दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के प्रांगण में आज 'फीट टचिंग सेरेमनी' (चरण स्पर्श समारोह) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके प्रति अपना आदर-भाव प्रकट किया। प्रिंसिपल उषा मित्तल ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो आधुनिक युग में कहीं न कहीं लुप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह डीएवी स्कूल की सदियों से चली आ रही परंपरा है। इस गतिविधि का आयोजन वीणा कौशिक और एक्टिविटी इंचार्ज रोहिनी द्वारा कक्षा छठी के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। समारोह में बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें दृष्टि ने अपनी माता सुप्रीत, मन्नत ने अपनी माता ज्योति ठाकुर, गौरिक ने दमयंती, परिनीति ने इंदु ठाकुर, ऋतिका ने रेखा, अयान ने निर्मल मेहता, नक्ष ने रंजना, अयान ने सुनीता ठाकुर और दिव्यांशु सहित अन्य बच्चों ने अपनी माताओं के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आगाज प्रिंसिपल उषा मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके बाद, हेड बॉय हिमांशु और हेड गर्ल सिमरत सहित अन्य बच्चों ने प्रिंसिपल उषा मित्तल के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां, जैसे नृत्य और गीत भी प्रस्तुत किए गए। अंत में, स्कूल प्रिंसिपल उषा मित्तल ने सभी माताओं को 'टोकन ऑफ लव' देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भाग लेकर सभी माताएं बहुत प्रसन्न थीं कि उनके बच्चे ऐसे विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जहाँ उन्हें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य भी दिए जाते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
शनिवार को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी लीला शंकर ने प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि तंबाकू के सेवन से मनुष्य मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है, और इसके सामाजिक दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि हमें यह प्रण लेना चाहिए कि जीवन में हम कभी भी किसी भी तरह के नशे से दूर रहेंगे, और जो कोई इस आदत में पड़ा हो, उसे इससे बाहर निकालने में मदद करेंगे। विद्यालय की स्वयंसेवी छात्रा मुस्कान व पूजा ने नशा निवारण पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात विद्यालय की सभी इकाइयों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें पोस्टर, स्लोगन व नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में चल रहे 5 दिवसीय जिला स्तरीय भारत स्काउट एंड गाइड समर कैंप के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुक्रवार को हाइकिंग के लिए डुमैहर के देवधार स्थित मनसा माता मंदिर का भ्रमण करवाया गया। इस समर कैंप के इंचार्ज तथा जिला सोलन स्काउट एंड गाइड के जिला आयुक्त राजकुमार गौतम द्वारा 28 मई को इस कैंप का शुभारंभ किया गया। राजकुमार गौतम ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के इस जिला स्तरीय तृतीय सोपान समर कैंप में 323 स्काउट्स 245 गाइड्स तथा विभिन्न पाठशालाओं से आए अध्यापकों सहित कुल 667 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कैंप का समापन 1 जून को होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का सामाजिक विकास होता है जो उनके भावी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड के जिला संयुक्त सचिव अरुण कुमार, डी सी धीमान, मीना भट्टी, महेंद्र पाल, आशीष कुमार, कल्पना देवी, सुनीता कुमारी, हनी कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार, मेहर चंद, अमरजीत कौर, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अरुण कुमार,उप प्रधानाचार्य हितेश कुमार सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की अहम बैठक 2 जून को सोलन में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक से पहले नड्डा के नेतृत्व में सोलन शहर में भाजपा तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। इस बैठक में वर्ष 2025 के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही, साल 2023 और 2024 में आयोजित पार्टी कार्यक्रमों की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समीक्षा भी की जाएगी। बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति, चीफ इंजीनियर विमल नेगी के निधन, राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों और नाकामियों सहित हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी व्यापक मंथन होगा। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेमकुमार धूमल को शामिल किया गया है, हालांकि दोनों नेताओं के सोलन की बैठक में शामिल होने के संभावना कम बताई जा रही है।
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला को सफल बनाने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज करदी है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा गत दिवस 20 से 22 जून तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के सम्बन्ध में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने मेला अवधि में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक तथा आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न स्थानों से आए लोगों तथा शहर वासियों को उचित व्यवस्था प्रदान करना ज़िला प्रशासन का दायित्व है। उपायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाना होगा कि इस अवधि में विद्युत, पेयजल एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं सतत क्रियाशील रहे। उन्होंने सभी विभागों को योजनाबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का अभिन्न अंग है और यह प्रयास किया जाना चाहिए कि लोगों को बेहतर कार्यक्रम सुनने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि मेले में अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के दौरान कलाकारों द्वारा हिमाचल प्रदेश के पारम्परिक वस्त्रों में लोक संगीत व वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए ऑडिशन 10 से 15 जून तक आयोजित किए जाएंगे। कलाकारों को प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि कलाकार मेले में प्रस्तुति देने के लिए अपना पंजीकरण hpsolan.nic.in पर जाकर शूलिनी मेला, 2025 लिंक पर जाकर करना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन व पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में पूर्व की भांति विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को खेल प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनियों के लिए उचित तैयारी करने के निर्देश दिए उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला अवधि में स्थानीय रूटों पर निःशुल्क मुद्रिका बस सेवा चलाना सुनिश्चित करें। वही अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
कुनिहार के अर्की रोड पर चार दिन पहले महादेव स्टील दुकान के बाहर खड़ी बोलेरो कैम्पर गाड़ी के चार टायर और एक जैक चोरी हो गए थे। इस मामले को पुलिस ने तेजी से सुलझाते हुए चोरी के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव जघाणा निवासी प्रेम चन्द ने पुलिस थाना कुनिहार में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी दुकान के पास खड़ी बोलेरो कैम्पर गाड़ी के टायर और अंदर रखा जैक चोरी हो गया है। चोरी की कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई गई थी।पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। बुधवार को थाना कुनिहार की पुलिस ने रामशहर से 26 वर्षीय बबलू उर्फ बलबीर (पुत्र स्व. राम लाल) निवासी गांव बहलम, तहसील रागशहर, जिला सोलन को गिरफ्तार किया। चोरी हुए चारों टायर और जैक बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।
द एसवीएन स्कूल में मंगलवार को स्कूल कमेटी का गरिमामय अलंकरण व कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को उनके पद और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग, पुष्पा गर्ग, सोना गर्ग और पीटीए अध्यक्ष मदन कपूर भी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। सबसे पहले चारों सदनों ने मार्च पास्ट करते हुए अपने परिचय के साथ सलामी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि टी.सी. गर्ग ने स्कूल कमेटी के सदस्यों को सेशे व बैजेस पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सिम्मी ने सभी चयनित छात्रों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपना दायित्व निभाने की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि 17 मई, 2025 को विद्यालय में चुनाव द्वारा पूरी स्कूल कमेटी का चयन किया गया था, जिसमें कक्षा 4 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने मतदान किया था। हेड बॉय के रूप में अतुल, हेड गर्ल- हर्षिता, स्पोर्ट्स कैप्टन- प्रबल जोशी, कल्चरल सेक्रेटरी - शेली , हेल्थ व हाइजीन - शौर्य, डिसिप्लिन इंचार्ज- तनिष्क अरोड़ा , उदय सदन के केप्टन सूर्यांश, वाइस कैप्टन अन्वी ठाकुर , उमंग सदन के केप्टन अदम्य, वाइस कैप्टन निकिता , उड़ान सदन के मुस्कान, वाइस कैप्टन ईशांत व उज्जवल सदन के केप्टन रोहिणी व वाइस कैप्टन नितिका चयनित हुए। समरोह के अन्त मे मुख्य अतिथि टीसी गर्ग ने सभी चयनित छात्र नेताओं को शुभकामनाए दी और पूरे सत्र में पूर्ण निष्ठा, उत्साह व आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने पद के कर्तव्य का वहन करने का आह्वाहन किया।
EuroKids प्ले स्कूल में आज नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रधानाचार्या सीमा बेहल ने बताया कि बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वतंत्रता सेनानी, परीकथाओं के पात्रों की अद्भुत झलक पेश की। प्रतियोगिता में विजेता घोषित किए गए बच्चों में आदितिल शर्मा, शारविल, अरिहन, सारिका, समदर्श, काव्यांश, अवयुक्ता, वैभवी, दीविशा, मिताक्षी, हैयांश, स्वर्णिका, शौर्य, राशि और कीरत शामिल है। प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों की भागीदारी की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को बैंक के मुख्य कार्यालय, सोलन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने की। बैठक में 75 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई, जिसमें बैंक की वित्तीय स्थिति, परिचालन योजनाओं, ग्राहक सेवाओं में सुधार, और भविष्य की रणनीतियों जैसे विषय शामिल थे। यह बैठक मौजूदा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अंतिम बैठक थी, वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल आगामी 15 सितंबर 2025 को समाप्त होने जा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने बोर्ड के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की और बैंक की प्रगति व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, पिछले वर्षों में बोर्ड के सामूहिक प्रयासों और समर्पण से बैंक ने अपनी सेवाओं और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हमने ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई नवाचार किए, जो भविष्य में भी बैंक की मजबूती का आधार बनेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सहकारी सिद्धांतों के अनुरूप संपन्न कराने पर बल दिया। नए बोर्ड के गठन के साथ बैंक के विकास और ग्राहक सेवाओं में और अधिक प्रगति की उम्मीद जताई गई है।
सोमवार को दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के प्रांगण में कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में चार-चार मेधावी छात्र शामिल थे। इस प्रकार कुल 16 युवा प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। मित्तल ने अपने प्रेरक संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि ऐसी प्रतियोगिताएं केवल जीतने-हारने के लिए नहीं होतीं बल्कि ये विद्यार्थियों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके मनोबल को बढ़ाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और लगन के साथ भाग लेना है। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुरमिंदर कौर,अंजना, संगीता ठाकुर और अनुपमा घोष द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में चार जोरदार राउंड थे। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता के समापन पर, प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच परिणाम घोषित किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, टीम-ए, जिसमें नितिन, नमन, सम्राट और रोहिन शामिल थे, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, टीम-सी, जिसमें सलोनी, कुमुद, गुंजन और आदित्य ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही टीम-डी, जिसमें इशिका, मन्नत, आयुष और अभिनव ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त, टीम-बी, जिसमें तन्वी, सिद्धिका, न्यानेशिया और तेजस को उनके सराहनीय प्रयास के लिए सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। अंत में, प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने सभी प्रतिभागियों को उनकी कड़ी मेहनत, उत्साह और खेल भावना के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन एक शांति पाठ के साथ किया गया, जिसने पूरे आयोजन को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल दिया।
कुनिहार विकास सभा के मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ,प्रधान गोपाल पंवर, दीप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर ,भागमल तनवर,बाबूराम तनवर, जगदीश ठाकुर ,बलबीर चौधरी, सन्नी राघव, ज्ञान ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर ,हेमराज पंवर, विनोद जोशी ,प्रेम राज चौधरी, इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि आजकल सोशल मीडिया व अखबारों पर देखने को मिल रहा है कि कुनिहार सिटी में कुछ ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसे आम आदमी चिंता में है। जैसा की मिडीया द्वारा मालूम हुआ है कि किसी व्यक्ति द्वारा सिविल हॉस्पिटल कुनिहार से सिरिंज की चोरी करना और मुख्य सड़क पावर हाउस की साइड पर दुकान के बाहर खड़ी हुई गाड़ी से टायरों का चोरी करना चिंता का विषय है इसलिए कुनिहार विकास सभा सीएमओ सोलन, बीएमओ अर्की से आग्रह करती है कि कुनिहार सिविल हॉस्पिटल में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाऐ जाए, अगर लगे हुए हो तो उन्हें दुरुस्त किया जाए ताकि किसी भी अपराधिक घटनाएं होने पर इनकी सहायता ली जा सके और स्थानीय पुलिस से भी आग्रह है कि कृपा करके रात को गश्त बढ़ाई जाए । उन्होंने कहा कि अब तो कुनिहार में चौकी के बजाय पुलिस स्टेशन है किसी प्रकार की नफरी की कमी भी नहीं है और सिविल कपड़ों में भी कुछ-पुलिस कर्मियों को ऐसे नौजवानों पर नजर रखनी चाहिए जो नशे के आदी है ऐसे नौजवानों का भी पता करना चाहिए कि सिरिंज की चोरी करना किसी चिट्ठे जैसे नशे के लिए चोरी करने को मजबुर है। विकास सभा द्वारा उठाए गए मांगों को पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से ले ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और आम लोगों का दोनों विभाग के प्रति विश्वास बना रहे।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को शाम नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भेंट की। शांडिल ने निर्भया निधि से मुख्य मंत्री आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर परियोजना के लिए 132.41 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर परियोजना के तहत एक ही स्थान पर आवासीय सुविधा के साथ-साथ प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल/व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र व मनोरंजन से सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस केंद्र में अनाथ, परित्यक्त बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले वृद्धजनों तथा शक्ति सदन में रहने वाली महिलाओं को रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल देखभाल संस्थानों के लम्बित भुगतान के रूप में 3,68,76,538 रुपये की राशि जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने पूर्ववर्ती राष्ट्रीय क्रेच योजना/पालना योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए 91.33 लाख रुपये, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.80 करोड़ रुपये तथा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2.22 करोड़ रुपये की लम्बित राशि जारी करने का भी आग्रह किया। धनी राम शांडिल ने कहा कि वन-स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, शक्ति सदन, सखी निवास और महिला सशक्तिकरण हब के तहत प्रबन्धन लागत वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमानकों से कम है। उन्होंने आग्रह किया कि इन मानकों को राज्य में प्रचलित न्यूनतम वेतन के बराबर लाया जाना चाहिए। उन्होंने जिला सिरमौर स्थित पावंटा साहिब में सखी निवास के निर्माण के लिए अंतिम किस्त के रूप में 27.85 लाख रुपये की राशि भी जारी करने का आग्रह किया। डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि पोषण अभियान के तहत केंद्र सरकार ने 2799.79 लाख रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि इस राशि के अतिरिक्त स्मार्ट फोन के लिए 804.68 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ-साथ 1831 लाख रुपये की लम्बित देनदारियां भी हैं। उन्होंने इसके दृष्टिगत भी धनराशि के लिए आग्रह किया।
सोलन: कंडाघाट पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम से अधिक चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंडाघाट थाना क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2025 को SIU टीम कंडाघाट में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि फोरलेन पर स्थित एक ढाबे के पास एक स्विफ्ट गाड़ी खड़ी है, जिसमें तेनज़िन गेशे और अंकित नाम के दो युवक बैठे हैं। सूचना मिली थी कि ये दोनों युवक भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन सप्लाई के लिए लाए हैं और कंडाघाट क्षेत्र में इसे बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्विफ्ट गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को धर दबोचा। इनकी पहचान तेनज़िन गेशे नेगी (उम्र 29 वर्ष), पुत्र थुपथन गेशे गलदन नेगी, निवासी गांव, डा.ख., तहसील पुह, जिला किन्नौर और अंकित (उम्र 25 वर्ष), पुत्र कृष्ण चंद, निवासी गांव फौला, डा.खा. थैली चकटी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 10 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना कंडाघाट में NDPS अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला (FIR दिनांक 23-05-2025) दर्ज किया गया है। सोलन एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद, वारदात में संलिप्त स्विफ्ट गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोठी के गांव नमोल में प्राचीन मां मंगला कुश्ती मेले का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया जाएगा। जानकारी देते हुए कुश्ती मेला कमेटी के प्रधान इंद्र सिंह व सचिव रंजीत ठाकुर ने बताया कि 26 मई सोमवार को कुश्ती मेले का आयोजन मां मंगला के प्रांगण में करवाया जाएगा। जिसमें स्थानीय पहलवानों सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवान भी इस कुश्ती में भाग लेकर अपने कुश्ती के दांवपेच दिखाएंगे। मेले में बच्चों के झूले व लोगों को खानेपीने व अन्य सामनों की दुकानें भी खूब सजेगी। उन्होंने बताया कि 26 मई को सुबह दलिये का प्रशाद बनाकर मां मंगला व गांव के अन्य मंदिरों में भोग लगाकर सभी को वितरित किया जाएगा। शाम 4 बजे अखाड़ा पूजन के साथ कुश्ती आरंभ कर दी जाएगी। मेला कमेटी व समस्त नमोल ग्राम वासियों ने सभी कुश्ती प्रेमियों से इस कुश्ती मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। कमेटी ने दुकानदारों से भी अपील की है कि समय पर पहुंचकर अपनी दुकान को कमेटी से चिन्हित करवा लें।
सोलन। सोलन जिला राइफल एसोसिएशन 23 मई से 25 मई तक महालक्ष्मी फर्नीचर, कैथलीघाट के पास 10वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में होगी, और इसके समापन अवसर पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर ने बताया कि इसमें .22 राइफल 50 मीटर, .22 पिस्टल 50 व 25 मीटर, .32 रिवाल्वर 25 मीटर और ट्रैप शूटिंग (12 बोर) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल प्रतियोगिता इसी अवधि में बाईपास रोड सोलन स्थित श्री बालाजी गन फायर शूटिंग अकादमी (छावनी रेस्टोरेंट के नजदीक) में होगी। प्रतियोगिता के लिए आवश्यक हथियार और गोला-बारूद प्रतिभागी शूटर्स को मौके पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा।
नगर पंचायत कुनिहार के क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का सीधा लाभमिलना शुरू हो गया है। खासतौर पर नगर पंचायत कुनिहार में शामिल ग्राम पंचायत हाटकोट, कुनिहार पंचायत के उच्चा गांव,तलाव, ग्राम पंचायत कोठी का कोठी गांव, कोठी 2, पुलहाड़ा के क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के चरण का सर्वे शुरू हो गया है, जिसके तहत नगर पंचायत कुनिहार में सभी पात्र लोगों को अपना घर बनाने के लिए 2.50 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी रिषभ पराशर सिविल इंजीनियर डायरेक्टर ऑफ़ अर्बन डेवलपमेंट ऑफिस कार्यकारी अधिकारी शिमला ने बताया कि ग्राम पंचायत कुनिहार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए पात्र लोगों को जानकारी दी। सभी पात्र लोग नजदीकी लोकमित्र केंद्र में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कुनिहार क्षेत्र का कोई भी स्थायी निवासी जिसका अपना पक्का घर नहीं है और जिसकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, वह पात्र व्यक्ति भूमि के दस्तावेज, ततीमा जमाबंदी, परिवार सूची, राशन कार्ड, आवेदक की बैंक अकाऊंट की कॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं शपथ पत्र के साथ 30 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। राकेश ठाकुर ने नगर पंचायत कुनिहार के पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस आवास योजना में प्रदेश सरकार से 35 हजार रुपए अलग से मिलते है। जिससे 2 लाख पचासी हजार रुपए आवास बनाने के लिए मिलते है। इसके लिए सभी पात्र लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाएं।
सोलन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा 23 मई से 25 मई तक कैथलीघाट महालक्ष्मी फर्नीचर के समीप 10वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर ने बताया कि इसमें .22 राइफल 50 मीटर, .22 पिस्टल 50 व 25 मीटर, .32 रिवाल्वर 25 मीटर और ट्रैप शूटिंग ( 12 बोर ) की प्रतियोगिताएं होगी। 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल प्रतियोगिता इसी अवधि में श्री बालाजी गन फायर शूटिंग अकादमी नजदीक छावनी रेस्टोरेंट बायपास रोड सोलन में होगी। प्रतियोगिता के लिए आर्म्स एनीमेशन प्रतिभागी शूटर को संगठन द्वारा मौके पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन मौके पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजीव कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
20 ,21 और 22 जून को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय माता शूलिनी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने की। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला सोलन के साथ-साथ पड़ोसी ज़िलों और देश विदेश में अपनी विश्ष्टिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी परम्पराएं जन-जन को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का संदेश देती हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि मां शूलिनी से सम्बन्धित विभिन्न परम्पराओं का पूर्ण निर्वहन हो। उन्होंने कहा कि यह मेला सोलन शहर सहित विभिन्न स्थानों में उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने सभी के आग्रह किया कि 20 से 22 जून के मध्य आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के अवसर पर अपने-अपने घरों को दीपावली की तरह सजावटी लाईटों के साथ सजाएं। डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले के दौरान तहबाज़ारी के कारण अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए कि मेले में तहबाज़ारी के लिए आने वाले व्यापारियों का पंजीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पंजीकरण मेले की आरम्भ तिथि से एक सप्ताह पहले किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शूलिनी मेला सम्भवतः एक मात्र ऐसा आयोजन है जिसमें तीन दिनों तक लगातार जगह-जगह भण्डारों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में माँ के दर्शन करने आने वाले एवं मेला देखने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहता। उन्होंने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए कि इस अवधि में लगने वाले भण्डारों के लिए स्थान चिन्हित करें और भण्डारों में दिए जा रहे भोजन का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि केवल पंजीकृत व्यक्ति ही भण्डारों का आयोजन कर सकें। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में यातायात सहित भीड़ नियंत्रण एवं अन्य कार्यों के लिए एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के स्वयं सेवियों की सहायता ली जाएगी। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल के कलाकारों को उचित समय प्रदान करने और कलाकार चयन को निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। वही उन्होंने कहा कि मेला अवधि में शहर में पुलिस व्यवस्था को सुचारू रखा जाए ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मी स्थल पर त्वरित पहुंच सकें। उन्होंने आमजन की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर ई-शौचालय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। वही उपायुक्त एवं माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने मुख्यातिथि को मेला आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों से अवगत करवाया। सहायक आयुक्त नरेन्द्र चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
सोलन के आंजी क्षेत्र में सामने आई चोरी की घटना ने स्थानीय नागरिकों और प्रशासन को हैरान कर दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के चारों टायर चुरा लिए। यह सब उस क्षेत्र में हुआ जहां पुलिस की नियमित गश्त होती है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन मालिक ने अपनी कार को रात के समय आंजी क्षेत्र में खड़ा किया था। जब वह सुबह अपने वाहन के पास पहुंचा तो उसने देखा कि कार के सभी चारों टायर गायब थे और गाड़ी ईंटों व पत्थरों पर खड़ी थी। यह दृश्य देखकर वाहन मालिक सन्न रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना ने उस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे अब तक अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गश्त वाले क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं हो सकती हैं, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा की क्या गारंटी है? एक स्थानीय निवासी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक है कि पुलिस की गश्त के बावजूद चोर आराम से कार के चारों टायर निकालकर ले जाते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस घटना को एक चेतावनी के रूप में ले। उन्होंने मांग की है कि मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाई जाए।
**एसवीएन विद्यालय में की छात्रा शगुन ठाकुर प्रदेशभर में हासिल किया 10वां स्थान ** हासिल किए 94.4 प्रतिशत अंक **विद्यालय पहुंचने पर शगुन का फूलमालाओं से किया गया भव्य स्वागत कुनिहार: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के एसवीएन विद्यालय की छात्रा शगुन ठाकुर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि शगुन ने वर्ष 2023 में दसवीं की वार्षिक परीक्षा में भी प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया था। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एसवीएन विद्यालय कुनिहार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 472/500 (94.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर शगुन ने न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि कुनिहार क्षेत्र में भी टॉप किया है। विद्यालय पहुंचने पर शगुन का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर जोरदार जश्न मनाया गया। अपनी सफलता पर बात करते हुए शगुन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से पांच से छह घंटे तक पढ़ाई की, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों, माता बंधु पाल और अपने मित्रों को दिया। शगुन ने यह भी बताया कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के घर पर रहकर ही पढ़ाई की है। बेटी के सर से उठा पिता का साया शगुन के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और उनकी माता आंगनवाड़ी में शिक्षिका हैं। शगुन का सपना एक आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना है। विद्यालय चेयरमैन ने किया 21 हजार रुपये देकर सम्मानित इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग ने इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय के अध्यापकों और अभिभावकों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही एसवीएन विद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चेयरमैन टीसी गर्ग ने शगुन को मिठाई खिलाकर 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। शगुन की माता बंधु पाल ने अपनी बेटी पर गर्व व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय शगुन की मेहनत और एसवीएन विद्यालय को दिया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग, पुष्पा गर्ग, प्रधानाचार्य पदमनाभम, रामेश्वर लाल, विद्यालय स्टाफ सहित बच्चे व अभिभावक गण मौजूद रहे।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्राओं ने बारहवीं कक्षा तीनो संकायों में टॉप किया है I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया हे जिसमे विद्यालय से कला संकाय में जसविंदर ने 92.2% अंक लेकर पहला , अपर्णा ने 87.6 % अंक लेकर दूसरा, नेहा ने 87% अंक लेकर तीसरा, अक्षिता ने 85.2 % अंक लेकर चौथा और निधि ने 81.6% अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है I वाणिज्य संकाय में प्रिया ने 89.2% अंक लेकर पहला स्थान , अनन्या ने 88.2% अंक लेकर दूसरा स्थान ,शगुन 86.2% अंक लेकर तीसरा , हिमांशी ने 81.8 % अंक लेकर चौथा और श्रिया ने 80.2 अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है I विज्ञान संकाय में जेसमीन ने 89% अंक लेकर विद्यालय में पहला, पलक पाल ने 87.2% अंक लेकर दूसरा और अद्तिया सिंह ने 86.8% अंक लेकर तीसरा, सारिका ने 86% अंक लेकर चौथा और सिमरन ने 85.8% अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया हे की कला और वाणिज्य संकाय का 100 प्रतिशत परिणाम रहा है उन्होंने इन सभी मेधावी छात्रों और इनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस परीक्षा परिणाम से पुरे विद्यालय में ख़ुशी की लहर है I उन्होंने बतया की बी एल स्कूल को लगातार 30 वर्षों से अच्छे परीक्षा परिणाम देते हुए हिमाचल प्रदेश में A ग्रेड का दर्जा मिला हुआ है I इस विद्यालय के बच्चे अच्छे परीक्षा परिणाम दे कर व् खेल कूद व् अन्य गतिविधियों में भाग लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय का , माता-पिता का और इलाके का नाम रोशन कर रहे है और समाज में एक अच्छे आदर्श नागरिक बन कर उभर रहे हैं तथा देश-विदेश में अपनी सेवाएँ दे रहे है I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी इन सभी मेधावी बच्चों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी I विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग ने इन सभी बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है I
सोलन: सोलन जिले के सपरून इलाके में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान निशा पुत्री परदेसी, उम्र 27 वर्ष, निवासी नेपाल के रूप में हुई जो हाल ही में रबौण, सपरून, सोलन में रह रही थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह के चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने उस चुन्नी को अपने कब्जे में ले लिया जिससे युवती ने फांसी लगाई थी। मौके पर मौजूद मृतका के परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निशा पिछले 10 से 15 वर्षों से मानसिक रूप से परेशान और बीमार चल रही थी। इस परेशानी के चलते वह कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी, जिसे मुश्किल से ढूंढकर वापस लाया जाता था। 16 मई को जब निशा के परिजन घर से बाजार गए हुए थे, तो उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोलन एसपी गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच से यही लग रहा है कि युवती ने अपनी मानसिक परेशानी और बीमारी के कारण ही यह कदम उठाया। मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने भी उसकी मौत पर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस मामले में धारा 194 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
धर्मपुर (सोलन): धर्मपुर पुलिस ने आउटडोर फर्नीचर वर्कशॉप से वैल्डिंग मशीन चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई 59,000 रुपये की वैल्डिंग मशीन भी बरामद कर ली है। पुलिस थाना धर्मपुर में 22 अप्रैल, 2025 को सोलन निवासी भूपिन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी सिहारडी में आउटडोर फर्नीचर की वर्कशॉप है, जहां पांच कर्मचारी काम करते हैं। 18 अप्रैल को उन्हें अनुज नामक कर्मचारी का फोन आया कि वर्कशॉप से वैल्डिंग मशीन गायब है। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि वर्कशॉप में काम करने वाला मुबारिक, जो कि उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, उनकी वैल्डिंग मशीन लेकर कहीं चला गया है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस शिकायत पर धर्मपुर पुलिस ने धारा 306 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम लगातार चोरी हुई वैल्डिंग मशीन और आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार, 16 मई, 2025 को धर्मपुर पुलिस टीम ने इस मामले में संलिप्त आरोपी मुबारिक हुसेन पुत्र मुहम्मद शफीक, निवासी गांव कोदरी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र 41 वर्ष को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई वैल्डिंग मशीन बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए आयुर्वेद के क्षेत्र में करियर बनाने का एक शानदार मौका सामने आया है। कृष्णा पंचकर्म केंद्र एवं प्रशिक्षण संस्थान, जो सोलन जिले के राजगढ़ रोड जटोली में स्थित है (विरोनिका होटल के पास), एक वर्षीय आयुर्वेदा पंचकर्म तकनीशियन डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान है जो इस विशेष कौशल-आधारित प्रशिक्षण को प्रदान करेगा। सत्र 2025-26 के लिए इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2025 है। संस्थान के अनुसार, पहली जुलाई, 2025 से नियमित कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (NSDC), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त यह डिप्लोमा कोर्स विशेष रूप से प्रशिक्षित पंचकर्म तकनीशियनों की वर्तमान और भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में सीमित सीटें हैं - केवल 25, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निजी और सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में कुशल पंचकर्म सहायकों की कमी को दूर करना है, जिससे रोगियों को बेहतर उपचार मिल सके। कृष्णा पंचकर्म केंद्र इस डिप्लोमा कोर्स को करने वाले सभी सफल छात्रों को शत-प्रतिशत नौकरी प्लेसमेंट का आश्वासन दे रहा है। पहले शैक्षणिक सत्र के लिए संस्थान किसी भी प्रकार की मेरिट सूची जारी नहीं करेगा, बल्कि सीधे आवेदन के आधार पर प्रवेश देगा। इच्छुक उम्मीदवार पाठ्यक्रम की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य संबंधित जानकारियों के लिए तत्काल 8219607261 और 9816539948, इन मोबाइल नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने सभी विश्वविद्यालयों के बीच अनुसंधान प्रभाव के लिए भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि शूलिनी को आईआईटी इंदौर (एच-इंडेक्स 145), आईआईटी हैदराबाद (एच-इंडेक्स 143), और आईआईटी भुवनेश्वर (एच-इंडेक्स 133) जैसे प्रमुख संस्थानों से आगे रखती है, शूलिनी विश्वविद्यालय की उच्च प्रभाव वाले अनुसंधान और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला और कुलपति प्रो. अतुल खोसला ने विश्वविद्यालय के संकाय और शोधकर्ताओं को उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए बधाई दी। कुलपति प्रो. अतुल खोसला ने कहा कि "150 के एच-इंडेक्स तक पहुंचना सिर्फ एक संख्या नहीं है - यह हमारे शोध की गुणवत्ता, स्थिरता और वैश्विक प्रासंगिकता का प्रतिबिंब है। यह मील का पत्थर एक शीर्ष वैश्विक शोध-संचालित विश्वविद्यालय बनने के हमारे दृष्टिकोण की पुष्टि करता है।" एच-इंडेक्स स्कोपस से प्राप्त होता है, जो सहकर्मी-समीक्षित अकादमिक साहित्य के लिए सबसे भरोसेमंद वैश्विक डेटाबेस में से एक है। इसे अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए एक बेंचमार्क के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। हिमाचल प्रदेश में 2009 में स्थापित शूलिनी विश्वविद्यालय ने लगातार नवाचार और शोध-आधारित शिक्षा के लिए प्रतिष्ठा बनाई है।
कुनिहार: बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के छात्रों ने दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की तीन मेधावी छात्राओं - अन्वी, गीतंश और मन्नत ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। विद्यालय के अध्यक्ष ने इस शानदार परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में उनके विद्यालय के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि भूमिका और केशव शर्मा ने 95.85% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, जतिन गुप्ता ने 95.43% अंकों के साथ तीसरा और इशिता ने 95.14% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में दीक्षा और दिया कौशल (94.85%), चैतन्य (94.71%), जतिन शर्मा (92.71%), मानसी (92.43%), पारुल (92.28%) और दिव्या व राधिका (92.14%) शामिल हैं, जिन्होंने क्रमशः पांचवां से दसवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधन ने प्रार्थना सभा में इन सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 71 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 68 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, और 20 छात्रों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय अध्यक्ष ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस शानदार प्रदर्शन से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है और विद्यालय के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी अध्यापकों ने भी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी।
भारत के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और आईईसी विश्वविद्यालय के ब्रैंड एम्बेसडर मिकी सिंह नरूला को जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भारतीय संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित किया गया, जहां पद्म श्री पुरस्कार विजेता अनुप जलोटा ने मिकी नरूला को एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की। इस समारोह में अनुप जलोटा ने मिकी नरूला के संगीत के प्रति समर्पण और विकास यात्रा पर गर्व व्यक्त किया और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं मिकी नरूला ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि "जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन से यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है।
कुनिहार के घौड़ी माता मंदिर में 17 मई को महामाई का भव्य जागरण कुनिहार स्थित घौड़ी माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शनिवार, 17 मई की रात को 26वां महामाई का भव्य जागरण आयोजित किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के सदस्य कौशल्या कंवर और पवन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कमेटी सदस्यों के सहयोग से इस जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष जागरण में गुरु कृपा जागरण मंच अर्की के जाने-माने कलाकार अपनी सुंदर झांकियों के साथ पूरी रात मां महामाई का गुणगान करेंगे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सभी मां के भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जागरण में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
परवाणू: परवाणू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक यूनियन परवाणू सेक्टर-2 के पास से दो युवकों को 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम 13 मई 2025 को गश्त पर थी, जब उन्हें सूचना मिली कि तेज सिंह और विनीत चौहान नामक दो व्यक्ति स्कूटी पर चिट्टा सप्लाई करने के लिए इलाके में आए हैं और ग्राहकों की तलाश में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को स्कूटी सहित धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनीत चौहान (37 वर्ष), निवासी गांव डग्यार, डाकखाना टकसाल, तहसील कसौली, जिला सोलन और तेज सिंह (38 वर्ष), निवासी गांव खड़ीन, डाकखाना नयाग्राम, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उनके कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनमें तेज सिंह एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल आठ मामले दर्ज हैं। वहीं, विनीत चौहान के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
एस.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, अनुशासन, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन मूल्यों का भी सह-विकास करता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण विद्यालय की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उनके व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके व्यक्तित्व में देखा जा सकता है। विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष भी गत वर्षों की तरह उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और समर्पित शिक्षण पद्धति को दर्शाता है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री टी.सी. गर्ग ने इस शानदार सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। परीक्षा में अव्वल रहें छात्रों में मानसी सिंह और ऐश्वर्या ने संयुक्त रूप से 700 में से 679 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी शिफा ने 677 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि दिशा शर्मा ने 658 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष, 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया। गणित विषय में मानसी ने 100 अंक प्राप्त किए। कंप्यूटर साइंस में 12 विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में 7 विद्यार्थियों ने 98 अंक प्राप्त किए। इस शानदार उपलब्धि पर सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन, पी.टी.ए. और शिक्षकों का धन्यवाद किया।
17 मई को आवश्यक रखरखाव के चलते सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सोलन विद्युत मण्डल के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 17 मई को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक ब्रुरी, कथोग, दधोग, सलोगड़ा, शिवालय मंदिर, पड़ग, कोठों, मेला मैदान, हरट, जल शक्ति विभाग की 1, 2 व 3 स्टेज ग्रानी, नेरी, झखोड़ी, माथियां, गलोथ, टिक्कर, गण की सेर, कोणार्क होटल के समीप का क्षेत्र, जराश, बैंक ऑफ इंडिया बसाल, मेहर कॉलोनी के कुछ क्षेत्र, चम्बाघाट गुरूद्वारा के आस-पास के क्षेत्र, प्राथमिक पाठशाला के समीप पार्वती निवास तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला, सेन्ट्रल प्राईम मॉल, गरीब बस्ती, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, चम्बाघाट चौक के कुछ क्षेत्र, बसाल मार्ग, बावरा, सूर्य किरण कॉलोनी, कथेड़, बसाल, कालाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, सेरी, पट्टी, धाला, डांगरी, गारा, धरोट, ज्यूण, आंजी सलुमणा तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 17 मई को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक एन.आर.सी.एम., करोल विहार, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फोरेस्ट कॉलोनी, हिमालयन पाईप, दमखड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमीबस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, शिल्ली में जल शक्ति विभाग की योजना, रिधिधार, कनाह बजनोल, नदोह, उपायुक्त आवास तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट के औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति व किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय पर परिवर्तन किया जा सकता है।
डाॅक्टर रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड, बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम के 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है । उन्होंने कहा कि इन पदों हेतु पुरूष एवं महिला दोनों ही आवेदक पात्र होंगे व शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं पास(साइंस), कम से कम 60 प्रतिशत तथा आयु 18 से 20 वर्ष रखी गई है। आवेदक 2024-25 का पासआउट होना चाहिए। कम्पनी द्वारा रूपये 175000/- प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) तो 20 मई 2025 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा तथा 21 मई 2025 को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय, धर्मशाला में सुबह 10ः00 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लोगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही डाॅक्टर रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड, बद्दी की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिये मो॰ 07807822548 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, दिशा कि बैठक वीरवार को शिमला लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण कर इसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शिता से किया जाए ताकि धन का उचित उपयोग हो और लोगों को समय पर लाभ मिले। सुरेश कश्यप ने कहा कि सोलन ज़िला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 225 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 194 कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण व रखरखाव के कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि सोलन ज़िला में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 355 करोड़ रुपए व्यय कर 101 योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 83,440 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 22,247 के स्वास्थ्य उपचार पर लगभग 2.40 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ज़िला में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जाए। सुरेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ज़िला में किसानों के 6160 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तहत ज़िला के विभिन्न स्थानों में 30 प्रशिक्षण शिविर लगाकर 895 किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। सांसद ने कहा कि ज़िला सोलन के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्बन्धित विभागों व पंचायती राज संस्थाओं से आग्रह किया कि वह ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा विभिन्न स्वरोज़गार सम्बन्धी योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत ज़िला सोलन में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मनरेगा के तहत ज़िला में मार्च, 2025 तक 11 लाख 89 हजार 13 कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में ज़िला सोलन में 1272 आवास स्वीकृत किए गए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि ज़िला सोलन में सांसद निधि से कार्यान्वित किए जा रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पुराने पूर्ण हुए कार्यों का उपयोग प्रमाण पत्र भी सम्बन्धित विभाग को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को लम्बित पड़े कार्यों की औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य आरम्भ करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा। वही बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप, ज़िला विकास अधिकारी रमेश कुमार, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, अन्य गणमन्य व्यक्ति व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ज़िला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति, दिशा की बैठक 15 मई को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राहुल जैन ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगी।
सोलन विधानसभा काएक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। वही उस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक सुदर्शन बबलू, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर उपस्थित थे।
मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरक पहल के तहत, शूलिनी विश्वविद्यालय ने रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के सहयोग से "मानवता के पक्ष में" थीम के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और सामुदायिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो सभी एक ही उद्देश्य के लिए एकजुट थे - सहानुभूति, एकता और करुणा के लिए खड़े होना। इस रैली को आधिकारिक तौर पर सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाई, जिन्होंने इस विचारशील पहल की सराहना की। अपने संबोधन में, उन्होंने आज की तेज-तर्रार, अक्सर विभाजित दुनिया में मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं और समुदाय से अपने दैनिक जीवन में करुणा की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया। जैसे-जैसे रैली सोलन के केंद्रीय क्षेत्रों से गुजरी, छात्रों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से जनता से संपर्क किया। उन्होंने शांति, समानता और हाशिए पर पड़े समुदायों के समर्थन की वकालत करने वाले संदेश वितरित किए। इस रैली का नेतृत्व शूलिनी विश्वविद्यालय से एसोसिएट डीन छात्र कल्याण (DSW) डॉ. नीरज गंडोत्रा ने अपनी टीम के साथ किया। यह रैली लोगों को दयालुता अपनाने, वंचितों का समर्थन करने और रोजमर्रा की जिंदगी में मानवता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन की गई थी। रैली की शुरुआत सोलन के मॉल रोड से हुई, जहाँ प्रतिभागी बैनर और हाथ से बने प्लेकार्ड लेकर एकत्र हुए। उन्होंने पुराने डीसी कार्यालय से पुराने बस स्टैंड तक अपना मार्च शुरू किया, सार्थक बातचीत और दृश्य संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। रैली के दौरान, प्रतिभागियों ने शक्तिशाली नारे लगाए जो सड़कों पर गूंजते रहे। प्लेकार्ड पर दिल से भरे संदेश लिखे थे जैसे कि "मदद करने वाले दिल से बड़ी कोई शक्ति नहीं है," यह याद दिलाता है कि वास्तविक समर्थन अक्सर निस्वार्थ भावना से उपजा है। अन्य पर लिखा था "मानवता के लिए, मानवता के साथ, मानवता के माध्यम से" और "एक साथ, हम दूसरों को ऊपर उठाकर बढ़ते हैं," इस विचार को पुष्ट करते हुए कि एकता और सहयोग सामूहिक विकास की ओर ले जाते हैं। प्रतिभागियों ने "एक मदद का कार्य, सौ मुस्कान" पंक्ति के साथ छोटे-छोटे कार्यों के मूल्य पर भी प्रकाश डाला और "रेड क्रॉस: आशा और मानवता का प्रतीक" प्रदर्शित करके सहयोग का सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन पुराने बस स्टैंड पर हुआ, जहाँ एक संक्षिप्त समापन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने भीड़ को संबोधित किया, सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें मानवता का संदेश फैलाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
16 मई को सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 16 मई को प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 09.50 बजे तक तथा तदोपरांत दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 02.20 बजे तक एम.ई.एस. क्षेत्र, अप्पर बाज़ार, मॉल रोड़, पुराना बस अड्डा से आई.टी.आई. गेट तक, टेलीफोन एक्सचेंज, पाण्डे हाउस, माईक्रोवेव, जवाहर पार्क, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, बिन्दल कॉलोनी, लोअर बाज़ार, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बाण मोहल्ला आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 02.20 बजे तक नेगी कॉलोनी, आनन्द कॉम्पलेक्स कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
युवराज सिंगला ने देश के प्रसिद्ध पाइन ग्रोव स्कूल कसौली में 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान किया प्राप्त
98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर युवराज सिंगला ने किया टॉप युवराज सिंगला का मेडिकल क्षेत्र में विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का लक्ष्य बी बी एन: देश की ख्याति प्राप्त फार्मा कंपनी क्योरटेक ग्रुप के सी.ई.ओ. सुमित सिंगला और रेशु सिंगला के पुत्र युवराज सिंगला ने मंगलवार को घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। युवराज ने सोलन जिले के कसौली स्थित देश के प्रतिष्ठित पाइन ग्रोव स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने इस परीक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। महज 16 वर्ष की आयु में यह सफलता प्राप्त करने वाले युवराज सिंगला ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह आगे चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करेंगे और इसके लिए विदेश जाकर उच्च अध्ययन करेंगे। उनकी इच्छा फार्मास्युटिकल सेक्टर में अनुसंधान कार्य करने की भी है। इस विशेष अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के सी.ई.ओ. सुमित सिंगला ने पाइन ग्रोव स्कूल के डायरेक्टर ए.जे. सिंह और विद्यालय के समस्त शिक्षकगण की कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह और उनकी टीम के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है कि पाइन ग्रोव स्कूल आज पूरे देश में अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान बना चुका है। युवराज की इस शानदार सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी माता श्रीमती रेशु सिंगला ने अपने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि युवराज का स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त करना उनके पूरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। इस अवसर पर सिंगला परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
13 मई को सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने पूरे वर्ष मिलकर इस उपलब्धि को संभव बनाया। बारहवीं कक्षा में शिवांग ठाकुर ने विज्ञान संकाय में 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रजत कुमार ने मानविकी संकाय में 94.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वही सृष्टि नेगी ने मानविकी संकाय में 94% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसी तरह दसवीं कक्षा में आदित्य प्रताप सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,हर्षवर्धन ने 94.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और नियति रौंटा ने 94 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और शिक्षकों की निःस्वार्थ मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत और शिक्षकों के लगातार मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हम सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।वही विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी इस शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या, शिक्षकों, अभिभावकों और विशेष रूप से मेहनती विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल बन चुका है।
कुनिहार: सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी कुनिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष, स्कूल ने न केवल शत प्रतिशत परिणाम दिया बल्कि छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय और इलाके का नाम रोशन किया। स्कूल के 24 विद्यार्थियों ने इस वार्षिक परीक्षा में भाग लिया, जिसमें अधिकांश छात्रों ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अतुल शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया और गणित में 100 में से 100 अंक तथा समाजिक विज्ञान में 99 अंक हासिल किए। यशिका ने 94.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तनिष्क अरोड़ा ने 87 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्क शर्मा ने 85.14 प्रतिशत अंक लेकर चौथा और तनवी जुनेजा ने 80.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर अतुल शर्मा ने कहा कि इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और द एसवीएन परिवार को दिया। स्कूल के चेयरमैन टीसी गर्ग और निदेशक लुपिन गर्ग ने सभी छात्रों, उनके अभिभावकों और स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या शिमी और पीटीए अध्यक्ष मदन कपूर ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी।
7 मई को सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 17 मई, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कण्डाघाट, डोलग, परोथा, डेढ़घराट, शन्हेच, टिक्कर, माही, सिरीनगर, हाथो, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, बाहरा, आंजी ब्रहमणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरो, जे.पी. विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिट्री स्कूल, जीतनगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहानी, बिन्नू, डुबलु, नगाली तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय पर परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
HPMRA ( HIMACHAL PRADESH MEDICAL REPRESENTATIVE ASSOCIATION) सोलन इकाई का वार्षिक अधिवेशन सोलन में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में लगभग 30 के करीब सदस्यों ने हिस्सा लिया तथा स्थानीय इकाई प्रधान विनोद धांटा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में बदलाव, लेबर लॉ को समाप्त करना, हड़ताल में जाने पर पाबंदी तथा यूनियन बनने पर पाबंदी सहित कई विषयों पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा 20 मई को विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल पर जाने का निर्णय भी लिया गया। इस अधिवेशन में पर्यवेक्षक बतौर राज्य प्रधान COM हुकुम शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में 13 सदस्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें प्रधान विनोद धनटा तथा विकास बरारी को सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर अर्जुन ठाकुर, सेक्रेटरी विकास बरारी, जॉइंट सेक्रेटरी प्रवीण शर्मा, ट्रेझर धर्मेंद्र जबकि सदस्यों में संजीव शारदा. सतीश ठाकुर, ललित सिंह, सुभाष और गौरव को चुना गया।
अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, शूलिनी विश्वविद्यालय ने रॉयल होलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन (आरएचयूएल), यूके के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जिसने बिजनेस मैनेजमेंट में 1+1 मास्टर प्रगति कार्यक्रम के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओए पर रॉयल होलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन (आरएचयूएल), यूके के प्रोवोस्ट और प्रो-वाइस-चांसलर (ग्लोबल) प्रोफेसर ट्रेसी भामरा और शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर पी.के. खोसला के बीच हस्ताक्षर किए गए। एमओए को आरएचयूएल में ग्लोबल पार्टनरशिप और बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख स्टीफन थॉमस ने शूलिनी विश्वविद्यालय के अपने कैंपस दौरे के दौरान प्रस्तुत किया। संपूर्ण यात्रा और समझौते पर हस्ताक्षर का समन्वय शूलिनी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय (ओआईए) द्वारा किया गया। एक दिवसीय यात्रा के दौरान, थॉमस ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और इकोलॉजिकल पार्क, वर्धमान इंडस्ट्री-एकेडमिया लैब, नैनो टेक्नोलॉजी लैब, PURSE लैब और आईपीआर सेल सहित प्रमुख शोध सुविधाओं का दौरा किया। यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमओए पर हस्ताक्षर करना था, जो शूलिनी के छात्रों को भारत में अपने मास्टर प्रोग्राम के पहले वर्ष और यूके में रॉयल होलोवे में दूसरे वर्ष की पढ़ाई करने में सक्षम बनाएगा। यह 1+1 मास्टर प्रोग्राम छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और यूके के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक से विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री प्रदान करता है। सहयोग के बारे में बोलते हुए, अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय की उप निदेशक डॉ. रोज़ी धान्ता ने कहा, हम अपने छात्रों को वैश्विक सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं इस यात्रा में कुलाधिपति और उपकुलपति के साथ बातचीत भी शामिल थी, तथा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ इसका समापन हुआ, जो वैश्विक शैक्षिक सहयोग में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक था।
कसौली (हेमेंदे कँवर): कसौली के कुठाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढलग के कायल मंझली गांव में रविवार रात एक दुखद हादसा सामने आया। भाट की हट्टी-रामपुर कुठाड़ सड़क चौड़ीकरण कार्य में कार्यरत एक टिप्पर चालक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह (43) पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गांव कोठा कणोंन, डाकघर गोयला पन्नर, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग एक वर्ष से ठेकेदार के अधीन टिप्पर चालक के तौर पर काम कर रहा था और कायल मंझली गांव में कर्ण वर्मा के मकान में किराए पर अपने साथियों के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, रविवार रात नरेंद्र सिंह दो मंजिला मकान की छत पर सोया हुआ था। अचानक तेज बारिश और हवा चलने के कारण जब वह उठा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे जब उसके साथियों और अन्य ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में देखा, तो उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान सतीश कुमार को सूचित किया। प्रधान ने तत्काल कुठाड़ पुलिस को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही कुठाड़, कसौली और परवाणु से डीएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की छानबीन की। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। डीएसपी परवाणु मेहर पंवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। इस बीच, उप तहसील कृष्णगढ़ के नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई राजेंद्र सिंह को पंचायत प्रधान की उपस्थिति में 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है।
जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार में लगातार लिप्त रहने वाले कुख्यात तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक हिरासत) के तहत कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई PIT NDPS Act 1988 के प्रावधानों के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य ऐसे अपराधियों को जमानत पर बाहर आकर फिर से नशा तस्करी में शामिल होने से रोकना है। पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने इस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नीरज शर्मा पुत्र तारा दत्त, निवासी शिमला और हाल निवासी वाकनाघाट, सोलन को धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत हिरासत में लिया और उसे 03 महीने के लिए जेल भेज दिया गया है। 38 वर्षीय नीरज शर्मा मादक पदार्थों की तस्करी का एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 04 मामले दर्ज हैं। इनमें से 03 मामले पुलिस थाना कंडाघाट में और 01 मामला जिला शिमला के बालूगंज में दर्ज है, जिनमें 1 किलोग्राम से ज़्यादा चरस और 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। आरोपी नीरज शर्मा इन मामलों में माननीय न्यायालयों से जमानत पर था, लेकिन इसके बावजूद वह नशा तस्करी में लगातार सक्रिय था और बार-बार पकड़े जाने के बाद भी जमानत पर रिहा होकर फिर से इसी धंधे में लग जाता था। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी को रोकने के लिए आदतन अपराधियों की निवारक हिरासत की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। जिला सोलन पुलिस नशे के खात्मे के लिए एक व्यापक अभियान चला रही है, जिसके तहत नशा तस्करी के सभी पहलुओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में मादक पदार्थों की सप्लाई और डिमांड दोनों तरफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने बाहरी राज्यों से नशा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोहों को चलाने वाले 134 तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके 56 अंतरराज्यीय नेटवर्कों को तोड़ा है। इसके अलावा, जिला पुलिस ने पहली बार तस्करों की नशे से अर्जित 5 करोड़ 50 लाख रुपये से ज़्यादा की संपत्तियां भी जब्त की हैं।
युद्ध की आशंका के दृष्टिगत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने शुक्रवार को सभी विभागों के साथ बैठक की और सभी विभागों को इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए। मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को ब्लैक आउट के समय प्रयोग किए जाने वाले साइरनों की जांच सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में लोगों तक साइरन की आवाज पहुंच सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को ज़िला सोलन में स्थापित सभी सोलर लाईटों को अस्थाई तौर पर बंद करने अथवा ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी आदेशों तक संवेदनशील क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को जवाहर पार्क में स्थापित साइरन के संचालन के लिए गृह रक्षा के जवान की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समयावधि के अनुसार उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में शीघ्र मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़िला के नागरिकों को सुरक्षा की दृष्टि से बिना कार्य के सांय बाद घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया ज़िला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दी जा रही एडवाइज़री का पालन करना सुनिश्चित बनाएं ताकि सभी सुरक्षित रह सके। उन्होंने नागरिकों से रात्रि के समय में अपने घरों की खिड़कियां ढंक कर रखने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, गृह रक्षा सोलन के आदेशक संतोष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सोलन: कंडाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देशविरोधी टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंडाघाट के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद अमल में लाई गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कंडाघाट में सिलाई का काम करने वाली एक महिला ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से कुछ ऐसा साझा किया जो देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है और भड़काऊ था। इसके साथ भारतीय सेना और आम नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली पोस्ट थी। शिकायत में यह भी कहा गया कि इस प्रकार की पोस्ट समाज में विद्वेष और अशांति फैलाने की क्षमता रखती है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में आरोपी महिला की पहचान 48 वर्षीय के रूप में हुई, जो कंडाघाट तहसील की निवासी है और पिछले 25 से 30 वर्षों से कंडाघाट में किराए के कमरे में रहकर सिलाई का व्यवसाय कर रही थी। कंडाघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस महिला द्वारा पोस्ट की गई सामग्री की तकनीकी और कानूनी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
ज़िला परिषद की त्रैमासिक बैठक वीरवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर गति प्रदान करें ताकि समय पर परियोजनाओं का लोगों को लाभ मिल सके। ज़िला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ज़िला परिषद सदस्य प्रदेश सरकार, ज़िला प्रशासन एवं आमजन के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी के सहयोग से ही समयबद्ध विकास सुनिश्चित हो सकता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहना चाहिए कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जा सके। रमेश ठाकुर ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी ज़िला परिषद के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर आमजन की समस्याओं को चरणबद्ध आधार पर निपटाएं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक से पूर्व प्रेषित करें ताकि इनका उचित समाधान किया जा सके। बैठक में शहर में श्वान की बढ़ती संख्या से हो रही परेशानी के बारे में चर्चा की गई। इस सम्बन्ध में उप निदेशक पशुपालन विवेक लाम्बा ने अवगत करवाया कि सोलन में श्वान नसबन्दी केन्द्र स्थापित किया जा रहा है जिसका संचालन शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने विश्वास दिलाया कि ज़िला प्रशासन, चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गतिशीलता भी लाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के अनुभव एवं बेहतर निर्णय आमजन की समस्या को कम करने में सहायक बनते हैं। बैठक में 50 पुराने मद व 03 नए मदों पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, फोरलेन, सिंचाई सहित अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ज़िला परिषद के सदस्यों को 20 जनवरी से 02 मई तक के आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया। वही ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में ज़िला परिषद उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप, विभिन्न ज़िला परिषद सदस्य, पंचायत समिति धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर व अन्य पंचायत समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विद्युत उपमंडल कुनिहार में जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं और जिन्हें समय पर बिजली नहीं मिल है। जिससे लोग खासे परेशान हो रहे है। जिसके बाद वीरवार को विद्युत उपमंडल कुनिहार के सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंदर सिंह चौधरी ने बताया कि उपमंडल के वे बिजली उपभोक्ता जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं और जिन्हें समय पर बिजली बिल नहीं मिल रहा है, वे अब एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर ऐप की मदद से आसानी से अपने बिलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने मोबाइल फोन में एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपने बिजली बिल की स्थिति देख सकते हैं, बल्कि बिजली की खपत, मीटर रीडिंग, भुगतान इतिहास और अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। वही सहायक अभियंता एचपीएसईबीएल कुनिहार ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और किसी भी तरह की परेशानी से बचें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को तकनीक के माध्यम से बेहतर सेवाएं प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है।
कुनिहार में पेंशनरों ने की बैठक, सरकार से वित्तीय लाभ जल्द देने की मांग कुनिहार: पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक पेंशन भवन तालाब कुनिहार में प्रधान विनोद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत सरकार की यह मांग की गई कि बाहरी देश के घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाए, ताकि देश में पहलगाम जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पेंशनरों ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के जवानों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर यह साबित कर दिया कि आतंकियों को कैसे मिट्टी में मिलाया जाता है। इस स्ट्राइक के लिए पेंशनर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पेंशनरों का यह भी कहना था कि हमें पूरा विश्वास है कि मोदी सरकार देशवासियों को किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने देगी। बैठक में पेंशनर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कई विषयों पर चर्चा की गई और पेंशनरों के वित्तीय लाभ शीघ्र देने की मांग की गई। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। पेंशनरों का कहना था कि जुलाई 2022 से मार्च 2024 तक के महंगाई भत्ते का एरियर अभी तक नहीं दिया गया है, जिसे जल्द जारी किया जाए। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत कर्मचारियों की एकमुश्त कटौती को 15 वर्षों के बजाय 10 वर्ष 8 महीने के बाद पेंशन के साथ समायोजित करने के आदेश दिए जाएं, जैसा कि कुछ राज्यों ने पहले ही किया है। साथ ही, 65, 70 और 75 वर्ष के सेवानिवृत कर्मचारियों को 5, 10 और 15 प्रतिशत के लाभ को मूल वेतन पर समायोजित कर पेंशन में दिया जाए। पेंशनरों ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार से यह अनुरोध किया गया कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत कर्मचारियों के वित्तीय लाभ संशोधित वेतनमान के तहत अभी तक कोई भी भुगतान नहीं हुआ है, जबकि एक जनवरी 2022 के बाद से सेवानिवृत कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जा चुके हैं, जो कि अन्यायपूर्ण और पक्षपाती निर्णय है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकार से जल्द जेसीसी की बैठक बुलाई जाए ताकि लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों का तुरंत भुगतान नहीं किया गया, तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पेंशनरों का कहना था कि माननीयों को अपनी भत्ते में वृद्धि करने के लिए वित्तीय संकट नहीं होता, लेकिन जब कर्मचारियों और पेंशनरों की बात आती है तो यह संकट सामने आ जाता है। बैठक में विनोद जोशी, महासचिव चेतराम, सूर्यकांत जोशी, ज्ञान जोशी, दिलाराम तंवर, दीपराम ठाकुर, डी. एन. परिहार, गोपाल सिंह पावर, राजेंद्र शर्मा, गोविंद राम, जगदीश, कृष्ण लाल तनवर, दिलाराम पंवर, विजय कंवर आदि पेंशनर मौजूद रहे।


















































