माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसायटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को क्रशर माइन्स ग्याना-मांगू में धरना दिया गया। पिछले चार माह से गाडिय़ों के खड़े होने से साढ़े सात प्रतिशत कार्य रुका हुआ है। इसी के विरोध में यह धरना दिया गया। बाघल विकास परिषद के सदस्य जय सिंह, शीश राम व मदन ने बताया कि लगभग छह हजार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए। इस सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हंै और पिछले 4 महीनों से खड़ी हैं। इसका मुख्य कारण अभी तक कार्य का आबंटन न होना है। उन्होंने बताया कि मांगपत्र में मुख्य 22 बिंदु रखे गए हैं। अत: मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए लिखित रूप में दिया जाए, वरना धरना चालू रहेगा। इस मुद्दे को लेकर 12 मई को डीसी सोलन से एक मीटिंग होनी है। जिस पर उनकी गाडिय़ों के कार्य बारे व 22 बिंदु पर मांगों पर वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। जब इस बारे में नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इन्द्र कुमार ने बताया कि कल जिलाधीश सोलन द्वारा बाघल विकास परिषद व अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों के साथ सोलन कार्यालय में 4 बजे बैठक कर समस्याओं पर बातचीत की जाएगी।
पुलिस ने मारपीट करने पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में हनीश मेहता पुत्र कृष्ण लाल वासी गांव खनोग ने मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वह 10 मई करे रिश्तेदारी में शादी के लिए गांव गांव शिकारग (ग्लानग) में गए थे। तभी रात को डीजे पर डांस करने के लिए गया। उसी दौरान ग्लानग गांव के ही कर्ण सिंह, सुनील, अमित, लोकेश आदि ने इसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिससे उसको चोटें आई हैं। उसके बाद इसके मामा व हरीश ठाकुर जब उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तो गांव शिकारग के पास इन्होंने डंडे से उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सूचनाओं के आदान प्रदान में सोशल मीडिया का उपयोग जरूरी: राजेंद्र चौधरी पीआईबी शिमला द्वारा धर्मशाला में वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला के होटल धौलाधार में पत्र सूचना कार्यालय धर्मशाला द्वारा आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से योजनाओं को सुचारू कार्यान्वयन को लेकर फीड बैक भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कांगड़ा जिला में अकम अंत्योदय अभियान आरंभ किया गया है, जिसमें किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना और यूडीआईडी कार्ड योजना जैसी नौ विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इस अवसर पर एडीजी, पीआईबी चंडीगढ़ (आर), राजिंदर चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में सूचना प्रसारित करने में सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की आंख और कान होने की तरह सजगता के साथ कार्य करते हैं, मीडिया सरकार की नीतियों के बारे में फीडबैक देने में समान रूप से महत्वपूर्ण है। यदि किसी योजना के बारे में फीडबैक प्रशासन तक पहुंचती है, तो उस पर कार्रवाई सरकार की प्राथमिकता बन जाती है। उन्होंने कहा कि वार्तालाप कार्यक्रम के माध्यम से मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीण स्तर तक योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सुशील कुमार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय फूड सुरक्षा मिशन तथा राष्ट्रीय बांस मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कौशल ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीपीआरओ, धर्मशाला, श्री विनय शर्मा ने पत्र सूचना कार्यालय द्वारा वार्तालाप कार्यक्रम धर्मशाला में आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों के चालीस के करीब मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
पुलिस ने सड़क किनारे बजरी-पत्थर के ढेर लगाने पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मुख्य आरक्षी प्यारे लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सायरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह जब मुलाजिमों सहित गश्त कर रहे थे तो जब गांव बशील में सड़क बांई तरफ रेत, बजरी व पत्थर के तीन ढेर लगाए हुए पाए गए। इनसे तंग हो गई थी और वाहनों के आने-जाने के लिए दिक्कत हो रही थी। इस पर पुलिस ने रेशम परियार गांव बशील डाकघर ममलीग तहसील कंडाघाट जिला सोलन पर मामला दर्ज किया है।
एक कार से शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सोलन से सूचना मिली है। सूचना के अनुसार जब पुलिस कर्मी कोटनाला में गश्त कर रहे थे इसी दौरान राजगढ़ की ओर से एक कार आई। जब शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें संतरा की 24 बोतल बरामद हुई। कार चालक की पहचान विष्णु कुमार सुपुत्र राजराम हाऊस नं जेडब्ल्यू केयर ऑफ जीतराम वासी सन्नी सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला नागरिक सभा की कैथू व अनाडेल इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गुरु निवास चुंगीखाना कैथू व अनाडेल में एचआरटीसी टैक्सी सुविधा को लेकर एचआरटीसी कार्यकारी निदेशक भूपिंद्र अत्री से मुलाकात की व उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी निदेशक ने आश्वासन दिया कि अगले कुछ दिनों के भीतर गुरु निवास चुंगीखाना कैथू व अनाडेल के लिए एक के बजाए दो टैक्सियों का प्रबंध कर दिया जाएगा। नागरिक सभा के इकाई संयोजक बालक राम व सह संयोजक रंजीव कुठियाला ने कहा है कि पहले गुरु निवास चुंगीखाना कैथू व अनाडेल के लिए दो एचआरटीसी टैक्सियां चलती थीं, परंतु अब केवल एक टैक्सी के संचालन से स्थानीय जनता भारी परेशानी में है। गुरु निवास चुंगीखाना व कैथू क्षेत्र में बस सुविधा के अभाव में आम जनता के लिए एचआरटीसी टैक्सी ही एकमात्र सहारा था, परंतु दो में से एक टैक्सी बंद होने से जनता इस सुविधा से भी वंचित हो गई है। एक ही टैक्सी के संचालन से अनाडेल की जनता को भी भारी परेशानी हो रही है। क्योंकि एकमात्र टैक्सी का संचालन गुरु निवास चुंगीखाना कैथू व अनाडेल दोनों जगह से शिफ्ट वार हो रहा है। वर्तमान में जो एकमात्र एचआरटीसी टैक्सी चल रही है, उसकी स्थिति भी अति दयनीय है। उन्होंने मांग की है कि एचआरटीसी द्वारा अनाडेल से बड़ी गाड़ी टैम्पो ट्रेवलर व गुरु निवास चुंगीखाना कैथू से इनोवा गाड़ी का संचालन टैक्सी के रूप में किया जाए। उन्होंने कहा है कि अगर दोनों टैक्सियों की बहाली तुरंत न हुई, तो नागरिक सभा आंदोलन पर कूदेगी व एचआरटीसी प्रबंध निदेशक कार्यालय का घेराव करने से भी नहीं चूकेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कृषि विभाग की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया था। इसमें लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। मेले में ब्लॉक कांगड़ा के विषय विशेषज्ञ डॉ. रामचंद्र ने किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही मक्की की फसल में आने वाला कीट नियंत्रण के संदर्भ में भी जानकारी दी। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने कृषि संबंधी समस्या को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों से परामर्श ले सकते हैं। इस अवसर पर मेले में उपस्थित कृषि विकास अधिकारी प्यार व रिशु धीमान, कृषि विकास अधिकारी कांगड़ा मंजू चौटानी ने अन्य योजनाओं का जैसे सोलर फेसिंग, पॉली हाउस तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विवरण दिया। कार्यक्रम में लंज प्रधान आशा कुमारी उपर लंज प्रधान रेखा देवी, डड़ोली प्रधान राजकुमार, आशा कुमारी, कृषि प्रसार अधिकारी कमलजीत, सीमा, शिल्पी व काजल उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर शहीद राकेश परिवार अनुरोध के हर पहलू को जयराम सरकार पूरा करने के प्रति वचनबद्ध है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज तड़के बैजनाथ के एसडीएम, तहसीलदार और सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर संजीव सोनी के साथ शहीद राकेश के परिजनों से मुलाकात करने के उपरांत एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। शहीद राकेश के पिता जिगरी राम ने बताया कि आर्मी की ओर से उन्हें सभी आवश्यकताओं को लेकर बराबर संपर्क बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ग्वालटिक्कर से कंदराल वया महेशगढ़ को जोड़ने और ग्वाल टिक्कर में शहीद के नाम पर गेट, रोड व खेल का मैदान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदराल का शहीद के नाम पर नामकरण करने के लिए आग्रह किया था। इस पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि इन सभी विषयों को पूरा करने के लिए सरकार और प्रशासन के सहयोग से शीघ्र पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट का कार्य भी प्रशासन के ध्यान मे है, इसका कार्य भी शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कहा कि शहीद राकेश कुमार का बलिदान देश के लिए हुआ है। उनकी कुर्बानी के सम्मान को लेकर किसी भी तरह से सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। इस अवसर पर कपूर ने शहीद की माता, पत्नी और बच्चे से भी भेंट करके उनको हौंसला दिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कुलेठी, ग्राम पंचायत की प्रधान, राजस्व विभाग के कानगो, पटवारी बा पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मंडी हमारी है, मंडी फलाने की है, सियासत में अक्सर नेता इस तरह के बयान देते है। मंडी को लेकर तरह -तरह के दावे होते है। पर अगर कोई ऐसा है जिसे सही मायने में मंडी ने बाहें फैलाकर स्वीकार किया तो वो थे पंडित सुखराम। कुल 13 मर्तबा मंडी सदर हलके से पंडित जी या उनके पुत्र अनिल शर्मा विधायक बने, पार्टी चाहे कोई भी रही हो। पंडित जी सियासत में किसी भी मुकाम पर रहे हो, किसी भी ओहदे पर रहे हो लेकिन उन्होंने मंडी का विशेष ख्याल रखा। आज भी मंडी के सेरी मंच पर जाकर पता लगता है कि किसी सोच के साथ उस शहर को विकसित किया गया है, वो भी उस दौर में। इसीलिए मंडी के लोग पंडित जी को विकास का मसीहा मानते है। कोई किसी भी राजनैतिक विचारधारा का क्यों न हो ,दबी जुबान में ही सही लेकिन ये जरूर स्वीकार करता है कि मंडी के विकास में पंडित सुखराम का योगदान अमिट है। नब्बे के दशक में पंडित सुखराम केंद्र में दूरसंचार मंत्री थे और उस दौर में बड़े शहरों में भी टेलीफोन का कनेक्शन लेने के लिए महीनों -सालों इन्तजार करना पड़ता था। पर पंडित जी के राज में मंडी में टेलीफोन की घंटी खूब बजी। जिसने चाहा उसे कनेक्शन मिला, मंडी वालों के लिए विभाग का सिर्फ एक ही नियम था, वो था जल्द से जल्द कनेक्शन देना। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी पंडित सुखराम लोगों की पहुंच में थे, बिल्कुल सरल और जमीन से जुड़े हुए। छोटी -छोटी समस्याएं लेकर भी लोग पंडित जी के पास पहुंच जाते और हर छोटी समस्या को भी पंडित सुखराम पूरी तल्लीनता से सुनते और हरसंभव हल करते। सिंबल कोई भी रहा पर मंडी वालों ने दिया साथ : इसे मंडी वालों का पंडित सुखराम के प्रति स्नेह ही कहेंगे कि उन्होंने या उनके पुत्र अनिल शर्मा ने चाहे किसी भी सिंबल पर चुनाव क्यों न लड़ा हो, मंडी वालों ने हमेशा साथ दिया। पहली बार बतौर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पंडित सुखराम लम्बे वक्त तक कांग्रेस में रहे और हमेशा विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद जब 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस बनाई तो भी मंडी ने उनका साथ दिया। 2017 में जब पंडित जी और उनका परिवार भाजपाई हो गए तो भी मंडी वालों का साथ उन्हें मिला।
समर नेगी। रिकांगपिओ उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक़ ने आज यहां राष्ट्रीय कृमी मुक्ति अभियान के तहत जिला कार्य बल किन्नौर बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियान के तहत किये जाने कार्य का जायजा लिया तथा अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 मई को राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसका उदे्श्य पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाना व विटामीन-ए की कमी को पूरा करना है, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्करों द्वारा 1 से 5 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी तथा प्ले स्कूल में और 5 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षण संस्थानों जिनमें सरकारी, गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान व स्वास्थय केंद्र शामिल हैं को एलबेन्टाजोल व विटामिन-ए की गोलियां दी जाएगी। अभियान के अंतर्गत 1 से 2 वर्ष तक बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जो किसी कारण वश 26 मई के दिन खुराक लेने से वंचित रह गए होंगे को 30 मई को खुराक दी जाएगी। बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ समाज और उद्योग के एकीकरण के लिए प्रौद्योगिक रचनात्मकता और वैज्ञानिक सशक्तिकरण की खोज के प्रतीक के रूप में राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाता है। यह दिवस 1998 में पोखरण में सफलतापूर्वक किए गए परमाणु परीक्षण हेतु मनाया जाता है। संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने छात्रों, अघ्यापकों और अन्य उपस्थित जन का स्वागत करते हुए प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैसे डिजिटल प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन में परिवर्तन ला दिया है। इससे ज्ञान के प्रसार को गति मिली है। संस्थान अपने मिशन मोड परियोजनओं के माध्यम से समुदायों के समाजिक-आर्थिक विकास में अपना योगदान कर रहा है। अरोमा मिशन के अन्तर्गत संस्थान किसानों को सगंध फसलों को उगाने एवं इसके प्रसंस्करण द्वारा उनकी आय बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.पुलोक कुमार मुखर्जी, निदेशक, जैवसंसाधन एवं स्थायी विकास संस्थान (आईबीएसडी), इंफाल, मणिपुर ने एथनोफार्माकोलोजी परम्परा से परिवर्तन के लिए एकीकृत शास्त्र और विज्ञान विषय पर लेक्चर दिया। डॉ. मुखर्जी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दवा के विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के कांगड़ा जिले के नवोदय विद्यालय, पपरोला, राजकीय विद्यालय, सलियाना, डीएवी पालपमुर, डीएवी, आलमपुर, न्यूगल पब्लिक स्कूल, वृंदावन, परमार्थ स्कूल, बैजनाथ, ग्रीन फील्ड स्कूल, नगरोटा के लगभग 100 छात्रों व शिक्षकों नें भाग लिया। इस अवसर पर सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा मैसर्स बिटबेकर रामनट्टुकरा, कोझीकोड, केरल के साथ यात्रा/पॉकेट परफ्यूम एवं वायु फ्रेशनर और मैसर्स अमलगम बायोटेक, अमलगम इंजीनियरिंग पुणे (एमएच) के साथ कम्पोस्ट बूस्टर-रात की मिट्टी/रसोई के कचरे के स्थिरीकरण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। आईबीएसडी और सीएसआईआर-आईएचबीटी के बीच अनुसंधान एवं विकास सहयोग के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों, शोध छात्रों, कर्मियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
ग्राम पंचायत पारनु के गांव कनोह में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने इस दौरान कहा कि वह गांवों का दौरा कर निरंतर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं समस्याओं का निपटारा भी किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने विधायक के सामने कुछ समस्याएं भी रखीं जिनके समाधान के लिए विधायक ने आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से स्नानागार निर्माण को एक लाख रुपए व युवक मंडल, महिला मंडल को भी राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रधान पारनु केशव राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, पूर्व उपप्रधान मनीराम, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्रेम केशव, अमर, युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग समिति के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दूरसंचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम का इस दुनिया से जाना देश व प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रहते देश में नई क्रांति लाई। घर-घर टेलीफोन लगाने और मोबाइल को हर हाथ में पहुंचाने का श्रेय सुखराम को ही जाता है। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे। उनके साथ अंतिम समय तक मेरे घनिष्ठ संबंध रहे। राजनीतिक रूप से भी उनका हमेशा आशीर्वाद रहा। देश व प्रदेश की राजनीति व युवाओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं ला सकता। पंडित सुखराम एक महान दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें देश में दूरसंचार क्रांति के लिए स्मरण किया जाएगा। वह अनेक बार विधानसभा व लोकसभा चुनकर पहुंचे। उन्होंने हमेशा नए विचारों को मूर्तरूप देने का काम किया। सुक्खू ने कहा कि प्रभु शोक संतप्त परिवार को यह गहरा आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वह शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं, साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल, हर गांव को सड़क से जोड़ना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और विशेषकर दूर दराज के लोगों का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। यह उद्गार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक तथा स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संबाेधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की है, ताकि हर वर्ग का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि आज जिन 140 पात्र लाभार्थियों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। इस पर लगभग 2.10 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत हर पात्र परिवार को निःशुल्क गैस कनेक्शन मुहैया करवाए गए हैं और शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत पांच हज़ार महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि जो पहले 1 लाख 30 हज़ार थी को बढ़ाकर 1 लाख 50 हज़ार किया गया है। सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता जिनकी बिजली की खपत माह में 60 यूनिट तक होती है, उनका कोई भी बिल नहीं आ रहा है। अब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आने वाले महीनों में 125 यूनिट प्रतिमाह खर्च करने वाले व्यक्ति को कोई भी बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जयराम सरकार ने जनहित में यह भी निर्णय लिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का कोई भी बिल नहीं आएगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वह अपने अपने गांवों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे बातचीत करें, ताकि इसका लाभ आम जनमानस तक पहुंच सके। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री ने 140 पात्र लाभार्थियों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, 86 महिलाओं की गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर उन्होंने 45 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत लगभग 10 लाख के सहायता राशि के चैक भी वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल, तहसील कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, महासचिव सतीश, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, अश्वनी चौधरी, विंदा ठाकुर, राकेश मनु, ट्रांसपोर्टर रविदत्त शर्मा, योगराज चड्डा, विजय मेहरा, प्रधान प्रेई नीकू के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्यां में लोग उपस्थित रहे।
काफी सालों से आम जनमानस डाकघर की लघु बचत योजनाओ में निवेश करते आ रहे हैं। इन योजनाओ में निवेश करने के कई फायदे होते हंै तथा समाज के सभी वर्गों में डाकघर की सभी लघु बचत योजनाएं काफी प्रसिद्ध भी हैं। डाकघर की बचत बैंक योजनाओं से खाताधारको को अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है, साथ में निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी रहता है। लघु बचत बैंक योजनाओं के साथ.साथ भारतीय डाक विभाग अपने सभी बचत बैंक खाताधारकों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन सुरक्षा योजनाओं की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। डाकघर की तीनों जन सुरक्षा योजनाओं के बारे में उक्त जानकारी सुरिंद्र पाल शर्मा, अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला डाक मंडल तीनों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की 7वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके अंतर्गत धर्मशाला डाक मंडल के अधीनस्थ प्रत्येक डाकघर में उक्त योजनाओं के लाभों के बारे में आम जनमानस को अवगत करवाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुरिंद्र पाल शर्मा ने बताया गया कि इन योजनाओ द्वारा लोगों को किफायती बीमा और सुरक्षा जन सुरक्षा दोनों की सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को कोलकाता पश्चिम बंगाल से पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई को लॉन्च किया गया था। उपरोक्त तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाएं अप्रत्याशित जोखिमों नुकसानों और वित्तीय अनिश्चितताओं से मानव जीवन को सुरक्षित करने की आवश्यकता की पहचान करते हुए नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित हैं। देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने दो बीमा योजनाएं शुरू की दृ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पीएमजेजेबीवाई और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पीएमएसबीवाई तथा इसके साथ ही वृद्धावस्था में जरूरतों को पूरा करने के लिए अटल पेंशन योजना एपीवाई की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में खाताधारक को प्रतिवर्ष 330 रुपए के भुगतान पर किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रतिवर्ष 12 रुपए का भुगतान करने पर दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु या दिव्यांगता के लिए 2 लाख रपुए, आंशिक दिव्यांगता के मामले में 1 लाख रुपए का दुर्घटना मृत्यु सह दिव्यांगता कवर की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी प्रकार अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के खाताधारकों को उनकी आयु के अनुसार गणित किये गए मासिक त्रैमासिक अथवा अर्धवार्षिक अनुदान के भुगतान पर 60 साल की आयु पूर्ण होने पर निर्धारित मासिक पेंशन का भुगतान करने के प्रावधान है। ग्राहक की समय से पहले मृत्यु 60 वर्ष की आयु से पहले मृत्युद्ध के मामले में ग्राहक के पति या पत्नी शेष अवधि के लिए ग्राहक के एपीवाई खाते में अंशदान जारी रख सकते हैं जब तक कि मूल ग्राहक 60 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को इनकम टैक्स एक्ट 80सी के तहत सालाना 1.5 लाख रुपए तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 31 मई को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय समारोह आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस राष्ट्र स्तरीय समारोह को आयोजित करना चाहता है, जिसमें देश के सभी जिला शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और प्रदेश का त्वरित विकास सुनिश्चत करने के लिए राज्य को सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के ईमानदार और अथक प्रयासों से भी अवगत करवाया। प्रधानमंत्री ने इस उद्देेश्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी संवाद किया और उनसे हिमाचल प्रदेश का दौरा करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया, ताकि राज्य में सीडी अनुपात बढ़ाने के लिए उपयोगी विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने सशक्तिकरण के लिए महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अधिक ऋण प्रदान करने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंडित सुख राम का दूरसंचार क्षेत्र को विस्तार प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता थे, जिनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जिसे प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। राज्यपाल ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और संगठन महासचिव पवन राणा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को झेलने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति मिले। सुख राम एक दूरदर्शी नेता और एक उत्कृष्ट सांसद थे, यह हमारे राज्य के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी पंडित सुखराम के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दे। पंडित सुख राम को 7 मई को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें हिमाचल के मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें शनिवार को एम्स में इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 7 मई को कांग्रेस नेता को दिल्ली ले जाने के लिए एक राज्य हेलीकॉप्टर प्रदान किया। सुखराम 1993 से 1996 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। सुखराम ने 1963 से 1984 तक मंडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पीड़ित बच्चों की सूचना देने के लिए चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर सम्पर्क करें। यह नंबर वर्ष के 365 दिन हर समय कार्यरत रहता है। यह जानकारी आज जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में इस हेल्पलाईन नंबर से अभी तक 264 बच्चों को सहायता प्रदान की गई है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि एकीकृत बाल संरक्षण योजना केंद्रीय प्रायोजित योजना है। इस योजना का उद्देश्य सरकार एवं समाज की भागीदारी के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के साथ अन्य कमजोर बच्चों के लिए सुरक्षात्मक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि जि़ला सोलन में देखभाल, सहायता और पुनर्वास सेवाओं के अंतर्गत शांति निकेतन चिल्ड्रन होम थेथोंग सुबाथू में 89 बच्चे, अर्की स्थित बाल आश्रम टुटीकंडी में 26 बच्चे तथा खुला आश्रय कथेड़ में 06 बच्चों को संस्थागत सेवाओं, सहित गैर संस्थागत सेवाएं प्रदान की जा रही है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जि़ला के क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन सहित जिला के कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट, नालागढ़ और परवाणू स्वास्थ्य संस्थानों में शिशु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड योजना के अंतर्गत कोविड के कारण माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खोने वाले सभी बच्चों को इस योजना के तहत सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत एक बालिका को लाभांवित किया गया है। उन्होंने कहा कि माह मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड के दौरान बेसहारा हुए बच्चों के साथ संवाद भी करेंगे। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जिला बाल संरक्षण समिति सोलन द्वारा 115 बच्चों को परामर्श प्रदान किया गया है। उन्होंने जिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी स्कूलों में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कमेटी बनाकर काउंसलिंग करवाना सुनिश्चित करें तथा कमेटी में अध्यापकों तथा गांव के लोगों को भी शामिल करें। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक संतोष शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोलन सुरेंद्र तेगटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह, बाल संरक्षण समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विकास खंड अधिकारी सुजानपुर निशांत शर्मा परिणय सूत्र में बंध गए हैं। मंगलवार 10 मई को उनके निवास स्थान सिरमौर हिमाचल प्रदेश में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उन्होंने गांव सराहां जिला सिरमौर की अनुजा कुमारी संग सात फेरे लिए। खंड विकास अधिकारी की धर्मपत्नी अनुजा वर्तमान में नायब तहसीलदार नैना टिक्कर सिरमौर में सेवाएं दे रही हैं। शादी के मौके पर सुजानपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय से स्टाफ सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर, पंचायती राज्य मंत्री वीरेंद्र कंवर और प्रेस क्लब सुजानपुर के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज कोटखाई जोन की कार्यकर्ता बैठक हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित चेतन सिंह बरागटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी रणनीति की योजना को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। युवा नेता चेतन सिंह बरागटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्व. नरेंद्र बरागटा द्वारा लिखित अंतिम चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए खड़ापप्थर में अपने संबाेधन में जुब्बल व कोटखाई में एसडीएम कार्यलय व कोटखाई में बीडीओ कार्यलय के साथ-साथ नावर क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र, कलबोग में उपतहसील खोलने की घोषणा की थी एवं इन सभी कार्यों को मुख्यमंत्री ने धरातल पर भी उतारा, जिसके लिए जुब्बल नावर कोटखाई की समस्त जनता की ओर से हम बारम्बार मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती है। बागवानों को काफी लंबे समय से सबसिडी पर उद्यान विभाग के द्वारा दिए जाने वाले उत्पाद नहीं मिल रहे हैं, जो कि परेशानी का सबब बन हुआ है। हम मांग करते हैं कि शीघ्र अति शीघ्र बागवानों को यह उत्पाद उपलब्ध करवाएं जाएं। चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि हिमफेड व एचपीएमसी के द्वारा किसानों बागवानों की जमा राशि पर अदायगी के रूप मे विभिन्न उत्पाद दिए जाते हैं। यहां हमारा निवेदन है कि किसानों बागवानों को एन्टिहेल नट्स व बांस भी उन उत्पादों के साथ एड किए जाएं। इसके साथ साथ जुब्बल व कोटखाई में नियमित रूप से एसडीएम की नियुक्ति व कोटखाई में काफी समय से नायब तहसीलदार के रिक्त पड़े पड़ को भी भरा जाएं। गौरतलब है कि स्व नरेंद्र बरागटा के प्रयासों में मुख्यमंत्री के सौजन्य से कोटखाई में लोक निर्माण विभाग खोला गया था, जिसका क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इस लोक निर्माण विभाग के डिवीजन में अभी भी कई रिक्त पद पड़े हैं, जिसको भरने की मांग भी हम मुख्यमंत्री करते हैं, ताकि विकासात्मक कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके। चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के अंदर जनहित योजनाओं की झड़ी लगाई है, जिसका लाभ भरपूर मात्रा में प्रदेश की जनता को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा हर वर्ग के लिए एक साथ इतनी योजनाओं को लाया गया है, जिसमें हिमकेयर योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना व शगुन योजना इत्यादि अनेकों योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है, जिसके लिए हम समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हैं। चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी को मेरे साथ जोड़कर अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसका खंडन करने के साथ-साथ स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं प्रखर राष्ट्रवादी हूं। खालिस्तानीयों के साथ संबंध रखने वालों के साथ मेरा दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं हो सकता। मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानता हूं। उनके नेतृत्व में देश सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है। एकात्मवाद व राष्ट्रवाद मेरी आत्मा में बसा है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में हमारा झंडा भगवा ही था औऱ भविष्य के लिए भी भगवा ही लहराया था, भगवा ही लहराएगा, यही हमारा संकल्प है। इसके लिए हम प्रयासरत व संघर्षरत हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रातः पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरविंद्र सिंह पुत्र राजिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर खालिस्तानी झंडा और भित्ति चित्रण के आरोपों को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धर्मशाला के सक्षम न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है।
केंद्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति का आग्रह फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल. मांडविया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का कार्य इस वर्ष जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा और प्रदेश सरकार इसे जनता को समर्पित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस महत्वकांक्षी परियोजना के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानाें का सुदृढ़ नेटवर्क है तथा एम्स के आरंभ होने से यह वर्तमान स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सुविधाओं के क्षेत्र में एक और मील पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एशिया में सबसे बड़े फार्मा हब के रूप में जाना जाता है तथा राज्य में बल्क ड्रग पार्क स्थापित होने से औद्योगिकीकरण को और बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य में कच्चे माल के उत्पादन से फार्मा उद्योग को भी संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे फार्मा उद्योग के लिए कच्चे माल के आयात की अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के स्थापित होने से राज्य में न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की सभी मांगों पर हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने गत रात्रि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में अन्तिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम एक महान दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें देश में दूरसंचार क्रांति के लिए स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम के निधन से देश ने विशेष रूप से हिमाचल ने सदैव नए विचारों और पहलों को बढ़ावा देने वाला एक उत्कृष्ट सांसद खो दिया है। जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। पंडित सुखराम 1962 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1967, 1972, 1974 (उप चुनाव), 1977, 1982, 1998 और 2003 में पुनः चुने गए। वह 1967-72, 1980-85 और 24 मार्च, 1998 से 7 मई, 1998 तक राज्य मंत्रिमंडल में ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, सिंचाई इत्यादि विभागों के मंत्री रहे। वह मंडी संसदीय क्षेत्र से 1985, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और विभिन्न विभागों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
नगर परिषद सुजानपुर में निवर्तमान अध्यक्ष के भाग्य का फैसला करने के लिए नगर परिषद पार्षदों की बैठक 26 मई को निर्धारित की गई है। नगर परिषद अधिकारी द्वारा इस बाबत सुबह 11 बजे बैठक का समय तय किया गया है। सुबह निवर्तमान अध्यक्ष वीना धीमान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अगर वह भाजपा पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के चलते अध्यक्ष पद से हटा दी गई तो उसी रोज ही नया अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सामान्य जबकि नया अध्यक्ष चुनने के लिए दो तिहाई पार्षदों का मौजूद होना आवश्यक है। नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा समर्थित पांच पार्षदों ने वर्तमान अध्यक्ष वीना धीमान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीसी हमीरपुर के पास अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद डीसी द्वारा एसडीएम हमीरपुर को उचित कार्रवाई के लिए चुनावी प्रक्रिया हेतु अधिकृत किया गया। अब 26 मई के दिन चुनावी प्रक्रिया के लिए निर्धारित किया गया है। नगर परिषद सुजानपुर में कुल 9 पार्षद हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या 5 होने के बावजूद बीते साल हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को 1 वोट से हरा दिया था। भाजपा के ही 1 पार्षद ने पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद को वोट न देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे दिया था। पांच भाजपा समर्थित पार्षदों द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने के बावजूद कांग्रेसी को कमतर नहीं आंका जा सकता। अध्यक्ष पद के चुनाव में बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली थी और भाजपा समर्थित को बहुमत होने के बावजूद मुंह की खानी पड़ी थी। नो कॉन्फिडेंस मोशन लाए जाने के बाद दोनों ही पक्षों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए दो महिलाएं दौड़ में हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होने के चलते दोनों पार्षद अध्यक्ष बनने की दौड़ में है। दोनों के बीच में बाकी बचे 4 सालों में दो 2-2 साल के लिए अध्यक्ष बनने हेतु समझौता हुआ है। नगर परिषद सुजानपुर में लंबे समय से अविश्वास प्रस्ताव का खेल खेला जा रहा है। अध्यक्ष पद झटकने के लिए आतुर भाजपा इस मुहिम में सफल होती है या कांग्रेस अपनी अध्यक्षा को बचा पाती है यह 26 मई को ही पता चलेगा। उधर, एसडीएम हरीश गज्जू ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए चर्चा और मतदान हेतु 26 मई का दिन निर्धारित किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी आप सभी को बड़े ही दुःखी मन से सूचित कर रहा हूं कि हम सबके प्रिय पंडित सुखरामजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात करीब एक बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में फिर से दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनका देहांत हो गया है। आज पंडित सुखरामजी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। कल 11 बजे सेरी मंच पर अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। पंडित जी के जाने से सिर्फ हमारे परिवार को ही नहीं, बल्कि मंडी सदर और पूरे प्रदेश को भारी आघात पहुंचा है। उन्हें संचार क्रांति का मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। उन्होंने हमेशा पूरे प्रदेश को एक समान दृष्टि से देखा और विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। पंडित जी ने प्रदेश के विकास में जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आप हमेशा हमारे और प्रदेश सहित देश भर के लोगों के दिलों में रहोगे। आपके द्वारा लाई गई संचार क्रांति देश को हमेशा एक नई दिशा देती रहेगी। यह जानकारी विधायक मंडी सदर अनिल शर्मा ने दी।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर आजाद टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं परागपुर निवासी सतपाल सिंह ने अपनी यूनियन की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिख कर मांग की है कि कमर्शियल व्हीकल टैक्सी वाले भारत सरकार को रोड टैक्स, पैसेंजर टैक्स, परमिट, इंश्योरेंस गाड़ी की फिटनेस व अपनी कमर्शियल गाड़ियां नगद या किस्तों के ऊपर बैंकों व प्राइवेट फाइनेंस लेती हैं। अपने लिए वह खुद काम ढूंढते हैं, सरकार का इसमें उन्हें कोई योगदान नहीं है व विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एडवांस में पूरी करके अपनी गाड़ियों को रोड पर चलाते हैं। सतपाल सिंह ने मांग की है कि यह टोल पर्ची सिर्फ कमर्शियल व्हीकल को लगाई गई है या तो यह पर्ची सभी गाड़ियों के लिए होनी चाहिए या फिर किसी भी गाड़ी को नहीं होनी चाहिए। यह कमर्शियल व्हीकल वालों के साथ अन्याय है। कैंटोनमेंट बोर्ड खास योल को इस टोल पर्ची को बंद करने के आदेश जारी किए जाएं।
शिमला के ढली थाना के अंतर्गत आने वाले डिंगूधार में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने देररात घर का ताला तोड़कर गहने और दस हजार नकद चुरा लिए। इस संबंध मिनी वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि अपे घर डींगुधार एनक्लेव में ताला लगाकर अपने ऑफिस गई थी। वह आईजीएमसी में कार्यरत है। जब वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए पाए गए। जब जांच की की तो गले की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी कानों की बालियां, चांदी की 3 जोड़ी पायल कुछचांदी के सिक्के व दस हजार रुपए गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नई मंजिलें नई राहें योजना के तहत विकसित होगा बगलामुखी मंदिर परिसरः जय राम ठाकुर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आज कोटला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, जोल में नया स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने, जंगल, सियूनी, सालदा और भटोली पंचायतों के लिए नए पटवार वृत्त और कोटला के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कोटला में नया राजकीय महाविद्यालय खोलने, भाली और सोल्डा में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, त्रिलोकपुर और अमनी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने, भाली और थेडू में नए आयुर्वेद औषधालय खोलने और विभिन्न मानकों को पूरा करने के पश्चात राजकीय उच्च पाठशाला हरनोट व नन्हर को स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटला में प्रसिद्ध और प्राचीन बगलामुखी मंदिर परिसर को नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी मेें आने वाले पर्यटकों के लिए यह धार्मिक पर्यटन गंतव्य साबित होगा। उन्होंने ईसीएचएस भवन के निर्माण के संबंध में औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व सैनिकों को लाभ होगा। जयराम ठाकुर ने वन अधिकारियों को कोटला में 1998 से बंद वन प्रशिक्षण केंद्र के उपयोग के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पटियार में पशु औषधालय भवन के निर्माण, सियूनी और भाली पंचायतों में व्यायामशालाओं के निर्माण के लिए बजट प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर हेड ब्रिज के निर्माण का मामला रेलवे के समक्ष उठाया जाएगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 69.44 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। उन्होंने कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र में 4.42 करोड़ से कोटला-सोला-सियूनी सड़क के उन्नयन, 3.21 करोड़ से धामिन-वाहिन सड़क के उन्नयन, वुहाल नाले पर 3.90 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, 4.05 करोड़ की लागत से निर्मित वाडा-चिचाड-भाली सड़क और विल्पुर नाले पर पुल तथा बारी भनियारी में 1.70 करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निरंतर चलती रहे। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय लोगों के सक्रिय सहयोग, विभिन्न विभागों के समन्वय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय पर उठाए गए कदमों को जाता है, जिसके परिणामस्वरूप देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की और जरूरतमंद लोगों को लाखों मास्क, सेनिटाइजर, फूड किट इत्यादि निःशुल्क प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस संकटकाल के दौरान कुछ भी नहीं किया और इस संवेदनशील मामले पर राजनीति करने में व्यस्त रहे। मुख्यमंत्री ने 50 लाख से अधिक कपड़े के मास्क तैयार कर लोगों को प्रदान करने के लिए महिला मोर्चा के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में 50 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। करोना वायरस की प्रथम लहर के दौरान राज्य में सिर्फ 30 वेंटिलेटर थे, जबकि आज प्रदेश में 1050 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने की आयु सीमा 80 वर्ष थी। वर्तमान सरकार ने अपने मंत्रिमण्डल की प्रथम बैठक में इसे घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है। उन्होंने उज्ज्वला, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर, सहारा और मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभों की भी जानकारी दी। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व, ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करने और 11 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, पूर्व सांसद कृपाल परमार, विधायक रीता धीमान, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, सामान्य उद्योग निगम के अध्यक्ष मनोहर धीमान, राज्य लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, पूर्व मंत्री हरबंस राणा, जिला भाजपा के अध्यक्ष रमेश राणा, राज्य ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष योग राज मेहरा, मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा मधुबाला, राज्य भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य राकेश बाजवा और प्रदीप शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय वर्मा ने सरकार को घेरा मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में लंबे समय से किसी कंपनी का कोई बड़ा निवेश न होने के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय वर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा व यहां पर पढ़ रहे हजारों छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि हिमाचल प्रदेश में एक और यूनिवर्सिटी मंडी में खुलने जा रही है, जिसकी जरूरत जिला कांगड़ा को सबसे अधिक थी। मंडी में यदि यूनिवर्सिटी खुल भी जाए, तो उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है लेकिन, प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा होने के नाते कांगड़ा में भी एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी खुलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में मौजूद रीजनल सेंटर को यूनिवर्सिटी में सरकार को बदलना चाहिए था। सरकार ने जो धोखा जिला कांगड़ा से किया है, उसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बर्दाश नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की जनता आने वाले समय में भाजपा की सरकार को नकार कर इसका जवाब बेहतरीन तरीके से देगी और मुझे पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस सरकार जिला कांगड़ा और साथ लगते जिलों में पूरी सीटें लेकर विजय होगी। हिमाचल के लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग, जिनमें अधिकतर युवा है वह पढ़े-लिखे होने के बाबजूद बेरोजगार हो गए हैं। कुछ ही नौकरियां हिमाचल में निकलती हैं, लेकिन बाद में जब उनका रिजल्ट आता है, तो इसमें पता चलता है कि 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत नौकरियां मंडी जिला के लोगों को मिली है। इस के पीछे सरकार की मिलीभगत होने का शक होना आम बात है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के समय में हर जिला में 4,5 मेडिकल कॉलेज कांग्रेस पार्टी ने स्थापित किए। बीजेपी की सरकार ने हिमाचल में 4.5 वर्ष में कहां कितने कॉलेज स्थापित किए इस बात का वह जवाब दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हिमाचल प्रदेश का आधा बजट बीजेपी सरकार केवल मंडी में ही खर्च कर रही है, और बाकि जिलाें के साथ बिल्कुल अन्याय हाे रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल में उन्होंने बात करते हुए बताया कि हिमाचल में सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत बुरा हाल है। कोई भी व्यक्ति आकर किसी भी तरह का झंडा सरकारी स्थानों में लगा कर चला जाता है व सरकार उन्हें पकड़ने में नाकाम रहती है। अजय वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार को केवल वोट मांगने के समय ही कांगड़ा जिला की याद आती है, लेकिन जब विकास करने की बात हो तो सरकार केवल मंडी जिला की ओर अपना ध्यान देती है। कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट हो तो उसे मंडी जिला में शिफ्ट कर लिया जाता है। अगर ऐसा ही भेदभाव सरकार कांगड़ा जिला के साथ करती रही तोह कांग्रेस को मजबूर होकर इस भेदभाव का विरोध करना पड़ेगा। एक मेडिकल कॉलेज होने के बाबजूद भी मंडी में एक और मेडिकल यूनिवर्सिटी को बना दिया गया, जबकि कांगड़ा में आसपास मेडिकल कॉलेज चंबा में, हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर में एम्स उसके बावजूद क्यों मेडिकल यूनिवर्सिटी को मंडी में ले जाया गया। उसको क्यों नहीं यहां पर बनाया जा सका। इसी तरह जितने भी जिला में बड़े विभाग थे उनके बड़े-बड़े कार्यालयों को मंडी शिफ्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सीएम साहब मंडी बनाने की क्यों जिद कर रहे हैं। गग्गल के लिए आज तक नहीं कुछ सोचा गया। यह सिर्फ और सिर्फ दर्शाता है कि हिमाचल के सीएम कांगड़ा के साथ भेदभाव करते हैं। हिमाचल में भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी। हिमाचल एक है यहां पर समान विकास करने वाली पार्टी ही राज कर सकती है। शीघ्र ही चुनाव आने वाले हैं। जनता भाजपा को चुनाव में जरूर नकारेगी। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन्वेस्टवर मीट के नाम पर कांगड़ा को धोखे में रखकर सरकार द्वारा कई कंपनियों को बुलाया गया, लेकिन आजतक कोई बड़ी कंपनी कांगड़ा में इन्वेस्ट करने नही आई।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने आज जयंती महिला मंडल पनियारकड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका की लाभ आम जनता को हो रहा है। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराए के साथ सफर करने का तोहफा हिमाचल की जयराम सरकार ने दिया है। इसके साथ गांव में पानी के बिल को माफ कर दिया गया है तथा प्रदेश की जनता काे 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम से जो कर लिया गया था, उस पर भी ब्याज को माफ कर दिया गया है। इससे यह साबित होता है कि जयराम सरकार जनता की हितेषी है तथा जनता के हित में निर्णय करती है। उन्होंने कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत से हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौका पर त्रिलोक, अजय कुमार, हमीर सिंह, राजकुमार, अशोक कुमार, गोवर्धन लाल, बक्शी राम, सरदारी, अक्षय, निशा देवी, सोमना, सुषमा, निक्की, राज कुमारी, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, इंदिरा( निशा) आशा देवी, इंदिरा देवी, कांता, मीना, गायत्री, राम प्यारी व रामा देवी आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली मॉडल की तर्ज पर ही आम आदमी पार्टी करेगी हिमाचल में सुधार फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन नादौन में आम आदमी पार्टी के घर घर प्रचार का सिलसिला ज़ोरों से चल रहा है। कल दिल्ली से आई आम आदमी की टीम ने नादौन के युवा नेता एंव समाज सेवी शैंकी ठुकराल के साथ झल्लांन गाँव में घर घर जाकर केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए सुधार का प्रचार किया तथा हिमाचल के लोगों के लिए भी उसी तर्ज पर काम करने का विश्वास जताया। शैंकी कहते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई है, जो काबिले तारीफ है। लोगों को सस्ती बिजली तथा पानी, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा की सुविधा तथा प्रभावशाली सेहत सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आप आने के बाद शिक्षा का बजट दुगने से भी ज़्यादा हो चुका है, मरीजों को हस्पतालों में निशुल्क इलाज तथा दवाईयां दी जाती हैं, मोहल्ला किलनिक जैसी सुविधाएं मौजूद हैं और राज में 24 घंटे बिजली मौजूद रहती है। हिमाचल में भी इन बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की ज़रूरत है। दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का मुख उद्देशय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा आम आदमी की ज़िंदगी बेहतर बनाना होगा। इस मौके पर आप नादौन कार्यकर्ता विजय शर्मा, किरण धिंसा, बलवंत धिंसा, रिशव, साहिल, किशोर लाल, विकास, राजिंदर, कुलदीप, बलबीर, निखिल, प्रवीण, दिलबाग, अभिनव और आम आदमी पार्टी दिल्ली टीम के प्रभारी कुलदीप भंडारी और कार्यकर्ता नितिन सकलानी, ग्रीस करणपाल और मोहन लाल मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान राजेंद्र राणा ने बुधवार को सोलन का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान सोलन पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3:30 बजे उनका भव्य स्वागत करेंगे। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी शाेभित बहल ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक राजेंद्र राणा को हाल ही में कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है, जिसके बाद वे पहली बार सोलन आ रहे हैं। ऐसे में सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा।
समर नेगी । रिकांगपिओ जनजातिय जिला किन्नौर में प्रचलित सात लोक-बोलियों की विवरणिका तैयार की जाएगी। यह जानकारी आज रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक नें दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय एवं जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्वधान में किन्नौर जिला शोधार्थी एंव लेखक टाशी नेगी इस विवरणिका को तैयार करेंगे। इससे जिला की प्रचलित लोक-बोलियों के संरक्षण एवं सवंर्धन में सहायता मिलेगी। टाशी नेगी ने बताया कि किन्नौर जिला की संस्कृति व यहां प्रचलित लोक-बोलियों के प्रति भाषाविधों व शोधार्थीयों का हमेशा ही आकर्षण रहा है। सर्वप्रथम 1886 से 1927 के मध्य जार्ज ए. ग्रियर्सन द्वारा किए गए भारतीय बोलियों के सर्वेक्षण में किन्नौर में प्रचलित लोक-बोली को पहली बार चिन्हित किया गया था। इसे जार्ज ग्रियर्सन ने ‘कनावरी’ कहा है। इस अवधि और कई वर्षों तक या यूं कहें कि 21वीं शताब्दी के आ जाने के बाद भी, प्रायः यही समझा जाता रहा है कि जार्ज ग्रियर्सन ने ‘कनावरी’ नाम से जिस लोक-बोली को अपने सर्वेक्षण (लिगंविस्टिक सर्वे आफ इण्डिया) में चिन्हित किया है, यही एक मात्र किन्नौर की लोक-बोली है। इसमें कोई संदेह नहीं कि किन्नौर के अधिकांश क्षेत्र में इस (कनावरी) का प्रयोग होता है, किंतु यह बात भी सत्य है कि किन्नौर में ‘कनावरी’ या ‘हमस्कद्’ के अतिरिक्त अन्य 6 प्रकार की लोक-बोलियां ओर प्रचलित है। टाशी नेगी ने कहा कि वर्ष 1961 की जनगणना अनुसार भारत में 1,652 मातृबोलियां थीं। 1921 में हुए जनसंख्या सर्वेक्षण के अनुसार 184 ऐसी मातृबोलियां थीं, जिनका प्रयोग 1,000 से अधिक लोग कर रहे थे। इनमें 400 ऐसी थीं, जिनका ग्रियर्सन के सर्वे में उल्लेख नहीं हुआ है। नेगी ने कहा-क्योंकि आज किन्नौर की मुख्य लोक-बोली ‘हमस्कद’ या किन्नौरी अपने अस्तित्व को लेकर खतरे में है। उन्होनें विश्वास जताया कि इस परियोजना से जिले की लोक-बोलियों के संरक्षण व संर्वधन में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर सिद्धांत एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउंनडेशन की फाउंडर मेंबर नमीता शर्मा व भाषा एवं संस्कृति विभाग से नीमा राम भी उपस्थित थे।
प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल ने भाजपा का प्रतिनिधित्व किया भाजपा अपनी सरकार को कैसे दोहराती है और चीन महत्वपूर्ण मुद्दों का व्यापार करता है फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला करेन मैक्क्रीया, राजनीतिक अधिकारी, उत्तर भारत कार्यालय और कवलीन चटवाल, आर्थिक और राजनीतिक विशेषज्ञ, अमेरिकी दूतावास कार्यालय, नई दिल्ली चक्कर शिमला में भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया सह प्रभारी करण नंदा, चेयरमैन गणेश दत्त और आईटी समन्वयक शुभंकर सूद ने उनका स्वागत किया। अमेरिका के प्रतिनिधियों ने भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल से मुलाकात की, जिन्होंने हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। करेन मैक्क्रीया और त्रिलोक जमवाल ने राज्य और भाजपा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ताकत के बारे में बात की, जमवाल ने बताया कि हमारा नेतृत्व हमारा गौरव है। जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वो बिलासपुर से नाता रखते हैं और जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे, तो उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना आयुष्मान भारत दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को पानी वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। प्रो. प्रेम कुमार धूमल को पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है, जब प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, इस योजना के तहत हिमाचल में 51 प्रतिशत सड़कों का निर्माण किया गया था। हमारे यूथ आइकॉन अनुराग ठाकुर अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं और 6 वर्ष तक भाजयुमो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य की छवि को मजबूत किया है। हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बहुत ही गरीब परिवार से हैं, जो ग्रामीण हिमाचल में रहते थे और उनके पिता एक राजमिस्त्री थे। अब मुख्यमंत्री के रूप में वे देश में सबसे अच्छी जनकल्याणकारी सरकार चला रहे हैं। उनकी योजनाएं गरीब समर्थक हैं, जब वे मुख्यमंत्री बने तो उनका पहला निर्णय सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बैनर तले वृद्ध नागरिकों के लिए था। जो अब 60 वर्ष से अधिक आयु के 7 लाख वृद्ध नागरिकों की मदद कर रहा है। जयराम ठाकुर ने गृहिणी सुविधा योजना लाई, जिसके तहत हर घर को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिला। आज हिमाचल एक धूम्र मुक्त राज्य है, एक डब्ल्यूएचओ अध्ययन है, जो कहता है कि अगर कोई महिला रसोई में पूरा दिन काम करती है, जहां कोई गैस सिलेंडर नहीं है, तो वह प्रति दिन 209 सिगरेट ग्रहण करती हैं। हमारी सरकार ने हिमकेयर दिया है, जिसके तहत नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख स्वास्थ्य कवरेज मिलता है। उन्होंने जन मंच योजना के बारे में भी अवगत कराया जो दर्शाता है कि हमारी सरकार लोगों द्वारा चुनी गई है और लोगों के लिए है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र और राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। जम्वाल ने करेन मैक्क्रीया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूपी की आबादी 23 करोड़ है, जहां हमने सरकार को दोहराकर इतिहास रच दिया, उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है, जहां जी स्थलाकृति हमसे मिलती है, हमने वहां सरकार को दोहराया, गोवा हम तीन बार जीते और मणिपुर हमने पहली बार सरकार बनाई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी और बीजेपी के पक्ष में देश की जनता खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में 44 सांसदों पर आ गई है और केवल 2 राज्यों में उसकी सरकार है। एक वर्ष बाद कांग्रेस देश से समाप्त हो जाएगी। कांग्रेस केवल वंशवाद में विश्वास करती है और उनके नेताओं का चयन योग्यता के आधार पर नहीं है, हिमाचल इसका एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने उल्लेख किया कि हिमाचल एक वीर भूमि और देवभूमि है, जो देवी-देवताओं की भूमि है। विश्व का सबसे पुराना राजवंश यहां मलाणा, कुल्लू में मौजूद है। यह हमारा सौभाग्य है कि ग्रामीण क्षेत्र का हर तीसरा व्यक्ति एक फौजी के रूप में हमारे देश की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, अपनी सरकार और अपने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि पर चुनाव लड़ेगी, जो सीधे-सादे, ईमानदार और सरल हैं। हमारे नेतृत्व ने हिमाचल को एम्स दिया है। जब हम इस उपलब्धि की तुलना 23 करोड़ की आबादी वाले यूपी से करते हैं, जहां एक एम्स है। 71 लाख की आबादी वाले हम लोगों को हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने एम्स उपहार में दिया था। एम्स की शुरुआत और पूरा करना दोनों हमारी सरकार द्वारा किया जाता है। हमारे 12 जिले में 6 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 4 भाजपा ने दिए थे। पूर्व प्रधान मंत्री और भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को औद्योगिक क्षेत्र और औद्योगिक पैकेज दिया, जिसे कांग्रेस ने छीन लिया। हमारा औद्योगिक क्षेत्र एशिया में प्रसिद्ध है और जल्द ही हमारे राज्य में एक बल्क ड्रग पार्क होगा। हम पर्यटन क्षेत्र का उत्थान कर रहे हैं। जिससे युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने भारतीय सीमाओं को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन केंद्र में हमारे मजबूत नेतृत्व के कारण चीन ऐसा करने में विफल रहा है। तब से हिमाचल ने भी चीन के साथ व्यापार बंद कर दिया है। आज चीन को एहसास हो गया है कि भारत कमजोर देश नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जेपी नड्डा ने हिमाचल में 3 गांवों को गोद लिया है और हमारे गांवों को हमारे सभी सांसदों ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए गोद लिया है। यह प्रयोग धरातल पर सफल है। कैरन मैक्क्रीया ने उल्लेख किया कि निर्वासन में तिब्बत सरकार और दलाई लामा को दी गई मदद के लिए यूएसए ने हिमाचल सरकार की सराहना की है। हिमाचल ने तिब्बत सरकार के लिए बहुत कुछ किया है, जिसकी अमरीका ने सराहना की है। जामवाल ने कहा कि हिमाचल कभी भी तिब्बत सरकार में हस्तक्षेप नहीं करता है और हम उनके चुनाव में भी उनकी मदद करते हैं, उनके साथ हमारे सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।
सांसद में परौर में सरस मेले का किया शुंभारंभ प्रतिमा राणा। पालमपुर राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मंगलवार को परौर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित मेले में जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खंडाें के 38 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। सासंद ने मेले तथा इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनीयों का उद्घाटन तथा अवलोकन किया। इंदु गोस्वामी ने कहा कि सरस मेले का आयोजन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने ऐसे आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता हैं और महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को जहां सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं, ऐसे आयोजनों के माध्यम उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिये बाजार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास उपलब्ध संसाधनों से महिलाओं द्वारा बहुत उपयोगी खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा अन्य प्रकार के समान बनाने का सराहनीय कार्य हो रहा है और इस तरह के उत्पादों की बाजार में भी अच्छी मांग रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिये वोकल फ़ॉर लोकल का नारा दिया है। केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी बड़े उत्सवों और मेलों में स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद बेचने के स्थान उपलब्ध करवाने तथा वर्ष में एक उत्सव महिलाओं के लिये करने की अपील की, जिसमें ऐसे समूह अपने उत्पाद बेच सके और स्वावलंबी बने। उन्होंने ऐसे आयोजनों में अन्य राज्यों के भी समुहों को आमंत्रित करने का आह्वान किया, ताकि आपसी संस्कृति, रीति-रिवाजों और खानपान की जानकारी भी उपलब्ध हो। इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूह बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं और इनके तैयार समान की गुणवत्ता बहुत उच्च होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों को बेचने के लिये स्वंय सहायता समूहों को जेम पोर्टल में भी रजिस्टर करवाने में अधिकारी उनकी सहायता करें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के हुनर ओर अधिक तराशने पर भी बल दिया ताकि इन्हें नई दिशा मिले तथा यह और अधिक सुदृढ़ व सशक्त हों। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुलाह रसोई पहले दिन का आकर्षण का केंद्र रही। सुलाह रसोई में लोगों ने परमपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मनोरंजक खेलों में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधारवा राठौर, शर्मिला परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद एवं विपिन जमवाल, जिला परिषद सदस्य रजनी देवी, समाज सेविका चंद्र कमलजीत, नीतिका जमवाल, सीमा शर्मा, रागिनी रुकवाल, सोनिया बंटा, माधवी ठाकुर, सुधा राणा, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, बीडीओ भवारना संकल्प गौतम, बीडीओ सुलाह सिकंदर कुमार , डीएफओ नितिन पाटिल, अधिशाषी अभियंता मनीष सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा के परिसर में निर्मित फैब्रिकेटेड मॉडलर स्ट्रक्चर शॉप दुकान नंबर-5 एरिया 107.738 वर्ग मीटर की नीलामी के लिए टेंडर दिनांक 21 मई,2012 को प्रातः 11:30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय में खोला जाना है। दुकान की नीलामी के टेंडर फॉर्म रेडक्रॉस की वेबसाइट www.redcross.org अथवा उपायुक्त कांगड़ा की वेबसाइट hpkangra.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वेबसाइट से डाउनलोड करने के उपरांत पूर्ण रूप इसे भरकर उपायुक्त कार्यालय में कमरा नंबर-821 में रखे टेंडर बॉक्श में डाल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा से उनके कार्यालय संपर्क नंबर 01892-224888 या मोबाइल नंबर 94188-32244 से संपर्क कर सकते हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा मेले अपसी भाईचारे, सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। आधुनिकीकरण के कारण हमारी संस्कृति खतरे में पड़ती जा रही है। हम सब को इसे संजोकर रखना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनसे रू-ब-रू हो सकें। यह बात खोली छिंज मेले के दाैरान कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने मेले में शामिल हाेने के दाैरान कही। इस माैके पर छिंज मेला कमेटी खाेली द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह (गेस्ट ऑफ ऑनर) देकर सम्मानित किया गया। वहीं, श्याम वर्मा ने मेला कमेटी को अपनी और से 11000 हजार रूपए प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां का प्रत्येक मेला एवं त्योहार लोक जीवन की ऐतिहासिक कथा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को मेले की बधाई दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा वर्ग नशे से दूरी बनाए रखें। इस अवसर पर उनके साथ संजीव, शिव शर्मा, सुमन, मंथन चौधरी व रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली आम आदमी पार्टी ने विधानसभ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अधीक्षक के माध्य टीवीम से विधानसभा परिसर में लगे झंडों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने इस संधर्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आड़े हाथों लिया। जिसमें राजीव अंबिया ने कहा की विधानसभा राज्य का दिल होता है। यहां से समूचे प्रदेश की नीति बनाई जाती है और प्रदेश के सुपूर्द की जाती है। उसी पर इस तरह के हमले करना या झंडे फहराना व स्लोगन लिखना प्रदेश सरकार की नाकामी है। यदि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो यह सब नहीं होता पर धर्मशाला परिसर मे विधान सभा भवन की अनदेखी करना सरकार की काबिलियत पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। यहां तक की इस वाक़या पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए था व दोषियाें को सज़ा मिलनी चाहिए थी, मगर मुख्यमंत्री अपनी रैलियों के आयोजन मे झुटे हुए हैं। इतनी बड़ी वारदात के चलते क्या मुख्यमंत्री की कोटला में रैली करना न्याय–संगत है। एक तरफ सरकार झूठे दावे करती है और दूसरी तरफ एक के साथ कई वरदातें सामने मिलने को आ रही हैं। क्या विधानसभा परिसर मे इस तरह की घटना सोची समझी साजिश नहीं है। क्या यह पुलिस भर्ती की चल रही धांधली का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा। इसी मुद्धे पर बात करते हुए नगरोटा के उभरते हुए नेता उमाकांत डोगरा ने सीधे शब्दों मे कहा की इस तरह का होना अति निंदनीय है व माैजूदा सरकार की नाकामी का जीता जागता सबूत है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार से पूछा है की यह भाजपा सरकार इस बात पर जबाव दे की इस तरह प्रकरण पर उन्होंने क्या एक्शन लिया या क्या एक्शन प्लान है। क्या कहीं उनकी सोची-समझी साजिश तो नहीं? डोगरा ने आरोप लगाते हुए कहा की इस तरह की कृत्य की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है और यदि दोषियाें को सज़ा न मिली, तो शिमला विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर विकास धीमान अध्यक्ष जवालामुखी विधानसभा ने कहा कि प्रदेश के गौरव पर इस तरह का हमला होना प्रदेश सरकार के साथ-साथ समूचे प्रदेश की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगता है। हिमाचल प्रदेश शांति और प्यार का प्रतिक है। अगर कोई भी देश विरोधी ताकत हिमाचल प्रदेश का माहाैल खराब करता है, तो उसे बख्शा न जाए। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से धर्मशाला में जिलाभर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें डॉ गुरचरण, देश राज, विकास धीमान, सुशील कुमार, भूपिंदर सिंह, सीता राम भाटिया, महिंदर कुमार, विक्रम चांद कौंडल, अनीता कुमारी एक्स प्रधान स्रोतरी नगरोटा, नरेश कुमार, विक्रम मेहरा व सतपाल आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मन्जयाट की दसवीं कक्षा के छात्र गीतांशपाल ने शिमला में हुई हिमाचल प्रदेश स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर लक्ष्य कान्वेंट स्कूल के साथ अर्की क्षेत्र नाम भी रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ कुसुम गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को ऐेकेडमिक एजुकेशन के साथ साथ अन्य क्रिएटिव एक्टिविटीज पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि गीतांश पॉल की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रिंसीपल डा.कुसुम गुप्ता ने बताया कि गीतांश के ट्रेनर व स्कूल के डीपी जुगल किशोर की कड़ी मेहनत से स्कूल को यह सम्मान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि पर ट्रेनर जुगल किशोर,गीतांश पाल व उनके माता पिता को हार्दिक बधाई दी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दल ने आज मैसर्ज मोंडेलेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से अभिज्ञता अभ्यास किया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल ने दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि टीम द्वारा कर्मचारियों को फैक्टरी में मानव जनित, रसायनिक आपदाओं से निपटने के लिए वास्तविक अभ्यास करवाकर आपदा मानकों के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के लिए हर समय तैयार रहना आवश्यक होता है। जिला प्रशासन सभी के सहयोग से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। एनडीआरएफ की टीम सोलन जिला में विभिन्न आपदाओं के समय तैयारी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वास्तविक अभ्यास आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह टीम मोंडेलेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 11 मई अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ तथा नालागढ़ स्थित एचपीसीएल के तेल डिपो, 12 मई केप को फार्मा प्राईवेट लिमिटिड तथा माईक्रो टेक फार्मा प्राइवेट लिमिटिड, 13 मई को कंडाघाट नागरिक अस्पताल तथा इसी दिन एनडीआरएफ की टीम दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला प्रशासन के साथ संक्षिप्त रूप से चर्चा करेगी जबकि 16 मई शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटिड दभोटा, बद्दी का दौरा करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन मशहूर साहित्यकार, विश्वविख्यात कवि व दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती सप्ताह के मौके पर मंगलवार को सोलन शहर के टैगोर इंटरनेशनल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक रोशन जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि लेखक व पत्रकार यशपाल कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में शामती पंचायत सोलन की प्रधान लता, उपप्रधान राकेश मेहता व प्रोफेसर टीडी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर बोलते हुए रोशन जसवाल ने कहा कि गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर कहा करते थे कि, जो कुछ हमारा है वो हम तक तभी पहुंचता है, जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गुरूदेव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए उन्मुक्त वातावरण होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यक्रम देखकर लगता है कि टैगोर इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को स्वछंद शैक्षणिक माहौल प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में संवाद प्रभावी होता है। नई शिक्षा नीति में अपनी मातृभाषा में शिक्षा देने पर बल दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। प्रो. टीडी वर्मा ने कहा कि टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वह एकमात्र कवि हैं, जिसके लिखे दो राष्ट्रगान भारत व बंग्लादेश में गाये जाते हैं। स्कूल के निदेशक डॉ. बीएस पंवार ने कहा कि कोलकाता जाने से उन्हें टैगोर की शिक्षा पर अधारित स्कूल स्कूल करने का आइडिया आया और इस दिशा में कार्य करते हुए सोलन शहर के शामती स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल खोला गया। इस मौके पर शामती पंचायत की प्रधान लता और उपप्रधान राकेश मेहता ने भी अपने विचार रखे। स्कूल की प्रिंसिपल ललिता पंवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद वैल्कम स्किट सुरजन और साथियों से पेश कर विशेष अंदाज में मुख्यातिथि का स्वागत किया। नर्सरी कक्षा ने पापा मेरे पापा, केजी कक्षा के बच्चों ने छोटा बच्चा जानके, प्रिया, रोशनी, गरिमाव योगेंद्र ने सोलो डांस पेश कर वाहवाही लूटी। पहली कक्षा के बच्चों नें मैया यशोधा, दूसरी कक्षा ने हरियाणी गीत तीसरी कक्षा ने इतनी सी हंसी, चौथी कक्षा ने वो किसना है और कक्षा-५,६,७ शिक्षा पर अपनी प्रस्तुति दी। सातंवी व आठवीं कक्षा की नाटी ने सभी का मन मोह लिया। इस पर सभी झूमने लगे। विजेताओं को किया सम्मानित इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित कविताओं का पाठन प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टैगोर स्कूल की सभी अध्यापिका सारिका, रितु, भारती, हेमलता, रीमा, शीला व मौजूद थी व रेडियो हमारा 90.4 एफएम के आरजे अनिल राजपूत भी मौजूद रहे।
हर घर तक केजरीवाल मॉडल का प्रचार होगा- शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन आम आदमी पार्टी ने जब से हिमाचल में चुनावी बिगुल फूंका है, तबसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता जोरों से पार्टी प्रचार कर रहे हैं। इसी तहत नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के युवा नेता एवं समाज सेवी शैंकी ठुकराल पार्टी प्रचार तेज़ी से कर रहे हैं। गांव धनेटा में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए शैंकी ठुकराल कहते हैं कि हम आम आदमी हैं, हमारे पास कांग्रेस और भाजपा की तरह भ्रष्टाचार से कमाया पैसा नहीं है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता एवं मैं खुद घर-घर पहुंच कर अरविंद केजरीवाल मॉडल के बारे जानकारी दे रहे हैं। शैंकी ने बताया कि हर घर से हमें भारी समर्थन और प्यार देखने को मिल रहा है। अपने बेटे को लोग पूर्ण समर्थन दे रहे हैं और हिमाचल में ईमानदार शासन स्थापित करने के लिए वे केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हैं। इस बार नादौन के लोग बहरूपियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे एवं एक ईमानदार पार्टी को मौका देंगे। शैंकी ठुकराल कहते हैं कि नादौन के लोग मूलभूत सुविधाओं से काफ़ी लंबे समय से वंचित हैं, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमारी पार्टी हर जरूरी कदम उठाएगी एवं हर वर्ग को पूरा हक दिया जाएगा। इस मौके पर विजय शर्मा, अशोक कुमार, राजिंदर, देशराज, रिशव, गौरव, विकास व परवीन आदि मौजूद थे।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने की। सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया बैठक में गांव बागा के लोगों द्वारा गांव में पीने के पानी बारे रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा गम्भर योजना के तहत लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने का वादा किया था। मगर इसी गांव में इस योजना से सप्लाई नहीं दी जा रही है, जबकि इस योजना से अर्की क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि गांव बागा में इस योजना के तहत टैंक बना है। उसमें विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई परंतु सुविधा से नरादर किया जा रहा है। इसके साथ दाती स्कीम भी कई दिनों से बंद पड़ी है। इस गांव में लगभग 50 परिवार व 150 पशु हैं परंतु इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। गांव के लिए बोरवेल के द्वारा पीने का पानी दिया जाता है। मगर विद्युत कट व खराबी के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि गांव में पानी की हो रही समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर लोक राम, हेतराम ठाकुर, हेतराम, सुखराम, प्रेम केशव, राजा, राजू, चन्दी ठाकुर, महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ने सदस्यों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने और बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है। काजल ने पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा भर्ती पेपर लीक मामले मे अपने से सीनियर अधिकारी की इंक्वायरी संबंधित विभाग के जूनियर कैसे कर पाएंगे। खुद अपने विभाग की जांच कैसे निष्पक्ष संभव है। उन्होंने सारे सुबूत नष्ट होने से पहले सीबीआई से जांच करवाने की मांग प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर से की। मंगलवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढूगियारी में काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहरीली शराब फैक्ट्री, ऊना फैक्टरी में ब्लास्ट, टिफिन बॉम्स, अंब में छात्रा का मर्डर, जेओए भर्ती लीक, पुलिस भर्ती पेपर लीक, नादौन में पुलिस थाना प्रभारी द्वारा सरेआम रिश्वत लेना, और अब हिमाचल की विधानसभा धर्मशाला में खालिस्तान समर्थकों द्वारा सरेआम झंडे लगाने की घटना से देवभूमि शर्मसार हुई है। काजल ने कहा सारे मामलों में प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की है। जांच नतीजे अभी तक शून्य रहे है। उन्होंने कहा हिमाचल सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। महंगाई चरम सीमा पर है और आए दिन लगातार बढ़ रहे रसोई गैस सिलेंडर व खाद्य पदार्थों के दामों से गृहणियों की रसोई का सारा बजट गड़बड़ा गया है। काजल ने कहा हिमाचल में तीसरा विकल्प बनने का दावा कर रही है आप की कलई पंजाब में लगातार बढ़ रही खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों से उजागर हो गई हैं। देव भूमि हिमाचल शांतिप्रिय राज्य है और यहां की जनता ऐसे असामाजिक तत्वों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। काजल ने कहा हिमाचल की जनता जानती है कि प्रदेश और बेरोजगारों के हित कांग्रेस पार्टी के राज में ही सुरक्षित हैं और ऐसे में अब कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बना कर प्रदेश को चौमुखी विकास की ओर ले जाएगी। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर प्रदेश की जनता को नेशनल हाईवे, फोरलेन और हवाई अड्डों के निर्माण पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर संजीव कुमार उपप्रधान, ज्ञानी देवी प्रधान महिला मण्डल, रविकांत,अजीत कुमार, हरनाम सिंह, सरुप जामवाल, अनूप कुमार, रमेश चंद, हरबंश लाल, कमलेश कुमारी, सुदर्शना देवी, निशा देवी, सुधा देवी, कमलेश कुमारी, रक्षा देवी, सुमंगला देवी, अनुराधा भी उपस्थित रहे।
नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से सम्बन्धित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 मई, 2022 को किया जाएगा। यह जानकारी जिला कोषाधिकारी सोलन गोपी चंद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) के लिए कार्यशाला प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक तथा कर्मचारियों के लिए कार्यशाला दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।
भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा भारतीय भाषाओं में भाषा शिक्षा में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी उर्दू शिक्षण तथा अनुसंधान केन्द्र के प्राचार्य प्रभारी तारिक़ खान ने दी। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। सोलन स्थित संस्थान में उर्दू भाषा में 10 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने संस्थान के किसी भी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। उन्होंने कहा कि आवेदक उस भाषा के लिए आवेदन न करें जिसे वो पहले से जानते हों। तारिक खान ने कहा कि पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संस्थान में अधिकांश सीटें ऐसे अध्यापकों के लिए आरक्षित हैं, जो सरकारी अथवा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छठी से दसवी कक्षा को पढ़ाते हों। अध्यापकों के पास न्यूनतम 03 वर्षों का पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चयनित अध्यापकों को अंतिम वेतन प्रमाण पत्र के आधार पर प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्हें इसके साथ प्रतिमाह 800 रुपए वृत्ति भी प्रदान की जाएगी। बी.एड., एम.एड. उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन के उपरांत 05 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए वृत्ति और स्नातक उम्मीदवारों को 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए संस्थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 निर्धारित की गई है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में खरीफ दलहन फसलों पर दो दिवसीय वार्षिक समूह बैठक का उद्घाटन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. टीआर शर्मा ने कहा कि कम अवधि और जलवायु अनुकूल दलहन किस्मों को विकसित करने के लिए काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि दालों में 24 प्रतिशत तक उच्च प्रोटीन सामग्री होती है, लेकिन वैज्ञानिकों को इस सामग्री में और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में नीतिगत समर्थन और उचित विपणन से दलहन उत्पादन 16 मिलियन टन से बढ़कर 27 मिलियन टन हो गया है और देश में दलहन क्रांति जारी है। उन्होंने कीट प्रतिरोधी किस्मों के विकास, श्रम लागत को कम करने के लिए यांत्रिक कटाई, दलहन के तहत क्षेत्र में 20 प्रतिशत की वृद्धि, कटाई के बाद के नुकसान को कम करने, संसाधन संरक्षण, कुशल विस्तार मॉडल आदि पर चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिकों से किसी भी किस्म को पूर्ण उत्पाद के रूप में सभी महत्वपूर्ण लक्षण विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने एक गतिशील मोड में प्रमुख फसलों पर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर के प्रयासों के बारे में भी बताया। देश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन के कारण महामारी में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन दिया गया। मुख्यातिथि के रूप में कुलपति डॉ. एचके चौधरी ने बताया कि राज्य कई दालों का घर है और विश्वविद्यालय कुछ पारंपरिक दालों जैसे राजमाश, कुलथी व उड़द आदि को जीआई टैग प्राप्त करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने जैव संसाधनों की विविधता व पहाड़ों की विविधता का वर्णन किया। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दलहनी किस्मों की जानकारी दी और बीज ग्राम अवधारणा के माध्यम से कृषक समुदाय के बीच लोकप्रिय बनाने का सुझाव दिया। अच्छी कीमत प्राप्त करने के अलावा, किसान परिवारों की पोषण सुरक्षा के लिए दलहन महत्वपूर्ण हैं। प्रो. चौधरी ने दालों के प्रजनक बीज उत्पादन को गुणा करने की सलाह देते हुए कम सुलभ क्षेत्रों में, विपणन नेटवर्क को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संबंधित अनुसंधान परियोजना प्रणाली कई फसलों में अत्यधिक उत्पादक में सहायक रही है। सहायक महानिदेशक, भाकृअनुप डॉ संजीव गुप्ता ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण दिया। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर के निदेशक डॉ बंसा सिंह ने मूंग, उड़द, दाल, मटरी (लैथिरस), राजमाश, मटर, अरहर और सूखी फलियों पर विस्तृत शोध कार्य को सामने रखा। परियोजना समन्वयक, अरहर डॉ. आईपी सिंह, अखिल भारतीय समन्वयक अनुसंधान परियोजना के परियोजना समन्वयक, (शुष्क फलिया) डॉ फरिंद्र सिंह, अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानी डॉ. जेडी शर्मा व आयोजन सचिव डॉ सुमन कुमार ने भी दलहन पर अनुसंधान और विकास कार्यों पर अपनी बात को रखा। कार्यक्रम में प्रगतिशील दलहन उत्पादक सिमरो देवी, रमेश कुमार और मुनीश कुमार को उप महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने दलहन पर कुछ प्रकाशनों का भी विमोचन किया। उद्घाटन समारोह में लगभग 150 प्रतिनिधियों के अलावा, विश्वविद्यालय के संविधिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख और राज्य के कुछ प्रगतिशील दलहन उत्पादक भी शामिल हुए।
राजेश कतनौरिया। जवाली क्षेत्र के अधीन कोटला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में भीड़ जुटाने के लिए शहीद सुरिंदर सिंह ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली के बच्चों को ले जाने पर जवाली कांग्रेस ने उग्र रुख अख्तियार किया। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सुरिंदर छिंदा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेसी कार्यकर्ता सुखवीर भाटिया, शशि चौधरी, अमित चौधरी, कर्ण मेहरा इत्यादि ने आईटीआई में पहुंचकर जायजा लिया, तो कोई भी बच्चा व स्टाफ उपलब्ध नहीं पाया गया। मात्र अधीक्षक ही कार्यरत पाई गई। उन्होंने आईटीआई के बाहर जयराम सरकार मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, आईटीआई प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सुरिंदर छिंदा व मनमोहन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में आईटीआई के बच्चों को ले जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, बच्चों को वहां ले जाने की अनुमति किसने दी, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस बारे में आईटीआई प्रिंसिपल चैन सिंह से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि आईटीआई के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास है, जिस कारण हम बच्चों को लेकर कोटला में आए हैं।
रंजीत सिंह । कुनिहार विधानसभा क्षेत्र अर्की के कुनिहार से प्रतिभा कंवर को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र अर्की के भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, संगठन में अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रतिभा कंवर ने संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिमधर सूद व अन्य का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई। इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगी।


















































