात हुआ है कि पीछे 20 वर्षो से हिमाचल के किसान मुकेरिया मिल को अपना गन्ना बेच रहे है और आजतक गन्ने संबंधी कोई भी लिखित में शिकायत हिमाचल के किसानों द्वारा नही हुई है। लेकिन वंही हिमाचल के मंड क्षेत्र के किसान कुलदीप सिंह, प्रभदयाल, जयदीप राणा, प्यार सिंह, अतुल कुमार, राजेश ठाकुर, परमजीत सिंह आदि का कहना है कि कुछ लोग अपने निजी सवार्थ के लिए किसानों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे है। जिन्हें मंड क्षेत्र से 150 किलोमीटर दूर पंजाब में पड़ती वुटर चीनी मिल का सहयोग प्राप्त है। मंड के किसानों को यह डर है कि कहीं मंड में उक्त मिल द्वारा गलत तरीके से दी जा रही दखलअंदाजी से यह क्षेत्र मुकेरिया मिल से न हट जाए।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र रिकांगपिओ द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से जिला किन्नौर के ठंगी, मूरंग, यूला और जनकपुरी में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्थानीय लोगों व स्वयं सहायता समूहों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा शिविर के दौरान समन्वयक राजीव नेगी द्वारा लोगों को स्वयं सहायता समूह और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना का गठन और उसकी कार्यशेली, ऑनलाइन धोखादड़ी, एटीएम फ्रॉड, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, और भारत सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत से लोग जानकारी के अभाव में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं हालांकि बैंकों द्वारा लोगों को इस बारे में बार-बार जागरूक भी किया जा रहा है, परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होनें स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे भी लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक करें ताकि लोग इससे बच सकें।
जोगिंदरनगर सनातन धर्म सभा,आर्य समाज एवं शिव भूमि के पूर्व प्रधान 83 वर्षीय प्रमोद सिंह भंगलिया का वीरवार सुबह देहांत हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रमोद सिंह भंगलिया करीब चालीस वर्षों तक सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे है। शिव भूमि में उनके बेटे राजेश पाल भंगालिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रमोद सिंह भंगलिया के निधन पर विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जमवाल, सनातन धर्म सभा और शिव भूमि के प्रधान जुगल किशोर गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राकेश धरवाल, प्रेस क्लब जोगिंदरनगर तथा अन्य व्यापारिक संस्थाओं ने शौक प्रकट किया है।
जिला किन्नौर के कल्पा ब्लॉक के रकछम गांव में वीरवार को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की द्वितीय बटालियन द्वारा रकछम ग्राम पंचायत के उपप्रधान खजान सिंह के नेतृत्व में रकछम क्लब के बच्चों को खेलकूद की सामग्री भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल के साथ दो नेट भी वितरित किए। इस अवसर पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट लेखराज राणा ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का उद्देश्य है कि बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे आकर गौरव हासिल कर सके। उन्होंने रकछम क्लब के बच्चों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी समय दें ताकि भविष्य में वे एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में तैयार हो सके और गांव का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर रकछम ग्राम पंचायत के उपप्रधान खजान सिंह नेगी ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की आशा की।
जिला सिरमौर में 19 दिसम्बर को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके अर्न्तगत स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, क्षय रोग, पोषण अभियान व एचआईवी (एड्स) पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अर्न्तगत वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित किए गए लक्ष्यों के अनुसार ग्राम पंचायत कार्य योजना को संशोधित कर ग्राम सभा में अनुमोदन करवाने के अतिरिक्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत कार्य योजना में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण चरण-2 से सम्बन्धित कार्य डालना, समस्त ग्राम पंचायतें सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन बारे प्रस्ताव पारित करना, राजस्व ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित करने का प्रस्ताव पारित करना, कचरे के निपटान हेतू एक निरंतर प्रक्रिया को चलाने के लिए स्वच्छता कर लेने का प्रस्ताव, गंदगी फैलाने एवं कचरे को जलाने वाले उल्लंघनकर्ताओं को जुर्माना करने का प्रस्ताव पारित करना व ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाले कबाड़ियों को पंजीकृत करने का प्रस्ताव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा दिनांक 22 मार्च से 30 नवम्बर तक वर्षा जल संग्रहण के लिए किए जाने वाले कार्यों में से शेष बचे कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण किए जाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित करवाना, ग्राम पंचायत में स्थित प्रत्येक सरकारी भवन, संस्थान में आवश्यक रूप से वर्षा जल संग्रहण टैंक व संरचना का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव पारित करवाना ,आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के जिन परिवारों को वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाती है उन्हें मकान बनाने के दौरान 95 दिन का रोजगार मनरेगा योजना के अन्तर्गत उपलब्ध करवाए जाने का प्रस्ताव पारित करना शामिल है।
सिरमौर जिला के राजगढ़ तहसील के बखोग गांव निवासी न्यायधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर हाई कोर्ट में जज बनने वाले पहले सिरमौरवासी हैं। इनके पिता केदार सिंह ठाकुर पुलिस विभाग में डीएसपी थे और विभाग में बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें प्रेसिडेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। सुरेंद्र सिंह ठाकुर का चयन एडीशनल डिस्टिक एंड सेशन जज के रूप में सन 1990 में हुआ था और इन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं बतौर जिला एवं सत्र न्यायधीश दी। सुरेंद्र सिंह ठाकुर दो बार लीगल रिमेंबरांसर कम प्रिंसिपल सेक्टरी लाॅ रहे। वह रजिस्ट्रार विजिलेंस हाई कोर्ट में भी रहे। 2006 में इनका चयन हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश में हुआ था और 2013 में वे सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान वह हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशल अकैडमी की गवर्निंग बॉडी में मेंबर भी रहे है। वह हाईकोर्ट कॉलेजियम के भी मेंबर रहे। सेवानिवृत्ति के बाद 2014 में इनकी नियुक्ति बतौर जुडिशल मेंबर आर्म्ड फोर्सज ट्रिब्यूनल में हुई। वह चंडीगढ़ बेंच नॉर्थ इंडिया में 2016 तक रहे। उसके बाद सुरेंद्र सिंह ठाकुर चेयरमैन/ एडवाइजर लीगल स्टडीज शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन में रहे। 2019 से वह अपीलेट अथॉरिटी ऑफ उत्तरांचल अनएडिट प्राइवेट प्रोफेशनल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन रहे। अब इन्हे 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 वर्ष के लिए जूविनाइल जस्टिस एक्ट के तहत स्टेट सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
भारत सरकार द्वारा सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर गुजरात में तीन दिवसीए प्रीवाइब्रेंट गुजरात समिट 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें प्राकृतिक खेती पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के बारे में लघु किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले गुणों के बारे में संबोधित किया गया तथा प्राकृतिक खेती विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रीवाइब्रेंट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की और किसानो को संबोधित किया। इस उपलक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया तथा उन्होंने कहा कि बीज से लेकर मिट्टी तक, हर चीज का प्राकृतिक तरीके से इलाज कर सकते हैं। प्राकृतिक खेती में न तो उर्वरकों पर खर्च होता है और न ही कीटनाशकों पर। इसे कम सिंचाई की आवश्यकता होती है और यह बाढ़ और सूखे से निपटने में सक्षम है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंदर सिंह तोमर, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्राकृतिक खेती पर अपने विचार रखे। बता दें कि वेबिनार में कांगड़ा जिले की 806 पंचायतों से 16 हज़ार 290 किसानों ने भाग लिया। जिसमें 11,448 महिलाएं तथा 4842 पुरुष शामिल है।
सरकारी बैंको के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक के आह्वाहन पर पूरे देश मे आज बैंक बन्द हैं। दो दिन की इस हड़ताल के पहले दिन आज बैंक कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूको बैंक कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्टरी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की निजीकरण के खिलाफ है। आज देश भर में दस लाख से ज्यादा बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि देश नही बिकने दूंगा लेकिन उन्होंने सबसे पहले रेल, हवाई अड्डे व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रो के उपक्रमों को बेचा है। बैंकों को निजी हाथों में देने की तैयारी है। निजी बैंकों में जनता का पैसा सुरक्षित नही है यह कब दिवालिया हो जाये कहा नही जा सकता। 54 करोड़ जनधन खाते सरकारी बैंकों ने खोले हैं। देश की गरीब जनता तक लाभकारी योजनाओं को पहुचाने काम सरकारी बैंक करते हैं। दो दिन की हड़ताल के बाद अगर सरकार नही जागती है तो उसके बाद यह हड़ताल अनिश्चितकाल हो सकती है।
प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा कन्या सुरक्षा के दृष्टिगत अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। इस दिशा में बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना लक्षित वर्गों का सशक्त सम्बल बन कर उभरी है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेडू उपरला के गांव आदूवाल तथा ग्राम पंचायत रतवाड़ी और सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटोलीकलां तथा ग्राम पंचायत सांई में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने अभियान के तहत अवगत करवाया कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा प्रोत्साहित करने के लिए बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्मी 02 बेटियों के जन्म पर 12000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2021 से इस राशि को बढ़ाकर 21000 रुपए कर दिया है। योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में 9633 पात्र परिवारों की कन्याओं के नाम लगभग 2.27 करोड़ रुपए एफडी के रूप में जमा करवाए गए हैं। बेटी है अनमोल योजना के तहत सोलन विकास खण्ड में 1313, कण्डाघाट विकास खण्ड में 1606, धर्मपुर विकास खण्ड में 1995, कुनिहार विकास खण्ड में 2572 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 2147 लाभार्थियों को अनुदान राशि प्रदान की गई है। लोगों को अवगत करवाया गया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में 198 लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने पर 61.38 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। सोलन विकास खण्ड में 27, कण्डाघाट विकास खण्ड में 40, धर्मपुर विकास खण्ड में 38, कुनिहार विकास खण्ड में 39 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 54 कन्याओं के लिए यह सहायता राशि प्रदान की गई है। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। इस अवसर पर हिम केयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना, मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर व सहारा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी समूह गान ‘विकास की राह पर’ और एकल गीत ‘थामे पग-पग प्रगति की और’ के माध्यम से प्रदान की गई। लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए दस्तावेजों सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। कौशल विकास निगम के प्रशिक्षक समन्वयक गौरव ने इस अवसर पर कौशल विकास योजना एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। Solan Himachal News
भारतीय खाद्य निगम के सोलन जिला के कालूझिण्डा व सोलन स्थित गोदाम से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के शिमला एवं कुल्लू जिलों में कार्यरत थोक भण्डार केन्द्रों में खाद्यान्न के परिवहन कार्य की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। यह जानकारी बुधवार को जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक नरेन्द्र धीमान ने दी। नरेन्द्र धीमान ने कहा कि निविदाएं 04 जनवरी, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय में आमन्त्रित की गई हैं। यह निविदाएं 04 जनवरी, 2022 को सांय 03.00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी। यह निविदाएं शिमला एवं कुल्लू जिलों में कार्यरत थोक भण्डार केन्द्रों भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, नारकण्डा, रामपुर वाया नारकण्डा, चैपाल, आनी वाया नारकण्डा, निरमण्ड वाया नारकण्डा, ननखड़ी, चिड़गांव, रोहड़ू, हाटकोटी, नेरवा वाया चैपाल, कोटखाई, गुम्मा, जुब्बल तथा टिक्क्र वाया नारकण्डा के लिए खाद्यान्न परिवहन के लिए आमन्त्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित फार्म जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय से 03 जनवरी, 2022 को सांय 04.00 बजे तक 1000 रुपए के शुल्क की अदायगी कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोटोस्टेट प्रपत्र मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है। solan Himachal News
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग की अधिसूचना द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुहंर के वार्ड संख्या 03 कुहंर को अनारक्षित घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुहंर के वार्ड संख्या 03-कुहंर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया था। किन्तु पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020-21 व उप निर्वाचन 2021 के दौरान इस वार्ड से किसी भी अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र न भरे जाने के कारण यहां वार्ड सदस्य का पद रिक्त है। Solan Himachal News
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 16 दिसम्बर, 2021 को सोलन शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिषाशी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि 16 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के माल रोड, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आन्नद परिसर, न्यायालय परिसर, पीडब्लयूडी कालोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवान्ता माॅल, मैसर्ज पैरागान, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, मैसर्ज हिमानी एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों, अप्पर बाजार, राजगढ़ रोड, कोटला नाला, क्षेत्रीय अस्पताल, शक्ति नगर, जौणाजी रोड, नडोह, शूलिनी नगर, मोहन पार्क, चम्बा अपार्टमेंटस, शिल्ली रोड, चौक बाजार, लक्कड़ बाजार, सर्कुलर रोड, ठोडो मैदान, एवं आस-पास के क्षेत्रों, न्यू कथेड, पावर हाऊस रोड, हाउसिंग बोर्ड क्लीन, डिग्री काॅलेज, साईंटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, तहसील कार्यालय, ऑफिसर काॅलोनी, डाईट, टैंक रोड, खलीफा लाॅज, नानक विला, फाॅरेस्ट रोड, गलानग, खनोग, मतियुल, धोबीघाट एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त क्षेत्रों के अतिरिक्त 16 दिसम्बर, 2021 को ही प्रातः 10.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक चम्बाघाट चौक, फाॅरेस्ट काॅलोनी, फ्रेंडस काॅलोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेर खास, बेर गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों, बड़ोग, आंजी, शमलेच, नगाली, कोरों कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल, देहूंघाट, कायलर, तार फैक्ट्री, हाउसिंग बोर्ड रबोण, रबोण, वशिष्ठ काॅलोनी, कैलाश नगर, घट्टी, लवीघाट, गुरूद्वारा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय, डोमीनोज, वसन्त विहार एवं आस-पास के क्षेत्रों, पुलिस लाईन, उप कारागार, सब्जी मण्डी, कथेड़ बाई पास, नया बस अड्डा, पुराना पावर हाऊस मार्ग, बीडीओ कार्यालय, सूर्या विहार, खुण्डीधार, विवेकानन्द विहार, पैट्रोल पम्प, साईं मन्दिर, शामती, सयोन्थल, क्वागड़ी, धरान्जटी, बागड़, चिल्ला एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। Solan Himachal News
ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का प्रशिक्षण शिविर 13 से 15 दिसम्बर को काँगड़ा के सागर ग्लोरी पैलेस मे आयोजित किया गया। शिविर का समापन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं ओबीसी कल्याण निगम के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी के द्वारा किया गया। जिसमें त्रिलोक जमवाल मुख्यमंत्री राजनितिक सलाहकार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री, कृपाल परमार, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों तथा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। इस मौके पर ओपी चौधरी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को एक वर्ष के लिए जारी किए जाने वाले सर्टिफिकेट को तीन साल की मान्यता मिल सकती है। इसके संकेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए भी दिए है। सीएम ने कहा कि ओबीसी प्रमाण पत्र को तीन साल करने की मांग विचार योग्य है। राजस्व विभाग से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने के लिए 2018 में आय सीमा छह लाख प्रतिवर्ष से बढ़ाकर आठ लाख की है। सरकारी नौकरियों में युवाओं को पर्याप्त अवसर देने के लिए सरकार सीधी भर्ती से प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए 12 प्रतिशत और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए 18 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए ओबीसी आयोग की स्थापना की गई है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने 52 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया है।
मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 7055 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। वंही पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डांडा व अम्बोया में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशेष मीडिया प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत कलाकारों ने फोक मीडिया कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यदि आपके घर में गैस कनेक्शन नहीं है तो पंचायत के माध्यम से आवेदन करने पर मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। इस दौरान कलाकारों ने किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि सीधे किसानों के खाते में देने व किसानों को आधुनिक उपकरणों जैसे ट्रैक्टर, पावर टिलर व पावर वीडर आदि पर 50% की सब्सिडी देने की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने जहां एक और गीत-संगीत से लोगों का मनोरंजन किया वही साथ ही साथ लोगों को वर्तमान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई।
बुधवार को अंबेडकर भवन कोठिपुरा में कार्यसमिति श्री नैना देवी जी अपर मंडल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा मुख्य प्रवक्ता व प्रदेश आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव और जिला बिलासपुर की सह प्रभारी डॉ सीमा, मंडल के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर, महामंत्री रूपेश भट्टी, प्रकाश चंद, जिला सचिव ब्रिज लाल, जिला प्रवक्ता रोशन लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना देवी, मंडल प्रवक्ता शैलेन्द्र भरोल, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोरख सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सत्यदेव शर्मा, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता पवन ठाकुर, आईटी संयोजक मितेश कौशल, जिला आईटी कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता व ग्राम केंद्र प्रमुखों के साथ मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन के कार्यो को मज़बूती प्रदान करने और राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई।


















































