विनायक ठाकुर।देहरा आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आगामी 20 मई को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट-1 मोहाली द्वारा आई टी आई नैहरनपुखर में कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एच आर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 20 मई को होने वाले साक्षात्कार के लिए एनमीवीटी और एससी वीटी' से फिटर, टर्नर पेंटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट और ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्यवसाय में वर्ष 2018-2021 के बीच कोर्स उतीर्ण कर चुके अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 8700/- रुपए मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 20 मई को सुबह नौ बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई टी आई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंच जाने चाहिए। इस कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आईटीआई के छात्र भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी श्री प्रदीप कुमार से दूरभाष 01970-292604, 292626 पर संपर्क करें।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर विधानसभा में पहुंचने पर हर चौराहे पर टकटार्थियों ने स्वागत किया। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गरम हो गया है। हालांकि यह कार्यक्रम प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने और टिकट आवंटन समिति के सदस्य बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने रखा है, लेकिन यह समारोह स्वागत समारोह बनकर टिकटार्थियों द्वारा टिकट मांगने का समारोह बनकर ही रह गया। सुक्खू का उखली में पहुंचने पर सबसे पहले पेशे से डॉक्टर और समाजसेवी संस्था से जुड़े हुए डॉ पुष्पेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने किया। कांग्रेस युवा नेता नीलम ठाकुर के द्वारा अपने अपने समर्थकों के साथ सुखू का स्वागत किया गया, तो वही बाईपास के पास समाजसेवी एवं बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सुक्खू का स्वागत किया और बाद में फूलों के साथ सुक्खु का तोला भी करवाया और तलवार भेंट की गई। इसके बाद भोटा चौक पर पहुंचने पर प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस रिसर्च कमेटी के संयोजक सुनील शर्मा बिट्टू ने अपने समर्थकों के साथ सुखू का स्वागत किया। गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को जब से चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है, तब से हमीरपुर में टिकट के चाहवनों में टिकट लेने के लिए होड़ सी लगी हुई है और टिकट पाने की चाह के चलते ही आज सुक्खू के स्वागत के लिए रखी गई रैली में भी यह नजारा साफ दिखा गया है। वहीं, टिकट के चहवानों ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर अपनी-अपनी बड़ी-बड़ी होरिडिंग भी लगा रखी है, जिसकी राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। हालांकि अभी हमीरपुर विधानसभा से कांग्रेस का टिकट किसकी झोली में जाता है, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है, लेकिन जिस तरह से सुखू के स्वागत के लिए रैली के दौरान टिकट के चहवानों के द्वारा अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उससे आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
ट्रांस-गिरी क्षेत्र के मूल निवासियों को जल्द ही हाटी का दर्जा प्रदान किया जाएगा इस मौके पर एक रैली में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह फर्स्ट वर्रिडक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक से उनके दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बैठक में हमने ट्रांस-गिरी क्षेत्र को लेकर हाटी मुद्दे पर व्यापक चर्चा की है, जल्द ही ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह भाजपा है, जिसने केंद्र में इस क्षेत्र के मूल निवासियों की मांग को आवाज दी है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाटी को जनजातीय का दर्जा देने के लिए मुलाकात की थी और गृह मंत्री इसके लिए काफी सकारात्मक थे। उन्होंने आगे कहा कि इस समुदाय को उत्तराखंड में आदिवासी का दर्जा प्राप्त है, जिसकी सीमा सिरमौर जिले से लगती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें यह दर्जा बहुत पहले 1968 में दिया गया था और वे सिरमौर जिला में रहने वाले लोगों के साथ समान संस्कृति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति साझा करते हैं। इस फैसले से ट्रांस गिरी क्षेत्र की 154 पंचायतों की करीब तीन लाख आबादी को फायदा होगा। यह समुदाय सिरमौर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में रहता है। इसमें शिलाई, पांवटा, रेणुका और पच्छाद शामिल हैं। कश्यप ने कांग्रेस सरकारों के दौरान भाजपा द्वारा हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिलाने के लिए लंबे संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया और कई बार इस मांग को कांग्रेस ने ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने हमेशा हाटी समुदाय के लिए अनुकूल रुख अपनाया और वर्तमान केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग और संघर्ष की वास्तविकता को समझ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समुदाय को यह दर्जा दिए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल आएंगे, इस मौके पर होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। सिरमौर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन हिमाचल प्रदेश में जहां बेरोज़गारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, प्रदेश में मौजूदा जयराम सरकार ने भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। आज पूरे हिमाचल के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अच्छी से अच्छी डिग्री लेकर भी हिमाचल प्रदेश में नौजवान बेरोज़गार हैं। इस बात में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए कि इतने वर्षों की कांग्रेस और भाजपा सरकार द्वारा रोजगार के अवसर पैदा करने में चूकि है। राज्य में सरकारी नौकरी भी सिर्फ़ मंत्रियों के बच्चों और उनके खास लोगों के हाथ में ही आती हैं। हिमाचल में बेरोजगार युवा बुरी सरकारों के शिकार हुए हैं। यह बात नादौन विधानसभा क्षेत्र से आप के कार्यकर्ता शैंकी ठुकराल ने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने पूरी सरकारी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार ने सरकारी तंत्र को शीर्ष मंत्री से लेकर सरकार के निचले तबके तक खोखला कर दिया है। हिमाचल में इस चोरी को रोकने की जरूरत है। माफिया राज्य की ताकत, सरकारी खजाने में पैसे की कमी, युवाओं के लिए नौकरियों की कमी। इस सब के लिए सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ ही एक अभियान से की थी। आज दिल्ली सरकार अपने लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करा रही है। अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, अच्छी शिक्षा, सस्ती बिजली, सस्ता पानी और रोजगार के अवसर। अरविंद केजरीवाल लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग लड़ रहे हैं और उनकी मंशा और पार्टी की नीतियों पर शक नहीं किया जा सकता। राज्य के बेहतर भविष्य के लिए आज आम आदमी पार्टी हिमाचल की जरूरत है।
पंचायत उम्मर में बुधवार शाम को एक लोडेड ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। चालक ने आनन-फानन में कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर सपड़ी की ओर आ रहा था और अचानक असंतुलित होकर उम्मर के पास पलट गया। उम्मर पंचायत के प्रधान डॉ. वकील चन्द ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर लेकर जा रहा था और अचानक उम्मर के समीप एक चढ़ाई इसका हुक टूट गया। इसको राकेश कुमार पुत्र धनी राम चला रहा था। उसने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। दिल्ली और पंजाब से बड़े नेताओं का हिमाचल आना-जाना शुरू हो गया है। इसी तर्ज पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शिमला आए थे। सिसोदिया ने शिमला में अभिभावकों और अध्यापकों के साथ संवाद किया। विकास धीमान अध्यक्ष ज्वालामुखी ने बताया कि यह नई राजनीति की शुरुआत है क्योंकि अब शिक्षा की बात होगी। स्कूल की बिल्डिंग की बात होगी। बच्चों के लिए खेल के मैदान की बात होगी। उनकी सुरक्षा की बात होगी, यह बदलाव है। स्कूलों की हालत बहुत खराब है, अध्यापक नहीं है। हिमाचल के 57 स्कूल ऐसे हैं जिनमें कोई भी अध्यापक नहीं है। ऐसे में बच्चे कैसे शिक्षित होंगे। इस बार जनता शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा और रोजगार को देखकर वोट करेगी ज्वालामुखी से शिमला संवाद में अपने नेता से मिलने सीता राम भाटिया, संजीव चौधरी, एचएस भारती भी उपस्थित थे।
भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस 2 और कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जा रही है और इसके लिए कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने कहा कि राम लाल ठाकुर को कांग्रेस पार्टी में कोई पद नहीं मिली इसलिए वह अपनी ही पार्टी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वच्छ और उत्तरदायी सरकार चला रहे हैं। जैसे ही पुलिस पेपर लीक का मामला सामने आया हमारे मुख्यमंत्री ने परीक्षा स्थगित करने का एक सहज निर्णय लिया, हमारी सरकार ने तुरंत उसी पर एक एसटीआई का गठन किया और अब हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह मामला सीबीआई को दे दिया है। जांच जारी है और अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे कांग्रेस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही थी जब मुख्यमंत्री ने सीबीआई को जांच दि है, तब कांग्रेस नेताओं को इसके लिए सरकार को धन्यवाद करना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, इससे जांच में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो बहुत सारे घोटाले सामने आए लेकिन उनके नेताओं की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, भाजपा पारदर्शी सरकार चला रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वर्चुअल बैठक में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला के रिज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, यह केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। भाजपा अपने प्रधानमंत्री का शिमला में स्वागत करते हुए अभिभूत है, हमने इस रैली के लिए 50 हजार का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में रिज, लेडीज पार्क और माल रोड पर जनता और कार्यकर्ताओं उपस्थित रहेंगे। हम 3 से 4 एलईडी लगाएंगे जहां जनता प्रधानमंत्री के भाषण को सुन और देख सकेगी। इस रैली को सफल बनाने में भाजपा के 27 मंडल शामिल होंगे। मंडलवार लक्ष्य निर्धारित कर लाया गया है। यह रैली ऐतिहासिक होगी और दुनिया भर में संदेश देगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनावी साल है और हिमाचल एवं गुजरात में कई बड़े कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने कम समय में तीन बार हिमाचल आएंगे एक शिमला, चंबा और धर्मशाला। हम भाग्यशाली हैं कि हमें अपने प्रधान मंत्री का तीन बार स्वागत करने का यह शानदार अवसर मिला है। शिमला में रैली विशाल होगी और प्रधानमंत्री इस शुभ अवसर पर लगभग 17 लाख लोगों को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन समेत केंद्र सरकार की 11 प्रमुख योजनाओं पर फोकस करेंगे। जयराम ने कहा कि हम जिलेवार कार्यक्रम आयोजित करेंगे जहां 500 लोग एलईडी पर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सुनेंगे और देखेंगे। हमारे मंत्री को जिला परिषद व वार्ड पंच सहित स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ 11 जिलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला से देश के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से वैरुअल माध्यम से जुड़ेंगे। हमारे प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। इस बैठक में 27 मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री राकेश जमवाल और त्रिलोक जमवाल उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत थुनाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने सोसायटी की ओर से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित कीं।
वर्ष 2023 में भारत में प्रस्तावित जी 20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक धर्मशाला में भी होनी प्रस्तावित है। इस बाबत बुधवार को जी-20 के लोजेस्टिक सलाहाकार अशोक कुमार की अगुवाई में एक टीम ने धर्मशाला में शिखर सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा तथा मूल्यांकन भी किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जी-20 के प्रस्तावित बैठकों को लेकर देश के 33 शहरों सहित धर्मशाला को भी चिह्न्ति किया गया है तथा यहां बैठक को लेकर आवश्यक सुविधाएं की जांच के लिए जी-20 की एक टीम ने प्रवास किया गया है तथा बैठक के आयोजन स्थल, ठहरने इत्यादि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नमैतिक अक्षिता लोक नृत्य कला मंच कहलोग द्वारा विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत देवरा और कोठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं, नीतियों तथा कार्यक्रमों के बारे जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों द्वारा नाटक के जरिए लोगों को बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के बारे में लोगों को जागृत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान देवरा रूप सिंह, उप प्रधान कृष्ण चंद, सचिव सावित्री, वार्ड सदस्य हरि लाल, निर्मला देवी, कमल ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
आमजन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सोलन द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज सप्तक कला रंग मंच तथा शिव शक्ति कला मंच कोठी अर्की के कलाकारों द्वारा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सन्होल तथा सेर बनेड़ा में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोयला तथा घड़सी में शिव शक्ति कला मंच कोठी (खुई) के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सन्होल के प्रधान कुसुम ठाकुर, सेर बनेड़ा के प्रधान हेमन्त शर्मा, वार्ड सदस्य अजय ठाकुर, पूजा नंद, किशोर शर्मा, शारदा देवी, शांति देवी, हरदेई, अंशुबाला, सचिव रामेश्वर, समाज सेवक अमर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
स्थानीय क्षेत्र विकास समिति द्वारा पालमपुर उपमंडल की छह पंचायतों के लिए एक करोड़ 21 लाख विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने डीसी आफिस के सभागार में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में उर्जा परियोजनाओं के निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधी का प्रावधान किया गया है जिसके तहत प्रोजेक्ट के संचालकों को स्थानीय क्षेत्र विकास फंड में जमा करवाना होता है तथा संबंधित पंचायतों की डिमांड के मुताबिक एसडीएम की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति निर्माण कार्यों का खाका तैयार करती है उसी आधार पर संबंधित पंचायतों के प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से धनराशि उपलब्ध करवाई जाती है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पालमपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नाचिर, ग्राम पंचायत थाला, ग्राम पंचायत बडसर, ग्राम पंचायत जिया खास, ग्राम पंचायत डाढ, ग्राम पंचायत चांदपुर में उर्जा परियोजनाओ ंसे प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए एक करोड़ 21 लाख के पारित सेल्फ के आधार पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधी के तहत धनराशि आवंटित कर दी गई है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास समिति द्वारा उपरोक्त पंचायतों में विडियो कांफेसिंग सिस्टम भी विकसित करने का निर्णय लिया है ताकि पंचायतों में ब्लाक स्तर तथा उपमंडल स्तर की बैठकों में विडियो कांफेसिंग के माध्यम से जुडऩे की व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही कांगड़ा हैंपर के बेहतर विपणन के लिए भी पर्यटक स्थलों बीड़ बिलिंग में आधारभूत संरचना के लिए पांच लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास निधी के तहत प्रभावित क्षेत्रों के सेल्फ शीघ्र तैयार कर भेजें जाएं ताकि विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधन को भी निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास निधी की बकाया राशि को भी शीघ्र जमा करवाया जाए, ताकि धनराशि का विकास कार्यों में उपयोग किया जा सके। इससे पहले एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए परियोजनाओं से प्रभावित पंचायतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौर, बीडीओ संकल्प कुमार, योजना विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद भवन सोलन में अध्यक्ष जिला परिषद रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की अभिपुष्टि, जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त नए मदों, आय-व्यय, बजट 2022-23 व 15वें वित्तायोग के अंतर्गत जारी राशि की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि अधिकारी जिला परिषद सदस्यों द्वारा दिए गए मदों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि इन परियोजनाओं का लाभ आम व्यक्ति को समय पर मिल सके। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि लम्बित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। उन्होंने सभी विकास खण्ड अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जिला परिषद के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान कर निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि ठारूगढ़-चन्द्राणी-परवाणु बस सेवा शुरू करें ताकि विशेषकर महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत कालुझिण्डा के गांव कटीवाला में पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जि़ला के समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जि़ला परिषद के सदस्यों द्वारा उठाई गई मांगों को समय पर शैल्फ डलवाकर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा कमलेश पंवर, जिला परिषद सोलन के सदस्यगण, खण्ड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, विद्युत उपमण्डल, धर्मशाला विकाश ठाकुर ने बताया कि विद्युत मंडल एचपीएसईबीएल धर्मशाला के अधीन सभी विद्युत उपभोक्ता अपने मोबाइल नम्बर का पंजीकरण एचपीएसईबीएल साइट पर लॉग इन करके या गूगल प्ले-स्टोर से एचपीएसईबीएल मोबाइल एप्लीकेशन स्वयं डाउनलोड करके अपडेट कर लें अथवा धर्मशाला मण्डल के अधीन विद्युत उपमण्डल कार्यालयों सिद्धपुर, मैक्लोडग़ंज, धर्मशाला नम्बर-1, धर्मशाला नम्बर-11 में जाकर डाउनलोड करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से नए लांच किए गए एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर मोबाइल एप्लीकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की कई उन्नत विशेषताएं जैसे अपने स्मार्ट मीटर की वास्तविक समय की खपत, अधिकतम मांग संकेतक, बिजली की गुणवत्ता, घटना विश्लेषण, आउटेज और उपयोग के बारे में अधिसूचना देख सकते हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र में 1.88 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य संस्थानों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। उन्होंने 1.45 करोड़ की लागत से माहुंनाग में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, जेड में 21.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा मांहूनाग में ही 21.44 लाख की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया। इसके बाद डॉ. राजीव सैजल ने मूल माहूंनाग के समक्ष शीश नवाजा तथा पांच दिवसीय जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. सैजल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृति धरोहर है और इन्हें सहज कर रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हमारे प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले एवं त्यौहार जहां संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाते हैं, वहीं मेले प्राचीन समय से ही मिलने-जुलने का केन्द्र रहे हैं। उन्होंने जैड में छह महिला मंडलों को 10 हजार रूपये प्रत्येक तथा मिडिल स्कूल मैहरन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 10 हजार ऐच्छिक निधी से देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष कुंदन लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्करानन्द, जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, मेला कमेटी अध्यक्ष व प्रधान मांहूनाग अमीं चंद, मंदिर कमेटी अध्यक्ष संत राम, एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेन्द्र शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश नरयाल सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग संचालन समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में सदर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को न केवल विस्तार दिया गया बल्कि मजबूत भी किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला का सबसे बड़ा संस्थान रीजनल अस्पताल सदर विधानसभा क्षेत्र में है। उसके ही विस्तारीकरण और इसके अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने में वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से मदर चाइल्ड हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि रीजनल अस्पताल को 200 बेड से बढ़ाकर 300 बेड का अस्पताल कर दिया गया है, अस्पताल परिसर में ही ऑक्सीजन का करीब 75 लाख रुपए की लागत से प्लांट तैयार किया गया है( उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में ही इस अस्पताल में रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी प्रदान की गई। अस्पताल में औरतों विंग को और मजबूत करने के लिए सी आर्म नाम की करीब 22 लाख रुपए की मशीन स्थापित की गई, जिससे हड्डियों के ऑपरेशन बेहतर ढंग से हो रहे हैं, इसके अतिरिक्त बी लाख रुपए की लागत से लेप्रोस्कोपिक मशीन की स्थापना की गई, वही 28 लाख रुपए की लागत से अल्ट्रासाउंड की मशीन स्थापित की गई। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं को जुटाने के साथ-साथ इसके सौंदर्यीकरण और रोगियों और तीमारदारों को सुविधा प्रदान करने के लिए पार्क का निर्माण किया गया। अस्पताल परिसर में करीब 20 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में ही करीब 8.50 करोड़ रुपए की लागत से ओपीडी का नया ए-बी ब्लॉक बनने जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य 1 माह के भीतर शुरू किया जाएगा। अस्पताल परिसर में प्रशासनिक ब्लॉक अलग से निर्मित किया जाएगा। हाल स्वामी गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों को फौरी तौर पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आठ करोड़ रुपए का ट्रामा सेंटर भी मंजूर किया गया है। जिला मुख्यालय के नजदीक बसोली ग्राम पंचायत में एक करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। जबकि विधानसभा क्षेत्र के संतोषगढ़ और बसदेहड़ा में 4.50-4.50 करोड़ रुपये की लागत से 30-30 बेड के अस्पताल बनाए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरपुर ढाडा में 42 लाख रुपए, सनोली में 39 लाख रुपए की लागत से डिस्पेंसरी भवनों का निर्माण किया जा रहा है। जनकौर में बनने वाली डिस्पेंसरी के भवन का टेंडर जल्द किया जा रहा है। राजकुमार पठानिया ने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। एक जमाना पूर्व कांग्रेसी सरकार का भी रहा था जब यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल करने के लिए शिमला में जाकर धरने प्रदर्शन करने पड़े थे। पूर्व सरकार के समय जहां जिला का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सकों के लिए तरस रहा था वहीं अब यहां पर सरप्लस चिकित्सक जनता की सेवा के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र में 1.88 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य संस्थानों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। उन्होंने 1.45 करोड़ रुपये की लागत से माहुंनाग में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, जेड में 21.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा मांहूनाग में 21.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया। इसके बाद डॉ.राजीव सैजल ने मूल माहूंनाग के समक्ष शीश नवाजा तथा पांच दिवसीय जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ.सैजल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृति धरोहर है और इन्हें सहज कर रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हमारे प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले एवं त्यौहार जहां संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाते हैं वहीं मेले प्राचीन समय से ही मिलने-जुलने का केन्द्र रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे मेलों की परम्परा को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह मेले एवं त्यौहार युवा पीढ़ी को इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी का बेहतर मंच हैं। डॉ.राजीव सैजल ने कहा कि आज हिमाचल विकास के सभी मानकों पर श्रेष्ठ बनकर उभरा है। सभी के सहयोग से हिमाचल विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। प्रदेश के लोगों को घर द्वार पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में शीघ्र ही डाक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त 200 आयुर्वैदिक चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश मे पर्यटन विकास हेतु ऐडीबी की मदद से 2200 करोड़ रुपये की एक बडी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बना रही है। प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है। ग्रामीण क्षेेत्रों में जल सुविधा निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णय आम जनता को समय पर लाभान्वित करने में सहायक सिद्ध हुए हैं। डॉ.सैजल ने सभी से आग्रह किया कि आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि एक साल से बढ़ा कर तीन साल कर दी गई है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष कुंदन लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्करानन्द, जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, मेला कमेटी अध्यक्ष व प्रधान मांहूनाग अमीं चंद, मंदिर कमेटी अध्यक्ष संत राम, एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र शर्मा, जिला आयुर्वैदिक अधिकारी डॉ राजेश नरयाल सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बुधवार को जिला परिषद कर्मचारी-अधिकारी संघ आनी जिला कुल्लू की बैठक पंचायत समिति सभागार आनी में संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार एक से एक ही मांग रखी कि जिला परिषद कैडर के समस्त कर्मचारियों को शीघ्र विभाग में विलय किया जाए। क्योंकि जिला परिषद कैडर के तहत कार्य करने वाले विभिन्न कर्मचारी जैसे पंचायत सचिव, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी सहायक 12 वर्षों से ग्रामीण विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के साथ साथ अन्य विभागों का कार्य कर रहे है, लेकिन आज तक उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। इसको लेकर सभी चिंतित हैं और एकमत से सरकार से मांग करते हैं कि उनका विलय विभाग में कर दिया जाए।बैठक में वरिष्ठ उपा अश्यिक उपाध्यक्ष भोपाल शर्मा उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जनरल सचिव-कुमारी सौभाग्या, सचिव विशु भारती, संयुक्त सचिव कृष्ण चंद मुख्य सलाहकार प्रेम ठाकुर सलाहकार सन्तोष ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, जिला कार्यकारणी सदस्य शिवराम, प्रताप चंद, अशोक कुमार, पूर्ण ठाकुर एवं खण्ड स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य कुमारी मधु, महेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, रिंपी, प्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
चौहारघाटी की सनवाड़ पंचायत के मांदरा में कापू मेले में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता को खराब मौसम के चलते तीन दिन से बढ़ा कर पांच दिवसीय कर दिया गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्थानीय पंचायत कांग्रेस कमेटी के प्रधान नंद राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय कर हौसला अफजाई की। मेला कमेटी अध्यक्ष बलदेव ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान जोरला और बागर बरयाना कुल्लू के खिलाडिय़ों के बीच खेले गए मैच में जोरला की टीम ने 58 रनों से जीत दर्ज की। जोरला के खिलाडिय़ों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जवाब में बागर बयाना की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 70 रन ही बना पाई। सेरी और राजपूत रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में सेरी के खिलाडिय़ों ने 34 रन से मैच जीता। सेरी की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जबाब में राजपूत रॉयल्स की पूरी टीम महज 63 रनों में ढेर हो गई। बथेरी और नारायण इलेवन के मध्य हुए रोचक मुकाबले में बथेरी के खिलाडिय़ों ने 6 रन से जीत दर्ज की। बथेरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायण इलेवन की टीम 75 रनों में ऑल आउट हो गई। मिक्स ब्रदर्स और यंग स्टार के मध्य हुए मुकाबले में मिक्स ब्रदर्स ने 36 रन से मैच जीता। मिक्स ब्रदर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। जवाब में यंग स्टार की टीम 81 रनों में सिमट गई। जॉइंट किलर और टनवाग के मध्य हुए मुकाबले में जॉइंट किलर की टीम ने 33 रनों से मैच जीता। जाइंट किलर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। टनवाग की टीम 86 रनों में ढेर हो गई। फिफ्टी एट फिफ्टी सिक्स और हुरंग नारायण की टीम के बीच हुए मुकाबले में हुरंग नारायण की टीम ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। फिफ्टी एट फिफ्टी सिक्स के खिलाडिय़ों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 100 रन बनाए। हुरंग नारायण की टीम ने मात्र 7 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजक एवं मेला समिति अध्यक्ष बलदेव ने कहा कि लगभग 30 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। समापन शुक्रवार को होगा।
हिमाचल प्रदेश में शास्त्रीय संगीत को उचित मंच प्रदान करने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजभवन शिमला में 20 मई को सायं पांच बजे से 'स्वर मंजरीÓ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। राजभवन के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्यपाल की पहल पर पहली बार शास्त्रीय संगीत के कलाकारों को राजभवन में इस प्रकार का मंच प्रदान किया जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान, शिमला के ये कलाकार शास्त्रीय सितार, गायन, वादन, नृत्य कला, गजल, लोक संगीत, लोक नृत्य इत्यादि की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर, एक चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत लंबागांव में आम आदमी पार्टी की जन संपर्क अभियांन के तहत प्रभात चंद लगातार बैठक करते हुए और लोगों को आम आदमी पार्टी से लोगों को लगातार जोड़कर केजरीवाल की नीतियों के बारे में जागरूक कर रहे है। वही प्रभात चंद ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है। जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। प्रभात चंद ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर पर जाके उनकी समस्याओं को भी सुनगे और उन्हें दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्यए सुविधा लोगों को मिल सके।
एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आरआर फिटनेस जिम का शुभारंभ किया। जिम के संचालक रमन व रोहित वर्मा ने बताया कि यह जिम युवाओं की बढ़ती अपेक्षाओं तथा मांग के अनुरूप बनाया गया है, ताकि लोगों को यहां पर हर तरह की सुविधा प्राप्त हो सके। आरआर फिटनेस जिम के रोहित व रमन ने बताया कि यह अत्याधुनिक जिम लोगों की जरूरतों के मुताबिक सभी उपकरणों से लैस है। यहां पर छात्रों महिलाओं और युवा के लिए स्पेशल डिस्काउंट की व्यवस्था की गई है। शुरुआती दौर में लोग यहां पर आकर इस जिम में ट्रायल भी ले सकते हैं। इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जिम के खुलने से आसपास के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। एसएचओ जीत सिंह ने जिम के संचालक को फिटनेस जिम के शुभारंभ पर बधाई देते हुए सराहनीय प्रयास बताया। इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह, भीम दत्त वर्मा, सरिता वर्मा, राकेश ठाकुर, रमन, रोहित, जतिन, पारुल, अभिषेक, अंकू सहित अन्य मौजूद रहे।
बिकास खंड फतेहपुर के वल्ले दा पीर लाडथ का मेला 9 जुन को, फतेहपुर तहसील की ग्राम पंचायत लाडथ में ऐतिहासिक प्राचीनतम बाबा वल्ले दा पीर लाडथ का ऐतिहासिक दंगल (मेला) 9 जून को संपन्न होगा, वल्ले दा पीर लाडथ में मेले वाले दिन हज़ारों श्रद्धालु वाबा पीर के दरबार में माथा टेकने आते हैं, जिसमें झंडा रस्म के साथ ही मेले वाले दिन विशाल दंगल का आयोजन भी करवाया जाता है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के इनामी गिरामी पहलवान भाग लेते हैं, प्रबंधक कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
लाहौल स्पीति इक लौता ऐसा जिला है जहां अब तक कांग्रेस कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों की लगाई गई शिलान्यास पट्टीकाओं में से 18 शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी जा चुकी हैं। इस फेहरिस्त में बुधवार को भी लाहौल में कुकमसेरी से छातिंग गांव के लिए कांग्रेस कार्यकाल में बनाए गए पुल की शिलान्यास पट्टिका को भी तोडऩे का सनसनी खेज मामला सामने आया है। लाहौल स्पीति कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जहां शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं यह आरोप भी लगाए हैं कि गत 5 वर्षों में कांग्रेस कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों की शिलान्यास पट्टीकाओं को ही निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में लाहौल स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रशासन से मांग करते हैं कि जो भी शरारती तत्व इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में कांग्रेस कमेटी ने जहां पुलिस के पास एफआईआर भी दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर भद्र सिंह द्वारा जहां उक्त पुल का शिलान्यास किया गया था, वहीं उस समय लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर का नाम भी उक्त शिलान्यास पट्टिका में अंकित था। उधर, लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि अब तक पूरे जिला में 18 शिलान्यास पटिटकाओं को तोड़ा जा चुका है, लेकिन पुलिस ने इन मामलों में आज तक एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी तक नहीं की है।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और लैमन ट्री होटल लिमिटेड जेवी ने माइंड लीडर्स लर्निंग इंडिया के साथ जिला सोलन के वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई) के संचालन के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेटिंग पार्टनर के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एचपीकेवीएन के महाप्रबन्धक वित्त डॉ. सनील ठाकुर और लैमन ट्री के अधिकारियों विवेक वर्मा और तृप्ता जुनेजा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एचपीकेवीएन ने पर्यटन और आत्थिय के 5 क्षेत्रों होटल संचालन और प्रबंधन, खाद्य और पेय संचालन एवं प्रबंधन, खाद्य और पेय उत्पादन, खाद्य प्रौद्योगिकी एवं फिटनेस और वैलनेस में उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठयक्रम प्रदान करने के लिए एक स्वतंत्र ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में इस प्रतिष्ठित संस्थान को शामिल किया है। यह ऑपरेटिंग पार्टनर लर्निंग एंटरप्राइज मॉडल का उपयोग करके उत्कृष्टता केन्द्र का संचालन करेगा, जिसके माध्यम से उच्च प्रशिक्षण के अतिरिक्त छात्रों को परिसर के भीतर होटल में काम करने, आगंतुकों को सेवा प्रदान करने और सीओई में बिक्री के लिए वाणिज्य उत्पादों का उत्पादन करने का अवसर मिलेगा। संचालन भागीदार के साथ अनुबंध की अवधि मोबिलाइलेशन की तिथि से पांच वर्ष तक की होगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रशिक्षण)हर्ष अमरेन्द्र सिंह, सैक्टर विशेषज्ञ (प्रशिक्षण) कपिल भारद्वाज और एससीएफ नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
विधानसभा अर्की के दूरदराज क्षेत्र कोल (मांगल) में दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर अर्की विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के सदस्य कृष्ण चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा तथा यूपी के नामी ग्रामी पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। कमेटी द्वारा तीन अलग-अलग मालिया करवाई गईं। जिसमे क्रमशः बड़ी माली, छोटी माली तथा 80 किलो वजन की माली भी करवाई गई। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला सुंदरनगर के जौनी चौधरी और बरवाला के जस्सा पहलवान के बीच हुआ। जिसमें जौनी ने जस्सा को हराकर कोल (मांगल) का दंगल जीता। इसके अलावा जिसमें छोटी माली सूरज तथा 80 किलो भार की माली हमीरपुर के दीपक ने जीती। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कमेटी के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा अपनी ओर से 21 हज़ार की राशि दंगल कमेटी को भेंट की। इस मौके पर दंगल कमेटी प्रधान कृष्ण चंद शर्मा, उपप्रधान जवारी राम, सचिव जीत राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष दयाराम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, दीप चंद शर्मा, भाग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सुजानपुर पुलिस ने देर रात नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निजी गाड़ी से नशे की खेप बरामद की है। गाड़ी में चालक सहित तीन युवक सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11 बजे सुजानपुर पुलिस ने एसआई पुष्पेंद्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने थाना परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग का दौर भी जारी था। देर रात को कार्रवाई के दौरान एक गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 4.58 ग्राम चिटा बरामद हुआ। जिस पर गाड़ी में बैठे चार लोगों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस के अनुसार यह गाड़ी नादौन की तरफ से आ रही थी तथा जिला मंडी की तरफ जा रही थी। सवार युवक जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों से नशे के कारोबार में जो लोग शामिल हैं, पूछताछ करके उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में प्रदेश के दूसरे रेशम बीज उत्पादन केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र हिमाचल प्रदेश में रेशम बीज उत्पादन की जरूरत को पूरा करने तथा रेशम कीट पालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव-2022 के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में लगभग 12 हजार किसान रेशम उत्पादन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7500 औंस रेशम की जरूरत को पूरा करने के लिए राज्य के पहले रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पालमपुर में 2500 औंस रेशम का उत्पादन किया जा रहा है। शेष 5000 औंस रेशम की जरूरत अब थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पूरा करेगा, जो इससे पूर्व आयात की जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीचौकी में 4.94 करोड़ रुपये की लागत से रेशम उद्यमिता विकास एवं नवोन्मेष केन्द्र का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है और यह उत्तरी भारत में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि सराज घाटी में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 2.5 करोड़ रुपये व्यय कर बागाचनौगी, सरोआ, धरोट, मुराह, ढीमकटारू में राजकीय रेशम केन्द्र का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।
फ़िल्म जगत में अब विभिन्न लोग अपनी किस्मत अजमा रहे हैं वहीं हिमाचल के भी युवा कलाकार इन दिनों शॉट फ़िल्म बनाकर यू ट्यूब पर लांच कर रहे हैं। मंगलवार को लांच हुई राजपुरा द मिस्ट्री शॉट फ़िल्म ने यू ट्यूब पर आते ही धमाका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म का निर्देशन अंकुश डढवाल द्वारा किया गया है। जिसमें परागपुर क्षेत्र से सम्बंध रखते हनी शर्मा, जॉर्डन पठानिया, नवाब, रोबिन शर्मा, अनमोल ठाकुर, सक्षम राणा, नीति ठाकुर, पल्लवी राणा, स्नेहा वर्मा, वासु राजपूत फ़िल्म की मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का पहला पार्ट यूट्यूब चैनल पहाड़ी मेलोडिज पर लांच किया गया जिसे एक ही दिन में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फ़िल्म में म्यूजिक फकीर बॉबी, डबिंग हिप हॉप ओशियन स्टूडियो द्वारा किया गया है।
"समस्त पापों से मुक्त करता भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग का पूजन" उक्त वाक्य पंडित सुमित शास्त्री ने शिव मन्दिर निचला गढ़ प्रागपुर में चल रही शिव महापुराण कथा के दसवें दिन कहे। शास्त्री ने वर्णन करते हुए कहा कि चन्द्रमा को प्रजापति दक्ष ने अपनी पत्नियों से भेदभाव करने पर क्षय रोग होने का शाप दे दिया और कहा चंद्रदेव आपको अपनी करनी का फल भोगना पड़ेगा। अब तो चंद्रदेव क्षीण होने लग पड़े और पीले पड़ गए। तब पिता ब्रह्मा ने कहा कि प्रारब्ध को भी टालने की शक्ति भगवान शंकर में है, इसलिए तुम उनकी आराधना करो तब सोमनाथ में चंद्रदेव ने कुंड खोदकर शिव स्थापना की और दस करोड़ महामृतयुंजय का जप किया। भगवान शिव पिंडी में से सोमेश्वर महादेव के रूप में प्रकट हुए और चन्द्रमा को दिव्य आशीर्वाद देकर अंतर्धान हो गए। शास्त्री ने आगे बताया कि सतयुग में सफेद शिवलिंग, त्रेता में अत्यंत लाल, द्वापर में पीले व कलियुग में काले रंग के होंगे। कल इस कथा की पूर्णाहुति भंडारे के साथ होगी। कथा में महिंद्र ठाकुर, सीटू पटियाल, राजू पटियाल, मुख्तियार सिंह, जीत राम, शालु, अंकु, कृष्णा देवी, सुलेखा व वीना सूद ने भाग लिया।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव व डा० सुनहेत त० देहरा निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से नीचे गिरने की वजह से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार परवेज सहोत्रा विक्की पुत्र दर्शन लाल गांव व डा० सुनहेत 16 मई को दोपहर को गायत्री मंदिर देहरा के सामने लसूहडे के पेड़ के नीचे गिरा था। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले गए जहां प्राथमिक उपचार देने के उपरांत आगामी इलाज के लिए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है टांडा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी जिसका पोस्टमॉर्टम 17 मई को कराया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लाभार्थियों के चयन बारे समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला को दिए गए कुल 5,36,750 लाभार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले कुल 4,64,828 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला मंडी में निगम के 19 गोदाम हैं, जिनसे 812 उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों की आपूर्ति की जा रही है। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के कुल 3,17,153 राशन कार्डधारकों की संख्या 10,98,980 है। उनको खाद्यान्नों का आबंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक कुल 63,346 क्विंटल गंदम, 2,05,089 क्ंिवटल गंदम आटा, 1,66,519 क्ंिवटन चावल, 36,808 क्ंिवटल दालें, 29,723 क्ंिवटल चीनी, 23,93,311 लीटर खाद्य तेल बांटा जा चुका है। इसकी कुल कीमत 82,12,31,429 रुपए है। इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी द्वारा 3165 निरीक्षण किये गये तथा अनियमितताएं पाए जाने पर 51 मामलों पर कार्रवाई कर कुल मु0 2,45,209 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवता के खाद्यान्न उपलब्ध हो सकें इसके लिए कुल 105 खाद्यान्नों के सैंपल भी लिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में 27 एपीजी एजेंसियों के माध्यम से जिला के कुल 3,39,882 गैस कनेक्शनों की आपूर्ति की जाती है। माह दिसम्बर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक कुल 5,93,951 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अष्वनी कुमार, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लक्ष्मण सिंह कनेट, वरिष्ठ प्रबन्धक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक नवीन कुमार, सहायक पंजीयक दलीप कुमार, प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम चेंरिग वांग, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलोह और पुननी में बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने ग्राम पंचायत अलोह व पुननी में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत एवं नाटक के माध्यम से बताया। इस अवसर पर कलाकारों ने लोगों को बताया कि सहारा योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 3000 मासिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह हेतु 51000 की सहायता दी जा रही है। बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दो बेटियों तक 21000 उनके नाम जमा करवाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को भी अब बढ़ा दिया गया है 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को हजार रुपया प्रति महीना ब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ लोगों को 1700 प्रतिमाह दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत नौजवानों को उपकरणों पर 80% उपदान दिया जा रहा है। कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने कलाकारों के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अलोह की प्रधान निशा देवी वार्ड पंच अशोक कुमार, बबली देवी, शमशेर सिंह, सचिव सविता रानी व सिलाई अध्यापिका नीलम कुमारी और ग्राम पंचायत पुननी प्रधान जगतराम, वार्ड पंच कुलदीप सिंह, राज कुमार, संतोष कुमारी, सुरेश कुमारी, एकता ठाकुर, सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाने हिमाचल प्रदेष पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शानदार 8 वर्ष कांग्रेस के 60 वर्षों पर बहुत भारी हैं। गांव और गरीब के लिए पहली बार इतनी अधिक योजनाएं बनाई गर्इं। धारा 370 को हटा कर भारत मां के मुकुट कश्मीर को पूरी तरह भारत का अंग बनाया। तीन तलाक समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को जीवन की प्रसन्नता दिलवाई। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में केन्द्र सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई अंगुली तक नहीं उठा सका। मोदी का अपना कोई परिवार नहीं है। वह दिन-रात देश सेवा के लिए काम करते हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच ने नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। इस दौरान हिम केयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री सावबलंबन योजना, गुडिय़ा हेल्प लाइन, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डाढ के प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान अमन कुमार, वार्ड पंच परस राम, निशा देवी, रानी देवी, कुसुमा देवी व गांव के 80 लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत जिया मे पंचायत प्रधान कुशला देवी, उप प्रधान सुनील कुमार एवं वार्ड पंच सुमना देवी, मलका देवी, संतोष कुमारी, कृष्ण कुमार, मंगला देवी व गांव के लगभग 100 लोग उपस्थित रहे। कलाकारों में राजेश हैप्पी, अनु शाही, प्रिया, राजीव, अमित छोटू, अरुण, राकेश, प्रवीण, पंकज, अक्षय पठानिया, आरुष ने प्रस्तुतियां दीं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम करवाया गया।इस दौरान विद्यालय स्तर का यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के चालीस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा की राष्ट्र का युवा समाज को नई दिशा देकर राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। जरूरत है उसे समय पर सही दिशा देने की। इसी मकसद से देश भर के स्कूलों में युवा संसद का आयोजन किया जाता है, ताकि भावी पीढ़ी के विचारों को समझा जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि खंड धुंदन का युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 27 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर मेंआयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवक्ता महेंद्र पाल, नरेंद्र कपिल, अमर सिंह वर्मा, धनी राम, विनोद कुमार, सुरेन्द्र, सुमन, रेणुका सहित अन्य उपस्थित रहे।
डॉक्टर यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के सेवानिवृत्त अध्यापकों एवं वैज्ञानिकों की कल्याण समिति की आम बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह जानकारी समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. ब्रिज़ बिहारी लाल कौशल ने दी। प्रो. ब्रिज बिहारी लाल कौशल ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. दीवाकर त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, डॉक्टर कृष्ण कुमार को सचिव, डॉक्टर कुलदीप मेहता को संगठन सचिव तथा डॉ. जेके गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने बल्ह में मीटिंग की। यह मीटिंग राकेश रावत की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बल्ह विधानसभा के कार्यकर्ताओं व दिल्ली से आए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ने पंचायत स्तर पर कार्यों की समीक्षा की। यह दौरा बहुत ही सफल रहा। इस बैठक में तारा चंद भाटिया, दिलीप पंत, धन देव, सुरेश कुमार, दिलीप ठाकुर, बंशी लाल, श्याम लाल, भूप सिंह, चमन ठाकुर, पूर्णचंद, दिव्यांशु, पवन कुमार, राज भाटिया आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी कर दौरा किया। नेरी महाविद्यालय विवि का एक घटक महाविद्यालय है। उन्होंने महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा, संकाय और छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. चंदेल ने स्थानीय आम की किस्में के जर्मप्लाज्म के संरक्षण पर वैज्ञानिकों से चर्चा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय बीजों के संवर्धन पर भी बल दिया। इस के साथ ही प्रो. चंदेल ने बागवानी की प्रमुख फसलों की नर्सरी, मांग के अनुसार तैयार करने की भी वैज्ञानिकों को सलाह दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि साथ मिलकर किसानों की खेतों तक विश्वविद्यालय की पहुंच को बढ़ाएं। इस के अतिरिक्त प्रो. चंदेल ने नेरी महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हिन्दुजा समूह का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। यह मुलाकात समूह के पारिवारिक सहयोगी और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एसके चड्डा के नेतृत्व में भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिन्दुजा समूह भारत के अध्यक्ष अशोक हिन्दुजा से बातचीत की। उन्होंने अशोक हिन्दुजा को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। अशोक हिन्दुजा ने मुख्यमंत्री को विभिन्न औद्योगिक घरानों के साथ बातचीत करने के लिए लंदन आने का निमंत्रण दिया। डॉ.चड्डा ने हिन्दुजा समूह की कंपनी इंडसंड बैंक के माध्यम से नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग करने के लिए राज्य को 90 लाख रुपए के योगदान का एक पत्र भी प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल में हिन्दुजा समूह की सहयोगी कंपनियों में अशोका लेलैंड, इंडसंड बैक, गल्फ ऑयल तथा नेक्स्ट डिजिटल के उच्च अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल थे।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में 23 से 29 मई को भागवत कथा सप्ताह करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती पधार रही हैं। इस संबंध में संस्थान का स्वामी हरीशानंद प्रभारी हिमाचल प्रदेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ मिला और उन्हें कथा में शमिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण को राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस मौके पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से वीपी शर्मा व अमन प्रभाकर भी मौजूद थे। स्वामी हरीशानंद ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर कांगड़ा व इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी आमंत्रित किया गया है।
उपमंडलाधिकारी ने जानकारी दी है कि महीने में होने वाले ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग 19 मई को निर्धारित की गई थी। जिसमें अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गयाथा। मगर किन्हीं प्रशासनिक कारणों से इसे रद्द कर दिया गया है।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नाहन सर्किट हाउस में आईजीपीएसआर हिमांशु मिश्रा, उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला के साथ बैठक की। इस दौरान बीते कल सोशल मीडिया के माध्यम से हुई अभद्र टिप्पणियां से गठित अप्रिय घटना के बारे में चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ तुंरन्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था तोडऩे की इजाजत नहीं है। सभी संयम व शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
आम आदमी पार्टी ने आज ग्राम पंचायत पदर में मीटिंग की। इस मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ता निखिल महाजन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जन संपर्क अभियान लगातार जारी है और लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। वहीं आज आज ग्राम पंचायत पदर के प्रधान तिलक राज ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। निखिल महाजन ने महाजन ने कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तरह बदलाव चाहते हैं। यही कारण है कि लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने आज ग्राम पंचायत कैलाशपुर में आम आदमी पार्टी ने एक मीटिंग की। यह मीटिंग में प्रभात चंद प्रभात चंद ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके हैं। लोग अब दिल्ली और पंजाब की तरह प्रदेश में भी बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर पर जाके उनकी समस्याओं को सुनेंगे। आम आदमी पार्टी का प्रयास है कि प्रदेश में दिल्ली की तरह लोगों को सुविधाएं मिलें।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आज ग्राम पंचायत जगरूप नगर में शहीद कुलतार सिंह सड़क का उद्घाटन किया। यहां दो गांवों में सड़क सुविधा नहीं थी। इस कारण लोग काफी परेशान थे। इस सड़क का उद्घाटन स्थानीय विधायक रविंद्र धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा मिल जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
जल शक्ति मंत्री ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि आने वाली कैबिनेट में जल रक्षक को की मांगों को कैबिनेट में रखा जाएगा। मगर अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जल रक्षक काफी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। अभी तक उनकी उचित मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जल रक्षक के मुख्य मांग 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट पर लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्तिविभाग के अधीन किया जाए तथा उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए। जल रक्षक बिना अवकाश के चाहे करोनाकाल हो या बर्फबारी बारिश अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, टेकचंद, सुनील, सचिव डोलम चंद, मीडिया प्रभारी मीना, पुष्पराज, बबलू पवार, प्रभारी दीपिका, मनोज कुमार, डिंपल सलाहकार चुन्नीलाल, विक्की, श्याम, प्रीतम, घनश्याम, कांगड़ा से प्रधान सन्नी आदि ने मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में जल रक्षकों की मांगों को रखा जाए तथा उचित समय पर उचित फैसला लिया जाए, ताकि जल रक्षकों का भविष्य बन सके मांगें पूरी न होने की स्थिति में जल रक्षक आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में देवदार हाउस शो दीवान-ए-खास करवाया गया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह एवं प्रबंध समिति प्रमुख मिसेज समीक्षा सिंह इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे। वहीं इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हैड ऑफ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ स्पोट्र्स सुरेन्द्र मेहता, हैड ऑफ पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिव भजन से की गई। इसके पश्चात नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक मुख्य रूप से मुगल सम्राट अकबर पर आधारित था। नाटक की पहली कड़ी के पश्चात संगीत नें मंच पर धूम मचाई। इसके बाद एक के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर नृत्य भी किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज हमीरपुर स्थित एनआईटी में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित 'शिक्षा का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति' विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए और उसे यह अधिकार प्रदान करने में सहयोग करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि छात्रों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर बातचीत हुई है, लेकिन वास्तव में छात्रों के व्यक्तिगत विकास पर कोई वास्तविक कार्य नहीं किया गया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को न केवल साक्षर होने बल्कि सही मायने में शिक्षित होने की जरूरत है, जो कार्य एक कमरे में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति इस दिशा में बल देती है। आर्लेकर ने कहा कि व्याकरण के आधार पर कोई भाषा नहीं सिखाई जा सकती। सुनने से ही व्यक्ति भाषा सीखता है। इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में श्रुति पर अधिक बल दिया गया है। इस शिक्षा नीति को पढ़ने की जरूरत है और इस मामले में सुझाव आमंत्रित किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आज गुणात्मक शिक्षा पर चर्चा होती है, लेकिन केवल बुनियादी ढांचे का विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि नारी को शिक्षा का अधिकार हमारी प्राचीन संस्कृति में था। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा था, जो गुरुकुल प्रणाली पर आधारित था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता को नष्ट करने के लिए देश में एक बड़ी साजिश रची गई और अंग्रेजों द्वारा लाई गई शिक्षा नीति हमारी राष्ट्रीयता को नष्ट करने वाली थी। आज इतिहास बदल रहा है और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ही परिणाम है, जो देश और संस्कृति से जुड़ा है। आर्लेकर ने कहा अगर इस दिशा में हम कुछ नहीं कर सकते हैं, तो आने वाले कल में किसी और को दोष नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसे हिमाचल प्रदेश में लागू किया जा रहा है और सरकार भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। इससे पहले, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शैलेंद्र बहल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए आयोग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने एक दिवसीय इस कार्यशाला की जानकारी भी दी। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने राज्यपाल का स्वागत किया। हमीरपुर की उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. कृतिका शर्मा, आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, विद्या भारती, उत्तर क्षेत्र के सचिव देशराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































