प्रदेश में सरकारी भर्तियों में मिलीभगत से पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नाकामी को दिखाता हैं जिसका खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कोटखाई में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले जेओआईटी पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया था और अब पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। मोतीलाल डेरटा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले चार सालों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते प्रदेश में 14 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई हैं। मोतीलाल डेरटा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलें देखने को मिल रहे थे जिसमें अब जयराम सरकार भी शामिल हो गई हैं।
प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और जल स्रोतों को लम्बे समय तक कार्यशील बनाए रखने के लिए इस स्त्रोतों को मजबूती प्रदान करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य में सबसे पहले इस योजना को मंडी व कुल्लू जिला में कार्यान्वित किया जाएगा और इसके सार्थक परिणाम आने के पश्चात इसे प्रदेश के बाकि सभी जिलों में लागू किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कुल्लू और मंडी जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में बहाव पेयजल योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत लगभग तीन माह के लिए बहाव पेयजल योजनाओं के जल को एकत्रित किया जाएगा, जिसका उपयोग उस समय किया जाएगा, जब स्रोत में जल की उलब्धता कम होगी। इसमें बिजली का कोई प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) द्वारा 353.57 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना के तहत मंडी जिले के 9 खण्डों की 147 योजनाओं व कुल्लू जिले के 5 खण्डों की 110 योजनाओं में बफर स्टोरेज बना कर सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मंडी व कुल्लू जिला में योजना की सफलता के पश्चात राज्य के अन्य जिलों में भी इस योजना को कार्यान्वित किया जाएगा, जिससे पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। जल जीवन मिशन के तहत मार्च, 2022 तक भारत सरकार द्वारा राज्य को कुल 2990.10 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है और मिशन के तहत राज्य में 8.42 लाख घरों को नल सेे जल उपलब्ध करवाया गया है। जबकि स्वतंत्रता के बाद पिछले 72 वर्षो में कुल 7.63 लाख घरों को नल प्रदान किए गए। राज्य में कुल 17.28 लाख घरों या परिवारों को नल उपलब्ध करवाए जा चुके है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में कुल कवरेज और कार्यक्षमता के संबंध में भारत सरकार द्वारा राज्य के प्रदर्शन की सराहना की गई है। वर्ष 2019-20 में प्रदेश को 57.15 करोड़ और वर्ष 2020-21 में 221.28 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। योजना के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 750 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी जल शक्ति विभाग प्रयासरत है, जिसके लिए राज्य में 60 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। जिला स्तर पर स्थापित सभी 14 प्रयोगशालाओं को राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड से (एनएबीएल) मान्यता मिल चुकी है। इसके अलावा 36 उप-मण्डल स्तरीय प्रयोगशालाओं को भी एनएबीएल से मान्यता मिल गई है। प्रदेश की 83 प्रतिशत प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हो चुकी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है। प्रत्येक गांव से पांच महिलाओं का चयन करके उनको फील्ड टैस्ट किट सेे पेयजल जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक 40,090 महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पिछले दो वर्षों के दौरान 61,901 लोगों को जल गुणवत्ता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। वित्त वर्ष 2020-21 में प्रदेश की सभी 3,615 पंचायतों को एक-एक फील्ड टैस्ट किट प्रदान की गई। वित्त वर्ष 2021-22 में प्रदेश के सभी 18,150 गांव को यह फील्ड टैस्ट किट दी गई। इसके अतिरिक्त जल गुणवत्ता में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश की सभी प्रयोगशालाओं को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है, जिनमें न्यूनतम दरों पर जल नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है। प्रदेश में पिछले दो वर्षों के दौरान कुल 4,47,820 जल नमूनों की जांच की गई जबकि गत वर्ष 2,93,245 पेयजल नमूने प्रयोगशालाओं और 1,37,865 जल सैंपलों का फील्ड टैस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया है। विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में भी 3,00,606 जल सैंपलों की जांच प्रयोगशाला और 1,42,734 जल सैंपलों का परीक्षण फील्ड टैस्ट किट के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा गया है।
शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों का एक समूह अंडरस्टैंडिंग हेरिटेज पर पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम की सहायता के रूप में शिमला विरासत के शैक्षिक दौरे पर गया। टूर का संचालन लिबरल आर्ट्स संकाय की डीन डॉ मंजू जैदका और इतिहास विभाग की डॉ एकता सिंह द्वारा किया गया। इस दौरे में दो मुख्य शैक्षिक केंद्र, हिमाचल राज्य संग्रहालय आदि शामिल थे। राजकीय संग्रहालय में छात्रों को संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ हरि चौहान के साथ बातचीत करने का मौका मिला, जिन्होंने संग्रहालय और क्यूरेटर की जिम्मेदारियों का संक्षिप्त विवरण दिया। डॉ. एकता सिंह ने छात्रों को कलाकृतियों से संबंधित ऐतिहासिक और पुरातात्विक घटनाओं के बारे में मार्गदर्शन और जानकारी दी। छात्रों को हिमाचल प्रदेश के उच्च हिमालयी भागों में हाल के पुरातात्विक अध्ययनों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी का दौरा किया, जहां छात्रों को प्रतिष्ठित इमारत के स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया गया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के गोहर उप मंडल की ग्राम पंचायत सरोआ में विद्युत अनुभाग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सरोआ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पूर्व यह क्षेत्र विद्युत उप मंडल गोहर के विद्युत अनुभाग सैंज से जुड़ा हुआ था और इस क्षेत्र की जनता को संबंधित कार्यों के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब सरोआ विद्युत अनुभाग के शुरू हो जाने से क्षेत्र की तीन पंचायतें सरोआ, कांडी और अनाह विद्युत उप मंडल पंडोह से जुड़ गई हैं, जिससे लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि गोहर विद्युत उप मंडल में वर्ष 2017 तक 106.4 किलोमीटर 33 केवी एचटी लाइन थी, जो अब बढ़ कर 123.4 किलोमीटर हो गई है, 22 केवी की 387 किलोमीटर एचटी लाइन अब 485 किलोमीटर हो गई है, 11 केवी एचटी लाइन 119 किलोमीटर थी, जो बढ़कर 138 किलोमीटर हो गई है, जबकि 1980 किलोमीटर एलटी लाइन वर्तमान में बढ़ कर 2440 किलोमीटर हो गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गोहर विद्युत उप मंडल में वर्ष 2017 में 561 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर थे, जिनकी संख्या वर्तमान में बढ़कर 674 हो गई है जबकि 33/22/11 केवी सब स्टेशन की संख्या चार से बढ़ कर पांच हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणात्मकता और विस्तारीकरण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सरोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरंभ हो जाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, जो यहां के लोगों की एक लंबित व वांछित मांग थी। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से करीब 10 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत लगभग साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, बुजुर्गों व अन्य कमजोर वर्गों सहित सभी को समान रूप से लाभ पहुंचा है। सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। राज्य की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए यह अवधि अभूतपूर्व रही है। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, मुख्य अभियंता विद्युत मंडी क्षेत्र यशवन्त ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत वृत्त मंडी प्रवीन धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच और पॉवर ऑफ सेइंग नो पर दो दिवसीय कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने प्ले के जरिए बच्चों को समाज में फैलती बुराइयों और उनसे बचने के तरीके समझाए। बच्चों को समझाया कि पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टॉप, पार्क, बस, कार, पार्टी या स्कूलों में कोई उन्हें टच करता है तो उसके टच की फीलिंग को समझना जरूरी है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि बच्चे गुड और बैड टच का मतलब समझे। खासकर कोई भी किस नीयत के साथ उनके शरीर को टच कर रहा है। ये जरूर गौर करना चाहिए। कुछ भी अटपटा लगने की स्थिति में ऐसे एक्सपीरियंस अपने माता-पिता से हर रोज़ ज़रूर शेयर करने चाहिए। बच्चों को यह भी समझाया गया की जब कभी वे किसी परिस्थिति में कम्फर्टेबल महसूस न करें तो उनकी नो यानी न कितनी महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में बच्चों को उदाहरण के तौर पर कई ऐसी एक्टिविटी करवाई गई, जिससे बच्चे जल्दी समझ सके की खुद को ऐसी विकट परिस्थितियों में कैसे बचाव करना है। बच्चों से बकायदा रिवर्ट भी लिया गया कि उन्हें समझ आया या नहीं।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पताल परिसरों में स्थापित निजी लैबों में 233 टेस्ट निशुल्क होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुणे की कंपनी को टेंडर देने के बाद एग्रीमेंट साइन कर लिया गया है। करार के मुताबिक कंपनी को डेढ़ माह बाद सेवाएं देनी शुरू करनी होगी, वहीं तीन माह के भीतर अस्पतालों में अपना आधारभूत ढांचा विकसित करना होगा। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब स्थापित हैं। इनमें सरकारी रेट पर हर तरह के टेस्ट होते हैं। स्वास्थ्य विभाग की अपनी लैब भी हैं। इनमें 12 बजे तक टेस्ट होते हैं। उसके बाद इनकी जांच की जाती है। ऐसे में लोग निजी लैब में टेस्ट करवाते हैं। पहले अस्पतालों में 11 तरह की श्रेणियों में आने वाले मरीजों को ही यह सुविधा मिलती थी, लेकिन अब सभी मरीजों को निशुल्क टेस्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन भी शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि निशुल्क टेस्ट की संख्या बढ़ाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद ने कहा कि एग्रीमेंट साइन कर लिया गया है। नई कंपनी सरकार को 41 फ ीसदी तक टेस्ट में छूट देगी। मरीजों के टेस्ट की यह राशि सरकार वहन करेगी। मरीजों से टेस्ट से पैसे नहीं लिए जाएंगे।
रेडक्रॉस कार्यालय परिसर धर्मशाला में रेड क्रॉस डे मनाया गया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व फंड के सहयोग से दिव्यांगजनों की सहायतार्थ सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 80 दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पंजीकरण किया गया है। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी, ओपी शर्मा ने बताया कि अक्सर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है। इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों को एक स्मार्ट केन, एक वाकर एवं एक सीपी चेयर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा प्रदान की गई। इसी के साथ, एजुकेयर इण्डिया के सहयोग से शिविर में लोगों की सुविधा के लिए एक नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर कुमारी कुसुम, अमित मौर्य एवं रमेश कुमार, विशेषज्ञ, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली, श्रेष्ठा राणा, आजीवन सदस्य, रेडक्रॉस तथा अशोक कुमार, सन्दीप भारद्वाज, सपना देवी, लियाकत अली, विकास कुमार, देव राज, पूनम भारद्वाज, सोहन सिंह एवं आरती देवी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने सोमवार को तपोवन विधानसभा परिसर का दौरा किया तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के साथ विधानसभा में पिछले दिन की घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा इस घटना में संलिप्त लोगों को पहचान कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश भी दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष विपन परमार ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि तथा शांतिप्रिय राज्य के रूप में पूरे देशभर में जाना जाता है, राज्य में जनता के बीच आपसी सौहार्द तथा भाईचारा कायम है और अगर इस भाईचारे और शांति को नुक्सान पहुंचाने की कोशिशें कभी भी कामयाब नहीं हो सकती हैं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने विधानसभा परिसर में सुरक्षा के इंतजामों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल तथा पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को घटना की जांच को लेकर अब तक की अपडेट जानकारी दी तथा विधानसभा परिसर के सुरक्षा प्लान के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रशासनिक अधिकारियों का सदैव ही सराहनीय योगदान रहा है। उनकी कड़ी मेहनत और व्यवसायिकता के फलस्वरुप प्रदेश को मॉडल राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान कायम करने में मदद मिली है। वह गत सायं यहां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसडीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत उनके साथ पीएसओ तैनात करने और जिन स्थानों पर एसडीएम के लिए सरकारी आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां रेंट फ्री आवास उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के समर्थन और ईमानदारी से राज्य सरकार ने अनेक सुधार सुनिश्चित किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों में बहुत विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किये जा रहे नवोमेश प्रयासों और प्रतिबद्धता के कारण ही राज्य के सूचकांक कई बड़े राज्यों के मुकाबले बेहतरीन हैं। उन्होंने अधिकारियों से समर्पण के साथ कार्य करने को कहा ताकि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित किया जाए और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में प्रशासनिक अधिकारियों को न केवल पारदर्शिता व कर्मठता से कार्य करने की आवश्यकता है बल्कि उन्हें अधिक संवेदनशील भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी का बढऩा भी बहुत ही सकारात्मक संकेत है। जय राम ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों से सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आहृवान किया। इससे कार्यो के निष्पादन और प्रभावी निगरानी में भी मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की स्मारिका अभिव्यक्ति का विमोचन भी किया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने जय राम ठाकुर को हिमाचल की राजनीति के भद्रपुरुष की उपमा दी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। एसोसिएशन के महासचिव श्रवण मांटा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रस्कोन और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
देवभूमी हिमाचल पावन और पवित्र मानी गई है। इसलिए ये देवी-देवताओं के प्रिय स्थानों में से एक है। हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोहरी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत ही अच्छे पर्यटन स्थान हैं, जिनकी सुंदरता पर्यटकों के मन को मोह लेती है। तभी तो हिमाचल को प्रकृति का खजाना भी कहा जाता है। आज भी हिमाचल की भूमी यहां के धार्मिक स्थानों की वजह से ही पूरे भारत वर्ष में माननीय है। इनमें से एक है जयसिंहपुर विधानसभा का मां आशापुरी मंदिर। रोपड़ी नागवन के सबसे ऊंचे धौलाधार शृंखला के शिखर पर पंचरुखी के पास चंगर की वादियों में एक पहाड़ की चोटी पर मां आशापुरी विराजमान हैं। यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए आते हैं, मां उनकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती हैं। कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक मां आशापुरी मंदिर का निर्माण पांडवों ने उस समय करवाया जब वे आज्ञातवास के दौरान हिमाचल प्रदेश आए थे। 16वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण कटोच वंशज के सुप्रसिद्ध राजा मान सिंह ने करवाया था। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों को यहां आकर स्वर्ग जैसे आनंद का अनुभव होता है। माता आशापुरी का यह मंदिर हमेशा से ही अपनी बेजोड़ कलाकृति के लिए हिमाचल प्रदेश में चर्चित मे रहा है। आशापूरी मंदिर एक ऐतिहासिक स्थान भी है, जिस वजह से इस मंदिर को पुरातत्व विभाग की देख-रेख में रखा गया है। मंदिर के अंदर मां तीन पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। मां आशापुरी को माता वैष्णो देवी का रुप माना जाता है। जिसके साथ ही यहां और देवी-देवताओं की भी पुरानी पत्थर से बन मंदिर के आस-पास बहुत ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।
विख्यात चिकित्सा विज्ञानी पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग ढाई लाख लोग घातक रोग थैलेसीमिया से ग्रस्त । विवाह पूर्व थैलेसीमिया की जांच करने से इस अनुवांशिक रक्त विकार का फैलाव रोका जा सकता है। देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां इस रोग को लेकर सर्वेक्षण किया गया। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। कार्यक्रम की संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रही दृष्टिबाधित छात्रा प्रतिभा ठाकुर ने बताया कि डॉ. भारती अंतरराष्ट्री थैलेसीमिया दिवस पर उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के अधिकार और रक्तदान का महत्व विषय पर बोल रहे थे।
हिमाचल प्रदेश देव भूमि है। जाहिर है यहां चप्पे-चप्पे पर देव स्थल हैं। कई देव स्थल तो चर्चित हैं। उनके बारे में लोग भलिभांति जानते हैं, मगर कई ऐसे मंदिर और देवस्थान भी हैं जो न ज्यादा चर्चा में हैं और न ही उनके बारे में कोई ज्यादा जानता है। हालांकि ये मंदिर चमत्कारों से परिपूर्ण हैं और यहां आस्था भी बहुत ज्यादा है। जरूरत सिर्फ इनकी पहचान को उजागर करने की है। फस्र्ट वर्डिक्ट अपने प्रयासों से ऐसे देवस्थलों से लोगों को मशरूफ करने जा रहा है। आज आपको कांगड़ा जिले में स्थित तत्वानी मंदिर के बारे में बताया जाएगा। यह मंदिर धर्मशाला से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर सलोल से चार किलोमीटर की दूरी पर बिलकुल गज खड्ड के किनारे स्थापित है। यहां खासियत यह है कि यहां गर्म पानी का चश्मा है। हालांकि कुल्लू के मणिकर्ण में भी गर्म पानी का चश्मा है। मगर यहां भी गर्म पानी का चश्मा है। मगर यहां का पानी कुल्लू के मणिकर्ण चश्मे के पानी से कम गर्म है। फव्वारे की नीचे खड़े होकर आसानी से स्नान किया जा सकता है। मंदिर भोलेनाथ को समर्पित है। यहां शिव भोले की पूजा-अर्चना होती है। इस मंदिर के पुजारी शिव गोस्वामी हैं। उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में बताया कि प्राचीन समय में यहां घना जंगल हुआ करता था। इसी स्थान पर तीन महात्माओं ने घोर तपस्सया की थी। उनमें से एक महात्मा का नाम गोपाल गिरि था, जबकि दो अन्य महात्माओं का नाम पता नहीं है। जब उनकी तपस्या पूर्ण हुई और प्रभु ने उन्हें अपने साक्षात दर्शन दिए तो इन महात्माओं से कुछ मांगने के लिए कहा। इस पर तीनों महात्माओं ने भगवान से पानी की मांग की। इस भगवान ने उन्हें गर्म पानी दिया। इसी कारण यहां गर्म पानी का चश्मा फूट निकला। इसी स्थान पर उन तीन महात्माओं के मंदिर बने हैं जिनकी आज भी पूजा की जाती है। कालांतर में गुलेर के राजा ने अपनी बेटी की शादी चंबा के राजा के बेटे के साथ कर दी। उस समय यातायात नहीं था तो पैदल ही यात्रा की जाती थी। उस समय गुलेर और चंबा के लिए जाने का यही रास्ता शार्टकट था। अत: एक बार रानी चंबा से पालकी में अपने मायके गुलेर रियासत जा रही थी। इसी स्थान पर कहारों ने उनकी पालकी को विश्राम दिया। तब महारानी की नजर इस चश्मे पर पड़ी। उन्होंने राजा से कह कर इसे बावड़ी के रूप में निर्माण करवा दिया। वहीं रानी ने इसी रास्ते में कई अन्य बावडिय़ों का भी निर्माण करवाया ताकि राहगीर पानी पी सकें। कुछ साल पहले यहां एक बावा सोमगिरि ने भी अपनी कुटिया बनाई थी। वह यहां लगभग 25 वर्ष तक रहे। सोमगिरि बावा ने यहां फलों का बागीचा भी लगाया था। मगर अब यहां कोई नहीं रहता है। वहीं मंदिर के पुजारी शिवदत गोस्वामी ने बताया कि यहां गर्म पानी के चश्में में स्नान करने के बाद अगर कोई शीश नवाकर मन्नत मांगता है तो वह अवश्य पूर्ण होती है। वहीं यहां गणमान्य देवेंद्र गुलेरिया ने डीसी से मंदिर के लिए सोलर लाइट की मंजूरी भी दिलवाई है। मंदिर कब का बना है इसकी सटीक जानकारी नहीं है, मगर मंदिर प्राचीन शैली में बना हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यह पुराने राजाओं और महाराजाओं द्वारा ही निर्मित किया गया होगा। यहां प्राचीन शैली में निर्मित कुछ बावडिय़ां भी बनी हुई हैं। माना जाता है कि ये बावडिय़ां भी राजाओं और महाराजाओं के समय की ही बनी हुई हैं। यहां आने पर आदमी स्वत: ही भोलेनाथ की भक्ति में रम जाता है और एक असीम मानसिक सुकून की अनुभूति होती है। मंदिर में प्राचीन शैली में नंदी, शिव भोले नाथ और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हुई हैं। जहां गर्म पानी का चश्मा है वहां एक बावड़ी बनाई गई है और जिस जगह से गर्म पानी निकलता है वहां शेर का मुंह बनाया गया है। यह आकृति बहुत ही सुंदर ढंग से बनाई गई है। इसे देखने पर भक्त स्वत: ही कला के सौंदर्य की दाद देने को मजबूर हो जाता है। यह एक ऐतिहासिक स्थान है, मगर इसे हमेशा ही नजरअंदाज किया गया है। यहां आने के लिए सलोल के तहत परेई नामक स्थान पर बस से उतरना पड़ता है और उसके बाद गज खड्ड को पार करना पड़ता है। हालांकि गर्मियों में पानी का बहाव इतना ज्यादा नहीं होता, मगर बरसात में यहां बहुत ज्यादा पानी आता है। शिवरात्रि वाले दिन यहां बहुत बड़ा मेला लगता है और यहां स्थानीय भक्तों के अलावा अन्य स्थानों से भी भक्त शीश नवाने आते हैं। मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने पर हाल में पूरी होती है और शिवभोलेनाथ अपना आशीर्वाद अवश्य देते हैं। गज खड्ड में पुल न होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कई बार मांग भी उठाई गई कालांतर में सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। मंदिर के ठीक ऊपर लंघाणा गांव भी है जहां के वाशिंदे बहुत टफ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यहां सुविधाओं का अभाव है। विकास नाममात्र हुआ है। यहां के लोग बहुत मेहनती और मिलनसार हैं। विकास की बयार न होने पर भी उनके माथे पर कभी शिकन तक नहीं देखी गई। हालांकि लोगों को रंझ जरूर है कि इस गांव के विकास की ओर सरकारें ध्यान नहीं देती। यदि गज खड्ड पर पुल का निर्माण हो जाए तो इन लोगों को बहुत सुविधा होगी। बरसात के दिनों में खड्ड में पानी बहुत ज्यादा होने से इन लोगों को मीलों पैदल सफर कर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। कई लोग तो इन्हीं असुविधाओं की वजह से अपने आशियाने कहीं और जगह बना रहे हैं। वहीं मंदिर के साथ एक पक्का रोड बनाया गया है जो झीरबल्ला से मिलता है। यहीं से एक रोड सलोल के लिए जाता है तो दूसरा रैत-शाहुपर के लिए निकलता है।
अब राजधानी में शोर मचाया तो खैर नहीं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी। हिमाचल में पहली बार शिमला पुलिस ने 'शोर नहींÓ ऐप लांच किया है। इससे तुरंत अपने आसपास शोर मचाने वालों की शिकायत की जा सकती। गूगल प्ले स्टोर में जाकर यह ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद चाहे दिन हो या रात, ऊंची आवाज से हो रही असुविधा की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा सकते हैं। एप की खासियत है कि इसको लॉग इन करते ही शिकायतकर्ता की लोकेशन आटोमैटिक दर्ज हो जाएगी। गांव, मुहल्लों में भी अधिक शोर मचाने को अपराध की श्रेणी में रखा है। पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने यह एप विकसित की है। शिकायतकर्ता खुद इस एप पर शोर की ध्वनि का स्तर जांच सकते हैं। यदि शोर तय मानकों से ज्यादा हुआ तो इसकी शिकायत दे सकते हैं। यही नहीं, शिकायतकर्ता संबंधित जगह की फोटो भी एप पर भेज सकेंगे। इसके बाद शिकायत ऑनलाइन संबंधित थाने में जाएगी। इसके अलावा एप में शिकायत का ऑनलाइन रियल टाइम स्टेटस जानने की सुविधा भी दी गई है। 55 से 60 डेसीबल से ज्यादा आवाज बहरा कर सकती है। एसपी डॉ. मोनिका भुटूंगरु ने बताया कि रात के समय आसपास के क्षेत्र में ऊंची आवाज में संगीत बजता है तो असुविधा की शिकायत 'शोर नहींÓ एप पर दर्ज करवा सकते हैं। जिलावासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयासरत है। इसके साथ पुलिस नंबर 0177-2812344 एवं 112 पर भी सूचना दे सकते हैं।
धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडा मामले पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने जयराम सरकार को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति न करने की सलाह दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री मौज मस्ती छोड़कर प्रदेश हित में कार्य करे। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा के मामले में भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए अपितु उन्हे सरकार के आला अधिकारियों को तुरंत आरोपियों को पकडऩे के लिए नकेल कसनी चाहिए।प्रदेश सरकार को अधिकारीयों की जनता के प्रति जवाबदेही को सुनिश्चित करना चाहिए। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जश्न मनाने और नाच गानों में व्यस्त है और हास्यस्पद बयान दे रहे की आम जनता उन्हें बताएं की क्या हो रहा है, कौन कर रहा है। वे जरूर एक्शन लेंगे। ऐसा लगता है जैसे मंत्री महोदय को प्रदेश में घट रही घटनाओं का बोध नहीं है।
भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा नवम अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह करवाया गया। इस दौरान संस्थान के प्रबधंक पुरुषोत्तम दास गुप्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे। इस सम्मेलन में वास्तु, टैरो कार्ड, वैदिक ज्योतिष, लाल किताब आदि पर विचार रखे गए। ज्योतिषचार्य मनोज सेमवाल विवाहिक जीवन, कुंडली मिलान तथा हस्त रेखा पर अपने विचार रखे। ज्योतिषचार्य मनोज सेमवाल के वक्तव्य की सभी विद्वान जनों ने प्रशंसा की। जोतिष्चार्य मनोज सेमवाल को शोध कार्यों के लिए ज्योतिष विज्ञान शिरोमणि उपाधि व ट्राफी से नवाजा गया।
कांगड़ा जिला के विभिन्न औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्किल हब बनाए जाएंगे ताकि युवाओं को स्वरोजगार के लिए दक्ष बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला के बगली में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंत्योदय अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत दी। इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के चित्र पर माल्यर्पण भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के 75 जिलों में आरंभ किया गया है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जन्म भूमि होने के कारण कांगड़ा जिला को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि अकम अभियान नब्बे दिन तक चलेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों की नौ स्कीमों के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इसमें प्रमुख तौर पर प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा दिव्यांगों के कार्ड, कुपोषित बच्चों के उपचार तथा स्वयं सहायता समूहों को बैकिंग योजनाओं से जोडऩा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरूक करने के लिए उपमंडल तथा ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान भी तैयार किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लोगों की पहचान कर स्पाट पर ही योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए सूचीबद्व किया जाएगा, ताकि कोई पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय आधिकारिता विभाग के जिला कल्याण अधिकारी राम प्रकाश ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पर अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक केके कौशल ने प्रधानमंत्री जनधन योजनाओं सहित विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई। समेकित बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार, श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज के लिए कैंप भी लगाया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत नाटिका के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। इससे पहले पंचायत प्रधान शालिनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर बगली के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भगत राम की पौत्री पुष्पा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौड़, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, विकास खंड अधिकारी तथा मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मातम मनाने जा रही महिला की बस एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला परिवार संग दिल्ली जा रही थी कि हादसा हो गया। उसकी मौत से मारंड में शोक की लहर है। इस परिवार में करीब 9 लोग शामिल थे। चंडीगढ़ कुराली के नजदीक हरियाणा रोडवेज बस की भिड़ंत एक अन्य बस से हो गई। इसमें परिवार की रंजू अरोड़ा (35) की मौत हो गई। परिवार के कुछ अन्य लोग जख्मी भी हैं। यह जानकारी पार्षद नीलम मलिक ने दी। परिवार सब्जी व्यवसाय से जुड़ा है और मृतका का एक लड़का भी है। शव आज रात तक मारंडा पहुंच जाएगा।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां शिमला स्मार्ट सिटी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेंगी। इस वेबसाइट में पानी के बिल का गणक, भवन योजना अनुमोदन, पानी के बिल, गारबेज बिल अदायगी, पट्टा किराया भुगतान, सम्पत्ति कर अदायगी, बिजली के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन, सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन और कैनोपी के लिए अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से शिमला स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न घटकों के तहत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और सेवाओं के एकीकरण करने के निर्देश दिए। शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबन्ध निदेशक मनमोहन शर्मा, नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त व शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महा-प्रबंधक अजीत भारद्वाज, महा-प्रबन्धक तकनीकी ब्रह्म प्रकाश और आईटी प्रबंधक प्रेम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुकम्मल मुलाकातें हो रही है, बकायदा योजना तैयार की जा रही है। नए गठबंधन बन रहे है और हालात बदलने की तैयारी जोरो पर है। विधानसभा चुनाव से पहले सोलन निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कुछ चेहरे एकसाथ आते दिख रहे है। मकसद साफ है कि टिकट के लिए जानदार तरीके से दावा ठोका जाएं। दरअसल, पिछले चुनाव में पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले वीआरएस लेकर सियासत में आएं डॉ राजेश कश्यप को टिकट दिया था। तब टिकट के कई दावेदार थे लेकिन पार्टी के निर्णय ने सबको चौंका दिया। तब मुख्य तौर पर कुमारी शीला, तरसेम भारती और एच एन कश्यप टिकट की दौड़ में थे, पर सबके हाथ निराशा लगी। पार्टी के इस निर्णय से असंतोष भी उपजा और नतीजन डॉ राजेश कश्यप चुनाव नहीं जीत सके। पर तब से अब तक कश्यप निरंतर सक्रिय है और इस बार वे ही टिकट के प्रबल दावेदार है। अब ताजा खबर ये है कि कश्यप की राह रोकने को उनके विरोधियों ने हाथ मिला लिया है, मंशा साफ है कि उनमें से ही किसी एक को टिकट मिले। टिकट किसे मिलता है ये तो वक्त ही बताएगा, पर ऐसी स्थिति में भाजपा की राह निसंदेह मुश्किल जरूर होने वाली है। ताजा स्थिति की बात करें तो सर्वविदित है कि डॉ राजेश कश्यप ही पार्टी के प्राइम फेस है। कश्यप सक्रिय है पर अब तक सबको साथ लाने में कामयाब नहीं हो सके है। साढ़े चार साल का वक्त मिलने के बावजूद भी पार्टी का एक बड़ा तबका उनके साथ चलता नहीं दिख रहा। हालाँकि आलाकमान जरूर उन पर मेहरबान रहा है। उधर अन्य चेहरों की बात करें तो उनमें भी कोई ऐसा नहीं है जो अपनी कार्यशैली से पार्टी को टिकट देने के लिए विवश कर सके। तरसेम भारती पहले खराब स्वास्थ्य के चलते फील्ड से दूर थे और अब भी प्रो एक्टिव नहीं दिख रहे। कुमारी शीला की बात करें तो इस मर्तबा तो वे जिला परिषद् का चुनाव भी नहीं जीत पाई थी, ऐसे में पार्टी को जीत का भरोसा दिलाना उनके लिए भी मुश्किल होगा। हालांकि उनकी जमीनी पकड़ को कमतर नहीं आँका जा सकता। एच एन कश्यप भी सियासी सरगर्मियों से लगभग गायब ही है। कई अन्य चाहवान तो ऐसे भी है जो इच्छा तो विधायक बनने की रखते है लेकिन उनकी कार्यशैली पार्षद का चुनाव जीतने लायक भी नहीं दिख रही। पर यहाँ ये जहन में भी रखना होगा कि पूर्व सांसद और डॉ राजेश के बड़े भाई वीरेंद्र कश्यप भी टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने को तैयार है। कांग्रेस में सिर्फ एक दावेदार : सोलन कांग्रेस की बात करें तो कर्नल धनीराम शांडिल ही फिलवक्त इकलौते उम्मीदवार है और संभवतः वे ही पार्टी प्रत्याशी होंगे। वैसे भी माना जाता है कि कर्नल का टिकट 10 जनपथ से फाइनल होता है। पार्टी का एक तबका उनके साथ बेशक न दिख रहा हो लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस की स्थिति अभी तो भाजपा से बेहतर है। कर्नल का सरल स्वभाव और ईमानदार छवि भी कांग्रेस के लिए लाभदायक सीड हो सकते है।
नए अध्यक्ष के साथ -साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को चार कार्यकारी अध्यक्ष भी मिले है। इन चार कार्यकारी अध्यक्षों में से एक नाम है पवन काजल का, जो अब कांग्रेस का नूर है। काजल कांगड़ा सीट से विधायक है और जिला कांगड़ा में बतौर ओबीसी नेता उनका अच्छा रसूख है। खास बात ये है कि अब काजल कांगड़ा में कांग्रेस का प्राइम फेस बनते दिख रहे है। थोड़ा फ्लैशबैक में चले तो वीरभद्र सरकार के समय जिला कांगड़ा ने दो कांग्रेसी नेताओं की तूती बोलती थी, सुधीर शर्मा और स्व जीएस बाली। दोनों मंत्री थे, दोनों ब्राह्मण और दोनों भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखे जाते थे। पर बाली अब इस दुनिया में नहीं है और सुधीर के सियासी तारे गर्दिश में दिख रहे है। पार्टी का ही एक तबका खुलकर उनके खिलाफ मुखर है। इस बीच रफ्ता - रफ्ता पवन काजल विधायक का सियासी कद बढ़ता रहा और अब जब कांगड़ा से कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बारी आई तो पार्टी आलाकमान ने उन्हें इस पद से नवाजा। स्वाभाविक है उनकी ये तरक्की कई नेताओं के अरमान कुचल सकती है। पवन काजल 2012 में पहली बार विधायक बने, तब वे आजाद उम्मीदवार थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया। 2017 में काजल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और फिर जीत गए। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। तब भी खुद वीरभद्र सिंह ने उनके लिए प्रचार किया था। कहते है कांग्रेस में शामिल होते वक्त काजल दरअसल कांग्रेस में नहीं जुड़े थे, बल्कि वीरभद्र सिंह के साथ आये थे। अब उनका झुकाव होलीलॉज की तरफ ही रहता है या वे संतुलन बनाकर ही आगे बढ़ते है, ये देखना भी रोचक होने वाला है। ओबीसी वोट पर निगाहें : जिला कांगड़ा में ओबीसी वोट बैंक का अच्छा प्रभाव है। अमूमन हर सीट पर ओबीसी वोट जीत -हार का अंतर पैदा कर सकता है। काजल को मजबूत करके कांग्रेस की नज़र इसी वोट बैंक पर है। ओबीसी वर्ग की बात करें तो कांग्रेस के पास चौधरी चंद्र कुमार के रूप में भी एक मजबूत चेहरा हैं और पवन काजल भी उन नेताओं में शुमार है जिनके समर्थक हर क्षेत्र में है। ऐसे में पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक सिद्ध हो सकता है। जब दिग्गज हारे तब भी जीते काजल : 2017 के विधानसभा चुनाव में जिला कांगड़ा की 15 सीटों में से सिर्फ तीन सीटें कांग्रेस ने जीती थी। खास बात ये है तब वीरभद्र कैबिनेट में मंत्री रहे जीएस बाली और सुधीर शर्मा सहित बड़े -बड़े दिग्गज धराशाई हो गए थे। पर पवन काजल ने 6 हज़ार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। उनके अतिरिक्त सुजानपुर से स्व सुजान सिंह पठानिया और पालमपुर से आशीष बुटेल ही चुनाव जीत पाए थे।
नौहली और बिंहू पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग तंग हैं। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने नौहली व बिहूं पंचायतों में फिर से पेयजल संकट उत्पन्न होने पर कन्यादेवी भंडारण टैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान भंडारण टैंक खाली पाया गया और पचौंडी नाला व घट्टासनी का पानी टैंक में नहीं आ रहा है। बार-बार विभाग से शिकायत करने भी कुछ नहीं किया जा रहा है। पधर को तो पचौंडी नाले का पानी लगातार मिल रहा है, लेकिन नौहली, बिहूं व चुक्कू पंचायतों से भेदभाव हो रहा है। पचौंडी नाला के पानी की हर दिन कम से कम 6 घंटे नियमित आपूर्ति भंडारण टैंक में की जाए। लगभग 10 महीने पहले कन्यादेवी से सजेहड़ के लिए पाइप डाली थी, लेकिन अभी तक पानी नहीं आया। उन्होंने चेताया कि समस्या हल नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय व जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जल सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड जहबोला, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं हेतु 200 पद जिला कांगड़ा हेतु अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, लंबाई 5 फुट, 7 इंच से अधिक रखी गई है। कंपनी द्वारा वेतनमान 8 घंटे के लिए 12500 रुपए तथा 12 घंटों के लिए 16000 प्रतिमाह दिया जाएगा। इसमें ईएसआई ईपीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कार्यस्थल हिमाचल व पंजाब रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 10 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय जवाली में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्री भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8558062252 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
बाबा क्यालु मंदिर ठाकुरद्वारा में वार्षिक भंडारा एवं मेला 17 मई को करवाया जा रहा है। यह जानकारी लंगर संचालक राणा प्रताप सिंह, कमेटी प्रधान गुरदीप सिंह व पंचायत प्रधान गणेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 16 मई को रामायण का पाठ आरंभ किया जाएगा और 17 मई को सुबह 7 बजे रामायण पाठ का भोग व हवन डालकर सुबह 7 बजे से ही लंगर का शुभारंभ कर दिया जाएगा। लंगर कमेटी के प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि 17 मई को दिन के समय पंजाब व हिमाचल से आई हुई धार्मिक भजन गायन पार्टियां बाबा जी का गुणगान करेंगी और रात को अजय कौशल एंड पार्टी गंगथ बाले व मिठू एंड पार्टी ठाकुरद्वारा वाले जागरण करेंगे। भंडारा संचालक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते दो साल तक भंडारा नहीं करवाया गया। पिछले भंडारे में कुल 80 क्विंटिल चावन बने थे अब 100 क्विंटिल बनाने का लक्ष्य है। राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बाबा जी की कृपा से हर वर्ष आनाज पकाने में बढ़ोतरी ही हो रही है।
इंदौरा से पठानकोट रोड पर स्कूल के छात्र जरूरत से ज्यादा सवारियां बिठाकर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं। इस कारण हादसों का डर बना हुआ है। यूं भी नाबालिग वाहन नहीं चला सकता। कानूनन यह अपराध है। बावजूद इसके नाबालिग दनादन वाहन दौड़ा रहे हैं। इनके पास न तो लाइसेंस होता है और न ही इनको किसी का खौफ होता है। यही कारण है कि हादसों का डर बना हुआ है। शेखुपुर के रहने वाले सोमराज गुप्ता ने बताया कि सुबह स्कूल के समय व दोपहर छुट्टी के समय पुलिस को शेखुपुर चौक से नाबालिग बिना हेल्मेट तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं। माता-पिता को इन बच्चों को वाहन नहीं थमाने चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला सिरमौर के जिला संयोजक अंकित शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे लगाए हैं। यह एक शर्मनाक कृत्य और प्रदेश को अस्थिर करने की साजिश है। हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है। प्रदेश के युवा सेना में अपनी सेवा देते हैं। देश विरोधी ताकतों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। ऐसे काम को प्रदेश का युवा कभी सहन नहीं करेगा। जबसे देश में किसान आंदोलन का संचलन हुआ है तभी से ऐसे लोग सक्रिय हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश समाज में काम करने वाला छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद ऐसे लोगों का कड़ा विरोध करती है और सरकार से मांग करता है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
आम आदम पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। आज हारसी में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी पार्टी के कार्यकर्ता महिंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लोग दिल्ली का विकास देखकर आप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह जनसंपर्क अभियान आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जयसिंहपुर के मंडल अध्यक्ष विक्रम कौंडल के साथ महिंद्र कुमार, कुशल मरेना आदि मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि पिछली रात धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे और दीवार पर खालीस्तान लिखे जाने की वे घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांत और भोले -भाले लोगों देवी-देवताओं तथा शूरवीरों की धरा है। इसमे ऐसी चीजों का कोई स्थान नहीं है तथा इसे किसी सूरत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी के हिमाचल प्रदेश में सनसनी फैलाने का प्रयास हुआ है। इसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य बुजदिल लोगों ने किया है और बुजदिल लोग ही इस तरह के कार्यों को अंजाम दिया गया है।
विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान और उनके योगदान को याद रखने के लिये स्मारक बनाये जा रहे हैं, ताकि युवा और आने वाली पीढ़ी के लिए यह प्रेरणा स्त्रोत बने और उनके योगदान को याद किया जा सके।विधान सभा अध्यक्ष ने रविवार को ग्राम पंचायत सिहोटू के अटियालदाई में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष चौधरी सरवन कुमार की प्रतिमा का आवरण उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया। चौधरी सरवन कुमार मलोग गांव के रहने वाले थे और दो बार विधान सभा के लिये पालमपुर से निर्वाचित हुए। वे 1977 से 1982 तक विधान सभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य तथा आवकारी एवं कराधान मंत्री रहे। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिये योगदान देने वाली विभूतियां हमेशा लोगों के दिलों दिमाग के रहती है और समाज के लिये प्रेरणा का केंद्र होती है। उन्होंने कहा कि सुलाह से सम्बंधित ऐसी विभूतियों के स्मारक बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कालू दी हट्टी में भारतीय सेना के तीन शहीदों की स्मृति स्मारक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छरु दा भरो से चंम्बी चीडन तक लगभग 20 किलो मीटर सड़क का निर्माण अपने बलबूते पर बनाने वाले चौधरी गैंदा राम के योगदान के लिये अच्छरु दा भरो से चंम्बी चीडन कहानफट सड़क का नाम उनके नाम पर किया गया है। उनकी स्मृति में भी एक विशाल द्वार भी बनाया जा रहा है।
गांव फस्टे में आम आदमी पार्टी की मीटिंग दिल्ली से आए कुलदीप भंडारी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान नादौन विधानसभा के नेता शैंकी ठुकराल ने कहा कि जनता अराजकता और भ्रष्टाचार से परेशान है। राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करके लोगों को मूर्ख बना रही है। आज हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए महंगे प्राइवेट स्कूलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिससे आम आदमी की ज़ेब पर एक बड़ा डाका पड़ता नजऱ आ रहा है। अगर कांग्रेस-बीजेपी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया होता तो हिमाचल और गांव फस्टे के वासियों को ये सन्ताप न भोगना पड़ता। इस मौके पर विकास डोगरा, विजय शर्मा, अनिल कुमार, मुलखराज, अशोक कुमार, राजिंदर, किशोरी लाल, देसराज, शमशेर सिंह, वेद प्रकाश, संजीव कुमार, रिशव, साहिल, गौरव, निखिल, परवीन, साहिल, दिलबाग, दिनेश, रोहित तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
कोरोनाकाल के बाद अब दंगल कमेटियों ने दंगल करवाना शुरू कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील इन्दौरा के अंतर्गत पड़ते गांव मंदोली की दंगल कमेटी इस बार लगभग 25 लाख का दंगल करवाने जा रही है, जिसमें देश व विदेश के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 23 मई को अंतरराष्ट्रीय गायक फिरोज खान सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे उसके बाद जो भी पहलवान कुश्ती करना चाहता है उनकी कुश्ती करवाई जाएगी और 24 मई को सिर्फ जिन पहलवानों को कुश्ती के लिए बुलाया है, सिर्फ उनकी ही कुश्तियां करवाई जाएंगी। वहीं दंगल कमेटी के सदस्य जर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बर्ष लगभग 25 लाख के करीब कुश्तियां करवाई जाएगी और सभी इलाका निवासियों को सादर आमंत्रण है आप सभी बाबा लखदाता दंगल देखने जरूर आएं।
एथलेटिक एसो. द्वारा रविवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग में दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री आशीष शर्मा रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष कर विजय प्राप्त करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर केयर सिंह हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसो. चयन समिति की अध्यक्षा पुष्पा ठाकुर जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष विजय राणा खेल प्रतियोगिता के आयोजक सुनील धीमान कोच राजेंद्र धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे समापन समारोह पर गौतम ग्रुप आफ कॉलेजिज के प्रबंधक रजनीश गौतमने खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे लड़कों के अंडर-8 ग्रुप में 30 मीटर रेस में वर्धन ठाकुर प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। 40 मीटर रेस में वर्धन ठाकुर प्रथम, विनोद द्वितीय, नमन और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में नमन ठाकुर प्रथम, विनोद द्वितीय और आरव तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 8 लड़कियों के ग्रुप में शिवांगी प्रथम, दिव्य शर्मा द्वितीय और इशानी तृतीय स्थान पर रहे.40 मीटर रेस में ईशानी प्रथम, दिव्या द्वितीय और शिवांगी तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में प्रियांशी प्रथम, सानवी द्वितीय और सानवी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 10 कैटेगरी में लड़कों के समूह में 30 मीटर रेस में नक्श प्रथम, अमित द्वितीय नमन और सौरव तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस में नक्श प्रथम, नमन द्वितीय और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में दिनेश प्रथम, आदित्य द्वितीय और रुद्रांश तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 10 कैटिगरी लड़कियों में 30 मीटर रेस में ममता प्रथम तन्वी द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस में ममता प्रथम, तन्वी द्वितीय और मानया तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में प्रियांशी प्रथम, ओजस्वी द्वितीय और पावही तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 12 में 30 मीटर रेस में अरनव प्रथम अंतरिक्ष द्वितीय और वीरेन तृतीय स्थान पर रहे. 60 मीटर रेस में अरनव प्रथम, वीरेन, द्वतीय और नवांक व अक्षित तृतीय स्थान पर रहे. लॉन्ग जंप में अनुज प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और देवांश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-12 लड़कियों के ग्रुप में 30 मीटर रेस में रिधिमा प्रथम, नंदिता द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। 60 मीटर रेस में रिधिमा प्रथम, खुशी द्वितीय और अहाना तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप में रिधिमा प्रथम, साइन द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहे।
छात्र अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों में आम सभाओं के जरिए पीटीए गठन करके भारी फीसों पर रोक लगाने की मांग की है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सदस्य विवेक कश्यप ने उच्चतर शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर छात्र अभिभावक मंच के प्रतिनिधिमंडल को किए वादे के अनुसार आम सभाओं, पीटीए गठन व भारी फीसों पर रोक लगाने के संदर्भ में तुरन्त आदेश जारी न किए तो मंच दोबारा से शिक्षा निदेशालय का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशक को निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के सन्दर्भ में मांग-पत्र सौंपे हुए पूरा एक महीना बीत गया है परन्तु पीटीए व फीसों के संदर्भ में कोई भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। मंच ने प्रदेश सरकार व उच्चतर शिक्षा निदेशालय को चेताया है कि अगर निजी स्कूलों में तुरन्त आम सभाएं आयोजित करके पीटीए का गठन न हुआ व भारी फीसों पर रोक न लगी तो अभिभावक सरकार के खिलाफ दोबारा मोर्चा खोलेंगे व शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करेंगे।
धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तान का झंडा लगाने व दीवारों पर खालिस्तान लिखने वाले तथाकथित खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देशद्रोह का मामला दर्ज करने के आदेश दें और हिमाचल विधानसभा में कानून यह कानून भी पारित करें। उपरोक्त शब्द आज एंटी टेरोरिस्ट फंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने इस घटना के बाद जारी प्रेस बयान में कही। शांडिल्य ने कहा खालिस्तान व भिंडरावाला समर्थकों को देखते ही गोली मारने के आदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देंगे पड़ेंगे तभी यह तथाकथित कट्टरपंथी सर उठाना बंद करेंगे। उन्होंने कहा किसी कीमत भी हिमाचल का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि धर्मशाला की एसपी के मुताबिक खालिस्तान के झंडे लगाने वालों के खिलाफ मामूली धारा में मामला दर्ज किया गया जो कि हिमाचल प्रदेश खुले स्थान (विकृति निवारण) अधिनियम,1985 के तहत मामला किया गया जो बेहद गलत है ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा 124-ए के तहत मामला दर्ज किया जाए ताकि इन्हे सबक मिले और अगली बार ऐसी घटना करने से पहले कोई सौ बार सोचें।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा और राष्ट्रीय रेड क्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, अन्य सदस्य और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी तथा हि.प्र. रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, को रेड क्रॉस का झंडा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी रेड क्रॉस सोसायटी के लिए अपना अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के रबौन स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में सत्संग में भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयूष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
ओल्ड पावर हाऊस रोड न्यू डीसी ऑफिस रोड सोलन वार्ड-2 युवक ने फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इसकी सूचना मृतक के पिता नारायण सिंह भंडारी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते एएसआई शेर सिंह नेगी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि 45 वर्षीय नरेंद्र भंडारी सुपुत्र नारायण सिंह भंडारी ने चुनी से फंदा लगाया हुआ है। पुलिस ने चुनी को काटकर शव को नीचे उतारा। मृतक के माता-पिता ने बतलाया कि उनका बेटा घर पर ही रहता था और वह नशे का आदी था। इनका पोता जब कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता नरेंद्र भंडारी ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव कश्यालु में मकान का गेट तोड़कर महिला से गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति धनी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि अमर देव पुत्र धनी राम ने उनके आंगन की दीवार और गेट तोड़ दिया। इसके बाद वह मेरी पत्नी को गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एम अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर में स्टूडेंट्स ने मातृ दिवस मनाया। इस दौरान तीसरी से पांचवी कक्षा के स्टूडेंट्स ने कार्ड बनाए। वहीं दूसरी और छठी कक्षा के छात्रों ने कहानी लेखन में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाईं। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सरोच ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
अभाविप जिला कांगड़ा के सह मंत्री अभिषेक ने कहा कि पिछले रात को हिमाचल प्रदेश विधान सभा धर्मशाला मे बीते कल हुई एक शर्मनाक व कायरता पूर्ण घटना सामने आई है। इसमें खालिस्तान समर्थकों ने विधान सभा के गेट व दीवारों पर खालिस्तान के झंडे लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मात्र प्रदेश को अस्थिर करने की साजिश है। ऐसी घनौनी हरकतों को युवा वर्ग सहन नहीं करेगा। जबसे देश मे किसान आंदोलन का संचलन हुआ है तबसे ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश समाज मे काम करने वाला छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद ऐसे लोगों का कड़ा विरोध करती है और प्रशासन व पुलिस से मांग करती है कि जल्द ऐसे दोषियों को हिरासत में लिया जाए।
जघाना के बनगड़ू गांव में सुबह 11 बजे एक गऊशाला में अचानक आग लग गई। इस कारण दो गऊओं की जलने से मौत हो गई। जघाना पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि बनगड़ू गांव के गोपाल सिंह पुत्र नंद लाल की गऊशाला गांव को जाने वाले रास्ते पर बनी हुई थी। उसमें करीब 11 बजे आग लग गई। आग के कारण गऊशाला में बंधी दो दुधारू गऊएं जल गईं। हालांकि फायर बिग्रेड को ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दे दी थी, परन्तु उनके आने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान पशुधन,चारे सहित लाखों का नुक्सान हो चुका था। वहीं उपतहसील ममलीग से पटवारी गीता ने प्रशासन की ओर से पीडि़त गोपाल सिंह को 3000 हजार रुपए फौर राहत के रूप में दिए हैं।
महिंद्र कुमार की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया। यह अभियान हारसी से शुरू किया। पार्टी के कार्यकर्ता महिंद्र कुमार ने बताया कि लोग स्वयं ही आम आदमी पार्टी से जुडऩे के लिए अपनी उत्साह दिखा रहे हैं। लोगों का कहना कि हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए जिस तरह दिल्ली मॉडल जो केजरीबाल सरकार आम आदमी पार्टी ने बनाया है, उसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह का विकास देखना चाहते हंै।
पहले प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला उजागर हुआ। ठीक उसके बाद तपोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालीस्तान के झंडे बरामद होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। यह बात जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में युवाओं के हितों से लगातार खिलवाड़ किया जाता रहा है। पहले कोविड की वजह से कई युवा बेरोजगार हुए, वहीं अब पुलिस भर्ती के जरिए युवाओं को रोजगार की आस जगी थी, लेकिन पेपर लीक मामले ने मेहनत करने वाले युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में इस तरह के फर्जीवाड़े करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। दो वर्ष पहले भी इस तरह से पुलिस भर्ती में गड़बड़झाला सामने आया था। अब फिर से लाखों रुपए लेकर पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिखाने की बात सामने आई है। सरकार को इस मामले में पूरी गंभीरता दिखाते हुए अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। इस मामले की गंभीरता से जांच करके जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं घटित न हों। साथ ही पंकज कुमार ने मांग उठाई है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। उधर तपोवन विधानसभा भवन के बाहर दीवार पर खालीस्तान के झंडे मिलना और दीवार पर खालिस्तार लिखे जाने की घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है। पंकज ने कहा कि हालांकि तपोवन विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र का ही आयोजन किया जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम है, ऐसे में जिसने भी खालिस्तान के झंडे लगाए या दीवार खालिस्तान लिखा गया, उस समय सुरक्षा कर्मी कहां थे। विधानसभा भवन के बाहर सीसीटीवी कैमरा होने चाहिए थे, जिससे कि इस भवन की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सकता, लेकिन शायद ऐसी व्यवस्था करना सरकार व प्रशासन भूल गए। युवा कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच निष्पक्ष करवाने की मांग की है।
अर्की उपमंडल के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। जघून व सारमा पंचायत के बीच नजदीक बाड़ाघाट के जंगलो में भयंकर आग लगने से काफी वन संपदा व जंगली जानवर मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली है कि स्थानीय गांव शील व भयाली के पशुओं के लिए रखी घासनियां भी जल के राख हो गईं। स्थानीय गांववासी चमन लाल व पवन चौधरी ने कहा ग्रामीण लोग कामधेनु संस्था को दूध देने का काम करते हंै और दूध बेचकर ही अपने घरों का गुजारा कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सारा घास जल जाने से अब लोगों को आने वाले समय में काफी आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ेगा।
विकास खंड लंबागांव के तहत बाल विकास परियोजना लंबागांव के तहत पंचायत काथला के आंगनबाड़ी केंद्र डूहकी काथला और संघोल में कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। पंचायत जयसिंहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मक्कड़, पंचायत ठेहडू के आंगनबाड़ी केंद्र चंदरोण, दगोह आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत लोअर ठेहडू के आंगनबाड़ी केंद्र लोअर ठेहडू और कर्णघट के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद भरे जाने हैं। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। साक्षात्कार 16 जून को बाल विकास परियोजना अधिकारी लंबागांव के कार्यालय में सुबह 10 बजे होंगे। यह जानकारी लंबागांव बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या देवी ने दी।
शूलिनी विश्वविद्यालय में वी इंपावर कोचिंग प्रोजेक्ट के तहत एक पहल ने व्हाट्स नेक्स्ट पर अपना 7वां सत्र करवाया। सत्र के वक्ता कोच मंथा बाला थे। हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि मानसिक मांसपेशियों के निर्माण और विचारों को लागू करते हुए पहले अपने दिल और दिमाग को कैसे संतुलित रखना है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन के परिवर्तनों को समझना चाहिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू को बड़ी बारीकी से बताया।
कच्ची घाटी के समीप पत्रकार विहार शेमरॉक रोजेंस स्कूल ने वाटिका रिजॉर्ट शोघी में मातृ दिवस मनाया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रीति चुटानी ने स्टूडेंट्स की माताओं को इस दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी माताओं का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रथम गुरु माता ही होती है जो बच्चे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाती है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने और कल्याणकारी नीतियों के कार्यान्वयन में प्रदेश के कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के 9वें त्रैवार्षिक साधारण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में दो लाख से अधिक कर्मचारी तथा इतनी ही संख्या में पेंशन भोगी हैं। उन्होंने कहा कि 40 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी भी राज्य में सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारी प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों को पूरा कर रही है और कर्मचारी हित में अनेक ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिन्होंने कर्मचारियों के वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने सवा चार वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी हित में लिए गए निर्णय अभूतपूर्व हैं और न केवल कर्मचारियों को उनका जायज हक प्रदान किया गया है, अपितु कोविड-19 संकट के बावजूद पूर्ण वेतन, पेंशन और अन्य लाभ सुनिश्चित बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्युत बोर्ड से सम्बन्धित कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मियों का कार्य कठिन है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कार्य के दौरान दुर्घटनाओं इत्यादि में कमी लाई जाए। उन्होंने विभाग के तकनीकी कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्य के समय सुरक्षा किट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर विद्युत बोर्ड द्वारा सभी कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हिमाचल पूर्ण रूप से विद्युतिकृत राज्य बना है। वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालते ही विद्युत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान की। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों का शतप्रतिशत विद्युतिकरण किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश में 26 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शिमला व धर्मशाला शहर में 01 लाख 24 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। प्रदेश विद्युत बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। गत चार वर्षों में 4052 पदों पर विद्युत बोर्ड में भर्तियां की गई हैं। इनमें से 2721 तकनीकी पदों में की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के तकनीकी वर्ग में गत चार वर्षों में 3069 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सुलझाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि प्रदेश विद्युत बोर्ड सब स्टेशन अटेंडेंट के पद पर कार्यरत नॉन आईटीआई कर्मचारियों के लिए पदोन्नति सेवा काल को 10 वर्ष से घटाकर 07 वर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीमेट पद से जूनियर शब्द को हटाने के विषय पर विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया जाएगा। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में गत सवा चार वर्षों में समाज के सभी वर्गों को राहत मिली है और राज्य का एक समान विकास सुनिश्चित हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ने मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन और प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, जिला भाजपा सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, प्रदेश विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा, संयोजक सुनील शर्मा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री देवेंद्र संधू, अन्य पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रदेश भर से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित थे।
चुनावी बेला पर जो भी वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा भी किया जाना चाहिए। हरबार सरकार को ही दोषी ठहराना उचित नहीं है। विधायक अगर किए वादे पूरे न करे सके तो पद पर बने रहना उचित नहीं है। यह बात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर महामंत्री पवन शर्मा और भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कही। उन्होंनेविधायक के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें वह वादे पूरे न होने का ठीकरा सरकार पर मढ़ रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे पूछा है कि जब उन्होंने जीतने के लिए झूठे वादे किए थे, तब क्या भाजपा से पूछा था। विनोद ठाकुर ने कहा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता और युवा वर्ग विधायक से एक बार नहीं सौ बार पूछेगा। जब जनता उनको किए वादों की याद दिलवाती है तो वह तिलमिला उठते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि पुलिस लिखित परीक्षा को रद्द करना सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस तरह की लापरवाही पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। जेओआईआईटी, जेबीटी पुलिस भर्ती 2020 में भी आरोप लग चुके हैं मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी सरकार है। पुलिस भर्ती में 74000 बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसके लिए सरकार ही दोषी है और मुख्यमंत्री जय राम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सारे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा साढ़े चार सालों में सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा और कोई दूसरा कार्य प्रदेश में नहीं किया है।
शूलिनी विश्वविद्यालय की बेलेट्रिस्टिक लिट्रेचर सोसायाटी में पुष्पा नायर द्वारा कारपोरेट कम्युनिकेशन की अनिवार्यता पर एक सत्र करवाया। नायर ने कई कंपनियों और जनसंपर्क एजेंसियों के साथ काम किया है जिसमें ओगिल्वी और माथर, इंडिया टुडे ग्रुप, ताज ग्रुप, लग्जरी होटल आदि शामिल हैं। संचार विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर के दौरान उन्होंने कई कंपनियों और व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया है कि कैसे संचार, क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने प्रभावी संचार, कॉर्पोरेट संचार में शामिल चुनौतियों और बाधाओं, आदि पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने ठीक से सुनने के महत्व पर भी जोर दिया। नायर ने कहा कि पंडित नेहरू और मार्टिन लूथर किंग ने भी समाज में प्रभावी विचार रखे।


















































