उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ती पँचायत जखोटा में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एचपीशिवा परियोजना के तहत आने वाली पंचायत जखोटा, धनोट, अधवानी, नाहरबन, घुरकाल के किसान मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता जखोटा पंचायत प्रधान सुमित राणा ने की साथ में पंचायत सदस्य रघुवर सिंह, प्रीत महेंद्र, और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी एचिडिओ रंजना, एचीओ काजल, अतुल मौजूद रहे। इस बैठक में सीएचपीएमए की प्रबंधक कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें प्रधान अक्षय राणा, उप प्रधान प्रीति, सचिव अरविंद कुमार का चुनाव किया गया।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत गांव पनियाल डाकघर मसरूर में साहिब सिंह पुत्र करपाल सिंह निवासी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इसकी पत्नी सुधा देवी (35) 15 मई काे घर पर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है तथा अभी तक घर वापस नहीं आई है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस थाना हरिपुर के थाना प्रभारी नाजर सिंह ने बताया थाना में सुधा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बीजेपी की दाड़लाघाट खंड की बैठक झरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दाड़लाघाट खंड प्रमुख ओम प्रकाश गांधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष तौर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में दाड़लाघाट खंड में होने वाले आगामी कार्यों को ग्राम केंद्र अध्यक्षों, त्रिदेवों, बूथ अध्यक्षों के समक्ष रखा गया। इस मोके पर दाड़लाघाट खंड में "चले बूथ की ओर, बढ़े जीत की ओर" अभियान शुरू किया गया है जो कि इस खंड के प्रत्येक बूथ पर होगा। इसके साथ 31 मई को शिमला में होने वाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए इस खंड से 700 लाभार्थीयों को शिमला ले जाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, सह-खंड प्रमुख व सोलन ज़िला सचिव राकेश गौतम, खंड ज़िला परिषद हीरा कौशल, अर्की मंडल महामंत्री यशपाल, अर्की मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालक राम, अर्की युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, दाड़लाघाट खंड के समस्त उपाध्यक्ष, खंड के सभी मंडल पदाधिकारी, बूथों के त्रिदेव, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मंडल, जिला, प्रदेश, मोर्चो और प्रकोष्ठो के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान ना देने के विरोध में 23 मई 2022 सोमवार को अनशन पर रहेगी। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप ने बताया कि प्रदेश सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद कई वर्षों से यूजीसी के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए लागू नहीं किया गया है तथा अपने रोष को प्रकट करने हेतु स्थानीय इकाई सोमवार को अनशन पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार को दे दी गई है। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली जय भवानी यूथ क्लब फतेहपुर द्बारा आज चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया। फतेहपुर विधानसभा के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। पठानिया ने खिलाड़ियों के संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज हमारे प्रदेश के बहुत से खिलाड़ी देश व प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज छोटे-छोटे मैदानों में खेलकर ऐसे ही उभरते हुए खिलाड़ी बडे़-बडे़ खेल के मैदानों तक पहुंचते हैं और अपना नाम रोशन करते हैं। भवानी पठानिया ने कहा कि मेरी यह सोच है कि एक वर्ष में कम से कम 6 प्रतियोगिता इसी मैदान में करवाने का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। आज सेमीफाइनल मैचाें मे सियाल टीम और धौलपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें सियाल टीम ने 66 रन बनाने का लक्ष्य रखा और धौलपुर टीम 38 रन बना कर आउट हो गई और सियाल टीम विजय रही। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल बुसकाड़ा और छतर टीम के बीच रहा। इसमें बुसकाड़ा टीम ने 76 और छतर टीम ने 87 रन बनाए। इस मुकाबले में छतर टीम विजय रही। फाईनल मुकाबला छतर टीम और सियाल टीम के बीच खेला गया। छतर टीम 55 रन बनाकर आउट हो गई और सियाल टीम ने 57 रन बनाकर विजय हासिल की। बिजेता टीम सियाल को 31000 रुपए की राशि और उपविजेता को 21000 रुपए व स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया गया। इस मौके पर भवानी यूथ कलव के सदस्य हरमेश पठानिया, देवेंद्र पठानिया, रिंकू, अभी व डोली सिंह सहित क्लब के सभी सदसय मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज एस डी एम कार्यालय में विवेक महाजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली में आज आतंकवाद विरोधी दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में किया गया। इस विशेष अवसर पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में बच्चों को विस्तार से इस विषय में जानकारी दी, ताकि वे भूलकर भी किसी भी लालच में आतंकवादी समूह का हिस्सा न बनें। इस रैली में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मानवता को जीवित रखना और आंतकवाद और उसके दुष्प्रभावों को उजागर करके लोगों को जागरूक करना था। कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों के लिए स्वपरिचय गतिविधि करवाई गई। वहीं, कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए काल्पनिक चरित्र गतिविधि रखी गई, जिसमें बच्चों ने कार्टून के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त करना था। अंत में प्रधानाचार्य में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों में नंदिनी, कृतिका, वंशिका, सूर्यांश, हर्षित, आरुषि, आदित्य, श्रेया, रुद्राक्ष, सायरा, अर्पिता, कार्तिकेय, आर्यन चोपड़ा, कृतिका, संचिता, परिधि व अंकिता सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से संपूर्ण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास हुआ है। जसवां परागपुर विधानसभा के कोटला में क्षेत्र की जनता द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व परागपुर में आयोजित जनसभा में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोटला एवं रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय एवं डाडासीबा में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषण की थी। जसवां परागपुर को मिले इस उपहार के लिए क्षेत्र की जनता ने आज शनिवार को कोटला में उद्योग मंत्री का अभिवादन किया। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ही दिन में दो एसडीएम कार्यालय की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र बहुत दूर तक फैला है। इसकी सीमाएं न केवल प्रदेश के अन्य जिलों से लगती हैं। अपितु पंजाब से भी इसकी सीमाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास करवाने का कार्य उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि जब कार्यालयों और संस्थानों को खोलने की बात आई तब भी उन्होंने पूरे जसवां परागपुर को प्राथतिकता दी। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के लोगों को एसडीएम कार्यालय में काम करवाने के लिए पूरा एक दिन लगता था। रक्कड़ स्थित अलोह-पुननी एवं जसवा स्थित कोटला एवं टैरेस जैसे क्षेत्रों के लोगों को लगभग 60-70 किलोमीटर की यात्रा करके एसडीएम कार्यालय देहरा में अपने काम करवाने जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ी गंभीरता से क्षेत्र की समस्या को समझते हुए उसका समाधान किया और कोटला एवं रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ डाडासीबा में बीडीओ कार्यालय की घोषणा के साथ विधानसभा क्षेत्र में अब दो बीडीओ कार्यालय हो जाएंगे। अब डाडासीबा और अन्य दूर दराज के क्षेत्रों की जनता को पंचायतों से संबंधित काम करवाने के लिए परागपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से प्राथमिता यही रही कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र के हर कोने को विकास की धारा के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस हेतु जहां उन्होंने जनडौर में पाॅलटेक्निक काॅलेज खोला गया वहीं कूनहा में फार्मेसी काॅलेज उन्होंने दिया। कोटला, डाडासीबा और रक्कड़ में करोड़ों की लागत से राजकीय महाविद्यालयों के निर्माण का कार्य आज तेज़ी से चल रहा है। डाडासीबा में 50 बिस्तरीय असपताल खोलने के साथ अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे जैसे सुविधा दी, तो रक्कड़ सीएचसी को 24/7 उन्होंने करवाया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मात्र चार साल में सम्पूर्ण जसवां परागपुर की दशा एवं दिशा बदलने का जो कार्य उन्होंने किया उसे आने वाली पीड़ियां याद करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी सरकार ने जो कार्य जसवां परागपुर के लिए किए, इसको आगे भी जारी रखने के लिए क्षेत्र की जनता का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा की इस विकास यात्रा के बारे में नकारात्मक प्रचार करने वाले लोग क्षेत्र को पीछे ले जाना चाहते हैं। इसलिए जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को संगठित रूप से ऐसे तत्वों का विरोध करना चाहिए, जो क्षेत्र में नकारात्मकता फैला रहे हैं। बिक्रम ठाकुर ने कार्यक्रम के बाद जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् अनु राणा, निदेशक एचआरटीसी सुशील शर्मा, हरबंस कालिया, कुलविंदर पठानिया, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, राजेंद्र सपहिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिक्की ठाकुर, जसवंत यादव व शेर सिंह डोगरा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ग्राम पंचायत हार जलाड़ी और समेला में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार गीतों और नाटकों के माध्यम से किया इस कार्यक्रम में कलाकारों ने आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना के बारे में बताया इन योजनाओं के तहत 967000 परिवार पंजीकृत 366000 मरीजों का इलाज और हिम केयर कार्ड की वैधता 3 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 6356 लाभार्थियों को मकान आवंटित किए गए कलाकारों ने नाटक के माध्यम से हिमाचल में पहली बार बुजुर्गों को 60 की उम्र में पेंशन दी जा रही है। कार्यक्रम में अमरीक सिंह कमल वीर अजय कुमार सनी कुमार मोनी कुमार अश्विनी कुमार सपना मीरा नेहा और रीना इत्यादि कलाकारों ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा कोरोनरी एंजियोप्लास्टी पारंपरिक रूप से केवल फलोरोस्कोपी द्वारा की जाती है, लेकिन देश एवं विदेशों में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी परिणामों में सुधार के लिए आधुनिक तरीकों को अपनाया जा रहा है। इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस) एक ऐसा उपकरण है, जिसका उपयोग कोरोनरी एंजियोप्लास्टी के दौरान किया जाता है। इस क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के कार्डियोलोजिस्ट डाॅ अतीत द्वारा एक मरीज पर किया गया, जो पहले एक अलग अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट करवा रहा था। फोर्टिस कांगड़ा में डाॅ अतीत ने आईवीयूएस तकनीक से कोरोनरी एंजियोप्लास्टी का उपयोग करके उत्कृष्ट परिणामों के साथ सफलतापूर्वक रिपीट एंजियोप्लास्टी की। कोरोनरी ऐजियोप्लास्टी के दौरान आईवीयूएस हमें कोरोनरी स्टेनोसिस की लंबाई, कोरोनरी स्टेनोसिस की विशेषताओं और कोरोनरी धमकी के आयामों को मापने में मदद करता है। इनके आधार पर स्टेंट के सही आकार को प्रत्यारोपित किया जा सकता है, जो प्रक्रियाओं की सफलता में काफी सुधार करेगा और लंबी अवधि में एंजियोप्लास्टी के स्थायित्व में सुधार करेगा। आईवीयूएस हमें एंजियोप्लास्टी के दौरान किसी भी जटिलता का पता लगाने में भी मदद करता है, ताकि इसका तुरंत ध्यान रखा जा सके। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में आईवीयूएस तकनीक उपलब्ध कराई गई है और इसे सामान्य रोगियों, हिम केयर और ईसीएचएस रोगियों के लिए भी उपलब्ध करवाया गया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा सिविल अस्पताल के पास बज्रेश्वरी मार्केट के व्यापारियों ने आज (शनिवार को) मीठे पानी की छबील लगाई और फल, आइसक्रीम व कुल्फियां राहगीरों को बांटी। विधायक पवन काजल भी व्यापारियों के इस जनसेवा के कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उन्होंने भी राहगीरों को व्यापारियों के साथ खड़े होकर फल बांटे। महंगाई के इस दौर और भीषण गर्मी में व्यापारियों के इस प्रयास की काजल ने सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि कांगड़ा में दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को भी मीठा पानी और फल वितरित करने से राहत मिलेगी। मार्केट के प्रधान विधि चंद ने बताया पिछले 15 वर्षों से हर वर्ष व्यापारियों के सहयोग से छबील लगाई जा रही है। इस मौके पर व्यापारी सुशील, विशाल, हरीश, जीत, जय चंद, मस्त राम, संजू धीमान, ओंकार चंद, कबीर, साहिल, सुमन, गोलू व सोनू भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने प्रदेश के स्कूलों में काम कर रहे प्रिंसीपल की नियमित करने की मांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, ज्योति महाजन, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल सहित प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में 1641 प्रिंसीपल है, जिनको प्लेसमेंट दी गई है। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि पूर्व सरकार ने शिक्षकों को मिलने वाली प्रोमोशन को प्लेसमेंट पर किया था, जिसे जय राम ठाकुर 2017 तक नियुक्त सभी प्रधानाचारयों को नियमित कर दिया था, परंतु कोविड की वजय से प्रोमोशन होने वाले प्रिंसीपल को 2017 के बाद प्लेसमेंट के माध्यम नियुक्ति करनी पड़ी। जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश के शिक्षको की हर मांग को पूरा किया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई सरकार से आग्रह करते है कि 1641 प्रिंसिपलों को नियमित किया जाए। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को प्रधान शिक्षा सचिव को आदेश देते हुए जल्द नियमित करने को कहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई को उम्मीद है कि सरकार शिक्षकों के हितों में लिए गए फैसलों के लिए फैसलों को जल्द लागू करेगी।
टीचमिन्ट संस्था ने गोल्ड एजुकेटर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा क्रांति सूद। जाेगिंद्रनगर कोरोना काल में अपने द्वारा संचालित गुरुकुल स्कूल के बच्चों की फीस माफ कर समूचे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले गुरुकुल स्कूल कोटली के डायरेक्टर पुरिंद्र राणा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बतौर शिक्षक अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टीचमिंट संस्था द्वारा दूसरी बार गोल्ड एजुकेटर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया, जिसके चलते वे जिला मंडी के पहले ऐसे शिक्षक बन गए हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है। पुरिंद्र राणा द्वारा टीचमिन्ट पर बच्चों को सफलता पूर्वक 500 घंटे ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के चलते यह अवार्ड व प्रशस्ति पत्र उन्हें दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले पुरिंद्र राणा को टीचमिन्ट सिल्वर एजुकेटर अवार्ड व शिक्षक दिवस पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन में नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक श्रीअवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। पुरिंद्र राणा प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी मैथ्स व बीएड की शिक्षा प्राप्त कर, शिक्षा जगत में विभिन्न संस्थानों में गणित के प्रवक्ता के तौर पर व जोगिंदर नगर में पीआरएस अकादमी खोलकर प्रदेश के सैकड़ों बच्चों को कोचिंग देकर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मौजूदा समय में पुरिंद्र राणा तीन निजी स्कूलों के डायरेक्टर हैं एवं बतौर शिक्षक उन्होंने कई गरीब जरूरतमंद व पढ़ाई में विशेष रूचि रखने वाले बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान की है।
चमन शर्मा। आनी आनी खंड की फनौटी पंचायत के फनौटी गांव में आज (शुक्रवार) दोपहर बाद 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मकान उगम राम पुत्र नारायण सिंह, धर्मदास पुत्र परस राम और गोपी चंद पुत्र नेहर देव का लकड़ी का बना पुराना मकान था। जिसे गौशाला और अनाज, सब्जियों आदि रखने के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने बताया कि मकान में आग दोपहर करीब 12 बजे लगी और मकान को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। गनीमत रही कि पशुधन को बचा लिया गया। इसके अलावा मकान में रखा जौ, गेहूं, लहसुन आदि फसलें जलकर राख हो गई। इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। वहीं, तहसीलदार आनी दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावित लोगों को जल्द राहत राशि भी प्रदान करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला गर्मियों के चलते कांगड़ा जिला में 23 मई से विद्यालयों के खुलने तथा बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 23 मई से स्कूलों के खुलने का समय प्रातः 7ः45 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है, ताकि बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने डिप्टी डायरेक्टर प्राइमरी तथा उच्च शिक्षा सहित सभी उपमंडलाधिकारियों को इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों में गर्मी तथा लू से बचने के उपायों संबंधी सुचारू एडवाईजरी भी जारी करने के लिए पहले से ही निर्देश दिए गए हैं।
डीसी एसपी ने क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जून माह में धर्मशाला में प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस बाबत उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय के सभागर में आवश्यक प्रबंधों के लिए बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, इस बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पीएम के प्रवास के दौरान प्रबंधों के लिए विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं, ताकि बेहतर व्यवस्थाएं हो सकें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में बैठक स्थल पर भी उचित प्रबंध करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पीएम तथा अन्य अतिथियों के ठहरने के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे स्वीकृति के लिए पीएमओ को भेजा जाएगा। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी पीएमओ के दिशा-निर्देशों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इंतजामों का आकलन करने के लिए शीघ्र एसपीजी की टीम भी धर्मशाला का प्रवास करेगी। उसी के आधार पर आवश्यक खाका भी तैयार किया जाएगा। बैठक के उपरांत उपायुक्त डा निपुण जिंदल तथा पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण भी किया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एसडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
पहली मर्तबा मिला धर्मशाला में परीक्षा करवाने का अवसर, तीन केंद्र बनाए फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 5 जून, 2022 को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं। धर्मशाला में पहली मर्तबा परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति प्रदान की गई। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारी तथा कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को बहुत सहूलियत होगी और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन कोविड नियमों का पालन करते हुए दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा दूसरा सत्र 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में आना होगा। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ़, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, पीओ डीआरडीए सोनू गोयल सहित डाक विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर।देहरा परागपुर में चालक (दैनिक वेतन भोगी) के पद पर नियुक्ति हेतु 23 मई 2022 को होने वाले ड्राईविंग स्किल टैस्ट को स्थगित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों से ड्राईविंग स्किल टैस्ट को स्थगित किया गया है और नई तिथि के बारे में आगामी दिनों में सूचित किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा आईटीआई नैहरनपुखर में गत 20 मई को एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट- 1 के लिए आईटीआई नैहरनपुखर में कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया। कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी द्वारा एनसीवीटी और एससीवीटी से फिटर, टर्नर, पेंटर, डीज़ल मैकेनिक, मशीनिस्ट और ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्यवसाय में उतीर्ण युवाओं को चयन प्रक्रिया में 55 युवाओं को भाग लेने का अवसर दिया गया व 25 युवाओं का चयन किया गया। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं 8700/- रुपए मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य जी ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट-1 के अधिकारियों द्वारा 55 युवाओं का साक्षात्कार लिया गया तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट- 1 द्वारा 25 युवाओं के चयन की पुष्टि की गई है।
मनीष ठाकुर। भरमौर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र चंबा के सौजन्य से भरमौर ब्लॉक में स्वयंसेवी उर्मिला कुमारी और मनीष कुमार ने डीएवी स्कूल भरमौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत काउंट डाउन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में बच्चों को योगाभ्यास करवाया शरीर को फिट रखने के उपाय बताए गए। साथ ही आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत स्कूल में बच्चों को तरह-तरह के योग जैसे अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, कपालभाति आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएवी स्कूल के डीपी कमेलेश कुमार, भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी उर्मिला कुमारी और मनीष कुमार उपस्थित रहे।
मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र में विश्व मधुमक्खी दिवस समारोह आयोजित प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवां में शुक्रवार को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया। कार्यक्रम में मधुमक्खी पालकों को संबोधित करते हुए नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरूण मेहरा ने कहा कि पहाड़ी मधुमक्खी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों और अन्य विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लें। मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र के विकास और सुधार के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कुलपति प्रो.एचके चैधरी का धन्यवाद किया। विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने बताया कि मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र को भारत के मधुमक्खी विरासत फार्म के तौर पर स्तरोन्नत करने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए गए है। उन्होंने मधुमक्खी पालकों से कहा कि वे अपने शहद उत्पादन को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की मदद लें। कुलपति ने विद्यार्थियों को कहा कि वह कृषि क्षेत्र में उद्योग के तौर मधुमक्खी पालन और अन्य उद्योगों को अपनाए और अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाए। उन्होंने स्थानीय विधायक अरूण मेहरा के साथ जिया, चाहड़ी, कबाड़ी, मझोटली और बनूरी पंचायतों के 20 जनजातीय किसानों को एपिस मेलिफेरा मधुमक्खियों की साठ क्लोनियों के बाक्स बांटे। उन्होंने नए किसानों का चयन करने के लिए केंद्र के प्रभारी डा.सुरेंद्र कुमार शर्मा की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि और कुलपति ने मधुमक्खी पालन से जुड़ी मूलभूत जानकारियों की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। कीट विज्ञान विभाग के प्रमुख डा. आरएस चंदेल ने मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किसानों में जागरूकता लाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की जनजातीय उपयोजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मधुमक्खी पालकों को संग्रहालय और फार्म का दौरा भी करवाया गया। शोध निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वीके शर्मा समेत प्रमुख वैज्ञानिक और विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निखिल जमवाल का कहना है कि प्रदेश सरकार न केवल युवाओं व बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन खिलवाड़ भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया की वर्तमान सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में ना केवल युवाओं से अन्याय किया है, बल्कि युवा छला हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बात करें भर्ती प्रक्रिया की तो जेओआईटी पोस्ट कोड 939 ,920 वर्तमान में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया तथा इससे पूर्व में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया व पटवारी की भर्ती तथा वर्तमान में हुई पंचायत सचिव की भर्ती सभी शक के दायरे में आती है। इनका यह भी मानना है कि जब प्रदेश में दो-दो बोर्ड बने हुए हैं। चाहे वह चयन आयोग हमीरपुर हो या फिर लोक सेवा आयोग शिमला इन दोनों बोर्ड के होने के बावजूद भी क्यों विभाग अपने स्तर पर परीक्षाएं करवाए जा रहा है तथा क्यों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा कंपटेटीव परीक्षाएं करवाई जा रहा है। 22 अक्तूबर (2021) महीने में पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट हाल फिलहाल में निकाल, तो दिया गया है परंतु न तो उसकी अब तक कटऑफ बन सकी है और ना ही उसके टाइपिंग टेस्ट के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। उन्हाेंने यह भी मांग है की सरकार वह प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करें कि जब प्रदेश में 2 परीक्षा बोर्ड बनाए गए हैं लोक सेवा आयोग शिमला व चाइन आयोग हमीरपुर तो फिर क्यों विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा करवाई जाती है। जिससे न केवल भर्ती प्रक्रिया लंबी चलती है, बल्कि परिणाम में भी लंबा समय लगता है। एनएसयूआई अध्यक्ष कांगड़ा निखिल जमवाल का कहना है कि छात्र संगठन पूर्व में भी युवाओं, विद्यार्थियों वह वंचित वर्गों की आवाज को उठाता आया है तथा वर्तमान में अभी हो रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया धांधली, जेओआईटी, पंचायत सेक्रेट्री के मुद्दों को उठा रहा है तथा आगे भी छात्रहित के लिए आपकी आवाज को समय-समय पर उठाता रहेगा।
डॉ. सिकंदर, कृष्णा नगर में बूथ और जैन धर्मशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक में हाेंगे शामिल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि 21 मई को हम अपने नव मनोनीत राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का गेयटी थिएटर में स्वागत समारोह आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे शुरू होगा, जहां डॉ. सिकंदर कुमार का स्वागत भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता करेंगे, कार्यक्रम को डॉ. सिकंदर भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला जिला अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा की जाएगी। बाद में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर दोपहर 2 बजे जैन धर्मशाला में भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे, बैठक में एससी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला शिमला के राज्य पदाधिकारी और शिमला शहर, शामिल ग्रामीण और कसुम्प्टी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के एससी मोर्चा के अध्यक्ष भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे वे जैन धर्मशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिला शिमला से प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, 2017 भाजपा प्रत्याशी, भाजपा मंडल शिमला शहर, शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी के अध्यक्ष और महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री और सभी भाजपा प्रकोष्ठों के मंडल संयोजक। उन्होंने कहा कि डॉ सिकंदर कुमार शाम 4 बजे कृष्णा नगर में एक बूथ बैठक में शामिल होंगे। डॉ. सिकंदर कुमार के राज्यसभा जाने से बूथ से लेकर राज्य स्तर तक भाजपा को मजबूती मिली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश संगठन सचिव पवन राणा जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए, हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न विषयों और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में हमारा मार्गदर्शन किया। हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मूल्यवान संबोधन भी मिला, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा कि हमारे देश के प्रत्येक परिवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने 'हर घर भजपा, हर गरीब का कल्याण' का नारा भी दिया और सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं से आग्रह करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू किया जाना चाहिए कि कोई भी गरीब या पात्र लाभार्थी सरकार के कल्याणकारी उपायों से छूट न जाए। कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देना प्रत्येक क्षेत्रीय भाषा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, भाजपा भारतीय भाषाओं को भारतीयता की आत्मा और देश के बेहतर भविष्य की कड़ी मानती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन केंद्र सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 मई, 2022 को शिमला में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंदेर मोदी देश भर के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर भी किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक तैयारियां एवं प्रबंधों हेतु आज उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सोलन के नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन हॉल में भी एलईडी के माध्यम से किया जाएगा। नालागढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। जफर इकबाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक देश एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के देशभर के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि शिमला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन से भी किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजय कुमार, एसडीएम विवेक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटाची मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुथैरा हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग मंडी के राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यक्रम के अधिकारियों की ओर से निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,91881 रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों के लिए यह योगदान सहायक सिद्ध होगा।
रंजीत सिंह। कुमार कोरोनाकाल की लंबी अवधि के बाद घोड़ियां देवी मंदिर के प्रांगण में जागरण का आयोजन 21 मई को करवाया जा रहा है।अनवरत हर वर्ष होने वाले इस जागरण पर भी कोरोना की छाया पड़ गई थी। 21 मई को लंबी अवधि के बाद एक बार पुनः घोड़ियां देवी परिसर में जागरण में महामाई का गुणगान किया जाएगा। जागरण आयोजन समिति के सदस्य पवन ठाकुर व कौशल्या कंवर ने बताया कि करीब दो वर्ष के बाद घोड़ियां देवी परिसर में जागरण का आयोजन किया जा रहा है। अर्की उपमंडल के मांजू से भद्रकाली जागरण मंडली मां भगवती का गुणगान भव्य झांकियों के साथ करेगी।जागरण आयोजन समिति घोड़ियां देवी ने इस भव्य जागरण कार्यक्रम में सभी क्षेत्र वासियो से अपनी हाजरी भरने की अपील की है।
सोलन में बनेगा खाटू श्याम का धाम अग्रवाल सभा सोलन के संरक्षक अमरनाथ बंसल ने मंदिर हेतू अपनी भूमि दान करने का किया ऐलान फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला स्थानीय मुरारी मार्केट हॉल में खाटू नरेश श्याम बाबा की भजन संध्या धूमधाम से संपन्न हुई। स्थानीय निवासी अमित एवं पायल बंसल ने वैवाहिक जीवन की 20 वीं वर्षगांठ के मौके पर “एक शाम श्याम बाबा के नाम“ का आयोजन किया। इस मौके पर नारनौल, हरियाणा से पधारे भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। “करने वाला श्याम - कराने वाला श्याम “संस्था सोलन के सहयोग से आयोजित इस भजन संध्या में विकास जांगिर व उनके सहयोगियों ने बाबा के मनमोहक भजनों से श्याम परिवार सोलन के सैकड़ों भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू नरेश श्याम बाबा, वृदांवन धाम श्री राधे श्याम व शूलिनी मैय्या की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या के दौरान अग्रवाल सभा सोलन के संरक्षक अमरनाथ बंसल ने अपनी पत्नी स्व. श्रीमती माया देवी व अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के महासचिव सतीश बंसल अपने छोटे भाई स्व. नरेश बंसल की मधुर स्मृति में शहर के शिल्ली रोड पर मां शूलिनी के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के समीप 139 वर्ग मीटर भूमि को सोलन में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर निर्माण हेतू दान में देने की घोषणा की। मंदिर हेतू भूमि मिलने से उत्साहित “करने वाला श्याम कराने वाला श्याम“ संस्था के अनेक सदस्यों ने मंदिर हेतू अपनी सहयोग राशि देने का ऐलान करना शुरू किया और देखते ही देखते करीब दस लाख की राशि एकत्र हो गई। शहर के बीचोबीच शूलिनी मंदिर के समीप इस भूमि पर श्याम प्रेमियों के सहयोग से शीध्र ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। “ करने वाला श्याम कराने वाला श्याम “ संस्था के प्रधान विनोद केडिया व सचिव चंदन लाल ने श्याम बाबा के मंदिर हेतू भूमि दान करने के लिए बंसल परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर वैश्य समाज सोलन के अध्यक्ष रमेश बंसल, श्याम परिवार सोलन के प्रधान त्रिलोक चंद गर्ग, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, व्यापार मंडल सोलन के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, संस्था के कोषाध्यक्ष अमित बंसल, सदस्य सचिन मित्तल, पवन अग्रवाल, भूपेन्द्र बंसल, हेमी अग्रवाल, हर्ष सहगल, सतीश गोयल, जतिन साहनी व अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
अनूप । सुजानपुर स्थानीय चौगान में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में 21 दिनों तक चलने वाले नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सुजानपुर की टीम ने हमीरपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 35 टीमों ने भाग लिया। वीरवार को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा शहरी का सचिव प्रकाश सडयाल रहे। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार, भाजपा शहर इकाई अध्यक्ष सुमन गुप्ता, रिंकू, सरवन कुमार, पार्षद नीता सडयाल, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, सविता सहित राजेश गुप्ता और टूर्नामेंट मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष कपिल चौधरी भी मौजूद रहे। उक्त क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल में सुजानपुर और हमीरपुर की टीम ने जगह बनाई और जिसमें विजेता टीम सुजानपुर और उपविजेता टीम हमीरपुर रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश राजभवन में संस्कृत भारती के माध्यम से 20 दिवसीय संभाषण शिविर के समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर संस्कृत भारती के अखिल भारत संघटन मंत्री दिनेश कामत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा संस्कृत भाषा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे देश में राजभवन स्तर पर आयोति संस्कृत पर आधारित यह पहला संभाषण शिविर था। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि संस्कृत भाषा संस्कार की भाषा है। उन्होंने कहा कि योग्य संस्कार ने मिलने के कारण समाज में हमारे सामने अनेक समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि दुनियां के अधिकांश विकसित राष्ट्रों में अपनी भाषा में ही हर कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश में स्थितियां बदल रही हैं और हमारे समक्ष संस्कृत को पुर्नस्थापित करने का सुअवसर है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, इतिहासि और परंपरा को जगाने की आवश्यकता है। आर्लेकर ने कहा कि भाषा सीखने के लिए पुस्तक की नहीं, बल्कि संभाषण की आवश्यकता होती है और संभाषण एक कला है, जो सुनकर प्रभावी होती है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि राजभवन में इसका सफलतापूर्वक कार्यान्वयन किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे तथा विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे संभाषण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे पूर्व, दिनेश कामत ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कृत की अधिक उपयोगिता पर बल दिया। इसे राष्ट्रीय एकता से जोड़कर इसे अपनाने पर बल दिय। राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजभवन कर्मचारियों ने संस्कृत में संगीत कार्यक्रम और अपने अनुभव भी सांझे किए। संस्कृत भारत उत्तर क्षेत्र संघटन मंत्री नरेद्र कुमार, दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
BDC Chairman के अनुसार पंचायत समिति संगड़ाह से नहीं ली गई राय एक साथ 23 TA व GRS की पंचायतें बदले जाने से सियासी हलचल भी तेज 3 दिन मे नई पंचायतों मे Joining करने के आदेश फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह खंड विकास अधिकारी संगड़ाह द्वारा एक साथ विकास खंड संगड़ाह के 23 तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक के तबादले किए जाने व ज्वानिंग के लिए महज 3 दिन जाने से विभागीय कर्मियों में खलबली मच गई है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए BDO ने 3 दिन में सभी Employees को अपने नए पंचायत मुख्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के Order जारी किए हैं। रोचक तथ्य यह है कि, सभी कर्मचारियों के खिलाफ न कोई शिकायत थी और न ही पंचायत समिति संगड़ाह को इस बारे जानकारी दी गई। हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव द्वारा गत 9 मई को जारी Transfar पर रोक संबधी आदेशों के बावजूद उक्त फेरबदल चर्चा मे हैं, हांलाकि बीडीओ के अनुसार उन्होने Transfar नही, बल्कि केवल कर्मचारियों की पंचायतें बदली है। गत मार्च माह मे बीडीओ संगड़ाह का कार्यभार गृहण करने के बाद विनीत कुमार इससे पहले भी इनमे से कुछ कर्मचारियों के तबादले कर चुके हैं। TA व जीआरएस के तबादलों से क्षेत्र मे सियासी हलचल तेज हो गई है और गुरुवार को क्षेत्र के एक आला BJP नेता भी अपने कुछ समर्थकों के साथ बीडीओ office पंहुचे। पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि, बदले गए कर्मचारियों को लेकर न तो बीडीओ ने समिति की कोई राय ली और न ही बदले गए किसी कर्मचारी की शिकायत समिति को मिली है। उन्होंने कहा कि, कल शुक्रवार को होने वाली BDC की Meeting में इस बारे चर्चा होगी। उन्होने कहा की, कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़े पैमाने पर किए गए कर्मचारियों के तबादले से काम प्रभावित होने संबंधी जानकारी भी उन्हें दी है। खंड विकास अधिकारी संगड़ाह विनीत कुमार ठाकुर ने कहा कि, काम अथवा System में सुधार लाने, पंचायतों की सुविधा व यात्रा भत्ता का सरकारी खर्च कम करने के लिए उक्त कर्मचारियों की पंचायतें बदली गई हैं। उन्होंने कहा कि, हर माह Block के जीआरएस व टीए के यात्रा भत्ते पर करीब 40 से 50 हजार रुपये खर्च हो रहे थे और कुछ पंचायत प्रधानों ने भी उनसे उक्त कर्मचारियों की पंचायतें बदलने संबंधी मांग की थी। उन्होंने कहा की, गत वर्ष 21, जुलाई 2021 को ADC Sirmaur द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक तत्कालीन BDO द्वारा उक्त कर्मचारियों के सर्किल अथवा पंचायतें नही बदली गई थी।
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत गंदड़ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान से वीरबार को ग्राम पंचायत गंदड़ के कला मंच में सांस्कृतिक युवा मंच ने गीत संगीत एवं नुकड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिम केयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री सावबलंबन योजना, गुड़िया हेल्प लाइन, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गंदड़ के प्रधान बिंता कटोच के साथ पंचायत के सभी सदस्य व गांव के लोग उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट क्षेत्र में कार्यरत एडिकेएम, बाघल लैंड लूजर व एसडीटीओ सहकारी परिवहन सभाओं ने अम्बुजा सीमेंट गेट के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने डीसी सोलन द्वारा कार्य आवंटन के आदेशों में संशोधन करने को लेकर मांग की। उन्होंने कहा कि आदेशों में कोई भी पैरामीटर तैय नहीं किए गए हैं। क्योंकि पात्र व्यक्ति को इस से वंचित रखा है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने नई सभा में अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए गलत गाड़ियां डलवाई हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। ट्रक ऑपरेटरों ने चेताया कि अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द नही माना गया, तो आने वाले समय मे अगली रणनीति बनाकर आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। इस मौके पर एसडीटीओ, एडिकेएम व बाघल लैंड लूजर सोसाइटी के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू स्थानीय पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम मादक पदार्थ से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बगियांदा (जरी) कॉलोनी पावर प्रोजेक्ट मलाणा–II के पास पुलिस गश्त कर थी, उसी समय एक युवक बलादी गांव की तरफ से आ रहा था, जिसने अपने हाथ में एक कैरी बैग पकड़ रखा था। पुलिस के गश्ती दल ने उसका नाम व पता पुछा, तो उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र चमन लाल निवासी गांव बलादी डाकघर जरी तह भूंतर व जिला कुल्लू (हि.प्र.) उम्र 21 वर्ष बताई गई। राकेश कुमार पता उपरोक्त द्वारा पकडे कैरी बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसमें कुल 1.384 किलाेग्राम चरस बरामद हुई। राकेश कुमार पुत्र चमन लाल निवासी गांव बलादी डाकघर जरी तह भूंतर व जिला कुल्लू उम्र 21 वर्ष के खिलाफ अभियोग अधीन धारा 20 ND&PS ACT पुलिस थाना कुल्लू में पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि बड़े ड्रग माफिया तक पहुंचा जा सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना बजट 2022-23 में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने के प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बाद जिला ऊना में अब तक 5701 नए व्यक्तियों ने पेंशन के लिए आवेदन किया है। कल्याण विभाग पंचायतों में जाकर पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त करने के अभियान को युद्धस्तर पर चला रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रदेश सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना से छूट नहीं जाए। जिला ऊना में 60-69 वर्ष आयुवर्ग में 18 मई 2022 तक कल्याण विभाग के पास कुल 5701 नए आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए प्राप्त हुए हैं। ऊना उपमंडल में 1487, बंगाणा में 965, अंब एवं गगरेट में 2374 तथा हरोली में 875 व्यक्तियों ने 60 साल से अधिक आयुवर्ग में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया है। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। प्रदेश में 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को अब पहली अप्रैल 2022 से वृद्धावस्था पेंशन मिलने जा रही है। सत्ती ने कहा कि 60 साल से अधिक आयु में पेंशन प्राप्त करने के लिए सरकार की तरफ से कोई आय सीमा नहीं रखी गई है। इसके अलावा ग्राम सभा के प्रस्ताव की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। वह दंपत्ति पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत होकर पेंशन ले रहे हैं और आयकर भर रहे हैं। यदि पति-पत्नी में किसी एक को सरकारी सेवा की पेंशन मिल रही है, तो फिर उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, यदि पति-पत्नी में से कोई एक आयकरदाता है तो फिर उसे भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं दी जाएगी। इन दो वर्गों को छोड़कर बाकी सभी वर्ग पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। जिला कल्याण अधिकारी ऊना चमन लाल ने कहा कि अगर पात्रता को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु में सामाजिक सुरक्षा पेंश प्राप्त करना चाहता है, तो वह संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकता है। फॉर्म के साथ उसे परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड तथा बैंक पास बुक या डाकघर की पास बुक की कॉपी लगानी होगी। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से जल्द से जल्द नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जहां आयुसीमा घटाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया है। वहीं, पेंशन की दर में भी बढ़ाेतरी की है। उन्होंने कहा कि 60-69 वर्ग के पुरूषों तथा 60-64 वर्ष की महिलाओं को 1000 रुपए, 65-69 वर्ष की महिलाओं को 1150 रुपए, 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों को 1700 रुपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की है। वहीं विधवा, परित्यक्त, एकल नारी पेंशन व 40-69 प्रतिशत तक दिव्यांगजनों के लिए 1150 रुपए तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग जनों को 1700 रुपए पेंशन दे रही है। वहीं कुष्ठ रोगी पुनर्वास तथा ट्रांसजैंडर पेंशन 1000 रुपए दी जा रही है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नैमेत्तिक कलाकारों द्वारा आज जिला किन्नौर के पूह विकास खंड के रिब्बा तथा रिस्पा ग्रांम पंचायतों में प्रदेश सरकार की चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों एव योजनाओं का प्रचार-प्रसार लोक नाट्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। जिसमें जहां लोगों का मनोंरजन हुआ वहीं प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी हासिल हुई। किन्नौर कैलाश कला मंच के कलाकारों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जिनमें उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, हिम केयर योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना सहित मुख्यमंत्री सहारा योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हिम केयर योजना के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि योजना का मुख्य उदे्श्य आयुष्मान भारत योजना से वंचित पात्र लोगों को 5 लाख रू तक का निःशुल्क उपचार उपल्बध करवाना है। उन्होनें गीतों के माध्यम से लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा उपस्थित लोगों को कोविड-19 से बचाव बारे भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रांम पंचायत रिब्बा के प्रधान राधिका व ग्रांम पंचायत रिस्पा के प्रधान राजेन्द्र कुमार, सहित अन्य उपस्थित थें।
हमीरपुर : मुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप देकर कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने छुड़वाया अपना पीछा : जिला भाजपा
हमीरपुर जिला भाजपा ने जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस रैली में गुटबाज़ी की रार देखने को मिली। कांग्रेस रैली में वर्करों की भीड़ कम और टिकट चाहवान ज़्यादा दिखे। कभी भाजपा में रहे राजिंदर राणा भी इस रैली कार्यक्रम में नहीं दिखे। आम लोगों में कांग्रेस नेताओं की गुटबाज़ी की चर्चा साफ़ देखने को मिली। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा व अभयबीर सिंह लवली, उपाध्यक्ष अनिल कौशल, उषा बिरला, बिक्रम सिंह राणा, सुभाष बन्याल, जिला प्रवक्ता आदर्श कांत, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा वीरभद्र गुट के समर्थकों ने भी कांग्रेस कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी। भाजपा ने कहा कि टिकट चाहवान भी हाज़री लगाने तक ही सिमित दिखे, वहीँ जनता में ज़्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला। बलदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने लेना छोड़ दे, भाजपा पुनः प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है तथा केंद्रीय नेतृत्व भी कांग्रेस की गुटबाज़ी को खत्म नहीं कर पाया और सभी को मुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप देकर अपना पीछा छुड़वाया। भाजपा ने 5 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास किया है उसको लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने वृद्धा पेंशन, महिला सशक्तिकरण और युवा सुदृढ़ीकरण की मज़बूत नीव रखी है और हमें पूरा विश्वाश है कि जनता अपना पूरा आशीर्वाद भाजपा के पक्ष में देगी। जहाँ पूरा विपक्ष हिन्दुओं को नीचा दिखाने में लगा हुआ है। वहीँ, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उनको हितों की रक्षा में सच्चाई के साथ खड़ी है। जनता उनके द्वारा किये गए कार्यों को भुला नहीं सकती और एकजुटता के साथ भाजपा प्रदेश में दोबारा सत्ता में लौटेगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत गाहलियां और पलेरा में वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क के कलाकारों ने सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और योजनाओं का लाभ उठाने की मांग की। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अमरीक सिंह अजय कुमार, मोनू कुमार, सन्नी कुमार, सपना, रीना, मीरा, प्रिया व कमल वीर आदि कलाकारों ने भाग लिया। वहीं, इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी आह्वान किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय के 25 कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के नेतृत्व में योग सीखा। इसके लिए कैडेट सुबह 7 बजे विद्यालय प्रांगण में पहुंच गए थे। सुबह के सुहावने मौसम में सभी ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर को कैडेट पंकज चंदेल, हरीश, ध्रुव, इंदु, दिव्यांशी तथा भूमिका आदि ने बताया कि आज इस योगाभ्यास से उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ तथा वे इस अभ्यास को रोजाना जारी रखेंगे। योगाभ्यास के बाद सभी कैडेट्स को दूध तथा केले वितरित किए गए।
कोरोनाकाल के बाद मेलों का आयोजन होने लगा है। इन मेलों में मुख्य रूप से आकर्षण दंगल होते हैं जिनमें पहलवान अपना दमखम दिखाते हैं। क्षेत्र में अब दंगलों का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में 20 मई को चरम रिहालकुंडी में दंगल होगा। इसके पश्चात कुनिहार के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दंगल होंगे। 21 मई को बनिया देवी, 25 मई श्यावां, 26 मई नमोल के बाद जाडली, राशि का फेर में दंगल करवाए जाएंगे। इन दंगलों में हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहलवान आएंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए योग शिविर का आयोजन 5 मई से 24 मई तक किया जा रहा है। शिविर का आयोजन मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव अंबुजा विद्या निकेतन ट्रस्ट द्वारा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में करवाया जा रहा है, जिसमे अंबुजा पब्लिक स्कूल राबरीयवास राजस्थान से प्रशिक्षित योग शिक्षक सरवन शुक्ला योगा तथा प्राणायाम सीखा रहे हैं। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी इस योग शिविर का लाभ ले रहे हैं। वहीं, सभी अध्यापक भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। योग शिक्षक सरवन शुक्ला ने बताया कि दैनिक रूप से किया जाने वाला योगाभ्यास हमारे शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ हमें विभिन्न प्रकार के रोगों से भी बचाता है। उन्होंने अध्यापकों तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार के आसान जैसे उतानासन, गौमुखासन, सूर्य नमस्कार तथा अधोमुख्स्वानासन आदि सिखाये तथा उनके बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि सभी विद्यार्थी तथा अध्यापक इस योग शिविर में अपनी रुचि दिखा रहे हैं और वर्तमान परिस्थितियों में स्वस्थ रहने के लिए योग तथा प्राणायाम अति आवश्यक है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में 1.24 करोड़ की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन बोइंग इंडिया कंपनी द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व और ‘डॉक्टर फॉर यू’ परियोजना के अंतर्गत स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मशीन के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। हमीरपुर के अपने पिछले दौरे के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का भी दौरा किया था और संबंधित अधिकारियों को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, ताकि जुलाई माह के अंत तक इसे राज्य के लोगों को समर्पित किया जा सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में 59 मीट्रिक टन की कुल क्षमता के 48 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए हैं तथा स्वास्थ्य संस्थानों में 1014 वेंटिलेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 800 एलपीएम क्षमता का पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि जोलसप्पड़ में 322 करोड़ की लागत से चिकित्सा महाविद्यालय का नया परिसर निर्मित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने 50 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कि इस मशीन के स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को उनके घरों के समीप विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों की अवधि में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन यादव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के साथ शिमला में प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा उपस्थित रहे, जबकि ‘डॉक्टर फॉर यू’ के संस्थापक डॉ. रविकांत, अध्यक्ष डॉ. रजत जैन, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, बोइंग इंडिया कंपनी के निगमित सामाजिक दायित्व की स्टाफ प्रमुख प्रवीणा हमीरपुर में उपस्थित रहीं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक आने वाली 27,28, 29 मई को शिमला में होगी। बैठक के लिए काफी समय पहले से तैयारियां शुरू हो चुकी है बैठक के लिए प्रचार प्रसार की टीम दिन-रात एक कर के बैठक को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। जिला संयोजक मयंक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की बैठक लगभग 40 सालों बाद हो रही है और इस बैठक का आयोजन करवाने का सौभाग्य विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के कार्यकर्ताओं को मिला है। विक्रांत ने कहा कि इस बैठक की तैयारियों के लिए शिमला शहर के लगभग 200 कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे हैं तथा इन 200 कार्यकर्ताओं में 27 व्यवस्थाओं का विभाजन किया गया है। इन्हीं व्यवस्थाओं में एक प्रमुख व्यवस्था प्रचार-प्रसार की रहती है। इस व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लगभग पिछले एक महीने से कार्यकर्त्ता देर रात तक दीवार लेखन कर रहे हैं, तो वहीं आजकल रात को झंडे एवं बड़े बैनर शहर के विभिन्न जगहों पर लगा रहे हैं। देर रात तक दीवार लेखन, झंडे, बैनर लगाने के उपरांत्त कार्यकर्ता दिन में पोस्टर, स्टीकर इत्यादि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगा रहे हैं। विक्रांत ने कहा कि जैसे-जैसे बैठक कि तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। दिन-रात प्रचार प्रसार में डटे रहने के बाबजूद कार्यकर्ताओं के चेहरे पर थकान नजर नहीं आ रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की इस बैठक का निचोड़ निसंदेह कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेगा व देश के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने वृद्ध आश्रमों एवं अनाथालयों के समुचित प्रबन्धन पर बल दिया फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेन्द्र विश्वानाथ आर्लेकर जो हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष भी हैं, ने परिषद की आय के स्त्रोत बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने परिषद को अपनी गतिविधियों में आजीवन सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया। राज्यपाल आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर संसाधन जुटाने के लिए उपायुक्त सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों को प्राप्त होने वाली आय और निगमित सामाजिक दायित्व फण्ड से भी यह सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य बाल कल्याण परिषद को एक विभाग की तरह संचालित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिर न्यास, परोपकारी संस्थाओं सहित समाज के समृद्ध वर्गों को आगे बढ़कर चैरिटेबल गतिविधियों के माध्यम से इस संस्थान के फंड और संसाधनों को बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी आश्रमों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे एक सामाजिक संगठन के तौर पर लिया जाना चाहिए, ताकि इसकी गतिविधियों में समाज को भी जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि परिषद के सभी सदस्यों को स्वयंसेवकों के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने परिषद् की बैठकें नियमित तौर पर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।राज्यपाल ने कहा कि सेवा भावना को बनाए रखते हुए सामूहिक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के दृष्टिगत अन्य सामाजिक संगठनों को भी इससे जोड़ना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में उपायुक्तों एवं उनकी टीम द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे परिषद की गतिविधियों को भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रखेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् शीघ्र ही आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगी। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि एक बालक की क्षमता के समग्र विकास के लिए प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। आश्रम में बालकों को वे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवायी जानी चाहिए जो अन्य बालकों को उनके घरों में उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मदद वास्तव में मानवता और धर्म की सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने सम्बोधन में परिषद के बेहतर संचालन के लिए निगमित सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत निजी क्षेत्र को सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि परिषद को आम लोगों और परोपकारी संस्थाओं को वृद्धाश्रमों के प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आने हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के इस वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न परियोजनाएं प्रारम्भ करने के लिए औद्योगिक घरानों को भी प्रेरित किया जाना चाहिए। बाल विकास परिषद की महासचिव पायल बहल वैद्य ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक की कार्यवाही का संचालन भी किया और परिषद की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परिषद के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता एवं प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव सुभासीष पंडा व राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया सहित विभिन्न जिलों के उपायुक्त उपस्थित थे।
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल ने हेल्थ इज वेल्थ के थीम पर वीरवार को हेल्दी फूड और टेबल मैनर्स वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें स्कूल की प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा की वर्कशॉप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हेल्दी फूड और टेबल मेनर की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन दिनों जिस तरह मौसम में अचानक बेहद गर्मी आई है, ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि बच्चे साफ पानी और पौष्टिक आहार के सेवन के साथ ही खुद को भी साफ-सुथरा रखें। इससे किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने हैंड वॉश के गुण और अहमियत की जानकारी के साथ भोजन को सही ढंग से खाना खाने के तरीके भी सिखाए। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। साथ ही सभी को भोजन करने का सही समय और ढंग के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निशिता, तृषा, अमाया, आलिया, दैविक, प्रभमेहर, साहस, एवंशी, पार्थिव, सिद्धार्थ, रिहान, मौलिक, प्रिशा, तनाया, कृधा, शिवांश, माधवन, रुद्रा, अद्विक, अग्रिमा, राइशा, हियांश, उर्मिक, नितिन, सान्वी, अवीर, आईरा, शेर्यल, धवनित और नक्श बंसल का परफॉरमेंस बेहतरीन रहा। नीति शर्मा ने मोनिका, भावना, ऊषा और अम्बिका का इस कार्यक्रम में योगदान के लिए धन्यवाद किया।
सच्चाई सामने आने पर पर्दा डालने का कर रहे काम शिक्षा मंत्री फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला में हुए एक शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम के तहत दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से घबरा गए हैं। शिक्षा मंत्री प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई सामने आने के बाद मीडिया में एक बयान जारी कर हकीकत पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने निंदनीय करार दिया और उन पर उल्टा हमला करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर अब पोल खुलने के बाद पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दयनीय हालत को लेकर सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि आम जनता चाहे वह चंबा हो, मंडी हो, कांगड़ा हो व कुल्लू हो सभी जिलों में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की दयनीय हालत को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। गौरव शर्मा ने कहा कि शिक्षा संवाद पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयान दिया गया है। प्रदेश में कहां तो शिक्षा पर उन्हें बेहतरी की बात करनी चाहिए, तो कहां वो ऐसे ऊल- जलूल बयान देने मेंलगे है। गोविंद ठाकुर कह रहे हैं कि दिल्ली में स्कूल कम हैं और जनसंख्या भी कम हैं और प्रदेश की जनता 70 लाख है और स्कूल 15 हजार से ज्यादा हैं, लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि दिल्ली की जनसंख्या ढाई करोड़ के पार है और दिल्ली के स्कूल पिछले 7 वर्षाें में देश के लिए मॉडल बनकर उभरे हैं, जहां एक ही सत्र में 4 लाख छात्र निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ली है और दूसरी ओर हिमाचल में 2 लाख छात्र सरकारी स्कूलों को छोड़कर निजी स्कूलों में जा रहे हैं। क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी कर दी है, जहां 2 हजार से ज्यादा स्कूल एक एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं और 47 फीसदी स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं है। स्कूलों में न शौचालयओं और न ही खेल मैदान उपलब्ध है। सरकार सिर्फ और सिर्फ निजी स्कूलों को प्रमोट कर सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जिससे आम जनता और स्कूल में पढ़ने वाला गरीब का बच्चा शिक्षा से वंचित हो रहा है। वहीं, जो थोड़ा बहुत साधन संपन्न परिवार है, उसे मजबूरन निजी स्कूलों में महंगी फीस चुकाकर अपने बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है। गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सीएम और सरकार के किसी भी मंत्री और साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को खुली चुनौती है कि वे शिक्षा व्यवस्था पर खुला संवाद जहां वो चाहे मनीष के साथ करें, वे दिल्ली आकर स्कूल देखें या मनीष को बुलाएं और चर्चा करें। आम आदमी पार्टी काम करने में विश्वास रखती है और जो कहती है वह करती है। गौरव शर्मा ने मंत्री के बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गुंडा कहा है। मंत्री के इस बयान की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है और शिक्षा मंत्री इस बयान पर माफी मांगे और देश की जनता भली-भांति जानती है कि भाजपा में कितने नेता हैं, जिन पर सैंकड़ों आपराधिक मामले चल रहे हैं और अन्य दलों से भाजपा में जाते ही सारे अपराध और पाप धुल जाते हैं।
सोलन विकास खंड की पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबरावर -हरिपुर इकाई ने एक मीटिंग की। यह मीटिंग इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डीडी कश्यप ने कहा कि इस मीटिंग में एक प्रस्ताव किया गया। इसमें पंजाब की तर्ज पर छठे वेतन आयोग का एरियर जनवरी 2016 से देने का आग्रह किया गया। 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारकों की पे-फिक्सेशन शीघ्र अति शीघ्र की जाए। इसके अलावा 65,70 व 75 आयु वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर 5,10 व 15 प्रतिशत लाभ मूल वेतन में दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगले महीने इकाई का स्थापना दिवस होगा। इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जगदेव गर्ग, केशवा राम,खेमचंद ठाकुर, बिशनदास, चैतराम, शीलादेवी, बीरबल परिहार, नेकराम कौंडल, दुनीचंद ठाकुर, गीता आदि मौजूद रहे।
नेरचौक नगर परिषद में अपने चेहतों को फायदा पहुंचाने के लिए रातों-रात नियम बदले जा रहे हैं। ऐसा कुछ स्वयंभू नेताओं के इशारों पर हो रहा है। यह आरोप कुछ ठेकेदारों ने लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भाई-भतीजाबाद चल रहा है, जिस उनको महज चक्कर ही कटवाए जा रहे हैं। आलम यह है कि टेंडरों का खेल कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफ लाइन चल रहा है।टेंडर आवेदन करने की अंतिम तारीख को भीकार्यालय का कोई अधिकारी आवेदन फार्म तक नहीं ले रहे हैं। बेरोजगार ठेकेदारों को एक टेबल से दूसरे टेबल पर चक्कर कटवाए जा रहे हैं। बीते बुधवार को 10 कार्यों हेतु ऑफलाइन टेंडर फार्म खरीदने का अंतिम दिन था। यही कारण था कि कुछ ठेकेदार विज्ञापन पढ़कर आ गए। वे दिन भर नेरचौक कार्यालय में चक्कर काटते रहे। मगर किसी ने भी उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया। जानकारी के अनुसार 31 मार्च केविज्ञापन के अनुसार कुल 28 ऑनलाइन टेंडरों हेतु 25 अप्रैल की तारीख रखी गई थी। इनकी लागत करीब एक करोड़ रुपए है। मगर टेंडर आवेदन करने से एक दिन पहले ही इन टेंडरों को रद्द करने के आदेश पारित कर दिए गए। इसके कुछ दिन बाद कार्यालय और स्वयम्भू नेताओं के इशारे पर उपरोक्त 28 टेंडरों से 18 टेंडर ही ऑनलाइन आवेदन रख दिए गए और बाकी 10 को गोल मोल करने के प्रयास शुरू हो गए। इनकी अनुमानित लागत करीब 35 लाख रुपए ताकि अपने कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। इन ऑफ लाइन टेंडरों के लिए आवेदन करने की तारीख 19 मई रखी गई। कुछ ठेकेदारों में गुलशन ठाकुर, सुनील, भीम।सिंह, वालिया, अभिषेक, आदि टेंडर फार्म खरीदने के लिए नगर परिषद ऑफिस गए तो कोई अधिकारी या क्लर्क आवेदन लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। महज तकनीकी अधिकारियों का बहाना बना दिया गया। स्थानीय ठेकेदारों ने आरोप लगाए हैं कि नेरचौक नगर परिषद के कुछ पार्षद अपने परिजनों को काम दिलवाना चाहते हैं जहां से उनको मोटी कमीशन मिलती रहे। सूत्रों के अनुसार काम तो ऐसे हैं जिनको स्वयंभू नेतागण पहले से ही पूर्ण करवा चुके हैं और अब उनके टेंडर की कागजी प्रक्रियाकाम पूरा होने के बाद की जा रही है। आम आदमी पार्टी ने कार्यालय में चल रहे गड़बड़ घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई है। विजिलेंस अधिकारियों से निवेदन किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कौन-कौन से ऐसे काम हैं जो पहले से बिना टेंडर प्रक्रिया के पूर्ण किए जा रहे थे तथा ऐसे जुड़े भ्रष्ट ठेकेदारों को तुरतं प्रभाव से ब्लैकलिस्ट किया जाए और जो भ्रष्टाचार फैला रहे हैं उनको बर्खास्त किया जाए। जब इस बारे में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये सारे आरोप झूठे हैं। सभी टेंडर ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। डॉक्युमेंट पूरे न होने के कारण ये टेंडर कैंसिल करने पड़े थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी टेंडर ऑनलाइन ही किए जाएंगे। कुछ लोग गलत अफवाहें फैलाने की कोसिस कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों को गति देने में परेशानी आ रही है।
पंचायत कस्बा जागीर के उप प्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने विकास खंड परागपुर की सभी पंचायतों में कई जरूरतमद परिवारों की सेवा मे जुटे हुए हैं। पिछले काफी समय से लगातार समाजसेवी मुकेश ठाकुर लोगों के बीच जाकर उनकी जरूरत को समझ कर उनकी मदद करते आ रहे हैं। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में दो परिवारों को सिलाई करने के लिए मशीनें दी गईं,इसी कड़ी में वीरवार को कलोहा व रोड़ी-कोड़ी पंचायत में समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने 40 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किताबें भेंट कीं और जसवां-परागपुर क्षेत्र में बच्चों को खेलकूद का सामान दिया जा रहा है। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में एक परिवार को सिलाई के लिए मशीन भेंट की गईं और हर पंचायत में बच्चों को खेलने के लिए जेसीबी द्वारा खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। वहीं मुकेश ठाकुर ने लड़कियों की शादी के लिए शगुन व लोगों के लिए राशन मुहैया करवाने के अलावा कई समाजसेवा से जुड़े कार्य कर रहे हैं।
विद्युत उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग ने बिजली के बिल 30 मई तक जमा करने को कहा है। एसडीओ गोपाल भाटिया ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल ऑनलाइन, लोकमित्र या फिर विद्युत उपमंडल सुजानपुर के कैश काउंटर में जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने 30 मई तक बिजली के बिल नहीं भरे तो उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।


















































