12 पंचायतों को शामिल करने की आवश्यकता, सिर्फ सपरून ने दी सहमति सोलन को नगर निगम बनाने के लिए शहर की समीपवर्ती 12 पंचायतों को शहरी परिसीमन में शामिल किया जाना आवश्यक हैं। दरअसल, बिना इन पंचायतों के विलय के 50 हज़ार जनसँख्या का मापदंड पूरा नहीं होता। इनमें से कुछ पंचायतों का आंशिक विलय होना हैं तो कुछ का पूरा। नगर निगम के लिए अब तक आश्वासन तो खूब मिले, लेकिन जिन पंचायतों को शहर में मिलाया जाना हैं उन्हें कभी भी एक मंच पर लाकर चर्चा नहीं की गई। जानकारी के अनुसार 2018 में नगर परिषद् ने ऐसी 8 पंचायतों को नोटिस जारी किये थे, किन्तु कुछ नहीं हुआ। नगर परिषद् अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर के अनुसार हालहीं में लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता लगने से पूर्व कुछ पंचायतों को नोटिस ज़ारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी पंचायत से कोई जवाब नहीं मिला हैं। हालांकि मिली जानकारी अनुसार इनमें से एक पंचायत (सपरून ग्राम पंचायत ) ने ग्राम सभा में इस हेतु प्रस्ताव पारित किया हैं। इसके अतिरक्त किसी भी पंचायत की ग्राम सभा में इस हेतु प्रस्ताव पारित होने की कोई जानकारी नहीं हैं। फ्लोटिंग आबादी कहीं अधिक 2011 सेंसेस के अनुसार शहर की आबादी करीब 39200 हैं। किन्तु इसमें कोई संशय नहीं हैं कि शहर की फ्लोटिंग आबादी 70 हज़ार से भी अधिक हैं। शहर में करीब 20 छात्र रहते हैं, जो आसपास के शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं। लोग भी चाहते हैं शामिल होना विलय की जाने वाली पंचायतों को एक मंच पर लाकर कभी चर्चा नहीं की गई। कई पंचायतों के लोग भी नगर निगम में शामिल होना चाहते हैं, किन्तु उनसे कभी भी संवाद स्थापित करने का प्रयास नहीं किया गया। ग्राम पंचायत सपरून ने किया प्रस्ताव पास अधिकांश ग्राम पंचायतों की ग्राम सभा में इस हेतु प्रस्ताव नहीं लाया गया। सिर्फ ग्राम पंचायत सपरून में इस हेतु 7 जुलाई को प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें पंचायत के आबादी बहुल क्षेत्र को शहरी परिसीमन में शामिल करने पर सहमति बनी थी। वित्तीय लाभ पर नहीं स्पष्टता विलय होने वाली पंचायतों को क्या लाभ दिए जाएंगे और उनके वित्तीय लाभ कब तक और किस प्रारूप में ज़ारी रहेंगे, इस बार में कोई फार्मूला नहीं सुझाया गया।
लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर किया समाधान ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह पंवर ने की। सभा में पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम कुमार भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बैठक में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मृत्यु पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद बीपीएल परिवारों की सूची की समीक्षा की गई और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। ग्राम सभा की बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। ग्राम सभा में 175 सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया और अपील की कि पंचायत के विकास कार्यों में सभी बढ़-चढ़कर सहयोग दें। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अपने गांव को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें तथा कूड़ा कचरा उचित स्थान पर एकत्रित कर उसका निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि अपने समीप पानी के स्रोतों की सफाई भी अति आवश्यक है ताकि वर्षा ऋतु में हम बीमारियों से बचे रहें। उपस्थित लोगों ने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सभा में पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड पंच नजरों राम,अमरावती,इंदिरा, रीता देवी,बृजमोहन शर्मा,गीता देवी,तकनीकी सहायक कुलदीप कुमार,जीआरएस बदन ठाकुर,पंचायत सचिव खेमराज,रमेश कुमार,बाबू राम,आचार्य,बालक राम, अशोक शर्मा,पूर्व उपप्रधान रतन लाल शर्मा,पूर्व प्रधान सोमादेवी उपस्थित रहे।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा सप्ताह गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह (22-7-19 से 27-7-19 तक) मनाया जा रहा है। इसमें छात्रों को सड़क पर चलते समय सावधानी बरतना, हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, ड्राइविंग लाइसेंस का होना और सभी यातायात नियमों से अवगत करवाया जाएगा। सोमवार को नृत्य और संगीत विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर नृत्य, गीत,और कविता की बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। भाषण द्वारा भी सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत माथुर ने कहा कि अगर देश का हर नागरिक यातायात के नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटना से अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि अपने परिवार, आसपास के लोगों व सगे संबंधियों को भी इस विषय में जानकारी दें ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।
बिजली खपत पर रहेगी निगरानी अब आप जल्द ही मोबाइल फ़ोन के ज़रिये अपने घर और कार्यालय में हो रही बिजली की खपत में नज़र रख सकेंगे। इसके लिए हिमाचल सरकार सभी पुराने मीटरों को बदल कर स्मार्टबिजली मीटर लगाने जा रही है। राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जे पी कालटा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम जल्द शुरू होगा। एक मोबाइल एप्लीकशन करनी होगी डाउनलोड स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को एक मोबाइल ऐप्प अपने फ़ोन पर डाउनलोड करनी होगी। इसकी मदद से उपभोक्ता किसी भी समय यह जान सकेंगे कि उन्होंने कितनी बिजली इस्तेमाल की। इस मीटर को उपभोक्ता प्री-पेड मीटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। प्री-पेड मीटर मोबाइल फ़ोन की तरह ही इस्तेमाल होंगे। इसके अलावाउपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने का विकल्प भी मिलेगा। अब रीडिंग लेने के लिए उपभोक्ताओं के घर नहीं जायेंगे बिजली बोर्ड कर्मचारी स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद बिजली बोर्ड कर्मचारियों को उपभोक्ता के घर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस मीटर से ऑनलाइन रीडिंग ले ली जाएगी। लो वोल्टेज, बिजली बंद होने और बिजली चोरी होने की भी कण्ट्रोल रूम में जानकारी पहुंचेगी। बिल जमा न करने पर कंट्रोल रूम से ही कनेक्शन काट लिया जाएगा। मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को भी चुकाना होगा शुल्क एक स्मार्ट बिजली मीटर 2800 से 3000 रूपए में पडेगा। इसके लिए केंद्र करीब 1200 रूपए प्रति मीटर सब्सिडी देगा। शेष खर्च राज्य बिजली बोर्ड और उपभोक्ताओं को उठाना पडेगा। पुराने बिजली मीटरों की राशि उपभोक्ताओं के शेयर में एडजेस्ट करने की भी योजना है। 2022 तक लगेंगें प्रदेश में 24 लाख स्मार्ट बिजली मीटर पहले चरण में शिमला और धर्मशाला दोनों शहरों में इस साल 1.35 लाख मीटर बदले जायेंगें। इसके बाद पुरे प्रदेश में साल 2021-22 तक 24 लाख स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का लक्ष्य है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर जिला कांग्रेस ने शौक जताया है। रविवार को सोलन के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में सोलन विश्राम गृह में शीला दीक्षित को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई और ईश्वर से उनकी पवित्र आत्मा को शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शांडिल ने कहा देश की राजधानी दिल्ली को विकास के चरम पर ले जाने के लिए उनको सदैव याद किया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, सोलन ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर,सावित्री सांख्यान, कुलराकेश पंत, जगमोहन मल्होत्रा, अरूण शर्मा, सुरिंदर सेठी,पुनीत शर्मा,मुकेश शर्मा, विनोद कुमार, वेद प्रकाश, प्रमोद शर्मा, जतिन सोनी, श्याम लाल, मुनीश भारद्वाज, हरि मोहन शर्मा, अजय कंवर,जितेंद्र कुमार , संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 शिमला मंडी राजमार्ग पर बथालंग के समीप एक जीप गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार एक व्यक्ति रूकुमदीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा चालक सलीम मोहम्मद घायल हो गया। दोनों व्यक्ति यूपी के बताए जा रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यू पी 19 डी 5069 यूटीलीटी शिमला से सुंदरनगर की ओर जा रही थी कि अचानक बथालंग में एक ढाबे के समीप करीब ढाई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा घायल को तुरंत उपचार के लिए अर्की भेज दिया। स्थानीय निवासी तथा पूर्व बीडीसी सदस्य नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के पश्चात स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक लाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एस एच ओ अर्की कर्म सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दे दिया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।
वन मंडल कुनिहार द्वारा ग्राम पंचायत देवरा कांगु गांव में 70 वां वन महोत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोविंद राम तथा विशेष अतिथि प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल रहे। कार्यक्रम में देवरा पंचायत के काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। वन मंडल अधिकारी सतीश नेगी ने अतिथियों तथा अन्य सभी लोगों का स्वागत किया औऱ उन्होंने बताया कि इस मंडल द्वारा 20 तारीख से 24 तारीख तक 104 हेक्टेयर में 80 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। देवरा क्षेत्र के 6 हेक्टेयर में 18 सौ पौधों को रोपित किया जाएग । रतन सिंह पाल ने लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से पौधारोपण में सहयोग करने को कहा और कहा कि वृक्षों को लगाने से पर्यावरण तथा जल संरक्षण हो सकता है। गोविंदाराम शर्मा ने लोगों तथा विभाग के सफल अयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आवाहन किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ जिला मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा ,नंदलाल पाल ,जगदीश शुक्ला ,नरेंद्र, देवरा की प्रधान अंजना ठाकुर, उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य राकेश कुमार,वार्ड सदस्य सीता ठाकुर,संतोष देवी,चेतन ठाकुर, संजीव सूद ,आरओ शंकर लाल, गोपाल शांडिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
डी ए वी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने तीन दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कथक नृत्य स्नातकोत्तर दिनेश गुप्ता पांचवी से बाहरवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण देंगे। प्रथम दिन उन्होंने कृष्ण वंदना के साथ नृत्य का आगाज किया तथा बच्चों को कथक नृत्य का इतिहास तत्काल तथा तिहाई व नृत्य के व्यायाम सिखाएं। स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने कहा कि कथक नृत्य बच्चों को स्वस्थ संपन्न और बुद्धि को प्रखर बनाता है। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि जैसे कि विदित है "कथा काहे सो कथक कहावे" इस नृत्य को सीखने से बच्चों में रचनात्मक क्रियाएं पनपती हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि जिस तरह योग आत्मा से परमात्मा का मिलन है,उसी तरह नृत्य भी मन के उदभावों को व्यक्त कर आत्मा की शुद्धि करता है।
प्रदेश के बागवानों को बाहर की मंडियों में लूट से बचाने और उन्हें प्रदेश में ही बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से परवाणू में स्थापित सेब टर्मिनल मंडी खास्तालहाल है। प्रदेश सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाली इस मंडी में मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं हैं। विडम्बना हैं कि 90 के दशक में स्थापित हुई इस मंडी में हर सीजन के साथ व्यापार में तो वृद्धि हुई है लेकिन सुविधाओं के मामले में यह मंडी अभी भी तीन दशक पहले की व्यवस्था पर चल रही है। इसका खामियाजा यहां आकर व्यापार करने वाले बागवानों, आढ़तियों, व्यापारियों और मेहनतकश मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। परवाणू से मंडी में शनिवार को भी 4000 सेब की पेटियां महाराष्ट्र, केरल, एमपी, व कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भेजी गई हैं। व्यापारियों का कहना हैं कि मंडी में मूलभूत सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं है जिससे आढ़तियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालयों और स्नानागार तक की सुविधा नहीं मंडी में शौचालयों और स्नानागार तक की सुविधा भी नहीं है। इसके चलते यहां रोजाना हजारों की तादाद में आने वाले लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। सेब सीजन के दौरान लोडिंग अनलोडिंग के लिए आने वाले लगभग 300 मजदूरों के लिए शौचालयों और नहाने तक की सुविधा भी नहीं है। फलस्वरूप मजदूर बाहर में शौच करके स्वच्छता अभियान की धज्ज्यिां उड़ाते हैं। गेस्ट हाउस की दरकार परवाणू सेब मंडी में यूपी, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र आदि से व्यापारी बड़ी तादाद में आते हैं लेकिन इनके रहने के लिए न तो कोई गेस्ट हाउस है और न ही कोई सराय तथा किसान भवन। बारिश में फंस जाते हैं ट्रक मंडी में ट्रक खड़े करने की जगह कच्ची होने से बारिश के दौरान बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और मिट्टी में अक्सर ट्रकों के पहिये धंस जाते हैं। सड़क बदहाल कालका-शिमला रोड से मंडी को जाती सड़क की हालत भी खस्ताहाल है। पिछले सीजन के दौरान भी यहां सेब से लदे कई ट्रक पलट गए थे। लेकिन इस सीजन के दौरान भी हालत जस के तस हैं।
Delhi Congress President and Ex Chief Minister Sheela Dixit is no more. The three time Delhi Chief Minister, was admitted in Escorts Hospital Delhi after major heart attack. She was 81 years old.
बरसात के मौसम में भी शहर में पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि सालों से ऐसा होता चला आ रहा है। दरअसल बरसात शुरू होते ही पेयजल स्तोत्रों में गाद आना शुरू हो जाती है जिससे पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पाती। इसके चलते आईपीएच पर्याप्त पानी मुहैया नहीं करवा पाता। हालांकि एलम का इस्तेमाल कर विभाग कुछ हद तक पानी लिफ्ट करने क प्रयास करता है लेकिन गाद अधिक होने की स्थिति में ये पुरानी तकनीक कारगार सिद्ध नहीं हो पाती। इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ है, दोनों मुख्य पेयजल योजनाओं, अश्वनी व गिरी में गाद के चलते लिफ्टिंग नहीं हो पा रही। आइये जानते है किस तरह शहर में पेयजल आपूर्ति होती है और इस समस्या क स्थायी हल क्या हैं। शहर को पेयजल आपूर्ति देने के लिए दो मुख्य योजनाएं हैं, अश्वनी पेयजल योजना और गिरी योजना। इन योजनों से आईपीएच विभाग पानी लिफ्ट करता हैं और वार्ड दस में बने मुख्य पेयजल टैंकों तक पहुंचाता हैं। पहले पानी को योजना के समीप बने टैंक में पहुंचाया जाता हैं, जहाँ से ट्रीटमेंट के बाद पानी लिफ्ट कर वार्ड दस के टैंक तक पहुँचता हैं। बरसात के मौसम में जब गाद आती हैं तो वाटर ट्रीटमेंट नहीं हो पाता और पानी वार्ड दस के मुख्य टैंकों तक लिफ्ट नहीं हो पाता। वार्ड दस में बने टैंकों से शहर में पेयजल वितरण का ज़िम्मा नगर परिषद् का हैं। परक्युलेशन वेल हैं समाधान: अश्वनी पेयजल योजना में काफी समय से परक्युलेशन वेल बनाने की योजना हैं। करीब 15 करोड़ की ये योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई हैं। यदि परक्युलेशन वेल बन जाता हैं तो गाद की समस्या से निजात मिल सकता हैं।आईपीएच विभाग ने करीब एक वर्ष पहले इस हेतु सरकार को योजना भेजी थी लेकिन अब तक इसे मंजूरी नहीं मिली हैं।एक्सईएन आईपीएच सोलन ई सुमित सूद काफी वक्त से इस योजना के लिए प्रयासरत हैं। उनका मानना हैं कि बहुत जल्द इसका शिलान्यास होगा और शायद अगली बरसात में शहर को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। धारों की धार टैंक ठीक होने से मिलेगी राहत: धारों की धार में वर्ष 2006 में 38 लाख लीटर क्षमता का एक स्टरगे टैंक बनाया गया था। ये वाटर टैंक लेकज़ हैं जिसके चलते इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। यदि इसे दुरुस्त कर दिया जाए तो किल्लत के समय शहर को कुछ राहत मिल सकती हैं। हालांकि आईपीएच एक्सईएन की पहल पर इसे अमेरिकी तकनीक से ठीक किये जाने को स्वीकृति मिली हैं। यदि ये टैंक ठीक होता हैं तो शहर को कुछ राहत जरूर मिलेगी। लीकेज बड़ी समस्या: अनुमान के अनुसार करीब तीस प्रतिशत पेयजल लीकेज के चलते व्यर्थ बहता हैं। नगर परिषद् को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की सख्त आवश्यकता हैं।काफी समय से नप पेयजल पाइप लाइन बदलने की बात कह रही है लेकिन कुछ वार्डों को छोड़ कर इस दिशा में पर्याप्त कार्य नहीं हुआ है। वैकल्पिक योजना का अभाव : क्षेत्र में गिरि व अवश्वनी दो बड़ी पेयजल योजनाएं हैं। गिरि पेयजल योजना से शहर सहित कसौली विस क्षेत्र के करीब 40 गांव के लिए पेयजल की सप्लाई की जाती है। वहीं अश्वनी योजना से शहर के कुछ हिस्से सहित लगभग 8 गावों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु एक नई योजना की सख्त आवश्यकता है गिरी पेयजल योजना सिर्फ सोलन शहर के लिए शुरू की गई थी ,लेकिन वर्तमान में अनेक गांव भी इस योजना से जोड़ दिए गए है। ऐसे में इस योजना पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।सम्बंधित विभाग व सरकार को दूरदृष्टि दिखा कोई वैकल्पिक योजना तैयार करने की जरुरत है।
Making a significant improvement, the Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has been ranked at 12th position in the ranking of agricultural universities and research institutes conducted by the Indian Council of Agricultural Research (ICAR). The rankings were released earlier this week at the ICAR Foundation Day held at New Delhi, which was attended by UHF Vice Chancellor Dr Parvinder Kaushal. This year the university has improved 26 places in the list. Now in its third year, the ICAR ranking was initiated in 2016 to improve the standard of higher agricultural education in the country. In all, 60 agricultural universities of India featured in the ranking this year. The universities were judged on parameters like student and faculty profile, publications and citations, research, technologies commercialized etc. In 2016, UHF was placed at 51st position, which it improved to 38 in 2017. This year the university improved 26 places to bag 12th position in this ranking. The university has been continuously ranked among the top universities in the country. For the past three years, UHF has been the highest-ranked university in Himachal Pradesh in the Union Ministry of Human Resource Development’s NIRF rankings. This year, the university had achieved 80th position in the top 100 universities in the country and was the only one from the state to find a place in this list. The University has performed quite well on various parameters including the performance of students in ICAR NET, JRF, SRF and other state and national level competitive examinations. The excellent placement of students in public and private enterprises, quality publications, technology transfer initiatives, implementation of ICAR Deans' committee recommendations, timely release of grants from the state government and internal revenue generation were areas, which helped the university to register this big jump in rankings. The National Dairy Research Institute (NDRI), Karnal, and the Indian Agricultural Research Institute (IARI), New Delhi, have been ranked at first and second places respectively in this rankings. GB Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar and Haryana Agriculture University, Hisar have bagged the third and fourth positions respectively. Panjab Agriculture University, Ludhiana and Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University, Ludhiana are at seventh and eighth positions respectively. Speaking at the occasion, Dr Parvinder Kaushal congratulated the students, faculty and the staff of the university on the achievement and lauded their efforts for the betterment of the university and the agriculture community. Dr Kaushal said that in order to compete with global universities, UHF would strengthen students’ placement and career development, and linkages with world class institutions. He added that the university will continue to strive in the areas of academic, research and extension education and work towards realizing the goal of doubling farmers’ income.
सीबीएसई के निर्देशानुसार गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हब्ज ऑफ लर्निंग समूह के स्कूलों के छात्रों के लिए चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई। इस समूह के अंतर्गत सीबीएसई द्वारा बी एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामती को नेतृत्व सौंपा गया है। सभी प्रधानाचार्य ने पिछली बैठक में यह निर्णय लिया था कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ने वाले बच्चों को उनकी चित्रकला के लिए सराहा जाए। आज की बैठक की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत माथुर ने की। बैठक में सभी स्कूलों से आए प्रधानाचार्यों, उपप्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों ने अपने - अपने स्कूल में होने वाली गतिविधियों को साझा किया। बैठक के दौरान उनके साथ आए छात्रों ने जल बचाओ और पर्यावरण सुरक्षा पर चित्र बनाए। सभी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न स्कूल से आए शिक्षक वर्ग को एक-एक पौधा गमले सहित भेंट किया गया। सक्षम गोयल, हिम्मत सिंह, शेखर, वेदांश,अनिरुद्ध, सानिध्य, सार्थक भारद्वाज, केसंग नेगी, जोया, दीपिका,अभिनव विराज ने चित्रकला गतिविधि में भाग लिया।
सोलन ज़िले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में शामिल दिव्यांग मतदाताओं की सूची को अपडेट किया जाएगा। आज जिला मुख्यालय पर एक्सेसिबल चुनाव पर गठित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सोलन रोहित राठौर जिनके पास अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी है, ने कहा कि इस कार्य को एक अभियान के तौर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद मौजूदा मतदाता सूचियों में जो गैप है उसे दूर करके दिव्यांगों की मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करना है ताकि आगामी चुनावों के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की सही और अपडेटेड सूची उपलब्ध हो और उसी के अनुरूप दिव्यांग मतदाताओं को जरूरी सहूलियतें उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि युक्तिकरण के जरिए उन मतदान केंद्रों को स्थानांतरित भी किया जा सकता है जो किसी भी सूरत में दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाजनक नहीं हो सकते हैं। एसडीएम ने इस अभियान में गैर सरकारी संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने चुनावी पाठशाला की गतिविधियों को भी ज़िले के शिक्षण संस्थानों में निरंतर जारी रखने के लिए कहा। बैठक में नायब तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर के अलावा कमेटी से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगर पंचायत अर्की में बेसहारा गौबंश की बढ़ती हुई संख्या से जहां स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर इनके द्वारा आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को घायल किए जाने का सिलसिला भी जारी है। बता दें लाखों की राशि से बनी गौशाला होने के बाद भी इस प्रकार के खतरनाक पशु खुला घूमते हुये लोगो को घायल कर रहे हैं जो नगर पंचायत अर्की की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। एक मामले के अनुसार एक सांड द्धारा वार्ड नं 2 निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जीत राम को सुबह सुबह ही घायल कर दिया गया । उन्हें तुरंत निजी वाहन में अस्पताल लाया गया जहां जीत राम की कमर व बाजू मे लगभग 10 टांके लगे। गनीमत रही कि वहीं पास में खड़े एक युवक ने सांड को भगा दिया अन्यथा इस सांड द्धारा उक्त बुजुर्ग को टक्कर मार कर सड़क के नीचे फेंक दिया जाता जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती थी। अर्की में घूम रहे बेसहारा सांडों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यदि कोई बच्चा,महिला या बुजुर्ग इनके लपेटे में आ जाए तो ये उस पर झपट पड़ते हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी इनमें से एक सांड द्धारा एक महिला व एक स्कूली छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। अर्की विकास मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्धाज, उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर,सचिव योगेश वर्मा, प्रभा भारद्धाज, गगन चतुर्वेदी, केके भारद्धाज, हितेश गुप्ता तथा कई स्थानीय लोगों ने प्रशासन व नगर पंचायत से मांग की है कि इन बेसहारा पशुओं को अर्की में बनाई गई गौशाला में तुरंत भेजा जाए ताकि महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को इनके आतंक से मुक्ति मिल सके।
जिला पंचायत कार्यालय सोलन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ लगती पंचायतों के प्रधान उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।दाड़लाघाट पंचायत के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश के संयुक्त निदेशक ज्ञानचंद सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ सभी पंचायतों को चाहिए कि वे ठोस व तरल कचरे का अलग अलग पंचायत स्तर पर निष्पादन करें।कार्यशाला में कांगड़ा जिला के आईमा पंचायत से प्रधान डॉ गौरव संजीव राणा ने अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि इस कार्य को लोगों की सहभागिता से पूर्ण किया जा सकता है।उनकी पंचायत लोगों की सहभागिता के कारण ठोस व तरल कचरे को अलग अलग निष्पादित कर रही है और पंचायत ने स्वच्छ वातावरण बनाकर मिसाल प्रस्तुत की है।आईमा पंचायत के प्रधान ने जोर देकर कहा कि जब तक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित नहीं की जाएगी,तब तक इस कार्य में सफलता नहीं मिल सकती।इस कार्यशाला में कुनिहार खंड विकास अधिकारी विवेक पाल,धर्मपुर खंड विकास अधिकारी रवि बैंस,कंडाघाट के खंड विकास अधिकारी रणवीर चौहान तथा दाड़लाघाट के उपप्रधान लेखराज चंदेल,वार्ड मेंबर नरेंद्र चौधरी,पलानिया,दसेरन,कोटली और कुनिहार के प्रधानों उपप्रधानों ने भी अपने विचार सांझा किए।
पुलिस थाना दाड़लाघाट में धोखे से चैक के माध्यम से तीन लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंडी बैंक में एक व्यक्ति के द्वारा चेक पर जाली हस्ताक्षर कर तीन लाख हड़प करने की शिकायत अर्की न्यायालय में दी गई है। अब उक्त शिकायत की जांच का जिम्मा पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें शिकायतकर्ता संतोष ने बताया कि उसका चंडी बैंक से तीन लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ था। इसमें उक्त राशि को बैंक से जाली हस्ताक्षर कर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी गांव बंबीरा डॉ मांगू तहसील अर्की जिला सोलन का शिकायत पत्र धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता न्यायालय अर्की से थाना में प्राप्त हुआ। इसमें शिकायत कर्ता ने प्रतिवादी पक्ष को आरोपित किया है कि आरोपी कुछ साल पूर्व जोगिंद्रा बैंक चंडी में बतौर प्रबंधक कार्य कर रहा था। पीड़ित ने उपरोक्त बैंक से तीन लाख का लोन स्वीकृत करने के लिए अपने दस्तावेज दिए थे। पीड़ित के कुछ खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाए थे।इसमें कहा था कि इसको लोन किश्तों पर जारी होगी। पीड़ित अपने लोन के बारे में पूछता रहा लेकिन आरोपी उसको झूठे प्रलोभन देता रहा। जब पीड़ित ने बैंक जाकर पता किया तो दिनांक 24 फरवरी 2019 को इसके नाम से तीन लाख रुपये चेक संख्या 0897500 से चंडी बैंक से निकाले गए हैं। जिन दस्तावेजों के आधार पर यह राशि निकाली गई हैं,वे सभी गलत और उनमें किए हस्ताक्षर उसके नहीं है। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में अन्तर सदनीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चिनार, देवदार, ओक और टीक सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग के छात्रों के लिए 'जीवन में हास्य के मायने बदल रहे हैं' विषय रखा गया। छात्रों ने विषय पर पक्ष और विपक्ष पर अपने विचार रखे। वहीँ वरिष्ठ वर्ग में 'हमारे समाज में आरक्षण न्याय का दोह है' विषय निर्धारित किया गया। छात्रों ने इस विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क दिए। कनिष्ठ वर्ग में टीक सदन की कृतिका प्रथम व ओक सदन की तान्या दूसरे स्थान पर रही। जबकि वरिष्ठ वर्ग में चिनार सदन की निशिता कुमार पहले और देवदार सदन के सूरज दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब टीक सदन के नाम रहा। जबकि ओक सदन दूसरे व देवदार सदन तीसरे स्थान पर रहे।कार्यक्रम के अंत में हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया। उन्होंने जानकारी दी कि स्कूल में नियमित तौर पर इस तरह के आयोजन होते रहते हैं।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत कंधर,बागा,हवानी कोल,पडियार, बैरल,स्कोर व कंधर अनुभाग तक के क्षेत्रों मे 19 जुलाई व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अनुभाग कंधर में एचटी लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रात 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के सम्बन्ध में आम लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से सोलन जिला के नालागढ़ विकास खंड की ग्राम मानपुरा तथा रडियाली में नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत तथा लोग नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल के कलाकार हेमंत, दिग्विजय, गगन, राजेंद्र, चतर, गोपाल, शीला कलसी, नीवा देवी, रोशनी ने देखो आया सूचना का अधिकार, मिटाने भ्रष्टाचार समूहगान के माध्यम से आरटीआई अधिनियम की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘टिपरू राम’ के माध्यम से बताया कि सूचना का अधिकारी क्या है व इसके माध्यम से किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह होने पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना प्राप्त की जा सकती है। हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के प्रभारी हेमंत ने लोगों को सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी इस दौरान विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने जनता को कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि प्रत्येक कार्यालय में सूचना के अधिकार के विषय में सूचना पटट पर धारा-4 की जानकारी दर्शाना जरूरी होगा। ताकि इच्छुक लोगों को स्वतः ही इसके संबंध में जानकारी हासिल कर सकें। सरकारी कार्यालय के सूचना पटट पर जन सूचना अधिकारी का नाम, पदनाम, दूरभाष नम्बर भी अकिंत होगा। सूचना की जानकारी वांछित व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर देनी होगी। इसके लिए यह जरूरी है कि सूचना को जनता के समक्ष रखने एवं जनता को प्राप्त करने का अधिकार प्रदान किया जाए, जो एक कानून द्वारा ही सम्भव है। कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम लागू होने से जहां सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आई है, वहीं भ्रष्टाचार पर भी विराम लगा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रडयाली की प्रधान इंदु ठाकुर वैद्य, बीडीसी सदस्य कमलेश चैधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना, पंचायत सचिव नीरज भंडारी, ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान कुलदीप कौर, उपप्रधान रघुवीर सिंह, पंचायत सचिव मीना कुमारी उपस्थित थे।
सोलन जिला में कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक (जेबीटी) के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित उम्मीदवारों के लिए बैचवाईज तथा टैट मेरिट के आधार 25 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी उपपिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए सोलन जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से 22 उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुए हैं। इन उम्मीदवारों की काउसिलिंग 24 जुलाई, 2019 को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सोलन में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त हुए नामों की सूची कार्यालय की वैबसाईट www.ddeesolan.तक पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अलग से काउसिलिंग पत्र नहीं भेजे जाएंगे। काउसिलिंग के दौरान अभ्यर्थी द्वारा भरा जाने वाला बायोडाटा फार्म भी वैबइसाईट पर उपलब्ध है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होंगे उनकी उम्मीदवारी भविष्य के लिए मान्य नहीं होगी तथा इस संबंध में कोई भी प्रतिवेदन या दावेदारी स्वीकृत नहीं होगी। यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से छूट गया हो तो उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर उपस्थिति दर्ज करवा सकता है। उम्मीदवार को अपने साथ 10वीं, जमा दो, जेबीटी प्रमाण पत्र, टैट प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार फोटो, रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का पत्र, सैनिकों के आश्रित का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र जो किसी सक्षम अधिकारी से जारी किया गया हो, साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-230440 पर संपर्क किया जा सकता है।
पूजा- पाठ के बहाने तांत्रिक गुरु-चेले द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेटे की बीमारी से परेशान महिला तांत्रिक के पास पहुंची थी। तांत्रिक ने महिला से रविवार को श्मशान घाट में पूजा करवाने को कहा,उसके लिए पीड़िता को वहीं रुकने के लिए कहा गया। शाम के वक्त पूजा के बहाने महिला को गाड़ी में बिठा कर एक कमरे में ले गए। यहां कमरे में महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिव कुमार ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को नरक में ले जाकर दुष्कर्म किया गया गौरतलब है कि गिरफ्तार तांत्रिकों में से एक साथी के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों की पहचान तांत्रिक ज्ञान प्रकाश व चेले ज्ञानचंद के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि लोग तांत्रिक के झांसे में न आए।
भारत सरकार के उपक्रम एलआईसी द्वारा गृहणियों,पूर्व सैनिकों व सेवानिवृत कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के लिए 23 जुलाई 2019,को स्वरोजगार में स्थापित करने के लिए एक विशेष बैच शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वितीय वर्ष 2019-20 में 23 जुलाई 2019 को एलआईसी कार्यालय अर्की में 11 बजे से 1 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। एलआईसी के विकास अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में 18 से 70 वर्ष तक के व्यक्ति भाग ले सकते है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्रों की दो-दो फोटोस्टेट कॉपियां,2 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफस,रू. 1050/-नगद (पंजीकरण फीस) तथा आधार कार्ड व पेन कार्ड की दो-दो फोटो प्रतियां साथ लानी होगी। एल.आई.सी. अभिकर्ता (एजेंट) एक बहुत ही उज्जवल कैरियर है।अभिकर्ता का मुख्य कार्य सभी योग्य व्यक्तियों को बीमा पेंशन एवं वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध करवाना है।इस संबध में अधिक जानकारी के लिए 9805641047 मोबाइल नो. पर विकास अधिकारी विनोद शर्मा से सम्पर्क कर सकते है।
महज 12 वर्ष की उम्र में ब्रह्मांड के रहस्यों पर किताब लिख सबको अचंभित करने वाले ओजस की किताब 'क्लीयरिंग दी कौस्मिक मैसेज' का विमोचन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया हैं। जो जानकारियां इंटरनेट पर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें ओजस ने इस किताब में शामिल किया है।10 हजार शब्दों और 19 चैप्टर वाली क्लीयरिंग दी कौस्मिक मैसेज किताब को ओजस ने कंप्यूटर पर टाइप किया हैं, जिसे व्हाइट फॉल्कन पब्लिशर्स ने प्रकाशित किया है। इस किताब के लिए देश-विदेश से ऑनलाइन ऑर्डर भी आ रहे हैं। ओजस ने बताया कि उसने पहले थियोरी लिखने का सोचा। इसके लिए उसने खगोल शास्त्र से जुड़े रहस्यों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया, जिसे बाद में किताब का रूप दे दिया। ओजस ने बताया कि इस किताब में बच्चों को खगोल से संबंधित लॉजिक मिलेंगे। ओजस के अनुसार उसकी किताब को सोलन ही नहीं बल्कि पंजाब, आयरलैंड व अन्य राज्यों से भी ऑर्डर आए हैं। ओजस अपनी थियोरी और स्मार्ट फोन के डिजाइन को पैटेंट करवाना चाहता है, जिसके लिए वह विवो कंपनी से संपर्क में हैं। ओजस फिलहाल सैनिक स्कूल सुजानपुर में शिक्षा ले रहा है। माता-पिता को हैं गर्व ओजस की माता सरिता शर्मा और पिता रामानंद शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व हैं। आज जब ज्यादातर छात्र मोबाइल से घिरे रहते हैं, ऐसे दौर में उनके बेटे ने ऐसे विषय पर किताब लिखी है, जो काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वह पहले तो अपने बेटे के इस हुनर पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब बेटे के जोर देने पर वह पब्लिशर के पास गए, तब उन्हें विश्वास हुआ।
दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है।बूथ नंबर 28,29,30,31 व 32 में 375 नए रिकार्ड सदस्य बनाए गए। यह जानकारी 31/50 के प्रभारी जगदीश शुक्ला ने देते हुए बताया कि यह सदस्यता अभियान 10 अगस्त 2019 तक चलेगा।बूथ नंबर 29/50 बूथ पालक बंटु शुक्ला,वसंत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपने बूथ पर घर - घर जाकर नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान से जोड़ा। जिला अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी व भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गौतम ने इन बूथों पर सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने वाले प्रभारियों को गांव - गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोड़ने का आह्वान किया।बालकराम शर्मा,नरेश गौतम,पवन गौतम,जगदीश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,मुनीष शुक्ला,श्याम चौधरी इत्यादि इस अभियान में शामिल रहे।
बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त, 2019 को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त 2019 को सांय 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सोलन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2019 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं तथा आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होनी चाहिए। सहायिका पद के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास मान्य होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिकर स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-221640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को कोठों स्थित 11 केवी जटोली फीडर का आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है।यह जानकारी विद्युत बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जटोली, कोठों, मझगांव, कुंडला तथा इसके आसपस के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बाधित की जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुमारहट्टी नाहन मार्ग पर भवन गिरने से हादसे में मृतक सूबेदार राजेन बहादुर का धर्मपुर में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर उनके पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से सहायक आयुक्त उपायुक्त भानु गुप्ता ने पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्गीय सूबेदार राजेन बहादुर मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार में सेना के अलावा स्थानीय लोग और प्रशासन के लोग भी शामिल रहे।
उपमंडल मुख्यालय के उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला ने की । बैठक में करीब 30 पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे तथा मौजूद सभी प्रधानों से न्याय पंचायत का गठन करने के बारे में चर्चा की गई । शुक्ला ने कहा कि लोगों में आपसी झगड़ा, घरेलू हिंसा तथा अन्य बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है । इसके न्याय के लिए वह उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचते हैं तथा इसमें लोगों का काफी समय बर्बाद होता है । यदि पंचायत स्तर पर ही इनका निपटारा किया जाए तो लोगों के लिए काफी राहत मिलेगी । उन्होंने कहा कि 1952 1968 तथा 1994 पंचायती राज एक्ट के अनुसार पंचायतों को कई मामले निपटाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पंचायत में तीन व्यक्तियों (पंचायत प्रधान उपप्रधान तथा वार्ड सदस्य) का एक बेंच होगा जोकि किसी मामले को लेकर निर्णय करेगा । इसके पश्चात यदि प्रार्थी को निर्णय से संतुष्टि न हो तो वह उपमंडल अधिकारी कार्यालय जा सकता है, परंतु उससे पहले पंचायत के निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय को भी देखा जाएगा । उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत का निवारण करने में संबंधित वार्ड सदस्य शामिल नहीं होगा । पंचायत निर्णायक मंडल में अन्य अर्थात पंचायत के लोगों को भी शामिल कर सकता है इसमें पंचायत प्रधान उपप्रधान तथा वार्ड सदस्य का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत द्वारा समन जारी करने के बाद व्यक्ति नहीं पहुंचता है तो तीन शमनों के बाद निर्णायक मंडल का निर्णय माननीय होगा । उन्होंने यह भी कहा कि समन की फीस जुर्माने के तौर पर ₹100 तक वसूली जा सकती है ।उन्होंने बताया कि यदि प्रार्थी चाहे तो वह अपना पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता को भी ले जा सकता है । उन्होंने बताया कि जल्द ही न्याय व्यवस्था को चलाने के लिए एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसमें सभी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अवसर पर तहसीलदार संतराम शर्मा, नायब तहसीलदार मोहन लाल शर्मा, सीडीपीओ विनोद गौतम, खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से अरविंद कुमार, परमिंदर ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे ।
चिन्मय विद्यालय नौणी में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभोजीत घोष ने बतौर मुख्यातिथि शिरकतर की। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के बच्चों ने सुरीले गीतों की प्रस्तुति दे कर माहौल को सुरमयी बना दिया । इसके बाद विद्यालय के चारों सदनों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। उसके बाद परिषद के सदस्यों को चुनकर उन्हें बैच दिए गए व शपथ दिलाई गई। इस परिषद में हैड ब्वॉय आर्यन चौहान ,वाईस हेड ब्वाय ललित शाक्य,हेड गर्ल अर्चना नेगी, वाईस हेड गर्ल तमन्ना ठाकुर, हॉस्टल हेड ब्वाय उमेश खन्ना, वाईस हॉस्टल हैड बॉय नमन, हॉस्टल हेड गर्ल चांदनी, वाईस हेड गर्ल श्रेया, सांस्कृतिक सचिव समीर व मनीषा मेहता, खेल सचिव आयुष कँवर, विदयालय अनुशासन प्रभारी आर्यन प्रसाद व मेदिनी तथा वाईस अनुशासन प्रभारी ह्रदय तथा मेस प्रभारी के रूप में आशीष सीरू व नंदिता को चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य शुभोजीत घोष ने चयनित विद्यार्थी परिषद के सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्य से बच्चे के कार्य करने की क्षमता का पता चलता है व उनके लिए विकास का नया मार्ग भी खुलता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे व अध्यापक भी मौजूद थे।
पर्यावरण उत्थान से टीबी अन्मूलन’ निक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला सोलन में ‘टीबी अन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण’ पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ अनिता कौशल ने शिविर का शुभारम्भ करते हुए जिला टीबी केन्द्र अधिकारी डॉ अजय सिंह का परिचय स्कूल के इको क्लब,एन.सी.सी., एन.एस.एस. की छात्राओं से करवाया। इस शिविर में लगभग 200 विद्यार्थी प्रतिभागी रहे। इस अवसर पर डॉ अजय सिंह ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षणों पर मंथन किया और विद्यार्थियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में टीबी बीमारी की पहचान कैसे करें, व इसके इलाज के अनेकों पहलू क्या हैं पर क्रमबद्ध तरीके से सजग किया। अब आगामी समय में स्कूल में विभिन्न पंचायतों की छात्राएं अपने-अपने रिहायशी इलाके में, टीबी की रोकथाम के लिए प्रचार और प्रयास करेंगी। यह विद्यार्थी जो इको क्लब, एन.सी.सी व एन.एस.एस. के तहत अनेकों सामाजिक कार्य करते हैं, अब टीबी योद्धा के रुप में राज्य को वर्ष 2021 तक टीबी मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगें। डॉ सिंह ने बताया कि इसके तहत टीबी के मरीज को प्रतिमाह इलाज के लिए दौरान 500 रु. की धनराशि दी जाती है। डॉ सिंह, जो की एक पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट है ने बताया कि इस योजना का मूल आधार, टीबी के इलाज के दौरान, अच्छी खुराक का सेवन करने से है। डॉ सिंह ने बताया कि हर वर्ष हिमाचल प्रदेश में टीबी से कई लोगों की मृत्यु होती है और लगभग 550 बिगड़े हुई टीबी के मामले प्रदेश में मौजूद है। टीबी अन्मूलन में स्वच्छ पर्यावरण की अहम भूमिका होती है। टीबी के मरीज के घर व कार्यक्षेत्र में हमेशा स्वच्छ हवा के चलन का प्रावधान होना चाहिए और बड़े आकार के रोशनदान अनिवार्य हैं। आसपास कूड़ा नहीं जलाना चाहिए और घरों में खाना बनाने हेतु चुल्हे में लकड़ी के ईंधन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सतीष भारद्वाज ने अपने संदेश में स्कूल की छात्राओं व इको क्लब इन्चार्ज हिताषी शर्मा से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय की मदद से स्कूल व विभिन्न पंचायतों में ऐसे पौधे लगवाएं जो हवा को शुद्ध बनाते हैं। विभाग ने गत एक वर्ष से कुछ ऐसे पौधों की पहचान कर जिला के कुछ क्षेत्रों व टीबी मरीजों के घरों में भी लगवाएं हैं
-Late DC Mehta was a farmer with Midas Touch -First Tomato Harvesting to The City of Red Gold He was a farmer with Midas touch. He was a visionary and due to his dedication & struggle , today Solan is known as the City of Red Gold. We are talking about late Devi Chand Mehta, the man who first started harvesting tomato in Solan. (the man who introduced commercial production of tomato to Solan.) It was the year 1942 when Saproon valley of Solan witnessed first harvesting of tomato by Late D.C. Mehta. According to the information available, Mehta had sown the Kolkatta based Stuns and Sons Company seeds in his fields. The packets of tomato seed are still lying safe in his home. Influenced by DC Mehta, in the year 1943-44, the other farmers of the valley also started planting and harvesting tomato. However, at that time it was not at all easy for them to carry the crop to the market. During that time the farmers used to transport the tomato crop to Delhi in locked tins via train. Interesting thing is that the tin had two keys the one of which was with the farmer and another with the aadti (reseller). In 1945 the farmers started to dispatch their produce packaged in Sunlight soap cartons and boxes used to pack oranges. This mechanism of tomato trading continued for around one decade. DC Mehta was well aware of marketing and distribution as well. He established tomato collection centres in Saproon, Kandaghat, Occhghat, Kaalaghat and Naarag. He used to collect tomatoes from these centres in his Willys Jeep to be further transported to Calcutta (now Kolkatta), Bombay (now Mumbai ) and Delhi agriculture markets. In 1956, DC Mehta took another initiative and established a manufacturing unit of pine boxes. After this farmers started using pine boxes to supply the huge quantity of produce. Gradually the tomato production in Solan is raising the par with every passing year. Tomato has undoubtedly electrified the economy of Solan. According to the information, in 1992-93, the tomato was grown on only 1200-hectare area in Solan. In 2004, farmers produced 92,220 MT of tomato on 2,500 hectares of land in Solan. However, in 2018, they produced 1,25,400 MT on 4,200 hectares. It is disappointing that the government has failed to set up a cold storage and food processing unit for tomato farmers in Solan. Sometimes due to over production or low demand, the prices of table tomato fell as low as Rs 5 per kg . At such times the farmers are forced to destroy tomato on roadsides or fields during the peak season, as they don’t have any other option.
उसकी हर अदा, हर डायलॉग पर लड़कियों की धड़कने तेज हो जाती थी। दीवानगी का आलम ये था कि लड़कियां उन्हें अपने खून से लिखकर खत भेजा करती थी।लुभावनी मुस्कान, चंचल शरारतें और चमकदार चेहरे वाले राजेश खन्ना की बात ही कुछ ओर थीं। ऐसी दीवानगी न कभी किसी के लिए थी और न शायद कभी हो। एक के बाद एक 15 सुपरहिट फ़िल्में देकर राजेश खन्ना फर्श से अर्श पर पहुंचे। स्टारडम ऐसा था कि उनके फैन कई घंटो तक उनकी एक झलक के लिए खड़े रहते थे। कहते हैं जब राजेश खन्ना ने शादी की तो उनकी कई फैंस ने खुदखुशी तक करने का प्रयास किया।हालांकि शौहरत के नशे में राजेश खन्ना के कदम लड़खड़ायें भी और जिस तेजी से राजेश खन्ना अर्श पर पहुंचे थे, उसी रफ़्तार से वापस फर्श पर भी आ गए। पर आज भी राजेश खन्ना लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं ।18 जुलाई को राजेश खन्ना की सातवीं पुण्यतथी हैं। पेश हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक पहलु:- दो साल में 15 सुपरहिट और बन गए बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम जतिन खन्ना था।राजेश खन्ना ने कुल 180 फिल्मों में काम किया, जिसमें 163 फीचर फिल्में थीं। उन्होंने 22 फिल्मों में दोहरी भूमिका निभाई। साल 1969-71 के अंदर उन्होंने 15 सोलो हिट फिल्में दीं, जो आज भी रिकॉर्ड है। अमिताभ की उड़ाई थी खिल्ली राजेश खन्ना फिल्म सेट पर लेट पहुंचे के लिए भी जाने जाते हैं। जबकि अभिताभ सेट पर समय से पहुंचने के लिए जाने जाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये कहकर अमिताभ की खिल्ली उड़ाई थी कि वह मानते हैं कि क्लर्क समयनिष्ठ होते हैं और वह कोई क्लर्क नहीं बल्कि कलाकार हैं। बाद में वही अमिताभ बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार बने।हालांकि फिल्म ‘आनंद' के सेट पर लेट पहुँचने के कारण उन्हें फिल्म के डायरेक्टर से माफी भी मांगनी पड़ी थी। जब राजेश खन्ना को लगा वे भगवान के बगल में बैठे हैं 'आनंद' की सफलता के बाद राकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सफलता के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे वे भगवान के बगल में हैं। बंगलुरु में फिल्म का प्रीमियर था और करीब दस मील तक सड़क पर लोगों के सिर के सिवा और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पूर्व प्रेमिका के घर के नीचे से निकली राजेश खन्ना की बारात राजेश खन्ना और अंजू महेंदू्र के प्रेम के किस्से बॉलीवुड की गलियों में अक्सर चर्चाओं का विषय रहे हैं। अंजू और राजेश बचपन के साथी थे, एक साथ पढ़े और दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया। रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में राजेश अंजू का खूब ख्याल रखते थे। राजेश के करियर के लिए अंजू ने अपने सपनों को भी दरकिनार कर दिया था। धीरे-धीरे राजेश को सफलता मिलनी शुरू हुई तो उन्होंने अंजू से उनका करियर छोड़ देने के लिए कहा। अंजू ने राजेश के एक कहने पर अपना करियर छोड़ दिया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दारार आने लगी। अक्सर दोनों के बीच विचारों में मतभेद के चलते लड़ाई हो जाती थी।आखिरकार अंजू, राजेश को छोड़कर चली गई। कहा ये भी जाता हैं कि अंजू को सबक सिखाने के लिए ही राजेश ने डिंपल कपाडि़या से शादी करने का फैसला किया। राजेश खन्ना ने अपनी बारात को अंजू के घर के नीचे से निकलवाया था। आत्महत्या के बारे में सोचने लगे थे राजेश खन्ना पत्रकार यासिर उस्मान ने एक किताब लिखी है- 'राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार।' इस किताब में यासिर ने लिखा हैं कि असफलता का असर राजेश खन्ना और डिंपल के रिश्तों पर भी पड़ने लगा था।यासिर के अनुसार राजेश खन्ना ने खुद माना था कि वे उन दिनों आत्महत्या के बारे में सोचते रहते थे। रास नहीं आई राजनीति राजेश खन्ना ने राजनीती में भी भाग्य आजमाया। राजेश खन्ना दिल्ली लोकसभा सीट से पांच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे।पर राजनीति उन्हें रास नहीं आई, बाद में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।
Aims to create self- employment in Fruit, Vegetables, Mushroom or beekeeping The Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has invited applications for its one-year Vocational Training Course on Horticulture Management (Self-Employment) for the session 2019-20. The objective of the training programme is to train the youth from agriculture background to become self-employed in the production of fruits, vegetables, mushroom and beekeeping. The training course will be run at the university’s Regional Horticulture Research and Training Stations and the Krishi Vigyan Kendras of the University from September 11. The total seats in the programme are 130, which will offered at seven stations of the university. The Regional Horticulture Research and Training Stations at Jachh in Kangra, Bajaura in Kullu, Sharbo in Kinnaur, Mashobra in Shimla and College of Horticulture and Forestry, Neri in Hamirpur will offer 20 seats each. The Regional Horticulture Research and Training Station at Dhaulakuan in Sirmaur and Krishi Vigyan Kendra in Chamba will be offering 15 seats each in this programme. Candidates between the age of 17 to 30 years belonging to agriculture background and possessing minimum qualification of Class 10 are eligible to apply for this programme. Interested candidates can submit their application on a simple paper to the respective Associate Directors/ Coordinators on or before August 8. The interviews will be conducted on August 19 at the office of the Associate Directors or Coordinator. The candidates will have to submit an affidavit saying that they will be taking up this as a vocation. Candidates will have to bring all the essential certificates along with photocopies including any category certificates (if applicable) at the time of the interview. No stipend will be paid during the course.
संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सौजन्य से साहित्य संगीत संगम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकादमी तथा ज़िला की अन्य संस्थाओं द्वारा प्रख्यात संस्कृतज्ञ केशव शर्मा तथा प्रख्यात संगीतज्ञ लोक गायक डॉक्टर किशन लाल सैगल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य केशव शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्व रखता है। गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। डॉक्टर सैगल ने अपने संबोधन में कहा कि कोई कितने भी ग्रंथ पढ़ ले, उसे तब तक सच्चा ज्ञान नहीं मिलता जब तक उसे सच्चे गुरु का सानिध्य न मिले । कार्यक्रम के दौरान डॉ कृष्ण लाल सैगल ने जहां खूबसूरत सिरमौरी नाटियां प्रस्तुत की वहीं उनके शिष्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रधान आचार्य संस्कृत महाविद्यालय उत्तम चौहान,जिला भाषा अधिकारी कुसुम संघाईक, अनुसंधान अधिकारी गिरिजा शर्मा, देवराज शर्मा, आचार्य प्रेम राज गौतम, कुमार सिंह सिसोदिया, मदन हिमाचली गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
राजनैतिक इच्छाशक्ति नगर निगम की राह में आती रही है आड़े सोलन के साथ अन्याय कर धर्मशाला को दिया गया नगर निगम का दर्जा आखिर सोलन को कब मिलेगा नगर निगम का दर्जा ! इसमें कोई संशय नहीं है कि सोलन प्रदेश के सबसे तेज विकसित हो रहे शहरों में शुमार है। शहर के विकास को नियोजित तरीके से रफ़्तार देने के लिए नगर परिषद् को नगर निगम में तब्दील किये जाना अत्यंत आवश्यक है। ये काम कई वर्ष पूर्व हो जाना चाहिए था लेकिन राजनैतिक इच्छाशक्ति नगर निगम की राह में आड़े आती रही है। वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में सोलन के साथ अन्याय कर धर्मशाला को नगर निगम का दर्जा दे दिया गया। सोलन के तत्कालीन विधायक और मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल शायद सोलन के हक़ की बात जोरशोर से नहीं रख सकें, जबकि धर्मशाला के लिए तब मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा तो यही आरोप लगाती रही है। खेर इस बात को करीब चार वर्ष बीत चुके है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बने भी डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो गया हैं, पर सोलन वासियों को अब तक नगर निगम नहीं मिला। नगर निगम सोलन का हक़ हैं, सोलन की जनता की इस सोच का हम सम्मान करते हैं और यही कारण हैं कि फर्स्ट वर्डिक्ट ने 'नगर निगम सोलन का हक़' नाम से ख़बरों की एक विशेष श्रंखला शुरू करने का निर्णय लिया हैं। मकसद हैं नगर निगम बनाने की दिशा में अब तक हुए कार्य से आपको अवगत करवाना और आपकी आवाज़ को हुकूमत तक पहुँचाना। जाने क्या हैं नगर निगम के मापदंड.... नगर निगम बनाने हेतु दो मुख्य मापदंड है। पहला स्थानीय निकाय की वार्षिक आय का दो करोड़ से अधिक होनी चाहिए, जो सोलन नगर परिषद् आसानी से पूरा करती है। नगर निगम बनाने के लिए शहर की आबादी 50 हज़ार होनी चाहिए। नियम के अनुसार इसके लिए सेंसेस के आंकड़े लिए जाते हैं। 2011 सेन्सस के अनुसार सोलन की आबादी ( शहरी परिसीमन ) 39256 है। आसपास की 12 पंचायतों का विलय करके 11208 की आबादी और जुटाई जा सकती है। इनमें कुछ पंचायतें पूर्ण रूप से शामिल की जानी है, जबकि कुछ का आंशिक विलय किया जाना है। यदि ऐसा किया जाए तो आबादी का मापदंड आसानी से पूरा होता हैं। यदि धर्मशाला की बात करें तो वहां की आबादी सिर्फ 22 हज़ार के करीब थी, किन्तु समीपवर्ती क्षेत्रों को शहरी परिसीमन में मिलाकर 50 हज़ार आबादी का मापदंड पूरा किया गया था। सोलन की राह धर्मशाला के मुकाबले काफी आसान हैं, कमी हैं तो सिर्फ राजनैतिक इच्छाशक्ति की। अब तक क्या हुआ :- जिन पंचायतों को शहर में मिलाया जाना हैं उन्हें कभी भी एक मंच पर लाकर चर्चा नहीं की गई। किसी भी पंचायत की ग्राम सभा में इस हेतु कभी कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार 2018 में नगर परिषद् ने ऐसी 8 पंचायतों को नोटिस जारी किये थे, किन्तु कुछ नहीं हुआ। नगर परिषद् अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी कि हालहीं में लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता लगने से पूर्व कुछ पंचायतों को नोटिस ज़ारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी पंचायत से कोई जवाब नहीं मिला हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में प्रधानाचार्य रूपराम शर्मा की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।मॉक ड्रिल फायर विभाग अर्की की ओर से भूपेंद्र सिंह ठाकुर व उनकी पांच सदस्यीय टीम ने इमरजेंसी मेथड ऑफ रिसोर्स फायर फाइटिंग,क्लासिफिकेशन ऑफ फायर,फायर एक्सटिंगईशेर,एलपीजी सिलेंडर,रेस्क्यू फ्रॉम हाइट्स की पूरी जानकारी दी।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व कमाडेंट ओर राष्ट्पति अवार्ड से सम्मानित मनोहर लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।इस मॉक ड्रिल में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया व विद्यालय के समस्त अध्यापक भी उपस्थित रहे।
वर्ष 2003 में आज ही के दिन भारतीय हॉकी टीम सोलन में थी। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम को विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए सोलन शहर के नजदीक स्थित बड़ोग में भेजा गया था। तब धनराज पिल्लै टीम के कप्तान थे और उस टीम में गगन अजित सिंह , जुगराज सिंह जैसे धुरंधर शामिल थे। टीम करीब एक सप्ताह प्रैक्टिस के लिए सोलन में रुकी थी। इसी दौरान 16 जुलाई का दिन आया। ये दिन टीम के लिए ख़ास था क्यों कि 16 जुलाई टीम के कप्तान धनराज का जन्मदिन था। दिनभर प्रैक्टिस में पसीना बहाने के बाद देर शाम शहर के नजदीक स्थित एक रिसोर्ट में धनराज के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उनके जन्मदिन के लिए विशेष तौर पर एक दस किलो का केक तैयार करवाया गया। इस केक का डिज़ाइन एक हॉकी मैदान का था जिसमें बकायदा गोल पोस्ट भी लगे थे और केक के एक कोन में बनाया गया था तिरंगा। वो धनराज का 35 वां जन्मदिन था, इसलिए केक को 35 गुलाबों से सजाया गया था। वो केक सोलन शहर के ही एक बेकर द्वारा तैयार किया गया था जिसे देख धनराज बेहद खुश हुए थे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया है। 78 वर्षीय कलराज मिश्र बीजेपी के उन चंद नेताओं में शुमार हैं, जो जनसंघ के दौर से पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे है।आइये जानते है कलराज मिश्र के राजनैतिक सफर के बारे में :- मात्र 14 वर्ष की उम्र में कलराज मिश्र संघ के विचारों से प्रभावित होकर आरएसएस से जुड़ गए । मिश्र वर्ष 1963 में आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बने। वर्ष 1968 में वे जनसंघ में संगठन मंत्री नियुक्त हुए। मिश्र जेपी आंदेलन से जुड़े और आंदोलन के संयोजक भी रहे। आपातकाल में वे 19 माह जेल में रहे। वे उन कुछ चेहरों में शामिल थे जो सीधे तौर पर इंदिरा सरकार के निशाने पर थे। 1977 में मिश्र जनता पार्टी से जुड़े। वर्ष 1978 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने। इसके बाद वर्ष 2001 में भी वे राज्यसभा सांसद बने। 1980 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए। 1980 में भाजपा के उत्तर प्रदेश महामंत्री व 1991 में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बने। कलराज मिश्र राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। 1997 में वे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। 1999 में एक बार फिर उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। एक वक्त ऐसा भी आया जब समर्थकों द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा के सीएम फेस के तौर पर देखा जाने लगा। 2010 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किए गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने देवरिया से चुनाव लड़ा और जीतकर मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। 2017 में 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर कलराज मिश्र से मंत्री पद ले लिया गया था। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा।
Highlights:- 42 people were trapped. 14 Killed in the incident including 13 Army Personnels. 28 rescued safe or injured. Chief Minister Jayram Thakur ordered enquiry. SDM, Solan to submit report in 15 days. NDRF, Army, Homeguards, Police and local organisations helped in rescue. 20 k Immediate relief to family of dead, 10 k to seriously injured and 5 k to other injured. 4 Lakh compensation to be provided to family of dead by state government.
बाल विकास परियोजना अर्की की ओर से ग्राम पंचायत देवरा के आंगनबाड़ी केंद्र मंज्याट में गोद भराई पोषण अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम में विभाग की ओर से वृत पर्यवेक्षिका तारा देवी पंवर ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । इस मौके पर काजल व हिना की गोद भराई की रस्म पहाड़ी गीतों के साथ पूर्ण की गई । तारा देवी पंवर ने उपस्थित महिलाओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी दी । उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए,वहीं जब बच्चा पैदा हो जाये तो उसे 6 माह तक केवल माँ का ही स्तनपान करवाना चाहिए । इस मौके पर वार्ड सदस्य सन्तोष देवी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता, सहायिका मंजू,महिला मंडल मंज्याट की प्रधान उषा ठाकुर,कांता देवी,प्रेमलता व रीता सहित अन्य महिलाये मौजूद रही ।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़लाघाट में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया।इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।अम्बुजा सीमेंट निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस का शुभारंभ एडवाइजरी कमेटी के सदस्य अमरदेव अंगिरस ने किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक सिद्ध हो रही है।संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि कौशल विकास योजना के माध्यम से युवा रोजगार पाकर देश को तरक्की की राह में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने ने कहा कि युवा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार पा रहे हैं।इस मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं द्वारा तैयार किए गए टूल्स,उपकरण आदि प्रदर्शित किए।प्रधानाचार्य ने कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को इनाम भी प्रदान किए।कार्यक्रम में एडवाइजरी कमेटी के सदस्य मनशा राम,एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी,दाड़लाघाट पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता,पुलिस थाना दाड़लाघाट से यातायात प्रभारी कमला वर्मा,संस्थान के नंद लाल,दलीप कुमार,संदीप अरोड़ा सहित सारा स्टाफ व स्थानीय लोग मौजूद थे।एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया और जितने वालों को पुरस्कृत किया गया।
Chief Minister Jairam Thakur said that as many as three companies of NDRF were rushed to the spot to ensure immediate rescue operation. The state government provided state helicopter to airlift the NDRF team with latest equipments from Suni. During his visit to the spot at Kumarhatti, CM clarified that there was no negligence in moving NDRF to the accident site. A Hotel building collapsed on Sunday evening in which about 42 persons including 30 defence personnel and 12 civilians were trapped. 13 defence personnel lost their lives in the incident while 17 sustained injuries whereas one civilian also lost life while 11 got injured. The Chief Minister while monitoring the rescue operation being jointly conducted by the NDRF, State Police and district administration, directed the administration to provide all possible help to the NDRF personnel for ensuring that the operation was carried out smoothly. Jai Ram Thakur also visited Maharishi Markandeshwar Medical College at Kumarhatti and Civil Hospital Dharampur to enquire about the health of injured.Jai Ram Thakur said that government has ordered Magistrial enquiry of the mishap and has also registered a FIR against the owner of the building.
Rescue efforts to bring out survivors from under the rubble went on all of Sunday night and into Monday morning. Till now six Army personnel and one civilian reported dead in this tragic incident. 28 people rescued till Monday morning including 17 Army Personnel and 11 civilians. As per the information seven Army personnel are still feared trapped Search and rescue operation is expected to be completed by Monday afternoon. FIR has been lodged against building owner.The building was constructed in 2009. Army started the rescue, later it was taken over by National Disasnse Force (NDRF). Building collapsed around 4 PM on Sunday afternoon and NDRF reached around 7 PM. There was a Mock Drill on July 12 , still NDRF took about three hours to reach the collapse venue. It a a big question on state's preparedness to counter such tragic situations. Army rescued more than 20 people before arrival of NDRF otherwise casualties may have been much more.
Adoption of natural farming can substantially increase the farmers' incomes and help to realize the goal of doubling farmers income. Natural Farming expert Subhash Palekar expressed these views at the meeting with Dr Parvinder Kaushal, Vice Chancellor of Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni. The meeting focused on promoting the natural farming technique in Himachal so that the farmers of the state can reap rich dividends through minimal input cost. Subhash Palekar, a native of Maharashtra, has been advocating his natural farming model with no external inputs of any sort for around 20 years. He worked extensively on this area in the tribal belt of Maharashtra. This model was rechristened as ‘Subhash Palekar Natural Farming’ last year. The model has found favour in several states including Himachal where thousands of farmers have been trained in this farming model under the state government’s ‘Prakritik Kheti-Khushhal Kisan’ programme. During the meeting, which took place at Solan on Saturday evening, Padam Shree awardee Subhash Palekar said that farmers must get the right prices for their produce and natural products can help to fetch handsome return. He exhorted that the adoption of natural farming will lead to the easy availability of natural and healthy food to consumers and will reduce the overdependence on the use of chemicals in agricultural activities thereby reducing the input cost. He added that loan waiver was not feasible and is leading to dependence and instead efforts should be made towards sustainable loan liberation. The farming model recently received a major boost when Finance Minister Nirmala Sitharaman in this year’s Budget speech mentioned the method as one of the innovative models through which farmers’ income could be doubled by the year 2022. The Food and Agricultural Organization of the United Nations has also recognized this farming model and has dedicated a chapter on it in its profiles on Agroecology. Palekar said that natural farming was also environmental friendly while both chemical and organic farming besides being expensive also release greenhouse gases on large scale causing environmental pollution. He said that industrialization, chemical and organic farming were the major contributors to global warming. He shared examples of farmers from Himachal who had benefitted from switching over to natural farming. Subhash, an apple orchardist from Rohru had nearly tripled his apple production since switching over to natural farming two years back. Tapeshwar Mahantan from Jubbal has also experienced similar results in his orchards. Over 100 vegetable growers from Basantpur have been engaged in natural farming through the government-sponsored programme. Dr Kaushal assured him that the University will make efforts to promote the natural farming system among the farmers of the state by establishing model points at the Krishi Vigyan Kendras located in various location in the state for systematic propagation of natural farming practices. Besides the university has already established a natural farming experimental block and fruit block at the university campus.
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा 26 जून से चलाए जा रहे समर कैंप का आज समापन हुआ।यह समापन समारोह शिव मंदिर दाड़लाघाट में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीसी पूर्व वाइस चेयरमैन जगदीश ठाकुर और उपप्रधान लेखराज चंदेल एवं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी रहे। इसके अतिरिक्त रिसोर्स पर्सन ललित गौतम,सुनील,नेहा शर्मा,अनीता और कार्यक्रम की को ऑर्डिनेटर आरती सोनी मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया,जिसमें मुख्य तौर पर सेल्फ डिफेंस,कराटे,आर्ट ऑफ लिविंग,सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, पंजाबी नृत्य,राजस्थानी फोक डांस नाटी के साथ-साथ कई अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि जगदीश ठाकुर द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई।उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की व्यस्तता हेतु इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहने चाहिए।
भक्त की जान संकट में थी और उसने महादेव का आह्वान किया। तभी एक चमत्कार हुआ और भक्त की जान बच गई। आज भी भक्तों को अपने भोलेनाथ पर पूरा भरोसा हैं और भोलेनाथ भी यहां श्रद्धा से आने वाले भक्तों की समस्त मुरादें पूरी करते हैं। हम बात कर रहे हैं चूड़धार की। चूड़धार, हिमचाल प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊँची चोटी हैं और इस चोटी पर विराजमान हैं देवों के देव महादेव। चारों ओर अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और एक तरह से जड़ी-बूटियों का बिछा गलीचा, जो शांति चूड़धार में हैं वो शायद कहीं ओर नहीं। यहाँ आकर एहसास होता हैं कि सत्य ही शिव हैं और शिव ही सूंदर हैं। चूड़धार से जुड़ी एक कथा प्रचलित हैं कि एक बार चुरु नामक एक शिवभक्त यहां अपने पुत्र के साथ आया था। तभी अचानक बड़े बड़े पत्थरों के बीच से एक विशालकाय सांप बाहर आ गया और उसने चुरु और उसके पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों ने बचने की कोशिश की किन्तु सांप से पीछा नहीं छोड़ा। प्राण संकट में देख चूरू ने अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का आह्वान किया, और तभी एक चमत्कार हुआ। भोलेनाथ की कृपा से एक विशालकाय पत्थर का एक हिस्सा सांप पर जा गिरा जिससे वह वहीं मर गया और चूरू और उसके पुत्र की जान बच गई।कहते हैं उसके बाद से ही इस स्थान का नाम चूड़धार पड़ा। दिन- ब- दिन लोगों की श्रद्घा इस मंदिर के लिए बढ़ती गई और यहां के लिए धार्मिक यात्राएं शुरू हो गई। चूड़धार को श्री शिरगुल महाराज का स्थान माना जाता है। यहां शिरगुल महाराज का मंदिर भी स्थित है। शिरगुल महाराज सिरमौर व चौपाल के देवता है। शिरगुल देवता भगवान शिव के अंशावतार हैं। चूड़धार शिखर शिरगुल देवता की तपोस्थली रही है। यहां पर पवित्र जल के दो कुंड भी हैं। कहते हैं कि इस पवित्र जल के दो लोटे सिर पर डाल लिए जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एक कथा और प्रचलित हैं जिसके अनुसार कहते हैं कि प्राचीन काल में यहां पर चूड़िया नामक राक्षस रहता था, जिसने शिवजी की तपस्या करके अजेय शक्ति प्राप्त कर ली थी। इसलिए इस चोटी का नाम चूड़ी चांदनी और बाद में धीरे-धीरे चूड़धार हो गया। ऐसी मान्यता है कि शिरगुल देवता ने चूड़ शिखर को दानवों से मुक्त कराया था। जाने चूड़धार के बारे में :- चूड़धार पर्वत तक पहुंचने के दो रास्ते हैं।मुख्य रास्ता नौराधार से होकर जाता है तथा यहां से चूड़धार 14 किलोमीटर है। दूसरा रास्ता सराहन चौपाल से होकर गुजरता है। यहां से चूड़धार 6 किलोमीटर है। भोलेनाथ के दर्शन के लिए हर साल हजारों सैलानी यहां पहुंचते हैं। हर साल गर्मियों के दिनों में चूड़धार की यात्रा शुरू होती है। बरसात और सर्दियों में यहां जमकर बर्फबारी होती है जिससे यह चोटी बर्फ से ढक जाती है। खूबसूरत वादियों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा सदियों से चली आ रही है। यह भी माना जाता है कि इसी चोटी के साथ लगते क्षेत्र में हनुमान जी को संजीवनी बूटी मिली थी। चूड़धार पर्वत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है। चूड़धार पर्वत समुद्र तल से 11965 फीट(3647 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है । यह पर्वत सिरमौर जिले और बाहय हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी ट्रेकिंग के नजरिए से बेहद उपयुक्त है। सिरमौर ,चौपाल ,शिमला, सोलन उत्तराखंड के कुछ सीमावर्ती इलाकों के लोग इस पर्वत में धार्मिक आस्था रखते हैं। एक बहुत बड़ी चट्टान को चूरु का पत्थर भी कहा जाता है जिससे धार्मिक आस्था जुड़ी है। ब्रिटिश काल में भारत के सर्वेक्षक जनरल रहे जॉन केय की पुस्तक, द ग्रेट आर्क में भी चूड़धार पर्वत का उल्लेख किया गया है। इसमें इसे ‘द चूर‘ कहा गया है। आदि शंकरायचार्य ने की थी शिव आराधना चूड़धार में विशालकाय शिव प्रतिमा हैं, माना जाता यहाँ पर कभी प्राकृतिक शिव लिंग होता था। ऐसा भी कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने शिव की आराधना के लिए इसकी स्थापना की थी। बाद में यहां लोग जब सिक्का डालते थे, तो लंबे समय तक उसकी आवाज सुनाई देती थी।
यूनिस्को विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर धर्मपुर स्टेशन पर एक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:55 बजे शिमला जा रही हिमालयन क्वीन (ट्रैन नंबर 52455 ) के इंजन का पावर फेल हो गया, जिसके बाद कालका से दूसरा इंजन मंगवाना पड़ा। इस प्रक्रिया में करीब चार घंटे का समय लग गया, जिसके बाद शाम 5:55 पर ट्रेन शिमला के लिए रवाना हो सकी है।हालांकि गाड़ी स्टेशन पर होने के चलते दूसरी गाडि़यों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। ट्रेन में सफर कर रहे करीब 200 लोगों को इससे परेशानी झेलनी पड़ी। मुसाफिरों में ज्यादातर पर्यटक थे, जो वीकेंड मानाने शिमला जा रहे थे।परेशान पर्यटकों ने कुछ देर के लिए स्टेशन पर हंगामा भी किया है लेकिन रेलवे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। कालका-शिमला रेलवे लाइन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर केवल प्रकाश ने जानकारी दी कि इंजन में कुछ खराबी के कारण हिमालयन क्वीन ट्रैन नंबर 52455 कुछ समय के लिए खड़ी रही है। कालका से दूसरा इंजन मंगवाने के बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया।
Project comprises of 170 steel bridges including Himachal’s First Steel Arch Bridge Till now, Arief Engineers has managed to avoid long traffic jams The four-lane work of the 22.91 kilometre stretch of the National Highway from Solan to Kaithlighat seems on track. This work was awarded to Arief Engineers for 598 crores, who has the reputation of delivering quality work. The work was started on November 9, 2018, and the target is to complete this work within 910 days. In these nine months, the company has delivered quite satisfactorily and unlike Parwanoo-Solan patch, the company managed to avoid long traffic jams and hurdles, in spite of the cutting work going on. Arief Engineers believes that steel is the future and the same is reflected on Solan to Kaithlighat four-lane project. Out of total 22.91 km stretch, 1.610 km area has to be covered by the construction of steel bridges, including Himachal’s first Steel Arch Bridge. While moving from Chambaghat to Kaithlighat, the first steel bridge is proposed at initiation point, i.e., at Chambaghat only. Here one-kilometre long ROB (Railway Over Bridge) is proposed. Approx. ten thousand tons of steel has to be used in constructing this bridge. Next steel bridge is proposed near Mohan Meakin which is 152 meters long. After moving a few kilometres from here, another bridge of 170 metres is proposed near Shivalaya. Here the First Steel Arch bridge of Himachal Pradesh is going to be built. According to Amit Mallick, General Manager at Airef Engineers “This bridge would be a state of the art bridge, not only in Himachal Pradesh but in whole India.” Next steel bridge in proposed to be built near Kandaghat Petrol Pump. It would be a 390-metre long bridge to be built parallel to the existing road. From 240 metres away from the end point of this bridge towards Shimla, 500 meters long tunnel will start. As claimed by the Arief Engineers, 50 meter trench of this tunnel has been already completed. Next major proposed bridges are 40-meter long steel bridge at Kuarag, 20-metre long bridge near Waknaghat and Railway Over Bridge at Kaithlighat. “Overall 170 small steel bridges are going to be constructed between Solan to Kaithlighat,” Amit Mallick shared. The Experience of Mallick is working out… The General Manager of Arief Engineers, Amit Mallick is a highly experienced civil engineer. He contributed in building India’s two prominent steel bridges, 4.93 kilometre long steel bridge on River Brahmaputra in Assam and 4.50 kilometre steel bridge on River Ganga in Patna. The ongoing smooth construction shows that his experience is benefitting the four-lane work of Chambaghat to Kaithlighat patch of Kalka-Shimla NH. In conversation with First Verdict, Mallick shared that till now about 100 crores have been spent on the construction. He said, “The steel is the future of construction, not concrete.” According to him “The cost of constructing steel bridges is about 30 percent more than concrete but the life is also much more than concrete construction.”
सोलन जिला के कठनी में 25वें वार्षिक योग साधना शिविर के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि परमात्मा की बनाई व्यवस्था में सकारात्मक सहयोग ही उसकी अराधना है।उन्होंने कहा कि जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि मनुष्य का आहार, विचार और विहार शुद्ध हो तभी मनुष्य सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यम और नियम के पालन से व्यक्ति क्रमिक विकास कर जीवन की ऊंचाईयां प्राप्त कर सकता है। राज्यपाल ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से ग्रस्त है जिससे विश्व में कभी अकाल तो कभी अति वर्षा की घटनाएं आम होने लगी हैं और प्रकृति में विनाश की स्थिति उत्पन्न हुई है। राज्यपाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए काफी हद तक रसायनों पर आधारित कृषि व्यवस्था भी है। रसायनों और कीटनाशकों के अन्धाधुन्ध उपयोग ने प्रकृति के मूल स्वरूप को नष्ट कर दिया है जिससे पूरे विश्व के अस्तित्व को खतरा हो गया है। उन्होंने कहा कि आहार की शुद्धि के लिए आवश्यक है कि पूरे विश्व में कृषि व्यवस्था प्राकृतिक तौर पर हो। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास का एक मात्र विकल्प प्राकृतिक खेती ही है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि जीवन और आचरण में सरल होना ही योग है और सरल व्यक्ति जीवन में आसानी से उच्च लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यम-नियम के एक ही निर्देश को यदि व्यक्ति साध ले तो निश्चित तौर पर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती एक मौन क्रांति की तरह फैल रही है जिसका प्रदेश के किसानों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय दोगुनी भी होगी और आम व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। इस अवसर पर स्वामी योगतीर्थ ने कहा कि मन के रूपांतरण तथा अंतःकरण के बदलाव के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चे को योग के सम्बन्ध में जानकारी दी जानी चाहिए। जब विज्ञान के लोग एक हो सकते हैं तो धर्म से जुड़े लोग भी जन कल्याण के लिए एक हो सकते हैं।इस अवर पर डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. परविंदर कौशल तथा शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी के खोसला ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, एसडीएम रोहित राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


















































