उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत बुधवार को माप तोल विभाग ने इंस्पेक्टर नीरज भारती की अध्यक्षता में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर मिठाई की दुकानों में चालान भी किये। बता दें कि 'फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया' ने गहनता के साथ डिब्बे सहित मिठाई तोलने वाले दुकानदारों ने भारी लूट मचा रखने के मसले को उठाया था। वहीं माप तोल विभाग ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ज्वालामुखी शहर में एक मिठाई विक्रेता और ग्राहक के बीच डिब्बे के साथ मिठाई तोलने के मामले पर संज्ञान ले लिया है। गौरतलब है कि एक ग्राहक को मिठाई के खाली डिब्बे का वजन ज्यादा लगा तो वह खाली डिब्बे का वजन करवाने पर अड़ गया। वहीं नाम न बताने की शर्त पर यह खबर मीडिया में प्रकाशित की गई जिसमें माप तोल विभाग के सौजन्य से बुधवार को अपने दल-बल सहित ज्वालामुखी शहर की मिठाई की दुकानों में जाकर चेकिंग की गई। साथ ही निरीक्षण के दौरान अनियमताओं के पाने पर विभाग ने चालान कर दिए। अधिक जानकारी देते हुए माप तोल विभाग के इंस्पेक्टर नीरज भारती ने बताया कि विभाग ने मौके पर जाकर उक्त दुकानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान देखा गया कि मिठाई की दुकानों के संचालकों द्वारा नियमो की अवेहलना की जा रही थी। जिस पर चार चालान करने के सहित आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी गयी है।
बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 58 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात में विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक नरेंद्र कुमार ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कक्षा नौवीं की छात्रा आस्था ने केवीएस स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने “भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा” गीत प्रस्तुत किया। वंही कक्षा नौवीं की छात्रा ईत्स्वी ने केवीएस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त बच्चों व शिक्षकों को बधाई दी। प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि जिस संस्था के साथ हम जुड़े हैं आज उसका जन्मदिन हैं, केवीएस की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी, जिसने आज 58 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।
शिक्षा खंड खुंडियां के पीटीएफ कार्यकारिणी के प्रतिनिधि, पीटीएफ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष संजय, पीसीजी की अध्यक्षता में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से तपोवन धर्मशाला में मिला। शिक्षा खंड खुंडियां के पीटीएफ कार्यकारिणी के प्रतिनिधि ने विधायक रमेश धवाला के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि शिक्षा खंड खुंडियां के लिए बजट का प्रावधान अति शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा खंड खुंडियां कार्यालय में 8 पद सृजित हैं, जिनमें केवल 2 ही पद भरे हैं। उन्होंने बाकी पदों को भी जल्द भरने कि मांग उठाई है ताकि कार्यालय का काम सुचारू रूप से चलाया जा सके। वहीं मौके पर ही योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, प्रारंभिक उपशिक्षा निदेशक से मौके पर पर बात की तथा अति शीघ्र समस्या का निपटारा करने को कहा।
सिविल अस्पताल पीर सलूही में शिक्षा विभाग से बतौर प्रधानाचार्य रिटायर हुए होशियार सिंह भारती द्वाराकांगड़ी धाम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां उक्त अस्पताल के सिनियर मेडिकल डॉक्टर पायल, डॉक्टर सचिन पीरसलूही, पँचायत प्रधान सोनू, पूर्व प्रधान तारा चन्द, राजकुमार, दीपिका,वरिंदर कुमार आदि ने शिक्षक होशियार सिंह भारती व उनकी पत्नी कान्ता देवी का शॉल व टोपी देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वही इस दौरान ग्राम पंचायत पीरसलूही के अलावा साथ लगते अन्य पंचायतों के लोगों का कार्यकम का आनंद उठाया।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते खुंडिया बग्गी में 15 दिसम्बर को क्रिकेट चैम्पियन लीग का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने इस चेम्पियन लीग का शुभारम्भ किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को युवाओं के लिए क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब सदस्य आशीष राणा ने बताया कि 15 दिसम्बर से इस क्रिकेट चेम्पियन लीग का आयोजन किया गया है। वहीं क्षेत्र की तमाम टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना देते हुए बताया गया कि विजेता टीम को 31000 रुपये व रनरअप टीम को 15000 रुपया पुरुस्कार के रूप में दिया जाएगा। वहीं चेम्पियन लीग में मुख्यतिथि रूप से पहुंचे ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर को एक नहीं बल्कि बहुत से लाभ होते हैं। खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से विकास होता है।
मंदिर में दान के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व् सांसद सुरेश कश्यप के नाम पर परवाणू के एक उद्योगपति से धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सुबोध गुप्ता को एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर फ़ोन आया। आरोपी ने उन्हें स्वयं की पहचान सांसद सुरेश कश्यप बताई। आरोपी ने उनसे सोलन में मंदिर निर्माण, भंडारा व जागरण के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये डोनेशन के तौर पर मांगे। 13 दिसंबर को सुबोध गुप्ता ने राशि आरोपी द्वारा बताए गए अकांउट नंबर पर ट्रांसफर कर दी। खाते में रुपये डालने के बाद उन्होंने जब संसद सुरेश कश्यप से बात की तो सुबोध गुप्ता को पता चला कि उन्होंने उनसे कोई राशि डोनेशन के तौर पर नहीं मांगी। इस बात की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को दिए ब्यान में माइक्रोटेक इंटरनेशनल के सीएमडी सुबोध गुप्ता ने कहा कि संसद सुरेश कश्यप के नाम पर एक व्यक्ति ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। सीएमडी सुबोध गुप्ता ने फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि खाते में एक लाख, 51 हजार रुपये डाल दिए, लेकिन बाद में पता चला कि फोन करने वाला कोई और ही था। बालाजी पावरट्रानिक्स प्लाट नंबर-12, सेक्टर दो परवाणू में सुरक्षा प्रमुख रि.लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मपाल ने इसकी शिकायत पुलिस थाना परवाणू में दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर परवाणू थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है
कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी- हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय पट्टा बराबरी में आयोजित की गई। बैठक में 17 दिसम्बर को अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस जोकि अर्की में होना है उसके लिए विशेष चर्चा बैठक में की गई। कश्यप ने बैठक में पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को 5,10 व 15 फीसदी लाभ समायोजित करके मूल वेतन में देने की मांग की है व छटे वेतन आयोग को अति शीघ्र लागू करने की मांग की है। बैठक में जगदेव गर्ग, रोशन लाल कौंडल, प्रेम चन्द कश्यप, नेक राम कौंडल, केशवा राम, दूनी चन्द ठाकुर, चेत राम, वीरबल परिहार, दीना नाथ गर्ग, शीश राम कश्यप, सूंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
कुल्लू के सैंज के लारजी बिहाली में पुलिस को एक बड़ी कमयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान तीन आरोपियों से 509 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार निवासी हरीपुर मनाली, ठाकुर सिंह निवासी हुरला सैंज, सपु निवासी देवधार सैंज के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लारजी बिहाली मार्ग में चरस तस्करी हो रही है। इसी के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी लारजी बिहाली के पास एक सेंटरो कार 121टी एचपी9401 में तीन युवक बैठे थे। पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार तीनों युवक घबरा गए। शके के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पिछे बैठे युवक सपु के पास से 509 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवाया और वाराणसी में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर परिसर का अवलोकन किया और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों से बातचीत की और भगवान काल भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को वाराणसी में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के काॅन्क्लेव में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काॅन्क्लेव की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्यों द्वारा केन्द्र प्रायोजित विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार किसानों की आय को कई गुणा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों जैसे गोमूत्र, गोबर और अन्य स्थानीय उर्वरकों का प्रयोग कर उगाए गए कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य प्राकृतिक खेती की श्रेष्ठ पद्धति को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहा है और किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्ष 2018 में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए 153643 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है और वर्तमान में 9192 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय में 63.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। फसल विविधिकरण को बढ़ावा मिला है क्योंकि किसान कम से कम नौ फसलें एक साथ उगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती करने से उत्पादन और किसानों की आय में भी में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में केन्द्र व राज्य की योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की उन्नति व जनकल्याण के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। काॅन्क्लेव में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। Shimla Himachal News
शोघी- मेहली बाईपास रोड पर बयोलीया के दोची गांव के नजदीक एक ट्रक व बाइक के बीच जानलेवा टक्कर हुई। इस हादसेमें बाइक सवार युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसार यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। मृतक युवक व युवती APG यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। युवक कोलकाता जबकि युवती एमपी की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर तथा अभिभावकों ने विद्यालय में चल रहे प्रवक्ताओं तथा अध्यापकों के रिक्त पदों पर अपनी चिंता जाहिर की। हेमराज ठाकुर ने कहा कि विद्यालय में इस समय 100 से अधिक बच्चे सामाजिक शास्त्र विषय पढ़ रहे हैं, लेकिन इस विषय के प्रवक्ता का पद 1 वर्ष से खाली पड़ा है। इसी प्रकार भूगोल के प्रवक्ता का पद भी 2 वर्षों से अधिक समय से रिक्त चल रहा है, एक पद भाषा अध्यापक का भी रिक्त हुआ है। कई बार विभाग को इस बारे अवगत करवाया गया है, लेकिन खेद है सरकार के नुमाइंदों ने भी आश्वासन ही दिए। विद्यालय की स्थिति जस की तस है, अभी तक इन पदों को विभाग और सरकार भरने में नाकामयाब रहे हैं। हेमराज ठाकुर ने कहा है कि विशेषकर प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने के कारण प्लस वन और प्लस टू में इन विषयों का अध्ययन कर रहे सैंकड़ों बच्चों को विषय का समुचित अध्ययन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार विज्ञान संकाय का अध्ययन कर रहे बच्चों को बिना प्रयोगशाला भवन के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रयोगशाला भवन का मामला भी विभाग के पास कई दिनों से लंबित पड़ा है उस पर भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने एक प्रस्ताव पारित कर विभाग के माध्यम से सरकार को भेजा है।
प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के कौशल को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप निखारने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कौशल विकास भत्ता योजना भी कार्यान्वित की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान में नालागढ़ एवं दून विधानसभा क्षेत्रों में प्रदान की गई। पूजा कला मंच, बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरौर एवं ग्राम पंचायत बरूणा के कोटला गांव में तथा सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पचांयत ढेला तथा ग्राम पंचायत लोधी माजरा में स्थानीय वासियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत अभी तक 1,33,763 लाभार्थियों के कौशल निखार पर 80 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। सोलन जिला में 13 हज़ार से अधिक युवाओं को कौशल विकास भत्ता योजना के अन्तर्गत 08 करोड़ रुपए से अधिक उपलब्ध करवाए गए। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाभार्थी महिलाओं को तीन किस्तों में 5-5 हजार रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे। योजना के तहत पात्र महिला को औसतन 6000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इनका लाभ प्राप्त के तरीकों को बताया। इस अवसर पर गृहणी सुविधा योजना, मुख्यमन्त्री खेत संरक्षण योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, हिम केयर योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब हमारे युवा नशे से दूर रहें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरौर के प्रधान धर्मपाल चन्देल, उप प्रधान जयपाल, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, प्रेमलता, कमलेश, बलबीर, ग्राम पंचायत बरूणा के प्रधान गुरमीत सिंह, उप प्रधान जगजीत सिंह, वार्ड सदस्य जसविन्दर कौर, बलबीर सिंह, ग्राम पंचायत ढेला की प्रधान नीलम, उप प्रधान तरसेम लाला चैधरी, वार्ड सदस्य मनोहर लाल, राम कृष्ण एवं सुरेन्द्रा देवी, ग्राम पंचायत लोधी माजरा की प्रधान दर्शना, पंचायत सचिव नीलम, वार्ड सदस्य कृष्ण एवं जोगेन्द्र सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। Solan Himachal News
प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी फसलों का बीमा करवानेे की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर, 2021 निर्धारित की गई है। यह जानकारी मंगलवार को कृषि विभाग के प्रवक्ता द्वारा दी गई। उन्होंने जिला के किसानों से आग्रह किया है कि 15 दिसम्बर, 2021 तक प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत गेहूं तथा जौ की फसलों का बीमा करवाएं। उन्होंने कहा कि किसान इन फसलों का बीमा अपने समीप के लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे अपने दस्तावेज लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाएं अथवा ऑनलाइन पोर्टल https://pmfby.gov.in पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारक किसान यदि इन योजनाओं का लाभ नहीं लेना चाहते तो संबंधित बैंक को इस बारे में अन्तिम तिथि से 7 दिन पूर्व सूचित करना होगा अन्यथा उनकी फसल का बीमा स्वतः हो जाएगा। गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 30,000 रुपए प्रति हैक्टैयर तथा 2400 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। जौ की फसल के लिए बीमित राशि 25,000 रुपए प्रति हैक्टेयर तथा 2000 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए प्रति हैक्टैयर 450 रुपए अथवा 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौ की फसल के लिए 375 रुपए प्रति हैक्टेयर अथवा 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। उन्होंने ज़िला के किसानो से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा करवाने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने समीप के कृषि अधिकारी से संपर्क कर 15 दिसम्बर, 2021 तक चयनित फसलों का बीमा करवाएं। Solan Himachal News
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र इन दिनों धर्मशाला के तपोवन में चल रहा है। सत्र में स्वास्थ्य के विषय को लेकर चर्चा की गई। जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने भी चर्चा में भाग लेते हुए सरकार से अर्की क्षेत्र में स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे कार्यो को लेकर जवाब मांगा। संजय अवस्थी ने कहा कि दाड़लाघाट में बना अस्पताल शुरू होने का इंतज़ार कर रहा है लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नही है। अर्की अस्पताल में कई कर्मचारियों के रिक्त पद चल रहे जिसे भरने में सरकार कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है। विधायक संजय अवस्थी ने चर्चा में भाग लेते हुए अर्की में खनन फंड से खर्च हुए 68 लाख रुपये के जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस फंड का दुरूपयोग हुआ है और नियमों के तहत माइनिग की रकम को किसी दूसरे क्षेत्र में खर्च नही किया जा सकता। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी सदन में उठाया। विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विस के क्षेत्र धुन्दन, कश्लोग, कुनिहार, बागा मांगल में स्वस्थ से सम्बंधित लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा विधानसभा सत्र में जोरशोर के साथ उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन मुद्दों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समझाया जाए। इस तरह विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विस क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखा।
आज़ादी के 75 वर्ष पूर्वोत्सव पर राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में प्राचार्य डॉ अनिल डोगरा की अध्य्क्षता में 'एचआईवी' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एक मिनट की वीडियो प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 'कलंक और भेदभाव' विषय पर एक मिनट की वीडियो बनाकर अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में अंचित राणा, अभिषेक, प्रतिभा, सोनाली ठाकुर औऱ निशा देवी ने भाग लिया। जिनमें से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनाली ठाकुर ने दूसरा स्थान औऱ बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निशा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रोफेसर रजनीश, प्रो सुषमा कुमारी, प्रो मीना कुमारी, प्रो नमिता सेखरी सहित सत्तरदीन और सत्यकाम उपस्थित रहे।
एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. विशाल शर्मा ने कहा जोगिन्दर नगर में निर्धारित दर से अधिक मीट व अंडे को बेचने संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जोगिन्दरनगर उपमंडल में निर्धारित दरों पर ही मीट व अंडे की बिक्री सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले मीट व अंडा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के भी कड़े निर्देश दिये गए हैं। साथ ही कहा कि मीट व अंडा विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दाम उपभोक्ताओं से नहीं वसूल सकते हैं तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की अवहेलना पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी मीट व अंडा विक्रेताओं को प्रतिदिन रेट लिस्ट भी प्रदर्शित करने को कहा गया है ताकि उपभोक्ताओं को इनके रेट की सही जानकारी उपलब्ध हो सके। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के हवाले से यह भी बताया कि सभी अंडा व मुर्गा विक्रेता अपने पास क्रय बिल रखना भी सुनिश्चित बनायें ताकि मांगने पर वे संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत कर सकें।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के विशेष फोक मीडिया प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बद्रीपुर व फूलपुर में कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। कलाकारों ने संत वाणी नुक्कड़ नाटक में बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 850 रुपए किया गया है। 65 वर्ष से 69 वर्ष तक की महिला को ₹1000 प्रतिमाह बिना किसी आय सीमा के तथा 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों की पेंशन बिना किसी आय सीमा के 15 सौ रुपए प्रतिमाह की गई है। खेत संरक्षण योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा तार बाड़ लगाने के लिए सरकार द्वारा उपदान दिया जा रहा है। हिम केयर योजना प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है जिसमें अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख तक का निशुल्क इलाज करने का प्रावधान है। इस प्रकार नाटक से उपस्थित जनता को संदेश दिया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। इस योजना में नया गैस कनेक्शन मुफ्त प्रदान किया जाता है। कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को बताया कि जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोक कलाकारों ने बताया कि समाज में छुआछूत की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दिया जा रहा है और समाज के सामान्य जाति के ऐसे युवक-युवतियों को जो अनुसूचित जाति के युवक युवतियों से विवाह करते हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, स्वावलंबन योजना, कौशल विकास योजना आदि कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में सोमवार के बाद आज मंगलवार को फिर बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ, जिससे विद्यालय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर नवोदय विद्यालय पहुंची व उन स्टाफ कर्मियों व बच्चों के करोना टेस्ट लिये, जिनके सोमवार को टैस्ट नही हुए थे। विभाग ने विद्यालय में मंगलवार को 223 बच्चों के टेस्ट किए जिसमें 17 बच्चे पॉजिटिव पाए गए जबकि 35 आरटीपीसीआर टैस्ट स्टाफ के किए गए जिनके सैम्पल कसौली भेजे गए,जंहा से उनकी रिपोर्ट आएगी। अब नवोदय विद्यालय में ही कोरोना पॉजिटिव छात्रों की संख्या 35 तक पहुंच गई है, जो की चिन्ता का विषय है। एक ही विद्यालय में इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने से लोगों में एक बार फिर कोरोना का भय बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासन व विद्यालय करोना के प्रति सचेत हो गया है। पॉजिटिव विद्यार्थियों को आइसोलेट करके उनका ट्रीटमेंट करके मेडिसिन आरम्भ कर दी गई है। जेएनवी परिसर को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है। सीएमओ सोलन राजन उप्पल ने बातचीत में बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में इतनी बड़ी संख्या में बच्चो का पॉजिटिव आना चिंता का विषय है। विभाग ने जेएनवी कुनिहार में सभी करोना पॉजिटिव छात्रों को आइसोलेट कर दिया है। विद्यालय परिसर को कन्टेनमेट ज़ोन बना दिया गया है। सभी पोस्टिव छात्रों की मेडिसिन आरम्भ करके ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नवमी और ग्यारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता का विषय एड्स महामारी को लेकर जागरूकता रखा गया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की टीमें बनाई गई थी। सभी टीमों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेष्ठा एंड फ्रेंड्स की टीम ने हासिल किया, द्वितीय स्थान पर कौशिक एंड फ्रेंड्स की टीम रही, जबकि मन्नत एंड फ्रेंड्स की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को हिमाचल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500, 300 और 200 रुपय की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एड्स महामारी को लेकर विद्यार्थियों ने बहुत शानदार रंगोलियां बनाई है, इसके लिए सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।
सोमवार को आम आदमी पार्टी अर्की विधानसभा की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जीत राम शर्मा को पार्टी ने अर्की विधानसभा के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी,जबकि सुरेश तनवर को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा यूथ विंग की कमान हरीराम को, महिला विंग की कमान अंजना को और अंकिता राठौर को महिला विंग का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। जीतराम शर्मा ने इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेवारी के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता, स्टेट ऑब्जर्वर सचिन राय, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी, प्रदेश संगठन कमेटी के चेयरमैन सतीश ठाकुर का धन्यवाद किया और कहा कि जो ज़िम्मेवारी उन्हें दी है उसे वे पूरी लगन और निष्ठा से निभाएंगे और जल्द ही एससी विंग, किसान विंग, अल्पसंख्यक विंग, ओबीसी विंग, रक्षक विंग व अन्य विंग्स का गठन कर करेंगे।
स्वर्ण आयोग के गठन की विधिवत अधिसूचना जारी करने पर श्री राजपूत सभा विकास खण्ड चौतड़ा ने खुशी जाहिर की है। राजपूत सभा चौंतड़ा के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण आयोग के गठन के लिए वे राजपूत सभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से सीएम जयराम ठाकुर व भाजपा सरकार का धन्यवाद किया हैं। उन्होंने कहा कि अभी चाहे इस आंदोलन को लीड करने वाले चेहरे बदले गए हो मगर इस आंदोलन की नींव जिन लोगों ने रखी व जिसे वे 25-30 वर्षों से निस्तर सोचते रहे, उन्हें एकदम दर किनार करना एक बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा कि वे आग्रह करते हैं कि उन्हें हर हाल में उचित सम्मान मिले व इस बात का संज्ञान लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग के बनने से स्वर्ण समाज के नौजवानों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। खास कर एट्रोसिटी एक्ट पर पुर्नविचार किया जायेगा ऐसी वे आशा करते हैं।
26 नवंबर को हाईकोर्ट से आए फैसले के बाद जेबीटी के करीब 40 हज़ार छात्र निराशा है। इसी के चलते 30 नवंबर को जेबीटी के सभी छात्रों ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सामने अपनी आवाज रखने के लिए संकेतिक धरना दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने जेबीटी छात्रों को आश्वस्त किया था कि प्रदेश सरकार जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ है और बहुत जल्द इस फैसले पर रिव्यु डाल दिया जाएगा। जिसके बाद सभी जेबीटी छात्र आश्वस्त हो गए थे। लेकिन पिछले 4 साल से हमेशा की तरह यह भी एक लारा ही लग रहा है ना तो प्रदेश सरकार ने अभी तक रिव्यू डाला है ना ही सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई। बेरोजगार संघ ने कहा कि उन्होंने पिछले 4 सालों से सरकार के ऊपर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा को यदि सरकार समय रहतेहुए संघ के हित में कोई उचित कदम नहीं उठाएगी तो आने वाले 20 दिसंबर को शिमला में उग्र आंदोलन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी के गठन करने के फैसले का स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, उपiधयक्ष सुमन वनीयल, सोनिया दड़वाल और प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने संयुक्त ब्यान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समय समय पर कर्मचारियों के हित में बहुत सारे फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुई जेसीसी की बैठक में भी पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुख मांगों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारी हितैषी है और उन्होंने पूर्ण आशा व्यक्त की कि इस कमेटी को शीघ्र ही मूर्त रूप देकर प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में शीघ्र ही कुछ निर्णय लेगी। इन कर्मचारी नेताओं ने विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे कर्मचारियों की भावनाओ से खिलवाड़ कर रहे है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सचमुच में यह नेता कर्मचारियों के हितेषी हैं तो वे उन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली करवाएं जहां पर यह सत्ता पर काबिज है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में कर्मचारियों का भारी उत्पीड़न हुआ है जबकि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था को मान्यता प्रदान कर अनेकों मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना प्रारंभ कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग 29 दिसंबर को शिमला में प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपतियों के सम्मेलन में युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने की रणनीति तैयार करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे और चेंबर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष समेत 20 बड़े उद्योगपति भी इसमें हिस्सा लेंगे। आयोग निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ ही प्लेसमेंट पर भी जोर दे रहा है। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक ने उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में दी। मानवाधिकार जागरूकता पर फाउंडेशन के साप्ताहिक वेबीनार में वह "निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के अधिकार" विषय पर मुख्य वक्ता थे। उन्होंने यह भी बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में विकलांग विद्यार्थियों को बराबरी का मौका दिए जाने के लिए आयोग ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव के अनुसार आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल कौशिक ने कहा कि 29 दिसंबर के सम्मेलन में प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से पास होने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की व्यापक रणनीति तैयार करने में 20 बड़े उद्योगपतियों का सहयोग भी लिया जाएगा।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन का जिला स्तरीय अखिल भारतीय पेंशन दिवस 17 दिसम्बर को अर्की के सामुदायिक भवन गौशाला में मनाया जाएगा। इस दौरान अर्की विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केडी शर्मा करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिव शक्ति कला मंच के कलाकार उपस्तिथ लोगों का मनोरंजन करेंगे। जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने जिला पेंशनर्ज के सभी सदस्यों व जिला की सभी इकाइयों के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों से अर्की में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। डीडी कश्यप ने बताया कि इस संदर्भ में पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरौरी हरिपुर की मासिक बैठक 15 दिसम्बर 2021 को सुबह 11 बजे पेंशनर्ज कार्यालय पट्टा बरौरी में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों को इस आवश्यक बैठक में भाग लेने का आग्रह किया गया है, ताकि 17 दिसम्बर को अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस जोकि अर्की में होना है उसके लिए इकाई की रूपरेखा बनाई जा सके।
हिमाचल प्रदेश की ओर से साढ़े 3 साल पहले प्रदेश में पद्म श्री सुभाष पालेकर द्वारा प्रतिपादित सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती विधि को शुरू किया गया था। जिसे अब देशभर में अपनाए जाने की तैयारी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 नवंबर के देश के नाम संबोधन में इस खेती को देशभर में लागू करने की घोषणा की गई थी और अब इससे एक कदम आगे बढ़ कर प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को प्राकृतिक खेती पर प्रीवाइब्रेंट गुजरात समिट के अंतिम दिन किसानों के नाम संबोधन करेंगे। 14 से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती पर विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा, जिसमें सरकारी तौर पर आंध्रप्रदेश के बाद हिमाचल में शुरू होने वाली प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री मोदी किसान को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन 16 दिसंबर को 11: 50 से शुरू होगा। प्रदेश के 72 हज़ार किसान वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुडेंगे। जिसमें कांगड़ा जिला के 814 पंचायतों से लगभग 16000 किसान होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल में प्राकृतिक खेती की कार्ये योजना और भविष्य की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
राज्य कर एवं कराधान विभाग सोलन ने सोमवार को अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर एवं कराधान जिला सोलन हिमांशु पंवर की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने लगन व ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। पंवर ने बताया कि सोलन जिला राज्य का सबसे बड़ा राजस्व अर्जित करने वाला जिला है। वर्ष 2021 के दौरान 1813 करोड़ रुपए का सकल राजस्व संग्रह किया। जबकि इस वर्ष 1583 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह रखा गया था। उपायुक्त पंवर ने इस अवसर पर पूरे स्टाफ को विभाग के स्थापना दिवस की बधाई दी।
गगरेट विधानसभा से समाजसेवी मनीष शारदा ने गूगलेहढ क्रेशर मामले में अधिकारीयों से जनता के पक्ष में काम करने की बात कही. उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा की गयी डी-मारकेशन में भी अधिकारी जनता के हितों को ध्यान में न रखते हुए सरकार के दवाब में काम करते हुए प्रतीत हुए. उन्होंने कहा की जनता की मांग है की उक्त गाँव में क्रेशर न लगे और नियमों के अनुसार घरेलू आबादी के समीप क्रेशर नही लगते परन्तु अधिकारी नियमों की अनदेखी कर रहे है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा. आने वाले समय में उक्त क्रेशर के खिलाफ सडकों पर उतरा जायेगा. उन्होंने कहा की उक्त सरकार में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में क्रेशरों एवं क्रेशर लगाने वालों का ही विकास हुआ है और आम जनता के हिस्से केवल छलावे ही आये हैं.
प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की पूरे देश में सराहना की जा रही है। हाल ही में एक गैर सरकारी संस्था स्काॅच ग्रुप द्वारा राज्य में गौसेवा के कार्य को सराहा गया है। उन्होंने बताया कि यह संस्था सरकारी विभागों या संस्थाओं द्वारा जनसेवा में किये जा रहे अभिनव कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत करती है। इस संस्था द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा गौवंश के संरक्षण के उद्देश्य से आरंभ अनुदान योजना को मेरिट पर आंका है। इस योजना के अंतर्गत राज्य गौसेवा आयोग के माध्यम से बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए पांच सौ रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि योजना से अन्य राज्य भी प्रभावित हुए हैं व इसे अपनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के प्रयासों से गौ सेवा आयोग का गठन कर बेसहारा गौवंश के लिए बेहतरीन कार्य किया है। वहीं, स्काॅच ग्रुप द्वारा इस योजना के मेरिट में आंके जाने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य पालन व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने गौसेवा आयोग के सभी सदस्यों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों व राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेसहारा गौवंश के लिए विभिन्न गौशाला व गौसदनों के साथ-साथ बड़े गौ अभयारण्य स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की सड़कों को बेसहारा गौवंश मुक्त कर दिया जाएगा। Shimla Himachal News
"जो बात कही हमने तुम भी समझ लेना, करना ना नशा कोई यह सब को बता देना " समूह गीत के माध्यम से कलाकारों ने नशा ना करने का संदेश पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरकोट व कुंडीयो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने बताया कि गांव में नशा निवारण कमेटियों का गठन करें ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। यदि कोई आस-पडोस में नशीले पदार्थों को बेचता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दें ताकि उन पर कार्रवाई कर अपने गांव व समाज को नशे से बचाया जा सके। कलाकारों ने नाटक संतवाणी से लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेटी के विवाह पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ₹51000 प्रदान करती है। इसके अलावा नाटक के अन्य पात्र के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना व मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100 पर अपनी शिकायत दर्ज कर तुरंत कार्रवाई होने की बात बताई गई।
कुछ दिनों पहले कुनिहार के मिडल स्कूल सिहांवाँ में एक चपरासी कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। लेकिन सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में एक साथ 15 बच्चों के पॉजिटिव आने से क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना का ख़ौफ़ पनप रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले नवोदय विद्यालय कुनिहार में 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके कारण सोमवार को डॉ दीपिका के नेतृत्व में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द,आशा वर्कर मनोरमा, रंजना व नीलम ने नवोदय विद्यालय में स्टाफ सहित 97 बच्चों के कोरोना टेस्ट किए, जिसमें 15 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। विद्यालय प्रधानाचार्य केके यादव ने बताया कि 3 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय में स्टाफ व बच्चों के कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। पॉजिटिव आए बच्चों को स्कूल में ही आइसोलेट कर दिया है। अभी और बच्चों के टेस्ट भी किए जाने है तब तक बाकी बच्चों को होस्टल में ही रखा जाएगा। बीएमओ अर्की राधा शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले नवोदय विद्यालय कुनिहार में 3 व गुरुकुल विद्यालय में 1 बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे इस लिए इन दोनों विद्यालयों में स्टाफ व बच्चों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। सोमवार को नवोदय विद्यालय में 97 सैम्पल लिए गए, जिसमें 15 बच्चे पॉजिटिव पाए गए है। बाकी टेस्ट मंगलवार को किए जाएगें। पॉजिटिव आए बच्चों को विद्यालय में ही आईसोलेट कर दिया गया है। एसडीएम अर्की को भी इस बारे में सूचित किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के पॉजिटिव आने से विद्यालय को कटेन्मेंट ज़ोन बनाया जा सकता है।
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हर जिला में नियुक्तियां की जा रही है। इसी के चलते हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मोहित शास्त्री को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त यूथ कांग्रेस हमीरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्ति के लिए उन्होंने सभी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार को बनाने के लिए यूथ कांग्रेस पूरा योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों से घर-घर जाकर लोगों को अवगत करवाएंगे।
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयु टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर उपमंडल राजगढ़ के स्लेच कैंची हाब्बन रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति व महिला से 3 किलो 44 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। दरअसल पुलिस को खनिवाड सनौरा राजगढ़ में चरस का धंधा करने की गुप्त सुचना मिली थी। इसी के चलते देर रात करीब साढ़े बारह बजे हाब्बन की ओर से आ रहे एक महिला व पुरुष को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से 3 किलो 44 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नेहरू युवा केन्द्र धर्मशाला के सौजन्य से सोमवार को स्वच्छता अभियान और श्रमदान अभियान डाडासीबा में स्थित कंप्यूटर सेंटर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में शहीद कृष्ण चंद, पीबी युथ कल्ब के प्रधान प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। इस अभियान में युथ क्ल्ब के प्रधान प्रमोद के द्वारा युवाओं को स्वच्छता एवं श्रमदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही कहा गया कि अपने आसपास साफ सफाई रखने और श्रम का दान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नेहरु युवा केन्द्र धर्मशाला द्वारा संस्थान को कचरा पेटी दान की गई और स्वत्छ्ता का सन्देश दिया गया। इस अभियान में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवियों राजेश और नेहा मेहरा ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
निम्बूआ व रुनझुनुआ पहाडी गाने पर अपनी महारत हासिल कर चुके गांव करियाडा स्थित पाईसा के हिमाचली लोकगायक मोहित गर्ग "गद्दी चला नौकरिया " गाने का पोस्टर प्रदेश जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, देहरा के विधायक होशियार सिंह व जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा द्वारा रलीज किया गया। इस गाने मे बतौर माडल ढलियारा के जाने माने पहाडी कामेडियन अनिल नीलू व कोमल ने अपनी शानदार भूमिका निभाई है व म्यूजिक सुशील कुमार गोगी ने दिया है। मोहित गर्ग से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि यह गाना अगामी तीन या चार दिन बाद यूटयूब पर आ जाएगा। बताते चलें आज हर जगह, हर फंक्शन, हर कार्यक्रम में पहाड़ी लोक गायक मोहित गर्ग का रूनझुनुआ व निबुंआ गाने की धमाल मची हुई है, प्रदेश में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी लोग इस गाने की फरमाईश करते हैI इस गाने के बारे में बताते हुए मोहित ने कहा कि सुशील गोगी के संगीत व फ्रंटलाइन फिल्म्स के निर्देशन में यह गाना प्रस्तुत किया गया हैI एक प्रश्न के उतर में मोहित ने बताया की पहले भी उन्हें बहुत सारे मंच मिल चुके है ओर अब तो उन्हें हिमाचल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी परफॉर्म करने का न्यौता मिल रहा हैI मोहित ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई व श्रोताओं को दियाI
रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही हिमाचल पथ परिवहन विभाग की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 22 लोग सवार थे। इनमें से 12 लोगों को हल्की चोटें आई है। हादसे में जख्मी हुए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोड बुलाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार इन्हें हल्की चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहें है। गौरतलब है कि यह हादसा सुबह के वक़्त हुआ है, ज़ब रिकोंगपीओ डिपो की बस रोहड़ू से वापस जा रही थी।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते जोड़ा द तालाब में रविवार को एक कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक 16 वर्षीय युवक द्वारा 11 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म किया गया है। बताया जा रहा बीती रात यह मामला ज्वालामुखी थाना में दर्ज किया गया है। उक्त युवक का मेडिकल करवा दिया गया है। मामले कि पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस थाना ज्वालामुखी में बीती रात यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने धारा 377 आईपीसी एवम पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने कुनिहार में एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान महासंघ के पुर्व अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा तथा महासंघ के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के पेंशनरों की लम्बे समय से चली आ रही प्रमुख मांग 65,70,75,व 80 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मुल पैन्शन में जोड़े जाने, 4-9-14 के वितिय लाभ को कर्मचारियो व पैन्शनरो को दिये जाने, पथ परिवहन के सेवा निवृत कर्मचारियों को मासिक पैन्शन का स्थायी भुगतान किये जाने व पेन्शरों के लिए सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन करने की मांग की है। गोपाल दास वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 1.5 लाख पैन्शनरो की इन प्रमुख मांगो को वर्तमान सरकार 4 वर्षो से टाल रही है। उन्होने सरकार से सवाल किया की क्या सरकार इस वर्ग से भी सड़को पर धरना प्रदर्शन करवाना चाहती है। गोपाल दास वर्मा तथा इन्दर पाल शर्मा ने सरकार से कर्मचारियो के लिये पुरानी पैशन स्कीम लागू किए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड की 18वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस विभाग को गद्दी समुदाय की भेड़ों और बकरियों की चोरी रोकने तथा अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने इस विषय पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसके अनुसार समुदाय के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी तय की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि गद्दी कल्याण बोर्ड में गद्दी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र से गद्दी समुदाय के सदस्यों को मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ग्रामीण परिवेश से सम्बन्ध रखते हैं और भेड़पालकों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उनका गद्दी समुदाय से विशेष लगाव है और उन्हें भी इस समुदाय का विशेष प्रेम और सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और महामारी के कारण गद्दी समुदाय को उनकी भेड़ तथा बकरियों के नुकसान का मुआवजा अविलम्ब मुहैया करवाया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गद्दी समुदाय की भेड़ और बकरियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उनके झुंड को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक में उठाए गए जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान खोलने और स्तरोन्नत करने सम्बन्धी मुद्दों की अलग से निगरानी करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके द्वारा जारी किए गए चराई परमिट किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित न किये जाएं। इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।
जिला स्तरीय पैराओलंपिक ट्रायल का आयोजन 15 दिसम्बर को कुनिहार में किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग जन जिनकी आयु 14 से 40 वर्ष है के लिए जिला सोलन के छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के मैदान में 15 दिसम्बर को ट्रायल का सुबह 10 बजे से शुभारम्भ किया जाएगा।गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के निदेशक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ी पैराओलंपिक के लिए ट्रायल दे सकते है। जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग, दृष्टिहीन, बहरा, बौद्धिक अक्षमता तथा व्हीलचेयर श्रेणी में दौड़, लॉन्ग जम्प, हाईजम्प, ट्रिपल जम्प, भाला, गोला व चक्का फेंक आदि स्पर्धाओं के लिए ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल हिमाचल प्रदेश पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन के अंतर्गत होगा व चयनित दिव्यांगों को राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए गुरमीत सिंह 7876743900 व बालक राम 9805740273 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने की सभी से अपील की गई है।
किन्नौर जिला में इन दिनों प्रतिदिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वही रात के समय तापमान माइनस में पहुँच रहा है। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब ऊँचाई वाले क्षेत्रों में जल स्त्रोत, पानी के झरने सहित नदिया भी जमने की कगार पर पहुँच गई है। वही दिन के समय में भी बर्फ की सिल्लियां जमी हुई देखी जा सकती है। जिसका स्थानीय व पर्यटको द्वारा खूब आनंद लिया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो किन्नौर जिला में आने वाले समय में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। यहाँ के लोगों को ठंड से दो-चार होना पड़ सकता है। मौसम में गिरावट आने से यहाँ के नकदी फसल सहित अन्य फसलों के लिए वरदान साबित होगा।
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज तहसील के मझान गांव में आगजनी का मामला पेश आया है। आग लगने से करीब 12 मकान प्रभावित हुए हैं। वंही आग का कहर अभी भी जारी बताया जा रहाहै। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम पैदल ही गांव की ओर रवाना हो गई है। मझान गांव में सड़क न होने के चलते यह नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। गांव में भी पानी की किल्लत होने के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर जल्द आग पर काबू न पाया गया तो आग के कारण दर्जन भर से अधिक मकानों को नुकसान हो सकता है। इस घटना से पुरे गांव में अफरातफरी का माहौल है।
अर्की विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-205 सड़क मार्ग, दिग्गल-मटुली सड़क व अर्की की समस्त सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी ने शीतकालीन विधानसभा सत्र में प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने कहा कि सड़कें भाग्य रेखाएं तो होती ही हैं, साथ ही किसी भी प्रदेश का श्रृंगार भी होती हैं। इनके रखरखाव के लिए चिंतन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट से भराड़ीघाट तक सड़क में जगह-जगह लगभग 2 फुट गड्ढे है। इन्हें सुधारकर हमें लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा। उन्होंने प्रश्न भी किया कि कुछ सड़के जोकि लोक निर्माण विभाग के पास है वो तो विभाग मुरम्मत कर भी लेता है, परन्तु उपचुनाव में प्रलोभन के लिए कुछ सड़के बनाई गई या फिर पंचायत व विधायक फंड द्वारा बनाई गई है, उन सडकों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि सदन में सरकार की विकासात्मक कार्यों को तरजीह दी गई, परन्तु न जाने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की क्या परिभाषा है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग धर्मशाला में भागसू कला मंच दाडनु ने घियोरी एवं जम्बल पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की नुक्कड़ नाटकों एवं गीतों के माध्यम से लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल ने लोगों को हिम केयर कार्ड बनवाने के फायदे भी गिनवाए। दल के संचालक ने बताया कि एक साल के लिए मात्र 1000 रुपये शुल्क देकर अस्पताल में दाखिल होने पर 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज करवाया जा सकता है। हिम केयर योजना के अंतर्गत एकल नारी , 40%से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष के अधिक आयु के बरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मिड डे मील वर्कर, मजदूरी आदि करने वाला व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा ई श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, नशा निवारण, मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए लोगों से आग्रह किया।
न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लाइज एसोसिएशन (NPSEA), हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम के अन्तर्गत कवर करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले और उनकी शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महिला विंग की अध्यक्षा सुनेश शर्मा और महासचिव भरत शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग धर्मशाला में पंजीकृत दल ओम सांस्कृतिक दल ने सुरानी, टिहरी, नाहलियाँ व छिलगा पंचायतों में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की नुक्कड़ नाटकों एवं गीतों के माध्यम से लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल ने लोगों को हिम केयर कार्ड बनवाने के फायदे भी गिनवाए। दल के संचालक पवन प्रभाकर ने बताया कि एक साल के लिए मात्र 1000 रुपये शुल्क देकर अस्पताल में दाखिल होने पर 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज करवाया जा सकता है। हिम केयर योजना के अंतर्गत एकल नारी, 40%से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष के अधिक आयु के बरिष्ठ नागरिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मिड डे मील वर्कर, मजदूरी आदि करने वाला व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा ई श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, नशा निवारण, मुख्यमंत्री गृहणी सुबिधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन जनकल्याण कारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए लोगों से आग्रह किया। इस अवसर पर छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह राणा, नाहिल्यां पंचायत प्रधान कमलजीत सिंह, उपप्रधान राजेश कुमार, देहरा ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है। स्कूल के छह विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। अब यह बच्चे राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्म्मेलन में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की खूशबू आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण मॉडल के माध्यम से घर की सुरक्षा के बारे में अपने विचार राज्य स्तर पर सांझा करेगी। जिला स्तर पर खूशबू के मॉडल को प्रथम स्थान मिला है। खूशबू द्वारा तैयार मॉडल होम आउटोमेशन सिस्टम थीम पर आधारित था। इसमें दर्शाया गया है कि किस तरह से घर को आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण किया जा सकता है। स्कूल के प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में स्कूल से जमा दो कक्षा की खूशबू ने जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मॉडल के माध्यम से खूशबू ने बताया कि घर में कोई भी अनहोनी जैसे आगजनी, चोरी, गैस रिसाव कोई भी घटना घटे तो मोबाइल के माध्यम से सारी जानकारी प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा अपने खेतों को जानवरों के आतंक से बचाए जाने के लिए भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाले सभी छात्रों को प्रिंसीपल परवेश चंदेल व अन्य स्टाफ ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने इस मुश्किल समय में भी सराहनीय प्रदर्शन किया है।
पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर की चौकी रानीताल के तहत रसूह चौक में गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया है। थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार के अनुसार कांगड़ा की ओर जा रही एक गाड़ी ने रसूह चौक पर खड़े पशुओं को हटा रहे एक व्यक्ति को हिट कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे टांडा में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से शिवशक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत साई में लोगों को वर्तमान सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का प्रचार नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा किया गया। इस मौके पर नशा एक अभिशाप है, के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। वहीं ग्राम पंचायत साईं में लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी गई। जिसमे बताया गया कि सरकार द्वारा कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को को क्या-क्या फायदे हो सकते है। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान हरिराम, बीडीसी सदस्य शशिकांत, उपप्रधान व वार्ड मेंबर आदि मौजूद रहे।


















































