विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान और उनके योगदान को याद रखने के लिये स्मारक बनाये जा रहे हैं, ताकि युवा और आने वाली पीढ़ी के लिए यह प्रेरणा स्त्रोत बने और उनके योगदान को याद किया जा सके।विधान सभा अध्यक्ष ने रविवार को ग्राम पंचायत सिहोटू के अटियालदाई में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष चौधरी सरवन कुमार की प्रतिमा का आवरण उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया। चौधरी सरवन कुमार मलोग गांव के रहने वाले थे और दो बार विधान सभा के लिये पालमपुर से निर्वाचित हुए। वे 1977 से 1982 तक विधान सभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य तथा आवकारी एवं कराधान मंत्री रहे। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिये योगदान देने वाली विभूतियां हमेशा लोगों के दिलों दिमाग के रहती है और समाज के लिये प्रेरणा का केंद्र होती है। उन्होंने कहा कि सुलाह से सम्बंधित ऐसी विभूतियों के स्मारक बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कालू दी हट्टी में भारतीय सेना के तीन शहीदों की स्मृति स्मारक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छरु दा भरो से चंम्बी चीडन तक लगभग 20 किलो मीटर सड़क का निर्माण अपने बलबूते पर बनाने वाले चौधरी गैंदा राम के योगदान के लिये अच्छरु दा भरो से चंम्बी चीडन कहानफट सड़क का नाम उनके नाम पर किया गया है। उनकी स्मृति में भी एक विशाल द्वार भी बनाया जा रहा है।
गांव फस्टे में आम आदमी पार्टी की मीटिंग दिल्ली से आए कुलदीप भंडारी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान नादौन विधानसभा के नेता शैंकी ठुकराल ने कहा कि जनता अराजकता और भ्रष्टाचार से परेशान है। राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करके लोगों को मूर्ख बना रही है। आज हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए महंगे प्राइवेट स्कूलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिससे आम आदमी की ज़ेब पर एक बड़ा डाका पड़ता नजऱ आ रहा है। अगर कांग्रेस-बीजेपी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया होता तो हिमाचल और गांव फस्टे के वासियों को ये सन्ताप न भोगना पड़ता। इस मौके पर विकास डोगरा, विजय शर्मा, अनिल कुमार, मुलखराज, अशोक कुमार, राजिंदर, किशोरी लाल, देसराज, शमशेर सिंह, वेद प्रकाश, संजीव कुमार, रिशव, साहिल, गौरव, निखिल, परवीन, साहिल, दिलबाग, दिनेश, रोहित तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
कोरोनाकाल के बाद अब दंगल कमेटियों ने दंगल करवाना शुरू कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील इन्दौरा के अंतर्गत पड़ते गांव मंदोली की दंगल कमेटी इस बार लगभग 25 लाख का दंगल करवाने जा रही है, जिसमें देश व विदेश के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 23 मई को अंतरराष्ट्रीय गायक फिरोज खान सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे उसके बाद जो भी पहलवान कुश्ती करना चाहता है उनकी कुश्ती करवाई जाएगी और 24 मई को सिर्फ जिन पहलवानों को कुश्ती के लिए बुलाया है, सिर्फ उनकी ही कुश्तियां करवाई जाएंगी। वहीं दंगल कमेटी के सदस्य जर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बर्ष लगभग 25 लाख के करीब कुश्तियां करवाई जाएगी और सभी इलाका निवासियों को सादर आमंत्रण है आप सभी बाबा लखदाता दंगल देखने जरूर आएं।
एथलेटिक एसो. द्वारा रविवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग में दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री आशीष शर्मा रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष कर विजय प्राप्त करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर केयर सिंह हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसो. चयन समिति की अध्यक्षा पुष्पा ठाकुर जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष विजय राणा खेल प्रतियोगिता के आयोजक सुनील धीमान कोच राजेंद्र धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे समापन समारोह पर गौतम ग्रुप आफ कॉलेजिज के प्रबंधक रजनीश गौतमने खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे लड़कों के अंडर-8 ग्रुप में 30 मीटर रेस में वर्धन ठाकुर प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। 40 मीटर रेस में वर्धन ठाकुर प्रथम, विनोद द्वितीय, नमन और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में नमन ठाकुर प्रथम, विनोद द्वितीय और आरव तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 8 लड़कियों के ग्रुप में शिवांगी प्रथम, दिव्य शर्मा द्वितीय और इशानी तृतीय स्थान पर रहे.40 मीटर रेस में ईशानी प्रथम, दिव्या द्वितीय और शिवांगी तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में प्रियांशी प्रथम, सानवी द्वितीय और सानवी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 10 कैटेगरी में लड़कों के समूह में 30 मीटर रेस में नक्श प्रथम, अमित द्वितीय नमन और सौरव तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस में नक्श प्रथम, नमन द्वितीय और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में दिनेश प्रथम, आदित्य द्वितीय और रुद्रांश तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 10 कैटिगरी लड़कियों में 30 मीटर रेस में ममता प्रथम तन्वी द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस में ममता प्रथम, तन्वी द्वितीय और मानया तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग जंप में प्रियांशी प्रथम, ओजस्वी द्वितीय और पावही तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 12 में 30 मीटर रेस में अरनव प्रथम अंतरिक्ष द्वितीय और वीरेन तृतीय स्थान पर रहे. 60 मीटर रेस में अरनव प्रथम, वीरेन, द्वतीय और नवांक व अक्षित तृतीय स्थान पर रहे. लॉन्ग जंप में अनुज प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और देवांश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-12 लड़कियों के ग्रुप में 30 मीटर रेस में रिधिमा प्रथम, नंदिता द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। 60 मीटर रेस में रिधिमा प्रथम, खुशी द्वितीय और अहाना तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप में रिधिमा प्रथम, साइन द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहे।
छात्र अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों में आम सभाओं के जरिए पीटीए गठन करके भारी फीसों पर रोक लगाने की मांग की है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सदस्य विवेक कश्यप ने उच्चतर शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर छात्र अभिभावक मंच के प्रतिनिधिमंडल को किए वादे के अनुसार आम सभाओं, पीटीए गठन व भारी फीसों पर रोक लगाने के संदर्भ में तुरन्त आदेश जारी न किए तो मंच दोबारा से शिक्षा निदेशालय का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशक को निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के सन्दर्भ में मांग-पत्र सौंपे हुए पूरा एक महीना बीत गया है परन्तु पीटीए व फीसों के संदर्भ में कोई भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। मंच ने प्रदेश सरकार व उच्चतर शिक्षा निदेशालय को चेताया है कि अगर निजी स्कूलों में तुरन्त आम सभाएं आयोजित करके पीटीए का गठन न हुआ व भारी फीसों पर रोक न लगी तो अभिभावक सरकार के खिलाफ दोबारा मोर्चा खोलेंगे व शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करेंगे।
धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तान का झंडा लगाने व दीवारों पर खालिस्तान लिखने वाले तथाकथित खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देशद्रोह का मामला दर्ज करने के आदेश दें और हिमाचल विधानसभा में कानून यह कानून भी पारित करें। उपरोक्त शब्द आज एंटी टेरोरिस्ट फंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने इस घटना के बाद जारी प्रेस बयान में कही। शांडिल्य ने कहा खालिस्तान व भिंडरावाला समर्थकों को देखते ही गोली मारने के आदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देंगे पड़ेंगे तभी यह तथाकथित कट्टरपंथी सर उठाना बंद करेंगे। उन्होंने कहा किसी कीमत भी हिमाचल का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि धर्मशाला की एसपी के मुताबिक खालिस्तान के झंडे लगाने वालों के खिलाफ मामूली धारा में मामला दर्ज किया गया जो कि हिमाचल प्रदेश खुले स्थान (विकृति निवारण) अधिनियम,1985 के तहत मामला किया गया जो बेहद गलत है ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा 124-ए के तहत मामला दर्ज किया जाए ताकि इन्हे सबक मिले और अगली बार ऐसी घटना करने से पहले कोई सौ बार सोचें।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा और राष्ट्रीय रेड क्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, अन्य सदस्य और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी तथा हि.प्र. रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, को रेड क्रॉस का झंडा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी रेड क्रॉस सोसायटी के लिए अपना अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के रबौन स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में सत्संग में भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयूष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
ओल्ड पावर हाऊस रोड न्यू डीसी ऑफिस रोड सोलन वार्ड-2 युवक ने फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इसकी सूचना मृतक के पिता नारायण सिंह भंडारी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते एएसआई शेर सिंह नेगी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि 45 वर्षीय नरेंद्र भंडारी सुपुत्र नारायण सिंह भंडारी ने चुनी से फंदा लगाया हुआ है। पुलिस ने चुनी को काटकर शव को नीचे उतारा। मृतक के माता-पिता ने बतलाया कि उनका बेटा घर पर ही रहता था और वह नशे का आदी था। इनका पोता जब कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता नरेंद्र भंडारी ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव कश्यालु में मकान का गेट तोड़कर महिला से गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति धनी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि अमर देव पुत्र धनी राम ने उनके आंगन की दीवार और गेट तोड़ दिया। इसके बाद वह मेरी पत्नी को गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एम अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर में स्टूडेंट्स ने मातृ दिवस मनाया। इस दौरान तीसरी से पांचवी कक्षा के स्टूडेंट्स ने कार्ड बनाए। वहीं दूसरी और छठी कक्षा के छात्रों ने कहानी लेखन में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाईं। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सरोच ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
अभाविप जिला कांगड़ा के सह मंत्री अभिषेक ने कहा कि पिछले रात को हिमाचल प्रदेश विधान सभा धर्मशाला मे बीते कल हुई एक शर्मनाक व कायरता पूर्ण घटना सामने आई है। इसमें खालिस्तान समर्थकों ने विधान सभा के गेट व दीवारों पर खालिस्तान के झंडे लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मात्र प्रदेश को अस्थिर करने की साजिश है। ऐसी घनौनी हरकतों को युवा वर्ग सहन नहीं करेगा। जबसे देश मे किसान आंदोलन का संचलन हुआ है तबसे ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश समाज मे काम करने वाला छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद ऐसे लोगों का कड़ा विरोध करती है और प्रशासन व पुलिस से मांग करती है कि जल्द ऐसे दोषियों को हिरासत में लिया जाए।
जघाना के बनगड़ू गांव में सुबह 11 बजे एक गऊशाला में अचानक आग लग गई। इस कारण दो गऊओं की जलने से मौत हो गई। जघाना पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि बनगड़ू गांव के गोपाल सिंह पुत्र नंद लाल की गऊशाला गांव को जाने वाले रास्ते पर बनी हुई थी। उसमें करीब 11 बजे आग लग गई। आग के कारण गऊशाला में बंधी दो दुधारू गऊएं जल गईं। हालांकि फायर बिग्रेड को ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दे दी थी, परन्तु उनके आने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान पशुधन,चारे सहित लाखों का नुक्सान हो चुका था। वहीं उपतहसील ममलीग से पटवारी गीता ने प्रशासन की ओर से पीडि़त गोपाल सिंह को 3000 हजार रुपए फौर राहत के रूप में दिए हैं।
महिंद्र कुमार की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया। यह अभियान हारसी से शुरू किया। पार्टी के कार्यकर्ता महिंद्र कुमार ने बताया कि लोग स्वयं ही आम आदमी पार्टी से जुडऩे के लिए अपनी उत्साह दिखा रहे हैं। लोगों का कहना कि हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए जिस तरह दिल्ली मॉडल जो केजरीबाल सरकार आम आदमी पार्टी ने बनाया है, उसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह का विकास देखना चाहते हंै।
पहले प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला उजागर हुआ। ठीक उसके बाद तपोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालीस्तान के झंडे बरामद होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। यह बात जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में युवाओं के हितों से लगातार खिलवाड़ किया जाता रहा है। पहले कोविड की वजह से कई युवा बेरोजगार हुए, वहीं अब पुलिस भर्ती के जरिए युवाओं को रोजगार की आस जगी थी, लेकिन पेपर लीक मामले ने मेहनत करने वाले युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में इस तरह के फर्जीवाड़े करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। दो वर्ष पहले भी इस तरह से पुलिस भर्ती में गड़बड़झाला सामने आया था। अब फिर से लाखों रुपए लेकर पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिखाने की बात सामने आई है। सरकार को इस मामले में पूरी गंभीरता दिखाते हुए अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। इस मामले की गंभीरता से जांच करके जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं घटित न हों। साथ ही पंकज कुमार ने मांग उठाई है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। उधर तपोवन विधानसभा भवन के बाहर दीवार पर खालीस्तान के झंडे मिलना और दीवार पर खालिस्तार लिखे जाने की घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है। पंकज ने कहा कि हालांकि तपोवन विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र का ही आयोजन किया जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम है, ऐसे में जिसने भी खालिस्तान के झंडे लगाए या दीवार खालिस्तान लिखा गया, उस समय सुरक्षा कर्मी कहां थे। विधानसभा भवन के बाहर सीसीटीवी कैमरा होने चाहिए थे, जिससे कि इस भवन की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सकता, लेकिन शायद ऐसी व्यवस्था करना सरकार व प्रशासन भूल गए। युवा कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच निष्पक्ष करवाने की मांग की है।
अर्की उपमंडल के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। जघून व सारमा पंचायत के बीच नजदीक बाड़ाघाट के जंगलो में भयंकर आग लगने से काफी वन संपदा व जंगली जानवर मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली है कि स्थानीय गांव शील व भयाली के पशुओं के लिए रखी घासनियां भी जल के राख हो गईं। स्थानीय गांववासी चमन लाल व पवन चौधरी ने कहा ग्रामीण लोग कामधेनु संस्था को दूध देने का काम करते हंै और दूध बेचकर ही अपने घरों का गुजारा कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सारा घास जल जाने से अब लोगों को आने वाले समय में काफी आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ेगा।
विकास खंड लंबागांव के तहत बाल विकास परियोजना लंबागांव के तहत पंचायत काथला के आंगनबाड़ी केंद्र डूहकी काथला और संघोल में कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। पंचायत जयसिंहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मक्कड़, पंचायत ठेहडू के आंगनबाड़ी केंद्र चंदरोण, दगोह आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत लोअर ठेहडू के आंगनबाड़ी केंद्र लोअर ठेहडू और कर्णघट के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद भरे जाने हैं। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। साक्षात्कार 16 जून को बाल विकास परियोजना अधिकारी लंबागांव के कार्यालय में सुबह 10 बजे होंगे। यह जानकारी लंबागांव बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या देवी ने दी।
शूलिनी विश्वविद्यालय में वी इंपावर कोचिंग प्रोजेक्ट के तहत एक पहल ने व्हाट्स नेक्स्ट पर अपना 7वां सत्र करवाया। सत्र के वक्ता कोच मंथा बाला थे। हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि मानसिक मांसपेशियों के निर्माण और विचारों को लागू करते हुए पहले अपने दिल और दिमाग को कैसे संतुलित रखना है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन के परिवर्तनों को समझना चाहिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू को बड़ी बारीकी से बताया।
कच्ची घाटी के समीप पत्रकार विहार शेमरॉक रोजेंस स्कूल ने वाटिका रिजॉर्ट शोघी में मातृ दिवस मनाया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रीति चुटानी ने स्टूडेंट्स की माताओं को इस दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी माताओं का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रथम गुरु माता ही होती है जो बच्चे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाती है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने और कल्याणकारी नीतियों के कार्यान्वयन में प्रदेश के कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के 9वें त्रैवार्षिक साधारण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में दो लाख से अधिक कर्मचारी तथा इतनी ही संख्या में पेंशन भोगी हैं। उन्होंने कहा कि 40 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी भी राज्य में सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारी प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों को पूरा कर रही है और कर्मचारी हित में अनेक ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिन्होंने कर्मचारियों के वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने सवा चार वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी हित में लिए गए निर्णय अभूतपूर्व हैं और न केवल कर्मचारियों को उनका जायज हक प्रदान किया गया है, अपितु कोविड-19 संकट के बावजूद पूर्ण वेतन, पेंशन और अन्य लाभ सुनिश्चित बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्युत बोर्ड से सम्बन्धित कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मियों का कार्य कठिन है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कार्य के दौरान दुर्घटनाओं इत्यादि में कमी लाई जाए। उन्होंने विभाग के तकनीकी कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्य के समय सुरक्षा किट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर विद्युत बोर्ड द्वारा सभी कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हिमाचल पूर्ण रूप से विद्युतिकृत राज्य बना है। वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालते ही विद्युत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान की। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों का शतप्रतिशत विद्युतिकरण किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश में 26 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शिमला व धर्मशाला शहर में 01 लाख 24 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। प्रदेश विद्युत बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। गत चार वर्षों में 4052 पदों पर विद्युत बोर्ड में भर्तियां की गई हैं। इनमें से 2721 तकनीकी पदों में की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के तकनीकी वर्ग में गत चार वर्षों में 3069 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सुलझाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि प्रदेश विद्युत बोर्ड सब स्टेशन अटेंडेंट के पद पर कार्यरत नॉन आईटीआई कर्मचारियों के लिए पदोन्नति सेवा काल को 10 वर्ष से घटाकर 07 वर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीमेट पद से जूनियर शब्द को हटाने के विषय पर विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया जाएगा। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में गत सवा चार वर्षों में समाज के सभी वर्गों को राहत मिली है और राज्य का एक समान विकास सुनिश्चित हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ने मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन और प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, जिला भाजपा सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, प्रदेश विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा, संयोजक सुनील शर्मा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री देवेंद्र संधू, अन्य पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रदेश भर से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित थे।
चुनावी बेला पर जो भी वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा भी किया जाना चाहिए। हरबार सरकार को ही दोषी ठहराना उचित नहीं है। विधायक अगर किए वादे पूरे न करे सके तो पद पर बने रहना उचित नहीं है। यह बात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर महामंत्री पवन शर्मा और भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कही। उन्होंनेविधायक के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें वह वादे पूरे न होने का ठीकरा सरकार पर मढ़ रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे पूछा है कि जब उन्होंने जीतने के लिए झूठे वादे किए थे, तब क्या भाजपा से पूछा था। विनोद ठाकुर ने कहा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता और युवा वर्ग विधायक से एक बार नहीं सौ बार पूछेगा। जब जनता उनको किए वादों की याद दिलवाती है तो वह तिलमिला उठते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि पुलिस लिखित परीक्षा को रद्द करना सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस तरह की लापरवाही पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। जेओआईआईटी, जेबीटी पुलिस भर्ती 2020 में भी आरोप लग चुके हैं मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी सरकार है। पुलिस भर्ती में 74000 बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसके लिए सरकार ही दोषी है और मुख्यमंत्री जय राम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सारे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा साढ़े चार सालों में सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा और कोई दूसरा कार्य प्रदेश में नहीं किया है।
शूलिनी विश्वविद्यालय की बेलेट्रिस्टिक लिट्रेचर सोसायाटी में पुष्पा नायर द्वारा कारपोरेट कम्युनिकेशन की अनिवार्यता पर एक सत्र करवाया। नायर ने कई कंपनियों और जनसंपर्क एजेंसियों के साथ काम किया है जिसमें ओगिल्वी और माथर, इंडिया टुडे ग्रुप, ताज ग्रुप, लग्जरी होटल आदि शामिल हैं। संचार विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर के दौरान उन्होंने कई कंपनियों और व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया है कि कैसे संचार, क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने प्रभावी संचार, कॉर्पोरेट संचार में शामिल चुनौतियों और बाधाओं, आदि पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने ठीक से सुनने के महत्व पर भी जोर दिया। नायर ने कहा कि पंडित नेहरू और मार्टिन लूथर किंग ने भी समाज में प्रभावी विचार रखे।
लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवारों की1992 से चल रही समस्या का जल्द समाधान किया जाए। यह बात अर्की उपमंडल के ग्याना गांव में माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसायटी के संस्थापक परस राम ने गांव ग्याना में कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से लोगों की गाडिय़ां खड़ी हुई हंै व इनका साढ़े सात प्रतिशत प्रस्तावित कार्य डीसी सोलन द्वारा पेंडिंग है। उन्होंने मांग की कि सभा की खड़ी गाडिय़ों को जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए। अंबुजा सीमेंट कंपनी में पिछले 30 वर्षों से चली आ रही समस्याओं के हल लिए बाघल विकास परिषद ने एक पत्र मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा है। माइनिंग एरिया में अंबुजा द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से की जा रही ब्लास्टिंग से जल संसाधन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा उनको यथावत स्थिति में करवाया जाए। वहीं दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय जल्द से जल्द खोला जाए,जिसकी सरकार द्वारा घोषणा भी की गई है। परसराम ने कहा कि हमारे एरिया में कंपनी की वजह से जो प्रदूषण हो रहा है उसके लिए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाए और लोगों का जो जानमाल का नुकसान हो रहा है उसका उचित मुवावजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा को लगभग छह हजार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए। इस सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हैं और पिछले 4 महीनों से खड़ी हैं, जिसका मुख्य कारण अभी तक कार्य का आबंटन न होना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्यक्ष रूप से नियमित रोजगार दिया जाए, जिसका प्रावधान 16 जून 1992 में हुए समझौते में भी है। माइनिंग एरिया में अंबुजा द्वारा डीएवी स्कूल खोला जाए या ग्याना माध्यमिक विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड करके स्मार्ट कक्षाएं शुरू की जाएं। माइनिंग एरिया में एक अच्छा अस्तपाल खोला जाए। अंबुजा ब्लास्टिंग की वजह से लोगों के घरों में दरारें आई हैं उन लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसाईटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पशुधन विकास के लिए बहुलवादी दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में सम्पन्न हो गया। देश के सोलह राज्यों के लगभग 200 प्रतिनिधियों को मुख्यातिथि कुलपति प्रो एचके चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम हिमालय में चुनौतियां पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों और हितधारकों के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने अविश्वसनीय और विविध पशु आनुवांशिक संसाधनों के लिए हिमालय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उन्हें नई तकनीकों के विस्तार के किसान से किसान मॉडल का अभ्यास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को समान ध्यान देना चाहिए। कुलपति ने कहा कि विस्तार विशेषज्ञों और श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर स्थानीय भाषा और बोलियों में अच्छी तरह से वाकिफ होना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी तकनीकी ज्ञान, स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण और स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। सम्मेलन की कुछ सिफारिशों जैसे उद्यमिता को बढ़ावा देना, विस्तार शिक्षा के लिए नए और पारंपरिक दृष्टिकोण का मिश्रण, सफलता की कहानियों का महत्व, समूह दृष्टिकोण, मूल्य शृंखला, जर्म प्लाज्म का संरक्षण आदि पर चर्चा की गई। डॉ. जीसी नेगी कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज के डीन डॉ. मंदीप शर्मा ने किसानों के लिए सरल और उपयोगी ज्ञान का महत्व और पशुधन पालन के बारे में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसानों को अच्छा लाभ दिलाने के लिए पशु उत्पादों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्य करने के लिए कहा। मुख्यातिथि ने दस विभिन्न श्रेणियों जैसे पोस्टर प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति आदि में 20 वैज्ञानिकों को पुरस्कार भी प्रदान किए। दो प्रगतिशील किसान नगरोटा बगवां की वीना देवी और बिंद्राबन से अनिल जम्वाल को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने डा. देवेश, डा. मनोज, डा. राकेश और डा. संजय खुराना द्वारा लिखित एक पुस्तिका पशुपालन शब्दावली का भी विमोचन किया।
सोलन के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में सभी बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच और पॉवर ऑफ सेइंग नो पर कार्यक्रम करवाया। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम को दो वर्गों में बाटा गया। पहले दिन दो अलग-अलग सेशन आयोजित हुए। पहले सेशन में तीसरी से सातवीं कक्षा के बच्चों को व दूसरे सेशन में प्री-नर्सरी से केजी के बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। साथ ही पॉवर ऑफ सेइंग नो की असल पॉवर के बारे में बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने ड्रामा व प्ले के जरिए बच्चों को तरीके समझाए। बच्चों को समझाया कि पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टॉप, पार्क, बस, कार, पार्टी या स्कूलों में कोई उन्हें टच करता है तो उसके टच की फीलिंग को समझना जरूरी है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि बच्चे गुड और बैड टच का मतलब समझें। खासकर कोई भी किस नीयत के साथ उनके शरीर को टच कर रहा है। कुछ भी अटपटा लगने की स्थिति में ऐसे एक्सपीरियंस अपने माता-पिता से हर रोज जरूर शेयर करने चाहिए।
अर्की भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगड़ हिमाचल भवन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने युवाओं के लिए अर्की निर्वाचन क्षेत्र के दिग्गल व कुनिहार में खेल स्टेडियम व जिम बनाने के लिए दस्तावेज दिए। इस अवसर पर दिग्गल पंचायत के प्रधान पवन कुमार, बीडीसी मेंबर बंटी, जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, पूर्व सचिव ओम प्रकाश भारद्वाज, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विषय ठाकुर, अजीत कुमार, करतार, ओम प्रकाश गर्ग, श्यामानंद शांडिल, जगदीश चंदेल, धर्मपाल, प्रेम कुमार व राजेश आदि शामिल रहे।
प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर युवाओं को स्वावलंबन की राह पर अग्रसर कर रही है। हिमाचल सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कुल 363 तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान क्रियाशील हैं। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 फार्मेसी कॉलेज, 16 बहुतकनीकी संस्थान, 138 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं एक मोटर ड्राइविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर स्कूल तथा निजी क्षेत्र में 9 इंजीनियरिंग कॉलेज, 16 फार्मेसी कॉलेज, 9 बहुतकनीकी संस्थान, 14 डी-फार्मेसी कॉलेज एवं 151 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। इन संस्थानों की क्षमता 58439 है। प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान रैहन में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और सिविल इजीनयरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में अगले शैक्षणिक सत्र से जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में कम्प्यूटर सांइस में बीटेक तथा सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम तथा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्रदेश में कुशल मानव संसाधन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जिला बिलासपुर के बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और शिमला जिला के कोटला ज्यूरी में महात्मा गांधी इजीनियरिंग कॉलेज अनुमोदित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने मंडी जिला के करसोग और सिराज, कांगड़ा जिला के जन्दौर एवं सुलह तथा कुल्लू के दलाश में बहुतकनीकी संस्थान स्थापित करने के लिए अधिसूचना जारी की है। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला के सुलाह विधानसभा क्षेत्र में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय खोलने के लिए अधिसूचना जारी की है। शिमला जिला के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रगतिनगर में डिग्री स्तर का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व्यवसाय (ट्रेड) वर्ष 2019 से चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्लम्बिग, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिकल मरम्मत जैसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कौशल आपके द्वार योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को न्यूनतम संभावित दरों पर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ रहा है। रोज लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर सेल शिमला को एक शिकायत प्राप्त हुई। इसमें शातिर ने शिकायतकर्ता को बिजली का नया मीटर लगाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। शातिर ने पीडि़त के मोबाइल में क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया। साथ ही बैंक संबंधी निजी जानकारी भी ले ली। इसके साथ ही उसने पीडि़त के अकाऊंट से 1,60,000 निकलवा लिए। मामले पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,30,000 रुपए पीडि़त के खाते में वापस करवा दिए।
धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। एसपी कांगड़ा, खुशाल शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि यह घटना देर रात या सुबह हुई हो लेकिन अब विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए गए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है। हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है, इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। इसी का फायदा उठाकर कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस घटना की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा - एसडीएम धर्मशाला एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। यह हमारे लिए और अधिक सतर्कता के साथ काम करने के लिए एक वेक-अप कॉल की तरह है।
धर्मशाला विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने पर हिमाचल प्रदेश सरकार को और उसके खुफिया विभाग आड़े हाथ लेते हुए समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा ने इसे सरकार व खुफिया विभाग की लापरवाही और नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज धर्मशाला में झंडे लगवा कर खालिस्तानी समर्थक पन्नू अपने मकसद में कामयाब हो गया है और सरकार मुंह ताकती रह गई। डोगरा ने हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार गुरवंत सिंह पन्नू के हिमाचल में खालिस्तानी झंडे लहराने की बात को हलके में लेकर केवल जयराम ठाकुर और शिमला की सुरक्षा में लगी रही और खालिस्तानी अपना काम कांगड़ा में कर गए। उन्होंने बताया कि खालिस्तान समर्थकों ने 30 जुलाई 2021 में ही हिमाचल की तरफ रुख करने का संदेश दे दिया था जब उन्होंने हिमाचल को पंजाब का हिस्सा बताया और कहा था कि पंजाब को लेने के बाद हिमाचल को लेंगे। उसके बाद खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने 25 मार्च 2022 को ईमेल के जरिए 29 अप्रैल को शिमला में झंडा फहराने की बात कही और फिर 10 अप्रैल को पन्नू ने अपने ई-मेल में साफ कहा था कि आम आदमी पार्टी की मंडी रैली में उसने खालिस्तानी झंडे हिमाचल भेजे हैं। बावजूद इसके सरकार नहीं जागी जिसका परिणाम यह हुआ की खालिस्तानी धर्मशाला में झंडे लगाकर चले गए और सरकार कछ नहीं कर सकी। उन्होंने कहा इसमें कोई दोराय नहीं कि पंजाब चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है और पंजाब से नेताओं तथा अन्य लोगों का हिमाचल आना बहुत ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन जब खालिस्तानी समर्थक पन्नू कह रहा है कि वह रैलियों के बहाने हिमाचल में झंडे भेज रहा है तो भी मंडी और कांगड़ा की रैलियों के बाद हिमाचल पुलिस और सरकार चुस्त क्यों नहीं रही यह एक बड़ा सवाल है? डोगरा ने राज्य सरकार के साथ-साथ हिमाचल की जनता को भी चेताया है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते हिमाचल की शांति को भंग होने से रोकने के प्रयास सबको मिलकर करने चाहिए वरना कहीं हिमाचल का हाल भी पंजाब की तरह न हो जाए।
सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ने मातृ दिवस मनाया। इस दौरान तीसरी से पांचवी कक्षा ने कार्ड बनाए। वहीं दूसरी और कक्षा छठी कक्षा के छात्रों ने कहानी लेखन में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बना और कहानियां लिखकर मां के प्रति स्नेह को दर्शाया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला खंड विकास कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक ने विभिन्न पंचायतों में दिए गए धनराशि और विभिन्न स्कीमों की समीक्षा की, जो पंचायतों में कार्य चल रहे हैं और जो किसी कारण से नहीं शुरू हो पाया, उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपस्थित प्रधानों उप प्रधानों और खंड विकास अधिकारी को कार्यों में थोड़ा तेजी लाने बारे कहा गया। विधायक ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का विकास कार्यों में अहम भूमिका होती है। बैठक में संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा, राजेश आरोड़ा, सुमित ठाकुर, पंचायतों के सचिव व तकनीकी सहायक व सहित उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला खंड विकास कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक ने विभिन्न पंचायतों में दिए गए धनराशि और विभिन्न स्कीमों की समीक्षा की, जो पंचायतों में कार्य चल रहे हैं और जो किसी कारण से नहीं शुरू हो पाया, उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपस्थित प्रधानों उप प्रधानों और खंड विकास अधिकारी को कार्यों में थोड़ा तेजी लाने बारे कहा गया। विधायक ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का विकास कार्यों में अहम भूमिका होती है। बैठक में संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा, राजेश आरोड़ा, सुमित ठाकुर, पंचायतों के सचिव, तकनीकी सहायक व सहित उपस्थित रहे।
01 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने जिला के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एकत्रित प्लास्टिक तथा पॉलिथिन के उचित निष्पादन के निर्देश नगर निकाय तथा विकास खंड अधिकारियों को दिए गए हैं। इस बाबत धर्मशाला में उपायुक्त डॉ. निपुण ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नगर निकायों, विकास खंड अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत स्तर तथा नगर निकायों पर एकत्रित पॉलिथिन तथा प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग तथा सीमेंट फैक्टरी को देने के आदेश दिए गए हैं, ताकि इसका सही उपयोग किया जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि प्लास्टिक तथा पॉलिथिन के निष्पादन की रिपोर्ट भी नियमित तौर पर भेजने को कहा गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक(एसयूपी) वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को प्रभावी रूप से 01 जुलाई से प्रतिबंधित किया है। उपायुक्त ने बताया कि सभी उत्पादकों, स्टाकिस्टों, खुदरा विक्रेताओं, दुकानदारों, ई-कामर्स कम्पनियों, स्ट्रीट वेंडरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों (माल/मार्केट,प्लेस/शापिंग सेंटर/सिनेमा हाउस/पर्यटन स्थल/स्कूल/कालेजों/कार्यालय परिसरों/अस्पतालों और अन्य संस्थानों) और आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, स्टाकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए भी पहले ही अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 30 जून तक उपरोक्त सिंगल यूज प्लास्टिक मद की शून्य सूची सुनिश्चिित करने के लिए संबंधित संस्थानों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जानी है।
फोन पर वर्कर की ओर से धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मलकीत सिंह पुत्र धरजीत सिंह वासी गौतम कांप्लेक्स सेकेंड फ्लोर कुर्ता शोघी वर्तमान वासी पर्व विलास रिसोर्ट ने मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि रजनीश शर्मा गांधी ग्राम कुम्हारहट्टी जिला सोलन में स्थित रिसार्ट पर्व विलास में कार्य करता है। छह मई को दोपहर को वह छुट्टी लेकर चला गया। मगर शाम को वह फोन पर कॉल कर धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खड़ी बस को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इस संबंध में नरेश ठाकुर पुत्र सही राम वासी गांव दाया डाकघर थाना तहसील शिलाई जिला सोलन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वह शिमला बस स्टैंड से सलोगड़ा के पास पहुंचा तो देखा एक लेन बंद थी। दूसरी चल रही थी। इसी दौरान एक कार चालक ने तेज रफ्तार से बस को टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान जरनैल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह वासी मकान नं. 586/18 वार्ड-13 देवीदास रोड कालका हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शनिवार को ग्राम पंचायत धबीरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मुलाक़ात की तथा उनका हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक किया तथा प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें में भाजपा ने केवल अपने विकास को महत्व दिया है, जबकि लोगों का दर्द और दुःख से कोशों दूर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उत्तर पाई है। इस सरकार ने लोगों को महंगाई, बेरोजगारी की भट्टी मे झोंक कर भ्रष्टाचार को बढ़ाबा दिया है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और वहीं सरकार के नाक तले पेपर लीक कर युवाओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के विकास में कांग्रेस सरकार का अहम योगदान रहा है। बड़सर मे जितनी भी बड़ी योजनाएं आई है। उन्हें मुख्यमंत्री रहते स्व. वीरभद्र सिंह की देन है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर भाजपा के नेताओं पर ताना कसते हुए कहा कि बड़सर में भाजपा के कार्यकर्ता चार वर्षाें से खुद को बंटा हुआ समझ रहे हैं, उन्हें यही समझ नहीं आ रहा कि बड़सर भाजपा मे उनका नेता कौन है। इसके पीछे भाजपा नेताओं की लंबी कतार है, जो खुद को बड़सर भाजपा का नेता साबित करने मे तो जुटी हुई है, लेकिन बड़सर के लिए प्रदेश मे भाजपा की सरकार होने के बाबजूद भी कोई योजना नहीं ला पाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षाें में बड़सर के विकास को लेकर उन्होंने जमीन से लेकर विधानसभा तक प्रयास किए हैं और उनके ये प्रयास कामयाव भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दिन अब लद चुके हैं। आगामी चुनावों मे लोगों ने फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवल धीमान, जिला उपाध्यक्ष विपन ढटवालिया, बलराम, ग्राम पंचायत प्रधान रवि कुमार, उपप्रधान रमेश चंद, पंचायत सदस्य व पंचायत के वद्धिजीवी लोग उपस्तिथ रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल भाजपा 8 मई को होटल पीटरहॉफ में मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा संबोधित करेंगे, जहां वह बैठक में आए प्रतिनिधियों को टिप्स देंगे। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सभी सात मोर्चा के मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। एक सत्र को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा संबोधित करेंगे और समापन सत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला मीडिया के क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के लिए लाभकारी होगी। यह चुनावी साल है और बीजेपी अपने अभियान में काफी आक्रामक होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रही एनटीटी अध्यापिकाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्री प्राइमरी स्कूलों में भर्ती न होने से ये अध्यापिकाएं काफी परेशान है। हिमाचल में राज्य सरकार ने 4000 से ज्यादा स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इनमें 700 स्कूल और जोड़े जा रहे हैं। अब तक 55,000 बच्चों का एनरोलमेंट यहां हो चुका है, लेकिन इन्हें संभालने और पढ़ाने के लिए टीचर की भर्ती अब तक नहीं हो पाई है। वर्तमान में सरकार ने जेबीटी को ही ये काम दे रखा है। प्री नर्सरी कक्षाएं अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भाग हैं। इसके बावजूद अब तक शिक्षकों की भर्ती के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान ने बजट भी दे रखा है, लेकिन भर्ती नीति फाइनल नहीं हो पा रही। एनटीटी अध्यापिकाएं इस देरी से काफी परेशान है और सरकार से नाराज भी हैं। एनटीटी प्रशिक्षित महासंघ का कहना है कि भर्ती में ये विलंब समझ से परे हैं। उनका कहना है कि काफी लंबे समय से वे इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, मगर सरकार द्वारा इसे लंबा खींचे जाने से वे काफी परशान है। संघ का कहना है कि पढ़ी-लिखी होने के बावजूद कई अध्यापिकाएं बेरोजगार है और आर्थिक तंगी झेल रही है। एनटीटी प्रशिक्षित महासंघ की महासचिव कल्पना शर्मा का कहना है कि इन महिलाओं ने नर्सरी अध्यापिका का प्रशिक्षण यह सोचकर प्राप्त किया था कि भविष्य में उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इनमें से अधिकतर महिला गरीब परिवार से संबंधित है और कुछ महिलाएं विधवा है। सभी महिलाओं ने मिलकर बार-बार हिमाचल सरकार से रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया हैं, लेकिन प्रदेश सरकार सुध लेने को तैयार नहीं। 1996 -97 में नर्सरी अध्यापिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं में लगाया गया था, परंतु उसके बाद से आजतक कोई नर्सरी अध्यापिका नहीं लगाई गई है। उनका कहना है कि सरकार को हमारी मांगें जल्द पूरी करनी होगी, अन्यथा आंदोलन उग्र रूप लेगा। एनटीटी और आंगनबाड़ी वर्कर, दोनों मांग रहे नियुक्ति- एनटीटी कर चुकी महिलाएं बीते लंबे समय से उन्हें ही इन स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं। उधर, आंगनबाड़ी वर्कर भी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। दोनों ही संगठनों की ओर से विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन भी किए गए थे। सरकार के अनुसार ये विलम्ब नीति न बन पाने के कारण हो रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के शिक्षा विभाग के अनुसार एनटीटी कोर्स की मान्यता को लेकर पूरे देश में दिक्कत आ रही है। इसलिए एनसीटीई के भर्ती नियमों में आजकल के हिसाब से कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इससे पहले राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने दिल्ली से एनटीटी के रिकाग्राइज्ड संस्थानों की सूची मांगी थी। जवाब के बाद ये उम्मीद दिखी है कि एनसीटीई के 2018 के भर्ती नियमों में बदलाव होगा। इसमें दो साल के एनटीटी डिप्लोमा की बात की गई है, जबकि एक साल की अवधि के कोर्स वाले भी राज्य में मौजूद हैं। ये है एनटीटी की मुख्य मांगे- - प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं को नियुक्त किया जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति आरएंडपी रूल्स बनाकर की जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति नियमित आधार पर की जाए। - आयु सीमा में छूट दी जाए। - योग्यता प्लस टू पास हो व नर्सरी का विशेष प्रमाण पत्र रखा जाए। - वार्ड ऑफ़ एक्स सर्विस मैन का कोटा दिया जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति बैच वाइज की जाए। - उच्च शिक्षा प्राप्त प्रार्थी को शिक्षा योग्यता के अनुसार प्राथमिकता दी जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका की नियुक्ति बिना किसी शर्त के की जाए।
डीएवी भड़ोली स्कूल के बच्चों ने मातृ दिवस मनाया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बच्चों से कहा कि बच्चे माता का कर्ज जीवनभर नहीं चुका सकते। मांही बच्चों की पहली गुरु होती है जो बच्चों को जीवनपर्यंत सही शिक्षा देती है। मातृ दिवस पर अंतरसदनीय पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता भी करवाई। इसमें छठी से नौवीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा छठी से पहले स्थान पर साजन्या, दूसरे स्थान पर वृंदा शर्मा और तीसरा स्थान शाइन भारद्वाज रहा। कक्षा सातवीं में रूहानी ने पहला, अंकिता ने दूसरा, श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त हासिल किया। कक्षा आठवीं में पारुल ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और आराध्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौंवी में अनादि ने पहला, रजत राज ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सुभाष और गांधी सदन के बच्चों ने मारी बाजी। कक्षा एकेजी से दूसरी के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में अपनी माताओं के साथ फोटो क्लिक किया। वहीं कक्षा तीसरी से पांचवीं के बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर मां के प्रति प्रेम को दर्शाया। इन गतिविधियों में नंदनी, पीयूष, कृतिका, आर्यन सक्षम, आराध्या, शिवांक, कनिष्क ईशित आदित्या, प्रियांशी आदर्श, आकर्षित, अर्शिता, हर्षित आदि प्रतिभागी रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1700 पदों को भरने के लिए फिटनेस टेस्ट के बाद 27 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए 75803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इनमें 60454 पुरुष और 14653 महिला उम्मीदवार थीं, जिसका परिणाम 5 अप्रैल को जारी कर दिया गया था, परंतु 6 मई को यह सामने आता है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर पहले ही लीक हो चुका था, जिस कारण यह परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इस घटना को कड़ी निंदा करती है। जिला कांगड़ा के गगल पुलिस थाना में आईपीसी की धारा-420 और 120 बी के तहत पेपर लीक को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की जिस तरह से देखने में आ रहा है कि पुलिस प्रशासन ने अभी एक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जो की एक निंदनीय विषय है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी भी नाटियां डालने में व्यस्त हैं और इस विषय को लेकर जरा भी सख्त नहीं है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज हित के लिए कार्य करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते यह मांग करती है की जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई शुरू की जाए व जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनको कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी इस तरह के निंदनीय कार्य करने के बारे में न सोचे। इसी के साथ विद्यार्थी परिषद पुलिस प्रशासन से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इस परीक्षा को पुनः करवाया जाए। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने दी।
विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की उद्धघाटन पट्टिका को किन्ही अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इसका कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व बीडीसी सदस्य डीडी कश्यप ने जिला प्रशासन से इसकी जांच मांगी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह पट्टिका गंबर खड्ड पट्टाबरावरी उठाऊ पेयजल योजना की थी। इसका उद््घाटन स्व. स्व राजा वीरभद्र सिंह तथा पूर्व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने 24 मई 2016 को किया गया था। कुनिहार थाने में भी इसकी शिकायत की गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में महिला सुरक्षा गार्ड की और आउटसोर्स आधार पर तैनाती की जानी प्रस्तावित है। महिलाएं जो सैनिक व पूर्व सैनिक की विधवाएं हैं, पत्नियां एवं बेटियां हों वो आवेदन के लिए पात्र हैं। महिला सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। मासिक वेतन 11,546/ रुपए तथा ईपीएफ देय होगा। इच्छुक पात्र महिलाएं एवं बेटियां हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर में स्क्रीनिंग हेतु दिनांक 12 मई सुबह 10:00 बजे डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, 10वीं पास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बैंक खाता की पासबुक एवं पासबुक साइज 5 फोटो सहित पहुंच सकती हैं।
समर नेगी। रिकांगपिओ किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज विकास खंड कल्पा के रोघी ग्राम पंचायत कार्यालय के प्रागंण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों व कत्र्तव्यों के साथ-साथ कानूनी तौर पर साक्षर बनाना है। निशांत वर्मा ने अधिकतर मामलों को पंचायत स्तर, मध्यस्थता व लोक अदालत के माध्यम से निपटाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग अपने न्यायिक मामले अदालत में दर्ज कर सकते हैं जिसकी 14 मई को ही सुनवाई होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सौजन्य से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया की निःशुल्क कानूनी सहायता के अंतर्गत विभिन्न वर्गों में महिलाओं, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों व ऐसे व्यक्ति जिनकी सालाना आय सभी स्त्रोतों से तीन लाख से कम है को नियमानुसार मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। अपने वाद-विवाद के निपटारे के लिए न्यायालय नहीं जा पाते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए प्राधिकरण विभिन योजनाओं द्वारा लाभ पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मोबाइल ऐप का आरंभ किया गया है, जिसके माध्यम से वह मुफ्त कानूनी सहायता के संदर्भ में अपनी याचिका दस्तावेजों सहित अपलोड कर सकते हैं। उन याचिकाओं की एक पैनल के माध्यम से समीक्षा की जाती है तथा पात्र व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता दिलवाई जाती है। उन्होंने कहा प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यक्तियों को न्याय दिलवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भरण पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्राम वासियों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नशे की आदत से दूर रखें। क्योंकि आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल मे डूबती जा रही है व युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति समाज में अनेकों बुराईयों को जन्म दे रही हैं। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। शिविर में रोघी ग्राम पंचायत की प्रधान रत्न मंजरी व पंचायत सदस्यों सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मांगू में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मदन लाल ने की। बैठक में शिक्षक व अभिभावकों ने कोरोना काल में शिक्षण संबंधी गतिविधियों पर पड़े प्रभाव के बारे में चर्चा की गई, जबकि बैठक में नई शिक्षा नीति से भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाए। प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि बैठक में अन्य विद्यालय से संबंधित कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन लाल, मनोज, राकेश, हेमराज भट्टी व हीरा लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में जरूरी वस्तुएं दी हैं। फाउंडेशन के जिला कांगड़ा की जिला अध्यक्ष बबीता ओबराय, उपाध्यक्ष रीना पठानिया, महासचिव संगीता थापा, सचिव शीतल विष्ट, ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलजा,ब्लॉक उपाध्यक्ष राधा ने गांव ढगवार में बेटी के विवाह के लिए सामान भेंट किया है। फाउंडेशन कीजिला अध्यक्ष बबीता ओबराय एवं जिला महासचिव संगीता थापा ने कहा कि फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस मौके पर सीमा थापा, सुरेखा जमवाल, शिवानी, अर्चना हाकिम, सपना शाही, प्रो. कुलवंत राणा एवं धर्मशाला के प्रमुख समाजसेवी राकेश चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान ढगवार पंचायत की प्रधान सुषमा एवं पुत्री के पिता भी मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया गया है। बच्चों को घरद्वार उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में आत्मनिर्भर किया गया है। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहण में लगभग 2 करोड़ से बने अतिरिक्त भवन तथा 13 लाख से एसएसए के तहत बने दो कमरों का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने इससे पहले देहण में ही 20 लाख से बने गृह रक्षक कार्यालय का लोकार्पण भी किया। परमार ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के साथ शिक्षण संस्थानों के भवनों को सुदृढ़ करने और छात्रों की सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने भवनों के स्थान पर नयें बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि छात्रों को बैठने के लिए बढ़िया स्थान उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के लिए परौर में पॉलीटेक्निक कॉलेज, अक्षैणा में फार्मेसी कॉलेज, रझूं में आईटीआई, दरंग, ढाटी व डूहक विद्यालयों और थुरल महाविद्यालय में साइंस कक्षायें आरंभ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुलाह हलके के सभी शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ कर हर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल भी उपलब्ध हो। उन्होंने देहण स्कूल के सुंदर भवन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि के देहण वासी भी गवाह बने हैं। उन्होंने कहा कि देहण स्कूल में वोकेशनल विषय के रूप में ऑटोमोबाइल की कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। छात्रों की मांग पर कॉमर्स संकाय भी आरंभ किया गया है और विद्यालय को लैंग्वेज लैब भी दी गई है। उन्होंने स्कूल की चार दिवारी को धनराशि उपलब्ध करवाने, मंच के लिए अढ़ाई लाख तथा शौचालय के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य रीति धीमान ने मुख्यतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कांगड़ा चंद्र भूषण नाग, ज़िला परिषद सदस्य रजनी देवी, देहण पंचायत की प्रधान सरिता देवी, उपप्रधान राकेश कुमार, चंद्र ठाकुर, विनोद चौहान, महिंदर राणा, राकेश गुलेरिया, पूर्व प्रधान त्रिलोक राणा, संजय सूद, निगम पार्षद नीलम मलिक, रागिनी रुकवाल, उपनिदेशक शिक्षा रेखा कपूर, डीएसपी सीआईडी विकास धीमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मनीष सहगल, एसडीओ पंकज व्यास, एसएमसी प्रधान पूजा सहित विद्यालय के अध्यापक, बच्चे और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर कामगार कल्याण बोर्ड लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। बात शिक्षा के क्षेत्र की हो या फिर आवश्यक जरूरतमंद वस्तुओं को प्राप्त करने की। हर एक कमी को कामगार कल्याण बोर्ड ने पूरा किया है। ऐसे में पंजीकृत कामगार कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश के साथ जुड़े और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चबूतरा में आयोजित का कामागार कल्याण बोर्ड के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहीं। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कपिल मोहन के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि गणमान्य लोग एवं लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का कामगार कल्याण बोर्ड पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सैकड़ों परिवारों को इंडक्शन चूल्हा महिला शक्ति को बाइसिकल एवं अन्य जरूरतमंद उपयोगी वस्तुएं वितरित की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर जो भी योजना चलाते हैं, उसका सीधा लाभ देश और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिलता है। ऐसा अगर संभव हो पाया है, तो इसका सारा श्रेय केंद्र की मोदी सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। बात किसान सम्मान निधि की हो। बात प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत मिलने वाली तमाम सबसिडियों की हो। यह तभी संभव हो पाया है, जब देश का प्रत्येक नागरिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा जुड़ा है। यशस्वी प्रधानमंत्री दिल्ली से एक अंगुली दबा कर योजनाओं से मिलने वाली सबसिडी लोगों के सीधे खातों में पहुंचाते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था यह भाजपा नहीं खुद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने माना है। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में पहुंचने पर कुछ लोगों ने कहा कि साहब फार्म तो पहले भी बहुत भरते थे, लेकिन ना पैसे आते थे न सामान मिलता था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इसलिए होता था कि जब देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, तब बीचोलिये योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचने नहीं देते थे। आज देश के आम नागरिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य कोई नहीं है। कोई भी बीचोलिया नहीं है। इसलिए देश की चलाई गई हर योजना का सीधा लाभ प्रत्येक नागरिक को मिलता है। धूमल ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड समाज के निर्धन मजदूर वर्ग के लिए वरदान साबित हुआ है। यह तभी संभव हो पाया है, जब चलाई गई योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थी परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने प्रयास संस्था एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन पर काम कर रही प्रयास संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है। कामगार कल्याण बोर्ड में लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है, विशेष शिविर संस्था द्वारा लगाकर लोगों को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। भाजपा सरकार शिक्षा वजीफा, वर्दी व सिलाई सब कुछ निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें अच्छी सरकार बनाएं भाजपा की सरकार बनाएं।
थाना डमटाल के अंतर्गत आते बाईं अटारियां में तीन प्रवासी आग में झुलस गए। ये प्रवासी नजदीक ही एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे। वे रात को गैस बंद करना भूल गए। जब सुबह आग जलाने को उन्होंने लाइटर जलाया तो कमरे में फैली गैस आग पकड़ गई। इस कारण वे झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौरा अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेें पठानकोट के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही थाना डमटाल के पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे व तफ्तीश शुरू कर दी है। घायलों की पहचान किशन सुपुत्र योगेन्द्र वासी शिलकोरा जिला दरभंगा बिहार, राजा सुपुत्र सुरेश मुखिया वासी वेल शांडी, अर्जुन सुपुत्र विष्णु देव पासवान वासी वेल शांडि बिहार के रूप में हुई है।


















































